सियासत

“महान राष्ट्रकर्मी को अंतिम प्रणाम. आपकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी.” पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली स्थित पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के आवास पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की. आज दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के अंतिम दर्शन कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान उनकी धर्मपत्नी जी के साथ दुःख बाँटा.ईश्वर यह दुःख सहने की सभी को शक्ति दे.

 

 

सोशल मीडिया पर लिखा- 
“महान राष्ट्रकर्मी को अंतिम प्रणाम.
आपकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी.”

और पढ़ें ...

पूर्व PM मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल,7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, सभी कार्यक्रम रद्द

दिल्ली :-  दो बार प्रधानमंत्री रहे और 1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के निर्माता डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया. गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराए जाने के कुछ ही देर बाद अस्पताल ने उनके निधन की खबर दी.

बात दे शुक्रवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है और आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है. पूर्व प्रधानमंत्री का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. भारत सरकार ने कल के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है. डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

भारत के महानतम अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक का सफर

 डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को पश्चिम पंजाब के गाह गांव (अब पाकिस्तान) में हुआ था. उनका जीवन सेवा और नेतृत्व का प्रतीक रहा. उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 27 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

27 दिसंबर 2024 का पंचांग

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- पौष
अमांत- मार्गशीर्ष

तिथि
कृष्ण पक्ष द्वादशी- दिसंबर 27 12:44 AM- दिसंबर 28 02:26 AM

नक्षत्र
विशाखा- दिसंबर 26 06:09 PM- दिसंबर 27 08:28 PM

योग
धृति- दिसंबर 26 10:23 PM- दिसंबर 27 10:37 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 7:10 AM
सूर्यास्त- 5:44 PM
चन्द्रोदय- दिसंबर 26 2:49 AM
चन्द्रास्त- दिसंबर 26 2:06 PM

अशुभ काल
राहू- 11:05 ए एम से 12:22 पी एम
यम गण्ड- 02:57 पी एम से 04:15 पी एम
कुलिक- 08:30 ए एम से 09:47 ए एम
दुर्मुहूर्त- 09:16 ए एम से 09:58 ए एम, 12:43 पी एम से 01:24 पी एम
वर्ज्यम्- 12:46 ए एम, दिसम्बर 28 से 02:29 ए एम, दिसम्बर 28

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:02 पी एम से 12:43 पी एम
अमृत काल- 10:49 ए एम से 12:35 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 05:23 ए एम से 06:18 ए एम

 

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 27 December 2024: ग्रहों की चाल से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत...पढ़ें आज का राशिफल

27 December 2024 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज देर रात 2 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 37 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 29 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। लंबे समय से चल रही किसी समस्या से आज आपको निजात मिलेगी और आपकी चतुराई और योग्यता की सराहना होगी । आज किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से प्रॉपर्टी की खरीदी-बिक्री संबंधी रुका काम पूरा हो जाएगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी और विशेष मुद्दों पर बातचीत भी होगी जो कि सकारात्मक रहेगा । शाम को परिवार के साथ मनोरंजन का प्रोग्राम बन सकता है । आज आपको शुभ सूचना मिलने वाली है। व्यापार में आपको अपने सहयोगियों की हेल्प मिलेगी, ज्यादा से ज्यादा लाभ होगा।

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 9

वृष राशि 

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज दिन भर भागा-दौड़ी की स्थिति रहेगी लेकिन कार्य भी सुचारू रूप से बनते जाएंगे। सूझबूझ और व्यवहार कुशलता से अपने काम के प्रति व्यस्त रहेंगे । आज व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी लेकिन आप अपने कार्यों को सहज ही पूरा कर लेंगे । आज कार्यक्षेत्र में बदलाव संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी और योजनाबद्ध तरीके से काम करना आपको मन मुताबिक सफलता देगा। आज बड़ा फैसला लेते समय अपने शुभचिंतकों की राय को अनदेखी करने की भूल न करेंगे। आज आपकी उपलब्धि से घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज किसी काम में बड़ो की सलाह मिलेगी जिसका आपको लाभ मिलेगा। 

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि 

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है किसी भी नए निवेश के बारे में प्लान करें आपको अच्छा लाभ हो सकता है। घर में किसी नन्ने मेहमान के आगमन संबंधी शुभ समाचार मिलने से उत्सव का माहौल रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किया गये काम में आपको सफलता मिलेगी। आज विशेष निर्णय लेते समय बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें । प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों को थोड़ी और परिश्रम की आवश्यकता है। आज के दिन आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। टेक्सटाइल का काम करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 3

कर्क राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी समारोह में शामिल होंगे आपकी उपस्थिति को महत्त्व मिलेगा। कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का आज समाज में दबदबा बना रहेगा। आज रुका हुआ पैसा मिल सकता है, हालांकि दिन की शुरुआत में चुनौतियां रहेगी, लेकिन किसी अनुभवी की मदद से रास्ते आसान हो जाएंगे। आज महत्वपूर्ण कामों में सफलता मिलेगी । घर का माहौल अच्छा बना रहेगा । इस राशि की महिलाये अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकती है, अधिक लाभ होगा। आज जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें, सोच समझकर ही अपने काम करें।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 9

सिंह राशि 

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यस्थल पर गंभीरता और ईमानदारी से अपने प्रोजेक्ट को अंजाम दें, इस समय आपकी तरक्की के भी योग बन रहे हैं। आज समय आपके पक्ष में है । काम आसानी से बनेंगे और किसी नई योजना पर भी काम करने का अवसर मिलेगा। परिवार और फाइनेंस से संबंधित लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय सकारात्मक रहेंगे । कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। आज घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। आज किसी भी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा विश्वास न करें।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 1

कन्या राशि 

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपने बड़े भाई से प्रॉपर्टी से रिलेटेड बात करेंगे और फाइनेंस सम्बंधित कुछ योजनाये बनेगी। आज आपका काम करने का जनून आपको मेहनत करने की क्षमता प्रदान करेगा। आज किसी भी ऑफिशियल यात्रा को करने के लिए समय अनुकूल है। आज पारिवारिक सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य की भावना बनी रहेगी। लवमेट में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान और विश्वास करेंगे। आज आपका किसी इंटरव्यू में सिलेक्शन होगा, अच्छी जॉब मिलेगी। आज आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

  • शुभ रंग- मरून
  • शुभ अंक- 3

तुला राशि 

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप करीबी व्यक्ति के बारे में गहराई से विचार करके रिश्ता सुधारेंगे। आज जिम्मेदारियां रहेंगी, लेकिन उनसे भागने की बजाय बेहतर तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज जल्दबाजी और भावुकता में निर्णय न लें । आज कारोबारी महिलाये पारिवारिक और व्यवसायिक तालमेल बनाकर रखेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आप अपने दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। शिक्षकों की मेहनत और लगन को देखकर लोगों के बीच सम्मान बढेगा। 

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी भी नकारात्मक स्थिति में घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढे तो जल्दी ही हल मिलेगा। वाहन अथवा किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा । आज दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने से नए अवसर मिलेंगे। छात्रों को करियर संबंधित खुशखबरी मिलने वाली है । फ़ोर्स के लोगों को अपने किसी खास मिशन को लेकर किए गए प्रयास सफल होंगे । महिलाओं की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी । बच्चों को अपना टाइम दे जिससे उनका प्यार आपको ज्यादा से ज्यादा मिल सकें। नवविवाहित आज किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेगे।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 7

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी आप सामान की खरीददारी करने मार्केट जा सकते हैं। आज कारोबार में नई तकनीक का इस्तेमाल करने संबंधी कार्य प्रणाली पर विचार-विमर्श होगा। योजना को गति देने में आपकी मेहनत रंग लाएगी। लवमेट को मुलाकात का अवसर मिलेगा । आज घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करने से समाधान मिलेंगे। इस राशि के जो लोग मल्टीनेशनल कम्पनी में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही परेशानियाँ जल्द ही दूर होंगी।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 5

मकर राशि 

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित उचित जानकारी हासिल करेंगे, फिर उस पर काम करेंगे । इससे आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे । आय के नए स्त्रोत बनेंगे । बुजुर्गों प्यार व आशीर्वाद घर में शांतिपूर्ण माहौल बनाकर रखेगा। किसी रुके हुए काम को पूरा करने में सफलता मिल सकती हैं। आज कठिन परिस्थितियों में भी आपका परिवार आपकी ढाल बनकर सामने रहेगा, इससे आपको साहस मिलेगा। स्वास्थ्य से रिलेटेड परेशानी आज दूर होगी, आप एनर्जेटिक रहेंगे। घर से दूर रहकर काम करने वाले लोगों को आज अपने परिवार से मिलने का मौका मिलेगा। 

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 7

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सकारात्मक सोंच जीवनयापन में आपकी मदद करेगी। आज घर तथा बाहर दोनों जगह किसी बड़े फैसले को लेने में आपका विशेष योगदान रहेगा । अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो उसकी वसूली के लिए प्रयास करेंगे, सफलता मिल सकती है। धार्मिक संस्था के लिए आज आप योगदान करेंगे। आज आपके घर में मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा, एक-दूसरे को बेहतर समझेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। 

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर सहमति बन जाने से राहत की सांस लेंगे। छोटों की गलतियों को माफ करते चलेगे और वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन पर अमल करेंगे। किसी भी योजना की पहले उचित रूपरेखा बनाए, बाद में उस पर काम करेंगे । आज किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना बन रही है, तो दिन शुभ है। आपको किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने का अवसर मिलेगा.... परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। 

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 4
और पढ़ें ...

BIG BREAKING : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

 BIG BREAKING : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह (Former PM Manmohan Singh passes away) की गुरुवार (26 दिसंबर 2024) को निधन हो गया है। डॉ. सिंह ने 92 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में 9 बजाकर 58 मिनट में अपनी आखिरी सांस ली है। बताया जा रहा है कि, उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस होने के बाद एम्स में भर्ती कतराया जा चुका था.

2004 में बने पीएम

2004 के आम चुनावों के बाद 22 मई को उन्हें भारत का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया. उन्होंने 2009 में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और 2014 तक इस पद पर बने रहे. इससे पहले वह भारत के वित्त मंत्री और वित्त सचिव भी रह चुके हैं. नरसिम्हा राव की सरकार के दौरान अर्थव्यवस्था के उदारीकरण में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है. Former PM Manmohan Singh passes away

AIIMS में मनमोहन सिंह की बेटी मौजूद है, उनकी पत्नी भी पहुंची, कांग्रेस सांसद प्रियंका गाँधी भी AIIMS पहुंची, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी दिल्ली लौट रहें, वहीं राहुल गाँधी बेलगांव से दिल्ली लौट रहे हैं.

पीएम मोदी ने जताया शोक 

 ‘उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा देखने को मिलती थी’, पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह जी और मैं उस समय नियमित रूप से बातचीत करते थे जब वे प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था. हम शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श करते थे. उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा देखने को मिलती थी. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार, उनके मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति.”

दलितों के कल्याण के लिए उठाई आवाज’, जेपी नड्डा ने मनमोहन सिंह को इस तरह किया याद

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री श्री मनमोहन सिंह जी का निधन राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है. एक दूरदर्शी राजनेता और भारतीय राजनीति के दिग्गज, सार्वजनिक सेवा में अपने उल्लेखनीय करियर के दौरान, उन्होंने लगातार दलितों के कल्याण के लिए आवाज उठाई. उनके नेतृत्व ने पार्टी लाइनों के पार प्रशंसा और सम्मान अर्जित किया. श्री मनमोहन सिंह जी की विरासत राष्ट्र निर्माण के उनके प्रयासों में पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. ओम शांति.”

AIIMS ने जारी किया बयान

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन

मनमोहन सिंह: सियासत और अर्थशास्त्र का ‘पंडित’

डॉ मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गांव में हुआ था. उन्होंने 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मेट्रिक की शिक्षा पूरी की. उसके बाद उन्होंने अपनी आगे की शिक्षा ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से प्राप्त की. 1957 में उन्होंने अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी से ऑनर्स की डिग्री अर्जित की. इसके बाद 1962 में उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के नूफिल्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में डी.फिल किया. डॉ. मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी श्रीमती गुरशरण कौर की तीन बेटियां हैं.

भारत के चौदहवें प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अपनी नम्रता, कर्मठता और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं. मनमोहन सिंह साल 1971 में वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में शामिल हुए. 1972 में उनकी नियुक्ति वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में हुई. डॉ. सिंह ने वित्त मंत्रालय के सचिव; योजना आयोग के उपाध्यक्ष; भारतीय रिजर्व बैंक के अध्यक्ष; प्रधानमंत्री के सलाहकार; विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष के तौर पर काम भी किया. मनमोहन सिंह 1991 से 1996 तक भारत के वित्त मंत्री रहे. ये वक्त देश के आर्थिक ढांचे के लिए काफी अहम था. Former PM Manmohan Singh passes away

डॉ मनमोहन सिंह को मिल चुके हैं इतने सम्मान

डॉ मनमोहन सिंह को मिले कई पुरस्कारों और सम्मानों सम्मानित किया गया है. इनमें से अहम है भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण(1987); भारतीय विज्ञान कांग्रेस का जवाहरलाल नेहरू जन्म शताब्दी पुरस्कार (1995); वर्ष के वित्त मंत्री के लिए एशिया मनी अवार्ड (1993 और 1994); वर्ष के वित्त मंत्री के लिए यूरो मनी अवार्ड (1993), कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (1956) का एडम स्मिथ पुरस्कार; कैम्ब्रिज के सेंट जॉन्स कॉलेज में विशिष्ट प्रदर्शन के लिए राइट पुरस्कार (1955). डॉ. सिंह को जापानी निहोन किजई शिम्बुन एवं अन्य संघो द्वारा सम्मानित किया जा चुका है. डॉ. सिंह को कैंब्रिज एवं ऑक्सफ़ोर्ड तथा अन्य कई विश्वविद्यालयों द्वारा मानद उपाधियां प्रदान की गई हैं.

और पढ़ें ...

CWC बैठक में बड़ा फैसला,भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस निकालेगी ‘संविधान बचाओ पद यात्रा’

कर्नाटक :- कर्नाटक के बेलगावी में गुरुवार को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक शुरू हुई, जिसे ‘नव सत्याग्रह बैठक’ नाम दिया गया है. इस बैठक में कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी की अध्यक्षता में हुए बेलगाम अधिवेशन की 100वीं वर्षगांठ मना रही है.

 सीडब्ल्यूसी बैठक में 2025 में राजनीतिक और चुनावी चुनौतियों के लिए योजना पर मंथन किया जाएगा. कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के सभी शीर्ष नेता बेलगावी में मौजूद हैं.सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “हमारा मानना है कि भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को ‘संजीवनी’ दी और यह कांग्रेस की राजनीति में महत्वपूर्ण मोड़ था. फिर, भारत जोड़ो न्याय यात्रा हुई और अब 26 जनवरी 2025 को – हम एक साल तक चलने वाली ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ शुरू करेंगे.”

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का मुद्दा उठाया

रिपोर्ट के मुताबिक, सीडब्ल्यूसी बैठक में राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का मुद्दा उठाया. साथ ही निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में जिन 118 विधानसभा सीटों पर 72 लाख मतदाता जोड़े गए, उनमें से 102 सीटें भाजपा ने जीती. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जो मतदाता सूची थी, विधानसभा चुनाव में उसमें बदलाव किया गया. इससे साफ है कि कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है.

और पढ़ें ...

मात्र 601 रुपये में 365 दिन के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा

रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में कई ऐसे रिचार्ज प्लान शामिल हैं, जो कॉल, एसएमएस और डेटा ऑफर करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को एक्टिव प्लान के साथ ही एक वाउचर प्लान भी चाहिए होता है। ऐसे ही लोगों को ध्यान में रखते हुए कंपनी एक नया 5G वाउचर प्लान लेकर आई है। जिसे आप एक्टिवेट करवा सकते हैं। इसमें 12 महीने की वैलिडिटी के लिए डेटा लाभ मिलता है। आइए इस प्लान की पूरी डिटेल जानते हैं।

जियो के इस प्लान में 12 महीने की वैलिडिटी के लिए अनलिमिटेड डेटा लाभ मिलता है, लेकिन इसके एक्टिवेट कराने के लिए जरूरी है कि यूजर के पास पहले से ही कोई प्रीपेड प्लान है। इसकी कीमत 601 रुपये है। खरीदारों को गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध MyJio एप्लिकेशन के जरिये 12 अनलिमिटेड 5G अपग्रेड वाउचर मिलते हैं।

प्लान की अच्छी बात है कि इसमें आप वाउचर को अपने दोस्तों और परिवार को गिफ्ट में भी दे सकते हैं। इस 5G वाउचर को एक्टिव करवाने के लिए पहली शर्त है कि यूजर के पास कोई ऐसा प्लान होना चाहिए। जिसमें कम से कम 1.5जीबी डेटा रोजाना मिलता हो। यह वाउचर उन यूजर्स के लिए एक्टिव नहीं होगा, जो 1 जीबी डेटा प्रतिदिन प्लान चुनते हैं या जिन्होंने जियो का 1,899 रुपये वाला प्लान चुना है।

जियो अनलिमिटेड 5G डेटा वाउचर के साथ कंपैटिबल प्लान की बात करें तो इसका लाभ 199 रुपये, 239 रुपये, 299 रुपये, 319 रुपये, 329 रुपये, 579 रुपये, 666 रुपये, 769 रुपये, 899 रुपये और कुछ दूसरे रिचार्ज प्लान के साथ आसानी से लिया जा सकता है।

अक्टूबर तक पिछले 4 महीनों में सबसे ज्यादा 1.65 करोड़ ग्राहक टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के कम हुए हैं। वहीं, भारती एयरटेल के 36 लाख और वोडाफोन आइडिया के 68 लाख ग्राहक घटे हैं। बता दें, अक्टूबर में जियो का सब्सक्राइबर बेस्ड 46 करोड़ रह गया है। जहां सभी कंपनियों के ग्राहक घटे हैं, तो बीएसएनएल को इस अवधि में जबरदस्त फायदा हुआ है।

और पढ़ें ...

IMD Alert : अगले 48 घंटे में कई जिलों में होगी झमाझम बारिश...फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड

 रायपुर :- नए साल से पहले कई जिलों में 27 और 28 दिसंबर को ओला और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बंगाल में बने सिस्टम के असर के कारण बारिश की स्थिति बन रही है।

अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं है। 31 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा और फिर कड़ाके की ठंड लौटेगी। बुधवार को प्रदेश में सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा यहां रात का तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

जानिए मौसम विभाग ने क्या कुछ कहा

इन राज्यों में होगी बारिश

दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश और उत्तर तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।27 दिसंबर से राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बारिश और गरज के साथ बौछारों में वृद्धि होगी, जो उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के हिस्सों तक फैल जाएगी

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 26 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

26 दिसंबर 2024 का पंचांग

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- पौष
अमांत- मार्गशीर्ष

तिथि
कृष्ण पक्ष एकादशी- दिसंबर 25 10:29 PM- दिसंबर 27 12:44 AM
कृष्ण पक्ष द्वादशी- दिसंबर 27 12:44 AM- दिसंबर 28 02:26 AM

नक्षत्र
स्वाति- दिसंबर 25 03:22 PM- दिसंबर 26 06:09 PM
विशाखा- दिसंबर 26 06:09 PM- दिसंबर 27 08:28 PM

योग
सुकर्मा- दिसंबर 25 09:46 PM- दिसंबर 26 10:23 PM
धृति- दिसंबर 26 10:23 PM- दिसंबर 27 10:37 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 7:10 AM
सूर्यास्त- 5:44 PM
चन्द्रोदय- दिसंबर 26 2:49 AM
चन्द्रास्त- दिसंबर 26 2:06 PM

अशुभ काल
राहू- 1:46 PM- 3:06 PM
यम गण्ड- 7:10 AM- 8:29 AM
कुलिक- 9:48 AM- 11:08 AM
दुर्मुहूर्त- 10:41 AM- 11:24 AM, 02:55 PM- 03:37 PM
वर्ज्यम्- 12:17 AM- 02:02 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:06 PM- 12:48 PM
अमृत काल- 08:20 AM- 10:07 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 05:34 AM- 06:22 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 26 दिसंबर? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 26 December 2024: दैनिक राशिफल के जरिए आप ये जान सकते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 26 दिसंबर का राशिफल बताया है। इसमें 12 राशियों के बारे में बताया गया है कि उनके लिए पूरा दिन कैसा रहेगा? इसके अलावा 12 राशियों के लिए उपाय भी बताए गए हैं। आइए 26 दिसंबर गुरुवार का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। यात्रा सुखद हो सकती है। व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी खिला दें।

वृषभ राशि

रहन-सहन अवस्थित रहेगा। पारिवारिक तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को आटा, चावल या चीनी दान करें।

मिथुन राशि

कारोबार में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुख में होगा। मौसम के रोग प्रभावित कर सकते हैं। शिक्षा में किया गया श्रम सार्थक होगा। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें और घायल को गाय का उपचार करा दें।

कर्क राशि

बातचीत में संतुलन बनाकर रखें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार का लाभ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और घायल गाय का उपचार करा दें और उसको भोजन भी करा दें।

सिंह राशि

संतान की सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मन शांत रहेगा व घर परिवार में प्रसन्नता रहेगी। सुबह हल्दी और चावल डालकर सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। घर में पुराने मित्र के आने से शांति और प्रसन्नता रहेगी। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

तुला राशि

मन परेशान रहेगा। भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन कर दें और किसी गरीब को सफेद वस्त्र दान करें।

वृश्चिक राशि

किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और बंदर को केले अथवा गुड़ चने खिला दें। सुबह पिता के चरण स्पर्श करके घर से बाहर निकले।

धनु राशि

परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का योग बन सकता है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। धार्मिक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक या सांस्कृतिक मामलों में हिस्सेदारी रहेगी। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। आध्यात्मिक विषयों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

कारोबार का विस्तार होगा परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह घायल कुत्ते का उपचार करा दें और भोजन करा दें।

मीन राशि

बौद्धिक कार्यों से सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। धार्मिक व्यस्तता बढ़ेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

और पढ़ें ...

BREAKING NEWS : लैंडिंग के दौरान यात्री विमान क्रैश, 42 लोगों की मौत

डेस्क : कजाकिस्तान में बड़ा विमान हादसा हुआ है. अजरबैजान एयरलाइंस का यात्री विमान लैंडिंग के वक्त क्रैश हो गया। विमान में 70 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें पांच क्रू मेंबर्स थे। यह विमान अजरबैजान के बाकू से रूस के चेचन्या जा रहा था। कजाकिस्तान सरकार का कहना है कि अजरबैजान प्लेन क्रैश में लगभग 42 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 25 लोग बचने में सफल रहे। कजाकिस्तान की इमरजेंसी सर्विसेज का कहना है कि प्लेन क्रैश की आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया है।

इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि लैंडिंग के वक्त विमान में भयंकर आग लग जाती है। इसके बाद पूरा प्लेन जलने लगता है। विमान के क्रैश होने को लेकर कई कारण सामने आ रहे हैं।

इस पूरी घटना पर अजरबैजान एयरलाइंस ने बयान जारी कर कहा कि हादसाग्रस्त विमान एंबरेयर 190 एयरक्राफ्ट था। इसका नंबर था J2-8243. बाकू से ग्रॉन्जी रूट पर जा रहे इस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। अकातू से तीन किलोमीटर दूर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया।

और पढ़ें ...

BIG BREAKING : 5 राज्यों के राज्यपाल बदले...देखें लिस्ट..!!

 BIG BREAKING : केंद्र सरकार ने देश के कई राज्यों के राज्यपालों में बदले है। बिहार, ओडिशा, मिजोरम, केरल, मणिपुर के राज्यपालों को बदल दिया गया है। वहीं  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 राज्यों में नए राज्यपालों के नियुक्ति भी कर दी है।

(i) मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(ii) जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(iii) बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(iv) केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

(v) अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

BIG BREAKING : 5 राज्यों के राज्यपाल बदले, अजय कुमार भल्ला मणिपुर, तो आरिफ मोहम्मद खान बने बिहार के नए राज्यपाल, देखें लिस्ट

 
और पढ़ें ...

Christmas 2024 : देशभर में क्रिसमस का जश्न, इन आकर्षक संदेशों के जरिए अपनों को दें बधाई

 देशभर में आज यानी 25 दिसंबर 2024 को क्रिसमस का जश्न मनाया जाएगा, जिस दिन का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि कई शहरों में रात से ही क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं। कई जगहों पर मध्यरात्रि में क्रिसमस का जश्न मनाया गया। क्रिसमस का पर्व प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन लोग चर्च जाकर प्रभु यीशु मसीह से प्रार्थना करते हैं।साथ ही अपने घरों को सुंदर तरीके से सजाते हैं। घर में क्रिसमस ट्री लगाते हैं और केक काटकर उत्सव का मजा लेते हैं। इसी के साथ अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के घर जाकर उन्हें गिफ्ट्स देकेर ढेरों बधाइयां देते हैं। वहीं जो लोग अपने रिश्तेदारों से इस बड़े दिन मिल नही पाते हैं, वो सोशल मीडिया के जरिए उन्हें विश करते हैं। यदि इस शुभ दिन आप भी अपने दोस्तों, परिजनों व परिवारवालों को विश करना चाहते हैं, तो ये संदेश आपके बहुत काम आ सकते हैं।

सांता क्लॉज आएंगे

सभी इच्छाएं करेंगे पूरी

क्रिसमस के इस शुभ दिन

वो आपको खुशियों के तोहफे दे जाएंगे।।

न कार्ड भेज रहा हूं

न फूल भेज रहा हूं

सिर्फ सच्चे दिल से

मैं आपको क्रिसमस की शुभकामनाएं भेज रहा हूं….

मैरी क्रिसमस 2024!!

आप पर सदा मेहरबान रहे ऊपर वाला

इस क्रिसमस ये ही है हमारी दुआ

मैरी क्रिसमस 2024

 

और पढ़ें ...

Gold-Silver Price Today 25 December 2024: क्रिसमस के दिन क्या है सोने-चांदी की कीमत? जानें अपने शहर का भाव

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 25 December 2024: सोने की कीमतों में मंगलवार को बढ़ोतरी हुई जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। सोना मंगलवार घटकर 75874 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, वहीं चांदी उछलकर 87511 रुपये/किलो हो गया। बुधवार 25 दिसंबर को भी यही रहेगा क्योंकि आज क्रिसमस की छुट्टी की वजह से बाजार बंद है। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 और 14 कैरेट का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या है रेट।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। इसके मुताबिक 24 कैरेट सोने (Gold 999) का भाव 75874 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना (Gold 995) का भाव 75570 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 20 कैरेट सोने (Gold 916) का भाव 69501 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने (Gold 750) का भाव 56906 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 14 कैरेट सोने (Gold 585) का भाव 44386 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 24 कैरेट चांदी (Silver 999) का भाव 87511 रुपए किलो है।

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name) 22 कैरेट कैरेट सोना का भाव 24 कैरेट कैरेट सोना का भाव 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव ₹70900 ₹77350 ₹58600
मुंबई में सोना का भाव ₹70900 ₹77350 ₹58610
दिल्ली में सोना का भाव ₹71050 ₹77500 ₹58130
कोलकाता में सोना का भाव ₹70900 ₹77350 ₹58010
अहमदाबाद में सोना का भाव ₹70950 ₹77400 ₹58050
जयपुर में सोना का भाव ₹71050 ₹77500 ₹58130
पटना में सोना का भाव ₹70950 ₹77400 ₹58050
लखनऊ में सोना का भाव ₹71050 ₹77500 ₹58130
गाजियाबाद में सोना का भाव ₹71050 ₹77500 ₹58130
नोएडा में सोना का भाव ₹71050 ₹77500 ₹58130
अयोध्या में सोना का भाव ₹71050 ₹77500 ₹58130
गुरुग्राम में सोना का भाव ₹71050 ₹77500 ₹58130
चंडीगढ़ में सोना का भाव ₹71050 ₹77500 ₹58130
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 25 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 25 दिसंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- पौष
अमांत- मार्गशीर्ष

तिथि
कृष्ण पक्ष दशमी- दिसंबर 24 07:52 PM- दिसंबर 25 10:29 PM
कृष्ण पक्ष एकादशी- दिसंबर 25 10:29 PM- दिसंबर 27 12:44 AM

नक्षत्र
चित्रा- दिसंबर 24 12:17 PM- दिसंबर 25 03:22 PM
स्वाति- दिसंबर 25 03:22 PM- दिसंबर 26 06:09 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 7:09 AM
सूर्यास्त- 5:44 PM
चन्द्रोदय- दिसंबर 25 1:58 AM
चन्द्रास्त- दिसंबर 25 1:33 PM

अशुभ काल
राहू- 12:27 PM- 1:46 PM
यम गण्ड- 8:29 AM- 9:48 AM
कुलिक- 11:07 AM- 12:27 PM
दुर्मुहूर्त- 12:05 PM- 12:48 PM
वर्ज्यम्- 09:37 PM- 11:24 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- Nil
अमृत काल- 08:31 AM- 10:19 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 05:33 AM- 06:21 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 25 December: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 25 December 2024: पंचांग के अनुसार 25 दिसंबर 2024 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन बुधवार है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा आचार्य द्वारा दैनिक राशिफल में बताया गया है कि 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। राशि अनुसार कौन कौन से उपाय करने 12 राशियों के लिए फलदायी रहेंगे? इसके बारे में राशिफल के माध्यम से जाना जा सकता है। आइए 25 दिसंबर 2 का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

आर्थिक प्रयास में सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना रखें। किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी परिवर्तन के योग हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

दंपति जीवन सुख में रहेगा। किया गया प्रयास सार्थक होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र करे।

मिथुन राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते है। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

भाई बहन या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। आत्मविश्वास की कमी रहेगी। लोगों से बातचीत में संयम रखें। मन परेशान हो सकता है। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

सिंह राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। वाणी के प्रभाव से सभी कार्य पूर्ण होंगे। वस्त्र इत्यादि उपहार में मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अंतर्मन की संतुष्टि रहेगी। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र क़ा जाप करें।

कन्या राशि

मनोरंजन के साधन बढ़ेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नौकरी में अफसर से सद्भाव बना रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। मित्र के सहयोग से नौकरी के मौके मिल सकते हैं।सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।

तुला राशि

पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। धन प्राप्ति के संकेत है। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

वृश्चिक राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखें। आशा निराशा के मनोभाव हो सकते हैं। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

दांपत्य जीवन सुख में रहेगा।नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करें।

कुंभ राशि

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखें। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

मीन राशि

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कारोबार का विस्तार होगा। वाणी में मधुरता रहेगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रह सकती है। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

और पढ़ें ...