सियासत
इस दिन पड़ रहा है मार्गशीर्ष की अंतिम पूर्णिमा, मिलेगा 32 गुणा अधिक फल, जानें तारीख और महत्व
गूगल मैप में आया ये नया फीचर, रास्ते में कौन-कौन सी दुकानें आएंगी यह भी बताएगा, जानें कब से मिलेगा यह फीचर?
फिर बढ़ाने वाला है टेंशन, JN.1 वेरिएंट का खतरा बढ़ा, डरना चाहिए या नहीं?
CORONA फिर बढ़ाने वाला है टेंशन, JN.1 वेरिएंट का खतरा बढ़ा, डरना चाहिए या नहीं?
CORONA: कोरोना को लेकर एक बार फिर पूरी दुनिया अलर्ट मोड पर आ गई है.
वर्तमान में कोविड-19 के सब-वेरिएंट जेएन.1 के कई मामले सामने आ चुके हैं.
चिंता की बात यह है कि केरल में भी 8 दिसंबर को इसका एक मामला सामने आया है.
जेएन.1 वेरिएंट के सबसे ज्यादा मामले सिंगापुर में सामने आए हैं.
इसलिए प्रशासन ने हर स्तर पर जांच बढ़ा दी है. केरल में कोरोना के
लक्षण सामने आने पर लोगों को टेस्ट कराने की गाइडलाइन जारी की गई है.
केरल में सामने आया पहला मामला
बता दें कि केरल में 79 वर्षीय महिला के सैंपल की 18 नवंबर को आरटीपीसीआर जांच की गई थी.
जिसका रिजल्ट पॉजिटिव आया था. महिला में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों (आईएलआई) के
हल्के लक्षण थे और वह कोविड-19 से उबर चुकी है. सूत्रों ने बताया कि देश में
कोविड-19 के वर्तमान में 90 प्रतिशत से अधिक मामले गंभीर नहीं हैं
और संक्रमित लोग अपने घरों में ही पृथक-वास में रह रहे हैं. इससे पहले,
सिंगापुर में एक भारतीय यात्री में जेएन.1 संक्रमण का पता चला था.यह व्यक्ति तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले का
मूल निवासी है और उसने 25 अक्टूबर को सिंगापुर की यात्रा की थी.
और संक्रमित लोग अपने घरों में ही पृथक-वास में रह रहे हैं. इससे पहले,
सिंगापुर में एक भारतीय यात्री में जेएन.1 संक्रमण का पता चला था.यह व्यक्ति तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले का
मूल निवासी है और उसने 25 अक्टूबर को सिंगापुर की यात्रा की थी.
कोविड को लेकर अलर्ट जारी
संक्रमण के इन मामलों में अधिकतर मामले जेएन.1 वैरिएंट के हैं जो बीए.2.86 का सबलीनिएज (उपवंश) है.
मंत्रालय ने लोगों से व्यक्तिगत तथा सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की और
कहा कि जिन लोगों में श्वसन से जुड़े संक्रमण के लक्षण हैं वे घरों से बाहर नहीं निकलें और
लोगों के संपर्क में नहीं आएं. मंत्रालय ने साथ ही कहा कि यात्रा कर रहे लोगों को हवाई अड्डों पर
मास्क लगाना चाहिए, यात्रा बीमा कराना चाहिए और उन स्थानों पर
आने जाने से बचना चाहिए जहां हवा आने-जाने की उचित व्यवस्था नहीं हो.
मास्क लगाना जरूरी, केंद्र सरकार ने भी जारी की एडवाइजरी
Corona Update: कोविड के नए वेरिएंट मिलने पर कर्नाटक सरकार ने लोगों को बाहर जाने पर मास्क लगाने की सलाह दी है. दिशानिर्देशों के अनुसार 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी बुजुर्गों, अन्य बीमारियों (किडनी, हृदय, लीवर की बीमारियों) से पीड़ित लोगों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं को बाहर जाने पर अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही बंद, कम हवादार स्थानों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से सख्ती से बचने की सलाह दी गई है.
इन लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य
दिशानिर्देशों के अनुसार, 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी बुजुर्गों, अन्य बीमारियों (किडनी, हृदय, लीवर की बीमारियों) से पीड़ित लोगों, गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं को बाहर जाने पर अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनने की सलाह दी गई है और साथ ही बंद, कम हवादार स्थानों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से सख्ती से बचने की सलाह दी गई है.
Aaj Ka Panchang: आज 20 दिसंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
Aaj ka rashifal 20 December 2023 : आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य...जाने क्या कहते हैं आपके सितारे
SBI में अकाउंट है तो ब्रांच जाकर जल्दी करें ये काम...नहीं तो हो जाएगी बड़ी परेशानी
SBI Update: दोस्तों, एसबीआई (SBI) हमारे देश भारत का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है जिसमें करोडो की संख्या में ग्राहक है। दरअसल, एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर एक से बढ़कर एक जबरदस्त स्कीम लेकर आता रहता है, जिसके चलते लोगों का विश्वास SBI के प्रति काफी बढ़ चुका है।अगर आप लोग भी एसबीआई के ग्राहक (SBI customer) हैं तो आप लोगों के लिए हाल ही में बहुत बड़ी अपडेट निकल कर सामने आ रही है।
अगर आप लोग एसबीआई लॉकर (SBI Locker) का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 31 दिसंबर 2023 से पहले बैंक ब्रांच जाकर अपने कुछ जरूरी कामों को निपटाना होगा। अगर आप लोग ऐसा नहीं करते हैं तो आगे चलकर आपको काफी मुसीबतो का सामना करना पड़ सकता है।
RBI ने जारी की अधिसूचना
हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से एक अधिसूचना जारी की गई थी, जिसमें RBI ने सभी बैंकों को अपने बैंक लॉकर ग्राहकों से नए समझौते पर साइन करवाने के लिए कहा है। अगर आप लोग भी एसबीआई के ग्राहक हैं तो आप लोगों के पास भी समझौते पर साइन करवाने को लेकर अवश्य बैंक की तरफ से फोन आ रही होंगे। बताया जा रहा है कि 31 दिसंबर 2023 तक आपको यह काम करना अनिवार्य है।
31 दिसम्बर तक निपटा लें ये जरुरी काम
एसबीआई की तरफ से कहा जा रहा है कि बैंक ने ग्राहकों के अधिकारों को शामिल करते हुए एक रिवाइज बैंक लॉकर कॉन्ट्रैक्ट (Revise Bank Locker Contract) जारी किया है जिसके चलते पुराने समझौता को रद्द कर दिया है। इस बारे में एसबीआई द्वारा ग्राहकों को ईमेल (Email) और फोन कॉल के माध्यम से सूचित किया जा रहा है।
हालांकि, बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो इन मैसेज और फोन कॉल्स को अवॉइड करके चल रहे हैं लेकिन अगर आप लोग नए समझौते पर साइन नहीं करते हैं तो बैंक की गाइडलाइंस के अनुसार आपको काफी बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
सीएम ने किसानों के लिए की 2 बड़ी घोषणा, मिलेगा बोनस का लाभ, यहां पढ़े पूरी खबर…..
मुंबई। महाराष्ट्र के किसानों के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है. नए साल से पहले राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम शिंदे ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार की ओर से धान उत्पादक किसानों को 20 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर का बोनस दिया जाएगा।इससे प्रदेश के लाखों किसानों को लाभ मिलेगा।यह घोषणा सीएम ने सोमवार को नागपुर में शीतकालीन सत्र में विधानसभा को संबोधित करते हुए की।
6 लाख से ज्यादा किसानों का होगा कर्जा माफ
इसके अलावा विधानसभ में सीएम शिंदे ने राज्य में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए कर्जमाफी को लेकर भी बड़ा ऐलान किया । सीएम ने कहा कि ‘छत्रपति शिवाजी महाराज शेतकरी सम्मान योजना’ के तहत कर्ज माफी से वंचित साढ़े छह लाख किसानों को कर्ज माफी का लाभ भी दिया जाएगा।
सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि पिछले वर्ष विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से राज्य के किसानों को 44,278 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड सहायता प्रदान की गई है। छत्रपति शिवाजी महाराज शेतकरी सन्मान योजना के तहत 44 लाख किसानों को 18,762 करोड़ रुपये की कर्ज माफी दी गई, लेकिन सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण 6.56 लाख किसान कर्ज माफी से वंचित रह गये, अब उन सभी का कर्ज माफ किया जाएगा।वही कृषि विभाग की प्रमुख योजनाओं के माध्यम से जुलाई 2022 से अब तक लगभग 15 हजार 40 करोड़ रुपये का लाभ किसानों को दिया गया है।
आम चुनाव 2024 के लिए पूर्व CM भूपेश बघेल को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी
रायपुर। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कांग्रेस अध्यक्ष ने 5 सदस्य की एक राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया है। जिसमे आम चुनाव 2024 के लिए भूपेश बघेल को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
यह आदेश KC वेणुगोपाल ने जारी किया है। राष्ट्रीय गठबंधन समिति में अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश का नाम शामिल है।
साथ ही बतातें चले कि मई 2024 या इससे पहले 18 वीं लोकसभा के सदस्यों का चुनाव करने के लिए निर्धारित है। वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। पिछले आम चुनाव अप्रैल-मई 2019 में हुए थे।
देखें जारी आदेश

लोकसभा से आज 49 सांसद निलंबित...इन सांसदों का नाम शामिल..!!
नई दिल्ली। संसद से मंगलवार को 49 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया। निलंबित किए गए सांसदों में शशि थरूर, डिंपल यादव, मनीष तिवारी, सुप्रिया सुले और दानिश अली आदि का नाम शामिल है।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विपक्षी सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव लोकसभा में पेश किया। इस तरह अब तक दोनों सदनों से विपक्ष के 141 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है। विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।
इन सांसदों का हुआ निलंबन
वी वेंथिलिंगम, गुरजीत सिंह औजला, सुप्रिया सुले, सप्तगिरि उलाका, अदूर प्रकाश, अब्दुल समद समदानी, मनीष तिवारी, प्रद्युत बार्दोलोई, गिरधारी यादव, गीता कोड़ा, फ्रांसिस्को सारदिन्हा, जगत रक्षम, एसआर पार्तिविवन, फारुख अब्दुला, ज्योत्सना महंत, ए गणेश मूर्ति, माला राय, वेलूसामी, ए चंदकुमार, शशि थरूर, कार्ति चिदबंरम, सुदीप बंदोपाध्याय, डिंपल यादव, हसनैन मसूदी, दानिश अली, खदीदुल रहमान, राजीव रंजन सिंह, डीएनवी सेंथिल कुमार, संतोष कुमार, दुआल चंद्र गोस्वामी, रवनीत बिट्टू, दिनेश यादव, के सुधाकरन, मोहम्मद सादिक, एमके विष्णु प्रसाद, पीपी मोहम्मद फैजल, साजदा अहमद, जसवीर सिंह गिल, महाबली सिंह, अमोल कोल्हे, सुशील कुमार रिंकू, सुनील कुमार सिंह, एचटी हसन, एम धनुष कुमार, प्रतिभा सिंह, थोल थोलमावलम, चंद्रेश्वर प्रसाद, आलोक कुमार सुमन, दिलेश्वर कामत को मंगलवार को लोकसभा से निलंबित किया गया है।
छत्तीसगढ़ के नए मंत्रिमण्डल में किसे मिलेगी जगह?
छत्तीसगढ़ के नए मंत्रिमण्डल में किसे मिलेगी जगह?
क्या इस बार मुख्यमंत्री के एलान की तरह ही मंत्रियों के नाम का एलान भी हैरान करने वाला होगा? क्या साय मंत्रिमण्डल में नए चेहरों को प्राथमिकता दी जाएगी? ऐसे कई सवाल जनता के मन में उठ रहे हैं. इन सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नए चेहरों और पुराने चेहरों को मिलाकर नया मंत्रिमण्डल तैयार किया जाएगा. थोड़ा इंतजार करिए, सब सामने आ जाएगा.
कोरोना के JN.1 वेरिएंट सामने आने के बाद केंद्र अलर्ट, राज्यों को जारी की एडवाइजरी
भारत में कोरोना के नए वैरियंट का पहला मामला सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों को एडवाइजरी जारी कर कोरोना की स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा है। केंद्र की ताजा एडवाइजरी में कहा गया है कि आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर कुछ एहतियाती कदम उठाना जरूरी है, जिससे इस वायरस के प्रसार के जोखिम को कम किया जा सके।
WHO ने किया अलर्ट
उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दुनिया भर के देशों से कोविड-19 मामलों की कड़ी निगरानी रखने और अनुक्रम साझा करने का आग्रह किया है। WHO ने अपने COVID-19 तकनीकी प्रमुख, मारिया वान केरखोव का एक वीडियो भी शेयर किया, जिन्होंने कोरोना के मामलों में हालिया उछाल का कारण बताया और क्या सावधानियां बरती जा सकती हैं। मारिया वान ने कहा कि कई मरीजों के कारण दुनिया भर में सांस सेजुड़ी बीमारियों में वृद्धि हुई है।
WHO की सलाह
डब्ल्यूएचओ एक्सपर्ट ने सदस्य देशों से मजबूत निगरानी और मामलों की गिनती जारी रखने का आग्रह किया ताकि दुनिया के लिए सलाह को “संभावित रूप से संशोधित” करने के लिए उचित कदम उठाए जा सकें। उन्होंने लोगों को टीकाकरण कराने और संक्रमण के मामलों में चिकित्सीय देखभाल करने की भी सलाह दी।
Aaj Ka Panchang 19 December: आज का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 19 December 2023: हिंदू कैलेंडर में पंचांग एक जरूरी हिस्सा होता है. यह महीने की तीस तिथियों और पांच अंगों (वार, योग, तिथि, नक्षत्र और करण) से मिलकर बनता है. दैनिक पंचांग में आपको शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह और पहलू आदि के बारे में हर प्रकार की जानकारी प्रदान करता है. आइये जानते हैं 19 दिसंबर 2023 का पंचाग...
सूर्योदय- 07:08 एएम
सूर्यास्त- 05:28 पीएम
वार- मंगलवार
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि- सप्तमी - 01:06 पीएम तक
नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद - 12:02 एएम, दिसंबर 20 तक
योग- सिद्धि - 06:38 पीएम तक
करण- वणिज - 01:06 पीएम तक
अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 09:12:09 से 09:53:26 तक
कुलिक 13:19:54 से 14:01:11 तक
कंटक 07:49:34 से 08:30:51 तक
राहु काल 14:52:48 से 16:10:13 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 09:12:09 से 09:53:26 तक
यमघण्ट 10:34:44 से 11:16:01 तक
यमगण्ड 09:43:07 से 11:00:32 तक
गुलिक काल 12:17:57 से 13:35:23 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त- 11:57:19 से 12:38:36 तक
ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से किसी महीने में 31 और किसी महीने में 1 दिन होते हैं. अगर हम हिंदू कैलेंडर की बात करें तो उसके हिसाब से हर माह में 1 दिन ही होते हैं, जिन्हें तिथि कहा जाता है. ये तिथियां दो पक्षों में होती हैं. इनमें से एक पक्ष को शुक्ल और एक पक्ष को कृष्ण कहा जाता है. ये 15-15 दिन के होते हैं. हिंदू कैलेंडर के हिसाब से इन तिथियों को प्रतिप्रदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और एक पक्ष की आखिरी तिथि को अमावस्या और दूसरे पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहा जाता है. इन्हीं सब के आधार पर पंचांग बनता है.
Aaj Ka Rashifal 19 December 2023: मेष समेत इन राशियों को मिलेगी अपार सफलता...पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 19 December 2023: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और मंलगवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 37 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 7 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 2 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
डोनेट फॉर देश के नाम पर जनता का जेब काटेगी कांग्रेस -बृजमोहन*
ट्रिपल एक्सीडेंट में 8 की मौके पर मौत, एक ही परिवार के 4 लोगों ने तोडा दम…पढ़िए पूरी खबर
पुणे| महाराष्ट्र के पुणे से रविवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली खबर आई. अहमदनगर-कल्याण हाईवे पर अजिरांची बाग मे तीन एक्सीडेंट एक साथ होने से आठ लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में ओटूर से कल्याण की ओर जा रही पिकअप ने नियंत्रण खोया और एक रिक्शा और ट्रक को टक्कर मार दी. मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं.
जानकारी के अनुसार, इस भयंकर हादसे की सूचना मिलते ही ओटूर पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस राहत कार्य में लगी है. बताया जा रहा है कि मरने वालों में पांच पुरुष, एक महिला और दो बच्चे हैं. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए ओटूर लाया गया है.
मरने वाले कौन?
accident News :मरने वालों में एक पति-पत्नी और दो छोटे बच्चे शामिल हैं, जो कि मढ़ में सब्जी का कारोबार करते थे। इस हादसे में मृतकों की कुल संख्या आठ है। इनमें पांच पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। मृतकों के नाम गणेश मस्करे (उम्र 30 वर्ष), कोमल मस्करे (उम्र 25 वर्ष), हर्षद मस्करे (उम्र 4 वर्ष) काव्या मस्करे (उम्र 6 वर्ष) हैं।
कब हुआ हादसा?
अन्य मृतकों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्रवाई जारी है। उधर, शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा साढ़े दस से 11 बजे के बीच हुआ।
रविवार को ही नागपुर में हुई 9 लोगों की दर्दनाक मौत
रविवार 17 दिसंबर हादसों के हिसाब से अच्छा दिन नहीं रहा. रविवार की सुबह ही नागपुर में विस्फोटक बनाने वाली एक कंपनी में बड़ा धमाका हुआ जिसमें 9 लोगों की जान चली गई. वहीं, कई मजदूरों के गंभीर घायल होने की खबर है. वहीं, पुणे-नाशिक हाईवे पर भी एक भीषण सड़क हादसे में कार सवाल चार लोगों ने दम तोड़ दिया.
मुख्यमंत्री के नाम ED ने जारी किया समन...इस मामले में की जाएगी पूछताछ
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम ED ने समन जारी किया है। जांच एजेंसी ने सीएम केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है. दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले (alleged liquor scam) मामले में केजरीवाल से एक बार फिर पूछताछ की जाएगी. 21 दिसंबर को दिल्ली के सीएम केजरीवाल से पूछताछ की जाएगी. इससे पहले ईडी ने 2 दिसंबर को केजरीवाल को नोटिस भेजा था लेकिन उन्होंने इसे गैर-कानूनी बताया और नोटिस वापस लेने की मांग की।
फिर वापस लौट आया मास्क, एडवाइजरी जारी, 24 घंटे में इतने नए केस आए सामने...कोरोना ने छीन लिया कई लोग की जान
Corona Update: बेंगलुरू: देश में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। कोरोना ने पिछले 24 घंटे में 335 नए केसों के साथ अपनी गंभीरता दिखा दी है। इसके साथ ही यूपी और केरल में कोरोना से पांच लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
कोरोना के नए वेरिएंट जेएन-1 की केरल में दस्तक के साथ ही देश के सभी राज्यों ने अपने यहां स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा बढ़ा दी है। केरल में कोरोना का सबसे घातक वेरिएंट पकड़ में आया है। इससे सबक लेते हुए कर्नाटक सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ नागरिकों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क पहनने की सलाह जारी की है।
देश में एक बार कोरोना लौट रहा है। सर्दियों के साथ कोरोना की जोरदार वापसी ने केंद्र सरकार के कान खड़े कर दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को अपने हेल्थ बुलेटिन में कहा कि रविवार को कोरोना के 335 नए केस सामने आए। साथ ही यूपी में एक और केरल में चार लोगों की मौत दर्ज हुई। कोरोना के एक्टिव केस 1700 से ज्यादा हो गए हैं। केरल में कोरोना का सबसे नया वेरिएंट पकड़ में आया है, जिसने पहले सिंगापुर और फिर अमेरिका और चीन में केसों कोकाफी बढ़ा दिया है। पड़ोसी राज्य में कोरोना के बढ़ते केसों के देखते हुए कर्नाटक सरकार ने भी एडवाइजरी जारी की है।
राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने सोमवार को वरिष्ठ नागरिकों और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी। कर्नाटक के कोडागु में पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने हालांकि यह भी कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी है। उन्होंने कहा, ”हमने कल एक बैठक की जहां हमने चर्चा की कि क्या कदम उठाए जाने चाहिए? हम जल्द ही एक एडवाइजरी जारी करेंगे। फिलहाल जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है और जिन्हें दिल की समस्या है और अन्य गंभीर बीमारियाँ हैं, उन्हें मास्क पहनना चाहिए।”
उन्होंने कहा, “हमने सरकारी अस्पतालों को तैयार रहने को कहा है। केरल के साथ बॉर्डर शेयर करने वाले क्षेत्रों को अधिक सतर्क रहना चाहिए। मैंगलोर, चमनजनगर और कोडागु को सतर्क रहना चाहिए। टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी। जिन लोगों को सांस संबंधी समस्या है, उन्हें अनिवार्य रूप से टेस्टिंग कराना होगा।”
क्रिसमस पार्टी से लौट रहे लोगों पर हमला, 16 की मौत
नई दिल्ली। मेक्सिको के उत्तर-मध्य राज्य गुआनाजुआतो के साल्वातिएरा शहर में बंदूकधारियों ने एक क्रिसमस पार्टी पर हमला कर दिया। इस घटना में 16 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलोें पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गोलीबारी के बाद वहां पर अफरा तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
16 लोगों की मौत, कई घायल
स्थानीय मीडिया के अनुसार, साल्वाटिएरा में बंदूकधारियों ने लोगों पर उस समय हमला किया जब वे क्रिसमस पार्टी के बाद एक कार्यक्रम हॉल से बाहर निकल रहे थे जिसे पोसाडा कहा जाता है। इस गोलीबारी में 16 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
हिंसक झड़प में 11 की मौत
बता दें कि 9 दिसंबर को मध्य मेक्सिको में एक आपराधिक गिरोह के बंदूकधारियों और एक छोटे कृषक समुदाय के निवासियों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस गोलीबारी में 11 लोगों की जान चली गई। सोशल मीडिया पर रिपोर्टों से पता चला कि ग्रामीण कार्टेल द्वारा जबरन वसूली से परेशान हो गए थे।
22 साल के दरिंदे ने 65 साल की महिला को बनाया हवस का शिकार, पीड़ित अस्पताल में भर्ती…
गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में 22 साल के एक लड़के ने अपने से तीन गुना उम्र की महिला के साथ रेप कर दिया। चीखें सुनकर पहुंचे लोगों ने लड़के को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं इस हैवानियत की शिकार हुईं महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह शर्मनाक वारदात गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र के एक गांव में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की भोर में नित्यकर्म के लिए खेत की तरफ गई 65 वर्षीय महिला को गांव के एक युवक ने पकड़ लिया और उनके साथ रेप किया। महिला की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। उधर, गिरने से घायल हुई महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक सहजनवा क्षेत्र की रहने वाली 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला नित्यकर्म के लिए बगल के खेत की तरफ चली गई थीं। आरोप है कि उसी दौरान गांव का 22 वर्षीय युवक उनके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। महिला के विरोध करने पर उसने उन्हें जमीन पर गिरा दिया और मुंह दबाकर दुष्कर्म करने लगा। इस दौरान महिला लगातार चीखने-चिल्लाने और शोर मचाने की कोशिश करती रहीं। किसी तरह से छूटने के बाद महिला ने जोर से शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गांव पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और अपने साथ थाने ले गई।
इस दौरान गिरने से घायल हुई महिला को पुलिस ने सहजनवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी नार्थ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
एक ही परिवार तीन लोगों की दर्दनाक हत्या...मंजर देख सहमे लोग, मौके पर पहुंची पुलिस
मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से हड़कंप म गया गया है। सदर थाना क्षेत्र के सकरपुरा गांव में अपराधियों ने रविवार की देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम दिया। और घर में मौजूद पति,पत्नी और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। सकरपुरा चौक पर हुए तेहरा हत्याकांड की खबर फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
तिहरे हत्याकांड की इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। और लोगों की भीड़ घटनास्थल पर मचा हो गई है। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि बदमाशों का मकसद क्या था। रंजिशन इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया या फिर वजह कुछ और है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से घटना की जांच कर रही है।
Aaj Ka Panchang, 18 December 2023 : आज षष्ठी तिथि, जानें राहुकाल का समय कब से कब तक
राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 27, शक संवत 1945, मार्गशीर्ष शुक्ल, षष्ठी, सोमवार, विक्रम संवत 2080। सौर पौष मास प्रविष्टे 03, जमादि-उल्सानी-04, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 दिसम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। षष्ठी तिथि अपराह्न 03 बजकर 15 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि काआरंभ।
शतभिषा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 22 मिनट तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग रात्रि 09 बजकर 32 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। तैतिल करण अपराह्न 03 बजकर 15 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार स्कन्द (गुह) षष्ठी, चम्पा-षष्ठी (महाराष्ट्र)।
सूर्योदय का समय 18 दिसंबर 2023 : सुबह 7 बजकर 7 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 18 दिसंबर 2023 : शाम में 5 बजकर 27 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 18 दिसंबर 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 18 मिनट से 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजे से 2 बजकर 42 मिनट तक। निशिथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 52 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 7 मिनट से 8 बजकर 25 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 18 दिसंबर 2023 :
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम में 12 बजकर 38 मिनट से 1 बजकर 20 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से 3 बजकर 23 मिनट तक। पंचक पूरे दिन रहेगा।
Aaj Ka Rashifal 18 December 2023: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें 12 राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 18 December 2023: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 31 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 22 मिनट तक रवि योग रहने वाला है। इसके अलावा आज देर रात 1 बजकर 22 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि:
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज परिवार में विशेष लोगों का आवागमन हो सकता है कविता लिखने के शौक़ीन लोगों को आगे बढ़ने का प्लेटफार्म किसी दोस्त की मदद से मिलेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियाँ आएँगी। आपका कोई करीबी आपसे मिलने आएगा, जिससे मिलकर अपनी पुरानी यादें ताजा होंगी। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद आएगी। सरकारी विभाग के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 6
वृष राशि:
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इंजीनियर्स आज किसी नए प्रोजेक्ट के लिए काम शुरू करेंगे। आज आप कोई मशीनरी उपकरण खरीदने का मन बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों में प्रेम भाव बढ़ेगा। लवमेट को मनचाहा उपहार मिलेगा। आर्ट्स के छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नयी कलाकृति दोस्तों को पसंद आयेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपके प्रस्ताव पर सोंच विचार करने का समय लेंगे। आज अपाका स्वास्थ्य फिट रहेगा। घर के रुके हुये कार्यों को जीवनसाथी के सहयोग से पूरा करने में सफल होंगे।
- शुभ रंग- मैरून
- शुभ अंक- 9
मिथुन राशि:
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। कोई पुराना मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है आप उसे निराश नहीं करेंगे अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता करेंगे। आज जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे, उसमे उन्नति हासिल करेंगे। आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा। सफलता की नयी किरण दिखाई देगी। आर्थिक क्षेत्र में विकास के योग बन रहे हैं। काफी समय से वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिये अच्छा है। पढ़ाई में दोस्तों की सहायता मिलेगी, जिससे किसी टॉपिक को समझने में आसानी होगी।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 1
कर्क राशि:
आज आपका दिन ठीक-ठीक रहेगा। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जियेगें। आज लंबे समय से कर्जा आदि से आपको आखिरकार छुटकारा मिल जाएगा। खान-पान में लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। कानूनी कार्यों के लिए भागदौड़ से थकावट का एहसास होगा। जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, उनके सफलता के योग बने हुये है। माता-पिता के द्वारा दी गयी जिम्मेदारियों को उठाने का पूर्ण प्रयास करेंगे।
- शुभ रंग- पीच
- शुभ अंक- 4
सिंह राशि:
आज आपका दिन मिला जुला प्रभाव दिखाएगा। सोने चांदी के व्यापारियों को अधिकतम लाभ होगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज आपकी रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त रहने वाला है। आज रुपए के लेन देन में सावधानी वरतनी चाहिए। बिसनेस मैन की कोई डील आज फाइनल होगी, जिससे आपको अधिक धन लाभ होगा। आज नए क्लाइंट्स के साथ मीटिंग करेंगे। अविवाहितों के चल रहे रिश्ते की बात जल्द पक्की होगी। बच्चे आज घर पर ही खेल कूद में समय बितायेंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 3
कन्या राशि:
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को उन्नति हासिल होगी। व्यापार में अनुकूल स्थितियां बनी रहेंगी। आज बड़ों का सपोर्ट आपको मिलेगा। आज बच्चों के साथ आप समय बिताएंगे। आज आपको वाहन सुख के योग बन रहे हैं। बुजुर्गों का धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। आज शाम में किसी आयोजन में जायेंगे। लवमेट आज एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। आज आपकी डांस में रूचि बढ़ेगी, साथ ही किसी कम्पटीशन में हिस्सा ले सकते हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन लाभप्रद है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 8
तुला राशि:
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज दोस्तों के साथ बाहर पार्टी करने का प्लान बनायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सोंच समझकर कोई भी फैसला लेना चाहिए। आज आप कोई नया सामान खरीदने का मन बना सकते हैं। आज संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार मिलेगा। बच्चे आज माता पिता के लिए कुछ स्पेशल करेंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। व्यापार में थोडा बदलाव लायेंगे, इससे आपको अच्छा मुनाफा होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। किसी जानकार से बात करने के बाद ही कोई नया काम हाथ में लें।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि:
आज आपका दिन लाभदायक साबित होगा। आज नया ऑफिस ज्वाइन करना चाहते हैं तो समय आपका साथ देगा। कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आज नौकरी में उल्लास का माहौल बनेगा। डॉक्टर्स आज अपने सीनियर से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आप खुद को चैतन्न महसूस करेंगे। किसी को कोई बात समझाने के मामले में लोगों पर आपकी बातों का प्रभाव पड़ेगा। छात्र आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 5
धनु राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज कोई काम आपको सोंच विचार करना चाहिए। आपकी आय के मुकाबले खर्चों में अधिकता रहेगी। यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो यात्रा सफल रहेगी। इस राशि के विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई में लापरवाही करने से बचे। आँख सम्बंधित समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। आप सही योजना के साथ अपने करियर में बदलाव लाएंगे, इस सिलसिले में थोड़ी भागदौड़ होगी । कार्यों में बेमतलब की जल्दबाजी से दूर रहें तो बेहतर होगा।
- शुभ रंग- मैरून
- शुभ अंक- 8
मकर राशि:
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य में बेहतरी बनी रहेगी। दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने मे सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य तेज गति से आगे बढ़ेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी बड़ी कंपनी के साथ आपकी डील फिक्स होने की भी सम्भावना है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 2
कुम्भ राशि:
आज आपका दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। आज किसी मेहमान के आने से उनके सत्कार की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे । लवमेट के बीच चल रही अनबन आज समाप्त हो जायेगी, रिश्ते में नयापन लाने के लिये एक दूसरे को उपहार देंगे। गणित के छात्र आज किसी सवाल में उलझ सकते हैं। पढ़ाई में बड़े भाई की सहायता लेंगे। आज आपको आय के नए साधन मिलेंगे। सिविल इंजीनियर्स का आज कोई पहले का प्रोजेक्ट पूरा हो जायेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है। आज अचानक धन लाभ होने की सम्भावना है।
- शुभ रंग- सिलवर
- शुभ अंक- 4
मीन राशि:
आज आपका दिन सुख शांति से भरा रहेगा। पुत्र पक्ष से सहयोग मिलेगा, रिश्ते में मिठास बढ़ेगी । इस राशि के लोगों का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जायेगा। लोग आपके कार्य से खुश होंगे। आज आपको प्रमोशन से जुडी खबर मिल सकती है। ऑफिस में अपना रिकॉर्ड अच्छा बनाये रखें। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर बनेगा। इस राशि के लोगों के विवाह में आ रही अड़चनें आज दूर हो जाएंगी, कोई अच्छा रिश्ता मिलेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 7
नई नवेली दुल्हन ने छत से लगाई छलांग...जानें क्या है माजरा..!!
जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में हैरत अंगेज मामला सामने आया है। यहां नई नवेली दुल्हन की हरकत ने पुरे इलाके के लोगो को हैरत में डाल दिया है। दुल्हन शादी के अगले दिन ही अपने ससुराल के दोमंजिला से कूद गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। जिसके बाद मायके वाले दुल्हन को अपने साथ ले गए। इस फैसले से दूल्हा पक्ष काफी निराश हो गया।
जानकारी के अनुसार, बिहार के जहानाबाद में मखदुमपुर के डीह मोहल्ले के एक युवक की शादी पटना जिले के सिगोड़ी गांव में हुई थी। शादी काफी साजसज्जा से हुई थी। मगर शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन ने ऐसा कारनामा कर दिया जिससे ससुराल पक्ष निराश हो गया। शादी के अगले दिन ही दुल्हन ससुराल के घर की दूसरी मंजिल की छत से छलांग लगा दी। इस घटना से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आनन फानन में दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी जान बच गई।
जब दुल्हन को होश आया तो उसने अस्पताल को ही सर पर उठा लिया और ससुराल जानें से इंकार कर दिया। बहु का कहना था कि उसके ससुराल वाले अच्छे लोग है। लेकिन वो किसी और से प्यार करती है। और उसी के साथ रहना चाहती है। लड़की ने कहा कि उसने यह बात अपनी मां को बताई थी।
लेकिन परिजनों ने अच्छे इनकम वाले लड़के और अच्छा परिवार के कारण दबाव बनाकर जबरन शादी करवा दी। मामले की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लड़की के परिजनों को बुलाया गया। दोनों पक्षों के लोगों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की। लेकिन, लड़की नहीं मानी। उसके बाद पुलिस की मौजूदगी में मायके वाले नवविवाहिता लड़की को वापस अपने गांव ले गए।
इस मामले पर दूल्हे के पिता का कहना है कि अपने बेटे आदर्श की शादी करवाई थी। शादी में एक रुपया भी दहेज़ का नहीं लिया था। शादी में करीब 10 लाख रूपये कर हुए थे। शादी के बाद बेटे के अकेले हो जाने से परिवार काफी दुखी है। इस मामले पर स्थानीय पुलिस ने बताया कि लड़की अपनी मर्जी से अपने मायके चली गई है। उसके फैसले पर कोई कुछ नहीं कर सकता क्योंकि वह बालिग है। किसी पक्ष द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी। फिलहाल दोनों परिवारों को उनके घर भेज दिया गया है।
महादेव एप मामला, एक और आरोपी नोएडा से गिरफ्तार... इतने करोड़ की ठगी में शामिल होने का आरोप
नई दिल्ली। पुलिस ने महादेव एप मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हिमांशु पर करीब 400 करोड़ की ठगी में शामिल होने का आरोप है। फरवरी में पुलिस ने महादेव एप गेमिंग फ्रॉड का खुलासा किया था।
नोएडा के सेक्टर 108 में आॅनलाइन गेमिंग ऐप का दफ्तर खोलकर ठगी की जा रही थी। पुलिस की टीम ने कार्यालय पर धावा बोलकर अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बता दें कि अब तक इस मामले में 16 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
महादेव एप गिरोह का जाल भारत के अलग-अलग शहरों के अलावा दुबई, सिंगापुर, नेपाल, मलेशिया और हांगकांग तक फैला था। दुबई में बैठा सौरभ गिरोह का संचालन कर रहा था. जबकि इस गिरोह का मुख्य नेटवर्क छत्तीसगढ़ में है।
नवंबर में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने इस गिरोह के बदमाशों पर गैंगगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था. इसमें शामिल हिमांशु को महामाया फ्लाईओवर के पास दबोच लिया. आरोपियों के पास से 12 लैपटॉप, 73 मोबाइल, 6 पासबुक और 90 डेबिट कार्ड बरामद किए गए थे।
डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया था कि महादेव बुक का मालिक सौरभ चंदाकर डील कराता था। लोगों को ठगने के लिए आरोपियों ने दुबई में ट्रेनिंग ली थी. गिरोह का जाल भारत के अलग-अलग शहरों में भी फैले होने का खुलासा हुआ था।
दिल्ली में 21 दिसंबर को होगी कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक...राजनीतिक हालात पर चर्चा संभव
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार और 2024 के आम चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 21 दिसंबर को कांग्रेस कार्य समिति की बैठकबुलाई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में होने वाली यह मीटिंग इंडिया गठबंधन की बैठक के दो दिन बाद होगी। बता दें, इंडिया गठबंधन की बैठक 19 दिसंबर को होनी है।
सीडब्ल्यूसी की बैठक में हाल के विधानसभा चुनाव परिणामों का भी विश्लेषण किया जाएगा, जिसमें उसे हिंदी भाषी राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि तेलंगाना में जीत मिली थी। पार्टी मिजोरम में भी चुनाव हार गई थी। इसमें हार के कारणों और 2024 के चुनावों के लिए आगे की राह पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्य समिति की बैठक में अगले साल होने वाले चुनावों से पहले राहुल गांधी द्वारा बेरोजगारी और महंगाई को मुख्य मुद्दा बनाकर निकाली जाने वाली यात्रा पर भी चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी इस यात्रा के मोड को लेकर विचार कर रही है कि इसे पैदल निकाला जाए या हाइब्रिड मोड में, जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।
इंसानों के बाद अब मछलियों का भी बनेगा आधार कार्ड, जाने आखिर क्यों सरकार को उठाना पड़ा ये कदम
नई दिल्ली : सरकार ने देश के सभी नागरिकों के लिए आधार कार्ड बनवाना अनिवार्य कर दिया है. यह एक पहचान पत्र है. अब पैन कार्ड और बैंक अकाउंट को सभी से लिंक करना जरूरी हो गया है. अब तक आपने बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए आधार कार्ड के बारे में सुना होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब मछलियों के भी आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्रालय के मंत्री संजय निषाद ने यह जानकारी दी.
मछलियों का आधार कार्ड बनाया जा रहा है-
लखनऊ के मत्स्य अनुसंधान केंद्र में इंसानों की तरह मछलियों का भी आधार कार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है. इससे यह भी जानकारी मिल जाएगी कि मछली किस नदी की है. अटल घाट से एक लाख मछली के बच्चों को गंगा नदी में छोड़ने की योजना है.
गंगा नदी में आधार कार्ड के साथ मछली पकड़ें-
उत्तर प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्रालय के मंत्री संजय निषाद का कहना है कि पूरे देश में पहली बार ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है जिसमें आधार कार्ड वाली मछलियां गंगा नदी में छोड़ी जा रही हैं. इससे नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को रोजगार मिलेगा और मछली पालन को भी बढ़ावा मिलेगा.
इसके लिए छोटी-छोटी कमेटियां बनाकर काम किया जा रहा है. चिप में मछली के बारे में जानकारी होती है. जिससे यह पता लगाना आसान हो गया कि किस नदी में कौन सी मछली है.
संजय निषाद का कहना है कि गंगा नदी में बढ़ते प्रदूषण के कारण मछलियां छोड़ी जा रही हैं. जिससे जलीय जीवों का संतुलन बेहतर होगा, जिसका पर्यावरण पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ेगा.
माफिया राज ख़त्म करने की दिशा में कदम-
इस नई पहल के शुरू होने के बाद आने वाले समय में मत्स्य पालन मंत्रालय को काफी फायदा मिलेगा. इससे मछली पालन माफिया पर पूर्ण विराम लगेगा.
जगन्नाथ मंदिर कॉरिडोर बनकर हुआ तैयार, इस दिन होगा उद्घाटन...जानिए क्या है विशेषता
पुरी: पुरी में श्री मंदिर परिक्रमा परियोजना पूरी हो गई है, नवनिर्मित मंदिर गलियारे का उद्घाटन अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक समारोह से एक सप्ताह पहले किया जाएगा। जगन्नाथ मंदिर कॉरिडोर का उद्घाटन समारोह 15 से 17 जनवरी, 2024 तक होने वाला है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए देश के चार धाम मंदिरों और 1000 से अधिक अन्य हिंदू मंदिरों को निमंत्रण दिया गया है।
वैश्विक आउटरीच में, दुनिया भर के प्रमुख हिंदू मंदिरों और यहां तक कि नेपाल के राजा को भी निमंत्रण मिला है। ओडिशा सरकार, जिसने 943 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना का नेतृत्व किया, ने पुरी में भव्य अनावरण के लिए प्रमुख वीआईपी, कॉर्पोरेट नेताओं और मशहूर हस्तियों सहित एक विशेष अतिथि सूची तैयार की है। जगन्नाथ मंदिर गलियारा, जिसे श्री मंदिर परिक्रमा परियोजना के रूप में भी जाना जाता है, को ₹943 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है। इसमें 7 मीटर का हरा बफर जोन और 10 मीटर का पैदल रास्ता है, जिसे भक्तों द्वारा मंदिर की निर्बाध परिक्रमा की सुविधा के लिए डिज़ाइन किया गया है।
मंदिर के मुख्य प्रशासक रंजन कुमार दास ने कहा कि, "हम ओडिशा में 857 मंदिरों को आमंत्रित कर रहे हैं, और वैष्णो देवी, कामाख्या मंदिर और शिरडी साईं मंदिरों सहित 180 प्रमुख भारतीय मंदिरों को भी 15 जनवरी से शुरु हो रहे तीन दिवसीय उद्घाटन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया जाएगा।" उन्होंने आगे कहा कि, हिंदू धर्म के अनुसार चार पवित्र धामों और चार अन्य धामों को आमंत्रित किया जाएगा। हम नेपाल के राजा को निमंत्रण भेज रहे हैं, जिन्हें जगन्नाथ मंदिर में विशेष अधिकार प्राप्त हैं। अन्य देशों के प्रमुख हिंदू मंदिरों को भी निमंत्रण भेजा जा रहा है।
श्री मंदिर परिक्रमा परियोजना का लक्ष्य 12वीं शताब्दी के जगन्नाथ मंदिर के आसपास के आयताकार गलियारे को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक समकालीन तीर्थ केंद्र में आधुनिक बनाना है। इनमें 6,000 भक्तों के लिए एक कतार प्रबंधन प्रणाली, सामान स्क्रीनिंग सुविधाएं, लगभग 4,000 परिवारों के लिए एक क्लॉक रूम, पीने के पानी की व्यवस्था, टॉयलेट सुविधाएं, हाथ / पैर धोने के क्षेत्र, सूचना-सह-दान कियोस्क, आश्रय मंडप, बहु-स्तरीय कार पार्किंग, शटल और आपातकालीन वाहनों के लिए एक समर्पित लेन, एक एकीकृत कमांड और नियंत्रण केंद्र और एक स्मारिका दुकान शामिल हैं।
मंदिर के चारों द्वारों पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 15 से 17 जनवरी 2024 तक लोकार्पण यज्ञ किया जाना तय है। पूर्वी द्वार के लिए ऋग्वेद, दक्षिणी के लिए यजुर्वेद, पश्चिमी के लिए सामवेद और उत्तरी द्वार के लिए अथर्ववेद को अंतिम रूप दिया गया है। जगन्नाथ मंदिर और मौसीमा मंदिर को जोड़ने वाली तीन किलोमीटर लंबी ग्रैंड रोड के किनारे प्रमुख संरचनाओं के लिए एक समान पेंटिंग का काम चल रहा है। सभी मंदिरों और सहायक तीर्थस्थलों पर जीवंत रोशनी सजी होगी।
अधिकारियों ने श्री मंदिर परिक्रमा परियोजना के लिए सभी सिविल कार्यों के पूरा होने की पुष्टि की है, साथ ही भूनिर्माण कार्य कैलेंडर वर्ष के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण नवंबर 2019 में शुरू हुआ, जिसमें 600 से अधिक निवासियों ने सुरक्षा क्षेत्र की स्थापना के लिए 15.64 एकड़ जमीन छोड़ दी। परियोजना की आधारशिला नवंबर 2021 में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा रखी गई थी, जिसका लक्ष्य जगन्नाथ मंदिर की सीमा दीवार के साथ 75 मीटर के गलियारे को समकालीन सुविधाओं के साथ एक आधुनिक तीर्थ केंद्र में बदलना था।
भारत में CORONA का नया वेरिएंट JN.1 दे रहा दस्तक, जानिए क्या है इसके लक्षण
नई दिल्ली : पूरी दुनिया में कोहराम मचाने वाली कोरोना महामारी अभी भी हमारा पीछा नहीं छोड़ रही है। बीते कुछ समय से दुनियाभर में भले ही इसके केसों में कुछ कमी देखने के लिए तो मिल रही है, लेकिन इसका खतरा अभी तक टला नहीं है।
बीच-बीच मे कई बार इस वायरस के विभिन्न वेरिएंट्स ने लोगों की चिंता और भी ज्यादा बढ़ा दी है। इसी दौरान अब एक बार फिर इसे लेकर लोगों की चिंता और भी ज्यादा बढ़ा दी है। दरअसल, चीन जहां से इस महामारी की शुरुआत हुई थी, वहां अब कोरोना के एक नए सबवेरिएंट जेएन.1 (JN.1) के केस सामने आए है।
कोविड के इस नए सबवेरिएंट की पहचान सबसे पहले लक्जमबर्ग में हुई थी, इसके उपरांत यूके, आइसलैंड, फ्रांस और अमेरिका में भी इसके केस सामने आने लग गए। इतना ही नहीं खुद इंडिया में भी कोरोना के इस सबवेरिएंट का एक केस देखने के लिए मिला है। बीते दिनों केरल में इस नए सबवेरिएंट जेएन.1 की पुष्टि भी कर दी गई थी। इस केस के सामने आते ही अब सभी की चिंताएं एक बार फिर से तेजी से बढ़ने लगी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में जानते हैं कोरोना के इस नए सबवेरिएंट से जुड़ी वह सभी बातें, जो आपके लिए जानना बहुत ही ज्यादा आवश्यक है।
जेएन.1 क्या है ?: डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन सेंटर (CDC) के अनुसार कोविड का यह सबवेरिएंट, ओमिक्रॉन सबवेरिएंट BA.2.86 का वंशज है, जिसे ‘पिरोला’ भी कहा जाता है। वैज्ञानिकों की मानें, तो JN.1 और BA.2.86 के मध्य केवल एक ही बदलाव है और वह है स्पाइक प्रोटीन में परिवर्तन। स्पाइक प्रोटीन जिसे स्पाइक भी बोला जाता है। यह वायरस की सतह पर छोटे स्पाइक्स जैसा दिखाई देता है। इसी वजह से लोगों में वायरस का संक्रमण अधिक तेजी से होता है।
जेएन.1 के लक्षण क्या है?: खबरों का कहना है कि कोरोना के इस नए सबवेरिएंट के अभी तक कोई खास लक्षण दिखाई नहीं दे रहे है। ऐसे में यह पता लगा पाना मुश्किल है कि इसके लक्षण कोरोना के अन्य वेरिएंट से अलग है या नहीं। वहीं, बात करें कोरोना के आम लक्षणों की, तो इनमें निम्न शामिल हैं-
बुखार
लगातार खांसना
जल्दी थकान होना
नाक बंद या जाम हो जाना
नाक का बहना
दस्त
सिर में दर्द
कितना खतरनाक है नया वेरिएंट: फिलहाल, जेएन.1 को लेकर कोई विस्तृत जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। CDC की मानें तो इस वेरिएंट के बढ़ते केसों को देख यह कहा जा सकता है कि या तो यह अधिक संक्रामक है या फिर यह हमारे इम्यून सिस्टम से आसानी से बच सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि मौजूदा समय में इस बात का कोई सबूत नहीं है कि JN.1 वर्तमान में मौजूद कोविड के अन्य वेरिएंट की तुलना में अधिक खतरनाक है या नहीं।
कुवैत के अमीर के निधन पर भारत में भी शोक, एक दिन के लिए झुका रहेगा तिरंगा....केंद्र सरकार का आदेश
नई दिल्ली: कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निधन के बाद सरकार ने रविवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। अमीर का शनिवार को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को भेजे एक संदेश में कहा कि 17 दिसंबर को राजकीय शोक के दौरान पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।सरकार ने बताया कि कुवैत के अमीर महामहिम शेख नवाफ अल-अहमद अल-जबर अल-सबा का 16 दिसंबर, 2023 को निधन हो गया। दिवंगत व्यक्ति के सम्मान में, भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि 17 दिसंबर को एक दिन का राजकीय शोक रहेगा। इसमें कहा गया, ‘शोक के दिन, पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है और उस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।’
इस देश में दूल्हा—दुल्हन के टॉयलेट जाने पर है पाबंदी, जानें क्यों
इंडोनेशिया: शादी समारोह को लेकर दुनिया के कई देशों में अलग-अलग तरह के नियम कानून हैं, जिनका सदियों से पालन किया जा रहा है। इन नियमों का हर धर्म-समुदाय के लोगों के द्वारा कड़ाई से पालन किया जाता है, ताकि नए दूल्हा-दुल्हन की जिंदगी में कोई बाधा न आए। इन नियमों में कुछ ऐसे नियम ऐसे हैं जो अजीबोगरीब हैं, इन नियमों को जानकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। नियमों की इन बातों के बीच आपको एक ऐसा नियम बताते हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल दुनिया के एक कोने में ऐसे समुदाय के लोग हैं, जिनमें एक अनोखा नियम प्रचलित है। यहां नव वर-वधू को शादी के तीन दिन तक टॉयलेट जाने पर मनाही है। इतना ही नहीं यहां तीन दिनों तक दोनों को खाना भी नहीं दिया जाता। आइए जानते हैं ये नियम कहां प्रचलित है…
दरअसल ऐसा नियम इंडोनेशिया में रहने वाले टीडॉन्ग समुदाय के लोगों के बीच प्रचलित है। यहां शादी समारोह में दौरान अनोखा रस्म निभाया जाता है। दरअसल शादी के पवित्र बंधन बंधने के बाद यहां दूल्हा-दुल्हन को तीन दिनों तक टॉयलेट जाने पर मनाही होती है। इतनी ही नहीं नव वर वधू को यहां तीन दिनों तक खाना भी नहीं दिया जाता है। इस प्रथा को निभाने के लिए दुल्हा-दुल्हन को पानी भी कम पिलाया जाता है। जिससे उनकी इस रस्म में बाधा न आ पाए।
टीडॉन्ग समुदाय के लोगों में इस विशेष नियम को लेकर ऐसी मान्यता है कि शादी के तीन दिन तक टॉयलेट जाने से शादी के बंधन की पवित्रता भंग हो जाती है। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन की जिंदगी में कई तरह की परेशानियां आती है। टीडॉन्ग समुदाय के लोगों के बीच मान्यता है कि टॉयलेट को कई तरह के लोग उपयोग करते हैं और इसी टॉयलेट को नव वर-वधू को भी उपयोग करना पड़ता है। कई तरह के लोगों द्वारा उपयोग किए जाने से यहां निगेटिव एनर्जी का वास होता है। ऐसे में जब नव-वर वधू इस टॉयलेट का उपयोग करते हैं तो उनके भीतर भी निगेटिव एनर्जी समा जाती है, जिसके बाद उनके पवित्र बंधन में कई तरह की बाधाएं आती है। यहां तक शादी टूटने तक की नौबत आ जाती है।
OMG! इस होटल की ना छत है..ना दीवारें, लोगों के बीच हो रहा फेमस
ये अजब-गजब होटल स्विट्जरलैंड में है और इसका नाम The Null Stern Hotel है। इस होटल की ना तो दीवारें हैं ना ही छत।

यहां पर अगर आपका रहने का मन है तो आपको यहां पर खुले आसमान के नीचे रहना पड़ेगा। यहां पर बाथरूम की भी कोई सुविधा आपको नहीं मिलेगी।

बताया जाता है कि स्विट्जरलैंड के दो आर्टिस्ट फ्रैंक और रिकलिन ने ये होटल बनाया था। धीरें-धीरे लोगों को ये पसंद आने लगा तो पर्यटकों के लिए इसे खोल दिया गया।

अगर आपका भी मन पहाड़ों के बीच में बने इस होटल में रहने का है तो आपको एक रात के लिए 250 डाॅलर खर्च करने पड़ेंगे।

बताया जाता है कि इससे पहले भी फ्रैंक और रिकलिन इस तरह का होटल बना चुके हैं। जो परमाणु बंकर के नीचे है।
हमारे 'प्यारे' समोसे पर इस देश में है बैन...बनाते या खाते पकड़े गए तो मिलेगी सज़ा! पर ऐसा क्यों?
Why Samosa is Banned in this African country: समोसे और चाय का कॉम्बिनेशन भला किसे पसंद नहीं होता है. भारतीय लोगों को तो सबसे ज्यादा अच्छे लगने वाले कुछ स्नैक्स में समोसा शुमार है. देश के हर कोने में आपको बाज़ार और गलियों में छनते हुए समोसे दिख जाएंगे. जगह के हिसाब से इसका रेट भले ही बदलता रहे लेकिन इसका लाजवाब स्वाद एक जैसा ही होता है.
समोसे की इतनी बड़ाई हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि भारत में लोगों को ये खूब पसंद है लेकिन एक देश ऐसा भी है, जहां यही समोसा खाने के लिए लोगों को तरसना पड़ता है. हमारे यहां मेहमानों को समोसा बेझिझक परोसा जाता है और वो भी स्वाद ले-लेकर खाते हैं लेकिन एक अफ्रीकन देश में इसे बनाने और खाने पर पूरी तरह से पाबंदी है. अगर इस नियम को तोड़ने की कोशिश की तो यहां सज़ा तक मिलती है.
यहां दुर्लभ हैं समोसे के दर्शन
एक तरफ एशियन देशों से निकलकर समोसा यूरोप तक में पहुंच रहा है तो दूसरी तरफ अफ्रीकन देश सोमालिया में समोसे खाने पर पाबंदी लगी हुई है. इस देश में समोसे को बनाने, खरीदने और खाने पर रोक है और इसका उल्लंघन करने पर लोगों को सज़ा भी दी जाती है. आप सोच रहे होंगे कि आखिर इसकी वजह क्या हो सकती है? तो समोसा बैन होने के लिए इसका तिकोना आकार ज़िम्मेदार है. सोमालिया के एक चरमपंथी समूह का मानना है कि समोसे का आकार क्रिश्चियन समुदाय के एक चिह्न से मिलता है. वैसे इसकी एक वजह ये भी बताई जा रही है कि समोसे में सड़े-गले मीट भरने की वजह से इस पर पाबंदी लगी है.
कहां से आया निराला समोसा?
कहा जाता है कि 10वीं सदी में समोसा मध्य एशिया से आए एक अरबी सौदागर के साथ आया. ईरानी इतिहासकार अबोलफाजी बेहाकी ने “तारीख ए बेहाकी” में इस बात का जिक्र किया. मानते हैं कि समोसे का जन्म मिस्र में हुआ. यहां से ये लीबिया और फिर मध्य पूर्व में पहुंचा. ईरान में ये 16वीं सदी तक बहुत पसंद किया जाता था. अमीर खुसरो के मुताबिक 13वीं सदी में ये मुगल दरबार की पसंदीदा डिश थी. हालांकि आलू वाले समोसे 16वीं सदी में बने, जब पुर्तगाली आलू लेकर भारत आए. तब से तो लोग इसके प्यार में पड़ गए.
ये है दुनिया का सबसे बड़ा ड्रामेबाज सांप, खतरा देखते ही आ जाती है मौत... करता है मरने की एक्टिंग
सांप एक ऐसा जीव है, जिसे देखते ही डर लगने लगता है. भले ही सांप खतरनाक हो या ना हो, उसके अंदर जहर हो या ना हो, सांप को देखने मात्र से इंसान के छक्के छूट जाते हैं. जहरीले सांप के काटने से कई लोगों की मौत हो जाती है. इस वजह से लोग सांपों से दूर ही रहते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे सांप के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी जान बचाने के लिए मरने की एक्टिंग करता है.
जी हां, दुनिया में एक ऐसा सांप है. इस सांप को जब खतरे का अहसास होता है, तो ये खुद ही मरने की एक्टिंग करने लगता है. सांप को ऐसा लगता है कि मरने की एक्टिंग करने से सामने वाला उसे अकेला छोड़ कर चला जाएगा और उसकी जान बच जाएगी. दरअसल, इस सांप को ये बात पता है कि उसके अंदर मौजूद जहर किसी को नुकसान नहीं पहुंचा सकता. इस वजह से वो मरने की एक्टिंग करता है
है बड़ा ड्रामेबाज
हम बात कर रहे हैं हागनोज सांप की. जी हां, इस सांप की प्रजाति साउथ कैरोलिना और जॉर्जिया में काफी पाई जाती है. ये सांप आकार में छोटे होते हैं. इनमें जहर होता है लेकिन ये उतना खतरनाक नहीं होता. इसके काटे जाने से छोटी मोटी समस्यायें पैदा हो सकती है लेकिन जान नहीं जाती. ऐसे में कई जीव इसे शिकार बना लेते हैं. अपनी इस कमजोरी को ढंकने के लिए इस सांप ने एक ख़ास तरीका ढूंढ निकाला है. जब भी इस सांप को खतरे का अहसास होता है, ये मरने की एक्टिंग करने लगता है.
हमेशा गोल घूमकर ही एक से दूसरे देश क्यों जाता है एरोप्लेन? सीधे नहीं भरता उड़ान, वजह कर देगी हैरान
कई बार हमें जो चीज जैसी नजर आती है, वैसी असल में होती नहीं है. नजर के फेर में कई बार इंसान ग़लतफ़हमी का शिकार हो जाता है. आज हम आपको एक ऐसी ही ग़लतफ़हमी के बारे में बताने जा रहे हैं. अगर आप एयरलाइन्स से कई बार यात्रा करते हैं, तो आपने विमान के उड़ान के रूट को लेकर एक अजीबोगरीब चीज नोटिस की होगी. विमान कभी भी एक से दूसरी जगह की उड़ान सीधे रास्ते से नहीं तय करता. वो हमेशा गोलाई में उड़ान भरता है.
जी हां, अगर आपको भारत से अमेरिका जाना है, तो विमान इसके लिए सीधा रास्ता नहीं अपनाती. ये हमेशा नॉर्थ पोल होते हुए ही अमेरिका जाती है. यानी एक गोलाकार रूट बनाते हुए. अब आप जब इस रूट को भारत और अमेरिका के डायरेक्ट रूट से कंपेयर करेंगे, तो पाएंगे कि अरे ये तो लॉन्ग कट है. लेकिन यहीं इंसान की नजरें धोखा खा जाती है. आज हम आपकी ये ग़लतफ़हमी दूर कर देते हैं.
हर विमान अपनाता है कर्व्ड रूट
चाहे कोई भी एयरलाइन्स हो, एक से दूसरी जगह जाने के लिए वो हमेशा कर्व्ड रूट ही अपनाता है. अगर एक से दूसरे देश तक उड़ान भरने के लिए सीधी लकीर खींचें तो ऐसा लगेगा कि सीधा जाना कम दूरी का रास्ता था. लेकिन इसके बाद भी सारे एयरलाइन्स घूमकर ही एक से दूसरे जगह जाते हैं. इसके पीछे ख़ास लॉजिक है. यहां आता है बेसिक साइंस और बेसिक मैथ्स, जिसका धरती के गोल होने से सीधा कनेक्शन है.
पड़ता है शॉर्ट कट
धरती गोल है. ये बात हम सब जानते हैं. ऐसे में अगर धरती के बीच के हिस्से हो देखें तो ये सबसे लंबा है और पोल्स के पास ये नैरो पड़ जाता है. एक से दूसरे जगह जाने के लिए एयरलाइन्स एक ख़ास कांसेप्ट को अपनाती हैं. ये है द ग्रेट सर्कल कांसेप्ट. अगर समतल जगह की बात करें, तो इसमें सीधा जाना हमेशा शॉर्ट कट होता है. लेकिन गोलाई वाली या कर्व वाली जगह पर सबसे छोटा रास्ता होता है द ग्रेट सर्कल. देखने में भले ही हमें लगता है कि गोल घूमकर जाना लंबा पड़ता है. लेकिन असल में वो शॉर्ट कट होता है. इस तरह सीधी यात्रा न कर एयरलाइन्स अपने तेल के काफी पैसे बचा लेती है. है ना मजेदार बात.
Aaj Ka Panchang: आज 17 दिसंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 17 दिसंबर 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - मार्गशीर्ष
अमांत - मार्गशीर्ष
तिथि
शुक्ल पञ्चमी-08:00 PM, दिसम्बर 16, अन्त: 05:33 PM, दिसम्बर 17
नक्षत्र
धनिष्ठा- 02:54 ए एम, दिसम्बर 18 तक
योग
हर्षण - 12:36 ए एम, दिसम्बर 18 तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 07:07 ए एम
सूर्यास्त - 05:28 पी एम
चन्द्रोदय - 11:02 ए एम
चन्द्रास्त - 10:07 पी एम
अशुभ काल
राहू - 04:09 पी एम से 05:27 पी एम
यम गण्ड - 12:17 पी एम से 01:35 पी एम
गुलिक - 02:52 पी एम से 04:09 पी एम
दुर्मुहूर्त - 04:04 पी एम से 04:46 पी एम
वर्ज्यम् - 08:20 ए एम से 09:49 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 ए एम से 12:38 पी एम
अमृत काल - 07:00 पी एम से 08:28 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 05:18 ए एम से 06:12 ए एम
शुभ योग
रवि योग- 02:54 ए एम से 07:08 ए एम
Aaj Ka Rashifal 17 December 2023: आज इन राशियों पर बरसेगी प्रभु राम और मां जानकी की कृपा...जानिए आज का अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 17 December 2023: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 5 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 35 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 54 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट से पंचक शुरू हो जाएंगे। आज श्री राम विवाहोत्सव भी मनाया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
भारत में इस दिन लॉन्च होगी OnePlus 12, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
टेक्नोलॉजी डेस्क : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus अपने नए फ़ोन को भारत में लॉन्च करने जा रही है. इन फ़ोन्स की लॉन्चिंग डेट की घोषणा हो चुकी है. आपको बता दें वन प्लस ने पुष्टि की है कि उसके दो नए स्मार्टफोन OnePlus 12 और OnePlus 12R फोन 23 जनवरी, 2024 को भारत सहित दुनिया भर में लॉन्च होंगे। आइये जानें फोन से जुड़ी कुछ खास बातें-
जानें OnePlus 12 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन –
OnePlus 12 Launch : बैटरी –
बैटरी की बात करें तो OnePlus 12 फोन 5,400mAh बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा है।
OnePlus 12 Launch : प्रोसेसर –
OnePlus 12 Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट पर चलेगा है।
OnePlus 12 Launch : रैम और स्टोरेज-
फ़ोन OnePlus 12 चार वेरिएंट 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज, 16 GB रैम + 512 GB स्टोरेज, 16 GB रैम + 1 TB स्टोरेजऔर 24 GB रैम + 1 TB स्टोरेज में में लॉन्च होगा।
OnePlus 12 Launch : डिस्प्ले-
डिस्प्ले की बात करें तो OnePlus 12 में 6.82 इंच BOE X1 OLED स्क्रीन, 2K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
OnePlus 12 Launch : एंड्रॉइड सिस्टम-
OnePlus 12 फोन Android 14 बेस्ड ColorOS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।
OnePlus 12 Launch : कैमरा-
जबकि OnePlus 12 में कैमरा 50MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 64MP 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी के लिए फोन 32MP कैमरा के साथ आता है।
OnePlus 12 Launch : जानें इसकी कीमत-
OnePlus 12 स्मार्टफोन की भारत में कीमत लगभग 50040 रुपये से शुरू होगी। 16 GB रैम + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब 55860 रुपये, 16 GB रैम + 1 TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 61680 रुपये होगी जबकि 24 GB रैम + 1 TB स्टोरेज की कीमत लगभग 67500 रुपये है।
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने यात्रा में शामिल रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
छत्तीसगढ़ में रायपुर के विवेकानंद सरोवर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वाहनों को दिखाई हरी झंडी
प्रदेश के सभी जिलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ शुभारंभ
रथों के माध्यम से आमलोगों को मिलेगी शासकीय योजनाओं की जानकारी
समयबद्ध रूप से योजनाओं का जरूरतमंदों का लाभ दिलाना विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य
विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, राजेश मूणत, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित है।
डाक विभाग में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास वालों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर...जानें कितनी होगी सैलरी
Govt Jobs: दोस्तों, हमारे देश में आज ऐसे युवा भी हैं जो पीएचडी तक करके बैठे हुए हैं लेकिन आज वह लोग सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) के लिए तरस रहे हैं। क्योंकि भारत में बढ़ती हुई जनसंख्या की वजह से लगातार जॉब की संख्या में कमी होती जा रही है। ऐसे में अगर दसवीं पास करते ही कोई गवर्नमेंट जॉब (Government Job) मिल जाए तो इंसान का पूरा जीवन ही सफल हो जाता है। उसे जीवन में और कुछ भी नहीं चाहिए।
अगर आप लोग भी दसवीं पास हैं और एक गवर्नमेंट जॉब की तलाश कर रहे हैं तो आप लोगों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि हाल ही में दसवीं पास युवाओं के लिए गवर्नमेंट जॉब निकाली गई है। आज हम आपको नौकरियों के बारे में बताने वाले हैं ये नौकरियां इंडिया पोस्ट, IDBI बैंक, असम रिक्रूटमेंट कमीशन के तहत निकाली जा रही है। जिसमें आपको 20000 से लेकर 80000 तक की अच्छी सैलरी देखने को मिल सकती है।
पोस्ट आफिस भर्ती
बता दें कि डाक विभाग भर्ती (Postal Department Recruitment) के तहत कुल 1889 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 दिसंबर 2023 रखी गई है। इसलिए जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहता है वह ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आपको dopsportsrecruitment.cept.gov.in पर विजिट करना होगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए दसवीं पास से लेकर ग्रेजुएट पास व्यक्ति आवेदन कर सकता है। सबसे अच्छी बात है कि इसमें आपको किसी भी तरह का एग्जाम या फिर इंटरव्यू देने की आवश्यकता नहीं है। आपका सिलेक्शन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती दसवीं कक्षा में उत्तीर्ण होने वाले मार्क्स के आधार पर तैयार की जाएगी।
इसलिए जो कैंडिडेट दसवीं कक्षा में अच्छे अंक के साथ पास हुए हैं उनके लिए यह भर्ती काफी सुनहरा अवसर है। इसे अपने हाथ से न जाने दें। आईडीबीआई बैंक में भी बंपर भर्तियां निकली हैं। कुल 2100 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस वैकेंसी में ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जो भी अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
गौतम अडानी ने खरीदी मशहूर न्यूज एजेंसी...पहले भी खरीद चुके हैं दो मीडिया कंपनियां
नई दिल्ली। अरबपति कारोबारी गौतम अदानी के अदानी समूह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस (IANS) में 50 फ़ीसदी से अधिक हिस्सेदारी ख़रीदने का ऐलान किया है। समाचार एजेंसी ने अदानी इंटरप्राइजेज के हवाले से यह जानकारी दी है। अदानी इंटरप्राइजेज ने बताया, एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड ने आईएएनएस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के इक्विटी शेयरों में 50.50 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है।
बता दें कि इस समूह ने पिछले साल मार्च में क्विंटिलियन बिज़नेस मीडिया को ख़रीदा था। इसके बाद दिसंबर में इसने जाने माने न्यूज़ चैनल एनडीटीवी में लगभग 65 फ़ीसदी हिस्सेदारी ख़रीद ली थी। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार इस अधिग्रहण समझौते के तहत, IANS के बोर्ड ने 15 दिसंबर 2023 को इस डील से संबंधित शेयरों के ट्रांसफर की मंजूरी दी।
ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
महाराष्ट्र। नागपुर में काटोल-कलमेश्वर रोड पर सोनखंब गांव के पास एक कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
हादसा देर रात सवा 12 बजे से दो बजे के बीच हुई। कार में सात लोग सवार होकर शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी कार सोयाबीन ले जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। तीन अन्य को इलाज के लिए नागपुर भेजा गया, जिसमें से दो लोगों की जान चली गई। वहीं, एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
Aaj Ka Panchang: आज 16 दिसंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
Aaj ka Rashifal 2023: 16 दिसंबर को सूर्य की तरह चमकेगी इन राशियों का भाग्य...जानिए मेष से मीन तक का हाल
विकसित भारत संकल्प यात्रा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 दिसम्बर को करेंगे शुभारंभ
केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से आरंभ की जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी शनिवार 16 दिसम्बर को दोपहर चार बजे करेंगे। प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से देश भर में यात्रा के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से जुड़ेंगे और हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम के लिए जिलों से दोपहर 3 बजे कनेक्ट होंगे और यात्रा के संबंध में वर्चुअल संवाद करेंगे।
केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम आईईसी मोबाइल वैन के जरिए होगा। इसके जरिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का संदेश, योजनाओं की जानकारी और योजनाओं से संबंधित चलचित्र प्रदर्शित होंगे। इसके अलावा योजनाओं से संबंधित पाम्पलेट, बुकलेट आदि वितरित करने के साथ-साथ योजनाओं के लाभ लेने के लिए आवेदन, लाभ वितरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। योजनाओं के संबंध में जागरूकता के लिए क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। लाभार्थियों की व्यक्तिगत सफलता की कहानियों और उपलब्धियों को साझा करने के लिए ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी‘ जैसे कार्यक्रम होंगे तथा धरती कहे पुकार के, स्वच्छता गीत आदि जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही प्राकृतिक खेती, स्वाईल हेल्थ कार्ड के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
स्वास्थ्य मेला और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए कैंप भी- ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ के अंतर्गत स्वास्थ्य मेला, उज्जवला योजना, आधार कार्ड अपडेटेशन आदि के स्टॉल होंगे। इसके साथ ही नागरिक उपयोगी अन्य सभी योजनाओं का लाभ दिलाने भी इन स्टाल में व्यवस्था होगी।
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ के अंतर्गत ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में संचालित योजनाएं सम्मिलित होंगी। ग्रामीण क्षेत्र में क्रियान्वित आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान योजना, क्रिसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, नैनो उर्वरक का उपयोग, स्वाइल हैल्थ कार्ड, उन्नत कृषि यंत्र आदि से संबंधित गतिविधियां शामिल होंगी।
शहरी क्षेत्रों में पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्जवल योजना, पीएम मुद्रा लोन योजना, स्टार्ट-अप इंडिया, स्टेंड-अप इंडिया, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना शहरी, वंदे भारत ट्रेनें और अमृत भारत स्टेशन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, उजाला योजना, अमृत योजना, पीएम जन औषधि परियोजना, सौभाग्य योजना, डिजिटल भुगतान अधोसंरचना, आरसीएस योजना और खेलो इंडिया से संबंधित योजनाएं व गतिविधियाँ शामिल होंगी।
वेब पोर्टल से होगी मानिटरिंग- भारत सरकार और पीएमओ द्वारा इस यात्रा की मॉनीटरिंग वेब आधारित पोर्टल से की जाएगी। यात्रा से संबंधित सामग्री इस वेब पोर्टल में साझा की जाएगी। साथ ही हितग्राहियों को दिये जाने वाले लाभ की सूचना इस पोर्टल में होगी। शिविरों में आने वाले आवेदनों के संबंध में भी जानकारी इस पोर्टल में होगी।
शहरी क्षेत्रों में 4 और ग्रामीण क्षेत्रों में 70 लोकेशन में आयोजित होगा कार्यक्रम- छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग में होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न जिलों के 70 स्थलों का चयन कार्यक्रम के लिए किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में रायपुर जिले में 2, दुर्ग जिले में 8, महासमुंद जिले में 1, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 1, बिलासपुर जिले में 2, अंबिकापुर जिले में 5, जशपुर जिले में 5, सूरजपुर जिले में 5, मोहला-मानपुर जिले में 3, कोंडागांव जिले में 3, सुकमा जिले में 3, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-बैकुंठपुर जिला में 3, बस्तर जिले में 4, बीजापुर जिले में 4, जांजगीर जिले में 5, बलरामपुर जिले में 3, नारायणपुर जिले में 3, दंतेवाड़ा जिले में 4 तथा कोरिया जिले में 4 ग्रामीण क्षेत्रों के लोकेशन में यह कार्यक्रम होंगे।
कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए कैदी की गोली मारकर हत्या, दो शूटर गिरफ्तार
बिहार। पटना के दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए आरोपी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी की हत्या करने वाले दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई हत्याकांड में शामिल था।
पांडव गिरोह का शूटर व बिहटा निवासी कुख्यात अभिषेक उर्फ ‘छोटे सरकार’ पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र से पूर्व विधायक चितरंजन के भाई और चाचा की हत्या के आरोप में जेल में था। बताया जा रहा है कि बेऊर जेल में बंद अभिषेक कुमार को दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए आज दोपहर के समय लाया गया था। पुलिस छोटे सरकार को लेकर कोर्ट की ओर जा रही थी। इसी दौरान कोर्ट परिसर में पहुंचे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपियों ने चार गोली छोटे सरकार पर दाग दीं। घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने वारदात में शामिल दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का संदेह मनोज माणिक गिरोह पर है।
राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री बनने पर श्री साय को दी बधाई और शुभकामनाएं
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश उन्नति के नए शिखर को प्राप्त करेगा।
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य भेंट की
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने गत दिवस नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य भेंट की।
भजनलाल बने राजस्थान के नए मुख्यमंत्री...दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा बने डिप्टी सीएम...राज्यपाल ने दिलाई शपथ
राजस्थान : भाजपा नेता भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। इस दौरान शर्मा के साथ-साथ दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथ ले ली है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने तीनों को शपथ दिलाई। बता दें कि ये कार्यक्रम जयपुर में अल्बर्ट हाल के सामने आयोजित हुआ।
भाजपा नेता भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। इस दौरान शर्मा के साथ-साथ दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा भी शपथ ले ली है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने तीनों को शपथ दिलाई। बता दें कि ये कार्यक्रम जयपुर में अल्बर्ट हाल के सामने आयोजित हुआ।
गांव के सरपंच थे भजन लाल शर्मा
इस सप्ताह की शुरुआत में विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा कार्यालय में ली गई एक समूह तस्वीर में भजन लाल शर्मा को सबसे आखिरी पंक्ति में दिखाया गया था। लेकिन लगभग एक घंटे बाद, भाजपा द्वारा घोषणा किए जाने के बाद कि उन्हें राजस्थान विधायक दल का नेता चुना गया है, वह आगे और केंद्र मंच पर पहुंच गए थे।शुक्रवार को, 56 वर्षीय शर्मा ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
PM मोदी के साथ नजर आए CM और डिप्टी CM
Rajasthan CM Oath Ceremony Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राजस्थान के नवनिर्वाचित सीएम भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा।

प्रेम चंद बैरवा ने राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद की ली शपथ
जयपुर में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी नेता प्रेम चंद बैरवा ने राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
.jpg)
दीया कुमारी ने ली राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ
भाजपा नेता दीया कुमारी ने जयपुर में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

BJP नेता भजनलाल शर्मा ने ली राजस्थान के CM पद की शपथ
जयपुर में पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी नेता भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
PM मोदी पहुंचे शपथ समारोह स्थल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जयपुर में शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचे। बीजेपी नेता भजनलाल शर्मा राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं, दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा पहुंचे शपथ समारोह स्थल
राजस्थान के मनोनीत उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा जयपुर में शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचे।
बीजेपी नेता भजनलाल शर्मा राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित कई लोग शपथ समारोह में शामिल
: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेता जयपुर में राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

गोवा, त्रिपुरा और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे जयपुर
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य नेता जयपुर में राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

PM मोदी शपथ समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे जयपुर
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे।
दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची वसुंधरा राजे
जयपुर में मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता वसुंधरा राजे पहुंचीं।

केंद्रीय मंत्री गडकरी पहुंचे जयपुर
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे।
जयपुर में राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत और अन्य नेता पहुंच चुके हैं।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले सामने आई तस्वीरें
जयपुर में राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें सामने आई हैं।
बता दें कि दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

भजनलाल शर्मा के शपथ समारोह में पहुंचे अशोक गहलोत
जयपुर में मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत पहुंचे।
दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
.jpg)
शपथ समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे रक्षा मंत्री
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे।
शपथ समारोह में शामिल होंगे PM- CP जोशी
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह से पहले, राजस्थान भाजपा प्रमुख सीपी जोशी ने कहा, शपथ ग्रहण समारोह में आज पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे।
आज राजस्थान में बनेगी BJP की सरकार- केपी मौर्य
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केपी मौर्य ने कहा कि आज राजस्थान में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनेगी। मैं मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं।
मैं खुश हूं, सब भगवान की लीला है- भजनलाल शर्मा के पिता
राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता किशन स्वरूप शर्मा ने कहा, "मैं खुश हूं, भगवान की लीला है..."
भजनलाल शर्मा आज राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसके साथ ही दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

मैं राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा को बधाई देता हूं- MP CM
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज राजस्थान सरकार का गठन होगा...राजस्थान महाराणा प्रताप की भूमि है और सुशासन के लिए जाना जाएगा...मैं राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे।
राजस्थान की जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया- गोमती देवी
राजस्थान के मनोनीत सीएम भजनलाल शर्मा की मां गोमती देवी ने कहा कि जनता ने उन्हें बहुत प्यार दिया...मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं...राज्य का विकास होना चाहिए।

स्टाफ नर्स के 400 पदों पर निकली है भर्ती,इस तरह करें आवेदन
staff recuirment 2023 : अगर आप नौकरी की तलाश में है तो ये आपके लिए अच्छी खबर है जी हाँ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम असम) ने स्टाफ नर्स के खाली पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली है. एप्लीकेशन प्रोसेस 11 दिसंबर 2023 से शुरू हो चुका है. एप्लीकेशन सबमिट करने की लास्ट डेट 22 दिसंबर 2023 है. जिन इच्छुक अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है.
योग्यता व उम्र सीमा
आवेदन जमा करने वाले अभ्यर्थी के पास भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी नर्सिंग स्कूल/संस्थान से बीएससी नर्सिंग या जीएनएम की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी असम नर्सेज मिडवाइव्स और हेल्थ विजिटर्स काउंसिल के साथ पंजीकृत भी होना चाहिए. कैंडिडेट की अधिकतम उम्र 43 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना 1 अप्रैल 2023 से की जाएगी.
इन स्टेप्स में करें अप्लाई
आधिकारिक वेबसाइट nhm.assam.gov.in पर जाएं.
यहां रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें.
स्टाफ नर्स नोटिफिकेशन पर क्लिक करें.
दिशा-निर्देश को पढ़ें और अप्लाई करें.
चयन प्रक्रिया
स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदकों का चयन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा.
