राशिफल
Brahmastra Part 2 release date : ‘ब्रह्मास्त्र’ पार्ट-2 का इंतजार खत्म, अयान मुखर्जी ने किया ये बड़ा ऐलान, इसदिन रिलीज होंगी फिल्म
Brahmastra Part 2 release date : बॉलीवुड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा’ के बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचने के बाद, निर्माता अयान मुखर्जी ने अब ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव’ और ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 3’ की टाइमलाइन की घोषणा की है, जो क्रमश: 2026 और 2027 में रिलीज होने वाली है। अयान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
अयान ने लिखा
“‘ब्रह्मास्त्र: अस्त्रावर्स’ पर बात करने का समय आ गया है। पार्ट वन पर मिले लोगों के प्यार के बाद मैं पार्ट टू और थ्री को बनाने पर फोकस कर रहा हूं, जो कि मैं जानता हूं कि पार्ट वन से ज्यादा बड़ा और महात्वाकांक्षी होगा। हमने तय किया है कि दोनों सीक्वल की शूटिंग एक साथ होगी, लेकिन उन्हें अलग-अलग समय पर रिलीज किया जाएगा।”

एक साथ शूट होगी दोनों पार्ट
उन्होंने शेयर किया कि दूसरी और तीसरी इंस्टॉलमेंट एक साथ बनेगी। उन्होंने कहा, तय किया है कि हम दोनों फिल्में एक साथ बनाने जा रहे हैं। उन्होंने ज्यादा कुछ बताए बिना, कहा: यूनिवर्स ने मुझे हाल ही में एक बहुत ही खास फिल्म में कदम रखने और निर्देशन करने का एक बहुत ही खास अवसर दिया है! फिल्म क्या है.. उस पर सही समय आने पर बताएंगे। यह अवसर जो मुझे चुनौती देता है और मुझे बहुत उत्साहित करता है.. जहां मैं सीखूंगा, प्रेरित होऊंगा और आगे बढ़ूंगा! इसलिए, मैंने इसे लेने का फैसला किया है। इस यूनिवर्स में सभी सकारात्मक ऊर्जाओं के लिए आगे बढ़ना ताकि मैं अपना बेस्ट दे सकूं और उस एक चीज में योगदान कर सकूं जो मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है- भारतीय सिनेमा!
ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 ने मचाया धमाल
स्टार स्टूडियोज धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और अयान मुखर्जी द्वारा निर्मित, ब्रह्मास्त्र के पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए और दुनिया भर के दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया।
गुड फ्राइडे और मृत्यु से पहले ईसा मसीह के आखिरी शब्द क्या थे.
क्रॉस पर लटके ईसा मसीह के ये थे आखिरी शब्द (Jesus Christ last word before death)
यहूदी शासकों ने प्रभू यीशू के साथ बहुत बेरहमी की लेकिन इसके बाद भी उनके मुंह से क्षमा और कल्याण के संदेश ही निकले. कहते हैं कि सूली पर लटकाए जाने के बाद और मृत्यु से पहली जीसस क्राइस्ट ने कहा ‘हे ईश्वर इन्हें क्षमा करें, क्योंकि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं’. 'हे पिता! मैं अपनी आत्मा को तेरे हाथों में सौंपता हूं.
हनुमान जयंती पर किए जाने वाले इन उपायों से सभी कष्ट होते हैं दूर
सरसों के तेल का और घी का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से घर में धन धान्य की कमी नहीं होती है और नौकरी व व्यापार में उन्नति के योग बनते हैं।
हनुमानजी के मस्तक से थोड़ा सा सिंदूर दाहिने हाथ के अंगूठे से लें और उसको माता सीता के चरणों में लगा दें। ऐसा करने से सभी पाप दूर होते हैं और हनुमानजी मनोकामना पूरी करते हैं।
हनुमान जयंती के दिन सर्वार्थ सिद्धि समेत कई शुभ योग बन रहे हैं। इन शुभ योग में हनुमान यंत्र की स्थापना करें और नियमित रूप से पूजा पाठ करें। ऐसा करने से शारीरिक और मानसिक रूप से विकास होता है और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। इस यंत्र की हर पूजा करने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं और पूरे परिवार के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करता है
हनुमान जयंती का व्रत रखें और पास के हनुमान मंदिर में हनुमानजी को गुड़ और आटे की रोटी का लड्डू बनाकर भोग लगाएं। अगर इस तरह के लड्डू बनाना आसान नहीं है तो आप मोतीचूर के लड्डू भी हनुमानजी को अर्पित कर सकते हैं। इसके साथ ही केवड़े का इत्र व गुलाब की माला चढ़ाएं। ऐसा करने से हनुमानजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में धन धान्य की कमी नहीं होती।
हनुमान जयंती के दिन जो लोग मंगल दोष से पीड़ित हैं या जिनकी कुंडली में मंगल ग्रह की प्रतिकूल दशा चल रही है तो वह हनुमान जयंती के दिन रक्तदान, मसूर दाल का दान, या लाल वस्त्र का दान भी कर सकते हैं। हनुमान मंदिर में ध्वजा लगाने से भी आपको विशेष लाभ मिलेगा। ऐसा करने से कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होती है।
मंत्री कवासी लखमा सीधे मिलेट कैफे के किचन में पहुंच गए और उन्होंने स्वयं से ही रागी डोसा बनाया
सेहत बाजार मिलेट कैफे के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मंत्री कवासी लखमा अपने अनोखे अंदाज में नजर आए. उद्घाटन के बाद मंत्री कवासी लखमा सीधे मिलेट कैफे के किचन में पहुंच गए और उन्होंने स्वयं से ही रागी डोसा बनाया. इस दौरान उन्होंने कलेक्टर और जिला प्रशासन के इस पहल की जमकर सराहना की.
मंत्रियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान एक साथ बैठकर मिलेट्स से बने पौष्टिक व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया. मंत्री लखमा ने कहा कि जिला प्रशासन की पहल पर जिले का पहला सेहत बाजार अस्तित्व में आ गया है जहां सेहत की कॉम्बो डील जिलेवासियों को मिलेगी. इस सेहत बाजार की खासियत रागी और कोदो निर्मित रागी का डुरका, इडली, दही बड़ा, समर बड़ा, रानी के लहू रानी के कुकीज़, इसी प्रकार कोदो की खीर व सिंघाड़े का हलवा जैसे व्यंजन सेहत बाजार में बिक्री किये जायेंगे.
आज बलरामपुर में पहुंच मिलेट कैफे का फीता काट कर उद्घाटन किया साथ ही जिला मुख्यालय में नवनिर्मित शहीद पार्क में भ्रमण के दौरान शहीद परिवारों से भेंट कर शॉल और श्रीफल प्रदान कर उनका सम्मान किया।कार्यक्रम के दौरान बलरामपुर में गोबर से प्राकृतिक पेंट उत्पादन इकाई का भी शुभारंभ किया। pic.twitter.com/i189bgDQNB
— Kawasi Lakhma (@Kawasilakhma) April 3, 2023
/p>
केले के कुरकुरे चिप्स, किसी भी समय के लिए हल्का फुल्का और जबर्दस्त स्नैक्स
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet And Sour Raw Mango Chutney
- कच्चे आम - 3 (500 ग्राम)
- गुड़ -3/4 कप (200 ग्राम)
- तेल - 2 टेबल स्पून
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- मेथी दाना- 1/2 छोटी चम्मच
- सौंफ - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
विधि -
आम को अच्छे से धोकर, अच्छे से सूख जाने पर आम को छील लीजिए और इसका पल्प छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर निकाल लीजिए और गुठली को हटा दीजिए.
पैन में तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर इसमें जीरा, मेथी दाने और सौंफ डालकर थोडा़ सा भून लीजिए. फिर, इसमें हल्दी पाउडर डालिए और थोड़ा सा भूनकर इसमें आम के टुकड़े डालकर मिक्स कर लीजिए.
इसके बाद, इसमें 1 कप पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. फिर इसमें सादा नमक, काला नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला दीजिए. आम के टुकड़ों को ढककर 4 से 5 मिनिट पकने दीजिए और बाद में, चैक कर लीजिए. कच्चे होने पर इन्हें 3 मिनिट और उबलने दीजिए. आम के टुकड़े नरम होकर तैयार हैं .
आम के टुकड़ों में बारीक़ किया हुआ गुड़ और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए. लौंजी को गुड़ के पूरी तरह से घुल जाने तक पका लीजिए.
गुड़ के पूरी तरह से घुल जाने पर इसे थोड़ा सा और पकाकर गाढा़ कर लीजिए. लौंजी के गाढ़े होते ही लौंजी बनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए और लौंजी को प्याले में निकाल लीजिए.
कच्चे आम की खट्टी मीठी स्वादिष्ट लौंजी को आप चपाती, पूरी परांठे किसी के भी साथ सर्व कर सकते हैं. इतना ही नही, इस लौंजी को फ्रिज में रखकर 15 दिनों तक खाया जा सकता है.
केले के कुरकुरे चिप्स, किसी भी समय के लिए हल्का फुल्का और जबर्दस्त स्नैक्स
आवश्यक सामग्री
- कच्चे केले- 4 (600 ग्राम)
- पानी- 2 टेबल स्पून
- नमक- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल- वेफर्स तलने के लिए
एक प्याली में 2 टेबल स्पून पानी में 1 छोटी चम्मच नमक पूरी तरह से घोल लीजिए. साथ ही कढ़ाही में तेल गरम होने रख दीजिए.
इसके बाद, एक केला लीजिए और इसका हरा छिल्का चाकू की मदद से पूरी तरह उतार दीजिए और दोनों छोर से थोड़ा-थोड़ा काट दीजिए.
चिप्स सीधे कढ़ाही में काटिए
चिप्स फ्राय करने के लिए मध्यम गरम तेल चाहिए. तेल को चैक करने के लिए, हाथ को कढ़ाही के थोड़ा ऊपर रखके देखिए, हाथ के ऊपर हल्की हीट आ रही है, तो तेल ठीक गरम हो गया है. इतने ही गरम तेल में चिप्स कटर की मदद से केले के चिप्स सीधे कढ़ाही में काटते जाइए. फिर, चिप्स को कलछी से थोड़ा सा चला लीजिए और इन्हें मध्यम आंच पर फ्राय होने दीजिए.
जब चिप्स हल्के से तल जाएं, तब इसमें ½ छोटी चम्मच नमक वाला पानी डाल दीजिए और इनको कलछी से हिला दीजिए. तेल से गड़गड़ाहट की आवाज आने लगेगी. चिप्स को थोड़ी-थोड़ी देर में हिलाते हुए पानी की गड़गड़ाहट बंद होने तक तल लीजिए.
तले हुए चिप्स को कलछी में उठाकर उंगली से तोड़कर देख लीजिए, चिप्स क्रिस्पी हो गए है. एक जाली वाली छलनी लेकर कढ़ाही के ऊपर रखिए और इसमें कलछी से चिप्स निकालकर डाल दीजिए. इससे अतिरिक्त तेल कढ़ाही में ही वापस चला जाएगा. बारीक चीजों को तलने के लिए यही प्रक्रिया ठीक रहती हैं. फिर, चिप्स को निकालकर टिशू पेपर बिछी प्लेट में निकाल लीजिए ताकि बचा हुआ अतिरिक्त तेल नैपकिन सोख ले.
चिप्स बनाने का अन्य तरीका
चिप्स को पहले अलग प्लेट में भी काट सकते हैं. इसके लिए, एक प्लेट पर चिप्स कटर रख लीजिए और एक केले के चिप्स कस लीजिए. फिर कढ़ाही में एक-एक करके सभी चिप्स डालकर हल्का फ्राय कर लीजिए. इसके बाद, पहले वाले तरीके से नमक का पानी डालकर चिप्स फ्राय कर लीजिए. कढ़ाही में सीधे चिप्स कटर से काटते समय, अगर हाथ पर हीट लग रही हो, तो यही तरीका आजमाइए. इसी प्रकार सारे केलों के चिप्स काटकर तल लीजिए. एक बार के चिप्स तलने में 5 मिनिट लग जाते हैं.
बनाना वेफर्स खाने के लिए तैयार है. इन क्रिस्पी और स्वादिष्ट केले के कुरकुरे चिप्स को बनाना काफी आसान है. जब भी कुछ ताजी नमकीन खाने का मन करे और कच्चे केले रखे हो, तो इन चिप्स को बनाइए और मज़े से खाइए.
मौसम में बदलाव का सेहत पर क्यों पड़ता है असर
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, दिन में गर्मी की वजह से लोग हल्के कपड़े, जैसे-टी शर्ट पर ही अपना पूरा टाइम गुजार लेते हैं. रात में मौसम ठंडा होने पर कंबल का इस्तेमाल करते हैं. कुछ रिसर्च में बताया गया है कि इस तरह की लाइफस्टाइल से ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियां बढ़ने का खतरा रहता है. इसी से बचने और बॉडी के टेंपरेचर को मेंटेन करने के लिए गर्म पानी ज्यादा पीना चाहिए.
5 नुस्खे जो रखेंगे सेहत का ख्याल
बदन पर सिर्फ रस्सी पहनकर निकली urfi javed, मच गया बवाल … लोगों ने कह डाली ऐसी बात कि …
उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन की वजह से हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। पैपराजी की नजर से बचने के बाद भी उर्फी कहीं न कहीं स्पॉट हो जाती हैं और नए-नए लुक से इंटरनेट पर छाई रहती हैं। उर्फी अपने कपड़ों को लेकर कोई न कोई प्रयोग जरूर करते रहती हैं। उनका नाम आज की तारीख में इंटरनेट की बोल्ड हसीनाओं में शामिल है। वहीँ उर्फी का और नया लुक सुर्ख़ियों में है। उनका लुक देखकर लो अपने दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गए हैं।
उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। इन तस्वीरों में उर्फी ने ब्रालेस होकर ग्रीन कलर की रस्सियों को अपने बदन में लपेटा है। उन्होंने स्किन कलर के अंडरगारमेंट्स पर हरे रंग की रस्सियों से बनी पैंट पहनी है। इसी रस्सी से उर्फी ने टॉप भी बनाकर पहना हे। इस ड्रेस में उर्फी का पूरा बदन साफ दिखाई दे रहा है। देखने का बात ये है कि उर्फी ने इस ड्रेस के साथ एक लंबी चोटी बनाई और उस पर गजरा लगाया है।
इस फोटो को सोशल मीडिया में शेयर करने के दौरान उर्फी ने करीना कपूर खान का भी जिक्र किया। उर्फी ने लिखा – करीना ने कहा कि उन्हें मेरा आत्मविश्वास पसंद है। मेरा जीवन अब पूरा हो गया है! ओके बाय, कोई मुझे पिंच करे …
बता दें कि उर्फी जावेद कभी ब्लेड से बनी, कभी शरीर पर फूल चिपकाकर तो कभी सायकल की चेन या बल्ब से बनी ड्रेस पहनकर ही निकल जाती हैं।
BOLLYWOOD NEWS : मशहूर एक्टर ने सलमान खान पर साधा निशाना
MUMBAI NEWS : एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी समय से एक्टर्स एक दूसरे पर निशाना साधते है। ऐसी ही एक खबर बॉलीवुड एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर. खान (Kamal Rahid Khan) उर्फ केआरके (KRK) की सामने आई है। ये सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। केआरके के ट्वीट अक्सर वायरल होते रहते हैं। वह कभी सेलेब्स और उनकी फिल्मों पर तंज कसते नजर आते हैं, तो कभी वह कभी फिल्मों का रिव्यू करते हैं। एक्टर लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। कभी तो उनके ट्वीट की तारीफ की जाती हैं, तो कभी वह विवादों में घिर जाते हैं और उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।
केआरके पिछले काफी वक्त से शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) पर टिप्पणी करते नजर आ रहे थे। वहीं अब केआरके ने बिना किसी का नाम लिए सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का गाना ‘नय्यो लगदा’ पर निशाना साधा है। एक्टर का नया ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
सुसाइड के ठीक पहले का लाइव वीडियो आया सामने, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के बाद पूरा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं। आकांक्षा की लाश कल वाराणसी के एक होटल में मिली थी। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। लेकिन इस बीच आकांक्षा दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो खुदकुशी से ठीक पहले का है।
सामने आए इस वीडियो में देखकर आकांक्षा दुबे इस वीडियो में इंस्टा लाइव कर रही हैं। उनके फॉलोअर्स और फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि आखिर हुआ क्या है और वो बस चुपचाप देख रही हैं। बाद में वो गुमसुम होकर देखती हैं और फिर रोने लगती हैं। आकांक्षा वीडियो में काफी उदास लग रही हैं। उनके जोर-जोर से रोने से ही पता चल रहा है कि वो बहुत टूटी हुई हैं और उसके बाद ही शायद आकांक्षा ने अपनी जान ली होगी।
आकांक्षा दुबे जब अपने कमरे में लटकी मिली थीं, होटल स्टाफ ने पुलिस को फोन कर दिया। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में काम किया था। आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम पर काफी फॉलोअर्स हैं और उनके वीडियो काफी पॉपुलर हुए थे। आकांक्षा के होटल में मृत पाए जाने के कुछ ही घंटे पहले उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह भोजपुरी गाने हिलोरे मारे पर बेली डांस करती नजर आ रही हैं। उनके निधन की दुखद खबर उनके संगीत वीडियो ये आरा कभी हारा नहीं की रिलीज के दिन आई, जहां उन्हें पवन सिंह के साथ जोड़ा गया है। आकांक्षा भदोई की रहने वाली थी।
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड
वाराणसी भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। अभिनेत्री का शव वाराणसी के एक होटल में मिला है। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे पिछले काफी समय से समर सिंह के साथ रिश्ते में थीं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर समर सिंह के लिए अपना प्यार जाहिर करती रहती थीं। आकांक्षा और समर की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती थी।
आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत राकेश मिश्रा के म्यूजिक वीडियो 'तू जवान हम लइका' से की थी। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा था। इसके बाद आकांक्षा बुलेट पे जीजा, करवटिया जैसे कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी के हर सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। आकांक्षा दुबे ने चार दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट साझा किया था। जिसमें वह कह रही हैं कि बुरी कल भी नहीं थी और अच्छी आज भी नहीं हूं।
Urfi Javed New Post : उर्फी जावेद ने पहनी छल्लों से बनी ड्रेस, सब कुछ दिखा आर-पार! हो गई ट्रोलर्स का शिकार
मुंबई। Urfi Javed New Post : सोशल मीडिया का लगातार पारा बढ़ाने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर कहर ढाते दिख रही है। उर्फी ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी है। इंस्टाग्राम में नया वीडियो पोस्ट की है। जिसमें वह अजीबोगरीब ड्रेस पहने नजर आ रही है। इस तस्वीर में वह छल्लों से बनी एक अजीबोगरीब ड्रेस पहनी के सहारे अपने आप को छिपाते दिख रही है।
उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपना नया वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में उर्फी ने फिर से अपना नया कारनामा दिखाया है। उर्फी के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने छल्लों से बनी एक अजीबोगरीब ड्रेस पहनी है। उनकी ये ड्रेस व्हाइट कलर की रिंग्स से बनी हुई है। वहीं उर्फी ने फ्रंट से अपने अपर पार्ट को दो बड़े और आर्टिफिशियल फूलों से कवर किया है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने डार्क रेड लिपस्टिक लगाई है और बालों की एक लंबी चोटी बनाई है।
Urfi Javed New Post : उर्फी जावेद की ट्रांसपैरेंट रिंग्स वाली टॉप और स्कर्ट के उनकी पूरी बॉडी साफ नजर आ रही हैं। इन रिंगस से आर-पार सब दिख रहा है। इस वीडियो ने फिर से फैंस को हैरान किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
Urfi Javed New Post : इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘बेशर्मी की हद पार कर चुकी है यह लड़की।’ एक दूसरे ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, ‘ये लड़की पूरे देश को बर्बाद कर रही है। वहीं एक ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, ‘कपड़ों पर मत जाओ लेकिन उर्फी है तो क्यूट।’ अब तक उर्फी के इस वीडियो को काफी व्यूज मिल चुके हैं।
नवरात्रि में पान के पत्तों से जुड़े इन उपायों को करने से घर में सुख और समृद्धि आती है.
- नवरात्रि में हर दिन पान के साबुत पत्ते पर गुलाब की कुछ ताजी पंखुड़ियां रखें और इसे मां दुर्गा को अर्पित कर दें. कहा जाता है ऐसा करने से अपने जीवन में धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं.
- पान के पत्ते पर दो साबुत लौंग रखें और इससे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें. माना जाता है इस टोटके को करने से आपकी कोई भी अधूरी मनोकामना पूरी होती है.
- पान के पत्ते पर केसर रखकर दुर्गा स्त्रोत और दुर्गा जी की नामावली का पाठ करना बेहद असरदार टोटका माना जाता है. इसे करने से घर में मौजूद किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है.
- संतान प्राप्ति की कामना के लिए नवरात्रि में 9 पान के पत्ते मां को अर्पित करने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा नौ संतानवती सुहागिन महिलाओं को सुहाग का सामान भेंट करने से भी संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी होती है.
- कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो पान का पत्ते के दोनों तरफ सरसों का तेल लगाएं और मां दुर्गा को अर्पित कर दें. इसके बाद इस पत्ते को अपने सिरहाने रख कर सोएं. अगले दिन सुबह उठकर इस पान के पत्ते को किसी दुर्गा मंदिर में रख कर आएं. ऐसा करने से कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलती है.
- व्यापार में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो नवरात्रि में किसी भी दिन पान का एक बीड़ा मां दुर्गा के मंदिर में अर्पित करें. ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होंगी और आपको व्यापार में सफलता और तरक्की हासिल होगी.
मां स्कंदमाता की पूजा विधि
सांसारिक जीवों में नवचेतना का बीज बोने वाली देवी कहलाती हैं मां स्कंदमाता. चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन स्नान के बाद पीले वस्त्र पहनें और फिर देवी को पीला चंदन, पीली चुनरी, पीली चूड़ियां, पीले फूल अर्पित करें. पूजा में ऊं स्कंदमात्रै नम: का जाप करते रहें. मां स्कंदमाता को केले का भोग अति प्रिय है. खीर में केसर डालकर भी नेवैद्य लगाया जा सकता है. मां स्कंदमाता के मंत्रों का जाप करें और आरती के बाद 5 कन्याओं को केले का प्रसाद बांटें. मान्यता है इससे देवी स्कंदमाता बहुत प्रसन्न होती है और संतान पर आने वाले सभी संकटों का नाश करती है. संतान हर कठिनाईयों को आसानी से पार करने में सक्षम बनता है.
- प्रिय रंग - पीला
- प्रिय भोग - केला
मां स्कंदमाता का मंत्र (Maa Skandmata Mantra)
- ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:
- या देवी सर्वभूतेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।
- सिंहासना गता नित्यं पद्माश्रि तकरद्वया। शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी।।
मां स्कंदमाता के उपाय
संतान प्राप्ति की कामना के लिए एक चुनरी में नारियल बांध लें और “नन्दगोपगृहे जाता यशोदागर्भ सम्भवा. ततस्तौ नाशयिष्यामि विन्ध्याचलनिवासिनी". ये मंत्र बोलते हुए देवी को नारियल और चुनरी को देवी स्कंदमाता का ध्यान करते हुए माता के चरणों में चढ़ाएं. इसके बाद इसे शयनकक्ष में सिरहाने पर रखें. मान्यता है कि स्कंदमाता की पूजा से संतान की प्राप्ति में आ रही बाधाओं का अंत होता है.
फुली वैक्सीनेटेड होने के बावजूद पूजा भट्ट को हुआ कोरोना
शुक्रवार की सुबह पूजा भट्ट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर खुद के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी. उन्होंने एक वीडियो शेयर कर ट्वीट में लिखा, और ठीक 3 साल बाद मेरा पहली बार कोरोना पॉजिटिव टेस्ट आया है. लोगों मास्क पहनों! कोविड अभी भी बहुत करीब है और फुली वैक्सीनेटेड होने के बावजूद आपको चपेट में ले सकता है. उम्मीद है कि मैं जल्द ही अपने पैरों पर वापस आऊंगी.” And exactly 3 yrs later,I have tested positive for the first time. Mask up people! Covid is still very much around & can get to you despite being fully vaccinated. Hopefully I shall be back on my feet soon ???? https://t.co/WmNV6dH97n
साबुदाना खिचड़ी बनाने की विधि
साबुदाना खिचड़ी के लिये For Sabudana Khichadi
आलू - Potato - 1
मूगंफली - Peanut - 1/4 कप
घी - Ghee - 2 बड़े चम्मच
जीरा - Cumin Seeds - 1/2 छोटी चम्मच
अदरक - Ginger - 1/2 छोटी चम्मच, ग्रेटेड
हरी मिर्च - Green Chilli - 1/2 छोटी चम्मच, बारीक कटी हुई
साबूदाना - Sago - 1/2 कप, 1 घंटे भीगे हुए
टमाटर - Tomato - 1, बारीक कटी हुई
सेंधा नमक - Rock Salt - 3/4 छोटी चम्मच
काली मिर्च - Black Pepper - 1/4 छोटी चम्मच, कुटी हुई
नींबू - Lemon - 1 छोटी चम्मच
हरा धनिया - Coriander Leaves
साबुदाना खिचड़ी बनाने की विधि
1 आलू को छील कर अच्छे से धो कर छोटा-छोटा काट लीजिये. काट कर इन्हें भी पानी में रखिये. फिर मिक्सर जार में 1/4 कप मूंगफली डाल कर हल्का दरदरा पीसिये. पेन में 2 बड़े चम्मच घी डाल कर पिघलाएं. फिर इसमें कटे हुए आलू डाल कर लगातार चलाते हुए हल्का भूरा होने तक भूनिये.
भुन जाने पर इन्हें निकाल लीजिये. फ्लेम लो करके इसमें 1/2 छोटी चम्मच जीरा डाल कर हल्का भूनिये. फिर इसमें 1/2 छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक और 1/2 छोटी चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालिये. इन्हें हल्का भून कर इसमें भीगे हुए साबुदाना (पानी हटा कर) डाल कर 2 मिनट मीडियम फ्लेम पर भूनिये.
फिर इसमें 1 टमाटर को बारीक काट कर (बीज हटा कर) डाल कर हल्का चलाएं. हल्का चलाने के बाद इसमें दरदरी कुटी मूंगफली डाल कर हल्का चलाएं. हल्का भून जाने पर इसमें 1.5 कप पानी डाल कर ढक कर मीडियम फ्लेम पर 3 मिनट पकाएं.
3 मिनट के बाद इसे थोड़ा चला कर इसमें भुने हुए आलू, 3/4 छोटी चम्मच सेंधा नमक और 1/4 छोटी चम्मच कुटी हुई काली मिर्च डालिये. इन्हें अच्छे से मिला कर ढक कर 3 मिनट पकाएं. साबुदाना के ट्रान्सपेरेंट होने तक ढक कर पकाएं, हर 3 मिनट में चलाएं ज़रूर.
साबुदाना खिचड़ी के पक जाने पर फ्लेम बंद करके इसमें 1 छोटी चम्मच नींबू का रस और हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिलाएं. इन्हें बाउल में निकाल कर परोसें इस तरह साबुदाना खिचड़ी बनकर तैयार हो जाएगी.
