प्रदेश
ब्रेकिंग : पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़...4 नक्सली ढेर, एक का शव बरामद
बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह जबरदस्त पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में चार नक्सलियों को ढेर करने की खबर सामने आई हैं। हालाँकि अब तक सिर्फ एक ही नक्सली का शव बरामद किया जा सका है। पुलिस की तरफ से इस बारें आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा हैं।
बता दें कि नक्सल उन्मूलन अभियान में बस्तर पुलिस और वहां तैनात अर्धसैनिक बलों को हर दिन बड़ी कामयाबी हाथ लग रही हैं। बौखलायें नक्सली लगातार पुलिस पार्टी को अपना निशान बना रही हैं जिसमें उन्हें खुद नुकसान झेलना पड़ रहा हैं। दो दिन पहले पुलिस को कांकेर में बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी।
जानकारी के अनुसार जिले के जंगला थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया गया कि जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर चार नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं कई नक्सली घायल हुए हैं। अभी भी जंगल में रूक-रूक कर फायरिंग हो रही है जिसके चलते सुरक्षाबलों ने अभी तक सिर्फ एक नक्सली का शव बरामद किया है। फिलहाल जल्द ही पुलिस मुठभेड़ को लेकर स्पष्ट जानकारी देगी।
मुख्यमंत्री से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ के साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की रचना ’दीवार में एक खिड़की रहती थी’ भेंट की। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री साय को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, उपाध्यक्ष श्री संदीप शुक्ला, प्रेस क्लब महासचिव वैभव शिव पाण्डेय, कोषाध्यक्ष रमन हलवाई एवं संयुक्त सचिव द्वय सुश्री तृप्ति सोनी, अरविन्द सोनवानी भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह 2 मार्च को राजिम में, अब तक 150 जोड़ो का किया गया पंजीयन
राजिम। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या के विवाह के लिए 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का संचालन छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के अशोक पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 02 मार्च को राजीव लोचन मंदिर परिसर राजिम में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक 150 जोड़ो का पंजीयन किया गया है। इस योजना से गरीब परिवारों को कन्या के विवाह में होने वाली आर्थिक कठिनाईयों का निवारण, विवाह के अवसर पर होने वाले फिजूलखर्ची को रोकना एवं सादगीपूर्ण विवाहों को बढ़ावा देने, सामूहिक विवाहों के आयोजन के माध्यम से मनोबल/आत्मसम्मान में वृद्धि एवं उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार, सामूहिक विवाहों का प्रोत्साहन तथा विवाहों में दहेज के लेन-देन की रोकथाम करना है। इसके लिए गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार/मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अन्तर्गत कार्डधारी परिवार की 18 वर्ष से अधिक आयु की अधिकतम दो कन्याओं को लाभ दिलाया जाना है।
शिक्षा विभाग ने 14 टीचरों की प्रतिनियुक्ति खत्म कर मूल विभाग में भेजा,आदेश जारी
रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए टीचर को वापस उनके मूल पदों पर लौटने को कहा है। इसे लेकर आज शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी हो गया है। छत्तीसगढ़ राज्य में स्कूली शिक्षा के बदलते परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए तेजी से बदलाव लाने की दृष्टि से स्कूली शिक्षा में सुधार हेतु चॉक (CHALK) परियोजना की शुरुआत की गई थी।
परियोजना के कियान्वयन के लिए विश्व बैंक से संबंधित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ सम्पन्न करने के उद्देश्य से चॉक प्रकोष्ठ में टीचरों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
देखें आदेश –


आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान को अंतिम विदाई देने पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, पार्थिव शरीर को कांधा देकर गृह ग्राम रवाना किया
रायपुर।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बीजापुर जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान राम आशीष यादव को भिलाई पहुँचकर ने नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित कर पार्थिव शरीर को कंधा लगाकर पैतृक ग्राम उत्तरप्रदेश के लिए रवाना किया। उपमुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ सरकार उनके परिजन के साथ है। शहीद राम आशीष यादव ने आदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की है, उनकी शहादत को नमन है।

CG News: दुख की घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार शहीद जवान के परिजन के साथ
CG News: उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जवानों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। यह जो आईईडी विस्फोट होता है इससे क्षेत्र का विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और मूलभूत सुविधाएं प्रभावित होती है। छत्तीसगढ़ राज्य में जब से विष्णुदेव साय की सरकार बनी है, नक्सलियों के विरूद्ध लड़ाई तेज हुई है। माओवाद प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की प्रभावी कार्यवाही और दखल के चलते नक्सलियों के पांव उखड़ने लगे हैं। हमारी सरकार माओवाद प्रभावित क्षेत्र का विकास चाहती है, इसके लिए हमने नियद नेल्लानार योजना लाई है।

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इन ग्रामों में सभी परिवारों को विशेष पिछड़ी जनजाति के समान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास सुविधा, सभी को राशन कार्ड, सभी को मुफ्त चावल, चना-नमक, गुड़ और शक्कर, उज्ज्वला योजना के तहत 4 मुफ्त गैस सिलेंडर, आंगनबाड़ी, सामुदायिक भवन, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक शाला, किसानों को सिंचाई के लिए बोरवेल सहित सिंचाई पम्प, हैंड पंप, सोलर पंप, हर ग्राम में खेल मैदान, मुफ्त बिजली, बैंक सखी, एटीएम, कौशल विकास, वन अधिकार पट्टा, मोबाईल टावर, डीटीएच एवं टीवी, हेलीपैड तथा ब्लाक मुख्यालय तक बस सुविधा जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। सभी ग्रामों को बारहमासी सड़क से जोड़े जाने का भी लक्ष्य रखा गया है।
छत्तीसगढ़ सरकार के वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में छत्तीसगढ़ को विकसित और समृ़द्ध राज्य बनाने के लिए रोड मैप की स्पष्ट रूप रेखा भी दिखती है।
छत्तीसगढ़ सरकार के वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में छत्तीसगढ़ को विकसित और समृ़द्ध राज्य बनाने के लिए रोड मैप की स्पष्ट रूप रेखा भी दिखती है। छत्तीसगढ़ सरकार के बजट में सेवाक्षेत्र को बढ़ावा देने की रणनीति शामिल की गई है। आईटी सेक्टर, हेल्थ डेस्टिनेशन, ईको-टूरिज्म सर्किट, वेडिंग डेस्टिनेशन, बिजनेस टूरिज्म, कान्फ्रेंस डेस्टिनेशन जैसे नये उभरते हुए संभावनाओं वाले क्षेत्रों का लाभ प्रदेश के युवाओं और उद्यमियों को मिलेगा।
बजट में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए खुले मन से राज्य में निवेशकों का स्वागत करने की बात कही गई है, इसके लिए राज्य में रेड टेपिज्म के स्थान पर रेड कारपेट की नीति होगी। उद्योगों की स्थापना के लिए ‘मिनिमम गर्वमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस’ की नीति पर काम होगा। इज ऑफ डूइंग बिजनेस, सिंगल विण्डो प्रणाली, ऑनलाईन परमिशन, मिनिमम परमिशन जैसी नीति लागू होंगी। पब्लिक-प्राइवेट-पॉर्टनरशिप के लिए नीति आयोग और भारतीय प्रबंध संस्थानों के विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ की भौगोलिक विशेषताओं के अनुरूप आर्थिक विकास के लिए विकेन्द्रीकृत नीति पर काम होगा, इसके लिए विकेन्द्रीकृत विकास पॉकेट की स्थापना की जाएगी। रायपुर, भिलाई सहित आसपास के क्षेत्रों को स्टेट कैपिटल के रूप में विकसित करने की योजना भी तैयार की जाएगी। इन क्षेत्रों में विश्व स्तरीय आईटी सेक्टर, वेडिंग डेस्टिनेशन, हेल्थ डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। नवा रायपुर, अटल नगर में ‘लाईवलीहुड सेंटर ऑल एक्सीलेंस’ एवं दुर्ग जिले में ‘सेंटर ऑॅफ एंटरप्रेन्योरशिप’ स्थापित किया जाएगा। स्टार्ट-अप को प्रोत्साहित करने के लिए इन्यूबेशन सेंटर की स्थापना तथा बी.पी.ओ. एवं के.पी.ओ. को आकर्षित करने के लिए आई.टी. पार्क की स्थापना की जाएगी।
छत्तीसगढ़ राज्य के बजट में रायपुर, नवा रायपुर अटल नगर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, अंबिकापुर, जगदलपुर, कोरबा एवं रायगढ़ जैसे प्रमुख नगरों को ग्रोथ इंजन के रूप में विकसित करने की बात कही गई है। कोरबा, जांजगीर, रायगढ़, उरला, सिलतरा जैसे क्षेत्रों में वहां की आवश्यकता के अनुरूप औद्योगिकरण की नीति बनायी जाएगी। मैदानी कृषि प्रधान जिलों में कृषि आधारित विकास को बढ़ावा दिया जाएगा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए विशेष फोकस किया जाएगा।
बस्तर-सरगुजा क्षेत्र में आर्थिक विकास की दृष्टि सें एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए सार्थक पहल की जाएगी। इन क्षेत्रों को इको-टूरिज्म एवं नैचरोपैथी डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य के पांच शक्तिपीठों को धार्मिक, पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। बस्तर क्षेत्र में लघु वनोपज प्रसंस्करण हेतु उद्योगों की स्थापना की जाएगी। सरगुजा क्षेत्र में उद्यानिकी एवं मछली पालन की संभावनाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस प्रकार समन्वित प्रयास करते हुए इन क्षेत्रों की आर्थिक संभावनाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनेक अवसरों पर कहा है कि हमने अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है। हमारा लक्ष्य विकसित छत्तीसगढ़ बनाना है। हम विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने के लिए बजट में तैयार किए गए रोडमैप के अनुरूप कार्य करेंगे। राज्य की अर्थव्यवस्था को तेजी से विकसित करने और उच्च विकास दर हासिल करने के लिए बजट में अनेक प्रावधान किये गये हैं, इस वर्ष राज्य के बजट में पूंजीगत व्यय में वृद्धि की गयी है।
आयुष्मान कार्ड से गयाराम के घुटने का हुआ सफल ऑपरेशन
आयुष्मान कार्ड से गंभीर मरीजों को इलाज करवाने में बड़ी सहायता मिल रही है। बेमेतरा जिले के 71 वर्षीय गयाराम साहू का घुटने का सफल आपरेशन हुआ है। उन्होंने बताया कि लम्बे समय से घुटने की दर्द की समस्या से पीड़ित थे। आपरेशन के बाद पीड़ा से निजात मिल गई है। उन्होंने बताया कि पहले कई चिकित्सकों से इलाज करवाए इसके अलावा आयुर्वेद की दवा ली। पर पीड़ा कम होने का नाम नहीं ले रही थी। निजी अस्पताल में 2 से 4 लाख रुपये का खर्च बता रहे थे। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उक्त राशि वहन करने की स्थिति में नहीं थे।
श्री गया राम साहू ने बताया कि ज़िला अस्पताल बेमेतरा में डॉक्टरों ने बीमारी के बारे में जानकारी दी और चिकित्सा परीक्षण करने के उपरांत 22 फ़रवरी 2024 को डॉक्टरों की टीम ने घुटने का प्रत्यारोपण किया गया। ऑपरेशन के बाद वाकर के सहारे चहल-कदमी करायी गयी। श्री सियाराम ठीक है। प्रतिदिन व्यायाम और नियमित दवाई लेने की सलाह दी गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत निःशुल्क सफल ऑपरेशन आर्थो सर्जन डॉ. शिल्प वर्मा ने किया। आयुष्मान कार्ड के तहत आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को 5 लाख रूपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है।
जिला बिलासपुर के सगस्त ग्रामीण थाना/चौकी द्वारा विशेष अभियान बलाकर क्षेत्र के गुण्डा व निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गयी
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
• गुण्डा व निगरानी बदमाशों को अवैध कार्यों में संलिप्त न होने सख्त हिदायत दी गयी।
• थाना/चौकी में गुण्डा व निगरानी बदमाश फाईलों को अपडेट किया गया।
दिनाक 24.02.2024 को पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति अर्चना भों के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर के ग्रामीण थाना/चौकी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर गुण्डा / निगरानी बदमाशों को थाना तलब किया गया। गुण्डा / निगरानी बदमाशों की हिस्ट्रीशीट को अपडेट किया गया। व गुण्डा निगरानी बदमाशों को किसी भी प्रकार के अवैध कार्य में संलिप्त नहीं रहने, अच्छे से जीवन यापन करने किसी प्रकार का अपराधिक कार्य में सलग्न नहीं होने के सबंध में समझाईस देकर रवाना किया गया। दिनांक 24.02.2024 को थाना तलब कर जाँच किये गये गुण्डा/निगरानी बदमाशों की जानकारी थाना /चौकी वार निम्नानुसार है-
थाना हिरी निगरानी 01 गुण्डा 06
बिल्हा निगरानी 02 गुण्डा 04
रतनपुर निगरानी 02 गुण्डा 08
कोटा निगरानी 0 गुण्डा 07
पचपेड़ी निगरानी 02 गुण्डा 08
सीपत निगरानी 04 गुण्डा 07
मस्तुरी निगरानी 02 गुण्डा 03
तखतपुर निगरानी 01 गुण्डा 04
चौकी बेलगहना निगरानी 01 गुण्डा 07
चौकी जूनापारा 0
कुल निगरानी 15 गुण्डा 54
ब्रेकिंग - सहायक आयुक्त के सरकारी बंगले पर ACB की दबिश...खंगाले जा रहे दस्तावेज
कोरबा. आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त सौरभ बक्शी के घर पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने दबिश दी है. दो वाहन में 9 सदस्य तड़के सुबह सहायक आयुक्त के सरकारी घर पर पहुंचे. टीम घर के अंदर तमाम दस्तावेज खंगाल रही है. घर के बाहर पुलिस के जवान को तैनात किया गया है. सिविल लाइन थाना और कोतवाली थाना पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया है.
CG Crime : बंद कमरे में मिली मां-बेटी की सड़ी-गली लाश...पढ़िए पूरी खबर
कवर्धा। जिले के कोतवाली थाना थाना क्षेत्र स्थित एसपी ऑफिस के सामने एक मकान में रविवार को मां और बेटी की खून से लथपथ सड़ी-गली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और रायपुर से फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
बता दें कि मृतकों में बेटी का नाम वसुंधरा वैष्णव बताया जा रहा है। मकान के दो रूम में अलग-अलग मां-बेटी की लाश मिली है। पड़ोसियों ने घर से बदबू आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो घर के गेट में ताला लगा था। इसके बाद रायपुर से फॉरेंसिक की टीम भी वहां पहुंची और ताला तोड़कर मां-बेटी का शव बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि एसपी कार्यालय से 100 मीटर की दूरी पर दोनों के शव सड़े-गले अवस्था में बरामद किए गए हैं। मां और बेटी की हत्या आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि कान में बाहर से ताला लगा हुआ था। लाश तीन से चार दिन पुरानी होने की बात कही जा रही है। मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी।
पड़ोसियों के पूछताछ में पता चला कि मकान में पार्वती वैष्णव और उसकी तलाकशुदा बेटी वसुंधरा वैष्णव रहती थी, जिन्हें आखिरी बार गुरुवार को देखा गया था। उसके बाद से मकान में ताला लगा हुआ है। कवर्धा पुलिस ने रायपुर फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में मकान का ताला तोड़कर दाखिल हुई। पहले कमरे में बेटी की लाश और अंदर के कमरे में मां की लाश पड़ी हुई थी। लाश से बदबू ना आए इसलिए लाश के पर फिनाइल गोली डाला गया था। शवों को सोमवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।
जवान की हत्या में शामिल तीनों नक्सलियों को संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार
नक्सलियों के कब्जे से दो चाकू एवं एक कुल्हाड़ी बरामद
बीजापुर।18 फरवरी को जांगला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेंचाराम के दरभा छसबल कंपनी 4/ई में पदस्थ कंपनी कमांडर तिजाऊ राम भुआर्य की शहादत की घटना में शामिल तीन नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। जवान की हत्या में शामिल तीनों नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर आज डीआरजी कुटरू, छसबल 4/ई कैम्प दरभा एवं जंगल थाना के केरिपु जंगला 80/ई की संयुक्त टीम बेन्चराम, जयगुर की ओर रवाना हुई। नक्सली. इस दौरान जवान की हत्या में शामिल तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आयतु कलमू (अध्यक्ष बेंचराम) जनताना सरकार) पिता लखमू कलमू, बेन्चराम निवासी, रमलू मिच्चा (पिंडुमपाल जनताना सरकार के अध्यक्ष), पिता बुदरू मिच्चा, पिंडमपाल पटेलपारा निवासी और सुक्कू कुड़ियाम (पिंडुमपाल जनताना सरकार के उपाध्यक्ष), पिता मासा कुड़ियाम, पिंडुमपाल के निवासी , गिरफ्तार कर लिया गया है।
ज्ञापन के आधार पर गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से दो चाकू एवं एक कुल्हाड़ी गवाहों के समक्ष बरामद कर बरामद की गई। गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ जांगला थाने में कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
*फिर से 35ट्रेनों को रद्द किया जाना छत्तीसगढ़ की जनता पर अत्याचार - कांग्रेस
अमृत परियोजना
BREAKING : कोयलीबेड़ा इलाके में सुरक्षा बल के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़...3 माओवादियों के शव और हथियार बरामद
छत्तीसगढ़। कांकेर में सुरक्षा बल के जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. अंतागढ़ के हूरतराई के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ स्थल से 3 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस पार्टी सुरक्षित है.बता दें कि छत्तीसगढ़ के उग्रवाद प्रभावित कांकेर जिले में हुई मुठभेड़ में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की संयुक्त टीम ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है. टीम ने दो हथियार बरामद किये हैं, अभी तक नक्सलियों की पहचान नहीं हो पायी है
यात्रीगण कृपया ध्यान दें : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 34 ट्रेन रद्द...फटाफट चेक करें पूरी लिस्ट
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है. अगर आप भोपाल, इंदौर, रीवा या फिर अजमेर तक का सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक बार फिर 34 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, बिलासपुर मंडल के अनूपपुर-न्यू कटनी जंक्शन सेक्शन के शहडोल स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी हेतु प्री-एनआई व एनआई का कार्य किया जायेगा. इस कार्य के चलते 34 ट्रेनें केंसिल रहेंगी
1) दिनांक 27 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
2) दिनांक 28 फरवरी 2024 से 11 मार्च 2024 तक इंदौर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18233 इंदौर- बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
3) दिनांक 26 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
4) दिनांक 28 फरवरी 2024 से 12 मार्च 2024 तक भोपाल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18235 भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
5) दिनांक 28 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11265 जबलपुर- अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
6) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 11 मार्च 2024 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11266 अम्बिकापुर- जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
7) दिनांक 27 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
8) दिनांक 28 फरवरी 2024 से 11 मार्च 2024 तक रींवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
9) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक अम्बिकापुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18756 अम्बिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
10) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18755 शहडोल-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
11) दिनांक 28 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक नागपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
12) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 11 मार्च 2024 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
13) दिनांक 28 फरवरी, 01, 04, 06 व 08 मार्च 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
14) दिनांक 29 फरवरी, 02, 05, 07 व 09 मार्च 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
15) दिनांक 29 फरवरी 04 व 07 मार्च 2024 को लखनऊ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
16) दिनांक 01, 05 व 08 मार्च 2024 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12536 रायपुर- लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
17) दिनांक 03 व 10 मार्च 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
18) दिनांक 04 व 11 मार्च 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18214 अजमेर- दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
19) दिनांक 02 व 09 मार्च 2024 को उदयपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
20) दिनांक 03 व 10 मार्च 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20972 शालीमार- उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी .
21) दिनांक 28 फरवरी व 06 मार्च 2024 को रानी कमलापति से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
22) दिनांक 29 फरवरी व 07 मार्च 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
23) दिनांक 28 फरवरी व 06 मार्च 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20828 सांतरागाछी – जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
24) दिनांक 29 फरवरी व 07 मार्च 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 जबलपुर- सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
25) दिनांक 02 व 09 मार्च 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
26) दिनांक 05 व 12 मार्च 2024 को भुज से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22829 भुज -शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
27) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
28) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक चँदिया रोड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08270 चंदिया रोड – चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
29) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08740 बिलासपुर – शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
30) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक शहडोल से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08739 शहडोल – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
31) दिनांक 28 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक कटनी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 06617 कटनी-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
32) दिनांक 29 फरवरी 2024 से 11 मार्च 2024 तक चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 06618 चिरमिरी-कटनी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
33) दिनांक 29 फरवरी, 02, 05, 07 व 09 मार्च 2024 को चिरमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 05755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
34) दिनांक 29 फरवरी, 02, 05, 07 व 09 मार्च 2024 को अनूपपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 05756 अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी.
नियमितीकरण आवेदन निरस्त कर मकान मालिक को नोटिस ...जेल की दीवार से 2 मीटर नीचे तक मकान तोड़ने के निर्देश
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
बिलासपुर,24फरवरी/ केन्द्रीय जेल बिलासपुर के खण्ड सी बाहरी दीवार के पीछे रोटरी क्लब मार्ग राजेन्द्र नगर बिलासपुर में लगभग 15 मीटर पर पांच मंजिला भवन का निर्माण भवन मालिक सैय्यद रज्जाक द्वारा बिना अनुमति के कर लिया गया था। उक्त निर्मित मकान अधिक ऊँचा होने के कारण जेल की सुरक्षा और गोपनीयता पर बाधा उत्पन्न हो रही थी। जिस हेतु केन्द्रीय जेल अधीक्षक ने जेल की गोपनीयता व सुरक्षा की हवाला देते हुए आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर को पत्र प्रेषित किया गया था।
गौरतलब है कि भवन मालिक सैय्यद रज्जाक द्वारा उक्त भवन को बिना भवन अनुज्ञा के निर्मित किया गया था तथा उक्त भवन के नियमितिकरण हेतु नगर पालिक निगम बिलासपुर को आवेदन दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने तत्काल संज्ञान में लिया। उन्होंने भवन शाखा से जानकारी प्राप्त कर संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश बिलासपुर को जेल अधीक्षक से प्राप्त पत्र के साथ संलग्न कर पत्र प्रेषित किया गया।
नगर निगम आयुक्त द्वारा भेजे पत्र पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए भवन मालिक सैय्यद रज्जाक के नियमितिकरण आवेदन को छ.ग. अनधिकृत विकास के नियमितिकरण के बारे में 21 फरवरी को नियमितिकरण समिति में लिये गये निर्णय अनुसार आवेदन में अन्तर्विष्ट जानकारी छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण अधिनियम, 2002, संशोधन 2022 की धारा 7 के उपबंधों के अधीन नियमितिकरण की शर्तो के अनुसार नही है। एवं छ.ग. भूमि विकास नियम 1984 के नियम 62 के अनुसार भवन निर्मित नही होने तथा निर्मित भवन लोक हित में नही होने से तथा जेल की सुरक्षा में बाधा उत्पन्न करने की संभावना के कारण नियमितिकरण समिति द्वारा भवन मालिक सैय्यद रज्जाक के नियमितिकरण आवेदन को नामंजूर कर दिया गया। आवेदक भवन मालिक सैय्यद रज्जाक को इसकी सूचना दे दी गई है।
नियमितिकरण समिति द्वारा भवन मालिक सैय्यद रज्जाक का नियमितिकरण आवेदन नामंजूर किये जाने पर नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा भवन मालिक सैय्यद रज्जाक को नोटिस देकर 3 दिवस के भीतर केन्द्रीय जेल के चारदीवारी से 02 मीटर नीचे तक स्वयं हटाने हेतु नोटिस जारी किया गया है तथा समयावधि में भवन निर्धारित ऊँचाई तक नही हटाने पर नगर पालिक निगम बिलासपुर के प्रावधानों के तहत् कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
