प्रदेश
छत्तीसगढ़िया कल्चर को क्रिएटर्स बढ़ावा दें : भूपेश बघेल*
BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, एंबुलेंस और ट्रक की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत, एक घायल
कोंडागांव। CG BREAKING :छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ कोंडगांव से एक भीषण हादसे की खबर है। मरीज को लेकर अस्पताल जा रही एंबुलेंस बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। हादसे में मरीज सहित तीन लोगों की मौत हो गयी है। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक मिनी एंबुलेंस को बोरिंग करने वाली ट्रक ने टक्कर मार दी।
बता दें कि डीम्रपाल में डिलीवरी के बाद बच्चे की मृत्यु हो गई जिसके शव को सोड़मा लाया जा रहा था, परंतु रास्ते में बड़गांव के पास बोर गाड़ी से टक्कर होने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ड्राइवर उदित नारायण साहू -पिता चमन लाल साहू की हालत नाजुक है।
पुलिस के मुताबिक जगदलपुर से माकड़ी की तरफ एंबुलेंस जा रही थी, इसी दौरान बोरिंग करने वाले ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गयी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जशपुरनगर : गंभीर कुपोषित बच्चों सुपोषित करने जनप्रतिनिधि बढ़ा रहे सहयोग का हाथ
कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में पोरतेगा सरपंच ने दूध, अंडा, केला, सेव, प्रदाय किया
कुपोषित बच्चों के वजन में हो रहा है वृद्धि
जशपुरनगर 15 जुलाई 2023
जिले में कुपोषण के स्तर में कमी लाने, 0-5 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को कुपोषण से मुक्त कराने, जनभागीदारी को बढ़ावा देने और एनिमिया मुक्त अभियान को सफल बनाने सुपोषण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर किया जा रहा है। कुपोषण स्तर में कमी एवं बेहतर क्रियान्वयन के लिए ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति का गठन किया गया है जो स्वास्थ्य जागरूकता में सुधार और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समुदाय की पहुंच, विशिष्ट स्थानीय जरूरतों को पूरा करने और समुदाय आधारित योजना और निगरानी के लिए एक तंत्र के रूप में कार्य करने का एक मंच है।जो गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए बना मददगार साबित हो रहा है। कुपोषण को दूर करने के अधिकारियों द्वारा अपने चिन्हाकित गांव में जाकर सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधियों, पर्यवेक्षक, एएनएम, मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उपस्थित में सुपोषण चौपाल लगाकर बच्चों के पालकों को जागरूक किया जा रहा है। जिसमें सरपंच, पंच, स्थानीय प्रतिनिधि अपनी सहभागिता निभा रहे है।
ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के तहत विकासखण्ड जशपुर के ग्राम पंचायत पोरतेगा के सरपंच द्वारा गंभीर कुपोषित बच्चों को दूध, अंडा, केला, सेब, प्रदाय कर उनके पोषण स्तर में सुधार हेतु सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। सरपंच द्वारा बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हेतु प्रत्येक सप्ताह दूध, अण्डा, केला, फल्लीदाना प्रदान किया जा रहा है। सरपंच द्वारा स्वयं बच्चों के अभिभावकों से गृह भेंट की सामग्री वितरित किया जा रहा है। सरपंच द्वारा गृह भेंट के दौरान बच्चों के पोषण स्तर की जानकारी लेना, घर में स्वच्छता रखने जैसे परामर्श दिये जा रहे है। जिसका सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहा है कुपोषित बच्चों के वजन में वृद्धि हुआ है और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हो रहा है।
पंचायत की कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं द्वारा भी कुपोषण को कम करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। कुपोषित बच्चों के घर गृह भेंट कर उनका वजन लेना, उचित खान-पान, स्वच्छता आदि संबंधी सलाह देकर अभिभावकों को मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी फेडरेशन के बेनर तलें धरना प्रदर्शन
रायपुर : गौठानों में मछली पालन कर समृद्ध हो रहीं समूह की महिलाएं
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ग्राम सुराजी योजना ग्रामीण जनजीवन के लिए नई दिशा लेकर आई है। इसके तहत नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के साथ महिलाओं में नया आत्मविश्वास भी जगा रही है। गरूवा योजना के तहत निर्मित गौठानों में चल रही आर्थिक गतिविधियों में भाग लेने से ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। गौठानों में चल रहे मछली पालन का कार्य समूह की महिलाओं के लिए स्वरोजगार का महत्वपूर्ण जरिया बन गया है। मछली पालन के व्यवसाय से हो रही निरंतर आमदनी से इन महिलाओं की आर्थिक स्थिति में आशातीत सुधार हुआ है, जिससे उनके परिवार में खुशहाली आई है।
गांवों में स्थापित गौठान पशुधन संरक्षण, संवर्धन, वर्मी कम्पोस्ट एवं कीटनाशक दवाईयों, गोबर पेंट आदि के निर्माण के साथ सब्जी उत्पादन जैसे अनेक आजीविकामूलक गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वरोजगार प्रदान करने का कारगर माध्यम बन गए हैं। इसी कड़ी में बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के जेवरतला, भानपुरी एवं डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के खपराभाट एवं नंगूटोला गौठानों में स्वसहायता समूह की महिलाएं मछली पालन कर आर्थिक रूप से समृद्ध हो रहीं है।
गुरूर विकासखंड के ग्राम जेवरतला गौठान के डबरी के 0.162 हेक्टेयर(40 डिसमिल) में जलक्षेत्र में जय मां दुर्गा स्व-सहायता समूह के 13 महिलाओं के द्वारा मछली पालन का कार्य किया जा रहा है। इन महिलाओं के द्वारा अब तक गौठान की डबरी से कुल 472 किलोग्राम मछली को प्रति किलो 150 रुपये की दर से कुल 70 हजार 800 रुपये में बिक्री की गई है। जिससे इन महिलाओं को 52 हजार 330 रुपये की शुद्ध आमदनी हुई है। इसी तरह से मछली पालन के व्यवसाय में लगी मां दुर्गा स्वसहायता समूह की महिलाओं को 4025 रुपये की आमदनी हुई है। डौडीलोहारा विकासखंड के ग्राम खपराभाट गौठान में निर्मित डबरी में जय शीतला स्वसहायता समूह की 12 महिलाओं द्वारा मछली पालन किया जा रहा है। इन महिलाओं के द्वारा अब तक कुल 375 किलोग्राम मछली को 150 रुपये प्रति किलो की दर से कुल 56 हजार 250 रुपये में बिक्री किया है। जिससे उन्हें 39 हजार 900 रुपये की आमदनी हुई है। इसी तरह जय शीतला स्वसहायता समूह की महिलाओं को 3325 रुपये की शुद्ध आमदनी प्राप्त हुई है।
डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम नंगुटोला गौठान में निर्मित डबरी में मछली पालन कर गंगा मैय्या स्वसहायता समूह की महिलाओं ने कुल 55 हजार 800 रुपये में बिक्री की है। जिससे उन्हें 40 हजार 290 रुपये की आमदनी हुई है। गुरूर विकासखण्ड के जय मां दुर्गा स्वसहायता समूह ग्राम जेवरतला के सक्रिय सदस्य फूलेश्वरी बाई ने मछली पालन से समूह की महिलाओं के जीवन में आए बदलाव की जानकारी देते हुए बताया कि मछली पालन का कार्य गांव की महिलाओं के लिए स्वरोजगार का प्रमुख माध्यम बन गया है। गौठान में मछली पालन व्यवसाय शुरू होने से उनके लिए स्वरोजगार का फायदेमंद जरिया मिल गया है। इससे समूह के सदस्यों की आमदनी में पर्याप्त वृद्धि हुई है। अब वे अपने परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत कर रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस तरह बालोद जिले के गौठान समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव के माध्यम बन गए हैं।
ट्रेन के अंदर मिली युवक की लाश, अब तक नहीं हुई शिनाख्त, जाँच में जुटी पुलिस
जगदलपुर। शुक्रवार शनिवार की रात को रेल के डिब्बे के अंदर एक युवक का शव मिला, जिसकी सुचना पर बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान की जा रही है, लेकिन अब तक कुछ भी जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है।
धमतरी : हरेली के अवसर पर शासकीय हाईस्कूल परिसर भोयना में ’’छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’’ की होगी शुरूआत
छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं लोक खेलों का ग्रामीण क्षेत्रों में एक विशिष्ट स्थान है। लोक संस्कृति की इन्हीं विधाओं में से पारंपरिक खेलों का आनंद हरेली त्यौहार से प्रारंभ होकर तीज त्यौहारों एवं अन्य पर्वों में देखने को मिलता है। पारंपरिक खेल लोक रंजन के मुख्य साधन है। लोक रंजन की परिकल्पनाओं को साकार करने और पुरानी खेल परंपराओं को सहेजने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर जिले में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत ग्राम भोयना से किया जा रहा है।छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के नोडल अधिकारी और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती राक्तिमा यादव ने बताया कि 17 जुलाई 2023 को हरेली त्यौहार के अवसर पर जिले के ग्राम पंचायत भोयना स्थित शासकीय हाईस्कूल परिसर में ’’छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक धारसीवा श्रीमती अनिता शर्मा विधायक धरसींवा होंगी। शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़िया ओलंपिक कार्यक्रम में पिट्ठुल, कबड्डी, रस्सा कस्सी, बांटी, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भौंरा एवं रस्सी कूद ग्रामीणों का मुख्य आकर्षण रहेगा। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु किया जा रहा है। यह आयोजन 17 जुलाई से 22 जुलाई 2023 तक राजीव युवा मितान क्लब स्तर, 26 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक जोन स्तर (08 क्लब को मिलाकर एक जोन होगा), 07 अगस्त से 21 अगस्त 2023 तक विकासखंड, नगरीय क्लस्टर स्तर, 25 अगस्त से 04 सितम्बर 2023 तक जिला स्तर पर होगा। इसमें महिला एवं पुरूष वर्ग के 18 वर्ष से 40 वर्ष आयु के प्रतिभागी शामिल होंगे। श्रीमती यादव ने यह भी बताया कि लोकरंजन की परिकल्पनाओं को साकार करने और पुरानी खेल परंपराओं को सहेजने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है।
CG : बाल संरक्षण अधिकारी, एकाउंटेंट समेत कई पदों पर निकली भर्ती...इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन
दुर्ग। जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़े पैमाने पर संविदा नियुक्ति निकाली गई है। भर्ती मिशन वात्सल्य के तहत की जा रही है। कैंडिडेट्स 28 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी कार्यालयीन समय में महिला एवं बाल विकास विभाग से भी ली जा सकती है।
जानकारी के अनुसार उनके अंतर्गत संचालित जिले के बाल संरक्षण इकाई में मिशन वात्सल्य के तहत कई पद रिक्त हुए हैं। इसके लिए जिला बाल संरक्षण इकाई एवं अन्य शासकीय बाल देखरेख संस्थाओं में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु राज्य शासन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इसलिए सभी रिक्त पदों में संविदा भर्ती की जानी है। इसमें आवेदन करने के लिए 28 जुलाई 2023 तक अंतिम तिथि निर्धारित की गी है। पात्र उम्मीदवार रजिस्टर्ड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं।
इन पदों पर की जानी है भर्ती
जिले में बाल संरक्षण इकाई में जिला बाल संरक्षण अधिकारी, संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थागत देखभाल), विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी, लेखापाल, आउटरीच वर्कर, प्लेस ऑफ सेफ्टी परिवीक्षा अधिकारी/केसवर्कर, शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह स्टोर कीपर सह लेखापाल, बालगृह रसोईया एवं शासकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह सहायक रसोइया के रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।
शैक्षणिक योग्यता के लिए देखें वेबसाइट
अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित की गई आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव संबंधी जानकारी के लिए जिले की अधिकृत वेबसाइट www.durg.gov.in है।
रेलवे ट्रैक पर मिली युवती की लाश...बैग में मिला ऐसा सामान
बिलासपुर। रेलवे ट्रैक में एक युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसके बैग से अंबिकापुर से उसलापुर की टिकट के साथ कपड़े, मोबाइल चार्जर भी मिला है। युवती की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। युवती की उम्र करीब 20 से 25 साल बताई जा रही है।
उसलापुर से बिलासपुर रेलवे स्टेशन जाने वाले रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह अमेरी फाटक के पास लाश होने की जानकारी मालगाड़ी के लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन, शिनाख्ति नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
जांच के दौरान पुलिस को बैग मिला है, जिसमें युवती के जींस और शर्ट मिले हैं। इसके साथ ही गीला कपड़ा भी मिला। युवती के बैग से अंबिकापुर से उसलापुर तक की टिकट भी मिली है। ऐसे में आशंका है कि युवती अंबिकापुर जिले की होगी।
खेत में मिली भाजपा नेता की लाश...हत्या या आत्महत्या
लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में स्थित लोरमी में शनिवार को खेत में भाजपा नेता की लाश मिली है। भाजपा नेता शैलेंद्र जायसवाल की लाश खेत के बीच खंभे में लटकी संदिग्ध हालत में पाई गई। मृतक शैलेंद्र जयसवाल एल्डरमेन भी रहे हैं। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला लोरमी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज ग्राम कोटवार ने बेल्ट से बंधे और खंभे से लटकते हुए लाश देखी तो इसकी सूचना तत्काल लोरमी थाने पहुंचकर पुलिस को दी। इस पर लोरमी के थाना प्रभारी गौरव पांडेय सहित तमाम स्टाफ मौके पर पहुंच गए, जहां पुलिस ने कोटा मुख्यमार्ग के पास लगे खेत के मेड़ पर बिजली के खंभे में बीजेपी नेता को लटका हुआ पाया।
मामले को लेकर लोरमी थाना प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि, खेत में लाश मिलने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या ये सुसाइड का केस लग रहा है। फिलहाल मौत की असल वजह का पता नहीं चल पाया है। इसके लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। इसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। बता दें कि, शैलेंद्र जायसवाल भाजपा के कार्यकर्ता थे और एल्डरमैन भी थे।
भाजपा संविदा,अनियमित, दैनिक वेतन भोगी व अन्य कर्मचारियों की मांग को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी
पुलिस अधीक्षक द्वारा बिलासपुर शहर यातायात व्यवस्था के सुगम व सुरक्षित संचालन संबंधी महत्वपूर्ण बैठक ली गई
बिलासपुर के चांटीडीह इलाके में आज पानी पीने से करीब 22 लोग बीमार...सिम्स और अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया
मस्तूरी के दर्रीघाट में विधायक बांधी ने किया जनसंपर्क:ग्रामीणों को बांटी भाजपा किट...संपर्क से समर्थन अभियान को लेकर की चर्चा
छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स एसोसियेशन प्रदेश के 31 सिक्ख प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का करेगा सम्मान
छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स एसोसियेशन प्रदेश के
31 सिक्ख प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का करेगा सम्मान
प्रतिभा सम्मान समारोह में 10वी और 12वीं के विदयार्थियों को
दिया जाएगा गोल्ड, सिल्वर मेडल, प्रमाणपत्र व मोमेन्टों
रायपुर 14जुलाई 2023/ छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने कल प्रदेश में अध्ययनरत 10वी और 12वीं के 31 ऐसे छात्र -छात्राओं को सम्मानित करेगा जिन्होंने इस वर्ष की वार्षिक परीक्षा में 90 प्रतिशत और अधिक अंक प्राप्त किये हैं। "प्रतिभा सम्मान समारोह" कल वृंदावान हॉल सिविल लाईन्स रायपुर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया है। इसमें विदर्थियों के साथ उनके पालकों को भी आमंत्रित किया गया है। एसोसियेशन के संयोजक सरदार जे.एस. बॉम्बरा के अनुसार छत्तीसगढ़ में पढ़ रहे सिक्ख विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए ये कार्यक्रम किया जा रहा है। एसोसियेशन सन् 2018 से शिक्षा, स्वास्थ्य और पारिवारिक परामार्श के क्षेत्र मे कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में आटीएम यूनिवर्सटी के वाईस चांसलर प्रो.सुमेर सिंह मुख्य अतिथि होगें तथा विशेष अतिथि के रुप में हरिशंकर शुक्ला महाविद्यालय के डायरेक्ट सुशील शुक्ला और एमआईसी सदस्य व पार्षद अजीत कुकरेजा विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहेगें।
