राशिफल

चिलचिलाती धूप की मार से बचने के लिए जानें तरबूज या खरबूज किसका सेवन है ज़्यादा फायदेमंद?

तरबूज और खरबूजा गर्मी में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फल हैं। ये स्वाद में अच्छे होने के साथ ही सेहतमंद भी होते हैं। इन दोनों फलों में काफी अच्छी मात्रा में पानी होता है, जिससे शरीर में पानी की कमी दूर होती है। इन दोनों के सेवन से शरीर को गर्मी से राहत मिलती है। साथ ही इनमें फाइबर काफी अच्छी मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। आज हम आपको तरबूज और खरबूजे के अलग-अलग फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि क्या तरबूज और खरबूजे को एक साथ खाया जा सकता है?

 

 

और पढ़ें ...

लाल और मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें

भारी और पीले धब्बेदार तरबूज खोजें

बाजार में दिखने वाले चमकदार तरबूज भले ही आपको जितना अच्छा लगे लेकिन, ये असल में लाल और मीठे नहीं होते हैं। ऐसे में पहले तो, सबसे भारी तरबूज का चुनाव करें क्योंकि एक तरबूज में औसतन 92% पानी होता है, जो इसे इतना रसीला बनाता है। यानी जितना भारी उतना पानी। उसके बादये देखें कि कौन पीला और धब्बेदार नजर आ रहा है। अगर तरबूज पका हुआ है, तो खेत के दाग इस पर होने चाहिए। तरबूज के एक तरफ एक बड़ा, पीला धब्बा होना चाहिए। क्योंकि बेल पर तरबूज को पकने में बहुत समय लगता है इसलिए ये पीले हो जाते हैं। 

2. तरबूज को ऊपर से मार कर देखें और गहरी आवाज सुनें

पके तरबूज को खोजने का एक और तरीका है कि आप ऊपर से इसेथोड़ा ठोक कर देखें। पके हुए तरबूज की आवाज ज्यादा गहरी होती है जबकि ज्यादा पके तरबूज की आवाज ज्यादा खोखली या सपाट होती है। इस तरह आप मीठे तरबूज की आवाज चुन सकते हैं। 

3. साबुत तरबूज खरीदें

आपको अपने तरबूज में इंजेक्शन के छेद की पहचान करनी है। दरअसल, कभी-कभार विक्रेता तरबूज में इंजेक्शन लगा देते हैं जिसके छेद आप इस पर देख सकते हैं। इसलिए, कटा-फटा तरबूज न खरीदें। साथ ही इसे खरीदते समय इस बात पर ध्यान दें कि तरबूज पूरा साबुत और सही हो। तो, इन बातों को ध्यान में रखते हुए साबुत तरबूज खरीदें। 

और पढ़ें ...

गुलकंद एलोवेरा फेस पैक

गुलकंद एलोवेरा फेस पैक, स्किन की कई समस्याओं के लिए फायदेमंद है। तो, ऐसे में आपको यह करना है कि गुलकंद लें और इसमें एलोवेरा मिला लें। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर के लिए इसे छोड़ दें। फिर थोड़ा गर्म पानी लें और इससे अपने चेहरे को वॉश करें। ये तरीका आपकी स्किन से डेड सेल्स का सफाया करने के साथ निखार बढ़ाने में मदद करेगा।

और पढ़ें ...

गर्मियों में बेल के शरबत के हैं फायदे ही फायदे

गर्मियांआते ही तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों के चलते लोग जल्दी पस्त हो जाते हैं. ऐसे में गर्मियों में खासतौर पर बेल की अहमियत बढ़ जाती है. बेल (beal)का ठंडा ठंडा शरबत ना केवल शरीर को ठंडक देता है बल्कि इससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है. बेल एक सीजनल फल है जो आम की तरह  खासतौर पर गर्मियों में ही आता है.  बेल की तासीर ठंडी होती है और इसलिए ये गर्मी के मौसम में शरीर के बढ़े हुए तापमान को कम करके लू और हीट स्ट्रोक का खतरा कम करता है. चलिए जानते हैं कि बेल के शरबत (bel ka sharbat)के सेवन से शरीर को क्या क्या फायदे होते हैं. 

गर्मियों में बेल के शरबत के हैं फायदे ही फायदे 

बेल का शरबत में सारे पोषक तत्वों के चलते शरीर के लिए कूल समर ड्रिंक की तरह काम करता है. इसके अंदर  ढेर सारे फाइबर और मिनिरल्स के साथ साथ टैनिन, फ्लेवोनोइड्स और कैमारिन जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो शरीर के दर्द औऱ सूजन को कम करने में सहायक साबित होते हैं. ज्यादा गर्मी के चलते जिन लोगों को नकसीर छूटने की समस्या है उनके लिए बेल का शर्बत काफी फायदेमंद होता है क्योंकि ये ब्लीडिंग को रोक देता है. इतना ही नहीं पेट में ज्यादा गर्मी की वजह से मुंह में छाले की समस्या हो जाती है, ऐसे में ठंडा बेल का शरबत पेट की गर्मी शांत करता है और छालों में आराम देता है. 
और पढ़ें ...

BOLLYWOOD NEWS : सलमान खान को मिली यह मामले में राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा…

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने सलमान खान के खिलाफ जारी किये गए समन को रद्द कर दिया. साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि कोई आरोपी सेलिब्रिटी है, सिर्फ इसलिए न्यायिक प्रक्रिया का इस्तेमाल उसे परेशान नहीं करना चाहिए. हाईकोर्ट ने साल 2019 के एक मामले में सलमान खान को राहत दे दी है. अशोक पांडे नाम के एक पत्रकार ने सलमान खान के ऊपर डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था.

इस केस की सुनवाई कर रहीं हाईकोर्ट की जज भारती डांगरे ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया का मतलब यह नहीं है कि बेवजह किसी को परेशान किया जाए. क्योंकि वह एक नामी सेलिब्रिटी अभिनेता है. शिकायतकर्ता की तरफ से उसके खिलाफ साजिश नहीं की जा सकती. निचली अदालत ने सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ समन जारी किया था. इसी को चुनौती देते हुए सलमान खान ने हाईकोर्ट का रुख किया था.

शिकायतकर्ता ने दावा किया उन्होंने सलमान खान को मुंबई की गलियों में साइकिल चलाते हुए देखा था. इसपर उन्होंने सलमान खान के बॉडीगार्ड से अनुमति ली और वीडियो शूट करने लगे. लेकिन इस दौरान सलमान खान भड़क गए और उनका फोन छीनकर उसमें का सारा डाटा डिलीट कर दिया. इस मामले में केस दर्ज किया गया था और फिर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सलमान खान के खिलाफ सेक्शन 504, 506 और 202 के तहत मामला चलाने को कहा था. अदालत ने सलमान खान को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने का आदेश भी दिया था.

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ी फिल्म 'जीरो बनही हीरो' का फर्स्ट लुक लॉन्च

प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भारती वर्मा का डबल डोज फिल्म एंटरटेनमेंट

छत्तीसगढ़ी फिल्म 'जीरो बनही हीरो

 

 

गोल्डन ड्रीम प्रोडक्शन की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी फिल्म 'जीरो बनही हीरो' का फर्स्ट लुक बुधवार को होटल वेलिंगटन में लॉन्च किया गया। 

यूथ को राह दिखाएगी फिल्म

प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भारती वर्मा ने बताया, फिल्म एंटरटेनमेंट का डबल डोज है। साथ ही समाज के लिए एक संदेश देने वाली है। आज के दौर में युवा भटकाव में है, उन्हें भी एक राह दिखाएगी। इसकी शूटिंग हमने रायपुर के अलावा देवबलौदा और मैनपाट में की है।

इन्होंने निभाई है भूमिका

मन कुरैशी भूमिका दास, किसन सेन- पूनम साहू, पूरन किरी, अंजली चौहान, अजय पटेल, आर मास्टर-मनीषा वर्मा, विक्रम राज, नीरज उके, नकुल महलवार, नवल दास मानिकपुरी, अनुसुइया मानिकपुरी, राखी सिंह, शालू, विनायक अग्रवाल ।

गीत-संगीत और सिंगर

गीत - विष्णु कोठारी, संगीत तरुण श्याम, म्यूजिक अरेंजर प्रफुल बहरा, गायक - सुनील सोनी, नमामी दत्त, बॉबी अनुसुइया आरजे ।

ये रहेंगे पर्दे के पीछे

प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भारती वर्मा, सिनेमेटोग्राफर & प्रोजेक्ट डिजाइनर सिद्धार्थ सिंह क्रिएटिव डायरेक्टर आदिश कश्यप, एसोसिएट डायरेक्टर पंकज यादव, असिस्टेंट डायरेक्टर लता तिवारी और अनुनय शमी। आर्ट डायरेक्टर अरुण यादव। बीजीएम- सोमदत्त पंडा, एक्शन- मधु अन्ना हैदराबाद, कोरियोग्राफर-एसके गुप्ता जाय मुंबई, नंदू तांडी, चंदन दीप, मेकअप- समीर मुंबई। लाइट- बाबू भाई। पोस्टर डिजाइनर नायक स्टूडियो जोडिशा, स्टील फोटोग्राफर प्रेम निषाद।

और पढ़ें ...

शेडनेट पद्धति से साल भर की जा सकती है फूलों की खेती

शेडनेट पद्धति ऐसी तकनीक है जिससे साल भर फूलों की खेती की जा सकती है। इस तकनीक के इस्तेमाल से किसानों को फूलों की खेती से साल भर नियमित रूप से अच्छी आमदनी मिलती है। छत्तीसगढ़ के किसान न केवल फूलों की खेती के लिए आकर्षित हो रहे बल्कि आधूनिक तकनीक शेडनेट, पॉली हाऊस, ड्रिप एवं मल्चिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं, इससे उन्हें भरपूर उत्पादन मिल रहा है। हैदराबाद, अमरावती, नागपुर और भुवनेश्वर जैसे बड़े शहरों में फूलों की मांग के कारण उन्हें अच्छी आमदनी मिल रही है।
फूलों की खेती के लिए शेड नेट पद्धति बहुत कारगर है, इससे फसल कीड़े एवं बीमारी से सुरक्षित रहती है। लंबे समय तक फसल के लगे रहने से किसानों को दुगुना मुनाफा होता है। ऐसी फसल जो गर्मी के मौसम में नहीं ले सकते उसके लिए यह पद्धति उपयोगी है। इससे साल भर फूलों की खेती की जा सकती है। वहीं बरसात के मौसम में थरहा सुरक्षित रहता है और नुकसान नहीं होता। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत संरक्षित खेती के लिए 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 710 प्रति वर्ग मीटर पर 355 वर्ग मीटर में अनुदान का प्रावधान है। किसान अधिकतम 4000 वर्गमीटर में शेडनेट लगा सकते हैं।
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम कोलिहापुरी के प्रगतिशील किसान श्री गिरीश देवांगन गुलाब, जरबेरा एवं रजनीगंधा इत्यादि की खेती कर रहे हैं। जिससे उन्हें सालाना करीब 10 लाख रूपये की आमदनी हो रही है, उन्होंने बताया कि फ्लावर डेकोरेशन के लिए इन फूलों की मार्केट में बहुत अच्छी डिमांड  है। यहां के फूल स्थानीय स्तर पर बिक्री के साथ ही हैदराबाद, अमरावती, नागपुर, भुवनेश्वर जैसे शहरों में भेज रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेतों में शानदार शिरडी गुलाब की वेरायटी लगाई है। वहीं पॉली हाऊस में जरबेरा की वेरायटी अंकुर, सिल्वेस्टर, दून, दानाएलन, व्हाइट हाऊस एवं फोर्ब्स भी लगाई है।
श्री देवांगन ने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत पॉली हाऊस निर्माण के लिए 16 लाख 88 हजार रूपए और संरक्षित खेती के लिए 14 लाख रूपए का अनुदान मिला है। साथ ही उन्हें शेडनेट हाऊस के लिए 7 लाख 10 हजार रूपए की अनुदान राशि भी मिली है, जहां उन्होंने ड्रिप एवं मल्चिंग विधि से गेंदा लगाया है। उन्होंने बताया कि शेडनेट पद्धति का उपयोग कर रजनीगंधा के फूल लगाए हैं।

और पढ़ें ...

शनि देव को प्रसन्न करने का है खास महत्व

सूर्य पुत्र शनि देव को लेकर मान्यता है कि शनि जयंती के दिन इनकी पूजा करने वालों पर शनि  मेहरबान रहते हैं. कहते हैं शनि देव की विधिवत पूजा अर्चना करना बहुत कल्याणकारी माना जाता है. इस दिन मंत्र जाप, पूजा-पाठ, जरुरतमंदों को दान, असहाय व्यक्ति की मदद करने से शनि देव की साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि की महादशा के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिल जाती है. शनि जयंती के दिन किसी निर्धन व्यक्ति को भोजन कराना बेहद शुभ फल देता है.

 नवग्रहों में शनि को न्याय का प्रतीक माना गया है. कर्म फलदाया, दंडाधिकारी शनि देव की अच्छी  दृष्टि जिस पर पड़ जाए वो रंक से राजा बन जाता है, वहीं जिस पर शनि की टेढ़ी नजर पड़ी वह कंगाल हो जाता है. आर्थिक, मानसिक और शारीरिक सुख पाने के लिए शनि की पूजा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है. हिंदू धर्म में शनि देव की कृपा पाने के लिए शनि जयंती का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. शनि जयंती साल में दो बार मनाई जाती है एक वैशाख और दूसरी ज्येष्ठ के महीने में. आइए जानते हैं इस साल शनि जयंती की डेट, पूजा का मुहूर्त और महत्व.

और पढ़ें ...

दिग्गज अभिनेत्री का हुआ निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, मिल चुके है कई पुरस्कार

नयी दिल्ली। Actress Death : दिग्गज रंगमंच अभिनेत्री तथा दिल्ली के ऐतिहासिक अक्षरा थिएटर की सह-संस्थापक जलबाला वैद्य का सांस संबंधी बीमारियों से जूझते हुए रविवार को यहां 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी बेटी तथा रंगमंच की निर्देशक अनासुया वैद्य शेट्टी ने यह जानकारी दी।

लंदन में भारतीय लेखक और स्वतंत्रता सेनानी सुरेश वैद्य और अंग्रेजी शास्त्रीय गायिका मैज फ्रेंकिस के घर जन्मीं जलबाला वैद्य ने एक पत्रकार के रूप में करियर की शुरुआत की और दिल्ली में विभिन्न राष्ट्रीय समाचार पत्रों व पत्रिकाओं के लिए काम किया।

वैद्य को परफॉर्मिंग आर्ट में उनके योगदान के लिए संगीत नाट्य अकादमी के टैगोर पुरस्कार, दिल्ली नाट्य संघ पुरस्कार, आंध्र प्रदेश नाट्य अकादमी सम्मान, अमेरिका के बाल्टीमोर शहर की मानद नागरिकता और फरवरी में दिल्ली सरकार के वरिष्ठ सम्मान से सम्मानित किया गया।

जलबाला वैद्य का विवाह प्रसिद्ध पत्रकार और स्तंभकार सी.पी. रामचंद्रन से हुई थी, जो कुछ ही समय तक चला। इसके बाद वैद्य की मुलाकात कवि-नाटककार गोपाल शरमन से हुई और उनसे उन्होंने शादी कर ली। वैद्य का नाट्य जीवन 1968 में ‘फुल सर्कल’ के साथ शुरू हुआ, जो कविताओं और कहानियों का एक नाट्य संग्रह था।

‘फुल सर्कल’ को खूब सराहा गया, जिसके बाद वैद्य को रॉयल शेक्सपियर थिएटर के वर्ल्ड थिएटर सीजन के लिए रामायण पर आधारित एक नाटक लिखने और निर्देशित करने के लिए आमंत्रित किया गया।

उन्होंने शरमन के साथ नयी दिल्ली में अक्षरा नेशनल क्लासिकल थिएटर की स्थापना की। यह एक अति सुंदर कला परिसर है। शरमन द्वारा डिज़ाइन व निर्मित यह थिएटर प्रस्तुति का बहुत पसंद किया जाने वाला केंद्र है। जलबाला ने यहां ‘फुल सर्किल’, ‘रामायण’, ‘लेट्स लाफ अगेन’, ‘भगवद गीता’ ‘काबुलीवाला’, ‘गीतांजली’ आदि नाटकों में काम किया है।

जलबाला वैद्य ने अक्षरा थिएटर की अधिकांश टेलीविजन फिल्मों का निर्माण, प्रदर्शन और नरेशन (पर्दे के पीछे के आवाज देना) किया, जिनमें ‘इंडिया अलाइव’, ‘द कश्मीर स्टोरी’, ‘द सूफी वे’, आदि शामिल हैं। उन्होंने पांच पुस्तकें भी लिखीं: ‘बी’, ‘दिस इज़ फुल’, ‘दैट इज़ फुल’, ‘लाइफ इज़ बट ए ड्रीम’ और ‘अक्षरा एक्टिंग मेथड’ शामिल हैं।

वैद्य के परिवार में उनके नाती-पोते हैं, जिनमें गायिका-अभिनेत्री नीसा शेट्टी, अभिनेता ध्रुव शेट्टी और लेखिका याशना शेट्टी शामिल हैं।

और पढ़ें ...

गिरफ्तार होंगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस... कोर्ट ने जारी किया वारंट

बॉलीवुड डेस्क। एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ ठगी मामले में कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया है। रांची की सिविल कोर्ट ने एक्ट्रेस और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल को चेक बाउंस मामले में ये वारंट जारी किया है।

बता दें कि यह मामला 2.5 करोड़ की ठगी से जुड़ा है। साल 2018 में ‘गदर 2’ की एक्ट्रेस पर फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ के निर्माता अजय सिंह ने ये मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि अमीषा पटेल ने म्यजूकि वीडियो बनाने के लिए पैसे लिए थे, लेकिन न तो म्यूजिक वीडियो ही बना न ही उनके पैसे वापस किए गए।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रांची की अदालत ने Ameesha Patel मामले में नाराजगी भी जाहिर की है। इस मामले में एक्ट्रेस के खिलाफ समन तक जारी हो चुका है। फिर भी न एक्ट्रेस न ही उनका वकील ही कोर्ट में पहुंचे हैं। बता दें कि अब इस मामले में अगली सुनवाई 15 अप्रैल 2023 को होनी है।

निर्माता और शिकायतकर्ता अजय सिंह ने बातचीत में बताया था कि उनका और अमीषा पटेल का एक एग्रीमेंट हुआ था। इसके मुताबिक, एक म्यूजिक वीडियो पर काम होना था। इस एग्रीमेंट में साफ साफ लिखा था कि उन्हें ये पैसा जून 2018 में ब्याज सहित लौटाना है। बार-बार जब उन्होंने अपना पैसा एक्ट्रेस से मांगा तो अमीषा की ओर से ढाई करोड़ का चेक दिया गया, जो कि बाउंस हो गया। वहीं अजय सिंह ने अमीषा पटेल के बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर पर डराने धमकाने के आरोप भी लगाए थे।

बता दें कि इन दिनों अमीषा पटेल सनी देओल के साथ अपनी फिल्‍म ‘गदर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से जारी है, प्रमोशन के लिए भी स्टार्स ने अभी से कमर कस ली है। यह फिल्म इसी साल रिलीज होनी है, जिसे अनिल शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं।

और पढ़ें ...

ईस्टर पर अंडे का खास महत्व होता है-क्यों गिफ्ट दिए जाते हैं अंडे?

ईस्टर पर अंडे का खास महत्व होता है. इसाई धर्म के लोग इस्टर पर्व पर अंडे सजाकर एक दूसरे को गिफ्ट करते हैं. उनकी मान्यता है कि अंडे अच्छे दिनों की शुरुआत और नए जीवन का संदेश देते हैं. दरअसल, इसाई धर्म के लोगों का मानना है कि अंडे में से जिस तरह एक नया जीवन उत्पन्न होता है, वह लोगों को नई शुरुआत का संदेश देता है

और पढ़ें ...

क्यों मनाते हैं ईस्टर संडे? जानें इसका महत्व

ईस्टर का त्योहार गुड फ्राइडे के तीसरे दिन मनाया जाता है. ईसाई धर्म के लोग ईसा मसीह के पुनर्जन्म की खुशी में ये त्योहार सेलिब्रेट करते हैं. ऐसी मान्यताएं हैं कि प्रभु यीशु गुड फ्राइडे के तीसरे दिन पुनर्जीवित हुए थे. इसी घटना को ईस्टर संडे के नाम से जाना जाता है. क्रिसमस के बाद ईस्टर ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा पर्व है. ये दोनों ही त्योहार ईसाह मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाए जाते हैं.

प्रभु यीशु गुड फ्राइडे के तीसरे दिन पुनर्जीवित हुए थे. इसी घटना को ईस्टर संडे के नाम से जाना जाता है. क्रिसमस के बाद ईस्टर क्रिश्चियन कम्यूनिटी का सबसे बड़ा पर्व है. ये दोनों ही त्योहार ईसाह मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाए जाते हैं.

ईस्टर के पहले सप्ताह को ईस्टर सप्ताह कहा जाता है. इस दौरान ईसाई धर्म के लोग प्रार्थना और व्रत करते हैं. ईस्टर पर्व पर सभी चर्चों को खास तौर पर सजाया जाता है. इस दिन चर्च में मोमबत्तियां जलाई जाती हैं. इसाई धर्म के कई लोग इस दिन अपने घरों को भी मोमबत्तियों से रोशन करते हैं. ईस्टर डे के दिन बाइबल का विशेष रूप से पाठ किया जाता है.

और पढ़ें ...

कोरोना का खौफ एक बार फिर से सताने लगा है

कोरोना का खौफ एक बार फिर से सताने लगा है. देश में कोरोना इन्फेक्शन का यह नया दौर बताया जा रहा है. वर्ष 2021 में कोरोना की चपेट में आकर लाखों लोग संक्रमित हो गए थे. हजारों लोगों की जान चली गई. हालांकि मौजूदा म्यूटेट हुए वायरस एक्सबी.1.16 उतना खतरनाक तो नहीं है, मगर इसकी संक्रामक दर अन्य वायरस के मुकाबले बहुत अधिक है. जो लोग कोमोर्बिड यानि दूसरी बीमारियों की चपेट में हैं. उनके लिए ये वायरस भी खतरनाक हो सकता है. केंद्र सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकॉल अपनाने की अपील जारी की है. 

XBB.1.16 वैरिएंट के ये दिख रहे लक्षण

विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के नए वेरिएंट मरीजों में गंभीर स्थिति नहीं देखने को मिल रही है. लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि बिल्कुल बेपरवाह होकर घूमना शुरू कर दें. जो लोग इस नए वायरस से संक्रमित हो रहे हैं. उनमें कुछ समय तक बुखार और नाक बंद होना, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर में दर्द, थकान जैसी परेशानी देखने को मिल रही है. कुछ मरीजों में सांस की गंभीर समस्या देखी गई है. 

और पढ़ें ...

जानें कब होने जा रही है परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की सगाई?

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सिनेमा जगत का एक बड़ा नाम है। हालांकि वे अभी फिल्मों में कम ही नजर आ रही हैं लेकिन उनके अन्य भी कई काम हैं जिन्हें लेकर वे काफी व्यस्त रहती हैं। हाल ही में उनका नाम AAP सांसद गौरव चड्ढा के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों एक दूसरे के साथ कई बार स्पॉट हुए हैं जिसके बाद दोनों की डेट की खबरें सामने आने लगी है।

परिणीति चोपड़ा से एयरपोर्ट पर पैपराजी ने सवाल भी किया जिसे लेकर वे सिर्फ मुस्कुरा दी लेकिन उनकी मुस्कान ने सब कुछ बयान कर दिया। इस बीच अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के इंगेजमेंट की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले रिपोर्ट में बताया जा रहा था कि इसी हफ्ते दोनों की इंगेजमेंट हो सकती है। हालांकि अब लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दोनों की सगाई 10 अप्रैल दिल्ली में होगी। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं आई है।

पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के परिवारों में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों के परिवार शादी पर भी चर्चा कर रहे हैं। हालांकि पहले सगाई ही करने की बात हो रही है। बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को आप सांसद संजीव अरोड़ा ने बधाई दे दी जिसके बाद इस मामले ने और तूल पकड़ लिया। हालांकि उनकी सगाई की ख़बरों को लेकर दोनों का कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

और पढ़ें ...

Namrata Malla Bold Pics : ब्रा लेट में नम्रता मल्ला ने लगाई आग, फैंस की अटकी सांसे, देखें तस्वीरें

मनोरंजन डेस्क : Namrata Malla Bold Pics : भोजपुरी सिनेमा की सुपर हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस में नाम नम्रता मल्ला का आता है नम्रता मल्ला का हॉट और बोल्ड लुक काफी वायरल होता है नंबर तमन्ना सेक्सी लुक में अपनी तस्वीरें वायरल करती है और इंटरनेट पर हॉट लुक वायरल होते ही तहलका मचा देता है। एक बार फिर भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता तमन्ना ने अपने लुक से आग लगा दी है नम्रता मल्ला की हॉट और बोल्ड अदा आपको दिल हारने को मजबूर कर देगी और आप फिगर को देखने के बाद आप नम्रता के सुपर हॉट और बोल्ड लुक पर फिदा नजर आएंगे।

s

नम्रता मल्ला के सुपर हॉट और बोल्ड लुक पर लाखों दिल हार जाते है और नम्रता का किलर अंदाज फैंस के दिलो पर राज करता है आप भी नम्रता की हॉट और बोल्ड अदा को दखने के बाद दिल हार जाएंगे। नम्रता मल्ला ने रेड कलर की बेहद हॉट और बोल्ड ब्रा लेट में अपनी सेक्सी तस्वीरों से आग लगा दी है जिसे देखने के बाद फैंस ने आहे भरना शुरू के दिया है आप लुक देखने के बाद तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।

 

s

 

खुले बालों में एक्ट्रेस के हॉट और बोल्ड लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है और आपको नम्रता का हॉट और बोल्ड अंदाज काफी पसंद आएगा ओर आप लुक को दखने के बाद आप तारीफ करने को मजबूर हो जाएंगे। कैमरे के सामने एक्ट्रेस के हॉट और कर्वी फिगर ने फंस का दिल धड़का दिया है और आप सुपर हॉट और बोल्ड अदा को दखने के बाद आप हुस्न की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे और आप किलर लुक को देखने रह जाएंगे।एक्ट्रेस का हॉट और किलर लुक वायरल हो रहा है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है और आप भी लुक को दखने के बाद तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पायेंगे।

और पढ़ें ...

अप्रैल में परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा करेंगे सगाई?, परिवार संग बहन प्रियंका भी पहुंचेंगी दिल्ली!

नई दिल्ली। इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में चोपड़ा बहने काफी छाई हुई हैं। जहां एक तरफ प्रियंका चोपड़ा अपनी लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं वहीं दूसरी तरफ परिणीति चोपड़ा भी अपने पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अभी हाल ही में परणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा को साथ देखकर लोगों ने यह माना की दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं दोनों के रिश्ते में होने की बात पर मुहर हार्डी संधु और आप सासंद संजीव अरोड़ा ने लगाई। अब दोनों की सगाई की खबरें काफी तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से अभी इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी तो नहीं दी गई हैं लेकिन ऐसा कहा जा रहा हैं कि दोनों जल्द ही इसी महीने सगाई करने वाले हैं। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा यानी इनकी बहन का भी यहां होना इस बात पर और बल दे रहा हैं।


अप्रैल में करेंगे परिणीति और राघव सगाई

वहीं सगाई की खबरों के बीच दोनों एक बार फिर से एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट हुए थे। ऐसा कहा जा रहा हैं कि दोनों दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। इसके लिए दोनों दिल्ली भी पहुंच चुके हैं। परिणीति ने इस दौरान ब्लैक आउटफिट पहना था जिसमें वह बहुत ही प्यारी दिख रही थी। वहीं  राघव चढ्ढा भी कैजुअल लुक में काफी शानदार दिख रहे थे। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। अब दोनों इस महीने सगाई करते हैं या नहीं ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। लेकिन परिणीति के फैंस उनकी इस जोड़ी से काफी खुश हैं।


कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची इंडिया

वहीं दोनों की सगाई की खबरों की बीच कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा का इंडिया आना भी इस बार पर काफी जोर दे रहा हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा अपने पति और बेटी मालती के साथ इंडिया आई थी। मालती पहली बार अपनी नानी के घर इंडिया आई थी। इस दौरान तीनों ने पैपराजी के सामने पोज भी दिया। अब ऐसे में लोग ऐसा कह रहे हैं कि मालती अपनी मौसी परिणीति चोपड़ा की सगाई अटेंड करने आई हैं। खबरों की माने तो दोनों दिल्ली में सगाई करेंगे जिसमें परिवार के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी बेटी संग दिल्ली पहुंचेगी।

 
और पढ़ें ...