सियासत
BREAKING : जेल में ही रहेंगे सीएम केजरीवाल, HC ने जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा
दिल्ली :- शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। केजरीवाल को अभी जेल में ही रहना होगा। दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत के सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।बता दें कि बीते दिन गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी थी। लेकिन, शुक्रवार को ईडी ने केजरीवाल की जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दी जिसकी सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है।
सात विधायकों की बढ़ी मुश्किलें, दगा करने वाले को बीजेपी भी नहीं दे रही भाव, पढ़िए राजनीतिक खबरें
नई दिल्ली: सात विधायकों की मुश्किलें बढ़ने वाली है। वहीं दगा करने वाले को बीजेपी भी भाव नहीं दे रही है। समाजवादी पार्टी का कहना है कि पार्टी इन सभी विधायकों के खिलाफ विधानसभा स्पीकर्स के समक्ष शिकायत दर्ज कराएगी और उनकी सदस्यता रद्द कराई जाएगी।
सपा का कहना है कि इन विधायकों की स्थिति खराब है क्योंकि ये फायदे के लिए बीजेपी में गए थे लेकिन बीजेपी ने वो फायदा नहीं हुआ, और लोकसभा चुनाव के बाद बदले समीकरणों के बीच अब बीजेपी द्वारा भी इन विधायकों को महत्व नहीं दिया जा रहा है।
सात विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
फरवरी में हुए राज्यसभा चुनावों के दौरान बीजेपी ने समाजवादी पार्टी के 7 विधायकों से क्रॉस वोटिंग करवाकर अपने सभी प्रत्याशी जितवा दिए थे। क्रॉस वोटिंग पर तो किसी भी तरह की कोई कार्रवाई का प्रावधान नहीं होता है और न ही कोई व्हिप जारी होता है।
इसके चलते उन एमएलएस के खिलाफ सपा ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। बीजेपी के साथ आए इन सपा विधायकों को अब काम पूरा हो जाने के बाद बीजेपी भी भाव नहीं दे रही है, वहीं अखिलेश यादव इन विधायकों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।
बता दें कि अगर अभी इन विधायकों की सदस्यता जाती है तो फिर उन्हें बड़ा नुकसान हो सकता है, क्योंकि अभी राज्य में विधानसभा चुनाव हुए महज दो साल ही हुए हैं और तीन साल का कार्यकाल बाकी है।
खास बात यह है कि इनमें से किसी भी विधायक को बीजेपी ने लोकसभा के लिए टिकट नहीं दिया था। अब अगर सदस्यता जाती है, तो फिर वे किसी भी सदन के सदस्य नहीं रहेंगे। संकट यह भी होगा कि अगर बीजेपी से इन लोगों को उपचुनाव में टिकट नहीं मिला तो इनके राजनीतिक भविष्य पर भी खतरा हो सकता है।
गौरतलब है कि सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय पार्टी के चीफ व्हिप थे, और वह रायबरेली की ऊंचाहार सीट से विधानसभा के सदस्य हैं। रायबरेली सीट पर बीजेपी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा पूजा पाल से लेकर लेकर राकेश पांडेय, विनोद चतुवेर्दी, आशुतोष वर्मा, और अभय सिंह भी लोकसभा की अपनी क्षेत्रीय सीटों पर बीजेपी को कुछ फायदा नहीं पहुंचा पाए थे। चुनाव नतीजों के बाद से बीजेपी इन विधायकों से दूरी बनाए हुए हैं, जबकि इनके खिलाफ अब सपा बड़ा एक्शन ले सकती है।
अखिलेश भी दे चुके हैं झटका
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पहले ही इन विधायकों को लेकर कहा था कि धोखा देने वालों को किसी भी कीमत में माफी नहीं दी जाएगी। सपा का कहना है कि गलतियों का माफी हो सकती है लेकिन षडयंत्र करने की कोई माफी नहीं हो सकती है। ऐसे में सपा अपने इन बागी विधायकों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने में फिलहाल तो कोई कोताही बरतने के संकेत नहीं दे रही है।
विपक्षी दलों से नेताओं का बीजेपी में आना
बता दें कि लोकसभा चुनावों में यूपी से बीजेपी का प्रदर्शन काफी खराब रहा है, पार्टी राज्य में महज 33 सीटें ही जीत सकी है। बीजेपी की इस स्थिति का कारण विपक्षी दलों से नेताओं का बीजेपी में आना भी माना जा रहा है, जिसके चलते यह भी दावा किया जा रहा है कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता नाराज होकर अपने घरों में भी बैठ गए। ऐसे में पार्टी फिलहाल नुकसान की समीक्षा कर रही है और फिलहाल उसने इन बागी विधायकों से दूरी बना रखी है।
दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली जमानत
दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत मिल गई। कोर्ट ने एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत मंजूर की है। इससे पहले बुधवार को सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब नीति में अरविंद केजरीवाल की ओर से 100 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगे जाने का दावा किया था। सुनवाई के दौरान केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये पेश हुए थे।
इस आधार पर जमानत का ईडी ने किया था विरोध
केजरीवाल की जमानत याचिका का विरोध करते हुए जांच एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि रिश्वत के आरोप केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की तरफ से लगाए गए थे। ईडी ने अदालत को बताया कि केजरीवाल ने आप पार्टी के लिए साउथ ग्रुप से रिश्वत की मांग की। अगर आम आदमी पार्टी (आप) को मामले में आरोपी बनाया गया है तो पार्टी के प्रभारी व्यक्ति को दोषी ठहराया जाएगा। ईडी ने अदालत को बताया कि जब इस मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपी बनाया गया था, तो उस वक्त आम आदमी पार्टी को आरोपी के रूप में नामित नहीं किया गया था।
Aaj Ka Panchang 21 June 2024: क्या है 21 जून 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
Aaj Ka Panchang 21 June 2024: आज का पंचांग - 21 जून 2024 शुक्रवार ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि है. हिन्दू पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठा नक्षत्र है. ज्योतिष शास्त्र में, ज्येष्ठा नक्षत्र को महत्व का स्थान प्राप्त है. यह वृश्चिक राशि का तीसरा और सिंह राशि का प्रथम चरण है. इस नक्षत्र का स्वामी बुध ग्रह है. इस नक्षत्र में चंद्रमा होने पर पूर्व दिशा शुभ मानी जाती है. इस नक्षत्र में शिक्षा, व्यवसाय, यात्रा, और विवाह जैसे शुभ कार्य किए जा सकते हैं. लेकिन, गलती से भी इस नक्षत्र में ऋण लेना, मुकदमा करना, और गृह प्रवेश जैसे अशुभ कार्य नहीं किए जाने चाहिए. वैसे आज पूर्णिमा की तिथि भी शुरू हो जाएगी. जो 22 जून तक रहेगी. ऐसे में कुछ लोग आज पूर्णिमा को व्रत रखेंगे और कुछ लोग कल पूर्णिमा का व्रत रखेंगे. आज का पंचांग क्या है आइए जानते हैं.
आज का पंचांग
तिथि- चतुर्दशी - 07:33:35 तक
नक्षत्र- ज्येष्ठा - 18:19:05 तक
करण- वणिज - 07:33:35 तक, विष्टि - 19:10:37 तक
पक्ष- शुक्ल
योग- शुभ - 18:41:11 तक
वार- शुक्रवार
सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएं
सूर्योदय- 05:23:49
सूर्यास्त- 19:22:02
चन्द्र राशि- वृश्चिक - 18:19:05 तक
चन्द्रोदय- 19:03:59
चन्द्रास्त- 29:10:00
ऋतु- वर्षा
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत- 1946 क्रोधी
विक्रम सम्वत- 2081
काली सम्वत- 5125
प्रविष्टे / गत्ते- 7
मास पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
मास अमांत- ज्येष्ठ
दिन काल- 13:58:12
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त- 08:11:28 से 09:07:21 तक, 12:50:52 से 13:46:45 तक
कुलिक- 08:11:28 से 09:07:21 तक
कंटक- 13:46:45 से 14:42:37 तक
राहु काल- 10:38:09 से 12:22:55 तक
कालवेला / अर्द्धयाम- 15:38:30 से 16:34:23 तक
यमघण्ट- 17:30:16 से 18:26:09 तक
यमगण्ड- 15:52:28 से 17:37:15 तक
गुलिक काल- 07:08:36 से 08:53:22 तक
शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
अभिजीत- 11:54:59 से 12:50:52 तक
दिशा शूल
दिशा- शूलपश्चिम
हिंदू पंचांग का उपयोग धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए मुहूर्तों का चयन, उत्सवों के तारीखों का निर्धारण, शुभ कार्यों के लिए समय निर्धारण, ग्रहण और सूर्यग्रहण की तारीखों का निर्धारण, और धार्मिक त्योहारों के महत्वपूर्ण तिथियों के लिए किया जाता है.
Horoscope 21 June 2024 : इन राशि वालों के लिए बन रहे हैं यात्रा के योग, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल
Aaj ka rashifal 2024 :- 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।
मेष राशि- आज मेष राशि वालों के जीवन में चुनौतियां बढ़ेंगी। वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से धन को लेकर चल रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। जिससे पारिवारिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।
वृषभ राशि- जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। अप्रत्याशित परिवर्तनों के लिए तैयार रहें। चुनौतियों से न घबराएं। धैर्य बनाए रखें और शांत दिमाग से फैसले लें। कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी टास्क हैंडल करें। हालांकि, कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रोजाना योग और एक्सरसाइज करें।
मिथुन राशि – अपने मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर ध्यान दें। टीम वर्क पर फोकस करें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें और चुनौतियों से निपटने के लिए एक-दूसरे को मोटिवेट करते रहें। आज आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आज अतीत की यादों से डिस्टर्बेस बढ़ सकती है। अपने इमोशन्स पर नियंत्रण रखें। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। आज परिजनों के साथ धार्मिक स्थल पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल होगी। वाहन सावधानी से चलाएं और ट्रैफिक के नियमों का पालन करें।
कर्क राशि- आज कर्क राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। ऑफिस टास्क को कंपलीट करने के लिए नई रणनीति बनाएं। फैमिली मेंबर्स के सपोर्ट से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी और करियर में नई उपलब्धियां हासिल करने में सफल होंगे। खुद के और परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पार्टनरशिप के बिजनेस में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि के संकेत हैं।
कन्या राशि- विद्यार्थियों के लिए शुभ दिन है। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। हालांकि, नौकरीपेशा वालों को छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को बिजनेस डील साइन करते समय थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और धन से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। अपने परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन कार्यों का स्ट्रेस हो सकता है।
वृश्चिक राशि- आज आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। नए व्यापार की शुरुआत की संभावनाएं बढ़ेंगी। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। सिंगल जातकों का शादी-विवाह तय हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें। इससे करियर ग्रोथ के चांसेस बढ़ेंगे। धनु राशि- पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। कुछ जातकों का शादी-विवाह तय हो सकता है। पार्टनर के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। अपने बिजी शेड्यूल में से भी थोड़ा टाइम निकालें और पार्टनर के साथ कुछ यादगार पल बिताएं। इससे प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। हालांकि,ऑफिस के कार्यों को बड़ी जिम्मेदारी से संभालें। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे। इसलिए सोच- समझकर आर्थिक फैसले लें।
मकर राशि- प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। जीवन में नए अप्रत्याशित बदलावों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। परिस्थिति के अनुकूल ढलने की कोशिश करें। मुश्किलों से न घबराएं। जो लोग नई जॉब की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज शुभ समाचार मिल सकता है। घर की साफ-सफाई पर ध्यान दें। धन को लेकर चल रहे विवादों को सुलझाने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर डिसीजन लें।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक आज परिजनों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। पार्टनरशिप के बिजनेस में बहुत सावधानी बरतें और आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। इससे धन हानि हो सकता है। निवेश के नए अवसरों पर नजर रखें और इनवेस्टमेंट से जुड़े डिसीजन बहुत सोच-समझकर लें।
मीन राशि – कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। सभी कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें और सेल्फ केयर एक्टिविटीज में शामिल हों।
20 हजार करोड़ के बैंक लोन हेराफेरी मामले में ED की इन शहरों में ताबड़तोड़ छापेमारी….
दिल्ली:- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को एक कंपनी और उसके प्रमोटर के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र -दिल्ली, मुंबई और नागपुर में करीब 35 परिसरों में छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी और उसके प्रमोटर के खिलाफ 20,000 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक लोन की हेराफेरी करने का आरोप है। भाषा की खबर के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि एमटेक समूह और इसके निदेशकों- अरविंद धाम, गौतम मल्होत्रा और अन्य के खिलाफ छापेमारी की जा रही है। इतनी बड़ी राशि के स्कैम मामले में ईडी काफी सक्रिय हो गई है। उम्मीद की जा रही है, जल्द ही ईडी को इसमें बड़ी सफलता मिलेगी।
खबर के मुताबिक, दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, मुंबई और नागपुर में गुरुवार सुबह से करीब 35 व्यावसायिक और आवासीय परिसरों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा एमटेक सूमह की एसीआईएल लिमिटेड कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद ईडी इस मामले में धनशोधन की जांच कर रही है। सीबीआई की प्राथमिकी में कई सूचीबद्ध कंपनियों पर 20,000 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक ऋण की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
सूत्रों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले की प्रवर्तन निदेशालय से जांच की बात कही है। सूत्रों ने कहा कि ईडी के अनुसार इस धोखाधड़ी से सरकारी खजाने को लगभग 10,000-15,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ईडी का मानना है कि बैंक से ली गई कर्ज राशि को रियल एस्टेट, विदेशी निवेश और नए उद्यमों में लगाया गया। सूत्रों ने बताया कि अधिक लोन हासिल करने के लिए समूह की कंपनियों में फर्जी बिक्री, पूंजीगत संपत्ति, देनदारी और लाभ दिखाया गया ताकि इसे गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) का तमगा न मिले।
Big News : पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 4 कुख्यात नक्सली गिरफ्तार
गया। बिहार के गया में पूर्व नक्सली की हत्या मामले में चार माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है. अलग-अलग स्थान से यह गिरफ्तारी की गई. ये गया और औरंगाबाद की सीमा क्षेत्र में काफी सक्रिय थे. कहा जा रहा है कि पूर्व नक्सली हीरा यादव उर्फ जितेंद्र यादव की हत्या, पुलिस मुखबिरी और नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के द्वारा प्रतिबंधित की गई जमीन खरीद बिक्री को लेकर की गई.
बता दें कि, कोच थाना क्षेत्र में बीते 14 जून को नक्सलियों ने कमल बीघा गांव में दालान में सो रहे हीरा यादव उर्फ जितेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी. नक्सलियों ने हीरा यादव को दो गोली मारी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना करने के बाद नक्सली भाकपा माओवादी संगठन के संबंध में नारे लगाते हुए भाग निकले थे. अब इस मामले में गया पुलिस की विशेष टीम ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में चार नक्सलियों को दबोचा गया है. गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि मामले में विशेष टीम का गठन किया गया था. इसके बाद घटना में संलिप्तों को चिन्हित करने का काम शुरू किया गया. इस क्रम में सामने आया कि कुछ नक्सली गया-औरंगाबाद की सीमा पर सक्रिय हैं. सूचना के बाद गुरारू थाना अंतर्गत डबूर गांव में छापामारी की गई, जहां से दो नक्सलियों को दबोचा गया.
गिरफ्तार नक्सलियों में अमरजीत यादव उर्फ जितेंद्र यादव और अलखदेव यादव शामिल हैं. एसएसपी ने बताया कि अपराधियों के पास से चार मोबाइल की बरामदगी की गई है. इन्होंने हीरा यादव की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. बताया है कि पूर्व में उक्त व्यक्ति के द्वारा पुलिस को सूचना देकर उन्हें पकड़वाया गया था. इस मामले को लेकर और नक्सलियों की प्रतिबंधित जमीन की खरीद बिक्री को लेकर इसकी हत्या की गई. गिरफ्तार दोनों अपराधियों की निशानदेही पर संजय यादव और सुखेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है. वहीं अन्य की तलाश जारी है. गिरफ्तार नक्सली काफी सक्रिय थे.
”कमल बीघा गांव में हीरा यादव की हत्या की घटना हुई थी. इस मामले में चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. चारों नक्सली गया-औरंगाबाद की सीमा पर सक्रिय थे. यह पिछले कई दिनों से एक्टिव थे. विभिन्न स्थानों पर धमकी वाला पत्र भी चिपकाया था. इनकी गिरफ्तारी गया पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है.
Aaj Ka Panchang: आज 20 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 20 जून 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - ज्येष्ठ
अमांत - ज्येष्ठ
तिथि
शुक्ल पक्ष त्रयोदशी- जून 19 07:28 AM- जून 20 07:50 AM
शुक्ल पक्ष चतुर्दशी- जून 20 07:50 AM- जून 21 07:32 AM
नक्षत्र
अनुराधा - जून 19 05:23 PM- जून 20 06:10 PM
ज्येष्ठा - जून 20 06:10 PM- जून 21 06:18 PM
योग
साध्य - जून 19 09:11 PM- जून 20 08:12 PM
शुभ - जून 20 08:12 PM- जून 21 06:42 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:45 AM
सूर्यास्त - 7:11 PM
चन्द्रोदय - जून 20 5:53 PM
चन्द्रास्त - जून 21 4:36 AM
अशुभ काल
राहू - 2:09 PM- 3:49 PM
यम गण्ड - 5:45 AM- 7:26 AM
गुलिक - 9:07 AM- 10:47 AM
दुर्मुहूर्त - 10:14 AM- 11:07 AM, 03:36 PM- 04:29 PM
वर्ज्यम् - 11:48 PM- 01:25 AM
Horoscope 20 June 2024 : इन राशि वालों के लिए धन आगमन के बनेंगे नए मार्ग, पढ़ें अपना का राशिफल
Aaj ka rashifal 2024 :- 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।
मेष राशि : आज का दिन बेहद शुभ साबित होगा। आपकी एडवाइस से छोटे भाई-बहन करियर में खूब तरक्की करेंगे।कुछ जातकों को प्रॉपर्टी से जुड़ी गुड न्यूज मिलेगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। करियर ग्रोथ के नए अवसर मिलेंगे। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलेगा।
वृषभ राशि : आज आपको पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। धन-संपदा में वृद्धि होगी। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्यों को बड़ी सावधानी से हैंडल करें। क्लाइंट को हैंडल करते समय अपनी कम्युनिकेशन स्किल का भरपूर इस्तेमाल करें। अपने फिटनेस पर ध्यान दें। नई फिटनेस एक्टिविटी में शामिल हों। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप हेल्दी रहेंगे। आज आपका साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। रिश्तों में आपसी समझ और तालमेल बेहतर होगा।
मिथुन राशि : मिथुन राशि आज पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में खूब तरक्की करेंगे। लेकिन आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें। धन बचत करें। निवेश के नए विकल्पों पर नजर रखें। रिलेशनशिप में कई सरप्राइज मिलेंगे। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। रोमांटिक लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे। रिलेशनशिप की दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
कर्क राशि : आज आपको कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों को पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। व्यापार में मुनाफा होगा। आय के नए स्त्रोंतो से धन लाभ होगा। धन-दौलत में वृद्धि होगी। अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें। लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करें। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाएं। इससे साथी संग आपका रिश्ता मजबूत और गहरा होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। सेहत पर थोड़ा ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं और फिट रहें।
सिंह राशि : आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करनी होगी। आज अचानक से आपके खर्च बढ़ सकते हैं। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। कुछ जातक सोच-समझकर नई प्रॉपर्टी में इनवेस्ट कर सकते हैं। इससे आपको फ्यूचर में अच्छा रिटर्न मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। परिजनों के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। सिंगल जातकों को प्रपोजल का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। लेकिन रिलेशनशिप की जल्दबाजी न करें। एक-दूसरे को जानने और समझने में ज्यादा टाइम स्पेंड करें।
कन्या राशि : प्रोफेशनल लाइफ में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। जीवन में ऊर्जा और उत्साह की कमी नहीं रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। कुछ जातक फैमिली के साथ वेकेशन का प्ला बना सकते हैं। आज नए कार्यों की शुरुआत करने का उत्तम दिन है। ऑफिस में बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। लोग आपके अचीवमेंट से इंस्पिरेशन लेंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। समाज में सराहे जाएंगे। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें और उनसे अपनी फीलिंग्स शेयर करें।
तुला राशि : आज का दिन बेहद शुभ साबित होगा। प्रोफेशनल लाइफ की चुनौतियों को हैंडल करने में सक्षम होंगे। धन से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। इंकम के नए सोर्स भी बनेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। कुछ जातक प्रॉपर्टी को बेचने या खरीदने का प्लान बना सकते हैं। घर में मेहमानों के आने से खुशियों का माहौल रहेगा। लेकिन ऑफिस में कार्यों का दबाव भी बढ़ेगा । पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। चैलेंजिंग टास्क को स्मार्ट तरीके से हैंडल करें। इससे आपके सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे।
वृश्चिक राशि : कुछ जातक इंकन टैक्स सेविंग स्कीम में इनवेस्ट करने का प्लान बना सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। अपने हेल्थ पर ध्यान दें। हेल्दी डाइट लें। कुछ जातकों की प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा बढ़ेगी। लेकिन प्रॉपर्टी की सभी डॉक्यूमेंट्स सावधानी से पढ़ें। आर्थिक मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, वरना धन हानि हो सकता है। आज आपकी लव लाइफ बढ़िया रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिलेगा।अविवाहितों का शादी-विवाह तय हो सकता है।
धनु राशि : ऑफिस में नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करें। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में बड़ी कामयाबी हासिल होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। धन से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। अपने फिटनेस पर ध्यान दें। कुछ जातक फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ में भावनाओं का उतार-चढ़ाव संभव है। पार्टनर के साथ नाइट डेट का प्लान बना सकते हैं। इससे रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा।
मकर राशि : ऑफिस में कार्यों का दबाव बढ़ेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को डेडलाइन से पहले कंपलीट करने की कोशिश करें। आज ऑफिस में आपकी नेटवर्किंग बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। अपने फिटनेस पर ध्यान दें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कई बड़े बदलाव होंगे। परिजनों के साथ किसी फैमिली इवेंट में शामिल होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शाम तक पार्टनर के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं या उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। इससे साथी संग आपका रिश्ता मजबूत और गहरा होगा।
कुंभ राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। शैक्षिक कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। टीम वर्क पर फोकस करें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें। इससे आपको सभी कार्यों के उम्मीद से भी बेहतर परिणाम मिलेंगे। सिंगल जातकों की आज अचानक से किसी दिलचस्प से मुलाकात होगी। अपने इंकम और खर्च की बीच संतुलन बनाए रखें। धन बचत करें। निवेश के नए विकल्पों पर नजर रखें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सिंगल्स को प्रपोजल का पॉजिटिव रिस्पान्स मिलेगा।
मीन राशि : मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। प्रोफेशनल लाइफ में अच्छा परफॉर्म करेंगे। कुछ जातकों की लग्जरी आइटम की खरीदारी करने की इच्छा बढ़ेगी। लेकिन सोच-समझकर धन खर्च करें। धन बचत करें। आज काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। क्लाइंट के ऑफिस विजिट करना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपने डाइट में हरी सब्जियों और फल का सेवन ज्यादा करें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे।
कांग्रेस को तगड़ा झटका...किरण चौधरी ने बेटी श्रुति संग पार्टी से दिया इस्तीफा, BJP में हो सकती हैं शामिल
हरियाणा :- में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. हरियाणा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी एवं पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने आज मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इस्तीफे देने की जानकारी दी. इसके साथ ही किरण चौधरी और श्रुति चौधरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी अपना त्यागपत्र भेज दिया है. वही यह भी माना जा रहा है कि दोनों ही बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकती हैं.
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
किरण चौधरी वर्तमान में हरियाणा की तोशाम सीट से विधायक हैं. वहीं श्रुति चौधरी हरियाणा कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष थीं. किरण चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना त्यागपत्र शेयर करते हुए लिखा, ”मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है. हरियाणा के जनक चौ. बंसीलाल जी के संस्कारों व विचारधारा को हरियाणा में प्रसारित करना और क्षेत्र एवं प्रदेश का ईमानदारी से विकास करना मेरी हमेशा प्राथमिकता रहेगी.”
किरण चौधरी ने त्यागपत्र में लिखा, “मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र देती हूं. मैं पिछले 4 दशकों से कांग्रेस पार्टी की एक निष्ठावान और दृढ़ सदस्य रही हूं और इन वर्षों में मैंने अपना जीवन पार्टी और उन लोगों के लिए समर्पित कर दिया है, जिसका मैं प्रतिनिधित्व करती आई हूं. हरियाणा में, मैं आधुनिक हरियाणा के निर्माता स्वर्गीय चौ. बंसीलाल और अपने दिवंगत पति चौ. सुरेन्द्र सिंह की समृद्ध विरासत का भी प्रतिनिधित्व करती हूं. हालांकि, यह सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को व्यक्तिगत जागीर के रूप में चलाया जा रहा है, जिसमें मेरी जैसी ईमानदार आवाजों के लिए कोई जगह नहीं है, जिन्हें बहुत ही सुनियोजित और व्यवस्थित तरीके से दबाया और अपमानित किया गया है.”
वहीं उन्होंने आगे लिखा कि शुरू से ही मेरा लक्ष्य और उद्देश्य अपने राज्य और अपने देश के लोगों की सेवा करना रहा है. मैं अब ऐसी बाधाओं के कारण ऐसा करने में असमर्थ हूं.” वहीं उनकी बेटी और पूर्व सांसद श्रुति चौधरी ने अपना इस्तीफा साझा करते हुए लिखा, ”मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है. चौधरी बंसी लाल और चौधरी सुरेंद्र सिंह जी की विचारधारा पर चल क्षेत्र एवं प्रदेश का विकास करना मेरी हमेशा प्राथमिकता रहेगी.” श्रुति चौधरी ने लिखा, “मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य के रूप में और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से भी अपना त्यागपत्र देती हूं. मैं ऐसे लोगों की लंबी परंपरा से आती हूं, जिन्हें निःस्वार्थ भाव से देश की सेवा करने का सौभाग्य मिला है. मैंने भी निःस्वार्थ सेवा की उस महान विरासत को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कायम रखने का प्रयास किया है.”
राहुल गांधी का इस्तीफा स्पीकर ने किया स्वीकार, अब इस सीट से रहेंगे सांसद
Rahul Gandhi Resign: वायनाड सीट छोड़ने का फैसला करने के बाद मंगलावर सुबह राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है। लोकसभा सचिवालय ने मंगलवार की देर शाम यह जानकारी सार्वजनिक तौर पर साझा की है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है और उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट अपने पास रखी है । लोकसभा सचिवालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। लोकसभा बुलेटिन में कहा गया है कि उनका इस्तीफा 18 जून से स्वीकार कर लिया गया है।बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘केरल और उत्तर प्रदेश के क्रमशः वायनाड और रायबरेली संसदीय क्षेत्रों से लोकसभा के निर्वाचित सदस्य राहुल गांधी ने केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से इस्तीफा दे दिया है और उनका त्यागपत्र अध्यक्ष द्वारा स्वीकार कर लिया गया है जो 18 जून से प्रभावी माना जाएगा।”

Post Office Act 2023: डाकघर अधिनियम 2023 हुआ लागू, जानें क्या कुछ बदला
दिल्ली :- भारत में नया डाक कानून मंगलवार से लागू हो गया है। भारत सरकार ने डाकघर अधिनियम, 2023 के प्रावधानों को प्रभावी करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।इस अधिनियम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक नागरिक केंद्रित सेवाओं, बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने के लिए एक सरल विधायी ढांचा तैयार करना है, जिससे जीवनयापन में आसानी हो। अधिनियम व्यापार करने में आसानी और जीवन को आसान बनाने के लिए पत्रों के संग्रह, प्रोसेसिंग और वितरण के विशेष विशेषाधिकार जैसे प्रावधानों को समाप्त करता है। अधिकतम शासन और न्यूनतम सरकार की भावना को बढ़ावा देने के लिए अधिनियम में कोई दंडनीय प्रावधान नहीं किए गए हैं। यह वस्तुओं, पहचानकर्ताओं और पोस्टकोड के उपयोग के बारे में निर्धारित मानकों के लिए प्रारूप उपलब्ध करता है। इस अधिनियम ने भारतीय डाकघर अधिनियम, 1898 का स्थान लिया है।

मंत्रालय के मुताबिक, डाकघर अधिनियम 2023 वस्तुओं, पहचानकर्ताओं और पोस्टकोड के उपयोग के बारे में निर्धारित मानकों के लिए प्रारूप उपलब्ध करता है. ये अधिनियम व्यापार करने में आसानी और जीवन को आसान बनाने के लिए पत्रों के संग्रह, प्रोसेसिंग और वितरण के विशेष विशेषाधिकार जैसे प्रावधानों को समाप्त करता है. अधिनियम में कोई दंडनीय प्रावधान नहीं किए गए हैं. बता दें, डाकघर विधेयक, 2023 को पिछले साल 10 अगस्त को राज्यसभा में पेश किया गया था और 4 दिसंबर 2023 को राज्यसभा ने इसे पारित किया था. इसके बाद विधेयक पर लोकसभा द्वारा 13 दिसंबर 2023 और 18 दिसंबर 2023 को विचार किया गया. इसके बाद इसे पारित किया गया.
Aaj Ka Panchang: आज 19 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 19 जून 2024
विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी
ज्येष्ठ - पूर्णिमान्त
ज्येष्ठ - अमान्त
तिथि
द्वादशी - 07:28 ए एम तक
नक्षत्र
विशाखा - 05:23 पी एम तक
योग
सिद्ध - 09:12 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:23 ए एम
सूर्यास्त - 07:21 पी एम
चन्द्रोदय - 04:59 पी एम
चन्द्रास्त - 03:29 ए एम, जून 20
शुभ काल
अमृत काल - 08:03 ए एम से 09:45 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त -04:03 ए एम से 04:43 ए एम
अशुभ काल
राहूकाल- 12:23 पी एम से 02:07 पी एम
यम गण्ड - 07:08 ए एम से 08:53 ए एम
गुलिक - 10:38 ए एम से 12:23 पी एम
दुर्मुहूर्त - 11:55 ए एम से 12:51 पी एम
वर्ज्य -09:31 पी एम से 11:10 पी एम
शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- 05:23 पी एम से 05:24 ए एम, जून 20
अमृत सिद्धि योग- 05:23 पी एम से 05:24 ए एम, जून 20
रवि योग- 05:23 पी एम से 05:24 ए एम, जून 20
Aaj Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशि तक, कैसा रहेगा 12 राशियों का आज का दिन?
Aaj Ka Rashifal 19 June 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति के जीवन में होने वाले बदलाव का सीधा संबंध राशि से जुड़ा हुआ है। अगर ग्रहों में बदलाव होता है तो राशि पर अच्छा ओर बुरा असर पड़ता है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा राशिफल के माध्यम से 12 राशियों का राशिफल बताया गया है, आइए 19 जून 2024 का राशिफल और उपाय जानते है।
मेष राशि
शुक्र का परिवर्तन निजी सुख में वृद्धि करेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध ठीक रहेंगे। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।
वृषभ राशि
व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहनों से रिश्तों में बिगाड़ आ सकता है। व्यापारिक गतिविधियों में प्रगति धीमी रहेगी। सुबह गरीब को भोजन करा दें और शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि
शुक्र के परिवर्तन के कारण शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में मेहनत करेंगे तो अच्छा रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी।महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा और आपको सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार के लिए किए गए प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। सुबह किसी गरीब को आटा अथवा चावल दान करें और चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। सुबह सूर्य देव को जल दें तथा गाय को चार रोटी और गुड दें।
कन्या राशि
गुरु का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।परिवार या दोस्तों से छोटी-छोटी बातों पर बिना वजह तनाव न रखें अन्यथा मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। सम्मान में वृद्धि के योग हैं। सुबह गाय को भोजन करबदें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
तुला राशि
व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।गृह उपयोगी वस्तुओं में खरीदारी में वृद्धि होगी। सुबह छोटी बच्ची को उपहार दें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि
रिश्तों में निकटता आएगी। घर परिवार में कोई उत्सव होने के कारण रौनक रहेगी। किसी एग्जाम की तैयारी अगर कर रहे हैं तो सफलता के योग है। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को केला खिला दें।
धनु राशि
पारिवारिक मामलों में हिस्सेदारी रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अगर आप राजनीति के क्षेत्र में हैं तो आज आपके लिए अच्छा दिन है। सुबह गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
मकर राशि
संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। रिश्तों की मर्यादा में रहेंगे तो आपको सम्मान वृद्धि होगी। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और घायल कुत्ते का उपचार करना।
कुंभ राशि
बिना बजे का तनाव मिल सकता है। बुद्धि के साथ किया गया कार्य सफल बनाएगा। आप अवश्य सफलता प्राप्त करेंगे। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। गाड़ी धीमे चलाएं। कुत्ते को भोजन कर दे और शाम को शनि मंदिर जाकर के तेल का दीपक जलाएं।
मीन राशि
आर्थिक मामले में प्रगति होगी। अगर आप शोध के क्षेत्र में हैं तो सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।
12 करोड़ की लागत से पड़रिया पुल का निर्माण किया गया था. मंगलवार को पुल के 3 पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया
सिकटी प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया घाट पर पुल का निर्माण किया गया था. मिली जानकारी के अनुसार सिकटी प्रखंड स्थित बकरा नदी पर 12 करोड़ की लागत से पड़रिया पुल का निर्माण किया गया था. मंगलवार को पुल के 3 पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया. पुल निर्माण करने वाली एजेंसी के लोग मौके पर पहुंच गए हैं और प्रशासन की टीम भी आ गई है.
BREAKING : राज्य में विभिन्न पदों पर कार्यरत 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, आदेश जारी
TRANSFER BREAKING : तेलंगाना सरकार ने राज्य में विभिन्न पदों पर कार्यरत 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह आदेश तेलंगाना सरकार की मुख्य सचिव शांति कुमारी ने जारी किया है।


