सियासत
Gold-Silver Price Today 10 December 2024: आज सुबह क्या है सोना-चांदी का रेट, जानें अपने शहर का ताजा भाव
Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज 10 दिसंबर 2024 की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला है. जहां 22 कैरेट सोने का भाव 71,460 रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 77,940 रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास बनी हुई है. चांदी की कीमत भी अपरिवर्तित रही और आज इसका भाव 91,900 रुपये प्रति किलो है.
देश के बड़े राज्यों में सोने का भाव
| शहर | 24 कैरेट सोना | 22 कैरेट सोना |
| अहमदाबाद | ₹77,670 | ₹ 71,200 |
| अमृतसर | ₹ 77,770 | ₹ 71,300 |
| बैंगलोर | ₹ 77,670 | ₹ 71,200 |
| भोपाल | ₹ 77,670 | ₹ 71,200 |
| भुवनेश्वर | ₹ 77,620 | ₹ 71,150 |
| चंडीगढ़ | ₹ 77,770 | ₹ 71,300 |
| चेन्नई | ₹ 77,770 | ₹ 71,300 |
| कोयंबटूर | ₹ 77,620 | ₹ 71,150 |
| कोच्चि | ₹ 77,620 | ₹ 71,150 |
गोल्ड और सिल्वर के दाम जानने का आसान तरीका
अगर आप सोने और चांदी की कीमतें जानना चाहते हैं, तो आप मिस्ड कॉल की सुविधा का उपयोग कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं और कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए आपको दाम की जानकारी मिल जाएगी. इसके अलावा आप IBJA पर जाकर सोने के ताजे दाम देख सकते हैं.
टैक्स और मेकिंग चार्ज अलग से होते हैं
आपको यह जानकर खुशी होगी कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए सोने और चांदी के दाम में टैक्स और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते. यानी जब आप गहने खरीदते हैं, तो इन कीमतों में टैक्स और मेकिंग चार्ज को जोड़ने के बाद कुल राशि बढ़ जाती है. IBJA के द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में मान्य होते हैं लेकिन इन दामों में जीएसटी का समावेश नहीं होता है.
Aaj Ka Panchang: आज 10 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 10 दिसंबर 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
अमांत- मार्गशीर्ष
तिथि
शुक्ल पक्ष दशमी- दिसंबर 10 06:02 AM- दिसंबर 11 03:43 AM
शुक्ल पक्ष एकादशी- दिसंबर 11 03:43 AM- दिसंबर 12 01:09 AM
नक्षत्र
उत्तरभाद्रपदा- दिसंबर 09 02:56 PM- दिसंबर 10 01:30 PM
रेवती- दिसंबर 10 01:30 PM- दिसंबर 11 11:48 AM
योग
व्यातीपात- दिसंबर 10 01:05 AM- दिसंबर 10 10:02 PM
वरीयान- दिसंबर 10 10:02 PM- दिसंबर 11 06:47 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 7:01 AM
सूर्यास्त- 5:37 PM
चन्द्रोदय- दिसंबर 10 1:39 PM
चन्द्रास्त- दिसंबर 11 2:27 AM
अशुभ काल
राहू- 2:58 PM- 4:18 PM
यम गण्ड- 9:40 AM- 11:00 AM
गुलिक- 12:19 PM- 1:39 PM
दुर्मुहूर्त- 09:08 AM- 09:51 AM, 10:59 PM- 11:53 PM
वर्ज्यम्- 12:39 AM- 02:08 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:58 AM- 12:40 PM
अमृत काल- 08:58 AM- 10:28 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 05:26 AM- 06:14 AM
Aaj Ka Rashifal 10 December 2024: हनुमान जी की कृपा से इन जातकों के दूर होंगे सभी संकट...पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
10 December 2024 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 3 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है और आज देर रात 3 बजकर 19 मिनट पर शुक्र श्रवण में गोचर करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। इस राशि के जो लोग नौकरी में है, आज उन्हें सफलता मिल सकती है। किसी कार्य में अपनों की मदद आपको मिल सकती है। धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग आप कर सकते हैं। ये यात्रा सुखद भी रहेगी। आज आप किसी क्षेत्र में कुछ ऐसा करेंगे, जिससे आपको भरपूर मान सम्मान मिलेगा।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 6
वृष राशि-
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में आज के दिन नया बदलाव आयेगा। जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपका सेहत बेहतर बना रहेगा। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो उनको लाभ पहुंचाएगी। कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे। दोस्तों के साथ बेहतर दिन बीतेगा।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 7
मिथुन राशि-
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। किसी पुराने दोस्तों से मिलने का योग बन रहा है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आज आप जीवनसाथी के साथ यादगार पल बितायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। स्टूडेंट्स को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात प्रसन्नतादायक रहेगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 1
कर्क राशि-
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको अपने सोच और व्यव्हार को संतुलित रखना चाहिए। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। इससे आपको फायदा भी हो सकता है। व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 8
सिंह राशि-
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको कुछ काम में किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार के साथ मूवी का प्लान बना सकते हैं। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। अगर आप समय का सदुपयोग करेंगे, तो आपको फायदा जरूर मिलेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। कामकाज की स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग और गंभीर रहेंगे।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 6
कन्या राशि-
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। आपको अपने कामकाज से जुड़े नए आइडियाज मिलेंगे। घर में मेहमानों के आने से प्रसन्नता बढ़ेगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 5
तुला राशि-
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। सोसाइटी में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रख सकते हैं, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। परिवार के कुछ मामलों में आपको अनदेखा करने से बचना चाहिए। मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लान बना सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर कमी करने की कोशिश करना चाहिए।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर सकता है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 2
धनु राशि-
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम तक किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। कोई शुभ समाचार आपको मिलेंगे। मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। रचनात्मक कामों में आप सफल रहेंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 4
मकर राशि-
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे हो सकते हैं, इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। किसी बात को लेकर भाई-बहन से थोड़ी अनबन हो सकती है। आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आप नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 9
कुंभ राशि-
आज आपका दिन शानदार रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी। साथ ही आप इसमें सफल भी होंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। साथ ही दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित भी होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 2
मीन राशि-
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा मिल सकता है। भाई-बहन के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बात से प्रभावित हो सकते हैं। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपको सहयोग मिल सकता है। दोस्तों से आपको मदद मिल सकती है। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे और उसके लिए जरूरी लोगों से भी मुलाकात हो सकती है।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
RBI Governor Sanjay Malhotra: संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नए गवर्नर, शक्तिकांत दास की लेंगे जगह
New RBI Governor Sanjay Malhotra: संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नए गवर्नर. केंद्रीय कैबिनेट ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है. संजय मल्होत्रा 11 दिसंबर को अपना पदभार संभालेंगे. आपको बता दें, संजय मल्होत्रा 1990 के IAS बैच के अधिकारी हैं, जो अभी तक राजस्व सचिव थे. उनकी नियुक्ति की बात करें तो ये 3 साल के लिए होगी. मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास का कार्यकाल कल खत्म हो रहा है.
संजय मल्होत्रा कौन हैं?
संजय मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं. उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी, अमेरिका से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है.
33 साल के अपने करियर में उन्होंने बिजली, वित्त और कराधान, सूचना प्रौद्योगिकी, खनन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट नेतृत्व और अनुभव दिखाया है. वर्तमान में वे वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले वे वित्त मंत्रालय के अंतर्गत वित्तीय सेवाओं के विभाग के सचिव के पद पर थे.
उन्हें राज्य और केंद्र सरकार दोनों स्तरों पर वित्त और कराधान का गहरा अनुभव है. अपने वर्तमान कार्यकाल में वे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों से संबंधित नीतियां बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
शक्तिकांत दास ने की थी वित्तमंत्री के साथ बैठक
बीते कुछ दिनों से चर्चा थी कि शक्तिकांत दास को सेवा विस्तार मिल सकता है. दरअसल, शनिवार शाम को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शक्तिकांत दास के मिलने के कारण यह चर्चा हो रही थी कि वर्तमान गवर्नर को ही सेवा विस्तार मिल सकता है. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और अब 1990 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी संजय मल्होत्रा को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है.
UPSC Mains Result 2024: यूपीएससी मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, यहाँ से एक क्लिक में देखें रिजल्ट
UPSC Mains Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए थे, वे सभी यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
बड़ी खबर ! राजधानी के DPS सहित 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कप
दिल्ली : राजधानी के स्कूल, एयरपोर्ट, होटल और अन्य जगहों को बम से उड़ाने की धमकी कई बार मिल चुकी है। इसी कड़ी में एक बार फिर दिल्ली के DPS और जीडी गोयनका समेत 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई। जिसके बाद से सभी स्कूलों को आनन फानन में खाली करवाया गया। इसके बाद बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंची और स्कूलों की जांच शुरू की।
इन स्कूलों को मिली धमकी
बता दें कि यह ईमेल 8 दिसंबर की रात लगभग 11.38 बजे भेजा गया। मदर मैरी स्कूल, ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल और कैम्ब्रिज स्कूल समेत कई स्कूलों को निशाना बनाया गया। हालांकि सूचना मिलने पर स्कूल प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों को वापस भेज स्कूल को बंद कर दिया। बम स्क्वाड की टीम हर स्कूल की जांच कर रही है।
ई-मेल के जरिए दी गई धमकी
दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच में बताया कि आज दिल्ली में 40 से अधिक स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली है। ई-मेल में लिखा है कि मैंने स्कूल भवनों के अंदर कई बम लगाए हैं। बम छोटे हैं और बहुत अच्छी तरह छिपाए हुए हैं। इससे इमारत को ज्यादा नुकसान नहीं होगा,लेकिन बम फटने पर कई लोग घायल हो जाएंगे। अगर मुझे 30,000 डॉलर नहीं मिले तो मैं बमों को ब्लास्ट कर दूंगा।
Aaj Ka Panchang: आज 9 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 9 दिसंबर 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
अमांत- मार्गशीर्ष
तिथि
शुक्ल पक्ष अष्टमी - 08:02 ए एम तक
नक्षत्र
पूर्व भाद्रपद - 02:56 पी एम तक
योग
सिद्धि - 01:06 ए एम, दिसम्बर 10 तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 07:03 ए एम
सूर्यास्त- 05:24 पी एम
चन्द्रोदय- 12:59 पी एम
चन्द्रास्त- 12:18 ए एम, दिसम्बर 10
अशुभ काल
राहू- 04:07 पी एम से 05:24 पी एम
यम गण्ड- 12:13 पी एम से 01:31 पी एम
गुलिक- 02:49 पी एम से 04:07 पी एम
दुर्मुहूर्त- 04:01 पी एम से 04:43 पी एम
वर्ज्यम्- 10:09 पी एम से 11:40 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:56 AM- 12:38 PM
अमृत काल- 09:05 ए एम से 10:38 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त- 05:12 ए एम से 06:06 ए एम
Aaj Ka Rashifal 9 December 2024: आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत के सितारों का साथ...जानिए आज का अपना राशिफल
9 December 2024 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 8 बजकर 3 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 1 बजकर 6 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम है। भाई- बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, वह भी दूर होगी। आपकी किसी पुरानी गलती के लिए आपको परिवार में वरिष्ठ से माफी मांगनी पड़ सकती है। आज आपकी कोई योजना समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। ऑफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगे। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज बच्चों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 1
वृष राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी परिस्थितियां पहले से अनुकूल रहेंगी। व्यापारिक क्षेत्र में आपको मेहनत से आज अधिक लाभ होगा। आज आपको धन लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। आज दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान कर सकते हैं। ऑफिस का कोई महत्वपूर्ण कार्य करने में आज बिजी रहेंगे। ट्रांसफर के लिए परेशान लोगों को पसंदीदा जगह ट्रांसफर की खुशखबरी मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आपका मन लगेगा। किसी अनजान की हेल्प करके अपने आप को बेहतर फील महसूस करेंगे।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 6
मिथुन राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपनी किसी जॉब के लिए इंटरव्यू देने जाएंगे जिसमें आपको सेलेक्ट कर लिया जायेगा। कोई नया बिजनेस स्टार्ट करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लेंगे जिससे आपका बिजनेस अच्छे से चले। पुस्तकालय के कारोबारी नई ब्रांच खोलने का मन बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। आज अपने निर्णय में परिवार वालों की सलाह लेंगे। आज अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान जरूर देना होगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 2
कर्क राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल बनेगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें ,जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। धार्मिक कार्यों में आपके धन की व्ययता रहेगी। साथ ही किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज जरूरत से ज्यादा खर्चों पर रोक लगाना चाहिए। विद्यार्थी अपने पेंडिंग काम को पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप फिट रहेंगे।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 9
सिंह राशि
आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। आपके अपने व्यापार में लाभ के योग हैं। साथ में कोई साइड बिजनेस कर सकते हैं। जिससे लाभ होने की संभावना बनेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए नए अवसर मिलने की संभावना है। जिन लोगों को पॉलिटिक्स में मैं रूचि है, उन्हें बड़ा पद प्राप्त होने के योग हैं। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। नए कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलेगी। जीवन साथी को आप कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं। आप जीवन साथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे और सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 6
कन्या राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर ले ,अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। आपको किसी निवेश से बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करेंगे। इस दौरान आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। आपकी पदोन्नति या जॉब चेंज करने के लिए अवसर प्राप्त होंगे। आप नौकरी के मामलों में सोच-समझकर कोई निर्णय लें।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 1
तुला राशि
आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के मौके हाथ लगेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज संतान पक्ष से आपको सुखद अनुभूति होगी। इंजीनियरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल को पूरा करने में छात्र व्यस्त रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 1
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। काफी दिनों बाद आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। आज उनके प्रति लागाव बढेगा। आज रुके कार्यों में प्रगति होगी। आपके गृहस्थ जीवन में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। डिप्लोमा कर रहे छात्रों को अपने सीनियर्स से महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए आप किसी अच्छी कंसलटेंट टीम से बातचीत करेंगे। लव मेट शाम को डिनर साथ में करेंगे,जिससे उनके बीच में और ज्यादा प्रेम बढ़ेगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 7
धनु राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है।आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगी। बड़े बुजुर्गों के पैर छुए, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 8
मकर राशि
आज अकारण शुरू हुई बाधाएं पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा ,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप विदेश में व्यापार करने की योजना बनायेंगे। आपकी सोशल मीडिया पर किसी से बात हो सकती है जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। व्यायाम करने से ,डायबिटीज से संबंधित परेशानी खत्म होंगी। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने काम को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 9
कुंभ राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपके रुकावट भरे कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढेगा। आज किसी कार्य में घरवाले आपकी तारीफ करेंगे। छात्रों की पढाई में रूचि बढ़ेगी। आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। किसी से लिया ऋण आज वापस करेंगे। आज आपकी परेशानियां कम होंगी आपका मन हल्का होगा। लवमेट आज डिनर पर जाएंगे।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 6
मीन राशि
आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। किसी रिश्तेदार से चलती आ रही अन बन आज खत्म हो जायेंगी। आपको अधिक खाने-पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए। करोबार में बरकत होगी। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। आपके बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा। सोची हुई योजनाओं में सफलता मिलने के संकेत है।आप अपने भाई बहनों के साथ किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं अकस्मात आपके किसी अति प्रिय रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात होगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 2
OMG : वेब सीरीज देखकर शख्स ने रची अपने ही मौत की साजिश, फिर जो हुआ…
राजस्थान/बांसवाड़ा : जिले से हैरान कर देने वाला सामने आ रहा है, यहां कर्ज में डूबे एक शख्स ने बीमा क्लेम पाने के लिए वेब सीरीज देखकर अपनी मौत का साजिश रच डाली, उसने एक लावारिस भिखारी की हत्या कर उसे अपनी पहचान दे दी और ट्रेलर से कुचलवाकर खुद की मौत साबित करने की कोशिश की। लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया।
जानकारी के मुताबिक, घटना 1 दिसंबर की है, जहां बांसवाड़ा के सल्लोपाट क्षेत्र में नेशनल हाईवे-56 पर झेरबारी गांव के पास भारी वाहन से कुचला हुआ एक अज्ञात शव मिला. शव इतनी बुरी तरह कुचला हुआ था कि उसकी पहचान करना भी मुश्किल था. शव के पास एक बैग पड़ा था, जिसमें आईडी और कुछ कागजात थे. ये दस्तावेज नरेंद्र सिंह रावत के नाम से थे. इसके बाद पुलिस ने दस्तावेज के आधार पर नरेंद्र सिंह के परिजनों को शव की शिनाख्त के लिए मोर्चरी बुलाया, लेकिन परिजनों ने नरेंद्र सिंह का शव होने से इनकार कर दिया।
‘भिखारी खेल में इस्तेमाल किया गया मोहरा था’
इसके बाद पुलिस सतर्क हो गई और जांच करते हुए भैरूलाल नाम के शख्स तक पहुंची. भैरू सिंह ने ऐसा राज खोला कि पुलिस भी हैरान रह गई. पूछताछ में भैरू सिंह ने बताया कि पुलिस को जो लाश मिली है वो नरेंद्र की नहीं बल्कि रामदेवरा के तूफान सिंह नाम के एक भिखारी की है, जो इस खेल में इस्तेमाल किया गया मोहरा था।
खेल ये था कि नरेंद्र सिंह जो अभी फरार है, उस पर काफी कर्ज था. वो भैरूलाल से मिला. उसे अपनी पीड़ा बताई. दोनों ने मिलकर प्लान बनाया कि किसी की हत्या करके वो खुद को मरा हुआ साबित कर देगा और बीमा के पैसे हड़प लेगा. इसके बाद भैरूलाल उसे इब्राहिम नाम के एक शख्स के पास ले गया जो ट्रेलर ड्राइवर था.
हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्य योजना एक ऐसे शख्स को खोजने की थी जो लावारिस हो. फिर नरेंद्र कचरा बीनने वाले तूफान सिंह को लेकर आया, जिसे उसने गुजरात में नौकरी दिलाने की बात कही. फिर उसने उसे खूब शराब पिलाई. जब वो बेहोश हो गया, तो इब्राहिम ने उसे सड़क पर लिटा दिया और उसके ऊपर ट्रेलर चढ़ा दिया. इसके बाद नरेंद्र ने उसके कागजात लाश के पास रख दिए. अब पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन नरेंद्र सिंह फरार है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी नरेंद्र सिंह को पकड़ लिया जाएगा.
इंसान को बैठाकर उड़ने वाला ड्रोन,12वीं के छात्र ने 3 महीने में बनाया, देखे वीडियो
ग्वालियर: जिले के सिंधिया स्कूल के एक छात्र ने अपनी मेहनत के बल पर एक बड़ा कमाल किया है। उसने एक ऐसा ड्रोन बनाया है, जिसे दुनिया भर में यूनिक माना जा रहा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यह पहला ऐसा ड्रोन है, जिसमें एक व्यक्ति बैठकर उड़ान भर सकता है। 12 वीं में पढ़ने वाले छात्र मेदांश त्रिवेदी ने इसका सफल परीक्षण भी किया है। छात्र ने खुद इस ड्रोन में बैठकर इसका सफल परिक्षण किया।
दरअसल, ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में 12 वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र मेदांश त्रिवेदी ने 3 महीने कड़ी मेहनत की। करीब साढ़े तीन लाख रुपए की लागत से इस ड्रोन को तैयार किया गया है। छात्र ने बताया कि जब वह कक्षा सातवीं में था तो स्कूल के टीचर मनोज मिश्रा ने क्लास में हेलीकॉप्टर उड़ने की तकनीकी पढ़ाई थी। वहीं से ड्रोन बनाने की प्रेरणा मिली थी। वह अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर चीन के ड्रोन देखता था। कोविड काल में उसने यूट्यूब पर तमाम देशों की ड्रोन टेक्नोलॉजी को समझा। उसने उस पर काम किया फिर अपने टीचर्स को बताया।
6 मिनट तक हवा में भर सकता है उड़ान
मेदांश ने बताया है कि यह एक इलेक्ट्रिक ड्रोन है। पायलट के साथ यह 6 मिनट तक हवा में उड़ान भर सकता है। इसमें लगी 2 बैट्ररी लगभग 10 मिनट में चार्ज हो जाती है। पायलट के साथ यह ड्रोन 20 मीटर तक उड़ान भर सकता है। यह अधिकतम 80 किलो का वजन लिफ्ट कर सकता है। बिना पायलट के लगभग 1 घंटे तक कितनी भी ऊंचाई तक उड़ा सकते हैं। इसकी इंजन क्षमता अभी 50 हॉर्स पावर की है। जरूरत पड़ने पर कई महत्वपूर्ण परिस्थितियों में इसका उपयोग किया जा सकता है। इसके उपकरणों को अलग-अलग खोलकर एक बैग में पैक किया जा सकता है। पूरा ड्रोन एक कार में रखकर ले जाया जा सकता है। बात दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और इसरो चीफ एस सोमनाथ भी मेदांश की तारीफ कर चुके हैं
Aaj Ka Panchang: आज 8 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 8 दिसंबर 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
अमांत- मार्गशीर्ष
तिथि
शुक्ल पक्ष सप्तमी - 09:44 ए एम तक
नक्षत्र
शतभिषा - 04:03 पी एम तक
योग
वज्र - 03:54 ए एम, दिसम्बर 09 तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 07:02 ए एम
सूर्यास्त- 05:24 पी एम
चन्द्रोदय- 12:27 पी एम
चन्द्रास्त- 12:18 ए एम, दिसम्बर 09
अशुभ काल
राहू- 04:07 पी एम से 05:24 पी एम
यम गण्ड- 12:13 पी एम से 01:31 पी एम
गुलिक- 02:49 पी एम से 04:07 पी एम
दुर्मुहूर्त- 04:01 पी एम से 04:43 पी एम
वर्ज्यम्- 10:09 पी एम से 11:40 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:56 AM- 12:38 PM
अमृत काल- 09:05 ए एम से 10:38 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त- 05:12 ए एम से 06:06 ए एम
Aaj Ka Rashifal 8 December 2024: आज दुर्गाष्टमी के दिन बदलेगा इन राशियों का भाग्य...पढ़ें दैनिक राशिफल
8 December 2024 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रविवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 45 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 3 बजकर 53 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 3 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक और दुर्गाष्टमी व्रत है।आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि:
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी जान-पहचान बढ़ेगी। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। साथ ही आपके अधूरे काम पूरे भी होंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में करने में सफल होंगे, जिसका पूरा फायदा मिलेगा। सफर के दौरान किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर आपको खुशी महसूस होगी। महिलाओं को आज रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 3
वृष राशि:
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप कुछ नया करने की सोचेंगे। अगर आप सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। आज आप अपनी मेहनत के बल पर अपने कार्य समय रहते पूरा करने में सफल होंगे। आज आपको संतान सुख की प्राप्ति के योग बन रहे है। आज धैर्य पूर्वक किया गया फैसला लाभदायक सिद्ध होगा। छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज परिवार के लोगो का सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 7
मिथुन राशि:
आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। आज आपका मन सामाजिक कार्यों में लगेगा। घरेलु कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतुलित भोजन करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज आप थोड़े सोच-विचार में रहेंगे। आज आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए किसी अच्छे दोस्त के साथ योजना बनायेंगे। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 2
कर्क राशि:
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही आपको कोई बड़ा कदम उठाना चाहिए। कामकाज ज्यादा होने से आज आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। परिवार वाले आज आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे। आज आपके बिजनेस में तरक्की होगी। आज ऑफिस में आपके काम से खुश होकर बॉस आपको कुछ उपहार देंगे। साथ ही सहकर्मी आपसे कुछ सीखना चाहेंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 5
सिंह राशि:
आज आप अपनी वर्तमान स्थिति से प्रसन्न रहेंगे। आज बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। कारोबार में आपको फायदा होने की संभावना है। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है, शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में नई खुशियाँ आने से मधुरता और बढ़ेगी। व्यापार के सिलसिले में आज आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ेगी, ये यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। धन लाभ के नये अवसर मिलेंगे, इस अवसर का लाभ आप अच्छे से उठाएंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 6
कन्या राशि:
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपका तनाव काफी हद तक ख़त्म हो जायेगा। आपको पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें शोहरत और पहचान भी मिलेगी। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाएं रखेगी। लवमेट के रिश्तें में नयापन आयेगा। आज आप अपने कार्य आसानी से पूरा करते जायेंगे। आज आपको माता पिता का सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 2
तुला राशि:
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज कुछ नया सीखने का मौका आपको मिलेगा। ऑफिस में जूनियर आपका सहयोग करेंगे। नए लोगों से मुलाकात के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। दिनभर की भागदौड़ के बाद शाम को आपको थोड़ी थकावट महसूस होगी, लेकिन जल्द ही रिलेक्स भी हो जायेंगे। जॉब के लिए नई संभावनाओं की तलाश पूरी होगी। आपको अच्छी जगह नौकरी लगाने के योग बने हुए हैं। ड्राईफ्रूट का व्यापार कर रहे लोगो को आज अधिक मुनाफा होने वाला है।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 9
वृश्चिक राशि:
आज आपका दिन शानदार रहेगा। शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। संचार-साधनों से आपको फायदा होगा। आज आप दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे। आज आपके लिए ज्यादातर चीजें बहुत आसानी से सुलझती जाएंगी। कुछ नए अनुभव भी आपको प्राप्त होगे। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जिनके पास पैसे कमाने के बहुत अच्छे विचार होंगे। लोगों की मदद से आपकी इनकम बढ़ेगी। आज आपके काम की गति बढ़ेगी। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वॉइन करने का मन बनायेंगे।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 7
धनु राशि:
आज आप व्यावहारिक रहेंगे। इस राशि के जो लोग कंट्रक्शन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा फायदा होगा। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। करियर में आपको सफलता मिलेगी। किसी मित्र से मिलने उसके घर जायेंगे। आज आप कहीं जाने का प्लान बनायेंगे। लोगों से अपनी बात मनवाने में सफल होंगे। करियर में और आगे बढ़ेंगे, करोबार में बरकत होगी। शाम का समय परीवार वालो के साथ बितेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 8
मकर राशि:
आज आपका दिन धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। जमीन-जायदाद के कागजात को आज सम्भाल कर रखे। साथ ही अपने आस-पास हो रही गतिविधियों पर भी नजर रखने की आवश्यकता है। अगर आप कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने की संभावना है। आपको अपनी चीजों को संभालकर रखना चाहिए। आपको आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। शाम को बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिए प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ शाम को बहार टहलने जायेंगें।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि:
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप ऐसा कोई काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। आज आपको नये ऑफर मिलेंगे, इसके लिए आपको तैयार रहना चाहिए। आज आप सामाजिक कामों में सफल रहेंगे। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं, वे शाम को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डीनर का प्लान बनायेंगे। आपके घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। माता के सेहत में सुधार होगा। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 6
मीन राशि:
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। माता-पिता आपकी ख़ुशी देखकर प्रसन्न होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, उनके साथ आप देर तक बात करेंगे। कामकाज के क्षेत्रों में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिशीयल मीटिंग के दौरान आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर कोई बड़ा फायदा कराएगा। आज कामकाज में सफलता प्राप्त होगा।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 9
Gold Silver Price : आज फिर इतना सस्ता हुआ सोना, चांदी स्थिर, खरीदने से पहले चेक करें आज के ताजा भाव
Gold Silver Price : सोना और चांदी की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखा जाता है। गुरुवार को सोने और चांदी की दरों में वृद्धि हुई। 24 कैरेट सोने का भाव 76,392 रुपये से बढ़कर 76,453 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी की कीमत 90,025 रुपये से बढ़कर 91,210 रुपये प्रति किलो हो गई। इन बढ़ी हुई कीमतों का असर शुक्रवार सुबह तक बाजार में देखा जाएगा। इस वजह से, आम उपभोक्ताओं के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे खरीदारी से पहले अपने शहर में सोने और चांदी की ताजा कीमतें जांच लें। इसके साथ ही, सोने की शुद्धता और हॉलमार्क का ध्यान रखना भी जरूरी है।
आज, शनिवार (7 दिसंबर 2024) को जारी ताजा सराफा बाजार दरों के अनुसार, 22 कैरेट सोने का भाव 71,300 रुपये प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोने का भाव 77,770 रुपये प्रति 10 ग्राम, और 18 कैरेट सोने का भाव 58,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 92,000 रुपये है।
सोने की ताजा कीमतें (7 दिसंबर 2024)
18 कैरेट सोना (Gold 18 Carat Rate Today)
18 कैरेट सोने की कीमत विभिन्न शहरों में अलग-अलग हो सकती है:
- दिल्ली: 58,340 रुपये प्रति 10 ग्राम
- कोलकाता और मुंबई: 58,220 रुपये प्रति 10 ग्राम
- इंदौर और भोपाल: 58,260 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चेन्नई: 58,750 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना (Gold 22 Carat Rate Today)
22 कैरेट सोने की दरें भी शहरों के हिसाब से भिन्न होती हैं:
- भोपाल और इंदौर: 71,200 रुपये प्रति 10 ग्राम
- दिल्ली, जयपुर, और लखनऊ: 71,300 रुपये प्रति 10 ग्राम
- हैदराबाद, कोलकाता, और मुंबई: 71,150 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोना (Gold 24 Carat Rate Today)
24 कैरेट सोने की कीमत का ट्रेंड निम्नलिखित शहरों में देखा गया:
- भोपाल और इंदौर: 77,670 रुपये प्रति 10 ग्राम
- दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, और चंडीगढ़: 77,770 रुपये प्रति 10 ग्राम
- हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई: 77,620 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चेन्नई: 77,620 रुपये प्रति 10 ग्राम
फिर बदला मौसम का मिजाज! अगले 48 घंटों में इन जिलों में गरज चमक के साथ होगी तेज बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
तूफान फेंगल के प्रभाव के खत्म होते ही एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो गया है। आज यानी 7 दिसंबर को, एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करेगा। इसके चलते उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। यह सिस्टम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी असर डाल सकता है, जिससे बूंदाबांदी की संभावना है।
प्रदेश में मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक चक्रवात जेट स्ट्रीम और पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपरी हिस्से में सक्रिय है। हवाओं का रुख उत्तर-पूर्व की दिशा में बना हुआ है, जिसके कारण मध्य प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आज, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य प्रदेश के कुछ जिलों जैसे जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में बारिश की संभावना है। इन इलाकों में हाल के दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण कड़कड़ाती ठंड से थोड़ी राहत मिली है।
अगले 24 घंटे का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग का कहना है कि तूफान फेंगल का असर प्रदेश से खत्म हो चुका है, और इसके कारण कई शहरों में तापमान में वृद्धि देखी गई है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं होगा। हालांकि, उत्तरी हवाओं की रफ्तार बढ़ी हुई है, और ये हवाएं पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 240 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही हैं। जैसे-जैसे हवाओं की ऊंचाई कम होगी, तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, और प्रदेश में ठंड की स्थिति और भी तेज हो सकती है।
मध्य प्रदेश में और बढ़ेगी ठंड
मौसम का मिजाज बदलने वाला है, और आज से मध्य प्रदेश में ठंड का असर बढ़ सकता है। विशेषकर ग्वालियर चंबल क्षेत्र में सर्द हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट आई है। इसके कारण यहां ठंड का असर महसूस हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज रात से भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इस वजह से इन क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड का सामना किया जा सकता है।
झारखंड में हुआ मंत्रालयों का बंटवारा, CM हेमंत सोरेन ने अपने पास रखे ये अहम विभाग, जानें
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट (Hemant Soren Cabinet) के सभी मंत्रियों के बीच विभागोंको बंटवारा कर दिया है. इसकी अधिसूचना शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे जारी की गई
सीएम सोरेन ने अपने पास कार्मिक, प्रशासन सुधार एवं राजभाषा, गृह (कारा सहित) विभाग, पथ निर्माण, भवन निर्माण और मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग रखे हैं.राधाकृष्ण किशोर को वित्त, वाणिज्य कर, योजना एवं विकास और संसदीय कार्य विभाग आवंटित किया गया है. दीपक बिरुआ को राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार और परिवहन विभाग तो चमरा लिंडा अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं कल्याण (अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर) विभाग के मंत्री होंगे.संजय प्रसाद यादव को श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल और उद्योग विभाग दिए गए हैं. रामदास सोरेन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और निबंधन विभाग के मंत्री बनाए गए हैं. इरफान अंसारी को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण के अलावा खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले और आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. हफीजुल हसन को जल संसाधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय आवंटित किया गया है.
वहीं, दीपिका पांडेय सिंह ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य और पंचायती राज विभाग की मंत्री बनाई गई हैं. योगेंद्र प्रसाद को पेयजल एवं स्वच्छता और उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग आवंटित किया गया है
शिल्पी नेहा तिर्की को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इनके अलावा जो विभाग किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं, वे मुख्यमंत्री के पास रहेंगे. विभागों के बंटवारे की अधिसूचना सरकार की प्रधान सचिव वंदना डाडेल के हस्ताक्षर से जारी की गई है.
Aaj Ka Panchang: आज 7 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 7 दिसंबर 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
अमांत- मार्गशीर्ष
तिथि
शुक्ल पक्ष षष्ठी - 11:05 ए एम तक
नक्षत्र
धनिष्ठा - 04:50 पी एम तक
योग
व्याघात - 08:42 ए एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 7:00 AM
सूर्यास्त- 5:24 PM
चन्द्रोदय- 11:17 AM
चन्द्रास्त- 10:12 PM
अशुभ काल
राहू- 10:54 ए एम से 12:12 पी एम
यम गण्ड- 02:48 पी एम से 04:06 पी एम
गुलिक- 08:18 ए एम से 09:36 ए एम
दुर्मुहूर्त- 09:05 ए एम से 09:47 ए एम, 12:33 पी एम से 01:15 पी एम
वर्ज्यम्- 09:13 पी एम से 10:48 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:56 AM- 12:38 PM
अमृत काल- 06:38 ए एम, दिसम्बर 07 से 08:12 ए एम, दिसम्बर 07
ब्रह्म मुहूर्त- 05:12 ए एम से 06:06 ए एम
