सियासत

क्रूड ऑयल के भाव में आई कमी, जानें पेट्रोल-डीजल की कीमत में कितना हुआ बदलाव?

नई दिल्ली। Petrol-Diesel Price : तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिया है। क्रूड ऑयल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। डब्लूटीआई क्रूड ऑयल में गिरावट आई है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम में भी गिरे हैं। डब्लूटीआई क्रूड ऑयल 0.14 फीसदी गिरकर 84.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.13 फीसदी गिरावट के बाद 87.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इस बीच तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। हालांकि आज यानी गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। देश में पिछले काफी समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम –

नई दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर, डीजल 89.62 रुपये लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये लीटर, डीजल 94.27 रुपये लीटर
चेन्नई- पेट्रोल 102.74 रुपये लीटर, डीजल 94.33 रुपये लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये लीटर

कम हो रहा घरेलू उत्पादन

आपको बता दें कि भारत में भी कच्चे तेल का उत्पादन होता है लेकिन देश में जितनी तेल की मांग है उसके अनुसार पूरा नहीं होता और इसी वजह से भारत अन्य देशों से कच्चा तेल आयात करता है। हालिया सामने आई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देश में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने की कोई योजना कारगर होती नहीं दिख रही है।

और पढ़ें ...

तीसरा और आखिरी दिन आज : लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग, प्रधानमंत्री मोदी शाम 4 बजे देंगे जवाब

लोकसभा में केन्द्र सरकार के खिलाफ चल रही अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पर चर्चा का आज तीसरा और आखिरी दिन है। आज शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे।

उम्मीद के मुताबिक इसी कड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी विपक्षी दलों के सांसदों के सवालों का चुन-चुनकर जवाब देंगे। पीएम मोदी शाम 4 बजे अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पर अपना भाषण देंगे।जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री से पहले बीजेपी की ओर से निर्मला सीतारमण, राज्यवर्धन सिंह राठौर, लॉकेट चटर्जी और अन्य कई सासंद लोकसभा में अपनी बात रखेंगे।

लोकसभा में 8 अगस्त से बहस जारी

आपको बता दें कि विपक्ष की ओर से बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पर लोकसभा में 8 अगस्त से बहस जारी है। पिछले दो दिनों चर्चा के दौरान जहां विपक्षी सांसदों ने सरकार पर जमकर सवाल उठाए तो सरकार की ओर से सासंदों ने भी उन सवालों का करारा जवाब दिया।

पहला प्रस्ताव आंध्र प्रदेश को विशेष श्रेणी का दर्जा देने को लेकर 2018 में पेश किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार को अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले मोदी सरकार के खिलाफ पहला प्रस्ताव आंध्र प्रदेश को विशेष श्रेणी का दर्जा देने को लेकर 2018 में पेश किया गया था, जिसमें भी विपक्ष को हार का सामना करना पड़ा था।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 10 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 10 अगस्त 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण

तिथि
कृष्ण दशमी
आरम्भ: 04:11 ए एम, अगस्त 10
अन्त: 05:06 ए एम, अगस्त 11

नक्षत्र
रोहिणी - 04:01 ए एम, अगस्त 11 तक

योग
ध्रुव - 03:11 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:18 ए एम
सूर्यास्त - 07:06 पी एम
चन्द्रोदय - 01:41 ए एम
चन्द्रास्त - 02:36 पी एम

अशुभ काल
राहुकाल- 02:20 पी एम से 03:57 पी एम
यम गण्ड - 06:18 ए एम से 07:54 ए एम
गुलिक -09:31 ए एम से 11:07 ए एम
दुर्मुहूर्त - 10:35 ए एम से 11:27 ए एम-03:44 पी एम से 04:35 पी एम
वर्ज्यम् - 07:30 पी एम से 09:12 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:18 पी एम से 01:09 पी एम  
अमृत काल - 12:37 ए एम, अगस्त 11 से 02:19 ए एम, अगस्त 11
ब्रह्म मुहूर्त - 04:49 ए एम से 05:33 ए एम 

और पढ़ें ...

Horoscope Today 10 August 2023: मेष, कर्क, सिंह, मीन राशि वाले रहें सतर्क, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 10 August 2023: ज्योतिष के अनुसार 10 अगस्त 2023, गुरुवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. मकर राशि वालों के घर  किसी परिजन का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे. यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्याओं को लेकर आप परेशान है. अन्य राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. आपको आपके किए गए कामों के लिए सराहना मिलेगी और परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से  किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है. आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें और परिवार में यदि आपने किसी को कोई सलाह दी थी, तो आज आपको उनसे खरी खोटी भी सुनने को मिल सकती है .

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है  और आपकी संपत्ति में भी ईजाफा होगा. भाग्य का साथ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे. परोपकार के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगे. आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होंगी. आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए आज कुछ प्रयास करेंगे, जिनमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है. परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे. आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा. आप किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते है. आपका सगे संबंधियों से यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी  बातचीत के जरिए दूर होगा. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपके  रिश्ते खराब हो सकते हैं.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लिए दिन उतार चढ़ाव लेकर आएगा और नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो उनकी वह इच्छा भी  पूरी होगी. संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.  आपका ध्यान भगवान के भक्ति में लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को हैरानी होगी. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग  अत्यधिक मेहनत करें.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए  दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आपको अपने किसी मित्र के कहने में आकर किसी योजना में धन लगाने से बचना होगा और आप अपने कामों पर फोकस करेंगे, तभी आपके सभी काम पूरे हो सकेंगे. परिवार में लोग  आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे.  आपको शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन  ऊर्जावान रहने वाला है. आज आपके अंदर एक्सटा एनर्जी विराजमान रहेगी, लेकिन आप उसे सही कामों में लगाएं और आप अपनी सोच को सकारात्मक  बनाये, तो इससे आपका कोई नुकसान हो सकता है और साझेदारी में किसी काम को करने से  आपको अच्छा लाभ मिलेगा. आप अपने गुस्से पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए  दिन  सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है. आप अपने प्रियजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको अपनी समस्याओं का समाधान मिल सकेगा, लेकिन आप कुछ उलझनो  के कारण  कोई गलत डिसीजन ले सकते हैं, जिससे बाद आपको समस्या होगी. आप जीवन साथी के लिए कोई उपहार लेकर आएंगे, जिसमें आप अच्छा खास खर्चा करेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा रहने वाला है. आज आपको सोचे समझे सभी काम पूरे होंगे, जिससे आपको खुशी होगी. यदि आपने  संतान के भविष्य के लिए कुछ धन निवेश करने के लिए सोच विचार किया था, तो आज आपकी वह  इच्छा भी पूरी हो सकती है. घुमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा पर मार्ग प्रशस्थ होंगे.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चा भरा रहने वाला है. आप अपनी आय  पर ध्यान दें, नहीं तो समस्या हो सकती है और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे. आपको भाई के विवाह में आ रही समस्या के लिए अपने किसी मित्र से बातचीत करनी पड़ सकती है, तभी वह समस्या दूर हो सकेगी. आप अपनी संतान की पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे वह यदि किसी कलह को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आप उससे बाहर निकलेएंगे.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ समस्याओं भरा रहेगा, क्योंकि आज आपको बिजनेस में कामों को लेकर कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. आपको  किसी महिला मित्र से लाभ मिल सकता है, लेकिन परिवार में किसी सदस्य की बात को लेकर आपका मन प्रसन्न रहेंगा. कार्य क्षेत्र में आपके ऊपर कामों का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा. आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी और आप दिन का काफी समय आप व्यवसाय के कामों को करने में व्यतीत करेंगे. आपके कुछ विरोधी परास्त होंगे और कार्यक्षेत्र में आपको शत्रुओं के इरादे को समझना होगा, तभी आगे बढ़ना होगा. यदि आपने शेयर मार्केट में धन का निवेश किया था, तो शायद आपको अच्छा लाभ मिल सकता है.

मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. आज आपके किसी काम को लेकर लंबी दुरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं और आप  परिवार के सदस्यों के साथ किसी  कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिसमें आप खर्चा भी अच्छा खासा करेंगे, लेकिन आपके कुछ मित्र आपके शत्रु बन सकते हैं, जिन्हें आपको पहचाना होगा, नहीं तो वह आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं.

और पढ़ें ...

चांद की तीसरी कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-3, अब बस इतनी रह गई दूरी

ISRO ने Chandrayaan-3 को चंद्रमा के तीसरे ऑर्बिट में पहुंचा दिया है। अब चंद्रयान 174 km x 1437 km किलोमीटर वाली छोटी अंडाकार कक्षा में घूम रहा है। इसरो ने 9 अगस्त की दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर ऑर्बिट में बदलाव किया। यानी चंद्रयान-3 के थ्रस्टर्स को ऑन किया गया था।

5 अगस्त 2023 को जब चंद्रमा की पहली कक्षा में चंद्रयान-3 पहुंचा था। तब उसने चांद की पहली तस्वीरें जारी की थीं। उस समय चंद्रयान-3 चंद्रमा के चारों तरफ 1900 किलोमीटर प्रति सेकेंड की गति से 164 x 18074 KM के अंडाकार ऑर्बिट में यात्रा कर रहा था। जिसे 6 अगस्त 2023 को घटाकर 170 x 4313 km की ऑर्बिट में डाला गया था। यानी उसे चंद्रमा की दूसरी कक्षा में डाला गया था।

और पढ़ें ...

लोक सभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा : राहुल गांधी मणिपुर पर घेरा तो स्मृति ईरानी ने कश्मीरी पंडितों की दिलाई याद

नई दिल्ली : आज लोक सभा में असविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में मणिपुर मसले पर भाषण दिया और मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने मणिपुर में भारत माता की हत्या की। सरकार की ओर से इसका जवाब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिया। स्मृति ने कहा कि मणिपुर खंडित नहीं है और ना ही विभाजित है। जब स्मृति का भाषण हुआ तबतक राहुल गांधी संसद से जा चुके थे, इसको लेकर भी केंद्रीय मंत्री ने उनपर तंज कसा।

लोकसभा में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि स्पीकर के आसन पर जिस तरह आक्रामक बर्ताव किया गया है, वह निंदनीय है। राष्ट्र के इतिहास में पहली बार भारत माता की हत्या की बात की और कांग्रेस पार्टी तालियां बजाती रही। कांग्रेस ने जो भारत माता की हत्या की बात पर तालियां पीटी है, वह गद्दारी का संदेश देती हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इनके गठबंधन के लोग भारत को लेकर गलत टिप्पणी करते हैं, कश्मीर को लेकर रेफरेंडम की बात की गई अगर राहुल गांधी में हिम्मत है तो इन बयानों की निंदा करें। क्या कांग्रेस कश्मीर में रेफरेंडम की बात का समर्थन करती है। स्मृति ईरानी ने इस दौरान कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार का जिक्र किया।

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि एक वक्त था जब कश्मीर खून से सना हुआ था, लेकिन जब राहुल गांधी अपने परिजनों के साथ वहां पहुंचे और वहां घूम रहे थे, तब यह तब संभव हुआ जब मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाई। लेकिन कांग्रेस के नेता जब वहां पहुंचे तो उन्होंने फिर से धारा 370 लगाने की बात कह दी थी।

केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में कहा कि मणिपुर पर चर्चा की बात की जा रही है, हमारी सरकार के संसदीय मंत्री, गृह मंत्री ने बार-बार चर्चा की बात कही है लेकिन विपक्ष नहीं मान रहा है. क्योंकि इन्हें पता है कि जब परतें खुलेंगी, तब ये खुद ही मौन साध लेंगे। कांग्रेस ने कोयला घोटाले पर भी मौन साधा और यूपीए सरकार के दौरान हुए घोटालों पर भी मौन ही रहे।

और पढ़ें ...

सरकार की डिजिटल स्ट्राइक : फर्जी खबरें फैलाने वाले 8 यूट्यूब चैनलों को किया बंद, देखिए लिस्ट

केंद्र सरकार ने फर्जी खबर दिखाने वाले यूट्यूब चैनलों पर बड़ी कार्रवाई की है. फेक न्यूज फैलाने के आरोप में सरकार ने 8 यूट्यूब चैनलों को बंद कर दिया है. ये चैनल समय से पहले लोकसभा चुनाव कराने और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर पाबंदी लगाए जाने जैसी फर्जी खबरें फैलाने में शामिल पाए गए थे।

बता दें कि सरकार फर्जी खबरों को लेकर काफी अलर्ट हो गई है. सोशल मीडिया पर होने वाली गतिविधियों पर सरकार कड़ी निगरानी कर रही है. युवा, छात्र, समाज, समुदाय को भटकाने और भड़काने वाले कटेंट परोसने वाली खबरों पर कड़ा एक्शन लिया जा रहा है. ऐसा पहली बार नहीं है, इससे पहले भी सरकार ने फेक न्यूज फैलाने वाले कई यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया है.

कौन कौन से न्यूज चैनल हुए बंद?

बता दें कि जिन यूट्यूब चैनलों को बंद किया गया है उनमें ये न्यूज चैनल शामिल हैं. इन सभी चैनलों के करोड़ों सब्सक्राइबर्स और व्यूज हैं।

  • यहां सच देखो (Yahan Sach Dekho)
  • कैपिटल टीवी (Capital TV)
  • केपीएस न्यूज (KPS News)
  • सरकारी व्लॉग (Sarkari Vlog)
  • अर्न टेक इंडिया (Earn Tech India)
  • एसपीएन9 न्यूज (SPN9 News)
  • एजुकेशनल दोस्त (Educational Dost)

वर्ल्ड बेस्ट न्यूज (World Best News)

चैनलों के 2 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स

इन यूट्यूब चैनलों के वीडियोज की जांच की गई, जिसमें उन चैनलों को झूठी खबर फैलाने वाला पाया गया. अधिकारियों ने बताया कि प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने इन चैनलों पर फेक न्यूज का फैक्ट-चेक किया है. अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई किए गए चैनलों के 2 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 9 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 9 अगस्त 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण

तिथि
नवमी - 04:11 ए एम, अगस्त 10 तक

नक्षत्र
कृत्तिका - 02:29 ए एम, अगस्त 10 तक

 

योग
वृद्धि - 03:41 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:47 ए एम
सूर्यास्त - 07:06 पी एम
चन्द्रोदय - 12:15 ए एम, अगस्त 10
चन्द्रास्त - अगस्त 08 12:37 PM

अशुभ काल
राहुकाल- 12:26 पी एम से 02:06 पी एम
यम गण्ड - 07:27 ए एम से 09:07 ए एम
गुलिक -10:47 ए एम से 12:26 पी एम
दुर्मुहूर्त - 12:00 पी एम से 12:53 पी एम
वर्ज्यम् - 02:00 पी एम से 03:40 पी एम    

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - कोई नहीं    
अमृत काल - 11:59 पी एम से 01:39 ए एम, अगस्त 10    
ब्रह्म मुहूर्त - 04:21 ए एम से 05:04 ए एम    

शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग - पूरे दिन

और पढ़ें ...

Horoscope Today 09 August 2023: मिथुन, कन्या, तुला, कुंभ राशि वालों को मिलेगी करियर में सफलता, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 09 August 2023: ज्योतिष के अनुसार 09 अगस्त 2023, बुधवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. धनु राशि वालों को अपने विरोधियों पर सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे. आपको कुछ पुराने अनुबंधों का  आपको लाभ मिलेगा. अन्य राशि वालों के लिए बुधवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन उलझनो भरा रहने वाला है.  आपके रुपये पैसे खर्च आपको संभालकर खर्चा करने होगे और आपको आज अपने रुके हुए कामों को भी पूरा करने के लिए समय निकालना होगा.आपके घर  किसी परिजन का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे. यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्याओं को लेकर आप परेशान है.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातको के लिए दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा, लेकिन इसके लिए आप वाणी व व्यवहार में संयम बनाए रखें और किसी  से यदि आपकी कहा सुनी हो, तो भी उसमें आप चुप लगाये. नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को  कोई ऑफर आ सकता है. भाई व बहनों का आज आपको पूरा साथ मिलेगा. अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ समस्याएं भर रहेगा. आपका मन  किसी पुरानी समस्या को लेकर परेशान रहेगा और संतान की शिक्षा में आ रहे समस्या को लेकर आप जीवनसाथी से बातचीत कर सकते हैं. आप क भविष्य की कुछ योजनाओं पर अच्छा खासा  धन लगाएंगे, जिससे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा. माता-पिता के आशीर्वाद से  आपको कोई रुका हुआ काम पूरा होगा.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन सुख-सुविधाओं में वृद्घि लेकर आने वाला है. आपको किसी भी काम को जल्दबाजी में नहीं करना है, नहीं तो नुकसान होगा और कार्यक्षेत्र में  अधिकारी भी  आपके कामों की तारीफ करेंगे, जिससे आपको प्रमोशन भी मिल सकता है. आप यदि किसी काम को लेकर विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह ईच्छा भी पूरी होगी,  लेकिन आप अपनी आय और व्यय के लिए बजट बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा के लेने के लिए रहेगा और बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छी खासी कमाई करनी होगी, जिससे उनका दिन भी आनंदमय रहेगा और आपके प्रभाव व प्रताप में भी वृद्धि होगी वह उनके कार्यों में चार चांद लगाएंगे. परिवार में आज किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है.  संतान की संगति की ओर आप विशेष ध्यान दें.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन उतम संपत्ति की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है और  सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा और लोगों के काम में आप खुश रहेंगे. आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे, जिससे आपके माता-पिता को भी खुशी होगी, लेकिन विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को  किसी बड़ी डील को फाइनल करना होगा, नहीं तो वह लटक सकती है.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और परिवार में  कोई आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकता है. यदि राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों ने किसी साथी के कहने में आकर कोई काम किया, तो  उन्हें समस्या हो सकती है. आपको  जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हे आज अच्छी तरक्की मिलेगी, उनके कार्यों की सराहना होगी और कुछ विरोधी  आपसे ईर्ष्या करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं. आपको  बिजनेस के काम के साथ-साथ अपने जीवनसाथी के संतान के लिए भी समय निकालना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं और विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए  अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन आनंदमय  रहने वाला है. जीवन साथी को  आप डिनर डेट पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं और उनके लिए कोई महंगा तोहफा भी लेकर आएंगे. आपकी किसी वाहन के खरीदने की इच्छा पूरी होगी, जिससे परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा. नवविवाहित जातकों के जीवन में  किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है. आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा रहने वाला है.  आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जो आपको हैरान करेगी, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को आज दिल खोलकर निवेश करे,  इससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा. संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, लेकिन परिवार में  आप किसी की कही सुनी बातों में आकर किसी से लड़ाई झगड़े में ना पड़े.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन अपने खर्चा पर  नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा. व्यवसाय में आपको  कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, लेकिन  आप किसी से कोई अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो इसका असर आपके पारिवारिक रिश्तो पर भी पड़ सकता है. बिजनेस कर रहे लोग छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके कारण उन्हे समझ में नहीं आएगा और वह जल्दबाजी में कोई डिसीजन ले सकते हैं.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन अनुकूल रहने वाला है.  आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है और कारोबार में  आपको अपने पुराने लिए गए फैसलों के लिए खुशी होगी, क्योंकि  उससे आपको कोई अच्छा लाभ मिल सकता है. विद्यार्थी  किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमें अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

और पढ़ें ...

राहुल गांधी को वापस मिला बंगला, Rahul बोले- मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है

BIG NEWS : Rahul Gandhi got the bungalow back : राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद उनको पुराना सरकारी बंगला वापस मिला है. हाउसिंग कमेटी ने उन्हें दिल्ली के 12 तुगलक लेने वाला बंगला वापस दे दिया है.  बंगला मिलने पर उन्होंने कहा, ”मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है.”

SC ने मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में उनकी दोषसिद्दि पर शुक्रवार (4 अगस्त) को रोक लगा दी थी. जिसके बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई.

को मोदी उपनाम मामले में सूरत की एक अदालत ने 23 मार्च को दो साल की सजा सुनाई थी. इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी थी. उन्हें सरकारी बंगला खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया था

बता दें राहुल गांधी ने 22 अप्रैल 2023 को दिल्ली के 12 तुगलक लेने वाला बंगला 19 साल बाद खाली किया था. उन्होंने इस दौरान कहा था कि सच्चाई की जो भी कीमत वो चुकाएंगे. इसके लिए हमेशा वो तैयार हैं.

और पढ़ें ...

शादी समारोह से लौट रहे लोगों की गाड़ी में ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत

पाकिस्तान के बलोचिस्तान में भयंकर विस्फोट हुआ है। यहां एक विस्फोट होने से सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि घटना में बलूच लिबरेशन फ्रंट का हाथ है।

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, बलूचिस्तान के पंजगुर जिले में एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया गया है। बलागातर यूसी के चेयरमैन इश्तियाक याकूब कुछ लोगों के साथ शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। गाड़ी में एक रिमोट विस्फोटक उपकरण लगा हुआ था। गाड़ी जैसे ही बलगातर इलाके के चकर बाजार पहुंची, वैसे ही ब्लास्ट हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक बाल्टागर और पंजगुर के रहने वाले थे।

और पढ़ें ...

‘काला’ रंग होने के कारण पति को अपमानित करना क्रूरता, हाईकोर्ट ने दी तलाक को मंजूरी

बेंगलुरु। कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा कि अपने पति की त्वचा का रंग ‘काला’ होने के कारण उसका अपमान करना क्रूरता है और यह उस व्यक्ति को तलाक की मंजूरी दिए जाने की ठोस वजह है। उच्च न्यायालय ने 44 वर्षीय व्यक्ति को अपनी 41 वर्षीय पत्नी से तलाक दिए जाने की मंजूरी देते हुए हाल में एक फैसले में यह टिप्पणी की।

अदालत ने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों की बारीकी से जांच करने पर निष्कर्ष निकलता है कि पत्नी काला रंग होने की वजह से अपने पति का अपमान करती थी और वह इसी वजह से पति को छोड़कर चली गयी थी। उच्च न्यायायल ने हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13(1)(ए) के तहत तलाक की याचिका मंजूर करते हुए कहा कि इस पहलू को छिपाने के लिए पत्नी ने पति के खिलाफ अवैध संबंधों के झूठे आरोप लगाए। ये तथ्य निश्चित तौर पर क्रूरता के समान हैं।

दरअसल, बेंगलुरु के रहने वाले इस दंपति ने 2007 में शादी की थी और उनकी एक बेटी भी है। पति ने 2012 में बेंगलुरु की एक पारिवारिक अदालत में तलाक की याचिका दायर की थी। महिला ने भी अपने पति तथा ससुराल वालों के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया था। उसने घरेलू हिंसा कानून के तहत भी एक मामला दर्ज कराया और बच्ची को छोड़कर अपने माता-पिता के साथ रहने लगी। उसने पारिवारिक अदालत में आरोपों से इनकार कर दिया और पति तथा ससुराल वालों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पारिवारिक अदालत ने 2017 में तलाक के लिए पति की याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उसने उच्च न्यायालय का रुख किया था।

न्यायमूर्ति आलोक अराधे और न्यायमूर्ति अनंत रामनाथ हेगड़े की खंडपीठ ने कहा, ‘पति का कहना है कि पत्नी उसका काला रंग होने की वजह से उसे अपमानित करती थी। पति ने यह भी कहा कि वह बच्ची की खातिर इस अपमान को सहता था।’ उच्च न्यायालय ने कहा कि पति को ‘काला’ कहना क्रूरता के समान है। उसने पारिवारिक अदालत के फैसले को रद्द करते हुए कहा, ‘पत्नी ने पति के पास लौटने की कोई कोशिश नहीं की और रिकॉर्ड में उपलब्ध साक्ष्य यह साबित करते हैं कि उसे पति का रंग काला होने की वजह से इस शादी में कोई दिलचस्पी नहीं थी। इन दलीलों के संदर्भ में यह अनुरोध किया जाता है कि पारिवारिक अदालत विवाह भंग करने का आदेश दें।’

और पढ़ें ...

घर पर नहीं था पति, महिला ने अपने नौकर के साथ बनाये सम्बन्ध, अब हो गया ये...

जिंदगी में कई बार उतार चढ़ाव आते हैं, कई बार संतुलन खोने का भी डर होता है ऐसे में यदि संतुलन खो जाए तो आगे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा ही समस्याओं से घिरा हुआ एक मामला सामने आया है। एक अमीर महिला जो घर में अकेली रहती थी वह अपने पति के प्यार से संतुष्ट नहीं हुई और 35 वर्ष की उम्र में उस महिला ने गलत कदम उठा लिया।

लेकिन अब उसे अपनी गलती का अहसास हुआ तो वह पश्चाताप कर रही है। दरअसल, शादी के 8 वर्ष बाद जब महिला के 2 बच्चे हो गए उसके बाद भी महिला की प्यार की भूख समाप्त नहीं हुई। महिला का कहना है कि शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक था। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया उसके पति का ध्यान महिला के ऊपर से कम होने लगा। महिला के अनुसार उसके पति देर रात काम से आकर खाना खाते और सो जाते हैं।

वह पत्नी के साथ समय बिताने को कोई महत्व नहीं दे रहे थे। महिला शारीरिक सुख के लिए तरसने लगी। और एक दिन उसकी नजर गार्डन में काम कर रहे युवा नौकर पर पड़ गई। महिला के अनुसार वह घर के अंदर से उस माली के शरीर को देख देखकर आनंद का अनुभव कर रही थी। धीरे धीरे कर कई दिन बीतते गए। वह नौकर को घर के अंदर से निहारती रहती थी। 

अंत में उसने फैसला किया कि वह मालिक को अपना बना कर शारीरिक सुख प्राप्त करेगी। एक दिन महिला ने किसी काम के बहाने माली को घर के अंदर बुलाया, और धीरे-धीरे माली के नजदीक पहुंच गई। 20 वर्ष का युवक उसे भी महिला की हरकत समझ में आ गई और एक ही झटके में दोनों अंतरंग हो गए।

अब हो रहा पछतावा

मालकिन द्वारा नौकर से शारीरिक सुख प्राप्त करने का यह सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा। लेकिन एक दिन महिला को अपनी गलती का एहसास हो गया। जैसे ही महिला की शारीरिक भूख समाप्त हुई, उसके बाद उसे धीरे-धीरे अपनी गलती का एहसास होना शुरू हो गया। लेकिन इस बारे में उसके पति को कभी पता नहीं चला। अब वह महिला इस रिश्ते से बाहर निकलना चाहती है। तो उसने एक्सपर्ट से राय मांगी है।

एक्सपर्ट की राय ये है

इस मामले में एक्सपर्ट द्वारा मांगी गई राय में महिला को बताया गया कि यह बहुत अच्छा है। कि वह जितना जल्दी हो सके इस रिश्ते को भूल कर अपने पति के साथ ईमानदारी पूर्वक जीवन व्यतीत करें। अन्यथा पूरा घर परेशान हो सकता है। पति लड़के बच्चों का पूरा भविष्य खराब हो सकता है। इसलिए वह तुरंत इस रिश्ते से बाहर आएं इसी में परिवार की भलाई है।

और पढ़ें ...

भूलकर भी तकिये के नीचे न रखें ये 5 चीज... होता है बुरा असर..!!

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे कलाई में पहनी जाने वाली घड़ी की। आमतौर पर देखा गया है कि लोग अपने हाथ में पहनी जाने वाली घड़ी को सोते समय अपने तकिए के नीचे रखकर सोते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी को कभी भी तकिए के नीचे रखकर नहीं सोना चाहिए। तकिए के नीचे घड़ी रखकर सोने से उसकी आवाज नींद में खलल तो डालती ही है, साथ ही उससे निकलने वाली इलेक्ट्रो मैग्नेटिक तरंगें हमारे दिमाग और हृदय पर बुरा प्रभाव भी डालती हैं।

किताब रखकर सोने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव
वास्तु शास्त्र के अनुसार सिर के नीचे किताब रखकर सोने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है। साथ ही जीवन में प्रगति भी रुक जाती है। इसके अलावा किताब और पेन बिस्तर पर रखकर सोने से आपकी आर्थित स्थिति भी प्रभावित होती है। पैसों के अलावा इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है।

दवाईयों को तकिए के नीचे रखकर बिल्कुल भी नहीं सोना

वास्तु शास्त्रों के मुताबिक, दवाईयों को तकिए के नीचे रखकर बिल्कुल भी नहीं सोना चाहिए। ऐसे करने से आपके आसपास नकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही बीमारियां आपका जीवन भर पीछा नहीं छोड़ती हैं।

वास्तु के अनुसार घड़ी लगाने की दिशा

  • घड़ी लगाने के लिए पूर्व दिशा को सबसे अच्छा माना जाता है.
  • इसके साथ ही आप पश्चिम और उत्तर दिशा में भी घड़ी लगा सकते हैं.
  • लेकिन दक्षिण दिशा में भूलकर भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए.
  • घर की बालकनी या बरामदे भी घड़ी न लगाएं.
  • दरवाजे के ठीक ऊपर भी घड़ी लगाने से बचें.
और पढ़ें ...

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर आज से चर्चा, राहुल गांधी लॉन्‍च करेंगे विपक्ष की मिसाइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ लोकसभा में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज से चर्चा शुरू होगी. तीन दिन तक चलने वाली बहस का जवाब गुरुवार को पीएम मोदी दें सकते हैं. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के बाद वह विपक्ष की तरफ से चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं

बता दें कि मोदी सरकार के खिलाफ मौजूदा कार्यकाल में आने वाला यह पहला अविश्वास प्रस्ताव है. इससे पहले साल 2018 में मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में भी एक बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. अविश्वास प्रस्ताव पर आज दोपहर 12 बजे से चर्चा शुरू होगी, जो शाम 7 बजे तक चलेगी. बुधवार को भी दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक चर्चा होगी. वहीं गुरुवार की शाम 4 बजे पीएम मोदी के बहस का जवाब देने की संभावना है. चर्चा की शुरुआत के लिए कांग्रेस के गौरव गोगोई का नोटिस स्वीकार हुआ है।

विपक्षी दलों की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया

बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों की तरफ से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था. इस सप्ताह अविश्वास प्रस्ताव समेत महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाने को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने अपने लोकसभा सांसदों को व्हिप जारी कर 7 अगस्त से 11 अगस्त तक सदन में मौजूद रहने को कहा है

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 8 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल...आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 8 अगस्त 2023

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण

तिथि
कृष्ण पक्ष अष्टमी- अगस्त 08 04:14 AM- अगस्त 09 03:52 AM
कृष्ण पक्ष नवमी- अगस्त 09 03:52 AM- अगस्त 10 04:11 AM

नक्षत्र
भरणी - अगस्त 08 01:16 AM- अगस्त 09 01:32 AM
कृत्तिका - अगस्त 09 01:32 AM- अगस्त 10 02:29 AM

योग
गण्ड - अगस्त 07 06:16 PM- अगस्त 08 04:41 PM
वृद्धि - अगस्त 08 04:41 PM- अगस्त 09 03:40 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:50 AM
सूर्यास्त - 7:03 PM
चन्द्रोदय - अगस्त 08 11:36 PM
चन्द्रास्त - अगस्त 08 12:37 PM

अशुभ काल
राहू - 3:44 PM- 5:23 PM
यम गण्ड - 9:08 AM- 10:47 AM
गुलिक - 12:26 PM- 2:05 PM
दुर्मुहूर्त - 08:29 AM- 09:21 AM, 11:22 PM- 12:05 AM
वर्ज्यम् - 02:00 PM- 03:40 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:00 PM- 12:53 PM
अमृत काल - 08:41 PM- 10:18 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:14 AM- 05:02 AM

शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग - अगस्त 09 01:32 AM - अगस्त 10 02:29 AM (कृतिका और मंगलवार)

और पढ़ें ...

Horoscope Today 08 August 2023: मेष, कर्क, मकर, मीन राशि वाले आज यात्रा करने से बचें, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 08 August 2023: ज्योतिष के अनुसार 08 अगस्त 2023, मंगलवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. वृश्चिक राशि वालों को सिर दर्द, खांसी, जुकाम आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कार्य क्षेत्र में  आप यदि कुछ बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएंगे और आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा. अन्य राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है. आपको छुटपुट लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, जिन पर अमल करके आप अच्छा लाभ कमाएंगे. आपको अपने विरोधियों पर सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे. आपको कुछ पुराने अनुबंधों का  आपको लाभ मिलेगा.  आपके अंदर प्रतिस्रपर्धा का भाव बना रहेगा.

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन  खर्चों में वृद्धि लेकर आएगा, लेकिन आप यदि उन पर लगाम लगाएंगे, तो वह भविष्य में आपको अच्छा खासा लाभ देंगे. यदि आप किसी प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे हैं, तो इससे  आपको सावधान रहना होगा.  आपकु सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे. संतान से यदि कोई गलती हुई थी, तो आपको उसमें उन्हें माफ करना होगा. कारोबार करने से  आपको लाभ तो मिलेगा, लेकिन आप अपने पार्टनर पर पूरी निगरानी बना कर रखे.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यवसाय संबंधी कुछ योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा और आप  कुछ नया करने की कोशिश में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे. व्यापार में आपकी कुछ योजनाओं को सम्मान मिलने से आज खुशी होगी और आपको एक से अधिक स्त्रोतों  से आए प्राप्त होगी. आपको कुछ पुराने कर्जा से आज मुक्ति मिलेगी और आप  अपने घर आज किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन करा सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन कोई धन संबंधित खुशखबरी लेकर आने वाला है. आपकी संपत्ति में भी  इजाफा होगा और आप मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में भी काफी समय व्यतीत करेंगे. जीवन साथी के साथ आज आप हर कदम पर खड़े रहेंगे, जिससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा और यदि आप कोई धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो  वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा. आपको कोई संपत्ति संबंधित विवाद भी सुलझ सकता है, जिसमें आपको जीत अवश्य मिलेगी.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है. आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी और आप  यदि कोई संतान के कैरियर को लेकर कोई निर्णय जल्दबाजी में ना ले व उनके मन में चल रही  बातो को जानने की पूरी कोशिश करें. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाकर रखें, तभी वह किसी परीक्षा में आसानी से जीत हासिल कर सकेंगे. आप अपने कार्य क्षेत्र के काम में आज दिल ना बरतें.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन साझेदारी में किसी काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है.  आप अपनी मेहनत और लगन से काम करके आगे बढ़ेंगे, तो आप काफी कुछ पा सकते हैं, लेकिन आपको  वाहन चलाने चलाते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो अक्समात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है. आज यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे किया, तो वह लटक सकता है. 

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ उलझने लेकर आएगा, जिसके कारण आपको समझ नहीं आएगा, कि किस काम को करूं और कैसे ना करूं और मानसिक तनाव भी  आपके ऊपर हावी रहेगा. नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को भी अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा और आपने यदि किसी से उधार देने का सोचा है, तो वह भी  आपको आसानी से मिल जाएगा. व्यवसाय की कुछ योजनाओं में आप अच्छा खासा धन लगाएंगे, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य  देंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा. आपको छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिन पर आपको अमल करना होगा और आपका यदि कोई संम्पति संबंधित विवाद कानून में चल रहा था, तो उसमें भी  आपको जीत मिलेगी. कार्य क्षेत्र में आपको  सीनियर्स का पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी वाणी व व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे. आपको आज किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है. आपको अपने मन को काबू रखना होगा, क्योंकि आप किसी की बातों में आकर कोई बड़ा काम कर सकते हैं और पूजा पाठ व धार्मिक कार्यक्रमों में भी  आपकी काफी रूचि रहेगी.  आपका मन बेवजह अपने कामों से भटक सकता है, जो आपको समस्या देगा. पिताजी से आज आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन में मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है. आपको अपने किसी मित्र पर पूरा भरोसा करना होगा और दूसरों के मामले में आप बेवजह ना पड़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है. यदि आपने किसी को बिना मांगे सलाह दी, तो वह बाद में आपको समस्या देगी. किसी से कर्जा लेने से बचे, नहीं तो आप उसे उतारने में परेशानी में आ सकते हैं. किसी नयी संपत्ति को खरीदने का सपना आपका पूरा होगा.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन अनुकूल होने वाला है. आप कार्य क्षेत्र में मिलजुल कर काम करेंगे, तो आप किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे. पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा और दिन आनंदमय रहेगा.  प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी को डिनर डेट पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं. आप किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपका वह काम आज पूरा होगा.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है.  आपकी धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी और दान धर्म के कार्यों में भी  आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे. आपको आज एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपको खुशी होगी और तनाव आपके ऊपर हावी नहीं हो सकेगा. आपका कोई पुराना लेनदेन आज आपके लिए सिरदर्द बन सकता है, इसलिए आप उनमें पिताजी से बातचीत अवश्य करें.

और पढ़ें ...

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस राहुल गांधी से करना चाहती है शादी...लेकिन सामने रख दी ये शर्त...!!

नई दिल्ली। शर्लिन चोपड़ा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. वह कई बार अपने बयानों को लेकर विवादों में भी आ चुकी हैं. अब एक बार फिर से शर्लिन चोपड़ा ने अपने नए बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने इस बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर हैरान कर देने वाला बयान दिया है. शर्लिन चोपड़ा ने कहा है कि वह राहुल गांधी से शादी कर सकती हैं. लेकिन उन्होंने इसके साथ एक शर्त भी रखी है. जिसे जानकर हर कोई हैरान हो सकता है।

शर्लिन चोपड़ा का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपने बहुत सारे फैंस से घिरी हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान एक पैपराजी शर्लिन चोपड़ा से पूछा है कि क्या वह राहुल गांधी से शादी कर सकती हैं. इस पर एक्ट्रेस मजेदार जवान देती हैं. वह कहती हैं, ‘हां क्यों नहीं, लेकिन मैं चाहूंगी कि शादी के वक्त मेरा सरनेम चोपड़ा ही रहे.’ शर्लिन चोपड़ा के इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर शर्लिन चोपड़ा का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस के फैंस वीडियो को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हुआ है. पीएम मोदी के उपनाम के बारे में उनकी टिप्पणियों के बाद मानहानि मामले में दो साल की जेल की सजा मिलने के बाद मई में राहुल गांधी को अयोग्य घोषित कर दिया गया था. 2019 के आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में एक रैली में, पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए गांधी ने कहा था कि सभी चोरों का सामान्य उपनाम मोदी कैसे है? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होना स्वागत योग्य कदम, यह फैसला भारत के लोगों, खासकर वायनाड की जनता के लिए राहत ले कर आया है.

और पढ़ें ...

Chandrayaan-3 : चांद के बेहद करीब पहुंचा चंद्रयान-3, भेजी चंद्रमा की पहली तस्वीर

नई दिल्ली। भारत का चंद्रयान-3 अपने लक्ष्य के और करीब पहुंच गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 की ओर से ली गई चांद की पहली तस्वीर शेयर की है। चंद्रयान-3 ने 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर लिया था। इस दौरान उसने चंद्रमा का एक वीडियो बनाया है। चंद्रयान ने अंतरिक्ष से अपना पहला वीडियो भेजा है, जिसमें हैरान कर देने वाला नजारा दिखा है। वीडियो में दिख रहा कि कैसे चंद्रयान-3 चांद की कक्षा में प्रवेश कर रहा है और कैसे चांद पर छोटे-बड़े कई गड्ढे दिखाई दे रहे हैं।

इसरो ने रविवार 6 अगस्त को रात करीब 11 बजे चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाई। यान अब चंद्रमा के 170 किमी x 4313 किमी की ऑर्बिट में है। यानी चंद्रयान ऐसी अंडाकार कक्षा में घूम रहा है जिसमें उसकी चांद से सबसे कम दूरी 170 Km और सबसे ज्यादा दूरी 4313 Km है। ऑर्बिट बदलने के लिए चंद्रयान के इंजन कुछ देर के लिए फायर किए गए। इसरो ने बताया कि अब कक्षा को और कम करने का अगला ऑपरेशन 9 अगस्त 2023 को 13 से 14 बजे के बीच किया जाएगा। इससे पहले चंद्रयान 164 Km x 18,074 Km की ऑर्बिट में घूम रहा था।

22 दिन के सफर के बाद चंद्रयान ने 5 अगस्त को शाम करीब 7:15 बजे चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था। चंद्रयान के कैमरों ने चांद की तस्वीरें भी कैप्चर की थी। इसरो ने अपनी वेबसाइट पर इसका एक वीडियो बनाकर शेयर किया है। इन तस्वीरों में चंद्रमा के क्रेटर्स साफ-साफ दिख रहे हैं। यान चंद्रमा की ग्रैविटी में कैप्चर हो सके, इसके लिए उसकी स्पीड कम की गई। स्पीड कम करने के लिए इसरो वैज्ञानिकों ने यान के फेस को पलटकर थ्रस्टर 1835 सेकेंड यानी करीब आधे घंटे के लिए फायर किए। ये फायरिंग शाम 7:12 बजे शुरू की गई थी।

उल्लेखनीय है कि, आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के स्पेस सेंटर से 14 जुलाई को इसे लॉन्च किया गया था। जब ये स्पेसक्राफ़्ट चांद की कक्षा में प्रवेश कर रहा था तो चांद ऐसा दिख रहा था। इस मिशन के लिए 23 अगस्त सबसे अहम तारीख है। इसी दिन चंद्रयान को साउथ पोल पर सॉफ़्ट लैंडिंग करनी है।

और पढ़ें ...

तो क्या वाकई व्हाट्सएप मैसेज को पढ़ सकता है यह एप? सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई, बिना देर किए तुरंत करें डिलीट

नई दिल्ली : आजकल की सोशल मीडिया पर लोगों की निर्भरता बढ़ती जा रही है. ऐसे में खबर आई है कि एंड्रॉइड यूजर्स की प्राइवेसी एक बार फिर से खतरे में है। अब एक ऐसे मैलवेयर एप सामने आया है जो एंड्रॉयड यूजर्स के प्राइवेट मैसेजिंग एप जैसे Facebook, WhatsApp और Telegram को ट्रैक कर सकता है और मैसेज पढ़ सकता है। गूगल ने अपने प्ले-स्टोर से इस एप को हटा दिया है। बेहतर होगा कि आप भी इसे तुरंत अपने फोन से डिलीट करें।

साइबर फर्म Cyfirma ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि SafeChat एप यूजर्स के लिए सेफ नहीं है। भले ही इसके नाम में Safe है लेकिन यह एप किसी भी कीमत पर सेफ नहीं है। यह एप यूजर्स की जासूसी करता है और उनके प्राइवेट मैसेज पढ़ता है।

माना जा रहा है कि इस एप के पीछे भारतीय हैकिंग ग्रुप Bahamut का हाथ है। SafeChat एप यूजर्स के सभी सोशल मीडिया चैटिंग एप पर नजर रखता है। इसके अलावा उनके फोन के टेक्स्ट मैसेज, कॉल लॉग और जीपीएस लोकेशन को पढ़ता है।

साल 2022 में इसी ग्रुप ने लोगों की ट्रैकिंग और जासूसी के लिए डमी VPN एप्स डिजाइन किए थे। Cyfirma की रिपोर्ट के मुताबिक यदि Bahamut ग्रुप का स्पाईवेयर इनेबल है तो किसी भी डिवाइस को रिमोटली कंट्रोल किया जा सकता है। इस ग्रुप के स्पाईवेयर की मदद से यूजर्स के फोन की एक-एक जानकारी हासिल की जा सकती है।

SafeChat जैसे मैलवेयर वाले एप यूजर्स के इंटरनेट कनेक्शन, आईपी एड्रेस, सिम कार्ड सिरियल नंबर आदि की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SafeChat सेफ और सिक्योर चैटिंग का दावा करता है लेकिन यह खुद ही यूजर्स की जासूसी करता है। यदि आपके फोन में भी SafeChat एप इंस्टॉल है तो उसे तुरंत डिलीट करें।

और पढ़ें ...

सदस्यता बहाल होने पर 137 दिन बाद लोकसभा पहुंचे राहुल गांधी

नई दिल्‍ली। कांग्रेस नेता व केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से पार्टी के सांसद राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता दोबारा बहाल होने के बाद वे सोमवार को संसद भवन पहुंचे। राहुल गांधी की 137 दिन के बाद संसद भवन में वापसी हुई है। मोदी सरनेम मामले में अदालती आदेश के बाद 23 मार्च को उनकी लोकसभा की सदस्‍यता रद्द कर दी गई थी।

दरअसल, अप्रैल 2024 में देश में लोकसभा चुनाव होने हैं। इससे करीब एक साल पहले मोदी सरनेम मानहानि मामले में सूरत जिला अदालत के आदेश के तुरंत बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद सदस्‍यता को रद्द कर दिया था। अब 138 दिन बाद लोकसभा सचिवालय की तरफ से सोमवार सुबह यह बताया गया कि राहुल गांधी की सदस्‍यता को फिर से बहाल कर दिया गया है। लोकसभा सचिवालय की तरफ से कुछ दिनों पहले ही कहा गया था कि राहुल गांधी की सदस्यता को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रमाणित प्रति को पढ़ने के बाद ही बहाल किया जाएगा। आदेश की प्रति मिलने के बाद आज सुबह बिना देरी करे कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता की सदस्‍यता को बहाल कर दिया गया। सुप्रीम कोर्ट की ओर से राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बाद ऐसा संभव हो सका है।

सबसे पहले सूरत की जिला अदालत ने मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए उन्‍हें दो साल की सजा सुनाई थी। यह सजा गुजरात से भाजपा विधायक पुर्णेश मोदी की याचिका पर सुनाई गई थी। मानहानि की धाराओं के तहत अधिकतम दो साल की सजा का प्रावधान है। इस मामले में राहुल को अधिकतम सजा ही दी गई थी। पेश मामले में गुजरात हाई कोर्ट से भी राहुल गांधी को राहत नहीं मिली थी, जिसके चलते उन्‍होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। संसद के नियमों के तहत किसी भी सासंद को अगर दो साल या इससे अधिक सजा होती है तो उनकी सदस्‍यता को रद्द कर दिया जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी कि अगर उनकी सजा एक दिन भी कम 9 होती तो वो संसद से अयोग्य करार नहीं दिए जाते।

और पढ़ें ...

BREAKING NEWS : राजधानी के एम्स में लगी भीषण आग : मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकल की 8 गाड़ियां

नई दिल्ली।  देश की राजधानी दिल्ली में स्थित AIIMS अस्पताल में भीषण आग लग गई है। सुचना मिलते ही दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने से अस्पताल में मची अफरा-तफरी हका माहौल बन गया। वहीँ अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजन खौफ में है। मौके पर मौजूद अधिकारी भी पूरी तरह से स्थिति सामान्य करने के प्रयास में लगे हुए हैं।

आग इमरजेंसी डिपार्टमेंट के दूसरे फ्लोर पर लग गई थी. मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है. आग इतनी भयानक है कि कई किलोमीटर दूर तक आग का धुंआ देखा गया है। सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हुई है. फ़िलहाल, आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।

और पढ़ें ...

BREAKING NEWS: राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल, लोकसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

आज लोकसभा अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सदस्यता बहाली करने और बीजेपी सांसद राम शंकर कठेरिया की सदस्यता करने को लेकर फैसला हुआ . कांग्रेस बीते दो दिनों से इस बात पर अड़ी हुई है कि राहुल का सदस्यता जल्द से जल्द होनी चाहिए थी ।

इसी बीच सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार (4 अगस्त) को ‘मोदी’ उपनाम टिप्पणी मामले में उनकी सजा पर रोक लगाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने वायनाड के सांसद राहुलगांधी की सदस्यता बहाल कर दी। मार्च 2023 में उन्हें निचले सदन से अयोग्य घोषित कर दिया गया।

मोदी सरनेम को लेकर की गई थी  टिप्पणी

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने का मार्ग प्रशस्त करते हुए मोदी सरनेम को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में 2019 में उनके खिलाफ दर्ज आपरा Get App मानहानि मामले में शुक्रवार को उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी। 53 वर्षीय गांधी लोकसभा में केरल की वायनाड सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

दोषसिद्धि पर यह रोक इस आधार पर लगाई गई कि गुजरात के सूरत की अदालत यह बताने में विफल रही कि दोषी ठहराए जाने पर राहुल गांधी अधिकतम दो साल की सजा के हकदार क्यों थे, जिसके कारण उन्हें संसद के निचले सदन से अयोग्य घोषित कर दिया गया।

और पढ़ें ...

Sawan : पांचवा सोमवार आज : बन रहा खास योग, जानिए शिव पूजन विधि, मुहूर्त और मंत्र

इस बार सावन के सभी सोमवार बहुत खास माने जा रहे हैं, क्योंकि सावन के सभी सोमवार पर एक से बढ़कर एक खास संयोग बन रहे हैं। अब तक सावन के 4 सोमवार बीत चुके हैं और पांचवा सोमवार 07 अगस्त को है। सावन के पांचवे सोमवार पर रवि योग बन रहा है, जो सुबह से लेकर रात तक रहेगा। लेकिन इस दिन सुबह से ही भद्रा भी लग रही है, जो शाम तक रहेगी।

पांचवे सावन सोमवार के दिन शिव पूजा के लिए दिन भर शुभ मुहूर्त है। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक है। वहीं ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 21 मिनट से सुबह 05 बजकर 03 मिनट तक है।

भद्रा और राहुकाल
सावन के पांचवें सोमवार पर राहु काल सुबह 07 बजकर 26 मिनट से सुबह 09 बजकर 06 मिनट तक है। वहीं भद्रा का समय सुबह 05 बजकर 46 मिनट से शाम 04 बजकर 41 मिनट तक है।

आरती में कपूर का प्रयोग

भगवान शिव जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं। ऐसे में सावन के पांचवें सोमवार पर भगवान भोलेनाथ की आरती करें और उसमें कपूर का इस्तेमाल जरूर करें। आरती के दौरान भगवान शिव का ध्यान करते हुए लौ में कपूर के टुकड़े डालते रहें और सुख-समृद्धि की कामना करें।

शीघ्र विवाह के लिए उपाय
सावन के पांचवें सोमवार पर संध्याकाल में शिव जी और मां पार्वती की आरती करें। साथ ही आरती के समय ‘ॐ गौरी शंकराय नमः’ और ‘ॐ पार्वतीपतये नमः’ का एक माला जाप करें। इस उपाय को करने से शीघ्र विवाह के बनते हैं।

और पढ़ें ...

संसद में कब तक होगी राहुल गांधी की वापसी, चिट्ठी पर साइन किए लेकिन नहीं लगाई मोहर, सबकी नजर स्पीकर ओम बिड़ला पर

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी है। इस राहत के बाद राहुल की लोकसभा सदस्यता बहाल होने को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता तत्काल राहुल गांधी की सांसदी बहाल करने की मांग कर रहे हैं। अधीर रंजन चौधरी ने इस मामले में लोकसभा सचिवालय को पत्र भी लिखा था। वहीं, कांग्रेस इसे लेकर अपनी रणनीति भी बना रही है।

गौरतलब है कि दिल्ली के प्रथम श्रेणी अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले से संबंधित बिल सोमवार को राज्यसभा में पेश होगा। आप के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि विपक्षी दल सोमवार को एकजुट होकर इस विधेयक का विरोध करेंगे। वहीं, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि ‘INDIA’ गठबंधन के नेताओं का इस बिल पर रुख स्पष्ट है। हम इसके खिलाफ हैं।

अधीर रंजन चौधरी ने जताई थी नाराजगी
सदन में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि राहुल की संसद सदस्यता अब तक बहाल न किए जाने पर उन्होंने अपनी नाराजगी भी जताई थी चौधरी ने मीडिया से कहा था कि जिस गति से उन्हें अयोग्य घोषित किया गया था उन्हें उसी गति से फिर योग्य घोषित करना उतना ही महत्वपूर्ण है। मैंने पिछली रात स्पीकर साहब को फोन किया और कहा कि उन्हें कोर्ट के दस्तावेज सौंपना चाहता हूं ताकि राहुल गांधी की संसद में वापसी तय हो सके। इस पर स्पीकर ने मुझे महासचिव से बात करने और दस्तावेज उनके कार्यालय में जमा करने के लिए कहा।

और पढ़ें ...

Horoscope 7 August 2023 : इन राशि वालों को मिल सकती हैं नई काम या नौकरी, जानें क्या कहते है आपके सितारें

पढ़े अपना आज का राशिफल

मेष-पेशेवर पहलू में, दिन कार्यस्थल में अपनी विशेषज्ञता और दक्षता दिखाने के अवसर ला सकता है। यह दिन कौशल और कड़ी मेहनत संभावित पहचान और पुरस्कार की ओर ले जा सकता है। स्वास्थ्य के मामले में यह एक ऐसा दिन हो सकता है जिसमें अतिरिक्त ध्यान और प्रयास की आवश्यकता है। कार्डियो या ज़ुम्बा जैसी गतिविधियों में शामिल होने से अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य पेशेवरों से सहायता लेना और स्वस्थ विकल्प बनाना बुद्धिमानी हो सकती है। यह दिन किसी की अपने साथी के प्रति प्रतिबद्धता और निष्ठा की परीक्षा ले सकता है। पारदर्शिता और समझ बनाए रखने से उत्पन्न होने वाली किसी भी चुनौती से निपटने में मदद मिल सकती है। सार्थक इशारों और संचार के माध्यम से रिश्ते को पोषण देने से रोमांस को मजबूत बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

वृष-वित्तीय समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की अवधि का आनंद ले सकते हैं। लोग तंदुरूस्ती और स्वस्थ आदतों, जैसे योग और आहार पर ध्यान देकर शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करने की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी अच्छा दिख रहा है, रिश्तों को मजबूत करने और एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम बनाने का मौका मिल रहा है।

मिथुन-रोमांस में वृद्धि की संभावना है। सकारात्मक परिणाम लाने के लिए इसे थोड़ा और प्रयास और संचार की आवश्यकता हो सकती है। पेशेवर मोर्चे पर दृष्टिकोण थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। संपत्ति निवेश से सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। नए रोमांच और अनुभवों की संभावना के साथ यात्रा भी अनुकूल दिख रही है।अपने मौजूदा संबंधों में एक नई चिंगारी का अनुभव कर सकते हैं या किसी ऐसे नए व्यक्ति से मिल सकते हैं जो उनके दिल को छू जाए। अपने साथी के साथ गहरा संबंध बनाने पर ध्यान केंद्रित करने और चीजों को अगले स्तर पर ले जाने पर विचार करने का भी यह एक अच्छा समय हो सकता है।

कर्क-आर्थिक मोर्चे पर काफी सफलता मिल सकती है। आपके व्यवसाय में वृद्धि में उल्लेखनीय वृद्धि का अनुभव होगा। नई पार्टनरशिप पर विचार करने या अपने मौजूदा व्यवसाय का विस्तार करने के लिए भी यह एक अच्छा समय हो सकता है। स्मार्ट विकल्प बनाएं जिससे आपको लंबे समय में फायदा होगा। आप अपने प्रियजनों के साथ ज्यादा अच्छा समय बिता रहे हैं और बंधन मजबूत कर रहे हैं। यदि अतीत में कोई गलतफहमी या असहमति रही है, तो उन्हें सुलझाना आपके लिए आसान होगा। अपने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने और अपने प्रियजनों के साथ समय का आनंद लेने के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं।

सिंह-आप अपने आप को एक नया काम या नौकरी पा सकते हैं और अपने नेतृत्व कौशल के निर्माण और एक अच्छी छाप बनाने पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है। किसी भी चुनौती के बावजूद, अपने करियर में वृद्धि और उन्नति पर ध्यान केंद्रित करने का यह एक अच्छा समय है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और योग का अभ्यास करके स्वस्थ जीवन शैली को बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करने का यह एक अच्छा समय है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं या कोई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परिवर्तन करना चाहते हैं, तो यह शुरुआत करने का एक सही समय है। खुद पर ध्यान दें और अपने दिमाग और शरीर का ख्याल रखें।

कन्या-आज सामान्य स्थिति हो सकती है। आज दैनिक राशिफल भविष्यवाणी कहती है कि आज आपको अपने काम में स्थिरता देखने को मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य आज आदर्श बना रह सकता है और आपको तरोताजा महसूस करने में मदद मिल सकती है। आपका रोमांटिक पार्टनर आज आपको खुशी का एहसास करा सकता है, क्योंकि आपकी लव लाइफ में स्थिरता आ सकती है। आपके परिवार की गतिशीलता आज स्थिर हो सकती है। आज फिजूल की खरीदारी करने से बचें, क्योंकि यह अच्छा फैसला नहीं हो सकता है। आपकी यात्रा की योजना आज बिना किसी बाधा के बन सकती है। 

तुला-आपकी आर्थिक संभावनाएं आज कुछ रूखी नजर आ रही हैं। कोशिश करें कि आज क्रिप्टोकरेंसी में निवेश न करें। हो सकता है कि आज आपको लॉटरी में भाग्य का साथ न मिले, इसलिए उससे भी बचने की कोशिश करें। बचत को अधिकतम करना आज आपके लिए एक अच्छा विचार हो सकता है। फिजूलखर्ची को आज कम करने की कोशिश करें, क्योंकि यह समझदारी भरा फैसला हो सकता है। अगर आप बीमा खरीदना चाहते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आपने पर्याप्त रिसर्च किया है, क्योंकि यह निर्णय न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी प्रभावित करता है।

वृश्चिक-आप आज अपने परिवार की गतिशीलता में सामान्य स्थिति का अनुभव कर सकते हैं। बड़ों का प्यार आज आपको अनुभव हो सकता है। सुनिश्चित करें कि आप अपने बच्चों पर भी ध्यान दें। आपके भाई-बहनों को आज आपके लिए कोई खबर मिल सकती है। आप आज अपने विस्तारित परिवार की कंपनी का आनंद लेने में सक्षम हो सकते हैं। आज आपकी फिटनेस में खेल का नाम सामान्य स्थिति हो सकती है। आज ध्यान करना न भूलें। अपने आहार में फाइबर शामिल करना आज एक अच्छा विचार हो सकता है। आज आप पर्याप्त रूप से आराम करने में सक्षम हो सकते हैं। 

धनु-आज आपको अपने काम में स्थिरता का अनुभव हो सकता है। आज आपको कोई कॉरपोरेट समाचार सुनने को मिल सकता है। आपकी टीम से आज आपको मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ सकता है। आज समय पर अपने डिलिवरेबल्स को पूरा करने की कोशिश करें, और आपके पास सकारात्मक टिप्पणी करने का मौका हो सकता है। आपकी रोमांटिक संभावना आज आदर्श हो सकती है। आपका पार्टनर आज आपके साथ समय बिताना चाहेगा, इसलिए कोशिश करें। आप अपने पार्टनर को कुछ क्वालिटी टाइम के लिए बाहर ले जा सकते हैं, जैसे डिनर आदि। अगर आप चीजों को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं, तो आज आप ऐसा कर सकते हैं।


मकर-कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत अधिक करनी होगी। मेहनत से किए गए कार्यों के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। धैर्य बनाए रखें। मन में भविष्य को लेकर आशंका बनी रहेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। 

कुंभ-अगर आप अकेलापन महसूस कर रहे हैं तो जान लें कि आज का दिन अच्छा है क्योंकि प्यार आपको मिल सकता है। लेकिन इसका अधिकतम लाभ उठाना आप पर निर्भर है। आप कभी नहीं जानते कि आपकी कल्पनाओं का व्यक्ति आपके जीवन में कब प्रवेश करेगा। यदि यह व्यक्ति सहकर्मी या टीम का सदस्य है, तो आपको रोमांस को गुप्त रखने की आवश्यकता है अन्यथा यह आपकी प्रतिष्ठा को प्रभावित कर सकता है। यदि आप इसकी क्षमता में विश्वास करते हैं तो आपको संबंध को जीवित रखने का प्रयास करना चाहिए।

मीन-नए विचारों के प्रति खुले दिमाग से काम करें। आपका मार्गदर्शन करने के लिए एक रोल मॉडल या एक संरक्षक ढूंढना ठीक रहेगा। आपकी नौकरी के विकल्पों और निर्णयों के माध्यम से आवश्यक है।कुछ बड़े प्रयास करने की तैयारी करें। आपके करियर की गति के बारे में आपके द्वारा अनुभव की जा रही किसी भी गलतफहमी को दूर करें। दूसरों का अवलोकन करना और जो आपने सीखा है उसे अपने जीवन में लागू करना आपको बहुत कुछ सिखा सकता है।

और पढ़ें ...

पीएम मोदी ने लाॅन्च की अमृत भारत स्टेशन योजना...देश के 508 स्टेशनों का होगा कायाकल्प

देश में रेलवे स्टेशनों की तस्वीर बदलने वाली है। रेलवे स्टेशनों को स्मार्ट बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 6 अगस्त को देशभर में 508 रेलवे स्टेशनों के रिडेवलेपमेंट की आधारशिला रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अमृत भारत स्टेशन योजना को लॉन्च किया।

508 स्टेशनों का नवीनीकरण

बता दें कि एक साथ देशभर के 508 स्टेशनों के नवीनीकरण वाली इस योजना के लिए स्टेशनों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें इलाके के केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद हैं। इन स्टेशनों पर इस भव्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। स्टेशनों पर बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाकर रेलवे की पूरी योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है।  

आधुनिक ट्रेनों की संख्या तेजी से बढ़ रही

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि देश में आधुनिक ट्रेनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पीएम मोदी ने कहा कि देश में रेलवे स्टेशनों पर बैठने के लिए अच्छी सीटें लग रही हैं। स्टेशनों पर अच्छे वेटिंग रूम बनाए जा रहे हैं। देश के हजारों रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा है। पीएम मोदी ने कहा कि देखा गया है कि इस मुफ्त इंटरनेट का बहुत से युवाओं ने लाभ उठाया है। कहा कि इससे युवा अच्छी पढ़ाई करके काफी आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब ट्रेन से लेकर रेलवे स्टेशन तक लोगों को एक बेहतर और उम्दा से उम्दा एक्सपीरियंस देने की कोशिश की जा रही है। देश का लक्ष्य है कि रेलवे की यात्रा हर नागरिक और यात्री के लिए सुलभ भी हो और सुखद भी हो।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 6 August: आज का पंचांग, जानें रविवार की तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 6 August 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 6 अगस्त 2023 का पंचाग... 

वार- रविवार

पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि- पञ्चमी, 07:09 एएम तक
क्षय तिथि- षष्ठी, 05:20 एएम, अगस्त 07 तक
नक्षत्र- रेवती, 01:43 एएम, अगस्त 07 तक
योग- धृति, 08:27 पीएम तक
करण- तैतिल, 07:09 एएम तक
द्वितीय करण- गर - 06:09 पीएम तक 
क्षय करण- वणिज, 05:20 एएम, अगस्त 07 तक 

सूर्योदय- 05:45 एएम
सूर्यास्त- 07:09 पीएम

अशुभ मुहूर्त 
दुष्टमुहूर्त- 17:21:31 से 18:15:06 तक
कुलिक- 17:21:31 से 18:15:06 तक
कंटक- 10:12:50 से 11:06:25 तक
राहु काल- 17:28:13 से 19:08:41 तक
कालवेला/अर्द्धयाम- 12:00:00 से 12:53:36 तक
यमघण्ट- 13:47:11 से 14:40:46 तक
यमगण्ड- 12:26:48 से 14:07:16 तक
गुलिक काल- 15:47:45 से 17:28:13 तक

शुभ मुहूर्त
अभिजीत: 12:00:00 से 12:53:36 तक

ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है. 

और पढ़ें ...

Horoscope 6 August 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

पढ़े आज का राशिफल

मेष – आर्थिक मोर्चे पर दिन मध्यम नजर आ रहा है, आप कोशिश करें कि किसी प्रॉपर्टी डील में अपना पैसा न लगाएं। करियर के लिहाज से दिन बेहतरीन है और आप मान्यता और सफलता हासिल करने के लिए काम में कुछ महत्वपूर्ण हासिल कर सकते हैं। लव बर्ड्स रात के खाने या संगीत समारोह का आनंद लेने के लिए बाहर जा सकते हैं और गुणवत्तापूर्ण समय बिता सकते हैं।

वृष – उत्तम दिन प्रतीत हो रहा है। आप काम से एक दिन की छुट्टी ले सकते हैं और प्रियजनों के साथ छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। यह उन लोगों के साथ समय बिताने के बारे में है जिन्हें आप सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। गृहणियां मिलन समारोह की योजना बना सकती हैं और व्यवस्थाओं, घर की सजावट आदि में व्यस्त हो सकती हैं।

मिथुन – आप भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस कर सकते हैं। आपके परिवार में कोई लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से उबर सकता है और पहले से बेहतर महसूस कर सकता है।स्वास्थ्य के मोर्चे पर यह एक अच्छा दिन है। आप अपने दिमाग को व्यस्त रखने और किसी भी तरह की चिंता से मुक्त रखने के लिए चित्र बना सकते हैं या पेंट कर सकते हैं और कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं।

कर्क – खर्चों में वृद्धि हो सकती है क्योंकि आप अपनी खर्च योग्य आय को बांटने में संघर्ष कर रहे हैं। फिजूलखर्ची पर जरूरत से ज्यादा खर्च करना परेशानी का सबब बन सकता है। आपको कोई सस्ता सौदा मिल सकता है और आप कुछ रुपये बचा सकते हैं। हालांकि पैसा स्थिर रहेगा।

सिंह – आज आपकी लव लाइफ ट्रीट के लिए हो सकती है। आप और आपके साथी एक नए स्तर के उत्साह और रोमांस का अनुभव कर सकते हैं। यह आपके रिश्ते को मसाला देने और एक दूसरे के लिए अपनी प्रशंसा दिखाने का सही समय हो सकता है।

कन्या – आपका स्वास्थ्य अपने चरम पर नहीं हो सकता है, लेकिन अपने आहार और जीवनशैली में संयम बनाए रखना महत्वपूर्ण है। अपनी दिनचर्या में पौष्टिक आहार और व्यायाम को शामिल करने पर विचार करें।दुर्भाग्य से, यह आपके करियर के लिए सबसे अच्छा दिन नहीं हो सकता है। आपको अपनी नौकरी की खोज या वर्तमान रोजगार में चुनौतियों या बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। याद रखें कि यह भी बीत जाएगा, और अपने प्रयासों में आशावादी और लगातार बने रहना महत्वपूर्ण है।

तुला – फालतू के खर्चों से आपकी बचत खत्म होने की संभावना है। फिजूलखर्ची करने की अपनी इच्छा पर अंकुश लगाएं। सुरक्षित भविष्य की योजनाओं को अपने वित्तीय निर्णय लेने दें। वित्तीय रणनीति के बारे में सोचना शुरू करने का यह एक अच्छा समय है। आपकी रोमांटिक संभावना आज आदर्श हो सकती है। आपका पार्टनर आज आपके साथ समय बिताना चाहेगा, इसलिए कोशिश करें। आप अपने पार्टनर को कुछ क्वालिटी टाइम के लिए बाहर ले जा सकते हैं, जैसे डिनर आदि। अगर आप चीजों को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं, तो आज आप ऐसा कर सकते हैं।

वृश्चिक – बातचीत में सन्तुलित रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कुटुम्ब-परिवार से मान-सम्मान प्राप्त होगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

धनु – आज आपकी फिटनेस में खेल का नाम सामान्य स्थिति हो सकती है। आज ध्यान करना न भूलें। अपने आहार में फाइबर शामिल करना आज एक अच्छा विचार हो सकता है। आज आप पर्याप्त रूप से आराम करने में सक्षम हो सकते हैं। आज आपको अपने काम में स्थिरता का अनुभव हो सकता है। आज आपको कोई कॉरपोरेट समाचार सुनने को मिल सकता है। आपकी टीम से आज आपको मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ सकता है। आज समय पर अपने डिलिवरेबल्स को पूरा करने की कोशिश करें, और आपके पास सकारात्मक टिप्पणी करने का मौका हो सकता है।

मकर- आर्थिक संभावनाएं आज आशाजनक दिखाई दे रही हैं। आज आप कोई ऐसी विलासिता की वस्तु खरीद सकते हैं जिसे आप खरीदना चाहते थे। आपका परिवार आज आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस कर सकता है। आज आप क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर सकते हैं। आज एफडी खोलना एक अच्छा विचार हो सकता है। आपका परिवार आज आपकी खुशियों का स्रोत हो सकता है। आपके परिवार की गतिशीलता आज तनावपूर्ण नहीं हो सकती है। अगर आप आज अपने परिवार के साथ कोई महत्वपूर्ण जानकारी शेयर करना चाहते हैं तो आप भाग्यशाली हो सकते हैं। आज आप अपने माता-पिता से बात करके खुद को सपोर्टेड महसूस कर सकते हैं।

कुंभ – आपकी फिटनेस आज सामान्य हो सकती है। आप आज अपने भोजन में ज्यादा प्रोटीन शामिल करना चाह सकते हैं। अगर आप जिम ज्वाइन करना चाहते हैं, तो आज का दिन ऐसा करने के लिए सही हो सकता है। योग और ध्यान आपको अपने दिमाग और आत्मा को आराम देने में मदद कर सकते हैं। आराम के समय का सर्वोत्तम उपयोग करने का प्रयास करें और कम से कम 6 घंटे की नींद लें।

मीन – जब वित्त की बात आती है, तो स्थिरता और विकास के साधन के रूप में बॉन्ड और व्यावसायिक योजनाओं की खोज करने पर विचार किया जा सकता है। वित्तीय संभावनाओं में नरमी के बावजूद, सावधानीपूर्वक योजना और सुनियोजित जोखिम सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं। परिवार के लिहाज से यह अनुष्ठानों, त्योहारों और धार्मिक समारोहों से भरा दिन हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने और इन आयोजनों में भाग लेने से रिश्तों को मजबूत बनाने और एकजुटता की भावना लाने में मदद मिल सकती है।

और पढ़ें ...

टमाटर के बाद अब रुलाएगा प्याज! अगले महीने बढ़ सकती है कीमतें, जानिए चौंकाने वाली वजह

Onion Price : टमाटर के दाम इन दिनों आसमान छू रहे हैं. वहीँ इस बीच अब खबर आ रही है कि प्याज के दाम में भी ताबड़तोड़ बढ़ोत्तरी हो सकती है. सप्लाई कम होने के कारण प्याज की कीमत इस महीने के अंत में बढ़ने की आशंका है।सितंबर तक प्याज दो से ढाई गुना बढ़कर लगभग 60-70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है।उपभोक्ता मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को देश में एक किलो प्याज का औसत भाव 27 रुपये किलो था। प्याज का अधिकतम भाव 60 और न्यूनतम रेट 10 रुपये किलो था। सबसे महंगा टमाटर 257 रुपये किलो था और सबसे सस्ता 40 रुपये। देश में टमाटर का औसत भाव 140 रुपये और मॉडल रेट 120 रुपये है।

अक्टूबर में आएगी नरमी
Onion Price : क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स की रिपोर्ट में यह कहा गया कि अक्टूबर से खरीफ की आवक शुरू होने पर प्याज की सप्लाई बेहतर होगी, जिससे कीमतों में नरमी आने की उम्मीद है। रिपोर्ट में लिखा है, ”मांग-सप्लाई में असंतुलन का असर अगस्त के अंत में प्याज की कीमतों पर दिखने की आशंका है। जमीनी स्तर पर बातचीत से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार खुदरा बाजार में सितंबर की शुरुआत से कीमतों में अच्छी-खासी वृद्धि होने की आशंका है और यह 60-70 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है। हालांकि, कीमत 2020 के उच्चतम स्तर से नीचे रहेगी।”

और पढ़ें ...

5 अगस्त का दिन बेहद खास चांद की कक्षा में चंद्रयान-3 प्रवेश कर सकता है.

Chandrayaan-3 के लिए शनिवार का दिन बेहद जरूरी है. इसरो वैज्ञानिकों ने भरोसा दिलाया है कि वो चंद्रयान-3 को चंद्रमा के ऑर्बिट में डालने में कामयाब होंगे. 5 अगस्त की शाम करीब सात बजे के आसपास चंद्रयान-3 का लूनर ऑर्बिट इंजेक्शन (Lunar Orbit Injection - LOI) कराया जाएगा. यानी चांद के पहले ऑर्बिट में डाला जाएगा.

और पढ़ें ...

आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 3 जवान शहीद, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

जम्मू कश्मीर। कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए। आतंकी संगठन पीएएफएफ ने इसकी जिम्मेदारी ली है और इसे अनुच्छेद 370 खत्म करने का बदला बताया है। पीएएफएफ ने एक बयान जारी कर कहा है कि संघी सरकार के अवैध तरीके से अनुच्छेद 370 खत्म करने की पूर्व संध्या पर हमारे लड़ाकों ने हमला किया है।

कुलगाम जिले के हलान वन क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में आतंकियों के होने की सूचना पर सेना ने सर्च अभियान चलाया था। अभियान के दौरान शुक्रवार शाम को आतंकियों से जवानों की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 3 जवान घायल हुए थे। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।

और पढ़ें ...

कलयुगी बेटे ने मां-बाप को सुलाई मौत की नींद, डंडे से पीटकर की हत्या

उत्तर प्रदेश। झांसी के थाना नवाबाद इलाके में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपने मां और पिता को लाठी-डंडों से पीट पीटकर उनकी हत्या कर दी। दोनों की खून से लथपथ लाश मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

थाना नवाबाद के नारायण बाग के पीछे स्थित पिछोर मोहल्ला निवासी अंकित (28) ने बीती रात पिता लक्ष्मी प्रसाद (58) एवं मां विमला देवी (52) की लाठी-डंडों एवं कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह उनका शव मिलने पर वहां सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है युवक की मानसिक दशा ठीक नहीं लग रही है। हत्या की वजह अभी मालूम नहीं चली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

कोर्ट में पेश किया गया फ्रिज, इसी में आफताब ने रखे थे श्रद्धा के 35 टुकड़े

नई दिल्ली। देश का दिल दहला देने वाले दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड का ट्रायल शनिवार को साकेत कोर्ट में हुआ। इस दौरान जहां श्रद्धा के पिता के बयान दर्ज हुए। वहीं उस रेफ्रिजिरेटर को भी पेश किया गया जिसमें श्रद्धा के शव के टुकड़े रखे जाते थे।

साकेत कोर्ट में श्रद्धा हत्याकांड मामले में कोर्ट के समक्ष श्रद्धा के पिता का बयान दर्ज किया गया। इसके साथ ही श्रद्धा के पिता व भाई दोनों से आफताब के वकील जिरह (क्रास एग्जामिनेशन) भी करेंगे। साकेत कोर्ट के समक्ष सुनवाई के दौरान उस रेफ्रिजिरेटर को भी पेश किया गया जिसे वारदात में इस्तेमाल किया गया था। इसी रेफ्रिजिरेटर में काली पॉलिथीन में भरकर आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े रखे थे। फोरेंसिक टीम द्वारा जब्त किए गए आफताब के खून के धब्बे लगे प्लाईवुड के दो टुकड़े भी अदालत में पेश किए गए।

श्रद्धा के पिता ने रेफ्रिजिरेटर और लकड़ी के टुकड़ों की पहचान की। उनकी उपस्थिति में पुलिस ने ये सबूत सील किए थे। जांच के दौरान आफताब की निशानदेही पर बरामद श्रद्धा के शव की 13 हड्डियां बरामद होने की बात भी कोर्ट को बताई गई। इस दौरान भी श्रद्धा के पिता पुलिस के साथ मौजूद थे।

और पढ़ें ...

स्कूल शिक्षा विभाग में थोकबंद पदोन्नति, प्राचार्यों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी...यहां देखें सूची

MP Promotion : मध्य प्रदेश में तबादला और पदोन्नति का क्रम जारी है, राज्य शासन अलग अलग विभागों की तबादला सूची और पदोन्नति सूची जारी कर रहा है। सरकार ने आज शिक्षा विभाग की पदोन्नति सूची जारी की है, जिसमें हाई स्कूल के प्राचार्यों को उच्च पदनाम के साथ पदोन्नति देकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का प्राचार्य बनाया है। इस सूची में 77 शिक्षा अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

विभाग ने जारी किये ये दिशा निर्देश 

स्कूल शिक्षा विभाग के इस आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि जिन हाई स्कूल प्राचायों को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य का प्रभार दिया जा रहा है वे उच्चतर पद श्रेणी के वेतनमान का दावा नहीं कर सकेंगे और ना ही इस आधार पर वे उच्चतर पद के लिए वरिष्ठता और अन्य स्वत्वों की मांग कर सकेंगे।

तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त, 7 कार्यदिवस में नये प्रभाव वाली जगह करना होगा ज्वाइन 

आदेश में कहा गया है कि जिन्हें उच्च पद का प्रभार दिया वे शिक्षा अधिकारी उस पद की शक्तियों का उपयोग कर सकेंगे। जिन्हें प्रभार सौंपा गया है उन्हें आदेश जारी होने की तारीख यानि आज 04 अगस्त 2023 को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाता है, वे 7 कार्यदिवस के अन्दर नवीन पदस्थापना वाले स्थान पर ज्वाइन करें, इसकी सूचना विभागीय प्रमुख को दें, इनका अगले महीने का वेतन नवीन पदस्थापना वाली संस्था से ही निकाला जा सकेगा।

MP Promotion : स्कूल शिक्षा विभाग में थोकबंद पदोन्नति, प्राचार्यों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी, यहां देखें सूची

MP Promotion : स्कूल शिक्षा विभाग में थोकबंद पदोन्नति, प्राचार्यों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी, यहां देखें सूची

MP Promotion : स्कूल शिक्षा विभाग में थोकबंद पदोन्नति, प्राचार्यों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी, यहां देखें सूची

MP Promotion : स्कूल शिक्षा विभाग में थोकबंद पदोन्नति, प्राचार्यों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी, यहां देखें सूची

MP Promotion : स्कूल शिक्षा विभाग में थोकबंद पदोन्नति, प्राचार्यों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी, यहां देखें सूची

MP Promotion : स्कूल शिक्षा विभाग में थोकबंद पदोन्नति, प्राचार्यों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी, यहां देखें सूची

MP Promotion : स्कूल शिक्षा विभाग में थोकबंद पदोन्नति, प्राचार्यों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी, यहां देखें सूची

और पढ़ें ...

Rahul Gandhi : ‘सच्चाई की जीत होती है’ सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी ने कहा- मेरा रास्ता स्पष्ट है

Rahul Gandhi on Supreme Court’s decision: राहुल गांधी ने कहा है कि ‘सच्चाई की जीत होती है।’ ये बात उन्होने ‘मोदी सरनेम’ मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कही। शुक्रवार को मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को राहत देते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी है। मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि जब तक सेशंस कोर्ट में अपील लंबित रहेगी, सजा पर रोक बरकरार रहेगी। इस फैसले के बाद अब वे संसद सत्र में भी हिस्सा ले सकेंगे।

राहुल गांधी ने कहा ‘मेरा क्या काम है, ये मुझे पता है’

आज राहुल गांधी का दिन है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि ‘आज नहीं तो कल सच्चाई की जीत होती है। मुझे अपना लक्ष्य पता है, मैं जानता हूं मुझे क्या करना है। जिन्होंने हमारी मदद की और जनता ने जो प्यार और समर्थन दिया, उसके लिए सभी का धन्यवाद।’ सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद AICC मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु खड़गे, अभिषेक मनु सिंघवी, अधीर चौधरी, जयराम रमेश ने अपनी बात रखी। इसके अलावा प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस और विपक्ष के अन्य नेता भी इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया

प्रियंका गांधी – “तीन चीजें ज्यादा देर तक छुप नहीं सकतीं: सूर्य, चंद्रमा और सत्य”~गौतम बुद्ध।सुप्रीम कोर्ट को न्यायपूर्ण निर्णय के लिए धन्यवाद। सत्यमेव जयते।

मल्लिकार्जुन खड़गे – कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी जी को डिसक्वालीफाई करने में सिर्फ 24 घंटे लगाए गए थे, अब देखना है कि उन्हें रीइन्स्टेट कब करते हैं। कितना वक्त लेते हैं ये हम देखना चाहते हैं। हम देखेंगे, इंतजार करेंगे।आगे हमारी लड़ाई जारी रहेगी। यह लोगों की जीत है, वोटरों की जीत है। वायनाड की जनता की जीत है। ये सिर्फ राहुल गांधी जी की नहीं, भारत की जनता की जीत है। मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। राहुल गांधी जी सच्चाई और देशहित के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4 हजार किमी से ज्यादा चलकर सभी वर्ग के लोगों से मिले हैं, उन सबकी दुआएं हमारे साथ हैं।

अभिषेक मनु सिंघवी – आज सत्य साहस की जीत हुई है। ये सिर्फ राहुल गांधी जी की जीत नहीं है। ये लोकतंत्र की जीत है, संविधान की जीत है और आम जनमानस की जीत है। हम आशा करते हैं कि भाजपा अब अपने विशेष विभाग जो चालबाजी के कई खेल खेलता है, उस विभाग पर ताला लगाएगी। जो विपक्ष के नेताओं को अनर्गल निशाना बनाता है, उसे कुछ हद तक थामेगी अगर पूरी तरह रोकनी नहीं भी है तो।अब फिर से चलेगी सवालों की आंधी जब संसद में लौटेंगे राहुल गांधी। अब हम संसद में बड़ी उत्सुकता के साथ जनता से जुड़े मुद्दों पर राहुल गांधी जी की बुलंद आवाज सुनने को तैयार हैं।

जयराम रमेश – सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला सत्य और न्याय की पुष्टि करने वाला है। भाजपा की पूरी मशीनरी के निरंतर प्रयासों के बावजूद राहुल गांधी ने हार मानने, झुकने या दबने से इंकार करते हुए न्यायिक प्रक्रिया में अपना विश्वास जताया। यह भाजपा और उनके गुलामों के लिए एक सबक है: आप भले ही सबसे घटिया हरकत कर सकते हैं लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे। हम एक सरकार एवं एक पार्टी के रूप में आपकी विफ़लताओं को सामने लाना और उन्हें उजागर करना जारी रखेंगे। हम अपने संवैधानिक आदर्शों को कायम रखेंगे और अपनी संस्थाओं में विश्वास बनाए रखेंगे जिन्हें आप पूरी तरह से नष्ट करना चाहते हैं। सत्यमेव जयते!

 

 

और पढ़ें ...

कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर...सार्वजनिक अवकाश की घोषणा...इतने दिन बंद रहेंगे कार्यालय सहित स्कूल-कॉलेज

Employees Holiday, Employees News : कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें सार्वजनिक अवकाश का लाभ मिलेगा। इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं। दरअसल प्रदेश के 3 जिलों में 13 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान सभी शासकीय कार्यालय सहित संस्थानों को बंद रखा जाएगा।

3 जिलों में 13 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

हरियाणा सरकार द्वारा पंचायती राज संस्थानों में उपचुनाव के मद्देनजर प्रदेश के 3 जिलों में 13 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। अंबाला, जींद के अलावा सोनीपत में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। अंबाला की ग्राम पंचायत आजमपुर, जींद पंचायत चावड़ी बताना और रोज खेड़ा सहित सोनीपत की ग्राम पंचायत जुआन के अधिकार क्षेत्र में होने वाले मतदान को लेकर यह फैसला किया गया।

वोटिंग को लेकर सरकारी कार्यालय शैक्षणिक संस्थान और अन्य संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। सरकार की ओर से जारी पत्र के अनुसार 13 अगस्त को इन क्षेत्रों में आने वाले सभी कारखाने वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, औद्योगिक उपक्रम, दुकान और बैंक में चुनाव के कारण अवकाश रहेगा।

संस्थानों को बंद रखने के निर्देश 

इस अवकाश का उद्देश्य श्रमिकों को मतदान करने का अधिकार सुनिश्चित करना है। ऐसे में सभी शैक्षणिक व अशैक्षणिक सहित सरकारी संस्थानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़ें ...

कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, वेतन में होगी भारी बढ़ोत्तरी..इस दिन से मिलेगा वेतन वृद्धि का लाभ…

Employees Salary Hike : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। उनके वेतन में वृद्धि की जाएगी। वेतन वृद्धि की घोषणा करने के साथ ही कंपनी ने कहा है कि नया वेतन 1 अक्टूबर से प्रभावी होगा।(Employees Salary Hike )

1 अक्टूबर से वेतन वृद्धि का लाभ

भारत की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइंस इंडिगो द्वारा 2023 की पहली तिमाही में ₹3090 करोड़ का शुद्ध लाभ रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने पायलट और क्रू के लिए वेतन वृद्धि की घोषणा की है। इसकी खबर के मुताबिक 4500 फ्लाइट क्रू के प्रदर्शन की समीक्षा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं 1 अक्टूबर से उन्हें वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा।

बता दें कि घरेलू बाजार में इंडिगो द्वारा 60% से अधिक हिस्सेदारी के साथ एयरलाइन ने अब तक का सबसे अधिक तिमाही लाभ दर्ज किया है। मामले में एयरलाइन के उड़ान संचालक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष असीम मित्रा ने कहा कि कुवैत के पहले स्तरों पर वेतन और भत्ते की समीक्षा की और तैयारी की जा रही है। आने वाले महीनों में फ्लाइट के क्रू के वेतन बढ़ाने की दिशा में ऐसा टीम के साथ काम किया जाएगा। वही संशोधित वेतन संरचना 1 अक्टूबर से प्रभावी होगी।(Employees Salary Hike )

3090.6 करोड़ का लाभ दर्ज 

मदद से पहले जनवरी-मार्च तिमाही के लिए एयरलाइन द्वारा चालक दल की कड़ी मेहनत को स्वीकार करते हुए उनके लिए 3% वेतन बोनस की घोषणा की गई थी। जून तिमाही में 3090.6 करोड़ अपने सबसे अधिक तिमाही लाभ दर्ज करने के साथ ही इंडिगो ने कहा कि इससे एयरलाइन की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है।(Employees Salary Hike )

त्योहारी सीजन अक्टूबर यानी दुर्गा पूजा के मध्य मिलने वाले वेतन वृद्धि से कंपनी के 45 फ्लाइट क्रू के वेतन में बड़ा इजाफा देखा जाएगा। वही उनके वेतन में भी महत्वपूर्ण विधि रिकॉर्ड की जाएगी। विज्ञप्ति जारी करते हुए एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि नवीनतम जून तिमाही में उसे 3090 करोड़ का अब तक का सबसे अधिक तिमाही लाभ प्राप्त हुआ है। मजबूत परिचालन प्रदर्शन सहित रणनीति के कार्यान्वयन और अनुकूल बाजार स्थितियों को देखते हुए यह लाभ कंपनी की वित्तीय स्थिति के लिए बेहद मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है।

और पढ़ें ...

नर्सरी की छात्रा से सफाई कर्मी ने किया दुष्कर्म : हफ्तेभर मासूम बच्ची के साथ करता रहा घिनौनी हरकत...इस तरह हुआ हैवानियत का खुलासा..!!

नई दिल्ली। राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली के हौज खास स्थित एक स्कूल में नर्सरी की छात्रा के साथ सफाईकर्मी द्वारा दुष्कर्म करने की वारदात सामने आई है. स्कूल में तैनात सफाईकर्मी करीब एक सप्ताह से बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था. पुलिस ने आरोपी सफाईकर्मी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

मां से कम खाना मांगा तो खुला राज

बच्ची ने रविवार की शाम को अपनी मां से स्कूल की टिफिन में भोजन कम देने को कहा। मां ने इसका कारण पूछा तो पीड़िता बच्ची ने बताया कि अधिक भोजन करने पर पेट में दर्द होगा और शौचालय जाने पर कोई देख लेगा। मां ने पूछा कि कौन देख लेगा तो बच्ची ने बताया कि स्कूल में शौचालय जाने पर सफाई वाले अंकल देखते हैं और बैड टच करते हैं।

पीड़िता ने पुलिस को स्कूल में जगह दिखाई और आरोपित की पहचान भी की। इसके बाद मंगलवार को महिला आयोग की काउंसलर के सामने बच्ची और उसकी मां के बयान दर्ज किए गये। जांच में सामने आया है कि आरोपित सफाईकर्मी करीब एक हफ्ते से बच्ची का यौन शोषण कर रहा था। मामले में स्कूल की लापरवाही भी सामने आई है।

स्कूल की लापरवाही आई सामने

इस पूरे मामले में स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई है. शिक्षा विभाग के सर्कुलर के अनुसार छोटे बच्चों को अकेले बाथरूम नहीं भेजना है. अगर बच्चे को लौटने में दो से तीन मिनट की देरी होती है तो टीचर को जाकर देखना होता है. लेकिन इस मामले में इन नियमों का पालन नहीं किया गया है जिसकी वजह से वारदात हुई है.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 5 August: आज का पंचांग, जानें शनिवार की तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 5 August 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 5 अगस्त 2023 का पंचाग... 

वार- शनिवार

पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि- चतुर्थी, 09:39 एएम तक
नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद, 02:54 एएम, अगस्त 06 तक
योग- सुकर्मा, 11:12 पीएम तक
करण- बालव, 09:39 एएम तक
द्वितीय करण- कौलव, 08:20 पीएम तक 

सूर्योदय- 05:43 एएम
सूर्यास्त- 07:09 पीएम

अशुभ मुहूर्त 
दुष्टमुहूर्त- 05:44:22 से 06:38:02 तक, 06:38:02 से 07:31:42 तक
कुलिक- 06:38:02 से 07:31:42 तक
कंटक- 12:00:05 से 12:53:45 तक
राहु काल- 09:05:38 से 10:46:17 तक
कालवेला/अर्द्धयाम- 13:47:26 से 14:41:06 तक
यमघण्ट- 15:34:47 से 16:28:27 तक
यमगण्ड- 14:07:33 से 15:48:12 तक
गुलिक काल- 05:44:22 से 07:25:00 तक

शुभ मुहूर्त
अभिजीत: 12:00:05 से 12:53:45 तक

ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है. 

और पढ़ें ...

Horoscope 5 August 2023: इन राशि वालों को मिलेंगे कारोबार में लाभ के अवसर, पढ़े अपना राशिफल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार की समस्याएं परेशानी का सबब बनेंगी। कारोबार में कठिनाई रहेगी। निराशा मिल सकती है।

वृष राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खान-पान में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्‍की के योग हैं।

मिथुन राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। माता से धन की प्राप्‍त‍ि होगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। यात्रा के योग हैं।

कर्क राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता का साथ मिलेगा। मन प्रसन्‍न रहेगा। म‍ित्रों से भेंट होगी। तरक्‍की के योग हैं।

सिंह राशि- संयत रहें। मन परेशान हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान भी रखें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। इच्‍छित परिणाम प्राप्‍त होंगे।

कन्या राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति‍ हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

तुला राशि- वाणी में मधुरता तो रहेगी, लेक‍िन फिर भी आत्मसंयत रहें। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। क्रोध की अधिकता हो सकती है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। पिता से धन प्राप्ति हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी से मन च‍िंति‍त रहेगा।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु अतिउत्साही होने से बचें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। माता से धन प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। शुभ समाचार की प्राप्‍त‍ि की होगी।

धनु राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में कठिनाईयां आ सकती हैं। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक तनाव हो सकता है। आय में व्यवधान आएंगे। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। यात्रा पर जाना हो सकता है। 

मकर राशि-आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मानसिक शान्ति रहेगी। आय वृद्धि में किसी मित्र की सहायता मिल सकती है। जीवन में प्रसन्‍नता रहेगी। माता से धनलाभ होने की उम्‍मीद है।

कुंभ राशि- मन अशान्त रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। संतान को स्‍वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कारोबार में तरक्‍की के योग हैं। 

मीन राशि- आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। माता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय वृद्धि होगी। व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहें।

और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री मोदी 17 अगस्त को आ सकते है छग, आम सभा को करेंगे संबोधित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिरी में विधानसभा का चुनाव होना है. जिसको लेकर राज्य की सियासी पारा बढ़ा हुआ है. बीजेपी कांग्रेस समेत क्षेत्रीय दल भी अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने 17 अगस्त को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आम सभा को संबोधित करेंगे।

छत्तीसगढ़ के प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज पीएम मोदी की तैयारियों का जायजा लेने रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने कोंडातराई सभास्थल का मुआयना किया। प्रधानमंत्री एनटीपीसी और एसईसीएल के सरकारी कार्यक्रम के बाद आम सभा को संबोधित करेंगे।

त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार
साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में सर्व आदिवासी समाज ने राज्य की कुल 50 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारने की घोषणा की है. पार्टी का कहना है कि वो वह उन सभी जगहों से चुनावी मैदान में होगी जो समाज के लिए रिजर्व है और जहां आदिवासी मतदाताएं अधिक हैं।

बता दें कि राज्य में हुए 2018 के विधानसभा चुनाव में भी ऐसी ही स्थिति थी. उस समय मायावती की पार्टी बीएसपी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ दल के गठबंधन ने सारे चुनावी आकलन को धराशायी कर दिया था।  चुनाव में इस गठबंधन को तो केवल सात सीटें मिली लेकिन कई जगहों पर बीजेपी को इससे नुकसान उठाना पड़ा था. उस चुनाव में बीएसपी को दो और जेसीसी को 5 सीटें मिली थी।

और पढ़ें ...

चंद्रयान-3 ने तय कर ली चंद्रमा की दो-तिहाई दूरी, कल चांद की कक्षा में करेगा प्रवेश

चंद्रयान-3 ने दो-तिहाई दूरी तय कर ली है। यानी चांद का करीब 66 फीसदी सफर स्पेसक्राफ्ट ने पूरा कर लिया है। अब ये मून की कक्षा में 5 अगस्त को शाम 7 बजे प्रवेश करेगा। इसरो ने आज (शुक्रवार) इसकी जानकारी दी। 23 अगस्त को यान चंद्रमा पर लैंड करेगा। वैज्ञानिकों ने 1 अगस्त को रात 12 बजे चंद्रयान-3 को पृथ्वी की ऑर्बिट से चंद्रमा की तरफ भेजा था। इससे पहले चंद्रयान कक्षा में घूम रहा था। जिसकी पृथ्वी से सबसे कम दूरी 236 किमी और सबसे ज्यादा दूरी 1,27,603 किमी थी।

ट्रांसलूनर इंजेक्शन के लिए बेंगलुरु में ISRO के हेडक्वार्टर से वैज्ञानिकों ने चंद्रयान का इंजन कुछ देर के लिए चालू किया था। इंजन फायरिंग तब की गई जब चंद्रयान पृथ्वी से 236 किलोमीटर की दूरी पर था। इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा कर मून की तरफ बढ़ रहा है। एजेंसी ने यान को ट्रांसलूनर कक्षा में स्थापित कर दिया है।

अंतरिक्ष यान को 14 जुलाई 2023 को 14.35 बजे LVM-3 पर सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था। चंद्रयान-3 को चांद की कक्षा तक पहुंचने में लॉन्च तिथि से करीब 33 दिन लगेंगे। चंद्रयान में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। लैंडर और रोवर मून के दक्षिण पोल पर उतरेंगे और 14 दिन तक काम करेंगे। प्रोपल्शन मॉड्यूल चांद की कक्षा में रहकर पृथ्वी से आने वाले रेडिएशन्स की स्टडी करेगा।

चंद्रयान-3 का अब तक सफर

14 जुलाई को चंद्रयान-3 को 170 किमी x 36,500 किमी के ऑर्बिट में छोड़ा गया था।
15 जुलाई को ऑर्बिट बढ़ाकर 41,762 किमी x 173 किमी किया गया।
17 जुलाई को ऑर्बिट बढाकर 41,603 किमी x 226 किमी किया गया था।
18 जुलाई को तीसरी बार ऑर्बिट को 5,1400 x 228 किमी बढ़ाकर किया गया।
20 जुलाई को ऑर्बिट को चौथी बार बढ़ाकर 71,351 x 223 किमी किया गया।
25 जुलाई को ऑर्बिट बढ़ाकर 1.27,603 x 236 किमी किया गया।
31 जुलाई और 1 अगस्त की मध्यरात्रि पृथ्वी की कक्षा छोड़कर चांद की तरफ बढ़ गया।

और पढ़ें ...

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत : परंतु खतरा अभी टला नहीं

मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई, कोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ी राहत देते हुए उनकी सजा पर फिलहाल रोक लगा दी है| उल्लेखनीय है कि मोदी सरनेम मामले में गुजरात हाई कोर्ट द्वारा दी गई सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई हुई | सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता भी बहाल हो गई है सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पूरे देश में कांग्रेस ने आतिशबाजी की, मिठाई बांटकर खुशियां मनाई, परंतु यह खुशी भारतीय जनता पार्टी को शायद रास नहीं आई | राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा जो प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं उससे राहुल गांधी पर खतरे की तलवार अभी भी लटकती नजर आ रही है | *सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी क्या संविधान में कोई संशोधन कर राहुल गांधी को फिर से बाहर का रास्ता दिखा सकती है ?* भारतीय जनता पार्टी नेशनल हेराल्ड मामले में अर्जेंट हियरिंग का आवेदन लगाकर, सजा करवा कर राहुल गांधी को फिर से संसद से आउट करवा सकती है ? पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली सरकार के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के खिलाफ भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा संसद में बिल लाकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को पलटने की प्रक्रिया की जा रही है |
और पढ़ें ...

ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने ASI सर्वे पर दिखाई हरी झंडी

Gyanvapi Survey: वाराणसी की ज्ञानवापी परिसर में सर्वे रोके जाने को लेकर मुस्लिम पक्ष को सुप्रीम कोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए मुस्लिम पक्ष की दलील खारिज कर दी है। इसी के साथ ज्ञानवापी में आज फिर से सर्वे शुरू हो गया है। एएसआई सर्वे को लेकर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। बता दें कि हाई कोर्ट ने एक दिन पहले गुरुवार को ज्ञानवापी में सर्वे कराए जाने के निचली अदालत के फैसले पर मुहर लगाते हुए सर्वे की अनुमति दे दी थी। वहीं अब सुप्रीम कोर्ट ने भी सर्वे के लिए हरी झंडी दिखा दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका पर कहा- हम हाईकोर्ट के आदेश में दखल क्यों दें? कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष से पूछा कि ASI सर्वे पर ऐतराज क्यों है? सर्वे से मुस्लिम पक्ष को कोई नुकसान नहीं होने जा रहा है। सिर्फ यही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने सुझाव दिया है कि सर्वे को होने दीजिए। रिपोर्ट को सील कवर में जमा होने दीजिए।

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि एएसआई ने सर्वे में किसी भी स्थान पर नुकसान ना पहुंचने का आश्वासन दिया है। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि हाई कोर्ट ने सर्वे की बात कही है, सर्वे से तो साक्ष्य ही सामने आएंगे। ये तो आपके मामले में काम आएगा, इसमें आप हमारा अयोध्या वाला फैसला ही देख लीजिए। हर एक प्रक्रिया को चुनौती नहीं दी जा सकती है। कोर्ट ने यह भी कहा कि इस सर्वे को सील रखने का आदेश दिया जा सकता है। तब तक के लिए जब तक कि आदेश 7 नियम 11 पर फैसला ना हो जाए। साथ ही श्रृंगार गौरी की पूजा की मांग वाली याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं, इस पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई करेगा। सीजेआई ने कहा कि प्लेसेज ऑफ वरशिप एक्ट पर अभी सुनवाई नही करेंगे।

सर्वे दोनों पक्षों के लिए सबूत होगाः SC
मुस्लिम पक्ष की ओर से जब आपत्ति जताई गई तब चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि हम एसजी का बयान ले लेते हैं. जिस पर एसजी ने बयान दिया कि एएसआई अपना सर्वे करता रहेगा, कोई भी खुदाई अदालत के आदेश के बिना नहीं होगी। जीपीआर सर्वे में एक्सपर्ट्स की मौजूदगी होगी, जबकि वीडियोग्राफी भी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सर्वे सिर्फ एक दस्तावेज नहीं होगा, बल्कि दोनों पक्ष के लिए अहम सबूत होगा।

और पढ़ें ...

मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दोष सिद्धी पर लगाई रोक

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिली सजा के निलंबन की याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस बी आर गवई, जस्टिस पी एस नरसिम्हा और जस्टिस संजय कुमार की बेंच सुनवाई कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा सभी पक्षकारों को जिरह के लिए 15 मिनट दिया जाएगा। राहुल गांधी के वकील अभिषेक मनु सिंधवी ने जिरह शुरू किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता का सरनेम खुद मोदी नहीं है। पहले उनका सरनेम मोध था। वहीं जस्टिस गवई ने अभिषेक मनु सिंघवी से कहा कि दोषसिद्धि पर रोक लगाने के लिए आपको साबित करना होगा कि यह एक्ससेप्शनल केस है।

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर टिप्पणी करते हुए इसे दिलचस्प बताते हुए कहा कि फैसले में बताया गया है कि एक सांसद को कैसा बर्ताव करना चाहिए। वहीं शिकायतकर्ता पूर्णेश मोदी का पक्ष रखते हुए अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले भी इस तरह का बयान दिया था। जिसमें राफेल मामले को लेकर उन्होंने कहा था कि चौकीदार चोर है। इसके अलावा महेश जेठमलानी ने कहा कि राहुल कहते हैं कि वह माफी नहीं मांगते। इसका मतलब है कि आप जो चाहते हैं वह करें।

और पढ़ें ...

Bus Accident : बड़ा हादसा : 131 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 6 भारतीयों समेत 18 लोगों की मौत

मेक्सिको। Bus Accident : मेक्सिको में बीती देर रात एक बस हाइवे से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वाले लोगों में 6 भारतीय भी शामिल हैं. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. उनका कहना है कि बस में सवार ज्यादातर लोग विदेशी नागरिक थे. हादसे का शिकार हुई बस में बैठे कुछ लोग अमेरिकी सीमा की ओर जा रहे थे. दरअसल, अमेरिकी में अवैध रुप से घुसने की कोशिश करने वाले ज्यादातर लोग मेक्सिको के रास्ते ही जाने का विकल्प चुनते हैं

बस अमेरिका की सीमा से लगने वाले शहर तिजुआना जा रही थी. बस में करीब 42 यात्री सवार थे, जिसमें भारत, डॉमिनिकल रिपब्लिक और अफ्रीकी देशों के रहने वाले यात्री भी शामिल थे. ये हादसा मेक्सिको के नयारित राज्य में हुआ है. राज्य सरकार का कहना है कि बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है. अधिकारियों को शक है कि हाइवे पर तीव्र मोड़ की जानकारी होते हुए भी ड्राइवर ने बस को तेजी से मोड़ा, जिसकी वजह से बस पलटकर खाई में गिर गई. 20 के करीब घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों में एक महिला भी शामिल है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. हादसे का शिकार बनी बस ‘एलिट पैसेंजर लाइन’ का हिस्सा है. अधिकारियों ने बताया कि ये हादसा नयारित राज्य की राजधानी टेपिक के बाहर एक हाइवे पर हुआ.

131 फीट गहरी खाई में गिरी बस

नयारित के सिक्योरिटी और सिविल प्रोटेक्शन सेक्रेटरी जॉर्ज बेनिटो रोड्रिग्ज का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन बहुत कठिन रहा है. उन्होंने बताया कि खाई 131 फीट गहरी थी, जिसकी वजह से वहां तक पहुंचना और फिर पीड़ितों को बाहर निकलाना मुश्किल भरा रहा है. घटनास्थल की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें बस को रस्सी से खींचकर बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है।

और पढ़ें ...

माथा कब टेकना चाहिए, पूजा के पहले या बाद में? जानिए क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

हम भगवान के घर के सामने सिर झुकाकर माथा टेकते हैं तो वह चिंताएं हमारे मन से गिरकर भगवान के चरणों में पहुंच जाती हैं और हम चिंताओं के बोझ से मुक्त हो जाते हैं। इसके अलावा मंदिर में घंटी बजाने से पहले भी सभी भक्त उसके प्रवेश द्वार पर या सीढ़ियों पर माथा टेकते हैं।

  1. पूजा करते समय कभी भी भगवान को एक हाथ से प्रणाम नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए भगवान को प्रणाम हमेशा दोनों हाथ जोड़कर करना चाहिए।
  2. इसके अलावा शास्त्रों में यह बताया गया है कि अपने पिता और बड़े भाई को हमेशा लेटकर प्रणाम करना चाहिए और माता के सामने झुककर प्रणाम करना चाहिए।
  3. पूजा करते समय मन को हमेशा पवित्र रखें। कहा जाता है कि पूजा के दौरान मन में बुरे ख्याल रखने से पूजा का फल नहीं मिलता है।
  4. पूजा करने से पहले हमेशा पहले संकल्प लें और फिर पूजन शुरू करें।
  5. स्त्री हो या फिर पुरुष पूजा के समय दोनों को ही सिर ढककर ही पूजा करनी चाहिए। पूजा करते समय अपना चेहरा पूर्व और उत्तर में से किसी भी दिशा में रखें।
  6. वहीं पूजा के समय घंटी, धूप और दीप दाएं हाथ पर रखें होने चाहिए।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 4 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 4 अगस्त 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - श्रावण अमांत - श्रावण तिथि कृष्ण पक्ष तृतीया- अगस्त 03 04:17 PM- अगस्त 04 12:45 PM नक्षत्र शतभिषा - अगस्त 03 09:56 AM- अगस्त 04 07:08 AM योग शोभन - अगस्त 03 10:17 AM- अगस्त 04 06:13 AM सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 5:44 AM सूर्यास्त - 7:10 PM चन्द्रोदय - 9:20 PM चन्द्रास्त - 8:20 AM अशुभ काल राहू - 10:46 AM- 12:27 PM यम गण्ड - 3:49 PM- 5:29 PM गुलिक - 7:25 AM- 09:05 AM दुर्मुहूर्त - 08:25 AM- 09:19 AM, 12:54 PM- 01:48 PM वर्ज्यम् - 12:54 PM- 02:20 PM शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 12:00 PM- 12:53 PM अमृत काल - 12:46 AM- 02:11 AM ब्रह्म मुहूर्त - 04:11 AM- 04:59 AM
और पढ़ें ...

Horoscope Today 04 August 2023: वृष, कन्या, तुला, कुंभ राशि वालों को रहना होगा सतर्क, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 04 August 2023, Aaj Ka Daily Horoscope: ज्योतिष के अनुसार 04 अगस्त 2023, शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है. आज दोपहर 12:45 तक तृतीया तिथि फिर चतुर्थी तिथि रहेगी. आज सुबह 07"08 तक शतभिषा नक्षत्र फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शोभन योग, अतिगंड का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा वहीं चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा. चन्द्रमा रात्रि 11:18 के बाद मीन राशि में रहेंगे. मेष राशि (Aries)- चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे प्रोफिट को बढने का प्रयास करें. शोभन, अतिगंड योग के बनने से आपके स्टार्टअप आईडिया व बिज़नेस को नेशनल व इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिलेगी. प्रोफेशनल लाइफ में आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं. प्रेम जीवन में भी हालात सामान्य बने रह सकते हैं. प्रेम विवाह के मामले में स्थिति तनावपूर्ण भी हो सकती है. परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलने के आसार हैं. हालांकि अनपेक्षित स्त्रोत से धन लाभ हो सकता है. आप अपने विरोधी को करारा जवाब देने में सक्षम रह सकते हैं. वर्कस्पेस पर आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आप केवल अपने काम पर ध्यान दें बाकि अपने आप हो जायेगा. स्टूडेंट्स परीक्षा को लेकर सजग रहे, बार-बार दोहरना करे जिससे परिणाम को आप अपने पक्ष में लाने में सफल हो.  वृषभ राशि (Taurus)- चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेंगे जिससे काम करने का नशा रहेगा. बिजनस के व्यवस्थित संचालन के कारण आप सफलता के नए आयाम हासिल कर सकेंगे. परिस्थिति में आपकी हार्ड वर्क का फल आपको पदौन्नती या वेतन वृद्धि के रूप में मिलेगा. “जिसे हार्ड वर्क करना आता है, उसके लिए दुनियां में नामुनकिन जैसे कोई शब्द नहीं है.”अचानक से आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. पर्सनल लाइफ में आपको थोड़ी टेंशन हो सकती है. स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सावधान रहने की आवश्यकता है. स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर अतिरिक्त ध्यान देंवें. आपको आवश्यक कार्य से दुसरी कन्ट्री की यात्रा करनी पड़ सकती है.  मिथुन राशि (Gemini)- चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेगा जिससे धार्मिक कार्यो में समस्या आ सकती है. आपके लिये धन लाभ के आसार हैं. ऑनलाइन मार्केटिंग बिज़नेस आउटसोर्सिंग से जुड़े कारोबारियों के लिये भी यह समय लाभकारी रह सकता है. आपको अपनी स्किल की बदौलत किसी बड़ी कंपनी से नौकरी के लिए प्रस्ताव मिल सकता है आप उस मौके को हाथ से जाने न दे. शोभन, अतिगंड योग के बनने से पदोन्नति के साथ-साथ वेतन वृद्धि की उम्मीद भी आप इस दौरान कर सकते हैं. पिता के साथ वैचारिक मतभेद समाप्त हो सकते हैं. बेहतर नेटवर्क और भाषाशैली को लेकर आप और अधिक उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं. स्टूडेंट्स अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं, बस जरूरत है सही अध्ययन की.  व्यायाम के लिये नियमित रूप से समय निकालना आपके स्वास्थ्य के लिये लाभकारी रह सकता है. कर्क राशि (Cancer)- चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा में किसी से झगडा हो सकता है. आपको अपने बिजनस में सुधार लाना होगा जिससे नए प्रॉजेक्ट्स पर ध्यान देते हुए उस काम को कर पाएंगे. अगर आप नौकरी कर रहे है तो आप सॉफ्ट स्किल्स पर ध्यान दे जिससे आपकी लीडरशिप क्वालिटी में सुधार हो सके. विष दोष के बनने से आप जल्दबाजी में किसी पारिवारिक फैसले को ना ले, क्योंकि ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. “जिंदगी में जल्दबाजी बिल्कुल भी अच्छी नहीं है सिवाय जल्दी उठने और जल्दी सोने के.”आपके काम में तब ही सुधार आएगा जब आप पहले से अच्छा करेंगे. परिवार में माता-पिता के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते है इसलिए आप थोड़ा धैर्य रखें. स्टूडेंट्स ज्यादा से ज्यादा मोटिवेशनल बुक पढ़े जिससे आप हमेशा सकारात्मक महसूस करेंगे. आपको सेहत से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है आप अपनी जीवनशैली में योगा और मेडिटेशन करे. सिंह राशि (Leo)- चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेगे जिससे बिजनस पार्टनर से नौक-झोक हो सकती है. व्यापारी के लिए समय अनुकूल है, आप अपने व्यापार को दूसरे फिल्ड में परिवर्तीत करने की प्लानिंग बना सकते है. आपके डेली एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी हो सकती है सामाजिक गतिविधियों में आपका एक्टिव पार्टिसिपेशन होगा. स्वास्थ्य पर भी आपको ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. पार्टनर के साथ हो सकता है रिश्तों में थोड़ी कड़वाहट पैदा हो. इसलिये हो सकता है आपको खट्टे अनुभवों के साथ कुछ मीठे अहसास भी हों. स्टूडेंट्स की एकाग्रता में कमी आएगी, आप योगा व मेडिटेशन करें. आपको स्वस्थ संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. कन्या राशि (Virgo)- चन्द्रमा छठे हाउस में रहेगे जिससे कर्ज से छुटकारा मिलेगा. आपका बिजनस जो अब तक आपको निराशा देता आ रहा था अब वो अच्छा प्रदर्शन करेगा जिससे बेहतर मुनाफा प्राप्त करेंगे. आपके जॉब प्रोफाइल में ग्रोथ के लिए रिलेक्सड होकर वर्क करें, सफलता अवश्य ही आपको मिलेगी. आपके द्वारा किए गए निवेश से आपको बेहतर फल प्राप्त होंगे. पर्सनल लाइफ में समृद्धि आने के आसार हैं. परिजनों व अपने दोस्तों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं. स्वास्थ्य के मामले में भी समय आपके लिये अनुकूल रहने के आसार हैं. रोमांटिक जीवन में भी साथी का भरपूर साथ आपको मिल सकता है. स्टूडेंट्स अपने क्षेत्र में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे. तुला राशि (Libra) चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेगें जिससे संतान से माता-पिता को सुख मिलेगा. शोभन, अतिगंड योग के बनने से आपके नए बिजनस या चल रहे बिजनस की इनकम में भारी उछाल आएगा. आपके लिये फाइनेंशियली यह समय अच्छा कहा जा सकता है. रोमांटिक लाइफ में भी आपके रिश्ते सौहार्दपूर्ण रहने के आसार हैं. जो स्टूडेंट्स विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिये कोशिश कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है. लेकिन आप सेहत को ध्यान में रखते हुए को ध्यान में रखें. आपकी काबिलियत आपका काम मे ओर निखार लेकर आएगी. अपने विपक्षियों, विरोधियों, शत्रुओं, प्रतिद्वंदियों पर भी आप इस समय हावि रह सकते हैं. आपकी फिजिकल हेल्थ एंड वेल्थ में स्टेबिलिटी आना संभव है. वृश्चिक राशि (Scorpio) चन्द्रमा चोथे हाउस में रहेगें जिससे मॉ के आशीर्वाद से सभी काम में सफलता मिलेगी. विष दोष के बनने से बिजनस में कुछ उतार चढाव आ सकते है, आप अपने कर्मचारी को इस कठिन समय मे प्रोत्साहित रखे. नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में वेतन में कमी व नौकरी के जाने का डर सताएगा, लेकिन आप चिंता ना करे हालात जल्द ही सामान्य होंगे. आप चिंता नहीं चिंतन करें. “चिंता और चिंतन में वही फर्क है, जो एक आत्मविश्वासी स्वास्थ्य इंसान और बिमार इंसान में होतो है.”सगे संबंधियों के साथ किसी भी विवाद में न पड़े अन्यथा आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं. अपने आपको शांत रखने का है. कुछ ऐसे नये दोस्त आपकी लाइफ में आ सकते हैं जो भविष्य में आपके काम आएंगे. आपका जीवनसाथी आपको शक की निगाहों से देख सकता है, आप कोई गलती ना करे. स्टूडेंट्स अतिआत्मविश्वास से बचे ओर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देवे. परिवार के साथ किसी छोटी यात्रा पर जाने की योजना निरस्त हो सकती है.  धनु राशि (Sagittarius) चन्द्रमा तीसरे हाउस में रहेगे जिससे छोटे भाई से खुशखबरी मिलेगी. आपके बिजनस में आपको रेवेनुए का ग्राफ ऊपर जाता हुआ दिखाई देगा. कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपसे नाराज हो सकते है आप अपने कार्य पर  कंसन्ट्रेट करना स्टार्ट करें. शोभन, अतिगंड योग के बनने से अचानक ही धन लाभ के योग बन सकते है. आपको आपके द्वारा की गई योजना से सफलता मिल सकती है. समाजिक स्तर पर भी आप चर्चित व्यक्ति रह सकते हैं. आपको इस सुनहरे समय का भरपूर लाभ उठाना चाहिये. आपको पेट दर्द, बुखार, सरदर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी को इंटरनेट से बोहत कुछ सिखने में मिलेगा.  मकर राशि (Capricorn) चन्द्रमा दुसरे हाउस में रहेगे जिससे धन-निवेश करते समय सावधानी रखें. शोभन, अतिगंड योग के बनने से आपके बिजनस को नई पहचान मिलेगी जिससे आपकी मार्केट वेल्यू बढेगी. वर्कस्पेस पर आपकी कार्यशैली में सुधार होगा, जिससे आप सकारात्मक महसूस करेंगे. आपको अपनी लाइफ के कुछ मोड़ पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप हर परेशानी का सामान आसानी से कर पाएंगे. सामाजिक तौर पर भी आपकी सक्रियता में कमी आ सकती है. आपके स्वास्थ्य का ध्यान रखें, लापरवाही समस्या को बढ़ा सकती है. पर्सनल रिलेशनशिप में भी डिस्टरबेंस महसूस कर सकते हैं, इसलिए निजी व प्रोफेशनल लाइफ को अलग रहे. ऑफिसियल वर्क को लेकर ट्रेवलिंग करनी पड़ सकती है. कुंभ राशि (Aquarius) चन्द्रमा आपकी राशि में रहेगे जिससे मन शांत व प्रफुलिता रहेगा. आपके बिजनस में निवेशक निवेश करने की इच्छा प्रकट कर सकते है, अगर आप सांझेदारी में बिजनस करने की योजना बना सकते है. आपकी किसी प्लानिंग की फाईल सरकारी कार्यालय में अटकी है तो उच्च अधिकारियों से वार्तालाप करते समय विनम्रता रखें और अपना कार्य करवाएं. आपकी जॉब में बदलाव संभव है, आपको किसी अन्य कम्पनी से बुलावा आ सकता है. दाम्पत्य और प्रेम जीवन में सुधार होगा आपके रिलेशन मजबूत होंगे. मानसिक तनाव से बचने के लिये ध्यान व योग क्रियाओं के लिये समय निकालें. स्टूडेंट्स अपने हर असाइनमेंट को समय से पूरा कर पाएंगे. आप यात्रा करने से ही बचे, इससे आपको स्वस्थ संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. मीन राशि (Pisces) चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेगे जिससे नए सम्पर्क से हो सकती है हानि. विष दोष के बनने से आपके बिज़नेस एसेट्स में इजाफा कम होगा व आप पूर्ण तैयारी के साथ करें, अन्यथा हानि का सामना करना पड़ेगा. नौकरी में पदौन्नती या ट्रांसफर में थोड़ा समय लगेगा लेकिन आप इस इस समय अपनी स्किल पर ध्यान जरूर देवे. बिजनस और ऑफिस की समस्यां के कारण घर परिवार में आपको सुकून के पल कम मिलेंगे. आपकी हर समस्या को आप परिवार के साथ शेयर करे जिससे आपका मानसिक तनाव कम हो. “परिवार के बिना हर इंसान इस दुनियां में अकेला है.”आपके दोस्त जरूरत के समय पीठ दिखाएंगे आपकी सहायता नहीं करेंगे जिससे आपका उन पर से विश्वास उठ जाएगा. सेहत के मामले में दिन आपके लिए बेहतर नहीं रहेगा, आपको हर वक्त सावधान रहने की जरूरत हैं.
और पढ़ें ...