सियासत
‘अशोक गहलोत लाल रंग से डरे हुए हैं, थोड़ी शर्म बाकी तो इस्तीफा दें’ – अमित शाह
राजस्थान। केंद्रीय मंत्री अमित शाह राजस्थान के गंगापुर सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने किसान सहकारिता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने प्रदेश की गहलोत सरकार पर लाल डायरी को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि लाल डायरी में गहलोत सरकार के काले कारनामे लिखें हैं। अशोक गहलोत में दम है तो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर चुनाव में दो-दो हाथ कर लें। सब पता चल जाएगा।
अमित शाह ने लोगों से कहा कि कोई भी अपने घर में लाल डायरी मत रखना। अगर, डायरी का रंग लाल हो तो आप उसे घर में बिल्कुल मत रखिए, नहीं तो गहलोत नाराज हो जाएंगे।
इस कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी कर रहे कुछ लोगों की ओर इशारा करते हुए अमित शाह ने कहा कि मैं गहलोत साहब को बताना चाहता हूं कि नारेबाजी के लिए कुछ लोगों को भेजकर आपको कुछ हासिल नहीं होगा। अगर उनमें कुछ शर्म बाकी है तो उन्हें रेड डायरी मामले पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
Chanakya Niti: चाहे पत्नी कितनी प्यारी हो… भूलकर भी न बताएं ये 4 बात
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में धन, सफलता, विवाह, मित्रता, दुश्मनी और व्यापार जैसे विभिन्न मुद्दों पर समाज का मार्गदर्शन किया है। उन्होंने पुरुषों और महिलाओं के संबंधों के बारे में नीति शास्त्र में विस्तार से चर्चा किया है। आचार्य चाणक्य नीति शास्त्र में कहते हैं कि मनुष्य के जीवन में शादी-विवाह का खास महत्व होता है। एक अच्छा जीवनसाथी मनुष्य के जीवन में आनंद और समृद्धि ला सकता है।
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि पति और पत्नी आपस में एक दूसरे के पूरक होते हैं। दोनों जीवन साथी सुख-दुख के समय में भी एक साथ खड़े होते हैं। लेकिन जीवन में कुछ ऐसी बातें भी होती है जिन्हें आपको अपने साथी यानी पति-पत्नी के एक दूसरे छिपा कर भी रखना चाहिए। क्योंकि इन बातों को बताने पर कहीं वे भविष्य में आपके खिलाफ ही इस्तेमाल ना कर दे।
अपनी कमजोरी को छिपाएं
नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपनी कोई भी कमजोरी अपने जीवन साथी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। इसे पति-पत्नी को आपस में भी छिपा कर रखना चाहिए, क्योंकि वो इसका इस्तेमाल कभी भी आपके खिलाफ कर सकते हैं। चाणक्य कहते हैं कि पति की किसी कमजोरी के बारे में पत्नी को पता चल जाए तो वह उसका हवाला देकर अपनी हर बात मनवा सकती हैं। इसलिए पति को सदैव अपनी बड़ी से बड़ी कमजोरी को पत्नी से भी छिपाकर रखना चाहिए।
अपने अपमान की बात न बताएं
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपने अपमान की बात किसी से जिक्र नहीं करनी चाहिए चाहे वो आपकी पत्नी ही क्यों न हों। दरअसल जीवन में कभी भी कहासुनी होने पर या फिर बुरा समय आने पर पत्नी पति को उस अपमान की बात याद दिलाकर बुरा भला बोल सकती हैं।
दान के बारे में किसी को न बताएं
दान का महत्व समझते हुए आचार्य चाणक्य कहते हैं कि वह हमेशा गुप्त ही रहना चाहिए। आचार्य चाणक्य कहते हैं की दान की बात अपने साथी को भी नहीं बतानी चाहिए, क्योंकि यह आपके बीच विवाद का कारण बन सकती है। दरअसल धर्म शास्त्रों में भी कहा गया है कि दान इतना गुप्त होना चाहिए कि यह दाएं से बाएं हाथ को भी पता नहीं चलनी चाहिए।
अपनी कमाई की बात भी न बताएं
इसके साथ ही आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपनी कमाई की बात भी कभी किसी से नहीं बतानी चाहिए। नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि महिलाओं को अगर अपने पति की कमाई के बारे में पता चल जाए तो वह उन्हें खर्च करने पर रोकने लगती हैं। ऐसे में कई बार आपको जरूरी खर्च करने में भी परेशानी हो जाती है।
Aaj Ka Panchang: आज 26 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 26 अगस्त 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण
तिथि
शुक्ल पक्ष दशमी - 12:08 ए एम, अगस्त 27 तक
नक्षत्र
ज्येष्ठा - 08:37 ए एम तक
योग
विष्कम्भ - 04:27 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:56 AM
सूर्यास्त - 6:50 PM
चन्द्रोदय - 03:01 PM
चन्द्रास्त - 01:12 AM
अशुभ काल
राहू - 09:09 ए एम से 10:46 ए एम
यम गण्ड - 02:00 पी एम से 03:36 पी एम
कुलिक - 05:56 ए एम से 07:33 ए एम
दुर्मुहूर्त - 05:56 ए एम से 06:47 ए एम, 06:47 ए एम से 07:39 ए एम
वर्ज्यम् - 04:10 पी एम से 05:41 पी एम, 05:45 ए एम से 07:16 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 ए एम से 12:49 पी एम
अमृत काल - 01:14 ए एम से 02:44 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:27 ए एम से 05:11 ए एम
शुभ योग
रवि योग - पूरे दिन
Horoscope Today 26 August 2023: मेष, तुला, धनु, मीन राशि वालों को हो सकता है नुकसान, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल
Horoscope Today 26 August 2023: ज्योतिष के अनुसार 26 अगस्त 2023, शनिवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज तुला राशि वाले किसी यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं. छोटे बच्चे आज आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं. अन्य राशि वालों के लिए शनिवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. आपको ऑफिस में अपनी सहकर्मियों से ताल मेल बनाकर आगे बढ़ाना अच्छा रहेगा. आप किसी काम को आसानी से पूरा कर पाएंगे. वरिष्ठ सदस्य यदि आपको कोई मार्गदर्शन दे, तो आप उसे पर अच्छा चलकर अच्छा नाम कमाने मे कामयाब रहेंगे. आप अपने किसी काम को कल पर ना टालें, नहीं तो समस्या हो सकती है. यदि लंबे समय से आपका कोई संम्पति संबंधित विवाद कानून में चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. आप किसी काम को उत्साहित होकर करेंगे, तो उसमें आपको कोई नुकसान हो सकता है, लेकिन आप किसी को भी बिना मांगे सलाह ना दे. व्यापार के लिए आप कुछ नयी योजनाएं बनाएंगे, जिनसे आपको लाभ होगा. आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. कारोबार में आपकी कोई नई डील अटक सकती है .
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा. आपको अपने रोज के कामो को समय से पुरा करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती हैं. आप कोई नया काम करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं, तो आज आप उसे कल पर ना टालें और आपकी मेहनत रंग लाएगी. तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी. विद्यार्थियों को पढाई में समस्या आने के कारण तनाव मिलता दिख रहा है
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज कला कौशल में सुधार लेकर आएगा. व्यापार में वृद्धि होगी. आपका मन पूजा पाठ में खूब लगेगा और आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनेंगे. कोई नई डील आज आपकी शर्तों के मुताबिक फाइनल होगी, लेकिन उसमें आप अपने बिजनेस पार्टनर से बातचीत अवश्य करें, तभी हां करें, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ समस्याएं लेकर आएगा. यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे छोडा, तो उसने आपको कोई नुकसान हो सकता है और नौकरी में आप जितनी मेहनत करेंगे, उतना फल न मिलने से आपको थोड़ी निराशा होगी. विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है, जिसके कारण उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ेगा. भाई के विवाह में यदि कोई बात आ रही थी, तो वह किसी परिजन की मदद से दूर होगी.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन रचनात्मक कार्य में पूरी रुचि दिखाएगे और आपको दूसरों के मामलों से दूर रहना होगा, नहीं तो आपको बेवजह का तनाव मिल सकता है. आप अपनी कला से लोगों को हैरान करेंगे और आपका कोई धन संबंधित मामला सुलझता दिख रहा है. आप किसी को धन उधार देने से बचे और अपने रूपए पैसे का पूरा हिसाब रखें.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन वाणी व व्यवहार में मधुरता लेकर आएगा. कारोबार में आप अच्छा धन लगा सकते हैं, लेकिन परिवार में किसी से आपको खरी खोटी सुनने को मिल सकती है. आप वाणी की मधुरता को बनाए रखें और संतान के भविष्य से जुड़ा आपको कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है. माता-पिता से आप किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. आपको अपने भविष्य में कुछ धन संचय करने पर विचार विमर्श करना होगा और आप बिजनेस में एक अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे. एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है.
धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन मेहनत व लगन से काम करने के लिए रहेगा. आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन कार्य क्षेत्र में आपका अपने पार्टनर के किसी बात से मूड खराब हो सकता है. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधा को दूर करने के लिए उनके हेलो से बातचीत करनी होगी. प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों को अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा और यदि आपको कोई डील फाइनल करने को मिले, तो हस्ताक्षर बहुत ही देखभाल कर करें, नहीं तो आप कहीं गलत हस्ताक्षर कर सकते हैं. संतान के कार्य से आपका मान सम्मान बढ़ेगा, उन्हें किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है. सरकारी योजना में धन लगाने से आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलने की पूरी उम्मीद बनती दिख रही है.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है. अभी आपके काम में कुछ बाधाएं आ रही थी, तो आज आप उन्हे दूर करने में कामयाब रहेंगे और बिजनेस कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं. आप अपने घर को रेनोवेट कराने पर भी अच्छा खासा ध्यान देगे. आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बढ़ाएं आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को आज अपनी सेहत को लेकर कोई लापरवाही नहीं करनी है और नौकरी में आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे. आपकी आय मे वृद्धि होगी. परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे. संतान के लिए आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं. आपका कोई काम आपके लिए नयी समस्या खड़ी कर सकता है.
कल सुबह 8.45 बजे होगा मंत्रिमंडल का विस्तार: सीएम शिवराज ने राज्यपाल से मुलाकात कर सौंपी लिस्ट
भोपाल। कल सुबह 8.45 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) के इस कार्यकाल का तीसरा मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। आज रात में सीएम शिवराज राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगू भाई पटेल (CM Shivraj Singh Chouhan) को मंत्रिमंडल की नामों की लिस्ट सौंपी।
3 मंत्री लेंगे शपथ
शिवराज मंत्रिमंडल में 3 चेहरे शपथ लेंगे। विंध्य से राजेंद्र शुक्ला, महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन और बुंदेलखंड से राहुल लोधी को मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजेंद्र शुक्ला और गौरीशंकर बिसेन कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं राहुल लोधी को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने इससे पहले मंगलवार 22 अगस्त को अचानक राज्यपाल मंगू भाई पटेल (Governor Mangu Bhai Patel) से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो गई थी। फिलहाल शिवराज कैबिनेट में चार मंत्रियों की जगह खाली है।
चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद सामने आया चांद का पहला वीडियो, लैंडिंग का नजारा देख दुनिया हुई हैरान…
नई दिल्ली। भारत ने 23 अगस्त को एक बार फिर पूरी दुनिया में इतिहास रच दिया है। इसरों ने चंद्रयान 3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करवा दिया। चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम के चांद पर उतरने के बाद अपना काम कर दिया। चंद्रयान की सफलता के बाद पहला वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है ये वीडियो उस समय का है जब चंद्रयान 3 चांद पर उतर रहा था।
इसरो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टच डाउन के समय चांद किस तरह का दिखाई दे रहा था। इससे पहले लैंडिंग के तुरंत बाद लैंडर विक्रम की ओर से चांद की कुछ तस्वीरें भी भेजी गई थीं। चंद्रयान का लैंडर विक्रम बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था। इसरो ने बताया कि लैंडिंग के कुछ घंटे बाद रोवर प्रज्ञान लैंडर से बाहर निकल गया था। रोवर और लैंडर दोनों ही अच्छी स्थिति में हैं। रोवर चांद पर चहलकदमी शुरू कर चुका है।
6 साल की मासूम बेटी से रेप के आरोपी पिता को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
राजस्थान। उदयपुर की पॉक्सो कोर्ट ने 6 साल की मासूम बच्ची से रेप के आरोपी पिता को अंतिम सांस तक जेल की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। पॉक्सो कोर्ट -1 के जज भूपेंद्र कुमार सनाढ्य ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया।
मामला जून 2020 का है। पति से झगड़े के बाद पत्नी अपनी बेटी के साथ मायके आ गई थी। पति अपनी पत्नी से मिलने ससुराल गया था। वहां नाराज पत्नी उससे नहीं मिली थी। ऐसे में 6 साल की बेटी अपने पिता से मिलने बाहर आ गई थी। फिर पिता बेटी को ऑटो में बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ रेप किया था। रेप करने के बाद बेटी को बेसुध हालत में ससुराल के पास सड़क पर ही छोड़कर चला गया था। मां ने देखा तो बेटी के प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा था। उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था, जहां वह करीब 6 माह तक भर्ती रही थी।
कोर्ट ने टिप्पणी में लिखा कि अपराध करने के बाद भी आरोपी पिता को कोई पछतावा नहीं रहा। सजा का सुनाए जाने पर भी उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं। ऐसे में आरोपी नरमी का हकदार नहीं है। आरोपी का यह कृत्य दुर्लभतम से दुर्लभ की श्रेणी में आता है। इसे मृत्युदंड दिया जाना विधि सम्मत नहीं है, लेकिन आजीवन कारावास की सजा दिया जाना उचित है।
कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आदेश में लिखा कि सामान्य रूप से परिवार में बेटी पिता की लाडली होती है। वह अपनी मां के मुकाबले पिता से ज्यादा प्यार करती है। कमोबेश यही स्थिति पिता की भी होती है। आरोपी ने अपनी ही पुत्री से रेप करकेर उसका जीवन ही नरक बनाने का प्रयास किया। बल्कि पिता-पुत्री के विश्वास और खून के रिश्तों को शर्मसार करने का जघन्य अपराध किया है।
लैंडर से चांद की सतह पर उतरा प्रज्ञान रोवर, इसरो ने शेयर किया वीडियो…
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को चंद्रयान-3 की ओर से भेजे गए चांद का एक अदभुत वीडियो शेयर किया है। विक्रम लैंडर के चंद्रमा पर उतरने के बाद लैंडर से प्रज्ञान रोवर के निकलने का वीडियो सामने आया है। इससे पहले इसरो ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 लैंडर का एक वीडियो भी साझा किया था, जिसे चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरे से क्लिक किया गया था। इसरो का कहना है कि अभी तक की अपडेट्स के मुताबिक सभी सिस्टम सामान्य हैं और सभी गतिविधियां समय पर हो रही हैं।
इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन के रोवर ‘प्रज्ञान’ का लैंडर ‘विक्रम’ से चंद्रमा की सतह तक लुढ़कने का एक मनमोहक वीडियो जारी किया, जिसे लैंडर इमेजर कैमरे से देखा गया। राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी की ओर से ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए वीडियो के साथ संदेश में कहा गया है, ..और यहां बताया गया है कि चंद्रयान -3 रोवर लैंडर से चंद्रमा की सतह तक कैसे पहुंचा।’इसरो ने चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई रेजोल्यूशन कैमरा (ओएचआरसी) से ली गई लैंडर की छवि भी जारी की। चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 लैंडर का फोटोशूट किया! चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरा (OHRC) – वर्तमान में चंद्रमा के चारों ओर किसी के पास मौजूद सबसे अच्छा रिज़ॉल्यूशन वाला कैमरा चंद्रयान-3 को देखता है।
उल्लेखनीय है कि, चंद्रयान-2 को 2019 में लॉन्च किया गया था। चंद्रयान-2 ऑर्बिटर चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगा रहा है। प्रज्ञान रोवर के साथ विक्रम लैंडर बुधवार को इस उद्देश्य के लिए चंद्रमा की सतह पर उतरा। लैंडिंग के कुछ घंटों बाद, 26 किलोग्राम का छह पहियों वाला रोवर लैंडर के पेट से बाहर निकला। इसरो ने गुरुवार शाम को कहा, ‘सभी गतिविधियां निर्धारित समय पर हैं। सभी प्रणालियां सामान्य हैं। लैंडर मॉड्यूल पेलोड आईएलएसए को आज चालू कर दिया गया है। रोवर गतिशीलता संचालन शुरू हो गया है। प्रोपल्शन मॉड्यूल पर शेप पेलोड रविवार को चालू किया गया था। भारत ने बुधवार को इतिहास रचा जब उसके तीसरे मानवरहित चंद्रमा मिशन के लैंडर मॉड्यूल ने त्रुटिहीन सॉफ्ट-लैंडिंग की। भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन गया और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने वाला पहला देश बन गया।
वैश्वीकरण से करोड़ो लोग गरीबी से बाहर निकले, पीएम मोदी ने जी20 सम्मलेन को किया संबोधित
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी 24 अगस्त को पिंक सिटी कहे जाने वाली जयपुर में आयोजित जी20 बैठक को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज व्यापार और निवेश मंत्रियों की जी20 बैठक को संबोधित कर कहा, औद्योगिक व्यापार और निवेश प्रक्रियाओं में विश्वास बहाल करना एक परिवार के रूप में हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पीएम मोदी ने संबोधन में कहा, पूरे इतिहास में, व्यापार ने विचारों, संस्कृतियों और प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया है। इसने लोगों को करीब ला दिया है। व्यापार और वैश्वीकरण ने भी करोड़ों लोगों को अत्यधिक गरीबी से बाहर निकाला है। आज हम भारतीय अर्थव्यवस्था में वैश्विक आशावाद और आत्मविश्वास देखते हैं। भारत को खुलेपन, अवसरों और विकल्पों के संयोजन के रूप में देखा गया है। पिछले 9 वर्षों के दौरान भारत 5वीं सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था बन गया है। यह हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि, हमने 2014 में सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन की यात्रा शुरू की। हमने प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाई है और पारदर्शिता बढ़ाई है। हमने डिजिटलीकरण का विस्तार किया है, और नवाचार को बढ़ावा दिया है। हमने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर स्थापित किए हैं और औद्योगिक क्षेत्र बनाए हैं। हम लाल फीताशाही से लाल कालीन की ओर बढ़ गए हैं, और एफडीआई प्रवाह को उदार बनाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
महामारी से लेकर भू-राजनीतिक तनाव तक की मौजूदा वैश्विक चुनौतियों ने विश्व अर्थव्यवस्था की परीक्षा ली है। G20 में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और निवेश में विश्वास का पुनर्निर्माण करना हमारी ज़िम्मेदारी है। हमें लचीली और समावेशी वैश्विक मूल्य श्रृंखलाएं बनानी चाहिए जो भविष्य के झटकों को झेल सकें। इस संदर्भ में, वैश्विक मूल्य श्रृंखला के मानचित्रण के लिए एक सामान्य ढांचा बनाने का भारत का प्रस्ताव महत्वपूर्ण है। भारत विश्व व्यापार संगठन के मूल में नियम-आधारित, खुली, समावेशी, बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली में विश्वास करता है। भारत ने 12वें डब्ल्यूटीओ मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में ग्लोबल साउथ की चिंताओं की है। हम लाखों किसानों और छोटे व्यवसायों के हितों की रक्षा पर आम सहमति बनाने में सक्षम थे।
भारत के लिए एमएसएमई का मतलब सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को अधिकतम समर्थन है। भारत ने हमारे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, GeM के माध्यम से एमएसएमई को सार्वजनिक खरीद में एकीकृत किया था। हम पर्यावरण पर ‘शून्य दोष’ और ‘शून्य प्रभाव’ के लोकाचार को अपनाने के लिए अपने एमएसएमई क्षेत्र के साथ काम कर रहे हैं।
Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन कब 30 या 31 अगस्त, जानें राखी बांधने की सही डेट और सही समय
Raksha Bandhan 2023 Date: हर साल की तरह इस साल भी रक्षा बंधन की डेट को लेकर लोगों के बीच बहुत मतभेद है, इस साल अधिकमास की वजह से सभी त्योहार देर से पड़ेंगे. वहीं रक्षाबंधन की बात करें तो रक्षाबंधन हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. लेकिन इस साल पूर्णिमा तिथि दो दिन रहेगी.
इस बार पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त 2023, बुधवार की शाम को शुरु होकर अगले दिन यानि 31 अगस्त 2023, गुरुवार तक रहेगी, जिसकी वजह से इस बार भी पहले की तरह रक्षाबंधान का पर्व दो दिन मानाया जाएगा. आइये जानते हैं इस साल राखी बांधने का शुभ समय क्या है?
रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ समय (Rakhi Bandhane Ka Shubh Samay)
इस साल 30 अगस्त, बुधवार के पूरे दिन भद्रा रहेगी, जिस वजह से अगर आप 30 अगस्त के दिन राखी बांधना चाहते हैं तो रात 9:03 मिनट के बाद राखी बंधवा सकते हैं.
31 अगस्त को सुबह 07:07 मिनट तक शुभ समय हैं. इससे पहले आप राखी बांध सकते हैं.
क्या होता है भद्रा काल? (What is Bhadra Kaal?)
भद्रा शनि देव की बहन का नाम है. जो भगवान सूर्य और माता छाया की संतान है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भद्रा का जन्म दैत्यों के विनाश के लिए हुआ था. ऐसा माना जाता है रावण को उसकी बहन ने भद्रा काल में राखी बांधी थी जिसकी वजह से रावण का अंत भगवान राम के हाथों हुआ. इसीलिए किसी भी शुभ काम को करते समय इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि भद्रा काल ना चल रहा हो.
Petrol Price Today: कच्चे तेल के रेट में आई गिरावट, जानें आपके शहर में आज क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत
देश की सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को शहरों और राज्यों के हिसाब से पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं. कई जगहों पर कीमत कम हुई है तो कई जगह ईंधन के दाम में इजाफा भी दर्ज किया जा रहा है.
- अहमदाबाद- पेट्रोल 12 पैसे सस्ता होकर 96.65 रुपये, डीजल 13 पैसे सस्ता होकर 92.39 रुपये लीटर मिल रहा है.
- अजमेर- पेट्रोल 68 पैसे सस्ता होकर 108.20 रुपये, डीजल 61 पैसे सस्ता होकर 93.47 रुपये लीटर मिल रहा है.
- आगरा- पेट्रोल 53 पैसे महंगा होकर 96.71 रुपये, डीजल 51 पैसे सस्ता होकर 89.87 रुपये लीटर मिल रहा है.
- अमृतसर- पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 98.60 रुपये, डीजल 14 पैसे सस्ता होकर 88.92 रुपये लीटर मिल रहा है.
- नोएडा- पेट्रोल 4 पैसे सस्ता होकर 96.72 रुपये, डीजल 4 पैसे सस्ता होकर 89.89 रुपये लीटर मिल रहा है.
- गुरुग्राम- पेट्रोल 23 पैसे महंगा होकर 96.89 रुपये, डीजल 23 पैसे महंगा होकर 89.77 रुपये लीटर मिल रहा है.
- लखनऊ- पेट्रोल 4 पैसे महंगा होकर 96.61 रुपये, डीजल 4 पैसे महंगा होकर 89.80 रुपये लीटर मिल रहा है.
- पटना- पेट्रोल 2 पैसे सस्ता होकर 107.57 रुपये, डीजल 2 पैसे सस्ता होकर 94.34 रुपये लीटर मिल रहा है.
चार महानगरों में क्या है आज के पेट्रोल-डीजल के दाम-
- नई दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये लीटर
- मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर
- कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये लीटर
चेन्नई- पेट्रोल 102.74 रुपये, डीजल 94.33 रुपये लीटर
कच्चे तेल की कीमत की बात करें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत की बात करें तो आज भी इसमें गिरावट का सिलसिला जारी है. डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) के दाम में 0.03 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है और यह 79.03 डॉलर प्रति बैरल पर है. वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) के दाम में 0.10 फीसदी की कमी देखी जा रही है और यह 83.28 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है
रायपुर आ रहे विमान की यहाँ हुई इमरजेंसी लैंडिंग, 100 से ज्यादा यात्री थे सवार, जानिए वजह
दिल्ली से रायपुर आ रही एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गयी है। ये इंडिगो कंपनी का विमान है। जिसे इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद लखनऊ के एयरपोर्ट पर उतारा गया है।यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट बहुत बाउंस हुआ। जहाज के इंजन मे यह समस्या आने पर पायलट ने बड़ी कठिनाई और रिस्क लेक फ्लाइट लैंड कराने में सफ़ल रहे। बताया गया है कि दूसरा जहाज भेजकर यात्रियों को रायपुर लाया जा रहा है। यह इंडिगो के जहाज को पूरी तरह से खराब होने की भी बात कही जा रही है। यात्रियों ने फ्लाइट की फिटनेस चेक करने की बात उठाई है। बता दे फ्लाइट में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे ।
Aaj Ka Panchang: आज 25 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 25 अगस्त 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण
तिथि
शुक्ल पक्ष नवमी- अगस्त 25 03:10 AM- अगस्त 26 02:02 AM
नक्षत्र
अनुराधा - अगस्त 24 09:04 AM- अगस्त 25 09:14 AM
योग
वैधृति - अगस्त 24 08:36 PM- अगस्त 25 06:50 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:55 AM
सूर्यास्त - 6:51 PM
चन्द्रोदय - 01:56 PM
चन्द्रास्त - 12:13 AM
अशुभ काल
राहू - 10:46 AM- 12:23 PM
यम गण्ड - 3:37 PM- 5:14 PM
कुलिक - 7:32 AM- 09:09 AM
दुर्मुहूर्त - 08:30 AM- 09:22 AM, 12:49 PM- 01:41 PM
वर्ज्यम् - 02:42 PM- 04:15 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 AM- 12:49 PM
अमृत काल - 12:03 AM- 01:37 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:23 AM- 05:11 AM
शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग - 05:55 AM - 09:14 AM
Horoscope 25 August 2023 : इन राशि वालों के कारोबार में हो सकती है वृद्धि...जानें क्या कहते हैं आपके सितारें
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव हो सकता है। आय में बढ़ोतरी होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा देशाटन पर जाने का कार्यक्रम बन सकते हैं। मन पर नियंत्रण रखें।
वृष राशि -मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लेखनादि कार्यों से आय के स्रोत बन सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि–धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में संघर्ष अधिक हो सकता है। मन में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। बातचीत में सन्तुलित रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। व्यर्थ के झगड़ों और विवादों से बचें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। शैक्षिक कार्यों में विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है। किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित होंगे।
कर्क राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न होगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं, परन्तु स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में कठिनाइयां आएंगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान को कष्ट रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
सिंह राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। यात्रा खर्च बढ़ेंगे। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। आय की स्थिति में सुधार होगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति हो सकती है।
कन्या राशि -शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित होगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। सेहत का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। दैनिक कार्यों की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों के सहयोग से कारोबार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है।
तुला राशि- मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। कारोबार सन्तोषजनक रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। वाणी में अभी कठोरता का प्रभाव रहेगा। मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाने के योग बन रहे हैं। खर्चों की अधिकता से चिंतित हो सकते हैं।
धनु राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु संयत रहें। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यों के प्रति दिलचस्पी बढ़ेगी, लेकिन तदानुसार परिणाम नहीं मिलेंगे। कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्ति हो सकती है। विदेश से धन प्राप्ति के योग हैं।
मकर राशि- मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। परिवार का साथ रहेगा। आय वृद्धि होगी। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। खर्च अधिक रहेंगे। दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।
कुंभ राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मन अशान्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थितियां रहेंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाइयों के सहयोग से कोई कारोबार शुरू कर सकते हैं।
मीन राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में आय में वृद्धि होगी। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। अध्ययन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वाणी में मधुरता रहेगी। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।
फिर सक्रिय हुआ मानसून! छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी…!!
नई दिल्ली। देशभर में बारिश का सिलसिला जारी है। कई राज्यों में भारी बारिश ने फिर तबाही मचाई है। हिमाचल प्रदेश में एक बच्चे समेत 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीँ, छह लोग लापता हो गए है। देश के अधिकतर हिस्सों में आज भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिली। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटो के दौरान छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और कोंकण और गोवा में बारिश संभव है। आइए जानते हैं देश भर के मौसम का हाल।
यहाँ से होकर गुजर रही मानसून ट्रफ
मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ फ़िरोज़पुर, अंबाला, बरेली, गोरखपुर, गया, धनबाद, डायमंड हार्बर और फिर दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी से होकर गुजर रही है।
दक्षिणी उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण गुजरात के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 4.5 और 5.8 किमी ऊपर है।
एक उत्तरी दक्षिणी ट्रफ रेखा दक्षिणी छत्तीसगढ़ से निचले स्तर पर तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है।
कई राज्यों में बारिश
अगले 24 घंटों के दौरान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
पूर्वोत्तर भारत के ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।
इस जज को हाईकोर्ट ने लगाई फटकार और कर दिया सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला…
हैदराबाद। तेलंगाना हाई कोर्ट ने हैदराबाद के विशेष सत्र न्यायाधीश के जय कुमार को निलंबित कर दिया है। मामला सांसदों और विधायकों से संबंधित एक मामले में सुनवाई करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार और अन्य के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के आदेश से जुड़ा है। हाई कोर्ट ने जज के निलंबन के साथ ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही भी शुरू कर दी है। जज को आदेश दिया गया है कि वह हाई कोर्ट की अनुमति के बिना हैदराबाद नहीं छोड़ेंगे।
चुनावी हलफनामे में छेड़छाड़ से जुड़ा मामला
यह मामला तेलंगाना के मंत्री श्रीनिवास गौड़ से जुड़ा है। महबूबनगर के एक मतदाता ने 2018 में श्रीनिवास गौड़ पर चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारियों ने गौड़ को हलफनामे के साथ छेड़छाड़ करने और इसे दाखिल करने के बाद संशोधन करने की अनुमति दी।
हाई कोर्ट ने क्या कहा?
हाई कोर्ट ने कहा कि गौड़ कानूनी रूप से दस्तावेज को अद्यतन कर सकता है। हालांकि, जिला न्यायाधीश ने एक समानांतर आदेश में महबूबनगर पुलिस अधिकारियों को सीईसी, गौड़ और अन्य चुनाव अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए कहा। हाई कोर्ट ने कहा, ‘जज ने हद पार कर दी’।
निर्वाचन आयोग पहुंचा था हाई कोर्ट की शरण में
इसके बाद निर्वाचन आयोग ने जय कुमार के खिलाफ हाई कोर्ट में शिकायत की। अदालत के रजिस्ट्रार जनरल ने निष्कर्ष निकाला कि प्रथम दृष्टया विशेष न्यायाधीश ने जल्दबाजी में काम किया और बिना प्रारंभिक जांच के आदेश पारित किए।
जज ने दी थी पुलिस को चेतावनी
31 जुलाई को जय कुमार ने महबूबनगर पुलिस को सीईसी, गौड़ और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। दिलचस्प बात यह है कि उच्च न्यायालय ने उसी दिन एक आदेश पारित किया था जिसमें कहा गया था कि नामांकन के दौरान एक उम्मीदवार के अपने हलफनामे में सुधार करने में कुछ भी गलत नहीं है। 12 अगस्त को जय कुमार ने मौखिक रूप से पुलिस को चेतावनी दी कि अगर वे उस दिन शाम 4 बजे से पहले मामला दर्ज करने में विफल रहे तो अवमानना का मामला दर्ज किया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया। हालांकि, लिखित आदेश में कहा गया है कि उन्होंने मामले में उठाए गए कदमों पर पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।
क्या कहना है सीनियर वकील का
वरिष्ठ वकील ए सत्य प्रसाद ने कहा कि एक बार उच्च न्यायालय में चुनाव याचिका दायर होने के बाद, एक निचली अदालत को उसी मामले में एक अलग मामले पर विचार नहीं करना चाहिए। इस मामले के सभी संबंधित पहलू चुनाव याचिका का हिस्सा होने चाहिए। इसके अलावा, पद धारण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते समय एक सक्षम प्राधिकारी से पूर्व मंजूरी प्राप्त करना आवश्यक है
राहुल गांधी ने हाऊसिंग कमेटी को लिखा पत्र, पुराने बंगले में वापस शिफ्ट होने से किया इंकार
नई दिल्ली। राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता वापस मिलने के बाद उन्हें 12 तुगलक स्थित सरकारी आवास वापस मिल गया है। लेकिन अब खबर यह आ रही है कि कांग्रेस नेता ने हाउसिग कमेटी को पत्र लिखकर कहा है कि उन्हें पुराना आवास नही चाहिए। राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद उन्हें पुराना आवास दोबारा आवंटित हो गया था। बंगले में वापसी के लिए राहुल गांधी को 15 दिन के अंदर लोकसभा कमेटी में जवाब देना था, जिसकी डेडलाइन 23 अगस्त को समाप्त हो गई है। वहीं, राहुल गांधी ने इस बंगले में रहने से क्यों मना कर दिया है, इसके पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है।
बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी 19 साल से 12 तुगलक लेन वाले सरकारी बंगले में रह रहे थे। मोदी सरनेम मामले में सूरत हाईकोर्ट से दो साल की सजा मिलने के बाद उन्हें यह सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश मिला था। संसद सदस्यता बहाल होने के साथ ही उन्हें पुराना आवास दोबारा आवंटित कर दिया था। इस्टेट ऑफिस ने राहुल गांधी से 8 दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा था कि क्या वह उसी घर में रहना चाहते हैं या नहीं। अमेठी से सांसद चुने जाने के बाद राहुल गांधी को यह बंगला मिला था। हालांकि, कांग्रेस नेता ने राजधानी दिल्ली में भी एक बंगला रखा है।
राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ लुटियन जोन में 7 सफदरजंग लेन का घर देखा था। 7 सफदरजंग लेन वाला यह बंगला 1980 में सांसद महाराजा रंजीत सिंह गायकवाड़ को आवंटित किया गया था। महाराजा रंजीत सिंह 27 नवंबर, 1989 तक सांसद रहे। 27 दिसंबर, 1989 को आवंटन रद्द कर दिया गया था। राहुल गांधी ने 22 अप्रैल को अपना बंगाल खाली करना पड़ा था। इसके बाद कांग्रेस नेता अपनी मां सोनिया गांधी के आवास पर शिफ्ट हो गए थे।
AAP ने चुनाव के लिए कसी कमर, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव के सह-प्रभारी किया नियुक्त
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव के सह-प्रभारी नियुक्त कर दिए है, मध्यप्रदेश से जगतार सिंह दियालपुरा और रजनीश कुमार दहिया को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अमोलक सिंह और अमृतपाल सिंह सुखानंद को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Board Exams 2024: साल में दो बार होंगी बोर्ड परीक्षा, कक्षा 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों को पढ़नी होंगी दो भाषाएं : केंद्र
नई दिल्ली: Board Exam 2024 Latest: बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर. शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि अब बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित की जाएंगी. यही नहीं कक्षा 11वीं और 12वीं में विद्यार्थियों को दो भाषाओं का अध्ययन करना होगा. लेटेस्ट अपडेट है कि केंद्र ने बुधवार को नई शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप शिक्षा प्रणाली में बड़े बदलावों की घोषणा करते हुए कहा कि 2024 शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्यपुस्तकें विकसित की जाएंगी. शिक्षा मंत्रालय द्वारा नए पाठ्यक्रम ढांचे की घोषणा की गई. शिक्षा मंत्रालय के नए पाठ्यक्रम ढांचे के तहत बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार होंगी. यही नहीं छात्र-छात्राओं को सर्वश्रेष्ठ अंक बरकरार रखने की इजाजत होगी. शिक्षा मंत्रालय के नए पाठ्यक्रम ढांचे के तहत बोर्ड परीक्षाएं महीनों की कोचिंग और रट्टा लगाने की क्षमता के मुकाबले छात्र-छात्राओं की समझ और दक्षता के स्तर का मूल्यांकन करेंगी.
Board Exam 2024: पसंद के विषय का चुनाव
शिक्षा मंत्रालय के नए पाठ्यक्रम ढांचे के तहत कक्षा 11वीं और 12वीं में विषयों का चयन 'स्ट्रीम' तक सीमित नहीं रहेगा. बल्कि छात्र-छात्राओं को पसंद का विषय चुनने की आजादी मिलेगी. शिक्षा मंत्रालय के इस नए पाठ्यक्रम के अनुसार, स्कूल बोर्ड उचित समय में ‘मांग के अनुसार' परीक्षा की पेशकश करने की क्षमता विकसित करेंगे.
Board Exam 2024: दो भाषाओं का अध्ययन
नई शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुसार नए पाठ्यक्रम का खाका तैयार कर लिया गया है. शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि 2024 के शैक्षणिक सत्र के लिए पाठ्य पुस्तकें तैयार की जाएंगी. शिक्षा मंत्रालय के नए पाठ्यक्रम के खाके के तहत कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को दो भाषाओं का अध्ययन करना होगा, इनमें से कम से कम एक भाषा भारतीय होनी चाहिए.
Board Exam 2024: पाठ्य पुस्तकें होंगी सस्ती
शिक्षा मंत्रालय के नए पाठ्यक्रम ढांचे के तहत कक्षाओं में पाठ्य पुस्तकों को 'कवर' करने की मौजूदा प्रथा से बचा जाएगा. शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि पाठ्य पुस्तकों की कीमतों में कमी लाई जाएगी.
Aaj Ka Panchang: आज 24 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 24 अगस्त 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण
तिथि
शुक्ल पक्ष अष्टमी- अगस्त 24 03:31 AM- अगस्त 25 03:10 AM
शुक्ल पक्ष नवमी- अगस्त 25 03:10 AM- अगस्त 26 02:02 AM
नक्षत्र
विशाखा - अगस्त 23 08:08 AM- अगस्त 24 09:04 AM
अनुराधा - अगस्त 24 09:04 AM- अगस्त 25 09:14 AM
योग
इन्द्र - अगस्त 23 09:44 PM- अगस्त 24 08:36 PM
वैधृति - अगस्त 24 08:36 PM- अगस्त 25 06:50 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:59 AM
सूर्यास्त - 6:48 PM
चन्द्रोदय - अगस्त 24 12:52 PM
चन्द्रास्त - अगस्त 24 11:23 PM
अशुभ काल
राहू - 1:59 PM- 3:35 PM
यम गण्ड - 5:58 AM- 7:34 AM
कुलिक - 9:11 AM- 10:47 AM
दुर्मुहूर्त - 10:15 AM- 11:06 AM, 03:23 PM- 04:14 PM
वर्ज्यम् - 01:05 PM- 02:42 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 AM- 12:49 PM
अमृत काल - 10:45 PM- 12:22 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:23 AM- 05:11 AM
शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग - अगस्त 24 09:04 AM - अगस्त 25 09:14 AM (अनुराधा और गुरुवार)
Horoscope 24 August 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
वृष राशि- सेहत का ध्यान रखें। माता से धन प्राप्ति के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगीमन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। । लाभ के अवसर मिलेंगे।
मिथुन राशि- कला एवं संगीत के प्रति आकृष्ट हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। लाभ में वृद्धि होगी। बातचीत में सौम्यता बनाये रखने का प्रयास करें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मानसिक उलझने रहेंगी। कुछ मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।लाभ के अवसर मिलेंगे।
कर्क राशि- कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। रुके हुए काम बनेंगे। अनावश्यक तनाव से बचें।
सिंह राशि- आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। कुटुम्ब-परिवार में छोटे संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। मन परेशान हो सकता है। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। भागदौड़ अधिक रहेगी। बड़े भाई या बहन से धन मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि- जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।कारोबार में वृद्धि होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। भवन सुख वृद्धि होगी। संचित धन में कमी आ सकती है। कला-संगीत के प्रति रुझान रहेगा।
तुला राशि- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचें। मित्रों से सद्भाव बनाये रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बातचीत में संयत रहें। सुखद समाचार मिलेगा।
वृश्चिक राशि- परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि- आलस्य अधिक रहेगा। कार्यों में व्यवधान आएंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे।मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार में आपसी मनमुटाव हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
मकर राशि- जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। आलस्य की अधिकता हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन का सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।
कुंभ राशि- मीठे खानपान के प्रति रुझान रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय हो सकती है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार में विस्तार हो सकता है। भाई-बहनों से सहयोग मिल सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। कारोबार विस्तार में भाई-बहन का सहयोग मिल सकता है।आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कर्ज लेने या किसी को देने में सचेत रहें। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयत रहें। कुछ पुराने मित्रों से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी।
दर्दनाक हादसा: तेज रफ़्तार बस अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, 8 यात्रियों की मौत, मची चीख-पुकार
BIG ACCIDENT : नेपाल में दर्दनाक हादसा हो गया है, जहाँ एक तेज रफ़्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी गई। 15 अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, आसपास के लोगों ने बस के नदी में गिरने की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची है।
बता दें यह घटना नेपाल के बागमती प्रांत में बुधवार को हुई, जब एक यात्री बस मुख्य राजमार्ग से फिसलकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी गई और 15 अन्य लोग घायल हो गए है। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब काठमांडू से पोखरा जा रही बस बागमती प्रांत के धाडिंग जिले के चालीसे इलाके में अनियंत्रित होकर त्रिशूल नदी में गिर गई। दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हुई है तथा 15 अन्य घायल हुए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। राहत-बचाव कार्य जारी है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि, अनियंत्रित होकर बस त्रिशूली नदी में आंशिक रूप से डूब गई थी, लेकिन बचावकर्मी मौके से यात्रियों को जीवित निकालने में सफल रहे। नेपाल में बारिश की वजह से यह नदी उफान पर है।
108 मेगापिक्सल कैमरे वाला ये सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Realme 11X 5G : रियलमी ने मिड-रेंज सेगमेंट में दो नए स्मार्टफोन्स Realme 11 5G और Realme 11X 5G को लॉन्च कर दिया है. रियलमी 11 5जी में 108 मेगापिक्सल तो वहीं रियलमी 11एक्स 5जी में 64 मेगापिक्स्ल कैमरा सेंसर मिलेगा.
Realme 11 5G specifications
- डिस्प्ले: हैंडसेट में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.72 इंच की फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) सैमसंग AMOLED डिस्प्ले है.
- चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में 6nm पर बेस्ड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर दिया गया है. फोन में वैसे तो 8 जीबी रैम है लेकिन 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
- कैमरा: Realme 11 5G में बैक पैनल पर दो कैमरे दिए गए हैं, 108 मेगापिक्सल सैमसंग ISOCELL HM6 कैमरा सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है. फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर शामिल है.
- बैटरी: 67 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है.
Realme 11 5G Price in India: जानिए कीमत
Realme 11X 5G इस मोबाइल के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है, 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में उपलब्ध होगा. इस डिवाइस को ग्लोरी गोल्ड और ग्लोरी ब्लैक रंग में 29 अगस्त से खरीदा जा सकेगा.
Realme 11X 5G Specifications: जानें फीचर्स
- स्क्रीन: डुअल सिम (नैनो) वाले इस फोन में 240 हर्ट्ज तक टच सैंपलिंग रेट और 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच की फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दी गई है.
- प्रोसेसर: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में 6nm पर बेस्ड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है. 8 जीबी रैम को 8 जीबी वर्चुअल रैम की मदद से 16 जीबी तक बढ़ाना संभव है.
- कैमरा: बैक पैनल पर दो कैमरा हैं, 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है. फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा.
- बैटरी: 33 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है.
Realme 11X 5G Price in India: जानिए दाम
Realme 11X 5G इस स्मार्टफोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम 14,999 रुपये है. वहीं, इस फोन के टॉप वेरिएंट 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है और इस वेरिएंट को खरीदने के लिए 15,999 रुपये खर्च करने होंगे. इस डिवाइस की बिक्री 30 अगस्त से शुरू हो जाएगी.
बड़ा हादसा : निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरा, 17 श्रमिकों की मौत
आइजोल। मिजोरम में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से कम से कम 17 श्रमिकों की मौत हो गई है। वहीं कई मजदूर घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि, मिजोरम के आइजोल से करीब 20 किलोमीटर दूर सैरांग इलाके में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिर गया। यह पुल बैराबी को सायरंग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था। एनएफ रेलवे के CPRO सब्यसाची डे ने बताया कि रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल का दौरा करेंगे।
G-20 Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 7 सितंबर से भारत दौरे पर,G-20 समिट से 2 दिन पहले पहुंचेंगे इंडिया
वॉशिंगटन। G-20 Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन G-20 समिट के लिए दो दिन पहले 7 सितंबर को भारत पहुंचेंगे। ऐसा पहली बार होगा, जब कोई अमेरिकी प्रेसिडेंट चार दिन भारत में रहेगा। G-20 समिट 9 और 10 सितंबर को होगा।
G-20 Summit: बता दें कि बाइडेन की यह पहली भारत यात्रा है। इस यात्रा की खास बात यह है कि बाइडेन इंडोनेशिया में होने वाली आसियान समिट में शिरकत नहीं करेंगे, क्योंकि उन्होंने भारत दौरे को ज्यादा तवज्जो दी है। व्हाइट हाउस ने देर रात बताया कि आसियान में बाइडेन की जगह वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस शिरकत करेंगी।
G-20 Summit: व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि प्रेसिडेंट बाइडेन G20 समिट शुरू होने से दो दिन पहले ही भारत पहुंच जाएंगे और यह दौरा मोटे तौर पर चार दिन का होगा। इस दौरान बाइडेन और प्रधानमंत्री दो बार बातचीत कर सकते हैं।
G-20 Summit: अमेरिकी सरकार इस दौरे को काफी अहमियत दे रही है। इस दौरान ट्रेड और डिफेंस के अलाव साइबर सिक्योरिटी से जुड़े कुछ अहम समझौते हो सकते हैं। 2026 में G-20 समिट अमेरिका में होगी। प्रधानमंत्री मोदी प्रेसिडेंट बाइडेन को इसकी अध्यक्षता सौंपेंगे।
बता दें कि G-20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, जर्मनी, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्कीये, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।
G-20 Summit: दिल्ली में 3 दिनों की छुट्टी रहेगी
G-20 की वजह से दिल्ली सरकार ने 8 से 10 सितंबर को पब्लिक हॉलिडे का ऐलान किया है। सभी प्राइवेट ऑफिस, मॉल्स और मार्केट बंद रहेंगे। सभी स्कूलों में 3 दिनों की छुट्टी रहेगी। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने G-20 समिट को लेकर सरकार से पब्लिक हॉलिडे घोषित करने की सिफारिश की थी। इसके बाद दिल्ली सरकार ने ये फैसला लिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइवेट दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम कराने का निर्देश दिया जा सकता है। इस दौरान मेट्रो सर्विस जारी रहेगी। हालांकि, सुरक्षा को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट, खान मार्केट, मंडी हाउस जैसे कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा जा सकता है।
15वें ब्रिक्स शिखर सम्मलेन में पहुंचे पीएम मोदी, अफ्रीकी राष्ट्रपति ने गर्मजोशी से किया स्वागत
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग बिजनेस जगत में विकास को लेकर आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में भारत का नेर्तित्व करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शाम को सबा पांच बजे जोहान्सबर्ग के एयरपोर्ट पहुचें । जहां दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर परंपरागत अफ्रीकी नृत्य भी देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 से 24 अगस्त तक अफ्रीका दौरे पर रहेंगे।
पीएम मोदी को देख खुश हुए भारतीय मूल के लोग
https://twitter.com/narendramodi/status/1693982660824313912?s=20
पीएम मोदी के स्वागत में दक्षिण अफ्रीका में निवास कर रहे भारतीय भी भारी संख्या में मौजूद थे, इस दौरान मोदी ने अपने सभी समर्थको का अभिवादन किया और हाथ भी मिलाया। प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण अफ्रीका यात्रा से पूर्व भरोसा जनता से यह भरोसा जताया कि यह सम्मेलन सदस्य देशो को भविष्य के सहयोग के क्षेत्रो की पहचान करने और संस्थागत विकास का जायजा लेने के लिए उपयोगी साबित होगा।
ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर पीएम मोदी ने कही ये बात
बिजनेस को लेकर आयोजित ब्रिक्स सम्मलेन में पीएम मोदी ने ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर लिखा, “मैं ‘ब्रिक्स-अफ्रीका आउटरीच’ और ‘ब्रिक्स प्लस डायलॉग’ कार्यक्रमों में भी शामिल होऊंगा। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए चिंता का सबब बने विभिन्न मुद्दों और विकास के अन्य क्षेत्रों पर चर्चा करने के वास्ते मंच प्रदान करेगा”। मोदी ने कहा कि वे कई अतिथि देशों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं, जिन्हें इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। मैं जोहानिसबर्ग में मौजूद कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने को लेकर भी उत्सुक हूं “।
3 दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर, इस वजह से होगी तीन दिन की छुट्टी.....
नई दिल्ली। सीएम अरविंद केजरीवाल ने जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन तारीखों पर एमसीडी कार्यालयों सहित सभी स्कूल, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इस दौरान सभी निजी कार्यालय और संस्थान भी बंद रहेंगे। दिल्ली पुलिस के नई दिल्ली जिले के अंतर्गत आने वाले बैंक और वित्तीय संस्थान भी बंद रहेंगे। दिल्ली पुलिस के नई दिल्ली जिले में दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे, जिन्हें प्रशासन ने पहले ही चिह्नित कर लिया है।
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के मुख्य सचिव से नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए 8 सितंबर से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने और 'नियंत्रित क्षेत्रों' में वाणिज्यिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आदेश देने का अनुरोध किया था। राष्ट्रपति जो. बाइडेन जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 7-10 सितंबर तक नई दिल्ली, भारत की यात्रा करेंगे। राष्ट्रपति बाइडेन और जी-20 साझेदार वैश्विक मुद्दों से निपटने के लिए कई संयुक्त प्रयासों पर चर्चा करेंगे।
चंद्रयान-3 की लैंडिंग का होगा सीधा प्रसारण, नोट कर लें टाइमिंग, इसरो रचेगा इतिहास, सभी स्कूलों में सीधा प्रसारण
Aaj Ka Panchang 23 August: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 23 August 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 23 अगस्त 2023 का पंचाग...
वार- बुधवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- सप्तमी, 03:31 एएम, अगस्त 24 तक
नक्षत्र- स्वाती, 08:08 एएम तक योगब्रह्म - 09:45 पीएम तक
करण- गर, 03:23 पीएम तक
द्वितीय करण- वणिज, 03:31 एएम, अगस्त 24 तक
सूर्योदय- 05:54 एएम
सूर्यास्त- 06:53 पीएम
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त- 11:57:39 से 12:49:34 तक
कुलिक- 11:57:39 से 12:49:34 तक
कंटक- 17:09:12 से 18:01:07 तक
राहु काल- 12:23:36 से 14:00:58 तक
कालवेला / अर्द्धयाम- 06:46:06 से 07:38:01 तक
यमघण्ट- 08:29:57 से 09:21:52 तक
यमगण्ड- 07:31:32 से 09:08:54 तक
गुलिक काल- 10:46:15 से 12:23:36 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत: कोई नहीं
ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है.
Horoscope Today 23 August 2023: मेष, कर्क, मकर, कुंभ राशि वाले ना करें ये काम, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल
Horoscope Today 23 August 2023: ज्योतिष के अनुसार 23 अगस्त 2023, बुधवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. कन्या राशि वाले जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सुचना सुनने को मिल सकती है. अन्य राशि वालों के लिए बुधवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन प्रंसन्नता दिलाने वाला रहेगा. आपके ऊपर किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा, जिससे आप परेशान होंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. जीवनसाथी से आप भविष्य के लिए कुछ धन संबंधी योजनाओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं. आप किसी को उधार उधार देने से बचें.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातको के स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या चल रही है, तो उनके लिए डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें और अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें, जो लोग सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनके छवि आज और निखर कर आएगी, लेकिन कुछ महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता होगी. आपको यदि किसी सलाम ईश्वर की आवश्यकता हो, तो अनुभवी व्यक्ति से करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है. आपको संतान को किसी नये कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए भागदौड़ अधिक करनी होगी और आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा. आपको परिवार के सदस्यों की जरूरत पर भी थोड़ा ध्यान देना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं. लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के व्यवसाय में यदि कुछ बाधाएं आ रही थीं तो वो आज दूर हो सकती हैं. यदि आपने कुछ योजनाओं की शुरुआत की थी, तो उनसे भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा और आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं और अपनी सुख-सुविधाओं के वस्तुओं की खरीदारी पर भी आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन निराशाजनक रहने वाला है. आपको किसी से कोई ऐसी बात नहीं करनी है, जिससे आपको समस्या हो सकती है और बिजनेस कर रहे लोग यदि कुछ लेन देन के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह भी उन्हें आसानी से मिल जाएगा. लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आप कोई अच्छी नौकरी का आंफर आ सकता है.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतम रुप से सफलता दिलाने वाला रहेगा. यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है. आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को कहीं घुमाने ले जाने की योजना बना सकते हैं. माता जी की सेहत के प्रति सचेत रहें. माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें, उन्हें कोई पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या परेशान कर सकती है.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है. आपके किसी काम के पूरा होने के कारण आप परेशान रहेंगे और परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा, जो लोग विदेश से आयात निर्यात का व्यवसाय करते हैं, उन्हें कुछ अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है. आपको अपने जरूरी कामो पर पूरा ध्यान देना होगा, नही तो वह लटक सकते हैं.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जो जातक राजनीति में कार्यरत हैं, उनके लिए आज दिन मिला-जुला रहने वाला है. किसी वाद विवाद की स्थिति में आप अपने विचारों से माहौल को सामान्य बनाने की कोशिश करनी होगी और उन्हें किसी नये पद की प्राप्ति हो सकती है. भाई व बहनों के साथ यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर होगी. अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं.
धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन एक से अधिक स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और धन आगमन के कुछ नए रास्ते खुलेंगे. आपके कुछ शत्रु आपके बनते कामो में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा. परिवार में यदि किसी को कोई सलाह दें, तो बहुत ही सोच विचार कर आगे बढे, नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए प्रसंता दिलाने वाला रहेगा. व्यवसाय के मामले में यदि आपको किसी मित्र से मदद लेनी पड़े, तो अवश्य ले और अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखें. परिवार में किसी सदस्य से आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है. यदि आपने किसी योजना में धन लगाने का सोच विचार किया है, तो वह भी आज आपका पूरा हो सकता है. लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहना होगा. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातको आज लंबे समय से रुके हुए सभी काम पूरे हो सकते हैं, लेकिन उसमें कुछ लोगो से मदद की आवश्यकता होगी. यदि आप राजनीति में कार्यरत है, तो उसमे आपको कुछ रणनीति बनाने पर विचार कर सकते हैं. यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है. विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरु जनों की मदद की आवश्यकता होगी.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन तनावग्रस्त रहने वाला है. अपने कामों के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखते हैं. आपको किसी साथी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे और आपका मन से परेशान रहने के कारण किसी काम को करने मैं आपका मन नहीं लगेगा. आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आप लोगों से बहुत ही तोल मोल कर बोलें.
मार्केट पहुंचे राहुल गांधी, खरीदी सब्जी , दुकानदारों से मिले, तस्वीरें शेयर कर लिखा- मोहब्बत की दुकान, देखें वीडियों…
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों लद्दाख दौरे पर हैं। वह 25 अगस्त तक इस दौरे पर रहेंगे। इस दौरान राहुल गांधी लेह-लद्दाख की वादियों का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। वह बाइक पर लद्दाख का दौरा कर रहे हैं। सोमवार को राहुल गांधी पहाड़ियों के बीच बाइक राइड करते नजर आए। वहीं शाम को वह लेह के मेन मार्केट में पहुंचे।
राहुल गांधी को केटीएम 390 एडवेंचर की सवारी करते देखा गया है। इस दौरान वह प्रोफेशनल राइडर जैसे नजर आए। वह हेलमेट, ग्लव्स, राइडिंग बूट और जैकेट सहित पूरे बाइकिंग गियर में देखे गए। लद्दाख की खूबसूरती की तारीफ कर राहुल गांधी ने फोटो के कैप्शन में लिखा- “पैंगोंग झील के रास्ते में मेरे पिता कहा करते थे, यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।
राहुल गांधी ने दुकानदार को दिए पैसे
इस दौरान उन्होंने फल-सब्जी की दुकान पर खरीदारी की। समाचार एजेंसी की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में राहुल गांधी को भीड़ से घिरे और सामान की खरीदारी करते देखा जा सकता है। राहुल गांधी सब्जी की दुकान पर कुछ चीज तुलवाते हैं, फिर उसे पैसे देते हैं। इसके बाद दुकानदार बचे पैसे वापस कर देता है।तस्वीरों में उन्हें स्थानीय लोगों से मिलते हुए दिखाया गया है। कांग्रेस ने लद्दाख में राहुल गांधी की यात्रा की तस्वीरें शेयर कर लिखा- मोहब्बत की दुकान।
अर्श से फर्श तक…औंधे मुंह गिरा टमाटर का भाव, जाने कहा पहुंची कीमत…
नई दिल्ली: सरकार ने सोमवार को कहा कि खुदरा बाजार में ताजा फसल की आवक के साथ टमाटर की कीमतें 50-70 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ गई हैं। उसने यह भी कहा कि जब तक दरें सामान्य स्तर पर नहीं आ जातीं, तब तक वह टमाटर की रियायती दर पर बिक्री जारी रखेगी। बेमौसम बारिश के कारण देशभर के खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमतें 250 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थीं। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया, वर्तमान में देश भर के खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमतें 50-70 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में नई फसल की आवक बढ़ने से कीमतें कम होनी शुरू हो गई हैं।
रियायती दरों पर टमाटर की बिक्री के बारे में, सचिव ने कहा कि सरकार खुदरा कीमतें सामान्य होने तक चुनिंदा राज्यों में रियायती कीमतों इसकी बिक्री जारी रखेगी। थोक और खुदरा बाजारों में दाम में नरमी के बीच सहकारी समितियों एनसीसीएफ और नाफेड ने 20 अगस्त से 40 रुपये प्रति किलोग्राम की कम दर पर टमाटर बेचना शुरू कर दिया है। पिछले महीने से, भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ लिमिटेड (नेफेड) टमाटर की कीमत में वृद्धि को रोकने के लिए उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से रियायती दर पर टमाटर बेच रहे हैं। शुरू में, सब्सिडी वाली दर 90 रुपये प्रति किलोग्राम तय की गई थी। बाद में कीमतों में गिरावट के साथ इसका मूल्य भी कम किया गया था। घरेलू आपूर्ति बढ़ाने और कीमत कम करने के लिए नेपाल से भी टमाटर का आयात किया गया है।
कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण राम मंदिर के फैसले में देरी हुई: अमित शाह
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक सभा को सम्बोधित किए । 27 अगस्त को अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में जनता से आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा को वोट देने की अपील की व दिवंगत दिग्गज नेता कल्याण सिंह को श्रद्धाजलि भी दिए ।
आपको बता दे, दिग्गज भाजपा नेता कल्याण सिंह की दूसरी पुण्य तिथि पर अलीगढ़ में एक सभा को संबोधित करते हुए, अमित शाह ने कहा, “2024 में यूपी की सभी 80 सीटों पर कमल को खिलने दें, यही होगी बाबूजी को सच्ची श्रद्धाजलि ।” भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में अलीगढ़ में ‘हिंदू गौरव दिवस का आयोजन कर रही है। कल्याण सिंह का जन्मस्थान भी अलीगढ़ है। 21 अगस्त 2021 को लखनऊ में कल्याण सिंह का निधन हो गया था। कल्याण सिंह 1992 के समय मुख्यमंत्री थे जब बाबरी मस्जिद विध्वंस ढांचा गिराया गया था। इसके साथ ही अमित शाह ने आजादी के समय से ही अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को रोकने और उसका ध्यान भटकाने के लिए राज्य की कांग्रेस पार्टी पिछली कांग्रेस सरकार पर हमला बोला।
केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘आज में बीजेपी के वरिष्ठ नेता, रामभक्त, पिछड़ों के कल्याण के प्रणेता व्यक्ति को श्रद्धांजलि देने आया हूँ। अमित शाह ने कहा कि दिवंगत नेता ने उनसे कहा था कि जिस दिन राम मंदिर की आधारशिला रखी गई थी। उसी दिन उन्होंने अपने जीवन का लक्ष्य हासिल कर लिया था।

जब राम मंदिर का शिलान्यास हुआ तब मैं अस्पताल में था – अमित शाह
केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान राम मंदिर का शिलान्यास किये, उस दिन मैं कोरोना के कारण अस्पताल में था। उस दिन मैंने बाबू जी को फोन किया और उन्होंने मुझे बताया कि उनके जीवन का लक्ष्य पूरा हो गया है।” शाह ने कहा, “कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ ने तीन लक्ष्यों पर जोर दिया। पहला राम जन्मभूमि आंदोलन को तेज करना, दूसरा गरीबों का कल्याण और तीसरा सामाजिक सद्भाव को बिगाड़े बिना पिछड़े समाज का कल्याण करना।”
शाह ने कहा ने अपने संबोधन को जारी रखते हुए कहा, आजादी के बाद से ही कांग्रेस पार्टी भगवान राम जन्मभूमि के मुद्दे को लटका रही थी, इसे भटका रही थी, लेकिन राम जन्मभूमि के मुद्दे पर कोर्ट का फैसला आने के बाद पीएम मोदी ने बिना देर किए राम मंदिर का भूमि पूजन किया”।
पीएम मोदी की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘आज हमें खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2024 की शुरुआत में हम 550 साल बाद भगवान राम को उनके भव्य मंदिर में विराजमान देखेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख भूपेन्द्र सिंह चौधरी उपस्थित थे।
Aaj Ka Panchang 22 August: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 22 August 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 22 अगस्त 2023 का पंचाग...
वार- मंगलवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- षष्ठी, 03:05 एएम, अगस्त 23 तक
नक्षत्र- चित्रा, 06:31 एएम तक योग शुक्ल, 10:18 पीएम तक
करण- कौलव, 02:37 पीएम तक
द्वितीय करण- तैतिल, 03:05 एएम, अगस्त 23 तक
सूर्योदय- 05:54 एएम
सूर्यास्त- 06:54 पीएम
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त- 08:29:44 से 09:21:45 तक
कुलिक- 13:41:54 से 14:33:56 तक
कंटक- 06:45:40 से 07:37:42 तक
राहु काल- 15:38:58 से 17:16:31 तक
कालवेला/अर्द्धयाम- 08:29:44 से 09:21:45 तक
यमघण्ट- 10:13:47 से 11:05:49 तक
यमगण्ड- 09:08:45 से 10:46:18 तक
गुलिक काल- 12:23:52 से 14:01:25 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत: 11:57:51 से 12:49:52 तक
ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है.
Horoscope Today 22 August 2023: वृष, कन्या, तुला, मीन राशि वालों के सभी काम आसानी से पूरे होंगे, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल
Horoscope Today 22 August 2023: ज्योतिष के अनुसार 22 अगस्त 2023, मंगलवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. सिंह राशि वालों का किसी नए घर को खरीदने का सपना पूरा होगा, जो लोग विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए कोई अच्छा ऑफर आ सकता है. अन्य राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है. आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा. व्यवसाय क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी आंख व कान खुले रखकर आगे बढ़े, नहीं तो समस्या हो सकती है और जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सुचना सुनने को मिल सकती है.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है. आप अपने खर्चो पर नियंत्रण करने की कोशिश तो करेंगे, लेकिन आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे और सामाजिक कार्य में आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, जिससे आप उनके कार्य भी करवा सकते हैं. आपके घर किसी परिजनों का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आपको घर व बाहर किसी भी मामले में अपनी मनमर्जी नहीं चलानी है, नहीं तो आप कोई गलत डिसीजन ले सकते हैं. आपको परिवार के सदस्यों के साथ चल कर अच्छा लाभ मिलेगा और आप अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें, नहीं तो आपका बेवजह कार्य क्षेत्र में किसी से कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो सकता है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अधिक मेहनत करनी होगी, उसके बाद ही उससे बाहर निकल सकते हैं.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको किसी आलोचक की आलोचना पर ध्यान नहीं देना है, तो समस्या सकती है और आप अपने व्यवहार में नरमी बनाए रखें. आप आज अत्यधिक लाभ के चक्कर में चुटपुट लाभ पर ध्यान नहीं देंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी. घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपुर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है. संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. आप अपने आलस्य के कारण कुछ कार्यों को कल पर डाल सकते हैं और व्यवसाय में मंदी के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप किसी से उधार लेने के लिए सोच विचार कर सकते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएगा. आप दिन का कुछ समय अपने मित्रों के साथ मनोरंजन के किसी कार्यक्रम में बिता सकते हैं.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अपने जरूरी कामों में लापरवाही दिखाने से बचने के लिए रहेगा. कार्य क्षेत्र में आपको सावधानियां बरतनी होगी, तभी आपके सभी काम पूरे होंगे. विद्यार्थियों को मानसिक व बौद्धिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है. संतान आपको कोई उपहार लेकर आ सकता है. आपकी किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय सता रहा है. परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मन रखेंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है. आपको किसी मानसिक तनाव के कारण आपका मन परेशान रहेगा और व्यवसाय में आप जितने लाभ की उम्मीद कर रहे थे, उतनी मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आप अपने धन का कुछ हिस्सा किसी योजना में भी लगा सकते हैं. आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है. लोगों को आप बिना मांगे सलाह देने से बचे, नहीं तो आप किसी वाद विवाद में फंस सकते हैं.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको कार्यक्षेत्र में किसी छोटी सी गलती से कोई नुकसान हो सकता है, जिसके बाद आपको अधिकारियों से बात करनी पड़ सकती है. आप अपने किसी मित्र से आज अपने मन की इच्छा जाहिर करेंगे, तो उसे पूरी अवश्य करेंगे. आपका कोई परिवार में यदि आप किसी बात के लिए कोई वाद विवाद में पडे, तो उससे आपको नुकसान हो सकता है. आपको जल्दबाजी मे कोई डिसीजन लेना पड़ सकता है.
धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन मिला-जुला रहने वाला है. आपको अपने घरेलू काम को लेकर व्यस्तता रहेगी और किसी काम के पूरा होने के लिए आपको संतोष करना पड़ सकता है. संतान की संगति की ओर आप विशेष ध्यान दे, नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं. यदि आपका कोई मामला कानून में चल रहा है, तो उसमें आपको थोड़ी समस्या होगी, तो उसके बाद ही वह आपके पक्ष में आता दिख रहा है.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए दिन शुभ सुचना लेकर आने वाला है. दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, लेकिन फिर भी आप कोई बड़ी योजना में धन लगा सकते हैं और यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसमे आप अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को अपनाकर दूर करने में कामयाब रहेंगे. परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से आज माहौल खुशनुमा रहेगा. परिवार में यदि कोई सदस्य घर से दूर नौकरी में कार्यरत है, तो आज वह वापस आ सकता है.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन कोई निराशाजनक सूचना लेकर आने वाला है. आप व्यस्त रहने के कारण अपने कामों को कल पर डालने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको कोई नुकसान भी हो सकता है. आप अपनी कोई बात लोगों के सामने खुलकर रखे, नहीं तो लोग आपको झूठा समझ सकते हैं. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आप अपने माता-पिता को लेकर जाए, जिससे उन्हें प्रसन्नता होगी. आप अपने मान सम्मान को ध्यान में रखकर ही कोई कदम उठाए.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन समस्याओं भरा रहने वाला है. आपको किसी वाहन के चलाने में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है और आपको अपने आवश्यक कामों में लापरवाही के कारण कोई भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. स्वास्थ्य में यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले, नहीं तो बाद में कोई बड़ी बीमारी का रूप लेकर आ सकता है. घर परिवार में सदस्यों के साथ आपकी कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं.
एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: कंटेनर ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, दो की मौत
महाराष्ट्र। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ है। एक्सप्रेस वे पर पुणे से मुंबई जा रहा एक कंटेनर 35 किलोमीटर का सफर पूरा करने के बाद पुणे की ओर जाने वाली विपरीत लेन पर चला गया और 5 छोटे वाहनों से इसकी जबरदस्त भिडंत हो गई।
कंटेनर ने मारुति डिजायर को बुरी तरह कुचल दिया जिससे उसमें सवार चालक और एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिला यात्रियों को पनवेल के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। वहीं कंटेनर की चपेट में आई दूसरी कार की दो अन्य महिला यात्रियों को भी चोटें आईं और उन्हें एमजीएम पनवेल में भर्ती कराया गया है। मुंबई की ओर यातायात सुचारू रूप से संचालित है जबकि पुणे की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित हुआ है और गाड़ियां धीमी गति से चल रही हैं।
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग
राजस्थान। लखनऊ से शारजाह जा रहा इंडिगो के एक विमान की जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक विमान की आपात लैंडिंग कराई गई है। विमान में सवार एक यात्री को हार्ट अटैक आने के कारण इसकी आपात लैंडिग करवाई गई।
जानकारी के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-1423 लखनऊ से शारजाह के लिए रविवार रात को 9:45 बजे उड़ान भरी थी। विमान के टेकऑफ करने के कुछ देर बाद ही पायलट को सूचना दी गई कि एक यात्री को दिल का दौरा पड़ा है। पायलट ने इसकी सूचना तत्काल जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। साथ ही आपात लैंडिंग की अनुमति भी मांगी। क्लीयरेंस मिलते ही इंडिगो के विमान को जयपुर हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया। इसके बाद यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
28 हफ्ते की गर्भवती को Supreme Court ने दी गर्भपात की इजाजत
रेप-दुष्कर्म के बाद गर्भपात की इजाजत का मामले में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court ) ने बड़ा कदम उठाया है। कोर्ट ने 28 हफ्ते की गर्भवती महिला को गर्भपात की इजाजत दी है।
मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट देखने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक-महिला का गर्भपात किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा कि चिकित्सीय प्रक्रिया के बाद, यदि भ्रूण जीवित पाया जाता है तो अस्पताल को भ्रूण के जीवित रहने को सुनिश्चित करने के लिए सभी सुविधाएं देनी होंगी। साथ ही बच्चे को कानून के अनुसार गोद देने के लिए सरकार कानून के मुताबिक कदम उठाए।
सुप्रीम कोर्ट ने उठाया गुजरात हाईकोर्ट के आदेश पर सवाल
सुनवाई के दौरान एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाईकोर्ट पर सवाल उठाया और कहा कि शनिवार को सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने आदेश जारी कर दिया। देश में कहीं भी नहीं होता कि कोई अदालत अपने से बड़ी अदालत के खिलाफ आदेश जारी करे। बता दें कि पीड़िता को आज या मंगलवार सुबह 9 बजे अस्पताल में ले जाया जाएगा।
बता दें कि दुष्कर्म पीड़िता 25 साल की है। उसने गर्भपात के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी, जिस पर शनिवार को आनन-फानन में सुनवाई हुई थी। पीड़िता का दावा है कि चार अगस्त को गर्भ का पता चला। सात अगस्त को कोर्ट में अर्जी लगाई. कोर्ट ने बोर्ड बनाया और 11 अगस्त को रिपोर्ट आई। बोर्ड हमारी दलील के समर्थन में था, लेकिन हाईकोर्ट ने सरकार की नीति के हवाले से अर्जी खारिज कर दिया था।
सावन का सातवां सोमवार आज : शिव जी और नाग देवता एक साथ देंगे आशीर्वाद, 24 साल बाद बना है ऐसा दुर्लभ संयोग, जानिए पूजा विधि
Aaj Ka Panchang 21 August : सोमवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
21 August 2023 का दैनिक पंचांग / Aaj Ka Panchang: सोमवार, 21 अगस्त 2023 को सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस तिथि पर चित्रा नक्षत्र और शुभा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार के दिन का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 से 12:49 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 07:33 − 09:10 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे
हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।
|
पंचांग के पांच अंग
तिथि
हिन्दू काल गणना के अनुसार 'चन्द्र रेखांक' को 'सूर्य रेखांक' से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है।
तिथि के नाम- प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।
नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।
वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं - सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार।
योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम - विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।
करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं - बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।
Aaj Ka Rashifal 21 August 2023: दैनिक राशिफल से जानिए, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन?
Aaj Ka Rashifal 21 August 2023 राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुलारहने वाला है। आज कुछ राशियों को आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। वहीं कुछ राशियों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं दिनांक 21 अगस्त 2023 सोमवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा?
मेष राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार में विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी, परन्तु खर्च भी अधिक रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें।
वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में व्यस्तता अधिक रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। संचित धन में कमी आएगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि- धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। कारोबार के विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय के साधन बन सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। अति उत्साही होने से बचें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
सिंह राशि- वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन लाभ हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे।
कन्या राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। मन में शान्ति और प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। खर्च अधिक रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय के स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मानसिक कठिनाइयों में कमी आएगी। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। संचित धन में कमी आ सकती है।
वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे।
धनु राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। सफलता के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। माता-पिता से सहयोग मिल सकता है। जीवन सुखमय रहेगा। सेहत के प्रति सतर्क रहें। भाइयों के सहयोग से कारोबार शुरू कर सकते हैं।
मकर राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। माता-पिता का साथ मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मानसिक शान्ति के प्रयास करें। वाणी में सौम्यता रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा।
मीन राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। कला या संगीत में रुचि रहेगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।
BREAKING : कांग्रेस की वर्किंग कमेटी का गठन, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी समेत इन नेताओं के नाम शामिल
कांग्रेस ने अपनी वर्किंग कमेटी का एलान कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी का गठन किया है, जिसमें खरगे के अलावा सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम जैसे वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम और ताम्रध्वज साहू को जगह मिली है, वहीँ छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है।



कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने किया कांग्रेस कार्य समिति का गठन, जानिए किन नेताओं को मिली जगह
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस कार्य समिति का गठन किया है। कांग्रेस कार्य समिति में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत 39 नेताओं को शामिल किया गया है. बड़ी बात यह है कि कमेटी में पहली बार सचिन पायलट, शशि थरूर और चरणजीत सिंह चन्नी को शामिल किया गया है.



पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती आज, जानिए गांधी ने क्यों पकड़े थे राजीव गांधी का कान ?
नई दिल्ली। कांग्रेस हर साल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर सद्भावना दिवस मनाती है। उनके बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्हें अपने तरीके से याद किया। राहुल लद्दाख के पेंगोंग सो झील के किनारे अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। 21 सदी के निर्माता कहे जाने वाले राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते भारतीय दूरसंचार नेटवर्क का गठन, वोट देने की सीमा 21 से 18 वर्ष, देश को पहली बार कंप्यूटर लाना, पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत करना आदि उनकी उपलब्धियों में गिने जाते हैं। राजीव गांधी से जुड़े पुराने किस्से भी काफी मशहूर हैं। इनमें से एक किस्सा उनका महात्मा गांधी से मुलाकात का है। तब राजीव महज 4 साल के थे। इस मुलाकात का जिक्र करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि उसके अगले ही दिन नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
तब महज 4 साल के थे राजीव
यह किस्स्सा है, 29 जनवरी 1948 की। तब राजीव देश-दुनिया की राजनीति और उथल-पुथल से अंजान थे। महज 4 साल के राजीव के वो खेलने-कूदने के दिन थे। मां इंदिरा गांधी उन्हें 29 जनवरी की शाम महात्मा गांधी से मिलाने ले गईं। इंदिरा और राजीव के साथ पंडित जवाहर लाल नेहरू की बहन कृष्णा हठीसिंह, नयनतारा पंडित और पद्मजा नायडू भी थीं। इंदिरा गांधी की जीवनी लिखने वाली कैथरीन फ्रैंक ने बताया कि उस शाम इंदिरा गांधी को घर से निकलने से पहले उनके माली ने चमेली के फूलों का गुच्छा लाकर दिया। इंदिरा गांधी ने सोचा कि चमेली के ये फूल लेकर वह गांधीजी को देंगी। इसके बाद इंदिरा गांधी राजीव, नेहरू की बहन कृष्णा हठीसिंह, नयनतारा पंडित और पद्मजा नायडू के साथ बिरला हाउस के लिए रवाना हो गए।
रोज की तरह महात्मा गांधी बिरला हाउस के लॉन में धूप सेंक रहे थे। गांधी के पास आकर इंदिरा गांधी, नेहरू की बहन कृष्णा हठीसिंह, नयनतारा पंडित और पद्मजा नायडू आकर बैठ गईं। राजीव पास में ही तितलियों संग खेल रहे थे। थोड़ी देर बाद राजीव महात्मा गांधी के पैरों के पास आकर बैठ गए। राजीव को न जाने क्या सूझा वह गांधी के पैरों के बीच में चमेली के फूल फंसाने लगे। राष्ट्रपिता ने यह देख लिया और राजीव के कान पकड़कर उन्हें उठाया। राजीव को जीवन की सबसे बड़ी सीख देते हुए गांधी ने कहा कि ऐसा मत करो, फूल सिर्फ मरे हुए व्यक्तियों के पैरों में फंसाए जाते हैं।
ED Raid: 1 करोड़ कैश, 25 करोड़ की ज्वैलरी, शरद पवार के करीबी के ठिकाने से ED को मिली बेहिसाब दौलत
Raid On Sharad Pawar Aide: शरद पवार के करीबी के ठिकानों पर छापेमारी में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को अकूत संपत्ति बरामद हुई है. इसमें एक करोड़ नकदी, 25 करोड़ रुपये की कीमत का 39 किलो सोना जब्त किया है. ईडी ने एक दिन पहले बैंक फ्रॉड मामले में एनसीपी के पूर्व राज्यसभा सांसद ईश्वरलाल जैन के 13 ठिकानों पर तलाशी ली. ईश्वर लाल जैन एनसीपी के पूर्व कोषाध्यक्ष रहे हैं. उन्हें शरद पवार के करीबी लोगों में गिना जाता है.
टाइम्स ऑफ इंडिया ने ईडी के अधिकारियों से हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि तलाशी के दौरान जांच एजेंसी को 1 करोड़ रुपये की नकदी और 39 किलोग्राम सोना बरामद किया, जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपये है.
ED को मिले अहम सबूत
ईडी ने जलगांव, नासिक और ठाणे में मौजूद जैन की संपत्तियों पर छापा मारा था. TOI की रिपोर्ट में ईडी के हवाले से बताया गया है कि एजेंसी को मोबाइल फोन से ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिसमें जैन के बेटे की रियलिटी फर्म में लक्जमबर्ग इकाई से 50 मिलियन यूरो के एफडीआई प्रस्ताव के संकेत मिले हैं.
साथ ही एजेंसी ने जलगांव में 2 बेनामी संपत्तियों के अलावा, राजमल लखीचंद समूह से संबंधित 50 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 60 संपत्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई है. जैन की 3 ज्वैलरी फर्मों के खातों की जांच के दौरान ईडी को पता चला कि राजमल लखीचंद समूह से जुड़ी पार्टियों के माध्यम से फर्जी बिक्री-खरीद सौदों का जाल फैलाकर कर्ज बांटे गए और प्रमोटरों द्वारा अचल संपत्तियों में निवेश किया गया.
कौन हैं ईश्वरलाल जैन?
ईश्वरलाल जैन को शरद पवार के बेहद ही करीब लोगों में गिना जाता है. जब पिछले महीने जुलाई में अजित पवार के बगावत के बाद भी उन्होंने शरद पवार का साथ नहीं छोड़ा. हालांकि, उनके बेटे मनीष ने अजित पवार के साथ हो लिए थे. मनीष जैन महाराष्ट्र विधान परिषद के पूर्व सदस्य रहे हैं.
एनसीपी की शुरुआत से पवार के साथ
ईश्वरलाल जैन पुराने कांग्रेसी रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, वे 1978 से 1985 तक कांग्रेस से विधायक रहे. 1999 में जब शरद पवार ने कांग्रेस छोड़कर एनसीपी बनाई तो वो उनके साथ चले आए. शरद पवार ने उन्हें एनसीपी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया, जिस पर वे 2010 तक रहे.
Aaj Ka Panchang: आज 20 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 20 अगस्त 2023
विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- श्रावण
तिथि
शुक्ल पक्ष चतुर्थी- अगस्त 19 10:19 PM- अगस्त 21 12:22 AM
शुक्ल पक्ष पंचमी- अगस्त 21 12:22 AM- अगस्त 22 02:00 AM
नक्षत्र
हस्त- अगस्त 20 01:47 AM- अगस्त 21 04:22 AM
चित्रा- अगस्त 21 04:22 AM- अगस्त 22 06:31 AM
योग
साध्य- अगस्त 19 09:18 PM- अगस्त 20 09:58 PM
शुभ- अगस्त 20 09:58 PM- अगस्त 21 10:20 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 5:57 AM
सूर्यास्त- 6:52 PM
चन्द्रोदय- अगस्त 20 9:03 AM
चन्द्रास्त- अगस्त 20 9:09 PM
अशुभ काल
राहू- 5:15 PM- 6:52 PM
यम गण्ड- 12:24 PM- 2:01 PM
कुलिक- 3:38 PM- 5:15 PM
दुर्मुहूर्त- 05:08 PM- 06:00 PM
वर्ज्यम्- 01:05 PM- 02:49 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:58 AM- 12:50 PM
अमृत काल- 09:43 PM- 11:29 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:20 AM- 05:08 AM
शुभ योग
अमृतसिद्धि योग- अगस्त 20 05:57 AM- अगस्त 21 04:22 AM (हस्त और रविवार)
सर्वार्थसिद्धि योग- अगस्त 20 05:57 AM- अगस्त 21 04:22 AM (हस्त और रविवार)
Aaj Ka Rashifal, 20 August 2023:वृषभ,मिथुन, कन्या को मिलेगा जीवनसाथी का भरपूर प्यार, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा
Aaj Ka Rashifal 20 August 2023: आज का राशिफल बता रहा है कि चंद्रमा का संचार कन्या राशि में हस्त नक्षत्र में होने जा रहा है. ऐसे में जानते है मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन.
मेष राशि- आपको अपने पेशेवर लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है क्योंकि आपके पास बहुत काम आ रहा है। जब भी संभव हो, अपने संभावित जल्दबाजी और जल्दबाजी के कार्यों से बचना महत्वपूर्ण है। आपका परिवार आपको आवश्यक ध्यान और सहायता प्रदान करेगा जिसकी आपको आवश्यकता है। अब अतिरिक्त धन को दूर रखने का समय है जिसे आप संभवतः बचाने का प्रबंधन कर सकते हैं। दबी हुई नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए किसी भी खेल में भाग लें।
वृष राशि- आप एक चुनौतीपूर्ण अवधि की तैयारी के लिए पैसे अलग रख रहे हैं, जो एक स्मार्ट विकल्प है; फिर भी, अब दोषी महसूस किए बिना अपनी अधिक तुच्छ प्रवृत्तियों को देने का समय है। ध्यान रखें कि जिन लोगों ने आपके साथ थोड़ा भी अन्याय किया है, उन्हें और नुकसान न पहुंचाएं। ऐसा आचरण रखें जो हर समय सम्मानजनक और विनम्र हो। जल्द ही नए पेशेवर अवसर उपलब्ध होंगे।
मिथुन राशि- आपके द्वारा किया गया कठिन प्रयास रंग लाएगा। कार्यस्थल पर, दूसरों की तुलना में आपके मूल विचारों के लिए आपकी अधिक प्रशंसा की जाएगी। आप आत्मविश्वास प्राप्त करेंगे और आय का एक नया स्रोत उजागर करेंगे। आपके कार्यों से आपके परिवार के व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। आपके वर्तमान कार्यों का दायरा विस्तृत होगा और संपत्ति संबंधी मुद्दों का समाधान होगा। घर खरीदने की प्रबल संभावना है। अगर आप प्यार में हैं, तो आप अपने रिश्ते को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
कर्क राशि- निराशा के लिए खुद को स्थापित करने से सावधान रहें यदि आप खुद को अपनी अपेक्षाओं के भार से दूर ले जाने देते हैं। आपके व्यस्त कार्यक्रम के कारण, यदि आप प्रतिबद्ध हैं तो आपका साथी अवांछित महसूस करने लग सकता है। जो लोग अविवाहित हैं वे एक रोमांचक संबंध विकसित होने की उम्मीद कर सकते हैं जो आपके रोमांटिक जीवन को प्रज्वलित करेगा। आपको काम के सिलसिले में यात्रा करने के लिए कहा जा सकता है, जिससे करियर की नई संभावनाएं खुल सकती हैं।
सिंह राशि- जबकि आत्म-प्रतिबिंब महत्वपूर्ण है, आपको अंततः आगे बढ़ना चाहिए। उन लोगों के लिए जो खुद को अपने पहियों को घूमते हुए पाते हैं, यह समय हो सकता है कि आपने जो सीखा है उसे इस्तेमाल करें और अपने विचारों को अमल में लाएं। यह ठीक है यदि आप सब कुछ नहीं जानते हैं या यदि आपकी रणनीति पूर्णता से कम है। बस अपने पैरों को आगे बढ़ाएं और देखें कि यह आपको कहां ले जाता है। अपने जीवन पर नियंत्रण रखें और पूरे जोश के साथ अपने लक्ष्यों का पीछा करें।
कन्या राशि- आप और आपके सहकर्मी इस अवसर का उपयोग परियोजनाओं के लिए एक साथ नए विचारों पर मंथन करने के लिए कर सकते हैं। छोटे व्यवसायों के मालिकों को अपने व्यवसाय को अगले स्तर तक ले जाने की योजना बनानी चाहिए। लव लाइफ में सामंजस्य बना रहेगा और अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके पास अपने बच्चों के साथ बिताने के लिए काफी समय होगा। इस समय निवेश करने के लिए रियल एस्टेट एक अच्छा विकल्प है। पारिवारिक वातावरण सहायक और आनंदमय बना रहेगा।
तुला राशि- संचार आपकी सभी कठिनाइयों को हल करने की कुंजी है। इसलिए, चीजों को अंदर रखने के बजाय, उन लोगों के साथ बातचीत करें जिनकी आप परवाह करते हैं। अपनी इच्छा दूसरों पर न थोपें; इसके बजाय, देखभाल और विचार दिखाएं। यदि आप परिवार शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको अच्छी खबर सुनने की अच्छी संभावना है। बड़े पैमाने पर निवेश पर विचार किया जा सकता है। यह आपको विभिन्न स्रोतों से पर्याप्त आय अर्जित करने की अनुमति दे सकता है।
वृश्चिक राशि- कार्यस्थल और परिवार दोनों में कभी-कभार असहमति हो सकती है। मीडिया और प्रकाशन उद्योगों से संबंधित परियोजनाओं पर काम करने का यह एक शानदार समय है। आपकी ओर से पैतृक संपत्ति का चुनाव हो सकता है। जैसे-जैसे आपका परिवार बढ़ता है और बदलता है, आपसे और अधिक कार्य करने की अपेक्षा की जाएगी। आपको नौकरी और गृहस्थ जीवन के बीच संतुलन बनाना होगा। समय से पहले योजना बनाकर अपने क्षितिज का विस्तार करें।
धनु राशि- आपके रिश्तों को सावधानी और तार्किक रूप से संभाला जाना चाहिए। आपके रिश्ते को संतुलन में बनाए रखने के लिए कुछ संशोधन और रियायतें आवश्यक हो सकती हैं। अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ संचार को बेहतर बनाने का प्रयास करें। आपके विचार सही रास्ते पर हैं, और अब उन्हें क्रियान्वित करने का एक अच्छा समय है। अपनी सोच बदलें और चीजों को अधिक कुशलता से करने के लिए एक नई योजना बनाएं।
मकर राशि- नौकरी के लिए आपको पूरी एकाग्रता की जरूरत है। अभी प्रयास करना अंत में भुगतान करेगा। आपके वरिष्ठ अधिकारी विशिष्टताओं पर बहुत ध्यान देंगे और आपसे उम्मीद करेंगे कि आप इसे पूरा करेंगे। आपको तंग समय सीमा के साथ काम करने की आवश्यकता हो सकती है। प्रोत्साहन और समर्थन के लिए आप अपने प्रियजनों और दोस्तों पर निर्भर हो सकते हैं। वे आपको किसी भी हाल में निराश नहीं करेंगे। आभारी रहें कि वे आपके लिए तब हैं जब आपको उनकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है।
कुंभ राशि- अपनी आर्थिक स्थिति का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का एकमात्र तरीका है कि आप अपना खुद का घोंसला अंडा बनाएं। एक टीम के रूप में आप और आपका रोमांटिक पार्टनर पैसे बचाने में सफल रहेंगे। इस दौरान आपके और आपके प्रियजनों के लिए ढेर सारी खुशियां आएंगी। आप अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों में अधिक सूचित निर्णय लेने में सक्षम होंगे। यह आपको अधिक आत्म-आश्वासन देगा और आपको सीढ़ी ऊपर जाने में सक्षम करेगा।
मीन राशि- आप अपने जीवन के पूर्ण प्रभारी होंगे, जो आपको संतुष्ट और संतुष्ट बनाएगा। आपका परिवार समझता है कि आपके चेहरे पर मुस्कान कैसे लायी जाए, ताकि आप एक बैठक आयोजित करने के लिए उन पर भरोसा कर सकें। परिवार के नए सदस्य के आगमन के लिए खुद को तैयार करें। अविवाहितों के लिए यह समय विवाह की संभावनाओं पर विचार करने का है। यदि आप काम में गंभीरता से लिया जाना चाहते हैं, तो आपको अधिक प्रयास करने होंगे।
पत्रकार की गोली मारकर हत्या, सीएम ने कहा- दोषी जल्द पकड़े जाएंगे
बिहार। अररिया में एक अखबार के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पत्रकार विमल कुमार यादव को उनके आवास में गोली मारी गई है। घटना आज सुबह की है। वारदात को चार अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, अररिया जिले के रानीगंज स्थित विमल कुमार यादव के आवास पर तड़के चार अपराधी घुस आए। उन्होंने विमल को जगाकर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्रकार विमल को सीने में गोली मारी गई है। बताया जा रहा है कि विमल को गोली लगने के बाद उनकी पत्नी ने चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने रानीगंज थाना को इसकी सूचना दी। जिसपर थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पहुंचे। आनन-फानन विमल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया गया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकार की निर्मम हत्या पर दुख जताते हुए कहा कि मुझे जैसे ही जानकारी मिली अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दे दिया है। जांच जारी है। दोषी जल्द पकड़े जाएंगे।
Aaj Ka Panchang: आज 19 अगस्त 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 19 अगस्त 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण
तिथि
शुक्ल पक्ष तृतीया - 10:19 पी एम तक
नक्षत्र
उत्तराफाल्गुनी - 01:47 ए एम, अगस्त 20 तक
योग
सिद्ध - 09:19 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:52 AM
सूर्यास्त - 6:55 PM
चन्द्रोदय - 8:10 AM
चन्द्रास्त - 8:47 PM
अशुभ काल
राहू - 09:08 ए एम से 10:46 ए एम
यम गण्ड - 02:03 पी एम से 03:41 पी एम
गुलिक - 05:52 ए एम से 07:30 ए एम
दुर्मुहूर्त - 05:52 ए एम से 06:44 ए एम, 06:44 ए एम से 07:37 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:59 ए एम से 12:51 पी एम
अमृत काल - 05:44 पी एम से 07:32 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:25 ए एम से 05:08 ए एम
शुभ योग
रवि योग- 01:47 ए एम से 05:53 ए एम
Horoscope Today 19 August 2023: मेष, वृष, मीन राशि वाले आज लेन-देन से दूर रहें, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल
Horoscope Today 19 August 2023: ज्योतिष के अनुसार 19 अगस्त 2023, शनिवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. मिथुन राशि वालों को आज संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी मिलेगी, वहीं तुला राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा.अन्य राशि वालों के लिए शनिवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी के लिए रहेगा. कार्यक्षेत्र में यदि आप किसी बात को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी और आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, लेकिन आपको परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर जिदद व अहंकार नहीं दिखाना है, नहीं तो उन्हें आपकी यह बात बुरी लग सकती है और वह आपसे नाराज हो सकते हैं.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन चुनौतियों भरा रहने वाला है. आपको किसी काम में अत्यधिक मेहनत करनी होगी, उसके बाद ही सफलता मिलती दिख रही है और यदि आप किसी नाम नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो वह भी भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य लेकर आएगी, जो लोग वर्क फ्राम होम मे कार्यरत हैं, उन्हें आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, जिससे उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है. यदि आप किसी मकान की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है और आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाकर रखें. किसी बड़े लाभ के चक्कर में छुटपुट लाभ को आप पर भी अवश्य ध्यान दें. आपको बढ़ते खर्चों के कारण धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातको के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आपकी किसी बड़ी दिल के फाइनल होने से आपको खुशी होगी, जिसका प्रयास आप लंबे समय से कर रहे थे. माता-पिता को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं. छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आएंगे, लेकिन आपको अपने परिवार के सदस्यो की ओर भी ध्यान देना होगा. यदि आपके कुछ काम लंबे समय से रुके हुए हैं, तो उन्हें पूरा करने की आपको पूरी कोशिश करनी होगी.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यापार के मामले में लाभदायक रहने वाला है. आपको अपनी कुछ बातो को कल पर टालने से बचना होगा, नहीं तो वह बाद में आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकते हैं. शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए धन बहुत ही सोच विचार कर लगाएं. परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है. सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. यदि आप नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है और आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को अपनाकर किसी गलत बात के लिए हां कर सकते हैं. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा. आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्या में लगाएंगे.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन उलझनो भरा रहने वाला है और आप अपने घर के खर्चे को लेकर सतर्क रहेंगे. आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा. आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिसके बाद आपको परिवार में किसी सदस्य से माफी मांगनी पड सकती हैं. अविवाहित जातकों के लिए उतम विवाह के प्रस्ताव आएंगे. भाई व बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन उतम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको किसी काम में रुचि मिलने से आपकी प्रश्नन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा. यदि आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौपा जाए, तो उसमें आप अपनी आंख व कान खुले रखें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है. कार्य क्षेत्र में आपके दिए गए सुझावो का स्वागत होगा और उन पर अमल किया जाएगा. घर व बाहर आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है. आपको किसी काम में सफलता मिलने से आप का मनोबल और बढ़ेगा. अपने दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी में सम्मिलित हो सकते हैं. सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी. विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं. आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बढ़ाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है. आप अपने अनुभवो का लाभ उठाएंगे और आपका कोई मकान, दुकान आदि से जुड़ा कोई फैसला आपको तुरंत लेना पड़ सकता है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन आनंदमय रहेगा. आप अपने खान पान पर पूरा ध्यान दे, नहीं तो समस्या हो सकती है. आपको अपने व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है. सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की भी योजना बना सकते हैं. यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है. आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. यदि आप जीवनसाथी की सलाह पर परिवार के सदस्य के करियर को लेकर कोई फैसला लेंगे, तो उसमें भी आप सफल अवश्य रहेंगे और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी. आपको लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा. आपको अपने करियर को लेकर यदि कुछ समस्याएं हैं, तो उन्हें छुपाए नहीं वह परिवार के सदस्यों के सामने लायें ताकि वह उनका समाधान कर सकें.
