प्रदेश

शादीशुदा प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की हत्या, ब्लेड से गला काटा, उसी के दुपट्टे से पोंछे खून से सने हाथ … जानें क्या है पूरा मामला…

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में क़त्ल की एक खौफनाक कहानी सामने आई है जिसे जानने के बाद अब हर कोई हैरान हो गया है। दरअसल, दुर्ग जिले में एक ठेकेदार ने अपनी प्रेमिका की ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद आरोपी प्रेमी ने उसके खून को उसके दुपट्टे से पोछा और लाश को फेककर भाग गया। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और उसके यहां काम करने वाली लेबर से ही उसका नाजायज संबंध था। दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी पत्नी को मिल गई जिसके बाद उसने महिला को समझाया लेकिन वह नहीं मानी।इसके बाद पत्नी ने पति को समझाया कि दोनों में से किसी एक को चुनना होगा और वह अपने मायके चली गई थी। पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर की सुबह उतई क्षेत्र के करगाडीह महुआरी भाठा के पास एक महिला का शव मिला था। उसकी पहचान बाबा पारा आदर्श नगर उतई निवासी जमुना बाई गोस्वामी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया और फिर इस पूरे मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि जमुना बाई का पिछले दो सालों से यशवंत साहू से प्रेम संबंध है। पुरई निवासी यशवंत ठेकेदारी का काम करता है और जमुना भी उसी के पास लेबर का काम करती थी। जमुना से उसका परिचय 3-4 साल पहले हुए था। यह भी बात सामने आई है कि, यशवंत जमुना को छोड़ना चाहता था, लेकिन वो उसे नहीं छोड़ रही थी। बार-बार यशवंत को फोन करती और मिलने की जिद करके खर्च के लिए रुपए मांगती थी। इसी से परेशान होकर यशवंत ने जमुना की हत्या की साजिश रची। उसने तीन-चार दिन पहले बाजार से ब्लेड खरीद लिया था। इस बीच 11 सितंबर को शाम 7 बजे जमुना ने यशवंत को मिलने के लिए महुआरी भाठा करगाडीह मिल के पीछे बुलाया। यशवंत उससे मिलने पहुंचा यो थोड़ी देर बाद जमुना उससे खर्च के लिए 4 हजार रुपए मांगने लगी। यशवंत ने पैसा न होने की बात कही तो जमुना उससे झगड़ा शुरू कर दिया। यशवंत पहले ही उसकी हत्या का मन बना चुका था। इसलिए उसने चुन्नी से जमुना का गला दबा दिया। जब जमुना बेहोश होकर गिर गई तो उसे घसीट कर किनारे ले गया और ब्लेड से उसका गला काट दिया।
और पढ़ें ...

14 सितंबर को बंद रहेंगे छत्तीसगढ़ के सभी प्राइवेट स्कूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे। दरअसल, आरटीई की राशि का भुगतान नहीं हुआ है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा लगातार आरटीई की राशि की मांग की जा रही है। इसके बावजूद आरटीई की राशि निजी स्कूलों को नहीं दी जा रही है। आरटीई की राशि नहीं मिलने की वजह से निजी स्कूलों के संचालन में काफी दिक्कतें हो रही है। जिसके कारण प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन 21 सितंबर को आंदोलन करेंगे। शिक्षा के अधिकार के तहत सीटों में एडमिशन के बाद भी शासन करोड़ रूपए रोक के रखा है, ऐसे में 21 सितंबर को रायपुर में जंगी प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन पैसा बढ़ाने, समय पर पैसा जारी करने समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सड़क पर उतरेगा।
और पढ़ें ...

शेयर बाजार में पैसा लगाने के नाम पर कारोबारी से 77 लाख की ठगी

रायपुर। शेयर बाजार मैक्स और इक्वीटी में पैसा लगाने के नाम पर कारोबारी से 77 लाख 23 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। ठग ने शेयर मार्केट में मुनाफा कमाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है। विधानसभा थाना पुलिस ने आरोपित के लिखाफ धाेखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विधानसभा थाने में अविनाश कैपिटल होम्स सड्डू निवासी अतुल बसंल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। प्रार्थी के अनुसार अज्ञात फोन धारक ने बातचीत में शेयर मार्केट में पैसे निवेश करवाया। इसके बाद अलग-अलग किश्तों में रकम ली गई। हालांकि भरोसा जीतने के लिए कई बार रकम वापस भी आई। इसके बाद दोगुना और तीन गुना कमाने का झांसा दिया। प्रार्थी ने फोन-पे के माध्यम से अलग-अलग किश्त में कुल 77 लाख 23 हजार रुपये जमा कर दिया। इसके बाद न कारोबारी को पैसे मिलने बंद हो गए। प्रार्थी ने आरोपित को फोन भी किया, कई बार तो वह बहाने करता रहा इसके बाद फोन उठाना बंद कर दिया। चेन्नई, बेंगलुरु और दिल्ली का गिरोह कर रहा ठगी पुलिस अफसरों ने बताया कि शेयर मार्केट के नाम पर चेन्नई, बेंगलुरु और दिल्ली का गिरोह ठगी कर रहा है। शेयर मार्केट और क्रिप्टो में निवेश का झांसा दे रहे है। उन्होंने होटल में बुलाकर प्रेजेंटेशन दिया जा रहा है। लोग झांसे में आकर जीवनभर की कमाई जमा कर रहे हैं। पुलिस ने बेंगलुरु, चेन्नई गिरोह के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार किया था जिसके बाद इस बात का राजफाश हुआ। पुलिस को शक है कि इस ठगी में यही गिरोह शामिल हो सकता हैं।
और पढ़ें ...

सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का छत्तीसगढ़ दौरा 16 को, जगदलपुर में करेंगे 10वीं गारंटी का ऐलान

रायपुर/जगदलपुर। Mission 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 3 महीने में तीसरी बार प्रदेश के प्रवास में रहेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी रहेंगे। दोनों नेता जगदलपुर में आमसभा के साथ बस्तर में आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। सभा में आदिवासी एवं किसान वर्ग के लिए 10वीं गारंटी का ऐलान किया जा सकता है। Mission 2023: बता दें कि इससे पहले 19 अगस्त को आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ को 10 गारंटी दी थी। जहां उन्होंने 9 घोषणाओं को विस्तार में बताया था। वहीं इस बात घोषणा की थी कि आदिवासी और किसानों के लिए 10वीं गारंटी होगी, जिसकी पूरी घोषणा में छत्तीसगढ़ में अगली सभा में होगी Mission 2023: 90 विधानसभा में चुनाव लड़ने की तैयारी आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्यशियों को चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान किया गया है। लेकिन, पार्टी का फोकस बस्तर संभाग की सीटों पर ज्यादा है।आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी भी बस्तर क्षेत्र से आते हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल का जगदलपुर दौरा अहम माना जा रहा है।
और पढ़ें ...

किसान नेता अनिल दुबे की चेतावनी : विधायक विनोद चंद्राकर का गांव गांव होगा घेराव

विधायक विनोद सेवन चंद्राकर का बंगला किसानों ने घेरा, राजधानी से पहुंचे पुलिस बल से किसानों की झूमाझटकी, किसान नेता अनिल दुबे की चेतावनी : विधायक का गांव गांव होगा घेराव छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनरतले लगभग 42 गांव से आए सैकड़ों किसानों ने महासमुंद में कांग्रेस विधायक विनोद सेवन चंद्राकर के बंगला का घेराव किया. सैकड़ों की तादाद में मौजूद पुलिस बल के साथ किसानों की झूमाझटकी भी हुई. किसानों ने चेताया कि यदि करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट का निर्माण नही रूका तो वे सरकार के खिलाफ भी आंदोलन करेंगे. जानते चलें कि छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनरतले 42 गांव से आए सैकड़ों किसानों का आंदोनल 565वें दिन भी जारी रहा. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किसानों ने आज गांधीवादी सत्याग्रह करते हुए किसान लोहिया चौक से पैदल मार्च करते हुए विधायक कार्यालय निवास पहुंचे. विधायक विनोद सेवन चंद्राकर ने मतदाताओं को रोकने लिए पुलिस बल भारी संख्या में लगवा रखा था. राजधानी रायपुर से भी पुलिस बल बुलवाया गया साथ ही एसडीओपी महासमुंद, एसडीओपी मुख्यालय,थाना प्रभारी तुमगांव,थाना प्रभारी महासमुंद थाना प्रभारी खल्लारी,थाना प्रभारी बागबाहरा,सादे ड्रेस में मौजूद थे. राजधानी से पहुंचा था पुलिसबल किसानों के इरादों को देखते हुए पुलिस बल बेरिकेट्स लगाकर उन्हें रोकना चाहा जिससे किसान भड़के और सड़क में ही सत्याग्रह शुरू कर दिया. इधर विधायक ने किसानों से मिलने से इनकार कर दिया तो विधायक बजाओ विधायक हराओ का नारा लगाया गया. घंटे सड़क में किसानों ने प्रदर्शन किया. महासमुंद शहर की आम जनता भी किसानों के साथ हो गई तथा पानी चाय देकर किसानों की मदद की. करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट का अवैध निर्माण इस अवसर पर छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे ने आंदोलनकारियों को संबोधित किया तथा कोडार बांध का पानी उद्योग को देने पर रोक, करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट को सहयोग देना बंद करने, गरीबों का क़ाबिल कास्त भूमि, आदिवासी भूमि, वन भूमि, शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट का निर्माण रोकने की मांग का समर्थन किया.जानते चलें कि विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखन्ड गांधीवादी सत्याग्रह चल रहा है जिसका आज 565वां दिन था. आज के कार्यकम का नेतृत्व प्रदेश किसान नेता जागेश्वर प्रसाद,वेगेंद्र सोनवेर,चिंतामणि साहू, धनाराम साहू,विमल ताम्रकार,महिला किसान नेत्री श्रीमती राधाबाई सिन्हा,डिगे श्वरी चंद्राकर,ननकुनिया पारधी,नीराबाई ध्रुव,श्याम बाई ध्रुव,भामिनी चंद्राकर, सुकवारों साहू,खेमिन साहू,हीरा यादव,राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,दशरथ सिन्हा,डेविड चंद्राकर,हेमसागर पटेल डोमार सिंह ध्रुव,नाथूराम सिंह,धर्मेंद्र यादव,अलख राम साहू,परसराम ध्रुव,अवध राम साहू,रूपसिंग निषाद,उदय चंद्राकर,जनकु साहू,करण साहू,भोला साहू,दीनदयाल साहू,पुनीत साहू,फेकू सतनामी,डेरहू साहू आदि ने किया।आज सत्याग्रह 565 वे दिन भी जारी रहा।
और पढ़ें ...

7 ADSP का ट्रांसफर, अभिषेक माहेश्वरी का बिलासपुर तबादला, देखें सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 7 एडिशनल एसपी का ट्रांसफर आदेश जारी हुआ है। यह आदेश गृह विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने जारी किया है। जारी आदेश 7 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का नाम शामिल हैं। Transfer of 7 ADSP: देखें आदेश
और पढ़ें ...

भाजपा नेताओं ने परिवर्तन यात्रा में भरी हुंकार, कहा- कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आ गया वक्त…

दंतेवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा की दंतेवाड़ा से मंगलवार को शुरुआत हुई. इस दौरान आयोजित आमसभा में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि इस भ्रष्ट और निकम्मी भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त का चुका है. जो गरीबों के 600 करोड़ का चावल खा जाती है. गौठान के नाम पर 1300 करोड़ का भ्रष्टाचार करती है, उस सरकार को बदलने का वक्त आ चुका है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपके साथ मिलकर बस्तर के सपने को मिलकर साकार करने काम किया था. बस्तर के कुछ मुद्दे थे. नमक बस्तर के स्वाभिमान से जुड़ा विषय है. बस्तर के आदिवासियों को चिरौंजी, गोंद के बदले नमक दिया करते थे, लेकिन हमारी सरकार ने निशुल्क नमक देकर बस्तर के लोगों के स्वाभिमान की बात कही थी. भाजपा सरकार ने गरीबों को एक रुपए किलो चावल दिया. चरण पादुका योजना का जिक्र करते हुए कहा कि भूपेश बघेल ने योजना बंद कर दिया. किसानों को 16 प्रतिशत की दर से 9 प्रतिशत, छह प्रतिशत और बिना ब्याज से सहकारी बैंक से कर्ज देने की शुरुआत भाजपा सरकार ने की. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि पिछले पौने पांच साल से भूपेश बघेल की सरकार चल रही है, यह झूठ की सरकार, लबरा सरकार, छत्तीसगढ़ को लूटने वाली सरकार चल रही है. बड़े-बड़े वादे कर सरकार में आए थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया. अब फिर से वादा कर रहे हैं. यह बस्तर की जनता ऐसे धोखा देने वालों की सरकार को उतारना भी जानती है. आज बस्तर का विकास ठप हो गया है. बस्तर के लोगों को केवल लूटने का काम कर रहे हैं. बस्तर में टारगेट किलिंग हो रही है, बस्तर की बदहाली हो रही है. बस्तर के लोगों के साथ धोखा और छल करने का काम भूपेश सरकार कर रही है. बस्तर केरल से बड़ा एक जिला हुआ करता था, जिसे सात जिले में बदलने का काम भाजपा सरकार ने किया. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि जिस छत्तीसगढ़ को डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में संवारा, आज उस छत्तीसगढ़ का दुर्भाग्य है कि भूपेश बघेल जैसे लबरा मुख्यमंत्री बन गए. जो आदिवासियों का शोषण कर रहे हैं. आज भूपेश बघेल, दीपक बैज, कवासी लखमा, कांग्रेस के विधायक और नेताओं को दंतेवाड़ा की जमीन से चुनौती देने आए हैं कि टारगेट किलिंग कर भाजपा कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है. यह भूपेश बघेल के संरक्षण में हो रहा है, और कवासी लखमा और दीपक बैज, यहां के सभी विधायक सब उसमें संलग्न हैं. यह परिवर्तन रथ आने वाले समय में विधानसभा चुनाव में कमल को खिलाकर रायपुर के मंत्रालय में भाजपा का मुख्यमंत्री बनाकर रुकेगा. रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने जनसुमदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासियों की हत्या करने वाली, आदिवासी माताओं-बहनों की इज्जत को सुरक्षित नहीं रखने वाली, तेंदूपत्ता में भ्रष्टाचार करने वाली और बस्तर के नौजवानों को रोजगार नहीं देने वाली सरकार को हटाने के लिए परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है. उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा में एक नहीं पांच-पांच विधायक है. कवासी लखमा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक विधायक है कोंटा का, जो विधानसभा में जवाब नहीं देता, जब विधानसभा में खड़ा करते हैं तो बोलते है कि यह जवाब नहीं दे पाएंगे. लेकिन पेपर में बहुत बोलता है, भाषण में बहुत बोलता है. आपको बस्तर को विकास चाहिए या विनाश चाहिए यह तय करना है. भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने 36 वादे किए, तो आज पूछिए तो कि कितने वादे पूरे तो बड़ा सा शून्य दिखाई देता है. यह झूठी सरकार है, और जब इस सरकार को जब पांच साल बाद जनता के बीच जाना पड़ता है तो यह सरकार भरोसे का सम्मेलन करती है. पहले सब जगह लिखा रहता था कि भूपेश है तो भरोसा है, और यह कहने वाली भूपेश सरकार पर कांग्रेस को भी भरोसा नहीं है, क्योंकि जहां भूपेश लिखा गया था, आज वहां कांग्रेस लिखा जा रहा है. केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने अपने संबोधन में पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पंचायतों के काम को अधूरा छोड़ा क्योंकि पंचायतों को कुछ नहीं दे सकते थे. पूर्व मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने सभा को स्थानीय भाषा में संबोधित करते हुए कहा कि ठगने वाली, छल करने वाली कांग्रेस को सबक सिखाना है. परिवर्तन यात्रा में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के अलावा भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, सांसद संतोष पांडेय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एसटी मोर्चा दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के साथ अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. दंतेश्वरी मंदिर से हुई यात्रा की शुरुआत बता दें कि भाजपा की पहली परिवर्तन यात्रा का आज दंतेवाड़ा से आगाज हुआ. गृह मंत्री अमित शाह की अनुपस्थिति में पार्टी पदाधिकारियों ने दंतेवाड़ा स्थित दंतेश्वरी माता मंदिर के दर्शन-पूजन किया. इसके बाद दंतेवाड़ा में आमसभा का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा नेताओं ने जनसमुदाय को संबोधित किया. नेताओं के संबोधन के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यात्रा का पहला पड़ाव गीदम होगा, जहां से बस्तानार (किलेपाल) से होते हुए तोकापाल पहुंचेगी जहां आमसभा का आयोजित किया जाएया. इसके बाद यात्रा शाम करीबन 6 बद जगदलपुर पहुंचेगी, जहां स्वागत और रोड शो के बाद आमसभा का आयोजन किया जाएगा.
और पढ़ें ...

रायपुर : बस्तर अंचल के विकास में प्राधिकरण ने नए आयाम किए स्थापित- बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल

रायपुर : बस्तर अंचल के विकास में प्राधिकरण ने नए आयाम किए स्थापित- बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल

शासन की प्राथमिकता वाली सभी योजनाओं का क्रियान्वयन हो बेहतर-उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा

समाज के अंतिम व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित करने संवेदनशील पहल करें- आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री मोहन मरकाम

नारायणपुर में पहली बार हुई बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक

बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल ने कहा कि संभाग के सभी जिलों में मुख्यमंत्री की घोषणाओं, वनाधिकार मान्यता पत्र देवगुड़ियों को सामुदायिक वनाधिकार मान्यता पत्र देने में बहुत अच्छा कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और प्राधिकरण के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका के फलस्वरूप बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण ने विगत साढ़े 4 वर्षों के दौरान बस्तर के विकास में नये आयाम स्थापित किया है। बविप्रा अध्यक्ष श्री बघेल सोमवार को नारायणपुर जिले के जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
    इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा ने कहा कि सभी जिलों के कलेक्टर ने प्राधिकरण के अनुशंसित कार्यों को बेहतर ढंग से सम्पादित कर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने देवगुड़ी, घोटुल निर्माण सहित उचित मूल्य दुकान, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, सामाजिक भवन निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करने पर बल देते हुए कहा कि बस्तर की जनता के हित में शासन की प्राथमिकता वाली सभी योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल में स्पष्ट परिलक्षित होनी चाहिए। इस दौरान आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री मोहन मरकाम ने कहा कि प्राधिकरण के निर्णयों और कार्यों को समय पर क्रियान्वयन करने के साथ ही राज्य सरकार की योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित किये जाने के लिए संवेदनशीलता के साथ प्रयास किया जाये। उन्होंने बारिश के बाद सड़क निर्माण तथा सड़क मरम्मत कार्यो को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किये जाने कहा। बैठक को बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री  विक्रम मंडावी और श्री संतराम नेताम ने भी संबोधित कर विकास कार्यों में गति देने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया। इस दौरान विधायक नारायणपुर श्री चंदन कश्यप ने नारायणपुर जिले की सड़कों की मरम्मत शीघ्र करने पर बल दिया। बैठक में आयुक्त एवं सदस्य सचिव बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्री श्याम धावड़े ने बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के माध्यम से अब तक किए गये विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए बस्तर की सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में पुरखती कागजात एवं सामाजिक ताना-बाना पुस्तकों के प्रकाशन की जानकारी दी। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक श्री रेखचन्द जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व विधायक नारायणपुर श्री चंदन कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक श्रीमती देवती कर्मा,चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम,अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी, सभी जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष, प्राधिकरण के मनोनीत सदस्य, कमिश्नर और बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री श्याम धावड़े, आई जी श्री सुंदरराज पी.,कांकेर, बस्तर, सुकमा, बीजापुर एवं नारायणपुर जिलों के कलेक्टर, सभी सातों जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, वन मंडलाधिकारी, संभाग स्तरीय अधिकारी और एनएमडीसी के अधिकारी उपस्थित थे।
    बैठक के दौरान विगत बैठक के निर्णयों के क्रियान्वयन स्थिति की समीक्षा की गई। वहीं बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में अंत्यावसायी प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में सभी जिलों से ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के दौरान आने वाले देव विग्रहों सहित लोगों के ठहरने हेतु पृथक-पृथक विश्रामगृह बनाने का निर्णय लिया गया। वहीं नगरीय निकायों के अंतर्गत स्थित देवगुड़ी एवं मातागुड़ी का सामुदायिक वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदाय करने की सहमति व्यक्त की गई। इसके साथ ही विधायकों तथा सदस्यों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर विचार कर स्वीकृति प्रदान करने की सहमति जताई गई।
    एजेंडानुसार आदिवासी संग्रहालय के लिए गीदम रोड में स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग के रिक्त जमीन को विकसित करने पर चर्चा किया गया। दन्तेवाड़ा जिले के लाल पानी प्रभावित ग्रामों में जलप्रदाय कार्य की आगामी बैठक से पूर्व निराकरण करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी को राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत सहित राजमार्ग में स्थित शहरों में लाईटिंग की व्यवस्था को दूरूस्त करवाने और अंतागढ़ से नारायणपुर राज्यमार्ग निर्माण के लिए आवश्यक निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए गए। सदस्यों ने बैगा, सिरहा, गुनिया, मांझी, पुजारी लोगों का राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रोत्साहन राशि प्रदाय स्थिति की जानकारी पंचायत सचिव एवं सरपंच-कोटवारों के जरिये दिये जाने कहा। वहीं स्कूलों में दर्ज संख्या के अनुरूप शिक्षकों की पदस्थापना किये जाने पर बल दिया। एजेंडावार समीक्षा की गई।

और पढ़ें ...

भाजपा का परिवर्तन रथ हुआ रवाना : भाजपा सरकार के कार्यों का स्मरण कराने आया हूं- डॉ. रमन*

*विजय पथ पर निकला भाजपा का परिवर्तन रथ* *भ्रष्ट, निकम्मी, झूठी सरकार को उखाड़ फेंकें- अरुण साव* *भाजपा सरकार के कार्यों का स्मरण कराने आया हूं- डॉ. रमन* *भाजपा प्रदेश प्रभारी माथुर ने दिखाई रथ को हरी झंडी* जगदलपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में विजय के संकल्प के साथ आज बस्तर के दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी की आराधना और विशाल आम सभा के बाद भाजपा की परिवर्तन यात्रा के रथ को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रभारी ओम माथुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव के नेतृत्व में दंतेवाड़ा से आरंभ हुई परिवर्तन यात्रा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने अपने जोशीले भाषण में कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार झूठ की सरकार है, वादा खिलाफी करने वाली सरकार है, इस सरकार को उखाड़ फेंकिए। बस्तर को विकास की यात्रा में फिर से शामिल करना है। बस्तर की जनता कुर्सी में बैठाना जानती है तो उठाना भी जानती है। 5 साल से बस्तर का विकास ठप है बस्तर के 12 विधायक आदिवासी भाइयों बहनों को लूटने का काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं का अकाल है। टारगेट किलिंग चल रही है। बस्तर के लोगों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित रखा गया है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा। यदि बस्तर के लोग बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधा, सड़क चाहते हैं तो यह सिर्फ भाजपा दे सकती है। 15 साल तक भाजपा ने बस्तर को वह सब दिया है। जो कांग्रेस 50 साल में नहीं दे सकी। हम गांव जाते हैं तो एक ही आवाज आती है कि इसी साल छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाएंगे और अगले साल लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे। श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाना है तो नवंबर में कमल खिलाना है बस्तर की 12 की 12 सीट भाजपा की झोली में दें और कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार, अत्याचारी सरकार, झूठी सरकार से छुटकारा पाएं। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार के 5 साल में सामने आए सारे घोटालों का उल्लेख करते हुए भूपेश बघेल सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2000 करोड़ रुपए का शराब घोटाला किया गया। 500 करोड़ कोयला में खा गए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए मोहन मरकाम ने विधानसभा में डीएमएफ घोटाले का आरोप लगाया। डॉ.रमन सिंह ने कहा कि सीधी बात करने आया हूं। आपके आशीर्वाद से डॉ. रमन तीन बार मुख्यमंत्री रहा है। यह आपका आशीर्वाद है। आपके साथ कंधे से कंधे मिलाकर विकास की कल्पना को साकार करने का काम किया है। बस्तर के कई मुद्दे थे। 2003 में मेरे मुख्यमंत्री बनने के पहले बस्तर की सबसे बड़ी समस्या थी नमक। नमक के बदले हमारे वनवासियों की कीमती वनोपजों को लूटा जाता था। नमक शोषण का औजार बन गया था। उससे मुक्ति दिलाने का काम भाजपा की सरकार ने किया। भारतीय जनता पार्टी ने निःशुल्क नमक दिया। नमक बस्तर के स्वाभिमान से जुड़ा है। आदिवासियों को कोदो, कुटकी पेज, पसिया के सहारे जीवन यापन करना पड़ता था। भूख से मौत होती थी। एक बड़ा निर्णय लिया। भाजपा की सरकार के मुखिया के नाते गरीबों को 1 रुपये किलो चावल दिया तो उससे बड़ी कोई बात हो सकती है क्या? बस्तर अंधेरे में डूब गया था। हमने उजाला फैलाने इंतजाम किया। फिर कभी बस्तर में अंधेरा नहीं होने दिया। छत्तीसगढ़ में पलायन को रोकने के लिए गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाने हमने गरीब परिवारों को 1 रुपये किलो चावल देने की योजना शुरू की। तेंदूपत्ता तोड़ने वालों के प्रति कांग्रेस सरकार की संवेदना नहीं है। हमने 1280 करोड रुपए बोनस दिया है। भूपेश बघेल बोनस खा गए हैं हमने चरणपादुकाएं दीं तो हमारा मजाक उड़ाया गया था। अपने माता बहनों के पैरों की सुरक्षा के तेंदूपत्ता तोड़ने वालों के लिए चरण पादुका दी। वह योजना कांग्रेस सरकार ने बंद कर दी। तेंदूपत्ता तोड़ने वालों का अपमान किया। किसानों को 16 प्रतिशत ब्याज पर सहकारी बैंक से कर्ज लेना पड़ता था। उसे हटाकर बिना ब्याज के कर्ज देने की शुरुआत भाजपा सरकार ने की। भाजपा सरकार की उपलब्धि का चिंतन आपको करना पड़ेगा। चमचमाती सड़क का जाल बिछाने का काम भाजपा की सरकार ने किया। बस्तर में जितने भी पुल पुलिया स्कूल अस्पताल बने हैं, यह सारे के सारे निर्माण कार्य भाजपा की सरकार ने किए हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने विशाल आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर आज परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ हुआ है। यह यात्रा विजय के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और यह संकल्प मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य का विकास किया। राज्य की जनता के जीवन में खुशहाली लाई। भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ और बस्तर के आदिवासियों का केवल शोषण कर रही है। भाजपा के नेताओं कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग की जा रही है। यह सब सरकार के संरक्षण में हो रहा है। आने वाले समय में कमल खिलाना है और बस्तर के विकास को आगे बढ़ाना है। बस्तर की सभी 12 सीट भारतीय जनता पार्टी को सौंप कर ऐसी सरकार बनाएं जो जनता की भावनाओं के अनुरूप बस्तर और प्रदेश का विकास कर सके। हमारी सरकार ने जहां छत्तीसगढ़ को छोड़ा था, वहां से 5 साल में एक कदम भी विकास की दिशा में आगे नहीं बढ़ाया गया है। प्रदेश का विकास अवरुद्ध हो गया है। बस्तर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। बस्तर की खुशहाली के लिए भाजपा की सरकार बनाना बहुत ज्यादा जरूरी है। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा का मतलब है सत्ता का परिवर्तन। परिवर्तन इसलिए जरुररी है कि आज से 5 साल पहले कांग्रेस पार्टी के नेता बस्तर आए और उन्होंने जनता के बीच में तरह तरह के खेल दिखाए। उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार बनायें। उन्होंने परिवर्तन की बात की और झूठा खेल दिखाकर जनता को लुभाने का प्रयास किया था। उन्होंने हम बहनों के साथ छल किया। बहुत सारे वादे किए लेकिन कोई वादे नहीं निभाए घोषणा पत्र में 36 वादे किए गए थे। कांग्रेस की सरकार अब भरोसे का सम्मेलन करती है। भूपेश सरकार पर भरोसा तो कांग्रेस को ही नहीं है। सब जगह लिखा रहता था भूपेश है तो भरोसा है। अब जहां जहां भूपेश लिखा रहता था वहां भूपेश मिटा कर कांग्रेस लिखा जा रहा है। कांग्रेस के सम्मेलन में बड़े बुजुर्ग मल्लिकार्जुन आए थे। उनके व्यक्तित्व का यह आलम है कि जब भरोसे के सम्मेलन में बोलने के लिए खड़े हुए तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उठकर चले गए। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि भाजपा की सरकार में रेडी टू ईट योजना से जिन महिलाओं को घर चलाने के लिए पैसा मिलता था, भूपेश बघेल ने उनका रोजगार छीनकर ठेकेदार को कम दिया है। यह भरोसे की कैसी सरकार है। इस झूठी सरकार ने जो कहा किसी काम को पूरा नहीं किया। आज हम परिवर्तन यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की सरकार की विफलता से जुड़े इन सब विषयों को लेकर भाजपा के नेता जनता के बीच जा रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार के भ्रष्टाचार की चर्चा तो दिल्ली तक में होती है। इस सरकार ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। आदिवासियों के शोषण और भ्रष्टाचार के अलावा सरकार का कोई काम सामने नहीं आया है। 5 साल से जनता का शोषण चल रहा है। अब हद हो चुकी है। इस सरकार से छुटकारा चाहिए। यह तभी संभव है जब आने वाले चुनाव में कमल खिलाएं और भाजपा की सरकार बनाएं। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नितिन नबीन, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, लता उसेंडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, विक्रम उसेंडी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद एवं बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पांडेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, कांकेर सांसद मोहन मंडावी, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, प्रथम यात्रा के संयोजक एवं विधायक शिवरतन शर्मा, महेश गागड़ा, निरंजन सिन्हा, प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी, हुंगाराम मरकाम, सहित सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

नौकरी के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल से रहें सावधान

कवर्धा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कबीराधम द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला, फार्मासिस्ट ग्रेड-2, ड्रेसर ग्रेड-01 एवं ड्रेसर ग्रेड-02 ऑफलाईन प्राप्त आवेदनों का परीक्षण चयन समिति की बैठक आयोजित हुई। परीक्षण उपरांत प्रारंभिक अनंतिम मेरिट सूची तैयार कर अभ्यार्थियों के अवलोकन एवं दावा-आपत्ति के लिए 1 से 8 सितंबर तक समय 5:30 बजे तक र्ड-मेल के माध्यम से मंगाया गया था। जिसे जिले के वेबसाईट एवं विभागीय वेबसाईट पर सूची का प्रकाशन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम सूर्यवंशी ने बताया कि उक्त पदों में शासकीय नौकरी लगाने के नाम से फर्जी कॉल के माध्यम से अभ्यिर्थियों से पैसा, रूपए की मांग की जा रही है जिसकी सूचना विभाग को विभिन्न माध्यमों से हो रही है। उन्होंने समस्त अभ्यार्थियों को सूचित करते हुए कहा कि किसी भी अनजान मोबाईल नम्बर या अनजान ब्यक्तियों के बहकावें में ना आवें न ही किसी प्रकार की कोई राशि न दें। क्योंकि विभाग द्वारा ऐसे कोई भी मोबाईल कॉल या सीधे सम्पर्क अभ्यार्थियों से नही करती है। उक्त पदों में भर्ती शासन द्वारा दिए गए नियमावली के अनुसार ही पूरा किया जाएगा।
और पढ़ें ...

नौकरी के नाम पर आने वाले फर्जी कॉल से रहें सावधान

कवर्धा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कबीराधम द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला, फार्मासिस्ट ग्रेड-2, ड्रेसर ग्रेड-01 एवं ड्रेसर ग्रेड-02 ऑफलाईन प्राप्त आवेदनों का परीक्षण चयन समिति की बैठक आयोजित हुई। परीक्षण उपरांत प्रारंभिक अनंतिम मेरिट सूची तैयार कर अभ्यार्थियों के अवलोकन एवं दावा-आपत्ति के लिए 1 से 8 सितंबर तक समय 5:30 बजे तक र्ड-मेल के माध्यम से मंगाया गया था। जिसे जिले के वेबसाईट एवं विभागीय वेबसाईट पर सूची का प्रकाशन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम सूर्यवंशी ने बताया कि उक्त पदों में शासकीय नौकरी लगाने के नाम से फर्जी कॉल के माध्यम से अभ्यिर्थियों से पैसा, रूपए की मांग की जा रही है जिसकी सूचना विभाग को विभिन्न माध्यमों से हो रही है। उन्होंने समस्त अभ्यार्थियों को सूचित करते हुए कहा कि किसी भी अनजान मोबाईल नम्बर या अनजान ब्यक्तियों के बहकावें में ना आवें न ही किसी प्रकार की कोई राशि न दें। क्योंकि विभाग द्वारा ऐसे कोई भी मोबाईल कॉल या सीधे सम्पर्क अभ्यार्थियों से नही करती है। उक्त पदों में भर्ती शासन द्वारा दिए गए नियमावली के अनुसार ही पूरा किया जाएगा।
और पढ़ें ...

बस्तर अंचल के विकास में प्राधिकरण ने नए आयाम किए स्थापित- बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल

बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  लखेश्वर बघेल ने कहा कि संभाग के सभी जिलों में मुख्यमंत्री की घोषणाओं, वनाधिकार मान्यता पत्र देवगुड़ियों को सामुदायिक वनाधिकार मान्यता पत्र देने में बहुत अच्छा कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और प्राधिकरण के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका के फलस्वरूप बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण ने विगत साढ़े 4 वर्षों के दौरान बस्तर के विकास में नये आयाम स्थापित किया है। बविप्रा अध्यक्ष श्री बघेल सोमवार को नारायणपुर जिले के जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
    इस अवसर पर उद्योग मंत्री  कवासी लखमा ने कहा कि सभी जिलों के कलेक्टर ने प्राधिकरण के अनुशंसित कार्यों को बेहतर ढंग से सम्पादित कर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने देवगुड़ी, घोटुल निर्माण सहित उचित मूल्य दुकान, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, सामाजिक भवन निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण करने पर बल देते हुए कहा कि बस्तर की जनता के हित में शासन की प्राथमिकता वाली सभी योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल में स्पष्ट परिलक्षित होनी चाहिए। इस दौरान आदिम जाति कल्याण मंत्री  मोहन मरकाम ने कहा कि प्राधिकरण के निर्णयों और कार्यों को समय पर क्रियान्वयन करने के साथ ही राज्य सरकार की योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित किये जाने के लिए संवेदनशीलता के साथ प्रयास किया जाये। उन्होंने बारिश के बाद सड़क निर्माण तथा सड़क मरम्मत कार्यो को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किये जाने कहा। बैठक को बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष   विक्रम मंडावी और  संतराम नेताम ने भी संबोधित कर विकास कार्यों में गति देने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया। इस दौरान विधायक नारायणपुर  चंदन कश्यप ने नारायणपुर जिले की सड़कों की मरम्मत शीघ्र करने पर बल दिया। बैठक में आयुक्त एवं सदस्य सचिव बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण  श्याम धावड़े ने बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के माध्यम से अब तक किए गये विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए बस्तर की सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में पुरखती कागजात एवं सामाजिक ताना-बाना पुस्तकों के प्रकाशन की जानकारी दी। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक  रेखचन्द जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व विधायक नारायणपुर श्री चंदन कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक श्रीमती देवती कर्मा,चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम,अंतागढ़ विधायक  अनूप नाग, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी, सभी जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष, प्राधिकरण के मनोनीत सदस्य, कमिश्नर और बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री श्याम धावड़े, आई जी श्री सुंदरराज पी.,कांकेर, बस्तर, सुकमा, बीजापुर एवं नारायणपुर जिलों के कलेक्टर, सभी सातों जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, वन मंडलाधिकारी, संभाग स्तरीय अधिकारी और एनएमडीसी के अधिकारी उपस्थित थे।
    बैठक के दौरान विगत बैठक के निर्णयों के क्रियान्वयन स्थिति की समीक्षा की गई। वहीं बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में अंत्यावसायी प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में सभी जिलों से ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के दौरान आने वाले देव विग्रहों सहित लोगों के ठहरने हेतु पृथक-पृथक विश्रामगृह बनाने का निर्णय लिया गया। वहीं नगरीय निकायों के अंतर्गत स्थित देवगुड़ी एवं मातागुड़ी का सामुदायिक वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदाय करने की सहमति व्यक्त की गई। इसके साथ ही विधायकों तथा सदस्यों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर विचार कर स्वीकृति प्रदान करने की सहमति जताई गई।
    एजेंडानुसार आदिवासी संग्रहालय के लिए गीदम रोड में स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग के रिक्त जमीन को विकसित करने पर चर्चा किया गया। दन्तेवाड़ा जिले के लाल पानी प्रभावित ग्रामों में जलप्रदाय कार्य की आगामी बैठक से पूर्व निराकरण करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी को राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत सहित राजमार्ग में स्थित शहरों में लाईटिंग की व्यवस्था को दूरूस्त करवाने और अंतागढ़ से नारायणपुर राज्यमार्ग निर्माण के लिए आवश्यक निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए गए। सदस्यों ने बैगा, सिरहा, गुनिया, मांझी, पुजारी लोगों का राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रोत्साहन राशि प्रदाय स्थिति की जानकारी पंचायत सचिव एवं सरपंच-कोटवारों के जरिये दिये जाने कहा। वहीं स्कूलों में दर्ज संख्या के अनुरूप शिक्षकों की पदस्थापना किये जाने पर बल दिया। एजेंडावार समीक्षा की गई।
    

और पढ़ें ...

चेकिंग के दौरान गाड़ी से मिले 1 करोड़ 80 लाख के सोने-चांदी के जेवर

जांजगीर-चांपा. चांपा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अलग-अलग चेकिंग पॉइंट्स पर दो वाहनो से सोना, चांदी के जेवर जब्त किया है. इस में 2.11 किलो सोना और 75.41 चांदी का जेवर बरामद किया गया है. जब्त किये गए जेवर की कीमती 1 करोड़ 80 लाख 17 हजार 960 रुपये है. पुलिस द्वारा बरामद सोना-चांदी को धारा 102 CRPC के तहत जब्त किया गया है. कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और GST विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है. इस मामले में पुलिस ने शंकर लाल सोनी और सौरभ कुमार सराफ को गिरफ्तार भी किया है.
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर में ‘कमर्शियल हब’, एरोसिटी और ‘शहीद स्मारक’ की रखी आधारशिला

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर अटलनगर के सेक्टर-35 में आयोजित समारोह में तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं ‘कमर्शियल हब’, एरोसिटी और ‘शहीद स्मारक’ का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। नवा रायपुर में निवेश, बसाहट और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेक्टर-23, 24, 34, 35 और 40 में 1083 एकड़ में ‘कमर्शियल हब’ विकसित किया जा रहा है। इसी तरह नवा रायपुर के लेयर-3 में यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने, एयरपोर्ट क्षेत्र के वाणिज्यिक विकास तथा रोजगार सृजन हेतु स्वामी विवेकानंद विमानतल के निकट ग्राम बरोदा एवं रमचण्डी के चिन्हांकित 216.63 एकड़ में ‘एरोसिटी’ विकसित की जा रही है। Chhattisgarh Crimes कमर्शियल हब : प्रथम चरण में 1000 थोक व्यावसायिक दुकानों का होगा निर्माण कमर्शियल हब के प्रथम चरण में 20 व्यवसायों के लगभग 1,000 थोक व्यावसायिक दुकानों के विकास हेतु भू-खण्डो का प्रावधान किया गया है जिसमें थोक किराना, अगरबत्ती, होलसेल बारदाना, दाल मिल, पेपर ट्रेड आदि हेतु पृथक-पृथक प्रावधान किया गया है। कमर्शियल हब के विकास हेतु राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 5 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। ‘कमर्शियल हब’ के सिटी लेवल अधोसंरचना तथा प्रथम चरण के 125 एकड़ में अधोसंरचना का विकास 195.51 करोड़ रूपए की राशि से किया जाएगा। इस परियोजना के लिये चिन्हांकित भूमि राष्ट्रीय राज मार्ग नं. 30 एवं भारत माला परियोजना के अलॉइमेंट के निकट स्थित है तथा उक्त भूमि को रेलवे कनेक्टिविटी भी प्राप्त है। चिन्हांकित भू-खण्ड स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से लगभग 12 किमी. पर स्थित है। चिन्हांकित भूमि ग्राम निमोरा, उपरवारा, परसट्ठी, बेन्द्री, केन्द्री, झांकी एवं मुड़पार में स्थित है। उक्त भू-खण्ड का भू-उपयोग सार्वजनिक तथा अर्ध- सार्वजनिक से मिश्रित भू-उपयोग में किया गया है। गौरतलब है कि लगभग 7743 विभिन्न थोक व्यावसायिक संघों से परामर्श तथा सर्वे करने के पश्चात् बाजार की मांग का आंकलन किया गया है, जिसके आधार पर मांग मूल्यांकन एवं प्रोडक्ट मिक्स निकाले गये चिन्हांकित भू-खण्ड में भूमि की उपलब्धता तथा व्यावसायिक गतिविधि की प्राथमिकता के आधार पर कुल 1,083 एकड़ पर व्यावसायिक क्लस्टर अनुसार जोनिंग प्लान तैयार किया गया है, जिसका विकास चरणबद्ध रूप से किया जाना प्रस्तावित है। नवा रायपुर अटल नगर में निवेश, बसाहट तथा वाणिज्यिक गतिविधयों को बढ़ावा दिये जाने हेतु सेक्टर-23, 24, 34, 35 तथा 40 के 438.47 हेक्टेयर (1.083 एकड़) क्षेत्रफल पर थोक व्यवसायिक बाजार प्रस्तावित किया गया है। यह थोक व्यावसायिक बाजार न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि आस-पास के अन्य राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए भी लाभदायक होगा। इस परियोजना में थोक व्यवसाय से जुड़ी सभी सुविधाएं एवं भौतिक अधोसंरचना उच्च मानकों के अनुसार प्रदान की जाएगी। इस परियोजना के क्रियांवयन से आस-पास के क्षेत्र में रोजगार के सृजन होने की संभावनाएं हैं। एरोसिटी : वाणिज्यिक संस्थान, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, होटल का प्रावधान नया रायपुर अटल नगर के लेयर-3 में यात्री सुविधाओं को बढावा देने, एयरपोर्ट क्षेत्र के वाणिज्यिक विकास तथा रोजगार सृजन हेतु स्वामी विवेकानंद विमानतल के निकट एरोसिटी विकसित की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2023 को एरोसिटी स्थापना की घोषणा की थी। एरोसिटी के लिए नवा रायपुर के ग्राम बरोदा और रमचण्डी में लगभग 216.63 एकड़ भूमि चिन्हांकन की गई है। चिन्हांकित भू-खण्ड में निजी स्वामित्व की भूमि शामिल होने के कारण एरोसिटी परियोजना का विकास नगर विकास योजना की तर्ज पर किये जाने का निर्णय लिया गया है। बाजार मूल्यांकन एवं प्राधिकरण का वित्तीय हित देखते हुए प्रथम चरण में लगभग 24.85 एकड़, क्षेत्रफल की भूमि को विकसित किये जाने का निर्णय लिया गया। शासकीय स्वामित्व की 15.45 एकड भूमि पर तैयार किये गये अभिन्यास में 0.62 एकड़ से 3.01 एकड़ तक के 04 वाणिज्यिक भू-खण्ड, 0.82 एकड़ के 01 शॉपिंग कॉम्पलेक्स एवं 1.44 एकड़ भूमि 01 होटल हेतु प्रस्तावित है। एरोसिटी के विकास हेतु राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। शहीद स्मारक नवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र के ग्राम परसदा (सेक्टर-3) में व्ही.आई.पी. बटालियन के लिए 42.931 एकड़ भूमि चिन्हांकित की गई है। इसमें से 13 एकड़ में शहीद स्मारक की स्थापना की जाएगी। इस प्रस्तावित परियोजना में शहीद स्मारक लगभग 07 एकड़ भूमि पर 2700 शहीदों के नाम उत्कीर्ण किये जाने हेतु दीवारों का निर्माण, छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्मारक का निर्माण लगभग 6 एकड़ भूमि में, 1500 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्मारक म्यूजियम, 21 प्लाटून हेतु परेड ग्राउंड, बगलर प्लेटफार्म, लगभग 400 दर्शकों हेतु दीर्घा, 40 वर्ग मीटर में विशिष्ट अतिथि दीर्घा, 1400 वर्ग मीटर में 60 जवानों के लिए बैरक तथा पार्किंग, फाउंटेन, सिचाई इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी। राज्य शासन द्वारा इसके लिए 47.75 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण क्षेत्र अंतर्गत विविध कार्यों के इस शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने की। इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, विधायक श्री धनेन्द्र साहू, मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार श्री राकेश गुप्ता तथा छत्तीसगढ़ चैंबर आफ कामर्स के पदाधिकारी तथा उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ को प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने दिखाई हरी झंडी, पूर्व सीएम समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद

दंतेवाड़ा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में आज भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुवात हुई। भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी ओम माथुर, छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नबीन ने हरी झंडी दिखा कर परिवर्तन यात्रा के रथ को रवाना किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सरोज पांडे, लता उसेंडी सह प्रभारी नितिन नवीन, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। बता दें भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद दंतेवाड़ा आने वाले थे, लेकिन मौसम की खराबी के चलते उनका प्लेन दिल्ली से उड़ान नहीं भर सका। वहीं जशपुर से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।
और पढ़ें ...

ब्रेकिंग: जगदलपुर पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, दंतेवाड़ा के लिए हुईं रवाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ दौरे पर जगदलपुर पहुंच गई है। जानकारी मिल रही है कि वह वहां से दंतेवाड़ा के लिए रवाना हो रही हैं।
और पढ़ें ...