सियासत

जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद का करेंगे खात्मा - केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह

जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद का करेंगे खात्मा - केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह

शहीदों के परिजनों की समस्या सुनने की पहल सराहनीय

शहीदों के बलिदान को चिर स्थाई बनाने उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी-मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर 16 दिसंबर 2024/केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज अमर वाटिका में नक्सली हमले में शहीद जवानों और नक्सली हिंसा से पीड़ित नागरिकों के परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने परिजनों से चर्चा करते हुए कहा कि एक लम्बी और वेदनापूर्ण लड़ाई में आपने अपने परिजनों  को खोया है, इस दर्द को कम नहीं किया जा सकता है। केंद्र और राज्य सरकार आपके साथ है। शहीदों के त्याग और बलिदान को चिर स्थाई बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार उनकी पुण्य स्मृतियों को सहेजने का काम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि आप सभी ने जैसे अपने परिजनों को खोया है, वैसे किसी और को खोना न पड़े। मैं नक्सली हमलों में शहीद हुए जवानों और जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मां दंतेश्वरी की धरती से नक्सलवाद को पूर्णतः समाप्त कर देंगे।  

केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने कहा कि भारत सरकार की सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस के जवान मजबूती के साथ नक्सल मोर्चे पर काम कर रहे हैं। पिछले एक साल की सटीक रणनीति से नक्सलवाद का दायरा सिमटा है और ढेर सारे विकास के कार्यों को गति देने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान को केंद्र सरकार का पूरा समर्थन और सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नक्सल उन्मूलन के लिये सरकार तीनों मोर्चाे पर काम कर रही है। माओवादी उग्रवाद का रास्ता छोड़कर आत्म सर्मपण करने वालों का स्वागत किया जा रहा है। नक्सल अभियान के दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया जा रहा है और जो दूसरे की जान लेने पर आमादा हैं, उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जा रहा है। 

केंद्रीय मंत्री श्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शहीदों के परिजनों की समस्या सुनने के लिए पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में सप्ताह में एक दिन नियत किया गया है। उन्होंने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आईजी कार्यालय में कलेक्टर भी मौजूद रहें और इस मुहिम का हिस्सा बने। केंद्रीय मंत्री श्री शाह ने कहा कि अपनों को खोने का दर्द कोई कम नहीं कर सकता किंतु हम कुछ ऐसी व्यवस्था बनाएंगे, जिससे आपकी पीड़ा को कम किया जा सके।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि आपके परिजनों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार साथ मिलकर आपके हितों का ध्यान रखेगी। आप सभी के लिए जो बेहतर होगा वह कार्य करने के लिए हम सभी दृढ़संकल्पित हैं। उन्होंने परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और शहीदों को नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि हर बार जब हमारे जवानों को नक्सल मोर्चे पर सफलता मिली है केंद्रीय गृह मंत्री जी ने उनकी हिम्मत बढ़ाई है और उनकी पीठ हमेशा थपथपाई है। आज भी वे आपकी हौसला अफजाई के लिए आये हैं और आपके साहस और संकल्प के लिए आपके अभिनंदन के लिए आये हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शहीद जवानों की स्मृतियों को सहेजने केे लिए उनके गांवों में प्रतिमा की स्थापना करेगी।

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में शांति व उन्नति के लिए शहीद हुए जवानों और नक्सली हिंसा में पीड़ित परिवार के परिजनों से हम लोग मिलना चाह रहे थे। आप सभी हमारे परिवार का हिस्सा हैं और अपनों को खोने का यह दुःख हम सभी को समान पीड़ा दे रहा है। 

इस अवसर पर शहीद जवानों के परिजन और नक्सली हिंसा से पीड़ित नागरिकों के परिजन उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

विजिटर बुक में केंद्रीय मंत्री ने लिखा-सुरक्षा बलों की शहादत के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा

मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों की शहादत को किया नमन

रायपुर 16 दिसंबर 2024/केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज जगदलपुर स्थित अमर शहीद वाटिका पहुंचकर अमर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अमर जवान स्तम्भ में पुष्प चक्र अर्पित कर नक्सल अभियान के दौरान शहीद जवानों की शहादत को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा उपस्थित थे।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने एक पेड़ शहीदों के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया। उन्होंने परिसर में पीपल का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी परिसर में शहीदों की स्मृति में रुद्राक्ष का पौधा लगाया।

  केंद्रीय गृह मंत्री ने विजिटर बुक में व्यक्त किए अपने विचार

    केंद्रीय गृह मंत्री मित शाह ने आज अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के उपरांत विजिटर बुक में अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने लिखा कि सुरक्षाबलों के जवानों की शहादत के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

और पढ़ें ...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को विधायक मिश्रा ने दिया अनूठा गिफ्ट जिसे देखकर शाह खूब प्रसन्न हुए

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को विधायक पुरंदर मिश्रा ने दिया अनूठा गिफ्ट, बोले आप सशक्त राष्ट्र के शिल्पकार तो शाह मुस्कुरा दिए, तस्वीर देखकर मंत्री, विधायक रह गए दंग


रायपुर उत्तर क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक खूबसूरत कोलाज भेंट किया जिसे देखकर शाह खूब प्रसन्न हुए लेकिन पुरंदर के साथ खड़े नेता भौंचक्क रह गए। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि अचानक पुरंदर यह गिफ्ट भेंट कर देंगे।

 

रायपुर। कल केंद्रीय कृषि अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए थे। माना विमान तल पहुंचे तो सारे मंत्री, विधायक, मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उन्हें विदाई देने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे तथा शाह का स्वागत करने के लिए एयरपट्टी पर खड़े थे। जब पुरंदर मिश्रा के स्वागत करने की बारी आई तो उन्होंने अमित शाह को खूबसूरत प्रतिकृति स्कल्पचर भेंट किया। इस देखकर शाह प्रसन्नचित हो गए।


दरअसल पुरंदर मिश्रा ने यह चित्र विशेष तौर पर शाह के लिए बनवाया था। चित्र में अमित शाह और सरदार पटेल को एक साथ दर्शाया गया है। मिश्रा ने लिखा : सशक्त राष्ट्र के शिल्पकार. सरदार पटेल अपने दौर के लौह पुरुष थे जबकि शाह आज के दौर के लोहपुरुष हैं दोनों नेता गुजरात से आते हैं। अमित शाह की रणनीति का कमाल है कि आज बस्तर से नक्सलवाद अंतिम सांसें ले रहा है। सरदार पटेल ने भी कश्मीर को बचाने के लिए बेहद सफल प्रयास लिए थे।


बहरहाल विधायक पुरंदर मिश्रा ने अचानक अमित शाह को यह तस्वीर भेंटकर सभी नेताओं को आश्चर्यचकित कर दिया। सीएम विष्णु देव साय ने भी उनकी तारीफ की। सबसे ज्यादा प्रभावित मंत्री ओ पी चौधरी हुए। उन्होंने श्री मिश्रा के चित्र की तारीफ की तो मिश्रा ने चौधरी को बताया कि जब रायगढ़ दौरे पर उन्होंने चौधरी को धान का कटोरा और उसके साथ भारत माता का चित्र भेंट किया था, इसे सुनकर चौधरी हंस पड़े।

और पढ़ें ...

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 8 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद

सुकमा. सुरक्षा बल के जवानों को नक्सलियों के खिलाफ आज एक और बड़ी सफलता मिली है. जगरगुण्डा पुलिस एवं 201 कोबरा, 150 वाहिनी सीआरपीरएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जगरगुण्डा क्षेत्र से 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. सभी नक्सली थाना जगरगुण्डा और चिंतलनार क्षेत्र के रहने वाले हैं. नक्सलियों के पास से विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है.

वहीं बीजापुर में अन्य कार्रवाई में फोर्स ने तर्रेम थाने से एक नक्सली को अरेस्ट किया है. नक्सली रवि ऊर्फ संतोष जन मिलिशिया सदस्य है. तर्रेम थाने में नक्सली रवि के विरुद्ध चार मामले दर्ज हैं. नक्सली रवि ने पूर्व सरपंच सुखराम अवलम की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था.

और पढ़ें ...

Petrol Diesel Price: 15 दिसंबर 2024 को सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें अपने शहर में ईंधन के ताजा रेट

Petrol Diesel Price: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं. 15 दिसंबर 2024 को भी तेल कंपनियों ने नए रेट जारी किए हैं. अगर आप आज अपने वाहन में ईंधन भरवाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले अपने शहर की कीमत चेक करना न भूलें.

देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
चेन्नई 100.85 92.44
कोलकाता 103.94 90.76
नोएडा 94.66 87.76
लखनऊ 94.65 87.76
बेंगलुरु 102.86 88.94
हैदराबाद 107.41 95.65
जयपुर 104.88 90.36
तिरुवनंतपुरम 107.62 96.43
भुवनेश्वर 101.06 92.91

कीमतों में अंतर क्यों होता है?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग अलग कारकों पर निर्भर करती हैं:

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें: कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने या घटने से भारतीय बाजार में भी पेट्रोल और डीजल के दाम प्रभावित होते हैं.
  • डॉलर-रुपये का विनिमय दर: डॉलर और रुपये की दर में बदलाव भी ईंधन की कीमतों को प्रभावित करता है.
  • केंद्र और राज्य सरकारों का टैक्स: केंद्र और राज्य सरकारें ईंधन पर अलग-अलग टैक्स लगाती हैं, जिससे राज्यों में कीमतों में अंतर होता है.
  • ट्रांसपोर्टेशन लागत और स्थानीय वैट: परिवहन लागत और स्थानीय वैट भी हर शहर में कीमतों को अलग बनाते हैं.

अपने शहर की कीमत कैसे जानें?

अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का ताजा रेट जानना चाहते हैं, तो SMS या ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं:

  1. IOC ग्राहक: RSP<स्पेस>सिटी कोड लिखकर 9224992249 पर भेजें.
  2. BPCL ग्राहक: RSP<स्पेस>सिटी कोड लिखकर 9223112222 पर भेजें.
  3. HPCL ग्राहक: HPPRICE<स्पेस>सिटी कोड लिखकर 9222201122 पर भेजें.
    इसके अलावा, तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी कीमतों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

कैसे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट?

ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के भाव, डॉलर-रुपये की दर, और केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए टैक्स पर आधारित होती हैं। हर राज्य में इन कारकों के अलग-अलग होने के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतें भिन्न हो सकती हैं।

अपने शहर का रेट जानना क्यों जरूरी है?

पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर शहर में अलग-अलग होती हैं. ऐसे में अपने शहर का रेट चेक करके आप बेहतर योजना बना सकते हैं और जरूरत के अनुसार ईंधन भरवा सकते हैं.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 15 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 15 दिसंबर 2024

विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी
मार्गशीर्ष - पूर्णिमान्त
मार्गशीर्ष - अमान्त

तिथि
पूर्णिमा - 02:31 पी एम तक

नक्षत्र  
मृगशिरा - 02:20 ए एम, दिसम्बर 16 तक

योग
शुभ - 02:04 ए एम, दिसम्बर 16 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 07:03 ए एम
सूर्यास्त - 06:03 पी एम
चन्द्रोदय - 04:04 पी एम
चन्द्रास्त - 05:49 ए एम, दिसम्बर 14

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:11 पी एम से 12:55 पी एम
अमृत काल - 03:36 ए एम, दिसम्बर 14 से 05:04 ए एम, दिसम्बर 14

बह्म मुहूर्त -05:19 ए एम से 06:11 ए एम

अशुभ काल
राहूकाल- 11:10 ए एम से 12:33 पी एम
यम गण्ड - 03:18 पी एम से 04:40 पी एम
गुलिक - 08:25 ए एम से 09:48 ए एम
दुर्मुहूर्त - 09:15 ए एम से 09:59 ए एम
वर्ज्य -06:49 पी एम से 08:17 पी एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 15 December 2024 : इन राशियों का खुलेगा भाग्य, मां लक्ष्मी की बरेसगी कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

15 December 2024 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रविवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 4 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 20 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान दान व्रत आदि की पूर्णिमा है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव रहेगा। दूसरों की मदद आदि के कार्य में रुचि बढ़ेगी। अगर आपने किसी से रुपए उधार लिए हैं तो आप जल्द उसे चुकता कर देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख संतोष में वृद्धि होगी। अगर आपकी खुद की शॉप है तो आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 1

वृष राशि: 

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। कारोबार में थोड़ा सोच समझकर आगे बढ़ना आज उचित रहेगा। ठाने हुए कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के लोगो को जरूरत से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा के आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आज आपका व्यापार आगे बढ़ता ही रहेगा। आपको नई योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपके आय-व्यय में समानता बनी रहेगी। अगर अपने लोन के लिए अप्लाई किया है, तो उसकी स्वीकृति मिलेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि: 

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज कोई खुशखबरी मिलेगी जिससे आप पूरा दिन उत्साहित रहेंगे l ऑफिस में दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं l दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आपके विचारों में उग्रता आएगी। हार्डवेयर के करोबारियों का दिन लाभदायक साबित होगा। लवमेट से आपको सरप्राइज मिलेगा, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्टूडेंट अपने पहले के पेंडिंग काम को सहपाठी की सहायता से पूरा कर लेंगे,और पढ़ने में मन लगाएंगे l कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने की योजना आज सफल होगी। भगवान की भक्ति में मन लगाये जिससे घर में सुख शांति बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 9

कर्क राशि: 

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को अपनी मंजिल तक पहुँचने में सफलता मिलेगी। आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े है आज आपको सम्मानित किया जाएगा। आंख की समस्या से परेशान लोग अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। कपड़ा व्यापारियों के काम में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लवमेट आज अपनी गलतफहमियां दूर करेंगे और अपने रिश्तों को मजबूती देंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

सिंह राशि: 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार का मौका मिलेगा। आपको सभी रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्र पढ़ाई में रुचि लेंगे अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझेंगे। नए बिजनेस की शुरुआत आपके लिए फलदायी होगी। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। बाहर का ऑयली खान-पान आपके स्वास्थ को कमजोर कर सकता है। कार्य क्षेत्र में दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। दांपत्य रिश्ते को बहुत कोमलता से संवारे। परिवार में सदस्यों से मेल बना कर रखें।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 7

कन्या राशि: 

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप टेक्निकल कोर्स कर रहे हैं तो आपको अच्छी जॉब मिल सकती है। आज कार्यकुशलता के दम पर आप वह उपलब्धि हासिल कर लेंगे जिसकी कभी आपने तमन्ना की थी इससे आपको ख़ुशी होगी । आज आप अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। ऑफिस के काम में आज व्यस्त रहेंगे, कोशिश करके घरवालों को भी समय दें। किसी मित्र से उसका काम पूरा करने का वादा किया है, आप उसे पूरा करेंगे। किसी यात्रा का विचार आपको मन ही मन विचलित कर सकता है।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

तुला राशि: 

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवारजन की राय अवश्य लें। किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य चेतन्न रहेगा, आपके अन्दर एनर्जी भरपूर रहेगी। सरकारी जॉब वाले लोगों के प्रमोशन से जुडी अच्छी खबर जल्द मिलेगी। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। उनसे अपने मन की बात आज शेयर कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि: 

आज आपका दिन शानदार रहेगा। काम पर निकलते समय अचानक किसी फ्रेंड की काल आएगी, उनसे आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। अपने जीवन को बेहतर ढंग से जीने का प्रयास करेंगे। काफी समय पहले कोई देखी गई प्रॉपर्टी लेने के लिए फाइनल फैसला करेंगे, घर वालों से विचार विमर्श कर लें। आपकी समस्त गतिविधियाँ आज पूरी होंगी। आज आपका आत्मबल बढ़ेगा। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से राहत मिलेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

धनु राशि: 

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज का दिन आपके रिश्ते में मिठास घोलेगा। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा काम आज पूरा हो जाएगा। आज आप पूरी तरह स्वस्थ रहेंगे। आज फ़ास्ट फ़ूड को अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के राजनीतिज्ञ कोई समारोह करने की योजना बना सकते हैं, समाज हित में काम करेंगे। पुत्र पक्ष से आपको सुख मिलेगा। शिक्षक छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि: 

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज बुजुर्गों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दोस्तों के साथ आज रेस्टोरेंट जाएंगे, जहां मस्ती का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर मूड अपसेट हो सकता है, जहां तक होसके नार्मल रहे। आज सिर्फ सुनी सुनाई और आलोचनात्मक बातों पर ध्यान ना दें और अपनी भावनाओं व क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज साझेदारी से बिजनेस में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें। आज आप फिट रहेंगे, कुल मिलाकर दिन अच्छा जाएगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 6

कुंभ राशि: 

आज आपका दिन नॉर्मल रहने वाला है। आज आपके किसी काम की तारीफ होगी। कॉम्पटीशन की तैयारी में आपको सफलता मिलेगी। अपने अभ्यास को जारी रखें। इस राशि की जो महिलाएं अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। कठिन कार्यों में भी आप हार नहीं मानेंगे, आप तरक्की के बहुत नजदीक है। मसाले युक्त खाना आप अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां खत्म होंगी।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 9

मीन राशि: 

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज भाई बहनों के साथ खूब मनोरंजन करेंगे। आस-पड़ोस के लोगों से मधुरता बनाये रखें। प्रोफेसर्स के लिए दिन लाभदायक रहेगा। बिजनेसमैन आज कोई डील साइन करेंगे जो तरक्की के साथ लाभदायक साबित होगी। आज करीबी रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकते हैं, उनकी संभव मदद जरूर करेंगे। माता-पिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 3
और पढ़ें ...

RBI ने किसानों को दी बड़ी खुशखबरी, बढ़ाई कृषि ऋण की सीमा, अब बिना गिरवी के अन्नदाताओं को मिलेगा इतने रुपए का लोन

 नई दिल्ली :-  भारतीय रिजर्व बैंक ने बिना जमानत के कृषि ऋण की सीमा को 1 लाख 60 हजार रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यह कदम किसानों को बिना किसी संपत्ति के जमानत के अधिक ऋण प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा, जिससे उनकी वित्तीय स्थिति मजबूत हो सकेगी। यह निर्णय अगले वर्ष 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होगा। इसके जरिए सरकार की कोशिश छोटे और सीमांत किसानों को लाभ पहुंचाना है।

कोलैटरल फ्री कृषि लोन के लिए पहले यह लिमिट 1.60 लाख रुपये थी, जिसे 2019 में तय किया गया था. इससे पहले यह लिमिट 2010 में एक लाख रुपये थी. आरबीआई ने जारी बयान में कहा कि तब से लेकर अब तक की कुल मुद्रास्फीति और कृषि इनपुट लागत में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, बिना कुछ गिरवी के कृषि लोन की सीमा 1.6 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया है. इससे औपचारिक ऋण प्रणाली में छोटे और सीमांत किसानों का कवरेज बढ़ेगा. इसका सर्कुलर जल्द ही जारी किया जाएगा।

और पढ़ें ...

BREAKING : बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली  : बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी (97) की अचानक एक बार फिर तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें देर रात इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालकृष्ण आडवाणी की पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही है। अपोलो अस्पताल में हेल्थ बुलेटिन जारी कर लालकृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य की जानकारी दी है। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है। डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि बीते चार से पांच महीनों के भीतर लालकृष्ण आडवाणी करीब चौथी बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इससे पहले उन्हें अगस्त के महीने में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लालकृष्ण आडवाणी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसी साल उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते वे राष्ट्रपति भवन के आयोजन में नहीं पहुंच सके। उन्हें आवास पर ही भारत रत्न दिया गया था।

और पढ़ें ...

Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट, जानिए 14 दिसंबर 2024 के ताजे रेट

Gold-Silver Price Today: सोने के दाम में शनिवार को बड़ी गिरावट आई है. पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम में लगातार तेजी का रुझान था, हालांकि अब इस रफ्तार पर लगाम लगी है. 22 कैरेट सोने का भाव अब 73,000 रुपये के नीचे चला गया है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 79,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. इसमें भी कल के मुकाबले 500 रुपये तक की कमी आई है. वहीं, मुंबई, चेन्नई और बिहार में सोने के दाम 72,300 रुपये के आसपास बने हुए हैं. आइए जानते हैं आज के ताजे सोने और चांदी के रेट के बारे में विस्तार से.

आज देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम कुछ इस प्रकार हैं:

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट (₹) 24 कैरेट गोल्ड रेट (₹)
दिल्ली 72,450 79,020
नोएडा 72,450 79,020
गाजियाबाद 72,450 79,020
जयपुर 72,450 79,020
गुड़गांव 72,450 79,020
लखनऊ 72,450 79,020
मुंबई 72,300 78,870
कोलकाता 72,300 78,870
पटना 72,350 78,920
अहमदाबाद 72,350 78,920
भुवनेश्वर 72,300 78,870
बेंगलुरु 72,300 78,870

चांदी के दाम में भी आई गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में भी गिरावट आई है. एक किलोग्राम चांदी का दाम 93,500 रुपये पर पहुंच गया है. कल के मुकाबले चांदी के दाम में 3,000 रुपये की गिरावट आई है, क्योंकि कल चांदी का रेट 96,500 रुपये था.

कैसे पहचाने सोने की शुद्धता

जब आप सोना खरीदते हैं, तो उसकी शुद्धता की पहचान बेहद जरूरी है. सोने की शुद्धता की पहचान के लिए ISO (Indian Standard Organization) द्वारा हॉलमार्क जारी किए जाते हैं. हॉलमार्क सोने की गुणवत्ता की सरकारी गारंटी है, जिसे भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) प्रमाणित करता है. बता दें की 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, जो 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली होती है. इसके अलावा 22 कैरेट सोने में 91% शुद्धता होती है, जबकि बाकी 9% में मिश्रित धातुएं होती हैं जैसे तांबा, चांदी और जिंक. 23 कैरेट सोने की शुद्धता 95.8% होती है. 21 कैरेट और 18 कैरेट सोने की शुद्धता 87.5% और 75% होती है.

इसलिए, जब भी आप सोना खरीदें, तो हॉलमार्क की पहचान करना बेहद जरूरी है. अगर हॉलमार्क न हो, तो आप ठगी का शिकार हो सकते हैं.

सोना और चांदी के ताजे रेट कैसे जानें?

अगर आप घर बैठे सोने और चांदी के ताजे रेट जानना चाहते हैं, तो आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा, ऑनलाइन रेट जानने के लिए आप www.ibja.co या ibjarates.com पर भी देख सकते हैं.

और पढ़ें ...

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के दाम में हुआ बड़ा बदलाव, जानें ईंधन के ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today: भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम हर रोज सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं, और आज, 14 दिसंबर 2024 को भी नई कीमतें जारी की गई हैं. अगर आप आज अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर की ताजा कीमतों की जानकारी जरूर ले लें.

क्यों बदलते हैं पेट्रोल और डीजल के रेट?

पेट्रोल और डीजल के दामों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर-रुपये के एक्सचेंज रेट, और केंद्र व राज्य सरकारों के लगाए गए टैक्स के कारण बदलाव आते हैं. इसके अलावा, ट्रांसपोर्टेशन लागत और स्थानीय वैट भी कीमतों में अंतर का कारण बनते हैं, जिसके चलते अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं.

14 दिसंबर 2024 को पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत

आज के ताजे पेट्रोल और डीजल रेट देश के प्रमुख शहरों में कुछ इस प्रकार हैं:

शहर पेट्रोल की कीमत (₹/लीटर) डीजल की कीमत (₹/लीटर)
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 103.44 89.97
चेन्नई 100.85 92.44
कोलकाता 103.94 90.76
नोएडा 94.66 87.76
लखनऊ 94.65 87.76
बेंगलुरु 102.86 88.94
हैदराबाद 107.41 95.65
जयपुर 104.88 90.36
तिरुवनंतपुरम 107.62 96.43
भुवनेश्वर 101.06 92.91

अपने शहर की कीमत कैसे चेक करें?

आप SMS या ऑनलाइन माध्यमों से अपने शहर की ताजा पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसानी से जान सकते हैं. 

  • BPCL ग्राहक: RSP<स्पेस>सिटी कोड लिखकर 9223112222 पर भेजें.
  • HPCL ग्राहक: HPPRICE<स्पेस>सिटी कोड लिखकर 9222201122 पर भेजें.

इसके अलावा, आप ऑयल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

कैसे तय होती है पेट्रोल और डीजल की कीमत?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग अलग कारकों पर निर्भर करती हैं. इनमें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर-रुपये के एक्सचेंज रेट, और केंद्र व राज्य सरकारों के लगाए गए टैक्स शामिल हैं. इसके अलावा, ट्रांसपोर्टेशन की लागत और स्थानीय वैट भी इस मूल्य निर्धारण में प्रभाव डालते हैं. इसलिए, अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में भिन्नता हो सकती है.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 14 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 14 दिसंबर 2024

विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी
मार्गशीर्ष - पूर्णिमान्त
मार्गशीर्ष - अमान्त

तिथि
चतुर्दशी - 04:58 पी एम तक

नक्षत्र  
रोहिणी - 03:54 ए एम, दिसम्बर 15 तक

योग
सिद्ध - 08:27 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 07:03 ए एम
सूर्यास्त - 06:03 पी एम
चन्द्रोदय - 04:04 पी एम
चन्द्रास्त - 05:49 ए एम, दिसम्बर 14

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 12:11 पी एम से 12:55 पी एम
अमृत काल - 03:36 ए एम, दिसम्बर 14 से 05:04 ए एम, दिसम्बर 14

बह्म मुहूर्त -05:19 ए एम से 06:11 ए एम

अशुभ काल
राहूकाल- 11:10 ए एम से 12:33 पी एम
यम गण्ड - 03:18 पी एम से 04:40 पी एम
गुलिक - 08:25 ए एम से 09:48 ए एम
दुर्मुहूर्त - 09:15 ए एम से 09:59 ए एम
वर्ज्य -06:49 पी एम से 08:17 पी एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 14 December 2024: आज के दिन इन 3 राशियों पर रहेगी शनि देव की कृपा...पढ़ें आज का राशिफल

14 December 2024 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज शाम 4 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 27 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा, उसके बाद साध्य योग लग जायेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 55 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज पिशाच मोचन श्राद्ध और दत्तात्रेय जयंती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे, घर के लिए कुछ नये सामान की खरीदारी करेंगे।आज अपनी योग्यता और सामर्थ्य को पहचाने तथा समय काृ उचित सदुपयोग करेंगे । आज आप व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे कार्यों में भी रुचि लेंगे। आज आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे।अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज आपको परफोर्मेंस करने का मौका मिलेगा। 

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 4

वृष राशि- 

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे।आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ़ होगी।आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी।आपके दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज सचेत रहने से समस्याओं को जल्दी सुलझा भी लेंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आपका आत्म बल मजबूत होगा। व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 7

मिथुन राशि- 

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। आपका हर काम को बहुत अधिक सोच-विचार कर करना आपको सफलता देगा। किसी मित्र की मदद से उलझे कार्य सुलझ जाएंगे। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए।समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जायेंगे।आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। कार्यस्थल पर सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे।

  1. शुभ रंग- नेवी ब्लू
  2. शुभ अंक- 8

कर्क राशि- 

आज आपका दिन सामान्य रहेगा।जीवनसाथी की सलाह व सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेंगे। आज काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज तनाव और चिंता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है इसलिए व्यर्थ की बातों पर ध्यान ना देकर आप योगा, मेडिटेशन पर ध्यान देंगे। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी।  जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो जायेंगे।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 1

सिंह राशि- 

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी।आप आसपास के लोगों के सहयोग से घरेलु कार्य पूरा करने में सफल होंगे।आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज कारोबारी दौड़भाग रहेगी। कुछ लोग आपको भ्रमित करने की कोशिश भी करेंगे। अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की उम्मीद है।आज आपका कोई नया दोस्त बनेगा, जिसके साथ लम्बे समय तक दोस्ती चलेगी। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 6

कन्या राशि- 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा।आज आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। आपको यात्रा से लाभ होगा।आज किसी मुश्किल मुकाम को मेहनत और परिश्रम से हासिल कर लेंगे, सिर्फ हर किसी पर भरोसा ना करें और अपने काम से ही मतलब रखें। आज आत्म मनन करने से मानसिक और आत्मिक सुख-शांति का अनुभव होगा। बच्चे अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 1

तुला राशि- 

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लाया है। आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा।आज आपकी मेहनत व प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। कुछ खास लोगों से मेलजोल होगा और किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी।कुछ नया शुरू करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से वित्तीय स्थिति में भी सुधार आएगा। आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे।आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने में सफल होंगे,आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरुरत है आपके विचारों को सम्मान मिलगा।

  1. शुभ रंग- पर्पल
  2. शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि- 

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपका काम करने का जुनून आपको निश्चित ही जल्द कोई उपलब्धि हासिल करवाएगा, लेकिन कोई भी बड़ा सौदा करने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल अवश्य करें। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज व्यापार के मामलों में आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आज किसी समस्या का समाधान मिलने से आपको राहत मिलेगी।आपके कामकाज की तारीफ होगी | लवमेट आज डिनर पर जायेंगे, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 7

धनु राशि- 

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यस्थल पर काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेंगे। आज किसी खास निर्णय को लेकर कुछ दिक्कत आ सकती है, अनुभवी व्यक्ति की सलाह से उनका निवारण भी होगा। किसी से भी कोई वादा करने से पहले उचित सोच-विचार अवश्य कर लेगे।आज बेवजह खर्चो पर काबू करके सेविंग करने पर भी ध्यान देंगे। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।

  1. शुभ रंग- पीच
  2. शुभ अंक- 9

मकर राशि- 

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आज किसी भी कार्य को लेकर थोड़ी सी सतर्कता रखने से आप कई परेशानियों से बच सकते हैं। आज आप अपनी मेहनत और योग्यता से निश्चित ही सफलता हासिल करेंगे। किसी नई योजना पर भी कार्य शुरू होगा। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए काफ़ी लाभदायक रहेगी।आपकी खुशियों में इजाफा होगा।ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलने की संभावना है, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा।परिवार में सुखद वातावरण का महौल रहेगा।सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 8

कुंभ राशि-

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज ऑफिस के सहकर्मी आपके कामों में सहयोग करेंगे, आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा | आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें, क्योंकि खर्चों की स्थिति बढ़ती नजर आ रही है। सोसाइटी अथवा सामाजिक कार्यों में किसी के साथ बेवजह ना उलझे। युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे | पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।

  1. शुभ रंग- काला
  2. शुभ अंक- 9

मीन राशि- 

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।अपने दोस्तों से निजी समस्याओं को शेयर करने से बचना चाहिए। जीवन स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए परिवार जनों के साथ वार्तालाप रहेगा, साथ ही मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों द्वारा नई-नई जानकारियां मिलेंगी जो कि फायदेमंद साबित होगी। पिछली कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान आज मिल सकता है। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोच सकते हैं, एक्सपर्ट से राय लेना न भूलें।

  1. शुभ रंग- ओरंज
  2. शुभ अंक- 4
और पढ़ें ...

BREAKING : सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को नहीं होगी जेल, हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

BREAKING NEWS : स्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। इससे पहले लोअर कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दे दिया था। इसका मतलब है कि पुष्पा फेम स्टार 14 दिन तक चंचलगुडा सेंट्रल जेल में नहीं रहेंगे।

उन्हें 4 दिसंबर को ‘पुष्पा-2’ के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में गिरफ्तार किया गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं, एक बच्चा बेहोश हो गया था। अल्लू अर्जुन मामले की सुनवाई तेलंगाना हाई कोर्ट की जज जुव्वडी श्रीदेवी की अदालत में हुई। इसके बाद तमाम दलीलों के बाद कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के जनादेश परब में शामिल होने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा रायपुर पहुंचे

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री  जगत प्रकाश नड्डा आज छत्तीसगढ़ सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में राजधानी में आयोजित जनादेश परब में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने  नड्डा का स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री द्वय  अरुण साव,  विजय शर्मा सहित स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक  राजेश मूणत,  सुनील सोनी एवं  किरण देव सिंह ने भी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ः शासन ने दिया मौका, अवैध निर्माण करा सकते हैं वैध… मगर माननी होगी ये शर्त

रायपुर। प्रदेश में अवैध निर्माण को वैध कराने का एक और मौका मिलने वाला है। लेकिन इस बार इसके लिए 25% जगह पार्किंग के लिए होना जरूरी है। पिछली बार बिना किसी पार्किंग के भी अवैध निर्माण को वैध कर दिया गया था। मगर इस बार भाजपा सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। अब केवल उन्हीं लोगों के निर्माण को वैध किया जाएगा जिनके पास कुल निर्माण क्षेत्र का 25% हिस्सा पार्किंग के लिए खाली हो या जिसे खाली कराया जा सके।

पिछली बार थी ये समस्या

अधिकारियों का कहना है कि पिछली सरकार ने बिना पार्किंग वाले निर्माणों को भी वैध कर दिया था। उन्होंने कहा था कि जुर्माने की रकम से पार्किंग की जगह बनाई जाएगी। लेकिन पांच साल में किसी भी जिले में पार्किंग के लिए जमीन नहीं खरीदी गई। अब जीरो पार्किंग की जगह 25% पार्किंग जरूरी की जा रही है।

कितने आवेदन आए थे?

कांग्रेस सरकार के समय रायपुर में 18,000 से ज्यादा लोगों ने अपने अवैध निर्माण को वैध कराने के लिए आवेदन दिया था। पूरे राज्य में यह संख्या औसतन 5,000 प्रति जिला थी। पिछली बार, जिन लोगों ने पार्किंग के लिए निर्धारित 100% जगह पर निर्माण किया था, उनसे प्रति कार 2 लाख रुपये जुर्माना लिया गया। इस प्रक्रिया से सरकार को लगभग 100 करोड़ रुपये की आय हुई। इन आवेदनों को मंजूरी देने के लिए हर जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई थी। इस बार भी प्रक्रिया इसी तरह होगी।

पिछली बार वसूले गए पार्किंग शुल्क को नगर निगम को दिया जाएगा। इस राशि से उन स्थानों पर जमीन खरीदी जाएगी, जहां पार्किंग की जरूरत है। निगम अधिकारियों का कहना है कि फंड ट्रांसफर के बाद ही जमीन खरीद प्रक्रिया शुरू होगी।

आवास और पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि नई नीति को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही संशोधन के बाद लोगों को अवैध निर्माण को वैध कराने का मौका मिलेगा। इस बार पार्किंग पर खास ध्यान दिया गया है।

और पढ़ें ...