सियासत
Aaj Ka Rashifal 28 August 2024: जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
28 August 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। दशमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 21 मिनट तक रहेगी | आज शाम 7 बजकर 13 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा । इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग सबको न बताएं तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज अपने बनाये हुये प्लान पर कार्य करेंगे तो आपके सोचे हुए सारे काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे । शाम को बच्चों के साथ खेलने से मानसिक तनाव कम होगा। आज आपका व्यवहार देखकर घर के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपके सारे कार्य सरलता पूर्वक पूरे होते जायेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी- नयी खुशियाँ आएँगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 6
वृष राशि-
आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किया हुआ काम आज पूरा हो जायेगा, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। आज घर की साफ-सफाई में व्यस्त रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। डिनर करने का प्लान बनायेंगे।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 4
मिथुन राशि-
आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जायेगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज ख़र्च में इजाफा बचत को ज़्यादा मुश्किल बना देगा। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिये जायेंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते है.. इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। एक दूसरे का सम्मान करे रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 6
कर्क राशि-
आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। किसी नये काम की शुरूआत करना आपके लिये लाभदायक रहेगा। धनलाभ के नये आसार बनेंगें। इस राशि के इंजीनियर्स के लिये आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिये ऑफर मिलने वाला है। लेवेमेट्स से आज आपको कोई उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। बच्चे घर पर खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 8
सिंह राशि-
आज आपका दिन शानदार रहने वाला हैं। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नये विचार आयेंगें। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 1
कन्या राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है तो फायदा होने वाला है। स्वास्थ्य आज थोड़ा डाउन हो सकता है, लेकिन समय से देखभाल करने से जल्द ही ठीक हो जायेगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व कई लोगों के ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है। उनके साथ बैठकर आप अपने व्यापार को बढ़ाने का प्लान बनायेंगे।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 6
तुला राशि-
आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप में प्रेरणा अधिक रहेगी नौकरीपेशा वालों आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस राशि के विवाहित आज समारोह में जायेंगें। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी। जिनसे अच्छी सलाह मिलेगी। लवमेट्स आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 7
वृश्चिक राशि-
आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिये आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें । पुरानी टेंशन आज खत्म होगी। इस राशि जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नकामयाब कोशिश कर सकता है। जीवनसाथी आज आपको कोई एसी सलाह देंगे जिससे आपके कार्य आसानी से पूरे होते जायेंगे।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 4
धनु राशि-
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर चर्चा भी हो सकती है। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें। वरना आपका अधिक समय फीजूल के कामों में निकल जायेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी।
- शुभ रंग- ओरेंज
- शुभ अंक- 2
मकर राशि-
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिये फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है। लाभ होने की सम्भावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगें। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।
- शुभ रंग- पर्पल
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि-
आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धनलाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुबह-सुबह व्यायाम करने से सेहत अच्छी बनी रहेगी। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है.. जिससे आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपकी पदोन्नती पर विचार करेंगे। आज आप पूरे दिन एक्टिव रहेंगे, एक के बाद एक काम पूरे होंगे। आज परिवार के साथ अपनी प्रॉब्लम शेयर कर सकते हैं।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 5
मीन राशि-
आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। कोई रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परिक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। विवाहित आज जीवनसाथी की बात मानेंगे तो रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे।
- शुभ रंग- पीला
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री ने खेती में अधिकतम लाभ के लिए तकनीक आधारित कृषि पर दिया जोर
छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री ने खेती में अधिकतम लाभ के लिए तकनीक आधारित कृषि पर दिया जोर
एक क्लिक में मिलेगा लोन, UPI की तरह RBI ने शुरू की ये खास सुविधा, जाने किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
Unified Lending Interface: रिजर्ब बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की UPI ने न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर के डिजिटल भुगतान क्षेत्र में क्रांति ला दी है. इसकी सफलता के बाद अब आरबीआई ने देश के लोन सेक्टर में एक नई क्रांति लाने के लिए यूनिफाइड लेंडिग इंटरफेस ( ULI ) लाने की घोषणा कर दी है. RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान इस नए प्लेटफॉर्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि ULI के आने से कर्ज लेने की प्रक्रिया कितनी सरल हो जाएगी और इससे किसे लाभ होगा.
UPI की तरह ULI से भी क्रांति की उम्मीद
UPI ने जिस प्रकार से पेमेंट सिस्टम में एक नई दिशा दी, उसी प्रकार ULI के आने से लोन सेक्टर में भी बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है. RBI ने पिछले साल ULI की पायलट परियोजना की शुरुआत की थी, जिसका मुख्य उद्देश्य लोन प्रोसेस को सरल और सहज बनाना था. ULI को खासतौर पर छोटे और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को कम समय में और आसानी से कर्ज मुहैया कराने के लिए डिज़ाइन किया गया है. RBI की यह पहल खासतौर पर किसानों और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रमों (MSME) के लिए एक वरदान साबित हो सकती है.
ULI कैसे करेगा काम?
ULI एक लोन प्लेटफॉर्म है, जो विभिन्न डेटा प्रोवाइडर्स से जानकारी प्राप्त करता है और लोन लेने वालों तक पहुंचाता है. इस प्लेटफॉर्म की खासियत यह है कि इसमें अलग-अलग राज्यों के लैंड रिकॉर्ड समेत अन्य डेटा भी शामिल होगा, जिससे लोन अप्रूवल में लगने वाला समय कम हो जाएगा. ULI के जरिए लोन लेने वालों को ज्यादा डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं होगी.
ULI का उद्देश्य लोन लेने की प्रक्रिया को डिजिटलाइज करना है. यह प्लेटफॉर्म ग्राहक के आधार, E-KYC, लैंड रिकॉर्ड, पैन और बैंक अकाउंट से संबंधित सभी जरूरी जानकारी कम समय में इकट्ठा करेगा. इसके चलते लोन लेने वालों को बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने की जरूरत नहीं होगी और उन्हें आसानी से कर्ज मिल सकेगा.
डिजिटल डेटा के जरिए सरल प्रक्रिया
ULI का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह विभिन्न स्रोतों से डिजिटल डेटा को इकट्ठा कर लोन प्रोसेस को आसान बनाता है. जैसे अभी तक लोन लेने वालों का फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल डेटा फाइलों में दबा रहता था, उसे खोजने और खंगालने में लंबा समय लगता था. अब ULI उस डेटा तक आसान डिजिटल पहुंच बनाकर काम को तेज और सरल बना देगा.
इस प्लेटफॉर्म को ‘प्लग ऐंड प्ले’ दृष्टिकोण के साथ तैयार किया गया है, जिसका मतलब है कि अलग-अलग वित्तीय संस्थान इससे जुड़कर इस प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं.
जनधन-आधार-UPI-ULI की नई त्रिमूर्ति
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने ULI को जनधन-आधार , UPI और ULI की ‘नई त्रिमूर्ति’ के रूप में प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि यह त्रिमूर्ति भारतीय वित्तीय सेक्टर में एक बड़ा बदलाव लेकर आएगी. यह प्लेटफॉर्म वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देगा और देश के हर कोने तक बैंकिंग सेवाओं को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
कांग्रेस ने 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, देखें किन नेताओं पर जताया भरोसा
दिल्ली : कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में तीन चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को अपने नौ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. कांग्रेस ने पार्टी महासचिव गुलाम अहमद मीर को डोरू से और प्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख विकार रसूल वानी को बनिहाल से मैदान में उतारा है.
पार्टी ने त्राल सीट से सुरिंदर सिंह चन्नी, देवसर से अमानुल्लाह मंटू, अनंतनाग से पीरजादा मोहम्मद सईद, इंदरवाल से शेख जफरुल्लाह, भद्रवाह से नदीम शरीफ, डोडा से शेख रियाज और डोडा पश्चिम से प्रदीप कुमार भगत को मैदान में उतारा है.जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 18 सितंबर को मतदान होगा जबकि दूसरे चरण के तहत 25 सितंबर और तीसरा चरण के तहत एक अक्टूबर को वोट डाले जाएगें. मतों की गिनती चार अक्टूबर को होगी.

8वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका, हाई कोर्ट में निकली बंपर जॉब्स, जानें डिटेल्स
High Court Jobs 2024: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें 8वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका है, दरअसल, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट, चंडीगढ़ में चपरासी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट highcourtchd.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 20 सितंबर 2024 है.
- नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती अभियान के जरिए चपरासी के 300 पदों पर भर्ती की जाएगी.
- आवेदन करने वाले अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड या मान्यता प्राप्त स्कूल से न्यूनतम आठवीं पास और अधिकतम 10+2 पास होना चाहिए.
- अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
- इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल होगी.
- आवेदन करने वाले सामान्य और अन्य राज्यों के एससी/एसटी/बीसी के अभ्यर्थियों को 700 रुपये का शुल्क अदा करना होगा. जबकि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के एससी/एसटी/बीसी अभ्यर्थियों को 600 रुपये का शुल्क अदा करना पड़ेगा.
Aaj Ka Panchang: आज 27 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 27 अगस्त 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - श्रावण
तिथि
कृष्ण पक्ष नवमी - अगस्त 27 02:20 AM – अगस्त 28 01:33 AM
कृष्ण पक्ष दशमी - अगस्त 28 01:33 AM – अगस्त 29 01:19 AM
नक्षत्र
रोहिणी - अगस्त 26 03:55 PM – अगस्त 27 03:38 PM
म्रृगशीर्षा - अगस्त 27 03:38 PM – अगस्त 28 03:53 PM
योग
हर्षण - अगस्त 26 10:16 PM – अगस्त 27 08:31 PM
वज्र - अगस्त 27 08:31 PM – अगस्त 28 07:11 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:11 AM
सूर्यास्त - 6:45 PM
चन्द्रोदय - अगस्त 28 12:34 AM
चन्द्रास्त - अगस्त 27 1:53 PM
अशुभ काल
राहू - 3:36 PM – 5:10 PM
यम गण्ड - 9:19 AM – 10:54 AM
कुलिक - 12:28 PM – 2:02 PM
दुर्मुहूर्त - 08:42 AM – 09:32 AM, 11:19 PM – 12:05 AM
वर्ज्यम् - 07:43 AM – 09:18 AM, 09:18 PM – 10:55 PM
Aaj Ka Rashifal 27 August 2024: इन राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन रहेगा अत्यंत मंगलकारी...पढ़िए आज का अपना राशिफल
27 August 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि आज देर रात 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 31 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 38 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। बीते कल यानि 26 अगस्त की दोपहर बाद 3 बजकर 26 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में किए थे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए किसी मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। साथ ही आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा और आपका सम्मान बढ़ने से आपको खुशी होगी। किसी करीबी पर भरोसा करने से आपको समस्या हो सकती है.. सोच समझकर आगे बढ़ेंगे तो सब ठीक होगा। आज व्यापार कर रहे लोगों को काम में एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच कामों को पूरा करने में सहयोग करेगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 2
वृष राशि-
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है।आप किसी रिश्तेदार से मिलने, उनकेघर जायेंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी जारी रखेंगे और खूब मेहनत भी करेंगे। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आपको किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होकर आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 5
मिथुन राशि-
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आज आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे और घर के बुजुर्गों की सेवा भी करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक काम में मन लगने से आपको मानसिक शांति भी मिलेगी और स्ट्रेस फ्री होकर काम भी करेंगे। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 1
कर्क राशि-
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने खर्च पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्व कांक्षाएं बढ़ेगी, जिसे पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। आज हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। किसी व्यक्ति की बातों को सोचकर आपको खुशी होगी और आप उसी बात को बार बार याद करके मुस्कुराएंगे।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 3
सिंह राशि-
आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे और भविष्य की कुछ योजनाओं पर बात-चीत भी करेंगे। आपके लिए कोई फैसला करना थोडा मुश्किल होगा लेकिन आपको भाई का साथ मिलने से आसानी होगी। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं जाने का प्लान कैंसिल हो जायेगा। किसी काम में अनुमान से ज्यादा धन लाभ होगा। आपको पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 5
कन्या राशि-
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे।आज आप अपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचेंगे तो आप आगे आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 1
तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में आलस्य की बजह से कमजोर रहेगा। आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे इसके साथ ही आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे आपको अच्छा लगेगा। आज आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 4
वृश्चिक राशि-
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपकी भावनाओं की कद्र होगी, लव मेट आज आपको कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो भी वह उन पर खरा उतरेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। आज आप किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे और आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य में लगाएंगे।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 6
धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें और आपको एक से अधिक स्रोतों से लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया अनुभव करेंगे इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आप काम को पूरा करने के लिए नए आईडियाज शामिल कर सकते हैं। आपके धन प्राप्ति के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। किसी काम में बहन का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और मां की किसी इच्छा की पूरी होने से आप खुश रहेंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 9
मकर राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। लम्बें समय से रूके हुए सरकारी कामों का आज निपटारा हो जायेगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे और शाम का समय आप अपने दादा-दादी के साथ बिताएंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 1
कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। साझेदारी में किसी डील को फाइनल करना आपके लिए अच्छा रहेगा और आपके औद्योगिक मामले सुधरेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 6
मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय के कामों में कुछ कठिनाई तो होगी, लेकिन फिर भी आप पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आज आपका कोई सपना साकार हो सकता है जिसकी चाह आपको कई वर्षों से थी। आज परिवार का कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। आपका किसी नए वाहन तो खरीदने का सपना पूरा होगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 8
केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ में सहकारिता के विस्तार को लेकर बैठक
केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ में सहकारिता के विस्तार को लेकर बैठक शुरू
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप भी बैठक में हैं शामिल
नवा रायपुर के होटल मे-फेयर में हो रही है बैठक
जयंती योग में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज, यहाँ जानें पूजन का शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ
Shri Krishna Janmashtami 2024 :इस साल श्री कृष्ण भगवान का 5251वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में रात 12 बजे हुआ था। इसलिए ही हर साल इस दिन पर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। जिसे कृष्णाष्टमी, अष्टमी रोहिणी के नाम से जाना जाता है। यहां जानिए जन्माष्टमी से जुड़ी हर एक जानकारी।
कृष्ण जन्माष्टमी पूजा मुहूर्त 2024
कृष्ण जन्माष्टमी पूजा सामग्री
कृष्ण जन्माष्टमी की सरल पूजा विधि
- कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और इसके बाद भगवान कृष्ण के मंदिर में जायें और वहां मोर-पंख अवश्य चढ़ाएं।
- मंदिर नहीं जा सकते तो घर के मन्दिर में ही भगवान कृष्ण को मोर पंख चढ़ाएं।
- इस दिन भगवान कृष्ण की प्रतिमा को अच्छे से सजाएं।
- उनके लिए झूला तैयार करें।
- पूजा के समय भगवान कृष्ण के मन्त्र का 108 बार जप करें।
- रात 12 बजे की पूजा से पहले फिर से स्नान कर लें।
- फिर साफ वस्त्र पहनकर पूजा की तैयारी करें।
- फिर कृष्ण जी की प्रतिमा को दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक कराएं।
- उन्हें फूल और फल चढ़ाएं।
- तरह-तरह के पकवान का भोग लगाएं।
- जन्माष्टमी की कथा सुनें और अंत में भगवान कृष्ण की आरती करें।
कृष्ण जन्माष्टमी की पारंपरिक पूजा विधि
- कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्यक्ति को स्नान आदि से निवृत होकर सभी देवी देवताओं को नमस्कार करना चाहिए।
- इसके बाद घर के मंदिर में पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुख करके बैठ जाएं।
- फिर एक हाथ में जल, फल, पुष्प लेकर व्रत का संकल्प लें।
- इसके बाद दोपहर के समय में काले तिलों को जल में डालकर प्रसूति गृह बनाएं।
- इस प्रसूति गृह में एक सुंदर बिछौना बिछाएं और यहां कलश स्थापित करें।
- फिर भगवान कृष्ण को स्तनपान कराती मां देवकी की मूर्ति स्थापित करें।
- जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण, माता देवकी, नंदलाल, यशोदा मैया, वासुदेव, बलदेव और लक्ष्मी जी की विधिवत पूजा की जाती है।
- जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण भगवान की पूजा रात 12 बजे किए जाने की परंपरा है।
- जन्माष्टमी के दिन रात 12 बजे खीरे को काटकर उसके तने से अलग किया जाता है।
- दरअसल ये परंपरा इसलिए निभाई जाती है क्योंकि इस दिन खीरे को भगवान कृष्ण के माता देवकी से अलग होने के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।
- इसी वजह से कई स्थानों पर जन्माष्टमी के दिन रात 12 बजे खीरा काटा जाता है।
- इसके बाद भगवान कृष्ण की आरती की जाती है। फिर उन्हें भोग लगाया जाता है।
- इसके बाद लड्डू गोपाल को झूला झुलाया जाता है।
कृष्ण जन्माष्टमी व्रत विधि
Aaj Ka Panchang: आज 26 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 26 अगस्त 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- भाद्रपद
अमांत- श्रावण
तिथि
कृष्ण पक्ष अष्टमी- अगस्त 26 03:39 AM- अगस्त 27 02:20 AM
कृष्ण पक्ष नवमी- अगस्त 27 02:20 AM- अगस्त 28 01:33 AM
नक्षत्र
कृत्तिका- अगस्त 25 04:45 PM- अगस्त 26 03:55 PM
रोहिणी- अगस्त 26 03:55 PM- अगस्त 27 03:38 PM
योग
व्याघात- अगस्त 26 12:28 AM- अगस्त 26 10:16 PM
हर्षण- अगस्त 26 10:16 PM- अगस्त 27 08:31 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:11 AM
सूर्यास्त- 6:46 PM
चन्द्रोदय- अगस्त 26 11:40 PM
चन्द्रास्त- अगस्त 26 12:49 PM
अशुभ काल
राहू- 7:45 AM- 9:19 AM
यम गण्ड- 10:54 AM- 12:28 PM
कुलिक- 2:02 PM- 3:37 PM
दुर्मुहूर्त- 12:53 PM- 01:43 PM, 03:24 PM- 04:14 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:03 PM- 12:53 PM
अमृत काल- 01:35 PM- 03:07 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:35 AM- 05:23 AM
Aaj Ka Rashifal 26 August 2024: आज जन्माष्टमी के दिन इन राशियों को मिल सकती है कोई बड़ी खुशखबरी...पढ़िए आज का अपना रशिफल
26 August 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज देर रात 2 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट से कल सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत और कालाष्टमी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मर गई मां की ममता...महिला ने अपने जिगर के टुकड़े को नहर में फेंका...जानिए क्या है पूरा मामला
भिंडः कहा जाता है कि पूत भले ही कपूत हो जाए, लेकिन माता कभी भी कूमाता नहीं हो सकती है। मध्यप्रदेश के भिंड से इस कहावत के उलट एक मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने जिगर के टुकड़े को नहर में फेंक दिया। बच्ची रोती-बिलखती हुई झाड़ियों में फंसी मिली। मामले की सूचना पर पहुंचे टीआई ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला भिंड जिले के बरोही थाना क्षेत्र का है। यहां के लावन गांव में एक मां ने अपनी बच्ची को नहर में फेंक दिया। बच्ची रोती-बिलखती हुई झाड़ियों में फंसी मिली। बच्ची पर जब गांव वालों की नजर पड़ी तो बरोही थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच की जुटी हुई है। जांच के बाद खुलासा हो पाएगा कि मां आखिर अपनी बच्ची को नहर में क्यों फेंका?
आरजी कर हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के आवास समेत 15 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी
कोलकाता। कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर मामले में रविवार (25 अगस्त) को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के आवास, आरजी कर हॉस्पिटल समेत 15 ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी आरजी कर हॉस्पिटल में हो रही वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की जा रही है।
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 25 साल नौकरी करने पर मिलेगी पूरी पेंशन, जानें कब से होगी लागू
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। बैठक में यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को मंजूरी दी गई है। इसके तहत नौकरी में 25 साल पूरे करने वाले कर्मचारी को पूरी पेंशन मिलेगी। कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पूरे विचार विमर्श के बाद यह स्कीम लाई गई है।
आज PM मोदी 113वीं बार करेंगे अपनी ‘मन की बात’, ऐसे देखें-सुने यह ख़ास कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (25 अगस्त) को आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह उनके रेडियो ब्रॉडकास्ट का 113वां एपिसोड है, जिसे 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो, टीवी चैनल समेत सभी डिजिटल प्रसार माध्यमों पर एक साथ ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।
पीएम मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का 112वां संस्करण 28 जुलाई 2024 को प्रसारित हुआ था। इसमें उन्होंने पेरिस ओलिंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, असम मोइदम, टाइगर डे, वनों के संरक्षण और स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर देशवासियों के साथ चर्चा की।इस कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क पर किया जाएगा। इसे आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर भी सुना जा सकेगा। इसके अलावा, इसे आकाशवाणी समाचार, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी इसे क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित करेगा।
https://x.com/DDNewslive/status/1827519184655294617
22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता
मन की बात” का प्रसारण 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है, जिनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, अरबी आदि शामिल हैं। आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्र इस कार्यक्रम का प्रसारण करते हैं, जिससे यह देश और विदेश दोनों में लाखों लोगों तक पहुंचता है।
Aaj Ka Panchang: आज 25 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 25 अगस्त 2024
विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी
श्रावण - पूर्णिमान्त
श्रावण- अमान्त
तिथि
सप्तमी - 03:39 ए एम, अगस्त 26 तक
नक्षत्र
भरणी - 04:45 पी एम तक
योग
ध्रुव - 12:29 ए एम, अगस्त 26 तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:56 ए एम
सूर्यास्त - 06:50 पी एम
चन्द्रोदय - 10:34 पी एम
चन्द्रास्त - 11:50 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 ए एम से 12:49 पी एम
अमृत काल - 12:13 पी एम से 01:44 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:27 ए एम से 05:11 ए एम
अशुभ काल
राहुकाल- 05:13 पी एम से 06:50 पी एम
यम गण्ड - 12:23 पी एम से 02:00 पी एम
गुलिक - 03:36 पीa एम से 05:13 पी एम
दुर्मुहूर्त - 05:07 पी एम से 05:58 पी एम
वर्ज्य - 04:20 ए एम, अगस्त 26 से 05:53 ए एम, अगस्त 26
शुभ योग
त्रिपुष्कर योग- 04:45 पी एम से 03:39 ए एम, अगस्त 26
रवि योग- 05:56 ए एम से 04:45 पी एम
