सियासत

ऐसा कौन सा फल है जिसे हवाई जहाज में नहीं ले जा सकते हैं? जानिए जवाब

GK Quiz: IAS अफसर बनने का सपना तो हरेक विद्यार्थी का होता है, लेकिन UPSC की परीक्षा क्लियर करना इतना आसान नहीं होता। प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। UPSC की परीक्षा में हर साल देश के लाखों युवा शामिल होते हैं पर उनमें से सबसे काबिल परीक्षार्थियों का चयन ही इसमें हो पाता है। IAS/ IPS अफसर बनने के लिए परीक्षार्थियों का चयन UPSC की परीक्षा में प्री, मेंस और इंटरव्यू राउंड पास करने के बाद होता है। अगर उम्मीदवार लिखित परीक्षा ( प्री और मेंस ) पास कर लेता है तो उसे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू राउंड में उम्मीदवारों से जनरल नॉलेज के साथ ही कई ट्रिकी सवाल पूछे जाते हैं, जिनके उत्तर देना आसान नहीं होता।

आईएएस इंटरव्यू में जिस चीज की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है, वह है आत्मविश्वास। इंटरव्यू में ये सवाल आपके प्रजेंस ऑफ माइंड का पता लगाने के लिए पूछे जाते हैं। दोस्तों, अक्सर इस तरह के सवाल सुनने-पढ़ने के बाद दिमाग थोड़ा घूम जाता है। लेकिन यह सवाल दिखने में जितने कठिन हैं, इसका जवाब भी उतना ही सरल है।

कई बार कुछ मजेदार सवाल भी पूछा जाता है, जिनका जवाब, सवाल में ही छिपा होता है। थोड़ा सा दिमाग लगाकर इनका उत्तर दिया जा सकता है।आज हम आपके लिए ऐसे ही चुनिंदा सवालों की श्रृंखला लेकर आए हैं, जो इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं।

 

IAS इंटरव्यू प्रश्न

✓ ऐसा कौन सा फल है जिसे हवाई जहाज में नहीं ले जा सकते हैं? अच्छे-अच्छे नहीं दे पाएंगे जवाब !
उत्तर : इस प्रश्न का उत्तर सबसे अंत में दिया गया है।

???? सवाल– ऐसा कौन सी भाषा है जो खाने के काम भी आती है?

उत्तर : ✓ चीनी भाषा ।

???? सवाल : ऐसा कौन सा पक्षी है जो शेर को भी मार सकता है?

उत्तर : ✓ शुतुरमुर्ग ।

???? सवाल– ऐसा कौन सा देश है जिसकी कोई राजधानी नहीं है?

उत्तर : ✓ नौरू देश ।

???? सवाल– दुनिया की सबसे सस्ती करेंसी किस देश की है?

उत्तर : ✓ ईरान की ।

???? सवाल– किस नदी का पानी हमेशा गर्म रहता है?

उत्तर : ✓ शाने-टिमिश्का (Shanay-Timpishka) नदी का, जिसे ला बोम्बा के नाम से भी जाना जाता है ।

???? सवाल– कौन सी जयंती साल में दो बार मनाई जाती है?

उत्तर : ✓ हनुमान जयंती ।

???? सवाल सवाल– विश्व की सबसे पहली ट्रेन किस देश में चली थी?

उत्तर : ✓ इंग्लैंड में ।

???? सवाल : किस देश को मस्जिदों का देश कहा जाता है?

उत्तर : ✓ इंडोनेशिया को ।

???? सवाल– भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय कहां स्थित है?

उत्तर : ✓ मुंबई में ।

???? सवाल– बद्रीनाथ किस नदी के किनारे स्थित है?

उत्तर : ✓ अलकनन्दा नदी ।

???? सवाल– दुनिया का कौन सा देश है जो स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाता है?

उत्तर : ✓ नेपाल ।

???? सवाल– वो क्या है जिसे एक बार खाने के बाद आप दोबारा खाना नहीं चाहते?

उत्तर : ✓ धोखा या ठोकर ।

सवाल– ऐसी कौन सी चीज है जो पानी पीते ही मर जाती है?

उत्तर : ✓ प्यास ।

???? सवाल : ऐसी कौन सी चीज है जिसे तोड़ने पर आवाज नहीं आती?

उत्तर : ✓ कसम ।

???? सवाल– ऐसा क्या है जिसे हम देख सकते हैं लेकिन उसे छू नहीं सकते?

उत्तर : ✓ सपना ।

???? सवाल– दुनिया का सबसे गर्म देश कौन सा है?

उत्तर : ✓ सूडान ।

???? सवाल– कौन सा पेड़ सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देता है?

उत्तर : ✓ पीपल का पेड़ ।

???? सवाल– पांडवों को कुल कितने साल का वनवास मिला था?

उत्तर : ✓ 13 वर्षों का वनवास और 1 वर्ष का अज्ञातवास ।

सबसे ऊपर दिए गए प्रश्न का सही उत्तर है…

???? नारियल

आप हवाई जहाज में साबुत नारियल नहीं ले जा सकते। क्योंकि उड़ान के दौरान इसके सड़ने या फफूंदी लगने की संभावना होती है।

और पढ़ें ...

तेलंगाना में सीएम बनते ही एक्शन में रेवंत रेड्डी, KCR के करीबी सरकार के 6 सलाहकारों की छुट्टी

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी शपथ ग्रहण के बाद से ही एक्शन में नजर आ रहे हैं। शनिवार को उन्होंने केसीआर के कार्यकाल के दौरान सलाहकार के रूप में काम रहे 6 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया।मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य सरकार के 6 सलाहकारों को बर्खास्त कर दिया है उनमें पूर्व मुख्य सचिव राजीव शर्मा, पूर्व डीजीपी अनुराग शर्मा, पूर्व आईपीएस एके खान, सेवानिवृत्त आईईएस जीआर रेड्डी, सेवानिवृत्त आईएफएस आर शोबा और वीआरएस लेने वाले एक अन्य मुख्य सचिव सोमेश कुमार भी शामिल हैं।

कांग्रेस की 6 गारंटी वाले 2 योजनाओं की शुरुआत

 सीएम रेवंत रेड्डी ने आज दो योजनाओं की शुरुआत भी की। इनके तहत महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और गरीबों के लिए 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा, ये दोनों योजनाएं कांग्रेस की छह गारंटी का हिस्सा हैं। इस अवसर पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा, कांग्रेस सरकार 100 दिनों के भीतर चुनावी गारंटियों को लागू कर तेलंगाना को लोगों के कल्याण और विकास के लिए पहचाने जाने वाला राज्य बनाने का प्रयास करेगी।

और पढ़ें ...

सरकारी कर्मचारियों की सैलरी होगी दोगुनी, नए साल में मिलेगी आठवें वेतन आयोग की सौगात

8th Pay Commission: केंद्र सरकार लगातार सरकारी कर्मचारियों (government employees) के हित में घोषणाएं कर रही है। दीपावली के अवसर पर भी केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (dearness allowance) को बढ़ाने को लेकर ऐलान किया था, जिसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 42% से बढ़कर 46% हो गया।

इसके अलावा दीपावली पर कर्मचारियों को दिवाली बोनस (Diwali Bonus) भी दिया गया था। इस तरह कुल मिलाकर कर्मचारियों की सैलरी में काफी इजाफा (increase in salary) देखने को मिला था। वर्तमान समय में केंद्र सरकार की तरफ से कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार सैलरी दी जा रही है, जो की काफी अच्छी मानी जाती है।

लेकिन अब बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार बहुत जल्द आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लागू करने पर विचार कर रही है। हालांकि से अभी तुरंत लागू नहीं किया जाएगा। उम्मीद है कि 2024-25 तक आठवां वेतन आयोग लागू हो जाए। अगर यह लागू होता है तो इसके बाद कर्मचारियों की सैलरी (Increase in salary of employees) में काफी तेजी से वृद्धि देखने को मिलने वाली है।

कर्मचारी लगातार केंद्र सरकार को पत्रों के माध्यम से आठवे वेतन आयोग को लागू करने की बात कह रहे हैं। चुनाव के बाद हो सकता है कि सरकार इन विषयों पर विचार करे।

और पढ़ें ...

बारात से लौट रही कार डंपर से टकराई, आठ लोगों की जिन्दा जलकर मौत

नई दिल्ली : उत्तरप्रदेश के बरेली जिले से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां भोजीपुरा हाईवे पर करीब 11 बजे डंपर और कार की भिड़ंत हो गई. इस टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई. डंपर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया जबकि कार सवार आठ लोग जिन्दा जल गए. इसमें एक बच्चा भी शामिल है.

दरअसल नैनीताल हाईवे पर कबीर रात 11 बजे बरेली से बहेड़ी की तरफ अर्टिगा कार जा रही थी। तबभी अचानक कार कंट्रोल से बाहर होकर डिवाइडर पार करती हुई दूसरी ओर चली गई। दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार डंपर से कार की टकरा गई। कार डंपर में फंसकर करीब 100 मीटर तक रोड पर घिसटती चली गई।

जानकारी के अनुसार, हादसे के वक़्त किसी को भी कार से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। अर्टिगा कार में सवार सभी आठ लोगों के जिंदा जल गए। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची। और आग पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि इस हादसे में आठ लोगो की मौत हुई है।

ताया जा रहा है कि कार शादी समारोह के लिए बुक की गई थी। शादी से वापस लौटते समय ये हादसा हो गया. दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया तो कार के अंदर सीटों पर केवल कंकाल ही थे। मौके पर मौजूद अफसरों समेत प्रत्यक्ष दर्शियों के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

और पढ़ें ...

हाईवे की होटल ढाबों में आबकारी की रेड

पिथौरा. कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार शनिवार को रात्रि आबकारी अधिकारी मोहित जायसवाल के मार्गदर्शन में संयुक्त आबकारी टीम द्वारा आबकारी वृत्त पिथौरा अंतर्गत ग्राम- टप्पा सवैया थाना- पिथौरा अंतर्गत 1.काठी ढाबा से 2 नग प्लेन शराब की शीशी में कुल 230 ml मूल्य 104 रु एवं शराब की गंध युक्त 2 ग्लास जप्त कर शराब पिलाने की सुविधा प्रदान कराने के लिए आरोपी सुनील प्रधान पिता बालमणि जाति कोलता साकिन गोदाधारपुर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 36(a) का प्रकरण कायम किया गया। 2. टेंट ढाबा से 2 नग प्लेन शराब की शीशी में कुल 220 ml मूल्य 103 रु एवं शराब की गंध युक्त 2 ग्लास जप्त कर शराब पिलाने की सुविधा प्रदान कराने के लिए आरोपी अरुण पिता बालकिशन जाति मरार साकिन पिथौरा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 36(a) का प्रकरण कायम किया गया। 3. ग्राम टप्पा थाना पिथौरा में संदेह के आधार पर तलाशी के दौरान एक खंडहर मकान किनारे 2 प्लास्टिक थैले में 141 नग प्लेन पाव कुल 25.38 लीटर देशी प्लेन शराब जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क, 34(2), 59(क) का प्रकरण कायम किया गया ।मामले की विवेचना जारी है | उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी उत्तम बुद्ध भारद्वाज के नेतृत्व में की गई। कार्यवाही के दौरान विकास बढ़ेंद्र आबकारी उप निरीक्षक वृत्त पिथौरा नितेश सिंह बैस आबकारी उप निरीक्षक वृत्त बसना आबकारी मुख्य आरक्षक कुंजराम ध्रुव एवं आबकारी स्टाफ् पिथौरा, सरायपाली , बसना उपस्थित रहे|
और पढ़ें ...

आयकर विभाग की छापेमारी के पांचवें दिन भी जारी, पैसे गिनने की और मशीनें लाई गईं

ओडिशा। बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी के पांचवें दिन पैसे गिनने की मशीनें लाई गईं। 200 करोड़ रुपये से अधिक ज़ब्त किए गए हैं। बलदेव साहू इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड बौध डिस्टिलरीज की एक समूह कंपनी है जो झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़ी हुई है।
और पढ़ें ...

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजमुंदरी हवाई अड्डे पर रखी नए टर्मिनल भवन की आधारशिला

आंध्र प्रदेश। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजमुंदरी हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी। बता दें कि हवाई अड्डे के प्रस्तावित विस्तार में 28 चेक-इन-काउंटर, आगमन के लिए चार कन्वेयर बेल्ट (मौजूदा टर्मिनल को आगमन में परिवर्तित करना), आठ एक्स-बीआईएस मशीनें, तीन एयरोब्रिज और पर्याप्त संख्या में एफ एंड बी और रिटेल आउटलेट जैसी यात्री सुविधाएं होंगी। इस नए टर्मिनल भवन में सुगम्य भारत अभियान के मानकों के अनुसार दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं भी शामिल की गई हैं। हवाई अड्डे का शहर की तरफ का क्षेत्र भी 600 (लगभग) कारों की पार्किंग के लिए अपग्रेड किया जाएगा।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 10 December: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 10 December 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 10 दिसंबर 2023 का पंचाग...

सूर्योदय- 07:03 एएम
सूर्यास्त- 05:25 पीएम

वार- रविवार
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि- द्वादशी, 07:13 एएम तक
नक्षत्र- स्वाती, 11:50 एएम तक
योग- अतिगण्ड, 10:35 पीएम तक
करण- तैतिल, 07:13 एएम तक

अशुभ मुहूर्त 
राहुकाल- 04:07 पीएम से 05:25 पीएम
यमगण्ड- 12:14 पीएम से 01:31 पीएम
गुलिक काल- 02:49 पीएम से 04:07 पीएम 
विडाल योग- 11:50 एएम से 07:03 एएम, दिसंबर 11
वर्ज्य- 05:31 पीएम से 07:09 पीएम 
दुर्मुहूर्त- 04:02 पीएम से 04:43 पीएम
बाण- चोर- 06:35 पीएम से पूर्ण रात्रि तक 
विंछुड़ो- 06:12 एएम, दिसम्बर 11 से 07:03 एएम, दिसंबर 11

शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- 05:14 एएम से 06:08 एएम 
प्रातः सन्ध्या- 05:41 एएम से 07:03 एएम
अभिजित मुहूर्त- 11:53 एएम से 12:34 पीएम 
विजय मुहूर्त- 01:57 पीएम से 02:39 पीएम
गोधूलि मुहूर्त- 05:22 पीएम से 05:50 पीएम 
सायाह्न सन्ध्या- 05:25 पीएम से 06:47 पीएम
अमृत काल- 03:17 एएम, दिसंबर 11 से 04:54 एएम, दिसंबर 11 
निशिता मुहूर्त- 11:47 पीएम से 12:41 एएम, दिसंबर 11

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 10 December 2023: रवि प्रदोष पर इन 5 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य...यहां पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 December 2023: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और रविवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 50 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 50 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज प्रदोष व्रत किया जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि:

आपके लिए आज का  दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप लक्ष्य को पाने के लिए एक्टिव रहेंगे ताकि कोई भी मौका चूक न जाए। जो लोग व्यापार करते हैं या जो नौकरी करते हैं, उनके करियर में उत्तम परिणाम मिलने के योग हैं। आज आपको जो भी काम मिलेगा, उसे आप अच्छी तरह तय समय पर पूरा कर दिखाएंगे। जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी और यह आपके व्यवसाय और नौकरी दोनों में अच्छे परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल के बावजूद अपने परिजनों का सहयोग आज आपको आनंदित करेगा। यदि आप राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए है, तो सामाजिक स्तर पर अच्छे कामों के लिए सम्मान मिल सकता है। शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों के लिए परीक्षा में सफलता के योग हैं।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 8

वृष राशि:

आज का दिन आपको लाभ दिलाने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं से निपटने का रास्ता ढूंढ लेंगे और अपनी सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे। आपके कारोबार में बढ़ोतरी के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी । नौकरी या किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए कोई शुभ समाचार मिल सकता है साथ ही आपको स्वास्थ्य के मामले में सचेत भी रहना चाहिए। किसी तरह के संक्रमण से अपना बचाव करें और पौष्टिक आहार का सेवन करें।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 1

मिथुन राशि:

आज आपका दिन उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। आपको नौकरी में पदोन्नति के साथ ट्रांसफर होने की संभावना है। जो नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं । व्यापार में लाभ के संकेत हैं, आमदनी बढ़ेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में कोई शुभ कार्य सम्पन्न होने से घर का माहौल उल्लास से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में चुनौतियां मिलेगी पर अपने कौशल तथा मेहनत से सामना करने में सफल होंगे, आशातीत सफलता मिलने के साथ तरक्की के मार्ग खुलेंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 3

कर्क राशि:

आज आपको अपने मनचाहे काम में सफलता मिल सकती है। नौकरी में आज संभव है, आपको किसी अच्छी जगह ट्रांसफर मिल जाए जहां जाने की आप लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे। व्यवसाय कर रहे लोगों को कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ भी मिलेगा। पारिवारिक स्तर पर तालमेल बना कर रखना चाहिए जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और दाम्पत्य जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। संतान संबंधी मामलों में कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे तरक्की के अवसर मिलेंगे। अच्छी सेहत बनाये रखने के लिए आप प्रतिदिन व्यायाम करेंगे इससे आप निरोगी और ऊर्जावान रहेंगे।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 1

सिंह राशि:

आज आपका झुकाव अध्यात्म की ओर रहेगा। आज किसी धार्मिक समारोह में हिस्सा लेंगे और ज्यादा लोगों से आपके संपर्क जुड़ेंगे, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकता है और आपके व्यवसाय के लिए भी फायदेमंद रहेगा जिससे आपकी स्थिति में सुधार होगा । नौकरी में किसी प्रोजेक्ट के लिए यात्रा हो सकती है। आज अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएंगे। आज परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल होगा, बच्चों में उत्साह बढ़ेगा परन्तु पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित भी हो सकते हैं। आज किसी काम में घर के बड़े सदस्यों के सहयोग से आपको राहत मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 2

कन्या राशि:

आज आपको किसी तरह के कानूनी मामलों में दोस्तों की मदद मिलेगी और आपकी समस्याओं का समाधान होगा। आपके प्रयासों की सराहना की जाएगी, जो आपको किसी तोहफे की तरह महसूस करा सकता है। नौकरी में आपकी कार्यक्षमता के लिए अधिकारियों से पुरस्कार भी मिल सकता है। आपका उत्साह बढ़ेगा और दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक लाभ होंगे पर कुछ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। इस राशि के छात्रों का प्रदर्शन परीक्षा में बेहतर रहेगा और आपको संतान की ओर कोई अच्छा समाचार मिलने की संभावना है।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 4

तुला राशि:

आज आपका मन शांत रहेगा और मन में नये-नये विचारों का समावेश होगा। यदि आंखों या गले की कोई समस्या लग रही है तो भ्रामरी प्राणायाम करें तथा नित्य ठंडे पानी से आंखों को धोने की आदत डालें, लाभ मिलेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो टीम के सदस्यों से किसी प्रकार की समस्या की संभावना है परन्तु धैर्य से काम लेने पर मुश्किलें सुलझ जाएगी। इस राशि के जो जातक परीक्षा की तैयारी कर रहे उनको अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा जीवन साथी को आज कुछ स्पेशल फील कराने की कोशिश कामयाब होगी। Blue, 6

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको नौकरी में खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ेगी। इस तरह आप अपनी स्थिति मजबूत कर पायेंगे और आपके प्रमोशन की बात पक्की हो सकती है। बिजनेस के क्षेत्र में उतार चढ़ाव आ सकते हैं परन्तु विदेशी संपर्कों से लाभ मिलेगा और व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें। अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। लवमेट्स के लिए आजका दिन अच्छा है रिश्ते मजबूत होंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग करने की हैबिट डालें।

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अंक- 2

धनु राशि:

आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आपको खुशी मिलेगी और आप कहीं की यात्रा का प्लान बनाएंगे। नौकरी में बदलाव के लिए सोच सकते है यह आपके लिए अच्छा रहेगा सैलरी में बढ़ोतरी होगी। व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे, नये लोगों के संपर्क से लाभ मिलेगा और आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। आपको अपने वैवाहिक तथा प्रेम संबंधों में मधुरता बनाएं रखने के लिए वाणी और व्यवहार में संयम रखना चाहिए। इस राशि के विद्यार्थी मन को एकाग्र करने के लिए मेडिटेशन करें तो पढ़ने में मन लगेगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि:

आज का दिन आपके करियर में बदलाव लेकर आ सकता है। आप नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। नौकरी के लिए प्रयास करेंगे और सफल होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को बिजनेस बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। आमदनी बढ़ेगी और आप धन संचय करने में कामयाब रहेंगे लेकिन स्वास्थ्य मामलों पर कुछ खर्चे हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं तो परिणाम अच्छे रहेंगे। आपके विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 7

कुम्भ राशि:

आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में अपनी मेहनत से धन कमाने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में लाभ की संभावना है आमदनी बढ़ सकती है आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है आपसी सूझ-बूझ से रिश्ते को आगे बढ़ाने प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों के लिए नये साल में आज का दिन खुशखबरी लेकर आएगा पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे, बच्चों की मेहनत कामयाब होगी और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे। आज इस राशि के जातकों पर स्वास्थ्य संबंधी कुछ खर्चे हो सकते हैं, आपको इससे बचना चाहिए और अच्छी दिनचर्या तथा पौष्टिक खानपान का पालन करना चाहिए।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि:

आज आपका दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको आपकी मेहनत से नौकरी में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे आपकी सराहना होगी और पदोन्नति का मौका मिल सकता है। आपके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। बिजनेस में तरक्की होगी, आपको समाज के वरिष्ठ अनुभवी लोगों से आज सहयोग मिल सकता हैजो आपके कैरियर के लिए लाभकारी होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से कुछ अच्छी रहेगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आगे की पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहकर एक व्यवस्थित दिनचर्या का पालन करना चाहिए।

  • शुभ रंग- क्रीम कलर
  • शुभ अंक- 3
और पढ़ें ...

Vivo ने लॉन्च किया अपना नया स्मार्टफोन, कितनी होगी कीमत, जानें स्पेसिफिकेशन्स

टेक डेस्क : Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है. इस हैंडसेट का नाम Vivo Y36i है. यह स्मार्टफोन 4जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ है. Y सीरीज का ये स्मार्टफोन शानदार फीचर से लेस है. इस फ़ोन में 90Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है. वहीं मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है. इस मॉडल में तीन कलर ऑप्शन मिलते है, फैंटेसी पर्पल, गैलेक्सी गोल्ड और डीप स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन अवलेबल होंगे.

जानें Vivo Y36i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

– इस फ़ोन में 6.56 इंच के फुल HD+ डिस्प्ले 1612×720 पिक्सल रेजॉलूशन मिलता है.

– डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट और 180Hz के टच सैंप्लिंग रेट के साथ आता है.

– VIVO इस फोन में 4जीबी LPDDR4x रैम और 128जीबी तक का UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगी.

– फोन में यूजर्स को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 चिपसेट मिलेगा.

– 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और एलईडी फ्लैश दिया गया है.

– कैमरा में 10x डिजिटल जूम का ऑप्शन मिलेगा। 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है.

– फोन में दमदार 5000mAh की बैटरी दी गई है और बैटरी 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

– ओएस के रूप में फोन ऐंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Origin OS 3 पर काम करता है.

– इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

– इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए रिवर्स चार्जिंग, ओटीजी सपोर्ट,  AAC,  वाई-फाई,  ब्लूटूथ 5.1,  जीपीएस और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन मिलता है.

– भारत में Vivo Y36 की कीमत 14,999. रुपये से शुरू होती है।

और पढ़ें ...

लड़की को फेसबुक पर सिपाही से हुआ प्यार, एसपी ने थाने में करा दी शादी

नई दिल्ली: उतर प्रदेश के बलिया जिले से प्रेम संबंध का अनोखा मामला सामने आ रहा है. यहां बलिया जिले में रहने वाली लड़की को रेलवे पुलिस के जवान विकास कुमार से प्यार हो गया. दोनों को सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर प्यार हो गया.

लड़की इसके बाद बलिया के रेलवे थाना पहुँच गई. रेलवे के एसपी कुमार आशीष ने एक पहल की और पुलिस एसोसिएशन के सहयोग से थाना परिसर में स्थित मंदिर में जोड़े की शादी करा दी. सोशल मीडिया पर इन दोनों की प्रेम कहानी तेजी से वायरल हो रही है.

इस मामले पर एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि. दोनों के प्यार को देखते हुए रेल एसपी के आदेश पर रेल सिपाही यूनियन के अधिकारियों ने शादी का इंतजाम किया. इसके बाद लड़की की शादी रेल थाने में विकास कुमार से करवाई गई. बीते शुक्रवार को कोर्ट में भी इस प्रेमी जोड़े की शादी विधि विधान से कराई गई.

और पढ़ें ...

हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफे का दौर जारी...कांग्रेस के इन 2 बड़े नेताओं ने अपने पद से दिया इस्तीफा

जबलपुर। कांग्रेस को मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मिली हार  के बाद अब बड़े नेताओं के इस्तीफों  का दौर भी शुरू हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को प्रदेश के महामंत्रियों ने अपने क्षेत्र में मिली हार के चलते इस्तीफा भेज दिया है।

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्रियों में जो 2 नाम सामने आये हैं। उनके एक नाम अशोक गुप्ता का और दूसरा नाम पंकज पांडे का है। जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस के इन दोनों बड़े नेताओं ने अपने पदों से अब इस्तीफा दे दिया है। इन दोनों नेताओं को जबलुपर क्षेत्र में उनकी पार्टी के प्रत्याशियों का प्रभारी बनाया गया था।

भाजपा का बेहतर प्रदर्शन

कमलनाथ को अपने इस्तीफे की पेशकश करते हुए इन नेताओं ने इस अपनी नैतिक जिम्मेदारी भी बताया है। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 3 दिसंबर को हुई मतगणना में कांग्रेस ने प्रदेश की 66 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि भाजपा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 163 सीटें अपने नाम की। 

प्रदेश में कांग्रेस की हार के चलते कई बड़े नामों के इस्तीफे को लेकर चर्चाएं अभी भी जारी है। जबलपुर से इस्तीफा देने वाले इन नेताओं की ओर से यह भी संदेश दिया जा रहा है कि पार्टी में युवा चेहरों को आगे लाया जाये। युवाओं को मौका देने से उनकी पार्टी में नए संचार की बात गुप्ता और पांडे की ओर से कही जा रही है। अशोक गुप्ता प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। चुनाव में मिली हार को लेकर उन्होंने इसे जनता का फैसला बताया  है।

और पढ़ें ...

कर्नाटक से लेकर महाराष्ट्र तक NIA का छापा, ISIS से जुड़े 15 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने वैश्विक आतंकवादी समूह आईएसआईएस द्वारा देशभर में आतंकी हमलों को अंजाम देने की साजिश से जुड़े मामले में कर्नाटक और महाराष्ट्र में लगभग एक साथ 44 जगहों पर छापेमारी की है।

एनआईए के अधिकारियों ने जिन जगहों पर छापेमारी की है। उनमें कर्नाटक में एक, पुणे में 2, ठाणे ग्रामीण में 31, ठाणे शहर में 9 और भयंदर में एक जगह शामिल है। साथ ही, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने ISIS से जुड़े 15 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एनआईए की जांच में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन वाली एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है, जिसमें विदेशी स्थित आईएसआईएस हैंडलर भी शामिल हैं। जांच से ऐसे लोगों के एक बड़े नेटवर्क का पता चला है जो भारत में आईएसआईएस की चरमपंथी विचारधारा को फैलाने के लिए काम कर रहे हैं।

 एजेंसी इससे पहले महाराष्ट्र एटीएस की मदद से 7 से 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पड़घा गांव एनआईए के रडार पर था। पुणे में मिले आतंकी मामले के बाद पडघा गांव से दो से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एनआईए ने आज की कार्रवाई में कई और लोगों को गिरफ्तार किया है।

और पढ़ें ...

दिल दहलाने वाली घटना : ससुर ने बहू और पोते को उतारा मौत के घाट...जानिए किस बात को लेकर हुआ था विवाद

सीतापुर. एक बुजुर्ग ने बहू और पोते पर बांके से ताबड़तोड़ कई वार कर मौत के घाट उतार दिया. पौत्र की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बहू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि पौत्र के रोने से परेशान होकर बुजुर्ग ने यह खौफनाक कदम उठाया. पुलिस ने अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

मामला तालगांव थाना क्षेत्र का है. गांव मोहरिया कलां के मजरा देवरिया निवासी कमलाकांत बुजुर्ग हैं. उसकी पत्नी रामदेवी ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह राशन लेने गईं थीं. इसी दौरान पता चला कि पति ने उसकी बहू और एक वर्षीय पोते पर बांके से गर्दन पर हमला कर दिया. जब वह घर पहुंची तो उसका पोता आयुष (1) और बहू शिखा (22) मरणासन्न हालत में पड़े थे.

पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया. वहीं शिखा को जिला अस्पताल ले जाया गया. यहां इलाज के दौरान बहू की भी मौत हो गई.

 

और पढ़ें ...

सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल...जानें क्या है आज गोल्ड-सिल्वर का रेट

आज सोने-चांदी के दामों में तेज़ी देखने को मिला है. भारत में एक तोला (10 ग्राम) सोने की कीमत के दाम 57,850 रुपये है. वहीं एक दिन पहले सोने की कीमत 57,700 थी. ऐसे में पिछले एक दिन में सोने के दामों में 150 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है. वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 62,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है. बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम 62,930 रुपये था. ऐसे में 24 कैरेट सोने के दाम में 170 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

सोना खरीदने से पहले सोने के भाव की सटीक जानकारी कर लेनी चाहिए. सोने चांदी का दाम जानने के लिए आप अपने शहर की दुकानों से पता कर सकते हैं. हम इस आर्टिकल में सोने चांदी की कीमत अपडेटेड डे प्राइस को गोल्ड प्राइस के रूप में दिखा रहे हैं.

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम

  • 22 कैरेट गोल्ड-प्रति 10 ग्राम- 57,850
  • 24 कैरेट सोने के दाम-प्रति 10 ग्राम- 63,100

मुंबई में सोने के भाव

  • 57,700 (22 कैरट)
  • 62,950 (24 कैरट)

आगरा में सोने के भाव

  • 57,850 (22 कैरट)
  • 63,100 (24 कैरट)

चांदी के दाम

भारत में आज एक किलो चांदी के दाम 77,200 रुपये हैं. बीते दिन चांदी का दाम 72,200 रुपये प्रति किलो था. जानकारी के लिए बता दें, ऊपर बताए गए सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से बात कर सकते हैं.

और पढ़ें ...

खुदाई के दौरान निकले सोने-चांदी के ब्रिटिश कालीन सिक्के...ग्रामीणों में मचा हड़कंप...मौके पर पहुंची पुलिस

खंडवा:  मध्य प्रदेश  के खंडवा जिले में एक मकान के निर्माण के लिए चल रही खुदाई के दौरान ब्रिटिश कालीन चांदी के सिक्के मिले है. इसके बाद खुदाई गांव में सोने-चांदी के सिक्के निकलने की अफवाह पूरे गांव में फैल गई, फिर क्या था, लोगों की भीड़ लग गई. कुछ ग्रामीणों ने तो गड्ढे खोदना शुरू कर दिए. 

बता दें कि सोने-चांदी के सिक्के मिलने की अफवाह में पहुंचे लोग सिक्कों की खोजबीन में उमड़ पड़े. देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई. ये पूरी घटना खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र के खिडगांव की है.

पूरे गांव में फैली अफवाह
दरअसल खिडगांव गांव में एक पुराने मकान की खुदाई चल रही थी. जेसीबी मशीन के द्वारा खुदाई की जा रही थी. खुदाई के बाद माल दूसरी जगह फेंका गया था. इसी मलबे के ढेर में कुछ लोगों को चांदी के सिक्के मिलने की अफवाह फैली. अफवाह थी कि खुदाई के दौरान सिक्कों से भरा घड़ा निकला है. इस खबर के बाद ग्रामीण लोग मलबे के देर में सिक्कों की तलाश करने जुट गए.

ब्रिटिश काल के सिक्के मिले
रात में भी लोग मोबाइल की रोशनी में सिक्के तलाश रहे थे. कुछ लोगों को ब्रिटिश काल के चांदी के सिक्के भी मिले हैं. सोने के सिक्के की कोई खबर नहीं है. इस घटना की जानकारी स्थानीय थाने को भी नहीं है. पुलिस को लोगों ने सूचना दी लेकिन रात का समय होने की वजह से पुलिस भी अभी हरकत में नहीं आई है. संभवत सुबह पुलिस गांव पहुंचकर इस मामले की तस्दीक करेगी. स्थानीय थानेदार ने भी कहा कि ग्रामीणों से रात में ही उन्हें इस घटना की खबर मिली है.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 09 दिसंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 9 दिसंबर 2023

विक्रम संवत- 2080, अनला
शक सम्वत- 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
अमांत- कार्तिक

तिथि

कृष्ण द्वादशी-आरम्भ: 06:31 ए एम, दिसम्बर 09, अन्त: 07:13 ए एम, दिसम्बर 10

नक्षत्र

चित्रा - 10:43 ए एम तक

योग

शोभन - 11:37 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 07:02 ए एम
सूर्यास्त- 05:26 पी एम
चन्द्रोदय- 04:13 ए एम
चन्द्रास्त- 02:43 पी एम

अशुभ काल
राहू- 09:38 ए एम से 10:56 ए एम
यम गण्ड- 01:32 पी एम से 02:50 पी एम
गुलिक- 07:02 ए एम से 08:20 ए एम
दुर्मुहूर्त- 07:02 ए एम से 07:44 ए एम, 07:44 ए एम से 08:26 ए एम
वर्ज्यम्- 04:35 पी एम से 06:15 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:53 ए एम से 12:35 पी एम  
अमृत काल- 02:37 ए एम, दिसम्बर 10 से 04:18 ए एम, दिसम्बर 10
ब्रह्म मुहूर्त- 05:12 ए एम से 06:07 ए एम  

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 9 दिसंबर 2023: .जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 09 December 2023: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज उत्पन्ना एकादशी का व्रत किया जाएगा। आज रात 11 बजकर 36 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 09 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्तवपूर्ण है। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। आज आपके मन में कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं, जो वाकई जबरदस्त होंगे। 

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 5

वृष राशि:

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लाने वाला है। नये काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह भी लेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्र अपनी पढ़ाई में नए बदलाव करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 7

मिथुन राशि:

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। आज आप खुद पर ध्यान देंगे। समाज में आपके द्वारा किसी गए कार्यों के लिए आपको सम्मानित किया जायेगा। आज आपका आत्मविश्वास देखकर लोग आपसे प्रभावित होंगे। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, परिवार में हंसी ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। अपना ध्यान ईश्वर भक्ति में लगाये मन शांत रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है, मेहनत करने से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 6

कर्क राशि:

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जायेगा। बिजनेस साझेदार के साथ मिलकर किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे। आज परिवारजन आपसी सामजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनाएंगे, जहां आपको काफी अच्छा महसूस होगी। महिलाएं बाजार में अपने कीमती समानों को लेकर सतर्क रहें।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 8

सिंह राशि:

आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। आज आप अपने घर को नए तरीके से सजाएंगे। माईग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी, फालतू की बातों पर ध्यान न दें।

आप किसी मंदिर में जा सकते हैं, जहां आपकी किसी मित्र से मुलाकात होगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लम्बे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए चेंजेस भी कर सकते हैं।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 2

कन्या राशि:

आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। शाम का समय आपका खुशी व उमंग से भरा रहेगा। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 4

तुला राशि:

आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे.. आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभायेंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपके घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने के योग बने हुये है। लव मेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखें, रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।

  1. शुभ रंग- मैहरुन
  2. शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, जहां आप कुछ जरूरतमंद की मदद करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, आपका काम सफल होगा। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके
फेवर में है। कुछ निजी मामलो में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आएगा।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 6

धनु राशि:

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। बच्चों के प्रति आपका प्रेम आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे। आज आप कुछ क्रिएटिव वर्क कर सकते हैं, लोगों को आपके
काम करने का तरीका पसंद आएगा। कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आज आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 6

मकर राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी दोस्त से मिलने उसके घर जायेंगे, पुरानी यादें ताज़ा होगी। आज आपको थकान महसूस हो सकता है, अच्छी डाईट आपको फिट रखने में मदद करेंगी। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। आपके बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चे आज आपकी उम्मीदों पर खरे उतर कर आपको खुश होने की वजह बनेंगे। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। रुके हुआ धन का आगमन होगा। आपको वाहन सुख मिलेगा।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 9

कुंभ राशि:

आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। अगर आप कोई सामान खरीदना चाहते हैं तो घर से विचार विमर्श करना अच्छा रहेगा। मित्रों को अपने घर पर आमंत्रित कर सकते हैं। आज फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। किसी जरूरतमंद को खाना खिलाने से आपको सुख और संतोष मिलेगा। आपको ऐसी जगह से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने कभी कल्पना भी नहीं की हो। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कोई कार्य बन सकता है, आपको प्रसन्नता होगी।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 2

मीन राशि:

आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। आज कोई इम्पोर्टेन्ट काम सहयोगियों की मदद से पूरा हो जायेगा। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी, आपको अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा जो आगे चलकर भविष्य में काम आएगा।
आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आज आपकी रूचि कलात्मक कार्यों में रहेगी। आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। किसी मनपसंद कार्य में मन लगाएंगे।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, संघ प्रचारकों को नियुक्त किए प्रभारी

भोपाल।  मप्र के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भाजपा और संघ अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने संगठनात्मक दृष्टि से सभी 29 सीटों पर लोकसभा प्रभारी नियुक्त किए हैं। महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के संघ प्रचारकों को लोकसभा की जिम्मेदारी दी गई है।

 वे शहर से लेकर गांव तक दौरा कर रहे हैं और फीडबैक जुटा रहे हैं। उधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हारी हुई सीटों पर दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बुधवार को छिंदवाड़ा जिले से इसकी शुरुआत की। प्रदेश में यही एकमात्र लोकसभा क्षेत्र ऐसा है, जहां पिछले चुनाव में कांग्रेस जीती थी।

 मुख्यमंत्री शुक्रवार को वे राघौगढ़ पहुंचे और कार्यकर्ताओं के बीच जाकर उनका हौसला बढ़ाया। बता दें कि गुना संसदीय क्षेत्र में आने वाले इस विधानसभा क्षेत्र से पार्टी को लगातार तीसरी बार हार का सामना करना पड़ रहा है।

और पढ़ें ...

इश्क़ मोहब्बत और बेवफाई; किसी और से बात करने लगी थी चाची, प्यार में पागल भतीजे ने काटा दिया गला

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी ही चाची के प्यार में इतना पागल हो गया कि उसे किसी अन्य से फोन पर बात करते देख उस पर जानलेवा हमला कर दिया, महिला को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका इलाज जारी है। घटना ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी भतीजे की तलाश शुरू कर दी है।

बहोड़ापुर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी शाक्य का अपने ही भतीजे प्रवीण शाक्य के साथ प्रेम संबंध चल  रहा था। चाची-भतीजे के बीच इस अवैध प्रेम संबंध की भनक किसी को नहीं थी। यही वजह है कि जब गुरुवार को भतीजे प्रवीण ने अपनी प्रेमिका चाची लक्ष्मी को बाइक पर बैठने के लिए कहा तो लक्ष्मी उसके साथ बैठ गई। जिसके बाद प्रवीण अपनी चाची को लेकर आनंद नगर में पहुंच गया।

परिचित के घर ले जाकर काट दिया चाची का गला

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवीण अपनी चाची लक्ष्मी को अपने एक परिचित के घर पर लेकर गया। प्रवीण खुद भी आनंद नगर का ही रहने वाला है। प्रवीण ने परिचित के घर पहुंच कर अकेले में अपनी चाची के साथ बातचीत करना शुरू कर दिया और इसके बाद अचानक उसकी चाची जोर-जोर से चीखने लगी। जब प्रवीण का परिचित दौड़कर उनके पास पहुंचा तो देखा की प्रवीण की चाची लक्ष्मी के गले से खून बह रहा था और वह लहू लुहान हालत में तड़प रही थी, जबकि प्रवीण के हाथों में चाकू था। यह देखकर प्रवीण के परिचित ने जैसे तैसे प्रवीण के हाथों से लक्ष्मी को बचाया।

गंभीर हालत में अस्पताल में करवाया गया भर्ती

चाची का गला काटने के बाद भतीजा प्रवीण मौके पर फरार हो गया। पुलिस की मदद से घायल लक्ष्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां डॉक्टर द्वारा लक्ष्मी का उपचार किया जा रहा है।

दूसरे व्यक्ति से बात करना नागवार गुजरा

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवीण और लक्ष्मी के बीच कोई तीसरा शख्स आ गया था। पुलिस ने बताया कि एक तरफ लक्ष्मी के प्रेम संबंध अपने भतीजे प्रवीण से चल रहे थे, तो दूसरी तरफ प्रवीण को मालूम हुआ कि उसकी चाची लक्ष्मी किसी और से भी बातचीत करने लगी है। यही बात प्रवीण को नागवार गुजरी और उसने अपनी चाची का गला काटने की कोशिश की।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

घायल लक्ष्मी के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रवीण शाक्य के खिलाफ धारा 307 के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल प्रवीण पुलिस के हाथ नहीं लग सका है,  लेकिन इस वारदात की वजह से आनंद नगर जैसे शांत इलाके में सनसनी फैल गई है।

और पढ़ें ...

बेरहम पति ने कुल्हाड़ी से हमलाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

पिपरिया-नर्मदापुरम : पिपरिया-नर्मदापुरम में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ मामूली विवाद के चलते बेरहम पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर मौत के घाट उतार दिया है, सुचना मिलते ही मौके ऊपर पहुंची बनखेड़ी पुलिस ने मृतिका के भाई की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बनखेड़ी के कोसकारपा गांव की है, जहाँ मामूली विवाद और गाली गलौच के चलते पति पुरन अहिरवार ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काट दी, जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं इस घटना का गवाह आरोपी का 5 वर्षीय बालक है, मृतिका के भाई की शिकायत पर बनखेड़ी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

और पढ़ें ...

पीएम MODI 11 दिसंबर को विकसित भारत @2047 आइडियास पोर्टल का करेंगे शुभारंभ

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 11 दिसंबर को विकसित भारत @ 2047 आइडियास ;प्कमंेद्ध पोर्टल का शुभारंभ करेंगे और वर्चुअल संबोधन देंगे। इस कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण राजभवन में आयोजित किया गया है।
 
प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात  राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन (Governor Vishwabhushan Harichandan) की अध्यक्षता में एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिसमें राज्य के सभी शासकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण उपस्थित रहेंगे।

इस संबंध में आज नीति आयोग नई दिल्ली द्वारा वीडियो कॉफ्रेंसिंग आयोजित कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, उप सचिव दीपक अग्रवाल उपस्थित थे। 11 दिसंबर को होने वाली कार्यशाला में विकसित भारत, सशक्त भारतीय, सम्पन्न और टिकाऊ अर्थव्यवस्था, सुशासन एवं सुरक्षा, विश्व में भारत आदि विषयों पर चर्चा की जायेगी।

और पढ़ें ...

धर्मशाला में साधु की मिली जली हुई लाश, कमरे में धुआं निकलते देख पहुंचे लोग

राजस्थान। राजसमंद के नाथद्वारा में देहली वाली धर्मशाला में साधु का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह 11 बजे कमरे से धुआं निकलते देख लोगों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर साधु पूरी तरह जला हुआ मिला।

कमरे में एक आधार कार्ड मिला है, जिसमें भगवत दास (75) पुत्र प्रेमदास निवासी मीठारामजी का मंदिर, रेलवे स्टेशन के पास, चित्तौड़गढ़ लिखा है। धर्मशाला में साधु भगवत दास 1 दिसंबर से रुके हुए थे। हालांकि शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हुई है। आधार कार्ड और अन्य साक्ष्य के आधार पर माना जा रहा है कि जलने से साधु भगवत दास की मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त के बाद ही पता चलेगा कि शव भगवत दास का ही है या किसी और का है। फिलहाल शव को नाथद्वारा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पहचान के लिए परिजनों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं। परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम की कार्यवाही की जाएगी।

और पढ़ें ...

मतों से नहीं सीटों से हारे हैं : कुमारी शैलजा

. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने अपने-अपने विचार रखकर हार के कारणों पर विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी | कुमारी शैलजा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी हमारे छत्तीसगढ़ के नेताओं के साथ हमारे राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष खरगे जी ने, हमारे नेता राहुल जी ने और जनरल सेक्रेटरी (ऑर्गेनाइजेशन) वेणुगोपाल जी ने मी‍टिंग ली; हमारे ट्रेज़रर साथ में थे, स्‍टेट के सीनियर नेतागण साथ में थे। सबने इस चुनाव के बारे में समीक्षा की, अपने विचार रखे, अपनी बातें कहीं, बहुत स्‍पष्‍ट रूप से सबने अपने-अपने व्‍यूज़ यहां पर दिए। ये बात ज़रूर है कि हम चुनाव हारे, लेकिन साथ में मैं ये भी कहूंगी कि कोई भी सर्वे... चाहे आपका नेशनल मीडिया हो, चाहे रीजनल मीडिया हो... कोई भी एजेंसी हो, हर एक ने ये कहा था कि छत्तीसगढ़ में हम चुनाव जीतने जा रहे हैं और शायद किसी हद तक आप सही साबित भी हुए, क्‍योंकि हमारा वोट परसेंटेज विशेष कम नहीं हुआ, हमारा वोट परसेंटेज पिछली बार के मुकाबले उतना ही रहा है, जो कि कोई छोटी बात नहीं होती। पांच साल सरकार में रहने के बाद वोट परसेंटेज बरकरार रहना एक बहुत बड़ी बात होती है, बहुत बड़ी उपलब्धि होती है और इसी कारण से हमें विश्‍वास था, हमें भरोसा था कि हमारी सरकार ने जो काम किया खरगे जी के नेतृत्‍व में... राहुल जी के, सोनिया जी के दिशानिर्देश में हमारी सरकार...प्रियंका जी के सहयोग से हमारी सरकार जो स्‍कीमें लेकर आई, बेहतरीन स्‍कीमें लेकर आई... उसका नतीजा हमने ज़मीन पर देखा है, लोगों का विश्‍वास हमने हासिल किया है। हमारी भरोसे की सरकार रही, हमने लोगों का भरोसा भी जीता। चुनाव हम हारे, सरकार हम नहीं बना पाए; हम निराश तो हुए हैं लेकिन हताश नहीं हुए। कारण कई हैं, उनकी हम डीटेल में समीक्षा कर रहे हैं और सभी लोग… सभी साथियों ने मिलकर हाई कमान को, हमारे शीर्ष नेताओं को ये विश्‍वास दिलाया है कि बेशक हमारी उम्‍मीद से थोड़ा कम रहना… कि सरकार न बने, लेकिन लोगों का विश्‍वास हमने खोया नहीं है और लोगों ने अभी भी हमारे ऊपर नज़र डाली है। आने वाले समय में लोकसभा का चुनाव आ रहा है, सभी साथियों ने विश्‍वास दिलाया है कि हम आगे मिलकर फिर से चुनाव लड़ेंगे, लोकसभा में चुनाव लड़ेंगे, हमारे लोगों ने प्रदर्शन भी अच्‍छा किया। हम कारण देखेंगे कि कई जगह वोट मार्जिन बहुत ज्‍यादा रहा, लेकिन कई जगह वोट मार्जिन बहुत ज्‍यादा हमारे पक्ष में भी रहा... तो कोई एक ऐसी बात नहीं है पैटर्न कि बिल्कुल इकतरफा कोई चुनाव हुआ हो, ये कहीं देखने में नहीं आ रहा है। तो इन चीजों को देखते हुए डीटेल्‍ड एनालिसिस किया जाएगा इन बातों का। महिलाओं की बात जहां तक है, ये पहली बार हुआ है कि विपक्ष में इतनी महिलाओं को हम जिताकर लाए हैं... क्‍योंकि अब विपक्ष में हो गए हैं, इसलिए कह रहे हैं। 18 महिलाओं को टिकट दिया था सभी ने मिलकर, उनमें से 11 महिलाएं जीतकर आई हैं। इसी तरह से कुछ एरिया में थोड़ी कमजोरी रही और किसी जगह हमको बहुत ज्‍यादा समर्थन मिला... किसान ने, ग़रीब ने हमारा साथ दिया है। जो जहां हमें लग रहा है कि कुछ कमियां रहीं, उन कमियों को आने वाले समय में अब हमने... आप ये मत समझ लीजिए कि ये चुनाव ख़त्‍म हो गया तो हमारा काम ख़त्‍म हो गया। हमारे साथी, हमारे वर्कर, हमारे नेतागण हर जगह, हर कोने में जाएंगे और फिर से लोगों का और ज्‍यादा विश्‍वास बढ़ाएंगे और लोकसभा में हम ज्‍यादा से ज्‍यादा सीटें जीतकर, लेकर आएंगे।
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री को लेकर तेज हुई हलचल साय-साव का नाम सबसे आगे

छत्तीसगढ़ भाजपा में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर मंथन जारी है। शुक्रवार को पार्टी हाईकमान इस पर निर्णय ले सकता है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के लिए शुक्रवार को पर्यवेक्षक नियुक्त किए जा सकते हैं। केंद्रीय नेतृत्व छत्तीसगढ़ राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में कोई बड़ा फैसला ले सकता है। अगले लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को जीत दिलाने में फिट बैठता हो।

 

 

पार्टी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के लिए मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का नाम रेस में पहले है। इसके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह और महाराष्ट्र के राज्यपाल व रायपुर में सात बार लोकसभा सदस्य रहे रमेश बैस के नाम पर भी चर्चा है। वहीं बताया जाता है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से भी डा. पूणेंदु सक्सेना के नाम पर चर्चा है। पूर्णेंदु सक्सेना संघ के प्रांत प्रमुख हैं और हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं।

और पढ़ें ...

लोकसभा से निष्कासित हुई टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा

नई दिल्ली । टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया है। कैश फॉर क्वेरी मामले में टीएमसी नेता के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। महुआ लोकसभा की सदस्य थीं। उनके निष्कासन के बाद विपक्षी दलों ने सदन में हंगामा किया। लोकसभा की कार्यवाही को 11 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के रिश्वत लेकर सवाल पूछने के मामले में लोकसभा की आचार समिति की रिपोर्ट सदन में पेश की गई। भाजपा सांसद विजय सोनकर ने रिपोट की सभा के पटल पर रखा। करीब आधे घंटे की चर्चा के बाद लोकसभा ने आचार समिति की उस रिपोर्ट को मंजूरी दे दी, जिसमें तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने की सिफारिश की गई थी। सदन ने महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने संबंधी संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। इसका मतलब नकदी के बदले सवाल पूछने के मामले में महुआ की संसद सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द हो गई है। 500 पेज की रिपोर्ट कई अहम सिफारिशें समिति ने 500 पेज की रिपोर्ट बनाई है। इसमें संसद की गरिमा को बचाने व राष्ट्रीय सुरक्षा को महत्व देने के लिए कई अहम सिफारिश की गई हैं। महुआ पर रिश्वत ले कर अदाणी समूह के खिलाफ कारोबारी हीरानंदानी को लाभ पहुंचाने के लिए सवाल पूछने के आरोप हैं। खुद महुआ ने स्वीकार किया था कि उन्होंने संसद में सवाल पूछने के पोर्टल से जुड़ी अपनी आईडी-पासवर्ड साझा किए थे। हीरानंदानी ने महुआ को रिश्वत देने की बात स्वीकारी थी। गौरतलब है कि नौ नवंबर को एक बैठक में भाजपा सांसद विनोद कुमार सोनकर की अध्यक्षता वाली समिति ने रिश्वत लेकर सवाल पूछने के मामले में मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश करते हुए अपनी रिपोर्ट अपनाई थी। कांग्रेस सांसद परनीत कौर सहित समिति के छह सदस्यों ने रिपोर्ट के पक्ष में मतदान किया था। जबकि विपक्षी दलों से जुड़े समिति के चार सदस्यों ने असहमति नोट प्रस्तुत किए थे। विपक्षी सदस्यों ने रिपोर्ट को फिक्स्ड मैच करार दिया है और कहा कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा दायर शिकायत (जिसकी समिति ने समीक्षा की) के समर्थन में कुछ भी सबूत पेश नहीं किया गया।
और पढ़ें ...

मां की थप्पड़ से आहत में बेटी ने किया सुसाइड, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, घर में पसरा मातम…

मथुरा। जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 13 साल की बच्ची ने मां के चांटा मारने से नाराज होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना कृष्णा नगर के ओम नगर की बताई जा रही है. पुलिस ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम के बाद बच्ची के शव को परिवार को सौंप दिया गया. वह 9वीं कक्षा की छात्रा थी.

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ओम नगर निवासी रामवीर शर्मा ऑटो चलाते हैं. उनकी दो बेटियां और एक बेटा है, जो 12वीं का छात्र है. सबसे छोटी बेटी कक्षा 6 में पढ़ती है. वहीं बड़ी बेटी ने य​ह खौफनाक कदम उठा लिया. रामवीर शर्मा के मुताबिक 4 दिसंबर की रात उनकी बेटी ने अपनी मां से मंगोड़ा बनाने को कहा, लेकिन वह किसी दूसरे काम में व्यस्त थीं इसलिए मना कर दिया.

और पढ़ें ...

दिल्ली में AICC मुख्यालय में आज शाम अहम बैठक,बघेल और बैज भी पेश करेंगे रिपोर्ट

विधानसभा चुनाव में 5 में से 4 राज्य हारने के बाद कांग्रेस (Congress) अपनी स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. इसी कड़ी में कांग्रेस आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे भूपेश बघेल को दिल्ली बुलाया है। माना जा रहा है कि भूपेश बघेल की पार्टी में भूमिका को अब बदला जा सकता है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस की छत्तीसगढ़ यूनिट के चीफ दीपक बैज दोनों आज  दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. वे आज छत्तीसगढ़ से रवाना हो सकते हैं. समीक्षा बैठक में विधानसभा चुनाव में मिली हार पर गहन मंथन होगा

चुनाव में मिली बुरी हार

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है. चुनाव में बीजेपी ने 90 में से 54 सीटें जीत लीं. वहीं, पिछले चुनाव में 68 सीटें जीतने वाली कांग्रेस महज 35 सीटों पर सिमट कर रह गई. छत्तीसगढ़ में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) ने पहली बार एक सीट जीती है. यह रिजल्ट कांग्रेस को काफी निराश करने वाला है

और पढ़ें ...

खुशखबरी : WhatsApp यूजर्स अब स्टेटस में HD फोटो-वीडियो कर पाएंगे शेयर, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर

आप फेसबुक और इंस्टाग्राम पर स्टेटस अपडेट शेयर कर सकते हैं. यह फीचर जल्द ही व्हाट्सएप यूजर्स के लिए भी उपलब्ध होगा. इसका मतलब है कि आप एक ही तस्वीर या वीडियो को फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर एक ही समय में पोस्ट कर सकते हैं.

रिपोर्ट की मानें तो व्हाट्सएप नई सुविधा ला रहा है, जिससे यूजर्स अपने स्टेटस अपडेट को इंस्टाग्राम स्टोरीज के रूप में शेयर कर सकते हैं. इसको एंड्राइड डिवाइस के लिए तैयार किया गया है.Android 2.23.25.20 वर्जन के बीटा टेस्टिंग में स्पॉट किया गया है. यह फीचर ऑप्शनल होगा, जिससे यूजर्स को सिलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा. स्टेटस डालने पर पूछा जाएगा कि स्टेटस अपडेट को इंस्टाग्राम पर शेयर करना चाहते हैं या नहीं.

यूजर्स के लिए सबसे बेस्ट है जो हर जगह स्टेटस शेयर करना पसंद

रिपोर्ट में बताया गया है कि नया फीचर उन यूजर्स के लिए सबसे बेस्ट है जो हर जगह स्टेटस शेयर करना पसंद करते हैं. व्हाट्सएप से डायरेक्ट शेयर करने पर क्वालिटी से थोड़ा समझौता करना पड़ सकता है. क्योंकि दोनों प्लेटफॉर्म्स में फोटो या वीडियो एडिट अलग-अलग तरह से होती है.

और पढ़ें ...

BREAKING : नरेंद्र सिंह तोमर, रेणुका सिंह समेत अन्य दो मंत्रियों के इस्तीफे के बाद इन 4 केंद्रीय मंत्रियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली :देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने विधानसभा चुनाव जीतने वाले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेणुका सिंह और प्रह्लाद सिंह पटेल और सरुता (Union ministers Narendra Singh Tomar, Renuka Singh and Prahlad Singh Patel and Saruta) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

अब केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया.

वहीं राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर को जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार को जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

और पढ़ें ...

08 December 2023 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang 08 December 2023: 8 दिसंबर को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि शुक्रवार को पूरा दिन, पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 6 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। 8 दिसंबर को रात 12 बजकर 4 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही शुक्रवार सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय।

8 दिसंबर  2023 का शुभ मुहूर्त

  1. एकादशी तिथि- 08 दिसंबर को पूरा दिन, पूरी रात पार कर 9 दिसंबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट तक 
  2. सौभाग्य योग- 8 दिसंबर को रात 12 बजकर 4 मिनट तक
  3.  हस्त नक्षत्र- 8 दिसंबर को सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जाएगा

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 10:54 से दोपहर 12:12 तक
  • मुंबई- दोपहर पहले 11:07 से दोपहर 12:30 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 10:57 से दोपहर 12:14 तक
  • लखनऊ- सुबह 10:38 से दोपहर पहले 11:57 तक
  • भोपाल- सुबह 10:50 से दोपहर 12:11 तक
  • कोलकाता- सुबह 10:06 से दोपहर पहले 11:27 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:09 से दोपहर 12:30 तक
  • चेन्नई- सुबह 10:34 से दोपहर 12:00 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  1. सूर्योदय- सुबह 7:00 am
  2. सूर्यास्त- शाम 5:24 pm
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 08 December 2023: आज इन राशियों को नहीं मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए राशिफल में आपके लिए क्या है?

Aaj Ka Rashifal 08 December 2023: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 4 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बज्कत 54 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 08 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज किसी दोस्त की मदद करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होंगी, जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा, आर्थिक स्थिति में मजबूती बनी रहेगी। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको काफी आराम मिलेगा। लवमेट्स अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घर वाले रिश्ते की बात आगे बढ़ाएंगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 5

वृष राशि 

ऑफिस में कोई भी काम शुरू करने से पहले अपने सीनियर्स की राय जरूर लें । कई दिनों से परिवार से दूर रह रहे लोग अपने परिवारजनों से मिलने का मौका पाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को उनकी मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। सोशल मीडिया पर आपकी पोस्ट को ज्यादा लोग पसंद करेंगे। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान दें, नहीं तो कोई आपकी बैक बाईटिंग कर सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों की समाज में तारीफ होगी।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 3

मिथुन राशि 

ग्रोसरी का कारोबार कर रहे लोगों की सेल में वृद्धि होगी। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को अपना अभ्यास जारी रखना चाहिए। नवविवाहित दंपत्ति आज डिनर पर जायेंगे, जिससे रिश्ते में मजबूती आयेगी। नर्सिंग कर रहे छात्र अपने सीनियर्स की मदद से प्रैक्टिकल पूरा करेंगे। आज आपको ऑयली खाना खाने से बचना चाहिए। लवमेट्स की गलतफहमियां आज दूर होंगी। शिक्षकों का ट्रान्सफर मनपसंद जगह पर हो सकता है। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 7

कर्क राशि

आज दोस्त की सलाह से बिजनेस शुरू करने का मन बनायेंगे। आपके दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। मोबाइल एक्सेसरीज के कारोबारी अपने बिसनेस को बढ़ाने का विचार करेंगे। डॉक्टर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, आज सीनियर डॉक्टर की मदद मिलेगी। घर की बेटी को आज बड़ी सफलता हाथ लगेगी, परिवार का माहौल उत्साह से भर जायेगा। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आपको आराम मिलेगा। आज फिजूल खर्चों से बचें। छात्रों को सफलता मिलाने के योग है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 3

सिंह राशि 

प्रॉपर्टी डीलर की आज कोई बड़ी डील फाइनल हो जायेगी। बॉस का दिया टारगेट आज समय से पूरा कर लेंगे, जिससे आपके बॉस दूसरा टारगेट देने का मन बनायेंगे। विद्यार्थी अपने करियर को सही दिशा में ले जाने के लिए बड़ों की सलाह लेंगे। लवमेट्स आज शौपिंग पर जायेंगे, जिससे उनको बहुत ख़ुशी मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में नए लोगों से जुड़ेंगे। अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करने का सही समय है। आज घर के बुजुर्गों की सेहत का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है।

  • शुभ रंग- ब्लैक
  • शुभ अंक- 2

कन्या राशि 

आज के दिन अपने कार्यों पर ध्यान दें, किसी को कहने का मौका न दें। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज आप किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां आपकी मुलाकात ख़ास रिश्तेदारों से होगी। आपके दांपत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। पिछले दिनों से स्वास्थ्य में हो रही समस्या को आज अच्छे डॉक्टर को दिखाएंगे। शिक्षक आज छात्रों को टॉपिक समझाने के लिए उत्सुक रहेंगे। लवमेट्स की फ़ोन पर लम्बी बात होगी, जिससे उनके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि 

महिलाओं को मार्केट में अपनी पर्स और ज्वेलरी का ख़ास ख्याल रखने की आवश्यकता है। घुटने की दर्द से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। नवविवाहित दंपत्ति अपने रिश्ते की नीव को और मजबूत बनायेंगे। आपके ट्रान्सफर में आ रही रुकावटें आज खत्म हो सकती है, ट्रान्सफर आपकी मनपसंद जगह पर होगा। आज आप दूसरों की हर संभव मदद करने में सक्षम रहेंगे। क्राकरी के कारोबारियों की अच्छी सेल होगी। रोज की अपेक्षा आज ज्यादा मुनाफा होगा।

  • शुभ रंग- मैहरून
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि 

आज आप नए बिजनेस को शुरू करने का मन बनायेंगे। आज ऑफिस में सीनियर्स से किसी प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी लेंगे। दांपत्य जीवन में चली आ रही गलतफहमियां आज खत्म होंगी, जीवनसाथी के साथ रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। विद्यार्थी  पिछले दिनों के छूटे काम को पूरा कर लेंगे। पेट से जुडी समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा। सोशल मीडिया पर आपके फालोवर्स में इजाफा होगा। आज वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि 

बिजनेस में आज लोगों की राय आपको काम करने का तरीका सिखाएगी। लवमेट्स अपने रिश्ते की एक नयी शुरुआत करेंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। एल. आई. सी. में कार्यरत आज अपने टारगेट को पूरा कर लेंगे। लेखकों की लिखी किताब आज लोगों को पसंद आयेगी।जीवनसाथी आपसे कोई जरूरी बात शेयर करेंगे, आप उनकी बात को समझेंगे। प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों की मेहनत जल्द अच्छे रंग लाएगी। आज ऑफिस के तर्क वितर्क में पड़ने से बचें।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 3

मकर राशि 

ब्यूटी पार्लर का काम कर रहे लोगों को अपने कस्टमर से अच्छा लाभ होगा। नवविवाहित दंपत्ति को धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। आपके काम के प्रति मेहनत को देखकर बॉस आपका प्रमोशन करने का विचार करेंगे। विद्यार्थी आज किसी टॉपिक को समझने के लिए उत्सुक होंगे। लवमेट्स आज अपनी मनपसंद जगह पर घूमने जायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलाने के योग बने हुए हैं।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 8

कुंभ राशि 

आज आप किसी जरुरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आज पूरा दिन खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन में मीठी नोक झोंक होंगी, जीवनसाथी आपको खुश होने की वजह देंगे। लवमेट्स को आज उपहार मिलेगा। कॉस्मेटिक का ऑनलाइन काम का रहे लोगों की अच्छी सेल होगी। शिक्षकों के वेतन में बढ़ोत्तरी होगी। आपके किसी निर्णय में परिवारजन आपका सपोर्ट करेंगे। आज नए कार्य और व्यवसाय को करने के लिए उत्सुक रहेंगे। आज आपका स्वास्थय अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 7

मीन राशि 

वाहन लेने का विचार आज अपने घर से करेंगे। पीएचडी. के छात्रों की मेहनत सफल होगी, तरक्की का मार्ग जल्द मिलेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा। ऑफिस के जरूरी पेपर के सिलसिले में ऑफिस के लोग घर आ सकते हैं। दांपत्य जीवन में आज बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार के माहौल में खुशियां आएंगी। ऑफिस में दिन सामान्य रहेगा, किसी कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 3
और पढ़ें ...

एक ही परिवार के 4 लोगों ने की सामूहिक आत्‍महत्‍या, फंदे से लटकते मिले शव

उत्तर प्रदेश। वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के देवनाथापुरा में चार लोगों के सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के 4 लोगों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतकों में तीन पुरूष और एक महिला शामिल है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार कैलाश भवन आंध्र आश्रम देवनाथपुरा पास पांडे हवेली थाना क्षेत्र दशाश्वमेध में बीते 3 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के चार व्यक्ति आकर रुके हुए थे। जिन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की शिनाख्त वीरा वेंकट सूर्य मोहन राजेश (उम्र 25 वर्ष), जयराम (उम्र 23 वर्ष), कोंडा बाबू (उम्र 50) और एक महिला लावण्या (उम्र 45) के रूप में की गई है। सभी मृतक धर्मागुदम स्ट्रीट मंडपेटा जिला ईस्ट गोदावरी आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

कांग्रेस PCC चीफ कमलनाथ ने अपने पद से दिया इस्तीफा...अब कौन होगा नया अध्यक्ष?

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इस्तीफा सौंप दिया है ।

यहां बताते चलें कि कमलनाथ पिछले 6 साल से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे हैं. साल 2018 में कमलनाथ के नेतृत्व में ही चुनाव लड़कर कांग्रेस ने 15 साल बाद मध्य प्रदेश की सत्ता में वापसी की थी, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद 15 महीने में उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी. सरकार चली जाने के बावजूद भी कमलनाथ लगातार पार्टी की मजबूती के लिए संघर्ष करते रहे।

युवा या प्रभावशाली नेता को मिल सकती है एमपी की कमान

कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अलाकमान अब कमलनाथ की जगह किसी युवा या प्रभावशाली नेता को मध्य प्रदेश की कमान देना चाहता है. हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि जिस भी नेता को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का मुखिया बनाया जाएगा, वह कमलनाथ का करीबी होगा. आलाकमान चाहता है कि नए अध्यक्ष के नाम पर कामलनाथ की भी सहमति हो. यदि किसी युवा नेता को मध्य प्रदेश की कमान सौंपने का फैसला होता है तो इसमें सबसे प्रमुख नाम दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह, मालवा के सक्रिय नेता जीतू पटवारी, महाकौशल के सक्रिय नेता तरुण भनोट और निमाड़ से आने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव का लिया जा रहा है.

और पढ़ें ...

दिल दहला देने वाली घटना: डॉक्टर ने पत्नी, बच्चों को नशे की दवा खिलाकर हथौड़े से सिर कुचला…फिर खुद कर ली आत्महत्या

रायबरेली। जिले के आधुनिक रेल कोच कारखाना स्थित अस्पताल में तैनात एक डॉक्टर ने कथित रूप से अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मिर्जापुर निवासी 45 वर्षीय अरुण कुमार सिंह आधुनिक रेल कोच कारखाना स्थित अस्पताल में 2017 से नेत्र रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात थे। वह कारखाना परिसर स्थित आवास में परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार की रात उन्होंने जब फोन नहीं उठाया तो उनके सहकर्मी आवास पर पहुंचे, जहां उन्हें अंदर से दरवाजा बंद मिला। अनहोनी की आशंका पर उन्हें पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी दरवाजा तोडक़र अंदर गए तो घर में चिकित्सक अरुण का शव फंदे से लटकता मिला, जबकि उनकी पत्नी अर्चना (40), बेटे आरव (चार) और बेटी अरीबा (12) के शव भी वहीं पड़े हुए थे।

पुलिस को मौके से एक हथौड़ा मिला

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मौके से जो साक्ष्य मिले हैं, उनसे लगता है कि बच्चों को नशे की दवा खिलाकर बेहोश किया गया और फिर उनके सिर पर वार किए गए। पुलिस को मौके से एक हथौड़ा मिला है। माना जा रहा है कि इसी से तीनों को मौत के घाट उतारा गया। पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में यह पता चला कि डॉक्टर अवसाद से ग्रसित था। आसपास रह रहे लोगों के अनुसार परिवार को दो दिन पहले रविवार को देखा था। पुलिस ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

और पढ़ें ...

यूजर्स सावधान! मोबाइल से तुरंत डिलीट करें ये खतरनाक ऐप्स

साइबर सिक्योरिटी फर्म ESET ने SpyLoan Apps को लेकर मोबाइल यूजर्स को सतर्क किया है। ESET ने कुछ ऐसे फ्रॉड इंस्टैंट लोन ऐप्स को खोज निकाला है, जो एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को टारगेट करने का काम करते हैं। यह ऐप्स ना सिर्फ भारतीय यूजर्स को अपना शिकार बना रहे थे, बल्कि दूसरे देशों को भी ठगने का काम कर रहे थे।

साइबर सिक्योरिटी कंपनी ने 18 SpyLoan Apps की पहचान की है और गूगल के पास उनकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। टेक जगत की दिग्गज कंपनी इनमें से 17 ऐप्स को पहले ही Play Store से रिमूव कर चुकी है। रिमूव होने से पहले दुनियाभर में Play Store से ये ऐप्स करीब 12 मिलियन से अधिक डाउनलोड हासिल कर चुके थे।

क्विक लोन एक्सेस का करते हैं वादा

साइबर सिक्योरिटी फर्म ने हाल ही में पाया कि कुछ Android Loan Apps लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। ये ऐप्स खुद को एक बेहतर पर्सनल लोन सर्विस प्रोवाइडर के रूप में दिखाते हैं। साथ ही ये वादा करते हैं कि आसानी से लोन प्रोवाइड कराते हैं। इन ऐप्स को ऐसे डिजाइन किया है, जो आम लोगों को फंसाने का काम करते हैं। ये ऐप्स हाई इंटरेस्ट रेट्स पर रकम प्रोवाइड कराते हैं। साथ ही ये ऐप्स यूजर्स की पर्सनल डिटेल्स और फाइनेंशियल इंफोर्मेशन को कलेक्ट करते हैं। इसके बाद वे उसका यूज़ ब्लैकमेलिंग में करते हैं। जिन यूजर्स ने इन ऐप्स को डाउनलोड किया है, हम उन्हें सलाह देते हैं कि इन ऐप्स को फोन से रिमूव कर दें।

स्पाई लोन ऐप्स की ये है लिस्ट

ये ऐप्स गूगल की पॉलिसी का पालन नहीं कर रहे थे। रि-पेमेंट के लिए भी कुछ गाइडलाइंस हैं, जिनका इन्होंने उल्लंघन किया। इन ऐप्स के नाम PhoneArena की रिपोर्ट्स से लिए हैं।

AA Kredit
Amor Cash
GuayabaCash
EasyCredit
Cashwow
CrediBus
FlashLoan
PréstamosCrédito
Préstamos De Crédito-YumiCash
Go Crédito
Instantáneo Préstamo
Cartera grande
Rápido Crédito
Finupp Lending
4S Cash
TrueNaira
EasyCash

और पढ़ें ...

रेवंत रेड्डी ने ली तेलंगाना के सीएम पद की शपथ, भट्टी विक्रमार्क बने डिप्टी सीएम

हैदराबाद। कांग्रेस नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने रेड्डी को सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी मौजूद रहे। तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के कैबिनेट में कई मंत्रियों को जगह दी गई है। इनमें भट्टी विक्रमार्क को डिप्टी सीएम बनाया गया है। कैबिनेट में सीताक्का, पोन्नम प्रभाकर के साथ-साथ कोंडा सुरेखा ने भी मंत्रीपद की शपथ ली। इसके अलावा उत्तम कुमार रेड्डी, श्रीधर बाबू ने भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
और पढ़ें ...

अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य मंत्रालय, चाइनीज बैक्टीरिया की चपेट में 7 भारतीय, जारी हुआ गाइडलाइन…

दिल्ली। कोरोना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ था कि एक बार चीन से आए एक नए बैक्टीरिया ने भारत की टेंशन बढ़ा दी है. दरअसल भारत में एक नए चाइनीज बैक्टीरिया माइक्रोप्लाजमा न्यूमोनिया की एंट्री हो चुकी है जिसकी जद में छोटे बच्चे आ रहे हैं. यह बीमारी चीन में हाहाकार मचा रही है. दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल ने अप्रैल से सितंबर के बीच माइकोप्लाज्मा निमोनिया के सात मामलों का पता लगाया है.

एम्स ने पीसीआर और आईडीएम एलिसा नामक दो परीक्षणों के जरिए चीन में बच्चों में सांस की बीमारी पैदा करने वाले बैक्टीरिया माइकोप्लाज्मा निमोनिया के सात केस दर्ज किए हैं. पीसीआर और आईजीएम एलिसा परीक्षणों की पॉजिटिविटी रेट तीन और 16 प्रतिशत पाया गया है. यही वजह है कि चीन से आए कोरोना को झेलने के बाद भारत में अब इस बीमारी को लेकर डर फैलने लगा है

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में माइकोप्लाज्मा निमोनिया का पता लगाने के लिए सर्वेलांस बढ़ाने की जरूरत है. एम्स दिल्ली ने इस साल अप्रैल और सितंबर के बीच माइकोप्लाज्मा निमोनिया के सात मामलों की जांच की है जो चीन में फैली बीमारी की वजह है. लैंसेट माइक्रोब में प्रकाशित इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एक केस की जांच संक्रमण के शुरुआती चरण में किए गए पीसीआर टेस्ट जबकि बाकी छह मामलों का पता आईजीएम एलिसा परीक्षण के जरिए लगाया था.

ऐसा तब हुआ है जब चीन और कई अन्य यूरोपीय देशों में ‘वॉकिंग निमोनिया’ के मामलों में वृद्धि देखी गई है. ‘वॉकिंग निमोनिया’ एक बोलचाल का शब्द है जिसका उपयोग निमोनिया के हल्के रूप को बताने के लिए किया जाता है. सामान्य निमोनिया के विपरीत वॉकिंग निमोनिया अक्सर जीवाणु माइकोप्लाज्मा निमोनिया के कारण होता है. भारत में इसके केस मिलने की वजह से चिंता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि चार साल पहले दिसंबर 2019 में चीन से ही कोविड शुरू हुआ था जो दुनियाभर में फैल गया. एम्स दिल्ली में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के पूर्व प्रमुख और कंसोर्टियम की सदस्य डॉ रामा चौधरी ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि माइकोप्लाज्मा निमोनिया को 15-20% कम्युनिटी एक्वायर्ड निमोनिया का कारण माना जाता है.

और पढ़ें ...

‘मिचौंग’ का असर रेलों के संचालन पर, रेलवे ने रद्द की 15 ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। दक्षिणी रेलवे ने आज 15 ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी हैं। चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ के कारण ने केवल ट्रेनें बल्कि हवाई सेवा भी प्रभावित है। वहीं ‘मिचौंग’ के कारण, चेन्नई, तिरुवल्लुर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में सभी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, सार्वजनिक उपक्रमों/निगमों, बोर्डों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों के कार्यालयों सहित सरकारी कार्यालय को भी बंद करने का निर्देश दिया गया था।

और पढ़ें ...

साड़ी-चूड़ी पहने युवक की नहर में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश। झांसी में साड़ी- चूड़ी पहने एक शख्स की लाश नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। जिस नहर में लाश मिली उसमें महज एक फीट पानी था। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान हरि झा (50) पुत्र प्रताप झा के रूप में हुई है। मूलरूप से पिछोर के घटवरा गांव निवासी हरि झा करीब 35 सालों से प्रेम नगर के सुम्मेर नगर में रहता था। हरि झा शादी समारोह में नांचने-गाने का काम करता था। युवक घर से बुधवार रात को बर्थ-डे पार्टी में गया था। वहां महिलाओं के कपड़े पहनकर डांस किया और शराब भी पी ली। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा और आज सुबह डेडबॉडी मिली।

मामले में पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमॉर्टम में ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

और पढ़ें ...

BIG BREAKING: कांग्रेस सांसद की कंपनी पर इनकम टैक्स का छापा...मिला नोटा का बड़ा जखीरा...नोट गिनते-गिनते मशीन हुई ठप

 Income Tax Department Raid: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार को बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड (Boudh Distilleries Private Limited) पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके कई ठिकानों पर छापा मारा है. आईटी विभाग ने कंपनी के ओडिशा और झारखंड स्थित ऑफिस में यह कार्रवाई की है. आयकर विभाग ने यह कार्रवाई टैक्स चोरी के शक में की है. इस छापे में विभाग को इतने नोट मिले हैं कि उसे गिनते-गिनते मशीन तक ठप हो गई है. इस छापे में आईटी विभाग को 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली है. इस छापे में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की मदद के लिए CISF के जवान भी शामिल है.

इन जगहों पर चल रही तलाशी

आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड के झारखंड (Jharkhand) और ओडिशा (Odisha)  स्थित कई ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे पड़े हैं. इसके रडार पर ओडिशा का बलंगीर और संबलपुर स्थित ऑफिस है. वहीं झारखंड के रांची और लोहरदगा में भी आईटी विभाग की छानबीन चल रही है. बुधवार को पूरी की गई गिनती में 50 करोड़ रुपये के कैश की बरामदगी की बात सामने आई है. खास बात ये है कि कंपनी के ठिकानों पर इतना ज्यादा कैश मिला है जिसकी वजह से नोट गिनने वाली मशीन तक खराब हो गई है.

इस मामले पर हुई कार्रवाई

इनकम टैक्स विभाग ने बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड पर यह कार्रवाई टैक्स चोरी के शक में की है. ऐसे में ऑफिस से इतनी बड़ी मात्रा में कैश की बरामदगी के बाद अभी भी यह साफ नहीं हो सका है कि टैक्स चोरी वाकई में हुई कि नहीं. फिलहाल नोटों की गिनती का काम चल रहा है और यह पूरी होने के बाद ही टैक्स चोरी की सही रकम का पता चल पाएगा. 

और पढ़ें ...

CM पद की शपथ आज लेंगे तेलंगाना में रेवंत रेड्डी सोनिया-राहुल गांधी समेत कई नेता करेंगे शिरकत

कांग्रेस नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी के आज तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. 56 वर्षीय रेवंत रेड्डी का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1.04 बजे एलबी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के शामिल की संभावना है. शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी गठबंधन के कुछ नेता भी शामिल हो सकते हैं.

और पढ़ें ...

तेलंगाना में रेवंत रेड्डी आज लेंगे CM पद की शपथ, सोनिया-राहुल गांधी समेत कई नेता करेंगे शिरकत

तेलंगाना में कांग्रेस को पहली जीत दिलाने वाले फायरब्रांड नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी आज  हैदराबाद के विशाल लाल बहादुर स्टेडियम में नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. बुधवार को रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खरगे सहित केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की और व्यक्तिगत रूप से शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया

प्राप्त जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1.04 बजे होगा. शपथ समारोह को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं. राज्य की मुख्य सचिव शांति कुमारी और पुलिस महानिदेशक रवि गुप्ता कार्यों की निगरानी कर रहे हैं. इस समारोह में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई आला नेताओं के शामिल होने की संभावना है.

और पढ़ें ...

आज क्यों मनाते हैं भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस, जानिए इतिहास और महत्व से लेकर सबकुछ

7 दिसंबर का इतिहास भारतीय परिप्रेक्ष्य में बेहद अहम है. आज के दिन सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Armed forces flag day) मनाया जाता है. आजादी के बाद साल 28 अगस्त 1949 में भारत सरकार द्वारा भारतीय सेना के जवानों के कल्याण के लिए एक समिति का गठन किया गया. इस समिति ने प्रतिवर्ष 7 दिसंबर को झंडा दिवस मानाने के लिए चुना

भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाने के पीछे की एक खास वजह है। भारत कई दशकों तक अंग्रेजों का गुलाम रहा। हालांकि 15 अगस्त 1947 को देश स्वतंत्र घोषित हो गया। इसके बाद भारत का संविधान बना और यह एक लोकतांत्रिक देश बन गया। हमारे सामने एक बड़ी चुनौती थी देश की सीमा की रक्षा करना। इसके लिए सेनाएं अस्तित्व में आईं, जिन्हें मजबूत किया जाने लगा। आजादी के दो साल बाद 28 अगस्त 1949 को भारत सरकार ने भारतीय सेना के जवानों के कल्याण के लिए एक समिति का गठन किया।

7 दिंसबर को ही क्यों होता है सेना झंडा दिवस?

सेना के जवानों के कल्याण के लिए गठित समिति ने प्रतिवर्ष 7 दिसंबर को झंडा दिवस मनाने का फैसला लिया। इस समिति ने धन जमा करने के लिए लोगों के बीच छोटे झंडे बांटे और इससे चंदा एकत्र किया। उस दौरान झंडे में तीन रंग (लाल, गहरा नीला और हल्का नीला) थे। ये रंग तीनों सेनाओं को प्रदर्शित करते हैं।

समिति क्यों एकत्र कर रही थी धन?

झंडे से चंदा एकत्र करके धमा जमा करने के पीछे समिति के तीन मुख्य उद्देश्य रहे। पहला, जंग के समय जनहानि पर सहयोग करना। दूसरा, सेना के कर्मियों और उनके परिवार का कल्याण व सहयोग करना और तीसरा, सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवार का कल्याण करना।

और पढ़ें ...

07 December 2023 Ka Panchang: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang 07 December 2023: 7 दिसंबर को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि गुरुवार पूरा दिन, पूरी रात पार कर शुक्रवार सुबह 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। 7 दिसंबर को रात 12 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही गुरुवार का पूरा दिन और पूरी रात पार कर शुक्रवार सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय। 07 दिसंबर  2023 का शुभ मुहूर्त दशमी तिथि- 07 दिसंबर को पूरा दिन, पूरी रात पार कर 8 दिसंबर को सुबह 5 बजकर 7 मिनट तक  आयुष्मान योग- 07 दिसंबर को रात 12 बजे तक  हस्त नक्षत्र-  07 दिसंबर को पूरा दिन और पूरी रात पार कर 8 दिसंबर को सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक राहुकाल का समय दिल्ली- दोपहर 01:30 से दोपहर 02:48 तक मुंबई- दोपहर 01:52 से दोपहर बाद 03:15 तक चंडीगढ़- दोपहर 01:30 से दोपहर 02:47 तक लखनऊ- दोपहर 01:16 से दोपहर 02:35 तक भोपाल- दोपहर 01:31 से दोपहर 02:52 तक कोलकाता- दोपहर 12:48 से दोपहर 02:09 तक अहमदाबाद- दोपहर 01:51 से दोपहर बाद 03:11 तक चेन्नई- दोपहर 01:25 से दोपहर 02:50 तक सूर्योदय-सूर्यास्त का समय सूर्योदय- सुबह 7:00 am सूर्यास्त- शाम 5:24 pm
और पढ़ें ...

Horoscope Today: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज 7 दिसंबर का दिन, जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 07 December 2023: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन और पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 07 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि- आज आपका दिन काफी लाभदायक रहेगा। अपने परिवार के साथ किसी पार्टी में शामिल होने का मौका मिलेगा। योग टीचर्स आज अपने छात्रों को कोई अच्छा सा योग सिखायेंगे जिससे वह ज्यादा ही फिट और निरोगी बनेंगे। पेट से जुड़ी समस्या से आज आपको राहत मिलेगी। ठेकेदारों को आज कोई नई बिल्डिंग बनाने का टेंडर मिलेगा, जिससे उनको काफी लाभ होगा। आज के दिन आप जिस भी कार्य को शुरू करेंगे वो निश्चित रूप से सफल होगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शुभ रंग- मैहरुन शुभ अंक- 4 वृष राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। छात्र आज अपने जूनियर्स के साथ नया अनुभव शेयर करेंगे और उनको मोटीवेट करेंगे, जिससे वह अपनी पढ़ाई मन लगाकर सकें। जीवनसाथी आज आपके लिए कोई अच्छा सा उपहार लायेगा, जिससे आपके बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान दें वरना कोई आपकी बैक बाइटिंग कर सकता है। किसी की मदद करेंगे जिससे आपको हार्दिक खुशी मिलेगी। घर के गार्डन में मिनी एग्रीकल्चर के तौर पर सब्जियां लगा सकते हैं। बच्चे आज अपने पसंद की ड्रेस लेने की जिद्द कर सकते हैं। शुभ रंग- पिच शुभ अंक- 3 मिथुन राशि- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके परिवार के बीच चल रही अनबन समाप्त हो जाएगी। आज आपको फिजूल खर्चों से बचने की जरूरत है। मैथ्स के स्टूडेंट्स का दिन आज काफी बिजी रहेगा। रोज की अपेक्षा आज आपकी सेहत काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा, जिससे रिलेक्स महसूस करेंगे। व्यापारी वर्ग को आज अच्छा लाभ होगा। आज लवमेट्स साथ में मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 2 कर्क राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिल जायेगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। माताएं आज अपने बच्चों की मनपसंद डिश बनाएंगी जिससे बच्चों मे आज काफी उत्साह और खुशियां देखने को मिलेगी। किसी बिजनेस के सिलसिले में विदेश जाएंगे। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा, परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भगवान के दर्शन करने जाएंगे। आज आर्थिक रूप से आपकी स्थिति मजबूत होगी। घर के जरूरत का सामान लेने जीवनसाथी के साथ मार्केट जाएंगे। शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 6 सिंह राशि- आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा, परिवार में खुशियाँ आएँगी। फैशन डिजाइनर का काम कर रहे लोगों को आज किसी कस्टमर से अच्छा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आज आपको खुश होने की वजह देंगे, साथ में किसी रेस्टोरेंट में डिनर करने जाएंगे। आज आपके कार्यों से बॉस प्रसन्न रहेंगे, आपकी पदोन्नति होगी। सहकर्मी किसी काम को पूरा करने में आपसे मदद लेंगे। छात्रों को आज किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। शुभ रंग- सफेद शुभ अंक- 8 कन्या राशि- आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आयेगा। दाम्पत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी, एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे और उनकी भावनाओं की कद्र करेंगे। किसी कहानीकार की जीवनी ज्यादा लोगों के द्वारा पसंद की जाएगी और उसके लिए उसको सम्मान भी मिलेगा। होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स का आज प्लेसमेंट किसी अच्छी जगह और अच्छे पैकेज के साथ होगा। बाहर के जंक फ़ूड खाने से आपको बचना चाहिए। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने का मन बनायेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह भी लेंगे। शुभ रंग- काला शुभ अंक- 4 तुला राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सिंगर्स को उनके अच्छे गाने के लिए अवार्ड मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों से सहायता मिलेगी, जिससे आपका कोई प्रशासनिक कार्य पूरा हो जायेगा। आज आप अपना कोई भी काम करने से पहले अपने पिता की सलाह जरुर लें, जिससे आप उस काम में सफल होंगे। आपके सारे रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे, जिससे आपको रिलेक्स महसूस होगा। घर में नन्हें मेहमान के आने से परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। शुभ रंग- सिल्वर शुभ अंक- 2 वृश्चिक राशि- आज आप दिन की शुरुआत उत्साह से करेंगे। आज आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाएंगे, वहां भगवान की भक्ति का आनंद उठाएंगे। किसी मित्र से आज आपको सहायता मिलेगी, जिससे आप काफी खुश होंगे। गुस्से से आपके काम बिगड़ सकते हैं, इसलिए आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। आज आप अपने परिवारके साथ डिनर करने के लिए किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कॉलेज से मिला प्रोजेक्ट आज पूरा करने में सफल होंगे। शुभ रंग- केसरिया शुभ अंक- 1 धनु राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। छात्रों को सीनियर्स से अपने प्रोजेक्ट पूरा करने में सहयोग मिलेगा। मोबाइल एसेसरीज का बिजनेस कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा मिलेगा। कोई पुराना फंसा हुआ धन वापिस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपने बड़ों की बात आज ध्यानपूर्वक सुनें, जो आगे चलकर आपके लिए कारगर साबित होगी। संतान के प्रति आज आपका विश्वास बढ़ेगा, बिजनेस में संतान का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी से आज कोई मन पसंद उपहार मिलेगा। शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 6 मकर राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज अपना बिजनेस मित्र की सहायता से किसी दूसरे शहर में शुरू करेंगे। लवमेट्स आज अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, जिससे उनके रिश्ते को और अधिक मजबूती मिलेगी। माता- पिता आज बच्चों के स्कूल में पैरेंट्स मीटिंग अटेंड करेंगे, बच्चों के अच्छे रिजल्ट के बारे में बताया जायेगा। आप के क्षेत्र में आज कोई राजनीतिक समारोह होगा जिसमें आप शामिल होंगे। पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय से धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहें हैं। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 6 कुंभ राशि- आज आपका दिन काफी सुनहरा होगा। नवविवाहित दम्पति अपने जीवनसाथी को कोई अच्छी सी डिश बना कर खिलायेंगी। तैयारी कर रहे छात्रों को अपनी तैयारी जारी रखने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। किसी विदेश में रह रहे मित्र के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत करेंगे। अपने पुराने उलझे हुए मामलो को आज सुलझाएंगे जिससे आपकी उलझन कम होगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता हैं। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 6 मीन राशि- आज आपका दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को मेहनत से पढ़ने की जरूरत है, जिससे वह काफी अच्छा रिजल्ट ला सकें। सब्जियों के कारोबारियों को आज ज्यादा लाभ मिलेगा। आज आप काफी उत्साहित रहेंगे। आपके घर पर कोई बचपन का मित्र मिलने आयेगा, जिससे आपके घर पर खुशियों का माहौल होगा। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले उससे जुड़े किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी आज आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। शुभ रंग- मैजेंटा शुभ अंक- 8
और पढ़ें ...

100 से ज्यादा वेबसाइट बैन, पार्ट- टाइम जॉब और निवेश के नाम पर हो रहा था ऑनलाइन फ्रॉड

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने संगठित अवैध निवेश और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली 100 से अधिक वेबसाइट को बंद कर दिया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इन वेबसाइट का संचालन विदेश में बैठे लोग कर रहे थे और इसमें ज्यादातर सेवानिवृत्त कर्मचारियों, महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को अंशकालिक नौकरी (पार्ट टाइम जॉब) देने की आड़ में निशाना बनाया गया।

फ्रॉड से बचने के लिए क्या करें..?

इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए यह सलाह दी गई है कि इंटरनेट पर प्रायोजित बहुत ज्यादा कमीशन देने वाली ऐसी किसी भी योजना में निवेश करने से पहले सावधानी बरतें। अगर कोई अनजान व्यक्ति किसी से व्हाट्सऐप या टेलीग्राम के जरिए संपर्क करता है तो बिना जांच-पड़ताल के वित्तीय लेनदेन करने से बचें। इसमें कहा गया है कि यूपीआई ऐप (UPI App) पर प्राप्तकर्ता के नाम का सत्यापन करें। अगर रिसीवर कोई अनजान व्यक्ति है तो यह फर्जी खाता हो सकता है और योजना फर्जी हो सकती है। इसी तरह, उस स्रोत की पहचान करें जहां से शुरुआती कमीशन प्राप्त होता है। बयान के अनुसार, नागरिकों को अनजान खातों से लेनदेन करने से बचना चाहिए क्योंकि ये न केवल धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) बल्कि आतंकवाद के लिए वित्त पोषण में भी संलिप्त हो सकते हैं।

इन वेबसाइट्स को किया गया ब्लॉक

फिनटेक फर्म जैसे LazyPay, IndiaBulls Home Loans और Kissht का नाम ब्लॉक की गई वेबसाइट में शामिल हैं। लिस्ट के मुताबिक, MeitY ने lazypay.in को ब्लॉक करने के ऑर्डर जारी किए थे। बता दें कि यह वेबसाइट डच इन्वेस्टमेंट फर्म Prosus की सब्सिडियरी है।

और पढ़ें ...

Big Breaking: 8 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह, ये लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

इंफाल।जोराम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के नेता लालदुहोमा शुक्रवार को मिजोरम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजभवन के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि लालदुहोमा के अलावा उनकी मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को भी शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे राजभवन में एक समारोह में शपथ दिलाई जाएगी। इससे पहले, लालदुहोमा ने राज्यपाल हरी बाबू कंभमपति से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने के लिए आमंत्रण

राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। बता दें कि जेडपीएम ने सात नवंबर को मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव में 40 में से 27 सीटों पर जीत हासिल की। पार्टी ने सोमवार को आए मतगणना परिणाम में जोरमथांगा के नेतृत्व वाले मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को हरा जीत हासिल की। जेडपीएम के मीडिया प्रकोष्ठ के महासचिव एड्डी जोसांगलियाना कोलनी ने कहा कि पार्टी की सलाहकार इकाई नयी सरकार के गठन के संबंध में गुरुवार को लालदुहोमा से मुलाकात करेगी।

उन्होंने कहा कि बैठक में मंत्रिपरिषद के गठन और अन्य मुद्दों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी लालदुहोमा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सुरक्षा प्रभारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। लालदुहोमा को मंगलवार शाम को नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से जेडपीएम विधायक दल का नेता चुना गया। कोलनी ने कहा कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के. सपडांगा को उपनेता चुना गया।

और पढ़ें ...

*राजस्थान के छीपाबड़ौद में 7 दिसंबर को बंद का आव्हान

*छीपाबड़ौद बंद* श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा के तत्वाधान में *कल 7 दिसंबर 2023 गुरुवार* को छीपाबड़ौद कस्बा सभी निजी स्कूल और कृषि उपज मंडी और लहसुन मंडी बंद रहेगी श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सुखदेव सिंह गोगामेडी राष्ट्रीय अध्यक्ष की निर्मम हत्या को लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना और सर्व हिंदू समाज के सभी संगठन व्यापार संघ सभी का सहयोग अपेक्षित है आप सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाएं *कल सुबह 7 दिसंबर गुरुवार समय 10:00 बजे स्थान कृषि उपज मंडी इकलेरा रोड* छीपाबड़ौद पर पहुंचने का कष्ट करें इसके उपरांत सभी एकजुट होकर सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या के विरोध में छीपाबड़ौद कस्बे में धरना प्रदर्शन कर रैली के रूप में अनाज मंडी से उपखंड कार्यालय पहुंचकर उप जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा जाएगा *ठाकुर कुलदीप सिंह सिरोहीया ठिकाना हरनावदी जागीर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना जिला मीडिया प्रभारी बारां*
और पढ़ें ...

संसद में की गई साधना का लाभ छत्तीसगढ़ महतारी के चरणों में समर्पित- अरुण साव

रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से अनुमति लेकर  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सांसद अरुण साव एवं  रायगढ़ से सांसद श्रीमती गोमती साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आशीर्वाद लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए  सांसद पद से अपना इस्तीफा सौंपा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने राज्य की लोरमी सीट से प्रचंड मतो से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद सांसद पद से इस्तीफा देते हुए  कहा कि सांसद रहते हुए लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद में उन्होंने लोकतंत्र की गहराइयों को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और देश के गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में जो सीखा है, वह छत्तीसगढ़ राज्य की जनता की सेवा और राज्य के सुशासन पूर्ण विकास के लिए अत्यंत सहयोगी साबित होगा।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संसदीय लोकतंत्र की पाठशाला है। हमें सिखाया गया कि राष्ट्र प्रथम के अटल सिद्धांत पर चलते हुए देश के विकास तथा जनता की बेहतरी के लिए उत्कृष्ट कार्य कैसे किया जाता है। भाजपा ने मुझे लोकतंत्र की सबसे बड़ी पंचायत में दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता मोदी जी के नेतृत्व में कार्य करने के  बाद छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में योगदान का दायित्व सौंपा है।

श्रीमती गोमती साय ने कहा मैने पार्टी के निर्देश पर विधानसभा चुनावों में पत्थलगांव से प्रत्याशी के रूप चुनाव लड़ा और जीतकर अब छत्तीसगढ़ प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करूंगी।

और पढ़ें ...