प्रदेश
कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 3 युवकों की दर्दनाक मौत
बालोद। जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार कार ने युवकों की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना डौंडी थाना क्षेत्र के पुलिस बैरियर से 200 मीटर दूर हुई है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम जुरहाटोला (कुआंगोंदी) के रहने वाले 3 युवक छत्रपाल कोर्राम (23), जितेश दर्रो (26) और चुनेश्वर खुरसयाम (28) तीनों किसी काम से गुरुवार को डौंडी गए हुए थे। तीनों एक ही बाइक से रात में अपने घर लौट रहे थे। तभी डौंडी-भानुप्रतापपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में तीनों युवक सड़क पर जा गिरे। इनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल 2 युवकों को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद ब्रेजा कार छोड़कर आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
सारे घोटालेबाज जेल जाएंगे - अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
जिले में जोर-शोर से चल रही है स्वीप गतिविधियां
जिला पंचायत सीईओ ने इस सिलसिले में की प्रेस क्लब पदाधिकारियों से मुलाकात
ब्रांड एम्बेसडर के रूप में प्रचार की प्रेस क्लब ने ली जिम्मेदारी
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
बिलासपुर, 26 अक्टूबर 2023-- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी अजय अग्रवाल से प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात जिला पंचायत सभाकक्ष में की। अग्रवाल ने मतदाता जागरूकता में उल्लेखनीय सहयोग के लिए प्रेस क्लब के पदाधिकारियों अध्यक्ष इरशाद अली, उपाध्यक्ष संजीव पाण्डेय, सचिव दिलीप यादव एवं कोषाध्यक्ष प्रतीक वासनिक, सह सचिव दिलीप जगवानी, कार्यकारिणी सदस्य गोपी डे को बैज लगाकर और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। उन्हें स्वीप का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त करते हुए स्वीप गतिविधियों का अधिक से अधिक प्रचार करने की अपील की। अग्रवाल ने जिले में अब तक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के लिए आयोजित की गई गतिविधियों की जानकारी दी। अग्रवाल ने कहा कि जिले में शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी वर्गाें की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लगातार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने स्वीप गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
नामांकन के चौथे दिन 21 उम्मीदवारों ने किया नामांकन दाखिल
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
बिलासपुर, 26 अक्टूबर 2023/
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के चौथे दिन आज 21 उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अफसर के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किये। इसके साथ ही 18 लोगों ने निक्षेप राशि जमा कर नामांकन पत्र इश्यू कराये है। नामांकन दाखिल करने वालों में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से शैलेष पाण्डेय, अमर अग्रवाल, श्रीमती उज्वला कराडे, ट्विंकल मौर्य कुल 4 उम्मीदवार, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से नवीन कुमार साहू, विजय केशरवानी एवं रामकुमार सूर्यवंशी कुल 3 उम्मीदवार, तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से धर्मजीत सिंह कुल 1 उम्मीदवार, मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से दाऊराम रत्नाकर, दिलीप लहरिया, उमेश कुमार भार्गव एवं धरमदास भार्गव कुल 4 उम्मीदवार एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र से प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, तरूण कुमार साहू, उस्मान खान, पंकज जेम्स, अपराजिता मंडल कुल 5 उम्मीदवार, बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से सियाराम कौशिक, जसबीर सिंह चावला, हेमचंद मिरी, रविप्रसाद यादव कुल 4 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से धरमलाल कौशिक एवं कोटा विधानसभा क्षेत्र से नंदकिशोर राज ने दोबारा नामांकन दाखिल किया। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभावार निक्षेप राशि जमाकर नाम निर्देशन पत्र लेने वाले उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से जयचंद कश्यप, संतोष कौशल, मोहनलाल मिश्रा, दिलीप अग्रवाल, श्रीमती गीता राम साहू उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया है। इसी प्रकार बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से सागर निषाद, राजेश कुमार शर्मा, श्याम सुंदर कौशिक, श्रीमती नेहा भारती ने नाम निर्देशन पत्र इश्यू कराया है। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से महेन्द्र प्रताप सिंह राणा, श्रद्धा सैमसन, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से जेठू साहू, विकास कुमार धीवर, गौतम प्रसाद साहू एवं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से रामनाथ जीतपुरे, लक्ष्मण टंडन, उत्तरा कुमार जोशी एवं बाबी पात्रे ने नामांकन पत्र इश्यू कराया है।
कलेक्टर ने रिटर्निंग अफसर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर की चुनाव तैयारियों की समीक्षा
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
17 नवम्बर को सवेरे 8 से शाम 5 बजे तक मतदान
बिलासपुर, 26 अक्टूबर 2023 -- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने रिटर्निंग अफसर एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव कार्य से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एवं तय समय-सीमा पर सभी कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट करने को कहा है। चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय को 27 प्रकार के कार्य करने होते हैं। इन सभी के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में मतदान 17 नवम्बर को सवेरे 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान के लिए समय आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है। मनोडल अधिकारियों ने कलेक्टर को उन्हें सौपे गये कार्यो की प्रगति से अवगत कराया। नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी सहित सभी नोडल अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने रिटर्निंग अफसरों से नामांकन की प्रगति एवं बचे दो दिनों की रणनीति के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण के बारे में आयुक्त कुणाल दुदावत ने बताया कि मतदान दलों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण का कार्यक्रम नामांकन वापसी के बाद होगा। इस दफा रिटर्निंग अफसर स्वयं प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। पहली ट्रेनिंग से ज्यादा दिनों तक एवं सघन रूप से प्रशिक्षण प्रदान की जायेगी। हैण्ड्स ऑन प्रशिक्षण पर ज्यादा जोर दिया जायेगा। इस कड़ी में संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर तैनात किये जाने वाले माईक्रो ऑब्जर्वरों की ट्रेनिंग 28 अक्टूबर को आयोजित की गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग के ईई ने बताया कि कोनी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयुग के निर्देशों के अनुरूप स्ट्रांग रूम तैयार कर ली गई है। 27 अक्टॅूबर को शाम 5 बजे इसका संयुक्त रूप से निरीक्षण किया जायेगा। इसी परिसर में मतदान दलों को सामग्री भी वितरित की जायेगी। राजस्व विभाग की टीम को सामग्री वितरण की जिम्मेदारी सौपी गई है। चुनाव कार्य के लिए पहले चरण में 485 बसों के अधिग्रहण आदेश जारी किये जा चुके हैं। 14 नवम्बर को उन्हें खड़ी करने कहा गया है। उन्होंने मतदाता जागरूकता के लिए संचालित स्वीप गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने बैठक में इव्हीएम, व्हीव्हीपैट की सुरक्षा, व्यय मॉनीटरिंग, मतपत्र छपाई, शिकायत एवं इनका समाघान, सीविजिल, वेबकॉस्टिंग आदि की भी समीक्षा कर उपयोगी दिशा-निर्देश दिए।
चुनाव में ही क्यों होता है हिन्दू-मुस्लिम की बात-हेमंता
0 मदरसा से डॉक्टर इंजीनियर बनकर निकलना चाहिए
0 गाड़ी केंद्र की और सायरन लगाकर वाहवाही, किसानों के मामले में भूपेश पर हेमंता का जमकर हमला
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
बिलासपुर- चुनाव के समय ही आखिर क्यों देश में हिन्दू-मुस्लिम की बात होती है। इस बात पर उल्टे सवाल करते हुए असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा ने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि, यह तो मैं पूछना चाहता हूं कि, चुनाव के समय ही क्यों हिन्दू-मुस्लिम की बात होती है। यह बात तो रोज होनी चाहिए। उन्होेंने कांग्रेस नेता राहूल गांधी पर हमला करते हुए साफ कहा कि, चुनाव के समय राहुल मंदिर जाना शुरू करते हैं और वे हिन्दू मुस्लिम की बात करते हैं। हम तो रोज हिन्दू व मुस्लिम पर बात करने के लिए तैयार हैं। सरमा ने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेस बघेल पर हमला करते हुए कहा कि, केंद्र गाड़ी खरीद कर देता है और भूपेश है कि गाड़ी में सायरन लगा के वाहवाही लूटते हैं। दरअसल, आज बिलासपुर के इंटरसिटी होटल में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा केंद्र में विपक्ष पर खूब हमलावर हुए। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी किसानों को धान के समर्थन मू्ल्य को लेकर हमला किया। उन्होंने कहा कि केंद्र गाड़ी खरीदकर देती है और भूपेश सरकार है कि गाड़ी में सायरन लगाकर पूरी गाड़ी के मालिक होने का दावा करते हुए अपना वाहवाही लूटती है। जबकि केंद्र समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी कर रहा है। जबकि ऊपर से 6 सौ रुपये का अतिरिक्त भूगतान छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है। ऐसे में दो हजार देने वाला केंद्र सरकार जो धान की पूरी कीमत अदा कर रहा है जिसकी तूलना उन्होेंने गाड़ी की और कहा कि यह जो बोनस 6 सौ रुपये है वह गाड़ी में केवल सायरन की तरह है। अब सायरन खरीदकर भोपू बजाने से गाड़ी का मालिक राज्य नहीं हो जाता। इसलिए केंद्र धान का समर्थन मूल्य हर साल बढ़ाकर पूरा धान खरीद रहा है। जबकि बोनस केवल 6 सौ रुपये है। पत्रकारों द्वारा यह सवाल किए जाने पर कि, केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था इस पर केंद्र ने क्या किया है। तो असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि, जहां पर विदेशो में तीन हजार रुपये यूरिया मिल रहा है वहां पर भारत में तीन सौ रुपये में यूरिया मिलता है। इसके लिए केंद्र सरकार किसानों को पूरी मदद कर रही है। जबकि पिछले 9 सालों में किसानों के उत्पादों का समर्थन मुल्य करीब दो गुना हो चुका है।इधर हिन्दूत्व के मुद्दे पर उन्होंने केंद्र में विपक्ष पर हमला किया। इस मुद्दे पर पत्रकारों के सवाल पर कि, चुनाव के समय हिन्दू-मुस्लिम क्यों होता है। इस पर पलटवार करते हुए हिम्ता विश्व सरमा ने कहा कि यह तो हम भी नहीं चाहते। बल्कि यह बात रोज होनी चाहिए। क्योंकि यह भारत का मुद्दा है। तो केवल चुनाव में क्यों हो। इस पर कांग्रेस नेता राहूल गांधी जो चुनाव के समय मंदिर जाते हैं और हिन्दू-मुस्लिम करते हैं इसे असम के मुख्यमंत्री ने सही नहीं माना। उन्होंने साफतौर पर कहा कि, मदरसा में इस तरह से व्यवस्था होना चाहिए कि, यहां से पढ़ लिखकर लोग डॉक्टर-इंजीनियर बने। यह पूरे देश में होना चाहिए। भूपेश सरकार पर सवाल उठाते हुए सरमा ने कहा कि, आखिर किसानों का लोन क्यों माफ करना पड़ रहा है। जबकि किसानों की आय दो गुना करने की बात राज्य सरकार ने की थी। ऐसे में लोन माफ की घोषणा से पता चलता है कि, किसानों की स्थिति राज्य में खराब है। और चुनाव के ऐन समय में लोन माफ करने की बात वोट लेने के लिए है। नहीं तो राज्य सरकार यह बजट में व्यवस्था करना था कि, राज्य में किसानों का लोन माफ कर देते। राज्य में बेरोजगारी भत्ते पर भी सवाल उठाते हुए हेमंता ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी होने के कारण राज्य सरकार को बेरोजगारी भत्ता की घोषणा करनी पड़ रही है। उन्होंने असम सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि, वे दो लाख लोगों को दो साल में रोजगार दे चुके हैं। अभी दो हजार लोगों की भर्ती का आर्डर निकला है। हेमंता ने राज्य के अफसरों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि, राज्य में निष्पक्ष चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग से कहा कि जो कांग्रसे कार्यकर्ता की तरह अफसर काम कर रहे हैं। उन्हें चुनाव के काम से हटा देना चाहिए। मुख्यमंत्री हेमंता सरमा ने यह भी कहा कि, ईडी और आईडी विभाग के छापे कोई द्वेश के कारण नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी घोटाले हो रहे हैं। वहां एंटी करप्शन विंग अपना काम करती है। अगर पैसे की गड़बड़ी नहीं हुई है तो फिर ईडी या आईडी की जांच से घबराना कैसा है।उन्होंने गंगा माई की सौगंध की याद करते हुए कहा कि, जो गंगाजल उठाकर सौंगध लेकर जनता को वाद पूरा नहीं कर सकता ऐसी सरकार धोखेबाज है। सरमा ने राज्य में शराबबंदी पर यह बात कही। प्रेस कांफ्रेस में भाजपा नेता यादव, जिला अध्यक्ष राम देव कुमावत व भाजपा नेता गुलशन ऋिषि प्रणव शर्मा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उपस्थित थे
बीजेपी को लगा बड़ा झटका...साहू समाज के कई बड़े पदाधिकारी कांग्रेस पार्टी में शामिल, पढ़िए खबर
कवर्धा: जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष शीतल साहू ने समाज के पदाधिकारियों सहित मंत्री मो. अकबर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया है. कांग्रेस प्रवेश करने के बाद भाजपा पर सामाजिक उपेक्षा का आरोप लगाया है। दरअसल, दोनों विधानसभा में साहू समाज को एक भी टिकट नहीं मिलने से साहू समाज में नाराजगी हैं। यही कारण है कि तीनो कांग्रेस में शामिल हो गये।सभी ने मंत्री मोहम्मद अकबर की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। ऐसे में भाजपा की मुश्किल अब बढ़ने वाली हैं। बता दे कि जिले में साहू समाज की संख्या अधिक हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कार्यशैली और मंत्री अकबर के कार्यों से प्रभावित होकर सभी ने कांग्रेस की सदस्यता ली हैं।कवर्धा जिला साहू समाज के जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जिला माहामंत्री कांग्रेस में शामिल हुए है. ऐसे में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है.
उल्लेखनीय है कि कवर्धा जिला साहू समाज की बाहुलता वाला जिला माना जाता है। भाजपा भी अक्सर यहां से साहू प्रत्याशी मैदान में उतारती रही है। लेकिन इस बार कवर्धा जिले की पंडरिया विस सीट से भावना बोहरा और कवर्धा सीट से विजय शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। साहू समाज में इसी बात को लेकर नाराजगी बताई जा रही है।
भाजपा उद्योगपतियों का कर्ज माफ करती है और कांग्रेस किसानों का : भूपेश बघेल
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार में आयोजित चुनावी सभा को मुख्यमंत्री भूपेश ने संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा को उद्योगपतियों का हितैषी बताते हुए जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने उद्योगपतियों के 14 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कर्जमाफ़ी की है जबकि कांग्रेस सरकार ने किसानों की कर्ज माफ़ी की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम फिर से किसानों की कर्जमाफ़ी करेंगे। किसानों की कर्जमाफ़ी की घोषणा से भाजपा नेता तिलमिला उठे है, उनके पेट में दर्द शुरू हो गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश किसानों ने अपने कर्जमाफ़ी की घोषणा को दोहराते हुए कहा कि पिछले बार की भांति इस बार भी फिर से कांग्रेस की सरकार बनने पर हम किसानों की कर्ज माफ करेंगे। उन्होंने कर्ज माफ़ी की घोषणा को विस्तार में बताते हुए कहा कि को-ऑपरेटिव्ह बैंक और कर्मिशियल बैंक से किसानों द्वारा लिए गए ऋण कांग्रेस की सरकार आने पर माफ होगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आम जनता के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है। हमारी सरकार ने पिछले 5 सालों में विभिन्न हितग्राहियों के खातों में 1.75 लाख करोड़ रुपये सीधे पहुंचाए है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए पूछा कि भाजपा नेता बताएं कि छत्तीसगढ़ के किसानों, मजदूरों, आदिवासियों और महिलाओं के लिए वे क्या करेंगे ?
17.50 लाख आवासहीनों को देंगे आवास
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के लगभग 7 लाख आवासहीनों को आवास निर्माण के लिए पहली किस्त जारी कर दी है। हमारी सरकार फिर से आने पर हम बचे 10 लाख आवासहीन परिवारों को धीरे-धीरे आवास के लिए आर्थिक सहायता देंगे। कांग्रेस सरकार जो कहती वो करके दिखाती है।
जनता का ये अपार स्नेह, अटूट विश्वास और प्रचंड समर्थन भाजपा की ऐतिहासिक विजय का उद्घोष कर रहा है। बीजेपी प्रत्याशी रामविचार नेताम
भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम ने पंडित के बताए अनुसार शुभ मुहूर्त के तहत नामांकन दाखिल किया है।
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही पक्ष के प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन दाखिल कर रहे है। रामानुजगंज विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम ने अपना नामांकन दाखिल किया।
गुरुवार को रामानुजगंज विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम ने शुभ मुहूर्त देखकर अपने पहले सेट का नामांकन दाखिल किया है। , निश्चित ही भाजपा सरगुजा संभाग की सारी सीटें भाजपा ही जीतेगी।
छत्तीसगढ़ : करंट की चपेट में आने से हाथी समेत 3 अन्य मवेशियों की मौत
रायगढ़।जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल परिक्षेत्रान्तर्गत छाल रेंज में करंट की चपेट में आने से मादा हाथी सहित 3 अन्य मवेशियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों द्वारा जंगली सूअर के शिकार के लिए ये तार बिछाए गए थे। मौके पर पहुंचे DFO ने दलील दी कि हाथी लाश महज 2 -3 दिन पुरानी है मगर लाश की हालत देखकर जानकार इसके और भी पुराना होने की बात कह रहे हैं।
छत्तीसगढ़ : तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म...पड़ोसी ने वारदात को दिया अंजाम
कवर्धा | जिले में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। बता दे कि पड़ोसी ने दशहरा की रात घटना को अंजाम दिया था, जिससे मासूम की तबियत बिगड़ गई. उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा हैं. वहीं 25 पुलिस ने आरोपी दुर्गेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं. आगे की कार्रवाई की जा रही हैं. पूरा मामला सिटी कोतवाली का हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र के गांव में विजयादशमी के दिन गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था. कार्यक्रम देखने 3 वर्षीय मासूम बच्ची अपने दादा के साथ दशहरा का कार्यक्रम देखने गई थी। इस दौरान बच्ची के दादा को प्यास लगी वह पोती को लेकर अपने बड़े भाई के घर चले गए. उसके बाद वह बच्ची को आंगन में सुलाकर शौच के लिए गए. तभी पड़ोस में रहने वाला युवक वहां आया और बच्ची को उठाकर दूसरे कमरे में ले गया. तभी उसने रेप की घटना को अंजाम दिया. जब बच्ची रोने लगी तो परिजन वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया. बाद में परिजनों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
रायपुर : कलेक्टर ने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सेजबहार स्थित स्ट्रॉग रूम का किया निरीक्षण
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज सेजबहार स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए स्ट्रॉग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव सामग्री के वितरण और आने की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। डॉ भुरे ने कहा कि जिन विधानसभाओं की ईवीएम स्ट्रॉग रूम में रखी जानी है, उसमें सारी व्यवस्था पुख्ता की जाए। जहां मतगणना होनी है वहीं पर ईवीएम की कमिशनिंग भी की जानी है। इस संबंध में उपयुक्त इंतजाम किए जाएं। पुलिस विभाग सुरक्षा के साथ-साथ सेजबहार के रास्ते यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित करें। यथास्थान सीसीटीव्ही भी लगाएं। यह ध्यान रखें कि ड्यूटी में आए कर्मचारियों को यथासंभव सुविधा मिले एवं कोई तकलीफ ना हो। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी गजेन्द्र ठाकुर, एसडीएम श्री देवेन्द्र पटेल, अतुल विश्वकर्मा सहित पीडब्लूडी के अधिकारी उपस्थित थे।.
