राशिफल
ईद के अवसर पर गुलाब का शरबत बनाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका
गुलाब का शरबत (Gulab Ka Sharbat): ईद के मौके पर रिश्तों में मिठास घोलने के लिए गुलाब का शरबत सर्व किया जा सकता है. इस फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के लिए घरों में ढेरों फूड डिशेस तैयार की जाती हैं, गुलाब का शरबत भी इसमें शामिल है. बढ़ती गर्मी के बीच घर आए मेहमानों को तरोताज़ा महसूस कराने के लिए गुलाब का शरबत एक परफेक्ट ड्रिंक है. इसका स्वाद बच्चों को काफी पसंद आता है. गुलाब का शरबत न सिर्फ टेस्टी है बल्कि ये काफी हेल्दी भी होता है. इसे बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है.
गुलाब का शरबत बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है. गुलाब शरबत बनाने के लिए गुलाब के फूलों के सा थही चुकंदर और अन्य सामग्री का उपयोग किया जाता है. आप भी अगर ईद के अवसर पर गुलाब का शरबत बनाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.गुलाब का शरबत बनाने के लिए सामग्री
गुलाब की ताजी पत्तियां – 1 कप
चुकंदर – 1
तुलसी पत्ते – 15-20
पुदीना पत्ते – 1 टेबलस्पून
धनिया कटा – 1 टेबलस्पून
इलायची – 5-6
नींबू – 2
चीनी – 1 किलो
गुलाब का शरबत बनाने की विधि
गुलाब का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की पत्तियों को पानी में डालें और उन्हें अच्छी तरह से धो लें. अब बर्तन में एक कप पानी डालकर उबाल लें और गैस बंद कर दें. पानी के हल्के गर्म होने का इंतजार करें. अब मिक्सर जार में गुलाब की पंखुड़ियां और हल्का गर्म पानी डालकर अच्छी तरह से पीस लें. अब पिसी हुई गुलाब की पंखुड़ियों को छन्नी की मदद से छानकर गुलाब का रस एक बाउल में निकाल लें और अलग रख दें.
अब चुकंदर के टुकड़े करें और उसे भी मिक्सर जार में डाल दें. अब जार में धनिया पत्ती, तुलसी पत्ते, पुदीना पत्ते डालें और सभी चीजों को बारीक पीस लें. अब पिसे हुए मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें और उसमें एक कप पानी मिला दें. अब इस मिश्रण को उबालने के लिए गैस पर रखें. धीमी आंच पर मिश्रण को उबलने दें. जब इसमें उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दें और मिश्रण के ठंडा होने का इंतजार करें.
मिश्रण जब ठंडा हो जाए तो छन्नी की मदद से इसे भी एक बाउल में छान लें. अब आधा किलो से ज्यादा चीनी को एक बर्तन में डालकर एक कप पानी मिलाएं और इसे उबलने के लिए रख दें. इसे तब तक पकाएं जब तक चीनी पानी में घुलकर चाशनी न बन जाए. इसके बाद गैस बंद करें और चाशनी को ठंडा होने दें. इसके बाद बची हुई चीनी में इलायची दाने मिलाकर पीस लें. फिर नींबू का काटकर उनका रस एक कटोरी में निकाल लें.
अब चीनी की चाशनी में चुकंदर का रस, गुलाब पंखुड़ियों का रस और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. इसके बाद पिसी हुई चीनी भी चाशनी में डाल दें. सारी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद शरबत को 5-6 घंटे के लिए ढककर रख दें. गुलाब शरबत तैयार है. इसे जब भी बनाना हो तो एक गिलास ठंडे पानी में 2 टेबल स्पून गुलाब का शरबत डालें और 1-2 बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें.
सलमान खान ने चांद के दीदार होते ही अपने फैंस को एक खास पिक्चर के साथ ईद की मुबारक की.
आज पूरी दुनिया ईद सेलिब्रेट कर रही है. ऐसे में बॉलीवुड के सितारे कैसे पीछे रह सकते हैं. बॉलीवुड सितारे भी अपने खास अंदाज में ईद मना रहे हैं. कई बॉलीवुड स्टार्स ने फैंस को भी ईद की शुभकामनाएं दी हैं. इसमें महेश बाबू से लेकर सलमान खान तक का नाम शामिल है. तो चलिए आज जानते हैं किन बॉलीवुड स्टार्स ने ईद मनाते हुए अपने फैंस को नहीं भूले और खास अंदाज में बधाईयां दी हैं.
सलमान खान
सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान हाल ही में रिलीज हुई है. इस फिल्म को खासा सराहा जा रहा है. अब सलमान खान ने चांद के दीदार होते ही अपने फैंस को एक खास पिक्चर के साथ ईद की मुबारक की. इस पिक्चर में सलमान के साथ आमिर खान नजर आ रहे हैं. दोनों स्टार्स ने शुक्रवार की रात साथ में ईद सेलिब्रेट की और साथ में ईद के खास मौके पर एक पिक्चर भी क्लिक करवाई है
Chand Mubarak ???? pic.twitter.com/bb9RIJEJkf
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 21, 2023
एंड पिक्चर्स पर इस अप्रैल, कंगना रनौत लेकर आ रही हैं ‘लिमिट-तोड़ रोमांच!’
एंड पिक्चर्स पर इस अप्रैल, कंगना रनौत लेकर आ रही हैं ‘लिमिट-तोड़ रोमांच!’
“तुमने गलत लड़की से पंगा ले लिया है!” इस शनिवार एंड पिक्चर्स के साथ कंगना राणावत आपके स्क्रीन्स पर सरगर्मी बढ़ाने आ रही हैं।22 अप्रैल 2023 को रात 10 बजे एंड पिक्चर्स पर फिल्म ‘धाकड़’ के चैनल प्रीमियर के साथ बेशुमार रोमांच, जबर्दस्त एक्शन और बेपनाह सस्पेंस का मजा लेने के लिए तैयार हो जाइए!
एक्शन थ्रिलर ‘धाकड़’ में कंगना रनौत ने एक तेजतर्रार महिला योद्धा, एजेंट अग्नि का दमदार रोल निभाया है। जब एक खतरनाक माफिया (अर्जुन रामपाल) दुनिया भर में अफरा-तफरी मचाने की चेतावनी देता है, तब हमारी हीरोइन को उसे मार गिराने के लिए अपनी मास्टर फाइटर स्किल्स आज़माना होगा। लेकिन अग्नि का सफर सिर्फ अपनी चुस्ती-फुर्ती और शारीरिक बल दिखाने के बारे में नहीं है, बल्कि उसे अपने अंदर चल रही कश्मकश से भी लड़ना होगा और अपने मुश्किल अतीत का सामना करना होगा।
क्या अपनी ज़िंदगी के इस सबसे मुश्किल मिशन में एजेंट अग्नि अपराधियों को मात दे पाएगी?
नवोदित डायरेक्टर रजनीश घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म को जापानी सिनेमैटोग्राफर टेटसुओ नगाटा ने शूट किया है। जैसे-जैसे इस फिल्म में एक्शन उभरकर सामने आता है, इसका रोमांच बढ़ता ही चला जाता है और अंत में यह एक दिल दहला देने वाले क्लाइमैक्स पर आ पहुंचता है, जो यकीनन आपको अपनी सीट से बांध लेगा। इसमें कंगना ने एक धमाकेदार एक्शन-पैक्ड परफॉर्मेंस दी है, जहां वो कुछ बेहद रोमांचक एक्शन सींस करती नजर आईं। अर्जुन रामपाल भी एक खतरनाक अपराधी के रोल में दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देंगे। अर्जुन की पार्टनर के रूप में दिव्या दत्ता ने एक वेश्यालय चलाने वाली महिला के रोल में काबिले तारीफ परफॉर्मेंस दी है।
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कंगना रनौत कहती हैं, “एक्शन फिल्में अक्सर मेल एक्टर्स से जुड़ी होती हैं, लेकिन ‘धाकड़’ के साथ हमारी कोशिश यह थी कि हम दुनिया को बताएं कि फीमेल एक्टर्स भी कुछ जबर्दस्त एक्शन स्टंट्स कर सकती हैं। दर्शकों के माइंडसेट में उतरने के अलावा मुझे इसके लिए एक बड़ा फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन भी करना पड़ा। रजनीश ने एक बहुत ही स्टाइलिश फिल्म बनाई है, जो किसी इंटरनेशनल फिल्म की तरह लगती है। मुझे खुशी है कि अब एंड पिक्चर्स पर इस फिल्म के चैनल प्रीमियर के जरिए यह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचेगी।”
एंड पिक्चर्स पर ‘धाकड़’ के टेलीविजन प्रीमियर को लेकर अर्जुन रामपाल ने कहा, “जिन लोगों ने भी धाकड़ को मिस किया था, अब उन सभी को इसे देखने का मौका मिल रहा है, क्योंकि इस शनिवार एंड पिक्चर्स पर इसका प्रीमियर हो रहा है। यह एक स्पेशल फिल्म है, जिसमें शानदार परफॉर्मेंस, बेहतरीन डायरेक्शन और जबर्दस्त एक्शन है। तो देखना ना भूलें!”
इस फिल्म के बारे में बात करते हुए दिव्या दत्ता ने कहा, “मुझे धाकड़ का हिस्सा बनने पर बेहद खुशी है, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। मैं इस फिल्म में एक बिल्कुल अलग किरदार में नजर आई और इसे बहुत-से नॉमिनेशंस और अवॉर्ड्स भी हासिल हुए। मुझे उम्मीद है कि अब एंड पिक्चर्स पर यह फिल्म देखते हुए दर्शकों को उतना ही मजा आएगा, जितना मुझे इसमें काम करते हुए आया था।”
तो ‘धाकड़’ के चैनल प्रीमियर के साथ आप भी अप्रैल के इस महीने में लिमिट-तोड़ रोमांच में शामिल हो जाइए, 22 अप्रैल को रात 10 बजे, एंड पिक्चर्स पर।
अक्षय तृतीया का दिन बड़ा ही शुभ माना जाता है. इस बार अक्षय तृतीया 22 अप्रैल, शनिवार को मनाई जाएगी
वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है. कुछ जगहों पर अक्षय तृतीया को 'अखा तीज' भी कहते हैं. अक्षय का अर्थ होता है- जिसका क्षय न हो. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया का दिन बड़ा ही शुभ माना जाता है. इस बार अक्षय तृतीया 22 अप्रैल, शनिवार को मनाई जाएगी. माना जाता है इसी दिन भगवान परशुराम, नर-नारायण और हयग्रीव का अवतार हुआ था. इस दिन सूर्य और चन्द्रमा दोनों ही अपनी उच्च राशि में स्थित होते हैं. इसलिए दोनों की सम्मिलित कृपा का फल अच्छा होता है. अक्षय का अर्थ होता है- जिसका क्षय न हो. अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ माना जाता है.
हॉरर और सस्पेंस थ्रिलर फिल्म बेरा एक अघोरी का रायपुर में प्रमोशन
हॉरर और सस्पेंस थ्रिलर फिल्म "बेरा एक अघोरी"
* नागपुर और राजनांदगांव के बॉर्डर में हुई है शूटिंग
फिल्म ASB - धीराल इंटरटेनमेंट की हिंदी फिल्म "बेरा एक अघोरी" राजधानी के प्रभात टाकीज के साथ देश भर के अन्य जगहों पर 28 अप्रैल को रिलीज होगी इसके बारे में अभिनेता शक्ति वीर धीराल, और अभिनेत्री प्रजक्ता सिंधे ने बताया की यह फिल्म हॉरर और सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। इसकी शूटिंग नागपुर के अलावा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के बॉर्डर में की गई है यह फिल्म मनोरंजन के साथ एक अच्छा संदेश देगी
रायपुर। धीराल इंटरटेनमेंट की प्रस्तुति हिंदी फिल्म "बेरा एक अघोरी" हॉरर और सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। इसकी शूटिंग नागपुर के अलावा छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के बॉर्डर में की गई हैफिल्म के लेखक शक्ति वीर धीराल हैं। म्यूजिक प्रेम शक्ति ने दिया है। सिनेमेटोग्राफी रोशन खाडगी ने की है। यह फिल्म ऑडियोलैब मीडिया कॉर्पोरेशन की तरह पैन इंडिया रिलीज होगी। अभिषेकजी के मार्गदर्शन में प्रेस कॉन्फ्रेंस संपन्न हुई। इस दौरान मुख्य रूप से ए एन पाठक, अमित जैन और फिल्म वितरक तरूण सोनी उपस्थित रहे
मनोरंजन के साथ मैसेज भी देगी फिल्म
प्रोड्यूसर राजू भारती और डायरेक्टर प्रेम घीराल ने बताया, फिल्म मनोरंजन के साथ अच्छा मैसेज देने वाली हैइसकी कास्टिंग का हमने काफी ध्यान रखा हैलोकेशन रियल्स्टिक हैं ताकि दर्शक सीधे कनेक्ट हो सकें।
नजर आएंगे सिल्वर स्क्रीन पर
प्रेम धीराल, शक्ति वीर धीराल, हीना पांचाल और प्रजक्ता सिंधे इसके अलावा अन्य कलाकारों ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है
शीर खुरमा बनाने की विधि
ईद के मौके पर खास तौर पर लोग शीर खुरमा जरूर बनाते हैं. तो आप भी इस बार घर आए मेहमानों को पारंपरिक सेवई का स्वाद चखाएं. यकीन मानिए इससे आपके ईद की खुशी दोगुनी हो जाएगी. इससे पहले कि हम आपको शीर खुरमा बनाने की रेसिपी बताएं. हम आपको शीर खुरमा का मतलब भी बता रहे हैं. फारसी भाषा में शीर का मतलब दूध और खुरमा का अर्थ होता है खजूर यानी दूध खजूर और सेवई को मिलाकर आप शीर खुरमा बना सकते हैं. इसमें खूब सारा मेवा भी पड़ता है, जो इसको शाही और लजीज बनाता है तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी
शीर खुरमा बनाने की सामग्री
- दूध आधा लीटर फुल क्रीम
- 50 ग्राम सेवई छोटे टुकड़ों में टूटे हुए
- नारियल 50 ग्राम कद्दूकस किया हुआ
- चीनी आधा कप
- इलायची दो पीस
- खजूर 2 से 3
- किशमिश 10 से 12
- बादाम काजू पिस्ता टुकड़ों में कटे हुए 10 से 12
- आधा चम्मच खस
शीर खुरमा बनाने की विधि
- शीर खुरमा बनाने के लिए सबसे पहले पैन को गैस पर चढ़ा कर गर्म कर लें.
- जब पैन गरम हो जाए तो इसमें घी डाल दें.
- जब घी गरम हो जाए तो इसमें बादाम, किशमिश पिस्ता काजू और नारियल डाल कर भून लें.
- अब एक दूसरे पैन में घी डालें और सेवई को डालकर भूनें.
- इसके बाद एक बड़े पैन में दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं.
- दूध तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा और आधा ना हो जाए.
- इसके बाद अब इसमें चीनी डालें और फिर इसे धीमी आंच पर पकाएं.
- अब इसमें रोस्टेड सेवई और ड्राई फ्रूट के साथ खजूर और केसर मिलाएं.
- अब धीमी आंच करके इसे अच्छे से पकने दें,
- अब इसमें इलायची पाउडर डाल दें.
- तैयार है आपका शीर खुरमा, अब इसे ठंडा करके सर्व करें.
अक्षय तृतीया के दिन घर में एकाक्षी नारियल जरूर लाएं.
एकाक्षी नारियल माता लक्ष्मी का ही रूप है. जिनके पास एकाक्षी नारियल होता है उन लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है, जीवन में कभी भी आर्थिक समस्या नहीं आती है. इसलिए अक्षय तृतीया के दिन घर में एकाक्षी नारियल जरूर लाएं.
ग्रहण के समय राहु-केतु की अशुभ छाया से बचने के उपाय
- सूर्य या चंद्र ग्रहण के समय राहु-केतु और नकारात्मक शक्तियों का संचार तेज हो जाता है. ग्रहण में पाप ग्रहों की अशुभ छाया से बचने के लिए शिव जी के मंत्रों का जाप करें. राहु-केतु शिव के परम भक्त हैं. महादेव साधना करने वालों पर बुरी शक्तियों, पाप ग्रहों के दुष्प्रभाव का असर नहीं होता.
- सूर्य ग्रहण की अवधि में ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम: या गायत्री मंत्र का निरंतर जाप करते रहना चाहिए. मान्यता है इससे मानसिक और शारीरिक कष्टों से मुक्ति मिलती है और किसी तरह की आर्थिक हानि नहीं होती.
Ileana D’Cruz: बिन ब्याही माँ बनने जा रही है ये एक्ट्रेस , सोशल मीडिया पर किया प्रेग्नेंसी का खुलासा … लोगों ने पूछा कौन है पिता?
गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है
गर्मी में तापमान इतना ज्यादा होता है कि शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है. शरीर में पानी की कमी होने के कारण चक्कर आने की समस्या हो सकती है. इससे बचने के लिए आप भरपूर मात्रा में पानी पिएं. दिन भर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं. अगर आपको सादे पानी का टेस्ट अच्छा नहीं लगता है तो आप नींबू पानी, शिकंजी बनाकर भी पी सकते हैं. इससे भी पानी की कमी को दूर किया जा सकता है.
गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है. गर्मियों में अक्सर डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है. कई लोगों को धूप में रहने की वजह से चक्कर आता है. आमतौर पर ऐसा पानी और पोषक तत्वों की कमी के कारण ही होता है. कई बार बीपी लो हो जाता है, इस वजह से भी चक्कर आने लगते हैं. अगर आपको भी गर्मी की वजह से चक्कर आते हैं तो आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से समस्या में छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं वो घरेलू उपाय
फलों का जूस पिएं- गर्मियों में अक्सर पसीने निकलने की वजह से शरीर में बहुत सारे पोषक तत्वों की कमी हो जाती है जिस वजह से चक्कर आने की समस्या हो जाती है. ऐसे में आप फलों का जूस पिएं. फलों में कई विटामिंस और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. ताजे फलों का जूस पीने से थकान और कमजोरी दूर होती है. शरीर को ठंडक मिलती है. इसके लिए आप तरबूज का जूस, संतरे, मौसमी का जूस पी सकते हैं.
गर्मियों की हीट को कम करने और एनर्जी को बूस्ट करने के लिए नारियल पानी काफी फायदेमंद माना जाता है
गर्मियों के मौसम में डिहाईड्रेशन से बचने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखना काफी जरूरी होता है. ऐसे में इस मौसम में नारियल पानी पीने से आपको काफी फायदा मिल सकता है. गर्मियों की हीट को कम करने और एनर्जी को बूस्ट करने के लिए नारियल पानी काफी फायदेमंद माना जाता है. नारियल पानी में कैलोरी काफी कम होती है. साथ ही इसमें नेचुरल एंजाइम्स और पोटैशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं. नारियल पानी का सेवन सही समय पर करने से इसके फायदे डबल हो जाते हैं. तो आइए जानते हैं दिनभर में किस समय नारियल पानी का सेवन करने से आप इसके सारे फायदे पा सकते हैं.
क्या है नारियल पानी पीने का सही समय- नारियल पानी का सेवन आप कभी भी कर सकते हैं. इसे आप दिन के समय या रात में भी पी सकते हैं. लेकिन कुछ खास समय पर पीने से इसके फायदे डबल हो जाते हैं.
खाली पेट करें नारियल पानी का सेवन- सुबह उठते ही खाली पेट नारियल पानी का सेवन करने से इसके कई फायदे मिल सकते हैं. नारियल पानी में लॉरिक एसिड पाया जाता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ ही मेटाबॉजिल्म को बढ़ाता है और वजन कम करने में भी मदद करता है. गर्भवती महिलाओं के लिए भी नारियल पानी का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इससे डिहाईड्रेशन और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल मिलता है, साथ ही प्रेग्नेंसी में होने वाली दिक्कतें जैसे मॉर्निंग सिकनेस और हार्टबर्न की समस्या भी दूर होती है.
शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए सत्तू शेक
सत्तू शेक- सत्तू का नमकीन शरबत भी खूब चाव से पिया जाता है. इसे बनाने के लिए सत्तू में प्याज, हरी मिर्च, चाट मसाला पाउडर, नमक, नींबू डालें और पानी डालकर अच्छा सा घोल तैयार करें और अब इसे पी लें. आप चाहे तो इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए भी रख सकते हैं या ऊपर से आइस क्यूब डालकर भी पी सकते हैं.
चिलचिलाती गर्मी और धूप ने हाल बेहाल कर दिया है तो अपने डाइट में सत्तू को शामिल कर लीजिए. यह एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो गर्मी के असर को चुटकियों में बेअसर कर सकता है. सत्तू गुणों का खजाना है. इससे लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्या नहीं होती.अक्सर गांव देहात में लोग सत्तू का सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए करते हैं. वहीं सत्तू प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन सोर्स होता है यह पेट को ठंडक पहुंचाता है और इससे आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं आप सत्तू को अपने डाइट का हिस्सा किन तरीकों से बना सकते हैं.
TMKUC :जेठालाल को बबीता जी से मिली झप्पी, फैंस बोले- 14 साल का वनवास पूरा हुआ
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कई सालों से दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है, यही वजह है कि ये शो टीआरपी की लिस्ट में हमेशा टॉप 5 में अपनी जगह बना ही लेता है। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जिसकी वजह से जेठालाल के फैंस खुश होंगे, क्योंकि सालों का इंतजार खत्म हुआ और बबीता जी ने जेठालाल को गले लगा लिया।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के लेटेस्ट एपिसोड में बबीता जी की लॉटरी लग जाती है और वो इतनी खुश हो जाती हैं कि खुशी से जेठालाल को गले लगा लेती हैं। जेठालाल की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है और उन्हें तो यकीन ही नहीं होता है कि उनके साथ ये क्या हो गया। फैंस भी बेहद खुश हैं क्योंकि उन्हें भी जेठालाल और बबीता जी की केमिस्ट्री बहुत पसंद है। यहां देखिए वीडियो जो तेजी से वायरल हो रहा है।
बैसाखी स्पेशल पीले मीठे चावल बनाने की विधि:
बैसाखी, दरअसल सिख धर्म की स्थापना और फसल पकने के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है. इस महीने रबी की फसल पूरी तरह से पक कर तैयार हो जाती है और काटने की शुरुआत भी हो जाती है. ऐसे में किसान फसल पकने की खुशी में यह त्यौहार मनाते हैं.
बैसाखी के त्योहार को सिख समुदाय के लोग बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं, जिसमें एक से बढ़कर एक पकवानों को तैयार किया जाता है इनमें से एक है मीठे चावल. इस दिन पीले मीठे चावल बनाने की परंपंरा है. बैसाखी पर आप इन चावलों को आसानी से कम समय में तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं रेसिपी-
- बासमती चावल - 200 ग्राम (एक कप)
- दूध - आधा कप
- चीनी - 150 ग्राम (3/4 कप)
- घी - 2 - 3 टेबल स्पून
- केसर - 20 -25 टुकड़े
- नारियल - 2 टेबल स्पून (कद्दूकस कर लें या छोटा छोटा काट लें)
- काजू - 12-14 (छोटे छोटे टुकड़े काट लीजिये)
- बादाम - 8-10 (छोटे टुकड़े कर लीजिये)
- इलाइची - 4-5 (छील कर कूट लीजिये)
How to make sweet yellow rice: पीले मीठे चावल बनाने की विधि:
पीले वाले मीठे चावल बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावलों को अच्छे से धो लीजिए. अब एक बाउल में पानी भरकर चावलों को 20 मिनट के लिए भिगो दीजिए ताकि यह थोड़े फूल जाएं
अब एक कटोरी दूध में सामग्री अनुसार केसर के धागे डालकर भिगोने रख दीजिए. जब चावल भीग जाएं तो इनका पानी निकाल दीजिए. अब चावलों को 2 कप पानी में उबाल लें, इसमें केसर वाला दूध और 1 टेबल स्पून घी भी डाल दीजिए. चावलों को केवल इतना पकाना है कि वो अधपके हो जाएं. यानी चावल पूरी तरह न पकें. अब इन्हें छलनी में निकाल लें और पानी फेंक दें.
अब एक पतीले में चावल और चीनी की परत लगाएं. ये परतें तब तक लगाएं, जब तक कि सारे चावल और चीनी खत्म न हो जाए और ढककर हल्की आंच पर पकने दें. इतने में ड्राई फ्रूट्स काट लीजिए और पैन में घी डालकर गर्म कीजिए फिर इसमें काजू, बादाम डालकर रोस्ट कीजिए फिर इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए. इसके बाद नारियल का बुरादा डालकर 3-4 मिनट भून लीजिए.
जब चावल बन जाए तो इसमें रोस्ट किए हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची डालकर मिक्स कर लीजिए. आपको बैसाखी स्पेशल मीठे चावल तैयार हैं.
Namrata Malla Bold Pics : ब्रा लेट में नम्रता मल्ला ने लगाई आग, फैंस की अटकी सांसे, देखें तस्वीरें
मनोरंजन डेस्क : Namrata Malla Bold Pics : भोजपुरी सिनेमा की सुपर हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस में नाम नम्रता मल्ला का आता है नम्रता मल्ला का हॉट और बोल्ड लुक काफी वायरल होता है नंबर तमन्ना सेक्सी लुक में अपनी तस्वीरें वायरल करती है और इंटरनेट पर हॉट लुक वायरल होते ही तहलका मचा देता है। एक बार फिर भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता तमन्ना ने अपने लुक से आग लगा दी है नम्रता मल्ला की हॉट और बोल्ड अदा आपको दिल हारने को मजबूर कर देगी और आप फिगर को देखने के बाद आप नम्रता के सुपर हॉट और बोल्ड लुक पर फिदा नजर आएंगे।

नम्रता मल्ला के सुपर हॉट और बोल्ड लुक पर लाखों दिल हार जाते है और नम्रता का किलर अंदाज फैंस के दिलो पर राज करता है आप भी नम्रता की हॉट और बोल्ड अदा को दखने के बाद दिल हार जाएंगे। नम्रता मल्ला ने रेड कलर की बेहद हॉट और बोल्ड ब्रा लेट में अपनी सेक्सी तस्वीरों से आग लगा दी है जिसे देखने के बाद फैंस ने आहे भरना शुरू के दिया है आप लुक देखने के बाद तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।

खुले बालों में एक्ट्रेस के हॉट और बोल्ड लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है और आपको नम्रता का हॉट और बोल्ड अंदाज काफी पसंद आएगा ओर आप लुक को दखने के बाद आप तारीफ करने को मजबूर हो जाएंगे। कैमरे के सामने एक्ट्रेस के हॉट और कर्वी फिगर ने फंस का दिल धड़का दिया है और आप सुपर हॉट और बोल्ड अदा को दखने के बाद आप हुस्न की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे और आप किलर लुक को देखने रह जाएंगे।एक्ट्रेस का हॉट और किलर लुक वायरल हो रहा है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है और आप भी लुक को दखने के बाद तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पायेंगे।
बैसाखी के दिन जरुर करें इन चीजों का दान, बनेंगे बिगड़े काम
बैसाख का महीना दान-पुण्य करने का महीना होता है. इस माह मे आप जल का घड़ा, पंखा, तरबूज, खरबूजा आदि और बहुत सी चीजों का दान कर सकते हैं. इस माह में कच्चे आम, गुड़ , शक्कर का दान करना बहुत फलदाई माना गया है.
इस माह में सत्तू का दान में जरुरी होता है. इन सभी चीजों का दान करके आप मोक्ष और अच्छी सेहत पा सकते हैं. इस माह में जौ का दान भी जरुरी होता है , अगर आप किसी जरुरतमंद को जौ दें तो ये दान स्वर्ण के बरारबर माना जाता है.
