प्रदेश

लोक निर्माण विभाग ने की बड़ी कार्रवाई...इस मामले में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार का रजिस्ट्रेशन किया निरस्त

रायपुर। लोक निर्माण विभाग ने कोरबा जिले के चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य करने वाले ठेकेदार का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता द्वारा विगत 18 जनवरी को निरीक्षण और जांच में सड़क उन्नयन एवं नवीनीकरण का कार्य अमानक और गुणवत्ताहीन पाया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने 9 फरवरी को ठेकेदार मेसर्स एम.के. गुप्ता एंड कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों में जवाब मांगा था। ठेकेदार द्वारा नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। विभाग ने ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए दो वर्ष के लिए उसका पंजीयन निरस्त कर दिया है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर मामले में दो अधिकारियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। वहीं दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता द्वारा चोटिया-चिरमिरी मार्ग के दस कि.मी. लंबाई के उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य (वास्तविक लंबाई 23.30 कि.मी.) के निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल की जांच में डामरीकरण की मोटाई औसतन कम पाई गई। साथ ही किए गए कार्य की डेन्सिटी (घनत्व) भी कम पाई गई। कार्य अमानक स्तर का पाया गया। सड़क के उन्नयन और नवीनीकरण के लिए नियुक्त ठेकेदार मेसर्स एम.के. गुप्ता एण्ड कंपनी, "अ" वर्ग ठेकेदार, कोरबा द्वारा गुणवत्ता के मापदण्डों का पालन किए बिना ही मार्ग का डामरीकरण कर गुणवत्ताविहीन कार्य कराया गया है, जिससे मार्ग में जगह-जगह गड्डा हो गया है। अमानक और गुणवत्ताहीन कार्य के लिए मुख्य अभियंता द्वारा ठेकेदार को कम से कम दो वर्ष के लिए प्रतिबंधित किए जाने की अनुशंसा की गई थी।

ठेकेदार द्वारा किया गया कार्य शासन एवं लोक हित के विपरीत होने के कारण प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा ठेकेदार मेसर्स एम.के. गुप्ता एण्ड कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों में जवाब मांगा गया था। परंतु ठेकेदार द्वारा आज पर्यंत जवाब प्रस्तुत नहीं करने के बाद प्रमुख अभियंता द्वारा दो वर्ष के लिए उसका पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की गई है।

और पढ़ें ...

सिम्स का हाल बेहाल, डीन एम से भी कर्मचारी को नही कोई सरोकार

हर जगह खामियां, सिम्स का हाल बेहाल, डीन एम से भी कर्मचारी को नही कोई सरोकार बिलासपुर - आखिरकार सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) की कमियां खुलकर सामने आने लगी हैं। नई सरकार बनते ही कई वादे और सिम्स की बदहाल व्यवस्था को दुरुस्त करने बाते कही गई। सिम्स डीन ने भी व्यवस्था दुरुस्त करने की लाख कोशिश की लेकिन सिम्स कर्मचारियों को किसी का कोई भय नही न जाने किसके सरंक्षण में वो फूलते फलते है। आज का ताजा मामला सिम्स एम आर आई का है जहाँ मरीज द्वारा एम आर आई करवाने जाने पर टेक्नीशियन अमरू साहू नदारत रहा अपनी ड्यूटी छोड़ अक्सर वो निजी व अन्य कारणों से बाहर ही रहता है। आज जब मामले की जानकारी हमे हुई तो हमने सिम्स एम एस व डीन दोनों को फ़ोन किया तो उच्च अधिकारियों द्वारा तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए टेक्नीशियन अमरू साहू को फ़ोन किया गया लेकिम टेक्नीशियन साहब तो कलेक्टोरेट में किसी मीटिंग में रहने की बात कही जो बात डीन तक को समझ नही आई कि बिना किसी जानकारी के ड्यूटी के दौरान अपना काम छोड़ कौन सी मीटिंग में जनाब है। थोड़ी ओर जानकारी इकट्ठा करने पर हमे यह ज्ञात हुआ कि टेक्नीशियन अमरू साहू कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद पर आशिन है और इसी बात का फायदा उठाकर लगातार अपने कार्य से दूर नेतागिरी करते नजर आते है ओर उच्च अधिकारियों का भी बस जनाब पर इसी कारण वश नही चलता । खैर आज के मसले से एक बात तो साफ है कि सिम्स में व्यव्यस्थाओ की धज्जियां खुलेआम उड़ाई जा रही है और उच्च गद्दी पर बैठा अधिकारी अमुक बन कर तमाशा देखता रहता है। कारण वोटबैंक की राजनीति कह सकते है भाजपा सरकार के बनते ही लोगो को उम्मीद थी कि इस सरकार में कम से कम लोग सुचारू सुदृढ प्रशासन व्यवस्था देखेंगे लेकिन ऐसा होता दिख नही रहा। बरहाल जो भी आज के मसले में जिसमे डीन खुद साक्षी बने है उस पर क्या कार्यवाही करते है या सिर्फ मूकदर्शक बन कर राजनीति के शिकार होते है देखने वाली बात होगी। मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
और पढ़ें ...

मोदी सरकार 10 साल में फेलियर साबित हुई

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 10 साल में मोदी सरकार चुनाव में किये वादे को पूरा करने में फेलियर साबित हुई है। अच्छे दिन के सपने दिखा कर और 15-15 लाख रूपए खाता में आने का सब्जबाग दिखाकर जनता का वोट लेने के बाद मोदी सरकार वोट देने वाली जनता की मूल जरूरत दूध, दही, चावल, दाल, गेहूं, आटा बेसन, पुस्तक, कॉपी, स्टेशनरी, हवाई चप्पल पर ही टैक्स वसूल रही है। पेट्रोल, डीजल पर मनमाना एक्साइज ड्यूटी लगा कर 27 लाख करोड़ रूपए जनता की जेब से निकाल लिया गया। रसोई गैस के दाम में मनमाना वृद्धि कर लूटमार की जा रही है। मोदी सरकार के वादाखिलाफी के लिए जितना भाजपा जिम्मेदार है उतना ही आरएसएस और उनके अनुशांगिक संगठन जिम्मेदार है। यही आरएसएस और उनके अनुशांगिक संगठनों ने लोगों को भरमा कर गुमराह कर भाजपा को सरकारी कंपनियां, डूबते बैंक, एलआईसी टूटते, सामाजिक समरसता पर बात करने से बच रहे है। जनता को गुमराह करने की साजिश कर रहे है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के नेता बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी पर चर्चा करने से भाग रहे है। देश की जनता का महंगाई से बुरा हाल है। केंद्र में बैठी सरकार मात्र 2 लोग अडानी, अंबानी की आय बढ़ाने के लिये कर रही है। देश की अर्थव्यवस्था डूबने की कगार पर है, बैंक डूब रहे है, एलआईसी डूब रहे है, सरकारी कंपनियां बिक रही है, आम लोगों के रोजगार छीने जा रहे हैं, महंगाई का प्रकोप घर-घर में दिख रहा है पर जवाब देने से बचने के लिए भाजपा का नेता धर्म से धर्म को लड़ा कर, जात से जात को लड़ा कर वैमनस्यता फैलाकर राजनीतिक रोटी सेक रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में असफल और नकारा साबित हुई है। अभी हाल ही में देश भर में हुई सर्वे में एक बात सामने आई है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों, रोजगार देने में असफलता, पेट्रोल, डीजल में मनमाना एक्साइज ड्यूटी, रेल यात्रा का महंगा होना, सड़कों पर टोल टैक्स के दरों में वृद्धि एवं आवश्यक वस्तुओं पर भी लगाई गई जीएसटी के चलते आम लोगों के आय एवं बचत घटी है और मुखिया को घर चलाने के लिए घर की आवश्यकताओं को पूर्ति करने के लिए 77 प्रतिशत तक के ऋण लेने पड़े है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार को कोई वास्ता नहीं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव में मोदी ने प्रदेश में आकर जनता से वादा किया था कि केंद्र में उनकी सरकार बनेगी तो सभी के खाते में 15-15 लाख रूपए आएंगे। बीते 10 साल से प्रदेश की जनता 15 लाख रूपए खाते में आने का इंतजार कर रही है, किस तारीख को पैसा जनता के खाते में ट्रांसफर होगा? दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा था, 10 साल में प्रदेश के 43 लाख युवाओं को रोजगार मिलना था जो अब तक केंद्र सरकार ने नहीं दिया है। वह रोजगार प्रदेश के युवाओं को कब मिलेगा तारीख बताने की कृपा करें? 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा किया गया था आज हालात यह है कि मोदी सरकार के गलत नीतियों के चलते बढ़ती महंगाई से जनता हताश और परेशान है। महंगाई से जनता को राहत किस तारीख को मिलेगी यह बता दे? 2023 भी निकल चुका है लेकिन किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है? लोकसभा चुनाव में यह मुद्दे प्रभावी होंगे।
 
 
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
 
प्रेस विज्ञप्ति
 
मोदी सरकार 10 साल में फेलियर साबित हुई

रायपुर/28 फरवरी 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 10 साल में मोदी सरकार चुनाव में किये वादे को पूरा करने में फेलियर साबित हुई है। अच्छे दिन के सपने दिखा कर और 15-15 लाख रूपए खाता में आने का सब्जबाग दिखाकर जनता का वोट लेने के बाद मोदी सरकार वोट देने वाली जनता की मूल जरूरत दूध, दही, चावल, दाल, गेहूं, आटा बेसन, पुस्तक, कॉपी, स्टेशनरी, हवाई चप्पल पर ही टैक्स वसूल रही है। पेट्रोल, डीजल पर मनमाना एक्साइज ड्यूटी लगा कर 27 लाख करोड़ रूपए जनता की जेब से निकाल लिया गया। रसोई गैस के दाम में मनमाना वृद्धि कर लूटमार की जा रही है। मोदी सरकार के वादाखिलाफी के लिए जितना भाजपा जिम्मेदार है उतना ही आरएसएस और उनके अनुशांगिक संगठन जिम्मेदार है। यही आरएसएस और उनके अनुशांगिक संगठनों ने लोगों को भरमा कर गुमराह कर भाजपा को सरकारी कंपनियां, डूबते बैंक, एलआईसी टूटते, सामाजिक समरसता पर बात करने से बच रहे है। जनता को गुमराह करने की साजिश कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के नेता बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी पर चर्चा करने से भाग रहे है। देश की जनता का महंगाई से बुरा हाल है। केंद्र में बैठी सरकार मात्र 2 लोग अडानी, अंबानी की आय बढ़ाने के लिये कर रही है। देश की अर्थव्यवस्था डूबने की कगार पर है, बैंक डूब रहे है, एलआईसी डूब रहे है, सरकारी कंपनियां बिक रही है, आम लोगों के रोजगार छीने जा रहे हैं, महंगाई का प्रकोप घर-घर में दिख रहा है पर जवाब देने से बचने के लिए भाजपा का नेता धर्म से धर्म को लड़ा कर, जात से जात को लड़ा कर वैमनस्यता फैलाकर राजनीतिक रोटी सेक रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में असफल और नकारा साबित हुई है। अभी हाल ही में देश भर में हुई सर्वे में एक बात सामने आई है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों, रोजगार देने में असफलता, पेट्रोल, डीजल में मनमाना एक्साइज ड्यूटी, रेल यात्रा का महंगा होना, सड़कों पर टोल टैक्स के दरों में वृद्धि एवं आवश्यक वस्तुओं पर भी लगाई गई जीएसटी के चलते आम लोगों के आय एवं बचत घटी है और मुखिया को घर चलाने के लिए घर की आवश्यकताओं को पूर्ति करने के लिए 77 प्रतिशत तक के ऋण लेने पड़े है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार को कोई वास्ता नहीं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव में मोदी ने प्रदेश में आकर जनता से वादा किया था कि केंद्र में उनकी सरकार बनेगी तो सभी के खाते में 15-15 लाख रूपए आएंगे। बीते 10 साल से प्रदेश की जनता 15 लाख रूपए खाते में आने का इंतजार कर रही है, किस तारीख को पैसा जनता के खाते में ट्रांसफर होगा? दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा था, 10 साल में प्रदेश के 43 लाख युवाओं को रोजगार मिलना था जो अब तक केंद्र सरकार ने नहीं दिया है। वह रोजगार प्रदेश के युवाओं को कब मिलेगा तारीख बताने की कृपा करें? 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा किया गया था आज हालात यह है कि मोदी सरकार के गलत नीतियों के चलते बढ़ती महंगाई से जनता हताश और परेशान है। महंगाई से जनता को राहत किस तारीख को मिलेगी यह बता दे? 2023 भी निकल चुका है लेकिन किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है? लोकसभा चुनाव में यह मुद्दे प्रभावी होंगे।
और पढ़ें ...

एक लाख की इनामी महिला नक्सली ने छोड़ा लाल आतंक का साथ, किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा। लोन वर्राटू (घर वापस आइये) अभियान से प्रभावित होकर एक लाख की इनामी महिला माओवादी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित माओवादी कटेकल्याण एरिया कमेटी के पुसगुन्ना पंचायत में सक्रिय थी।

आत्मसमर्पित महिला माओवादी गंगा मुचाकी नक्सली बंद सप्ताह के दौरान रोड खोदकर मार्ग अवरोध करने की घटनाओं में शामिल थी। वह पुसगुन्ना पंचायत केएएमएस अध्यक्ष के पद पर काम कर रही थी।

और पढ़ें ...

TRANSFER BREAKING : SP ने 20 पुलिसकर्मियों का किया तबादला...देखें लिस्ट

 दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कई पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है। जिसका आदेश एसपी जितेंद्र शुक्ला ने जारी किया है, जारी आदेश के अनुसार 7 इंस्पेक्टर, 13 उप निरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है।

और पढ़ें ...

निरीक्षण एवं जांच में चोटिया चिरमिरी मार्ग पाया गया गुणवत्ताहीन : ठेकेदार निलंबित

*गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण और अमानक कार्य पर ठेकेदार निलंबित, लोक निर्माण विभाग ने की कार्रवाई* *निरीक्षण और जांच के बाद चोटिया-चिरमिरी मार्ग का उन्नयन और नवीनीकरण कार्य पाया गया था खराब गुणवत्ता का* *मामले में दो अधिकारियों को किया गया है निलंबित, दो को कारण बताओ नोटिस जारी* रायपुर. 28 फरवरी 2024. लोक निर्माण विभाग ने कोरबा जिले के चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य करने वाले ठेकेदार को निलंबित कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता द्वारा विगत 18 जनवरी को निरीक्षण और जांच में सड़क उन्नयन एवं नवीनीकरण का कार्य अमानक और गुणवत्ताहीन पाया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने 9 फरवरी को ठेकेदार मेसर्स एम.के. गुप्ता एंड कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों में जवाब मांगा था। ठेकेदार द्वारा नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। विभाग ने ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए दो वर्ष के लिए उसका पंजीयन निरस्त कर दिया है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव के निर्देश पर मामले में दो अधिकारियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। वहीं दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता द्वारा चोटिया-चिरमिरी मार्ग के दस कि.मी. लंबाई के उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य (वास्तविक लंबाई 23.30 कि.मी.) के निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल की जांच में डामरीकरण की मोटाई औसतन कम पाई गई। साथ ही किए गए कार्य की डेन्सिटी (घनत्व) भी कम पाई गई। कार्य अमानक स्तर का पाया गया। सड़क के उन्नयन और नवीनीकरण के लिए नियुक्त ठेकेदार मेसर्स एम.के. गुप्ता एण्ड कंपनी, "अ" वर्ग ठेकेदार, कोरबा द्वारा गुणवत्ता के मापदण्डों का पालन किए बिना ही मार्ग का डामरीकरण कर गुणवत्ताविहीन कार्य कराया गया है, जिससे मार्ग में जगह-जगह गड्डा हो गया है। अमानक और गुणवत्ताहीन कार्य के लिए मुख्य अभियंता द्वारा ठेकेदार को कम से कम दो वर्ष के लिए प्रतिबंधित किए जाने की अनुशंसा की गई थी। ठेकेदार द्वारा किया गया कार्य शासन एवं लोक हित के विपरीत होने के कारण प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा ठेकेदार मेसर्स एम.के. गुप्ता एण्ड कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों में जवाब मांगा गया था। परंतु ठेकेदार द्वारा आज पर्यंत जवाब प्रस्तुत नहीं करने के बाद प्रमुख अभियंता द्वारा दो वर्ष के लिए उसका पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की गई है।
और पढ़ें ...

भूसा की आड़ में ट्रक से गांजा की तस्करी...पुलिस ने 72 लाख से ज्यादा के माल के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

पिथौरा। महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 145 किलोग्राम गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 72 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

मुखबिर की सूचना पर सिंघोडा पुलिस आज ओड़िशा की ओर से आने वाली संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान ओड़िशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही एक ट्रक को रोका गया। वाहन में एक व्यक्ति सवार था। पूछताछ करने पर वह गोलमोल जवाब देने लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर ट्रक वाहन के पीछे डाला में भूसा बोरियों के नीचे गांजा रखना और इसे बरगढ़ के पहले ओड़िशा से नागपुर महाराष्ट्र ले जाना बताया।

चालक ने अपना नाम धमेंद्र अहिरवार पिता रमेश अहिरवार मनीनगर मांडवा जिला नागपुर महाराष्ट्र का रहने वाला बताया। ट्रक में कुल 145 किलोग्राम गांजा मिलने पर आरोपी के विरूद्ध थाना सिंघोडा में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्रवाई कर 145 किलोग्राम गांजा और ट्रक को जब्त किया गया।

और पढ़ें ...

CG में आसमान से बरपा कहर : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत

जशपुर। छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं जशपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत हो गई है।

बगीचा में हाईस्कूल चौक में स्थित पेट्रोल पंप के पीछे बरगद के पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े मवेशी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस घटना में 2 बकरी सहित 9 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रदेश के अन्य स्थानों पर अचानक हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी...जवानों ने टिफिन और पाइप बम बरामद कर किया डिफ्यूज

बीजापुर :पुलिस जवानों द्वारा माओवादियों के नापाक मंसुबो को विफल करते हुऐ डीमाईनिंग के दौरान पगडण्डी मार्ग पर लगाये गये टिफिन बम एवं पाईप बम को मौके पर डिफ्यूज किया गया।बीजापुर एसपी ने पुष्टि करते हुए बताया कि चिन्नागेलूर से सीआरपीएफ और एसटीएफ की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली हुई थी। तभी तोयानाला के पास माओवादियों के द्वारा लगाये गये टिफिन बम एवं पाईप बम को बरामद कर डिफ्यूज किया। वहीं क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग जारी है।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : तेज रफ्तार का कहर जारी...चारपहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर 2 की मौत

कोरबा। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। देर शाम हल्की आंधी तूफान के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। कुसमुंडा मुख्य मार्ग के अंधे मोड़ पर अज्ञात चारपहिया वाहन ने बाइक सवार युवकों को ठोकर मारी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। 

हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइक सवार युवकों को विकास नगर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

दोनों युवकों की पहचान सुधीर सोना पिता सिलीप सोना उम्र 30 वर्ष निवासी बांकि मोंगरा और महेश चौहान पिता दीपक चौहान उम्र 27 वर्ष निवासी बांकी मोंगरा के रूप में की गई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 

और पढ़ें ...

बिलासपुर : हर जगह खामियां, सिम्स का हाल बेहाल....डीन एम से भी कर्मचारी को नही कोई सरोकार

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर बिलासपुर - आखिरकार सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) की कमियां खुलकर सामने आने लगी हैं। नई सरकार बनते ही कई वादे और सिम्स की बदहाल व्यवस्था को दुरुस्त करने बाते कही गई। सिम्स डीन ने भी व्यवस्था दुरुस्त करने की लाख कोशिश की लेकिन सिम्स कर्मचारियों को किसी का कोई भय नही न जाने किसके सरंक्षण में वो फूलते फलते है। आज का ताजा मामला सिम्स एम आर आई का है जहाँ मरीज द्वारा एम आर आई करवाने जाने पर टेक्नीशियन अमरू साहू नदारत रहा अपनी ड्यूटी छोड़ अक्सर वो निजी व अन्य कारणों से बाहर ही रहता है। आज जब मामले की जानकारी हमे हुई तो हमने सिम्स एम एस व डीन दोनों को फ़ोन किया तो उच्च अधिकारियों द्वारा तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए टेक्नीशियन अमरू साहू को फ़ोन किया गया लेकिम टेक्नीशियन साहब तो कलेक्टोरेट में किसी मीटिंग में रहने की बात कही जो बात डीन तक को समझ नही आई कि बिना किसी जानकारी के ड्यूटी के दौरान अपना काम छोड़ कौन सी मीटिंग में जनाब है। थोड़ी ओर जानकारी इकट्ठा करने पर हमे यह ज्ञात हुआ कि टेक्नीशियन अमरू साहू कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद पर आशिन है और इसी बात का फायदा उठाकर लगातार अपने कार्य से दूर नेतागिरी करते नजर आते है ओर उच्च अधिकारियों का भी बस जनाब पर इसी कारण वश नही चलता । खैर आज के मसले से एक बात तो साफ है कि सिम्स में व्यव्यस्थाओ की धज्जियां खुलेआम उड़ाई जा रही है और उच्च गद्दी पर बैठा अधिकारी अमुक बन कर तमाशा देखता रहता है। कारण वोटबैंक की राजनीति कह सकते है भाजपा सरकार के बनते ही लोगो को उम्मीद थी कि इस सरकार में कम से कम लोग सुचारू सुदृढ प्रशासन व्यवस्था देखेंगे लेकिन ऐसा होता दिख नही रहा। बरहाल जो भी आज के मसले में जिसमे डीन खुद साक्षी बने है उस पर क्या कार्यवाही करते है या सिर्फ मूकदर्शक बन कर राजनीति के शिकार होते है देखने वाली बात होगी।
और पढ़ें ...

BREAKING : स्कूल में आकाशीय बिजली गिरने से एक छात्र की मौत, चार घायल

सूरजपुर :  छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बारिश हो रही है, वहीं इसी बीच के बिहारपुर इलाके के प्राइमरी स्कूल में आकाशीय बिजली गिरने से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि चार छात्र घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें से एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है, घायलों का इलाज बिहारपुर के सरकारी अस्पताल में जारी है.

दरअसल, खैरा गांव के प्राइमरी स्कूल में आज रूटीन वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चल रहा था, सभी छात्र स्कूल कैंपस में वैक्सीनेशन करवा रहे थे. इसी दौरान एकाएक आकाशीय बिजली गिरने से एक नर्स सहित पांच बच्चे इसकी चपेट में आ गए. जिसमें चौथी क्लास में पढ़ने वाले 9 वर्षीय छात्र लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य छात्र झुलस गए.

वही वैक्सीनेशन कर रही नर्स भी इसकी चपेट में आ गई. नर्स सहित चारों बच्चों का इलाज बिहारपुर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है, जहां दूसरी कक्षा के छात्र सहदेव की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है.

और पढ़ें ...

Chhattisgarh – NMDC के एसपी-3 प्लांट में धंसी चट्टान...दो मजदूरों मौत...कई मजदूर के दबे होने की आशंका...रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में बड़ा हादसा हो गया है, यहाँ के NMDC के एसपी-3 स्क्रीनिंग प्लांट में चट्टान धंसने से पोकलेन समेत 4 से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए हैं। इनमें 2 मजदूरों की मौत हो गई है, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं  2 और मजदूर मलबे में दबे हैं जिनका पुलिस, प्रशासन और NMDC के कर्मचारी रेस्क्यू कर रहे हैं।

बता दें कि जिले के किरंदुल शहर के नजदीक ही NMDC का एसपी-3 नया प्लांट स्थापित किया जा रहा है। यहां चट्टान और मिट्टी काटने के लिए हर दिन सैकड़ों मशीनें और मजदूर काम पर लगे रहते हैं। रोज की तरह आज मंगलवार को भी पोकलेन मशीन की मदद से मिट्टी और चट्टान को काटा जा रहा था। इस दौरान दौरान चट्टान धंस गई। जिससे पूरा मलबा नीचे मौजूद मजदूर और पोकलेन पर आ गिरा।

इस हादसे में 6 मजदूर चट्टान धंसने से दब गए थे। इनमें से 2 लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं 2 घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और 2 मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं।

और पढ़ें ...

टीचर की लव स्टोरी का खौफनाक अंत...जिंदा जल गई महिला, पति फरार, पढ़िए दिल-दहला देने वाली प्रेम कहानी..

जांजगीर-चांपा। जिले में एक और प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो गया है। प्रेम विवाह के 14 माह भी पूरे नहीं हुए थे कि महिला की आग से झुलसकर मौत हो गई। घटना के बाद से पति फरार है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत ग्राम मुलमुला की रहने वाली सावित्री सारथी ने अपने पसंद से हरिश सारथी संग प्रेम विवाह किया था।

दोनों कुसमुंडा के बरपाली गांव में रहते थे। सावित्री एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। शनिवार की रात महिला को बेहद नाजुक स्थिति में हरीश ने अस्पताल पहुंचाया। महिला बुरी तरह आग से झुलस गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सावित्री के परिजनों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। 

और पढ़ें ...

हत्याकांड के मुख्य आरोपी की केंद्रीय जेल में मौत...न्यायिक जांच जारी, जानिए कैसे हुई मौत?

दुर्ग। जिले के भिलाई में पिछले साल होली में हुए खुर्सीपार हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। खुर्सीपार के शुभम राजपूत हत्याकांड के मुख्य आरोपी सेवक राम निषाद की दुर्ग के केंद्रीय जेल में मौत हो गई है। यह वही आरोपी है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ के गैंगस्टर तपन सरकार को फिर से एक बार जेल जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि सेवक राम की मौत हार्टअटैक से हुई है। शव का जज के समक्ष पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। 

सेवक राम निषाद की मौत 21 फरवरी को हुई थी, जिसका खुलासा आज हुआ है। बता दें कि 8 मार्च 2023 को खुर्सीपार में शुभम राजपूत की हत्या के आरोप में सेवक राम निषाद जेल में बंद था। उसे टीबी की शिकायत थी, जिसका उपचार भी जेल अस्पताल में ही चल रहा था। 21 फरवरी की सुबह करीब 8.30 बजे जब वह अपने बैरक के पास घूम रहा था, तभी अचानक उसके सीने में दर्द उठा और वह गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने उसे जेल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

गौरतलब है कि खुर्सीपार भिलाई निवासी शुभम राजपूत की हत्या होली के दिन 8 मार्च 2023 को की गई थी। लेने देन के विवाद में शुभम राजपूत की हत्या कटर से गला रेतकर की गई थी। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी सेवक निषाद का कहना था कि मृतक शुभम राजपूत तपन सरकार के नाम पर वसूली का काम करता था। फिलहाल इस पूरी घटना के बाद जेल प्रशासन पूरी तरह से मौन है। 

और पढ़ें ...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के प्रशिक्षण में हुए शामिल

सीएसआईआर-सीआरआरआई द्वारा सहायक अभियंताओं, अनुविभागीय अधिकारियों और उप अभियंताओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

रोड सेफ्टी ऑडिट और सड़क सुरक्षा से संबंधित विषयों पर दिया जा रहा प्रशिक्षण

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव आज सवेरे लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के प्रशिक्षण में शामिल हुए। रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में सीएसआईआर-सीआरआरआई द्वारा लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंताओं, अनुविभागीय अधिकारियों और उप अभियंताओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। विभागीय अभियंताओं को रोड सेफ्टी ऑडिट और सड़क सुरक्षा से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सड़कें गुणवत्तापूर्ण होने के साथ ही सुरक्षित भी होने चाहिए। सड़कों के निर्माण के दौरान सुरक्षा संबंधी सभी उपायों और प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग के अभियंताओं के लिए यह प्रशिक्षण काफी उपयोगी होगा और वे रोड सेफ्टी ऑडिट तथा सड़क सुरक्षा की बारीकियों एवं व्यावहारिक व्यवस्थाओं को और ज्यादा बेहतर तरीके से जान-समझ पाएंगे। प्रमुख अभियंता श्री के.के. पिपरी और वरिष्ठ विभागीय अधिकारी भी प्रशिक्षण के शुभारंभ सत्र में मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि देश में बढ़ती दुर्घटनाओं और उनमें मरने वालों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए सर्वाेच्च न्यायालय ने रोड कमेटी ऑन रोड सेफ्टी का गठन किया है। सड़क दुर्घटनाओं के अन्य कारणों के साथ सड़क निर्माण में होने वाली त्रुटियां भी महत्वपूर्ण कारण हैं। सर्वाेच्च न्यायालय ने दुघर्टनाओं में कमी लाने के लिए सड़कों के निर्माण व संधारण के लिए जिम्मेदार एजेंसियों को उचित प्रशिक्षण के निर्देश दिए हैं। इसके परिपालन में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंताओं, अनुविभागीय अधिकारियों एवं उप अभियंताओं के लिए सी.आर.आर.आई., नई दिल्ली के माध्यम से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। विभाग के 55 सहायक अभियंताओं/अनुविभागीय अधिकारियों और 95 उप अभियंताओं को इसमें प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षु अभियंताओं को फील्ड विजिट भी कराया जाएगा।

और पढ़ें ...