सियासत
बाबा बागेश्वर की फोटो शेयर करना वकील साहब को पड़ा भारी, पहुंचे जेल, जानें पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक अधिवक्ता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर कर दिया जिसके बाद शहर के धर्मिक संगठनों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल अधिवक्ता ने अपने फेसबुक अकाउंट से बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक फोटो शेयर कर दिया। इस वीडियो में वह आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो के शेयर करने के बाद बवाल इतना बढ़ा कि पुलिस को अधिवक्ता को हिरासत में लेना पड़ा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
दरअसल अधिवक्ता अकरम शेख फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। इस पोस्ट की जानकारी जब क्षेत्र के हिंदू संगठनों को लगी तो पोस्ट को लेकर आक्रोश फैल गया। हिंदू संगठन के लोगों ने आरोपी अधिवक्ता के फेसबुक अकाउंट से सारे स्क्रीनशॉट निकालें और पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाई की मांग की।
आक्रोश के बाद हुआ गलती का अहसास
पूरा मामला जिले के हैदरगढ़ कोतवाली का है। हैदरगढ़ तहसील के अधिवक्ता अकरम शेख ने बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री की एक एडिट की गई आपत्तिजनक फोटो को अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। इस तस्वीर में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की एक महिला के साथ गले लगे हुए दिख रहे हैं। हालंकि आक्रोश के बाद उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी। इतना ही नहीं अधिवक्ता ने सभी हिंदू लोगों से माफी भी मांगी।
डिलीट कर मांगी माफी
अधिवक्ता अकरम शेख ने अपने फेसबुक पर लिखा कि “मैंने जाने-अनजाने में किसी व्यक्ति द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर जो बाबा धीरेंद्र शास्त्री जी से संबंधित थी, शेयर कर दी, जिसको लेकर मेरे सनातनी भाईयो मे रोष है, जिसके लिए मैं सभी अपने हिंदू भाईयो (सनातनीय भाईयो) से क्षमा चाहता हू।”
अधिवक्ता के माफी मांगने और पोस्ट डिलीट करने बाद भी हिंदू संगठनों का आक्रोश कम नहीं हुआ। उन्होंने सख्त कार्रवाी की मांग करते हुए प्रदर्शन जारी रखा। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता विजय हिंदुस्तानी ने हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस को आरोपी अधिवक्ता पर कार्यवाई को लेकर लिखित तहरीर देते हुए कार्यवाई की मांग की उन्होंने तहरीर के साथ पोस्ट के स्क्रीनशॉट्स भी लगाए हैं। पुलिस आरोपी अधिवक्ता को हिरासत ले लिया है।
जानें क्या है लोकसभा में पेश डाटा प्रोटेक्शन बिल
गुरुवार को लोकसभा में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल (Digital Personal Data Protection- DPDP), 2023 पेश किया। बता दें कि यह बिल सरकार द्वारा पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (PDP) बिल वापस लेने के ठीक एक साल बाद पेश किया गया है। व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा के लिए रूपरेखा तैयार करने का सरकार का दूसरा प्रयास है। एक अगस्त को आईटी और कम्युनिकेशन पर संसदीय स्थायी समिति ने DPDP बिल का समर्थन करते हुए एक रिपोर्ट पेश की थी। डीपीडीपी विधेयक (DPDP Bill) को या तो संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किया जा सकता है और फिर इसे कानून का रूप दिया जा सकता है। मतदान से पहले विधेयक का संसदीय समिति द्वारा आगे अध्ययन किया जा सकता है।
डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल, 2023 पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने इसका विरोध करते हुए कहा कि सरकार इस बिल के जरिए सरकार कानून और निजता के अधिकार को कुचलने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बिल को स्थायी समिति या किसी अन्य मंच पर चर्चा के लिए भेजा जाना चाहिए। इस बिल का एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी समेत तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी विरोध किया।
इस बारे में केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर का कहना है कि निश्चित रूप से विधेयक पर विचार करने के लिए किसी समिति की आवश्यकता नहीं दिखती, क्योंकि विधेयक पर व्यापक परामर्श किया गया है। विधेयक और यह पूरा विचार या नागरिकों की सुरक्षा की पूरी अवधारणा संसद की एक संयुक्त समिति के माध्यम से आगे बढ़ी है। हम विधेयक के संबंध में पहले ही बहुत देर कर चुके हैं और इस विधेयक में और देरी नहीं की जा सकती क्योंकि यह ऐसा करने वाले कई प्लेटफार्मों द्वारा व्यक्तिगत डेटा के दुरुपयोग को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि इतने महत्वपूर्ण विधेयक को पेश किये जाने के विरोध में विपक्षी दल जिस तरह खड़े हो गए, वह अत्यंत रहस्यमय और समझ से परे लगता है।
बिल में क्या है?
इस विधेयक का उद्देश्य इंटरनेट कंपनियों, मोबाइल ऐप और व्यावसायिक घरानों आदि को गोपनीयता के अधिकार के तहत नागरिकों के डेटा को इकट्ठा करने, उनका भंडारण करने और उसके इस्तेमाल को लेकर अधिक जवाबदेह बनाना है। सुप्रीम कोर्ट ने एक फैसला सुनाते हुए कहा था कि निजता का अधिकार एक मौलिक अधिकार है, जिसके बाद डेटा प्रोटेक्शन बिल पर काम शुरू हुआ। सरकार के मुताबिक इस बिल के पारित होने के बाद सोशल मीडिया और अन्य कंपनियों द्वारा भारतीय नागरिकों के डेटा का इस्तेमाल करने संबंधी मनमानी खत्म हो जाएगी। साथ ही ऐसा करने पर इन कंपनियों पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
इस देश में फिर लगा लॉकडाउन, कोरोना नहीं- इस वजह से लिया सख्त फैसला
जहां भारत के अधिकांश राज्यों में इस वक्त आफत की बारिश हो रही है, वहीं दूसरी ओर मिडिल ईस्ट देश ईरान में ऐसी भयानक गर्मी पड़ रही है कि वहां की सरकार को लॉकडाउन लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। बढ़ते तापमान के मद्देनजर ईरान को दो दिन यानी 2 और 3 अगस्त को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान करना पड़ा। इसके साथ ही सरकार ने बुजुर्गों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं वाले लोगों से घरों से नहीं निकलने की अपील की है।
बता दें कि ईरान के कई शहरों में सूरज कहर बरपा रहा है। पारा 50 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है. देश की सरकारी एजेंसियों के अनुसार, दक्षिणी हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रही है। एक अगस्त तक यहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। आने वाले दिनों में देश के दक्षिणी शहरों में अप्रत्याशित गर्मी पड़ने की आशंका जताई गई है। ऐसे में देश की जनता का खयाल रखते हुए सरकार को देशव्यापी बंद का फैसला लेना पड़ा।
तराई क्षेत्रों में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
राजधानी तेहरान समेत 13 शहरों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। रिपोर्ट के मुताबिक, देश का बड़ा हिस्सा तराई क्षेत्रों से घिरा है। इस कारण यहां ज्यादा गर्मी नहीं पड़ती। आमतौर पर गर्मी के दिनों में यहां का टेम्प्रेचर 26 से 32 डिग्री तक ही रहता है, लेकिन इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है।
ये देश भी भीषण गर्मी की चपेट में
बता दें कि क्लाइमेट चेंज की वजह से पूरी दुनिया इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में है। उन देशों में भी जोरदार गर्मी पड़ रही है, जो ठंडे इलाकों में हैं. इनमें अमेरिका, चीन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय देश शामिल हैं. पिछले महीने जुलाई को एक हजार साल में सबसे गर्मी महीना घोषित किया था।
पूर्व CM की तबीयत खराब, ट्वीट कर अपने एम्स में भर्ती होने की जानकारी दी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज ट्वीट कर अपने एम्स में भर्ती होने की जानकारी दी उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हूँ, आज रूटीन चेकअप के लिए AIIMS जाना हुआ जहाँ चिकित्सकों के परामर्श से एहतियात के तौर पर भर्ती हुआ हूँ।
फ़िलहाल स्वास्थ्य ठीक है, मानसून के बीच आप सब भी बारिश में पूरी एहतियात बरतें और स्वस्थ रहें।
जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में बड़ा फैसला, 1 अक्टूबर से इन चीजों पर देना होगा इतना टैक्स
कूनो में एक और चीते की मौत, मादा चीता टिबलिसी की गई जान
राहुल गांधी ने मोदी सरनेम केस में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब, जानें क्या कहा…
Aaj Ka Panchang: आज 3 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
Horoscope 3 August 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
OMG ! ‘भगवान गणेश’ जैसी शक्ल वाले बच्चे ने लिया जन्म! लेकिन फिर…
युवक ने मंदिर में लड़की से की छेड़छाड़ और मारपीट, परेशान पीड़िता ने घर आकर उठाया खौफनाक कदम
सैकड़ों समर्थकों के साथ पूर्व महापौर हुए भाजपा में शामिल
कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, मिलेगा भत्ते का लाभ, यह होंगे पात्र, मंत्रालय ने जारी किया आदेश..!!
Aaj Ka Panchang: आज 2 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
Horoscope Today 02 August 2023: वृष, सिंह, तुला, कुंभ राशि वालों को मिलेगा धनलाभ, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल
Ajab-Gajab : जिस बेटे का कर दिया था अंतिम संस्कार, वो 7 साल बाद जिंदा वापस लौटा, जाने पूरा मामला…
बिहार के पटना में एक अनोखा मामला देखने को मिला. यहां लखनी बीघा पंचायत के आसोपुर गांव में एक बुजुर्ग दंपति रहता है. सात साल पहले उन्होंने अपने लापता बेटे को मृत समझकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था. लेकिन सात साल बाद वही बेटा जिंदा घर वापस लौट आया तो दंपति को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ. वे खुशी से झूम उठे.
जानकारी के मुताबिक, 2016 में आसोपुर निवासी बृजनंदन राय और पियरिया देवी का बेटा बिहारी राय अचानक से घर से लापता हो गया था. माता-पिता ने अपने बेटे को काफी ढूंढा. लेकिन वो उन्हें कहीं नहीं मिला. उसके बाद पिता ने अंधविश्वास के चक्कर में पड़ कर ओझा और पंडितों की बात मानकर हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार उसका पुतला बनाकर अंतिम संस्कार कर दिया.
लेकिन 7 वर्ष के बाद इनकी आंखें एक बार फिर से चमक उठी हैं. जब उनका बेटा बिहारी राय दिल्ली की एक संस्था और लखनीबीघा पंचायत के मुखिया शत्रुघ्न के माध्यम से घर वापस लौट आया.
बिहारी के घर लौटते ही पिता और माता की आंखों में बेटे की लौटने के खुशी साफ झलकती दिखी. उन्होंने उसे देखते ही सीने से लगा दिया. पिता बृजनंदन राय ने कहना है कि बेटे के गायब होने के बाद उन्हें कई बार सपनों में वह दिखता था. एक बार सपने में बेटे ने खुद ही कहा था कि वह जिंदा है. जिसके बाद उन्होंने ओझा को ये बात बताई. ओझा ने कहा कि तुम्हारे बेटे की मौत हो गई है. अब उसकी आत्मा तुम्हें परेशान कर रही है. इसे भगाना होगा. जिसके लिए एक पुतले को ही तुम्हें अपना बेटा मानकर उसका अंतिम संस्कार करना होगा.
पिता भी ओझा की बातों में आ गए. उन्होंनें एक पुतला तैयार करवाकर उसे अपना बेटा माना और हिंदू-रीति रिवाज के अनुसार उसका अंतिम संस्कार कर दिया. लेकिन कुछ दिन पहले गांव के मुखिया के मोबाइल पर दिल्ली की एक संस्था ने बिहारी के जीवित होने की बात बताई और फोटो भेजे.
बिहारी की पहचान करने के बाद मुखिया ने उसके परिजनों को इस बारे में सूचना दी. 7 साल बाद जब बिहारी घर लौटा तो परिवार की खुशियां भी उसके साथ वापस लौट आईं. बता दें, बिहारी मानसिक रूप से अस्वस्थ है. इसी के कारण उसे खुद भी नहीं पता कि वह कैसे और कब घर से निकल गया था.
Bank Holiday : अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें जरूरी काम, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
August Bank Holiday : अगर आपके पास बैंक से जुड़ा कोई पेंडिंग काम है, तो उसे फटाफट निपटा लीजिए। क्योंकि इस महीने यानी आज से शुरू हुए अगस्त में बैंक में काफी छुट्टियां रहने वाली है। कुल छुट्टियों की बात करें तो अगस्त में कुल 14 बैंक हॉलिडे है।
अगस्त में छुट्टियों की देखिए लिस्ट
6 अगस्त 2023 सभी राज्य रविवार
8 अगस्त 2023 गंगटोक तेंडोंग ल्हो रम फात
12 अगस्त 2023 सभी राज्य दूसरा शनिवार
13 अगस्त 2023 सभी राज्य रविवार
15 अगस्त 2023 सभी राज्य स्वतंत्रता दिवस
16 अगस्त 2023 नागपुर, बेलापुर और मुंबई पारसी नव वर्ष (शहंशाही)
18 अगस्त 2023 गुवाहाटी श्रीमंत शंकरदेव की तिथि
20 अगस्त 2023 सभी राज्य रविवार
26 अगस्त 2023 सभी राज्य चौथा शनिवार
27 अगस्त 2023 सभी राज्य रविवार
28 अगस्त 2023 कोच्ची और तिरुवनंतपुरम पहला ओणम
29 अगस्त 2023 कोच्ची और तिरुवनंतपुरम थिरुवोणम
30 अगस्त 2023 जयपुर और शिमला रक्षा बंधन
31 अगस्त 2023 कानपुर, कोच्ची, गंगटोक, तिरुवनंतपुरम, देहरादून और लखनऊ रक्षा बंधन/श्री नारायण गुरु जयंती/पांग-लहबसोल
पिंक आई जैसी समस्या के बीच आंखों के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल है कितना सही? एक्सपर्ट से जानें और फिर अपनाएं ऐसे देसी उपाय
महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा, गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 14 लोगों की मौत, 3 घायल
Aaj Ka Panchang 1 August 2023: आज पूर्णिमा व्रत, पंचांग में जानें शुभ मुहूर्त, तिथि और राहुकाल
Horoscope 1 August 2023 : इन राशि वालों के लिए आज का दिन वरदान के समान हो सकता है साबित, जानें क्या कहते हैं आपके सितारें
विश्व हिंदू परिषद की यात्रा पर पथराव, इंटरनेट बंदी के साथ धारा 144 लागू
मणिपुर यौन हिंसा: दोनों पीड़ित महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, आज होगी सुनवाई
जम्मू में पाक घुसपैठिये को मार गिराया गया
पैसेंजर ट्रेन में RPF जवान ने की फायरिंग, एक ASI समेत चार यात्रियों की मौत
सावन का चौथा सोमवार आज: इन चीजों के रुद्राभिषेक से बनी रहेगी महादेव की कृपा, जानिए पूजन विधि, शुभ योग और मुहूर्त
Aaj Ka Panchang: Aaj Ka Panchang: आज 31 मई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
Horoscope Today 31 July 2023: मेष, कन्या, तुला राशि वालों को बड़ा नुकसान हो सकता है, जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
बड़े भाई व भतीजे ने मिलकर छोटे भाई को टंगिया से उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद से जुड़ा मामला, मौके पर पहुंची पुलिस
आज इंदौर संभाग के 50 हजार कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे केंद्रीय गृह मंत्री शाह
इंदौर। इंदौर में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संभागीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। संभाग के नौ जिलों के 186 मंडल अध्यक्ष, 10311 बूथ अध्यक्ष सहित करीब 50 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी कार्यकर्ताओं के लिए बसों का इंतजाम भी किया गया है। कनकेश्वरी धाम में होने वाले सम्मेलन की तैयारी की जानकारी देते भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि संभाग के जिलों से 15 हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे, जबकि जिले की नौ विधानसभा से 35 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे।
आयोजन स्थल पर दो वाटरप्रूफ डोम बनाए गए हैं, इसी के आसपास के एक किमी हिस्से में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सम्मेलन में शामिल होने के बाद वे भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव भी जाएंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के बाद शाह होटल मैरिएट में संभाग के नेताओं के साथ चर्चा भी करेंगे। पहले यह बैठक जावरा कंपाउंड कार्यालय में होनी थी, लेकिन इसका स्थान बदला गया है। बैठक में मालवा-निमाड की सीटों की स्थिति पर चर्चा की जाएगी।
मेरा महासचिव बनना कार्यकर्ताओं के लिए सम्मान की बात
विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा का चौथी बार राष्ट्रीय महासचिव बनना सम्मान की बात है। यह कार्यकर्ताओं का सम्मान है। इसके लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को फोन पर धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने फिर से महासचिव बना दिया।
चंद्रयान-3 के बाद ISRO की एक और लॉन्चिंग, 7 उपग्रहों को लेकर अंतरिक्ष में पहुंचा PSLV-C56, महीने भर में दूसरा सफल मिशन
आंध्र प्रदेश। NATIONAL NEWS : चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के बाद इसरो एक और नया कारनामा कर दिखाया है.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज सुबह 6.30 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC), श्रीहरिकोटा (Sriharikota) से 7 उपग्रहों के साथ पीएसएलवी-सी56 (PSLV-C56’) को लॉन्च किया है. PSLV-C56 से सभी उपग्रहों को उनकी इच्छित कक्षाओं में सटीक रूप से प्रक्षेपित किया गया. इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने लॉन्च के सफलता से पूरा होने के बाद कहा कि ‘बधाई हो, प्राथमिक उपग्रह डीएस-एसएआर और दूसरे 6 उपग्रहों सहित 7 उपग्रहों को ले जाने वाले पीएसएलवी-सी56 को सफलतापूर्वक सही कक्षा में स्थापित किया गया है
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने आज एक साथ 7 सैटेलाइट्स को लॉन्च किया है. इनमें 1 स्वदेशी और सिंगापुर के छह सैटेलाइट शामिल हैं. इन उपग्रहों को पीएसएली-सी56 रॉकेट के जरिए आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया. पीएसएलवी-सी56 न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड का मिशन है, जो इसरो की कॉमर्शियल ब्रांच है
यह मिशन पीएसएलवी की 58वीं उड़ान है. यह अकेले कोर कॉन्फ़िगरेशन में रॉकेट की 17वीं उड़ान भी है. इसरो के मुताबिक उपग्रहों को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित करने की क्षमता के लिए इसका विश्वसनीय रॉकेट पीएसएलवी सही चयन है. वहीं न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड इसरो की कॉमर्शियल शाखा है और यह उपग्रह प्रक्षेपण अभियान सिंगापुर में ग्राहकों के लिए एक कॉमर्शियल परियोजना है. 14 जुलाई को लॉन्च किए गए चंद्रयान-3 मिशन के बाद इस महीने यह इसरो का दूसरा बड़ा सफल अभियान है.
Aaj Ka Panchang: आज 30 जुलाई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 30 जुलाई 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण
तिथि
द्वादशी - 06:23 पी एम तक
नक्षत्र
मूल - 07:16 ए एम तक
योग
इन्द्र - 08:37 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:41 AM
सूर्यास्त - 7:14 PM
चन्द्रोदय - 05:19 पी एम
चन्द्रास्त - 03:32 ए एम
अशुभ काल
राहुकाल- 05:32 पी एम से 07:14 पी एम
यमगण्ड- 12:27 पी एम से 02:09 पी एम
गुलिक काल- 03:51 पी एम से 05:32 पी एम
दुर्मुहूर्त- 05:25 पी एम से 06:20 पी एम
शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त- 04:17 ए एम से 04:59 ए एम
अमृत काल - 03:16 पी एम से 04:47 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:17 ए एम से 04:59 ए एम
शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- 05:41 ए एम से 09:32 पी एम
Horoscope Today 30 July 2023: वृषभ, कन्या, तुला राशि वाले रखें अपना ध्यान, जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
Horoscope Today 30 July 2023: ज्योतिष के अनुसार 30 जुलाई 2023, रविवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. मिथुन राशि वाले परिजनों का सुख व सहयोग बना रहेगा और बचत की योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे. अन्य राशि वालों के लिए रविवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल
मेष राशि (Aries)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. यदि आप अपनी मर्जी चला कर कोई नया काम शुरू करेंगे, तो इससे आपको कोई नुकसान होगा और काम की अधिकता रहने के कारण आप अपने शरीर पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण आपको अत्यधिक कमजोरी, बुखार व थकान आदि का अनुभव होगा. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है, क्योंकि आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर होगा सकता है और आप बिजनेस में किसी बड़ी डील को हाथ से जाने न दे व उसमें आप अपनी आखं व कान खुले रखकर कम करें. कोई नया मकान, दुकान, प्लॉट, फ्लैट आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. किसी बड़े कार्य में आज आप निवेश कर सकते हैं.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. आपको किसी संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलेगी और वाहन चलाते समय आप सावधानी बरते आप किसी विशेष कार्य को करने के लिए किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं और अपनी वाणी व व्यवहार में आपको सौम्यता बनाए रखनी होगी. आपकी तरक्की की मार्ग में यदि कुछ बढ़ाएं आ रही थी, तो वह दूर होगी.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन भाग दौड़ भरा रहने वाला है. आपको अपने व्यवसाय में किसी प्रकार की कोई हानि उठानी पड़ सकती है और जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनके कामों में आज वृद्धि हो सकती है, जिसके बाद उनका काम करने में मन नहीं लगेगा, लेकिन आपको अपने परिवार के सदस्यों की जिम्मेदारियां को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकते हैं.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी और आपके विरोधी भी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे. आपको कोई नया काम आज बहुत ही सोच विचार कर करना होगा, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है. संतान के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ परेशानियां लेकर आने वाला है. किसी काम के पूरा न होने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन माता-पिता से आप अपने मन में चल रही कुछ बातों को लेकर बातचीत करेंगे, जिससे आपको उनका समाधान भी आसानी से मिल जाएगा. कार्य क्षेत्र में आपके खिलाफ आज कोई षड्यंत्र रचने की कोशिश करेगा, जिसे आप अपनी चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जो जातक बिजनेस करते हैं, उनके लिए आज दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है. यदि आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो आज उस धन के मिलने भी कुछ देरी होगी. आपको किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़े में पडने से बचना होगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशियां लेकर आने वाला है. आप क अपने माता-पिता को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और कार्य क्षेत्र में यदि आप कुछ नया करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आप उसकी भी शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा.
धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए दिन कमजोर रहने वाला है. वाद विवाद की स्थिति में आपको सावधान रहना होगा और किसी कार्य के लिए आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा. यदि आपने आज किसी बड़े निवेश को करने का मन बनाया है, तो इससे भविष्य में आपको कोई नुकसान होने की पूरी उम्मीद है, इसलिए आप सावधानी बरते और जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें.
मकर राशि (capricon)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन चिंताग्रस्त रहने वाला है. आप व्यर्थ की चिताओं से घिरे रहेंगे, लेकिन इसमें आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. व्यवसाय में आज उतार चढ़ाव रहने के कारण भी अच्छा खासा धन कमाने में कामयाब रहेंगे. परिवार में आज किसी संपत्ति संबंधित मामले को लेकर कोई विवाद खड़ा हो सकता है, लेकिन आप किसी से कोई धन उधार ना लें.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. आपको यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो उसमें वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतनी होगी और आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. यदि कोई रोग हो, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले व्यवसाय में आप कोई बड़ा साझेदार बनने से बचे, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है. व्यवसाय में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ विशेष करने के लिए रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया पद की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आपके ऊपर काम का बोझ भी बढ़ेगा. आपका मन आध्यात्म की ओर लगेगा. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से लोग व्यस्त रहेंगे और परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा. व्यवसाय में यदि आप कामों को लेकर पहले परेशान चल रहे थे, तो उसमे आज आपको राहत मिलेगी.
मोहर्रम का जुलूस में हादसा : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ताजिया में ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत
झारखंड। बोकारो में शनिवार सुबह मोहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कुल 13 लोग बुरी तरह झुलस गए, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक बोकारो के बेरमो इलाके के खेतको में घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। सभी मोहर्रम में ताजिया लेकर जा रहे थे, तभी वह 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गया। हाइटेंशन लाइन ताजिए में सट गई, जिससे ताजिया के जुलूस में रखी बैट्री ब्लास्ट हो गया। लोगों ने तत्काल सभी घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो भेजा गया है।
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. सोनिया व प्रियंका गांधी ने हरियाणा की महिलाओं संग हरियाणवी गानों पर किया डांस
महिला किसानों का वीडियो आया सामने
राहुल गांधी के वादे के मुताबिक सोनीपत के मदीना गांव की ये महिला किसान दिल्ली पहुंचीं, जहां उन्हें सोनिया गांधी और प्रियंका के साथ खाना खाने का मौका मिला, इसके बाद महिलाओं ने सोनिया गांधी के साथ ठुमके भी लगाए. इसका एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
सोनिया ने भी किया डांस
कांग्रेस नेता रुचिरा चतुर्वेदी ने ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला किसान सोनिया गांधी के साथ डांस कर रही हैं. महिलाओं ने सोनिया गांधी का हाथ पकड़ा और खुद के साथ डांस करने की गुजारिश की. इसके बाद सोनिया गांधी ने उनके साथ डांस किया. इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी वहां मौजूद नजर आए.
.@RahulGandhi जी ने सोनीपत की किसान बहनों को दिल्ली घुमाने का वादा किया था।
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) July 29, 2023
किसान बहनें दिल्ली आईं, वादा पूरा हुआ।
अपने साथ लेकर आईं देसी घी, घर का अचार और ढेर सारा प्यार।
पूरा वीडियो:https://t.co/tWFxCRtwE6 pic.twitter.com/1dLsHgybOE
मणिपुर के साथ स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ का जिक्र करने पर सीएम बघेल को आपत्ति, कहा- यह ध्यान भटकाने के लिए है
रायपुर। मणिपुर के मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ का जिक्र बार-बार किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह ध्यान भटकाने के लिए है. छत्तीसगढ़ में जो घटना घटी है, उसकी कोई तुलना मणिपुर की घटना से नहीं की जा सकती है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मणिपुर के साथ छत्तीसगढ़ का जिक्र जानबूझकर किया जा रहा है. जो इलेक्शन गोइंग स्टेट है, उसका नाम लेने के पीछे उद्देश यही है कि एक तीर से दो निशाना लगाया जाए, लेकिन वो असफल हैं. प्रधानमंत्री भी यही कर रहे थे, राजस्थान और छत्तीसगढ़ का नाम लिए थे. मणिपुर में डबल इंजन की सरकार है, लेकिन 99 दिन हो गया है उसमें वो कुछ कर नहीं पा रहे हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि ह्यूमन राइट ग्रुप मणिपुर नहीं जा रहा बल्कि छत्तीसगढ़ आ रहा है. उनका यहां स्वागत है, लेकिन वो मणिपुर तो जाए. दूसरी बात यह है कि केंद्र सरकार वीडियो वायरल करने वाले को खोज रही है, तो यह गलत दिशा में प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीस सांसद आज मणिपुर रवाना हुए हैं. लोकसभा-राज्यसभा दोनों बाधित है. प्रधानमंत्री को हठधर्मिता छोड़कर लोकसभा और राज्यसभा दोनों में जवाब देना चाहिए.
दिल्ली अध्यादेश बिल पेश होने के समय सदन में नहीं रहेंगे NCP प्रमुख शरद पवार
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों की ट्रास्फर और पोस्टिंग के अधिकार को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच खींचतान चल रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए केंद्र सरकार इसी मानसून सत्र में अध्यादेश लाने जा रही है। अध्यादेश के खिलाफ एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के रुख को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। क्योंकि यह बिल सोमवार-मंगलवार में से किसी एक दिन संसद के पटल पर पेश किया जाना है। लेकिन अब कहा यह जा रहा है कि जिस दिन यह बिल पेश किया जाएगा क्या उस दिन शरद पवार राज्यसभा में मौजूद रहेंगे? क्योंकि कहा तो यह जा रहा है कि जिस दिन सरकार सदन में यह बिल लेकर आ रही है ठीक उसी दिन पीएम मोदी को पूणे में तिलक पुरुस्कार दिया जाना है। यह तिलक पुरुस्कार शरद पवार ही पीएम मोदी को देने वाले हैं, तो ऐसे में सवाल उठता है कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली अध्यादेश पर समर्थन की बात कह चुके पवार का क्या रुख रहेगा। वहीं आम आदमी पार्टी चाहती है कि जिस दिन यह बिल आता है उस दिन शरद पवार सदन में मौजूद रहें।
क्या है दिल्ली अध्यादेश?
दिल्ली अध्यादेश केंद्र सरकार को यह शक्ति देता है कि वह केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में कई प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेवारी राज्य के उपराज्यपाल (एलजी) की होगी न कि दिल्ली के सीएम की. इसी सिलसिले में सबसे महत्वपूर्ण समूह-ए अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की पूरी जिम्मेवारी और जवाबदेही राज्यपाल की होगी। इसी कानून को कायम रखने के लिए केंद्र सरकार ने 19 मई को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश, 2023’ जारी किया था। इसी बिल को सोमवार (31 जुलाई) को गृहमंत्री अमित शाह संसद में पेश करेंगे। केंद्र सरकार को यह अध्यादेश लाने की जरूरत इसलिए पड़ी थी क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार की तरफ से दायर किए गए एक फैसले में उसके हक में फैसला दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि दिल्ली के समूह ए के अधिकारियों का प्रशासन दिल्ली सरकार के पास होना चाहिए, क्योंकि वह जनता के द्वारा चुनी गई सरकार है। उन्होंने कहा अगर सरकार के पास इनका नियंत्रण नहीं होगा तो वह उनकी बात नहीं सुनेंगे। इसी फैसले को निष्प्रभावी बनाने के लिए केंद्र सरकार उपरोक्त अध्यादेश लेकर आई थी।
Petrol Diesel Price:सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर का क्या है हाल
आज की बात करें तो शनिवार को देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव हुआ है. वहीं शहरों में दाम स्थिर भी बने हुए हैं. देश के चार महानगरों में से दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है. चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये लीटर मिल रहा है. वहीं दिल्ली में आज पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर और डीजल 89.62 रुपये लीटर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27 रुपये लीटर मिल रहा है.
पेट्रोल-डीजल के दाम-
- अमृतसर- पेट्रोल 27 पैसे सस्ता होकर 98.47 रुपये, डीजल 21 पैसे सस्ता होकर 88.83 रुपये लीटर
- आगरा- पेट्रोल 8 पैसे महंगा होकर 96.38 रुपये, डीजल 8 पैसे सस्ता होकर 89.55 रुपये लीटर
- अजमेर- पेट्रोल 69 पैसे सस्ता होकर 108.20 रुपये, डीजल 63 पैसे सस्ता होकर 93.47 रुपये लीटर
- नोएडा- पेट्रोल 34 पैसे सस्ता होकर 96.58 रुपये, डीजल 33 पैसे सस्ता होकर 89.75 रुपये लीटर
- गुरुग्राम- पेट्रोल 4 पैसे सस्ता होकर 96.85 रुपये, डीजल 4 पैसे सस्ता होकर 89.73 रुपये लीटर
- लखनऊ- पेट्रोल 14 पैसे महंगा होकर 96.57 रुपये, डीजल 13 पैसे महंगा होकर 89.76 रुपये लीटर
पटना- पेट्रोल 88 पैसे सस्ता होकर 107.24 रुपये, डीजल 82 पैसे सस्ता होकर 94.04 रुपये लीटर
क्या है कच्चे तेल का हाल?
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत में बढ़त दर्ज की गई है. डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) के दाम में 0.61 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है और यह 80.58 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) के दाम में आखिरी कारोबारी हफ्ते में 0.89 फीसदी की कमी दर्ज की गई है और यह 84.99 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ है.
Aaj Ka Panchang: आज 29 जुलाई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 29 जुलाई 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण
तिथि
एकादशी - 01:05 पी एम तक
नक्षत्र
ज्येष्ठा - 11:35 पी एम तक
योग
ब्रह्म - 09:34 ए एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:41 AM
सूर्यास्त - 7:14 PM
चन्द्रोदय - 04:13 पी एम
चन्द्रास्त - 02:27 ए एम
अशुभ काल
राहुकाल- 09:04 ए एम से 10:46 ए एम
यमगण्ड- 02:09 पी एम से 03:51 पी एम
गुलिक काल- 05:41 ए एम से 07:22 ए एम
दुर्मुहूर्त 05:41 ए एम से 06:35 ए एम, 06:35 ए एम से 07:29 ए एम
शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त- 04:17 ए एम से 04:59 ए एम
अमृत काल - 03:16 पी एम से 04:47 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:17 ए एम से 04:59 ए एम
Aaj Ka Rashifal 29 July 2023: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन, होगी शनि देव के आशीर्वाद की बरसात, जानें अपना हाल
Aaj Ka Rashifal 29 July 2023: आज अधिक श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। आज सुबह 9 बजकर 33 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा, उसके बाद इन्द्र योग लग जाएगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 35 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज पुरुषोत्तमी एकादशी मनाई जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज आपका दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मिलने उनके घर जा सकते हैं, साथ ही जिन लोगों से आपकी अनबन पहले से हुई है उनसे बात करने का आज अच्छा दिन है। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। अगर आज आप बड़े भाई से सलाह लेकर किसी नए कामों को शुरू करते हैं तो निश्चित ही आपको सफलता प्राप्त होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।
- लकी रंग - ऑरेंज
- लकी नंबर - 6
वृष राशि
आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। किसी पुरानी बात को लेकर आज आप उलझन में रहेंगे। आप अपने कामों में किसी मित्र का सहयोग लेंगे। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के मार्ग खुलेंगे। आप अपने लक्ष्य से भ्रमित भी हो सकते हैं, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहें। लवमेट्स आज कहीं घूमने जाएंगे।
- लकी रंग - लाल
- लकी नंबर - 8
मिथुन राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। बहुत से अच्छे मौके आपका इंतजार कर रहे हैं। आपको उनके लिए लगातार कोशिशें करनी होंगी। परिवारवालों के साथ किसी खास समारोह के लिए रिश्तेदार के घर जाने की संभावना बन रही है। आप महंगी खरीदारी के बारे में भी अपना मन बना सकते हैं, लेकिन आखिरी समय में आपको निर्णय लेने में मुश्किल हो सकती है। लवमेट्स से उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। नव विवाहित दंपत्ति में मीठी नोक-झोंक होगी, रिश्ते और मजबूत होंगे।
- लकी रंग - ब्लू
- लकी नंबर - 5
कर्क राशि
आज आपका दिन बेहद खास पल लेकर आएगा। अपने जीवन में आ रही सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए किसी अच्छे सलाहकार से सलाह लेंगे, आपको जल्द ही सोल्यूशन मिल जाएगा। किसी इवेंट में पार्टिसिपेट का मौका मिलेगा, जहां आप अपने विचार रखेंगे। आपके शत्रु भी आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे, आपसे दोस्ती का हाथ भी बढ़ा सकते हैं। आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। आप किसी सामजिक समारोह में हिस्सा लेंगे। छात्रों को परीक्षा के बेहतर परिणाम मिलेंगे।
- लकी रंग - मैरून
- लकी नंबर - 6
सिंह राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ वाला रहेगा फिर भी आप अपना काम अपनी क्षमता के बल पर अच्छे तरीके से पूरा कर लेंगे। अपने दयालु स्वभाव के कारण किसी चतुर व्यक्ति का शिकार बन सकते हैं, थोड़ा सचेत रहें। प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं, अपना काम पूरी ईमानदारी व सत्यनिष्ठा के साथ करें। आपको माता-पिता से कार्यों में सहयोग मिलेगा, उनसे आपको ढेर सारा प्यार मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।
- लकी रंग - गुलाबी
- लकी नंबर - 4
कन्या राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर में माता जी आज कोई धार्मिक कार्यक्रम करेंगी, आपको काफ़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अपने सरल व्यवहार से आप दूसरों के दिलों पर राज करेंगे। जो लोग नया बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। छात्र कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी समारोह में हिस्सा लेंगे। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कुछ दिनों के लिए टालना पड़ सकता है।
- लकी रंग - हरा
- लकी नंबर - 9
तुला राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके विचारों में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। आप सभी चुनौतियों को दर किनार कर तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। व्यापार में उत्तम लाभ के योग बनेंगे। आपके खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा। साथ ही अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। आपको अपने परिवार का सहयोग मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट्स के साथ आपकी अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। साथ में लंच करने जाएंगे।
- लकी रंग - ग्रे
- लकी नंबर - 6
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आप खुद के विश्वास के दम पर बहुत कुछ कर पाएंगे। घर में कोई बड़ा उत्सव होगा, इससे पारिवारिक माहौल धार्मिक और शांतिपूर्ण रहेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी दोस्त की मदद से जॉब मिलेगी। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा। आपको संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। व्यापार में रोज की अपेक्षा आज ज्यादा मुनाफा होगा।
- लकी रंग - मैरून
- लकी नंबर - 5
धनु राशि
आपके लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ इंज्वॉय करेंगे। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं तो थोड़े उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। लवमेट्स के बीच कुछ अनबन होगी लेकिन आपसी बातचीत से सब ठीक हो जाएगा। आप ऑफिस के काम से कहीं यात्रा पर जा सकते हैं, यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आपको किसी अनुभवी से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अन्य स्रोतों से आमदनी बढ़ने की संभावना है। कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवार वालों की राय लेना कारगर साबित होगी।
- लकी रंग - क्रीम
- लकी नंबर - 8
मकर राशि
आपके लिए आज का दिन रोज से अच्छा रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। घर के सदस्यों में आपसी सौहार्द बना रहेगा। छात्र अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, उनके प्रमोशन के योग बने हुए है। आप कोई व्यापारिक निर्णय लेंगे, जिससे आपको आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा। सोच समझकर कोई भी निवेश करें। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।
- लकी रंग - पर्पल
- लकी नंबर - 8
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। जिसमें आप अपने सभी सगे संबंधियों से मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं अच्छे परिणाम लेकर आएंगी। बिजनेस में अच्छी उन्नति के योग हैं। अचानक धन लाभ के योग बने हुए है। किन्हीं कारणों से आज आप आलस्य महसूस करेंगे। आप अपने मन को शांत रखें और क्रोध करने से बचें। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।
- लकी रंग - पीला
- लकी नंबर - 3
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत से बेहतर परफॉर्म करेंगे। आमदनी बढ़ेगी जिससे आपका बैंक बैलेंस और मजबूत होगा। ऑफिस में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने का प्लान करेंगे। इससे आपको काफी लाभ हो सकता है। अध्यात्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। छात्रों को परीक्षा के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। करियर को बेहतर बनाने के लिए किसी अनुभवी की सलाह लेंगे।
- लकी रंग - सैफरन
- लकी नंबर - 3
डिजिटल स्वास्थ्य अपनाने माइक्रोसाइट परियोजना शुरू
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने पूरे देश में डिजिटल स्वास्थ्य अपनाने के बारे में तेजी लाने के लिए 100 माइक्रोसाइट परियोजना शुरू की
माइक्रोसाइट छोटी और मध्यम आकार की स्वास्थ्य सेवाओं का एक समूह होगा जो पूरी तरह से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अनुरूप होगा प्रविष्टि तिथि: 28 JUL 2023 1:40PM by PIB Delhi डिजिटल स्वास्थ्य अपनाने को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य सेवा को सभी के लिए सुलभ बनाने के प्रयास में, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत 100 माइक्रोसाइट परियोजना शुरू की है। एबीडीएम के संदर्भ में एक माइक्रोसाइट, उन छोटी और मध्यम स्तर की क्लीनिकों, नर्सिंग होम्स, अस्पतालों (अधिमानतः 10 से अधिक बिस्तरों वाले), प्रयोगशालाओं, फार्मेसियों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओ का एक ऐसा समूह होगा जो एबीडीएम-सक्षम हैं और मरीजो को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। ये माइक्रोसाइट्स पूरे देश के विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में स्थापित की जाएंगी। इन्हें मुख्य रूप से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के राज्य मिशन निदेशकों द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा, जबकि इनके लिए वित्तीय संसाधन और समग्र मार्गदर्शन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
माइक्रोसाइट्स का लक्ष्य एक विशेष भौगोलिक क्षेत्र के भीतर एक लघु पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करना है,जहां एबीडीएम को पूरी तरह अपनाया गया है और संपूर्ण रोगी यात्रा को डिजिटलीकृत किया गया है। राज्य/केंद्र शासित प्रदेश माइक्रोसाइट को स्थापित करने और संचालन के लिए एक विकास भागीदार और एक इंटरफेसिंग एजेंसी का लाभ उठा सकते हैं। माइक्रोसाइट मे विशेष रूप से निजी क्षेत्र से सभी स्वास्थ्य सुविधाओं औरविभिन्न
चिकित्सा प्रणालियों में सेवारत स्वास्थ्य सेवा पेशेवरो को हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स रजिस्ट्री (एचपीआर), स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री (एचएफआर) जैसे एबीडीएम मॉड्यूल में पंजीकृत किया जाएगा। इसके बाद एबीडीएम सक्षम अनुप्रयोगों की स्थापना की जाएगी। इन केंद्रों मे आने वाले रोगी भी अपने एबीएचए से जुड़े स्वास्थ्य रिकॉर्ड के साथ एबीडीएम का हिस्सा बन जाएंगे जिससे वे अपने फोन पर एबीएचए ऐप,आरोग्य सेतु जैसे अन्य अनुप्रयोगो तक पहुंचने मे योग्य हो जाएंगे।
इस परियोजना के बारे में बात करते हुए एनएचए के सीईओ ने कहा – “हमारा उद्देश्य पूरे देश में ऐसी 100 माइक्रोसाइट्स स्थापित करना है जहां एबीडीएम के तहत अधिक से अधिक लघु-मध्यम स्तर की स्वास्थ्य सेवा संस्थाओं को लाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इससे न केवल निजी क्षेत्र के प्रदाताओं के बीच स्वीकार्यता बढ़ेगी, बल्कि एबीडीएम को भी पूरे देश में निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं मे इसका विस्तार करने में मदद मिलेगी।
उद्देश्य यह है कि इन माइक्रोसाइट्स के माध्यम से, अधिक से अधिक लघु-मध्यम स्तर के स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को एबीडीएम और इसके लाभों के बारे में जागरूक किया जाए। उन्हे एबीडीएम की मुख्य रजिस्ट्रियों पर पंजीकृत किया जाए। एबीडीएम प्रमाणित डिजिटल समाधानों का उपयोग करके डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड को लिंक करना शुरू किया जाए। ये सब देश में एबीडीएम को व्यापक रूप से अपनाने की दिशा में योगदान कर रहे हैं।
। एबीडीएम को अपनाने के ऐसे केंद्रित प्रयास इकोसिस्टम को सक्रिय करने मे योगदान देंगे। 31 मई, 2023 को , एनएचए ने माइक्रोसाइट्स की राष्ट्रव्यापी सक्रियता के लिए संचालन दिशानिर्देश जारी किए हैं। इस परियोजना के बारे में अधिक जानकारी https://abdm.gov.in/microsites पर प्राप्त की जा सकती है:
11 साल की बच्ची से गैंगरेप, मुख्यमंत्री बोले- आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा
मध्यप्रदेश। धार्मिक नगरी मैहर थाना क्षेत्र देवीजी चौकी अंतर्गत अधराटोला में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां 11 साल की बच्ची के साथ दो युवकों ने दरिंदगी की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं मामले में मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा है कि आरोपियों को छोड़ा नहीं जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मामले को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।
मामला मैहर परी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बच्ची भिक्षा मांगती थी, इसी दौरान दो युवक बालिका को बहला-फुसलाकर अधराटोला पहाड़ की ओर ले गए, जहां उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों युवक बच्ची को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए, बच्ची अपने परिजनों के पास पहुंची और उसने पूरी वारदात बताई। बच्ची की हालत नाजुक होने पर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए मैहर सिविल अस्पताल ले गए और मामले की सूचना मैहर थाना पुलिस को दी गई।
सूचना के बाद मैहर एसडीओपी और थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बच्ची की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
iPhone खरीदने के लिए दंपति ने 8 महीने के बच्चे को बेचा, रील्स बनाने का था शौक
पश्चिम बंगाल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। उत्तर 24 परगना जिले में एक दंपति ने iPhone 14 खरीदने के लिए अपने आठ महीने के बच्चे को बेच दिया ताकि वे इंस्टाग्राम रील्स के लिए वीडियो बना सकें।
जयदेव घोष और उसकी पत्नी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रहते हैं। दोनों रील्स को शूट करने के लिए महंगा फोन खरीदना चाहते थे। उन्होंने एप्पल के फोन के लिए अपने बेटे का सौदा कर लिया। इस दंपति की एक सात साल की बेटी भी है। पुलिस ने उसी जिले के खरदाह निवासी प्रियंका घोष से बच्चे को रेस्क्यू किया। बच्चे की मां और प्रियंका दोनों को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पिता फरार है। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।
पुलिस पूछताछ के दौरान बच्चे की मां ने अपराध स्वीकार किया और कहा कि वह और उसका पति यात्राएं करने के लिए इस पैसे का इस्तेमाल करना चाहते थे ताकि वे इंस्टाग्राम रील्स के लिए कॉन्टेंट बना सकें।
3 बच्चों के चक्कर में चली गई मेयर की कुर्सी, चुनाव आयोग ने पद से हटाया
बिहार। छपरा नगर निगम की पूर्व मेयर राखी गुप्ता इन दिनों सुर्खियों में हैं। वो छपरा नगर निगम की मेयर थीं लेकिन तीन बच्चों की मां होने के कारण उनकी कुर्सी चली गई। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में दो बच्चों का ही जिक्र किया था और एक को छिपा लिया था। उनके हलफनामे को चुनौती देते हुए चुनाव आयोग में केस दर्ज कराया गया, जिसकी जांच के बाद आयोग ने उन्हें मेयर पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया
बता दें कि दिसंबर 2022 में राखी ने छपरा नगर निगम से मेयर का चुनाव जीता था। इस दौरान उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में सिर्फ दो बच्चियों का ही जिक्र किया था। जबकि, छपरा रजिस्ट्री ऑफिस से मिले कागजात के अनुसार उनके तीन बच्चे निकले। राखी ने हलफनामे में तीसरे नंबर की संतान का जिक्र नहीं किया। ऐसे में बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 के मुताबिक राखी को अयोग्य करार दिया गया।
क्या है वो नियम जिसके चलते गई मेयर की कुर्सी?
दरअसल, बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 की धारा 18 (1) (एम) के मुताबिक, अगर किसी नागरिक को 4 अप्रैल, 2008 के बाद तीसरी संतान हुई, तो वह नगरपालिका निर्वाचन में चुनाव नहीं लड़ सकता है। इस अधिनियम में ही यह भी स्पष्ट किया गया था कि दो से अधिक संतान वाले लोग अगर किसी को बच्चा गोद दे देते हैं तब भी वो उस बच्चे के जैविक माता-पिता माने जाएंगे।
पोते की बीमारी से तंग आकर सगी दादी ने की 7 साल के मासूम की हत्या
उत्तर प्रदेश। बिजनौर जिला मुख्यालय के कोतवाली इलाके में दादी ने अपने सात साल के पोते की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला ने पोते की बीमारी से तंग आकर उसकी कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार सदर बाजार निवासी आरिफ का सात साल का बेटा समद बुधवार को घर के कमरे में मृत मिला था। मायके में रह रही समद की मां शमा ने अपनी सास बुंदिया पर बेटे का हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी। वहीं समद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की बात सामने आने पर आरोपी बुंदिया को गुरुवार शाम हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पुलिस पूछताछ में बुंदिया ने स्वीकार किया कि समद बीमार रहता था और उसकी बीमारी से तंग आकर उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बुंदिया को गिरफ्तार कर लिया है।
मादा चीता ‘निर्भया’ हुई लापता, रेडियो कॉलर खराब होने से नहीं मिल रही लोकेशन
मध्यप्रदेश। कूनो नेशनल पार्क में खुले जंगल में घूम रही मादा चीता ‘निर्भया’ को कोई अता पता नहीं है। उसका रेडियो कॉलर खराब हो जाने से वह राडार से बाहर हो गई है। रेडियो कॉलर की वजह से हुए इन्फेक्शन के कारण कूनो प्रबंधन खुले जंगल में घूम रहे चीतों को बाड़े में लाकर उनके रेडियो कॉलर निकालने में जुटा है।
कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों को निर्भया का कोई सुराग नहीं मिल रहा है। कूनो पार्क प्रबंधन कई दिनों से सर्चिंग ऑपरेशन चला रहा है। इसके बाद भी कोई सफलता नहीं मिली है। सर्च को तेज करने के लिए कूनो नेशनल पार्क में ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल करना शुरू किया है। इसके साथ ही पग मार्क की मदद भी ली जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मादा चीता को कूनो की बाहरी सीमा पश्चिम मोरवान के जंगल में देखा गया है।
Aaj Ka Rashifal 28 July 2023: आज इन राशि वालों को मां लक्ष्मी देंगी अपार धन-संपत्ति का आशीर्वाद, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 28 July 2023: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और शुक्रवार का दिन है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 56 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा, उसके बाद ब्रह्म योग लग जाएगा। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 55 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। अनुराधा नक्षत्र को सफलता, आनंद और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 जुलाई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
1. मेष राशि
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपको कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी का सहयोग मिलेगा इससे आपको काम करने में आसानी होगी। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से कोई सलाह मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपको ख़ुशी होगी। आप आज शाम किसी बर्थडे पार्टी में जा सकते हैं जहां आपकी मुलाकात किसी रिश्तेदार होगी। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए अपनी डेली रूटीन में कुछ नए बदलाव करेंगे।
- लकी रंग - ब्लू
- लकी नंबर - 6
2. वृष राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे, इससे आपका काम आसान हो जाएगा। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनाएंगे। आपकी रुचि अध्यात्मि में रहेगी। कारोबार और परिवार में बैलेंस बना रहेगा। अगर आप कोई भी काम स्टार्ट करने जा रहे हैं तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही शुरू करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कई दिनों से रुका काम पूरा हो जाएगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान अपने परिवारवालों के साथ करेंगे।
- लकी रंग - सफेद
- लकी नंबर - 9
3. मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आप किसी विपरीत परिस्थिति में अपने धैर्य को बनाएं रखेंगे। आपकी स्थितियां जल्द ही सुधरती नजर आएंगी। आपका मिलनसार व्यवहार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैलाने का काम कर सकते हैं, आप उनको नजरंदाज करें और आगे बढ़ें। इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं वो किसी एक्सपर्ट से पहले राय जरूर ले लें। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, जूनियर आपके काम से बहुत कुछ सीखेंगे।
- लकी रंग - ऑरेंज
- लकी नंबर - 3
4. कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम के कारण आपकी अचानक यात्रा हो सकती है। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपको अपने काम में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम समय से पूरा हो जाएगा. दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी, शाम को कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। जल्दबाजी में आकर किसी भी निर्णय को लेने से बचें पहले सोच विचार कर लें।
- लकी रंग - मैरून
- लकी नंबर - 8
5. सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप कुछ समय मनोरंजन सम्बन्धी गतिविधियों में बिताएंगे। आपके द्वारा कुछ सराहनीय काम किए जा सकते हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग की सहायता भी प्राप्त होगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी।
- लकी रंग - हरा
- लकी नंबर - 2
6. कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। अपनी भावनाओं के साथ दूसरों के भी भावनाओं का ख्याल रखेंगे। परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बिताएंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा हैं, अपनी खाने में सीजनल फ्रूट शामिल करें।
- लकी रंग - पीला
- लकी नंबर - 7
7. तुला राशि
आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। कुछ महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार किसी काम में आपका सहयोग करेंगे। कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। लवमेट्स घूमने का प्लान बनाएंगे।
- लकी रंग - गुलाबी
- लकी नंबर - 5
8. वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने कामों में ही व्यस्त रहें और बेवजह की गतिविधियों में रुचि ना लें। किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। पारिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव तथा सहयोग आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा। आसपास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा।
- लकी रंग - ब्राउन
- लकी नंबर - 1
9. धनु राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कुछ समय अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत जीवन के लिए निकालना अच्छा रहेगा। प्रोफेशनल कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव हो सकता है। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। लोगों के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना चाहिए।
- लकी रंग - लाल
- लकी नंबर - 4
10. मकर राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति और घर की व्यवस्था ठीक रखने में सहायक हो सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि हो सकती है। नकारात्मक गतिविधि वाले लोगों से दूर रहें। व्यापार को बढ़ाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आएंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियों का हल मिलेगा। मिलजुल कर किए गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामले में आपको घर के बड़ों से कोई नई सलाह मिलेगी।
- लकी रंग - सिल्वर
- लकी नंबर - 8
11. कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। इस समय कई नई तरह की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और उचित परिणाम मिलेंगे। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जाएगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात काबू में रखें, फायदा होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। लवमेट्स आज एक दूसरे का सम्मान करेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।
- लकी रंग - लाल
- लकी नंबर - 3
12. मीन राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय में अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगाएं। सही रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको ठीक-ठाक फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा। किसी काम में लोगों का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
- लकी रंग - गोल्डन
- लकी नंबर - 7
भूपेश बतायें कि सिंहदेव झूठे हैं या कांग्रेस के प्रवक्ता : भाजपा
वादों के विरोधाभास पर नेता प्रतिपक्ष का मुख्यमंत्री से सवाल
रायपुर । विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस जन घोषणा पत्र के वादों की पूर्ति पर कांग्रेस के विरोधाभासी दावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि जनता कांग्रेसी घोषणा पत्र के जनक और तीन महीने के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के उस कबूलनामे को सच माने, जिसमें कहा गया है कि सिर्फ 12 वादे पूरे किए हैं। अथवा कांग्रेस प्रवक्ता के दावे को सत्य माने, जिसमें कहा गया है कि 36 में से 34 वादे पूरे किए जा चुके हैं। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताना चाहिए कि उनके उप मुख्यमंत्री असत्य बोल रहे हैं या कांग्रेस के प्रवक्ता? सरकार झूठी है अथवा कांग्रेस?
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस में किसी भी मामले में कभी एक राय रही नहीं। आज भी सत्ता के भीतर संघर्ष चल रहा है। उप मुख्यमंत्री ने सत्य बयान कर दिया कि पौने पांच साल में एक तिहाई वादे पूरे किए गए हैं तो मुख्यमंत्री को लगा कि इन्होंने सरकार की पोल खोल दी तब कांग्रेस के प्रवक्ताओं से गलतबयानी कराई गई कि लगभग सारे वादे पूरे हो गए। उप मुख्यमंत्री और सत्ताधारी दल के बयानों का विरोधाभास स्पष्ट कर रहा है कि चुनाव में जाते समय भी कांग्रेस झूठ और अंतर्कलह के दलदल में खड़ी है। अब यह अंतर्कलह इतनी बढ़ गई है कि झूठ बोलने में भी इनमें सामंजस्य नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संवाददाता सम्मेलन में बताया है कि उन्होंने जन घोषणा पत्र के 36 में से 34 वादे पूरे कर दिए हैं। अभी कुछ दिनों पहले विधानसभा सत्र के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव ने बाकायदा एक मीडिया इंटरव्यू में कबूल किया कि हमने 12 वादे पूरे किए हैं। 12 वादों पर कार्य हो रहा है और 12 वादों को हमने नहीं छुआ है। इस हिसाब से अब सरकार की चलाचली की बेला में जो एक तिहाई वादे पूरे करने का जो दिखावा किया गया है, उसके आगे बढ़ने की स्थिति में भूपेश बघेल सरकार नहीं है। जिन वादों पर काम चलना बताया जा रहा है, वे अधर में ही रहेंगे। जिन एक तिहाई वादों को कांग्रेस सरकार ने रद्दी की टोकरी में डाल दिया है, वे छत्तीसगढ़ के आम लोगों, सरकारी मुलाजिमों और महिलाओं, बुजुर्गों के साथ साथ छत्तीसगढ़ की युवा पीढ़ी से जुड़े महत्वपूर्ण वादे हैं। शराबबंदी का वादा तो सामाजिक दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील है। नियमितीकरण का वादा लाखों कर्मचारियों के परिवार से जुड़ा है।
नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा कि मेरी कांग्रेसियों को राय है कि कम से कम झूठ बोलने के मामले में एक राय होकर बयान दें। क्योंकि जन घोषणापत्र की सच्चाई तो जनता जानती है कि शराबबंदी की बात करें, नियमितीकरण की बात करें, संपत्ति कर आधा करने की बात करें, गजराज परियोजना की बात करें या और भी इनके वादों की बात करें, वादे पूरे नहीं हुए हैं। जो वादे पूरे करने के दावे किए गए हैं, उनकी सच्चाई भी किसी से छुपी नहीं है। हर वादे के साथ कांग्रेस की धूर्तता और धोखेबाजी चिपकी हुई है।
अगर डेडलाइन से पहले नहीं भरा ITR तो हो सकते हैं ये भारी नुकसान...जानें क्या हैं नियम
आकलन वर्ष 2022-’23 (वित्तीय वर्ष 2021-’22) के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की नियत तारीख 31 जुलाई है। यह समय सीमा व्यक्तिगत करदाताओं के लिए है, जिन्हें अपने खातों का ऑडिट कराने की आवश्यकता नहीं होती है। अंतिम तारीख तक आईटीआर नहीं फाइल कर पाने पर न केवल जुर्माना लगता है, बल्कि देरी से रिटर्न दाखिल करने पर आपको कुछ टैक्स ब्रेक भी छोड़ने होंगे।
देर से दाखिल करने पर भरना पड़ेगा जुर्माना
जो लोग 31 जुलाई की डेडलाइन मिस करते हैं, वे 31 दिसंबर तक लेट आईटीआर फाइल कर सकते हैं, लेकिन उन्हें लेट फाइलिंग फीस देनी होगी। 5 लाख रुपये से अधिक की आय के लिए, विलंब शुल्क 5,000 रुपये है, जबकि अन्य को 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
लेट फाइलिंग शुल्क उन करदाताओं पर भी लागू होगा, जिनकी आय 2.5 लाख रुपये की कर छूट सीमा से कम हो सकती है, लेकिन उनके आईटीआर दाखिल करना अनिवार्य है। इसमें वे करदाता शामिल हैं जिनके पास विदेशी संपत्ति है या जिन्होंने विदेशी आय अर्जित की है, वित्तीय वर्ष के दौरान बिजली बिल में 1 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया है, एक या अधिक बैंक खातों में 1 करोड़ से अधिक जमा किया है और स्वयं या परिवार के लिए विदेश यात्रा पर 2 लाख से अधिक का भुगतान किया है।
देय कर पर ब्याज
यदि 31 जुलाई की समय सीमा के बाद आपके पास बकाया कर है, तो आपको बकाया राशि पर 1% का मासिक साधारण ब्याज देना होगा, जो महीने के पहले दिन से शुरू हो जाता है और आंशिक महीने के लिए भी लागू होता है। जैसे यदि आप किसी विशेष महीने के पांचवें दिन बकाया कर का भुगतान करते हैं, तो आप पूरे महीने के लिए 1% ब्याज देना होगा।
अगर टैक्स डिपार्टमेंट आपके आईटीआर का आकलन करने के बाद अतिरिक्त टैक्स मांगता है कि आपने सही गणना नहीं की है, तो आपको उस अतिरिक्त राशि पर पूर्वव्यापी प्रभाव से ब्याज देना होगा।
नुकसान को आगे नहीं बढ़ा सकते
आयकर अधिनियम में निर्धारित शर्तों के अधीन, करदाता पूंजीगत संपत्ति और व्यवसाय से होने वाले नुकसान की भरपाई करके अपनी कर देयता को कम कर सकते हैं। यहां तक कि अलग-अलग आय शीर्षों पर लागू होने वाले अनसुलझे नुकसान को बाद के वर्षों तक ले जा सकते हैं। लेकिन, देर से दाखिल आईटीआर में नुकसान को आगे ले जाने की अनुमति नहीं है।
3000 कारों से लदे मालवाहक जहाज में लगी आग, एक भारतीय की मौत, 20 घायल
नीदरलैंड के तट पर करीब तीन हजार कार लदे एक मालवाहक जहाज में भीषण आग लग गई। हादसे में एक भारतीय की मौत हो गई है वहीं 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। नीदरलैंड्स के तटरक्षक बलों ने चेतावनी जारी की है कि यह आग अगले कई दिनों तक लगी रह सकती है, जिसे बुझाने के प्रयास जारी हैं।
बता दें कि 199 मीटर लंबा पनामा का मालवाहक जहाज फर्मेंटल हाइवे जर्मनी से मिस्त्र का सफर कर रहा था लेकिन मंगलवार रात नीदरलैंड के तट के करीब इस जहाज में आग लग गई। अभी तक 23 सदस्यों को लाइफ बोट और हेलीकॉप्टर की मदद बचाया गया है। हालांकि अभी तक आग लगने का कारण का पता नहीं चल पाया है। आग से बचने के लिए जो क्रू मेंबर जहाज से समुद्र में कूद गए थे उनकी हड्डीयों में चोट, जलन और सांस लेने की समस्या थी। उन्हें उत्तरी नीदरलैंड के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
नीदरलैंड्स स्थित भारतीय दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। दूतावास ने बताया कि वह मृतक के परिजनों के संपर्क में हैं और जल्द ही पार्थिव शरीर को भारत भेजा जाएगा।
