सियासत

300 अश्लील वीडियो, महिला वॉशरूम से मिला हिडन कैमरा, छात्राओं ने किया बवाल

 आंध्र प्रदेश। गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा मिलने से छात्राओं के बीच हड़कंप मच गया। छात्राओं ने बीती रात न्याय की मांग करते हुए विरोध जताया। छात्राओं की निजता से जुड़ा यह ताजा मामला आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले से प्रकाश में आया है। यहां के एसआर गुडलवल्लेरु इंजीनियरिंग कॉलेज में गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम से हिडन कैमरा छुपा कर रखा गया था, जिसके मिलने से यहां के छात्राओं में तनाव का माहौल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विजय के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी इसी कॉलेज का छात्र था। पुलिस ने उसके पास से एक लैपटॉप भी बरामद किया है। लैपटॉप खंगालने के बाद पुलिस को 300 अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी विजय ने यह 300 अश्लील वीडियो कॉलेज के अन्य छात्रों को बेचा है। फिलहाल, आगे की जांच चल रही है।

बता दें कि हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा की सूचना एक छात्रा के द्वारा कॉलेज प्रशासन को दी गई थी। जब वह वॉशरूम गई तो उसे कुछ अजीब लगा, इसी दौरान उसने पाया कि यहां पर वीडियो कैप्चर करने के लिए एक कैमरा लगा हुआ था। इस खुलासे के बाद हिडन कैमरे को लेकर परिसर में छात्राओं की सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

छात्राओं ने न्याय की मांग की है। छात्रों ने निजता के उल्लंघन और उसके बाद वीडियो के प्रसार के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

कॉलेज प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि वे पूरी जांच सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू करने का भी वादा किया है।

ज्ञात हो कि ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु के कैफे शॉप के वॉशरूम से आया था। यहां एक फोन मिला था, जिसमें ऐसे ही कुछ वीडियो क्लिप थे। इस मामले में जब जांच हुई तो आरोपी कैफे का एक कर्मचारी निकला था।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 30 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 पंचांग- 30 अगस्त 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - श्रावण

तिथि
कृष्ण पक्ष द्वादशी- अगस्त 30 01:37 AM- अगस्त 31 02:25 AM

नक्षत्र
पुनर्वसु - अगस्त 29 04:39 PM- अगस्त 30 05:55 PM

योग
व्यतीपात - अगस्त 29 06:17 PM- अगस्त 30 05:46 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:58 AM
सूर्यास्त - 6:45 PM
चन्द्रोदय - 3:09 AM
चन्द्रास्त - 4:45 PM

अशुभ काल
राहू - 10:46 AM- 12:21 PM
यम गण्ड - 3:33 PM- 5:09 PM
कुलिक - 7:34 AM- 09:10 AM
दुर्मुहूर्त - 8:31 AM- 9:23 AM, 12:47 PM- 01:38 PM
वर्ज्यम् - 02:30 AM- 04:13 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:56 ए एम से 12:47 पी एम
अमृत काल - 03:24 पी एम से 05:05 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:29 ए एम से 05:13 ए एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 30 August 2024: आज शुक्रवार के दिन इन राशि वालों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन...पढ़ें दैनिक राशिफल

 30 August 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज देर रात 2 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 48 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 58 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज आपका सोचा हुआ काम पूरे होगा। परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनायेंगे, आगे चलकर इससे आपको फायदा होगा। इस राशि के छात्रों के सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा। अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ होगा। आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आप कोई अध्यात्मिक बुक पढ़कर अपना समय बितायेंगे।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 3

वृष राशि

आज इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिल सकती है। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। जीवनसाथी किसी काम के लिये आपकी तारीफ कर सकते हैं, इससे आपका मन खुश रहेगा। शाम को किसी दूर के रिश्तेदार से फ़ोन पर बात हो सकती है। काम को लेकर आपकी कई योजनाएं आज समय से पूरी हो जायेंगी। आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बना हुआ है। आज घर के सदस्यों में आपसी सौहार्द बेहतर बनेगा। लवमेट एक-दूसरे को गिफ्ट देने का वादा करेंगे।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 6

मिथुन राशि

आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आपकी फिटनेस बनी रहेगी। आप जीवनसाथी की किसी काम में मदद करेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने आप खुलते जायेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आपका कोई नया कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कार्यों में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- सफेद

कर्क राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेगी। व्यापार की गति सामान्य बनी रहेगी। आज माता-पिता के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मान बनायेंगे। लवमेट आज लंच करने किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जायेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे लोगों को आज किसी अनुभवी डॉक्टर से सलाह मिलेगी, जो आगे चलकर आपके लिए कारगर साबित होगी।

  1. शुभ रंग- काला
  2. शुभ अंक- 3

सिंह राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। आज आपके सहकर्मी किसी कार्य को पूरा करने के लिए आपसे फोन पर राय लेंगे। आज आप कोई प्रॉपर्टी लेने का मन बनाएंगे।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 2

कन्या राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कोई मित्र आपसे सहयोग के लिए कह सकता है। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आयेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 6

तुला राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से आज आपको बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से फोन पर बात होने की संभावना है। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। परिवारवालों के साथ मिलकर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपको मानसिक उलझनों से मुक्ति मिलेगी, जिससे काफी राहत महसूस करेंगे। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। दाम्पत्य रिश्ते में मजबूती आयेगी। आज कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। इस राशि के साहित्य से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 4

धनु राशि

आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आज आप घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्लान बनायेंगे। लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 4

मकर राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आज आप अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते है, तो फिलहाल कुछ दिनों के लिए रुक जाना अच्छा रहेगा। परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सबकी बात आपको जरूर सुनना चाहिए। कुछ चीज़ों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए। संतान से आपको सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होगे।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 7

कुंभ राशि

आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से चल रहा किसी कोर्ट-कचहरी के मामले को निपटने के लिए किसी ख़ास दोस्त से फ़ोन पर राय लेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। रोजमर्रा के कामों में फायदा होगा। आज आपकी बातों से परिवार के लोग सहमत रहेंगे।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 1

मीन राशि

आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। अध्यात्म के प्रति लगाव बढ़ेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज ननिहाल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आप लोगों को अपनी बातें समझाने में सफल होंगे। आज बात करते समय अपनी भाषा पर ध्यान दें, नहीं तो किसी से कहा-सुनी हो सकती है। आपकी दिनचर्या में बदलाव आने से आज कुछ कार्यों को पूरा करने में समय लगेगा।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 8
और पढ़ें ...

भारतीय इस्पात सम्मेलन हुआ शुरू

 

 
भारतीय इस्पात सम्मेलन हुआ शुरू
टेक्नोक्रेट्स ने नई प्रौद्योगिकियों को शामिल करने और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी के लिए अभिनव तरीके खोजने की आवश्यकता पर दिया जोर
‘डीकार्बोनाइजेशन और बुनियादी ढांचे के विकास का महत्व और भूमिका’ विषय पर केन्द्रित दो दिवसीय भारतीय इस्पात सम्मेलन का उद्घाटन आज महात्मा गांधी कला मंदिर, में किया गया।
भारतीय इस्पात सम्मेलन का औपचारिक रूप से उद्घाटन सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एस्सार मिनमेट प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी और पूर्व निदेशक (तकनीकी-सेल) एस एस मोहंती ने उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कर रहे सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) तथा अध्यक्ष (आईआईएम, भिलाई चैप्टर) अंजनी कुमार, आईआईएम-रायपुर के निदेशक, प्रोफेसर आर के काकानी, आईआईटी, भिलाई के निदेशक, प्रोफेसर राजीव प्रकाश, सीएसवीटीयू के कुलपति डॉ एम के वर्मा, एनआईटी-रायपुर के निदेशक डॉ एन वी रमना राव, आईएसआर इन्फोमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी संतोष महंती, आईआईएम भिलाई चैप्टर के उपाध्यक्ष और सीजीएम इंचार्ज (आयरन-बीएसपी)  तापस दासगुप्ता, अध्यक्ष (आईईआई, बीएलसी)  पुनीत चौबे भी उपस्थित थे।
आयरन एंड स्टील रिव्यू मैगजीन- कोलकाता, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेटल्स (आईआईएम), भिलाई चैप्टर और इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) भिलाई सेंटर द्वारा सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के लौह और इस्पात उत्पादकों, देश के विभिन्न हिस्सों में इस्पात निर्माण से संबंधित अनुसंधान और प्रौद्योगिकी संस्थानों के टेक्नोक्रेट, विशेषज्ञ और प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
मुख्य अतिथि सीएमडी (एस्सार मिनमेट प्राइवेट लिमिटेड) और पूर्व निदेशक (तकनीकी-सेल) श्री एस एस मोहंती ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय इस्पात उद्योग के डीकार्बोनाइजेशन पर शुरुआत से ही चर्चा होती रही है। वास्तव में आज प्रश्न यह है कि डीकार्बोनाइजेशन को किस पैमाने पर हासिल किया जाना है और इस्पात उद्योग में शून्य कार्बन उत्सर्जन की दिशा में क्या चुनौतियाँ हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने 70 प्रतिशत से अधिक इस्पात का उत्पादन ब्लास्ट फर्नेस रूट के माध्यम से करते हैं जो ऊर्जा की अधिक खपत करता है तथा पर्यावरण के लिए हानिकारक है। इस्पात उत्पादन वर्ष 2050 तक अधिकतम हो जाएगा, जिससे कार्बन उत्सर्जन भी बढ़ेगा। इसलिए हमें अपनी परिसंपत्तियों का मूल्यांकन शुरु करना होगा, ग्रीन स्टील के उत्पादन के लिए नए निवेश करने होंगे और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए अपनी मौजूदा सुविधाओं में नवाचार के साथ-साथ अपनी उत्पादन प्रक्रियाओं में नई तकनीकों को शामिल करना होगा।
भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमने इस सम्मेलन का विषय व्यापक विचार-विमर्श के बाद चुना है। भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और इसमें इस्पात उद्योग का प्राथमिक हिस्सा है। इस्पात उद्योग बड़ी मात्रा में कार्बन का उत्सर्जन करता है। आज सार्थक प्रयासों के माध्यम से हमें कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य ग्रीनहाउस गैसों के न्यूनतम उत्सर्जन के साथ उच्च गुणवत्ता वाले सस्टेनेबल स्टील का उत्पादन करने के तरीकों की खोज करने की आवश्यकता है। श्री दासगुप्ता ने कहा, मुझे खुशी है कि इस सम्मेलन ने देश भर के टेक्नोक्रेट और शोध विद्वानों से उत्कृष्ट तकनीकी शोध पत्र प्राप्त हुए हैं और ऐसे शोध पत्रों से प्राप्त अंतर्दृष्टि से हमें भारतीय इस्पात उद्योग को कार्बन मुक्त करने में मदद मिलेगी। निदेशक प्रभारी श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने सीखने व आत्मनिरीक्षण करने के अवसर प्राप्त करने हेतु इस दो दिवसीय सम्मेलन में आए हुए प्रतिनिधियों का भिलाई में स्वागत किया।
सीएमडी (आईएसआर इन्फोमीडिया प्राइवेट लिमिटेड) श्री संतोष महंती ने कहा कि हम सबके लिए भारतीय इस्पात परिदृश्य को समझना महत्वपूर्ण है। इसका निरंतर बढ़ता और विकसित होता बुनियादी ढांचा राष्ट्र निर्माण के आर्थिक पक्ष में व्यापक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आने वाले वर्ष भारत के लिए और इस दिशा में बहुत महत्वपूर्ण होंगे। इस्पात उद्योग को अधिक सस्टेनेबल बनाने और पर्यावरण के अनुकूल भविष्य की ओर ले जाने हेतु रणनीतियों पर चर्चा और कार्यान्वयन के लिए हम इस सम्मेलन के माध्यम से एक साथ आए हैं। श्री संतोष महंती ने कहा कि ग्रीन फ्युचर को आकार देने में आपकी भागीदारी महत्वपूर्ण है।
निदेशक (आईआईएम, रायपुर) डॉ राम कुमार काकानी ने कहा कि हर दृष्टि से इस सम्मेलन का विषय बहुत उपयुक्त है, क्योंकि लौह और इस्पात उद्योग वैश्विक ग्रीनहाउस में प्रमुख योगदानकर्ता है, और इस क्षेत्र को डीकार्बोनाइज करने के लिए शून्य कार्बन उत्सर्जन की ओर बढ़ना आवश्यक है। डॉ काकानी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग को सीमित करने के लिए पेरिस समझौते के तहत निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करना है।
उद्घाटन सत्र के बाद डी-कार्बोनाइजेशन और बुनियादी ढांचे के विकास के महत्व और भूमिका पर एक पैनल चर्चा हुई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सम्मेलन की स्मरणिका का अनावरण किया गया। तत्पश्चात सम्मेलन में भाग लेने वाली कंपनियों और आपूर्तिकर्ताओं द्वारा लगाए गए स्टॉल की एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।
भारतीय इस्पात सम्मेलन के उद्घाटन समारोह का संचालन महाप्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन) श्रीमती बोन्या मुखर्जी और सहायक महाप्रबंधक (विजिलेंस) श्री हिमांशु दवे ने किया। मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (लौह) श्री तापस दासगुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्ताव प्रस्तुत किया
और पढ़ें ...

अब तुरंत कर सकेंगे रामलला के दर्शन, ‘तत्काल सेवा’ के लिए 6 स्लॉट तय, ऐसे मिलेंगे पास

 अयोध्या। रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है। मंदिर समिति ने बुधवार से दर्शन के लिए तत्काल सेवा शुरू कर दी है। इसमें श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के लिए पास जारी किए जाएंगे। जिससे भक्त रामलला के जल्द दर्शन कर पाएंगे।

और पढ़ें ...

देश को तीन वंदे भारत की मिलने जा रही सौगात, 31 अगस्त को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे PM

 नई दिल्ली: यात्रियों को बेहद पसंद आ रही सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत के बेड़े में विस्तार होने जा रहा है. 31 अगस्त को तीन नई वंदे भारत का संचालन शुरू होने जा रहा है. मेरठ, चेन्नई और बेंगलुरु से इन तीनों वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होगा. वंदे भारत ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी. कम समय में यात्री गंवत्य तक पहुंच सकेंगे.

हरी झंडी दिखाई जाने वाली नई ट्रेनें हैं

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारियों के मुताबिक, “उत्तर रेलवे को एक वंदे भारत ट्रेन मिली है, जिसका संचालन मेरठ से लखनऊ के बीच होगा. दूसरी वंदे भारत ट्रेन कर्नाटक के बेंगलुरु से तमिलनाडु के मदुरै तक चलेगी, जबकि तीसरी वंदे भारत ट्रेन का संचालन तमिलनाडु के चेन्नई से नागरकोइल तक होगा. इन तीनों रूटों पर पहली बार वंदे भारत ट्रेन का संचालन होने जा रहा है.”

अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अगस्त को इन ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी देंगे. इन ट्रेनों के संचालन से लोगों के सफर का समय बचेगा. वंदे भारत ट्रेनें सेमी हाई स्पीड ट्रेनें हैं. 120 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से ट्रेनों का संचालन हो रहा है. अभी वंदे भारत ट्रेनों में चेयर कार हैं. जल्द ही स्लीपर कोच वाली वंदे भारत ट्रेनों के संचालन की तैयारी है.

पहले से चल रहीं 52 जोड़ी वंदे भारत ट्रेने: देश में 18 फरवरी 2019 को पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दी थी. इसके बाद से दिल्ली से विभिन्न राज्यों के बीच कई वंदे भारत ट्रेनें चलाई गईं. देश के अन्य हिस्सों में भी वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं. देश में कुल 52 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है. रेलवे वंदे भारत जैसी ट्रेनों को हर राज्य को आपस में जोड़ने की दिशा में काम कर रहा है. वंदे भारत ट्रेनों का किराया अन्य ट्रेनों से अधिक है लेकिन सफर में कम समय और अच्छी सर्विस के चलते लोग वंदे भारत में सफर करना पसंद करते हैं.

और पढ़ें ...

अमीरों की लिस्ट में अंबानी से आगे निकले गौतम अडाणी...जानें कुल कितनी संपत्ति

 GAUTAM ADANI : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी को पछाड़ते हुए गौतम अडानी अब भारत के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं. 2024 हुरुन इंडिया अमीरों की सूची में कुल 11.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ शीर्ष स्थान पर हैं. सूची में बताया गया है कि भारत ने पिछले साल हर 5 दिन में एक नया अरबपति बनाया है.

हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा, “भारत एशिया के धन सृजन इंजन के रूप में उभर रहा है! जहां चीन में अरबपतियों की संख्या में 25 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, वहीं भारत में 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो रिकॉर्ड 334 अरबपतियों तक पहुंच गई है.

वहीं, हुरुन रिच लिस्‍ट 2024 में बड़ी उछाल देखने को मिली है. इस लिस्‍ट में अब 1,500 से अधिक व्यक्तियों की कुल संपत्ति ₹1,000 करोड़ या उससे अधिक है. यह सात साल पहले की तुलना में 150% की बढ़ोतरी को दिखाता है. हुरुन इंडिया ने कुल 1,539 अति-धनवान व्यक्तियों की पहचान की है, जो पिछले साल की तुलना में 220 की उल्‍लेखनीय बढ़ोतरी को दिखाता है.

पहली बार शामिल हुए इतने लोग

हुरुन रिच लिस्‍ट 2024 में 1500 से ज्‍यादा व्‍यक्ति पहली बार शामिल हुए हैं, जो पिछले पांच सालों में 86 फीसदी की बढ़ोतरी है. इन लोगों की कुल संपत्ति 1000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है. वहीं पहली बार इस लिस्‍ट में 334 अरबपति शामिल हुए हैं, जिनके पास अरबों की संपत्ति है.

गौतम अडानी की नेटवर्थ

गौतम अडानी (62) और उनके परिवार ने 2024 हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जिसके पास 11.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनकी संपत्ति में 95% की उछाल आई है. इस तगड़ी उछाल के कारण वे इस लिस्‍ट में टॉप पर आ गए हैं.

और पढ़ें ...

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच फंसी बीजेपी! चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस

 हरियाणा : चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. बता दें ये नोटिस बीजेपी के सोशल मीडिया हैंडल द्वारा प्रचार वीडियो में बच्चे का इस्तेमाल करने को लेकर भेजा गया है.

बताया जा रहा है कि हरियाणा चुनाव आयुक्त ने बीजेपी हरियाणा के अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और इस पर एक्शन लेने की बात कही है. चुनाव आयोग ने हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष से इस मामले में 29 अगस्त तक जवाब देने के लिए कहा है. बता दें हरियाणा में 1 अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है. नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे.

दरअसल, हरियाणा बीजेपी ने एक बच्चे का वीडियो शेयर किया गया था. बच्चा कहता नजर आ रहा था, हरियाणा में फिर से नायब सरकार. बीजेपी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, बच्चे-बच्चे की पुकार, हरियाणा में फिर से नायब सरकार. इस वीडियो में हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी नजर आ रहे हैं. वे अलग अलग बच्चों के साथ दिख रहे हैं. चुनाव आयोग ने इस वीडियो को आचार संहिता का उल्लंघन बताया है और हरियाणा बीजेपी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

और पढ़ें ...

चंपाई सोरेन का झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा, कहा- राज्य के हित में फैसला लिया

 झारखंड :- झारखंड के पूर्व सीएम सह मंत्री चंपाई सोरेन ने झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. ईमेल के माध्यम से उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो और शिबू सोरेन को इस्तीफा भेजा है. 30 अगस्त को वे भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंत्री चंपाई सोरेन आज बुधवार को नयी दिल्ली से रांची लौटे. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि 30 अगस्त को वे रांची में बीजेपी ज्वाइन करेंगे. इसके बाद उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने के बाद वे सियासत में नयी पारी की शुरुआत करेंगे.

चंपाई सोरेन ने किन्हें भेजा इस्तीफा?

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंत्री चंपाई सोरेन ने ईमेल के जरिए इस्तीफा सौंपा है. उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन, स्पीकर रवींद्रनाथ महतो और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को सभी पदों से इस्तीफा भेजा है.

चंपाई सोरेन ने इस्तीफे में शिबू सोरेन को क्या लिखा?

झारखंड के जल संसाधान मंत्री चंपाई सोरेन ने इस्तीफा देते हुए कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की वर्तमान कार्यशैली और नीतियों से क्षुब्ध होकर उन्होंने पार्टी छोड़ी है और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है. झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन को लिखे इस्तीफा में उन्होंने कहा कि काफी दु:ख के साथ कहना पड़ रहा है कि आपके मार्गदर्शन में जिस पार्टी का सपना हम जैसे कार्यकर्ताओं ने देखा था और जिसके लिए जंगल-पहाड़ और गांवों की खाक छानी थी,

और पढ़ें ...

29 August 2024 Ka Panchang: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 29 August 2024 Ka Panchang: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। एकादशी तिथि आज देर रात 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 19 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 41 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज जया एकादशी व्रत है। गुरुवार के दिन क्या कुछ खास है इस बारे में आप यहां जान सकते हैं। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

29 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त

  • भाद्रपद कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि- 29 अगस्त 2024 को देर रात 1 बजकर 38 मिनट तक
  • सिद्धि योग- 29 अगस्त 2024 को शाम 6 बजकर 19 मिनट तक
  • आर्द्रा नक्षत्र-  29 अगस्त को 4 बजकर 41 मिनट तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 01:58 से दोपहर बाद 03:34 तक
  • मुंबई- दोपहर 02:13 से दोपहर बाद 03:47 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर01:59 से दोपहर बाद 03:36 तक
  • लखनऊ- दोपहर 01:43 से दोपहर बाद 03:18 तक
  • भोपाल- दोपहर 01:56 से दोपहर बाद 03:31 तक
  • कोलकाता- दोपहर 01:12 से दोपहर 02:47 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 02:15 से दोपहर बाद 03:50 तक
  • चेन्नई- दोपहर 01:43 से दोपहर बाद 03:16 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:57 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:46 pm
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 29 August 2024: 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन...पढ़ें दैनिक राशिफल

29 अगस्त 2024 Aaj Ka Rashifal :- वैदिक पंचांग के अनुसार, आज (गुरुवार) अजा एकादशी है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। अजा एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि का संयोग बन रहा है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कैसा रहेगा मेष से लेकर मीन राशि वालों का 29 अगस्त 2024 का दिन।

मेष राशि

मेष राशि वालों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार और कार्यस्थल में माहौल आपके पक्ष में रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेगा। मौसमा बीमारियों की चपेट में आ सकते है। कार्यक्षेत्र में विरोधी काम में अड़चन पैदा कर सकते हैं। पार्टनर के साथ किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

मिथुन राशि

परिवार के साथ खरीदारी में समय व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की संभावना है। लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत करने की जरूरत है। घमंड लक्ष्य से भटका सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातक किसी बड़े कार्यक्रम में जा सकते हैं, जहां आपको सम्मानित किया जा सकता है। दिन आपका अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखना होगा। किसी प्रकार के विवाद में नहीं उलझें। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई सुखद समाचार आपको मिलेगा। दोस्तों से मेल मुलाकात होगी। निकट संबंधी के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। प्रेम संबंधों में समय बर्बाद ना करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को किसी समस्या का समाधान मिलेगा। नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। पारिवारिक खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। जीवनसाथी का आपके प्रति सहयोग बना रहेगा।

तुला राशि

कोई नया वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बन सकता है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल में उचित व्यवहार बनाकर रखना जरूरी है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन राहत भरा रहेगा। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। सामाजिक क्षेत्र में वर्चस्व कायम रहेगा। व्यापार में किसी बड़ी साझेदारी में सहभागी बन सकते हैं। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

धनु राशि

बाहर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रिश्तेदारों के साथ काफी समय बाद मेल-मिलाप होगा। करियर से संबंधित खुशखबरी मिल सकती हैं। निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है।

मकर राशि

मकर राशि वालों का दिन उलझा हुआ रहेगा। पारिवारिक विवाद में उलझ सकते हैं। व्यापार में आर्थिक गिरावट महसूस करेंगे। किसी वरिष्ठ की मदद से मनोकामना पूरी होगी।

कुंभ राशि

किसी पुराने विवाद में उलझ सकते हैं। व्यापार में विरोधी काम को बिगाड़ने का प्रयत्न करेंगे। धार्मिक गतिविधियों के प्रति रुझान बढ़ेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें। कोई गुप्त बात उजागर हो सकती है।

मीन राशि

व्यापार में बड़े लाभ के योग हैं। पुराना उधार दिया हुआ पैसा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में बड़ी साझेदारी हो सकती है, जिससे स्त्रोत के नए दरवाजे खुलेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

और पढ़ें ...

बेटियों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं : राष्ट्रपति मुर्मू

 Kolkata rape-murder case : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप-हत्या के मामले में लगातार विरोध और प्रदर्शन हो रहा है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि मैं बहुत निराश और भयभीत हूं. बेटियों के खिलाफ अपराध बर्दाश्त नहीं. उन्होंने कहा, बस अब बहुत हुआ.राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा है कि समाज को ‘ईमानदार, पूर्वाग्रहरहित आत्मावलोकन’ की जरूरत है और खुद से कुछ कड़े सवाल पूछने की जरूरत है. राष्ट्रपति ने कहा है कि कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों पर इस तरह के अत्याचारों की अनुमति नहीं दे सकता. राष्ट्रपति मुर्मू ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर भी टिप्पणी की है। राष्ट्रपति ने कहा है कि जब छात्र, डॉक्टर और नागरिक कोलकाता में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, उस समय भी अपराधी अन्यत्र शिकार की तलाश में घात लगाए हुए हैं.

और पढ़ें ...

RSS प्रमुख मोहन भागवत को मिलेगी Z+ से भी एडवांस स्तर की सुरक्षा, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के बराबर होगी सिक्योरिटी

 नई दिल्ली: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा में एक बार फिर से इज़ाफा किया गया है। पहले से ही जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त भागवत की सुरक्षा अब एडवांस्ड सिक्योरिटी लाइजन (एएसएल) स्तर तक बढ़ा दी गई है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) द्वारा जारी खतरे के अलर्ट के बाद यह कदम उठाया गया है।

 
भागवत की सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ के जवान संभालते हैं। नए एएसएल सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार, उनके दौरे वाले स्थानों पर सीआईएसएफ की टीमें पहले से तैनात रहेंगी। वर्तमान में उनकी सुरक्षा के लिए 58 कमांडो की टीम बारी-बारी से तैनात की जाती है।
 
एएसएल स्तर की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, और स्वास्थ्य विभाग जैसी स्थानीय एजेंसियों के साथ करीबी समन्वय की आवश्यकता होती है। इस सुरक्षा व्यवस्था में बहु-स्तरीय सुरक्षा घेरा और हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए विशेष प्रोटोकॉल भी शामिल हैं, जो विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए विमानों तक सीमित होते हैं।
 
भारत में चार मुख्य सुरक्षा श्रेणियां हैं- एक्स, वाई, जेड, और जेड प्लस, जिनमें जेड प्लस सबसे उच्च स्तर की सुरक्षा है। यह सुरक्षा वीवीआईपी और हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों के लिए आरक्षित होती है, और इसमें एनएसजी, आईटीबीपी, और सीआरपीएफ जैसी विशेष इकाइयाँ शामिल होती हैं।
और पढ़ें ...

कर्ज से परेशान युवक ने परिवार समेत खाया जहर: तीन की मौत...पढिये पूरी खबर

 उत्तर प्रदेश :- इटावा में सूदखोरों के कर्ज में डूबे एक किसान परिवार ने आत्महत्या की कोशिश की है। परिवार ने कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर सल्फास की गोलियां मिलकर पी लिया, जिसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं मृतकों में मासूम बच्ची समेत किसान और उसकी भाभी की मौत शामिल है।मिली जानकारी के अनुसार परिवार पर करीब 3 लाख रुपये का कर्ज था और सूदखोर उन पर पैसे देने का दबाव बना रहे थे। जिसकी वजह से तंग आकर उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया।

मृतक के पिता के अनुसार उनके बेटे ने पड़ोसी से तीन लाख रुपए ब्याज पर उधार लिए थे, जिसको लेकर लगातार वो दवाब बना रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे जिसके चलते बेटे ने परिवार के साथ कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर परिवार को पिला दिया। मामले के बाद इटावा पुलिस हरकत में आई और मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल प्रभाव से नामदर्ज 3 लोगों पर कार्यवाही की है।

और पढ़ें ...

Recruitment 2024: बीईएमएल में आईटीआई एवं ऑफिस असिस्टेंट ट्रेनी पदों पर निकली भर्ती,जानिए तारीख

 सरकारी नौकरी खोज रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) की ओर से आईटीआई ट्रेनी और ऑफिस असिस्टेंट ट्रेनी के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है जो 4 सितंबर 2024 तक जारी रहेगी।

भर्ती में आईटीआई ट्रेनी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए। ऑफिस असिस्टेंट ट्रेनी पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास कॉमर्शियल प्रैक्टिस/ सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा/ डिग्री होना चाहिए और साथ ही कंप्यूटर एप्लीकेशन में प्रोफिशिएंसी होनी चाहिए। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु पदानुसार 32/ 35/ 37 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 4 सितंबर 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

कैसे करें आवेदन

  • इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bemlindia.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको करियर में Current Recruitments में जाना है।
  • अब यहां भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • नए पेज पर पहले रजिस्टर बटन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
  • इसके बाद लॉग इन बटन पर क्लिक करके अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
  • अंत में अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा करके पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 28 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

 28 अगस्त 2024 का पंचांग

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- भाद्रपद
अमांत- श्रावण

तिथि
कृष्ण पक्ष दशमी- अगस्त 28 01:33 AM- अगस्त 29 01:19 AM
कृष्ण पक्ष एकादशी- अगस्त 29 01:19 AM- अगस्त 30 01:37 AM

नक्षत्र
म्रृगशीर्षा- अगस्त 27 03:38 PM- अगस्त 28 03:53 PM
आद्रा- अगस्त 28 03:53 PM- अगस्त 29 04:39 PM

योग
वज्र- अगस्त 27 08:31 PM- अगस्त 28 07:11 PM
सिद्धि- अगस्त 28 07:11 PM- अगस्त 29 06:17 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:11 AM
सूर्यास्त- 6:44 PM
चन्द्रोदय- अगस्त 28 12:34 AM
चन्द्रास्त- अगस्त 28 2:53 PM

अशुभ काल
राहू- 12:28 PM- 2:02 PM
यम गण्ड- 7:45 AM- 9:19 AM
कुलिक- 10:53 AM- 12:28 PM
दुर्मुहूर्त- 12:02 PM- 12:53 PM
वर्ज्यम्- 12:33 AM- 02:12 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- Nil
अमृत काल- 06:59 AM- 08:36 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:35 AM- 05:23 AM

शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग- अगस्त 28 06:11 AM- अगस्त 28 03:53 PM (मृगशीर्षा और बुधवार)

 

 
और पढ़ें ...