प्रदेश
BSF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कैम्प में मची अफरा-तफरी
कांकेर। जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है।जहा एक बीएसएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जिले के धुर नक्सल प्रभावित सरगीपाल बीएसएफ कैंप में जवान तैनात था. जवान का नाम वाल्मिकी सिन्हा था। बताया जा रहा है कि जवान देर रात ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी ली। फ़िलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, रावघाट थाना क्षेत्र का मामला।
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू चुनाव आयोग की नोटिस, आचार संहिता के उल्लंघन पर मांगा जवाब
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में रिटर्निंग ऑफिसर मुकेश रावटे ने कारण नोटिस जारी किया है। नोटिस ग्राम उमरपोटी में स्थित शासकीय पानी टंकी एवं निजी मकान में बिना सहमति के चुनाव प्रचार का लेखन कराने पर जारी किया गया है। जो कि आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन है।
एफएसटी टीम और ग्राम पंचायत ने वॉल पेंटिंग मिटाया
आचार संहिता उल्लंघन मामले की शिकायत पर लेखन को मौके पर एफएसटी दल एवं ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए मिटाया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी को शासकीय संपत्ति पानी टंकी एवं निजी मकान मालिक सेे सहमति प्राप्त किए बिना चुनाव प्रचार का लेख कराए जाने को आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन मानते हुए इस संबंध में तत्काल जवाब कार्यालय को प्रस्तुत करने कहा गया है। अन्यथा इस स्थिति में निर्वाचन नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी।
किस तरह चल रहा है गोमती साय का जनसंपर्क अभियान ? खास रिपोर्ट
आज बागबहार मण्डल में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में बागबहार के भारतीय जनता पार्टी के समस्त प्रकोष्ठ के कार्यकर्त्तागण एवं आमज़न उपस्थित रहे।
पत्थलगांव विधान सभा के बागबहार मंडल में श्रीमती गोमती साय के कर कमलों से भाजपा कार्यलय का उद्धघाटन किया गया
बागबहार मंडल के झारपारा बूथ मे श्री मती गोमती साय बच्चो महिला और वृद्धजनों के बीच नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए
जय भाजपा विजय भाजपा
बागबहार मंडल के बाघमाडा (मयूरनाचा) मे जन सम्पर्क अभियान एवं आम जन को सम्बोधित करती गोमती साय
BREAKING : राहुल गांधी और सीएम बघेल ने की गारंटी की भरमार...जानिए सभी घोषणाएं
कांकेर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में राहुल गांधी आमसभा को संबोधित कर रहे हैं, इस दौरान सीएम बघेल और राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बड़ी गारंटी की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
प्रमुख घोषणाएं
3000 रुपये तक होगी धान की खरीदी
तेंदूपत्ता पर 4000 रु प्रति मानक बोरा प्रोत्साहन राशि प्रति वर्ष मिलेगी
लघु वनोपजों की MSP पर अतिरिक्त 10 रुपए दिए जाएँगे
छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में KG से लेकर PG तक शानदार मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
आगे राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने सभी वादों को पूरा किया है। हम गरीब और BJP अडानी को मदद करती है। केंद्र सरकार हर चीज अडानी को दे रही है। PM मोदी जाति जनगणना से क्यों डरते है? UPA सरकार के आंकड़ों को मोदी जारी करें।
वही आमसभा में सीएम बघेल ने कहा, भाजपा सरकार किसान के विराेध में लगातार काम कर रही है. जब कांग्रेस ने कर्जमाफी की घोषणा की तो भाजपाइयों के पेट में दर्द हो रहा है. रमन सरकार ने चुनाव से पहले खूब राशन कार्ड बनाया पर चुनाव के बाद हजारों राशन कार्ड को निरस्त कर दिया. आदिवासियों के एक लाख एकड़ जमीन छीनने का काम रमन सरकार ने किया. 15 साल में रमन सरकार पेसा कानून तक नहीं बना पाया.
जनता को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं-ऊर्जावान नेता खुशवंत गुरु
छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को मतदान होने वाले हैं। जिसकी तैयारी में भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता लगा हुआ है। बीजेपी के युवा और ऊर्जावान नेता खुशवंत गुरु लगातार आरंग विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। भेट मुलाकात की इसी कड़ी में आज खुशवंत गुरु ग्राम ओडका, बोडरा, जरौद, छतौना, फरफौद, अकोली खुर्द, बोहरडीह, परसठ्ठी और खपरी पहुंचे।
खुशवंत गुरु लगातार आरंग विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और जनता को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे हैं। ग्राम ओडका, बोडरा, जरौद और छतौना में खुशवंत गुरु को भारी समर्थन मिला। ग्रामीणों ने आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें वोट देने की बात कही।
पूरे जिले में इस दिन बंद रहेंगे शराब दुकान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश…
दुर्ग। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के अवसर पर शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने हेतु आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 (1) के तहत् प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग करते हुए जिले में 17 नवंबर 2023 को होने वाले मतदान के अवसर पर 15 नवंबर 2023 को शाम 5 बजे से 17 नवंबर 2023 को शाम 5 बजे अर्थात् मतदान समाप्ति तक जिले में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टॉरेंट-बार, होटल-बार, होटल-बार, क्लब, भांग एवं भांग घोटा की थोक/ फुटकर दुकानों एवं भण्डारण भाण्डागार भिलाई को बंद रखने हेतु शुष्क अवधि घोषित किया है।
इस अवधि में मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंध रहेगा। इसी प्रकार जिले के पश्चिम सीमा से लगे जिला राजनांदगांव में 7 नवंबर को विधानसभा निर्वाचन 2023 के अवसर पर होने वाले मतदान के समय 5 नवंबर को शाम 5 बजे से 7 नवंबर 2023 को शाम 5 बजे अर्थात् मतदान समाप्ति तक जिले में स्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सीमावर्ती देशी मदिरा दुकान अंजोरा एवं एफ.एल.-3 (ग) मोटल आर्शीवाद इंटरप्राईजेस, ग्राम खपरी, रसमड़ा तथा एफ.एल.-4 (क) प्लेजर क्लब अंजोरा को बंद रखने हेतु शुष्क अवधि घोषित किया है। उक्त अवधि में मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।
खुल्लम-खुल्ला प्यार: बाइक की टंकी पर बैठी गर्लफ्रेंड को सीने से लगाये पूरे शहर में घूमते रहे लैला-मजनूं
दुर्ग। … खुल्लम-खुल्ला प्यार करेंगे हमदोनों, नहीं किसी से डरेंगे हमदोनों…बॉलीवुड के इस गाने का सुरूर एक कपल पर ऐसा चढ़ा कि खुली सड़क पर बाइक पर ही खुल्लम खुल्ला इश्क फरमाने लगे। बाइक की टंकी पर बैठी प्रेमिका प्रेमी को गले लगाये, फर्राटा भरती बाइक पर चली जा रही थी। प्यार का ये फिल्मी अंदाज जिस किसी ने देखा, वो हैरान रह गया। अब ये वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। रोमियो जूलियट खुलेआम टाउनशिप की सड़को पर बाइक में रोमांस करते बाइक दौड़ाते रहे।
सड़क पर खुलेआम प्यार का ऐलान करने इन जोड़ों का वीडियो लोग बनाते रहे, लेकिन ये दोनों बेपरवाह होकर बाइक पर रोमांस करते रहे। ये कपल दुनिया जहां से बेखबर होकर पूरे शहर में ऐसे ही घूमता रहा। लड़की का चेहरा लड़के के कंधे में छिपायी हुई थी। उसके बाद वहां से स्मृति नगर के एक रेस्टोरेंट में चले गए।
प्यार-व्यार तो ठीक है, लेकिन इस तरह कपल की ये करतूत ट्रैफिक नियमों के पूरी तरह से खिलाफ है। एक तरफ दुर्ग एसपी ने ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्त निर्देश जारी किये हैं और दूसरी तरफ इस तरह आशिकी के चक्कर में ट्रैफिक नियमों को पूरी तरह से ठेंगा दिखाया जा रहा है।
डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने दाखिला किया नामांकन, कहा- अबकी बार 75 पार
सरगुजा : जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र के लिए आज अपने-अपने प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तीनों प्रत्याशियों का उत्साह वर्धन करने के लिए नामांकन जमा करने अंबिकापुर के कलेक्टर पहुंचे. आपको बता दे की सीएम भूपेश बघेल के साथ अंबिकापुर विधानसभा से डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव, सीतापुर विधानसभा से मंत्री अमरजीत भगत, लुंड्रा विधानसभा से डॉ प्रीतम राम नामांकन फार्म जमा करने पहुंचे.

इस दौरान सीएम ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पिछली बार 68 सीट मिली थी. लेकिन इस बार 75 पार रहेगी. जय और वीरू की जोड़ी पहले जैसी थी. वैसे ही एक बार फिर इस विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा. इधर प्रदेश के डिप्टी सीएम ने कहा कि आज के दिन शुभ मुहूर्त था इसलिए आज शुभ मुहूर्त में नमांकन जमा किए.
निर्वाचन प्रकिया के सफल संचालन हेतु 160 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु माइक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति की है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूपेश कुमार धोते, जूनियर राज्य निरीक्षक कार्यालय स्टेट भिलाई स्टील प्लांट, योगेश कुमार चंद्राकर फिल्ड सहायक कार्यालय होर्टीकल्चर भिलाई स्टील प्लांट, सुधाकर प्रसाद यादव वरिष्ठ प्रशिक्षक कार्यालय एचडीआरसी भिलाई स्टील प्लांट, प्रदीप कुमार बेहरा वरिष्ठ संचालक सह तकनीशियन कार्यालय कन्सट्रक्शन भिलाई स्टील प्लांट, प्रवीण एस लाल कनिष्ठ स्टाफ सहायक कार्यालय फाइनेनशियल अकाउंट्स, भिलाई स्टील प्लांट एवं राजेश बाबू कांबले, वरिष्ठ निजी सचिव कार्यालय जनरल स्टैबलिसमेंट भिलाई स्टील प्लांट को माइक्रो ऑब्जर्वर बनाया गया है। अनुभाग अधिकारी डामेश्वरी बेलसर, पी.आर. सैजुमॉन, वरिष्ठ स्टाफ सहायक तिलक राम सिंहा, सतीश कुमार जैन, सुनील कुमार सोनी, लक्ष्मी चंद्र गुप्ता, कपिल देव व महारा राम मंडावी साथ ही कनिष्ठ स्टाफ सहायक राजेश कुमार साहू, आनंद राम, गोपाल सिंह, आरती राम साहू व तारसेम सिंह कार्यालय जनरल स्टैबलिसमेंट भिलाई स्टील प्लांट को माइक्रो ऑब्जर्वर बनाया गया है।
इसी प्रकार लक्ष्मी नारायण अग्रवाल वरिष्ठ प्रशिक्षक कार्यालय एचआरडीसी भिलाई स्टील प्लांट, अजीत कुमार प्रयोगशाला तकनीशियन कार्यालय एजुकेशन भिलाई स्टील प्लांट, वसंत लाल वरिष्ठ संचालक सह तकनीशियन एवं दिनेश कुमार सोनी व शादब आलम खान वरिष्ठ प्रबंधक कार्यालय कन्सट्रक्शन बीएसपी, श्री जितेन्द्र कुमार बंछोर मास्टर प्रशिक्षक कार्यालय एचआरडीसी बीएसपी, विजय कुमार चौबे एवं एलेक्स जॉर्ज जूनियर अफसर कार्यालय एजुकेशन बीएसपी को माइक्रो ऑब्जर्वर बनाया गया है। रविन्द्र कुमार ठाकुर अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय इन्डसट्रियल बीएसपी, प्रमोद कुमार गानोरकर अतिरिक्त वरिष्ठ व्याख्याता, मुकुन्द दास मानिकपुरी जूनियर अफसर, वंदना रवि सोनवाने व्याख्याता, अशीम कुमार चक्रवर्ती अतिरिक्त वरिष्ठ व्याख्याता, अशोक कुमार निषाद जूनियर अफसर, श्री अविनाश चंद्रा शील क्रीडा शिक्षक, तरूण कुमार साहू एवं अशोक सिंग वरिष्ठ व्याख्याता, केदार नाथ सोनबर व्याख्याता कार्यालय एजुकेशन बीएसपी को माइक्रो ऑब्जर्वर बनाया गया है। सहायक प्रबंधक जोशे जोजेन को कार्यालय सीएनआईटी बीएसपी, वरिष्ठ तकनीशियन शंकरला अग्रवाल एवं प्रोतिम घोष को कार्यालय एम.एस.जी., वरिष्ठ निजी सचिव संजय तिवारी, वरिष्ठ स्टाफ सहायक श्री श्रीनिवास जंध्याला, नीरज कुमार गुप्ता एवं अर्चना दास को कार्यालय जनरल स्टैबलिस बीएसपी को माइक्रो ऑब्जर्वर बनाया गया है। वरिष्ठ प्रशिक्षक के देवराजू, संजय सिंह व विवेक सिंह चौहान को कार्यालय एचआरडीसी बीएसपी, वरिष्ठ निजी सचिव श्री संतोष कुमार कटखरे को कार्यालय जनरल स्टैबलिस बीएसपी, शिक्षक किरण मुनी, संगीता मिश्रा, सत्यवती साहू, अल्वा बैद्या, काजल मुखर्जी, डॉ. उपमा शुल्का, खामेश्वरी गंजीर, प्रियमवदा नायक, वर्चला शर्मा, एकता स्कॉट, महुआ चटर्जी, अल्का चंद्राकर, श्रीदेवी दुर्गे, पदमा बी, व्याख्याता सारिका खोटले, नवनीता चौहान, जया कृष्ण कुमार, पी एलिजाबेथ सागर, एलियम्मा शैमुएल, एम.सी. थॉमस, भावना जॉन, नीना सेघल, संध्या आर्या, सोमा रॉय, गोपा रॉय, एलिस फिलिप, वंदना सिंग, सीमा फिलिप, विविकन सरिता पिल्लई, नीता श्रीवास्तव, सुनिता अनिल वासुदेव, मिताली मित्रा, सीबा थॉमस, शरबानी डे एवं वरिष्ठ व्याख्याता विभा रानी कतियार, के संगीता, सरिता कुमारी शाक्या, अनीता अशोक, शिक्षक सुमिता पाटिल, सपना अवस्थी, रश्मि मिश्रा व दुसी भारती शेखर को, जूनियर अफसर नमिता सुनील देशपाण्डे व अजीता दिनेश को, अतिरिक्त वरिष्ठ व्याख्याता सविता धपवाल, हेलीना कुजुर, अल्पना तिवारी, रीता डेनिएल, सिल्विया वर्गिस, अनम्मा सुनील मैथ्यू, अर्चना गुलाटी, शीजा के सैम को, जूनियर अफसर जया घोष, वरिष्ठ निजी सचिव रेखा दिनेश पाण्डे को, प्रयोगशाला तकनिशियन कोमल अल्फोन्से व ऑपरेटर सह तकनीशियन मंजूलता वर्मा व सविता चौधरी को एजुकेशन कार्यालय बीएसपी को माइक्रो ऑब्जर्वर बनाया गया है। वरिष्ठ संचालक सह तकनीशियन लक्ष्मी चौधरी व उपप्रबंधक सौम्या खाटी को कार्यालय कन्सट्रक्शन बीएसपी, उपप्रबंधक श्री बी उषावल्ली को कार्यालय फाइनेंस अकाउंट बीएसपी, कनिष्ठ अधिकारी श्री सुजाता पाटिल कार्यालय सीएनआईटी को माइक्रो ऑब्जर्वर बनाया गया है।
इसी क्रम में अटेंडेंट सह जूनियर स्टॉफ सहायक नंदिनी यादव, निजी सचिव कन्नडुकुरी सबिता व शीबा गिरिश, वरिष्ठ स्टाफ सहायक कश्मिरो हंसपाल, जॉली सेन, मुक्ति बाबर, मोनिका ताम्रकार, शोभा रानी ग्राहम, उर्मिला जावेद खान, मोनिका जंध्याल, आसमा परवीन, एल वरलक्ष्मी अनुभाग अधिकारी केवी विजया लक्ष्मी, सुखवीर कौर, सोनू चौरसिया, मोनिका ताम्रकार, बलविंदर कौर, चंद्रकली, लक्ष्मी देवी साहू, ज्योत्सना साहू, कुंती सिंग गुरंग, सर्वीर बेगम शेख, लीला सोनवानी, लेखा देवराजन, शीलाजा सूर्यासेन, जेसी कुरियन, कनिष्ठ स्टाफ सहायक चंद्रलता चंद्राकर, किरण गुप्ता, एल लक्ष्मी रानी, ममता सरकार, सरोजा देवी, सारिका सोनी, दीपा टेम्भुरकर, नीतू सिंग, अनुराधा धु्रव, द्रौपती, स्मृति सिंग, सुनिता देवी, सरिता शर्मा, नीलम शर्मा, ए सुजाता, अर्चना यादव को, स्टाफ अटेंडेंट अनुसुइया बाई, अटेंडेंट सह जूनियर स्टाफ सहायक प्रिया लाटे, प्रेरणा मेश्राम, डिगेश्वरी चंद्रवंशी, गीता पार्कर, राजू सिंह कार्यालय जनरल स्टैब्लिस बीएसपी को माइक्रो ऑब्जर्वर बनाया गया है। ऑपरेटर सह तकनीशियन सुसन अब्राहम व इंदु दुबे कार्यालय स्टेट बीएसपी एवं डाटा प्रोसेसिंग सहायक ओमकेश्वरी देवांगन कार्यालय सीएनआईटी बीएसपी को माइक्रो ऑब्जर्वर बनाया गया है।
कुत्ते-बिल्ली जैसे शब्दों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर स्वयं को सच्चा कांग्रेसी साबित कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
घर-घर जाकर पुनः कांग्रेस पार्टी को जिताने और विकसित नवागढ़ गढ़ने की बात कही-कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार
पूर्व मंत्री रुद्र गुरु ने नवागढ़ विधानसभा से नामांकन किया दाखिल
पूर्व मंत्री रुद्र गुरु ने नवागढ़ विधानसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया|
नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा के लिए, विकसित नवागढ़ बनाने के लिए आज अपने परिजनों और समस्त कांग्रेसजनों संग बेमेतरा जिला मुख्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।
भाजपा लाती है काले कृषि कानून, हम करते हैं कर्जमाफ़ी : भूपेश बघेल
बीजेपी किसान विरोधी है। केंद्र की मोदी सरकार तीन काले कृषि कानून लागू करती है, जिसके खिलाफ आंदोलन में 800 किसानों की जान चली गई। हमारी कांग्रेस की सरकार किसानों का कर्ज माफ करती है, तो बीजेपी के पेट में दर्द होता है। यह बात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ में हुई जनसभा में कही।
जनसभा में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 साल तक बीजेपी सरकार ने किसानों को ठगने का काम किया। 2014 से 2018 तक यहां भी डबल इंजन की सरकार थी। उस डबल इंजन की सरकार में किसानों पर अत्याचार कर कहर बरपा दिया गया था। बीजेपी बोनस के वादे से मुकर गई। 15 क्विंटल धान खरीदी को 10 क्विंटल कर दिया गया। जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी, तो धान खरीदी पर किसानों को 50 से 60 रुपये बोनस मिलता था। 80 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी होती थी। मोदी जी के आते ही बोनस मिलना बंद हो गया और धान खरीदी भी घटकर 56 मीट्रिक टन हो गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार में आम जनता की आय बढ़ी है। हम बटन दबाते हैं तो किसानों, भूमिहीन मजदूरों, गोबर विक्रेताओं की जेब में पैसा जाता है। कोरोना के समय में कांग्रेस की सरकार ने तीन महीने का राशन एडवांस में जरूरतमंदों को पहुंचाया। 26 लाख लोगों को मनरेगा से काम दिया। जबकि रमन सिंह और बीजेपी की सरकार में हर वर्ग को ठगने का काम किया गया। चिटफंड कंपनी के पैसे खाए, नान घोटाला, चावल घोटाला किया। यहां तक कि टिफिन, चप्पल, मोबाइल वितरण तक में कमीशन खाया।
झूठ बोलते हैं मोदी जी
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्र सरकार करती है। मोदी जी झूठ बोलते हैं। मोदी जी बताएं कि बनारस में किसान 1200 रुपये में धान बेचने को क्यों मजबूर हैं, जबकि वहां डबल इंजन की सरकार है। हम जैसे ही किसानों के कर्जमाफी की घोषणा करते हैं बीजेपी के पेट में दर्द होने लगता है, वह सवाल खड़े करने लगती है। बीजेपी की केंद्र सरकार भी कर्ज माफ करती है लेकिन सिर्फ उद्योगपतियों का। वो उद्योगपतियों का साढ़े 14 लाख करोड़ रुपये रुपये का कर्ज माफ कर देते हैं, हम किसानों का कर्ज माफ करते हैं तो सवाल खड़े करते हैं। विपक्ष में होने के बाद भी बीजेपी के नेताओं ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है।
कमल छाप से सावधान रहें...
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी चुनाव नहीं लड़ रही है। यहां रमन सिंह के लोग चुनाव लड़ रहे हैं। वह लोग किसके लिए काम करते हैं आप जानते हैं। अगर कमल छाप वाले धोखे से जीत गए तो सबसे ज्यादा लाभ अडानी को होगा। आज खदान, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, फैक्ट्री सब अडानी के पास जा रही है इसलिए इस चुनाव में सावधान रहने की जरूरत है।
हमारी लड़ाई झूठ बोलने और अफवाह फैलाने वालों से
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारी लड़ाई झूठ बोलने और अफवाह फैलाने वालों से है। हमें डराया जा रहा है, लेकिन हम न डरे हैं न झुके हैं। हमने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी है, तो ईडी और आईटी से क्या डरेंगे। हम छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को बचाने के लिए काम कर रहे हैं। हमारी सरकार ने राम वनगमन पर्यटन परिपथ बनाने का काम किया। हर ब्लाक में जैतखाम का निर्माण किया जा रहा है।
बीजेपी की आदिवासियों से पता नहीं क्या दुश्मनी है
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि कहा कि बीजेपी की आदिवासियों से पता नहीं क्या दुश्मनी है। उनकी सरकार में आदिवासियों की जमीन छीन ली गई। आदिवासियों से जर्सी गाय देने का वादा कर रमन सिंह मुकर गए। जबकि कांग्रेस की सरकार में आदिवासियों को जमीन लौटाई गई। उनके विकास के लिए काम हुआ है।
हम अपनी घोषणा पर अडिग
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस चार घोषणाएं कर चुकी है। प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी किसी भी कीमत पर होकर रहेगी। 17.5 लाख परिवार को आवास दिलाने की प्रक्रिया हमने शुरू कर दी है। हमारी सरकार बनते ही किसानों का कर्ज फिर माफ होगा और जातिगत जनगणना होकर रहेगी।
मैं भी मानता हूं कि भूपेश है तो भरोसा है-अरुण साव
मुंगेली में लोरमी प्रत्याशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बड़ा बयान
मैं भी मानता हूं कि भूपेश है तो भरोसा है
सोनिया गांधी को, राहुल गांधी को प्रियंका गांधी को भरोसा है कि जब तक भूपेश बघेल हैं छत्तीसगढ़ को लूटकर उनका खजाना भरते रहेंगे
नक्सलियों ने बैनर-पोस्टर लगाकर चुनाव का किया बहिष्कार, यहां कल राहुल गांधी करेंगे चुनावी सभा
कांकेर। छत्तीसगढ़ में नक्सली लगातार बैनर पोस्टर के जरिये विधानसभा चुनाव का विरोध कर रहे हैं। चुनाव के नजदीक आते ही नक्सलियों की सक्रियता बढ़ गई है। अब भानुप्रतापपुर ब्लॉक मुख्यालय के नज़दीक अंतागढ़ मार्ग के बांसला मोड़, मालापारा व केवटी मुख्य चौक में नक्सलियों ने बैनर पोस्टर लगाकर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया है। बता दें कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 अक्टूबर को भानुप्रतापपुर में चुनावी सभा करेंगे।
नक्सलियों के परतापुर एरिया कमेटी की ओर से जारी पर्चे में चुनाव से दूरी बनाने की अपील आम जनता से की गई है। पर्चे में नक्सलियों ने लिखा है कि छत्तीसगढ़ फर्जी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करें। वैकल्पिक राजसत्ता -क्रांतिकारी जनताना सरकार को मजबूत करें।
भानुप्रतापपुर में जुटेंगे चार विधानसभा के कार्यकर्ता
भानुप्रतापपुर में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में 28 अक्टूबर को राहुल गांधी की आम सभा होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सभा में मौजूद रहेंगे। आमसभा में भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, कांकेर सहित बालोद जिले के डोंडीलोहारा विधानसभा के कार्यकर्ता जुटेंगे।
कांग्रेस को बड़ा झटका, एक और नेता ने दिया इस्तीफा
भिलाई: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को लगातार एक के बाद एक झटका मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को खत लिखकर पूर्व सभापति राजेंद्र अरोरा ने भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस को झटका दिया है। वे वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड से 3 बार पार्षद चुनाव जीते और सभापति के तौर पर भी एक कार्यकाल पूरा किया।
खत में उन्होंने बताया है कि अत्यंत व्यथित मन से साफ कर रहे हैं कि 40 साल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की रीति नीति में चलकर जन सेवा किया। पिछले 5 साल में जो कुछ भी कांग्रेस के जिम्मेदार लोगों ने किया है, वह अत्यंत पीड़ादाई है। ऐसे हालात में कांग्रेस में बने रहना अपने आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने के बराबर है।
