प्रदेश
कांग्रेस नेता ने दी चेतावनी : 24 घंटे में डामरीकरण प्रारंभ नहीं हुआ तो करेंगे आमरण अनशन
रायपुर। Raipur News : सत्यमेव जयते फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक कन्हैया अग्रवाल ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर 24 घंटे के अंदर सदर बाजार, पुरानी बस्ती की सड़कों का डामरीकरण प्रारंभ नहीं कराए जाने पर आमरण करने की चेतावनी दी है।

कन्हैया अग्रवाल ने उक्ताशाय का बयान जारी करते हुए कहा कि नवरात्र, दशहरा और दीपावली जैसे सबसे बड़े त्यौहार के दौरान शहर की बदहाल सड़कों के कारण श्रद्धालुओं और बाजार जाने वाले ग्राहकों का निकलना अब मुश्किल हो गया है। सदर बाजार, सत्ती, कंकालीपारा, बुढ़ेश्वर मंदिर, पुरानी बस्ती थाना से लाखेनगर चौक तक सड़क अत्यंत जर्जर हालत में है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामान करना पढ़ रहा है। धूल से पूरा एरिया सराबोर है ,ठंड के मौसम में धूल के कारण सर्दी ,खांसी दमे की शिकायत लगातार बढ़ रही है।
अग्रवाल ने आगे बोले बदहाल सड़क का निर्माण प्रशासन तुरंत प्रारंभ कराए, सारी सड़कों का निर्माण का टेंडर जारी होने के बाद काम प्रारंभ नहीं होना यह हमरे लिए दुर्भाग्य की बात है। निगम प्रशासन ठेकेदारों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करे। सड़क निर्माण अगर 24 घंटे में प्रारंभ नहीं हुआ तो 23 अक्टूबर सोमवार की सुबह से मैं घर/ कार्यालय में अन्न जल त्याग कर आमरण अनशन करूंगा।
छत्तीसगढ़ में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, अरुण साव बोले- ये टारगेट किलिंग है
मोहला मानपुर। जिले में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शुक्रवार को बीजेपी नेता बिरजूराम तारम के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया है। मामला औंधी चौकी क्षेत्र के सरखेड़ा गांव का मामला है। इस पर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि, बीजेपी कार्यकर्ताओं की टारगेट किलिंग हो रही है।
बताया जा रहा है कि 56 साल के भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बिरजूराम के घर हथियारों से लैस कुछ अज्ञात लोग पहुंचे थे। भाजपा नेता को चार गोलियां लगी हैं, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। घटना को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलू पर जांच की जा रही है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने नेता की हत्या मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की शहादत हुई है। मोहला मानपुर चौकी में बिरझू तारम की जो हत्या हुआ है। यह भी टारगेट किलिंग है। BJP नेताओं को टारगेट किलिंग करके भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को डराने का काम प्रदेश में हुआ है। अरुण साव ने बताया पूर्व में BJP नेताओं व कार्यकर्ताओं को मारने-काटने की धमकी दी गई थी मोहला – मानपुर के क्षेत्रों में। यह बताता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था किस प्रकार मृत्यु शैय्या पर है।
कांग्रेस शासन में BJP कार्यकर्ताओं की हो रही है टारगेट किलिंग
अरुण साव ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं को टारगेट कर उनकी हत्या की जा रही है और खुलेआम मारने काटने की धमकी कांग्रेस नेता के द्वारा पूर्व में दिया गया था। छत्तीसगढ़ में अब ऐसे लोगों को कोई भय नही है। सोशल मीडिया का जमाना है। तमाम तरह के न्यूज चैनल हैं इसके बावजूद कांग्रेसी विधायक की उपस्थिति में इस प्रकार की धमकी दिया गया था। यह प्रदेशवासियों के लिए बेहद चिंतनीय है।
BJP कार्यकर्ताओं से डरी हुई है कांग्रेस सरकार
साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की सरकार जाने वाली है। हमारे कार्यकर्ता गांव- गांव जा कर भूपेश बघेल की नाकामी, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार को बताने का काम करे हैं। जिससे आज राज्य में भूपेश बघेल की सरकार BJP कार्यकर्ताओं से डरी हुई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, पूर्व विधायकों की सुरक्षा हटाई गयी थी वही दूसरी ओर खुलेमंच से धमकी दिया गया था। इस प्रकार छत्तीसगढ़ की शांति व्यवस्था में खलल डालने का काम, डर के छत्तीसगढ़ को हिंसा की आग में डालने का काम हो रहा है। साव ने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं के शहादत को व्यर्थ नही जाने देंगे। राज्य की इस भ्रष्ट सरकार को राज्य में सुव्यवस्थित कानून व्यवस्था स्थापित करने के किये उखाड़ फेंकेगे।
अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से कैमरामैन की मौत, चुनाव ड्यूटी में था तैनात, प्रधान आरक्षक घायल
आरंग। जिले के ग्राम पारागांव में बनाए गए चेकिंग पॉइंट पर अनियंत्रित ट्रक घुसने से चुनावी ड्यूटी में तैनात कैमरामैन की मौत हो गई। वहीं एक प्रधान आरक्षक घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है। घटना बीती रात की है।
पारागांव रायपुर जिले का अंतिम छोर का गांव है, जो नेशनल हाईवे 53 पर है। यहां विधानसभा चुनाव के मद्देनजर स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) तैनात है जो जिले के अंदर प्रवेश करने वाले वाहनों की चेकिंग और वीडियोग्राफी करते है। बीती रात एक ट्रक सरायपाली से लोहे का सामान लेकर भिलाई जा रहा था। इस दौरान ट्रक ने पारागांव के पास अनियंत्रित होकर एसएसटी पॉइंट, यात्री प्रतीक्षालय और अस्थायी चेक पोस्ट को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना में वीडियोग्राफर ग्राम छतौना (फरफौद) निवासी धनंजय धीवर (उम्र 22 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आरंग थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक उत्तम सोनी घायल हो गए हैं। घटना के वक्त आरोपी ट्रक चालक गोपाल सोनवानी और हेल्पर वीरेंद्र सिदार नशे में धुत्त थे। पुलिस ने ट्रक चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया है। प्रशासन द्वारा मृतक धनंजय धीवर का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, जवानों ने 2 नक्सलियों को किया ढेर
कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात्रि में कांकेर के थाना कोयलीबेड़ा से कांकेर/DRG/Bastar Fighters जिला बल एवं बीएसएफ की संयुक्त पार्टी गस्त सर्चिंग हेतु रवाना हुये थे। सर्चिंग अभियान के दौरान शनिवार सुबह गांव गोमे के सरहदी जंगलों में डीआरजी एवं माओवादियो के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान 2 पुरुष माओवादियों का शव बरामद किया गया। इसके साथ ही 1 इंसास राइफल, 1 नग भरमार बंदूक, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया। आस-पास क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है।
आज फिर पलट गई 30 यात्रियों से भरी बस, कई यात्री गंभीर रूप से घायल
कोण्डागांव। सड़कों की दुर्दशा एवं ड्राइवरों की लापरवाही के कारण छत्तीसगढ़ में सड़क हासदा थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रहे सड़क दुर्घटना के बीच यात्रियों को अपनी जान जोखिम में डाल कर बसों में यात्रा करना पड़ रहा है। आज फिर कोण्डागांव के मुक्तिधाम नारंगी नदी के पास रात लगभग एक बजे पायल कंपनी की बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
घटना के दौरान बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। घटना में घायल हुए यात्रियों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजवाया गया है। घायलों में महिलाएं और बच्चें भी शामिल हैं। हालांकि किसी को कोई गंभीर चोट प्रारंभिक स्तर पर दिखाई नहीं दे रहीं थी। मौके पर सीआरपीएफ 188, सिटी कोतवाली और यातायात पुलिस के जवान पहुंच कर घायलों की मदद करते दिखी।
बस में सवार थे 30 से यात्री
पायल कंपनी की बस बैलाडीला से दुर्ग जाने के लिए रवाना हुई थी। बस जैसे ही एनएच 30 पर कोण्डागांव के नारंगी नदी पुल के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने के बाद घसीटते हुए पुल के पास गड्ढे में जा घुसी। यात्रियों के अनुसार, हादसे के समय बस में महिलाएं, बच्चें समेत 30 से अधिक यात्री सवार थे। सीआरपीएफ 188, सिटी कोतवाली और यातायात पुलिस के जवानों ने तत्काल मौके पर पहुंच कर बस में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल हादसे का कारण अज्ञात है, कोतवाली पुलिस मामले पर अग्रिम करवाही कर रही है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, हथियारों से लैस कुछ लोगों ने घर घुसकर दिया वारदात को अंजाम, दहशत में लोग
जानकारी के अनुसार, घर में घुसकर भाजपा नेता बिरझू तारम की गोली मारकर की गई है. उसे दो से तीन गोलियां मारी गई है. बता दें कि पूर्व में नक्सलियों ने दी हत्या की चेतावनी दी थी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
आपको बता दें हत्या के पीछे नक्सलियों के होने की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना स्थल पर अभी पुलिस नहीं पहुंची है।
दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरु..आज जारी हो सकती छत्तीसगढ़ की बाकी 4 सीटों की लिस्ट
नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में शनिवार सुबह केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक शुरु हो गई है। इस बैठक की अध्यक्षता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर रहे हैं। बैठक में पीएम मोदी भी मौजूद हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ की बाकी 4 सीटों के अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान के लिए BJP प्रत्याशियों की अगली लिस्ट पर मुहर लग सकती है।
बैठक में शामिल होने के लिए सीईसी के सदस्य बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित चुनाव राज्यों के सीएम और बड़े नेता दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं।
Mission 2023 BJP CEC Meeting: बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। नक्सल प्रभावित पहले चरण की 20 सीटों पर शुक्रवार 20 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। दूसरे चरण की 70 सीटों के लिए 21 अक्टूबर से नामांकन शुरु होगा। बीजेपी अब तक 86 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। बाकी बची 4 सीट पर दूसरे चरण में मतदान होना है। ऐसे में बीजेपी आज बाकी बची 4 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकती है।
Mission 2023 BJP CEC Meeting: बता दें कि जिन 4 सीटों पर अभी बीजेपी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होना बाकी है उनमें डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की हाई प्रोफाइल सीट अंबिकापुर शामिल है। अन्य सीटों में बेमेतरा, कसडोल और बिलासपुर जिले की बेलतरा विधानसभा शामिल है।
एडिशनल जज रविंद्र अग्रवाल ने पदभार संभाला, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने शपथ दिलाई
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के अतिरिक्त जज के रूप में रविंद्र कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अपने अदालत कक्ष क्रमांक 1 में उन्हें पद एवं कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर हाई कोर्ट के अन्य न्यायाधीश, महाधिवक्ता, बार एसोसिएशन के सदस्य, न्यायिक अधिकारी एवं अन्य अधिवक्ता कक्ष में उपस्थित थे।
CG News: एडिशनल जज रविंद्र कुमार अग्रवाल मूलतः भाटापारा के रहने वाले हैं। उन्होंने राजनांदगांव से विधि स्नातक की डिग्री हासिल की है। सन् 1993 में उन्होंने बिलासपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय से प्रैक्टिस शुरू की थी। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से ही वे लगातार 23 वर्षों से हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे थे।
CG News: बता दें कि चीफ जस्टिस और दो सीनियर जजों की समिति ने फरवरी 2023 में उनकी सिफारिश इस पद के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम से की थी। इस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व राज्यपाल की भी सहमति थी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने बीते 17 अक्टूबर को उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी थी। जस्टिस अग्रवाल की नियुक्ति के बाद चीफ जस्टिस सहित छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में अब 15 जज कार्यरत हैं, जबकि यहां 22 पद स्वीकृत हैं।
BREAKING : विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने जारी की अपने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट, देखें किन्हें कहाँ से मिली टिकट
रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने अपने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में 5 उम्मीदवारों का नाम शामिल है, ये पांचों प्रत्याशी. राजनांगांव, खुज्जी, नारायणपुर, चित्रकोट और दंतेवाड़ा के हैं. इससे पहले बसपा कुल 34 लोगों के नाम का ऐलान कर चुकी है.
देखें लिस्ट-

रायपुर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। धरसींवा थाना क्षेत्र के सांकरा में पुलिस ने एक आरोपी से 8 किलो गांजा बरमाद किया है। पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को शुक्रवार को सूचना प्राप्त हुई कि थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत सांकरा स्थित मोबाईल दुकान पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री कि फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना धरसींवा चौकी सिलतरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राजेश मनहर निवासी सिलतरा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया।
जिस पर आरोपी राजेश मनहर को गिरफ्तार उसके कब्जे से 08 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 80 हजार रूपये तथा बिक्री रकम 17 हजार रूपये जुमला कीमती लगभग 97 हजार रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
SI भर्ती मामला : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को चुनाव आयोग से अनुमति लेकर जल्द अभ्यर्थियों की नियुक्ति के दिए आदेश
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में एसआई भर्ती मामले में हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर राज्य सरकार को चुनाव आयोग से अनुमति लेकर इंटरव्यू में पास हुए अभ्यर्थियों की नियुक्ति जल्द किये जाने की बात कही है।
बता दें कि साल 2018 में पहली बार राज्य सरकार ने 655 पदों पर भर्ती निकाली, लेकिन भर्ती परीक्षा नहीं ली गई। 2023 में इन पदों को बढ़ाकर 935 कर दिया गया, जिन पर इसी साल परीक्षा आयोजित की गई। राज्य की पुलिस विभाग में सबसे बड़ी भर्तियों में से एक एसआई पदों पर 1.5 लाख अभ्यर्थियों ने फार्म भरा था, जिनमें से केवल 1500 अभ्यर्थी इंटरव्यू तक पहुंच पाए, लेकिन इनकी नियुक्ति ना होने की वजह से उनकी तरफ से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी।
आज पूरे मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की कोर्ट में हुई। इस मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट से कहा कि फिलहाल आचार संहिता लागू होने की वजह से पदों पर नियुक्ति रुकी हुई है। इस पर कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए कहा कि आप चुनाव आयोग से अनुमति लेकर इन पदों पर नियुक्ति करें। मामले पर अब अगली सुनवाई नवंबर महीने के पहले सप्ताह में रखी गई है।
कांग्रेस के पोषण में छत्तीसगढ़ की जनता का पैसा जा रहा है - अरुण साव
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि आखिरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मान ही लिया कि वह एटीएम हैं। हमारी पार्टी तो बहुत पहले से ही कहती आ रही है कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस की एटीएम बना रखा है और यहाँ की जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा लूटकर वह कांग्रेस और उसके 'खानदानी' आकाओं की तिजोरी भर रही है। समूची कांग्रेस के राजनीतिक पोषण में छत्तीसगढ़ के खजाने का पैसा जा रहा है। श्री साव ने कहा कि भाजपा ने तो बाकायदा इसके लिए 'भू-पे' लॉन्च किया है ताकि प्रदेश की जनता को पता चले कि कांग्रेस ने ऐसा कोई क्षेत्र बाकी नहीं छोड़ा जहाँ उसने घोटाला नहीं किया। और, जहाँ उसे घोटाले करने की गुंजाइश नहीं दिखी, उन कामों को हाथ तक नहीं लगाया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि जो पैसा देने की मुख्यमंत्री बघेल डींगें हाँक रहे हैं, वह सिवाय सियासी ड्रामेबाजी के कुछ और नहीं है। प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई का पैसों का कुछ हिस्सा जनता को लौटाकर भूपेश सरकार ने कोई बड़ा तीर नहीं मारा है। इसके लिए खुद को एटीएम समझने और बताने की गलतफहमी न पालें। श्री साव ने कहा कि किसानों को धान की कीमत के नाम पर जो भ्रम प्रदेश सरकार लगातार फैला रही है, उसका सच यह है कि धान खरीदी की 80 फीसदी राशि चावल लेकर केंद्र सरकार वहन करती है। 'प्रधानमंत्री' शब्द लिखा होने के कारण 16 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास से वंचित कर अपने राजनीतिक ओछेपन की हदें पार कर देने वाले मुख्यमंत्री बघेल किस गौधन न्याय योजना की दुहाई दे रहे हैं, जिसमें गौठान के नाम पर 1300 करोड़ रुपए और गोबर में 229 करोड़ रुपए का घोटाला करके उनकी सरकार बैठी है। श्री साव ने कहा कि 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का शराब घोटाला, कोयले के परिवहन में 540 करोड़ रु., गरीबों के अनाज में 5,000 करोड़ रु., पीडीएस में 600 करोड़ रु., महादेव एप में 5,000 करोड़ रु. का घोटाला करके बैठी प्रदेश की भूपेश सरकार ने 267 एसटी-एससी पदों पर अन्य लोगों की भर्ती की, जिससे एसटी-एससी युवाओं को निर्वस्त्र होकर रैली निकालनी पड़ी। मुख्यमंत्री बघेल इस पर शर्म महसूस करने के बजाय निर्लज्जतापूर्वक खुद को एटीएम बता रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जितने घोटाले किए हैं, उसकी स्वतंत्र भारत के किसी भी अन्य राज्य में शायद ही कोई और मिसाल मिले। घपले-घोटाले करके उन पैसों से कांग्रेस की तिजोरी भरने के लिए छत्तीसगढ़ को एटीएम बनाकर जिस तरह की लूट भूपेश सरकार ने मचाई है, उसकी पाई-पाई का हिसाब लेने तो अब विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता तैयार बैठी है। श्री साव ने कहा कि देशभर में पिछले पाँच साल में जहाँ भी चुनाव हुए, छत्तीसगढ़ के खजाने के पैसों से ही कांग्रेस ने अपनी साँसें गिनी हैं। मुख्यमंत्री बघेल को इतनी समझ होनी चाहिए कि छत्तीसगढ़ को एटीएम बनाने का मतलब क्या है? श्री साव ने कहा कि जनता के कल्याण और विकास के लिए एक धेला भी खर्च नहीं करने वाली भूपेश सरकार बेरोजगार युवाओं को महज 250 करोड़ रुपए किस बेरोजगारी भत्ते को देने का दंभ भर रही है? अगर मुख्यमंत्री बघेल में खुद को एटीएम बताने का इतना ही फितूर चढ़ा है तो पहले बेरोजगार युवाओं के 15 हजार करोड़ रुपए युवाओं के खाते में डालें। केवल झूठ फैलाने से न तो कांग्रेस का कोई भला होना है, न ही भूपेश सरकार सत्ता में लौटने वाली है।
‘आप’ ने छत्तीसगढ़ में जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, दिल्ली –पंजाब के सीएम समेत जेल में बंद सिसोदिया का भी नाम शामिल
रायपुर। आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। चुनाव आयोग सचिव को भेजी गई 37 स्टार प्रचारकों की सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, अतिशी, सौरभ भारद्वाज जैसे नेताओं के साथ वर्तमान में जेल में निरुद्ध दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम भी शामिल किया गया है।
आचार संहिता का कड़ाई से हो पालन, कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों दिए निर्देश
बलौदाबाजार :संयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर चंदन कुमार की अध्यक्षता में आज आदर्श आचरण संहिता के पालन हेतु गठित सभी निगरानी दलों की बैठक का अयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा भी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर चंदन कुमार ने सभी निगरानी दलों को सक्रिय होकर भ्रमण करने तथा ठोस कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा परिवहन एवं आबकारी अधिकारियों को प्रशिक्षण में दी गई।
जानकारियों को गम्भीरता पूर्वक आत्मसात करने हेतु सख्त हिदायत दी गई है। जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश देते हुए प्रतिदिन जांच टीम के लिए प्लानिंग की जावे कि कौन से टीम किस क्षेत्र में भ्रमण करेगी। विशेष करके नेशनल हाई-वे पर फोकस किया जाकर जॉच कार्यवाही किया जाए। संयुक्त जांच टीम गठित कर रात्रि में भी जांच किया जावे। इसके साथ हीशराब, नगदी तथा अन्य सामग्रियों के अवैध परिवहन पर पूरी तरह नियंत्रण रखा जावें। जांच के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा जावें कि आम नागरिकों को किसी तरह की परेशानी न हो बल्कि उनका सहयोग लिया जावें। उनके साथ शालीनता का व्यवहार किया जावें लेकिन नियमों के अनुपालन में कोई समझौता न हो। जिला आबकारी अधिकारी को अवैध शराब परिवहन पर प्रतिदिन जब्ती की कार्यवाही में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
सूचना तंत्र को मजबूत कर छापेमारी की कार्यवाही किया जावे
उपस्थित उड़नदस्ता दलसहित अन्य निगरानी दलों को अपने विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी तथा जी.एस.टी की टीम से सम्पर्क में रहकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। क्षेत्र भ्रमण में जाने के दौरान टीम को विडियोग्राफी हेतु कैमरा दिया जावें। ताकि विडियों को साक्ष्य के रूप में उपयोग किया जा सके। शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक शाखा बलौदाबाजार एवं लीड बैंक अधिकारी को निर्देशित किया गया कि बैंक में होने वाले कैश जमा भुगतान का विवरण प्रतिदिन शाम को नोडल अधिकारी, व्यय अनुवीक्षण दल को प्रस्तुत किया जावे तथा रोज के लेन-देन जमा निकासी का परीक्षण किया जाए कि कहीं अप्रत्याशित निकासी तो नहीं हो रहा है। जिले में स्थित गोदामों का संयुक्त रूप से जांच या सत्यापन करने हेतु पुलिस विभाग एवं जी.एस.टी. विभाग को निर्देशित किया गया. रेल्वे स्टेशन के बाहर निकासी द्वार पर आने-जाने वालों की जांच किया जावे।
इसी प्रकार बस स्टैण्ड में मालवाहक वाहनों की जांच भी किया जावे। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को उक्त आदेशों का पालन कड़ाई से करते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरतने के निर्देश दिए है। उक्त बैठक में अपर कलेक्टर बीसी एक्का, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर आर दुबे,जिला नोडल अधिकारी,आयकर, जिला परिवहन अधिकारी, बलौदाबाजार, सहायक आयुक्त,आबकारी,नोडल अधिकारी, व्यय अनुवीक्षण दल, सहायक व्यय प्रेक्षक, राज्य कर सहायक आयुक्त,भाटापारा वृत्त भाटापारा, शाखा प्रबंधक,भारतीय स्टेट बैंक बलौदाबाजार,लीड बैंक मैनेजर समस्त दल प्रभारी एस.एस.टी.एफ.एस.टी,एम.सी. एम.सी.उपस्थित रहें।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! त्यौहारों का सीजन आते ही कई ट्रेनें हुई रद्द, ये ट्रेने रहेंगी वेटिंग में
त्यौहारों के सीजन में भी ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, और जो ट्रेनें चल रही हैं उसमें लंबी वेटिंग है, जिसका असर यात्रियों पर पड़ रहा है। लंबी दूरी की जो ट्रेनें चल रही हैं, वह नवरात्र पर्व से लेकर दशहरा-दिवाली तक पूरी तरह से फुल है।
ऐसे हालात में यात्रियों को सफर के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। रायपुर रेलवे स्टेशन से होकर आने-जाने वाली सभी ट्रेनों में यात्रियों की आवाजाही बढ़ रही है। खासतौर पर डोंगरगढ़ और बिलासपुर में रतनपुर माता का दर्शन करने के लिए लोग समूह में निकल रहे हैं। बावजूद रेलवे प्रशासन ने अब तक गेवरारोड से रायपुर के बीच चलने वाली ट्रेन का विस्तार डोंगरगढ़ स्टेशन तक नहीं किया। जितनी ट्रेनें चल रही हैं, उनमें भी सफर करना आसान नहीं हैं, क्योंकि स्लीपर कोच से लेकर जनरल कोचों में पैर रखने तक की जगह यात्रियों को नहीं मिल रही है।
पटना-सिकंदराबाद, हैदराबाद-पटना, सिकंदराबाद-पटना, हैदराबाद-दरभंगा जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्रियों का रिजर्वेशन टिकट रद्द होने से उन्हें अब इन्हीं ट्रेनों में दोबारा रिजर्वेशन कराना पड़ रहा है, क्योंकि इन ट्रेनों की रद्द की तारीखें खत्म हो गई हैं।
रायपुर : दो पंचायत सचिव पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना
छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग ने आवेदकों को समय पर सूचना देने में लापरवाही बरतने और सूचना का अधिकार अधिनियम का समुचित क्रियान्वयन नहीं किए जाने पर ग्राम पंचायतों के 2 सचिव पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
राज्य सूचना आयुक्त श्री मनोज त्रिवेदी ने बलौदाबाजार जिले के नगरदा ग्राम पंचायत के सचिव श्री गोटीलाल पटेल और महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत परघिया के सचिव श्री अरुण बुढेक पर यह जुर्माना लगाया है। राज्य सूचना आयुक्त ने संबंधित जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को जुर्माने की राशि वसूल कर शासन के खाते में जमा कर आयोग को पालन प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए हैं।
जांच व अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश
राज्य सूचना आयुक्त ने एक आवेदक को दो वर्ष विलंब से जानकारी देने के मामले में तत्कालीन जन सूचना अधिकारी एवं महासमुंद जिले के पिथौरा के तहसीलदार श्री बनसिंह नेताम के विरुद्ध सामान्य प्रशासन विभाग को जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। श्री नेताम वर्तमान में सुकमा जिले में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ है। इस प्रकरण में यह पाया गया है कि तत्कालीन जन सूचना अधिकारी तहसीलदार पिथौरा ने यह कहा है कि उन्हें पंजीकृत डाक से भेजा गया आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। अतः राज्य सूचना आयुक्त ने सामान्य प्रशासन विभाग को किसी सक्षम अधिकारी से इस तथ्य की जांच कराने कहा है कि आवेदक द्वारा पंजीकृत डाक से भेजा गया मूल आवेदन जन सूचना अधिकारी के कार्यालय में प्राप्त हुआ है अथवा नहीं। और यदि प्राप्त हुआ है तो किस कर्मचारी के द्वारा प्राप्त किया गया है और उसके द्वारा मूल आवेदन को जन सूचना अधिकारी के संज्ञान में क्यों नहीं लाया गया। यदि जांच में तत्कालीन जन सूचना अधिकारी श्री नेताम दोषी पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।
एक अन्य प्रकरण में महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत बोइरलामी के तत्कालीन जन सूचना अधिकारी श्री वृदावन विश्वकर्मा के विरुद्ध वर्तमान जन सूचना अधिकारी को संपूर्ण प्रभार नहीं देने, प्रथम अपीलीय अधिकारी के समक्ष सुनवाई में 15 दिवस में जानकारी उपलब्ध करा देने का कथन करने और प्रथम अपीलीय अधिकारी के आदेश के बाद भी आवेदक को जानकारी नहीं देने के लिए श्री विश्वकर्मा के विरुद्ध नियमानुसार जांच कर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश जिला पंचायत के सीईओ को दिए गए हैं।
