साहित्य

राजधानी में डबल मर्डर : युवक ने सौतेली मां और भाई को तलवार से उतारा मौत के घाट...बहन की हालत गंभीर..!!

रायपुर।  राजधानी रायपुर से डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। यहां उरला थाना अंतर्गत सरोरा इलाके में युवक ने सौतेली मां और सौतेले भाई की बेरहमी से हत्या कर दी है। जबकि हमले में सौतेली बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार इस दोहरे हत्‍याकांड का मामला पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपित राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल, यह मामला उरला थाना क्षेत्र का है। यह घटना मंगलवार रात 10-11 बजे के बीच हुई है। दरअसल, विवाद उस वक्‍त शुरू हुआ जब परिवार के लोग खाना खा रहे थे। सौतेली मां हेमिन साहू ने आरोपित राजकुमार साहू से कोई काम करने के लिए कहा। इस पर आरोपित भड़क कर उठा और गुस्‍से में आकर सौतेली मां हेमिन साहु और सौतेले भाई रोहन साहु, बहन पर तलवार से हमला कर दिया। सौतेले बहन की हालत गंभीर इस हमले में मां और भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बहन को अस्‍पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। उरला पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की वजह सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें ...

रिश्ते शर्मसार; सौतेली पुत्री को बनाया हवस का शिकार, वहशी दरिंदा गिरफ्तार

कोरबा : जिले के मानिकपुर पुलिस ने उस वहशी दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है जिसने अपनी ही सौतेली बेटी को हवस का शिकार बनाया था। मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज़ कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

कोरबा के मानिकनपुर चैकी क्षेत्र में पिता और पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। अपनी सौतेली बेटी के साथ बलात्कार करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़िता की मां,भाई और बहन को जान से मारने की धमकी देकर 11 वर्षीय किशोरी की अस्मत लूट ली। पुत्री ने रोते हुए अपनी मां को खुद के साथ हुए अत्याचार की बात बताई। इसके बाद किशोरी की मां सीधे पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी मामले में देरी न करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी की नजर पीड़िता पर काफी पहले से थी। कुछ माह पूर्व भी उसने उसके साथ दुश्कर्म करने का प्रयास किया था लेकिन असफल रहा। लेकिन इस बार वह अपने मंसूबों में कामयाब हो गया। बहरहाल आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें ...

कलयुगी बेटे ने डंडे और फावड़े से हमला कर पिता को उतारा मौत के घाट, इस बात से था नाराज

दुर्ग। जिले में इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक कलयुगी पुत्र ने पिता की हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंची जामुल पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

टीआई याकूब मेमन ने बताया कि ग्राम सुरडूंग में कबीर साहू का परिवार रहता है,आज सुबह उसके पुत्र दिनेश साहू पिता कबीर साहू के पारिवारिक मामले में दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने कबीर साहू के ऊपर पुत्र दिनेश साहू के द्वारा फावड़े एवं डंडे से हमला कर दिया, पिता की घटनास्थल में ही मौत हो गई। सूचना पर तत्काल पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचकर आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक कबीर साहू ने अपनी पहली पत्नी सरस्वती साहू को काफी पहले छोड़ दिया था तथा चंद्रिका साहू से विवाह कर ग्राम शिवपुरी में रहता था। पहली पत्नी सरस्वती लकवा ग्रस्त है। कल रात सरस्वती साहू की तबीयत ज्यादा खराब होने से पिता और पुत्र सरस्वती बाई को जामुल अस्पताल ले गए थे। वहां से उपचार कराने के पश्चात वापस घर लेकर आए। दोनों रात्रि में साथ सो गए, सुबह आरोपी पुत्र ने अपनी पत्नी से चाय बनाने कहा और पिता पुत्र साथ में चाय पिए। इसी दौरान दोनों में बहस हो गई, आरोपी पुत्र कहने लगा तुम्हारे कारण ही मां की ऐसी हालत हुई है, इसी बात पर उत्तेजित हो कर पुत्र ने अपने पिता की डंडे एवं फावड़े से सिर में मार कर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी।आरोपी पुत्र दिनेश साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

और पढ़ें ...

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में Adl PCCF से लेकर सीसीएफ, डीएफओ के ट्रांसफर, आदेश जारी

रायपुर: राज्य सरकार ने आज शाम कई आईएफएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए। इनमें एडिशनल पीसीसीएफ से लेकर सीसीएफ और डीएफओ शामिल हैं। देखिए आदेश….
और पढ़ें ...

स्कूल जा रही छात्रा से छेड़खानी...लोगों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंपा, जानिए पूरा मामला…!!

दंतेवाड़ा. नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. लोगों ने आरोपी की सरेराह पिटाई कर पुलिस के हवाले किया. कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियारास का है.

आरोपी तरूण सूर्यवंशी बारसूर के ठोटा पारा का रहने वाला है. कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट और छेडख़ानी की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को वह स्कूल जा रही थी. इस दौरान आरोपी तरूण ने बीच सड़क पर हाथ पकड़ लिया. उससे हाथ छुड़ाने का प्रयास किया तो उसने कहा पहले बताओ मुझसे प्यार करती है कि नहीं, किसी तरह उससे हाथ छुड़ाकर भागी. पीड़िता ने इस बात को अपनी दादी को बताई.

देर शाम आरोपी एक बार फिर कतियाररास पहुंचा. पीड़िता के घर के सामने शराब के नशे में गाली गालौज करने लगा. शोर-शराबा और गाली- गालौज सुन मोहल्ले के लोग भी एकत्र हो गए. लोगों को जब यह पता चला कि उसने छेड़खानी की है, इससे नाराज लोगों ने उसे पकड़ा और बुरी तरह से पीटा. इतना ही नहीं उसके कपड़े तक फाड़ दिए.

पीड़िता की दादी का कहना है कि ऐसे लोगों को तो पूरे शहर में निर्वस्त्र घुमाना चाहिए. मोहल्ले वाले युवक को पीटते हुए थाने ले जाने लगे. मोहल्ले में हो रही मारपीट की सूचना किसी ने कोतवाली पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया. पीड़िता की दादी के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेज दिया है.

और पढ़ें ...

पटवारी परीक्षा में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने वाले 01 महिला आरोपी सहित कुल 02 गिरफ्तार

 फूड इंस्पेक्टर में लगवायेंगे नौकरी - कुल 6,50,000 रूपये की ठगी 
आरोपी अनुराधा टंडन एवं प्रशांत सोनी गिरफ्तार
 
प्रार्थी सूरज कुमार ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वर्तमान मंे बिलासपुर मे रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। वर्ष 2022 मे प्रार्थी को उसके दोस्त के माध्यम से उसे अनुराधा टंडन नामक महिला का फोन नम्बर 7974452430 मिला जिस पर प्रार्थी द्वारा अनुराधा टंडन के फोन नम्बर पर फोन से सम्पर्क किया गया तो अनुराधा टंडन ने प्रार्थी को बोला की वह वर्ष 2022 पटवारी परीक्षा में उसका नौकरी लगवा देगी जिस हेतु पैसे लगेंगे प्रार्थी द्वारा कितने पैसे लगेगे पूछने पर उसके द्वारा प्रार्थी को 09 लाख रूपये लगेंगे कहा गया जिसके लिये एडवांस में प्रार्थी को 04 लाख देना होगा तथा शेष 05 लाख नौकरी लगने के बाद देना पड़ेगा कहा गया था। प्रार्थी अनुराधा टंडन की बातों पर विश्वास करके पटवारी भर्ती परीक्षा में नौकरी लगवाने हेतु एडवांस के रकम को देने रायपुर आया था। जहां अनुराधा टडन द्वारा प्रार्थी को सर्किट हाउस सिविल लाइन के पास पैसे लेकर बुलाई थी वहा प्रार्थी अनुराधा टंडन से मुलाकात करने गया तो अनुराधा टंडन ने एक लड़के को पैसे के लिये भेजा और कहा की पैसे लड़के को दे दो तो प्रार्थी ने अनुराधा टंडन के कहे अनुसार 04 लाख रूपये लड़के को दे दिये। पैसे देने के पश्चात् भी जब प्रार्थी की नौकरी नहीं लगी तो प्रार्थी द्वारा पुनः अनुराधा टंडन से सम्पर्क किया गया तो अनुराधा टंडन ने बोला की आपकी नौकरी पटवारी में नही लगी है मैं आपकी नौकरी फूड इन्सपेक्टर में लगवा देती हूँ उसके लिये 10 लाख रूपये देने होंगे जो आप मुझे पहले के 04 लाख रुपये दिये है उसके अलावा आप अभी मुझे 02 लाख और दे दिजिये शेष 04 लाख नौकरी लगने के बाद देना जिस पर प्रार्थी उसकी बातों में विश्वास कर पुनः पैसे देने के लिये कहा आना है पूछा जिस पर अनुराधा टडन द्वारा प्रार्थी को नोटरी कार्यालय पास बुलाया गया प्रार्थी वहां पहुंचकर अनुराधा टंडन से मुलाकात किया वहा अनुराधा टंडन प्रशांत सोनी के साथ आई थी। जहां अनुराधा टंडन ने प्रार्थी को बोला की 02 लाख रूपये प्रशांत सोनी को दे दो यही तुम्हारी नौकरी फूड इंस्पेक्टर में लगवायेंगे एवं अगर नौकरी नहीं लगवा पाते है तो तुम्हारे पैसे लौटाने के लिये उधारी लिये है करके एक इकरारनामा बनवा लेते है बोले यदि नौकरी नही लगती है तो हम पैसे लौटा देंगे कहा गया था। जहा पर अनुराधा टंडन एवं प्रशांत सोनी के द्वारा प्रार्थी के साथ लिये गये उधार की रकम को निश्चित दिनांक को वापस करने संबंधी अलग-अलग इकरारनामा कर प्रार्थी को विश्वास में लिया गया साथ ही प्रार्थी से 04 लाख रकम अंकित किया हुआ सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया का एक चेक दिया गया और कहा गया कि यदि नौकरी नहीं लगती है तो इस चेक के माध्यम से पैसा ले लिजियेगा। इस प्रकार अब तक कुल 06 लाख रूपये प्रार्थी द्वारा नौकरी लगवाने के नाम पर अनुराधा टडन एवं प्रशांत सोनी को दिया गया था। इसके 03 माह पश्चात् प्रशांत सोनी अपने मोबाईल नम्बर 7987672007 से प्रार्थी को फोन कर कहा गया कि बाबू लोगों को देने के लिये 50,000/- रूपये और लगेंगे जिस पर प्रार्थी द्वारा पुनः प्रशांत सोनी को 50,000 रूपये देकर एक कोरे कागज में बिना नोटरी का एक इकरारनामा किया गया एवं कुल अब तक 6,50,000 रूपये उन्हें दे दिया गया था। इसके पश्चात जब मेरी नौकरी पटवारी एवं फूड इंस्पेक्टर विभाग में नहीं तब प्रार्थी द्वारा अनुराधा टंडन एवं प्रशांत सोनी से सम्पर्क किया गया तो अनुराधा टंडन द्वारा मेरा फोन नहीं उठा रहे है एवं प्रशांत सोनी द्वारा मुझे अभी नौकरी लगने का आश्वासन देकर लगातार घुमाया जा रहा है। इस प्रकार अनुराधा टंडन एवं प्रशांत सोनी द्वारा नौकरी लगवाने के नाम पर प्रार्थी से 6,50,000/-रूपये की ठगी किया गया है। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 376/23 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
 
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी अनुराधा टंडन एवं प्रशांत सोनी को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी प्रशांत सोनी एवं अनुराधा टंडन द्वारा ठगी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। 
 
जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 1000/- रूपये जप्त किया गया है। 
 
गिरफ्तार आरोपी -
 
01. प्रशांत सोनी पिता सुरेंद्र सोनी उम्र 31 साल निवासी झण्डा चौक बोरिया खुर्द थाना टिकरापारा रायपुर।
 
02. अनुराधा टंडन पति स्व. अशोक टंडन उम्र 50 साल निवासी व्ही.आई.पी सिटी सड्डू मकान नंबर डी/ 16 थाना पंडरी रायपुर।
और पढ़ें ...

रायपुर पुलिस का नशा के विरूद्ध व्यापक जन जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिंदगी’’ के दौरान थाना खमतराई क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचते 65 पौवा कुल 11.7 बल्क लीटर शराब के साथ 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों,ं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
 
इसी क्रम में दिनांक 28.07.2023 को थाना खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति व्यास तालाब पार बिरगांव खमतराई पर अवैध रूप से शराब बेच रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए जगह एवं हुलिये के व्यक्ति को घेराबंदी के पकड़कर पूछताछ में एक व्यक्ति ने अपना नाम दयानंद साहू उर्फ बोदू पिता स्वर्गीय बल्लू साहू निवासी रावाभाटा फुलवारी चौक खमतराई का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे सफेद रंग के बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में देशी शराब प्लेन रखा होना पाया गया। शराब रखने के  संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी दयानंद साहू उर्फ बोदू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखे कुल 11.7बल्क लीटर देशी शराब मसाला कीमती 5200/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 637/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 
गिरफ्तार आरोपी
 
दयानंद साहू उर्फ बोदू पिता स्वर्गीय बल्लू साहू उम्र 32 वर्ष निवासी फुलवारी चौक रावाभाटा थाना खमतराई जिला रायपुर
और पढ़ें ...

प्रार्थी से हुये बलात्कार एवं मारपीट पर पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही नहीं किये जाने बाबत् । आज राजधानी में प्रेसवार्ता ली।

ग्राम मंझोली तहसील पण्डरिया जिला कबीरधाम छ०म० निवासी पिता  शहीद खान ने अपने प्रेमजाल से प्रार्थीया को फंसा लिया और उसे शादी का पलोभन देकर दैहिक शोषण करते रहा । प्रार्थी द्वारा अवसर खान को शादी के लिये कहने पर दिनांक 01.06.2023 को फोन किया एवं दिनलांक 02.06.2023 को सुबह 8.30 बजे पह ग्राम मंझोली से प्रार्थीया को अपने स्वीफ्ट डिजायर खान मे चुपचाप उठाकर पचपेड़ी नाका रायपुर स्थित गडवारी लॉज ले गया तथा वहां पर दो दिनो तक उसे रखा और उसके साथ दबाव बनाकर शाररिक शोषण करते रहा । खान के परिजनों को जब पता चला कि अबरार उक्त लॉज मे प्रार्थया के साथ रुका हुआ है, तो अबरार के रिश्तेदार कादिर खान निवासी रायपुर, इमरार खान निवासी मंझोली, राहजाद खान निवासी मंझोली, दिलसाद खान निवासी मंझोली, मोहम्मद समशीर खान निवासी मंझोली सभी लोग दिनांक 04.04.2023 को रात्री लगभग 12.00 बजे के आसपास ग्राम गोली से स्कार्मियों वाहन रायपुर मडवारी लॉज गये और यहां सभी लोग प्रार्थया से मारपीट किये जिससे प्रार्थीया बेहोश हो गयी। प्राणया के बेहोश होने पर उक्त सभी व्यक्ति उसे स्कार्पियो में भरकर रायपुर मे छोड़ दिये जहां सुबह लगभग 6.00 बजे प्रार्थीया बस से अपनी बहन के यहां मुंगेली पहुंची थी।

उक्त घटना की सूचना प्रार्थीया ने फोन से मझोली मे अपने परिजनो को दिया जिसपर प्रार्थया के परिजन दिनांक 05.06.2023 को उसे मंझोली लेकर आये तथा थाना पाण्डातराई रिपोर्ट दर्ज करवाने गये तो वहां उपस्थित थाना प्रभारी ने प्रार्थीया का रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया तथा एक कोरे कागज पर प्रार्थया का हस्ताक्षर लेकर उसे थाने से भगा दिया जिसके पश्चात दिनांक 06.06.2023 को उक्त घटना की शिकायत प्रार्थया द्वारा पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के समक्ष लिखित में किय गया तो पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के कहने पर दिनांक 06.06.2023 को थाना प्रभारी पाण्डातराई द्वारा प्रार्थया की रिपोर्ट दर्ज किया गया ।

प्रार्थीया द्वारा उपरोक्त वर्णित घटना की संपूर्ण विवरण थाना प्रभारी पाण्डातराई को किया गया था, किन्तु थाना प्रभारी पाण्डातराई ने आरोपी  एवं उसके रिश्तेदारो से मिलीभगत कर केवल  के विरूद्ध धारा 376 भादवि का अपराध दर्ज किया गया और उक्त व्यक्तियो जिन्होने प्रार्थीया से मारपीट किया है, उनके विरुद्ध कोई शिकायत दर्ज नहीं किया और न ही कार्यवाही हेतु शून्य में अपराध दर्ज कर

रायपुर थाना प्रभारी को प्रेषित किया। प्रभारी ने धारा 161 द०प्र०सं० के तहत भी अपनी मर्जी से प्राचीया के बताये बयान को तोडगढोर कर दर्ज करवाया है। इस बात की सूचना प्राचया एवं उसके परिजनो के द्वारा एस डी ओ पी पण्डारिया को दी गई किन्तु उनके द्वारा भी कोई संतोष जनक कार्यवाही मारपीट करने वाले उक्त लोगो के विरूद्ध कार्यवाही नहीं की गई है। घटना के कुछ दिनों बाद अमरार का भाई सहजाद एवं उसके साथी प्रार्थीया के घर के बाहर खड़े होकर प्रार्थीया को प्रभावित करने एवं उस पर दबाव बनाने का प्रयास करने के लिये गाली-गलौच कर रहे थे तथा धमकी दे रहा था, जिसका विडियो बनाकर प्रार्थया के परिजनों ने एस डी ओ पी पण्डरिया को भेजा किन्तु उसपर कोई कार्यवाही नहीं हुई जबकि उक्त पीडीयो में यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है, कि इमरार वहां आया था। कादिर खान नामक व्यक्ति द्वारा गांव में यह कहा जा रहा है, कि मेरा जीजा फिरोज खान आर टी ओ मे पुलिस है मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

पुलिस थाना पाण्डातराई प्रभारी द्वारा चालान में कई जगह प्रार्थीया का फर्जी हस्ताक्षर बनाया गया है, और प्रार्थीया को बोल रहा है, कि तुम किसी बात मत करना मेरे से बात करना मैं तुम्हारा हेल्प करूंगा मेरे से पर्सनल मे आकर मिलना मोबाईल मे बात नहीं कर सकता इसकी रिकार्डिंग भी उपलब्ध है।

उक्त घटना के उपरांत पुलिस थाना पाण्डातराई, एस डी ओ पी पण्डरिया के द्वारा कोई कार्यवाही मारपीट करने वालो के विरुद्ध नहीं किया जा रहा है, जिससे प्रार्थीया एवं उसके परिजनो को भय है, कि उनके साथ फिर से कोई अप्रिय घटना घटित न हो जाये ।

 

और पढ़ें ...

नशा बना मौत का कारण : शराबी पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से एक हत्या की सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा दिया। हत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह घटना जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र केगराम धूमा का है।

पैसे नहीं मिलने पर सुला दी मौत की नींद

बतादें कि मानिकपुरी बेरोजगार था पहले वह मवेशी बेचने का काम करता था। लेकिन वह काम बंद हो गया और वह बेरोजगार होने पर घर पर रहने लगा। उसकी पत्नी मजदूरी का काम करती थी। उनके दो बच्चें है उनका बड़ा बेटा 17 साल मजदूरी का कार्य करता है और दूसरा छोटा बेटा भी होटल में काम करता है। दिलहरण घर में पैसे के लिए रोज झिकझिक करता और आए दिन घरेलू विवाद होता रहता था। बुधवार रात भी दिलहरण का पत्नी से विवाद हुआ था। देर रात उसने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी को नींद में ही मौत की नींद सुला दी।

कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट

जानकारी के अनुसार दिलहरण दास मानिकपुरी पिता स्वर्गीय मान दास मानिकपुरी उम्र 38 वर्ष निवासी महामाया पारा धूमा चौकी जूनापारा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर अपने परिवार के साथ रहता है। उसका अपनी पत्नी इंद्राणी बाई दास मानिकपुरी 35 वर्ष के साथ छोटी छोटी बातो को लेकर अक्सर झगड़े होता रहता था। बुधवार रात को भी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। इससे दिलहरण गुस्से में आ गया और कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी के सिर पर वार कर दिया। इससे इंद्राणी की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों ने रात में जुनापारा चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक हैदराबाद में सम्पन्न

छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्यों के साथ अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक का आयोजन मंगलवार को हैदराबाद में किया गया। श्री अशोक जुनेजा (भापुसे), पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ तथा महाराष्ट्र, तेलंगाना एवं आंध्रप्रदेश राज्यों के पुलिस महानिदेशकगणों के उपस्थिति में यह समन्वय बैठक आयोजित की गई।

आगामी अक्टूबर-नवंबर 2023 में होने वाले विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्षतापूर्वक चुनाव कराने के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों के ऊपर प्रभावी नियंत्रण तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। चारों राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्र में अपेक्षित पुलिस बंदोबस्त, कानून व्यवस्था एवं नक्सल गतिविधियों से संबंधित विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया गया।

उल्लेखनीय है कि नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर तालमेल के साथ आगामी चुनाव को संपादित करने हेतु पुलिस थाना स्तर, जिला स्तर, रेंज स्तर एवं अंतर्राज्यीय स्तर पर सिल-सिलेवार लगातार बैठक आयोजित की जा रही है।

छत्तीसगढ़ राज्य में नक्सल गतिविधियों में निरन्तर कमी आ रही है। राज्य में केन्द्रीय सुरक्षाबलों और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बेहतर तालमेल के साथ नक्सलियों के विरूद्ध सफलतापूर्वक चलाये जा रहे संयुक्त अभियान के कारण यह संभव हो सका है। सुरक्षा विहीन क्षेत्रों में नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के साथ विकास कार्यों में भी तेजी लायी जा रही है जिससे आम जनता का शासन व प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।

बैठक में सीमावर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस के सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाये जाने तथा स्थानीय ग्रामीणों को विश्वास में लेकर नक्सलवाद के विरूद्ध अभियान चलाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में श्री अशोक जुनेजा (भापुसे), पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ के साथ श्री अंजनी कुमार (भापुसे), पुलिस महानिदेशक, तेलंगाना, श्री रजनीश सेठ (भापुसे), पुलिस महानिदेशक, महाराष्ट्र, श्री राजेन्द्र नाथ रेड्डी (भापुसे), पुलिस महानिदेशक, आंध्रप्रदेश, श्री वितुल कुमार (भापुसे), अतिरिक्त महानिदेशक (सीआरपीएफ), श्री विवेकानंद (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल अभियान/विआशा), छत्तीसगढ़, श्री विजय कुमार (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ग्रेहाउण्ड), श्री विनीत ब्रिजलाल (भापुसे), पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, आंध्रप्रदेश, श्री टी.प्रभाकर राव (भापुसे), पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, तेलंगाना, श्री साकेत सिंह (भापुसे), पुलिस महानिरीक्षक (सीआरपीएफ), श्री सुंदरराज पी.(भापुसे), पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना, महाराष्ट्र तथा आंध्रप्रदेश के साथ-साथ भारत सरकार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

श्री अशोक जुनेजा (भापुसे), पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़, श्री अंजनी कुमार (भापुसे), पुलिस महानिदेशक, तेलंगाना, श्री विवेकानंद (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल अभियान/ विआशा), छत्तीसगढ़, श्री विजय कुमार (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ग्रेहाउण्ड) एवं श्री सुंदरराज पी.(भापुसे), पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, छत्तीसगढ़ द्वारा अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक के उपरांत ग्रेहाउण्ड प्रशिक्षण केन्द्र में जाकर वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डीआरजी/बस्तर फाईटर/कोबरा/ सीआरपीएफ बलों के सभी सदस्यों से रूबरू होकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

और पढ़ें ...

बार/क्लब के देर तक संचालन होने की चेकिंग समय समय पर की जाती है। दिनांक 23.7.23 को अलग अलग टीम्स बनाकर चेकिंग की गई थी।

थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी. रोड के होटल फ्लोरंस स्थित ऑन द रॉक बार तथा थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड नंबर 02 स्थित OTY Club/Bar (Tittos Bar) नियम विरुद्ध देर रात्रि तक संचालित होते पाये गये। पुलिस द्वारा उक्त बार के संचालकों को पूर्व में भी शासन द्वारा निर्धारित समयावधि में बार बंद करने हिदायत दी गई है। देर रात्रि तक बार में ग्राहकों को शराब परोसे जाने के कारण ग्राहकों में आपस में वाद-विवाद एवं कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो जाती है। 
 
दिनांक 23-24.07.23 की दरम्यानि रात्रि होटल फ्लोरंस स्थित ऑन द रॉक बार में दो व्यक्तियों के द्वारा प्रतिबंधित ई-सिगरेट का सेवन करते पाये जाने पर उनके विरूद्ध थाना तेलीबांधा में वैधानिक कार्यवाही भी की गई।
 
इसी प्रकार OTY Club/Bar (Tittos Bar)  के संचालक द्वारा एक लायसेंस पर 03 स्थानों में काउंटर बनाकर शराब परोसा जा रहा है, जो अवैधानिक है। 
 
उक्त दोनों बार संचालकों द्वारा शासन द्वारा निर्धारित नियमों व शर्ताे का उल्लंघन करना पाये जाने से दोनों बार का लायसेंस निलंबित कर विधिवत जाँच कर कार्यवाही करने हेतु पुलिस द्वारा आबकारी विभाग को पत्राचार किया गया है।
और पढ़ें ...

रायपुर पुलिस का नशा के विरूद्ध व्यापक जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिंदगी’’ के दौरान गांजा के साथ आरोपी अजय देवदास को किया गया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
 
इसके साथ ही रायपुर पुलिस द्वारा रायपुर को नशा मुक्त बनाने हेतु नशे के विरूद्ध व्यापक जन-जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिंदगी’’ का शुभारंभ दिनांक 15.07.2023 को करते हुए नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही कर इसे जड़ से समाप्त करने के सम्पूर्ण प्रयास करते हुए इस काले कारोबार में संलिप्त अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर उन पर कार्यवाही की जा रही है।  
 
इसी तारतम्य में दिनांक 25.07.23 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत ग्राम समोदा पास एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री नीरज चंद्राकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक माना सुश्री कल्पना वर्मा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आरंग को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों में प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम अजय देवदास निवासी आरंग रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी अजय देवदास को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 01 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती लगभग 15,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 471/23 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। 
 
गिरफ्तार आरोपी - अजय देवदास पिता परस राम देवदास उम्र 37 साल निवासी ग्राम समोदा थाना आरंग जिला रायपुर।
और पढ़ें ...

*घोटालेबाज प्रीतपाल बेलचंदन की तरह रमन, बृजमोहन, रामविचार, अमर भी जाएंगे जेल*

*घोटालेबाज प्रीतपाल बेलचंदन की तरह रमन, बृजमोहन, रामविचार, अमर भी जाएंगे जेल* *प्रीतपाल बेलचंदन ने जिला केंद्रीय बैंक में घोटाला किया, रमन सिंह, बृजमोहन, रामविचार ने इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक मैनेजर से करोड़ों रिश्वत ली* रायपुर/24 जुलाई 2023। भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि रमन सरकार के भ्रष्टाचार के सहयोगी सभी जेल जाएंगे अभी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में घोटाला करने वाले भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन की गिरफ्तारी हुई है, ठीक उसी तरह आगे इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक मैनेजर से करोड़ों रुपए रिश्वत लेने वाले डॉ रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, अमर अग्रवाल को भी सलाखों के पीछे जाना होगा। 15 साल के रमन सरकार में भाजपा का मूल काम कमीशन खोरी, भ्रष्टाचार करना था। हर विभाग में हर योजनाओं में भ्रष्टाचार किया गया था। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि रमन सरकार में एक लाख करोड़ का घोटाला हुआ था 36000 करोड़ का नान घोटाला, 4400 करोड़ का शराब घोटाला 1677 करोड़ का गौशाला घोटाला, चरण पादुका खरीदी घोटाला, मोबाइल खरीदी घोटाला, साईकिल वितरण में घोटाला, स्कूलों में ड्रेस वितरण में घोटाला ऐसी कोई योजना नहीं थी जिसमें रमन सरकार एवं भाजपा नेताओं ने कमीशन खोरी भ्रष्टाचार नहीं की हुई हो। प्रदेश के खजाने को लाखों करोड़ का चोट रमन सरकार ने पहुंचाया है अब घोटालों की जांच हो रही है घोटाले बाद जेल जा रहे हैं।
और पढ़ें ...

चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थी अमित कुमार कुर्रे ने थाना अभनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। प्रार्थी दिनांक 17.07.2023 को रात्रि 09.00 बजे अपनी आईचर वाहन क्रमांक सीजी/04/एनडब्ल्यू/3368 को रोज की तरह राजिम रोड रामभरोसा ढाबा के सामने शिक्षक नगर में खड़ी कर अपने घर चला गया था। प्रार्थी दिनांक 18.07.2023 सुबह 07.00 बजे काम में जाने के लिये अपनी वाहन के पास जाकर देखा तो उसके आईचर वाहन में लगे 01 नग स्टेपनी टायर डीक्स सहित नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की आईचर वाहन से स्टेपनी टायर सहित चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 327/23 धारा 379, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी अभनपुर के नेतृत्व में थाना अभनपुर पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा धमतरी निवासी पंकज साहू की पतासाजी कर पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी प्रदुम उर्फ पदुम देवदास के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रदुम उर्फ पदुम देवदास की भी पतासाजी कर पकड़ा गया। 
 
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 01 नग स्टेफनी टायर सहित जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। 
और पढ़ें ...

चलती आटो में यात्रियों के पाकेट से नगदी रकम चोरी करने वाला फरार आरोपी अरमान खान उर्फ सोनू गिरफ्तार

प्रार्थी रामकुमार कैवर्त्य ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नंबर 07 कर्मा  माता चौक कसडोल जिला बलौदाबाजार भाटापारा का निवासी है। प्रार्थी दिनांक 13.05.2023 को हार्डवेयर का सामान खरीदने हेतु नगदी रकम 180000/- रूपये रखकर अपने साढू भाई रामविलास कैवर्त्य के साथ रायपुर आया था। प्रार्थी गोल बाजार स्थित एक प्लास्टिक दुकान से लगभग 80,000/- रूपये का प्लास्टिक सामान की खरीदी कर हार्डवेयर का सामान खरीदने के लिए शारदा चौक से दोपहर 2.30 बजे के आसपास एक आटो में अपने साढू भाई के साथ बैठा। आटो में पहले से एक युवक बैठा हुआ था तथा प्रार्थी एवं उसका साढ़ू उस युवक के अगल बगल बैठे थे कुछ दूर चलने के बाद आटो चालक द्वारा आटो को रोक दिया गया और बोला कि सवारी सीट का नट उखड गया है आप तीनों मिलकर ड्रायवर सीट पर पैर रखकर सवारी सीट को धक्का लगाओ नहीं तो सवारी सीट उखड जायेगी, जिस पर तीनों मिलकर ड्रायवर सीट पर पैर रखकर सवारी सीट को पीछे की ओर पीठ से धकेलने लगे कुछ दूर चलने के बाद फिर धक्का मारने के लिए बोला जिस फिर धक्का मारे फिर बीच में बैठा युवक बोला कि मुझे जवाहर नगर तरफ जाना है और इन लोगो को राठौर चौक तरफ जाना है। जिस पर आटो चालक बोला कि मुझे भी गाडी बनवाना है आप लोग यही उतर जाओ कहकर प्रार्थी व उसके साढ़ू को एमजी रोड मंे उतार दिया और उस युवक के साथ जवाहर नगर की ओर आटो लेकर चला गया। आटो से उतरने के बाद प्रार्थी अपने दाहिने तरफ के जेब को चेक कर देखा तो सफेद रंग के कपडे का थैला में रखा नगदी रकम 1,00,000/- रूपये जेब मंे नहीं थे। आटो में बैठा युवक चोरी कर लिया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 109/23 धारा 379, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पूर्व में घटना में संलिप्त आरोपी सलीम मनिहार उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 15,000/- रूपये जप्त किया जा चुका है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी अरमान खान उर्फ सोनू घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, टीम के सदस्यों द्वारा उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में आरोपी आरोपी दुर्ग निवासी अरमान खान उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आटो जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 
और पढ़ें ...

BREAKING : थाना प्रभारियों का हुआ तबादला...एसपी ने जारी किया आदेश

अंबिकापुर। जिले के पुलिस विभाग में फेरबदल हुआ है। सरगुजा एसपी सुनील शर्मा ने आदेश जारी कर 13 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है।

देखें आदेश

और पढ़ें ...