सियासत

Horoscope 17 May 2023 : इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम, पढ़े अपना भविष्य

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष-आज मन में निराशा और दुख का भाव रहेगा। बातचीत में थोड़ा विनम्र रहें। बिजनेस अच्छा रहेगा। किसी दोस्त से बिजनेस के लिए प्रपोजल मिल सकता है।

वृष-आज प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आय के नए साधन बनेंगे और आय में वृद्धि होने की भी संभावना है। बिजनेस अच्छा चलेगा, लेकिन कुछ दिनों में फायदा भी होगा।

मिथुन – मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु मन परेशान भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

कर्क-मन में अच्छे और बुरे विचार दोनों आ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में लगे रहेंहे। पढ़ाई लिखा के बाद अब सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

सिंह- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार के लिए विदेश भी जा सकते हैं। भाइयों का सहयोग रहेगा।

कन्या -मन तो आज खुश रहेगा, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि बेवजह किसी लड़ाई में न पड़ें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। माता का सान्निध्य मिलेगा। किसी काम को कर रहे हैं तो अड़चनें आ सकती है।

तुला-इस राशि के लोग थोड़ा उदा रह सकते हैं, नौकरी में भी कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आपको अधिक जिम्मेदारी दी जा सकती हैं। परिवार का साथ मिलेगा। अपने खर्च पर कंट्रोल करें।

वृश्चिक- राशि वालों को आज अपनी इमोशन कंट्रोल करनी होगी। थोड़ा शांत रहें और किसी बात में रिऐक्ट न करें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें

धनु-आज के दिन ऑफिस में कुछ गड़बड़ हो सकती है, इसलिए आपको थोड़ा ध्यान से काम करना होगा। अपने में कॉन्फिडेंस रखें और बिजनेस में सही फैसले लेने से कारोबार में सुधार होगा, लाभ में वृद्धि होगी।

मकर-आज इस राशि के लोगों को बहुत कॉन्फिडेंस रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अपने और अपने परिवार के हेल्थ का ध्यान रखें। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है।

कुंभ-आशा-निराशा दोनों ही चीजें आपको परेशान कर सकती हैं। घर-परिवार में मंगल कार्य होंगे और भगवान के धार्मिक कार्यों में वक्त बीतेगा।

मीन-मन में किसी बात को लेकर खुशी रहेंगे। इमोशन पर काबू रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

और पढ़ें ...

*गोबर पेंट से बनी पेंटिंग लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज*

*गोबर पेंट से बनी पेंटिंग लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज* रायपुर, 16 मई 2023/ छत्तीसगढ़ में विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल 2023 को छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में इको क्लब के विद्यार्थियों द्वारा गोबर पेंट से एक घंटे में 3600 वर्ग फीट की पेंटिंग बनाई गई। जिसे गोबर पेंट से बनी सबसे बड़ी पेंटिंग के रूप में लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर इको क्लब के विद्यार्थियों ने ‘इनवेस्ट इन आवर प्लैनेट‘ थीम पर लाईफ अभियान के तहत एक घंटे में यह पेंटिंग बनाई थी। यह पेंटिंग राजधानी रायपुर के एक मॉल में 100 से अधिक बच्चों ने बनाई थी। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण पर 2 दिवसीय जागरूकता अभियान भी चलाया गया था।
और पढ़ें ...

जेनेरिक की जगह ब्रांडेड दवाइयों की पर्ची लिखने वाले डाक्टरों पर होगी कड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली। जेनेरिक दवाएं लिखने के नियमों का पालन नहीं करने पर अब डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। केंद्र सरकार के अस्पतालों और सीजीएचएस वेलनेस सेंटरों के लिए जारी चेतावनी में कहा गया है कि अब अस्पताल परिसरों में चिकित्सा प्रतिनिधियों के प्रवेश पर भी पूरी तरह पाबंदी होगी।केंद्र ने अपने सरकारी अस्पतालों एवं केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना  के तहत आने वाले आरोग्य केंद्रों के चिकित्सकों को चेतावनी दी है कि वे मरीजों के लिए जेनेरिक दवाइयां लिखने के नियम का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। केंद्र सरकार ने चिकित्सकों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि अस्पतालों में मेडिकल रीप्रजेंटेटिव (दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों) के आने पर रोक लगाई जाए।

सरकार के आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार के अस्पतालों, सीजीएचएस आरोग्य केंद्रों और पॉलीक्लिनिक के चिकित्सकों को समय-समय पर निर्देश दिया गया है कि वे केवल जेनेरिक दवाएं ही लिखें। स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. अतुल गोयल ने 12 मई को जारी एक आदेश में कहा कि इसके बावजूद, यह देखा गया है कि कुछ मामलों में चिकित्सक अब भी ब्रांडेड दवाएं लिख रहे हैं।

आदेश के अनुसार, सभी संस्थानों के प्रमुखों से कहा गया है कि वे अपने अधीन काम करने वाले चिकित्सकों द्वारा इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। इसमें कहा गया है कि आदेश का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें ...

कोयला खदान में दो गुटों के बीच खूनी झड़प, 16 लोगों की मौत

पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में सोमवार को एक कोयला खदान के परिसीमन को लेकर दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में 16 लोगों की मौत हो गई। घटना पेशावर से करीब 35 किलोमीटर दूर कोहाट जिले के डेरा आदम खेक इलाके में हुई।

डेरा आदम खेक इलाके में सनीखेल और जरघुन खेल जनजातियों के बीच खदान के परिसीमन को लेकर खूनी झड़प हुई। हमले में मारे गए और घायल लोगों को अस्पताल भेज दिया गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि घायलों की सही संख्या का तत्काल पता नहीं चल सका है, लेकिन दोनों ओर से हुई गोलीबारी में काफी लोग हताहत हुए हैं। घटना के संबंध में दर्रा आदम खेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 
और पढ़ें ...

National Dengue Day 2023 : आज मनाया जाता है राष्ट्रीय डेंगू दिवस? जानें इतिहास और इसके बचाव के तरीके

नई दिल्ली। National Dengue Day 2023 : मच्छर कई वायरल बीमारियों का कारक बनते है। मानसून आते आते डेंगू के मच्छर पनपने लगते हैं। इस मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हर साल इस बीमारी से लाखों-करोड़ों लोग ग्रस्त रहते हैं. वहीं कुछ लोगों के लिए ये समस्या जानलेवा भी साबित होती है. खासतौर पर बारिश के शुरुआती दौर में डेंगू के मामले सबसे ज्यादा देखे जाते हैं. ऐसे में लोगों को इस बीमारी को लेकर जागरूक होना चाहिए. हर साल 16 मई का दिन राष्ट्रीय डेंगू दिवस के रूप में मनाया जाता है. ऐसे में इसके पीछे के इतिहास के बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि राष्ट्रीय डेंगू दिवस क्यों मनाया जाता है।

डेंगू से जुड़ी जरूर जानकारी

  1. डेंगू का संक्रमण मुख्य रूप से एडीज एजिप्टी प्रजाति के मादा मच्छरों के काटने से फैलता है।
  2. डेंगू के लक्षण आमतौर पर 2-7 दिन तक रहते हैं।
  3. इस बीमारी में बुखार के कारण प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगते है।
  4. डेंगू से संक्रमित मरीज जितना संभव हो उतना आराम करें और खूब पानी पीएं।

राष्ट्रीय डेंगू दिवस 2023 की थीम

हर साल डेंगू दिवस की एक खास थीम होती है। इस वर्ष राष्ट्रीय डेंगू दिवस 2023 की थीम ‘डेंगू को हराने के लिए साझेदारी का उपयोग करें’ तय की गई है।

राष्ट्रीय डेंगू दिवस का इतिहास

 

बता दें कि डेंगू जैसी बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए और इसके बारे में सटीक जानकारी देने के लिए सरकारी स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. वहीं हर साल 16 मई के  दिन नेशनल डेंगू डे के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मुख्य मकसद लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक करना है और इसके लक्षण, कारण और उपचार के बारे में बताना है. यह दिवस स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से मनाया जाता है. हालांकि पहले के मुकाबले अब लोग इस बीमारी को लेकर काफी जागरूक है लेकिन फिर भी इस बीमारी का शिकार हो जाते हैं.

डेंगू से बचाव के तरीके

  • अपने घर के अंदर या बाहर मच्छरों को पनपने ना दें,
  • अपने घर में गंदा पानी जमा ना होने दें,
  • छत पर भी अगर गमले या किसी अन्य चीज में पानी भरा हुआ है तो उसे तुरंत फेंक दें।
और पढ़ें ...

स्पा सेंटर की आड़ में चला रहे थे सेक्स रैकेट, 5 सेक्स वर्कर गिरफ्तार, मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद

उत्तरप्रदेश। Crime News : आगरा के ताजगंज क्षेत्र में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. आगरा पुलिस ने ताजगंज क्षेत्र में छापा मारकर 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 6 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाने वाले एक सरगना को हिरासत में लिया है. सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने यह कार्रवाई लोकल इंटेलिजेंस यूनिट की रिपोर्ट पर की है.

ताजगंज स्थित बंसल नगर में दुकान में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार पांच महीने से चल रहा था. पकड़ी गईं युवतियां विवाहित हैं. आगरा यहीं रहने वाली हैं. वह पहले तो पूछताछ इधर उधर की बाते कहती रही कि वह काम से आई थी. मगर, बाद में कड़ाई से पूछताछ करने पर वे अपना गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगने लगीं. सदाकत सेंटर पर डीलिंग करता था. ग्राहक से बात करने से लेकर लड़कियों को दिखाने का काम करता था. आरोपियों के पास से 48,200 रुपये, 10 मोबाइल, दो रजिस्टर और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई.

लोहामंडी सीओ सदर राजीव सिंह ने बताया कि उन्हें लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि ताजगंज क्षेत्र में स्पा सेंटरों के नाम पर देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है. इन्हीं सूचनाओं के आधार पर टीम बनाई गई. थाना ताजगंज के अंतर्गत विभव नगर में बिना नाम का एक स्पा सेंटर संचालित हो रहा था.  यहां छापा मारा गया, जिसमें आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं. पुलिस टीम ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 6 पुरूष और 5 महिलाएं हैं. सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं सेक्स रैकेट संचालक सूरज मौके से फरार हो गया है।

और पढ़ें ...

Breaking News : दर्दनाक हादसा, राजधानी में चार-मंजिला होस्टल में लगी आग, 6 लोगों की मौत, 20 से ज्यादा लापता

Breaking News : न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन में एक चार मंजिला होस्टल( hostel) में आग लग गई। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग लापता हैं।

होस्टल का नाम लोफर्स लॉज होस्टल है, जिसकी कैपेसिटी 92 मेहमानों की है।फायर फाइटर्स ने होस्टल की छत की उतरकर पांच लोगों को रेस्क्यू( rescue) किया, लेकिन बाकी लोगों तक नहीं पहुंच पाए। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चला है, लेकिन लोकल मीडिया का कहना है कि आंशका है किसी ने आग जानबूझकर लगाई हो।इस खबर पर अपडेट जारी है।

और पढ़ें ...

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कितना हुआ बदलाव, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें दाम

इंडियन ऑयल (Indian Oil), बीपीसीएल (BPCL) और एचपीसीएल (HPCL) की ओर से मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए गए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला है और कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल( petrol) 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत( price of petrol) 

कच्च तेल की कीमत एक बार फिर से 75 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 75.70 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूज 71.52 डॉलर प्रति बैरल पर है।

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

लखनऊ: पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर पटना: पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर जयपुर: पेट्रोल 108.08 रुपये और डीजल 93.36 रुपये प्रति लीटर नोएडा: पेट्रोल 96.76 रुपये और डीजल 89.93 रुपये प्रति लीटर गुरुग्राम( gurugram): पेट्रोल 96.97 रुपये और डीजल 89.84 रुपये प्रति लीटर हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर

और पढ़ें ...

Karnataka : CM का ऐलान आज, रेस में सिद्धारमैया आगे, शिवकुमार के ‘पेट में दर्द’, राहुल-सोनिया से चर्चा कर अंतिम फैसला लेंगे खड़गे

Karnataka : कांग्रेस( congress) ने कर्नाटक में शानदार जीत दर्ज की, लेकिन मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर पेंच फंस गया है। विधायकों ने गेंद पार्टी नेतृत्व के पाले में डाली, तो भी अब तक फैसला नहीं हो सका है। पार्टी नेतृत्व को पूर्व सीएम सिद्धारमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार में से किसी को चुनना है, लेकिन सबकुछ इतना आसान नहीं लग रहा।

सबकुछ ठीक रहा और मुख्यमंत्री( chief minister) के नाम का ऐलान आज हो जाता है तो गुरुवार को राज्य में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। एक और बड़ा घटनाक्रम यह है कि सोमवार को डीके शिवकुमार ने दिल्ली जाने से इन्कार कर दिया था, लेकिन आज वो दिल्ली( delhi) जा रहे हैं और सोनिया गांधी से मिलेंगे।

पार्टी हाईकमान ने दोनों को दिल्ली( delhi) बुलाया

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के आवास पर सोमवार शाम को बैठक हुई। कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने मीटिंग से बाहर आने के बाद कहा कि खड़गे रिपोर्ट का अध्ययन करेंगे। सोनिया और राहुल गांधी ( rahul gandhi)से सलाह लेंगे। प्रमुख नेताओं से चर्चा करेंगे। इसके बाद मंगलवार शाम तक इस बारे में फैसला हो सकता है।उन्होंने बताया कि खड़गे सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और कर्नाटक के अन्य नेताओं के साथ भी चर्चा करना चाहते हैं। इसी के लिए पार्टी हाईकमान ने दोनों को दिल्ली बुलाया है।

और पढ़ें ...

Chanakya Niti : पत्नी के साथ भूलकर भी शेयर न करें ये बातें, जिंदगी हो जाएगी बर्बाद- जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

चाणक्य एक बहुत बड़े कूटनीतिज्ञ, राजनीतिज्ञ थे.उन्होंने अपनी चाणक्य नीति में स्त्री पुरुष के गुण और अवगुणो का भी व्याख्यान किया है। उनकी नीति में दोस्ती, कैरियर, शादीशुदा जिंदगी, रुपया पैसा ,आदमी औरत समेत सभी बातों का उल्लेख किया गया है। चाणक्य नीति समाज कल्याण और विकास की ओर भी इशारा करता है।

उन्होंने हिंदू धर्म में शादी को बेहद अहम बताया है और उससे भी ज्यादा उन्होंने बताया है कि अगर जीवन में सच्चा जीवन साथी ना मिले तो क्या हो सकता है। उनके अनुसार जो व्यक्ति किसी की जिंदगी में आए उसे सच्चा प्यार करना चाहिए।

चाणक्य नीति के अनुसार पति-पत्नी के बीच के रिश्ते हमेशा विश्वास पर टिके होते हैं। ऐसे में एक दूसरे से कभी कुछ ना छुपाए लेकिन चाणक्य नीति कहते हैं कि स्त्रियों से पुरुषों को कुछ चीजें हमेशा छुपा कर रखनी चाहिए।

कुछ बातें ऐसी होती हैं, जिन्हें पति को अपनी पत्नी को कभी नहीं बताना चाहिए.ऐसा इसलिए क्योंकि इसका खामियाजा उन्हें पूरी जिंदगी भुगतना पड़ेगा.स्त्रियों को कभी ना बताएं अपनी कमजोरी

आचार्य चाणक्य नीति कहते हैं कि कभी भी किसी भी स्त्री को खासतौर से पत्नी को अपनी कमजोरी के बारे में नहीं बताना चाहिए। आचार्य कहते हैं कि पति पत्नी किसी की कमजोरी को जान लेते हैं तो उस पर उसका फायदा भी उठाना शुरू कर देते हैं और वह अपनी बात को मनवाने के लिए इसी का प्रयोग करते हैं।

अपनी पुरानी बेज्जती के बारे में ना बताएं कभी-कभी पुरुषों की जिंदगी में ऐसा समय भी आता है कि उन्होंने गलती की होती है या नहीं भी की होती है लेकिन किसी ना किसी कारणवश उन्हें अपमानित होना पड़ता है। ऐसे में अगर किसी पुरुष के साथ ऐसा हुआ है तो उसे कभी भी इस अपमान का जिक्र अपनी पत्नी से नहीं करना चाहिए।

आचार्य चाणक्य नीति कहते हैं कि हो सकता है कि पत्नी उस समय आपके लिए संवेदना जताए पर बाद में नाराजगी या अन्य वजहों से पूरी जिंदगी उसी अपमान को याद करवाकर ताना देती रहेगी.
कभी ना बताएं अपनी कमाई के बारे में

Chanakya Niti
 
पत्नी के साथ भूलकर भी शेयर न करें ये बातें

वैसे तो स्त्री को घर की लक्ष्मी कहा जाता है पर स्त्रियों का स्वभाव खर्चीला होता है। ऐसे में अगर पति अपनी कमाई के बारे में स्त्रियों को बता दे तो फिजूलखर्ची शुरु कर देती हैं और उनके इस खर्चे पर रोक लगाना भी मुश्किल हो जाता है.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 16 May 2023:द्वादशी व्रत का पारण आज, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और आज का राहुकाल

Today Panchang, Aaj Ka Panchang 16 May 2023: पंचांग के अनुसार 16 मई 2023, मंगलवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा आज मीन राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 16 मई 2023, को ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी की तिथि है. इसके बाद ज्येष्ठ मास की त्रयोदशी की तिथि आरंभ होगी. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है. आज ही एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
16 मई 2023 को पंचांग के अनुसार उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा. आकाश गंगा का ये 26वां नक्षत्र है. उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में जन्मे पुरुष बुद्धिमान होते हैं.उत्तराभाद्रपद नक्षत्र मीन राशि के अंतर्गत आता है. उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दो तारे होते हैं जो चारपाई के समान आकृति में दिखाई देते हैं. उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 16 मई 2023, मंगलवार को राहुकाल दोपहर: 3 बजकर 41 मिनट से शाम: 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.   

आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा।

16 मई 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 16 May 2023)

 

विक्रमी संवत्: 2080
मास पूर्णिमांत:  ज्येष्ठ
पक्ष:  कृष्ण
दिन:  मंगलवार
ऋतु:  ज्येष्ठ
तिथि:  द्वादशी - 23:37:55 तक
नक्षत्र:  उत्तराभाद्रपद - 08:15:16 तक
करण:  कौलव - 12:19:11 तक, तैतिल - 23:37:55 तक
योग:  प्रीति - 23:14:50 तक
सूर्योदय: 05:30:03 AM
सूर्यास्त: 19:05:09 PM
चन्द्रमा: मीन राशि
राहुकाल:  15:41:22 से 17:23:15 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 11:50:25 से 12:44:46 तक
दिशा शूल: उत्तर

 

अशुभ मुहूर्त का समय

 

दुष्टमुहूर्त:  08:13:04 से 09:07:24 तक
कुलिक: 13:39:06 से 14:33:27 तक
कंटक:  06:24:23 से 07:18:43 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 08:13:04 से 09:07:24 तक
यमघण्ट: 10:01:45 से 10:56:05 तक
यमगण्ड: 08:53:49 से 10:35:42 तक
गुलिक काल: 12:17:36 से 13:59:29 तक
और पढ़ें ...

Horoscope 16 May 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि का भाग्य, पढ़े सभी राशियों का भविष्य

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति‍ हो सकती है। पिता का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से जनार्जन के साधन बन सकते हैं।

वृष राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। व‍िदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। जीवनसाथी से वैचार‍िक मतभेद हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता से च‍िंति‍त हो सकते हैं। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। परिवार की समस्याएं बढ़ेंगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन हो सकता है।

कर्क राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी मित्र से वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। कारोबार का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाहन की प्राप्ति‍ हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

सिंह राशि- मन अशान्त हो सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्याओं का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। क‍िसी संपत्‍त‍ि में न‍िवेश कर सकते हैं।

कन्या राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा। मन परेशान रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

तुला राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी, परन्तु लाभ में भी वृद्धि होगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन सम्भव है। वाणी पर न‍ियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि- कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार से आय में वृद्धि हो सकती है, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। यात्रा के सुखद परिणाम मि‍लेंगे। भाइयों का सहयोग म‍ि‍लेगा।

धनु राशि- मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार में वृद्धि तो होगी, परन्तु कुछ कठिनाइयां भी आ सकती हैं। सचेत रहें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आय में कमी आ सकती है।

मकर राशि- परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। परिवार से दूर जा सकते हैं।

कुंभ राशि- आत्मविश्वास में कमी रहे। मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। कारोबार में भाग-दौड़ बढ़ेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भाइयों के सहयोग से कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेगें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के झगड़े से बचें। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। घरेलू समस्या परेशान कर सकती हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भाइयों से व‍िवाद से बचें।

और पढ़ें ...

40 बंदरों की मौत से मचा हड़कंप, जहर देकर मारने की आशंका, जांच शुरु

उत्तर प्रदेश। हापुड़ जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में करीब 40 बंदरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। जंगल और आम की बाग में करीब 500 मीटर के दायरे में बंदरों के शव पड़े मिले। मामला गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर चौधरी गांव का है।

ग्रामीणों ने सोमवार सुबह गंग नहर के जंगल और आम की बाग में 40 बंदरों के शव देखे। कुछ बंदर बेहोशी की हालत में थे। जबकि कुछ तड़प रहे थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। ग्रामीण गुड़ में जहर देकर बंदरों को मारने का आरोप लगा रहे हैं। क्योंकि जहां बंदर मृत मिले हैं वहीं एक बोरे में भारी मात्रा में गुड़ भी मिला है। मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम बंदरों को एक एक कर गाड़ी में रखा। पोस्टमॉर्टम के लिए उन्हें पशु चिकित्सालय हापुड़ भेजा गया है। गुड़ के सैंपल लिए गए हैं।

पोस्टमॉर्टम के बाद बिसरा को सुरक्षित रखा जाएगा। बिसरा को आईवीआरआई मथुरा भेजकर फोरेंसिक जांच करवाई जाएगी। जिससे पता चल सके कि क्या इन बंदरों को किसी ने जहर दिया है। इसके अलावा मौके से मिले गुड़ को भी लैब भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जूटी हुई है।

 
और पढ़ें ...

यहां पानी नहीं बल्कि मिट्टी से धोए जाते हैं बर्तन, VIDEO देख चकरा जाएगा आपका भी माथा, देखें

Wash Plates With Mud: बर्तन धोने के लिए अक्सर लोग साबुन की टिकिया का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी किसी को मिट्टी से थाली साफ करते हुए देखा है? यह सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में लोगों के एक समूह को मिट्टी से प्लेट साफ करते हुए देखा जा सकता है.

Wash Plates With Mud: ट्विटर यूजर @IniAlalalannn ने लिखा, “पहली बार किसी पार्टी के दौरान इस तरह बर्तन धोते हुए देखा है. लेकिन यह काम करता है. इससे बर्तन में जमे तेल को निकालना आसान है.” उन्होंने जो वीडियो शेयर किए, उनमें आप लोगों के एक समूह को मिट्टी से प्लेट साफ करते हुए देख सकते हैं.

और पढ़ें ...

शर्मनाक: शिक्षा के मंदिर में कलंक- स्कूल में 3 शिक्षक करते थे 13 छात्राओं का यौन शोषण, राज खुला तो मच गई सनसनी, देखें VIDEO

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से शिक्षकों की घिनौनी करतूत सामने आई है. यहाँ सरकारी स्कूल में 13 छात्राओं के साथ यौन शोषण का पर्दाफाश हुआ है. मामले में स्कूल की टीचर ने अभिभावकों के साथ थाने पर शिकायत की तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया.

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता के साथ लेते ही 3 टीचरों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी टीचर मोहम्मद अली को गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरी ओर 13 बच्चियों को जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया है.

मिली जानकारी के अनुसार, थाना तिलहर के रायखुर्द का यह मामला है. 13 बच्चियों के अभिभावक और स्कूल की टीचर ने आरोप लगाया है कि स्कूल के ही 3 टीचर मोहम्मद अली और शाजियां खान बच्चों का ना केवल ब्रेन बांस कर रहे थे, बल्कि आरोपी मोहम्मद अली बच्चियों के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ भी करता था. छात्राओं के घरवालों ने स्कूल के बाथरूम से कंडोम भी बरामद कराए हैं. इस मामले में पुलिस ने 3 टीचरों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आरोपी मुख्य आरोपी मोहम्मद अली को गिरफ्तार किया है.

शाहजहांपुर में सरकारी स्कूल की 13 छात्राओं के साथ यौन शोषण मामले में बीएसए ने स्कूल के दो टीचर अनिल,शाजिया को सस्पेंड कर दिया है और वहीं, मुख्य आरोपी मोहम्मद अली की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पूरे मामले की जांच समिति गठित की गई है. बीएसए ने स्कूल में जाकर जांच के बाद की कार्यवाही की है. तीनों टीचरों पर 354,352 120B, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज हुआ है.

और पढ़ें ...

BREAKING NEWS : मल्लिकार्जुन खड़गे को बजरंग दल पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, जाने कोर्ट ने क्या कहा

Karnataka: पंजाब की संगरूर कोर्ट ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को मानहानि के एक मामले में समन जारी किया है। खड़गे को यह समन हिंदू सुरक्षा परिषद के संस्थापक और संगरूर निवासी हितेश भारद्वाज द्वारा दायर याचिका पर जारी किया गया है।

हिंदू सुरक्षा परिषद के संस्थापक ने कर्नाटक चुनावों के दौरान बजरंग दल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के मामले में खड़गे के खिलाफ 100 करोड़ रुपए का मानहानि का मामला दायर किया था। जिसको लेकर संगरूर कोर्ट के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) रमनदीप कौर की कोर्ट ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को 10 जुलाई को तलब किया है।

हितेश ने दावा किया कि कांग्रेस ने बजरंग दल की तुलना देश विरोधी संगठनों से की और कर्नाटक में सत्ता में आने के बाद बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का भी वादा किया। भारद्वाज ने कहा, ‘जब मैंने देखा कि घोषणापत्र के पेज नंबर 10 पर कांग्रेस ने बजरंग दल की तुलना देशद्रोही संगठनों से की है और चुनाव जीतने पर इसे प्रतिबंधित करने का वादा किया है। इसके बाद मैंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 15 May 2023: एकादशी व्रत आज, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और आज का राहुकाल

Today Panchang, Aaj Ka Panchang 15 May 2023: पंचांग के अनुसार  15 मई 2023, सोमवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा आज कुंभ राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार  15 मई 2023, को ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी की तिथि है. इसके बाद ज्येष्ठ मास की द्वादशी की तिथि आरंभ होगी. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज सोमवार का दिन शंकर जी को समर्पित है. 

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
15 मई 2023 को पंचांग के अनुसार शतभिषा नक्षत्र रहेगा. आकाश गंगा का ये 25वां नक्षत्र है. गुरु का नक्षत्र पूर्वा भाद्रपद का अंतिम चरण मीन राशि में आता है.पूर्वाभाद्रपद का अर्थ होता है, शुभ पद यानी भाग्यशाली पावों वाला नक्षत्र.पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जन्मे लोग धार्मिक व आशावादी होते हैं.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार  15 मई 2023, सोमवार को राहुकाल प्रात: 7 बजकर 12 मिनट से प्रात: 8 बजकर 54 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.   

आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
विशुद्धज्ञानदेहाय त्रिवेदीदिव्यचक्षुषे।
श्रेय:प्राप्तिनिमित्ताय नम: सोमाद्र्धधारिणे।।

15 मई 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 15 May 2023)

 

विक्रमी संवत्: 2080
मास पूर्णिमांत: ज्येष्ठ
पक्ष:  कृष्ण
दिन:  सोमवार
ऋतु:  ज्येष्ठ
तिथि:  एकादशी - 25:04:53 तक
नक्षत्र:  पूर्वाभाद्रपद - 09:08:39 तक
करण:  बव - 13:54:39 तक, बालव - 25:04:53 तक
योग:  विश्कुम्भ - 25:28:40 तक
सूर्योदय:  05:30:37 AM
सूर्यास्त: 19:04:33 PM
चन्द्रमा:  मीन राशि
राहुकाल:  07:12:22 से 08:54:06 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 11:50:27 से 12:44:43 तक
दिशा शूल: पूर्व

 

अशुभ मुहूर्त का समय

 

दुष्टमुहूर्त:  12:44:43 से 13:38:58 तक, 15:27:30 से 16:21:45 तक
कुलिक:  15:27:30 से 16:21:45 तक
कंटक:  10:01:56 से 10:56:11 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 11:50:27 से 12:44:43 तक
यमघण्ट:  10:35:51 से 12:17:35 तक
यमगण्ड:  13:59:19 से 15:41:04 तक
गुलिक काल:  15:40:46 से 17:22:21 तक
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 15 May 2023: शिवजी की कृपा से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा लाभ, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj Ka Rashifal 15 May 2023: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। आज सुबह 9 बजकर 8 मिनट से देर रात 1 बजकर 4 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 8 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज अचला एकादशी व्रत है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 45 मिनट पर सूर्य देव वृष राशि में प्रवेश करेंगे।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 मई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जायेगा। साझेदारी के व्यापार में आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होने वाला है। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, आपको लोग अच्छे उदहारण के तौर पर देखेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए खाने में आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे, आपको लाभ मिलेगा। 

  • लकी रंग - मैजेंटा 
  • लकी नंबर- 3

वृष राशि

आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आप किसी प्रोजेक्ट का नेतृत्व करेंगे जिसमें अन्य लोगों का भी सहयोग रहेगा। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी, अपनी बात कहने का मौका मिलेगा, आपके विचारों को महत्व मिलेगा।  कुछ नया सीखने को मिलेगा जो आगे चलकर भविष्य में काम आएगा। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते है, आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं, परिवारवालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा, आपके सभी काम पूरे हो जायेंगे।  

  • लकी रंग - हरा
  • लकी नंबर- 7

मिथुन राशि

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है।  संतान की सफलता आपको खुश करेगी, आपके घर लोग बधाई देने आएंगे। घर पर छोटी पार्टी का आयोजन करने से आपका पैसा खर्च होगा, खर्च का ब्यौरा तैयार करना अच्छा रहेगा। नए काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह भी लेंगे, आप लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। छात्रों का अनुशासन उनको जल्द सफलता दिलाएगा, पढ़ाई व काम में बैलेंस भी बना रहेगा। 

  • लकी रंग - लाल
  • लकी नंबर- 6

कर्क राशि 

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा, आपको मनमुताबिक परिणाम मिलेगा।  खुद पर ध्यान देंगे। विरोधियों से आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। किसी काम में अपनों की मदद मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, आपके रिश्तें में मजबूती आएगी।  शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, भविष्य की प्लानिंग पर विचार विमर्श भी करेंगे। आप मैडिटेशन सेंटर ओपन करेंगे, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ेंगे। 

  • लकी रंग - काला
  • लकी नंबर-  8

सिंह राशि

आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है।  आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा।  आपको कई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभायेंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा, आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। रियल स्टेट बिजनेस के लोग, नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।  घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

  • लकी रंग - ब्राउन
  • लकी नंबर- 2

कन्या राशि

आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है, जिससे आप कॉन्फिडेंस फील करेंगे। किसी जरूरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिलेगा। समय का पूरा सदुपयोग करें। दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा, इसलिए जो भी करें पहले सोच समझ लें। आप कोई रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। काम की वजह से आप फैमिली को समय नहीं दे पाएंगे। माईग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी , फालतू की बातों पर ध्यान न दें।  

  • लकी रंग - पर्पल
  • लकी नंबर- 1

तुला राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, जहां आप कुछ गरीबों की मदद भी करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, आपका काम सफल होगा। किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। आप किसी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। संभव हो तो कार्य शाम होने से पहले ही संपन्न कर लें। पूरी मेहनत से काम करेंगे तो सोचे हुए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। 

  • लकी रंग - सफेद
  • लकी नंबर- 6

वृश्चिक राशि

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में आसानी होगी, बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चों के प्रति आपका प्रेम आपको उनका प्रिय बना देगा। आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। अगर आप कोई बिजनेस स्टार्ट कर रहे हैं, तो आप कोई पार्टी रख सकते हैं। आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे। आप कुछ क्रिएटिव वर्क कर सकते हैं, लोगों को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा।

  • लकी रंग - ब्लू
  • लकी नंबर- 6

धनु राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा।  किसी पुराने दोस्त से मिलने उसके घर जाएंगे, पुरानी यादें ताज़ा होगी।  यात्रा करने से बचने की कोशिश करें। आपको थकान और उलझन महसूस हो सकता है, अच्छी डाईट आपको फिट रखने में मदद करेंगी। बच्चों के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। प्राइवेट शिक्षक आज बच्चों को पढ़ाई के नए तरीके सिखायेंगे, छात्रों की पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। ग्राफिक डीजाइनिंग के स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं।

  • लकी रंग - गोल्डन
  • लकी नंबर- 9

मकर राशि 

आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। पुराने लेन-देन के मामलों में गड़बड़ी होने से आपकी टेंशन थोड़ी बढ़ सकती है, इससे निजात पाने के लिए जीवनसाथी का सहयोग लें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी। अपने खास रिश्तेदार के घर जायेंगे जहां ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना है।  किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकता है।  फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। आप कोई अच्छी बुक पढ़ेंगे।

  • लकी रंग - पीच
  • लकी नंबर- 2

कुंभ राशि 

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छे मूड के साथ होने वाली है। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे, आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।  आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है, कम्प्यूटर से रिलेटेड कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं।  आप कोई पसंदीदा काम करेंगे। पिछले दिनों ऑफिस के रुके हुये कार्य आज समय से पूरा करने में सफल होंगे। 

  • लकी रंग - सैफरन
  • लकी नंबर- 5

मीन राशि

आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। कला व साहित्य के लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा।  इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर चिंतित होंगे। बेहतर हैं, अपने गुरु से परामर्श लें। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। आपको अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। 

  • लकी रंग - हरा
  • लकी नंबर- 4
और पढ़ें ...

शराबप्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी- अब भारत के इस राज्य में कर्मचारी काम के साथ पी सकेंगे मदिरा, सामने आई फैसले की ये वजह

Liquor in Office: शराबप्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. हरियाणा की नई राज्य शराब नीति के तहत गुरुग्राम या किसी अन्य इलाके के कॉर्पोरेट कार्यालयों में शराब परोसने की अनुमति दे दी गई है. हालांकि, कॉर्पोरेट कार्यालयों में केवल कम मात्रा वाले अल्कोहल पेय जैसे वाइन और बीयर ही परोसे जा सकते हैं.

Liquor in Office: नई शराब नीति के तहत कॉरपोरेट दफ्तरों में कम से कम 2,000 वर्ग फुट का कैंटीन या भोजनालय होना जरूरी होगा. हरियाणा कैबिनेट ने मंगलवार को नई आबकारी नीति 2023-24 को मंजूरी दी थी, जिसके तहत खुदरा परमिट शुल्क लगाया गया है और सरकार का लक्ष्य पर्यावरण और पशु कल्याण कोष के लिए 400 करोड़ रुपये जुटाना है.

Liquor in Office: देशी शराब और आईएमएफएल पर उत्पाद शुल्क की दरों में भी मामूली वृद्धि की गई है. सरकार ने कहा कि उसका लक्ष्य पर्यावरण और पशु कल्याण के लिए 400 करोड़ रुपये एकत्र करना है.

हरियाणा की नई शराब नीति

-नई नीति में देशी शराब, भारत में बनी विदेशी शराब और आयातित विदेशी शराब के मूल कोटे में बढ़ोतरी की गई है. इसके साथ ही देशी शराब और आईएमएफएल पर उत्पाद शुल्क की दरों में भी मामूली वृद्धि की गई है. बयान में कहा गया है कि वृद्धि का उद्देश्य उत्पाद शुल्क राजस्व को बढ़ावा देना है.

-नई नीति में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए जिला स्तर पर आईएफएल (बीआईओ) के लेबल का भी नवीनीकरण किया जाएगा. साथ ही, एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए छोटी (क्राफ्ट) ब्रुअरीज की लाइसेंस फीस कम कर दी गई है.

-राज्य में वाइनरी को बढ़ावा देने के लिए वाइनरी के पर्यवेक्षी शुल्क को कम कर दिया गया है. बयान में कहा गया है कि यह निर्णय लिया गया है कि पंचकूला में श्री माता मनसा देवी मंदिर के आसपास अधिसूचित पवित्र क्षेत्रों और उन गांवों में जहां ‘गुरुकुल’ चल रहे हैं, शराब के ठेके नहीं खोले जाएंगे.

-अल्कोहल की कम मात्रा वाले पेय पदार्थों को बढ़ावा देने के लिए, रेडी-टू-ड्रिंक पेय पदार्थों और बीयर पर माइल्ड और सुपर माइल्ड श्रेणियों के तहत उत्पाद शुल्क घटा दिया गया है.

Liquor in Office: -पब कैटेगरी (एल-10ई) के लिए लाइसेंस शुल्क, जो केवल बीयर और वाइन के उपभोग के लिए है, को और कम कर दिया गया है.

और पढ़ें ...

भारत में जल्द होगी 6G की एंट्री, पीएम मोदी ने Cisco को सौंपी जिम्मेदारी

नई दिल्ली : भारत में 5G के बाद अब 6G की एंट्री होने वाली है। देश में 5जी के बढ़ते कवरेज के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6जी की कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने नेटवर्किंग की विश्व स्तरीय कंपनी सिस्को से अगली पीढ़ी की दूरसंचार प्रौद्योगिकी पर अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) शुरू करने के लिए कहा है ताकि लाखों लोगों को और सशक्त बनाया जा सके। कंपनी की मुख्य संचालन अधिकारी मारिया मार्टिनेज ने यह जानकारी दी। मार्टिनेज ने उभरती प्रौद्योगिकियों के बारे में पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी तथा कंपनी के अन्य शीर्ष अधिकारियों की बातचीत का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे ये प्रौद्योगिकियां नवाचार और निर्माण में देश की मदद कर सकती हैं।

प्रधानमंत्री ने 6जी पर काम करने के लिए कहा

मार्टिनेज ने कहा, विभिन्न प्रौद्योगिकियों के लिए भारत को वैश्विक विनिर्माण और निर्यात केंद्र बनाने की उनकी महान प्रतिबद्धता को देखने के लिए प्रधानमंत्री और अन्य शीर्ष नेताओं से मिलना बहुत रोमांचक था। 5जी हमारे लिए और अधिक करने का एक बड़ा अवसर है-न केवल निजी के लिए क्षेत्र बल्कि बड़े पैमाने पर सभी आकार के उद्यमों के लिए भी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने उनसे 6जी पर काम करने के लिए कहा क्योंकि 5जी के बाद प्रधानमंत्री पहले से ही इसका खाका तैयार कर रहे हैं।

भारत की योजनाओं का विवरण दिया गया

मार्टिनेज ने बताया, हमने 6जी को लेकर भी संयुक्त आरएंडडी के बारे में बात की। हम भारत सहित विश्व स्तर पर 5जी रोल-आउट देखकर बहुत उत्साहित हैं। हम 6जी को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं। पीएम मोदी पहले ही इस बात पर जोर दे चुके हैं कि 6जी पहल इनोवेटर्स, इंडस्ट्रीज और स्टार्टअप्स के लिए नए अवसर पैदा करेगी। मार्च में उन्होंने एक विजन डॉक्यूमेंट जारी किया था जिसमें कुछ वर्षों में 6जी दूरसंचार सेवाओं को विकसित करने और लॉन्च करने की भारत की योजनाओं का विवरण दिया गया है।

और पढ़ें ...

कैसे कम ब्याज पर मिलेगा Home Loan, इन बातों का रखें ख्याल

घर खरीदना हर किसी का सपना होता है। लोग इसके लिए बचत भी काफी करते हैं। महंगाई के कारण घर की कीमत तेजी से बढ़ती जा रही है, जिस कारण होम लोन एक जरूरत बन गया है। इस आर्टिकल के लिए जानें कि कैसे कम ब्याज दर पर आपको होम लोन मिल सकता है।

होम लोन क्या है

होम लोन बैंक की ओर से आपको घर खरीदने के लिए ब्याज पर दी जाने वाली राशि है, जो कि आपको एक तय समय सीमा के अंदर चुकानी होती है। इसके बदले बैंक आपके द्वारा लिए गए घर को गिरवी रखता है। होम लोन किसी बैंक या नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी की ओर से दिया जाता है।

होम लोन की पात्रता

होम लोन कोई भी व्यक्ति ले सकता है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तों को पूरा उस व्यक्ति को पूरा करना होता है।

आयु: जितनी कम आयु पर होम लोन के लिए आवेदन करेंगे, उतनी जल्दी क्लियर होने के संभावना अधिक रहती है। बैंक अक्सर 60 वर्ष से अधिक की आयु के लोगों को लोन देने से बचते हैं।

आय: ये किसी भी होम लोन में सबसे महत्वपूर्ण मानक होता है। अगर बैंक को विश्वास हो जाता है कि आपकी आय होम लोन आवेदन में मांगी गई राशि को चुकाने के लिए पर्याप्त है तो आसानी से होम लोन मिल जाता है।

क्रेडिट स्कोर: अच्छा क्रेडिट स्कोर लोन दिलाने में आपकी मदद करता है। 750 से अधिक का क्रेडिट स्कोर अच्छा माना जाता है।

अधिकतम कितना होम मिलता है?

बैंक की ओर से आपकी घर की वैल्यू का 90 प्रतिशत तक लोन मिल जाता है, लेकिन आपको उतना ही होम लोन लेना चाहिए, जितने की आवश्यकता है। अन्यथा आप लोन के कुचक्र में फंस सकते हैं।

किन चीजों के लिए मिलता है होम लोन?

होम लोन घर खरीदने के साथ जमीन, घर का रिनोवेशन, एक्सटेंशन और किसी सुधार के लिए भी बैंक की ओर से दिया जाता है।

होम लेने के फायदे

  • होम लोन एक सिक्योर्ड लोन होता है और इस पर ब्याज पर्सनल लोन की तुलना में काफी कम होती है।
  • होम पर इनकम टैक्स की धारा 80C और 24(b) के तहत छूट मिलती है।
  • टैक्स ऑथोरिटीज की नजर में आपकी साख अच्छी बनती है।

कैसे कम ब्याज दर पर मिलता है होम लोन?

होम लोन दो प्रकार की ब्याज दरों पर दिए जाते हैं।

फिक्स्ड रेट होम लोन: इसमें होम लोन पर ली जाने वाली ब्याज दर पूरी अवधि तक फिक्स रहती है। ब्याज दर में बदलाव का इस पर कोई असर नहीं पड़ता है।

फ्लोटिंग रेट होम लोन: इसमें होम लोन लेने पर ब्याज दर में बदलाव आता रहता है। बैंक द्वारा निर्धारित ब्याज दर पर ही लोन का भुगतान करना होता है

आमतौर पर फिक्स्ड रेट होम लोन की ब्याज दर अधिक होती है, जबकि फ्लोटिंग रेट होम लोन की ब्याज दर बाजार के मुताबिक होती है। इस कारण फ्लोरिंट रेट होम लोन पर ठीक माना जाता है।

कम ब्याज दर पर होम लोन के लिए क्या करें?

  • क्रेडिट स्कोर को 750 से ऊपर रखें।
  • एक बार में एक ही लोन के लिए आवेदन करें।
  • नया लोन लेने से पहले बकाया किसी लोन को पूरा चुका दें।
  • अगर घर में दो कमाने वाले हैं तो फिर जॉइंट होम लोन के लिए आवेदन करें।
  • प्रतिवर्ष अपना इनकम टैक्स भरें।
  • लोन लेते समय अपनी आय से जुड़े सभी दस्तावेज प्रस्तुत करें।

होम लोन लेते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • जरूरत से अधिक लोन न लें।
  • बैंकों की ब्याज दर की तुलना कर लोन लें।
  • होम लोन की अवधि कम रखें।
  • लोन के नियम और शर्तें जान लें।

होम लोन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • सैलरी स्लिप
  • आईटीआर
  • बैंक स्टेटमेंट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • प्रॉपर्टी के पेपर
  • बिजनेस एड्रेस प्रूफ
  • एंप्लॉयर आईडी कार्ड
और पढ़ें ...

IPS प्रवीण सूद CBI के नए डायरेक्टर नियुक्त, 25 मई से संभालेंगे कार्यभार, आदेश जारी

नई दिल्ली । BREAKING NEWS : IPS प्रवीण सूद को भारत सरकार ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) का डायरेक्टर नियुक्त किया है। प्रवीण अभी कर्नाटक के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) थे।  प्रवीण सूद का नाम सीबीआई डायरेक्टर की रेस में पहले से ही सबसे आगे चल रहा था।मौजूदा सीबीआई डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल का दो साल का कार्यकाल 25 मई को समाप्त होगा।

 

हालांकि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रवीण सूद के नाम के आगे अपने विरोध का नोट भी दर्ज किया था, क्योंकि वो उन अधिकारियों के पैनल में शामिल नहीं थे जिन्हें पहले सीबीआई निदेशक के पद के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। प्रवीण सूद के नाम को अंतिम समय में शामिल किया गया है।

प्रवीण सूद, 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और जनवरी 2020 में कर्नाटक के डीजीपी बने थे। वहीं सुधीर कुमार सक्सेना, 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और मार्च 2022 में मध्य प्रदेश के डीजीपी बने थे। ताज हसन एजीएमयूटी काडर के 1987 बैच के अधिकारी हैं. वो जुलाई 2021 में डीजी फ़ायर सर्विस नियुक्त हुए थे. CBI डायरेक्टर का सिलेक्शन एक हाईलेवल कमेटी के जरिए किया जाता है। जिसमें प्रधानमंत्री, भारत के चीफ जस्टिस और लोकसभा के विपक्ष के नेता शामिल होते हैं। इसमें दो साल का निश्चित कार्यकाल होता है, लेकिन इसे पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है।

और पढ़ें ...

Bank Holidays : इस महीने 8 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा ले जरुरी काम

Bank Holidays 2023: अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो जल्द से जल्द पूरा कर लीजिए, क्योंकि आज 14 मई से 28 मई के बीच 8 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें से कुछ छुट्टियां देशभर के बैंकों पर लागू होगा तो कुछ राज्य और क्षेत्र विशेष पर। इससे आपके चेक बुक पास बुक समेत सभी बैंकिंग संबंधित काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी।

कस्टमर्स की सुविधा के लिए कुछ काम आप मोबाइल या नेट बैंकिंग के पूरा कर सकते हैं। ऑनलाइन सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के कामों पर असर पड़ सकता है। पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं। UPI के द्वारा भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं। क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं।

जानिए मई में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक

– Bank Holidays 2023: 14 मई 2023 रविवार देशभर के बैंक बंद
– 16 मई 2023 स्टेट डे गंगटोक
– 20 मई 2023 चौथा शनिवार देशभर में बैंक बंद
– Bank Holidays 2023: 21 मई 2023 रविवार देशभर के बैंक बंद
– 22 मई 2023 सोमवार है,लेकिन महाराणा प्रताप गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे।
– 24 मई को काजी नजरूल इस्लाम जयंती के चलते त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
– Bank Holidays 2023: 27 मई, 2023- चौथा शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
– 28 मई, 2023- रविवार के कारण पूरे देश में बैंक में अवकाश रहेगा।

और पढ़ें ...

TECHNOLOGY NEWS : अब अपने वॉट्सऐप को करें और भी सिक्योर, अपनाये ये आसान तरीका

Whatsapp update : वॉट्सऐप का इस्तेमाल भारत ही नहीं दुनिया भर में करोड़ो यूजर्स द्वारा किया जाता है। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेाल बेहद आसान है यही वजह है कि टेक्नोलॉजी की जानकारी रखने वाले यूजर के साथ-साथ यहां कम पढ़-लिखे यूजर भी होते हैं।

ऐसे में वॉट्सऐप एक बडे़ यूजर ग्रुप के साथ हमेशा ही स्कैमर्स के निशाने पर रहता है। हाल ही में वॉट्सऐप  को लेकर इंटरनेशनल कॉलिंग स्कैम की खबर सामने आई थी। अगर आप भी मेटा के पॉपुलर चैटिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है।

वॉट्सऐप पर मिलता है टू-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर

दरअसल मेटा के इस प्लेटफॉर्म पर यूजर की सिक्योरिटी और प्राइवेसी के लिए कई फीचर्स की सुविधा मिलती है। हालांकि, कई बार कुछ यूजर्स को इन फीचर्स की जानकारी नहीं होती।

क्या है टू-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर

टू-स्टेप वेरिफिकेशन एक तरह से यूजर के लिए ऐप में सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। वॉट्सऐप का इस्तेमाल यूजर ही करे इसके लिए एक सीक्रेट पिन के जरिए वॉट्सऐप अकाउंट पर सुरक्षा का पक्का ताला लगा सकते हैं।

इस फीचर को ऑन करने के बाद जब भी किसी दूसरे डिवाइस में अकाउंट को एक्सेस किया जाता है तो सीक्रेट पिन शेयर करने की जरूरत होती है। यह फीचर यूजर की सिक्योरिटी में एक एक्स्ट्रा लेयर की तरह काम करता है।

वॉट्सऐप पर ऐसे ऑन करें टू-स्टेप वेरिफिकेशन

  • सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन करना होगा।
  • ऐप ओपन करने के साथ ही टॉप राइट साइड पर तीन डॉट्स पर क्लिक करना होगा।
  • यहां Settings पर टैप करना होगा।
  • यहां Account पर टैप करना होगा।
  • यहां Two Step Verification पर टैप करना होगा।
  • Two Step Verification को टर्न ऑन करना होगा।
  • अपना 6 डिजिट वाला पिन सेट करना होगा।
  • सेटिंग को कन्फर्म कर एंड में डन पर टैप करना होगा
और पढ़ें ...

यात्रियों के लिए जरुरी खबर, जान ले ये पांच नियम, कभी नहीं होंगे परेशान

भारतीय रेलवे से हर दिन करोड़ों लोग सफर करते हैं। रेलवे से सफर सड़क की अपेक्षा काफी आरामदायक होता है और सस्ता होता है। इस कारण लंबी दूरी की यात्रा लोग ट्रेंन से करना पसंद करते हैं। रेलवे के अपने नियम और कानून है, जिनका पालन हर यात्री को करना जरूरी है। आज हम आपको उन पांच नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको यात्रा के दौरान पता होने चाहिए

टू-स्टॉप रूल

अगर आपकी ट्रेन छूट जाती है तो आपको चिंता करने जरूरत नहीं है। रेलवे के नियम के मुताबिक, टीसी अगले दो स्टेशन तक या कम से कम एक घंटे तक वह आपकी सीट को किसी अन्य यात्री को आंवटित नहीं कर सकता है। ऐसे में यात्रा करते समय इस नियम को अवश्य याद रखें।

तत्काल टिकट पर रिफंड

बहुत से लोगों को इस बात के बारे में जानकारी नहीं है कि तत्काल टिकट पर भी रिफंड की सुविधा दी जाती है। हालांकि, रिफंड ट्रेन के तीन घंटे से अधिक लेट होने पर ही दिया जाता है।

टिकट पर रिफंड

आप रेलवे से यात्रा कर रहे हैं और किसी कारण से आपकी ट्रेंन गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंच पाती है और बीच में ही रुक जाती है। साथ ही रेलवे आपको अन्य ट्रेंन नहीं मुहैया करा पा रहा है, तो फिर आप पूरी टिकट पर रिफंड रेलवे के मांग सकते हैं। अगर बाकी बची यात्रा के लिए रेलवे किसी अन्य गाड़ी का प्रबंध कर देता है और आप उससे नहीं यात्रा पूरी करना चाहते हैं। फिर बाकी बची यात्रा के लिए आप रिफंड क्लेम  कर सकते हैं।

टिकट वेरिफिकेशन

रेलवे के नियम के मुताबिक 10 बजे के बाद टीटीई आपको टिकट की मांग नहीं कर सकता है। वहीं, अन्य रेलवे स्टाफ के लिए भी कुछ ऐसे ही नियम बनाए गए हैं।

मेडिकल हेल्प

अगर आप ट्रेंन यात्रा के दौरान ठीक नहीं महसूस कर रहे हैं तो आप किसी भी रेलवे कर्मचारी जैसे टीसी आदि मेडिकल हेल्प मांग सकते हैं। फर्स्ट ऐड के साथ मेडिकल इमरजेंसी आदि रेलवे की ओर से दी जाती है।

और पढ़ें ...

Happy Mother’s day 2023 : मदर्स डे पर मां को दें प्यार भरा तोहफा, ख़ुशी से खिल जाए उनका चेहरा, शेयर करें ये मैसेज एंड स्‍टेट्स

Happy Mother’s day 2023 : हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे (Mother’s Day) मनाया जाता है। इस साल ये 14 मई को मनाया जाता है। ये दिन हर मां के लिए बेहद खास होता है। वहीं, इसे और खास बनाने के लिए बच्चें अपनी मां को तमाम तरह के गिफ्ट्स देते हैं। अगर आप भी इस मदर्स डे अपनी मां को स्पेशल फील करना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें क्या गिफ्ट दें, इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट्स ऑप्‍शन बता रहे हैं जो आप अपनी मां को इस मदर्स डे पर दे सकते हैं। इससे पहले जानते हैं कि मदर्स डे मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई।

पूरी दुनिया आज के इस खास दिन को मदर्स डे (Mother’s Day) के रूप में मना रही है। वैसे तो मां हर दिन आपके लिए खास होती है, लेकिन आज का दिन मां को ही समर्पित होता है। इस दिन लोग अपनी मां को स्पेशल फील करवाने के लिए मैसेज भेजते हैं और गिफ्ट्स देते हैं। आप भी आज के दिन अपनी मां के लिए WhatsApp पर अपलोड कर सकते हैं और फेसबुक पर भी स्टोरी या स्टेट्स अपलोड कर सकते हैं। ऐसे में आप भी इस दिन अपनी अपनी मां को WhatsApp या Facebook के जरिए प्यारा सा मैसेज (Happy Mother’s Day 2019 Wishes) भेजकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

कैसे हुई मदर्स डे की शुरुआत?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मदर्स डे मनाने की शुरुआत अमेरिका की ऐना एम जारविस ने की थी। ऐना की मां अन्ना एक स्कूल टीचर थीं। इसी कड़ी में एक दिन बच्चों को पढ़ाते हुए अन्ना ने कहा था कि आने वाले समय में एक दिन ऐसा भी आएगा जब मां के लिए कोई दिन समर्पित किया जाएगा। अन्ना के निधन के बाद ऐना और उसके दोस्तों ने एक अभियान शुरु किया। इस अभियान में मदर्स डे मनाने और इस दिन राष्ट्रीय छुट्टी होने की मांग की। तब से लेकर आज तक मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे के रुप में मनाया जाता है।

मदर्स डे पर दे सिल्क की साड़ी

अब बात अगर गिफ्ट की करें तो इस दिन को खास बनाने के लिए आप अपनी मां को सिल्क की साड़ी दे सकते हैं। सिल्क की साड़ियां कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती हैं। ऐसे में आपकी मां जितनी बार उस साड़ी को पहनेंगी, उतनी ही बार उन्हें आपके प्यार का अहसास होगा।

किचन और काम से दें छुट्टी

मदर्स डे के दिन आप अपनी मां को किचन से छुट्टी देकर उन्हें बाहर कहीं उनकी पसंद का खाना खिलाने ले जा सकते हैं। अगर किसी वजह से ये मुमकिन नहीं है तो आप एक दिन के लिए ही सही, घर या बाहर के कामों में मदद कर उन्हें आराम दे सकते हैं।

तोहफे में दे ज्‍वेलरी

आप उनके लिए पर्सनलाइज गिफ्ट भी तैयार करा सकते हैं, जैसे किसी तरह की कोई पर्सनलाइज ज्‍वेलरी बनवा सकते हैं या किसी और तरह की कोई एसेसरी दे सकते हैं। इसे देखकर यकीनन मां का चेहरा खुशी से खिल उठेगा।

स्मार्ट वॉच गिफ्ट करें

इन सब से अलग आप अपनी मां को स्मार्ट वॉच गिफ्ट कर सकते है। इस वॉच में टाइम देखने से अलग वे इसमें किसी बात को याद रखने के लिए रिमाइंडर लगा सकती हैं, साथ ही अपनी सेहत का ख्याल भी रख सकती है। स्मार्ट वॉच के जरिए वे देख पाएंगी के दिन भर में वे कितने कदम चली हैं, उनकी हार्ट बीट किचनी है। इस तरह की वॉच में ब्लड प्रेशर का भी आसानी से पता लगाया जा सकता है।

और पढ़ें ...

Karnataka Result 2023: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद पर फैसला आज, सिद्धारमैया-शिवकुमार में रेस

बेंगलुरु । कांग्रेस आज कर्नाटक में अपने नवनिर्वाचित विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक करेगी, जिसमें विचार-विमर्श किया जाएगा और अपना नया नेता चुना जाएगा। नतीजे आने के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कहा कि पार्टी आज शाम साढ़े पांच बजे विधायक दल की बैठक करने जा रही है। उन्होंने कहा, व्यक्ति पूजा की कोई गुंजाइश नहीं है। पार्टी सर्वोच्च है। यह सिद्दारमैया या शिवकुमार की जीत नहीं है। यह वह परिणाम है जो भारत को एकजुट करेगा।

पत्रकार वार्ता में  मौजूद निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्दारमैया ने कहा कि यह सात करोड़ कन्नडिगों की जीत है, न कि केवल कांग्रेस की। उन्होंने कहा कि जब भी भाजपा और (जद-एस नेता एच.डी.) कुमारस्वामी ने राज्य में शासन किया, उनके लिए स्थिर सरकार देना संभव नहीं था.. लोगों ने बदलाव लाने का फैसला किया है

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, विधायक दल की बैठक में इस बात पर सहमति बनेगी कि मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे। बैठक में पार्टी आलाकमान के पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों ने बताया कि पार्टी सरकार में उपमुख्यमंत्री के दो से तीन पद सृजित करने पर विचार कर रही है। नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों के लिए बेंगलुरु के दो शीर्ष निजी होटलों में कमरे बुक किए गए हैं और उन्हें शनिवार रात तक राज्य की राजधानी पहुंचने को कहा गया है।

और पढ़ें ...

कर्नाटक में सीएम कौन… प्रदेश में शुरू हुआ पोस्टर वॉर

कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी तो मिली जीत के बाद अब बड़ा सवाल यह है कि सीएम की कुर्सी किसे मिलेगी। विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार इस पद के लिए सबसे आगे हैं। दोनों ही फैसले के लिए आलाकमान की ओर देख रहे हैं।

मगर प्रदेश में इसे लेकर समर्थकों में पोस्टर वॉर शुरू हो चुका है। बेंगलुरु में सबसे पहले सिद्धारमैया के घर के बाहर भावी मुख्‍यमंत्री के पोस्‍टर लगाए। इसके कुछ देर बाद डीके श‍िवकुमार के समर्थकों ने भी उनके भावी मुख्‍यमंत्री बनाए जाने के पोस्‍टर लगा द‍िए। इस बीच कांग्रेस के वर‍िष्‍ठ नेता ने बताया क‍ि आज शाम छह बजे कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक होगी। इसमें AICC के अध्यक्ष और महासचिव राय लेंगे और मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे।

दरअसल कर्नाटक व‍िधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटों पर व‍िजय हास‍िल की है। ऐसे में कर्नाटक में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस सवाल का जवाब देते हुए सिद्धारमैया ने शनिवार को कहा था कि आलाकमान नवनिर्वाचित विधायकों की राय लेगा और उसी के अनुसार फैसला लिया जाएगा। आलाकमान की ओर से पर्यवेक्षकों को यहां भेजा जाएगा और बाद में परामर्श और उचित प्रक्रिया के बाद निर्णय लिया जाएगा। वहीं शिवकुमार ने यह भी कहा कि आलाकमान फोन करेगा।

हालांकि एक कयास यह भी है कि शिवकुमार और सिद्धारमैया के लिए आलाकमान 50:50 के फॉर्मूले के साथ आ रहा है, क्योंकि लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए दांव बहुत बड़ा है। सिद्धारमैया अल्पसंख्यकों, पिछड़ों और दलितों के जननेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने नीति निर्माण और घोषणापत्र के वादों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस की तीखी आलोचना के लिए भी जाना जाता है।

शिवकुमार ने राज्य में पार्टी को शून्य से ऊपर उठाया, जब बीजेपी ने 2019 में उसके नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। उन्होंने पार्टी को संगठित किया और संसाधनों को जमा किया। वह वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं और कांग्रेस पार्टी के लिए उनसे अधिकांश वोट हासिल करने में कामयाब रहे।

शाम की बैठक में होगा फैसला

उधर, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के समर्थकों की ओर से पोस्टर लगाए जाने के सवाल पर कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामलिंगा रेड्डी ने कहा क‍ि हमारी 6 बजे कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक होगी जिसमें AICC के अध्यक्ष और महासचिव राय लेंगे और मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे। हर पार्टी में किसी न किसी की कुछ महत्वाकांक्षाएं होंती हैं लेकिन सिर्फ एक ही मुख्यमंत्री होगा जिसका चुनाव हमारे विधायक और हाई कमान करेगा।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 14 मई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 14 मई 

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - ज्येष्ठ
अमांत - बैशाख

तिथि
कृष्ण पक्ष दशमी-  मई 14 04:43 AM-  मई 15 02:46 AM
कृष्ण पक्ष एकादशी-  मई 15 02:46 AM-  मई 16 01:03 AM

नक्षत्र
शतभिषा - मई 13 11:35 AM-  मई 14 10:16 AM
पूर्वभाद्रपदा - मई 14 10:16 AM-  मई 15 09:08 AM

योग
इन्द्र - मई 13 09:22 AM-  मई 14 06:35 AM
वैधृति - मई 14 06:35 AM-  मई 15 03:56 AM
विष्कुम्भ - मई 15 03:56 AM-  मई 16 01:29 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:35 AM
सूर्यास्त - 6:59 PM
चन्द्रोदय - मई 14 2:13 AM
चन्द्रास्त - मई 14 1:49 PM

अशुभ काल
राहू - 5:19 PM-  6:59 PM
यम गण्ड - 12:17 PM-  1:58 PM
कुलिक - 3:38 PM-  5:19 PM
दुर्मुहूर्त - 05:12 PM-  06:05 PM
वर्ज्यम् - 04:22 PM-  05:53 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:50 AM-  12:44 PM
अमृत काल - 01:31 AM-  03:02 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 03:59 AM-  04:47 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 14 May 2023: आज इन 4 राशि वालों के खुलेंगे नसीब, धन लाभ और प्रमोशन का बन रहा प्रबल योग

Aaj Ka Rashifal 14 May 2023: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और रविवार का दिन है। आज देर रात 3 बजकर 56 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पृथ्वी लोक की भद्रा यानि अशुभ भद्रा रहेगी।  आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 मई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आप किसी काम को आसान करने के लिए किसी से सलाह लेंगे। पिछले समय से चली आ रही समस्याओं से आज आपको राहत मिलेगी। किसी बुजुर्ग की मदद से आपका रुका हुआ धन प्राप्त होगा, जिससे मन का बोझ भी हल्का होगा। व्यापारियों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे लेकिन किसी को उधार देने से बचें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन कामयाबी का दिन है। घर परिवार की शांति के लिए शांत रहे, छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें तो वैवाहिक जीवन में सौहार्द और ताल-मेल बना रहेगा। 

  • लकी रंग - पीला
  • लकी नंबर- 6

वृष राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप किसी के साथ घूमने का प्लान बनायेंगे।  आप किसी व्यक्ति से कुछ नया सीखेंगे। नौकरी व कारोबार को लेकर पहले बनाई गई योजना लाभदायक होगी। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन शुभ है, मनचाहा रिश्ता आ सकता है।  आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वहां किसी सेलिब्रिटी से मुलाकात हो सकती है।  आपकी सेहत में अच्छे बदलाव नजर आएंगे।  

  • लकी रंग - काला
  • लकी नंबर- 6

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है।  आप किसी के साथ घूमने की प्लानिंग करेंगे। आपकी कुछ जरूरी आवश्यकतायें पूरी हो सकती है। आपको आकस्मिक धन लाभ होने की प्रबल संभावना है।  सोचा हुआ कार्य पूरा होने से आपके अन्दर जबरदस्त उत्साह रहेगा।  ख़ास बात यह है कि आज आपको घर और कार्यालय दोनों जगह लोगों का पूरा साथ मिलेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन बड़ी सफलता या कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा समाज और घर में उनका मान सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी से व्यापार में सहयोग मिलेगा। 

  • लकी रंग - गोल्डन
  • लकी नंबर- 1

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है।  आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन रहें हैं। धन संबंधी कोई बड़ा फैसला करते समय अपने बड़ों की सलाह अवश्य लें।  यदि आप सरकारी नौकरी कर रहे हैं, तो आज आपको प्रमोशन मिल सकता है आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने सभी विचारों को खुल कर व्यक्त कर सकते हैं। 

  • लकी रंग - लाल
  • लकी नंबर- 1

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।  आप ऑफिस के काम को जल्दी करने के लिए कलीग की सहायता लेंगे।  सकारात्मक विचारों के साथ आप अपने दिन की शुरुआत करेंगे। साथ ही किसी नयी योजना की भी शुरुआत होगी।  यात्रा के योग भी बन रहें हैं।  यदि आप सपरिवार किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा की योजना बनाएं तो अवश्य ही पूरा होगा। किसी जरूरतमंद की सहायता के लिए आगे आएंगे। इवेंट मैनेजमेंट के छात्रों को आज कुछ विशेष रचनात्मक कार्यों के लिए अध्यापकों से प्रशंसा मिलेगी। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। अच्छी खबर मिल सकती है। 

  • लकी रंग - हरा
  • लकी नंबर- 7

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको कोई शुभ सूचना मिलेगी जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आप घर के किसी सदस्य को उसकी जरूरत का सामान दे सकते हैं इससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आपके अंदर आत्मविश्वास बना रहने से किसी भी काम को परफेक्ट तरीके से पूरा करने में सफल होंगे। कार्यस्थल पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा, आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है साथ ही साथ जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। 

  • लकी रंग - पिंक
  • लकी नंबर- 8

तुला राशि

 
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मन बनायेंगे। जो छात्र कॉम्पिटिटिव एग्जाम  की तैयारी करते हैं वो आज पढ़ने के तरीकों में चेंजेस करेंगे। छात्रों का पढ़ाई में ध्यान लगा रहेगा, जल्द ही आपकी सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं।  आप किसी मित्र के साथ भविष्य की योजना पर विचार-विमर्श करेंगे। किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुडे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।

  • लकी रंग - मैरून
  • लकी नंबर- 4

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की ऑफिसियल काम के लिए लम्बी यात्रा संभव है। यात्रा सुखदायी रहेगी। लवमेट्स आज अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए साथ में अच्छा समय बिताएंगे। अगर आपको काफी दिनों से किसी बात को लेकर टेंशन है उसका आज सोल्युशन मिल जायेगा। परिवार और बिजनेस में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम रहेंगे। आप कोई व्यक्तिगत निर्णय ले सकते हैं ऐसा करना आपके लिए बढ़िया हो सकता है, माता-पिता या मित्रों से सलाह भी ले सकते हैं। 

  • लकी रंग - सिल्वर
  • लकी नंबर- 7

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कई दिनों से घर में चल रही समस्या आज सुलझ जाएगी। आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। आप कोई पार्ट टाइम काम शुरू कर सकते हैं। धैर्य और संयम बनाकर रखें। कारोबार में पैसों का मामला कहीं उलझ सकता है। हर मामले पर आपको बारीकी से ध्यान देना होगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आप निरंतर प्रयास करेंगे। आपका काफी दिनों से रुका धन वापस मिलेगा, बैंक बैलेंस मजबूत होगा। इस राशि के जो लोग जॉब के लिए अप्लाई किए थे उनको आज किसी अच्छी कंपनी से कॉल आ सकती है। 

  • लकी रंग - सफेद
  • लकी नंबर- 5

मकर राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपसे किसी मामले में एक्सपर्ट के तौर पर सलाह ली जा सकती है। आप अपनों की मदद के लिए तैयार रहेंगे।आपका वैवाहिक जीवन बेहतर बना रहेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। किसी काम में माता-पिता की सलाह फायदेमंद रहेगी। अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी रेस्टोरेंट में डिनर करने का प्लान बनायेंगे, इससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। 

  • लकी रंग - ब्राउन
  • लकी नंबर- 9

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। मित्रों के साथ घूमने का प्लान पोसपोंड करना पड़ सकता है। लेकिन आपकी दोस्ती मजबूत बनी रहेगी। परिवार के कुछ खास मामलों में आज आपको अनदेखी करने से बचना चाहिए। घर में भाई-बहन की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करने पर विचार करेंगे। अधिकारियों से कोई रिक्वेस्ट करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है। लोगों के प्रति आपका अच्छा रवैया आपको लोगों का प्रिय बना देगा। बड़े– बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। 

  • लकी रंग - पीच
  • लकी नंबर- 2

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप माता-पिता के साथ कहीं जाने का प्लान बनायेंगे। सरकारी मामलों में लापरवाही आपकी परेशानी का कारण बन सकती है अतः काम में सटीकता और ईमानदारी रखें। दिन भर के बिज़ी शेड्यूल के बाद परिवारवालों के साथ समय बिताने से आपको रिलैक्स फील होगा।  आप माता-पिता के साथ कहीं जाने का प्लान बनायेंगे। सरकारी मामलों में लापरवाही आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। अतः काम में सटीकता और ईमानदारी रखें।  दिन भर के बिज़ी शेड्यूल के बाद परिवारवालों के साथ समय बिताने से आपको रिलैक्स फील होगा। 

  • लकी रंग - पर्पल
और पढ़ें ...

RBI ने केनरा बैंक पर लगाया 2.92 करोड़ का जुर्माना

मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नियमों की अनदेखी करने पर बैंकों पर अलग-अलग कार्रवाई करता रहा है। हाल ही में बैंक ने देश के पब्लिक सेक्टर के बड़े बैंक केनरा बैंक पर बड़ी कार्रवाई की है और उस पर करोड़ों का जुर्माना लगाया है। बैंक पर आरबीआई ने 2.92 करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाई गई है। रिजर्व बैंक ने बताया कि ब्याज दरों को रेपो रेट जैसे एक्सटर्नल बेंचमार्क से लिंक करने और अयोग्य लोगों के सेविंग खाता खोलने के कारण बैंक पर यह कार्रवाई की गई है।

एक अन्य बैंक की ओर से बड़ी धोखाधड़ी की शिकायत मिलने पर केंद्रीय बैंक ने जुलाई, 2020 में जांच की थी। जांच के बाद पाया गया कि बैंक ‘फ्लोटिंग रेट’ आधारित खुदरा ऋण और एमएसएमई को दिए गए ऋण पर ब्याज को बाह्य मानक से नहीं जोड़ पाया। साथ ही वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान मंजूर और नवीनीकृत ‘फ्लोटिंग रेट’ आधारित रुपए के कर्ज पर ब्याज को अपनी कोष की सीमांत लागत  से भी नहीं जोड़ सका।

आरबीआई ने कहा कि बैंक ने अपात्र इकाइयों के नाम पर कई बचत जमा खाते खोल दिए, कई क्रेडिट कार्ड खातों में फर्जी मोबाइल नंबर डाले गए और दैनिक जमा योजना के अंतर्गत जमा और खाता खोलने के 24 महीनों के अंदर समय से पहले रुपए निकालने पर पर ब्याज नहीं दिया गया। रिजर्व बैंक ने कहा कि बैंक ने ग्राहकों से एसएमएस सेवा का शुल्क ले लिया, जो उसके वास्तविक उपयोग के आधार पर नहीं था। बैंक लेन-देन के आधार पर ग्राहकों की जांच पड़ताल करने में भी विफल रहा। आरबीआई ने कहा, “इसके बाद बैंक को नोटिस भेजते हुए उसे कारण बताने के लिए कहा गया कि उस पर जुर्माना क्यों नहीं लगाना चाहिए।” इसके बाद बैंक के लिखित एवं मौखिक जवाब पर विचार करने के बाद आरबीआई ने यह कार्रवाई की है। 

और पढ़ें ...

Karnataka Election Result 2023 : चुनाव में इन मुद्दों ने किया कमाल, कांग्रेस को मिली बहुमत

Karnataka Election issue 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सभी 224 सीटों के लिए मतगणना जारी है और रुझानों में मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. कांग्रेस की बढ़त के बाद इस बात की चर्चा होने लगी है कि किन मुद्दों ने कमाल किया और कौन से मुद्दे फेल हो गए. तो चलिए आपको बताते हैं कि कर्नाटक में क्या चला और क्या नहीं चला? बता दें कि कर्नाटक की 224 सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुए थे और 73.19 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले थे.

कर्नाटक में क्या चला?

भ्रष्टाचार का मुद्दा- कांग्रेस ने कर्नाटक में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था और पार्टी ने शुरुआत से ही बीजेपी सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लगातार घेरती रही. चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस ने कर्नाटक में बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार के मुद्दों को जमकर उछाला और लगातार निशाना साधा.

पीएम पर सीधा अटैक- कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर सीधा हमला बोला और इसका फायदा कांग्रेस पार्टी को मिला. कांग्रेस ने बहुमत के आंकड़े 113 सीट को पीछे छोड़ दिया है और 121 सीटों पर पार्टी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

अमूल vs नंदिनी- कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान अमूल vs नंदिनी का मुद्दा छाया रहा. बता दें कि इस साल 5 अप्रैल को गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने कर्नाटक में अमूल के प्रोडक्ट उतारने की घोषणा की. इस घोषणा के बाद राज्य में यह मुद्दा शुरू हो गया और कर्नाटक के कई नेताओं और लोगों ने विरोध शुरू कर दिया.

40 प्रतिशत कमीशन का मुद्दा- कांग्रेस ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौान सबसे बड़ा नारा 40 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार का दिया. चुनाव प्रचार के दौरान पोस्टर और रैलियों में इस मुद्दे का खूब जिक्र भी हुआ. बता दें कि बेलगावी में एक ठेकेदार ने बीजेपी के मंत्री 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगाया था और खुदकुशी कर ली थी. इसके बाद कई ठेकेदार सामने आए थे और कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा था.

कर्नाटक चुनाव में क्या नहीं चला?

बजरंगबली का मुद्दा- कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने बजरंगबली का मुद्दा उठाया था और इसके जरिए चुनाव में जीत हासिल करना चाहती थी. दरअसल, कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में बजरंग दल पर बैन लगाने की बात की थी, जिसके बाद बीजेपी ने इसे बजरंगबली से जोड़ दिया था

और पढ़ें ...

मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना- पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था: डी.के. शिवकुमार

मैं अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं जिन्होंने इतनी मेहनत की है, लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है... मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था: कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार, बेंगलुरु

/span>

और पढ़ें ...

Karnataka Election Result : हाथ के साथ: कर्नाटक के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत, 118 सीटों पर आगे, बीजेपी 76 पर आगे

कांग्रेस कर्नाटक ( congress)में जीत रही है तो यह PM मोदी और अमित शाह की हार है।अपनी हार को देखते हुए उन्होंने बजरंग बली( bajrang bali) को मैदान में उतारा लेकिन उनकी गदा भाजपा पर ही पड़ गई।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद हो रही मतगणना के शुरूआती रुझानों के बाद कांग्रेस ने दावा किया है कि पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में आ रही है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि लोगों ने भाजपा, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नकारात्मक’ अभियान को खारिज कर दिया है। खेड़ा ने दावा किया, हम राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ आ रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने आईएएनएस से कहा, हमने अपनी गलतियों से सीखा है।

कांग्रेस-25, बीजेपी-12 सीटों पर आगे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना को लेकर चुनाव आयोग के नंबर भी आने शुरू हो गए हैं। चुनाव आयोग के मुताब‍िक, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 12 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 25 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं जनता दल (सेक्युलर) (जद-एस) 2 सीट पर आगे है। पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है।

कर्नाटक में दिलचस्प रुझान

बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई है। बीजेपी कभी आगे हो रही हो तो कभी कांग्रेस आगे निकल रही है। कर्नाटक में फिलहाल लगातार कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। काउंटिंग शुरू हुए 1 घंटा बीत गया है और इस दौरान बेहद दिलचस्प रुझान देखने को मिल रहे हैं।

राज्य में 38 साल से सत्ता रिपीट( repeat) नहीं हुई

राज्य में 38 साल से सत्ता रिपीट नहीं हुई है। आखिरी बार 1985 में रामकृष्ण हेगड़े के नेतृत्व वाली जनता पार्टी ने सत्ता में रहते हुए चुनाव जीता था। वहीं, पिछले पांच चुनाव (1999, 2004, 2008, 2013 और 2018) में से सिर्फ दो बार (1999, 2013) सिंगल पार्टी को बहुमत मिला। भाजपा 2004, 2008, 2018 में सबसे बड़ी पार्टी बनी। उसने बाहरी सपोर्ट से सरकार बनाई।

और पढ़ें ...

घर में आग लगने से 3 लोग जिंदा जले, सास-ससुर और बहू की दर्दनाक मौत

बिहार। मुजफ्फरपुर जिले में कथैया थाना क्षेत्र के जसौली गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक घर में आग लगने से परिवार के तीन लोग जिंदा जल गए। आग से परिवार के अन्य सदस्य भी झुलस गए हैं। आग की लपटें देख लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को करीब 11 बजे दिन में खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ीनुमा घर में आग लगी। इसके बाद परिजन जान बचाकर भागने लगे। घर से सामान निकालने के दौरान सभी लोग आग की चपेट में आ गए। आग की लपेट तेज होने के कारण कुछ ही समय में सभी सामान जलकर राख हो गया। वहीं तीन लोग फिजा मियां, उसकी पत्नी और बहू की मौत हो गई।

और पढ़ें ...

Whatsapp App: UPI एप ही नहीं बल्कि व्हाट्सएप से भी चेक कर सकते हैं अपना बैंक बैलेंस, एक क्लिक में जानें आसान तरीका

Whatsapp App: आजकल लोगों की निर्भरता सोशल मीडिया पर बढ़ती जा रही है. वहीँ देखा जाए तो इस दौर में लगभग हर दूसरा व्यक्ति सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। कोई अपने मनोरंजन के लिए, तो कोई अपने काम के लिए और अब तो लोग इन प्लेटफॉर्म के जरिए अच्छी कमाई भी कर पा रहे हैं। इसी कड़ी में बात अगर मैसेजिंग एप व्हाट्सएप की करें, तो इसका इस्तेमाल भी काफी ज्यादा संख्या में लोग करते हैं।

Whatsapp App: एक-दूसरे से मैसेज में बात करते हैं, वॉयस कॉल करते हैं और साथ ही वीडियो कॉल भी कर पाते हैं। पर आप शायद ये नहीं जानते होंगे कि आप व्हाट्सएप के जरिए अपने बैंक अकाउंट का बैलेंस भी चेक कर सकते हैं? यानी आप यूपीआई एप के अलावा व्हाट्सएप से भी ये काम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे कर सकते हैं…

व्हाट्सएप से बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक करने का ये है तरीका:-

स्टेप 1
अगर आप भी अपना बैंक बैलेंस व्हाट्सएप एप के जरिए चेक करना चाहते हैं, तो ये हो सकता है
इसके लिए आपको सबसे पहले व्हाट्सएप एप पर जाना है
एप को अपडेट जरूर कर लें
फिर यहां पर आपको मेन्यू वाले विकल्प पर जाना है

स्टेप 2
अब आपको पेमेंट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
इसके बाद आपको अपने बैंक खाते को यहां जोड़ना है
फिर आपको पेमेंट वाले विकल्प पर क्लिक करना है

स्टेप 3
Whatsapp App: इसके बाद आप देखेंगे, तो आपको यहां पर अपना बैंक नजर आएगा, आपको इस पर क्लिक कर देना है
फिर आपके सामने ‘View Account’ वाला ऑप्शन आएगा
आपको इस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है

स्टेप 4
Whatsapp App: अब आपको अपना यूपीआई पिन यहां दर्ज करना है
इसके बाद आपके सामने आपके बैंक अकाउंट का कुल बैलेंस आ जाएगा।

और पढ़ें ...

Karnataka Election Results : कर्नाटक में बीजेपी से आगे निकली कांग्रेस, 113 सीटों पर आगे, देखें कर्नाटक विधानसभा चुनाव रिजल्ट का लेटेस्ट अपडेट

113 सीटों पर कांग्रेस आगे

भटकल और बेंगलुरू दक्षिण में बीजेपी आगे चल रही है। शुरुआती रुझानों में चामराजनगर और चामराजपेट विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस आगे चल रही है। दोनों पार्टियों के बीच आगे-पीछे का मुकाबला चल रहा है। कांग्रेस दो बार बहुमत का आंकड़ा छू चुकी है। कुमारस्वामी की पार्टी जेडीएस काफी पीछे चल रही है। सभी 224 सीटों के रुझान आ गए हैं। बीजेपी 84 सीटों पर आगे है, वहीं कांग्रेस 113 सीटों पर आगे हैं। वहीं चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है।
और पढ़ें ...

Karnataka Election Result 2023 : कर्नाटक में वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझानों में कांग्रेस पहली बार आगे...पढ़िए पल-पल की अपडेट

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बढ़त बनाती हुई दिख रही है. भाजपा दूसरे स्थान पर है. जेडीएस भी इतनी सीटों पर बढ़त बनाए हुए है कि अगर वह जीती तो ​हंग असेंबली होने की स्थिति में किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है. निर्वाचन आयोग ने बताया कि राज्य भर के 36 केंद्रों में वोटों की गिनती जारी है. चुनाव अधिकारियों को कर्नाटक चुनाव परिणाम के बारे में एक स्पष्ट तस्वीर दोपहर तक सामने आने की उम्मीद है. कर्नाटक में विधानसभा की कुल 224 सीटें हैं और बहुमत का आकड़ा 113 है. शीर्ष नेताओं – राज्य के मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता बसवराज बोम्मई शिग्गांव, कांग्रेस नेता सिद्धरमैया वरुणा, डीके शिवकुमार कनकपुरा सहित कई अन्य नेताओं की जीत-हार का पता भी आज चलेगा.

Karnataka Election Results 2023 LIVE: बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र आगे चल रहे हैं

शिकारपुरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र आगे चल रहे हैं. रुझानों में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है. भाजपा दूसरे स्थान पर है. जेडीएस भी दो दर्जन सीटों पर आगे चल रही है.

Karnataka Chunav Results 2023 LIVE: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को हल्की बढ़त, भाजपा दे रही है कड़ी टक्कर

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को हल्की बढ़त मिलती हुई दिख रही है. भाजपा उसे कड़ी टक्कर दे रही है. जेडीएस हालांकि इन दोनों दलों की तुलना में काफी पीछे है, लेकिन इतनी सीटों पर आगे है कि अगर जीती को किंगमेकर की भूमिका में आ सकती है.

Karnataka Election Results 2023 LIVE: अब तक 185 सीटों के रुझान आए हैं, बीजेपी को कांग्रेस पर बढ़त

कर्नाटक के सभी 224 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. अब तक 185 सीटों के रुझान आए हैं, भाजपा 88 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस को 76 सीटों पर बढ़त है, जेडीएस भी 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. 1 सीट पर निर्दलीय आगे है.

Karnataka Chunav Results 2023 LIVE: कर्नाटक चुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त

कर्नाटक चुनाव परिणमों में अब तक 179 सीटों के रुझान आए हैं, भाजपा 86 और कांग्रेस 73 सीटों पर आगे चल रही है. जेडीएस भी 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, 1 सीट पर अन्य आगे हैं.

Karnataka Election Results 2023 LIVE: सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र ने कहा- कर्नाटक के हित में मेरे पिता को मुख्यमंत्री बनना चाहिए

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा, बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए हम कुछ भी करेंगे…कर्नाटक के हित में मेरे पिता को मुख्यमंत्री बनना चाहिए.

Karnataka Chunav Results 2023 LIVE: बॉम्बे कर्नाटक की 31 सीटों में से 15 पर बीजेपी और 15 पर कांग्रेस आगे

बॉम्बे कर्नाटक की 31 सीटों में से 15 पर बीजेपी और 15 पर कांग्रेस आगे. वहीं, 1 सीट पर जेडीएस आगे है. अब तक 169 सीटों के रुझान आए हैं. भाजपा 79 और कांग्रेस 72 सीटों पर आगे चल रही है, 17 सीटों पर जेडीएस और 1 सीट पर निर्दलीय आगे है.

Karnataka Election Results 2023 LIVE: अब तक 119 सीटों के रुझान में भाजपा 55, कांग्रेस 50 और जेडीएस 13 सीटों पर आगे

कर्नाटक में अब तक आधे से अधिक सीटों के रुझान आ गए हैं. भाजपा और कांग्रेस के बीच लगभग बराबर की लड़ाई चल रही है. अब तक 119 सीटों के रुझान में भाजपा 55 और कांग्रेस 50 सीटों पर आगे है. जेडीएस 13 सीटों पर और 1 सीट पर अन्य आगे हैं.

Karnataka Chunav Results 2023 LIVE: अब तक 72 सीटों के रुझान में भाजपा 33, कांग्रेस 29 और जेडीएस 10 सीटों पर आगे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतगणना शुरू हो गई है. जेडीएस ने भी रफ्तार पकड़ी है. अभी 72 सीटों के रुझान आए हैं. भाजपा 33 और कांग्रेस 29 सीटों पर आगे चल रही है. जेडीएस ने भी 10 सीटों पर बढ़त बना ली है.

Karnataka Election Results 2023 LIVE: शिग्गांव सीट से मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई आगे चल रहे हैं

शिग्गांव सीट से मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई आगे चल रहे हैं. शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई पड़ रही है. जेडीएस काफी पीछे छूटती हुई दिख रही है.

Karnataka Chunav Results 2023 LIVE: कर्नाटक में अब तक 21 सीटों के रुझानों में 9 पर बीजेपी, 11 पर कांग्रेस आगे

कर्नाटक में अब तक 21 सीटों के रुझान आए हैंत्र भाजपा 9 और कांग्रेस 11 सीटों पर आगे है. 1 सीट पर जेडीएस आगे है. अभी पोस्टल बैलट के वोटों की गिनती हो रही है.

Karnataka Election Results 2023 LIVE: पहले रुझानों में भाजपा 3 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वोटो की गिनती शुरू हो गई है, पहला रुझान भाजपा के पक्ष में आया है. भाजपा 3 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है. जेडीएस को खाता खोलना बाकी है. पहले पोस्टल बैलट के वोटों की गिनती हो रही है. कुछ देर में ईवीएम के वोटों की काउंटिंग शुरू होगी.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम: वोटों की गिनती शुरू हो गई है

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है. राज्य के 36 केंद्रों में मतगणना हो रही है. चुनाव अधिकारियों का मानना है कि दोपहर तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.

Karnataka Chunav Results 2023 LIVE: डीके शिवकुमार ने जद (एस) कार्यकर्ताओं से कांग्रेस में शामिल होने का आह्वान किया

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी के गठबंधन सरकार की संभावना वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि कुमारस्वामी ने क्या कहा. उन्होंने कहा कि कुमारस्वामी ने पहले दावा किया था कि उनकी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा, जो संभवतः उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं में विश्वास जगाने के लिए था. शिवकुमार ने जद (एस) के कार्यकर्ताओं से ‘अपना करियर बर्बाद नहीं करने’ और इसके बजाय कांग्रेस में शामिल होने का आग्रह किया. उन्होंने यह कहते हुए निष्कर्ष निकाला कि जब तक वह जीवित और स्वस्थ हैं, तब तक वे लड़ते रहेंगे और लोगों के साथ रहेंगे.

Karnataka Election Results 2023 LIVE: एचडी देवेगौड़ा ने जेडीएस के जीतने योग्य उम्मीदवारों से फोन पर बात की, जानिए क्यों

जद (एस) के संरक्षक और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कथित तौर पर पार्टी के नेताओं और विधानसभा चुनावों में जीतने वाले उम्मीदवारों से फोन पर संपर्क किया और उन्हें पार्टी और उसके नेतृत्व के प्रति वफादार रहने और अन्य दलों द्वारा प्रलोभनों का शिकार नहीं होने के लिए कहा.

Karnataka Chunav Results 2023 LIVE: पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार, चुनाव से पहले भाजपा छोड़ कांग्रेस में हुए थे शामिल

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने राज्य विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिए जाने पर अपनी निराशा व्यक्त करने के बाद भाजपा छोड़ दी और कांग्रेस में शामिल हो गए. शेट्टार 6 बार के विधायक हैं और उत्तरी कर्नाटक के एक प्रभावशाली लिंगायत नेता हैं, जो हुबली-धारवाड़ मध्य निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. इस बार वह कांग्रेस के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ रहे हैं. उनका मुकाबला भाजपा के महेश तेंगिनाकाई और जद (एस) के उम्मीदवार सिद्दालिंगेशगौड़ा ओडेयार से है..

Karnataka Election Results 2023 LIVE: कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार जीत के प्रति आश्वस्त

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने त्रिशंकु विधानसभा की संभावना को खारिज करते हुए पार्टी के 141 सीटें जीतने और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का भरोसा जताया है. उन्होंने कहा, ‘हर घर के लोग यहां कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार थे और उन्होंने चुनाव लड़ा.’ शिवकुमार ने कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र में अपने मतदाताओं को धन्यवाद दिया.

Karnataka Chunav Results 2023 LIVE: बसवराज बोम्मई शिगांव से लगातार चौथी जीत को लेकर आश्वस्त, जानें उनका राजनीतिक सफर

अपने राजनीतिक जीवन में विभिन्न पदों पर रहने के बाद, बसवराज बोम्मई ने 2021 में कर्नाटक के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में बीएस येदियुरप्पा की जगह ली. बोम्मई शिगांव विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का लगातार चौथी बार प्रतिनिधित्व करने के लिए आश्वस्त हैं. कांग्रेस के यासिर अहमद खान पठान और जेडीएस के शशिधर चन्नबसप्पा यालीगर उनके खिलाफ यहां से चुनाव लड़ रहे हैं.

Karnataka Chunav Result Live: एचडी कुमार स्वामी का दावा, जेडी(एस) बनेगी किंगमेकर?

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में त्रिशंकु जनादेश की स्थिति में जद(एस) एक बार फिर अहम भूमिका निभा सकता है. चुनाव परिणामों से पहले जनता दल सेक्युलर के एक नेता ने कहा, ‘निश्चित रूप से त्रिशंकु जनादेश की संभावना से इनकार नहीं कर सकते. ऐसी स्थिति में जद (एस) गठबंधन सरकार में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है. परिणाम औपचारिक रूप से सामने आने दें; एक के बाद एक चीजें सामने आएंगी कि कौन क्या भूमिका निभाएगा.’

Karnataka Election Results Live: कर्नाटक में 2018 के विधानसभा चुनाव में क्या हुआ था?

कर्नाटक में साल 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में, भाजपा 104 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी. कांग्रेस 80 सीटों के साथ दूसरे और जद (एस) 37 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही थी. इसके अतिरिक्त, एक निर्दलीय सदस्य था, जबकि बसपा और कर्नाटक प्रज्ञावंता जनता पार्टी (केपीजेपी) ने 1-1 सीटें जीती थीं. किसी भी पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत नहीं होने के कारण, कांग्रेस और जद (एस) गठबंधन ने सरकार बनाई, जिसके मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी थे. मगर 14 महीनों में ही यह सरकार गिर गई, क्योंकि 17 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए. भाजपा ने बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार बनाई. दो साल पहले भाजपा ने येदियुरप्पा के स्थान पर बसवराज बोम्मई को सीएम बनाया.

और पढ़ें ...

Panchang: आज 13 मई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 13 मई 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - ज्येष्ठ
अमांत - बैशाख

तिथि
अष्टमी - 06:50 ए एम तक

नक्षत्र
धनिष्ठा - 11:35 ए एम तक

योग
ब्रह्म - 09:23 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:32 ए एम
सूर्यास्त - 07:03 पी एम
चन्द्रोदय - 02:13 ए एम
चन्द्रास्त - 12:44 पी एम

अशुभ काल
राहुकाल- 08:54 ए एम से 10:36 ए एम
यमगण्ड- 01:59 पी एम से 03:40 पी एम

गुलिक काल- 05:32 ए एम से 07:13 ए एम
दुर्मुहूर्त - 05:32 ए एम से 06:26 ए एम
06:26 ए एम से 07:20 ए एम
 
वर्ज्यम् - 06:23 पी एम से 07:54 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:50 ए एम से 12:44 पी एम

अमृत काल - 03:28 ए एम, मई 14 से 04:58 ए एम, मई 14
ब्रह्म मुहूर्त - 04:08 ए एम से 04:50 ए एम

और पढ़ें ...

Horoscope 13 May 2023 : इन राशि वालों को नौकरी में अफसरों से मिलेगा सहयोग, जानें क्या कहते है आपके सितारें

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा।

वृष राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। भाइयों का सहयोग रहेगा।

मिथुन राशि- मन परेशान रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। तरक्की के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेगें। परन्तु अति उत्साही होने से बचें। संयत रहें। माता का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आय भी बढ़ेगी। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों की अधिकता हो सकती है।

कन्या राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। यात्रा के योग हैं।

तुला राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कार्यस्थल पर व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरा होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। तरक्की भी हो सकती है। आय बढ़ेगी। किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।

मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे।

कुंभ राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र से वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। माता से धन की प्राप्ति होगी।

मीन राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

और पढ़ें ...

सीबीएसई 12वीं नतीजे घोषित, इस लिंक पर देखें अपना रिजल्ट

नई दिल्ली। सीबीएसई ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार 87.33 पास प्रतिशत रहा। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है। लड़कियां 90.68 पास प्रतिशत के साथ लड़कों से 6.01% आगे हैं। रिजल्ट लिंक, results.cbse.nic.in पर एक्टिव है। मार्कशीट डाउनलोड, results.digilocker.gov.in से कर सकते है।

और पढ़ें ...

Petrol – Diesel Price Today : बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, कच्चे तेल की कीमत भी बढ़ी, चेक करें आज का भाव

सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे हर शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) जारी करती हैं. आज कई शहरों में दाम स्थिर बने हुए हैं तो कई जगह फ्यूल की कीमत बदल चुके हैं।

जयपुर- पेट्रोल 79 पैसे महंगा होकर 109.46 रुपये लीटर, डीजल 72 पैसे महंगा होकर 94.61रुपये लीटर

नोएडा- पेट्रोल 15 पैसे महंगा होकर 96.79 रुपये लीटर, डीजल 14 पैसे महंगा होकर 89.96 रुपये लीटर

गाजियाबाद- पेट्रोल 32 पैसे सस्ता होकर 96.26 रुपये, डीजल 30 पैसे सस्ता होकर 89.45 रुपये लीटर

गुरुग्राम- पेट्रोल 41 पैसे महंगा होकर 97.18 रुपये, डीजल 40 पैसे महंगा होकर 94.02 रुपये लीटर

लखनऊ- पेट्रोल 14 पैसे सस्ता होकर 96.33 रुपये, डीजल 132 पैसे सस्ता होकर 89.53 रुपये लीटर

पटना- पेट्रोल 30 पैसे महंगा होकर 107.54 रुपये, डीजल 28 पैसे महंगा होकर 94.32 रुपये लीटर

क्रूड ऑयल की कीमत (Crude Oil Price) में बढ़ोतरी

क्रूड ऑयल की कीमत (Crude Oil Price) में बढ़ोतरी देखी जा रही है. ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) में आज 0.57 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है और यह 75.41 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) में 0.68 फीसदी की उछाल रही है और यह 71.35 डॉलर प्रति बैरल कारोबार कर रही है

और पढ़ें ...

Panchang: आज 12 मई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 12 मई 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - ज्येष्ठ
अमांत - बैशाख

तिथि
सप्तमी - 09:06 ए एम तक. उसके बाद अष्टमी तिथि

नक्षत्र
श्रवण - मई 11 02:37 PM – मई 12 01:03 PM

योग
शुक्ल - मई 11 03:16 PM – मई 12 12:17 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:32 ए एम
सूर्यास्त - 07:02 पी एम
चन्द्रोदय - 01:36 ए एम
चन्द्रास्त - 11:37 ए एम

अशुभ काल
राहुकाल- 10:36 ए एम से 12:17 पी एम
यमगण्ड- 03:40 पी एम से 05:21 पी एम
गुलिक काल- 07:13 ए एम से 08:55 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:14 ए एम से 09:08 ए एम, 12:44 पी एम से 01:38 पी एम
वर्ज्यम् - 04:48 पी एम से 06:19 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:50 ए एम से 12:44 पी एम
अमृत काल - 01:49 ए एम, मई 13 से 03:19 ए एम, मई 13
ब्रह्म मुहूर्त - 04:08 ए एम से 04:50 ए एम

शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग - 05:32 ए एम से 01:03 पी एम

रवि योग- 05:32 ए एम से 01:03 पी एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 12 May 2023: आज शीतलाष्टमी पर इन 5 राशियों के कष्टों का मां करेंगी सवर्नाश, सारी चिंताएं होंगी दूर

Aaj Ka Rashifal 12 May 2023: आज दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा।  साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 3 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। आज श्री शीतलाष्टमी व्रत है। साथ ही आज कालाष्टमी का व्रत भी किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 मई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा।  जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है।  लाभ होने की सम्भावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

  • लकी रंग - पर्पल
  • लकी नंबर- 2

वृष राशि

आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है।  प्रॉपर्टी डीलर के लिअ आज का दिन अच्छा रहेगा अचानक धन लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। सुबह-सुबह व्यायाम करने से सेहत अच्छी बनी रहेगी। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है। जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपके जूनियर आपसे काम सीखने आएंगे। 

  • लकी रंग - ग्रे
  • लकी नंबर- 5

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आप दूसरों को अपनी बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई रुका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। जीवनसाथी की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे।  कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी। 

  • लकी रंग - ब्लू
  • लकी नंबर- 2

कर्क राशि

आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। अपना धैर्य बनाए रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें, फायदा होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी।  इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। जिससे काम सरलता से पूरा हो जाएगा । घर में कई दिन से रखा हुआ कबाड़ आज बाहर कर दें, इससे पारिवारिक समस्याएx खत्म होंगी। 

  • लकी रंग - पीला
  • लकी नंबर- 4

सिंह राशि 

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा।  इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे, तो सफलता जरूर हासिल होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे।  फालतू की शॉपिंग से बचें और अपनी आर्थिक स्थिति कों मज़बूत करें।  शाम को बच्चों के साथ खेलने से मानसिक तनाव कम होगा।  दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। 

  • लकी रंग - हरा
  • लकी नंबर- 6

कन्या राशि 

आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। किसी नए काम की शुरूआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धन लाभ के नए आसार बनेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिए ऑफर मिलने वाला है।

  • लकी रंग - गोल्डन
  • लकी नंबर- 8

तुला राशि

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा। ख़र्च में इजाफा बचत को ज़्यादा मुश्किल बना देगा।  कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। नवविवाहित किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जाएंगे। जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते हैं,  इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपके प्रमोशन पर विचार करेंगे। 

  • लकी रंग - काला
  • लकी नंबर- 6

वृश्चिक राशि

आज का दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नए विचार आयेंगे। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आएगी। किसी पर तुरंत भरोसा न करें, वरना कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। आज का दिन समझ-बूझ के साथ क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

  • लकी रंग - ब्लू
  • लकी नंबर- 1

धनु राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो फायदा होने वाला है।  यात्रा पर जाने से पहले सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। थोड़ा आलस्य महसूस हो सकता है। आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ खींचेगा।  दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है, जिससे पूरे घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। 

  • लकी रंग - पीला
  • लकी नंबर- 6

मकर राशि

आज का दिन नई सौगात लेकर आएगा। कारोबार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगे। पुरानी टेंशन आज खत्म होगी। इस राशि के जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है।  आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नाकामयाब कोशिश कर सकता है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा। 

लकी रंग - पिंक

लकी नंबर- 4

कुंभ राशि

आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस राशि के नवविवाहित दंपत्ति को आज किसी सामाजिक समारोह जाना पड़ सकता है।  जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जाएगा। किसी नए व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। घर से बाहर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। लवमेट्स आज एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। 

  • लकी रंग - ब्लू
  • लकी नंबर- 7

मीन राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर चर्चा भी करेंगे।  खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें वरना आपका अधिक समय फिजूल के कामों में निकल जाएगा। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आप अपने आप को बेहतर महसूस करेंगे। इससे आपको प्रसन्नता मिलेगी।

  • लकी रंग - हरा
  • लकी नंबर- 2
और पढ़ें ...

मुख्तार अंसारी के खिलाफ आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, सवा करोड़ की संपत्ति कुर्क

गाजीपुर. पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी की सवा करोड़ की बेनामी संपत्ति को कुर्क कर लिया गया. गुरुवार को लखनऊ से गाजीपुर आई आयकर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की. यह संपत्ति मुख्तार के करीबी गणेश दत्त मिश्रा के नाम पर शहर के कपूरपुर में 0.117 हेक्टेयर और 0.254 हेक्टेयर थी. बता दें कि मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है. गुरुवार सुबह आयकर विभाग की टीम गाजीपुर पहुंच गई थी. स्थानीय पुलिस-प्रशासन का सहयोग लेकर करीब दो बजे पूरी टीम कपूरपुर स्थित गणेश दत्त मिश्रा की अचल संपत्ति को कुर्क करने पहुंची. वहां नोटिस लगाने के साथ ही मुनादी और कुर्की की कार्रवाई शुरू हुई. इस दौरान आयकर विभाग की टीम के साथ राजस्व विभाग, जंगीपुर और शहर कोतवाली की पुलिस मौजूद रही. आयकर विभाग की ओर से मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई लगातार चल रही है.बता दें कि अब तक करीब 20 करोड़ की संपत्ति आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति ईकाई ने कुर्क किया है. आयकर विभाग की ओर से मुख्तार की करीब 125 करोड़ की बेनामी संपत्ति को चिन्हित किया गया है.

और पढ़ें ...

सरकार को मिली ताकत, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- एलजी को चुनी गई सरकार की सलाह माननी चाहिए

नई दिल्ली। केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण को लेकर लंबे समय चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में पांच जजों की पीठ ने अपना फैसला सुना दिया है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाली जस्टिस एमआर शाह, जस्टिस कृष्ण मुरारी, जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि यह सर्वसम्मति का फैसला है।

सीजेआई ने कहा कि अगर एक चुनी हुई सरकार को अपने अधिकारियों को नियंत्रित करने का अधिकार नहीं होगा तो इससे जवाबदेही के सिद्धांतों की कड़ी अनावश्यक साबित हो जाएगी। इसलिए ट्रांसफर, पोस्टिंग का अधिकार सरकार के पास रहेगा। वहीं, प्रशासन के कामों में एलजी को चुनी गई सरकार की सलाह माननी चाहिए। पीठ ने केंद्र और दिल्ली सरकार की ओर से क्रमश: सालिसिटर जनरल तुषार मेहता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी की पांच दिन दलीलें सुनने के बाद 18 जनवरी को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

गौरतलब है, संविधान पीठ का गठन दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर केंद्र और दिल्ली सरकार की विधायी एवं कार्यकारी शक्तियों के दायरे से जुड़े कानूनी मुद्दे की सुनवाई के लिए किया गया था। पिछले साल छह मई को शीर्ष कोर्ट ने इस मुद्दे को पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ के पास भेज दिया था।

और पढ़ें ...

BREAKING : बड़ा हादसा, फैक्ट्री में आग लगने से 4 मजदूरों की मौत, 4 झुलसे, मची चीख-पुकार

बरेली: BREAKING : UP के बरेली फरीदपुर थाना क्षेत्र के एक फैक्ट्री में बुधवार देर शाम लगी भीषण आग लग गई। दुर्घटना में 4 मजदूरों की जलकर मौत हो गई जबकि 4 अन्‍य घायल हो गए। इस घटना की जानकारी फरीदपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव सिंह ने दी है। फ़िलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

इस हादसे में मृतक तीनों मजदूरों की पहचान 25 साल के अनूप, 32 साल के अरविंद कुमार मिश्रा और 27 साल के राकेश के रूप में हुई है। एक अन्‍य मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। 4 अन्य मजदूर पप्पू सिंह, बबलू, जितेंद्र और देशराज आग से गंभीर रूप से झुलस गए हैं और इन्हें इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त फैक्ट्री में 50 कर्मचारी काम कर रहे थे।

 

काफी वक्त बाद आग पर काबू पाया गया 

जिलाधिकारी शिवकांत द्विवेदी ने बताया कि घटना की तकनीकी जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री के गोदाम में फोम के गद्दे, प्लास्टिक का फर्नीचर और फोम का अन्य सामान तैयार होता है। बुधवार देर शाम को शार्ट सर्किट से वहां आग लग गई और तेजी से फैल गई। फैक्ट्री प्रबंधन ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जिसके बाद जानकारी मिलते ही कई दमकल गाड़ियां  मौके पर पहुंची। लेकिन आग पर काबू पाने में काफी समय लग गया।

और पढ़ें ...

Gold Silver Price Today : इतने रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम में भी आई गिरावट, खरीदारी के पहले जानें आज का ताजा रेट

Gold Silver Price Today : शादियों के सीजन सोना और चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। फिलहाल सोना ऑलटाइम हाई से करीब 150 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 3700 रुपये प्रति किलो सस्ता खरीद सकते हैं। सोना 61,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब और चांदी 76300 रुपये प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे बिक रही है।बुधवार को सोना 38 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 61495 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले मंगलवार को सोना सोना 364 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 61533 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को चांदी 138 रुपये की नरमी के साथ 76399 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि मंगलवार को चांदी 84 रुपये की तेजी के साथ 76399 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

Gold Silver Price Today : 14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव

इसके बाद 24 कैरेट वाला सोना 38 रुपया सस्ता होकर 61495 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 38 रुपया सस्ता होकर 61249 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 35 रुपया सस्ता होकर 56329 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 28 रुपया सस्ता होकर 46121 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 22 रुपया सस्ता होकर 35974 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

और पढ़ें ...

भीषण आग में चार मासूमों सहित पांच की जलकर मौत, मृतकों में 2 माह की बच्ची भी शामिल

उत्तर प्रदेश। कुशीनगर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया गांव में बुधवार दोपहर आग लगने से एक ही परिवार की चार मासूम बच्चियां और उनकी मां जिंदा जल गईं। मरने वालों में दो माह की एक बच्ची भी है, जिसका शव अपनी मां के बगल में ही बेड के पास पाया गया है। बताया जा रहा है कि माघी मठिया गांव के निवासी शेर मोहम्मद के घर के सभी लोग दोपहर में सो रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले नबीहसन के घर में आग पकड़ लिया। तेज धूप और हवा चलने की वजह से शेर मोहम्मद का घर भी आग की चपेट में आ गया। आग की लपटों की वजह से परिवार के लोग बाहर नहीं निकल पाए और शेर मोहम्मद की 30 वर्षीय पत्नी फातिमा, छह वर्ष की पुत्री रोकई, चार साल की अमीना, दो साल की आयशा और दो माह की दुधमुंही खतीजा जिंदा जल गईं। इसके अलावा शेर मोहम्मद के पिता 70 वर्षीय सफीद, 68 वर्षीय मां मोतीरानी और आठ साल की बेटी कुलसुम भी झुलस गई है।उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डीएम रमेश रंजन ने मृतकों के नाम चार-चार लाख रुपये आपदा राहत कोष से देने की घोषणा की।
और पढ़ें ...

आज टेक्नोलॉजी का 25वां साल,प्रधानमंत्री मोदी आयोजित कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा,LIGO इंडिया सहित कई प्रोजेक्ट्स का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(prime minister narendra modi) आज सुबह साढ़े 10 बजे प्रगति मैदान में नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम LIGO इंडिया सहित कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी करेंगे।

महाराष्ट्र के हिंगोली में बनने वाला LIGO-इंडिया हैं। यह दुनिया में गिने-चुने लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रैविटेशनल वेव ऑब्जर्वेटरी (LIGO) में से एक होगा। यह चार किलोमीटर लंबाई का एक अत्यंत संवेदनशील इंटरफेरोमीटर है, जो ब्लैक होल तथा न्यूट्रन सितारों से निकलने वाली ग्रेविटेशनल वेव्स की सेंसिंग में सक्षम है।

नेशनल टेक्नोलॉजी डे(national technology day ) हर साल एक नई थीम(new theme )के साथ
नेशनल टेक्नोलॉजी डे को हर साल एक नई और अलग थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल की थीम है ‘स्कूल टू स्टार्टअप्स- इग्नाइटिंग यंग माइंड्स टू इनोवेट’। प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान भारत में हाल की वैज्ञानिक तथा प्रौद्योगिकी प्रगति दिखाने वाले एक्सपो का भी उद्धाटन करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर स्मारक स्टैंप और सिक्का भी जारी करेंगे।

PMO की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा

PMO की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, पीएम मोदी 5800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी उनमें लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रेविटेशनल-वेव ऑब्जर्वेटरी-इंडिया (LIGO-इंडिया) हिंगोली, होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर जटनी, ओडिशा और टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई का प्लेटिनम जुबली ब्लॉक शामिल है।

1999 में पूर्व पीएम अटल बिहारी ने की थी शुरुआत(start)
नेशनल टेक्नोलॉजी डे की शुरुआत 1999 में पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी ने की थी। अटल बिहारी ने भारत के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और टेक्नोलॉजिस्टों को सम्मानित करने के लिए यह खास दिन सेलीब्रेट किया था।

और पढ़ें ...