सियासत
महाकुंभ में तीर्थराज प्रयाग आने वाले करोड़ों श्रद्धालु आसानी से अक्षय वट का दर्शन लाभ पा सकेंगे.
Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 कई मायनों में खास होने जा रहा है. इस बार महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को पवित्र अक्षय वट का दर्शन कॉरिडोर के जरिए होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिनों पहले ही अक्षय वट कॉरिडोर का उद्घाटन किया. इसके बाद से अक्षय वट को आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया है. महाकुंभ से पहले ही यहां पर हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु लंबी लाइनों में लगकर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन तट पर स्थित अक्षय वट की क्या है पौराणिक और धार्मिक मान्यता...
अक्षयवट कॉरिडोर का दर्शन कर सकेंगे
तीर्थराज प्रयाग में 33 कोटि के देवी देवताओं का वास होता है. इसी लिए महाकुंभ के दौरान संगम की रेती का महत्व भी बेहद खास हो जाता है. महाकुंभ में संगम स्नान विशेष फलदायी माना जाता है, लेकिन संगम स्नान का पूर्ण लाभ श्रद्धालुओं को तभी प्राप्त होता है, जब वह त्रिवेणी स्नान के बाद अक्षय वट का दर्शन करते हैं. सैकड़ों साल से आम श्रद्धालुओं को सुरक्षा कारणों से किले के अंदर स्थित अक्षय वट के दर्शन की अनुमति नहीं थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयासों के चलते अक्षय वट अब कॉरिडोर का रूप ले चुका है. इसके चलते इस बार महाकुंभ में तीर्थराज प्रयाग आने वाले करोड़ों श्रद्धालु आसानी से अक्षय वट का दर्शन लाभ पा सकेंगे.
पुराणों और धर्म ग्रंथों में अक्षयवट का जिक्र
त्रिवेणी के तट पर स्थित अक्षय वट की पौराणिक और धार्मिक मान्यता है. पुराणों से लेकर तमाम धार्मिक ग्रंथो में अक्षय वट वृक्ष का जिक्र मिलता है. मान्यता है कि अक्षय वट के दर्शन से मानव को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. धार्मिक मान्यता है कि संगम स्नान के बाद अक्षय वट का दर्शन करने पर ही स्नान का पूर्ण लाभ मिलता है. यही वजह है कि देश और दुनियां के कोने कोने से संगम आने वाले श्रद्धालु त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने के बाद अक्षय वट दर्शन के लिए कतारों में लगकर पहुंच रहें हैं.
भगवान राम ने तीन दिन बताए थे रात
अक्षयवट दर्शन के महत्व का जिक्र तमाम धार्मिक ग्रंथों में भी है. खुद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम माता सीता के साथ वन जाते समय तीन रात अक्षय वट के नीचे गुजारे थे. तीर्थ पुरोहित प्रदीप पाण्डेय के मुताबिक, धर्म ग्रंथों में इस बात का जिक्र है कि जब प्रलयकाल आएगा और धरती जलमग्न हो जाएगी तब भी अक्षय वट हरा भरा ही रहेगा. उन्होंने कहा कि इसे कई बार मुगल आक्रांताओं ने भी नष्ट करना चाहा, लेकिन इस वृक्ष पर कोई असर नहीं हुआ.
महत्वपूर्ण स्नान पर अक्षयवट दर्शन पर रहेगी रोक
महाकुंभ से पहले अक्षय वट के खुलने से श्रद्धालुओं में हर्ष का माहौल है. लाइनों में लगकर अक्षय वट दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि यह महाकुंभ के लिए सबसे बड़ी सौगात है. अक्षय वट दर्शन के साथ अब संगम स्नान का उन्हें पूर्ण लाभ मिल पाएगा. अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि अक्षय वट कॉरिडोर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है. सुबह 6.30 से शाम 6.30 बजे तक श्रद्धालु पवित्र अक्षय वट के दर्शन कर सकतें हैं. उन्होंने बताया कि महाकुंभ के पीक स्नान पर्व के दौरान अक्षय वट के दर्शन आम श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे. सुरक्षा कारणों से ऐसा फैसला लिया गया है, लेकिन महाकुंभ के दौरान आम दिनों में अक्षय वट के दर्शन का लाभ श्रद्धालु ले सकतें हैं.
नेपाल में सुबह तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए
नेपाल में सुबह तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि नेपाल में 4.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. भूकंप का केंद्र जुम्ला जिले में था. भारतीय समय के अनुसार, भूकंप सुबह 3 बजकर 59 मिनट में महसूस किए गए. अब तक जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.
संसद में धक्का-मुक्की केस की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने संसद परिसर में ‘धक्का-मुक्की’ के आरोप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले को शुक्रवार को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। एक अधिकारी ने कहा, ‘अब इस केस की जांच क्राइम ब्रांच करेगी।’ बता दें कि गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने संसद परिसर में हुई ‘धक्का-मुक्की’ के सिलसिले में राहुल के खिलाफ FIR दर्ज की थी, और अब क्राइम ब्रांच को केस सौंपे जाने के बाद कांग्रेस नेता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। संविधान निर्माता बाबासाहब भीमराव आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर गुरुवार को संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के पास सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य एक दूसरे के सामने आ गए थे और जमकर नारेबाजी की।
विपक्ष और NDA के सांसदों में हुई थी धक्का-मुक्की
मकर द्वारा के पास इसी दौरान विपक्ष और NDA सांसदों के बीच धक्का-मुक्की भी होने लगी जिसमें पूर्व मंत्री प्रतापचंद्र सारंगी और बीजेपी के लोकसभा सांसद मुकेश राजपूत घायल हो गए। बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस को एक शिकायत देकर उन पर संसद परिसर में ‘धक्का-मुक्की’ के दौरान ‘शारीरिक हमला और उकसावे’ में शामिल होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता के खिलाफ संसद मार्ग थाने में BNS की धारा 117 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना), 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने का कार्य), 131 (आपराधिक बल प्रयोग), 351 (आपराधिक धमकी) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत FIR दर्ज की गई है।
प्रियंका गांधी ने साधा बीजेपी पर निशाना
इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि ‘I.N.D.I.A.’ गठबंधन के नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आंबेडकर संबंधी बयान के खिलाफ विरोध को आगे बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। सीएम ने साथ ही कहा कि राहुल गांधी संसद परिसर में हुई ‘धक्का-मुक्की’ के मामले में कानूनी तौर पर अपने खिलाफ दर्ज मामले का सामना करेंगे। वहीं, कांग्रेस महासचिव और राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाद्रा ने अपने भाई के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने को लेकर BJP पर निशाना साधा और कहा कि इस बात से पता चलता है कि सत्तापक्ष में किस स्तर की हताशा है।
आने वाली है कड़ाके की ठंड, अगले 48 घंटों में दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए 3 दिन के मौसम का हाल
दिल्ली :- पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान माइनस डिग्री के नीचे पहुंच रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी के साथ ही मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अगले 48 घंटों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदलने वाला है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमामन है।
दो दिन बाद और बढ़ जाएगी ठंड
अभी दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट देखी जा रही है। दिन में धूप रहने के चलते लोगों को थोड़ी ठंड से राहत मिलती है। वहीं, दो दिन बाद दिल्ली के तापमान में गिरावट आएगी और ठंड भी बढ़ जाएगी।
अभी दिन में निकल रही धूप
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को औसत न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औसत अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में धूप खिली रहेगी। रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।
सोमवार को बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली- एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि उत्तरोत्तर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सतही होने के चलते दिल्ली-एनसीआर में 22 दिसंबर (रविवार) के बाद यानी सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश बाद ठंड बढ़ सकती है। शीत लहर भी चल सकती है।
हरियाणा के इन जिलों में जारी हुआ शीतलहर का अलर्ट
हरियाणा के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हरियाणा के भिवानी, फरीदाबाद, गुरूग्राम, हिसार, करनाल समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। हरियाणा का हिसार जिला सबसे ठंडा बना हुआ है।
बड़ी खबर : लोकायुक्त ने करीब 17 घंटे तक की कार्रवाई...RTO के पूर्व आरक्षक के घर मिली 2 क्विंटल चांदी
भोपाल। भोपाल में लोकायुक्त पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आरटीओ (रोड ट्रांसपोर्ट ऑफिस) के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां छापेमारी की। इस कार्रवाई में सौरभ शर्मा के कार्यालय में एक गहरे खजाने का खुलासा हुआ। कार्यालय की टाइल्स के नीचे से 2 क्विंटल से अधिक चांदी की सिल्लियां बरामद की गईं। इसके अलावा, करीब 2 करोड़ 59 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति, जिसमें सोने, चांदी, हीरे और नगदी शामिल है, जब्त की गई। लोकायुक्त ने इस कार्रवाई में लगभग 17 घंटे तक छानबीन की। पहले भी सौरभ शर्मा के पास से 50 किलो से अधिक सोना और लाखों की नगदी कार से बरामद की जा चुकी थी। यह कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस द्वारा की गई थी, जिन्होंने सौरभ शर्मा की संपत्ति की जांच के दौरान यह चौंकाने वाले खुलासे किए।
Aaj Ka Panchang: आज 21 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 21 सितंबर 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- पौष
अमांत- भाद्रपद
तिथि
कृष्ण पक्ष षष्ठी - 12:21 पी एम तक
नक्षत्र
पूर्वाफाल्गुनी - 06:14 ए एम, दिसम्बर 22 तक
योग
प्रीति - 06:23 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:18 AM
सूर्यास्त- 6:23 PM
चन्द्रोदय- सितंबर 18 6:44 PM
चन्द्रास्त- सितंबर 19 7:17 AM
अशुभ काल
राहू- 09:45 ए एम से 11:02 ए एम
यम गण्ड- 1:37 पी एम- 2:54 पीएम
गुलिक- 07:10 ए एम से 08:27 ए एम
दुर्मुहूर्त- 07:10 ए एम से 07:51 ए एम, 07:51 ए एम से 08:32 ए एम
वर्ज्यम्- 12:36 पी एम से 02:22 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:59 ए एम से 12:40 पी एम
अमृत काल- 11:11 पी एम से 12:57 ए एम, दिसम्बर 22
ब्रह्म मुहूर्त- 05:20 ए एम से 06:15 ए एम
शुभ योग
त्रिपुष्कर योग- 06:14 ए एम, दिसम्बर 22 से 07:10 ए एम, दिसम्बर 22
रवि योग- 07:10 ए एम से 06:14 ए एम, दिसम्बर 22
Aaj Ka Rashifal 21 December 2024: शनिवार के दिन इन 3 राशियों पर बरसेगी शनि देव की कृपा, खूब होगा धन लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
21 December 2024 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 23 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 14 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से देर रात 2 बजकर 10 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेगा ब्लॉक के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।
पीएम मोदी से पूरे परिवार के साथ मिले सांसद बृजमोहन अग्रवाल बेटे आदित्य की शादी का दिया न्योता
नई दिल्ली : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल और उनकी पत्नी सरिता अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फूलों का गुलदस्ता देकर अभिवादन किया और साथ ही अपने सबसे छोटे बेटे आदित्य अग्रवाल गोलू की शादी का निमंत्रण दिया
बच्चों के साथ पीएम मोदी
सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नातिन और नाती ले साथ नज़र आए पीएम मोदी बच्चों अपने साथ रखा उनसे बाते भी की और साथ ही चाकलेट भी खिलाया
सांसद बृजमोहन अग्रवाल प्रधानमंत्री मोदी से अपनी धर्मपत्नी सरिता और दोनों बेटो बेटी और दमांद के साथ भेंट की. उन्होंने ने बताया हमने प्रधानमंत्रीजी को बेटे की शादी में आने का निमंत्रण दिया और उनसे आशीर्वाद लिया. स्नेह प्रेम, आत्मीयता और अपनेपन से भरे प्रधानमंत्री हमें अपने अभिभावक और बड़े भाई लगे. वह मानवीय संवेदनाओं से भरे अत्यंत सहज और सरल है.
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने परिवार के साथ आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने परिवार के साथ आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मोदी जी ने परिवारजनों से कुशलक्षेम जाना, साथ ही परिवार के बच्चों को दुलारा और आशीर्वाद दिया।
इस भेंट पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि परिवार के लिए यह क्षण अत्यंत प्रेरणादायक और अविस्मरणीय रहा। प्रधानमंत्री जी की सादगी और दूरदर्शिता से भरे व्यक्तित्व से नई ऊर्जा और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।
धक्का-मुक्की मामला : प्रियंका बोलीं- BJP ने झूठी FIR करवाई, मेरा भाई धक्का नहीं दे सकता, लोकसभा-राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
दिल्ली :- संसद में धक्का-मुक्की मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर लगाए गए आरोप को लेकर कहा कि ये एक शर्मनाक घटना है. इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए. राहुल गांधी पढ़े लिखे व्यक्ति हैं वो इस ऐसा नहीं कर सकते. बीजेपी जानबूझकर इस मामले को तूल दे रही है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, पूरा देश देख रहा है, उन्होंने राहुल गांधी पर कई मामले में आरोप लगाए हैं
सांसद डिंपल यादव ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि भाजपा सांसद माफी मांगें क्योंकि उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है जो देश के हर नागरिक के लिए आदर्श हैं.’ कल संसद में हुए विवाद पर कांग्रेस की शिकायत पर उन्होंने कहा, भाजपा सिर्फ एक पक्ष के साथ आगे बढ़ती है. वह कभी भी भारत के संविधान, लोकतंत्र और उसके लोगों के साथ आगे नहीं बढ़ती.
https://x.com/ANI/status/1869984954706473067
सारंगी जी ऐक्टिंग बढ़िया करते हैं
एसपी सांसद जया बच्चन ने कहा कि सारंगी जी शानदार ऐक्टिंग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम सभी सदन के अंदर जा रहे थे और जिस तरह से वे खड़े थे, हमें अंदर नहीं आने दे रहे थे. राजपूत जी, सारंगी जी और नागालैंड की महिला तीनों का प्रदर्शन शानदार है. मैंने पूरे करियर में ऐसा नहीं देखा. वे सभी अपनी-अपनी ऐक्टिंग के लिए पुरस्कारों की हकदार हैं.
प्रियंका बोलीं- BJP ने झूठी FIR करवाई, मेरा भाई धक्का नहीं दे सकता
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “यह सरकार डरी हुई है। यह सरकार अडाणी मामले पर चर्चा करने से डरती है। उन्हें पता है कि अंबेडकर जी के लिए उनकी सच्ची भावनाएं सामने आ चुकी हैं। इसलिए, अब वे विपक्ष से डरे हुए हैं क्योंकि हम इस मुद्दे को उठा रहे हैं। इस मामले से राष्ट्रहित जुड़ा हुआ है। हमारा संविधान अंबेडकर जी, इस देश के लोगों और हमारे स्वतंत्रता संग्राम ने दिया है। उनका ऐसा अपमान भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।”
राहुल के खिलाफ FIR होने पर प्रियंका ने कहा- बीजेपी नेता इतने हताश हैं कि वे झूठी FIR दर्ज करा रहे हैं। राहुल जी कभी किसी को धक्का नहीं दे सकते। मैं उनकी बहन हूं, मैं उन्हें जानती हूं। वे ऐसा कभी नहीं कर सकते। ये सब ध्यान भटकाने वाली बातें हैं।
BREAKING:राजधानी हाईवे पर फटा गैस टैंकर- ज़ोरदार धमाके से जल गए 8 मौतें तो कई झुलसे
जयपुर : राजधानी जयपुर के अजमेर हाईवे पर आज सुबह 5 बजे भांकरोटा के पास केमिकल से भरे टैंकर में भीषण धमाका हो गया। हादसे में 8 लोग जिंदा जल गए और 60 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई
टैंकर को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी, जिससे आग भड़क गई। हादसे में 29 ट्रक, 5 कारें, 2 बसें, एक ऑटो और 3 बाइक जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा, एक पाइप फैक्ट्री, गोदाम और 20 से अधिक दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं।
झुलसे 39 लोगों को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 4 की मौत हो गई। चिकित्सा सचिव अम्बरीष कुमार ने बताया कि 35 घायलों का इलाज जारी है।
घटना ने हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। प्रशासन और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Aaj Ka Panchang: आज 20 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 20 सितंबर 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- पौष
अमांत- भाद्रपद
तिथि
कृष्ण पक्ष पञ्चमी - 10:48 ए एम तक
नक्षत्र
मघा - 03:47 ए एम, दिसम्बर 21 तक
योग
विष्कम्भ - 06:12 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:18 AM
सूर्यास्त- 6:23 PM
चन्द्रोदय- सितंबर 18 6:44 PM
चन्द्रास्त- सितंबर 19 7:17 AM
अशुभ काल
राहू- 12:20 PM- 1:51 PM
यम गण्ड- 7:48 AM- 9:19 AM
गुलिक- 10:50 AM- 12:20 PM
दुर्मुहूर्त- 11:56 AM- 12:44 PM
वर्ज्यम्- 07:25 PM- 08:49 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- Nil
अमृत काल- 04:01 AM- 05:25 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:42 AM- 05:30 AM
Aaj Ka Rashifal 20 December 2024: आज शुक्रवार के दिन इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी...पढ़ें दैनिक राशिफल
20 December 2024 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और शुक्रवार का दिन है। पंचमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। आज शाम 6 बजकर 11 मिनट तक विष्कुंभ योग रहेगा आज देर रात 3 बजकर 47 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा।आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आप का उत्साह बढ़ेगा। आप अपने आपको भाग्यशाली अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नए मौके मिलेंगे। जीवनसाथी से आपको प्यार और सम्मान मिलेगा। आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आप के सामने कुछ भावनात्मक चुनौतियां आएंगी। आप अपने भाई बहनों का सहयोग करेंगे। आज आप नया व्यापार शुरू करने का सोच सकते हैं। आज अपनी आगे की पढ़ाई के लिए धन संचय करने का विचार करेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। आप किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देंगे।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 9
वृष राशि-
आपके लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। छात्रों की रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे। लंबी यात्राओं के योग हैं, जिससे आपके व्यापार में लाभ होगा। आज आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। पारिवारिक जीवन से समस्याएं दूर होंगी। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज आप कुछ ऐसी योजनाओं पर काम करेंगे, जिससे अधिक लाभ हो सकता है। आज आप परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ फिल्म देखने या कहीं घूमने जा सकते हैं, इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
मिथुन राशि-
आपके लिए सकारात्मक बदलाव लाने वाला दिन है। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों को अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है। जिसमें आप अपनी पूरी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, इससे आपको लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। विभिन्न स्रोतों से आज आपकी आमदनी बढ़ेगी। आज कुछ विशेष कार्य पर खर्चे भी हो सकते हैं। आप घर के रेनोवेशन के बारे में सोच सकते हैं। आपको किसी फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा, वहां आपकी अन्य रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। आज आप जंक फूड का सेवन करने से बचें।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 1
कर्क राशि-
आपके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज अचानक किसी बड़े लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आध्यात्मिक कार्यों में आनंद आएगा। आप किसी NGO के साथ जुड़कर समाज सेवा करने का मन बनाएंगे। किसी कोर्ट केस का नतीजा आपके पक्ष में आने की संभावना है। आपके विरोधी कुछ परेशानियां खड़ी करने की नाकाम कोशिश करेंगे। आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कार्य क्षेत्र में आने वाली किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 8
सिंह राशि-
आपके लिए सफलता दिलाने वाला दिन है। आज आपके सभी काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसमें आपको अपनी काबिलीयत दिखाने का मौका मिलेगा। कुछ कार्यों को लेकर आज भाग-दौड़ हो सकती है। आज पॉजिटिव सोच रखने से आपके सारे काम समय से पूरे होते जाएंगे। आपके वैवाहिक रिश्ते में अच्छी बॉन्डिंग बनेगी। परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा है, पूरी टीम में उत्साह दिखाई देगा। संतान की ओर से गुड न्यूज़ मिल सकती है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आप योगा की आदत डालेंगे यह आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 1
कन्या राशि-
आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। नौकरी में बॉस का सहयोग मिलेगा। जिससे आपको काफी लाभ होने की संभावना है। साझेदारी के व्यापार में तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपको किसी के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। आपके परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा। आज आपका सोशल सर्कल बढ़ेगा। बिजनेस से रिलेटेड आपकी यात्रा हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें खान-पान की आदतों में सुधार करें। आपके व्यवसाय में परिवर्तन होने की संभावना है। वकील वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है किसी पुराने क्लाइंट से अच्छा धन लाभ होगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 7
तुला राशि-
आपके लिए बदलाव लाने वाला दिन रहेगा। आज आपकी किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिनसे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आपके व्यापार में लाभ होगा। आज किसी पारिवारिक आयोजन पर धन खर्च हो सकता है। ऐसा करना आपके पारिवारिक रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगा। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं। आप किसी सामाजिक कार्य में भी सहयोग करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर से जुड़े लोगों के लिए लाभ की संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। कॉलेज के किसी प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि-
आपके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपको आज ज्यादा काम मिल सकता है। आपको कलीग्स से पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार करने वालों को लाभ के योग हैं। पहले किए गए निवेश से फायदा होगा। प्राइवेट काम करने वालों को आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आज आप अपने अन्दर पॉजिटिविटी लाने का प्रयास करें। छात्र विदेशी भाषा सीखने का कोर्स कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में नई- नई खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखे। छात्रों को शिक्षा में पूर्ण सफलता प्राप्त होगी।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 7
धनु राशि-
आज के दिन आपकी पॉजिटिविटी बनी रहेगी। आज कार्य क्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। आप समय पर कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके करियर में प्रगति के योग हैं। खुद का व्यवसाय करने वालों को अपने विरोधियों से बच कर रहना चाहिए। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को विदेश में पढ़ने के अवसर मिलेंगे। अचानक खर्च बढ़ सकता है। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाने के योग हैं। किसी संपत्ति को लेकर भाग दौड़ हो सकता है। शांति और विनम्रता से चीजों को हल करने की कोशिश करें। जो जातक नौकरी परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 6
मकर राशि-
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको नई नौकरी के लिए ऑफर आ सकता है। पारिवारजनों से आपसी तालमेल बनाकर रखें। व्यापार करने वालों के लिए अच्छे लाभ की प्रबल संभावना है। कहीं किए गए निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा। विद्यार्थियों की रूचि खेलकूद में बढ़ेगी। आपको अच्छे धन लाभ के योग हैं। आज आपको परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें रूटीन चेकअप कराते रहें। घरेलू जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा है। आपके स्वभाव में धर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। लवमेट से आज उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। घर में नन्हें मेहमान के आने से ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
कुंभ राशि-
आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज आप अच्छी रणनीति के साथ काम करेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सहकर्मियों के साथ अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक खर्च भी बढ़ सकते है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। व्यापारी वर्ग को अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी योजनाएं दूसरों से साझा ना करें। रिसर्च कर रहे लोगों को विदेश जाने का मौका मिलेगा। अचानक कहीं से धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य का विशेष रुप से ध्यान रखें, समय पर भोजन करें। नियमित योग और व्यायाम की आदत डालें।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 1
मीन राशि-
आज आपका दिन लकी रहेगा। किसी सिलसिले में विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। आपका मन अध्यात्म में लगेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। आप अपनी समझदारी से आगे बढ़ेंगे, आपको लाभ होगा। आज आप अपने व्यापार को और बढ़ाने के लिए नया प्लान बनायेंगे, योजनाएं सफल होंगी। आज किसी से बात करते समय अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें। आज आप किसी भी मामले को बातचीत से हल करने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 1
क्या स्कूलों में लगेंगे ताले? चेन्नई में भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट जारी
Chennai Rain: चेन्नई और उसके आसपास के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 19 दिसंबर तक ओरेंज अलर्ट जारी किया है. एक कम दबाव के कारण बारिश अगले कुछ दिनों में और तेज हो सकती है, जिससे शहर में लोगों की लाइफस्टाइल पर असर पड़ सकता है.
IMD के अनुसार, 19 दिसंबर को बारिश की तीव्रता और बढ़ने की संभावना है. चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, पुदुचेरी और विलुपुरम जैसे जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
क्या चेन्नई के स्कूल रहेंगे बंद?
कांचिपुरम, तिरुवल्लूर, चेन्नई और चेंगलपट्टू के जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी हो सकती है. हालांकि, इस संबंध में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. माता-पिता और छात्रों को स्कूल प्रशासन से जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है.
चेन्नई में जलभराव का खतरा
बारिश के कारण चेन्नई के कई हिस्सों में जलभराव हो सकता है, खासकर निचले स्थल वाली जगहों में. स्थानीय अधिकारी सतर्क हैं, लेकिन निवासियों को यातायात में देरी और बिजली कटौती जैसी समस्याओं के लिए तैयार रहना चाहिए.
आगे क्या होगा?
IMD का कहना है कि 20 दिसंबर तक बारिश जारी रहेगी, लेकिन बुधवार के बाद बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है. इसके साथ एक्सपर्ट ने निवासियों को अंदर रहने और आधिकारिक सोर्स से अपडेट प्राप्त करने और इस भारी बारिश से निपटने के लिए तैयार रहने की सलाह दी जाती है.
चेन्नई एयरपोर्ट पर क्या होगा?
चेन्नई एयरपोर्ट आम दिनों के हिसाब से चलते रहेंगे, लेकिन भारी बारिश के कारण फ्लाइट्स में देरी या रद्द हो सकती हैं. ऐसे में यात्रियों को अपने एयरलाइंस से अपडेट लेकर अतिरिक्त समय के साथ एयरपोर्ट जाने की सलाह दी जाती है.
Gold-Silver Price Today: फिर बदले सोने और चांदी के दाम , जानें 22 और 24 कैरेट सोने के भाव
Gold-Silver Price Today: आज के दिन भारतीय बाजार में सोने और चांदी के दाम में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. जहां एक ओर सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई है, वहीं चांदी के दाम में हल्की कमी आई है. आइए जानते हैं, आज के सोने और चांदी के दाम में कितना बदलाव आया है.
भारत में 22 कैरेट सोने का भाव आज 71,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि पिछले दिन यह 71,500 रुपये था. वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 77,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो कि पहले 77,990 रुपये थी. हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में वृद्धि हो सकती है.
सोने की प्रति ग्राम कीमत
- 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,149 प्रति ग्राम है.
- 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,798 प्रति ग्राम है.
शहरों में सोने के दाम
भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं आया है. देखें अलग अलग शहरों में सोने के दाम,
लखनऊ में सोने के दाम
- 22 कैरेट सोना: ₹ 71,490 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट सोना: ₹ 77,980 प्रति 10 ग्राम
गाजियाबाद में सोने के दाम
- 22 कैरेट सोना: ₹ 71,490 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट सोना: ₹ 77,980 प्रति 10 ग्राम
नोएडा में सोने के दाम
- 22 कैरेट सोना: ₹ 71,490 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट सोना: ₹ 77,980 प्रति 10 ग्राम
मेरठ में सोने के दाम
- 22 कैरेट सोना: ₹ 71,490 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट सोना: ₹ 77,980 प्रति 10 ग्राम
आगरा में सोने के दाम
- 22 कैरेट सोना: ₹ 71,490 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट सोना: ₹ 77,980 प्रति 10 ग्राम
गोरखपुर में सोने के दाम
- 22 कैरेट सोना: ₹ 71,490 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट सोना: ₹ 77,980 प्रति 10 ग्राम
अयोध्या में सोने के दाम
- 22 कैरेट सोना: ₹ 71,490 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट सोना: ₹ 77,980 प्रति 10 ग्राम
कानपुर में सोने के दाम
- 22 कैरेट सोना: ₹ 71,490 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट सोना: ₹ 77,980 प्रति 10 ग्राम
मथुरा में सोने के दाम
- 22 कैरेट सोना: ₹ 71,490 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट सोना: ₹ 77,980 प्रति 10 ग्राम
बरेली में सोने के दाम
- 22 कैरेट सोना: ₹ 71,490 प्रति 10 ग्राम
- 24 कैरेट सोना: ₹ 77,980 प्रति 10 ग्राम
चांदी के दाम में कमी
अगर बात करें चांदी के दाम की, तो आज लखनऊ में 1 किलो चांदी का रेट ₹ 92,400 है, जबकि कल चांदी का भाव ₹ 92,500 था. इस प्रकार, चांदी के दाम में ₹ 100 की गिरावट आई है.
सोने की शुद्धता कैसे जांचें?
सोने की शुद्धता पहचानने के लिए ISO (Indian Standard Organization) के हॉलमार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने का हॉलमार्क '999', 23 कैरेट पर '958', 22 कैरेट पर '916', 21 कैरेट पर '875' और 18 कैरेट पर '750' होता है. आमतौर पर, 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं. ध्यान रखें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, और इसके आभूषण बनाना कठिन होता है, इसलिए दुकानदार 22 कैरेट सोने के आभूषण बेचते हैं.
22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
- 24 कैरेट सोना: यह 99.9% शुद्ध होता है.
- 22 कैरेट सोना: यह लगभग 91% शुद्ध होता है, जिसमें 9% दूसरे धातुएं जैसे तांबा, चांदी, या जिंक मिलाई जाती हैं.
24 कैरेट सोना शुद्ध होने के बावजूद आभूषण बनाने में कठिन होता है, इसलिए ज्यादातर लोग 22 कैरेट सोना ही खरीदते हैं.

