प्रदेश
भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता के कारण निर्धन कन्याओं का विवाह रद्द हो रहा - भूपेश बघेल
भाजपा सरकार की लापरवाही और असंवेदनशीलता के कारण सामूहिक कन्या विवाह में लोगो की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लोगो की शादी कार्ड बंट गये, चुलमाटी से लेकर मंडप और मेंहदी तक की रस्में हो गई लेकिन सरकार द्वारा फंड जारी नहीं करने के कारण विवाह कैंसिल करना पड़ा। भिलाई के चरौदा में 14 और 22 फरवरी को 90 से अधिक जोड़ो के विवाह फंड के अभाव में घोषित तिथि के दिन रद्द कर दिया गया। कमोबेश पूरे प्रदेश में यही हालात है। सरकार की असंवेदनशीलता के कारण गरीबो की कन्याओं और उनके परिजनों को अपमानित होना पड़ रहा है। आवेदन स्वीकृत करने के बाद विवाह कैंसिल हो रहा है। राजधानी में हरदिहा साहू समाज के द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन होना है। जिसमें 100 जोड़ो का पंजीयन हुआ है। लेकिन सरकार द्वारा आर्थिक सहायता स्वीकृत नहीं किया जा रहा। यही हालत सभी समाजो के साथ है लोगो के आवेदनों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना गरीब वर्ग के परिवारों की बेटियों के विवाह के लिये चलाई जाने वाली संवेदनशील योजना है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने इस योजना की राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार किया था, यह दुर्भाग्यजनक है कि साय सरकार की प्राथमिकता में यह योजना नहीं है और धनाभाव में गरीब बेटियों की शादियां रद्द हो रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक निर्धन कन्या योजना सिर्फ एक योजना नहीं, सरकार का सामाजिक दायित्व है। इस योजना के उद्देश्य से गरीब वर्ग के कन्याओं को उनके भविष्य के जीवन के लिये सम्मान जनक राह बनाना है ताकि उनके विवाह और भविष्य में आर्थिक परेशानी आंडे नही आये इसीलिये इस योजना के लिये 50 हजार की राशि का प्रावधान कांग्रेस सरकार ने किया था। जिसमें युवती के खाते में 21 हजार रू. डाले जाते थे तथा 15 हजार रू. का बर्तन और दैनिक उपयोग की वस्तुयें एवं 6 हजार रू. विवाह में खर्च के लिये दिया जाता था। यह दुर्भाग्यजनक है कि सरकार वैवाहिक जोड़ो के भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है तथा इस संवेदनशील विषय पर भी सरकार लापरवाह बनी हुई है।
छत्तीसगढ़ - छात्रा को किडनैप कर किया रेप: स्कूल जा रही नाबालिग लड़की को किया अगवा...फिर जो हुआ...
दंतेवाड़ा। पुलिस द्वारा शारीरिक शोषण के आरोपी को थाना बोरसद जिला आनंद राज्य गुजरात से गिरफ्तार किया है। दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र का मामला है। नाबालिग लड़की उम्र 16 वर्ष 03 माह, जो सुबह करीबन 7.30 बजे स्कूल जाने के लिये घर से निकली थी। आरोपी दलसिंह राजपूत द्वारा छात्रा को बहला फूसलाकर भगाकर शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 366, 376(2)(ढ) भादवि. एवं 04,06 पाक्सो एक्ट जोडी गई है।
आरोपी दलसिंह राजपूत उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बिमफलिया पोस्ट पितोल, जिला झबुआ (म.प्र.) को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में रखने न्यायालय प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फूसलाकर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना बचेली में अप0क्र0 07/2024 धारा 363 भादवि0 पंजीबद्ध कर विवे0 मे लिया गया था। बचेली से टीम रवाना कर थाना बोरसद, जिला आनंद, राज्य गुजरात में दलसिंह राजपूत के कब्जे से पीड़िता को बरामद कर पीड़िता और आरोपी को साथ लेकर बचेली आये।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए
उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। वे मुंगेली जिले के लोरमी में मौजूद रहकर कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े। उन्होंने लोरमी में इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। श्री साव ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार छत्तीसगढ़ को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए कृत संकल्पित है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसके लिए आज ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ को 34 हजार 427 करोड़ रूपए लागत की कई परियोजनाओं की सौगात दी है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के साथ आज हर घर में शौचालय, रसोई गैस कनेक्शन, मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, गरीबों को पक्का मकान दिलाने पीएम आवास और गरीब कल्याण अन्न योजना सहित अनेक योजनाओं का लाभ गांवों, शहरों और गरीबों को मिल रहा है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मोदी की प्रत्येक गारंटी को पूरा किया जा रहा है। सरकार बनते ही हमने सबसे पहले 18 लाख गरीब परिवारों को आवास देने का निर्णय लिया, किसानों को दो साल के बकाया बोनस का वितरण किया। महतारी वंदन योजना के तहत आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ की विवाहित महिलाओं को हर माह एक हजार रुपए दिए जाएंगे। शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। श्री साव ने कार्यक्रम स्थल लोरमी के मानस मंच प्रांगण में स्थित मंदिर में श्री रामलला की पूजा-अर्चना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में अतिथिगण एवं स्थानीय लोग ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम के सीधा प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास एवं उद्घाटन के साक्षी बने। उन्होंने प्रधानमंत्री का संबोधन भी सुना। लोरमी के पूर्व विधायक तोखन साहू, मुंगेली के कलेक्टर राहुल देव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से शुरू होगी बोर्ड की परीक्षा, कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्न पत्र परीक्षा केन्द्रों के लिए हुए रवाना
राजनंदगांव। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होने वाली है। इसके लिए प्रश्न पत्र पहुंचने पर राजनांदगांव शहर के स्टेट हाई स्कूल से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का पर्चा कड़ी सुरक्षा के बीच संबंधित परीक्षा केन्द्रों के लिए रवाना किया गया, जो फिलहाल निकटतम थानों में जमा रहेंगे और परीक्षा के दिन इन प्रश्न पत्रों को परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाया जाएगा। दरअसल, 1 मार्च से आयोजित हो रही बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रश्न पत्र पहुंचने पर इन प्रश्न पत्रों का कड़ी सुरक्षा के बीच राजनंदगांव शहर के स्टेट हाई स्कूल से संबंधित परीक्षा केन्द्रों के लिए वितरित किया गया।
बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर कक्षा 10वीं और बारहवीं की परीक्षाएं आयोजित होगी। जिसके लिए राजनांदगांव जिले के चार विकास खण्डों में 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केन्द्रों के लिए शनिवार को प्रश्न पत्र सुरक्षा बल के साथ परीक्षा केन्द्रों के निकटतम थानों के लिए रवाना किया गया है। परीक्षा के दिन संबंधित थानों से प्रश्न पत्र परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाए जाएंगे।
इस संबंध में शिक्षा विभाग के सहायक संचालक आदित्य खरे ने बताया कि इन प्रश्न पत्रों को यहां से ले जाकर थानों में रखा जाएगा और फिर थानों से विषय वार परीक्षा वाले दिन इसे परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाया जाएगा। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा की तरीखों के तहत दसवीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च से और 12वीं बोर्ड की परीक्षा 1 मार्च से निर्धारित की गई है। इन परीक्षाओं में 10वीं बोर्ड के लिए राजनांदगांव जिले से 12 हजार 9 सौ 10 विद्यार्थी और 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए 10 हजार 20 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।
ब्रेकिंग - राजिम कुंभ पहला दिन: नदी में नहाने गए 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत
दर्दनाक हादसा : कैप्सूल वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, सड़क के किनारे खड़ी महिला की दबकर मौत,ड्राइवर फरार
तिल्दा नेवरा : थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तारा शिव में सुबह 5:00 बजे के आसपास एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक ग्रामीण महिला की कैप्सूल वाहन में दबाकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है की ग्राम तारा शिव के किशन यादव की पत्नी लखेश्वरी यादव उम्र 40 वर्ष सुबह गोबर लेने गई थी वहीं एक कैप्सूल वहां राखड लेकर वापस आ रहा था जो अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे सड़क के किनारे खड़ी महिला की दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद ड्राइवर फरार हो गया है ग्रामीण मुवावजा और स्पीड ब्रेकर की मांग कर रहे है मौके पर तिल्दा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा सहित तहसीलदार नायब तहसीलदार घटना स्थल पर मौजूद हैं
ब्रेकिंग : जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर..सर्चिंग ऑपरेशन जारी..
सुकमा : अभी अभी एक बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इसी बीच सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है।
यहां शनिवार को सुकमा के बुर्कलंका इलाके में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के हुई बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। जवानों ने मुठभेड़ में मारे गए नक्सली शव बरामद कर लिया है।
बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ आपरेशन लगातार चलाए जा रहे है। इसी क्रम में डीआरजी के जवान शुक्रवार की रात को आपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान सर्चिंग पर निकले डीआरजी जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई।
यह मुठभेड़ बुर्कलंका इलाके में हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सली का शव बरामद किया गया है। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग जारी है। एसपी किरण चव्हाण ने इस घटना की पुष्टि की है।
राजिम कुंभ कल्प का आगाज आज से...त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने भक्तों का लगा तांता
राजिम । छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित पवित्र धार्मिक नगरी त्रिवेणी संगम राजिम में प्रतिवर्ष माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक 15 दिनों का मेला लगता है। राजिम में तीन नदियों का संगम है, इसलिए इसे त्रिवेणी संगम भी कहा जाता है। यहां मुख्य रूप से तीन नदियां बहती हैं, जिनके नाम क्रमशः महानदी, पैरी नदी और सोंढूर हैं। संगम स्थल पर कुलेश्वर महादेव जी विराजमान हैं।


इसी कड़ी में पर्व स्नान के साथ राजिम कुंभ कल्प का आज आगाज हुआ है । माघ पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी लगाने हजारों लोग राजिम पहुंचे है । त्रिवेणी संगम में सुबह 4 बजे से लगा रहे है आस्था का डुबकी, स्नान कर महानदी और सूर्य देव को कर रहे है अर्घ्य अर्पित। रेत की शिवलिंग की पूजा कर कर रहे हैं दीपदान, आज शाम मुख्य मंच से होगा विधिवत राजिम कुंभ कल्प का आगाज, भगवान राजीव लोचन कुलेश्वरनाथ महादेव के मंदिर में लगा भक्तों का तांता।
CG- होटल संचालक शादी का झांसा देकर कई सालों तक किया रेप...फिर दूसरी युवती से कर ली शादी... और फिर हुआ ये....
रायगढ़। शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को दुष्कर्म के अपराध में गिरफ्तार किया गया है। थाना पूंजीपथरा में तमनार थाना क्षेत्र की युवती द्वारा नीरज तिवारी निवासी पूंजीपथरा पर शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करने की आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करायी। महिला के आवेदन पर आरोपी नीरज तिवारी के विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध कर पीड़ित युवती का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन लिया गया।
युवती बताई कि नीरज तिवारी का जिंदल काम्पलेक्स में जलपान होटल है, नीरज को वर्ष 2018 से जान परिचय है। नीरज तिवारी वर्ष 2019 से शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध स्थापित कर रहा है, नीरज को कई बार शादी के लिए बोली। नीरज टाल मटोल करता रहा और अब अन्य युवती से शादी कर लिया है। युवती के आवेदन पर आरोपी के विरूद्ध धारा 376 आईपीसी के तहत अपराध कायम किया गया था। अपराध कायम के बाद से आरोपी नीरज गिरफ्तारी के भय से लुक छिप रहा था। आज सुबह थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को मुखबीर से आरोपी के जिंदल कांपलेक्स के पास देखे जाने की सूचना मिली। तत्काल पूंजीपथरा की टीम द्वारा आरोपी नीरज तिवारी पिता राममूरत तिवारी उम्र 31 वर्ष निवासी हाडियाड़ीह बढ़ूवा थाना चौबेपुर जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश वर्तमान निवास जिंदल कंपलेक्स पूंजीपथरा थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ के तहत सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम...मुंगेली नाका मैदान में जिला स्तरीय समारोह...प्रधानमंत्री लाभार्थियों से करेंगे सीधा संवाद
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
बिलासपुर, 23 फरवरी 2024/विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ के अंतर्गत शनिवार 24 फरवरी को सवेरे 10 बजे से जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वीसी के जरिए समारोह में शामिल होकर जिले की कुछ लाभार्थियों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम से जुड़ी तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिला स्तरीय समारोह मुंगेली नाका चैक मैदान पर होगा। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम बहतराई इण्डोर स्टेडियम में आयोजित किया गया है। इसी प्रकार बिल्हा विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम मण्डी परिसर बिल्हा, कोटा में डीकेपी हाई स्कूल मैदान, मस्तुरी में हाई स्कूल मैदान खैरा (जयरामनगर) तथा तखतपुर में मण्डी प्रांगण में आयोजित किया गया है। विकसित भारत योजना के अंतर्गत समारोह में स्टाल भी लगाये गये हैं। योजनाओं की उपलब्धियों के साथ छूटे हुए हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। मुख्य मंच पर एलईडी टीव्ही के जरिए प्रधानमंत्री के सम्बोधन का लाईव्ह प्रसारण देखा जा सकेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, उद्योग विभाग, खेल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, आधार अपडेशन और उज्ज्वला योजना के स्टाल लगाए जाएंगे। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी इस कार्यक्रम में जुटेंगे। जनसम्पर्क विभाग द्वारा भी मुंगेली नाका मैदान में विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ की थीम पर आधारित खूबसूरत प्रदर्शनी सजायी गई है। बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
उप मुख्यमंत्री अरुण साव प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम' में लोरमी से होंगे शामिल
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
24 फरवरी को नई दिल्ली प्रवास पर जाएंगे
बिलासपुर. 23 फरवरी 2024. उप मुख्यमंत्री अरुण साव 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़' संवाद कार्यक्रम में मुंगेली जिले के लोरमी से शामिल होंगे। वे 24 फरवरी को सवेरे दस बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 10:35 बजे लोरमी पहुंचेंगे।
उप मुख्यमंत्री साव सवेरे पौने 11 बजे लोरमी में प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़' संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर पौने एक बजे लोरमी से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर सवा एक बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे। साव दोपहर सवा दो बजे रायपुर से नियमित विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे शाम चार बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी
जिला प्रशासन द्वारा रोका गया बाल विवाह
संत समागम कबीर पंथ मेले में शामिल हुए CM साय
बलौदाबाजार | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलोदा भाटापारा के सिमगा ब्लॉक के ग्राम दामाखेड़ा में संत समागम कबीर पंथ मेले में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल रायपुर सांसद सुनील सोनी भाटापारा विधायक इंद्र साव , पूर्व विधायक शिव रतन शर्मा के साथ शामिल हुए.
वही कबीर पंथ के धर्मगुरु प्रकाश मुनि नाम साहेब ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर का दामाखेड़ा संत समागम समारोह (माघ मेला) के कार्यक्रम में स्वागत किया। साथ ही मुख्यमंत्री बनने के प्रथम बार दामाखेड़ा आगमन पर प्रकाश मुनि नाम साहेब ने कुछ छोटी सी मांग रखते हुए मुख्यमंत्री से कहा कि दामाखेड़ा का शासकीय नाम बदलकर कबीर धर्म नगरी दामाखेड़ा रखा जाए दूसरी मांग के रूप में उन्होंने कहा कि सिमगा ब्लॉक में लगने वाले बड़े कारखाने पर रोक लगाई जाए तथा दामाखेड़ा क्षेत्र के 10 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में किसी भी बड़े फैक्ट्री या प्लांट को अधिकारियों द्वारा नया प्लांट या फैक्ट्री डालने की अनुमति नहीं दी जाए मुख्यमंत्री ने कहा कि दामाखेड़ा का नाम जल्द ही कबीर धर्म नगरी दामाखेड़ा आधिकारिक रूप से किया जाएगा तथा दूसरी मांग पर उन्होंने कहा की कमेटी का विशेष गठन का इस पर चर्चा करेंगे।
सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से पुलिस की मुठभेड़, जवानों ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा बटालियन का संयुक्त अभियान जारी है।गुरुवार को भी संयुक्त रूप से पुलिस पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। इसी बीच पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ में नक्सली जंगल होने का फायदा उठाकर भाग निकले। जवानों ने नक्सली कैंप को ध्वस्त कर दिया है।जानकारी के अनुसार बस्तर के नक्सली इलाकों में डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा बटालियन का संयुक्त रूप से नक्सल विरोधी अभियान चल रहा है।इसके तहत हर दिन पुलिस पार्टी सर्चिंग के लिए निकल रही है। इस दौरान हर दिन नक्सलियों से मुठभेड़ हो रही है।
सबसे सुरक्षित कैंप ध्वस्त
नक्सल प्रभावित इलाकों में पीडिया-इतावर के जंगल में नक्सलियों ने अपना कैंप बनाया था। यह कैंप नक्सलियों के लिए सुरक्षित माना जाता था।पुलिस पार्टी ने इसी कैंप को टारगेट कर सर्चिंग शुरू की थी। जिसमें सफलता पाई और नक्सलियों को खदेड़ दिया। बता दें कि पीडिया इतावर कीपहाड़ियों में आम व्यक्ति पहुंच नहीं पाता है। पहुंच विहीन क्षेत्र पर पुलिस पार्टी ने धावा बोला है।
CG CRIME : छत्तीसगढ़ी अभिनेता और बिल्डर गिरफ्तार...जाने क्या है पूरा मामला
दुर्ग : छत्तीसगढ़ी फिल्मों के अभिनेता निर्माता निर्देशक और बिल्डर मनोज राजपूत के खिलाफ दुष्कर्म एवं आप्राकृतिक अनाचार का जीआरपी भिलाई तीन जीआरपी थाने में मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने तत्काल मनोज राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है।
12 साल से शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म
बता दें कि हाल ही में मनोज राजपूत ने छत्तीसगढ़ फिल्म में लीड रोल किया था। इसके आलावा मनोज गांव का जीरो शहर में हीरो फिल्म का निर्माता निर्देशक भी है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मनोज राजपूत पिछले 12 वर्षों से शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। परंतु अब शादी से इनकार कर दिया है। मनोज राजपूत द्वारा मुकर जाने के बाद पीड़िता ने भिलाई जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता के रिपोर्ट पर जीआरपी टीम ने मनोज राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है।
बिल्डर से अभिनेता निर्माता निर्देशक बन मनोज राजपूत इससे पूर्व में जमीन की धोखाधड़ी मामले में जेल की काट चुकें है। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि 2011 से पीड़िता जब रेलवे कॉलोनी में रहती थी, बुआ का लड़का मनोज राजपूत ने उसके साथ दुष्कर्म किया और परिजनों को बताने पर मरने की धमकी भी दी। बाद में शादी का प्रलोभन देकर लगातार 2023 तक दुष्कर्म करता रहा। अब शादी से इनकार किया तो पीड़िता ने मामला दर्ज करने के बाद मनोज राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है मनोज राजपूत पर पास्को एक्ट और 376 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
वहीं मनोज राजपूत का कहना है कि यह पूरा मामला पारिवारिक है जब से मैं फिल्म बनाया हूं उसके बाद मेरे पीछे राजेश बिहारी दुश्मनी निकाल रहा है, इसी के तहत महिला से झूठ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। जो महिला मेरे आरोप लगा रही हैवो 11 साल से कहां थी। अब मुझे जबरन फंसाया जा रहा है।
पुलिस विभाग में हुआ तबादला, थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर का हुआ ट्रांसफर, आदेश जारी
गरियाबंद। जिले में निरीक्षक और उप निरीक्षक का ट्रांसफर किया गया है। गरियाबंद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने कानून व्यवस्था में कसावटें लाने थाना प्रभारी और सब इस्पेक्टर के तबादले की आदेश जारी किया है।
आदेश के मुताबिक पांडुका के थाना प्रभारी सूर्यकांत भारद्वाज को रक्षित केंद्र गरियाबंद भेजा गया वही उप निरीक्षक रूपेन्द्र कुमार देवांगन को थाना प प्रभारी पांडुका की जिम्मेदारी दी गई है।

