प्रदेश

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, दो बच्चे घायल

रायगढ़। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां घरघोड़ा इलाके में पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। जब​कि दो बच्चे घायल हो गए जिनका इलाज जारी है। सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार सुखदार सिदार बहन लक्ष्मी सिदार और उनके दो बच्चों को लेकर बैहामुड़ा से कठरापाली जा रहा था। तभी कोगनारा के पास लैलूंगा की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमे सुखदार की मौके पर मौत हो गई। महिला ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। वहीं बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। काफी देर तक घटनास्थल पर घायल तड़पते रहे।पिकअप पलटने के बाद चालक भी नीचे दब गया था। जिससे उसके पैर में भी चोटें आई है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​महिला के दो बच्चों में एक को गंभीर चोटें आने से उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है। हादसे के बाद कोगनारा गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घरघोड़ा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर 108 एंबुलेंस पहुंची, लेकिन तब तक सुखदार ने मौके पर दम तोड़ चुका था।

और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस दिन आएंगे दुर्ग...विशाल रैली को करेंगे संबोधित

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर को दुर्ग में एक बड़ी सभा को संबोधित करने के लिए आने वाले थे, यह कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अब प्रधानमंत्री 4 नवंबर को दुर्ग में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की रैली से 20 विधानसभा क्षेत्र को कवर करने का रणनीति बनाई गई है।

बता दें कि 2 नवंबर को नरेन्द्र मोदी कांकेर जिला मुख्यालय के नरहर देव हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में एक विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। इस रैली के माध्यम से कांकेर जिला के साथ कोंडागांव और केशकाल विधानसभा क्षेत्र एवं धमतरी जिले के कुरूद, सिहावा, नगरी और धमतरी विधानसभा क्षेत्र और बालोद जिला की डौंडी लोहारा, बालोद एवं गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र को राजनीतिक दृष्टि से कवर करने की रणनीति बनाई गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन ने 29 अक्टूबर को कांकेर जिला भाजपा कार्यालय कमल सदन में उपरोक्त विधानसभा क्षेत्र के जिला अध्यक्षों की मैराथन बैठक ली और रणनीति तैयार की।

और पढ़ें ...

कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज आज लेंगे बीजेपी की सदस्यता, बड़ी संख्या में सम​र्थकों के साथ होंगे शामिल

अंबिकापुर। टिकट कटने से नाराज सामरी के कांग्रेस विधायक चिंतामणी महाराज मंगलवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। अंबिकापुर के राजमोहिनी भवन में कार्यक्रम आयोजित है। दोपहर 12 से 2 बजे के बीच कार्यक्रम में वे बीजेपी की सदस्यता लेंगे।

बता दें कि सरगुजा संभाग में इस बार कांग्रेस ने कई सीटिंग विधायकों की टिकट काट दी है। जिनमें पूर्व शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम, रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह, सामरी विधायक चिंतामणी महाराज, मनेंद्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल, भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े शामिल हैं।

इनमें से बृहस्पत सिंह और सामरी विधायक चिंतामणी महाराज ने बगावत का झंड़ा बुलंद कर दिया है। बता दें कि इन सीटों पर 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। वहीं, 3 दिसंबर को मतगणना होगी।

और पढ़ें ...

BREAKING : तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की हालत गंभीर

अंबिकापुर : जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर रोड के पास एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवारों को रौंदते हुए चार लोगो को ठोकर मार दिया है. इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर रोड में स्कॉर्पियो वाहन चालक को शाम करीब 6:00 बजे वाहन चलाते वक्त मिर्गी का दौरा आने से स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर एक दर्जन से अधिक लोगो को रौंदते हुए चार लोगों को ठोकर मार दिया हैं. जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे इलाज के लिए अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

और पढ़ें ...

जेल लोक अदालत 5 नवंबर को

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश पर पूरे प्रदेश के सभी जेल परिसरों में वृहत जेल लोक अदालत का आयोजन आगामी 5 नवंबर को रविवार के दिन रखा गया है |
और पढ़ें ...

बस्तर की सभी सीटों पर ओम माथुर ने किया जीत का दावा

बीजापुर। बस्तर की सीटों को लेकर प्रदेश प्रभारी ओ्म माथुर ने सभी सीटों पर जीत का दावा किया है। आगामी चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा के दिग्गज नेता लगातार दौरे पर आ रहे हैं। इसी बीच विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर एक बेठक लेने के लिए बीजापुर पहुंचे हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने कहा कि, भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ में जीत दर्ज करने की दिशा में ऐतिहासिक होगा। कांग्रेस डरी हुई है, क्योंकि उनका घोषणा पत्र अब तक धरातल पर उतरा नहीं है। माथुर विशेष विमान से सुबह बीजापुर पहुंचे थे। अटल सदन कार्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के बाद बन्द कमरे में भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा और अन्य प्रमुख पदाधिकारियों के साथ घण्टे भर से अधिक उनकी बैठक चली। माना जा रहा है कि, बैठक में सीट जीतने को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति पर चर्चा हुई है।
और पढ़ें ...

झूठ बोलने का ओलंपिक हो तो कांग्रेस को मिलेगा गोल्ड मेडलः फडणवीस

धमतरी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 30 अक्टूबर को धमतरी के गोशाला मैदान में आयोजित सभा को संबाधित की।उन्होंने कहा कि झूठ बोलने का ओलंपिक रखा जाए तो कांग्रेस को गोल्ड मेडल मिलेगा। उन्होंने कहा कि सारा पैसा धान खरीदी में मोदी जी भेज रहे हैं और कांग्रेस की सरकार श्रेय ले रही है।पूरा देश मोदी के साथ चल रहा है, तो छत्तीसगढ़ को भी मोदी के साथ चलना पड़ेगा। गजनी फिल्म में हीरो को भूलने की बीमारी होती है, वैसी ही भूलने की बीमारी भूपेश बघेल और राहुल गांधी को है।दोनों छत्तीसगढ़ के गजनी हैं। पांच साल पहले जो बोले थे, उसको भूल गए हैं। अपने ही न्याय के वादे को भूल गए हैं और नया नारा लेकर इस बार के चुनाव में जनता को बेवकूफ बनाने के लिए आ रहे हैं। यह बात महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 30 अक्टूबर को धमतरी के गोशाला मैदान में आयोजित भाजपा की सभा को संबोधित करते हुए कही।देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि चुनाव के समय एक गांव में कांग्रेस के नेता गए। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि गांव में पुलिया बना दूंगा। एक व्यक्ति ने खड़े होकर कहा कि गांव में न नदी है और नाला, तो पुलिया कहां बनाएंगे। तब वह नेता बोला कि नदी और नाला भी बना दूंगा। नौकरियों में फर्जीवाड़ा का आरोप लगाते हुए कहां की कांग्रेस के नेताओं के बेटा-बेटी अचानक से होशियार हो जाते हैं और नौकरी की लिस्ट में नाम आता है। यहां नौकरियों में घोटाला हो रहा है। सिफारिश से नौकरियां मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार नक्सलियों की मदद लेने की कोशिश कर रही है। यह सरकार प्रदेश ही नहीं देश के लिए भी खतरा पैदा कर रही है, इसलिए सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि मोदी के कार्यकाल में आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी। आदिवासी महिला को देश का सर्वोच्च स्थान मिला। यह बदलाव हुआ है। मजबूत भारत बन रहा है। विश्व की 10 वीं बड़ी अर्थव्यवस्था से भारत आज पांचवी अर्थव्यवस्था बन गया है। आने वाले समय में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
और पढ़ें ...

प्रियंका गांधी ने की कई बड़ी घोषणाएं, गैस सिलेंडर पर 500 रुपये सब्सिडी, बिजली बिल माफ, पढ़िए खबर…

खैरागढ़: खैरागढ़ में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं।उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की. जिसमें सिलेंडर में सब्सिडी, बिजली बिल माफ, स्व-सहायता समूहों का कर्ज माफ जैसे ऐलान शामिल हैं. ये हैं घोषणाएं- सिलेंडर रिफिल करने पर 500 रुपये की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में दिया जाएगा. 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक नि:शुल्क बिजली. महिला स्व-सहायता समूहों तथा सक्षम योजनांतर्गत लिए गए ऋण माफ. आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्कों की स्थापना. राज्य के सभी सरकारी स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में अपग्रेड करेंगे. छत्तीसगढ़ के निवासियों के सड़क दुर्घटनाओं में तथा अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नि:शुल्क इलाज. परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफ. राज्य के किसानों से ह्लतिवराह्व को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा. कांग्रेस की अब तक की घोषणा- प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी किसानों का कर्जा माफ 17 लाख परिवारों को आवास जातिगत जनगणना स्कूल से लेकर कॉलेज तक मुफ्त शिक्षा तेंदूपते पर आदिवासियों को हर साल मिलेगा 4000 रुपये बोनस डॉ. खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा भूमिहीन मजदूर को मिलने वाली 7 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया जाएगा.
और पढ़ें ...

नक्सलियों ने किया चुनाव का बहिष्कार, बीजेपी प्रत्याशी पर लगाए गंभीर आरोप, देखें माओवादियों द्वारा जारी प्रेस नोट

बस्तर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के तारीख नजदीक आ रही है इसी बीच छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दक्षिण बस्तर में चुनाव के एक हफ्ते पहले माओवादियों ने कांग्रेस और भाजपा के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया है। माओवादियों के दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी की सचिव गंगा ने प्रेस नोट जारी कर आबकारी मंत्री लखमा और भाजपा उम्मीदवार स्वयं मुक्का को आदिवासियों का हत्यारा बताया है। प्रेस नोट में महिला माओवादी नेता ने कहा कि जेल में बंद आदिवासियों की रिहाई का वादा करने वाली कांग्रेस ने सत्तासीन होने के बाद झूठे मुकदमो में फंसा कर निर्दोष आदिवासियों को जेल भेजा है। नक्सली नेता ने दावा किया है कि जेलों में बंद 125 निर्दोष ग्रामीण आदिवासियों को सबूतों के अभाव में न्यायालय ने दोष मुक्त कर रिहा किया है। वहीं मंत्री कवासी लखमा पर आरोप लगाया कि मंत्री बनने के बाद सरकारी कार्यो में कमीशन लेकर करोड़ो रुपयों की कमाई की है। छत्तीसगढ़ की भुपेश सरकार और मंत्री लखमा पिछले विधानसभा में किये गए वायदों को निभाने के बजाए मोदी के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। माओवादी नेत्री ने मंत्री कवासी लखमा के अलावा भाजपा प्रत्याशी स्वयं मुक्का पर जुडूम के दौरान आदिवासियों की हत्या, गांव में आगजनी, घरों में लूटपाट और निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी का आरोप लगाया है।
और पढ़ें ...

बार एसो. के चुनाव में 9 पदों के लिए 51 प्रत्याशी मैदान में

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने भाजपा अध्यक्ष अरूण साव हाई कोर्ट बार पहुंचे। चुनाव में 9 पदों के लिए 51 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं. इसमें अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के लिए 6, वाइस प्रेसिडेंट महिला के लिए 3, सेक्रेटरी के लिए 5, सह सचिव के लिए 6, कोषाध्यक्ष के लिए 3, लाइब्रेरी सेक्रेटरी के लिए 3 और एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए 19 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हो रहा है. अरुण साव ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में मताधिकार का प्रयोग किया। वोटिंग करने के बाद अरुण साव ने कहा कि पहले मतदान फिर जलपान! अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए हाईकोर्ट में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलेक्शन 2023’ के अंतर्गत अपना मतदान करने पहुंचा।
और पढ़ें ...

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के गोदाम में मिली साड़ियां और खेल सामग्री, रिटर्निंग ऑफिसर ने नोटिस जारी कर 24 घंटे में मांगा जवाब

सरगुजा। जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और खाद्यमंत्री अमरजीत भगत को रिटर्निंग ऑफिसर ने नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। एफएसटी की टीम ने अमरजीत भगत के सीतापुर के आदर्शनगर स्थित गोदाम पर छापा मारकर साड़ियां और खेल सामग्री जब्त की थी।

प्रतापगढ़ स्थित दो गोदाम पर मुखबिर की सूचना पर निगरानी दल ने छापेमारी की और बोरों में भरकर रखे गए सामान को बरामद किया था। इसके साथ ही एक संदिग्ध टाटा मैजिक वाहन को पीछा कर पकड़ा गया, जिससे खेल सामग्री और अन्य सामान मिले थे। गोदाम की जांच में बोरों में भरकर रखे गए 1640 नग साड़ी, 555 नग स्पोर्ट्स जूते, 384 नग कांग्रेस प्रत्याशी अमरजीत भगत का नाम लिखा छाता सहित टी शर्ट, खेल सामग्री बरामद हुए हैं। जब्त सामग्री का पंचनामा बनाने के बाद जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय को भेज दी गई।

बढ़ी अमरजीत की मुश्किलें

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11, सीतापुर के रिटर्निंग ऑफिसर ने अमरजीत भगत को नोटिस जारी कर दिया है। इन सामग्रियों में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी अमरजीत भगत का नाम लिखा होना पाया गया। रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रत्याशी को नोटिस जारी कर अपना जवाब 24 घंटे के भीतर पेश करने कहा है।

और पढ़ें ...

BREAKING : सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग से किया नामांकन दाखिल, देखें तस्वीरें…

दुर्ग।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नामांकन भरने के लिए दुर्ग के जिला कलेक्ट्रेट पहुंचें. कागजी दस्तावेज से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन भी हुआ. अपने राजनैतिक गुरु दाऊ वासुदेव चंद्राकर की मूर्ति का माल्यार्पण कर नामांकन भरा. मालवीय नगर चौक से रैली की शक्ल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आये।

सीएम भूपेश बघेल के नामांकन के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, चरणदास महंत समेत दुर्ग जिले के सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कराया। हम आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है।

और पढ़ें ...

मुखबिर की सूचना पर गोदाम में पड़ा छापा। कांग्रेस प्रत्याशी और खाद्यमंत्री अमरजीत भगत को रिटर्निंग ऑफिसर ने नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है।

सरगुजा जिले के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और खाद्यमंत्री अमरजीत भगत को रिटर्निंग ऑफिसर ने नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। एफएसटी की टीम ने सीतापुर के आदर्शनगर स्थित भगत के गोदाम पर छापा मारकर सा​​​डि़यां और खेल सामग्री जब्त की थी​।

छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो चुकी है. इस दौरान हर एक राजनीतिक दल के उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के दौरान खर्च हो रहे एक-एक पैसे का हिसाब चुनाव आयोग को देना है. चुनाव प्रचार के समय जनता को लुभाने के लिए कपड़े या पैसे देने की मनाही है.

 

और पढ़ें ...

मैने आजतक कभी गंगाजल लेकर कसम नहीं खाई -टीएस सिंहदेव

बीजेपी के जारी वीडियो "शराबबंदी का वादा कर कांग्रेस ने खाई थी गंगाजल की झूठी कसम", मामले में टीएस सिंहदेव ने कहा-गंगाजल लेकर किस चीज पर शपथ खाई थी?मैने आजतक कभी गंगाजल लेकर कसम नहीं खाई शराब बंदी को लेकर गंगाजल की कसम नहीं खाई गई थी एक वाक्या हुआ था जब कसम खाई गई थी, क्या हुआ था मुझे याद नहीं क्योंकि उस वक्त मैं मौजूद नहीं था

और पढ़ें ...

मनीष सिसोदिया को जमानत से सुप्रीम कोर्ट ने भी किया इनकार, एक राहत भी

नई दिल्ली। Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका सर्वोच्च अदालत ने खारिज कर दी है। सुनवाई पूरी करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को इस साल फरवरी के अंत में गिरफ्तार किया गया था। Delhi Liquor Scam: जस्टिस संजीव खन्ना और एसवीएल भट्टी की पीठ ने सीबीआई और ईडी दोनों ही केस में सिसोदिया की अर्जी खारिज कर दी। सबसे बड़ी अदालत ने सिसोदिया को जमानत भले ही नहीं दी, लेकिन जांच एजेसियों को जल्दी ट्रायल पूरा करने को कहा है। कोर्ट ने सीबीआई और ईडी की इस दलील को स्वीकार किया का ट्रायल 6-8 महीने में पूरा हो सकता है। कोर्ट ने कहा कि यदि ट्रायल धीमी गति से चला तो सिसोदिया दोबारा जमानत याचिका दाखिल कर सकते हैं। Delhi Liquor Scam: इससे पहले विशेष अदालत और हाई कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत देने से इनकार कर दिया था। हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुना और कई सावल भी किए। Delhi Liquor Scam: मनीष सिसोदिया की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सिसोदिया को निर्दोष बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। वहीं, जांच एजेंसियों की ओर से अडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कई दलीलें रखते हुए सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध किया। Delhi Liquor Scam: सीबीआई और ईडी का दावा है कि दिल्ली आबकारी नीति के जरिए शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाया गया और बदले में रिश्वत ली गई। हालांकि, दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। Delhi Liquor Scam: केजरीवाल सरकार का कहना है कि भाजपा और केंद्र सरकार राजनीतिक कारणों से उसके नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने में जुटी है। हाल ही में आप के एक अन्य बड़े नेता संजय सिंह को भी ईडी ने इसी केस में गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें ...

प्रियंका गांधी की चुनावी सभा कल बिलासपुर में, दोबारा नामांकन जमा करेंगे कांग्रेस प्रत्याशी

बिलासपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कल 30 अक्टूबर को बिलासपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। सभा पुलिस ग्राउंड में होगी, जहां की तैयारी का कांग्रेस पदाधिकारी और प्रशासन के अधिकारियों ने जायजा लिया है। मंच पर 30 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। सभा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 5-5 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। बिलासपुर के सभी छह कांग्रेस उम्मीदवार कल भी अपने नामांकन का एक अतिरिक्त सेट निर्वाचन कार्यालय में जमा करेंगे।

और पढ़ें ...