प्रदेश
BREAKING : पूर्व विधायक का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
बलौदाबाजार। पलारी के पूर्व विधायक रामलाल भारद्वाज का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। रामलाल 1998 से 2003 के बीच पलारी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक थे। उनके निधन की खबर आते ही कांग्रेस सहित पलारी क्षेत्र में शोक की लहर है।

रामलाल का अंतिम संस्कार आज उनके गृह ग्राम भंडारपुरी पलारी में किया जायेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, बलौदाबाजार विधानसभा प्रत्याशी शैलेष नितिन त्रिवेदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया साथ ही क्षेत्र के लिए इसे अपूर्णीय क्षति बताया।
मुखबिरी के आरोप में ग्रामीण की हत्या...सड़क किनारे मिली लाश
बीजापुर।छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में देर रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण की गला घोंटकर हत्या कर दी। नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या के बाद शव को नड़पल्ली एवं गलगम के बीच सड़क किनारे फेंक दिया। मृतक मुचाकी लिंगा (40 वर्ष) उसूर ब्लाक के ग्राम गलगम का निवासी था। नक्सलियों द्वारा पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या की गई।
बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण की हत्या के बाद आसपास के क्षेत्र में सघन सर्च अभियान तेज कर दिया गया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव पूर्व माओवादियों द्वारा चुनाव बहिष्कार के संबंध में पर्चे भी क़़ई इलाकों में फेंके है। माओवादियों द्वारा प्रेस नोट में मतदान दलों को पुलिस के साथ दाखिल होने के मना किया।
कलेक्टर कार्यालय में रेत से भरी ट्रक गायब, मचा हड़कंप, कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला…
बलौदाबाजार: जिले के कलेक्टर कार्यालय में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां खनिज विभाग की ओर से जब्त कर परिसर में खड़ी रेत से भरी ट्रक गायब हो गई है. अब खनिज अधिकारी ने थाने में ट्रक गायब होने की सूचना देकर उसका पता करने निवेदन किया है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पनगांव के पास खनिज विभाग ने रेत से भरी ट्रक जब्त कर कलेक्टर परिसर में लाकर खड़ा किया था, जो गायब हो गया है। यह ट्रक कौन ले गया, यह अभी तक पता नहीं चला है. वहीं खनिज विभाग की कार्रवाई पर प्रश्नचिन्ह तो खड़ा कर ही रहा है, लेकिन कलेक्टर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा करता नजर आ रहा है कि चुनाव आचार संहिता के समय यह ट्रक गायब कैसे हो गई.
साथ ही खनिज विभाग की भी लापरवाही सामने आ रही है. इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि खनिज विभाग से एक आवेदन आया है कि रेत से भरी ट्रक को अज्ञात व्यक्ति ले गया है. इसकी पतासाजी की जा रही है. फिलहाल अभी तक ट्रक का पता नहीं चला है.
पीएम मोदी के दुर्ग दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें- क्या है रूट मैप
रायपुर । पीएम मोदी 4 नवंबर प्रदेश में दो चुनावी सभाएं लेने आ रहे हैं। एक कांकेर और दूसरा दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में। दुर्ग पुलिस ने पीएम दौरे के लिए पार्किग प्लान एवं रूट के संबंध में एडवाइज़री जारी किया है।राजनांदगांव एवं बालोद से आने वाले वाहन पुलगांव चौक-पोटिया चौक-महाराजा चौक-सोनी फर्नीचर के सामने-मिनी स्टेडियम पद्मनाभपुर, हॉकी मैदान सिविल लाईन में पार्किग कर पैदल कार्यक्रम स्थल।पाटन एवं उतई से आने वाले वाहन एमडी चौक-जेल तिराहा-पुलिस लाईन एवं गर्ल्स कॉलेज में पार्किग कर पैदल कार्यक्रम स्थल।नेहरू नगर की ओर से आने वाले वाहन वाय शेप ब्रिज-सांईस कॉलेज-मालवीय नगर चौक-अजजा/अजा बालक छात्रावास-खालसा पब्लिक स्कूल में पार्किग कर पैदल कार्यक्रम स्थल।धमधा की ओर से आने वाले वाहन ग्रीन चौक-रेल्वे स्टेशन-मालवीय नगर-पॉलिटेक्निक कॉलेज में पार्किग कर पैदल कार्यक्रम स्थल।पटेल चौक की ओर से आने वाले वाहन उतई तिराहा-डीओ ऑफिस कन्या स्कूल, में पार्किंग कर पैदल कार्यक्रम स्थल।स्वागत के लिये हेलीपैड जयंती स्टेडियम आने वाले व्यक्ति अपने वाहन डीपीएस चौक से पेट्रोल पम्प के पीछे से फुटबाल ग्राउंड में वाहन पार्किंग करेंगे।*
प्रतिबंधित सामग्री
01 – विस्फोटक सामग्री-फटाका, बारूद, बन्दूक अन्य विस्फोटक पदार्थ।
02 -ज्वलशील सामग्री-पेट्रोल, डीजल, मिट्टी तेल, एल्कोहल, माचिस, जेल, सिगरेट, बीडी।
खाद्यय सामग्री-पानी बोतल, गुटखा, तम्बाकू किसी प्रकार की खाने के वस्तुए।
04 -धारदार वस्तुए-चाकू, छूरी, ब्लेड, कैची, रेजर किसी भी प्रकार का खिलौनेे वाला सामान एवं अन्य।
वैकल्पिक मार्ग
वाहन चालको से अपील है कि इस दिन व्हीव्हीआईपी मार्ग में हॉस्पिटल, स्कूल, ऑफिस एवं आवश्यक कार्य से जाने वाले वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें-
01- ग्लोब चौक से सेक्टर 9, 32 बंगला की ओर जाने वाले वाहन चालक गैरेज रोड, फारेस्ट एवन्यू मार्ग का प्रयोग करें।
02- वाय सेप से पटेल चौक की ओर जाने वाले वाहन चालक मालवीय नगर चौक से जेल रोड महाराजा चौक मार्ग का प्रयोग करें।
प्रतिबंधित मार्ग
जयंती स्टेडियम हेलीपेड से ग्लोब चौक-सेक्टर 9 चौक-32 बंगला तिराहा-वायसेप ओवर ब्रिज-मालवीय नगर चौक-रविशंकर स्टेडियम।
02- 4 नवंबर को दुर्ग शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
राजनीतिक दलों को दी गई आदर्श आचार संहिता की जानकारी प्रेक्षकों के साथ राजनीतिक दलों की बैठक सम्पन्न
कलेक्टोरेट सभा कक्षा में आज प्रेक्षकों की उपस्थिति में राजनीतिक दलांे की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में विधानसभा निर्वाचन के दौरान अभ्यर्थी एवं राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे ने विधानसभा निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता के पालन हेतु दिशा निर्देशों एवं आदर्श आचार संहिता के तहत संपत्ति विरूपण अधिनियम से अवगत कराया तथा सभी राजनीतिक दलों व उनके अभ्यर्थियों को नियम का कड़ाई से पालन करने कहा। साथ ही शहर व ग्राम स्तर पर रैली, जुलूस और सभा करने के लिए निर्धारित तिथि, समय व स्थान के संबंध में अनुमति लेना अनिवार्य होगा। अनुमति हेतु अनुभाग स्तर पर संबंधित एस.डी.एम. को आवेदन दिया जा सकता है।
इस दौरान राजनीतिक दलों ने प्रचार प्रसार में आ रही दिक्कतों से प्रेक्षकों को अवगत कराया। आब्जर्वर ने कहा कि राजनीतिक दल व अभ्यर्थी प्रचार प्रचार के लिए उपयोग में लाए गाड़ी, झण्डे, बैनर इत्यादि के लिए पहले अनुमति प्राप्त करनी होगी। साथ ही बैनरों में मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम और संख्या अंकित होना चाहिए। व्यय की गणना संबंधित राजनीतिक दल व अभ्यर्थी के निर्वाचन व्यय में की जायेगी।
बैठक में दुर्ग जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षकगण नितिन सिंग भदौरिया, दीपक कुमार मीना, डॉ.राज कृष्ण पृथी, सुवेन्दू कानूनगो सुकुमार सरकार, तारीक महबूद, डॉ. बी नवीन कुमार, आर. लालवेना, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर एवं नगर निगम भिलाई के आयुक्त रोहित व्यास, एसपी रामगोपाल गर्ग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे सहित निर्वाचन कार्य में संलग्न रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
ःः000ःः
भिलाई निवास में निर्वाचक प्रेक्षकों से मिलने का समय निर्धारित - प्रातः 10 से 11 बजे तक और शाम 4 से 5 बजे तक
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत दुर्ग जिले के लिए प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैै। प्रेक्षकगणों का जिले में आगमन हो गया है। भिलाई निवास में प्रेक्षकगणों का जनसामान्य से मिलने का समय निर्धारित कर दिया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन के लिए प्रेक्षक श्री नितिन सिंह भदौरिया (आईएएस) को निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्ति किया गया है, इनका मो. 7587016628 है। विधानसभा क्षेत्र 63 दुर्ग ग्रामीण एवं 64 दुर्ग शहर के लिए प्रेक्षक आर. लालवेना (आईएएस) होंगे, इनका मो. 7587016629 है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 65 भिलाई नगर के लिए प्रेक्षक दीपक कुमार मीणा (आईएएस) होंगे, इनका मो. 7587016630, विधानसभा क्षेत्र 66 वैशाली नगर के लिए प्रेक्षक डॉ. राज कृष्ण प्रुथी (आईएएस), इनका मो. 7587016631 तथा विधानसभा क्षेत्र 67 अहिवारा के लिए प्रेक्षक सुवेन्दु कानुनगो (आईएएस) को नियुक्त किया गया है, इनका मो. 7587016632 है। इन प्रेक्षकगणों से जनसामान्य प्रतिदिन भिलाई निवास मिनी हॉल रिसेप्शन के बाजू में प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक मिल सकते हैं।
इसी प्रकार व्यय प्रेक्षक 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण एवं 64 दुर्ग शहर के लिए सुकुमार सरकार (आईआरएस) मोबाईल नंबर 7587016635 और विधानसभा क्षेत्र क्र. 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर, 67 अहिवारा के लिए तारिक मबूद (आईआरएस) व्यय प्रेक्षक होंगे, इनका मोबाईल नं. 7587016636 है। इन व्यय प्रेक्षकों से जनसामान्य भिलाई निवास मिनी हॉल रिसेप्शन के बाजू में प्रतिदिन शाम 4 बजे से शाम 5 बजे तक मुलाकात कर सकते हैं।
धान की एमएसपी को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बयान पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह जताया धन्यवाद
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के झूठ की पोल उनके ही नेता खोल रहे हैं।
दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जयराम रमेश ने रायपुर में मीडिया से बात करते हुए एमएसपी के बारे में बताया जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि 80 प्रतिशत से ज्यादा पैसा किसानों को केंद्र सरकार देती है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की एमएसपी अगर 2200 रु है तो प्रदेश की कांग्रेस सरकार शेष राशि मात्र दे रही है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमेशा यह कहते रहते हैं कि छत्तीसगढ़ के किसानों को धान खरीदी का पूरा पैसा राज्य सरकार देती है, केंद्र सरकार का इसमें कोई योगदान नहीं होता।
ऐसे में जयराम रमेश के इस बयान ने प्रदेश के कांग्रेस सरकार की पोल खोल दी है इसे लेकर पूर्व सीएम ने कहा कि पिछले 5 साल से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केंद्र सरकार के कार्यों का श्रेय लेकर किसानों से झूठ बोल रही है और उन्हें छलने का प्रयास कर रही है लेकिन चुनाव के ठीक पहले किसानों के सामने कांग्रेस के मुंह से सच निकल ही गया , मुझे लगता है कि अब किसी के मन में कोई संदेह नहीं रह गया, सब समझ गए कि प्रदेश में पिछले 5 साल से एक लबरा कितनी लबारी मार रहा है और झूठ बोलकर छत्तीसगढ़वासियों को धोखा दे रहा है।
भाजपा के रीति-नीति से प्रभावित होकर लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामा है,पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मंडल अन्तर्गत लगातार जनसंपर्क जारी
चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से ही चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं
कहीं भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है, तो वहीं कांग्रेस में विरोध शुरू हो गया है उम्मीदवारों के बीच होगी होगा जबरदस्त मुकाबला
पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मंडल के "खरकट्टा" ग्राम मे यदुमणि यादव ( ताम सिंह) , प्रेमकांत यादव ( मुन्ना) , मित्रभान यादव , योगेश यादव , रामविलास पूरी , फकीर यादव , ईश्वर यादव , हलधर यादव , भरत यादव , शंकर यादव , दिलेश्वर यादव , लंबोध तिवारी ने थामा भाजपा का हाथ हुए भाजपा मे शामिल ।
मासूम के सिर से उठा मां का साया...नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
कोरबा। जिले में हरदीबाजार थानांतर्गत ग्राम मुड़ापार में एक नवविवाहीता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। अंजली रात्रे 23 वर्षीय ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठया है इस बात का पता अब तक नहीं चल सका है। डेढ़ साल पहले ही उसने मनोज रात्रे से प्रेम विवाह किया था। आत्महत्या करने से पहले उसने एक सुसाईट नोट छोड़ा है जिसमें उसने खुद की मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
बेटी वापस आई है, कांग्रेस की विदाई है-गोमती साय पत्थलगांव के ग्रामीण मंडल के (दीवानपुर) मे जनसमपर्क सभा मे शामिल हुई एवं परिवारजनों को आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
पत्थलगांव के ग्रामीण मंडल के (दीवानपुर) मे जनसमपर्क सभा मे शामिल हुई एवं परिवारजनों को आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
इस सभा मे मुख्य अतिथि के रूप मे हरजित भाटिया जी, चमर साय जी, वीरेंद्र सिंह जी , खेमानिधी यादव जी , सुनील अग्रवाल जी , अनिल मित्तल , प्रदीप गुप्ता जी , तोताराम यादव जी, मुन्ना श्रीवास , पुरानोराम यादव , जितेन्द्र वैष्णव और बहन सरिता सिदार जी उपस्थित रहे ।
यहां जनसमपर्क सभा मे - महेत्तर राम बंजारे जी ,मालिक राम बंजारे , दयालु राम लहरे , चमरा राम विश्वकर्मा जी, जेठू राम माझी जी ,चिंताराम मांझी , उजोराम मोदी जी , समारू राम मांझी जी , परदेशी राम मांझी जी , बूंद राम बंजारे जी,मोहनराम मोदी जी , राजकुमार बंजारे जी ,नंदलाल मांझी , चंदरू राम लहरे जी,गंगा राम बंजारे ,संतराम लहरे जी,महादेव जी,दुखु राम जी बुधू राम , भगन राम , मोहर साय ( भूत पूर्व सरपंच), नृपलाल एक्का शोभा, राम बघेल जी , धीर राम एक्का जी भाजपा मे शामिल हुए
भोले-भाले छत्तीसगढ़ियों को ठगना और अपनी जेब भरना कांग्रेस की मंशा : कौशिक
भाजपा प्रत्याशी विधानसभा बिल्हा धरमलाल कौशिक ने सोमवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बिल्हा विधानसभा अंतर्गत बोदरी मंडल के ग्राम इंद्रपुरी,रहंगी,पेंड्रीडीह,झलफा,मोहभटठा,मुढ़ीपार, रहेंगी,चकरभाठा बस्ती,धमनी, धमनी आवास,तेलसरा, कडार,भाठापारा, सेवार,सेवार (सतनाम मोहल्ला),कया में ग्रामवासियों का आशीर्वाद प्राप्त कर समर्थन हेतु अपील की।इस् अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति को छत्तीसगढ़ के विकास का विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मंशा भोले-भाले छत्तीसगढ़ियों को ठगना और अपनी जेब भरने वाली है। कांग्रेसी छत्तीसगढ़ का दोहन करके हर प्रकार का घोटाला करके अपनी जेब भर रहे हैं।प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के चावल में पांच हजार करोड़ से अधिक का घोटाला हुआ। साथ ही पीडीएस के चावल में भी हजार करोड़ का घोटाला। सरकार केंद्रीय पूल में भी आठ लाख टन चावल गबन कर लिया। भ्रष्टाचार में आकंठ तक डुबी कांग्रेस सरकार ने गौ-माता तक को नहीं बख्शा। प्रदेश में गोठान बनाने के नाम पर करोड़ों का ग़बन किया और गोमाता को मरने के लिए छोड़ दिया। आज सैकड़ों गौ-माताओं की मौत हो रही पर इस सरकार के कानों मे जूँ तक नहीं रेंगा है। कौशिक ने कहा कि कोयला माइनिंग में गेट पास को ऑनलाइन से ऑफलाइन कर 25 रूपए प्रति टन के हिसाब से अवैध वसूली की है। छत्तीसगढ़ डीएमएफ फंड में जमकर कमीशन खोरी हुई है और कांग्रेसी सिस्टम द्वारा ट्रांसफ़र-पोस्टिंग उद्योग चलाया गया। इस विषय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक शब्द नहीं कहा और केवल झूठी वाहवाही बटोरने में लगे रहते है। कांग्रेस के इन्हीं भ्रष्टाचार और घोटालों की सूची ही कांग्रेस के अंत का काल बनेगी। प्रदेश की जनता का कांग्रेस सरकार पर आक्रोश बताता है कि जनता ने तय कर लिया कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ कर रहेंगे,। कांग्रेसी जान लें कि छत्तीसगढ़ का किसान धान लुआई करना भर नहीं जानता, वह बेलगाम हो चुकी सत्ता की लुआई करना भी जानता है कांग्रेस ने एक ही लक्ष्य से काम की है कि "अब नहीं छोड़बों सबों कोती बटोरबों" इन्होने पूरे पांच साल अर्श से लेकर फर्श तक पैसे लूटने में मेहनत की है।
भाजपा प्रत्याशी कौशिक ने कहा की मात्र नमस्ते करने से यदि क्षेत्र का विकास और उन्नति संभव होती तो भाजपा यूं सड़कें , फ्लाई ओवर , स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में इतना कार्य करने की बजाए हर चौक पर नमस्ते करने एक कार्यकर्ता को तैनात कर देती परंतु विकास के मापदंड धरातल पर कार्य करने से दिखते हैं। चौक चौराहे पर नस्मते करने से नहीं। और प्रदेश की जनता भी इस बात को समझ चुकी है और यही वजह की वर्तमान सरकार को लगातार हर क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। जनता ने उन्हें ही नमस्ते करने का मन बना लिया है। इस अवसर पर ........ उपस्थित हुए।
BREAKING : नक्सलियों का आतंक जारी...सुकमा में नक्सलियों ने किया IED बलास्ट...चपेट में आने से एक जवान घायल
जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को मिनपा के पास नक्सलियों के द्वारा आईईडी लगाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सीआरपीएफ कैंप मिनपा से कोबरा 206 सीआरपीएफ और जिला बल के जवान मौके के लिए रवाना हुए. सर्चिंग के दौरान जंगल में अचानक IED ब्लास्ट हो गया जिसकी चपेट में आने से एक जवान बुरी तरह घायल हो गया है, घायल जवान को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है.
स्थापना दिवस: कौशल राज कैसे बना छत्तीसगढ़? जानें इसका प्राचीनतम इतिहास, महत्व एवं रोचक तथ्य
रायपुर । Chhattisgarh Foundation Day 2023: मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य को बने 1 नवंबर 2023 को 23 साल पूरे हो गए ।
छत्तीसगढ़ भारत का एकमात्र राज्य है, जिसे ‘महतारी’ (माँ) का दर्जा प्राप्त है. विभिन्न संस्कृतियों का केंद्र रहा छत्तीसगढ़ आज भी अपने प्राचीन मंदिरों के लिए पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है.प्राचीन भारत के दौर से ही भारत को गौरवान्वित करने के बाद आज भी छत्तीसगढ़ अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए दुनिया भर में जाना जाता है. 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ अस्तित्व में आया था. साल 2000 में जुलाई में लोकसभा और अगस्त में राज्यसभा में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रस्ताव पर मुहर लगी. जिसके बाद 4 सितंबर 2000 को भारत सरकार के राजपत्र में प्रकाशन के बाद 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ देश के 26वें राज्य के रूप में दर्ज हो गया. इस इलाके की भाषा को छत्तीसगढ़ी कहा जाता है. छत्तीसगढ़ी के अलावा भी राज्य में माढ़िया, हल्बी, गोंडी जैसी भाषा बोली जाती हैं.
रायपुर कैसे बना राजधानी
छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है. आज रायपुर दुनिया में आकर्षण का केन्द्र बन चुका है. छत्तीसगढ़ के गठन के बाद इसकी राजधानी को लेकर काफी विचार-विमर्श हुआ. पहले बिलासपुर को राजधानी बनाए जाने पर विचार किया गया, क्योंकि बिलासपुर वर्तमान राजधानी से उस समय पर ज्यादा विकसित था
छत्तीसगढ़ नाम कैसे पड़ा?
छत्तीसगढ़ नाम के इर्द-गिर्द कई कहानियां प्रचलित हैं. कहा जाता है कि करीब 300 साल पूर्व गोंड जनजाति के शासनकाल में यहाँ गोंड राजाओं के 36 किले थे, जिनके आधार पर इसे छत्तीसगढ़ नाम दिया गया. कुछ इतिहासकारों के अनुसार कल्चुरी राजाओं द्वारा 36 किलों (शिवनाथ नदी के उत्तर में कलचुरियों की रतनपुर शाखा के 18 गढ़ और दक्षिण में रायपुर शाखा के 18 गढ़) को मिलाकर इसे छत्तीसगढ़ नाम दिया गया था. इससे पूर्व इस पूरे क्षेत्र को कौशल राज के नाम से जाना जाता था.
*छत्तीसगढ़ हमने बनाया है और इसे हम ही सवारेंगे- डॉ. रमन*
भूपेश बघेल को गजनी बोलकर देवेन्द्र फडणवीस ने राज्य के सर्वहारा वर्ग का अपमान किया : प्रमोद तिवारी
चिंतामणि महाराज बीजेपी में हुए शामिल...ओम माथुर की मौजूदगी में सदस्यता ली
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बता दें कि प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने है। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं, 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। वहीं, 3 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव नजदीक आते ही पार्टियों का प्रचार-प्रसार भी जोरो पर है। इसी बीच कांग्रेस के दिग्गज विधायक चिंतामणि महाराज भाजपा में शामिल हो गए हैं।
बता दें कि प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की मौजूदगी में चिंतामणि महाराज ने बीजेपी में समाज के सदस्यों के साथ सदस्यता ली है। बता दे कि चिन्तामणि महाराज भाजपा से कांग्रेस में गए थे। वहीं, वे कांग्रेस की टिकट से 2 बार विधायक भी रह चुके हैं। लेकिन, टिकट न मिलने के कारण उन्होंने पार्टी के खिलाफ बगावती रुख अपना रखा है।
चिन्तामणि ने भापजा में शामिल होने के बाद कहा, कि मेरी घर वापसी हुई है। चिंतामणि महाराज ने भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताते हुए उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के विरुद्ध चुनाव लड़ने की बात कही थी। 2 नवंबर तक नामांकन वापस लेने की तिथि है।
