प्रदेश
लंबे समय से फरार चल रहे दो नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे...ये वारदात में था शामिल
बीजापुर। जिले के उसूर थाना व डीआरजी की संयुक्त टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे नक्सली आरपीसी सदस्य काका लालैया और काका रामा को गिरफ्तार किया है। दोनों नक्सली मारुड़बाका का रहने वाले थे। गिरफ्तार दोनों नक्सलियों के खिलाफ उसूर थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद आज बुधवार को रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।
बता दें कि गिरफ्तार दोनों नक्सलियों ने 09 सितंबर 2022 को उसूर थाना क्षेत्र के गलगम व भुसापुर के मध्य पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से प्रेशर आईईडी बम लगाये थे। जिसकी चपेट में आने से एक ग्रामीण काका रामबाई 30 वर्ष निवासी नेलाकांकेर को गंभीर चोट आई थी। वहीं आरपीसी सदस्य काका लालैया उसूर थाना क्षेत्र में 27 मई 2018 को मारुड़बाका स्कूलपारा निवासी रामा पोडियाम के घर से ट्रैक्टर, सीमेंट व छड़ लूटने और 14 जून 2018 को मारुड़बाका के ग्रामीण पोडिय़ाम शंकर के अपहरण की वारदात में शामिल था। उसके खिलाफ उसूर थाना में दो स्थायी वारंट लंबित हैं।
अनोखा विवाह : बैलगाड़ी पर निकली रेलवे के इंजीनियर की बारात...खाने का स्टाल में दिखा छत्तीसगढ़ी रंग
जांजगीर-चांपा के इंजीनियर की शादी में निमंत्रण पत्र से लेकर मंडप, खाने का स्टाल और स्टेज सब में छत्तीसगढ़ी रंग लिखा। यहां तक बारात में भी दूल्हा बैलगाड़ी में सवार होकर निकला। आर्शीवाद समारोह में आयोजित स्नेह भोज में छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्टाल लगाया गया था। यहाँ तक डॉजे में जो गीत बजे वह भी छत्तीसगढ़ी में थे। इस अनूठे विवाह की चर्चा जैजैपुर सहित आसपास के गांवों में भी जमकर है।ग्राम खैरा मयंक चंद्रा का विवाह ग्राम सेरो जिला सक्ती निवासी मनहरण लाल चंद्रा की बेटी प्रियंका चंद्रा के शादी हुआ।


इस विवाह में छत्तीसगढ़ी संस्कृति व परंपरा देखने को मिला शादी का आमंत्रण पत्र छत्तीसगढ़ी में छपवाया गया था। घर के मंडप की साज सज्जा भी छत्तीसगढ़ी अंदाज में किया गया था। बारात भी जनबासे से बैलगाड़ों में निकली। विवाह के बाद आर्शीवाद समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें खाने के स्टाल में छतीसगढ़ व्यंजन बन्नकर सजाया गया था। जिसमें मूंग भतिया, चनाचटपटी, डूबकी, बटकर की सब्जी, जिमिकांदा, ननको बड़ी प्याज भाजी, कैभत्ता, चावल, दाल, बासी, बिजौरी, लाई बड़ी, मुनगा, झुनग बड़ी, उसन प्रवल आदि को व्यवस्था थी। खाने के प्लेट के ऊपर पतल बिछाया गया। इस तरह स्टेज से लेकर खाने के स्टाल तक सब जगह छत्तीसगढ़ी संस्कृति को झलक दिखी।आर्शीवाद समारोह में छत्तीसगढ़ी लोक गीत आशीकद समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा के बजाय अजूक के छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच के कलाकारों को बुलाया गया था। इनके द्वारा पारपरिक छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस आयोजन की लोगों ने खूब सराहा।
जेलों के विस्तार एवं नवीन जेलों के निर्माण पर महतवपूर्ण बैठक
जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल ज़ाहिद कुरैशी ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप 50 वर्षों के दूरगामी सोच को रखते हुये पूर्व जेलों के विस्तार एवं नवीन जेलों के निर्माण पर दिया

निर्देश छ.ग. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर का आदेश क्रमांक एफ 9-9/2024/1/5 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 14.02.2024 एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा WRIT PETITION (CIVIL) NO. 406/2013 RE-INHUMAN CONDITIONS IN 1382 PRISONS में पारित निर्णय दिनांक 30.01.2024 के परिपालन में राज्य के जिलान्तर्गत जेलों की वर्तमान क्षमता, भविष्य की मांगों के आधार पर जिलों में नई जेल स्थापित करने के लिये भूमि अधिग्रहण, लंबित परियोजना सहित अन्य जरूरतों की समीक्षा कर त्वरित कार्यवाही हेतु जिला न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में दिनांक 21.02.2024 को अब्दुल ज़ाहिद कुरैशी जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रवीण मिश्रा संयोजक / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौरव कुमार सिंह कलेक्टर रायपुर, दीपक कुमार अग्रवाल कलेक्टर गरियाबंद, संतोष सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर, देवचरण पटेल अति० पुलिस अधीक्षक गरियाबंद, एस. एस. तिग्गा, जेल अधीक्षक / उप महानिरीक्षक केन्द्रीय जेल रायपुर, एच. एस. ठाकुर जेल अधीक्षक गरियाबंद की सदस्यता में संपन्न हुई। जिसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुरूप जेलों के विस्तार से लेकर नई जेलों के स्थापना के संबंध में पूर्व में स्थापित जेलों के 10 वर्ष पूर्व तक की समस्त सुविधाए उपलब्ध कराने एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप 50 वर्षों के दूरगामी सोच को रखते हुये नवीन जेलों के निर्माण एवं समस्त आधुनिक सुविधाएं नवीन जेल नियमावली 2016 के तहत उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया।

वर्तमान में उपलब्ध सुविधाएं एवं नवीन जेलों में उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं पर परिचर्चा की गई। जिला न्यायाधीश ने यह भी कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय का उद्देश्य बंदियों के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा करना है और बंदियों की बढ़ती हुयी क्षमता को देखते हुये हो रही समस्याओं का निदान कर नवीन जेलों का निर्माण करना है। अतः इस कार्य में शीघ्रता लाने इस कमेटी का कर्तव्य है। इस संबंध में रायपुर तथा गरियाबंद जेल में भूमि अधिग्रहण एवं बजट के संबंध में विस्तार से परिचर्चा हुई। जिसमें बताया गया कि केन्द्रीय जेल रायपुर के लिये नवीन जेल भूमि 80 एकड़ का अधिग्रहण सुनिश्चित हो चुका है और बजट भी उपलब्ध हो चुका है। इसके अतिरिक्त पुराने जेल में 5 बैरकों का अतिरिक्त निर्माण प्रारंभ किया जायेगा। गरियाबंद में भी एक बैरक का अतिरिक्त निर्माण एवं नवीन जेल का प्रस्ताव तैयार किया जायेगा।
नगर निगम ने होटल एकार्ड कों दिया नोटिस, जानें वजह…
रायगढ़ | शहर के गली -गली में होटल व लॉज खुलते जा रहे हैं. कई होटल बिना लाइसेंस के शहर में संचालित हो रहा है। इधर एक ओर निगम की करवाई भी लगातार जारी। दरअसल मंगलवार को निगम राजस्व टीम द्वारा ढिमरापुर स्थित होटल एकार्ड के संपत्ति का नाप जोख किया गया। इसी कड़ी में बुधवार को सुश्री होटल राज प्रिया हॉस्पिटल ग्रामीण बैंक भवन का नाप जोख किया गया। जांच के अनुसार अब सभी को संपत्ति कर जमा करना होगा।
बड़े संस्थानों के संपत्ति का निर्धारण के लिए निगम राजस्व की टीम गठित की गई है। टीम द्वारा मंगलवार को होटल एकॉर्ड के संपत्ति का नाप जोख किया गया। नाप जोख के आधार पर नए सिरे से होटल एकार्ड संचालक को संपत्ति कर जमा करना होगा। इसी तरह शहर के बड़े संस्थान होटल सुश्री, राजप्रिया अस्पताल, ग्रामीण बैंक भवन के मालिकों द्वारा भी स्वविवरण के आधार पर संपत्ति कर जमा करते आ रहे हैं
ऐसे संस्थानों का नए सिरे से नाप जोख किया गया। निगम प्रशासन द्वारा बड़े संस्थानों को स्वविवरण में संपूर्ण जानकारी अच्छी तरह भरने की अपील की है। इसी तरह संपत्ति कर बकाया वसूली के लिए लगातार नोटिस जारी की जा रही। कार्यवाही में इंजीनियर सहित राजस्व विभाग की टीम शामिल थे।
कांग्रेस को पटखनी, विधानसभा में संशोधन विधेयक पारित पुनः राजिम कुंभ 'कल्प' अपने वैभव और गौरव को प्राप्त करेगा: बृजमोहन अग्रवाल
राजिम कुंभ पुनः अपने वैभव और गौरव के साथ मनाया जायेगा। बुधवार को विधानसभा में राजिम माघी पुन्नी मेले का नाम बदलने के लिए संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा संशोधन विधेयक पेश किया गया। जिसको लेकर पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस के बाद मत विभाजन हुआ। विधेयक के पक्ष में 43 मत प्राप्त हुए जबकि विपक्ष में 30 वोट पड़े। जिसके बाद बहुमत के आधार पर संशोधन विधेयक सदन में पारित हो गया। जिसके बाद एक बार राजिम मेला राजिम कुंभ कल्प के नाम से जाना जाएगा।
राजिम माघी पुन्नी मेला संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने जवाब देते हुए कहा कि, पूरे छत्तीसगढ़ में 5 हजार स्थानों पर माघी पुन्नी मेला का आयोजन होता है। और पूरे देश में लाखों स्थानों पर पुन्नी मेले का आयोजन होता हैं। जबकि कुंभ देश में सिर्फ चार स्थानों पर ही होता है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए कुंभ का नाम दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि, वेद पुराणों में महानदी को चित्रोत्पला कहा गया है। राजिम का धार्मिक महत्व है, यहां लोग अस्थि विसर्जन करते हैं। हम इस विधेयक के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। माघी पुन्नी मेले के स्थान पर कुंभ कल्प मेला नाम दिया जा रहा है।
धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में विधेयक पेश किया जिस पर कुरूद से भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पक्ष रखते हुए कहा कि, पिछली सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और इतिहास से छेड़छाड़ किया। जिसके बाद पक्ष और विपक्ष में तीखी नोंक-झोंक शुरू हो गई।
कांग्रेस सदस्यों ने नाम बदलने का विरोध किया। जिसके बाद मत विभाजन हुआ और विधेयक के पक्ष में 43 और विपक्ष में 30 वोट पड़े।
श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, मैं सभी देशवासियों, साधु संत महात्माओं, मंडलेश्वर को बधाई देता हूं कि उनकी कल्पना फिर से साकार होने जा रही है। राजिम कुंभ कल्प के माध्यम से पूरे देश और दुनिया में छत्तीसगढ़ की जो पहचान बनी थी। उसको पुनः स्थापित करने के लिए विधानसभा में राजिम माघी पुन्नी मेला संशोधन विधेयक पारित हुआ है। और राजिम कुंभ अपने पुराने वैभव और गरिमा के साथ 24 फरवरी से प्रारंभ होगा। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष के साथ ही पक्ष विपक्ष के सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं और उन्हें बधाई देता हूं।
श्री अग्रवाल ने कहा कि,
कांग्रेस पार्टी आत्मग्लानि से पीड़ित है। 13 साल से राजिम कुंभ के नाम से चले आ रहे आयोजन को उसने अपने राजनीतिक प्रतिशोध और महत्वाकांक्षा के चलते बदलकर पुन्नी मेला कर दिया था। हम छत्तीसगढ़ के पुराने वैभव को लौटाने के लिए राजिम कुंभ को वापस लाए हैं। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को अपनी गलती को मान लेना चाहिए था और बगैर मत विभाजन के ही संशोधन विधेयक को सर्वसम्मति से पास कर देना चाहिए था।
छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचल में शूट गई इस फिल्म में ज्यादातर कलाकार स्थानीय, अखिल भारतीय रिलीज जल्द
भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई में पले-बढ़े फिल्मकार आकाशादित्य लामा की फिल्म ‘बंगाल 1947’ का चयन प्रतिष्ठित बंगाल इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल कोलकाता के लिए किया गया l यह फिल्म 18 फरवरी की शाम सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, कोलकाता में प्रदर्शित की गई। जिसमें उपस्थित सिनेमा प्रेमियों ने फिल्म की सराहना की।
छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में फिल्माई गई और ज्यादातर स्थानीय कलाकारों को लेकर बनाई गई ‘बंगाल 1947’ को अब जल्द ही सिनेमाघरों में देश भर में प्रदर्शित किए जाने की तैयारी है। डायरेक्टर अकाशादित्य लामा ने बताया कि पिछले साल शूटिंग के दौरान यह फ़िल्म ‘शबरी का मोहन‘ का नाम से बनाई जा रही थी लेकिन फिल्म की विषयवस्तु को देखते हुए इसका नाम बदल कर ‘बंगाल-1947‘ रखा गया। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय रिलीज से पहले प्रतिष्ठित बंगाल इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल कोलकाता के लिए उनकी फिल्म का चयन होना उनके और उनकी पूरी टीम के लिए खुशी और गर्व का एक मौका है। उल्लेखनीय है कि लेखक और निर्देशक के तौर पर आकाश की फिल्म ‘तौबा तेरा जलवा‘ पिछले महीने जनवरी में रिलीज हुई, जिसमें अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में थी।
‘बंगाल 1947’ के प्रोड्यूसर सतीश पांडे एवं ऋषभ पांडे हैं। यह फिल्म बंगाल विभाजन के दर्द एवं बंग समुदाय के रहन-सहन, वेशभूषा और रीति रिवाजों के साथ बनाई गई है। जिसकी शूटिंग बस्तर की सुंदर वादियों में चित्रकूट, कांगेर घाटी जगदलपुर एवं परलकोट क्षेत्र के प्राकृतिक दृश्यों के बीच की गई है। वहीं बस्तर क्षेत्र के कई बंग बाहुल्य गांव, इंदिरा कला संगीत विश्विद्यालय, खैरागढ़ महल, कवर्धा, छुईखड़ान और गंडई में भी इस फ़िल्म क़ी शूटिंग हुई है। इस फ़िल्म में छत्तीसगढ़ से ओंकारदास मानिकपुरी उर्फ नत्था, ‘बचपन का प्यार’ गीत से सोशल मीडिया में चर्चित हुए सहदेव दिरदो, रायगढ़ के स्थापित कलाकार डॉ. योगेंद्र चौबे के अलावा अंकुर अरवम, सुरभि श्रीवास्तव, डॉ अनिल रस्तोगी आदित्य लाखिया, विक्रम सहित कई प्रमुख कलाकारों ने विविध और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाई है।
बीएसपी से जनवरी माह में रिटायर कर्मियों को विदाई दी सेक्टर-4 सोसाइटी ने
भिलाई। बीएसपी एम्पलाइज कोऑपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 ने एक समारोह में जनवरी 2024 में भिलाई स्टील प्लांट की सेवा से निवृत्त हुए अपने सदस्य कर्मियों को ससम्मान विदाई दी। इन रिटायर कर्मियों को अध्यक्ष अशोक परगनिहा व पदाधिकारियों ने सम्मान पत्र, मिठाई, श्रीफल व अंतिम भुगतान का चेक प्रदान कर उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक परगनिहा ने कहा कि रिटायरमेंट हमारे जीवन का सत्य है लेकिन यह जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी हमें रिटायर सदस्यों का मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
परचेज से जनरल मैनेजर संदीप चक्रवर्ती रिफ्रैक्टरीज इंजीनियरिंग विभाग-1 से गुलाबचंद, गिरीश कुमार अमृत, स्टील मेल्टिंग शॉप-2 से प्राणनाथ सिंह कुशवाहा, राम प्रसाद राम कोक ओवन एंड कोल केमिकल विभाग से राजीव मुखर्जी, बहुरन सिंह बिंझवार, मशीन असेंबलिंग एंड रि-इंजीनियरिंग शॉप-1 (मार्स) से सीताराम लहरे, फायर ब्रिगेड से स्वरूप सिंह, कैपिटल हैवी मेंटेनेंस-3 से गोविंद, ब्लास्ट फर्नेस से थॉमस वर्गीज, मेघनाथ कुर्रे, प्लेट मिल से हेमनाथ ठाकुर, रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल से मनोज कुमार मिश्रा, रिफ्रैक्टरीज मटेरियल प्लांट-1 से बजरंग लाल, मर्चेंट मिल से राकेश कुमार सिंह और प्लेट मिल से आलोक शर्मा शामिल हैं। इस दौरान परचेस से रिटायर जीएम संदीप चक्रवर्ती ने अपनी बात रखते हुए कहा कि बीएसपी कर्मियों को आर्थिक संबल देने सेक्टर-4 सोसाइटी एक बहुत बड़ा संबल है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर जब भी उन्हें कोई आर्थिक परेशानी आई सेक्टर-4 सोसाइटी हमेशा तत्पर नजर आई। कुछ अन्य रिटायर कर्मियों ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अशोक राठौर,आसमां परवीन,संचालक मंडल सदस्यगण विपिन बंछोर, पुरुषोत्तम सिंह कंवर, पूरन लाल देवांगन, जानकी राव, सतानंद चंद्राकर,शशिभूषण सिंह,नितिशा साहू और वेद प्रकाश सूर्यवंशी और सोसायटी के कर्मियों में पीयुष कर, सुदीप बनर्जी,नारायण साहू और सुरेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन विपिन बंछोर ने किया।
दिल दहला देने वाली खबर : दो साल की मासूम की मौत...जाने क्या है पूरा मामला
कांकेर। जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां पखांजुर में तालाब में डूबने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई है। मामला है पखांजुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नं पिव्ही 124 चंदनपुर का है। घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी पास के ही तालाब में डूब गई, डूबने की जानकारी लगते ही परिजनों ने बच्ची को तत्काल पखांजुर सिबिल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पखांजुर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टेम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने आरती कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने आरती कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पहुना में रथ के शुभ आगमन पर उत्साह का माहौल
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य अतिथि गृह पहुना में आज सुबह भगवान जगन्नाथ एवं बलभद्र जी के रथ के पहिये का विधि-विधान से पूजा-अर्चना की मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर भगवान जगन्नाथ से प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। नंदीघोष रथ में भगवान जगन्नाथ एवं बलभद्र के रथ का पहिया रखा गया है, जिसका रायपुर शहर के विभिन्न वार्डों में भम्रण कराया जा रहा है।
गौरतलब है कि जगन्नाथ पुरी का प्रसिद्ध मंदिर भारत के ओडिशा राज्य में स्थित है। यहां पर प्रतिवर्ष आषाढ़ (जून-जुलाई) के महीने के शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन से रथयात्रा का कार्यक्रम शुरू होकर नौ दिनों तक चलता है। इस रथ के पहिये को पिछले 12 दिनों से रायपुर शहर के विभिन्न वार्डों में आमलोगों के दर्शन हेतु भम्रण कराया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण संयोग रहा कि आज सुबह मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर राज्य अतिथि गृह पहुना में भी बाजे-गाजे के साथ रथ का शुभ आगमन हुआ। इससे पूरे पहुना परिसर में उत्साह का माहौल बन गया।
इस मौके पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री तथा विधायक श्री अमर अग्रवाल एवं विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
विकसित भारत 2047 का लक्ष्य प्राप्त होगा बेहतर उच्च शिक्षा से : बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA) का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जानकारी दी कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM USHA के तहत छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात दी है। योजना के तहत राज्य के बस्तर विश्वविद्यालय को 100 करोड रुपए, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर को 20 करोड़ और अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर को 20 करोड़ के साथ दो कॉलेजों को पांच-पांच करोड़ रुपए दिए हैं। उन्होंने कहा कि, विकसित भारत 2047 का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए उच्च शिक्षा को विश्व स्तर का बनाना अति आवश्यक है। इसीलिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लाया गया है।
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि राज्यों को उच्च शिक्षा हेतु संचालित महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों को अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूर्व संचालित रूसा योजना के स्थान पर प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA) योजना प्रारंभ की गई है। माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से (PM-USHA) योजना के अंतर्गत स्वीकृत परियोजनाओं का डिजिटल लॉन्च किया गया। इस योजना के अंतर्गत राजकीय विश्वविद्यालयों एवं शासकीय तथा अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों में समानता, पहुंच एवं उत्कृष्टता के लक्ष्य को पाने के लिए राज्य सरकारों को सहायता दी जाती है। (PM-USHA) योजना के कुल 05 घटक है। राज्य द्वारा उक्त सभी घटकों में भारत सरकार को 08 विश्वविद्यालयों एवं 69 महाविद्यालयों हेतु कुल 895 करोड का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रथम चरण में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों हेतु लागू 02 घटकों में राज्य के जिन विश्वविद्यालयों को अनुदान स्वीकृत किया गया है
उनमें शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, जगदलपुर में Multi-Disciplinary Education and Research Universities (MERU) component में 100 करोड़ रुपए शामिल है।
वहीं Grants to Strengthen Universities (GSU) component में अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर और पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर को 20-20 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। बस्तर विश्वविद्यालय के लिए स्वीकृत उपरोक्त 100 करोड़ की राशि से नवीन संकाय, प्रयोगशाला कक्ष, स्मार्ट क्लास रूम इत्यादि नवीन निर्माण कार्य, पूर्व से उपलब्ध प्रयोगशाला, लाईब्रेरी, क्लास रूम, विद्यार्थियों के लिए अन्य सुविधाओं का सुसज्जिकरण किया जायेगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के काम-काज का कंप्यूटराईजेशन अध्ययन-अध्यापन में सूचना प्रौद्योगिकी के नवीन तकनीकों का उपयोग उच्च स्तरीय हाईटेक लाईब्रेरी तथा उच्च स्तरीय शोध को प्रोमोट करने वाले संसाधनों का विकास किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि बस्तर क्षेत्र में उच्च शिक्षा की उपलब्धता हेतु वर्ष 2024-25 के राज्य बजट से 20 नवीन शिक्षण विभाग में 33 नवीन स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का भी प्रावधान किया गया है। ये सभी पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के मापदण्डों के अनुरूप प्रारंभ किये जायेंगे। इसके लिए बजट में 365 पदों का अतिरिक्त सेटअप का भी प्रावधान किया गया है। बस्तर विश्वविद्यालय के वार्षिक अनुदान की राशि 04 करोड़ से बढ़ाकर इस वर्ष के बजट में 10 करोड प्रस्तावित किया गया है।
योजना अंतर्गत स्वीकृत राशि से रायपुर एवं बिलासपुर विश्वविद्यालयो में विभिन्न नये निर्माण कार्य एवं पूराने कार्यों का नवीनीकरण किया जायेगा। उपकरण मद की राशि से प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब तथा लाईब्रेरी को अपग्रेड करने का काम किया जायेगा। साल 2024-25 के राज्य बजट में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में वाणिज्य अध्ययन शाला एवं फोरेंसिक साइंस के नवीन विषय प्रारंभ करने की भी स्वीकृति दी गई है। राज्य शासन ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के वार्षिक अनुदान बजट की राशि 39 करोड़ से बढ़ाकर 54 करोड कर दिया गया है। इसी प्रकार बिलासपुर विश्वविद्यालय के लिए वार्षिक अनुदान की राशि 02 करोड़ 27 लाख से बढ़ाकर 10 करोड़ कर दी गई है।
विद्यार्थी जीवन में अनुशासन है जरूरी: शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर: विद्यार्थी जीवन में अनुशासन जरूरी है। अनुशासन से ही हमें ज़िंदगी में सफलता की राह मिलती है। जब हम लक्ष्य तय करते हैं, तो अनुशासन ही हमें उन लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करता है। यह बात उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन ने आज शासकीय नागार्जुन स्नातकोत्तर विज्ञान महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में कहीं। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अनुशासन हमें अपने समय का सदुपयोग करने में मदद करता है।
जब हम अनुशासित होते हैं, तो हम अपना समय ज़रूरी कामों में लगाते हैं और व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद नहीं करते हैं। अनुशासन हमारी एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करता है। जब हम अनुशासित होते हैं, तो हम अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं और आसानी से विचलित नहीं होते हैं।
उन्होंने कहा कि अनुशासन से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। जब हम अनुशासित होते हैं, तो हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं। अनुशासन हमें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने में मदद करता है। जब हम अनुशासित होते हैं, तो हम नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, स्वस्थ भोजन करते हैं और पर्याप्त नींद लेते हैं। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि याद रखें, अनुशासन एक आदत है, इसे बनाने में समय लगता है।
यह एक ऐसी आदत है जो आपको ज़िंदगी में सफलता प्राप्त करने में मदद करेगी। कॉलेज के दिन आपके जीवन के सबसे यादगार दिनों में होंगे। अनुशासन के साथ, आप इन दिनों का भरपूर आनंद ले सकते हैं और ज़िंदगी में सफलता भी प्राप्त कर सकते है।
उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ एथिक्स, संस्कार, संस्कृति, अध्यात्म योग प्राणायाम के साथ ही गीत संगीत और खेल कूद भी शामिल करना चाहिए, यह विद्यार्थियों के बहुआयामी विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने रुचि के अनुसार कैरियर का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का सपना देखा है, जिसको पूरा करने के लिए हमको पढ़ाई के साथ-साथ दूसरे क्षेत्रों में भी आगे आना होगा।
उच्च शिक्षा शोध और नवाचार आदि से जुड़ी होनी चाहिए। सभी क्षेत्रों में हमको नंबर वन बनना होगा। इस अवसर पर ज्ञानेश शर्मा, अलुमनई एसोसिएशन के अध्यक्ष अंजय शुक्ला, प्राचार्य डॉ पीसी चौबे, एनबी सिंह, रेणु माहेश्वरी समेत कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।
सभी बड़ों के आशीर्वाद से हमें ताकत मिलेगी जो अपना लक्ष्य है उसे प्राप्त करने में हमारा मनोबल बढ़ेगा ।
सीएम विष्णु देव साय रायपुर हेलीपैड से जशपुर के लिए रवाना हुए रवाना .. कई विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल ।
आज आपका जन्मदिन है प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री सहित कई लोगो ने आपको बधाई दिए है सीएम ने कहा... आप सभी के शुभकामनाओं बहुत-बहुत आभार ।
मेरे जन्मदिन के मौके पर सीएम हाउस में भगवान श्री जगन्नाथ के रथ के पहिए की पूजा अर्चना की है ।
हमारा सौभाग्य है कि बड़ों का आशीर्वाद मिल रहा है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह उपराष्ट्रपति ने फोन करके जन्मदिन की बधाई दी है ।
सभी बड़ों के आशीर्वाद से हमें ताकत मिलेगी जो अपना लक्ष्य है उसे प्राप्त करने में हमारा मनोबल बढ़ेगा ।
जन्मदिन के मौके पर आज आप जशपुर में न्योता भोज करेंगे
हमारे गांव में आश्रम है जहा बच्चे रहते और पढ़ते हैं उनके साथ स्नेहभोजन का कार्यक्रम है ।
कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा है किस तरह देखते हैं
सीएम ने कहा लोकसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में सभी बड़े नेताओं का आगमन छत्तीसगढ़ होगा
जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई माओवादियों के घायल होने की खबर
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा-बीजापुर के सरहदी क्षेत्र पीडिया हितवार के जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। जवानों की पश्चिम बस्तर डिविजन के माओवादियों से मुठभेड़ हुई है। बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले के फोर्स की संयुक्त कार्रवाई की है। माओवादियों के कैंप को ध्वस्त किया गया है। भारी मात्रा में नक्सल सामग्री और माओवादियों के घायल होने की सूचना है। फिलहाल इस बारे में आधिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
CG - नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...जाने क्या है पूरा मामला
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिसे से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम गोढ़ी में नवविवाहिता महिला प्रियंका गुप्ता पति अभिषेक गुप्ता की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और फॉरेंसिक टीम द्वारा घटना का मुआयना किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
ग्रामीणों ने बताया कि अभिषेक गुप्ता और प्रियंका का विवाह 9 दिसम्बर 2023 को हुआ था। दोनों आनन्दपूर्वक रहते थे। अभिषेक गुप्ता दोपहर को ड्यूटी करने तराईमाल प्लांट गया था। गांव में संध्या समय सरस्वती विसर्जन भी किया गया। गांव में मौत की खबर लगते ही सभी स्तब्ध हैं। मृतिका प्रियंका गुप्ता की माता बीणा देवी, पिता संजय कुमार अग्रहरि निवासी चीर बगीचा जशपुर ने बताया कि 18 फरवरी को शाम करीब 7 बजे परिवार के साथ मोबाइल वीडियो कॉल से बात हुई। जिसमें बेटी प्रियंका खुश हंसते हुए बात कर रही थी। फिर अचानक हमे प्रियंका की सास संजू गुप्ता ने सूचना दी कि आप लोग आ जाइये।
छत्तीसगढ़ -तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, पति- पत्नी की मौत, एक की हालत गंभीर
कोरबा। जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई है। वहीं एक को गंभीर घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम सगुना में एक ही परिवार के तीन लोग बाइक पर सवार होकर कटघोरा से ग्राम आछीदादर की ओर जा रहे थे। तभी सगुना के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में पति और पत्नी की मौत हो गई। जबकि एक को गंभीर चोट आई है। मामले में कटघोरा पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
