प्रदेश
BREAKING : राइस मिलर के यहां आईटी का छापा...9 अलग अलग गाड़ियों मे पहुचे अधिकारी
बिलासपुर— केन्द्रीय आयकर की टीम् का कहर बिलासपुर में दूसरे दिन भी जारी है। केन्द्रीय आयकर की टीम ने बिलासपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन बलबीर सलूजा के ठिकाने पर सूरज उगने से पहले निवास और मिल में एक साथ धावा बोला है। जानकारी देते चलें कि केन्द्रीय आयकर की टीम एक दिन पहले ही बिलापुर में रूकी थी।
खबर लिखे जानेन तक आईटी की टीम बलबीर सलूजा के यहां व्यापक स्तर पर बन्द कमरे में दस्तावेजों को खंगाल रही है। और पूछताछ को अंजाम दे रही है।
आयकर की टीम अल सुबह बिलासपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बलबीर सलूजा के ठिकाने पर धावा बोला है।
जांच टीम से मिली जानकारी के अनुसार बलबीर सलूजा पर जीएसटी और आयकर टैक्स चोरी की शिकायत है।
अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में बड़ा धमाका, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुकड़ो में मिली लाश, 2 की हालत गंभीर
CG BIG BREAKING : बलौदाबाजार जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जहां हिरमी के अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में आक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को रायपुर रिफर किया गया है। घटना की पुष्टि एसएसपी दीपक कुमार झा ने की है।
जानकारी के अनुसार, अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से लाकेश कुंअर गायकवाड निवासी कुथारोड, शत्रुहन लाल वर्मा निवासी मुड़पार, उमेश कुमार वर्मा निवासी सरफोंगा की मौत हुई है। हादसे से इलाके में दहशत का माहौल है।
लव जिहाद के विरोध पर उतरी इत्तेहाद कमेटी और लिया किन किन मुद्दों पर बड़ा फ़ैसला…पढ़िए पूरी ख़बर
गरियाबंद जिले में सिर्फ सुन्नी समाज के मुसलमान निवासरत हैं पिछले तीन साल पहले गरियाबंद जिले के सभी मुसलमान एकत्रित होकर समाज में पल रही सभी प्रकार की बुराइयों को दूर करने के लिए और एक संगठित समाज बनाकर गांव, नगर, जिला, प्रदेश व देश के विकास में मुस्लिम समाज अपनी महति भूमिका निभाए इस लिए एक कमेटी गठित की गई जिसका नाम इत्तेहाद कमेटी है अब इस कमेटी ने लव जिहाद मामले को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब जिले में किसी भी इंटरकास्ट मैरिज में मौलाना निकाह नहीं पढ़ाएंगे. हाल ही में जिले के छुरा गांव में हुए घटना की मुस्लिम समाज और इत्तेहाद कमेटी ने निंदा की और यह फैसला लिया है. इसको लेकर समाज के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है.
इत्तेहाद कमेटी पीड़ित परिवार के साथ होगा व पीड़ित परिवार का हरसंभव मदद करेगा और पीड़ित परिवार के साथ मिलकर दोषियों को सजा दिलवाएगा।
इत्तेहाद कमेटी छत्तीसगढ़ मुस्लिम जमात ने ज्ञापन में कहा कि हाल ही में छुरा में जो घटना हुई है हम सभी मुस्लिम समाज और इत्तेहाद कमेटी उस घटना से आहत है. हम इस घटना की निंदा करते हैं और हमारा मुस्लिम समाज व इत्तेहाद कमेटी ऐसे कृत्य और ऐसे कृत्य करने वालों का सामाजिक तौर पे बहिष्कार करती है. गरियाबंद जिले में घर से भाग कर आये चाहे वह किसी भी जिले के निवासी हो या जिले के निवासी हो, चाहे वह दोनों प्रेमी प्रेमिका मुस्लिम समाज के ही क्यों ना या फिर प्रेमी मुस्लिम हो और प्रेमिका किसी और धर्म की. उनके प्रेम विवाह में मुस्लिम समाज गरियाबंद जिला इत्तेहाद कमेटी उनका किसी भी प्रकार से समर्थन नहीं करती है और जिले में ऐसे लोगों का कही भी कोई भी मौलाना निकाह नहीं पढ़ायेगा
इन मुद्दों पर लिया बड़ा फ़ैसला
इसके साथ ही कमेटी न कहा कि कोई भी गलत काम जैसे प्रेम विवाह, बलात्कर, चोरी-डकैती, लूटमार, किसी भी प्रकार से अंधविश्वास फैलाना और किसी भी प्रकार से समाज और नगर को बदनाम करता है तो ऐसे व्यक्ति से हमारे समाज का कोई लेना देना नहीं. हमारे समाज के किसी असमाजिक तत्व के द्वारा किसी भी प्रकार से किसी भी समाज के किसी भी व्यक्ति को अगर प्रताड़ित किया जाता है और कोई भी क्षति पहुंचाई जाती है तो गरियाबंद के सभी मुस्लिम समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहेगा और हरसंभव मदद करेगा.साथ ही कमेटी ने पूरे समाज को कटघरे में खड़ा कर नगर में अशांति का माहौल बनाने की कोशिश करते हैं वो ऐसा ना करें क्योंकि उस से नफरत ही बढ़ेगी बल्कि आओ हम सब मिलकर प्रयास करें कि हमारे नगर में हमारे समाज में जो असमाजिक तत्व हैं जो असमाजिक काम करते हैं उनके खिलाफ हम संगठित हो जाये और ऐसे असामाजिक लोगों को कानून के हवाले कर उनको सजा दिलाए और अपने नगर में अपने जिले में प्रदेश में शांति व्यवस्था स्थापित करें.
CG NEWS : कुएं में गिरे दो भालू, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर….
महासमुंद। CG NEWS : महासमुंद जिले के पिथौरा वन परिक्षेत्र के ग्राम पिलवापाली में 2 नर भालू खेत के कुएं में गिर गए. जिसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करने जुट गई।


आपको बता दें वन परिक्षेत्र पिथौरा के ग्राम पिलवापाली के भीरहादीपा में देवीचंद बरिहा के खेत के कुएं में विचरण करते 2 नर भालू कुएं में गिर गया। उक्त भालुओं की उम्र करीबन 4 वर्ष बताई जा रही है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच रेस्क्यू किया। उक्त भालुओं को कुएं से सुरक्षित निकाला और विभाग द्वारा जंगल आसपास के खेतों में कुएं को सुरक्षित करने आदेशित किया गया है।
CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने केरल के पूर्व सीएम ओमान चांडी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ राजनेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने कीे प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि चांडी ने सदैव अपने आप को जनसेवा में समर्पित रखा। अंत समय तक वे जनता की सेवा में सदैव उपलब्ध रहे। उनका जाना देश की राजनीतिक क्षति है जो अपूरणीय है।
पूर्व सीएम ओमान चांडी-

CG NEWS : कोण्डागांव में 3 लोगों की मौत, सीएम बघेल ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रूपए सहायता राशि देने की घोषणा की
रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोण्डागांव के ग्राम सोड़मा, तहसील माकड़ी में हुए सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। इस दुर्घटना में अनिता नाग, रामेश्वर नाग और सोनमती नाग की मृत्यु हो गई है।
इस विधानसभा क्षेत्र के सरपंच हुए लामबंद, एक साथ 100 से ज्यादा सरपंच देंगे सामूहिक इस्तीफा, जानिए क्या है पूरा मामला ....
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां 100 से ज्यादा सरपंच ने सामूहिक इस्तीफा देने का ऐलान किया है। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के सरपंच लामबंद हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार 100 से ज्यादा सरपंचों द्वारा सामूहिक इस्तीफा देने की खबर सामने आई है।आपको बता दे कि क्षेत्र में कामकाज को लेकर और स्वीकृत विकासकार्यों को पंचायत के माध्यम से नहीं कराने से सरपंच नाराज हैं। इसी के चलते एक लामबंद होकर कलेक्टर को सामूहिक इस्तीफा सौपने का निर्णय लिया है।
BREAKING: दर्दनाक हादसा : NH 30 पर यात्री बस और मेटाडोर में भिड़ंत, आधा दर्जन यात्री हुए घायल, केबिन काटकर ड्राइवर को निकाला बाहर
जगदलपुर। जगदलपुर-रायपुर एनएच 30 पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां यात्री बस और मेटाडोर में जोरदार भिड़ंत हो गई। बता दे इस टक्कर में मेटाडोर ड्राइवर जहां केबिन में फंस गया, वहीं बस में सवार करीबन आधा दर्जन यात्रियों को गंभीर चोट आई है।
मिली जानकारी के अनुसार(as per information ), कोतवाली थाना क्षेत्र में घटना सुबह 6 बजे घटित हुई है।हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF की टीम ने मेटोडोर के ड्राइवर को केबिन काटकर बाहर निकाला । वहीं 108 की मदद की सभी घायलों को उपचार के लिए मेकाज अस्पताल ले जाया गया है । फिलहाल इस हादसे की अब तक इतनी ही जानकारी मिल पाई है।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है
युवक ने जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाया, देखने वाले हुए हैरान, अस्पताल में भर्ती…
जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ ब्लॉक के डूमरिहा तालाब स्थित शिवमंदिर में एक युवक ने अपनी जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दी। घटना की जानकारी के बाद मंदिर में लोगों की भीड़ लग गई। शिवलिंग के आसपास युवक का काफी खून फैला हुआ था। पुलिस भी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।
बता दें कि ये पूरा मामला पामगढ़ के डुमरिहा तालाब स्थित शिव मंदिर का है। घायल युवक चंद्रशेखर पटेल ग्राम डोंगाकोहरौदा का रहने वाला है। युवक आज सुबह घर के पास शिव मंदिर में पूजा-पाठ करने पहुंचा था। सावन सोमवार के दूसरे सप्ताह शिवलिंग में जल चढ़ाने के बाद अपनी जीभ काटकर शिवलिंग पर चढ़ा दी। इस घटना में शिवलिंग के आसपास का एरिया खून से लाल हो गया। इधर, जीभ चढ़ाने की बात जैसे ही गांव में फैली तो ग्रामीणों की मंदिर में भीड़ लग गई
पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि चंद्रशेखर के बाड़े भाई सुखीराम ने भी जीभ काटकर शिवलिंग में चढ़ाई थी। अब उसके छोटे भाई ने ऐसा किया है। ग्रामीणों ने ये भी बताया कि चंद्रशेखर का पूरा परिवार भगवान शिवजी पर काफी आस्था रखता है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।
20 लाख के इनामी नक्सली दंपतियों ने किया सरेंडर...कई बड़ी वारदातों में थे शामिल..!!
दंतेवाड़ा। जिले में 20 लाख के इनामी दो नक्सली दंपत्तियों ने पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमे से छोटू मंडावी ग्राम एर्रापल्ली जो कि, PLGA Batallion No 01 के मिलिट्री कंपनी एवं PLGA Military Platoon No 31 का सदस्य था। वह ग्राम एर्रापल्ली से लेकर मिनपा, गलगम एवं एलमागुण्डा सहित कई बड़ी नक्सल घटनाओं में सम्मिलित रहा है।
छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परम्पराओं और खेलों को मिली अलग पहचान - विधायक शिशु पाल शोरी

अरुण साव का पलटवार : बोले- सीएम दिखावा ना करें, छत्तीसगढ़ में पहले भी मनाया जाता रहा हरेली त्योहार
बदलाव यात्रा का आगाज
ठेकेदार ने नहीं दिया पैसा, तो परेशान मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…
दुर्ग। Suicide जिले के जामुल थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने आर्थिक तंगी के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घर वालों ने बताया कि वो लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। एक दिन पहले राशन लाने के लिए उसने अपने ठेकेदार से एडवांस रकम मांगी थी। उसने देने से मना कर दिया था। अगली सुबह उसकी लाश घर की परछी में लटकी हुई मिली।
बता दें कि शिवांस होटल के पीछे नाकापारा निवासी उत्तम साहू 43 वर्ष ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उत्तम की पत्नी गणेशिया बाई ने बताया कि उत्तम हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया में मयूरा कंपनी में काम करता था। वो लेबर ठेकेदार विनीत के अंडर में काम करता था। जितना भुगतान ठेकेदार करता था उससे घर चलाना मुश्किल हो रहा था। उसने किसी तरह अपनी बड़ी बेटी ज्योति की शादी कर दी थी। घर में बेटा जितेंद्र 23 वर्ष, उत्तम और उसकी पत्नी रहते थे। पिछले कुछ दिन से घर में राशन खत्म था। इसे लेकर उत्तम काफी परेशान चल रहा था
गणेशिया के मुताबिक उसने शुक्रवार को लेबर ठेकेदार विनीत को फोन करके 5 हजार रुपए एडवांस मांगा था। ठेकेदार ने रुपए देने से मना कर दिया। इसके बाद से वो काफी परेशान थे। शुक्रवार रात सभी लोग खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। तभी रात 2-7 बजे के बीच उत्तम उठा। घर के बाहर बांस और खपरैल से बनी परछी में नाइलोन की रस्सी से फंदा बनाया और उसमें लटक गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।
अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक आरोपी के साथ 48 बॉटल गोवा शराब जब्त
राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूध्द लगातार कार्रवाई किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध शराब परिवहन पर डोगरगढ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
डोगरगढ़ पुलिस को सूचना मिला था कि महाराष्ट्र बोर्डर के रास्ते से बोरतलाव होते हुये डोंगरगढ़ की ओर दो पहिया वाहन में 02 व्यक्तियो के द्वारा अवैध शराब की तस्करी किया जा रहा है। इसकी सूचना पर पुलिस नाकाबंदी कर वाहनो को चेक करने के लिये निर्देशित किया गया।दौरान चेकिंग एक व्यक्ति कुछ दूर दो पहिया वाहन को रोक पीछे बैठे व्यक्ति को उतारकर मो0सा0 लेकर बोरतलाव की तरफ भाग गये। पीछे बैठे व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडे गये। पूछताछ करने पर अपना नाम रंजन सिंह पिता हरभजन सिंह उम्र 34 साल निवासी गुरूद्वारा रोड मानगो थाना मानगो जिला पुर्वी सिंहभूम टाटा नगर झारखंड हाल कुम्हारपारा डोंगरगढ़ का होना बताये पास में रखे थैला की तलाशी लेने पर 48 बॉटल गोवा शराब मिला। जिस संबंध में पूछताछ करने भांजा गुरवीराज सिंह के साथ म०प्र० से लाना और पुलिस पार्टी के नाकाबंदी को देखकर मुझे छोडकर भाग जाना बताये है
आरोपी के कब्जे से 48 बॉटल गोवा शराब कीमती 21360/- रू को जप्त किया गया। आरोपी के ऊपर आबकारी एक्ट अपराध क्रमांक 450/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबध्द किया गया, मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया जंहा से जेल वारंट प्राप्त कर जेल भेजा गया। उक्त मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी अभी शेष है।
2 लाख के इनामी माओवादी ने छोड़ा लाल आतंकियों का साथ, किया आत्मसमर्पण
बीजापुर। 2 लाख के इनामी माओवादी ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस के मुताबिक सरेंडर करने वाला नक्सली बटालियन नंबर 01 मे कंपनी नंबर 03 का प्लाटून नंबर 03 का सदस्य था। बता दें कि आज ही 2000 रुपए के नोट खपाने आए नक्सलियों के सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 2000 रुपए के नोटों के साथ 60 हजार रुपए जब्त किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी नागुल सत्य नारायण आवापल्ली सहकारी बैक में दो हजार रुपए के नोट जमा करने के फिराक में था। नागुल सत्य नारायण के विरुद्ध थाना बासागुड़ा में छग विशेष जन सुरक्षा अधिनियम की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया।
