प्रदेश

BREAKING : रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की कटी लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी

बालोद।  जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम खुटेरी नाला और मड़ियापारा के बीच रेलवे पटरी पर बुजुर्ग की लाश मिली है, शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग की लाश मिली है. बताया जा रहा है कि ट्रेन से कट कर बुजुर्ग की मौत हुई है. फ़िलहाल अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
और पढ़ें ...

गाजियाबाद में बस व कार में भिड़ंत, मेरठ से खाटू श्याम जा रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

गाजियाबाद में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पूरा परिवार मेरठ से खाटू श्याम मंदिर दर्शन की जा रहा था। गाजियाबाद में टीयूवी और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में घायल दो लोगों की हालत गंभीर है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में आज तड़के स्कूल बस और टीयूवी कार में भिड़ंत हो गई, जिसमें मेरठ से खाटू श्याम दर्शन को जा रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। यह हादसा दिल्ली-लखनऊ हाईवे-9 पर हुआ। हादसे की सूचना के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मेरठ के मवाना क्षेत्र का रहने वाला है परिवार मेरठ के मवाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला पूरा परिवार खाटू श्याम के दर्शन के लिए सुबह 6 बजे निकला था। टीयूवी में 4 वयस्क और 4 बच्चे सवार थे। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस से जब उनकी कार गुजर रही थी, तब विजय नगर थाना क्षेत्र के ताज हाईवे के फ्लाईओवर के पास गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस से टीयूवी को टक्कर मार दी, जिसमें 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्कूल बस का ड्राइवर मौके से फरार है।
और पढ़ें ...

जगदलपुर : नेशनल लोक अदालत की तैयारियों के लिए जिला न्यायाधीश ने लिया बैठक

नेशनल लोक अदालत 09 सितम्बर को आयोजन के संबंध में आवश्यक तैयारियों के लिए जिला न्यायाधीश  मनीष कुमार ठाकुर द्वारा सोमवार को बैंक, बी.एस.एन.एल. विद्युत विभाग, नगर पालिका निगम एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर नेशनल लोक अदालत की महत्ता बताते हुए उन्हें अपने विभागों व संस्थाओं से संबंधित प्रकरणों को राजीनामा के माध्यम से निराकृत किए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    आगामी 09 सितम्बर 2023 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन प्रस्तावित है। लोक अदालत में आपराधिक शमनीय प्रकरण, व्यवहार वाद के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा के प्रकरण, धारा 138 निईएक्ट के प्रकरण, पारिवारिक विवाद के प्रकरण, राजस्व प्रकरण, श्रम विवाद के प्रकरण एवं अन्य राजीनामा योग्य प्रकरण के साथ-साथ बैंक, बीएसएनएल, जलकर, सम्पत्ति कर से संबंधित राशि वसूली के विवाद पूर्व प्रकरण (प्री-लिटिगेशन) का निराकरण किया जाना है।

और पढ़ें ...

CG NEWS : खेत जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, दो सगे भाई दबे, एक की मौत

जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बंधनपुर गांव में खेत जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। यहां जुताई के दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो सगे भाई दब गए। जिसमें से एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा फंस गया था, जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि मृतक किसान कृष्णा अपने छोटे भाई साधू के साथ ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर पलट गई। ट्रैक्टर पलटते ही दोनों भाई ट्रेक्टर के नीचे आ गए। इस दुर्घटना में कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा भाई ट्रेक्टर में बुरी तरह फंस गया है। ग्रामीण फंसे हुए किसान को ट्रैक्टर से बाहर निकालने में जुटे हुए है।

 
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री ने ग्राम भरदा में माता श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल पार्क का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज बालोद जिले के ग्राम भरदा (टटेंगा) में स्वर्गीय माता श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल पार्क का लोकार्पण किया तथा माता श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने पार्क में पौधरोपण भी किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन के दौरान बिंदेश्वरी पार्क के सौंदर्यीकरण एवं पार्क में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50-50 लाख रुपये की घोषणा की। इसी तरह उन्होंने खरखरा नदी से मेन रोड टटेंगा तक 03.50 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 65 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टटेंगा के उन्नयन की घोषणा की।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देकर महीनों तक बुझाता रहा हवस, अब गिरफ्तार

जांजगीर चांपा।  जिले मे देवर ने अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर बच्चों सहित जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का पति नौकरी के लिए जम्मू-कश्मीर में रहता है। पुलिस ने आरोपी देवर बली यादव को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली जांजगीर की घटना है।

मिली जानकारी अनुसार, पीड़ित महिला अपने तीन बच्चो के साथ गांव में रहकर मजदूरी कर अपना जीवन यापन करती है। उसका पति नौकरी करने जम्मू-कश्मीर गया हुआ था। उसका देवर बली यादव उसके साथ जबरजस्ती करते हुए जनवरी 2023 से दुष्कर्मा करता। जिसका विरोध करने पर और किसी को बताने पर आरोपी तीनों बच्चों सहित उसे जान से मार देने की बात कहकर धमकाता था। और रोजना घर आकर जबरदस्ती दुष्कर्म करता था। जिसके बाद वह चुपचाप जुल्म सहती रही। लेकिन जब उसका पति जम्मू-कश्मीर से वापस आया तो पीड़िता ने पति और सास की आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़ित महिला ने अपने पति के साथ आकर सिटी कोतवाली जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
और पढ़ें ...

पिता को मिली बेटे की सजा, पत्नी पर रखता था बुरी नजर, तो पति ने कर दी बाप की हत्या

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्‍दा में पुरानी रंजिश के चलते बुजुर्ग की तालाब में डुबाेकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपित जागेश्वर जांगड़े (38) को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने घटना के बाद कुछ ही घंटों में मामले का राजफाश कर दिया।

तिल्दा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक राम अवतार रात्रे (55) की हत्या की गई। मृतक और आरोपित का घर आस-पास है। मृतक का आठ जुलाई को दोपहर करीबन 02.30 बजे गांव के ही जागेश्वर जांगडे ग्राम भुरसुदा के साथ विवाद हुआ था। जागेश्वर जांगडे ने हत्या करने की नीयत से उसके साथ मारपीट कर मृतक का गला दबाकर पानी में डुबाेकर हत्या कर दी।

पानी में मिला शव 

राम अवतार रात्रे पंडरी तालाब पार में झोपड़ी बनाकर रहता था। रात्रि में तालाब पार में ही सोता था। मृतक का बेटा जब घटना के दिन झोपड़ी में देखने गया तो राम अवतार नहीं था। इस बीच उसने खोजबीन की। जब कहीं पता नहीं चला तो उसने थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। नौ जुलाई की सुबह राम अवतार का शव पानी में दिखा गया।

आये दिन जागेश्वर से होता था विवाद 

पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं स्वजनों से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि आए दिन जागेश्वर जांगड़े से विवाद होता था। पुलिस ने शक के आधार पर जागेश्वर को पकड़कर पूछताछ शुरू की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपित ने बताया कि घटना के दिन पुराने विवाद के चलते कहासुनी हुई और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

आरोपी की पत्नी पर रखता था बुरी नजर 

तिल्‍दा नेवरा थाना प्रभारी सुदर्शन ध्रुव के अनुसार पूछताछ में आरोपित जागेश्वर जांगड़े ने बताया कि राम अवतार का बेटा उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। पूर्व में उसका बेटा छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका है। इसी बात पर विवाद होता रहता था। घटना के दिन उसी बात पर विवाद हुआ था।

और पढ़ें ...

CG BREAKING : एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत...जानिए क्या है पूरा मामला

आरंग। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे आरंग में अमरूद तोड़ने के दौरान कुएं में गिरने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई है। मरने वाले बच्चों में दो सगे भाई-बहन और एक उनका चचेरा भाई शामिल हैं। हादसा रविवार को आरंग के चरौदा गांव में हुआ है। इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को जांच के लिए भेज दिया। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि मरने वालों में 8 वर्षीय केशर साहू, 5 वर्षीय उल्लास साहू है। ये दोनों गांव के ही रहने वाले सोमनाथ साहू के बेटा-बेटी थे। सोमनाथ के भाई जितेंद्र का बेटा 4 वर्षीय पेयस साहू भी इन्हीं के साथ खेल रहा था। कुएं में गिरने से बच्चों के चचेरे भाई पेयस की भी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कल सोमनाथ के भाई जितेंद्र का बेटा अपने भाई-बहन के साथ पेड़ पर चढ़ा। तीनों बच्चे अमरूद तोड़कर खाना चाहते थे। घर में ही अमरूद का पेड़ और सार्वजनिक कुआं है। पेड़ पर चढ़े बच्चों की वजह से टहनियां चरमरा गईं, संतुलन खोकर बच्चे कुएं में जा गिरे। काफी देर तक जब बच्चों की न कोई आवाज आई, न वो घर लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। घर वाले बच्चों को आस पास ढूंढने में लग गए, तभी कुएं में लगी जाली टूटी नजर आई, ये बच्चों के गिरने से टूट गई थी। परिवार के लोगों ने झांक कर देखा तो तीनों मासूमों की लाशें दिखी। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

कुएं में डूबे बच्चों के शवों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला। छोटे बच्चों के शवों को देखकर साहू परिवार की औरतें रो पड़ीं। गांव के मर्द भी शवों को देखकर सिहर उठे। परिजन इस घटना की वजह से सदमे में हैं। घरवालों ने बताया कि बच्चे अक्सर साथ खेला करते थे। कुछ देर पहले ही घर के पास थे उनकी आवाजें आ रही थीं, अब हमारे आंगन में सन्नाटा है।

और पढ़ें ...

ED के बाद आबकारी विभाग ने कसा शिकंजा, इन शराब निर्माताओं के खिलाफ नोटिस जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार ED की कार्रवाई के बाद अब आबकारी विभाग भी हरकत में आ गया है। शहर के तीन बड़े शराब निर्माताओं पर आबकारी विभाग ने अपना शिकंजा कसा है। बता दें कि विभाग द्वारा नकली होलोग्राम बनाकर कारोबार करने के मामले में नोटिस जारी किया है। इसी के साथ ही इस मामले में विभाग के दो दर्जन आबकारी अफसरों को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने भी शनिवार को मीडिया से चर्चा में डिस्टलर्स को नोटिस देने की पुष्टि की थी। बताया गया कि जिन तीन डिस्टलर्स को नोटिस जारी किया गया है उनमें नवीन केडिया (डगलस कैसल), अमोलक सिंह भाटिया (वेलकम डिस्टलरी), और चुन्नू जायसवाल हैं। ये तीनों ही देशी शराब के निर्माता हैं। ईडी ने शराब घोटाला केस में तीनों शराब निर्माताओं का जिक्र किया है, और चार्ज शीट में यह कहा गया कि डिस्टलरी में बोतलों पर नकली होलोग्राम लगाकर अवैध रूप से शराब की बिक्री की। करीब 13 हजार पन्नों के चार्ज शीट में ईडी ने सरकारी संरक्षण में अवैध कारोबार का आरोप लगाया गया है। जिसमें आरोप है कि शराब घोटाले से जुड़े सिंडिकेट द्वारा शराब निर्माताओं को नकली होलोग्राम प्रदान किए गए। शराब निर्माताओं ने भी ईडी को नकली होलोग्राम लगाकर कारोबार करने की बात मानी थी। बता दें कि ईडी ने वर्ष-2019 से 2023 के बीच कुल 2161 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है।
और पढ़ें ...

धान खरीदी पर सियासत : भाजपा ने धान खरीदी पर कांग्रेस से मांगा श्वेत पत्र, ओपी चौधरी बोले…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सियासत जारी है। राजधानी रायपुर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने प्रेसवार्ता ली। इस दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस सरकार की ओर से प्रधानमंत्री पर लगाए आरोप पर श्वेत पत्र की मांग की है। श्री चौधरी ने कहा कि, सरकार श्वेत पत्र जारी करके बताए कि धान खरीदा तो कहा बेचा? छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी केंद्र सरकार के सहयोग से संभव हो रहा। भाजपा ने दावा किया कि पिछले 2 सालों में 80% धान की खरीदी केंद्र सरकार ने किया। 3 चौथाई पेमेंट केंद्र ने किया। 92 लाख मीट्रिक टन धान से बनने वाला चावल केंद्र के कोटे से लिया गया है। साथ ही भाजपा ने धान खरीदी से संबंधित आंकड़ें जारी किए हैं। ओपी चौधरी ने कहा कि, कृषि मंत्री की भी उम्र के साथ याददाश्त कम हो गई है। 2021–22 में कुल धान खरीदी लगभग 48 लाख मैट्रिक टन लिया जा रहा था। राज्य सरकार को चुनौती देते हैं कि इस पर रिसर्च कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी नरेंद्र मोदी सरकार के कारण हो पा रही है। ओपी चौधरी ने कृषि मंत्री की ओर से धान के जारी किए आंकड़े को गलत बताते हुए कहा कि, एमएसपी बढ़ती गई। मोदी जी लगातार एमएसपी बढ़ाते जा रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि से प्रदेश के 18,22,699 किसान वंचित हैं। उन्होंने कहा कि, धान खरीदी को लेकर सरकार ने झूठ बोला है, इस पर कानूनी विकल्प पर भी विचार करेंगे। धान केंद्र की सरकार नहीं खरीदती, यह बात झूठ है। वहीं पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने भी धान खरीदी को लेकर सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।
और पढ़ें ...

बड़ी खबर : स्वास्थ्य कर्मचारियों का हड़ताल खत्म, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात के बाद लिया फैसला

रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म हो गया है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव से मुलाकात के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल खत्म कर दिया है। मीटिंग में गैर आर्थिक मांगों पर सहमति बनी है। वहीं आर्थिक मांगों पर विचार करने का आश्वासन मिला। स्वास्थ्य कर्मचारी आज से ही अपने -अपने काम पर लौट जाएंगे। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के 60 हजार कर्मचारी हड़ताल पर थे। आज स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलकात के बाद हड़ताल खत्म कर दिया है। बैठक में गैर आर्थिक मांगों पर सहमति बनी है। वहीं आर्थिक मांगों पर विचार करने का आश्वासन मिला। बता दें कि 24 सूत्रीय मांगों को लेकर चार जुलाई से नया रायपुर के तूता धरना स्थल पर ये प्रदर्शन कर रहे थे। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नेताओं ने बताया कि शासन से बार बार पत्राचार व निवेदन किया किए जा चुका है साथ ही 1 दिवस व 3 दिवस का आकस्मिक अवकाश लेकर धरना- प्रदर्शन भी किया गया और शासन का ध्यान आकर्षण कराया गया। 6 अप्रैल को प्रदेश के लगभग 3000 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तूता धरना स्थल रायपुर में ऐतिसाहिक प्रदर्शन किए इसके बावजूद भी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों की मांगों पर शासन ने कोई विचार नहीं किया। इस बात से हताश व विवश होकर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ने 4 जुलाई से प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनिशितकालीन आंदोलन शुरू किया । कर्मचारी लंबे समय से वेतन विसंगति दूर करने, नियमितीकरण, 13 माह का वेतन, 4 लेयर वेतनमान और प्रमोशन, पदनामों में परिवर्तन, भ्रष्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिसकी शिकायत संघ की ओर से की गई है, उसे हटाया जाए। इसके अलावा आयुष विभाग में नई भर्तियों की जगह अंशकालिक कर्मचारियों को पूर्णकालिक किया जाए। वहीं आज कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलकात के बाद हड़ताल खत्म कर दिया है। और आपने कामों पर लौट गए है।
और पढ़ें ...

भाजपा ने जारी की चुनाव घोषणा समिति

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में चुनाव घोषणा समिति की लिस्ट जारी की है जिसमें सांसद विधायक सहित पूर्व मंत्री एवं प्रदेश पदाधिकारी शामिल हैं | भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने चुनावी घोषणा समिति में 31 सदस्यों की नियुक्ति की है जिसके संयोजक दुर्ग के विजय बघेल सहसंयोजक रामविचार नेताम, अमर अग्रवाल और शिवरतन शर्मा को बनाया गया है | चुनाव घोषणा समिति में भारतीय जनता पार्टी ने 5 महिलाओं को स्थान दिया है |
और पढ़ें ...

7 पटवारियों का हुआ तबादला, अनुविभागीय अधिकारी ने किया आदेश जारी, देखें सूची…

बिलासपुर। CG Transfer जिले में बड़े पैमाने पर पटवारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इसे लेकर अनुविभागीय अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक, 7 पटवारियों का तबादला किया गया है। कई पटवारियों को हल्का से कानूनगो शाखा में पदस्थ किया गया है, तो वहीं कईयों को कानूनगो शाखा से पटवारी की जिम्मेदारी दी गयी है।

देखें सूची…

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में पुलिस भी नहीं है सुरक्षित, एक ही परिवार के लोगों ने आरक्षक को घेरकर पीटा, अब सलाखों के पीछे कटेगी दो लोगों की जिंदगी, जानिए पूरा मामला…

भिलाई। दुर्ग जिले से एक आरक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. जहां एक ही परिवार के लोगों मिलकर एक आरक्षक को पीटा. मारपीट करने वालों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के कुछ लोगों ने सिपाही को घेरकर पीटा और तलवार दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी. आरक्षक से मारपीट करते हुए सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, घटना भिलाई 3 थाना का है। भिलाई के पंचशील नगर वेस्ट चरोदा भिलाई-तीन निवासी बंटी सिंह कुम्हारी थाने में सिपाही के पद पर पदस्थ है. वह देर रात ड्यूटी से वापस घर लौट रहा था, रास्ते में सत्यम मेडिकल के पास चरोदा में रुका था, इसी दौरान हाउसिंग बोर्ड चरोदा निवासी जसपाल सिंह स्कूटी से वहां से गुजर रहा था, जसपाल की स्कूटी फिसली और वह नीचे गिर गया, सिपाही बंटी सिंह ने आरोपी जसपाल को उठाने की कोशिश की, तो जसपाल ने उस पर ही नीचे गिराने का आरोप लगाते हुए उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी.

सिपाही ने उसे मना किया तो आरोपी जसपाल ने अपने भाई सतपाल सिंह और मां कुलदीप कौर को बुलवा लिया. जसपाल का भाई सतपाल सिंह तलवार लेकर अपनी मां कुलदीप कौर के साथ वहां पहुंचा. इसके बाद तीनों आरोपियो ने सिपाही बंटी सिंह को घेरकर उसकी बेदम पिटाई कर दी. आरोपितों ने उसे तलवार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद पीड़ित सिपाही ने भिलाई तीन थाना पहुंचकर शिकायत की. इसके आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी सतपाल सिंह और जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

और पढ़ें ...

RAIPUR CRIME NEWS : नाबालिग से दुष्कर्म, 7 महीने की गर्भवती होने के बाद हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। RAIPUR CRIME NEWS : राजधानी में एक बच्ची का रेप खबर सामने आ रही है। वो इसके बाद गर्भवती हो गई । इस जुर्म को अंजाम देने वाले आरोपी को रायपुर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रेप पीड़िता के नाबालिग होने की वजह से मामले में पॉक्सो की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश ने लड़की को पहले प्यार मोहब्बत की बातों में उलझाया। कई महीनों तक इस बारे में किसी से कुछ न कहने की धमकियां दीं। लड़की सब कुछ सहती रही। मगर नाबालिग के गर्भवती होने की वजह से उसकी तबीयत काफी बिगड़ती चली गई, इसके बाद मामला घरवालों के सामने फूटा, अब परिजनों ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।

रायपुर के आमानाका थाने की पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। इसी थाना क्षेत्र में ही स्थित एक रेसीडेंशियल सोसायटी में नाबालिग घरों का काम करने जाया करती थी। सोसाइटी में एक कारोबारी का ड्राइवर अक्सर बच्ची पर बुरी नियत रखता था, पहले उसने लड़की से दोस्ती की और उसके बाद शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने जांच में पाया कि बच्ची 7 महीने की गर्भवती हो चुकी है। आमानाका इलाके में ही रहने वाले ड्राइवर को फौरन उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अब जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

क्या होगा बच्ची का

बच्चे की पहचान उजागर नहीं की गई है। साढ़े 16 साल की उम्र में गर्भवती हो चुकी बच्ची शारीरिक तकलीफों से जूझ रही है। कानून के जानकार बताते हैं कि अब इस मामले में अदालत निर्णय करेगी। बच्ची के परिजनों की सहमति और मेडिकल परिस्थितियों को देखते डिलवरी कराई जाएगी, कोर्ट के निर्देश पर जन्मे बच्चे की कस्टडी तय होगी। फिलहाल ऐसी परिस्थितियों में बच्चियों को मेडिकल और मेंटल काउंसलिंग के जरिए मदद दी जाती है।

6 महीने में 90 से अधिक रेप केस

रायपुर पुलिस ने कहा है कि हम मुस्तैद हैं इस वजह से रायपुर में अपराध घट रहे हैं। पुलिस की ताजा रिपोर्ट की मानें तो साल 2023 में जनवरी से जून तक रायपुर में 91 रेप हो चुके हैं। साल 2022 के जनवरी से जून तक बलात्कार के 163 प्रकरण थाने पहुंचे थे। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि दुष्कर्म की घटनाओं में कई केसेस कभी पुलिस तक पहंचते ही नहीं।

और पढ़ें ...

सेक्स रैकेट का खुलासा : 3 मंजिले मकान में पुलिस ने मारा छापा...संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए आधा दर्जन युवक-युवतियां

कोरबा। CG SEX RACKET BREAKING : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ हृदय स्थल घंटाघर से लगे हुए एमपी नगर कॉलोनी के 3 मंजिले मकान में पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। मौके से पुलिस ने आधा दर्जन युवक युवतियों को पकड़ा हैमिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के अचानक कॉलोनी में पहुंचने पर कालोनी में हड़कंप मच गया। 3 मंजिला बिल्डिंग से आधा दर्जन युवती और युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़े जाने की सूचना है। कार्यवाही के दौरान सीएसपी कोरबा मौके पर मौजूद थे। सीएसपी कोरबा के नेतृत्व में यह पूरी कार्रवाई की गई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले का अधिकृत खुलासा नहीं किया है। जल्द ही मामले की विस्तृत जानकारी देने के बात अधिकारी कह रहे हैं।

और पढ़ें ...