सियासत
एमपीपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम जारी, प्रिया पाठक ने किया टॉप, टॉप 10 में सात लड़कियां
इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Mppsc) ने 87 प्रतिशत रिक्तियों के लिए राज्य सेवा परीक्षा 2019 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। जो आधिकारिक वेबसाइट mppsc.gov.in के माध्यम से एमपीपीएससी 2019 परिणाम देख सकते हैं। आयोग द्वारा जारी डिप्टी कलेक्टर श्रेणी की सूची में पहले नंबर पर प्रिया पाठक, दूसरे पर शिवांगी बघेल और तीसरे नंबर पर पूजा सोनी हैं। इनके अलावा राहुल कुमार पटेल, निधि मिश्रा, हरनीत कौर कलसी, सौरभ मिश्रा, सलोनी अग्रवाल, रीतिका पाटीदार, आशुतोष मह्मदेव सिंह ठाकुर के नाम मेरिट लिस्ट में हैं। डीएसपी पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची में पहला नाम रुचि जैन, दूसरा ललित बैरागी और तीसरे नंबर पर हर्ष राठौर का है।

टॉप 10 में सात महिलाएं
अधिकारी ने बताया कि उप जिलाधिकारी पद पर चयनित शीर्ष 10 उम्मीदवारों के नाम आयोग ने जारी किए हैं. जो क्रमश: शिवांगी बघेल, पूजा सोनी, राहुल कुमार पटेल, निधि मिश्रा, हरनीत कौर कलसी, सौरभ मिश्रा, सलोनी अग्रवाल, रितिका पाटीदार और आशुतोष महादेव सिंह ठाकुर शामिल हैं. टॉप 10 में सात महिलाएं शामिल हैं।
भारत न्याय यात्रा का उद्देश्य लोकतंत्र, संविधान को बचानाः राहुल गांधी
छत्तीसगढ़ से गुजरेगी ‘भारत न्याय यात्रा’
रायपुर। अब शुरू होने जा रही कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा — आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय और राजनीतिक न्याय के लिए इसकी शुरुआत मणिपुर से होगी और समाप्ति मुंबई में होगी । इस यात्रा का उद्देश्य लोकतंत्र को बचाना है, संविधान को बचाना है, और महंगाई और बेरोज़गारी से जो करोड़ों पीड़ित परिवार हैं उनमें उज्जवल भविष्य का भरोसा जगाना है।
भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालेगी। 14 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक 6200 किलोमीटर लंबी भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों के 85 ज़िलों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुज़रेगी।
भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ शामिल नहीं था। उस दौरान राहुल गांधी ने तीन मुद्दे उठाए थे। उन्होंने आर्थिक विषमता के मुद्दे को उठाया था, सामाजिक ध्रुवीकरण के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई थी और राजनीतिक तानाशाही -जो आज देश की हक़ीक़त बन गई है। उसके बारे में लोगों को अवगत कराया था। वह यात्रा मन की बात करने के लिए नहीं बल्कि जनता की चिंता थी। राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना था।
जनवरी में आधे से ज्यादा दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट
साल खत्म होने में अब एक हफ्ते से भी कम समय रह गया है। नए साल के पहले महीने यानी जनवरी में देश के विभिन्न हिस्सों में 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नए साल के लिए बैंक हॉलीडे की लिस्ट जारी कर दी है। बैंकिंग से जुड़े कई काम अब आप घर बैठे-बैठे कर सकते हैं लेकिन फिर भी कई कामों के लिए बैंक जाना पड़ता है।
1 जनवरी, 2024- पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
7 जनवरी, 2024- रविवार, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
11 जनवरी, 2024- मिशनरी दिवस के कारण मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।
12 जनवरी, 2024- स्वामी विवेकानंद जयंती के कारण पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
13 जनवरी, 2024- महीने का दूसरा शनिवार और लोहड़ी के कारण बैंक बंद रहेंगे।
14 जनवरी, 2024- मकर संक्रांति और रविवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
15 जनवरी, 2024- पोंगल के कारण तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
16 जनवरी, 2024- टुसू पूजा के कारण पश्चिम बंगाल और असम में बैंक बंद रहेंगे।
17 जनवरी, 2024- गुरु गोविंद सिंह जयंती के कारण कई राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा।
20 जनवरी, 2024- रविवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
23 जनवरी, 2024- नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
25 जनवरी, 2024- हिमाचल प्रदेश राज्य दिवस के कारण प्रदेश में छुट्टी रहेगी।
26 जनवरी, 2024- गणतंत्र दिवस के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
27 जनवरी, 2024- चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
28 जनवरी, 2024- रविवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
31 जनवरी, 2024- मी-डैम-मी-फी के कारण असम में छुट्टी रहेगी।
RBI को मिली धमकी, 11 जगहों पर बम रखने का दावा...गवर्नर दास और वित्त मंत्री सीतारमण के इस्तीफे की मांग
मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुंबई कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी मेल के जरिये दी गई है। मेल में गवर्नर शक्तिकांत दास और निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की मांग की गई है। ऐसा नहीं होने पर बम धमाके करने की चेतावनी दी गई है। मेल के सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
मुंबई पुलिस के अनुसार ईमेल में आरबीआई ऑफिस के साथ एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में बम रखने की बात कही गई थी। सभी स्थानों की जांच की जा चुकी है। मेल में आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांत दास और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इस्तीफा देने की मांग की गई हौ। पुलिस के अनुसार आरबीरआई को यह धमकी भरा मेल दोपहर में डेढ़ बजे मिला था। इसमें 11 स्थानों पर बम रखने का हवाला देते हुए चेतावनी दी गई थी। मुंबई पुलिस ने मेल में लिखे स्थानों की जांच के बाद एमआरए मार्ग थाना में एक शिकायत भी दर्ज की है। मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Aaj Ka Panchang: 27 दिसंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, पढ़ें दिशाशूल, तिथि और शुभ कार्य
Aaj Ka Panchang: आज यानी 27 दिसंबर 2023 बुधवार का दिन है. पंचांग के अनुसार आज कृष्ण पक्ष कीप्रतिपदा तिथि है. आज के दिन मंगलवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल रहता है इसमें यात्रा वर्जित रहती है . ऐसे में आज का पंचांग पढ़ें और जानें शुभ मुहूर्त का समय
27 दिसंबर 2023 का पंचांगः
27 दिसंबर 2023 का पंचांगः वारः बुधवार विक्रम संवतः 2080 शक संवतः1945 माह/पक्ष: पौष मास – कृष्ण पक्ष तिथि : प्रतिपदा रहेगी . चंद्र राशिः मिथुन राशि रहेगी . चंद्र नक्षत्रः आद्रा नक्षत्र रात्रि 11:28 मिनट तक तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा. योगः ब्रम्ह योग रात्रि 02:46 मिनट तक तत्पश्चात एंद्र योग रहेगा . अभिजित मुहूर्तः दोपहर 11:45 से 12:15 तक . दुष्टमूहर्त : प्रतिपदा में कोई भी शुभ कार्य न करें . सूर्योदयः प्रातः 7: 12 सूर्यास्तः सायं 5:29 राहूकालः दोपहर 12:21 बजे से 1:38 तक . तीज त्योहारः कोई नहीं . भद्राः नहीं है . पंचकः नहीं है.
आज का दिशाशूल
आज बुधवार को उत्तर दिशा में दिशा शूल रहता है इसमें यात्रा वर्जित रहती है यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो यात्रा प्रारम्भ करने से पहले पांच कदम उल्टे विपरीत दिशा में चले, इसके उपरान्त ही यात्रा प्रारम्भ करें. इन चौघड़िया मुहर्तो में यात्रा हरा धनिया अथवा सफेद तिल खा कर आरंभ कर सकते है.
आज के चौघड़िया मूहर्त
दिन के चौघड़ियालाभ चौघड़िया – प्रातः 7:12 से 8:29 तक अमृत चौघड़िया – प्रातः 8:29 से 9:46 तक शुभ चौघड़िया – प्रातः 11:03 से दोपहर 12:21 तकचर चौघड़िया – दोपहर 2:55 से सायं 4:12 तक लाभ चौघड़िया – सायं 4:12 से 5:30 तक
आज रात्रि के चौघड़िया मूहर्त
शुभ चौघड़िया – रात्रि 7:12 से 8:55 तक अमृत चौघड़िया – 8:55 से 10:38 तक चर चौघड़िया – रात्रि 10:38 से 12:21 तक लाभ चौघड़िया – रात्रि 3:46 से प्रातः 5:29 तक चौघड़िया मुहूर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से शुभ है और अन्य शुभ कार्यों के लिए भी शुभ है
Aaj Ka Rashifal 27 December 2023: आज इन राशियों को मिलेगा सितारों का साथ, जानें किन जातकों की चमकने वाली है किस्मत
Aaj Ka Rashifal 27 December 2023: आज पौष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज का पूरा दिन और पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 40 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 29 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आज रात 12 बजकर 21 मिनट पर मंगल धनु राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए दिन शुभ रहने वाला है। किसी काम के लिए आज आप कई बड़े फैसले ले सकते हैं। पिता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको फ्यूचर में उतने ही बढ़िया नतीजे मिलेंगे। आपका अधिकारियों से व्यवहार अच्छा रहेगा। जायदाद से जुड़े कामकाज में सावधानी रखने की जरूरत है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 5
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी काम को करने का नया तरीका आपको अन्य लोगों से अलग बनाएगा। आज आप धार्मिक गतिविधि में भी शामिल हो सकते है। आज किसी जरूरी काम को दोबारा शुरू करने का विचार करेगे और योजना बनाएंगे। आपकी योजनाएं सफल होने के योग हैं। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी भी खत्म हो जाएगी। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 1
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। दूसरों का मूड समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिल सकती है। परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज बातचीत करने में मधुरता रखें तो आपके लिए अच्छा है। आज आपके किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका कोई नया काम शुरू हो सकता है। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 9
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सम्मान दिलाएगा। पारिवारिक रिश्ते में गहराई और अपनापन आपको महसूस हो सकता है। आज किसी समारोह आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे, लोग आपकी सरलता से प्रभावित होंगे। आपके पास बहुत-सी जिम्मेदारियां हो सकती हैं, आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए हितकर साबित होगी।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 5
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। आज अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का मन बनाकर चलें। आज कुछ पुरानी बातें भी आपको याद आ सकती हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको अपने व्यवहार पर कंट्रोल करना पड़ेगा। कोई दोस्त या परिचित अपने काम से आपको काफी समय तक बिजी रख सकता है। दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 9
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाल है। आज आपका दिन दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके द्वारा किये गये काम के कारण आज समाज में आपको सम्मान मिलेगा। आज किसी काम में आलस्य नही करेंगे तो आपका काम आसानी से पूरा हो जायेगा। अगर आप ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए प्रयासरत है तो आपको सफलता मिलने के योग भी हैं।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 2
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको कुछ ऐसा मिलेगा जिसकी आपको बहुत दिनों से ख्वाहिश थी। आज किसी इम्पोर्टेन्ट विषय में अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। आज आपके जमीन जायदाद से जुड़े काम निपट सकते हैं इसके आलावा साझेदार की गतिविधियों पर भी ध्यान दें। आज आप घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी कर सकते हैं।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते में मजबूती आयेगी। आज आपकी निजी समस्या सुलझ सकती है। आज आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। आज आप पुराने दोस्तों से मिलने की कोशिश करेंगे। आपके पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम पूरे होगे और काम निपटाने के नए तरीके भी आपको मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। जीवनसाथी से कोई उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 6
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए व्यस्ताता से भरा हो सकता हैं। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं। आज अपने खानपान पर कंट्रोल रखें। आज आपसे कोई मदद मांग सकता है आप उन्हें निराश नही करेंगे। आज जबरदस्ती किसी पर अपने काम या विचार थोपने की कोशिश न करें। आज किसी के साथ बहस में न फंसे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 3
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज निजी जीवन में सकारात्मकता लाने की कोशिश करेंगे और इसके लिए आप किसी महापुरुष का अनुशरण करेंगे। आपकी ज्यादातर योजनाएं पूरी हो सकती है। आज लोगों से मिलने और बात करने में खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल रहेगा। आज आपकी जिद से दूसरों को भी परेशानी हो सकती है इसका आप ख्याल रखेंगे। बेटे को सफलता मिलने से ख़ुशी का माहौल बनेगा।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 6
कुंभ राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपके शत्रु परास्त होंगे। अगर आप नया वाहन लेने का विचार कर रहे है तो परिवार वालों से आपको मदद मिल सकती है। आपके काम के प्रति मेहनत देख कर आपके जूनियर आपसे सीखने की कोशिश करेंगे। ज्वेलरी डिजाइनिंग कर रहे लोगों को काम में सफलता मिलेगी। बाहर की मसालेदार चीजों को खाने से बचें, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 8
मीन राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत होगी। आपको समाधान भी मिलेगा। क्रिएटिव वर्क में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपके रिश्तों में नई चेतना का संचार होगा। स्टूडेंट्स को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 1
बदल सकता है अयोध्या के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम, यूपी सरकार ने केंद्र को भेजा इस नाम का प्रस्ताव
अयोध्या/नई दिल्ली। अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे वैसे अयोध्या का विकास भी किया जा रहा है। रेलवे स्टेशन से लेकर एयरपोर्ट तक हर जगह भारी बदलाव दिख रहा है। अयोध्या का नया एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। उसका नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एयरपोर्ट है।
अब खबर है कि एयरपोर्ट का यह नाम बदला जा सकता है। संभावना जताई जा रही है कि एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किया जा सकता है। इसके लिए यूपी सरकार बकायदा केंद्र सरकार को एक प्रस्ताव भी भेजने जा रही है। जल्द ही इसका फैसला किया जाना है।
अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 6 जनवरी से प्रमुख भारतीय शहरों के लिए उड़ानें संचालित होने लगेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को इसका आधिकारिक उद्घाटन करेंगे।
ईंट भट्टे की गिरी दीवार, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत, तीन गंभीर
उत्तराखंड। रुड़की के मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में ईंट भट्टे की दीवार गिरने से आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अभी तक पांच शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन की हालत गंभीर है।जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरते समय हादसा हुआ। मजदूर काम कर रहे थे इसी दौरान दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे दीवार के पास खड़े मजदूर मलबे में दब गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी से मलबा हटाने का काम चल रहा है। अब तक पांच शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन मजदूर लहबोली गांव, एक मजदूर मुजफ्फरनगर और अन्य स्थानीय गांव के थे।
1 जनवरी 2024 से सिम कार्ड और जीएसटी सहित बदल जाएंगे कई नियम
नई दिल्ली। नए साल 2024 में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके अलावा सिम कार्ड और जीएसटी को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। नए साल में जीएसटी दर से लेकर सिम खरीदने तक के नियम बदल जाएंगे।
जीएसटी दर में एक प्रतिशत का होगा बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नए साल 2024 से जीएसटी दर 8 प्रतिशत से बढ़कर 9 प्रतिशत हो जाएगी। यह साल 2022 के बजट में दोहरी दर बढ़ने का अंतिम चरण है। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2024 से लागू होगी। व्यवसाय और व्यापारियों को अपने सिस्टम और मूल्य निर्धारण को अपडेट करने के लिए तैयार रहना होगा।
रोजगार कानून में बदलाव, नई विधि से होगी छुट्टी की गणना
एक जनवरी 2024 से रोजगार संबंधी कानून में भी बदलाव किया जाएगा। इसके तहत अंशकालिक श्रमिकों और अनियमित घंटे काम करने वालों के लिए नई विधि से छुट्टी की गणना की जाएगी। यानी जो कर्मचारी अलग-अलग घंटों में काम करते हैं या फिर साल के कुछ हिस्सों के लिए नियोजित किए जाते हैं। उन्हें एक खास तरीके की छुट्टी मिल सकेगी।
सिम कार्ड खरीदने और बेचने के बदलेंगे नियम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 से सिम कार्ड खरीदने और बेचने के नियम बदल जाएंगे। इसके तहत विक्रेता को सिम कार्ड बेचने से पहले सरकार के साथ रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। इसके साथ ही इसका पूरा रिकॉर्ड रखना होगा। वहीं सिम कार्ड खरीदने के लिए उपभोक्ताओं अपनी पहचान बतानी जरूरी होगी। यानी आधार समेत पूरी डिटेल मैच होने के बाद ही सिमकार्ड खरीदा जा सकेगा।
विदेशी वीजा के भी बदलेंगे नियम
साल 2024 से विदेशों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को नौकरी के लिए पढ़ाई समाप्त होने से पहले वीजा अप्लाई करना पड़ेगा। यानी किसी भी देश के छात्र तब तक कार्य वीजा पर स्विच नहीं कर पाएंगे। जब तक उनका पाठ्यक्रम पूरा न हो जाए।
इसे ऐसे समझे जो छात्र नीदरलैंड में काम करना चाहते हैं, उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने से पहले वर्क वीजा के लिए आवेदन करना पड़ेगा। साथ ही पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्हें वहां काम करने की अनुमति मिल सकेगी।
मोहन कैबिनेट की अहम बैठक आज...किसे मिलेगा कौन सा मंत्रालय? मोहन यादव करेंगे विभागों का बंटवारा
मध्यप्रदेश : सीएम मोहन यादव के कैबिनेट का विस्तार हो गया है. राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सोमवार को 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. कैबिनेट विस्तार के साथ ही सीएम मोहन यादव एक्शन में आए गए हैं और आज (26 दिसंबर) पहली कैबिनेट बैठक बुलाई है. बैठक में सभी मंत्रियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री आज अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर सकते हैं.
मोहन सरकार में 18 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्री
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सोमवार को सीएम मोहन यादव के 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. इनमें से 18 विधायकों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है. जबकि, 10 विधायकों को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है, जिनमें छह स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री शामिल हैं. मंत्रिमंडल विस्तार में जातिगत समीकरण का भी पूरा ख्याल रखा गया है. 28 मंत्रियों में 7 मंत्री सामान्य वर्ग से है. जबकि ओबीसी वर्ग से आने वाले विधायकों को मंत्री बनाया गया है. इसके अलावा मोहन कैबिनेट में 6 मंत्री एससी वर्ग से और 4 मंत्री एसटी वर्ग से हैं.
सुबह 11 बजे होगी मोहन कैबिनेट की बैठक
कैबिनेट विस्तार के साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह 11 बजे भोपाल में सभी नवनियुक्त मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. बैठक के दौरान एमपी के विकास पर चर्चा होगी. इसके साथ ही विभागों के बंटवारे पर भी चर्चा संभव है. इसके बाद विभागों का ऐलान हो सकता है.
मोहन कैबिनेट में 17 नए चेहरे शामिल
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत 28 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. मंत्रिमंडल में शामिल किए गए 28 विधायकों में से 17 नए चेहरे हैं जबकि 11 अन्य लोग पहले भी मध्यप्रदेश में मंत्री रह चुके हैं. कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ लेने वालों में विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, करण सिंह वर्मा, राकेश सिंह, उदय प्रताप सिंह , संपतिया उइके, तुलसीराम सिलावट, ऐदल सिंह कंसाना, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, निर्मला भूरिया, नारायण सिंह कुशवाहा, नागर सिंह चौहान, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राकेश शुक्ला, चैतन्य कश्यप और इंदर सिंह परमार शामिल हैं. वहीं, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों में कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जयसवाल, गौतम टेटवाल, लाखन पटेल और नारायण सिंह पवार शामिल हैं. राज्य मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार और राधा सिंह शामिल हैं.
तीन संशोधित आपराधिक कानून विधेयकों को राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में पारित हुए तीन संशोधित आपराधिक कानून विधेयकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज मंजूरी दे दी। इससे भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य बिल के अब कानून बनने का रास्ता साफ हो गया है। अब भारतीय दंड संहिता (IPC) को भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता से, दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) को भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता से और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) संहिता से बदला जाएगा।
इन विधेयकों को संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा ने 20 दिसंबर को और राज्यसभा ने 21 दिसंबर पारित किया था। राज्यसभा में विधेयकों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से पेश किए जाने के बाद ध्वनि मत से पारित किया गया था। दोनों सदनों से 141 विपक्षी संसद सदस्यों के निलंबन के बीच विधेयकों को 20 दिसंबर को निचले सदन में पारित किया गया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों सदनों में विधेयकों का बचाव किया था।
Aaj ka Panchang 26 December 2023: आज है मार्गशीर्ष पूर्णिमा, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, यहां पढ़ें दैनिक पंचांग
Aaj ka Panchang 26 December 2023: आज मंगलवार का दिन है। यह दिन भगवान संकटमोचन हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग इस दिन भक्तिभाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार है-
Aaj ka Panchang 26 December 2023: आज का पंचांग -
पंचांग के अनुसार, आज पूर्णिमा तिथि सुबह 06 बजकर 05 मिनट तक रहेगी।
ऋतु - शिशिर
चन्द्र राशि- वृषभ
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 11 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 31 मिनट पर
चंद्रोदय - शाम 04 बजकर 45 मिनट पर
शुभ मुहूर्त
अमृत काल - दोपहर 01 बजकर 18 मिनट से 02 बजकर 56 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 22 मिनट से 06 बजकर 17 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से 02 बजकर 46 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 29 मिनट से 05 बजकर 56 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक
अशुभ समय
राहुकाल - दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से शाम 04 बजकर 13 मिनट तक
गुलिक काल - दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से 01 बजकर 38 मिनट तक
दिशा शूल - उत्तर
ताराबल
भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।
चन्द्रबल
वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन।
Aaj Ka Rashifal 26 दिसंबर :जानिए आज कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 26 December 2023: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और मंगलवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। आज मार्गशीर्ष महीने की स्नान-दान पूर्णिमा है। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 21 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 10 बजकर 21 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपका काम आसानी से पूरा होगा। किसी काम को पूरा करने या किसी योजना की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आप जीवनसाथी के साथ किसी वैवाहिक उत्सव में शामिल होंगे। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। आज किसी मित्र से हुई गलतफहमी को बात करके दूर करेंगे। आज घर की कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिसे आप अच्छे से निभाएंगे। इस राशि के विवाहित लोगों के लिए आज का दिन ठीक है। जीवनसाथी को खुश करने के लिए नई गाड़ी गिफ्ट कर सकते हैं।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 7
वृष राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो कुछ लोग आपकी बातों का विरोध कर सकते हैं। आज काम से छुटकारा पाकर बच्चों के साथ समय बिताएंगे। इस राशि के कर्मचारियों को आज ऑफिस में बॉस से वाहवाही मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है, कहीं घूमने जायेंगे। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आएंगे।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 3
मिथुन राशि-
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आज आप जहां जरुरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। आप अपनी योग्यता से अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे। आज के दिन कोई करीबी खुशियों को दोगुना कर देगा। लवमेट के साथ लॉग ड्राईव पर जाने का प्लान कैंसिल करना पद सकता है। नवविवाहित दंपत्ति के बीच मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्ते में और मधुरता आएगी।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 7
कर्क राशि-
आज आपका दिन नयी उमंगो से भरा रहेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुकूल आपको लाभ मिलेगा। आपके संतान की सफलता पर बाधाइयां देने लोग आपके घर आएंगे। अगर काफी दिनों से आपका पैसा रुका है तो आज मिल जायेगा। आज आपके दैनिक कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। आज घर में आप स्वादिष्ट भोजन का आन्नद उठायेंगे। आज आप दोस्तों के साथ खुशमिजाज और दोस्ताना स्वभाव रखेंगे। आज आपके पड़ोसी आपके कार्यों के लिए आपकी तारीफ करेंगे। आपके बच्चे बिजनेस में पूरा स्पोर्ट करेंगे। पुराने मित्रों के साथ अच्छा दिन बितेगा।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 8
सिंह राशि-
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की ज़रूरत है। साथ ही रिश्तेदारों के साथ अपने रिश्तों को फिर तरोताज़ा करने का दिन है। आज दफ़्तर में मशीनों की खराबी परेशानी का सबब बन सकती है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे, तो वह आपका पीछा नहीं छोड़ेगी, बेहतर हैं उसको उसी टाइम सॉल्व करें। आज अचानक आपको खुशखबरी मिलने के आसार नजर आ रहे है, जो आपके और परिवार के जीवन में खुशियां भर देगा। परिवार के साथ रात को बाहर डिनर का प्लान बना सकते हो।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 2
कन्या राशि-
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक स्थिति में फायदा दिलाने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति होगी, कुछ नई योजना भी बनाएंगे। आपका वैवाहिक जीवन रंगों से भरा रहेगा। आज दोस्तों के साथ अपने रवैये पर कंट्रोल करने की जरुरत हैं। संगीत के क्षेत्र में रुझान को आज किसी शॉ में गाने का मौका मिलेगा, लोग आपकी तारीफ करेंगे। महिलाएं किचन में काम करते समय सावधानी बरते।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 3
तुला राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरुरत हैं, दिल की बजाय दिमाग़ का ज़्यादा इस्तेमाल करना आपके लिए अच्छा होगा। इस राशि के जो लोग किसी नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ हैं। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा।यात्राओं से व्यावसायिक रिश्तो में सुधार होगा। जिस काम का आपको लम्बे समय से इंतजार था वो आज पूरा हो जाएगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 1
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। इस राशि के जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें आज निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने से बचना चाहिए। आज आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मनोरंजक पल बिताएंगे। व्यावसायिक साझीदार कार्यों में सहयोग करेंगे, जिससे रुके हुए कार्य पूरे होते जाएंगे। आज आपके विरोधी आपसे दूरी बनाकर रहेंगे। आज आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ऑफिस के कार्यों से भागदौड़ अधिक रहेगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन भरी यात्रा हो सकती है। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 2
धनु राशि-
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप फैमिली के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे, परिवार में उत्साह का माहौल बना रहेगा। आज के दिन आपको लेन-देन सम्बन्धी मामलों में थोड़ा एहतियात बरतने की जरूरत है। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं वे लोग आज अपनी सभा आयोजित करेंगे, सभा में कुछ इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर चर्चा होगी। आज आपके सरकारी कार्यों में कागज पूरा न होनी पर थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन जल्द ही सारे काम हो सॉल्व होंगे। लवमेट्स आज आपकी खुशियों को दोगुना कर सकते हैं।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 4
मकर राशि-
आज आपका दिन लाभ दिलाने वाला है। कई वर्षों की मेहनत का फल आज आपको मिल सकता है। आप दिनभर एनेर्जेटिक रहेंगे, काम में आपका मन लगा रहेगा। इस राशि के जो लोग स्टील के बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग हैं। आपकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे इस बात का ख़ास ख्याल रखेंगे। इस राशि के जो लोग कपड़े का व्यापार करते हैं आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं। आज आपके व्यापार में दो गुना धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 5
कुंभ राशि-
आपका दिन अच्छा रहेगा। जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए सफलता के योग हैं। समाज में आपके द्वारा किए गए कामों की तारीफ़ होगी आपका सम्मान बढ़ेगा। आपकी अच्छी कार्यशैली से लोग आपसे बहुत कुछ सीखेंगे। आज परिवार में आपकी बातों को ज्यादा महत्व दिया जायेगा। आज आप किसी तरह की लापरवाही न बरतें। लवमेट्स से आज आपको उपहार मिलेगा, साथ में कहीं घूमने जायेंगे। दूर रहकर जॉब कर रहे लोगों को आज परिवार से मिलने का मौका मिलेगा।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 5
मीन राशि-
आज आपका दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आपका अच्छा व्यव्हार आपको लोगों का प्रिय बना देगा। आपके कुछ छिपे विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैला सकते हैं आप उनकी बातों को इग्नोर करें। अगर आप किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो किसी एक्सपर्ट से राय जरूर ले लें। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी, जूनियर आपके काम से बहुत कुछ सीखेंगे। अविवाहित लोगों के लिए आज शादी का अच्छा प्रपोजल आयेगा। परिवार में सुख का वातावरण रहेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।
- शुभ रंग- मैहरुन
- शुभ अंक- 8
पेटीएम ने 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, इस वजह से लिया फैसला
नाबालिग लड़की को दरिंदा ने बनाया हवस का शिकार, शर्म से लड़की ने पी लिया जहर, फिर क्या….यहां पढ़े पूरी खबर
आज 3700 करोड़ छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं के अकाउंट भेजे जा रहे : CM विष्णुदेव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर रवाना हुए। सीएम साय ने रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा में जानकारी दी कि आज हमारे प्रदेश के निर्माता और बीजेपी के संस्थापक अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन है जिसको पूरा देश सुशासन दिवस के रूप में मनाता है, मैं प्रदेशवासियों को सुशासन दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। आज मुझे आपको बताते हुए हर्ष हो रहा है कि…मोदी की गारंटी में छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओ को 2 साल का बकाया बोनस 12 लाख से ज्यादा किसानों के अकाउंट में करीब 3700करोड़ रुपए भेजा जा रहा है।
न्यायधानी रवानगी से पहले बोले CM साय- कांग्रेस सरकार ने दी थी वन कटाई की अनुमति
साथ ही इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के हसदेव बचाओ आंदोलन पर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वन कटाई की अनुमति जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब का है। वहां जो भी हुआ है कांग्रेस की सरकार में उनकी अनुमति से हुआ है।
भारत में बढ़ने लगे कोरोना मरीज, एक्टिव केस 4000 के पार, तेजी से पांव पसार रहा JN.1 वेरिएंट
नई दिल्ली। भारत में कोरोना एक बार फिर डराने लगा है। कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 (JN.1) के मरीज मिलने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या में भी बढ़त देखने को मिल रही है। ताजा आंकड़ों की बात करें तो 24 घंटे में देशभर में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 4054 तक पहुंच गया है। 24 घंटे में केवल एक मरीज की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक एक्टिव मामले केरल में पाए गए हैं। यहां बीते 24 घंटे में 128 एक्टिव केस रिपोर्ट किए गए। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तीन हजार से अधिक हो गया है। एक नए मरीज की मौत के साथ देशभर में कोरोना से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 5,33,334 तक जा पहुंचा है।
यहाँ नहीं मनाया जाता क्रिसमस का त्यौहार,जानें क्या है वजह ?
सीएम मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार आज, राज्यपाल को सौंपी मंत्रियों की लिस्ट, छत्तीसगढ़ की तरह मध्यप्रदेश में चौंकाएगी बीजेपी
Panchang 25 Decmeber 2023: पंचांग से जानें सोमवार का शुभ-अशुभ समय, जानें राहुकाल और कब होगा सूर्यास्त
Aaj ka Panchang 25 Decmeber 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 25 Decmeber 2023 का पंचाग...
आज का पंचांग
25 दिसंबर 2023 का पंचांग
व्रत-रोहिणी व्रत
आज का दिन- सोमवार
आज की तिथि: शुक्ल चतुर्दशी
आज नक्षत्र: रोहिणी
आज का करण: गर
आज का पक्ष: शुक्ल पक्ष
चंद्र राशि: वृष
ऋतु: मंत
सूर्योदय-सूर्यास्त
सूर्योदय - 7:15 AM
सूर्यास्त - 5:25 PM
चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
चन्द्रोदय - Dec 25 3:53 PM
चन्द्रास्त - Dec 26 6:35 AM
शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त
12:00 PM – 12:41 PM
अमृत काल
06:24 PM – 08:01 PM
ब्रह्म मुहूर्त
05:39 AM – 06:27 AM
राहुकाल अशुभ काल
राहू: 8:31 AM – 9:48 AM
यम गण्ड : 11:04 AM – 12:20 PM
कुलिक: 1:37 PM – 2:53 PM
दुर्मुहूर्त: 12:41 PM – 01:21 PM, 02:43 PM
गुलिक काल :13:17:05 से 14:36:19 तक.
भद्रा: 05:46 AM, Dec 26 से 06:41 AM, Dec 26
Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा 25 दिसंबर का दिन सभी 12 राशियों का यहां पढ़ें राशिफल
आज का राशिफल 25 दिसंबर 2023, सोमवार
मेष राशि: मेष राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि आज के दिन मित्रों से वाद विवाद ना करें. साथ ही आज पीठ रोग से बचाव करें. रुके काम में सफलता मिलेगी. आज का शुभ रंग: गेरुआ
वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज धन खर्च से परेशानी बढ़ सकती है, इसलिए आर्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतें. साथ ही आज के दिन अपनी वाणी पर संयम रखें. व्यापार में सलाह से बदलाव करें. आज का शुभ रंग: कत्थई
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों का आज के दिन महत्वपूर्ण कार्य सफल होगा. सलाह दी जाती है कि शेयर मार्केट में निवेश सोच कर करें और घर में बदलाव ना करें. आज का शुभ रंग: जामुनी
कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को आज के दिन मानसिक रोगों से बचाव होगा. सलाह दी जाती है कि महत्वपूर्ण कार्य करने में लापरवाही न करें. आज के दिन समय पर रिश्तेदार की मदद मिलेगी. आज का शुभ रंग: आसमानी
सिंह राशि: सिंह राशि के जातक आज के दिन मित्र या परिवार के सदस्यों से विवाद न करें. आजके दिन मित्र से अलगाव खत्म होगा और रुका हुआ धन मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आज का शुभ रंग: पीला
कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को प्राइवेट नौकरी में बदलाव से फायदा होगा. साथ ही आज के दिन कार्यक्षेत्र में नए अवसर की प्राप्ति होगी. आज शाम तक मन में चिंता रहेगी, इसलिए मन में नकारात्मक भाव ना आने दें. आज का शुभ रंग: गेरुआ
तुला राशि: तुला राशि के जातकों को सचेत किया जाता है कि आज के दिन पारिवारिक कलह हो सकता है. इसलिए वाणी पर संयम रखें. राहत की बात यह है कि पुरानी बीमारी धीरे-धीरे कम होगी. आज का शुभ रंग: नीला
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन मुकदमे में विजय हो सकते हैं, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा. सलाह दी जाती है कि आज गलत खान पान से परहेज करें. साथ ही व्यापार में सफलता का प्रयास जारी रखें. आज का शुभ रंग- गेरुआ
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन परिवार के साथ घूमने का योग है. बच्चों को मनाने का प्रयास करें. साथ ही आज का दिन छात्रों के लिए शुभ है. आज का शुभ रंग- सुनहरी
मकर राशि: मकर राशि के जातक आज के दिन अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सलाह दी जाती है कि आज के दिन कोई भी महत्वपूर्ण कार्य जल्दबाजी से न करें, इससे नुकसान हो सकता है. आज वात की समस्या में आराम होगा. आज का शुभ रंग- गाजरी
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिएआज के दिन नौकरी के योग मजबूत होंगे. सलाह दी जाती है कि परिवार से बात ना छुपाएं. सुबह के समय योग ध्यान जरूर करें, इससे स्वास्थ्य को लाभ मिलेगा. आज का शुभ रंग- गुलाबी
मीन राशि: मीन राशि के जातकों को सचेत किया जाता है कि आज के दिन ससुराल पक्ष से रिश्ते खराब हो सकते हैं. आज अपने आप पर संयम रखें. सलाह दी जाती है कि आज कार्य क्षेत्र में बदलाव ना करें. आज का शुभ रंग- सफेद
वीर बाल दिवस - राष्ट्रीय दिवस - पीएम मोदी ने लिया था संकल्प, पार्टी बड़े स्तर पर करेगी आयोजन
पार्टी कार्यकर्ता सामूहिक रूप से स्थानीय गुरुद्वारा में जाकर शब्द कीर्तन का श्रवण करें - JP Nadda
साहिबजादों के बलिदान को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन
https://www.youtube.com/watch?v=MZSjb5kmf5s
पीएम मोदी ने लिया था संकल्प, पार्टी बड़े स्तर पर करेगी आयोजन
पीएम नरेंद्र मोदी ने ही वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय दिवस घोषित किया था और साहिबजादों की शहादत पर बाल दिवस आयोजित करने का संकल्प भी लिया था. इसके बाद से ही पार्टी ने इसे बड़े स्तर पर आयोजित करने की प्रेरणा ली और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के इसके आयोजन को लेकर यह बड़ी योजना बनाई है|
नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी 26 दिसम्बर को “वीर बाल दिवस” को लेकर बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रही है. इसको लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि प्रत्येक मंडल पर एक विशेष सभा का आयोजन किया जाए, जहां साहिबजादों के चित्र लगाए जाए एवं उनके अनुकरणीय साहस एवं बलिदान के बारे में विशेषकर युवाओं को जानकारी दी जाएगी.
पार्टी ने इस कार्यक्रम के लिए कई निर्देश जारी किए हैं जिनमें कहा गया है कि पार्टी कार्यकर्ता सामूहिक रूप से स्थानीय गुरुद्वारा में जाकर शब्द कीर्तन का श्रवण करें. इस खास दिन मंडल एवं जिलों में प्रभात फेरी का आयोजन हो. इसको लेकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाए. सभी जिला केन्द्रों पर डिजिटल प्रदर्शनी लगायी जाए और बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन हो.
साहिबजादों के बलिदान को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन
निर्देशों में कहा गया है कि अपने विचारों से चलने वाले विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में साहिबजादों के बलिदान को लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम यथा विचार गोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन हो. जिला स्तर तक साहिबजादों के बलिदान को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन हो.
बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की याद में वीर बाल दिवस
इसके साथ ही हर कार्यक्रम के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रदर्शित करते हुए, पैदल यात्रा के फोटो तथा गुरुद्वारे में उपस्थिति की फोटो का मीडिया में प्रसारण किया जाए. गौरतलब है कि दसवें सिख गुरू गोविन्द सिंह जी के पुत्रों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्मृति में वीर बाल दिवस’ मनाया जाता है.
फिर मानवता हुई शर्मसार : जेठ ने बहू को पहले पीटा फिर...पढ़िये दिल दहला देने वाली वारदात
रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मशार करने की घटना सामने आई है, जहां रिंगनोद थाना अंतर्गत जावरा तहसील के ढोढर चौकी में एक आरोपी जेठ ने अपने छोटे भाई की पत्नी को पहले लठ से पिटा और उसे जिंदा जला दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला निर्मला के पति प्रकाश ने कुछ समय पहले आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद निर्मला अपने बच्चो के साथ ससुराल में ही रह रही थी, भाई की मौत के बाद से जेठ यह मान रहा था कि बहू की चरित्र खराब होने के कारण ही उसके भाई ने आत्महत्या की थी। शनिवार को चरित्र शंका में उसके जेठ ने पहले निर्मला के साथ मारपीट की व उसके बाद पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस पूरी वारदात के बीच आरोपी जेठ लोहे की राड लेकर रास्ते में खड़ा रहा जिससे कोई उसकी मदद नहीं कर सके। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जावरा सिविल अस्पताल लाया गया, पुलिस ने आरोपी जेठ सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
कल होगा डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल का विस्तार...राजभवन में विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
भोपाल। मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल का पहला विस्तार कल होगा। बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि सोमवार दोपहर साढ़े 3 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिनों तक दिल्ली में रहकर बीजेपी के तमाम नेताओं से मुलाकात की। जिसके बाद शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। सीएम यादव आज ही भोपाल लौटेंगे। सोमवार सुबह वे राज्यपाल से मिलने जाएंगे। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण राजभवन में हो सकता है। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंत्रियों की शपथ से पहले CM डॉ. मोहन यादव इंदौर भी जाएंगे।
प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अवकाश का ऐलान...यहां पढ़े पूरी खबर
Employees Holiday 2024 : मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के बाद अब हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. जहां राज्य की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने साल 2024 के लिए छुट्टियों का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत प्रदेश के कर्मचारियों को 2024 में कुल 127 छुट्टियां का लाभ मिलेगा। इनमें 52 रविवार और 52 शनिवार शामिल हैं। इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने अधिसूचना जारी की है।
2024 में कब कब मिलेंगे छुट्टियां, देखें लिस्ट
Employees Holiday 2024 : अधिसूचना के अनुसार, साल 2024 में कर्मचारियों को शनिवार रविवार जोड़कर कुल 127 छुट्टियां मिलेंगी। इसमें 14 रिस्ट्रिक्टेड छुट्टियां भी शामिल है।इसके अलावा कर्मचारी 14 ऐच्छिक अवकाशों में से कर्मचारी तीन अवकाश ले सकेंगे।
इसमें हरियाणा सरकार के अधीन आने वाले सरकारी कार्यालय 20 दिन बंद रहेंगे, हालांकि 9 छुट्टियां शनिवार को पड़ती हैं, ऐसे में कर्मियों को 9 छुट्टियां कम मिलेंगी।
श्री गुरु गोबिंद सिंह जयंती 17 जनवरी को, 14 फरवरी को बसंत पंचमी , मार्च महीने की 8 तारीख को महाशिवरात्रि का पर्व और 25 तारीख को होली का पर्व।
24 फरवरी को रविदास जयंती, 23 को शहीदी दिवस, 13 अप्रैल वैशाखी व छठ पूजा, 14 अप्रैल डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती, 21 अप्रैल महावीर जयंती, 9 जून महाराणा प्रताप जयंती, 22 जून को संत कबीर जयंती, 12 अक्तूबर को दशहरा और 2 नवंबर को विश्वकर्मा जयंती पर अवकाश रहेगा।
ईल उल फितर 11 अप्रैल और रामनवमी 17 अप्रैल। परशुराम जयंती 10 मई और ईद उल जुहा 17 जून और शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस 31 जुलाई अवकाश रहेगा।
19 तारीख अगस्त को रक्षा बंधन , 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी , शहीदी दिवस 23 सितंबर और दशहरा 12 अक्टूबर ,दीपावली हरियाणा दिवस इस साल एक ही दिन 1 नवंबर और गुरु नानक देव जयंती 15 नवंबर को होगी।
जियो ने लेकर आया है बेहतरीन प्लान...मिलेगी 336 दिन की वैलिडिटी...मात्र इतने रुपये में
नई दिल्ली: अगर आप स्मार्टफोन उपयोगकर्ता हैं, तो आपको अच्छा और सस्ता रिचार्ज प्लान चाहिए होता है, जिसमें अधिक दिनों की वैलिडिटी हो। जियो ने आपके लिए एक ऐसा प्लान लाया है जिसमें मिलेगी 336 दिन की वैलिडिटी ! मात्र 895 रुपये – इस रिचार्ज प्लान की कीमत 900 रुपये से कम है, और आपको वैलिडिटी के लिए 336 दिन मिलते हैं।24GB इंटरनेट डेटा – यह प्लान आपको 24GB इंटरनेट डेटा भी प्रदान करता है, जिसे आप अपनी सर्फिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए उपयोग कर सकते हैं।
हर 28 दिन पर 2GB हाई-स्पीड इंटरनेट – आपको हर 28 दिन पर 2GB की हाई-स्पीड इंटरनेट सुबह तक मिलता रहेगा, जो आपकी डेटा उपयोग की आवश्यकताओं को पूरा करेगा।अनलिमिटेड कॉल्स और मैसेजिंग – इस प्लान के तहत आपको अनलिमिटेड कॉल्स और हर रोज़ 100 मैसेज मिलेंगे।
विशेष ऑफर – यह रिचार्ज प्लान केवल जियोफोन उपयोगकर्ताओं के लिए है, जो इस फायदे का इस्तेमाल कर सकते हैं।इस रिचार्ज के प्रयोग करने के लिए आप नज़दीकी जिओ स्टोर से जाकर फ़ोन ले सकते हैं और उसमें अपना नया सिम या पुराना सिम इस्तेमाल कर सकते हैं जिसकी वजह से आपको पूरे साल की वैलिडिटी महाराज 895 रुपये मिल जाएगी।
हे भगवान...नशे की हालत पिता ने ढ़ाई साल की बेटी को कुएं में फेंका...शव देख रो पड़े लोग
पेण्ड्रा। पेंड्रा से एक दर्दनाक खबर आ रही है। एक कलयुगी पिता ने नशे में अपनी ही मासूम बेटी की हत्या कर दी। घटना पेंड्रा के गौरेला के हर्राटोला गांव का है, जहां शराब के नशे में एक पिता ने ढाई साल की बच्ची को कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, वहीं जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शराब के नशे में पिता घर पहुंचा था। इस दौरान वो विवाद कर रहा था, तभी उसकी ढाई साल की बच्ची रोने लगी। रोने से चिढ़कर पिता ने अपनी बच्ची को कुएं में फेंक दिया। गौरेला के हर्राटोला गांव की इस घटना ने हर किसी को डरा दिया है। इधर घटना की सूचना पर गौरेला पुलिस ग्रामीणों की मदद से बच्ची के शव को कुएं से निकलवाया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज करते हुए जांच जुट गयी है।
आत्महत्या या हत्या : लॉज के कमरे में मिला युवक का शव
मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना में लॉज के कमरे में टँगा युवक का शव मिला। आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक युवक आगरा उत्तर प्रदेश का निवासी होकर दो दिनों से मुरैना शहर के हनुमान चौराहा स्थित लक्ष्मी लॉज में ठहरा हुआ था। कोतवाली थाना पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पदभार ग्रहण के पश्चात राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति प्रधानमंत्री से की सौजन्य भेंट
देह व्यापार का भंडाफोड़...संदिग्ध अवस्ता में एक दर्जन महिला और पुरुष गिरफ्तार
मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना में शहर के बीचों बीच चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह सेक्स स्कैंडल शहर के MS रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट में चल रहा था, कोतवाली पुलिस ने नगर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में छापा मार कार्यवाही करते हुए एक दर्जन महिला और पुरुषों को संदिग्ध परिस्तिथियों में पकड़ा है।
सीएसपी राकेश गुप्ता ने बताया कि मुखबिर से सुचना मिली थी कि शहर के बीचों बीच MS रोड में गर्ल्स स्कूल पर स्थित रेस्टोरेंट में चल रहा था, मुखबिर के सूचनानुसार पुलिस ने दल बल के साथ चिन्हानिक्त स्थान पर छापेमार कार्यवाही की। तभी संदिग्ध अवस्था में एक दर्जन पुरुष और महिला को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान कोतवाली थाने का एक आरक्षक भी घायल हुआ है।
Aaj Ka Panchang 24 December: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 24 December 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 24 दिसंबर 2023 का पंचाग...
सूर्योदय- 07:11 एएम
सूर्यास्त- 05:30 पीएम
वार- रविवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- त्रयोदशी, 05:54 एएम, दिसम्बर 25 तक
नक्षत्र- कृत्तिका, 09:19 पीएम तक
योग- सिद्ध, 07:18 एएम तक
क्षय योग- साध्य, 05:42 एएम, दिसम्बर 25 तक
करण- कौलव, 06:07 पीएम तक
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 16:07:32 से 16:48:49 तक
कुलिक 16:07:32 से 16:48:49 तक
कंटक 10:37:15 से 11:18:32 तक
राहु काल 16:12:42 से 17:30:06 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 11:59:49 से 12:41:07 तक
यमघण्ट 13:22:24 से 14:03:41 तक
यमगण्ड 12:20:28 से 13:37:53 तक
गुलिक काल 14:55:17 से 16:12:42 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त- 11:59:49 से 12:41:07 तक
Aaj Ka Rashifal, 24 December 2023: वृष और सिंह राशि वालों को मिलेगा प्रेम, इस राशि के जातकों को मिल सकती है नौकरी
Aaj Ka Rashifal, 24 December 2023: ग्रह गोचर के अनुसार 24 December 2023, रविवार को कुछ राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव को माना गया है। आज चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। राहुकाल शाम 5:29 बजे तक रहेगा। इन ग्रह गोचरों के आधार पर मेष से लेकर मीन तक का भविष्यफल देश के जाने माने कथावाचक और ज्योतिषाचार्य स्वामी अश्विनी जी महाराज ने तैयार किया है। यहां जाने चंद्र राशि के अनुसार आज का अपना राशिफल।
मेष राशि (Todays Aries Horoscope)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का अच्छा रहेगा। आर्थिक जोखिम उठाने से बचें। आपके द्वारा बनाई गई योजना सफल होगी। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करें। परिवारजनों व रिश्तेदारों से सहयोग के मिल सकता है। कारोबार में काफी तेजी देखने को मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज का दिन काफी बदला-बदला रहेगा। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। आज सम्मान प्राप्त हो सकता है। काम को बड़े ही सावधानी के साथ करने की आवश्यक्ता है।
लकी अंक: 32, शुभ रंग: नीला
वृष राशि (Todays Taurus Horoscope)
वृष राशि वालों के मान प्रतिष्ठा मे इजाफा होगा। परिजनों व रिश्तेदारों से प्रति सकारात्मक व्यवहार रखना होगा। परिवार में खुशियों को बढ़ाने का प्रयास करें। मन खुश रहेगा। व्यवसाय में वृध्दि और काफी लाभ प्राप्त होगा। मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। यात्रा में व्यस्तता हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। आपके मित्र मदद कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
लकी अंक: 10, शुभ रंग: भूरा
मिथुन राशि (Todays Gemini Horoscope)
मिथुन राशिवालों के लिए आज सफलता की राह आसान होगी। नए कार्य प्रारम्भ हो सकते हैं। मान-समान में वृध्दि होगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पत्नि के साथ अनबन हो सकती है इसलिए सोच- समझकर कोई भी निर्णय लें। अपने काम पर फोकस करें। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
शुभ अंक: 7, शुभ रंग: बैगनी
कर्क राशि (Todays Cancer Horoscope)
कर्क राशिवालों को आज रुका काम पूरा हो जाएगा। बड़ी खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। पुराना धन मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। सेहत पर ध्यान देना होगा, पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन खर्च में बढ़ोत्तरी होगी। शादी कार्यक्रम में जा सकते हैं। करियर को लेकर संतुष्ट रहेंगे। ऑफिस में आपको काफी सहयोग मिलेगा। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा है। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता जरूर मिलेगी। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। संतान पक्ष में सकारात्मक समाचार मिलेगा।
लकी अंक: 21, शुभ रंग: पीला
सिंह राशि (Todays Leo Horoscope)
सिंह राशि वालों के भाग्य में काफी वृध्दि होगी। आज सामान्य दिनो की तुलना में थोड़ा व्यस्त रह सकते हैं। कामों में सफलता जरूर मिलेगी। स्वंय के द्वारा लिए गए निर्णय पर विचार करना होगा। बदलते मौसम के साथ स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यक्ता है। दोस्तों का काफी सहयोग मिल सकता है। निवेश के लिए सही समय होगा। आज आप अपने स्वभाव से किसी का दिल जीत सकते हैं।
लकी अंक: 41, शुभ रंग: लाल
कन्या राशि (Todays Virgo Horoscope)
कन्या राशि वालों को आज अपने काम पर फोकस करें सफलता जरूर मिलेगी। परिवार के आपसी संबंध पर ध्यान देना होगा। विवाद से दूरी बनाए रखना है। कोई भी निर्णय लेने से पहले विचार विमर्श करें। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय ज़रूर लें। हेल्थ को लेकर लापरवाही नही वरतनी है। आपसी व्यवहार में संयम वरतने की जरूरत है। यात्रा हो सकती है। विवादों से बचकर चलना होगा।
लकी अंक: 5, शुभ रंग: चारकोल
तुला राशि (Todays Libra Horoscope)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन काफी लाभकारी रहेगा। कहीं से नौकरी के लिए ऑफर आ सकता है। नए कार्य की शुरूआत हो सकती है। प्रेम के मामले में समय अच्छा है। प्रेमी के साथ समय गुजारने का मौका मिल सकता है। शेयर मार्केट में निवेश करने को सोचेंगे। सामाजिक समारोह में जाना लाभकारी होगा। आज आप सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी खुश नजर आएंगे।
लकी अंक: 23, शुभ रंग: मैरून
वृश्चिक राशि (Todays Scorpio Horoscope)
वृश्चिक राशि वालों के लिए रविवार का दिन ठीक-ठाक रहेगा। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने ईष्ट देवता को याद करें। अच्छा सोचें, अच्छा बोलें। आपको अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा। प्यार के मामले में दिन अच्छा नहीं है। पार्टनर के साथ बैलेंस बनाकर चलें। परिवार में नई खुशियां आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान ना हों। आज पूरे दिन खुशी का अहसास होगा।
लकी अंक: 26, शुभ रंग: कांस्य
धनु राशि ( Todays Sagittarius Horoscope)
आज का दिन कार्यों में वृध्दि करेगा। सावधानी और सतर्कता बरतने की जरूरत है। आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। धनकोश में बढ़त बनी रहेगी। सहयोग मिलने के आसार हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। रोजमर्रा के कार्यों के अलावा भी कई नवाचार के लिए विचार करेंगे। समस्याओं का समाधान निकालने में कामयाब होंगे।
लकी अंक: 44, शुभ रंग: सांवला
मकर राशि (Todays Capricorn Horoscope)
मकर राशि वाले जो भी महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे धन और सम्मान का विचार कर रहे हैं तो सफलता जरूर मिलेगी। निडर और साहसी के रूप में पहचान बनाने में कामयाब होंगे। आज का दिन व्यस्तता भरा हो सकता है। मन को एकाग्र करने पर फोकस करें। दोस्तों से मदद मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। आज आपको समझदारी के साथ काम लेने की आवश्यक्ता है। करियर से संबंधित निर्णय ले सकते हैं। ईमानदारी पर विशेष ध्यान दें। आज आपकी पहली प्राथमिकता व्यवसाय होना चाहिए।
लकी अंक: 2, शुभ रंग: मैजेंटा
कुम्भ राशि (Todays Aquarius Horoscope)
कुम्भ राशि वालों को दोस्तों से काफी सहयोग मिलेगा। खान-पान में विशेष ध्यान दें। घरेलू कामों में मन लगेगा। निवेश के लिए किसी एक्सपर्ट से उचित सलाह लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। धर्म से जुड़े कार्यों में मन लगा रहेगा। मौसम परिवर्तन की वजह से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भगवान का स्मरण करें। अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।
लकी अंक: 21, शुभ रंग: सरसों
मीन राशि (Todays Pisces Horoscope)
आज मीन राशि वालों का दिन हर मनोकामना पूर्ण करने वाला है। निवेश में जोखिम उठाने का अच्छा मौका है। संयम से काम लेना होगा। वाणी पर कंट्रोल रखें। मांगलिक कार्यों मे सहभागिता बनी रहेगी। किसी की मदद कर आप अपने आप को सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण कर सकते हैं। खर्च में थोड़ी बढ़त हो सकती है। आपको अपने से समझदारी के साथ निर्णय लेने की आवश्यक्ता है।
लकी अंक: 12, शुभ रंग: काला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छत्तीसगढ़ के सीएम और दोनों डिप्टी सीएम ने की मुलाकात
Aaj Ka Panchang: आज 23 दिसंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 23 दिसंबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - मार्गशीर्ष
अमांत - मार्गशीर्ष
तिथि
शुक्ल पक्ष एकादशी - 07:11 ए एम तक
नक्षत्र
भरणी - 09:19 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 7:13 AM
सूर्यास्त - 5:23 PM
चन्द्रोदय - 2:27 PM
चन्द्रास्त - 4:29 AM
अशुभ काल
राहू - 09:45 ए एम से 11:03 ए एम
यम गण्ड - 01:37 पी एम से 02:55 पी एम
कुलिक - 07:10 ए एम से 08:28 ए एम
दुर्मुहूर्त - 07:10 ए एम से 07:52 ए एम, 07:52 ए एम से 08:33 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:58 AM- 12:39 PM
अमृत काल - 07:50 PM- 09:22 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:37 AM- 06:25 AM
शुभ योग
त्रिपुष्कर योग- 09:19 पी एम से 06:24 ए एम
Aaj Ka Rashifal 23 December: कैसा रहेगा 23 दिसंबर का दिन सभी 12 राशियों के लिए...यहां पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 23 December 2023: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज मोक्षदा एकादशी का व्रत किया जाएगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 7 मिनट तक शिव योग रहेगा, उसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा। इसके अलावा आज रात 9 बजकर 19 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। अखंड द्वादशी का व्रत भी किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई प्लान बनाएंगे, ये प्लान कहीं घूमने का भी हो सकता है। कारोबार में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। आपका कोई प्रोजेक्ट बहुत सक्सेस होगा और अलगअलग स्रोतों से आमदनी होने की संभावना बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स को थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आगे चलकर इसका लाभ मिलेगा। आपके घर किसी रिश्तेदार के आने से बच्चों में उत्साह रहेगा। सब साथ मिलकर कहीं घूमने जाएंगे। आज आपके पारिवारिक रिश्ते अच्छे रहेंगे। एसी या पंखे का कारोबार करे रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा। साथ ही अपना स्टॉक और बढाने के बारे में विचार करेंगे।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 2
वृष राशि
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी।आपको कोई मनचाही खबर मिल सकती है, जिसका आप बहुत दिनों से इंतजार कर रहे थे। आपका एडमिशन किसी बहुत बड़े इंस्टीट्यूट में होने की संभावना बढ़ेगी। नौकरी में ट्रांसफर होने के योग हैं। कहीं लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहेगी। व्यापार में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। आप नई नई योजनाएं बनाएंगे जिससे व्यापार में लाभ होगा। आप आर्थिक रूप से मजबूती हासिल करने में कामयाब होंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव दूर होगा अविवाहितों के लिए विवाह के सुंदर संयोग बन रहे हैं। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 5
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आएगी। आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। आपको नई नौकरी मिलने की संभावना है। जो आपके लिए फेवरेबल रहेगा। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी बहुत अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। आपको आर्थिक मामलों में थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए खर्च होने की संभावना है। व्यापार में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है। संतान को तरक्की मिलने के योग हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग है इस दौरान आप कई जगहों पर जा सकते हैं। आज आप अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखें।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 3
कर्क राशि
आज आपका दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। बिजनेस में अच्छे लाभ की संभावना है बेहतर सूझबूझ और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की कोशिश करें। योग और प्राणायाम की आदत डालें और स्वास्थ्य की जांच कराते रहें। कार्यक्षेत्र में कुछ अवरोधों के बाद उचित परिणाम मिलेंगे। आज आपकी रुचि अध्यात्म में बढ़ेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा के अच्छे परिणाम मिलेंगे मेहनत की तुलना में अच्छी सफलता हासिल होगी। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। लवमेट्स कहीं घूमने जायेंगे साथ ही डिनर की प्लानिंग भी करेंगे। प्यापर में वृद्धि होने की सम्भावना हैं।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 9
सिंह राशि
आपके लिए सफलता लाने वाला दिन है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपको परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। साथ ही आज आपको कॉलेज की तरफ से किसी प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। आज कोई फैसला आपके पक्ष में रहने वाला है, जिससे आपकी खुशी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नेतृत्व की क्षमता बढ़ेगी जिससे आपको लाभ मिलेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। लवमेट्स के बीच घनिष्ठता बढ़ेगी। संतान सुख की प्राप्ति होने की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा फिर भी खानपान का विशेष ध्यान रखे। अगर कोई समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। फ्रीलांस का काम कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 4
कन्या राशि
आपके लिए आज का दिन संभावनाओं से भरा रहेगा। नौकरी में वेतन वृद्धि के साथ बदलाव की संभावना है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापार संबंधी कोई विदेश की यात्रा हो सकती जिससे आपको लाभ होगा और व्यापार में विस्तार भी होगा। यदि आप कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती हैं। परिवार का पूरा सहयोग रहेगा इस दौरान किसी विरोधी से आपको समस्या हो सकती है, सावधान रहें सोच समझकर कोई फैसला लें। छात्रों के लिए दिन अच्छा है पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर भी आएगा। पारिवारिक जीवन में आपसी प्रेम में बढ़ोतरी होगी। बाहर के खानपान से दूर रहे, सेहत बेहतर रहेगी।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 9
तुला राशि
आज आपका दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। यदि आप मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। आज आप अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अभी मेहनत जारी रखनी चाहिए आपकी सफलता के जल्द ही अच्छे योग हैं। कारोबार में उतार चढ़ाव की संभावना है पैसों के उधार लेनदेन से बचें। आज आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। आज आपको किसी स्रोत से धन लाभ की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन फेवरेबल है। आपके स्वास्थ्य में सुधार की
संभावना है। खानपान पर विशेष ध्यान रखें, जंकफूड एवायड करें।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 4
वृश्चिक राशि
आज आपके लिए दिन फेवरेबल रहेगा। अगर आप नौकरी में अधिकारी पद के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आपको सफलता हासिल होगी। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा है। परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए आमदनी के योग हैं। आपको निवेश से लाभ होगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आपको सफलता मिलने की संभावना हैं। आपकी लवलाइफ से परेशानियां दूर होंगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है। संतान को लेकर जो चिंता थी, वह आज दूर होगी। व्यर्थ की चिंता और क्रोध से बचें। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। कोई प्रॉपर्टी या प्लाट लेने का मन बनाएंगे।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 3
धनु राशि
आपके लिए आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। व्यापार से जुड़े लोगों को जबरदस्त लाभ के योग हैं, आपका उत्साह बढ़ेगा। व्यापार को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की संभावना है। लवलाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। रिश्ते पहले से बेहतर होंगे और पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। आप जीवन में नया मुकाम हासिल करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है | छात्रों के करियर में सफलता मिलाने के योग हैं। फास्टफूड का व्यापार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 4
मकर राशि
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। नौकरी में सफलता के योग हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जिसमें आप स्वयं को प्रूफ कर पाएंगे। आज आपको तरक्की होनी तय है। कहीं से नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। परिवार में भाई बहनों का अच्छा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी अलग पहचान बनेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। संतान सुख मिलेगा छात्रों को सजग रहने की जरूरत है, जरा सी लापरवाही से हाथ आया अवसर निकल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। नई योजनाएं व्यापार के ग्रोथ में सहायक होंगी। छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाने की योग है। स्वास्थ्य सही रखने के लिए आपको मौसम के अनुसार खान-पान रखना चाहिए। अपने आप को समय दें और एक्सरसाइज करें।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 4
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। व्यापार में भरपूर लाभ होने की संभावनाएं हैं। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नया प्लान बनाएंगे। किसी अनुभवी की सलाह भी लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आपका अच्छा सामंजस्य रहेगा। जिससे आपको लाभ होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपनी कार्यशैली को बेहतर बनाने की जरूरत महसूस होगी। भाई बहन के रिश्ते मजबूत होंगे। पारिवारिक जीवन में पारदर्शिता रहेगी। लव-लाइफ आनंद पूर्वक बीतेगा। प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी कोई बिजनेस डील पक्की हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। पार्टी में कोई अच्छा पड़ मिलने की संभावना है।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 5
मीन राशि
आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। व्यवसाय में मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त साधन मिलेंगे। लंबे समय से आप कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के लिए सोच रहे हैं, तो आपका यह सपना पूरा हो सकता है। परिवार के साथ मिलकर आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों की मदद से कोई पुराना काम पूरा हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके कामों की सराहना होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। संतान की ओर से खुशियां मिलेंगी। जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइस गिफ्ट दें सकते हैं। लेखन से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। अपनी वाणी और व्यवहार में बदलाव लाए। आपके लिए अच्छा रहेगा सभी आपको पसंद करेंगे।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 3
शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश...जानें IMD का ताजा अपडेट
इंदौर। उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आज शीतलहर छाई हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, आगरा जैसे शहरों में कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबके हुए है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी शीतलहर के साथ घने कोहरे की चपेट में है। मेरठ में भी आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस कारण से राजधानी में तापमान में गिरावट आ सकती है। आज का न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 22 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी राजस्थान, उत्तरी पंजाब और उत्तरी हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा अगल 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में भी अच्छी बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी
मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 48 घंटों के दौरान पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। बर्फबारी के बाद देश के मैदानी राज्यों में आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है।
इस राज्य के सभी स्कूल 31 दिसंबर तक बंद....आदेश जारी
रांची । झारखंड के सभी स्कूल 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। इसका आदेश 31 दिसंबर को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 21 दिसंबर, 2;23 को जारी कर दिया। इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
जारी आदेश में विभाग की अपर सचिव कुमुद सहाय ने लिखा है कि राज्य में शीतलहरी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक विद्यालय सहित) और सभी निजी विद्यालयों को 26 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2023 तक के लिए बंद किया जाता है।
माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विद्यालय जरूरत के अनुसार वर्ग 10 से वर्ग 12 तक की कक्षाओं का संचालन करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
IAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग...8 सहायक कलेक्टर बनाए गए SDM, आदेश जारी
भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2021 बैच के आईएएस (IAS) अफसरों को नई पोस्टिंग दी गई है। 8 सहायक कलेक्टरों को एसडीएम (SDM) बनाया गया। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, मंडला जिले के सहायक कलेक्टर अर्थ जैन को उज्जैन SDM, छिंदवाड़ा जिले की सहायक कलेक्टर वैशाली जैन को रीवा के हुजूर का SDM, बैतूल के सहायक कलेक्टर दिव्यांशु चौधरी को ग्वालियर के डबरा का SDM बनाया गया है।
वहीं नीमच जिले की सहायक कलेक्टर सृजन वर्मा को सिंगरौली का SDM, विदिशा की सहायक कलेक्टर अर्चना कुमारी को जबलपुर के सिहोरा का SDM, शिवपुरी के सहायक कलेक्टर अरविंद कुमार शाह को शहडोल जिले का SDM, धार के सहायक कलेक्टर शिवम प्रजापति को खंडवा के पुनासा का SDM और देवास के सहायक कलेक्टर टी प्रतीक राव को नर्मदापुरम के इटारसी का SDM बनाया गया है। यहां देखिए सूची…

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: साढ़े 6 करोड़ की शराब पर चलाया बुलडोजर....जानें क्या है पूरा मामला
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में गुरुवार को आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने साढ़े 6 करोड़ की शराब पर बुलडोजर चलाया है। बताया जा रहा है कि शराब कि डेट एक्सपायर हो चुकी थी। इसलिए बुलडोजर चलाकर इसे नष्ट किया गया है।
आबकारी विभाग के अधिकारियों की मानें तो साल 2011 से लेकर पिछले 6 महीने पहले एक्सपायर हुई शराब को नष्ट करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों की मौजूदगी में शराब नष्टीकरण की कार्रवाई की गई है। इस शराब को पुलिस और आबकारी विभाग ने जब्त किया था, जिसकी संख्या 37 हजार पेटी थी।
एक्सपायर्ड हुई शराब को नष्ट करने की इस कार्रवाई में अंग्रेजी शराब और बियर शामिल रहे। ऐसी शराब से लोगों की सेहत को ज्यादा नुकसान पहुंच सकता था, इसी के चलते इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
Aaj ka Panchang 22 December 2023: आज मनाई जाएगी मोक्षदा एकादशी, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, यहां पढ़ें दैनिक पंचांग
Aaj ka Panchang 22 December 2023: आज मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती मनाई जा रही है। इस दिन भगवान विष्णु और श्री कृष्ण की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है, जो लोग इस दिन भक्तिभाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार है-
पंचांग के अनुसार, आज दशमी तिथि सुबह 08 बजकर 18 मिनट तक रहेगी।
ऋतु - हेमंत
चन्द्र राशि- मेष
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 09 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 29 मिनट पर
चंद्रोदय - रात्रि 01 बजकर 50 मिनट पर
चंद्रास्त- सुबह 03 बजकर 23 मिनट पर
शुभ मुहूर्त
सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 07 बजकर 10 मिनट से 09 बजकर 36 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 20 मिनट से 06 बजकर 15 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से 02 बजकर 44 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 26 मिनट से 05 बजकर 54 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक
अशुभ समय
राहुकाल - सुबह 11 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक
गुलिक काल - सुबह 08 बजकर 27 मिनट से 09 बजकर 45 मिनट तक
दिशा शूल - पश्चिम
ताराबल
अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
चन्द्रबल
मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ
Aaj Ka Rashifal 22 December: कैसा रहेगा 22 दिसंबर का दिन सभी 12 राशियों के लिए...यहां पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 December 2023: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 10 मिनट तक परिघ योग रहेगा, उसके बाद शिव योग लग जाएगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 36 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज ऑफिस मैनेजर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके किसी काम की तारीफ होगी। अगर आप कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करना चाहते है, तो घर से सलाह ले लें। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी कार्य के लिए सम्मानित किया जायेगा। अगर आप टारगेट बेस्ड वर्क कर रहे हैं, तो आज वो पूरा कर लेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वकील आज कचहरी का अधूरा काम पूरा कर लेंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 9
वृष राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से खर्चे करें। आज ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में भरपूर मधुरता बनी रहेगी, आप अपने परिवार के बीच सुखद समय व्यतीत करेंगे। फैशन डिजाइनर को किसी कस्टमर से अच्छा लाभ होगा। किसी दोस्त से फ़ोन पर लम्बी बातचीत चलेगी, अपना व्यवहार लचीला रखें।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 7
मिथुन राशि: आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। नर्सिंग के छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य रिश्ते में खुशियां आयेंगी, रिश्ते में नयापन महसूस करेंगे। परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा। आज बुजुर्गों के साथ समय बिताये, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। इलेक्ट्रॉनिक के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा, आय में वृद्धि होगी।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 4
कर्क राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी में लापरवाही न करें। बच्चों के लिए दिन खुशनुमा बनेगा, आज पार्क घूमने जायेंगे। आज ऑफिस में अपने काम पर फोकस करेंगे। आज पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। लवमेट को उनकी पसंद का ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। मानसिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। बिसनेसमैन सोच-समझकर इन्वेस्टमेंट करें। सरकारी विभाग के कर्मचारियों को पदोन्नति मिलेगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 3
सिंह राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज घर में सुख- समृद्धि बढ़ेगी। आज स्कूल टीचर से आपकी मुलाकात होगी। दोस्तों के साथ शाम में कॉफी पीने का प्लान बनाएंगे। आज रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। अगर आप कहीं घूमने जा रहे है तो जरुरी सामान रख लें। आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपके सोशल मीडिया पर फोल्लोवर्स बढ़ेंगे। ड्राईफ्रूट्स के कारोबारियों की अच्छी सेल से ज्यादा इनकम होगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 9
कन्या राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी नई जॉब के योग बन रहे हैं। किसी बात को लेकर आपकी उलझन ख़त्म होंगी। कोई दोस्त आपसे आर्थिक रूप से मदद मांग सकता है। ऑफिस के काम से बाहर जा सकते हैं। पेट की समस्या से परेशान लोग ऑयली फ़ूड अवॉयड करें। आज भाई-बहनों में अच्छी बॉन्डिंग बनी रहेगी। आज आपकी ओवर इनकम होगी। आज ऑफिस में आपको बेस्ट एम्प्लाइज का आवार्ड मिल सकता है।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 1
तुला राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। आज स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई में लापरवाही न करें। आज आप नया वाहन ले सकते हैं। आज कपड़ा व्यापारियों के कारोबार में अनुकूलता रहेगी, आपके रुके कार्य पूरे होंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का प्रमोशन हो सकता है। किसी दोस्त से जरूरी जानकारी मिलेगी। घरवाले आपका मनोबल बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। बिसनेसमैन किसी दूसरी कंपनी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। आज स्टूडेंट कॉलेज प्रोजेक्ट को बनाने में बिजी रहेंगे। बच्चों को पिकनिक स्पॉट पर ले जायेंगे। बुजुर्गों का भक्ति भाव में मन लगेगा। आज अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जीवनसाथी आज घर के जरुरत का सामान खरीदने के लिए कह सकते हैं। लवमेट से आज आपको सरप्राइस मिलेगा। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 4
धनु राशि: आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज कारोबार में कम मेहनत से ही अधिक मुनाफा होगा, लेकिन मेहनत जारी रखें। आज कोई भी मौका हाथ से न जाने दें। आज लवमेट अपने रिश्ते की बात घर से करेंगे, घर वाले इसपर विचार विमर्श करेंगे। बिजनेस में आज अच्छी इनकम होगी। स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए मसालेदार खाना अवॉयड करें। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का अचानक प्लान बन सकता है, कोई रिश्तेदार भी साथ जा सकते हैं।ट
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 1
मकर राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी को दिए रुपए आज आपको वापस मिलेंगे। काम के सिलसिले में दोस्त का घर आना हो सकता है। आज दांपत्य रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे को समझें। सरकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। आज छात्र अपने डाउट टीचर से क्लियर करेंगे। ऑफिस में किसी प्रेजेंटेशन की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसको सफलतापूर्वक पूरा करने में आप सफल रहेंगे। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- मैहरुन
- शुभ अंक- 6
कुंभ राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। दोस्त आप पर विश्वास करके कोई बात शेयर करेंगे। बुजुर्गों को खुशनुमा माहौल दें, इससे उनको बेहतर महसूस होगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को अपने कोच से नया सीखने को मिलेगा। अगर आप अविवाहित है तो आपकी शादी की बात आज फाइनल हो सकती है। आज ऑनलाइन कोई सामान आपको काफी पसंद आएगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 3
मीन राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। ऑफिस में दोस्तों के साथ हिल स्टेशन जा सकते हैं। आज काम को लेकर काफी बिजी रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। हार्डवेयर कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा, इनकम में बढ़ोतरी होगी। परिवार में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। बच्चों के लिए मनपसंद सामान लेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जम कर करें, जल ही आपको सफलता मिलेगी।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 3
अनुपूरक प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जवाब
मैं छत्तीसगढ़ की पूरी जनता को हृदय से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मोदी की गारंटी के प्रति अपना भरोसा जताया और मुझे छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का अवसर दिया है।
मुख्यमंत्री की शपथ लिए मुझे कुछ घंटे हुए थे लेकिन मोदी जी के गारंटी का क्रियान्वयन करने के लिए हमने एक सेकंड भी टाइम नहीं लगाया। क्योंकि मोदी जी की गारंटी का मतलब होता है गारंटी पूरा होने की गारंटी।
सदन में प्रस्तुत अनुपूरक बजट, प्रदेश की जनता को मोदी जी द्वारा दी गई गारंटी पूरा करने की दिशा में हमारी सरकार का पहला कदम है।
पूर्व सरकार ने 1 लाख 21 करोड़ रुपए से भी अधिक का बजट पेश किया था, सरकार ने राजस्व की व्यवस्था नहीं की थी।
5 साल के कार्यकाल में 50 हजार करोड़ रुपए का कर्ज सरकार ने लिया। इतनी विपरीत परिस्थिति के बाद भी हम घोषणाएं पूरा करने को प्रतिबद्ध हैं।
. मोदी की गारंटी में राज्य के लगभग 18 लाख ग्रामीण परिवारों को पक्का आवास देने की गारंटी है, इसलिए हमारी सरकार इसकी व्यवस्था कर रही है। 3 हजार 7 सौ 99 करोड़ का प्रावधान ग्रामीण आवासों के लिए हमने इस अनुपूरक बजट में किया है।
. छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाने की मांग वर्षो से चली आ रही थी। छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया ताकि छत्तीसगढ़ की जनता के सपनों को साकार किया जा सके।
. किसानों के लिए 2 साल के बकाया धान बोनस भुगतान के लिए द्वितीय अनुपूरक में 3800 करोड रुपए का प्रावधान किया गया।
. महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक संबल देने के लिए महतारी वंदन योजना का प्रावधान हमने किया गया है। इसमें आर्थिक सहायता दिए जाने हेतु द्वितीय अनुपूरक बजट में 1200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
10 वर्ष की उम्र में ही मेरे पिता का साया मेरे सिर से उठ गया, मैं अपना जीवन छत्तीसगढ़ के नागरिकों की बेहतरी के लिए करूंगा समर्पित
. 10 वर्ष की उम्र में ही मेरे पिता का साया मेरे सर पर से उठ गया था, लेकिन मैं छत्तीसगढ़ के हर नागरिक की बेहतरी के लिए अपना सर्वस्व समर्पण करने से भी पीछे नहीं रहूंगा।
. हर घर तक नल से जल पहुंचाने की दिशा में हमने काम शुरू कर दिया है। 1 हजार 230 करोड़ रुपए का राज्यांश मद में प्रावधान किया गया है।
. कृषक जीवन ज्योति योजना के लिए अनुपूरक बजट में 1 हजार 102 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है।
. केंद्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के लिए 255 करोड़ 25 लाख रुपए का राज्यांश प्रावधान किया गया है।
. हमारी सरकार के घोषणापत्र में हर वर्ग के लिए हितकारी प्रावधान हैं।
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रस्तावित
बारह हजार नौ सौ बयानबे करोड़, सत्तर लाख, अनठानबे हजार, आठ सौ रूपये की अनुपूरक राशि दिए जाने का प्रस्ताव पास।
सुशासन दिवस पर 25 दिसम्बर को जिले के कृषकों को मिलेगी बोनस राशि की सौगात वर्ष 2014-15 और 2015-16 की बोनस राशि बैंक खातों में जमा होगी
देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसंबर को राष्ट्रीय सुशासन दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार उक्त दिवस को धान उत्पादन प्रोत्साहन योजना के राशि वितरण कार्यक्रम के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में धान बेचने वाले पंजीकृत किसानों को लम्बित बोनस राशि वितरण 300 रूपए प्रति क्विंटल के मान से किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत जिले की 35 समितियों में खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 में 42 हजार 838 पंजीकृत किसानों के द्वारा 18 लाख 20 हजार 615 क्विंटल धान का विक्रय किया गया था, जिसके विरूद्ध 54 करोड़ 61 लाख 85 हजार रूपए की बोनस राशि वितरित की जाएगी। इसी प्रकार खरीफ विपणन वर्ष 2015-16 में 13 लाख 32 हजार 413 क्विंटल धान खरीदी हुई थी, जिसके लिए जिले के 33 हजार 757 किसानों को 39 करोड़ 97 लाख 24 हजार रूपये की बोनस राशि डीबीटी के माध्यम से प्रदाय की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती राष्ट्रीय सुशासन दिवस के अवसर पर राज्य के किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं वर्ष 2015-16 की बकाया धान की बोनस राशि 3716.3896 करोड़ रूपए का भुगतान किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश के परिपालन में वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के एवज में प्रति क्विंटल के मान से 300 रूपए की दर से बोनस (धान उपार्जन प्रोत्साहन योजना) का भुगतान किया जाएगा। बोनस राशि के भुगतान का कार्यक्रम राज्य स्तर व विकासखंड स्तर पर 25 दिसंबर को किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय इस मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों से संवाद भी करेंगे। विकासखंड स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों द्वारा हितग्राही किसानों को धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
विपक्ष विहीन संसद करने की प्रक्रिया के तहत तीन सांसद और निलंबित
लोकसभा से तीन और सांसद आज भी निलंबित किए गए. जिसमें लोकसभा सांसद डीके सुरेश, नकुलनाथ और दीपक बैज शामिल है. दरअसल संसद की सुरक्षा चूक के मामले में विपक्षी दल लामबंद हैं और लगातार सरकार पर हमलावर हैं. संसद की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में अब तक 95 सांसदों को सस्पेंड किया गया है. पिछले सप्ताह 14 विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया था. उसके बाद सोमवार को 78 सांसद सस्पेंड हुए हैं. मंगलवार को 48 और सांसद निलंबित किए गए हैं.
एक सत्र के दौरान सबसे ज्यादा सांसदों को निलंबित किया गया. इसके साथ, विपक्षी दलों के इंडिया ब्लॉक ने राज्यसभा में अपनी लगभग आधी और लोकसभा में एक तिहाई ताकत खो दी | सूत्रों के मुताबिक, सांसदों के निलंबन के बाद विपक्ष संसद के शीतकालीन सत्र का बहिष्कार कर सकता है !
किरण सिंह देव बनाए गए, छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष…देखे आदेश
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए किरण देव सिंह को पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक सिंह की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
सिंह, हाल ही में राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए अरुण साव की जगह लेंगे। जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है, जो अनारक्षित है। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिंह पार्टी की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह 2009 में 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। वह भाजपा संगठन में और भी कुछ दायित्वों को संभाल चुके हैं।

भ्रष्टाचार के मामले में इस मंत्री को हुई 3 साल की जेल, 50 लाख का जुर्माना भी लगा
चेन्नई। आय से अधिक संपत्ति के मामले में मद्रास हाई कोर्ट ने गुरुवार को डीएमके नेता और तमिलनाडु सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी को तीन साल की कैद और 50 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। छह महीने पहले ही इस मामले में वेल्लोर की एक कोर्ट ने मंत्री और उनकी पत्नी को बरी कर दिया था। स्थानीय कोर्ट का कहना था कि इस मामले में पर्याप्त सबूत नहीं हैं। बाद में हाई कोर्ट ने मामले को स्वत: संज्ञान लिया था।
हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान मंत्री पोनमुडी और उनकी पत्नी पी विशालाक्षी ने कोर्ट में अपना मेडिकल रिकॉर्ड पेश किया और तर्क दिया कि मामला बहुत पुराना है और अब वो 73 साल के हो गए हैं। उनकी पत्नी 60 साल की हैं। कपल ने न्यूनतम सजा का अनुरोध किया था। हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला दिया और मंत्री के पोनमुडी को तीन साल की साधारण कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उन पर और उनकी पत्नी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। मद्रास हाई कोर्ट द्वारा सजा को 30 दिनों के लिए निलंबित किया गया है, जिससे दोषियों को ऊपरी अदालत में अपील करने की अनुमति मिल गई है।
पोनमुडी और उनकी पत्नी के खिलाफ सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (डीवीएसी) ने साल 2002 में मामला दर्ज किया था। तब तत्कालीन अन्नाद्रमुक सरकार 1996-2001 तक सत्ता में थी। आरोप लगाया गया था कि आय के ज्ञात स्रोतों से अलग दोनों की आय 1।4 करोड़ रुपये है। जांच में डीवीएसी ने दावा किया कि पोनमुडी ने 1996-2001 तक राज्य सरकार में मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अवैध संपत्ति अर्जित की है।
इससे पहले 28 जून को वेल्लोर की एक प्रमुख सत्र अदालत ने पोनमुडी और उनकी पत्नी को मामले में यह कहते हुए बरी कर दिया था कि अभियोजन पक्ष पर्याप्त सबूत पेश करने में विफल रहा है। वेल्लोर के प्रधान जिला न्यायाधीश एन वसंतलीला ने मामले में सुनवाई की थी और सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय द्वारा दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में तमिलनाडु पोनमुडी और उनकी पत्नी को बरी कर दिया था। उसके बाद इस मामले को मद्रास हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया और अगस्त में पुनर्विचार करने का फैसला किया। हाई कोर्ट ने इस मामले में मंत्री और उनकी पत्नी को पहले ही दोषी ठहराया था और गुरुवार को सजा सुनाई।
आज होगी दिल्ली में मोहन यादव की मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल पर बैठक! हो सकती है कुछ नामों की घोषणा, नए चेहरों को मिल सकता है मौका?
MP New Cabinet : नई सरकार के गठन और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की शपथ के बाद अब कैबिनेट की चर्चा जोरों पर है। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर मोहन कैबिनेट का विस्तार कब होगा? कौन विधायक मंत्री बनेंगे? कितने विधायक मंत्री बनेंगे? कौन-कौन से दिग्गज नेता कैबिनेट में शामिल होंगे? दरअसल जब से मध्य प्रदेश में सीएम और डिप्टी सीएम की शपथ हुई है तब से अभी तक मंत्रिमंडल के चेहरे तय नहीं हुए हैं। अभी तक मंत्रिमंडल को लेकर विचार विमर्श चल रहा है।
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर आज दिल्ली में बैठक
इसी बीच यह जानकारी सामने आई है कि आज दिल्ली में डॉ मोहन यादव की मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल पर बैठक हो सकती है। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री दिल्ली जाएंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह के साथ बैठक होना है। सुत्रों की मानें तो इस बैठक में मंंत्रिमंडल विस्तार और इसमें शामिल होने वाले विधायकों के नामों पर चर्चा हो सकती है।
नए चेहरों को शामिल करने की उम्मीद
अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार मंत्रिमंडल में नए शहरों को शामिल किया जा सकता है। जो नेता करीब तीन से पांच बार विधायक बनाकर जीत चुके हैं और उन्हें अब तक मंत्री पद से वंचित रखा गया है उन सभी को इस बार मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। इतना ही नहीं सांसद रहते हुए विधानसभा का चुनाव जीतने वाले नेताओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
लोकसभा चुनाव के हिसाब से तय होंगे मंत्रिमंडल के चेहरे
जानकारी के मुताबिक, इस बार बीजेपी लोकसभा चुनाव के हिसाब से मंत्रिमंडल के चेहरे तय करने में जुटी है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए जातिय और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर भी कई विधायकों को मंत्री पद दिया जा सकता है। हालांकि पुराने चेहरों में भी कई नेताओं को उनके परफॉरमेंस के आधार पर मंत्री पद के लिए चुना जा सकता है।
पुराने लोगों को भी मिल सकती है जिम्मेदारी
इसमें प्रहलाद पटेल, राव उदय प्रताप सिंह, रीति पाठक, राकेश सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी चुना जा सकता है। साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके अलावा कुछ महिलाओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
इन चेहरों को अब तक नहीं मिला मौका
दिलीप सिंह परिहार, शैलेंद्र जैन, प्रदीप लारिया, कुंवर सिंह टेकाम, विजयपाल सिंह, रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, राकेश शुक्ला, देवेंद्र जैन, निल जैन , उमा खटीक, दिव्यराज सिंह, शिवनारायण सिंह, संदीप जायसवाल, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी, दिनेश राय, महेंद्र सिंह चौहान, प्रेमशंकर वर्मा, ठाकुरदास नागवंशी, विष्णु खत्री, कृष्णा गौर, रामेश्वर शर्मा, सुदेश राय, गायत्री राजे पवार, आशीष शर्मा, नारायण पटेल, नीना वर्मा, मनोज पटेल, चेतन्य कश्यप।
कच्चे तेल की कीमतों में जारी है उतार-चढ़ाव, जानें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के रेट
सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट होते हैं। यह रेट अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय किया जाता है। पिछले एक साल से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत
- नोएडा में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये हो गया है।
- गुरुग्राम में पेट्रोल 96.93 रुपये और डीजल 89.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
- हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- पटना में पेट्रोल 107.95 रुपये और डीजल 94.70 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
- भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
- कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
- मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
- चेन्नई में पेट्रोल 102.73 रुपये और डीजल 94.33 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
वेबसाइट के अनुसार क्रूड ऑयल 73.64 डॉलर प्रति बैरल और डबल्यूटीआई क्रूड 73.69 डॉलर प्रति बैरल है। आपको बता दें कि 1 बैरल में लगभग 158 लीटर तेल होता है।
Aaj Ka Panchang 21 December: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 21 December 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 21 दिसंबर 2023 का पंचाग...
सूर्योदय- 07:09 एएम
सूर्यास्त- 05:29 पीएम
वार- गुरुवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- नवमी, 09:37 एएम तक
नक्षत्र- रेवती, 10:09 पीएम तक
योग- वरीयान्, 01:28 पीएम तक
करण- कौलव, 09:37 एएम तक
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 10:35:46 से 11:17:02 तक, 14:43:26 से 15:24:43 तक
कुलिक 10:35:46 से 11:17:02 तक
कंटक 14:43:26 से 15:24:43 तक
राहु काल 13:36:21 से 14:53:45 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 16:06:00 से 16:47:17 तक
यमघण्ट 07:50:38 से 08:31:55 तक
यमगण्ड 07:09:21 से 08:26:45 तक
गुलिक काल 09:44:09 से 11:01:33 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त- 11:58:19 से 12:39:36 तक
Aaj Ka Rashifal: 21 दिसंबर का दिन कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए...यहां पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 21 December 2023: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 1 बजकर 27 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 10 बजकर 9 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। आज श्री महानन्दा नवमी है। नन्दा, देवी दुर्गा का ही एक रूप हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज का दिन आपके लिए स्पेशल रहेगा। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन आज ख़त्म होगी, एक-दूसरे के साथ रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। बच्चे आज बेहद खुश रहेंगे, उनकी डिमांड आज माता-पिता पूरी करेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे, अपने लक्ष्य पर ध्यान दें, जल्द ही सफलता
के योग हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाये तो आज आप फिट रहेंगे। आज आपको कोई कंपनी बड़े प्रोजेक्ट के लिए हायर कर सकती है। आज आपको फ़ोन पर कोई अच्छी न्यूज़ मिलेगी.. इससे घर में खुशियां आएंगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 9
वृष राशि-
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न रखें दूसरों के भरोसे काम नहीं छोड़ें। किसी से लिए रुपए को जल्द से जल्द चुकता करेंगे। अपने वैवाहिक जीवन को आज खास बनाएंगे। मानसिक रूप से किसी बात को अधिक सोंच सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, आज फैमिली के साथ रेस्टुरेंट में खाना खाने का प्लान बनाएंगे। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाये रखें, लोग आपकी ओर ज्यादा आकर्षित होंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 5
मिथुन राशि-
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन्हें आप बखूबी पूरा करेंगे। आपका किसी बिजनेस मीटिंग में परफॉर्मेंस अच्छा रहेगा और आस पास के लोग आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपको बहुत बड़ा फायदा भी होगा। आज किसी काम में उलझने से अच्छा है किसी बड़े की सहायता ले लें। पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा। आज संतान पक्ष से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों की आज किसी बड़े नेता से मुलाकात होगी।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 2
कर्क राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस के रुके कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज शांत मन से कोई भी निर्णय लेना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज बेटे की किसी परीक्षा का रिजल्ट उनके हक़ में आयेगा। शुगर की समस्या से परेशान लोग आज अपने खान.पान
पर परहेज रखें। सोना चांदी के व्यापारियों को आज अच्छा लाभ होगा। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है, करियर को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों से सलाह मिलेगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
सिंह राशि-
आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलजुल कर रहे। जरुरत पड़ने पर आपको मदद लेनी पड़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। काफी समय से सोंची कोई चीज आज खरीद सकते हैं। आप अपने खाली समय का सदुपयोग नई चीज़े सीखने में
करें, जो आपकी उन्नति में योगदान देगा । छात्रों को आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आज आप शॉपिंग करने जायेंगे। आज आप बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए नयी योजना बनाएंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 7
कन्या राशि-
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज अपने आर्थिक पक्ष को देखते हुए खर्च करेंगे। आज आपको कोर्ट कचहरी के मामलों से बचकर रहने की जरूरत है। आपको अपने कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको उम्मीद से कई गुना ज्यादा लाभ होगा। आपको कोई
अच्छी नौकरी जल्द मिलेगी। आज आपकी समस्यायें ख़त्म होंगी। ऑयली फूड से जितना हो सके दूर रहे, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा है, कहीं घूमने जाएंगे।
- शुभ रंग- मैहरुन
- शुभ अंक- 4
तुला राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपकी इनकम के हिसाब से खर्चे बढ़ेंगे। कार्यों में आ रही रुकावटें आज समाप्त होंगी। आज माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान देने की जरुरत है। आज बच्चे अपने मन की बात माता से शेयर करेंगे, तो उनको अपनी परेशानी का हल मिल जायेगा। जिससे उनका मन
काफी खुश होगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। काम के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से रिश्ते में आपसी तालमेल बनाये रखें। अगर आप कपड़े का व्यापार करते हैं तो रोज से आज अधिक मुनाफा होगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 1
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज हैवी ट्रैफिक की वजह से आपको ऑफिस के लिए लेट हो सकता है। आय की तुलना में व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। आज आपके विचारों में सकारात्मक बदलाव आयेगा। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों या मशीनरी पर खर्च आदि की संभावना अधिक रहेगी । आपका
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिस भी कार्य को करने को सोचेंगे उसमे सफलता जरूर मिलेगी। पिता आपके जिम्मेदार व्यक्तित्व को देखकर गर्व महसूस करेंगे। इस राशि के लवमेट आज मनपसंद जगह घूमने जायेंगे। कार्य क्षेत्र में नयी योजना बनाएंगे। जिसके माध्यम से आपको अच्छी सफलता मिलेगी।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 8
धनु राशि-
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। बड़े भाई की सहायता से काम को जल्द और आसानी से पूरा कर लेंगे। आपके घर के वातावरण में सुख समृद्धि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़ा काम आज फाइनल हो जाएगा। आपकी अधिक इनकम से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जो लोग आर्किटेक्ट,
सजावट की वस्तुओं, डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके व्यापार में लाभ कराएगा।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 9
मकर राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञ सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। कोई नई शुरुआत करने अथवा नौकरी में परिवर्तन के मामले में आप गंभीरता से विचार करेंगे। आज दोस्तों के साथ किसी रेस्टोरेंट जाने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं
आज खत्म होंगी। वाहन आदि लेने के सुखों का योग है। संतान पक्ष की उन्नति से घर में उत्साह बढ़ेगा। दांपत्य रिश्ते में सौहार्द्र बढ़ेगा। जीवनसाथी आज आपके लिए खास करेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 6
कुंभ राशि-
आज आपका दिन मिली जुली प्रतिक्रिया से भरा रहेगा। आज किसी बात से आप बेहद खुश होंगे। सिंगर्स को किसी एल्बम की प्रसिद्धि के लिए सम्मानित किया जायेगा। अगर आप कोई प्रेजेंटेशन तैयार कर रहे हैं, तो ध्यान पूर्वक करें। इस राशि के लोगों को काम के साथ स्वास्थ्य का भी ख़याल रखना
चाहिए। सिविल इंजीनीयर्स को आज बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 2
मीन राशि-
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज कुछ नया करने की सोचेंगे। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो मेहनत करते रहें। आपको सफलता जरुर मिलेगी। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आज का दिन ऊर्जा से
भरा रहेगा। बुजुर्गों का मन बहलाने के लिए उन्हें बाहर घुमाने ले जाएंगे। अगर आपके रिश्ते की बात कहीं चल रही है तो जल्द फिक्स होने की खुशखबरी मिलेगी।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 1
