सियासत
शराब घोटाले में अरविन्द केजरीवाल को झटका, याचिका पर 26 जून को सुनवाई करेगा SC ……
नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत पर अंतरिम रोक लगाने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका पर सुनवाई 26 जून तक टाल दी है.जस्टिस मनोज मिश्रा और जस्टिस एसवीएन भट्टी की अवकाशकालीन बेंच ने कहा, इस मुद्दे पर हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए. सुनवाई के दौरान जब केजरीवाल की ओर से पेश अभिषेक मनु सिंघवी ने हाईकोर्ट द्वारा जमानत पर रोक लगाने के फैसले पर सवाल उठाया तो बेंच ने कड़ी टिप्पणी की.
दरअसल, सुनवाई के दौरान सिंघवी ने कहा, एक बार बेल मिलने के बाद हाईकोर्ट को रोक नहीं लगनी चाहिए थी. उन्होंने कहा, हाई कोर्ट आदेश पलट देता तो केजरीवाल दोबारा जेल चले जाते. लेकिन अंतरिम आदेश के जरिए बाहर आने से ही रोक दिया गया.अगर ED की याचिका खारिज होती है तो मेरे (सीएम केजरीवाल) समय की भरपाई कैसे होगी?
सिंघवी की दलीलों पर कोर्ट ने क्या कहा?
जब सिंघवी हाई कोर्ट की अंतरिम रोक का विरोध कर रहे थे, तब सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा कि जमानत पर रोक को लेकर फैसला तुरंत आता है, उसे लंबित नहीं रखा जाता. यह असामान्य है. बेंच ने कहा, हाईकोर्ट ने साफ किया है कि आदेश जल्द आएगा. सिंघवी ने कहा, जब तक मुझे बाहर होना चाहिए था. इस दौरान ED ने जजों को बताया कि हाईकोर्ट का आदेश कल या परसों तक आ जाएगा.
ईडी ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. ईडी ने पिछले दिनों केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए 2 जून तक अंतरिम राहत दी थी. साथ ही कोर्ट ने जमानत के लिए निचली अदालत का दरवाजा खटखटाने का निर्देश दिया था. इसके बाद केजरीवाल ने 2 जून को सरेंडर कर दिया था. अभी वे तिहाड़ जेल में बंद हैं.
केजरीवाल को निचली अदालत ने दी जमानत, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
केजरीवाल की याचिका पर निचली अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी. हालांकि, ईडी ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. हाईकोर्ट ने इस मामले में अंतरिम रोक लगा दी थी. केजरीवाल ने हाईकोर्ट द्वारा रोक लगाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.
राधा रानी को लेकर दिए गए कथावाचक प्रदीप मिश्रा के बयान पर विवाद बढ़ आज इस मामले में ठोस निर्णय लेंगे।
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. राधारानी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कथावाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ बरसाना में महापंचायत होने जा रही है. इस महापंचायत में कथावाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ रणनीति तय की जाएगी.
यह है पूरा मामला
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था. जिसमें कथावाचक प्रदीप मिश्रा राधा रानी के विवाह को लेकर आपत्तिजनक बात कहते दिख रहे हैं. इतना ही नहीं प्रदीप मिश्रा के इस अपमानजनक टिप्पणी पर प्रेमानंद जी महाराज ने भी नाराजगी व्यक्त की थी. इसके अलावा मथुरा के संत समाज ने भी कड़ी निंदी की थी. अब बरसाना में 24 जून को महापंचायत की तैयारी है.
24 जून को महापंचायत
बताया गया कि 24 जून को बरसाना में ब्रजमण्डल के संत, धर्माचार्य, भागवताचार्य, धर्म योद्धा एवं ब्रजवासी प्रदीप मिश्रा के खिलाफ महापंचायत करेंगे. परिक्रमा मार्ग, गोपाल खार स्थित श्रीमद् भागवत मंदिरम में डॉ. स्वामी आदित्यानंद महाराज की अध्यक्षता में धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा. इसमें वृंन्दावन के संतगण, धर्माचार्य, भागवताचार्य एवं धर्म योद्धा आगे की रणनीति तय करेंगे.
18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र का आगाज आज से, नए सांसदों के शपथ से लेकर, स्पीकर के चुनाव और विपक्ष के एक्शन पर रहेगी नजर
Parliament Session: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में अठारहवीं लोकसभा का पहला सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। इस सत्र में नए सांसदों के शपथ से लेकर, स्पीकर के चुनाव और विपक्ष के एक्शन पर नजर रहेगी।
विपक्ष की ताकत भी बढ़ी है तो ऐसे में सदन के भीतर का नजारा भी बदला-बदला होगा। दस दिनों का यह सत्र होगा और सत्र शुरू होने से पहले ही प्रोटेम स्पीकर को लेकर विपक्ष सवाल खड़े कर रहा है। संसद सत्र 24 जून से शुरू होकर 3 जुलाई तक चलेगा। दस दिन के इस सत्र में कुल 8 बैठकें होंगी। 29 और 30 जून को अवकाश रहेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति भवन में भर्तृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर (लोकसभा के अस्थाई अध्यक्ष) के रूप में शपथ दिलाएंगी। इसके बाद महताब संसद भवन पहुंचेंगे और सुबह 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू करेंगे।
प्रोटेम स्पीकर राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त अध्यक्षों की समिति को शपथ दिलाएंगे
कार्यवाही की शुरुआत में कुछ क्षणों के लिए मौन रखा जाएगा। इसके बाद लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह निचले सदन के लिए निर्वाचित सदस्यों की सूची सदन के पटल पर रखेंगे। इसके बाद, महताब लोकसभा के नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सदन की सदस्यता की शपथ लेने का आग्रह करेंगे।प्रोटेम स्पीकर राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त अध्यक्षों की समिति को शपथ दिलाएंगे जो 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होने तक सदन की कार्यवाही चलाने में उनकी सहायता करेगी। अध्यक्षों की समिति के बाद प्रोटेम स्पीकर मंत्रिपरिषद के सदस्यों को लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ दिलाएंगे। इसके बाद दूसरे लोकसभा सदस्य नाम के पहले अक्षर के क्रम में अगले दो दिनों में शपथ लेंगे।
लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव बुधवार 26 जून को
लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव बुधवार 26 जून को होगा। इस बार स्पीकर पद को लेकर भी काफी चर्चा है। स्पीकर पद को लेकर आम सहमति बन पाती है या नहीं यह भी देखने वाली बात होगी।राष्ट्रपति 27 जून को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। जिसमें अगले पांच वर्षों के लिए नई सरकार का रोडमैप बताया जाएगा।राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 28 जून को शुरू होगी। प्रधानमंत्री द्वारा दो या तीन जुलाई को इस चर्चा पर अपना जवाब देने की उम्मीद है। संसद का सत्र तीन जुलाई को संपन्न होगा। केंद्रीय बजट पेश करने के लिए, संसद के दोनों सदनों की बैठक जुलाई के तीसरे सप्ताह में फिर से बुलाए जाने की उम्मीद है।
Aaj Ka Panchang: आज 24 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 24 जून 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - आषाढ़
अमांत - ज्येष्ठ
तिथि
तृतीया - 01:23 ए एम, जून 25 तक
नक्षत्र
उत्तराषाढा - 03:54 पी एम तक
योग
इन्द्र - 11:52 ए एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय -05:25 ए एम
सूर्यास्त - 7:23 पी एम
चन्द्रोदय -09:46 पी एम
चन्द्रास्त -07:21 ए एम
अशुभ काल
राहू -07:09 ए एम से 08:54 ए एम
यम गण्ड - 10:39 ए एम से 12:24 पी एम
गुलिक - 02:08 पी एम से 03:53 पी एम
दुर्मुहूर्त - 12:52 पी एम से 01:47 पी एम
वर्ज्यम् - 07:40 पी एम से 09:11 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:56 ए एम से 12:52 पी एम
अमृत काल - 09:48 ए एम से 11:20 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:04 ए एम से 04:45 ए एम
शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- 03:54 पी एम से 05:25 ए एम, जून 25
Horoscope 24 June 2024 : इन राशि वालों को नौकरी-कारोबार में मिलेंगी तरक्की, जानें क्या कहते है आपके सितारें
Aaj ka rashifal 24 June 2024 :- 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।
मेष राशि: आज आप आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। प्रियजन के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। कुछ जातक परिजनों के साथ किसी फैमिली फंक्शन में शामिल होंगे। आज का दिन नए कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद शुभ रहेगा। नौकरी-कारोबार में खूब तरक्की करेंगे। ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाएं। वैवाहिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। सिंगल जातकों के लिए आज प्रेमी को प्रपोज करने का उत्तम दिन है।
वृषभ राशि : आज का दिन उतार-चढ़ाव रहेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी के कई अवसर मिलेंगे। हालांकि, पारिवारिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ जातक फैमिली या फ्रेंड्स के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। मन शांत रहेगा। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। सिंगल जातकों की आज सच्चे जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। लव लाइफ में रोमांचक मोड़ आएंगे।
मिथुन राशि : आज मिथुन राशि वालों को धन कमाने के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिजनों के साथ धार्मिक स्थल पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। महत्वपूर्ण कार्यों को डेडलाइन से पहले कंपलीट करने की कोशिश करें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। एडवेंचर स्पोर्ट्स में हिस्सा लें। मैरिड लाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा। रिश्तों में प्यार और उत्साह बरकरार रहेगा।
कर्क राशि: आज आप आर्थिक रूप से सुखी और समृद्ध रहेंगे। हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में विरोधी एक्टिव रहेंगे। जिसका असर आपके परफॉर्मेंस पर हो सकता है। कुछ जातक नया गैजेट या घरेलू उपकरणों की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। लंबे समय के बाद पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। लव लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। साथी एकस्ट्रा प्यार लुटाएंगे।
कन्या राशि : आज कन्या राशि वालों को लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। पारिवारिक जीवन की दिक्कतें सुलझ जाएंगे। यात्रा के योग बनेंगे। अपनों का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। अपने इमोशन्स पर कंट्रोल रखें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में भावुक होकर कोई निर्णय न लें। धैर्य बनाए रखें। करियर ग्रोथ के नए अवसरों पर नजर रखें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। जंक फूड का सेवन कम करें। हेल्दी डाइट लें। स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। आज आपकी लव लाइफ बढ़िया रहेगी। साथी संग रिश्ता मजबूत होगा।
ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। आज आपको परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। फैमिली और फ्रेंड्स की मदद से पर्सनल लाइफ की प्रॉब्लम दूर होगी। रोमांटिक लाइफ शानदार रहेगी। रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि : आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। बिना रिसर्च किए इनवेस्ट न करें और जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी की मदद जरूर लें। इससे आपको फ्यूचर में अच्छा रिटर्न मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आज आपकी आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रियजन का सपोर्ट मिलेगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वह परिजनों के साथी की मुलाकात करा सकते हैं। आज आपके रिलेशनशिप को पैरेंट्स का अप्रूवल मिल सकता है।
धनु राशि : आज आपका स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । अचानक से किसी करीबी दोस्त से मुलाकात होगी। हालांकि, भावनाओं का उतार-चढ़ाव संभव है। अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है। क्रोध के अतिरेक से बचें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। पार्टनर के साथ डेट का प्लान बना सकते हैं या उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। इससे रिश्तों में प्यार और उत्साह बढ़ेगा।
कुंभ राशि : आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर के किसी सदस्य का शादी-विवाह तय हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। अपने मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। सेल्फकेयर एक्टिविटी में शामिल हों। परिजनों के साथ टाइम स्पेंड करें। आज आपकी लव लाइफ में रोमांचक मोड़ आएंगे। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे।
मीन राशि : पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। घर में धार्मिक कार्यों का ओजन संभव है। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। करियर ग्रोथ के नए मौके मिलेंगे। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। आज पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। पुरानी गलतियों से सीखकर लाइफ में आगे बढ़ें। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, वह बातचीत के जरिए लव लाइफ की प्रॉब्लम सुलझाने का प्रयास करें। सिंगल जातकों की आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती
है।
GST News: GST के दायरे में आएगा पेट्रोल और डीजल ! वित्त मंत्री ने दिया बड़ा संकेत…
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 53वीं जीएसटी (GST) परिषद की बैठक में कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाना चाहती है, लेकिन इसका निर्णय राज्यों को करना है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक के बाद मीडिया ब्रीफिंग में सीतारमण ने कहा, “यह राज्यों पर निर्भर है कि वे मिलकर फैसला करें और पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाएं. केंद्र सरकार की मंशा साफ है, हम चाहते हैं कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए.”
राज्य एक साथ आकर तय करें रेट’
उन्होंने कहा, “पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेट्रोल और डीजल को जीएसटी कानून में शामिल करने का प्रावधान पहले ही कर दिया है. अब बस राज्यों को एक साथ आकर दर तय करने के लिए चर्चा करनी है.” पेट्रोल और डीजल पर अभी तक जीएसटी के तहत टैक्स नहीं लगाया गया है. पेट्रोल और डीज़ल की कीमतें हर राज्य में अलग-अलग होती है.
GST परिषद की बैठक बोलीं वित्त मंत्री
GST परिषद की बैठक पर केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा, “आज 53वीं जीएसटी परिषद की बैठक में करदाताओं को राहत देने के लिए कई निर्णय लिए गए हैं. इससे व्यापारियों, एमएसएमई (MSME) और करदाताओं को लाभ होगा. जीएसटी परिषद ने GST अधिनियम की धारा 73 के तहत जारी किए गए डिमांड नोटिसों पर ब्याज और जुर्माना माफ करने की सिफारिश की है, जिसमें धोखाधड़ी या गलत बयानी से जुड़े मामले शामिल नहीं हैं.”
BREAKING : आज होने वाली NEET-PG प्रवेश परीक्षा स्थगित, जल्द होगा नई तारीख का ऐलान
दिल्ली :- NEET पेपरलीक को लेकर चल रहे बवाल के बीच एक और परीक्षा स्थगित हो गई है. राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है. बता दें कि प्रवेश परीक्षा कल यानी 23 जून का आयोजित होनी थी. लेकिन एग्जाम की डेट से ठीक एक दिन पहले NEET-PG प्रवेश परीक्षा को स्थगति कर दिया गया है. राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (National Board of Examination) की ओर से जल्द ही प्रवेश परीक्षा की नई तारीख का ऐलान किया जाएगा.
पेपर लीक मामले में जारी विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला, अब CBI करेगी मामले की जांच

पेपर लीक मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, हटाए गए NTA के महानिदेशक...प्रदीप सिंह होंगे नए DG
BREAKING NEWS : NEET पेपर लीक और UGC-NET की परीक्षाओं के पेपर लीक मामले को लेकर NTA पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे, अब सरकार ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के महानिदेशक (DG) सुबोध कुमार को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह रिटायर्ड IAS प्रदीप सिंह खरोला NTA के महानिदेशक होंगे। प्रदीप सिंह खरोला कर्नाटक कैडर के IAS रहे हैं. हाल के NEET पेपर लीक और UGC-NET की परीक्षाओं के पेपर लीक मामले को लेकर NTA पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे. अब सरकार ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है. पेपर लीक को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल खड़े कर रहा था, साथ ही देशभर में छात्रों द्वारा प्रदर्शन किए जा रहे हैं.

NTA का गठन इसलिए किया गया था, ताकि प्रवेश परीक्षाओं को दोषमुक्त किया जा सके, लेकिन NTA का मॉडल बार-बार फेल हो रहा है. 21 जून (शुक्रवार) की रात CSIR-UGC-NET की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया. ये परीक्षा 25 से 27 जून के बीच होनी थी. परीक्षा आगे बढ़ाने की वजह संसाधनों की कमी बताई गई है.
उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, असम, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर… ये देश के वो 15 राज्य हैं जहां पिछले 5 साल में 41 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए. सभी बड़े राज्यों के करोड़ों छात्र इससे पीड़ित हैं. NEET की परीक्षा में गड़बड़ी के बाद हो रहे इस विरोध ने तो बस इस आक्रोश को आवाज दी है.
Aaj Ka Panchang: आज 23 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 23 जून 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - आषाढ़
अमांत - ज्येष्ठ
तिथि
शुक्ल पक्ष द्वितीया - 03:25 ए एम, जून 24 तक
नक्षत्र
पूर्वाषाढा - 05:03 पी एम तक
योग
ब्रह्म - 02:27 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:24 AM
सूर्यास्त - 7:22 PM
चन्द्रोदय - 7:04 PM
चन्द्रास्त - 5:11 AM
अशुभ काल
राहू - 05:38 पी एम से 07:22 पी एम
यम गण्ड - 12:23 पी एम से 02:08 पी एम
गुलिक - 03:53 पी एम से 05:38 पी एम
दुर्मुहूर्त - 05:31 पी एम से 06:27 पी एम
वर्ज्यम् - 12:40 ए एम, जून 24 से 02:12 ए एम, जून 24
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:55 ए एम से 12:51 पी एम
अमृत काल - 11:37 ए एम से 01:11 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:04 ए एम से 04:44 ए एम
Aaj Ka Rashifal 23 June 2024: आषाढ़ माह का दूसरा दिन किन राशियों के लिए रहेगा सौभाग्यशाली, यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 23 June 2024: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज देर रात 3 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 26 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 4 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज सेहत सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। व्यायाम और खान-पान पर ध्यान दें। किसी जमीन-जायदाद पर चल रहे मुकदमें का फैसला आज आपके पक्ष में आयेगा। ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होगा। माता जी आपके काम में हेल्प करेंगी। आपको काफी रिलेक्स फील होगा। कुछ लोग आज आपसे ज्यादा हेल्प की उम्मीद रखेंगे, आप हेल्प करके उनके उम्मीद को कायम रखेंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 9
वृष राशि:
आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपके सारे रुके हुए काम आज पूरे हो सकते है। आज आपके लिए विवाह का प्रपोजल भी आ सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज रिश्ते में मिठास भरने का दिन है, चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां आयेंगी।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 1
मिथुन राशि:
आज आपका दिन आपकी माता-पिता की सेवा में व्यतीत होगा। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ा पद मिलेगा, जिससे उनकी छवि अच्छी बनेगी। आज आप नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। जो युवा आज जॉब की तलाश में है, उनको आज किसी अच्छी जगह पर जॉब मिलेगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 2
कर्क राशि:
आज आपका दिन शानदार रहेगा। स्पोर्ट से जुडी महिलाओं के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, किसी अवार्ड से सम्मानित किया जा सकता है। आमदनी में इजाफा होने से अपने आपको कुछ बेहतर महसूस करेंगे, परिवार का वातावरण शांत बना रहेगा। अपना टाइम आज बच्चों को पढ़ाने में स्पेंड करेंगे, बच्चे खुश नज़र आएंगे। किसी मित्र के समस्या का समाधान निकालने के लिए उनकी मदद करेंगे, दोस्ती और मजबूत होगी। आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आप कोई प्लान बनायेंगे।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 3
सिंह राशि:
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। काम के प्रति डेडिकेशन होने से आप जल्दी ही सफलता की ओर अग्रसर होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज मैथ्स के किसी टॉपिक को अच्छे से क्लियर करेंगे। आपका फ्रेंड आपसे कोई जरुरी सामान की डिमांड कर सकता है। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे, आपसी रिश्ता अच्छा बनेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां ज्यादा बढ़ेगी। इस राशि के इंटीरियर डिजायिनिंग के छात्रों को इंटरनशिप के लिए कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे, रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 5
कन्या राशि:
आज आपका मन उत्साहित रहेगा। जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे है, उनकी सैलरी में इजाफा होगा। मार्केटिंग के बिजनेस से जुड़े लोगों को आज अच्छा ऑफर्स मिलेगा और अधिक से अधिक लाभ होगा। इस राशि की महिलाओं को आज बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा और वह आज अपने बिजनेस को विस्तृत करने का प्लान बनायेंगी। किसी बड़े बुजुर्ग कीमदद करने से आप राहत फील करेंगे। काम के क्षेत्र में तमाम कठिनाईयां होने के बावजूद भी आप उनसे सामना करने में सफल होंगे।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 8
तुला राशि:
आज आपका दिन काफी बेहतरीन रहने वाला है। बुक सेलर्स के लिए आज का दिन बेहद ही लाभकारी रहेगा, बुक्स की सेल ज्यादा ही होगी। बिजनेस साझेदार के साथ आपके रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से आज आप खुद को फ्रेश महसूस करेंगे। नवविवाहित दम्पति आज मंदिर भगवान के दर्शन के लिए जायेंगे, भगवान से अपने रिश्ते के लिए प्रार्थना करेंगे। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का अवसर मिलेगा। आज कोई बड़ी कामयाबी आपके हाथ लग सकती है। आज आपकी कार्य क्षमता बेहतर रहेगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि:
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा, जिससे आप काफी खुश रहेंगे। साथ ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर आज आप कोई पार्टी करेंगे।किसी बात को लेकर भाई – बहन में चली आ रही अनबन आज समाप्त होगी। आप नए काम पर सोच विचार कर सकते है, जिससे आपको खूब तरक्की मिलेगी। जीवनसाथी आपसे प्रभावित होंगे, जिससे आपसी रिश्ता मजबूत होगा। बैंक में कार्यरत कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नया घर या वाहन लेने का मन बनाएंगे।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 4
धनु राशि:
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। समाज सेवा कर रहे लोगों को आज स्थानीय लोगों द्वारा सम्मानित किया जायेगा, जिससे उनका हौसला बढ़ेगा। भाई बहन के रिश्ते में आज ज्यादा प्यार बढ़ेगा, मिलकर काम करेंगे। आज बिजनेस में किये गये प्रयास सफल होंगे, बिजनेस काफी तरक्की करेगा। पौष्टिक भोजन करे जिससे आपकी सेहत में सुधार होगा। घुटनों की समस्या को आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। आज कार्यों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 5
मकर राशि:
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कामकाज से जुड़ी चुनौती आज आपके सामने आएगी, लेकिन आप इनसे पार पाने में सफल भी होंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा, अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। अपना आत्मबल जगाने की कोशिश करना जारी रखना होगा, जिससे विपरीत स्थितियों का आप सामना कर सकेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे, घर में सुख शांति बनी रहेगी। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। आज उच्च अधिकारी से अच्छा तालमेल बनाये रखने का प्रयास सफल होगा। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 7
कुंभ राशि:
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस के काम में आप बिजी रहेंगे जिससे आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रखेंगे, जिसका प्रभाव लोगों पर साफ दिखेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी, जिससे जरुरत का सामान खरीदेंगे। साथ ही आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बच्चे दादा-दादी के साथ घूमने जाएंगे। लवमेट एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, इससे रिश्ते में और मधुरता आयेगी।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 2
मीन राशि:
आज आपको नया अनुभव मिलने वाला है। आज थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा होगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को आज उनके कोच द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसका लाभ उनको खेल के मैदान में मिलेगा। आज आपका समय घर के साफ-सफाई में बीतेगा। बुजुर्गों के सेहत का ख्याल रखें, समय-समय पर दवाईयां दें। संतान पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। आज किसी रोचक व्यक्ति से मुलाकात होगी, आप उनकी तारीफ करेंगे। जीवनसाथी से आज आपको कोई उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
- शुभ रंग- मैरून
- शुभ अंक- 6
क्या आप भी बोर्ड एग्जाम में अच्छे नंबर लाना चाहते हैं ? तो अपनाएं ये टिप्स, बन जाएंगे टॉपर
10th and 12th board exam 2024: बोर्ड परीक्षाएं छात्रों के जीवन में एक इम्पोर्टेन्ट पार्ट होता हैं। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए तैयारी जोरों पर है। हर छात्र चाहता है कि वह अच्छे नंबर लाए और अपने सपनों को साकार करे। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं जो आपकी परीक्षा की तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और आपको अच्छे नंबर लाने में मदद कर सकते हैं।
1. समय सारणी बनाएं और उसका पालन करें
एक प्रभावी समय सारणी बनाएं जो आपके सभी विषयों को कवर करे। समय का प्रबंधन करना परीक्षा की तैयारी में सबसे महत्वपूर्ण कदम है। एक बार समय सारणी बन जाने के बाद, उसका कड़ाई से पालन करें।
2. नियमित रूप से पढ़ाई करें
नियमित अध्ययन से विषयों की बेहतर समझ विकसित होती है। हर दिन थोड़ी-थोड़ी पढ़ाई करें, इससे आप परीक्षा के समय तनाव मुक्त रहेंगे।
3. महत्वपूर्ण विषयों और टॉपिक्स पर ध्यान दें
परीक्षा के सिलेबस के अनुसार महत्वपूर्ण विषयों और टॉपिक्स को पहले कवर करें। पिछले सालों के प्रश्न पत्र देखें और समझें कि किस प्रकार के प्रश्न अधिक आते हैं।
4.नोट्स बनाएं और रिविजन करें
पढ़ाई करते समय महत्वपूर्ण बिंदुओं के नोट्स बनाएं। परीक्षा के समय यह नोट्स आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। नियमित रिविजन से जानकारी याद रखने में आसानी होगी।
5. मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस पेपर हल करें
मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस पेपर हल करने से परीक्षा का अनुभव मिलता है और समय प्रबंधन में भी मदद मिलती है। इससे आप अपनी कमजोरियों को पहचान सकते हैं और उन पर काम कर सकते हैं।
6. स्वास्थ्य का ध्यान रखें
पढ़ाई के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। संतुलित आहार लें, पर्याप्त नींद लें और नियमित व्यायाम करें। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जरूरी है।
7. सकारात्मक सोच रखें
खुद पर विश्वास रखें और सकारात्मक सोच रखें। तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान करें। परीक्षा के समय खुद को शांत और केंद्रित रखें।
8. शंकाओं का समाधान करें
यदि किसी विषय में कोई शंका हो तो उसे तुरंत अपने शिक्षक या दोस्तों से समाधान करें।
देश में आधी रात लागू हुआ एंटी पेपर लीक कानून, पकड़े गए तो इतने साल की सजा का प्रावधान
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने शुक्रवार आधी रात को लोक परीक्षा कानून, 2024 की अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी किया। इस कानून को देश में 21 जून से लागू कर दिया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य देश में पेपर लीक को रोकना है। अब पेपर लीक करने वाले दोषियों को तीन साल की सजा का प्रावधान किया गया है।बता दें कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक दिन पहले ही कहा था कि पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कानून जल्द ही लागू किया जाएगा। इसके अगले ही दिन यह अधिसूचना जारी कर दी गई। यह कानून देशभर में आयोजित होने वाली सभी सरकारी और लोक परीक्षाओं पर लागू होगा।
कार्मिक विभाग ने देश में इस कानून को 21 जून से लागू करने की घोषणा की है। सभी सरकारी विभागों और एजेंसियों को इस कानून के प्रावधानों के बारे में सूचित कर दिया गया है। परीक्षा संचालन करने वाली संस्थाओं को भी इसके तहत जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
जानें क्या है इस नए कानून में सजा के प्रावधान
1.लोक परीक्षा कानून, 2024 के तहत पेपर लीक के दोषी पाए जाने वाले दोषियों पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
2.इस कानून के तहत, पेपर लीक करने या उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ करने वालों को कम से कम तीन साल की जेल और ₹10 लाख तक का जुर्माना हो सकता है। सजा पांच साल तक भी बढ़ाई जा सकती है।
3.इस कानून में सर्विस प्रोवाडर को भी दायरे में लाया गया है। कानून के मुताबिक कोई सर्विस प्रोवाइडर जिसे पेपर लीक या नकल के बारे में जानकारी है, लेकिन वह इसकी रिपोर्ट नहीं करता, उस पर 1 करोड़ रुपए तक तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
4’अगर जांच के दौरान यह साबित हो जाता है कि किसी वरिष्ठ अधिकारी ने अपराध की इजाजत दी या उसमें शामिल था, तो उसे कम से कम तीन साल की जेल और ₹1 करोड़ का जुर्माना हो सकता है। सजा 10 साल तक बढ़ाई जा सकती है।
पुरी में देवस्नान पूर्णिमा आज,’सोने के कुएं’ के जल से स्नान करेंगे प्रभु जगन्नाथ, फिर 15 दिन रहेंगे बीमार
हिंदू धर्म में जगन्नाथ रथ यात्रा बहुत विशेष मानी जाती है। यह त्योहार भगवान कृष्ण के साथ-साथ भाई बलभद्र और उनकी छोटी बहन सुभद्रा की पूजा के लिए समर्पित है। यह दिव्य उत्सव पूर्णिमा से शुरू होता है। इस उत्सव के दौरान मुख्य रूप से तीन रथ आकर्षण के केंद्र होते हैं। सदियों पुरानी यह परंपरा सभी भक्तों के लिए खास है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस रथ को खींचने से भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों को अपार सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं और उनकी सभी बाधाओं का नाश करते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि इसमें शामिल होने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
सालभर आईना रखकर प्रभु की छवि को स्नान कराने की परंपरा
सालभर भगवान को गर्भगृह में ही स्नान कराते हैं, लेकिन प्रक्रिया अलग है। इसमें मूर्ति के सामने बड़े आईने रखते हैं, फिर आईनों पर दिख रही भगवान की छवि पर धीरे-धीरे जल डाला जाता है। लेकिन, देवस्नान पूर्णिमा के लिए मंदिर प्रांगण में मंच तैयार होता है।तीन बड़ी चौकियों पर भगवानों को विराजित करते हैं। भगवान पर कई तरह के सूती वस्त्र लपेटते हैं, ताकि उनकी काष्ठ काया पानी से बची रहे। फिर महाप्रभु को 35, बलभद्र जी को 33, सुभद्राजी को 22 मटकी जल से नहलाते हैं। शेष 18 मटकी सुदर्शन जी पर चढ़ाई जाती हैं।
जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभ तिथि और मुहूर्त क्या है?
जगन्नाथ रथ यात्रा 07 जुलाई को सुबह 08 बजकर 05 मिनट से से लेकर सुबह 09 बजकर 27 मिनट तक निकाली जाएगी। उसके बाद दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से लेकर 01 बजकर 37 मिनट तक निकाली जाएगी। उसके बाद फिर शाम 04 बजकर 39 मिनट से लेकर 06 बजकर 01 मिनट तक निकाली जाएगी।
जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत भगवान कृष्ण के समय से मानी जाती है
पौराणिक कथा के अनुसार जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत भगवान कृष्ण के समय से मानी जाती है। कहा जाता है कि भगवान कृष्ण ने अपनी बहन सुभद्रा और बलराम जी को रथ पर बिठाकर रथ यात्रा निकाली थी। तभी से यह परंपरा चली आ रही है। वहीं रथ यात्रा का उल्लेख 12वीं शताब्दी के साहित्य में मिलता है। 15वीं शताब्दी में, राजा कपिल देव ने जगन्नाथ मंदिर का निर्माण करवाया और रथ यात्रा को और भी भव्य बनाया। 18वीं शताब्दी में, रथ यात्रा को अंग्रेजों ने भी संरक्षण दिया। आज, जगन्नाथ रथ यात्रा भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। यह हर साल लाखों लोगों को आकर्षित करता है।
- बलराम जी का रथ (तालध्वज) – यह रथ सबसे पहले निकलता है। इसका रंग लाल और हरा होता है।
- देवी सुभद्रा का रथ (दर्पदलन या पद्म रथ) – यह रथ बीच में निकलता है। इसका रंग काला या नीला और लाल होता है।
- भगवान जगन्नाथ का रथ (नंदीघोष या गरुड़ध्वज) – यह रथ सबसे पीछे निकलता है। इसका रंग लाल और पीला होता है।
Aaj Ka Rashifal 22 June 2024: मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल
22 जून 2024 Aaj Ka Rashifal:- पंडित हर्षित शर्मा जी के अनुसार, शनिवार (22 जून 2024) का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ राशिवालों को कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कुछ राशि के जातक मौसम का आनंद उठाएंगे। आइए जानते हैं आज का दैनिक राशिफल
मेष राशि
मेष राशिवालों का दिन अच्छा रहेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है। अटके हुए कार्यों में सफलता अर्जित होगी। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। आपसी मतभेद दूर होकर सकारात्मकता महसूस करेंगे।
वृषभ राशि
इस राशि के जातक आज स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मौसमी बीमारी आपको डॉक्टर के पास जाने के लिए मजबूर कर सकती है। कार्यक्षेत्र में विरोधी काम में रुकावट पैसा कर सकता है। साथी से झगड़ा हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का दिन अत्यधिक बिजी रहेगा। थकावट महसूस करेंगे। व्यवसाय में परिवर्तन करना उचित नहीं रहेगा। रिलेशनशिप में माशूका से धोका मिल सकता है।
कर्क राशि
किसी बड़े कार्यक्रम में जाने का अवसर मिल सकता है। जहां आपको बड़ा सम्मान और प्यार मिलेगा। आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी प्रकार के विवाद में ना पड़ें। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी।
सिंह राशि
आज का दिन सिंह राशि वालों का खुशमिजाज रहेगा। कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। किसी बड़ी समस्या से राहत मिलेगी और मतभेद दूर होंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक आज संभल कर रहें। कोई भी काम करने से पहले अच्छे से विचार करें। किसी के भी बातों में न आए। साथी का स्वास्थ्य बिगड़ने से मन अशांत रहेगा।
तुला राशि
आज नया वाहन खरीदने का मन बन सरता है। साथ में संपत्ति में निवेश करने में सफलता मिलेगी। किसी को पैसा उधार ना दें। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। प्रियतम के साथ शाम को घूमने जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन राहत लेकर आएगा। कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। राजनीतिक क्षेत्र में वर्चस्व कायम रहेगा।
धनु राशि
इस राशि के जातक आज कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। कहीं से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उलझा रहेगा। किसी विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार में आर्थिक गिरावट होगी। अपने लव पार्टनर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
कुंभ राशि
किसी पुराने विवाद में उलझ सकते हैं। किस कारण कानूनी शिंकजे का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी आपके काम को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।
मीन राशि
व्यापार में लाभ का योग हैं। आज कहीं से रुका हुआ पैसा मिल सकता है, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। आर्थिक स्रोत के नए दरवाजे खुलेंगे। परिवार के साथ छोटी यात्रा का प्लान बन सकता है।
Aaj Ka Panchang: आज 22 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 22 जून 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - ज्येष्ठ
अमांत - ज्येष्ठ
तिथि
शुक्ल पक्ष पूर्णिमा - 06:37 ए एम तक
नक्षत्र
मूल - 05:54 पी एम तक
योग
शुक्ल - 04:45 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:24 AM
सूर्यास्त - 7:22 PM
चन्द्रोदय - 7:04 PM
चन्द्रास्त - 5:11 AM
अशुभ काल
राहू - 08:54 ए एम से 10:38 ए एम
यम गण्ड - 02:08 पी एम से 03:53 पी एम
गुलिक - 05:24 ए एम से 07:09 ए एम
दुर्मुहूर्त - 05:24 ए एम से 06:20 ए एम, 06:20 ए एम से 07:16 ए एम
वर्ज्यम् - 04:20 पी एम से 05:54 पी एम, 03:10 ए एम, जून 23 से 04:42 ए एम, जून 23
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:55 ए एम से 12:51 पी एम
अमृत काल - 11:37 ए एम से 01:11 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:04 ए एम से 04:44 ए एम
