प्रदेश

CG CRIME NEWS : पति ने की पत्नी की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

सरगुजा। छत्तीसगढ़ में आपराधिक मामलों में बढ़त लगातार जारी है, आए दिन चोरी, लूटपाट, हत्या और दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है, वहीं सरगुजा जिले के अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पैसे को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी। फरार आरोपी पति को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।दरसअल 8 फरवरी को ग्राम खलिबा निवासी मनेश्वरी बरवा की संदिग्ध अवस्था में मौत हुईं थीं। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पीएम रिपोर्ट पर मामले में हत्या की बात सामने आईं। पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू किया तो पता चला कि मनेश्वरी के बीच पति अजेश बरवा से पैसे को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान पति ने पत्नी पिटाई कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। इधर घटना कारित करने के बाद से आरोपी पति फरार चल रहा था। वही पुलिस ने टीम गठित आरोपी के संबंध के खोजबीन करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

और पढ़ें ...

भाजपा सरकार बनने के बाद पीएससी में गलत सवाल पूछे जाना क्या युवाओं के साथ खिलवाड़ नहीं : उमेश पटेल’

पीएससी में अनेक गलत सवाल पूछे जाने को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ निरूपित करते हुए पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा है कि भाजपा ने पीएससी को लेकर बड़े-बड़े आरोप लगाये और जांच भी संस्थित की है। मेरा स्पष्ट मत है कि  हर गड़बड़ी की जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। उमेश पटेल ने मांग की है कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भी पीएससी में हो रही गड़बड़ियों को भी उसी जांच के दायरे में लिया जाए जो जांच पूर्व के तथाकथित गडबडियों के आरोपों को लेकर की जा रही है।

   पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा है कि अभी छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा की रमन सरकार के 15 साल के कार्यकाल में पीएससी के प्रश्न पत्र लीक किए जाने की व्यवस्थित गड़बड़ी के इतिहास को नहीं भूली है। छत्तीसगढ़ के नौजवान यह भी नहीं भूले हैं कि भाजपा शासन काल में दो-तीन वर्ष तो पीएससी गड़बड़ियों के कारण परीक्षा हो ही नहीं सकी थी। पीएमटी के परीक्षार्थियों को परीक्षा के कुछ दिन पहले मुंगेली में बैठाकर प्रश्न पत्र हल करवाने की घटना को भी छत्तीसगढ़ के नौजवान भूले नहीं है।

   पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा है कि भाजपा में साहस हो तो पीएससी की सभी गड़बड़ियों को एक साथ एक ही जांच के दायरे में ले और सभी दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ नाकाबिले बर्दाश्त है चाहे वह किसी भी सरकार में किया जाए और कोई भी करें उस पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी ही चाहिए। योगी परीक्षा की तैयारी में लगे युवाओं का मनोबल तोड़ने का निम्न स्तरीय काम करना ही सिर्फ बीजेपी के बस में है।

और पढ़ें ...

CG समेत अन्य प्रदेशों के IIT स्टूडेंट्स को पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, कार्यक्रम में सीएम साय भी हुए शामिल

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जम्मू का दौरा से CG समेत अन्य प्रदेशों के IIT स्टूडेंट्स का इतंजार भिलाई आईआईटी कैंपस का लोकार्पण करके ख़त्म कर दिया है । बता दें सीएम विष्णुदेव साय आज भिलाई आईआईटी के स्थाई कैंपस के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए।उल्लेखनीय है कि आईआईटी के निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने 14 जून 2018 को रखी थी। इसके निर्माण का कार्य 8 जुलाई 2020 को आरंभ हुआ। आईआईटी भिलाई का परिसर 400 एकड़ में फैला है। आरंभिक रूप से इसके निर्माण के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा 1090 करोड़ 18 लाख रुपए स्वीकृत किए गए बिल्डिंग में लेक्चर हाल, सेमिनार रूम, क्लास रूम आदि बनाये गये हैं। भिलाई आईआईटी में निर्मित भवनों के नाम छत्तीसगढ़ के प्रमुख नदियों और पर्वतों के नाम पर रखे गये हैं।

और पढ़ें ...

रेत उत्खनन टेंडर में लेकर के मनमानी करने का ठेका प्रदेश में चल रहा है - धर्मजीत सिंह

रेत उत्खनन टेंडर में लेकर के मनमानी करने का ठेका प्रदेश में चल रहा है | माननीय मंत्री जी से बोल रहा हूं कि हेलिकॉप्टर मंगवाइए और यहां से बैठ कर चलिए नदी के ऊपर अगर आपको 200 पोकलेन और डोजर नहीं मिलेंगे तो मैं विधानसभा से इस्तीफा दे दूंगा | प्रश्न यह है अनुमति नहीं है परंतु बिना अनुमति के चलते हैं कैसे चलाते हैं आप अभी चलिए अभी आप अपने अधिकारियों को ऑर्डर करिए अगर 50 पोकलेन नहीं मिलेंगे नदी के अंदर अध्यक्ष महोदय बिलासपुर में तो अरपा नदी को नोच कर खा लिए हैं माननीय मंत्री जी आप अपने विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देंगे क्या की 15 दिन तक लगातार मुहिम चला करके पोकलेन जप्त करें 15 दिन उनका बिजनेस तो बंद होगा आपसे मैं यह प्रश्न पूछना चाहता हूं क्या प्रदेश की जनता पर आप कृपा करने के बारे में विचार करेंगे किया रिट्वीट का ठेका करके तमाम बाहुबलियों को इस व्यापार को करने से रोकेंगे और ग्राम पंचायत के हमारे पहले व्यवस्था थी वैसा दे दीजिए अच्छा होगा बुरा होगा लेकिन कम से कम बाहुबली जो यह तहसीलदारों को दौड़ा देते हैं फॉरेस्ट वालों को पीट मारते हैं या खनिज वालों को तंग करते हैं इस तरह की घटना नहीं होगी और आप 15 दिन तक हर घाट पर रोज चेकिंग करवाएंगे क्या ? क्या आप इजहार करेंगे कि इस तरह के ठेके को अपने निरस्त करेंगे 200 ढाई सौ करोड़ से ज्यादा आता नहीं है पर तमाशा पूरा होता है अध्यक्ष महोदय दिल्ली सरकार के समय क्या होता था मैं बताना चाहता हूं कि बलरामपुर में रायबरेली के एक नेता को भेजा गया और यह कहा गया कि ठेकेदारी या है लेकिन या 50% का पार्टनर रहेगा फोन मंत्रालय से जाता था यह बिल्कुल सच बात है एक जगह और इसी तरीके से नेता भेजे गए जो कुर्तियां है उसे दूर कीजिए वही वही जवाब आप देंगे सरकारी लिखा पड़ी में कि नहीं नियम में नहीं है कोई जपती नहीं हुआ है 70000 पर जुर्माना किया है अरे 70000 पर रोज मेरे से लेते जाओ और मैं रोज उल्लंघन करते ret निकालूंगा यह कोई हल नहीं हुआ हल निकालिए रेत के माफियाओं पर शिकंजा कैसी है और इस प्रदेश की जनता को रेट उपलब्ध हो और रेत माफियाओं की दादागिरी खत्म हो |
और पढ़ें ...

CRIME : स्‍कूल से लौट रही छात्रा पर ब्‍लेड से जानलेवा हमला...आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

दुर्ग। जिले के डुंडेरा में स्कूल से घर लौट रही 11वीं छात्रा पर एक युवक ने ब्लेड से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी ने छात्रा के गले पर ब्लेड मारा। इससे वो लहू लुहान होकर वहीं गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पुहंचाया। मामला उतई थाना क्षेत्र का है।

मोरिद डुंडेरा की रहने वाली उमेश्‍वरी निषाद (16 साल) आत्‍मानंद स्‍कूल में 11वीं का छात्रा है। सोमवार शाम उमेश्‍वरी स्‍कूल से छुट्टी के बाद अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसका रास्‍ता रोका और उसे रोकने की कोशिश करने लगे। जब छात्रा ने विरोध किया तो एक युवक ने ब्लेड निकाल कर उसके गले में मार दिया। इससे वो लहू लुहान होकर वहीं गिर गई।

उमेश्वरी को खून से लतपथ देख उसकी सहेलियों ने शोर मचाया। इससे आरोपी वहां से भाग गए। आपपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। छात्रा को पहले उतई अस्‍पताल में भर्ती किया गया। वहां हालत गंभीर होने से उसे जिला अस्‍पताल दुर्ग रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 307 हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक में दाल की बोरियों में रखा 5 करोड़ का गांजा जब्त

कबीरधाम। जिले में चिल्फी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रक से 334 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान यह कार्रवाई की है।

पुलिस सोमवार को बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान UP 82- T 1127 नंबर की ट्रक को चेक पोस्ट पर रोका गया। जिसमें ज्वार, तुअर दाल का छिल्का भरा हुआ था। पूछताछ में ड्राइवर ने माल ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाने की बात कही। पुलिस को ट्रक ड्राइवर की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी। इसलिए ट्रक में भरे माल के चेकिंग की गई, तो उनके बीच 13 बोरियों में गांजा मिला। जिसका वजन 334 किलोग्राम पाया गया। अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपए हैं।

पूछताछ में आरोपी ड्राइवर ने अपना नाम शमीम बताया है, जो उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मैनपुरी का रहने वाला है। गांजा ओडिशा से यूपी ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी शमीम के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।

और पढ़ें ...

*शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से केंद्रीय शिक्षा सचिव ने की मुलाकात*

*शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से केंद्रीय शिक्षा सचिव ने की मुलाकात* राज्य के आदिवासी बाहुल इलाकों में नये केन्द्रीय और नवोदय विद्यालय प्रारंभ करने सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा* रायपुर, 19 फरवरी 2024/ भारत सरकार के शिक्षा सचिव संजय कुमार और अतिरिक्त सचिव स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार बिपिन कुमार ने आज रायपुर में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में नए केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय खोलने की मांग करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में लगभग 32 फीसदी आबादी आदिवासी है। राज्य का करीब 50 फीसदी भू-भाग जंगल है। ऐसे में यहां पर शिक्षा क्षेत्र में खास ध्यान देने की जरूरत है। जिसके लिए अंबिकापुर, सरगुजा, जशपुर, बस्तर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा आदि आदिवासी इलाकों में शिक्षा सुविधाएं बेहतर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बस्तर का क्षेत्रफल केरल राज्य से बड़ा है और माओवादी आंतक के कारण यहां के बच्चे ज्यादा दूर स्कूल नहीं जा सकते है। ऐसे में 9वीं तक की सभी वर्गों की लड़कियों को साईकिल देने की कार्य योजना पर चर्चा की। उन्होंने स्कूल को इंटरनेट के माध्यम से स्मार्ट क्लास, आईसीटी की जरूरत को बताते हुए वहां डिजिटल लर्निंग एंड डिजिटल लाइब्रेरी बनाने भी कहा, इसके लिए फाइबर या सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए जरूरी सहयोग प्रदान करने को कहा। शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के साथ ही स्कूल में बच्चों को सुबह पौष्टिक नाश्ता देने के लिए केंद्र से सहयोग की मांग की। उन्होंने विभिन्न योजनाओं में केंद्र से मिलने वाली राशि बढ़ाने की मांग की। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर केंद्र सरकार राशि बढ़ती है तो राज्य सरकार अपने मद की राशि समय पर जारी कर देगी। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र से स्कूल यूनिफॉर्म की दर बढ़ाने की मांग की अभी जो राशि दी जाती है वह साल 2011 में तय दर के अनुसार है। उन्होंने बताया कि राज्य में करीब 10000 स्कूल इमारतें जर्जर हो चुकी हैं जिनके जीर्णाेधार और पुनर्निर्माण करना अतिआवश्यक है। इसके लिए केंद्र से अतिरिक्त राशि आवंटन की मांग की। शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में समग्र और विद्या समीक्षा केंद्र को बेहतर बनाने के लिए राज्य के अधिकारियों को केंद्र के साथ मिलकर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने छत्तीसगढ़ में 12वीं तक के बच्चों को मुफ्त किताबें देने पर भी चर्चा की और कहा कि अगले 5 सालों में 25 हजार स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम का निर्माण किया जायेगा इसके लिए राज्य सरकार, केंद्र सरकार और निजी कंपनियों से सीएसआर मद से सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, एमडी समग्र शिक्षा संजीव झा, संयुक्त सचिव शिक्षा श्रीमती फरिया आलम सिद्दकी, संचालक लोक शिक्षण श्रीमती दिव्या मिश्रा, प्रबंध संचालक पाठ्य पुस्तक निगम कुलदीप शर्मा, संचालक एससीईआरटी राजेंद्र कटारा भी उपस्थित रहे।
और पढ़ें ...

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला 11 सीटें जीतने का मंत्र : विष्णुदेव साय

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। रविवार को वे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे और मिडिया से बातचीत की। सीएम साय ने कहा कि, यह बहुत ही महत्वपूर्ण अधिवेशन था जिसमें पूरे देश से करीब 10 हजार प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

उन्होंने आगे कहा कि, इस महाधिवेशन में छत्तीसगढ़ के सभी मंत्री, विधायक और पदाधिकारी पहुंचे थे। आने वाले चुनाव की तैयारी पर मार्गदर्शन मिला है अब सबको चुनाव की तैयारी में लगना है और हम प्रदेश की सभी 11 की 11 सीट जीतेंगे। इस महाधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ की मिसाल दी थी। जिसको लेकर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि, वहां छत्तीसगढ़ की तारीफ की गई थी। हमने 2023 चुनाव में असंभव को संभव कर दिखाया है इसलिए हमारी तारीफ की गई है।

एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस के नेताओं को तोड़ने वाले आरोपों कहा कि, कांग्रेस के नेता डरे हुए है और बीजेपी को ऐसा काम करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके रहते हुए बीजेपी को किसी अन्य दल के नेता से बात करने की जरूरत नहीं है। यह अनावश्यक रूप से बयानबाजी करने की कोशिश हो रही है

सरकार ने बहुत सोच विचार कर बनाई है महतारी वंदन योजना
कांग्रेस के महतारी वंदन योजना में फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की को लेकर डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, माताओं और बहनों के स्वालंबन के लिए महतारी वंदन योजना बनाई गई है। हमारी सरकार ने बहुत सोच विचार कर यह योजना बनाई है।

और पढ़ें ...

कुंवर सिंह किसान बैंगन, टमाटर की खेती से साल में 25 लाख रूपए का शुद्ध मुनाफा कमा रहे

छत्तीसगढ़ शासन की उघानिकी विभाग की योजना का लाभ लेकर जांजगीर चांपा जिले के किसान उन्नत खेती की ओर आगे बढ़ रहें हैं। पामगढ़ विकास खंड के ग्राम बारगांव के किसान कुंवर सिंह मधुकर ने ग्राफ्टेड बैंगन और टमाटर की खेती से लगभग प्रत्येक वर्ष 25 लाख रूपए का शुद्ध मुनाफा कमा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 6 एकड़ में बैंगन की खेती करते हैं । एक एकड़ में खीरे के खेती से भी उन्हें 2 लाख का अतिरिक्त मुनाफा हो जाता है। उघानिकी विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से जुड़े तब से उनके जीवन में बदलाव आना शुरू हो गया आज पूरे प्रदेश में उनका नाम प्रगतिशील किसान के रूप में जाना जाता है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया। किसान कुंवर सिंह मधुकर को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान के रूप में सम्मानित किया है। इसके साथ ही उन्हें इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च के माध्यम से लखपति कृषक बनने पर सम्मानित किया गया है।
    उन्हांेने कहा कि बाजार में 12 महीने बैंगन, टमाटर की हमेशा मांग बनी रहती है। बाजार से हाथों-हाथ सब्जियां विक्रय हो जाती है। अन्य किसानों को भी अच्छी फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं। कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह एक दिन उन्नतशील किसान की श्रेणी में आ जाएंगे। उद्यानिकी विभाग से मिली तकनीकी सहायता और मार्गदर्शन ने उनकी खेती करने की विधि को बहुत ही आसान बना दिया। श्री मधुकर बताते हैं कि अनुदान मिलने से उन्होंने खेतों में ग्राफ्टेड बैंगन, टमाटर लगाए है। बैंगन और टमाटर की मांग अन्य राज्यों में भी की जाती है।

    उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि उद्यानिकी की एक तकनीक है जिसमें एक पौधे के रूट स्टॉक दूसरे पौधे के शॉट स्टीम से जोड़े जाते हैं जिससे दोनों के वाहिका ऊतक आपस में मिल जाते हैं। इस प्रकार इस विधि से पौधे तैयार किये जाते हैं। इसके लिए शासन से किसान कंवर सिंह मधुकर को प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना अंतर्गत 55 प्रतिशत अनुदान के रूप में 10 एकड़ में दिया गया। वहीं रा.कृ.वि.यो. घटक ग्राफ्टेड बैगन उत्पादन के लिए 0.400 हे. में 30,000 रूपए और शेड नेट हाउस बनाने के लिए 14.20 लाख दिया गया, जिसमें वह खीरा लगाए हुए थे, वर्तमान में टमाटर लगाएंगे।

 

और पढ़ें ...

पंचतत्व में विलीन हुए नक्सली हमले में शहीद भुआर्य...विधायक समेत हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

भानुप्रतापपुर. बीजापुर नक्सली हमले में शहीद कंपनी कमांडर तिजउराम भुआर्य को आज हजारों नाम आंखों ने अंतिम विदाई दी. गृह ग्राम हॉटकोंदल में शहीद तिजउराम का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें अंचल के हजारों लोग शामिल हुए. स्कूली बच्चों से लेकर विधायक सावित्री मंडावी समेत कई जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, अधिकारी, कर्मचारी सभी अंतिम संस्कार में शामिलए हुए.कांकेर जिले के ग्राम हाटकोंदल में शहीद भुआर्य को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. कांकेर पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला सहित पुलिस अधिकारियों ने शहीद जवान को कंधा दिया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर विधायक सावित्री मंडावी ने कहा यह छत्तीसगढ़ के जवानों के साथ ही अंचल के लिए और उसके परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, इसकी पूर्ति नहीं की जा सकती. मैं शासन से अनुरोध करूंगी कि उनके परिवार को जो भी मदद हो सके शीघ्र प्रदान की जाए.

पुलिस अधीक्षक कांकेर आई के एलसेला ने कहा, शहीद तिजऊ राम भुआर्य की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी. नक्सलियों को और जोश के साथ सुरक्षा बल एवं पुलिस इसका जवाब देंगे. शहीद भुआर्य के कंपनी के DSP अगस्तीन दास ने कहा कि वह बड़े मिलनसार और वीर कर्मचारी थे. रोज उनसे मेरी बात होती थी. प्रतिदिन शाम को वह मुझे क्षेत्र की खबरें दिया करते थे. मेरा दुर्भाग्य है कि यह परंपरा कल टूट गई.

शहीद तिजऊ राम भुआर्य के बड़े भाई गंगाराम भुआर्य ने कहा कि मेरे छोटे भाई की शहादत से मुझे एक ऊर्जा मिली है. मैं भी पुलिस में रहते हुए मातृभूमि की सेवा कर रहा हूं. बता दें कि शहीद तिजऊ राम के बड़े भाई गंगाराम भी दंतेवाड़ा में रहकर पुलिस बल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

और पढ़ें ...

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में 325 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अगुवाई में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया। जिला कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व मामलों से संबंधित समस्याओं और शिकायतों का निराकरण किया गया। शिविर में कुल 325 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें नामांतरण के 33, बंटवारा का एक, सीमांकन का एक, जाति निवास प्रमाण पत्र के 40, निवास प्रमाण पत्र के 42, आय प्रमाण पत्र के 44, बी-1, खसरा प्रदाय के 88, ऋण पुस्तिका के 41, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जल उपलब्धता प्रमाण पत्र सहित अन्य राजस्व प्रकरणों के 41 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें नामांतरण के 25 और बंटवारा के 1 प्रकरण का शिविर स्थल में ही निराकरण किया गया। शेष सभी प्रकरणों को राजस्व न्यायालयों में दर्ज किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रेम प्रकाश शर्मा, संयुक्त कलेक्टर  अजय उरांव सहित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर,इन पदों पर निकली भर्ती...जानिए आवेदन की लास्ट डेट

Job Recruitment : ऑल इंडिया इंस्ट्टीयूट ऑफ मेडिकल साइसेंज में सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका है। एम्स बिलासपुर ने फैकल्टी के कुल 69 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है और इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स 23 फरवरी, 2024 तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सबमिट करने की लास्ट डेट 27 फरवरी है।आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट aiimsbilaspur.edu.in पर जाकर पूरी सूचना प्राप्त कर सकते हैं।

कुल पद –69 पद

पदों का विवरण-

24 पद प्रोफेसर
14 पद एडिशनल प्रोफेसर
14 पद रिक्तियां एसोसिएट प्रोफेसर
17 पद असिस्टेंट प्रोफेसर

आयु सीमा- प्रोफेसर/एडिशनल प्रोफेसर के पदों पर उम्मीदवारों की आयु सीधी भर्ती के लिए 58 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर उम्मीदवारों की आयु 50 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क – उम्मीदवारों को एससी/एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। वहीं अन्य सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये है।

और पढ़ें ...

नक्सलियों ने फिर मचाया आतंक : ग्रामीण को अगवा कर उतारा मौत के घाट…मचा हड़कंप

दंतेवाड़ा 19 फरवरी 2024। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बार फिर एक ग्रामीण की हत्या कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि आज सुबह ग्रामीण की लाश गांव के पास लहूलुहान हालत में मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव के पास से कोई नक्सली पर्चा नही मिलने के कारण पुलिस अभी इस घटना को लेकर कुछ भी कहने से बच रही है। उधर इस हत्याकांड के बाद से आसपास के क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

गौरतलब है कि एक तरफ छत्तीसगढ़ सरकार माओवादियों से वार्ता कर शांति का रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी तरफ माओवादी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए लगातार दहशत फैला रहे है। पिछले कुछ महीनों में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में माओवादी लगातार निर्दोष ग्रामीणों की हत्या करने के साथ ही पुलिस फोर्स पर हमला कर नुकसान पहुंचा रहे है। इसी कड़ी में एक बार फिर दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बारसूर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बुड़दुंग में चैनू कश्यप का परिवार निवास करता है।

बताया जा रहा है कि आज सुबह चैनू कश्यप की लाश दंतेवाड़ा के मालेवाही थाना इलाक़े में बोदली गांव के पास लहूलुहान हालत में ग्रामीणों ने देखा। लाश मिलने की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। घटना की जानकारी मिलते ही जवान मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। दंतेवाड़ा एएसपी आर.के.बर्मन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स को मौके पर रवाना किया गया है। मृतक की पहचान कर ली गयी है, लेकिन शव के पास से पुलिस टीम को कोई पर्चा नही मिला है। एएसपी बर्मन ने बताया कि पुलिस इस हत्याकांड को सभी एंगल से जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

रिश्ता हुआ शर्मसार : दरिंदगी की वारदात जानकर कांप उठेगी रूह...पढ़िए पूरी खबर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से रिश्ते को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है. यहां हवसी नाती ने अपनी वृद्ध नानी को ही हवस का शिकार बना लिया. बताया जा रहा है कि बलात्कारी नाती ने शादी कार्यक्रम में इस घटिया करतूत को अंजाम दिया है. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र का है. शुक्रवार की रात ग्राम मरेठा गांव से लावा मोहलाई गांव बारात रवाना हुई थी. इस परिवारिक शादी में शामिल होने गए नाती ने अपनी 65 वर्षीय नानी के साथ बलात्कार किया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने खाना खाने के बाद अपने नाती देवराज को गाड़ी तक छोड़ने को कहा. जहां गाड़ी अपने जगह पर ना होने की वजह से वे आगे तक ढूढने चले गए. जिसके बाद नाती कुछ दूर पहुंचने पर अपनी नानी को अंधेरे में ले गया और सूनसान होने होने का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया. इस मामले की शिकायत पीड़िता ने भानपुरी थाने में की. जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है.

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ - सनकी पति ने डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट…जानिए क्या है पूरा मामला

रायगढ़। थाना लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम पाकरगांव में कल 17 जनवरी को अधेड़ महिला की उसके ही पति ने डंडे से मारपीट कर हत्या किया गया है । घटना की सूचना मिलते ही लैलूगा पुलिस मौके पर पहुंची महिला की पहचान दुरपति सिदार (42 साल) के रूप में हुई है । पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया व आरोपित पति बलराम सिदार (45 साल) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

बीते रात्रि थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगड़े को ग्राम पाकरगांव जूनापारा में एक महिला की उसके ही पति द्वारा डंडा से मारपीट कर हत्या किए जाने की सूचना मिली । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत करा कर तत्काल अपने स्टाफ के साथ ग्राम पाकरगांव जूनापारा पहुंचे । जहां सरोज सिदार के घर अंदर उसकी मां दुरपति सिदार (उम्र 42 साल) मृत पड़ी थी । सूरज सिदार बताया कि 17 फरवरी के दोपहर अपने बाड़ी के प्याज फसल में पानी सिंचाई कर रहा था । शाम करीब 05.00 बजे घर तरफ से झगड़ा मारपीट की आवाज आने पर आकर देखा तो इसका पिता बलराम सिदार, इसकी मां दुरपति सिदार को खाना नहीं बनाने की बात को लेकर झगड़ा विवाद का डंडा से मारपीट कर रहा था।

सरोज सिदार जाकर बीच बचाओ का प्रयास किया तो इसका पिता बलराम सिदार उसे ही मारने पर उतारू हो गया । तब सरोज सिदार घर से भाग गया, थोड़ी देर बाद घर आकर देखा तो उसकी मां कमरे में लहूलुहान पड़ी हुई थी जिसके सिर, कनपट्टी पर चोट के निशान थे । इसका पिता बलराम सिदार घर से फरार था । महिला की हत्या के फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे अपने स्टाफ के साथ तत्काल आरोपी की पतासाजी में जुट गये और शीघ्र ही आरोपी बलराम सिदार पिता स्व. ननकी राम सिदार (उम्र 45 साल) को हिरासत में लिये जिससे पूछताछ करने पर घटना दिनांक के शाम पत्नी दुरपति सिदार के खाना नहीं बनाने की बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा विवाद होना और विवाद में पत्नी को डंडे से सिर, कनपटी में मारकर उसकी हत्या कर देना कबूल किया । आज सुबह लैलूंगा पुलिस द्वारा मृतिका के पुत्र सरोज सिदार के रिपोर्ट पर आरोपी बलराम सिदार पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

और पढ़ें ...

CG : कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...जानें क्या है हत्या की वजह

कोंडागांव। जिले से हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में बेटे ने पिता की हत्या की है. मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना पुलिस को 17 फरवरी को कांकेर से मर्ग डायरी प्राप्त हुआ. जिसमें मृतक बज्जू परचापी की मृत्यु सिर पर आई चोट से होना और डॉक्टर का शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर मृत्यु की प्रकृति हत्या बताया गया. जिसके बात मामले की जांच में पुलिस जुट गई.

इस दौरान पुलिस ने मृतक के बेटे मानकू परचापी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें उसने बताया की बीते 16 फरवरी की रात उसकी और उसकी पत्नी असमोतीन के बीच वाद विवाद हो रहा था कि तभी उसके पिता बज्जू वहां पर आ गए और उसकी पत्नी की तरफदारी किया. जिससे नाराज होकर बेटे ने घर में रखे कुल्हाड़ी से अपने पिता के सिर पर वार कर दिया और पिता की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है.

और पढ़ें ...