प्रदेश

विधानसभा निर्वाचन-2023...7 उम्मीदवारों ने आज दाखिल किया नामांकन फॉर्म*

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट बिलासपुर, 25 अक्टूबर 2023/विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के तीसरे दिन आज 7 उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अफसर के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किये। इसके साथ ही 17 लोगों ने निक्षेप राशि जमा कर नामांकन पत्र इश्यू कराये है। नामांकन दाखिल करने वालों में मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से सुखराम खुटे गुरुजी , कोटा विधानसभा क्षेत्र से नंद किशोर राज, बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से अनिलेश मिश्रा एवं अरूण तिवारी,बेलतरा विधानसभा से हरीशंकर कुशवाहा एवं बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से धरमलाल कौशिक, धनीराम यादव का नाम शामिल है। धरमलाल कौशिक ने दो नामांकन पत्र दाखिल किया। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभावार निक्षेप राशि जमाकर नाम निर्देशन पत्र लेने वाले उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से रामशरण यादव, बरनलाल करियारे, अखिलेश पांडे है। इस प्रकार बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से कुल 3 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया है। कोटा विधानसभा क्षेत्र से प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, लक्ष्मीनारायण पोर्ते इस प्रकार 2 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से जागेश्वर सोनी, संतोष कुमार साहू एवं देवप्रसाद इस प्रकार कुल 3 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया है। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से रामबनवास जगत ने नामांकन पत्र इश्यू कराया है। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से अभिषेक सोनी ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया है। इसके अलावा बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से रामशरण यादव, लक्ष्मण पाठक, अश्वनी कुमार दुबे, प्रहलाद कुमार यादव, सुशांत शुक्ला , अनंदराम साहू एवं बाबा पवार कुल 7 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया ।
और पढ़ें ...

कांग्रेस में क़ल शामिल हो सकते हैं ये दिग्गज विधायक...सीएम बघेल पहनाएंगे कांग्रेस का गमछा

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है। बलौदाबाजार के कसडोल विधानसभा सीट पर दूसरे चरण का मतदान संपन्न होगा। बलौदाबाजार के विधायक प्रमोद शर्मा ने कसडोल और बलौदाबाजार से नामांकन फॉर्म खरीदा था। उम्मीद जताई जा रही थी कि कसडोल विधानसभा से प्रमोद शर्मा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। लेकिन, कसडोल से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप साहू ने प्रमोद शर्मा को मना लिया और अब प्रमोद शर्मा कांग्रेस में शामिल होंगे।

और पढ़ें ...

चैन स्नेचिंग और वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में चैन स्नेचिंग सहित वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 1 अंतर्राज्यीय आरोपी सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा वाहन चोरी व चैन स्नेचिंग की घटना को एक ही दिन में अंजाम दिया गया था। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

मामले में कुशालपुर पुरानी बस्ती स्थित यादवपारा इन्द्राचौक निवासी रेणु वैष्णव ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 13 अक्टूबर को वह अपने एक्टिवा में अपनी बेटी के साथ घर से जय स्तंभ चौक जा रही थी कि शाम लगभग 5 बजे कुशालपुर दंतेश्वरी मंदिर के पास एक्टिवा वाहन का पेट्रोल खत्म होने से प्रार्थिया एवं उसकी पुत्री दोनों पैदल जा रहे थे कि विपरीत दिशा पंकज गार्डन की ओर से आ रहे सफेद एक्टिवा वाहन में सवार दो अज्ञात व्यक्ति जो स्कार्फ से मुंह बांधे हुए थे जिसमें से पीछे बैठा एक व्यक्ति प्रार्थिया के गले में पहने सोने के चैन को लूटा तथा दोनो व्यक्ति फरार हो गये, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर दोनों अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस को जांच के दौरान वारदात में शामिल सुंदर नगर डी.डी.नगर निवासी अंकित सोनी के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अंकित सोनी की पतासाजी कर पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपने साथी प्रदीप मलिक उर्फ राहुल के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी प्रदीप मलिक उर्फ राहुल की पतासाजी कर उसे भी पकड़ा गया। आरोपी अंकित सोनी उर्फ मिक्की एवं प्रदीप मलिक उर्फ राहुल को गिरफ्तार कर कब्जे से लूट की 1 नग सोने की चैन तथा घटना में प्रयुक्त होण्डा एक्टिवा जुमला कीमती लगभग 90 हजार रूपये जप्त कर कार्यवाही किया गया।

पूछताछ में आरोपी प्रदीप मलिक उर्फ राहुल ने बताया कि घटना में प्रयुक्त होण्डा एक्टिवा को वह अपने दूसरे साथी सैय्यद आसिफ अली उर्फ आशु के साथ मिलकर 13 अक्टूबर को ही थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पचपेढ़ी नाका के पास स्थित कलर्स मॉल के बाहर से चोरी किया था तथा चोरी की इसी वाहन में प्रदीप मलिक उर्फ राहुल तथा अंकित सोनी उर्फ मिक्की ने चैन स्नेचिंग की उक्त घटना को अंजाम दिया था। चोरी की उक्त वाहन में आरोपी प्रदीप मलिक उर्फ राहुल एवं सैय्यद आसिफ अली उर्फ आशु के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध पंजीबद्ध है। वाहन चोरी में संलिप्त आरोपी सैय्यद आसिफ अली उर्फ आशु को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी प्रदीप मलिक उर्फ राहुल अपराधिक प्रवृत्ति का है जो पूर्व में भी मोबाईल लूट व चोरी के आधा दर्जन प्रकरणों में थाना गंज, सरस्वती नगर, आजाद चौक, कोतवाली एवं न्यू राजेन्द्र नगर से जेल निरूद्ध रह चुका है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ने पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी से निलंबित

दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर ब्लॉक अध्यक्ष अमुलकर नाग को कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ना महंगा पड़ गया। अमुलकर नाग को कांग्रेस के प्रत्याशी छविंद्र कर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने निलंबन कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने उन्हें पार्टी के सभी दायित्वों से पृथक कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निलंबित किया गया है।

और पढ़ें ...

पूर्व सीएम रमन सिंह के आवास देने की घोषणा पर सीएम की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद के लिए रवाना हो गए है. यहां सीएम चुनावी सभा में शामिल होंगे. आज सीएम बघेल बालोद और बेमेतरा जिले में आमसभा को संबोधित करेंगे. बता दें कि आज दोनो स्थानों पर नामांकन है और आमसभा भी होनी है. कर्जमाफी की घोषणा पर बीजेपी के सवालों पर सीएम बघेल ने कहा कि बीजेपी के लोगों को धन्यवाद. अभी भी वो सवाल कर रहे हैं तो विपक्ष में बैठने के लिए मानसिक रूप से तैयार है. किसानों के लिए हमने काम किया है. किसान मजबूत होगा तो छग मजबूत होगा, इसलिए ये घोषणा की गई है.

पूर्व सीएम रमन सिंह के आवास देने की घोषणा पर सीएम बघेल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि आवास हमने दे दिया है, केंद्र सरकार ने जो सर्वे किया था उनमें भी 47 हजार लोगों को हमने आवास की राशि दे दिया. सबको राशि दे दी गई है, इसके बाद हमारे सर्वे के हिसाब से 10 लाख लोग पात्र है उन्हे भी देंगे, कुल 17.5 लाख लोगों को आवास दिया जाएगा.

श्री राम नाम से ध्रुवीकरण के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि ये छग, माता कौशल्या का स्थल है इसका कभी बीजेपी ने संरक्षण और विकास नहीं किया. बीजेपी को कभी याद नहीं आई, ये लोग राम नाम से नोट और वोट मांगते है, राम हमारे आस्था का विषय है. हम नोट और वोट नही मांगते. अपने बूते पर बीजेपी कुछ नही कर सकती, बीजेपी में पर भरोसा तीन परोसा की नीति है.

और पढ़ें ...

BREAKING NEWS : नक्सलियों के मंसूबे पर जवानों ने फेरा पानी...IED बम को किया बरामद

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव को लेकर बहिष्कार का आह्वान किया है। जिसके बाद नारायणपुर जिले के ओरछा के घोटुल पारा में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए IED प्लांट किया था। बताया जा रहा है कि जवानों ने सर्चिंग के दौरान 4 किलो का IED बरामद किया। नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर गया। ओरछा थाने का मामला।

जानकारी के अनुसार जवानों को निशाना बनाने नक्सलियों ने IED प्लांट किया था। जवानों ने IED ट्रेक कर मौके पर डिफ्यूज कर दिया। थाना के DRG, बस्तर फाइटर और CAF की संयुक्त कार्रवाई की गई। बता दें कि विधानसभा चुनाव के समय नक्सली सक्रिय हो गए हैं। इन दिनों प्रेस नोट जारी कर राजनीतिक पार्टियों को धमकी भी दे रहे हैं।

और पढ़ें ...

बस-बाइक की जबरदस्त टक्कर, जानें पूरा मामला

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर-बनारस मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बस और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि यह घटना भटगांव थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात सूरजपुर बनारस मुख्य मार्ग पर बस और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने शवों को भटगांव के मचुर्री में रखवाया गया है। इस खबर की आगे की जांच जारी है।

और पढ़ें ...

टी.एस.बाबा को कौन देगा टक्कर ? : भाजपा की अंतिम लिस्ट जारी

*भाजपा की अंतिम लिस्ट जारी* अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल, बेलतरा से सुशांत शुक्ला, कसडोल से धनीराम धीवर और बेमेतरा से दीपेश साहू को भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है |
और पढ़ें ...

सिम्स की बदहाली और गंदगी देख भड़के चीफ जस्टिस, छुट्टी के दिन हाईकोर्ट में सुनवाई, निरीक्षण करने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) की बदहाली और अव्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट में दशहरा पर्व पर छुट्‌टी के दिन भी सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने कलेक्टर की रिपोर्ट और तस्वीरों को देखकर नाराजगी जताई। अधीक्षक डॉ. नीरज शेंडे को भी हटा दिया गया है।

कोर्ट ने सिम्स में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल जानने के लिए तीन वकील सूर्या कवलकर डांगी, संघर्ष पांडेय और अपूर्वा त्रिपाठी को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया है। उन्हें स्वास्थ्य संचालक पी दयानंद के साथ 26 और 27 अक्टूबर को सिम्स का निरीक्षण कर हाईकोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। केस की सुनवाई एक नवंबर को होगी।

दरअसल, सिम्स की बदहाली को लेकर समाचार पत्रों में लगातार खबरें प्रकाशित हो रही है। जिसे स्वत: संज्ञान में लेकर हाईकोर्ट ने जनहित याचिका के रूप में स्वीकार किया है। चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने पहले स्वास्थ्य सचिव, कलेक्टर और कमिश्नर बिलासपुर समेत अन्य जवाबदार अफसरों से जवाब तलब किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट ने यह सुनवाई की।

कलेक्टर ने सिम्स का किया निरीक्षण

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स का निरीक्षण किया। मरीजों से उनकी समस्याओं को जाना और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सिम्स के अफसरों को निर्देश भी दिए। आनन-फानन में सिम्स में रविवार को डॉक्टरों की ड्यूटी चार्ट जरूर लगाई गई। लेकिन अब तक कॉरिडोर से कचरा नहीं हटाया गया है। जिसे सिम्स प्रबंधन की लापरवाही के रूप में देखा गया।

कलेक्टर के बाद दूसरे दिन एसडीएम को भी भेजा गया। लेकिन साफ-सफाई नहीं की गई। सिम्स में सादे पानी से पोंछा लगाया जा रहा था। जगह-जगह गुटखा के दाग थे। सोमवार को सुबह से ही पूरा अमला सफाई करने के लिए जुटा। हर वार्ड के कोने-कोने की सफाई की गई। जिसकी वीडियो और फोटोग्राफी भी कराई गई। जिसे मंगलवार को हाईकोर्ट में प्रस्तुत किया गया। जिसे देखकर चीफ जस्टिस ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दो दिन में दिखाने के लिए यह सब व्यवस्था की गई है। जबकि जमीनी हालात कुछ और हैं।

अधीक्षक नीरज को हटाया, सुजीत को मिली जिम्मेदारी

सिम्स हॉस्पिटल में अव्यवस्था और हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद अधीक्षक डॉ. नीरज शेंडे को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर मनोरोज विशेषज्ञ डॉ. सुजीत नायक को अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। नायक ने तत्काल चार्ज भी ले लिया है।

और पढ़ें ...

भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशी एक एक से बराबरी पर : इस बार कांटे की टक्कर

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा एवं काँग्रेस दोनों पार्टियों ने अपने प्रत्याक्षियों की घोषणा कर दी है। इसमें भाजपा से केदार कश्यप एवं काँग्रेस से चंदन कश्यप को प्रत्याशी बनाया गया है। इससे केदार एवं चंदन के बीच तीसरी बार मुकाबला होगा | नारायणपुर : इस विधानसभा में 2008 से लेकर 2018 तक 3 बार हुए विधानसभा चुनाव में 2 बार बीजेपी प्रत्याशी विजयी हुआ है। वही 1 बार कॉंग्रेस ने अपना पचरम लहराया है। वही 2023 विधानसभा चुनाव किसकी जीत होगी। विधानसभा क्रमांक 84 नारायणपुर का क्षेत्र 3 जिलों में बिखरा हुआ है। इसमें नारायणपुर जिले के साथ ही कोंडागांव जिले का मर्दापाल एवं बस्तर जिले का भानपुरी शामिल है।

। दोनों प्रत्याशी 1-1 बार विजयी हुए है। लेकिन तीसरी हो रहे मुकाबले में काँग्रेस एवं भाजपा के बीच की निर्णायक है।

2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के केदार कश्यप ने काँग्रेस के चंदन कश्यप को 12 हजार 800 मतों मात दी थी। वही 2018 के चुनाव में काँग्रेस चंदन कश्यप ने भाजपा के केदार कश्यप को 2 हजार 647 मतों हराया था। इससे 2023 का विधानसभा चुनाव दोनों के लिए अहम माना जा रहा है। इन दोनों का भविष्य नारायणपुर विधानसभा के 1 लाख 59 हजार 991 मतदाता तय करेंगे।

और पढ़ें ...

घर-घर कर रहे हैं जनसंपर्क काँग्रेस प्रत्याशी -चंदन कश्यप

माँ दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप मे कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल किया।
भरोसा बरकरार फिर से कांग्रेस सरकार
और पढ़ें ...

*जनता से रेस टीप न खेले कांग्रेस : पहले जेब में रखे सबूत छुपाए फिर जातीय जनगणना की रिपोर्ट छुपाई : केदार कश्यप*

मुख्यमंत्री की घोषणा पर बोले केदार कश्यप *रायपुर।* *जातीय जनगणना की बात करने वाले भूपेश बघेल बताए जो गणना कराई उसकी रिपोर्ट क्यों दबाई:केदार कश्यप* *पहले जेब में रखे सबूत छुपाए फिर जातीय जनगणना की रिपोर्ट छुपाई जनता से रेस टीप न खेले कांग्रेस:केदार कश्यप* *कांग्रेस बताए जातीय जनगणना के आधार पर टिकट क्यो नही बाटा:केदार कश्यप* भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री कश्यप ने सवाल किया कि जातिगत जनगणना का ढोल पीटने वाले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के नेता पहले प्रदेश को यह बताएँ कि आरक्षण के लिए कराई गई जातिगत जनगणना को सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही है? कांग्रेस के नेता प्रदेश को इस बात का जवाब भी दें कि प्रदेश की भूपेश सरकार द्वारा कराई गई जातिगत जनगणना को मापदंड बनाकर सभी वर्गों को टिकट वितरण में कितनी हिस्सेदारी दी गई है? प्रदेश सरकार के पास उपलब्ध क्वांटीफायबल डाटा आखिर प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक क्यों नहीं किया? श्री कश्यप ने कहा कि क्वांटीफायबल डाटा दबाकर बैठी प्रदेश सरकार ने एक तो आरक्षण के नाम पर प्रदेश के आदिवासी, अजा, पिछड़े वर्गों के साथ अन्याय करने का काम किया ही है, अब कांग्रेस के टिकट वितरण में अपने ही नेता राहुल गांधी को किनारे कर दिया गया है। मुख्यमंत्री बघेल और कांग्रेस के नेता जातिगत जनगणना को लेकर सलेक्टिव पॉलिटिक्स कर रहे हैं। श्री कश्यप ने कहा कि जातिगत जनगणना का जुमला उछालकर कांग्रेस दरअसल जनता को बरगलाने का काम कर रही है। यही कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र है। कर्नाटक में भी सन 2013 में कराई गई जातिगत जनगणना को वहाँ की कांग्रेस सरकार दबाकर बैठी है। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ के हर वर्ग को कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने आरक्षण के नाम पर धोखा दिया है। अजा वर्ग का आरक्षण 16 प्रतिशत से घटकर 13 प्रतिशत करने का इरादा किसका है? भूपेश बघेल सरकार ने जो विधेयक पारित कराया, उसमें अनुसूचित जाति वर्ग के आरक्षण में कटौती कर दी। भूपेश बघेल सरकार ने आरक्षण विधेयक में जानबूझकर ऐसे पेंच फँसाए हैं कि न तो आदिवासियों को आरक्षण का लाभ मिल पाए, न पिछड़े वर्ग को इसका लाभ मिल पाए और न ही अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को आरक्षण का लाभ मिल पाए। क्या यही राजनीतिक पाखण्ड कांग्रेस के टिकट वितरण में रचा गया है? क्वांटिफ़ायबल डाटा कांग्रेस की भूपेश सरकार ने न राज्यपाल को सौंपा और न ही विधानसभा के पटल पर रखा। श्री कश्यप ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री बघेल बताएँ कि छत्तीसगढ़ में आरक्षण के नाम पर उन्होंने अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी और सामान्य हर वर्ग की जनता के साथ जैसा छलावा किया है, क्या वही छलावा उनकी सरपरस्ती में कांग्रेस की टिकटों के वितरण में कांग्रेस के लोगों के साथ भी उन्होंने किया है? जब भी मुख्यमंत्री बघेल से क्वांटीफायबल डाटा को सार्वजनिक करने के बारे में सवाल किया जाता है तो वे यह कहकर मीडिया से सवाल करते हैं कि उस डाटा से आपको क्या करना है? वह हमने अपने लिए कराया है। श्री कश्यप ने कटाक्ष किया कि जातिगत जनगणना करा लिए जाने के मुख्यमंत्री बघेल के दावे राजनीतिक शोशेबाजी अधिक प्रतीत हो रहे हैं।
और पढ़ें ...

अपने राजनैतिक वजूद को बचाने भाजपा ईडी का दुरुपयोग कर राज्य सरकार की छवि खराब करने में लगी है : कांग्रेस

*भाजपा की प्रमुख अनुषांगिक संगठन ईडी मोर्चा ने अपना चुनावी काम शुरू कर दिया है* *चुनाव में भाजपा कांग्रेस की लोकप्रियता का मुकाबला नहीं कर पा रही है ईडी के छापे मरवा रही - कांग्रेस* *ईडी की छापेमारी राजनैतिक माहौल दूषित करने के लिये* रायपुर/24 अक्टूबर 2023। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा ने अपने सत्ता बल का दुरुपयोग कर केंद्रीय जांच एजेंसियों को भाजपा का मोर्चा, संगठन, बना दिया है। इसीलिये भाजपा की प्रमुख अनुषांगिक संगठन ईडी मोर्चा ने अपना चुनावी काम शुरू कर दिया है। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की लोकप्रियता का राजनैतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही है तो ईडी की छापेमारी करवा रही है। आज तक छत्तीसगढ़ में ईडी ने जितनी भी कार्यवाहियां की चाहे कथित शराब घोटाला हो या कोल घोटाला हो सब में ईडी ने केवल काल्पनिक आंकड़े जारी किया किसी भी आरोप का ईडी के पास कोई प्रमाण नहीं था सिवाय काल्पनिक आंकड़ो के। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि  ईडी के द्वारा कुछ राइस मिलर्स और व्यापारियों पर छापा मारा गया है, ईडी द्वारा छत्तीसगढ़ में कभी कांग्रेस नेताओं पर, कभी ट्रांसपोर्टर पर, कभी अधिकारियों पर और अब राइस मिलर एवं व्यापारियों पर छापे की कार्यवाही के द्वारा छत्तीसगढ़ में भय और भ्रम का माहौल बनाने का दुष्प्रयास किया जा रहा है, ईडी की कार्यवाही हमेशा से सवालो के घेरे में रही है। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने ईडी द्वारा छत्तीसगढ़ में दुर्भावना पूर्वक कार्यवाही पर तीखी टिप्पणी करते हुये कहा था कि- ईडी अपने कामकाज में पारदर्शी और निष्पक्ष रहें, प्रतिशोधी ना बने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ईडी के खिलाफ दी गई लगातार टिप्पणियों से यह पूरी तरह स्पष्ट है कि अपने राजनैतिक वजूद को बचाने भाजपा ईडी का दुरुपयोग कर राज्य सरकार की छवि खराब करने में लगी है। पिछले पांच साल में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के ऊपर भाजपा 1 रू. का भी प्रमाणित भ्रष्टाचार का आरोप लगा नहीं पाई है तो अधिकारियों, व्यापारियों के यहां छापेमारी कर दूषित वातावरण बनाया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री और इन्फोर्समेंट डायरेक्टर को पत्र लिखकर नान और चिटफंड घोटाले की जांच कराने का अनुरोध किया था। ईडी, आईटी नान घोटाले, चिटफंड घोटाले, पनामा पेपर के अभिशाक सिंह की जांच क्यों नहीं करती है? नान गरीबों के राशन में 36,000 करोड़ का डाका डाला गया है, जब इतनी बड़ी रकम का लेनदेन हुआ है, नान डायरी में सीएम सर, सीएम मैडम, ऐश्वर्या रेसीडेंसी वाली मैडम जैसे दर्जनों नामों का उल्लेख है जिनका मोटी-मोटी रकम देने का भी उल्लेख है। ऐसे में इस अवैध लेनदेन की जांच ईडी क्यों नहीं करती है? प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ईडी की कार्यवाही पर भाजपा ज्यादा मत उछले विधानसभा चुनावों में मतदान केन्द्रों पर ईडी के अधिकारी वोट दिलाने नहीं आयेंगे। छत्तीसगढ़ में राजनैतिक रूप से रसातल में पहुंच चुकी भाजपा सोच रही है कि ईडी की कार्यवाही करवा कर वह कांग्रेस का मुकाबला कर लेगी तो वह मुगालते में है। ईडी की कार्यवाही करके वह राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रही है लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता भली भांति समझ चुकी है कि ईडी की कार्यवाही भाजपा के राजनैतिक प्रतिशोध का हिस्सा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा चलायी जा रही सरकार और उनकी योजनाओं का राजनैतिक रूप से मुकाबला नही कर पा रही है। इसलिये मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की और सरकार की छवि खराब करने के लिये भाजपा छत्तीसगढ़ में केन्द्रीय एजेंसियो का दुरूपयोग कर रही है।
और पढ़ें ...

Breaking : माओवादियों ने फेंके पर्चे, ली बीजेपी नेता बिरझु तारम की हत्या की जिम्मेदारी…

मोहला-मानपुर। भाजपा नेता बिरझु तारम की हत्या का आखिरकार खुलासा हो गया है. माओवादियों ने हत्या पर्चा जारी कर मारने की पुष्टि कर दी है. पर्चे में “बीजेपी-आरएसएस बिरझु तारम को मौत का सजा दिए” लिखा हुआ है.

मानपुर-मदनवाड़ा मेन रोड पर मालहर, बसेली गाँव के इर्द-गिर्द बड़ी संख्या में पर्चे फेंके गए हैं. इसके साथ पेड़ों में पर्चे चस्पा किए गए हैं. आरकेबी डिवीजन के हवाले से जारी किए गए पर्चों में चुनाव बहिष्कार के फरमान के साथ वोट मांगने वालों को मार भगाने की बात कही गई है. जिले के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मौके पर टीम जाएगी., जांच कर पर्चों को उठवा लिया जाएगा.

और पढ़ें ...

@ घोषणावीर भूपेश ने पिछला कर्ज माफ नहीं किया और दूसरा झूठा वादा उछाल दिया-- बृजमोहन अग्रवाल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में किसानों के कर्ज माफी की घोषणा को लेकर 
वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भूपेश बघेल पर जमकर हमला बोला है। बृजमोहन ने भूपेश बघेल को घोषणावीर करार दिया है।
बृजमोहन का कहना है कि, किसानों पर  20000 हजार करोड़ कर्ज में से केवल 9000 हजार करोड़ ही माफ किए है।
इतने ही नहीं किसानों पर लॉन्ग टर्म, मीडियम टर्म और राष्ट्रीयकृत बैंकों का कर्ज माफ नहीं किया है। जब तक ये कर्ज माफ नहीं होंगे तब तक किसान सही मायने में कर्ज मुक्त नहीं हो पाएगा।  
इतना ही नहीं बृजमोहन ने ये भी कहा है कि, भूपेश बघेल किसानों को पंप सेट, स्प्रिंकल जैसी बुनियादी सुविधाएं भी मुहैया नहीं करा पा। बृजमोहन ने कहाकि भूपेश बघेल घोषणावीर है और उनकी सरकार जाने वाली है। इसी चला चली की बेला में ये किसानों को गुमराह करने के लिए ऐसी घोषणाएं कर रहे है।
भूपेश बघेल ने दिव्यांगों, महिलाओं के साथ ही स्व सहायता समूह को मिलने वाला कर्ज भी नही माफ कर पाए। बृजमोहन का कहना हैं की, भूपेश बघेल केवल घोषणा करते है
और पढ़ें ...

5 साल तक घोटालेबाजी, अब हर रोज घोषणाबाजी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि वर्मी खाद के नाम पर  जबरिया मिट्टी बेचने वाली सरकार को चुनाव के वक्त किसान याद आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी भाजपा का घोषणा पत्र तो आने दीजिए, किसान को भाजपा से जितनी उम्मीद हैं, सभी पूरी होंगी। गांव, गरीब और किसान का विकास होगा। किसान का पूरा धान खरीदने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को वचन दिया है कि उनकी और अधिक बेहतरी के लिए काम करेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि किसानों को कांग्रेस राज के 16 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज को ब्याज मुक्त ऋण में बदलने वाली भाजपा के घोषणा पत्र में ऐसी ऐसी योजनायें हैं जिनसे किसानों को कर्ज के जाल में फँसना ही नहीं पड़ेगा। भाजपा सरकार ने ही धान खरीदी की चाक चौबंद व्यवस्था कर खरीद को 15 गुना तक बढ़ाया। कांग्रेस ने पचास वर्ष तक अन्नदाताओं को गरीबी और कर्ज में डुबोकर रखा। कांग्रेस से इसका हिसाब छत्तीसगढ़ की जनता अवश्य लेगी। भूपेश बघेल ने आज एक बार फिर साबित कर दिया कि 5 साल में उन्होंने जनता के हित के कोई कार्य नहीं किए हैं। अब हार के डर से नित्यप्रति घोषणाबाजी कर रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ की जनता पूछ रही है कि किसान हर साल कर्ज लेता है। आखिर कर्ज माफी चुनाव के समय ही क्यों याद आई है? भूपेश बघेल अगर जरा सी भी संवेदना किसानों के साथ दिखा कर कर्ज माफ कर देते तो छत्तीसगढ़ में 1000 किसान आत्महत्या नहीं करते। भूपेश बघेल ने आत्महत्या करने वाले किसी किसान के घर तक जाना मुनासिब नहीं समझा।

 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि कांग्रेस की चालबाजी के कारण ही किसान कर्ज के जाल में फंसकर आत्महत्या कर रहे हैं। यदि भूपेश बघेल सरकार किसानों के प्रति इतने ही संवेदनशील है तो कोरोनाकाल में किसानों का कर्जा माफ़ क्यों नहीं किया? किसानों को सिंचाई हेतु बिजली कनेक्शन के लिए तरसाने वाली कांग्रेस को किसानों की चुनावी सुध आ रही है। भाजपा किसानों को कर्ज में फंसने से बचाने के उपाय करने प्रतिबद्ध है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि जब भूपेश बघेल घोषणा वीर बन गए हैं तो कांग्रेस को अपनी घोषणा पत्र समिति को भंग कर देना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन्हीं बातों को दोहरा रहे हैं, जिनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही छत्तीसगढ़ में घोषणा कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ के सभी आवासहीनों को आवास देंगे। घोटालेबाजी करने वाले जेल में होंगे।

 
और पढ़ें ...