प्रदेश

भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस कर रही मामले की जांच

राजनांदगांव। जिले के छुरिया ब्लॉक के ग्राम जैतगुंडरा के पूर्व सरपंच व भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के विधानसभा अध्यक्ष परमानंद रजक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची छुरिया पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

जानकारी के अनसुरा सुबह परमानंद रजक घर पर था। परिवार के लोग खेती किसानी व अन्य काम से बाहर थे। जिसके बाद परमानंद ने अपने घर के कोठार के पास स्थित पेड़ में रस्सी लगाकर फांसी के फंदे में झूल गया। दोपहर बाद जब घर वाले पहुंचे तो परमानंद को फंदे पर लटका देखा। आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई, फिर ग्रामीणों की मदद से ही परमानंद को फांसी के फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम गांव पहुंची। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। स्वजनों का बयान लिया जाएगा। तभी कारण सामने आएगा।

और पढ़ें ...

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने विशेष मिशन इन्द्रधनुष 5.0 पर बैठक ली

कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के नेतृत्व में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग और डब्ल्यूएचओ के सौजन्य से ‘‘इन्द्रधनुष 5.0’’ विषय पर बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने इस अवसर पर कहा कि किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए प्लानिंग और मॉनिटरिंग की जरूरत होती है। इसलिए सभी वर्कर इस कार्य में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करें।
डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. प्रशांत ने बैठक में प्रजेंटेशन दिया। इस इन्द्रधनुष मिशन के सर्वे अनुसार 11 जिला हाईरिस्क की श्रेणी में है, उनमें सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भी शामिल है। इस मिशन को पूरा करने के लिए जिले के गांवों और नगरीय निकायों में पिछड़े और स्लम एरिया को केन्द्रित कर टीकाकरण किया जाना है। विशेष मिशन इंद्रधनुष 5.0 के अंतर्गत शून्य से दो वर्ष की आयु के बच्चे जिनका टीकाकरण अधूरा है या हुआ ही नहीं है उनको सारे टीके लगाए जाएंगे। दो से पांच वर्ष की आयु के बच्चे जिनका गोवर और रूबेला का पहला व दूसरा डोस रह गया है, उन्हें टीके लगाए जाएंगे। अगर डीपीटी व ओरल पोलियो टीके का बूस्टर डोस रह गया है तो वह भी लगाया जाएगा। अगस्त 2018 या उसके बाद पैदा हुए बच्चों का इसमें समावेश होगा। गर्भवती महिलाओं का इसमें टीकरण किया जाएगा। विशेष मिशन इंद्रधनुष 5.0 का पहला राउंड - 7 से 12 अगस्त 2023, दूसरा राउंड - 11 से 16 सितंबर 2023 और तीसरा राउंड- 9 से 14 अक्टूबर 2023 तक होगा। बैठक में सीएमएचओ डॉ. एफ.आर. निराला, जिले के सभी बीएमओ, नोडल अधिकारी पंचायत हरिशंकर चौहान, डीईओ डेजी रानी जांगड़े, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. महेश्वरी, बी. एक्का, सीएमओ राजेश पांडेय, आयुर्वेद डॉ. पटेल, महिला एवं बाल विकास विभाग के कृष्णा साहू उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि आज के बच्चे कल का भविष्य है। इसीलिए बच्चो को निरोगी और स्वस्थ रखने के लिए टीकाकरण उनका करवाना बहुत ज़रूरी है। इस मिशन में जीरो डोस, छूटे डोस, टीकाकरण से पूरी तरह वंचित रहने वाले क्षेत्र, ज्यादा समय तक टीकाकरण के सत्र ना लिए हुए क्षेत्र, टीकाकरण को सहयोग ना देने वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाने वाला है। टीकाकरण, बच्चों में मौत और बीमारियों की मात्रा कम करने के लिए एक प्रभावी साधन है। केंद्र सरकार ने दिसंबर 2023 तक गोवर और रूबेला को दूर करने का लक्ष्य निश्चित किया है और सरकार ने विशेष मिशन ‘‘इंद्रधनुष 5.0’’ शुरू किया है। यह मिशन अगस्त से तीन चरणों में चलाया जाएगा। इस विशेष मिशन के लिए टीकाकरण से पूरी तरह या आधे-अधूरे रूप से वंचित बच्चे और गर्भवती माताओं को ढूंढकर उन्हें टीका लगाने का काम किया जाएगा। इसमें नगरीय निकाय, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा स्कूल शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से इस मिशन को पूरा किया जाएगा।     

और पढ़ें ...

महासमुंद : गोधन न्याय योजना : लक्ष्मी स्व सहायता समूह ने गौठान से जुड़कर 9 लाख रुपए से अधिक आय अर्जित की

गोधन न्याय योजना छत्तीसगढ़ राज्य के गौपालकों, ग्रामीणों और किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण और उत्साहजनक योजना है। यह योजना राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है और उसका मुख्य उद्देश्य है ग्रामीण क्षेत्रों में जीवनस्तर को सुधारने, गौपालकों, ग्रामीणों और किसानों को समृद्धि प्राप्त करने, और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए धरोहर (गोधन) के उपयोग को प्रोत्साहित करना है। बसना विकासखंड के ग्राम ठूठापाली अंतर्गत लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह ने योजना की शुरुआत से अब तक वर्मीकपोस्ट खाद, सब्ज़ी बाड़ी, मुर्गी पालन व अन्य विभिन्न गतिविधियों से गौठान में रुपये 9,19,882 की कमाई की।
योजना के तहत महासमुंद जिले के ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र के गौठानों में नियमित गोबर की खरीदी व वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। इस योजना को तीन साल पूरे हो गए है। यह योजना 20 जुलाई 2020 को शुरू हुई थी। विकास खण्ड बसना की बात करें तो यहाँ के सभी गौठानो मे गोबर की खरीदी और वर्मी खाद तैयार करने की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। बसना से तक़रीबन 18 किलोमीटर दूर ग्राम ठूठापाली में लक्ष्मी महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों द्वारा अब तक 2102 क्विंटल जैविक खाद उत्पादन व अन्य सामग्री तैयार कर 6 लाख 23 हज़ार रुपये कमाए है। इसमें इनमें सुपर कम्पोस्ट खाद् 802 क्विंटल एवं वर्मी कम्पोस्ट खाद् 1300 क्विंटल शामिल है।
इसके साथ-साथ स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा गौठान में सब्जी बाड़ी एवं मुर्गी पालन का कार्य करते हुए परिवार की आर्थिक स्थिति को काफी मजबूत किया गया है। लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा वर्मी खाद् के अलावा सब्जी बाड़ी एवं मुर्गी पालन से लगभग आय अर्जित में से सब्जी बाड़ी का 34450 रूपये एवं मुर्गी पालन से 262400 रूपये आय प्राप्त हुआ है। जिसमें पूर्ण रूप से संबंधित विभाग द्वारा सहयोग किया गया । इस प्रकार समूह का कुल आय 919882 रूपये अर्जित हुआ है। लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों द्वारा बताया गया कि गोधन न्याय योजना से जुड़ने के पूर्व उनकी स्थिति बंद दरवाजा में रहकर घर संभालने एवं बच्चों के लालन पालन एवं अन्य घरेलू कार्य में सिमट कर रह जाती थी। किन्तु गोधन न्याय योजना मे जुडने के बाद हमारी आर्थिक स्थिति में काफी ज्यादा सुधार आया है। इसके साथ ग्रामीण महिलाएं अपने बल पर अतिरिक्त आय कर पारिवारिक आर्थिक स्थिति और बेहतर कर रही है। आज कि स्थिति में ग्रामीण स्तर पर शासन ही हर भावी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनके प्रति कार्य करने एवं अपनी बातों को ग्रामीण जनसमुदाय में स्पष्ट रूप रख पाने में सक्षम हो गयी है। ये सिर्फ गोधन न्याय योजना में जुड़ने से उनकी मनोबल बढ़ने के साथ सशक्त भी हुई है।

और पढ़ें ...

CG : सूखे तालाब में दफन मिली युवती की लाश...पैर निकला देख ग्रामीणों ने पुलिस को की खबर

अंबिकापुर। CG NEWS : सरगुजा जिले के ग्राम भालूकछार में एक सूखे तालाब में युवती की दफन लाश मिली है। युवती की हत्या करने के बाद किसी ने सूखे तालाब में गड्ढा खोदकर शव दफन कर दिया। गुरुवार को तालाब की ओर गए ग्रामीणों को पैर निकला हुआ दिखाई दिया, तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भालूकछार में गुरुवार को ग्रामीणों ने गांव के एक सूखे तालाब में जमीन में दफन शव देखा। शव के सिर्फ पैर दिख रहे थे। यह खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी दरिमा पुलिस को दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। बाहर निकलने पर पता चला कि लाश अज्ञात युवती की है। युवती की किसी ने गला दबाकर हत्या करने के बाद तालाब में शव गाड़ दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

और पढ़ें ...

चिसदा के कंवर आदिवासी समाज ने डॉ बांधी पर जताया विश्वास , रात में बरसते पानी में किया भव्य स्वागत

बिलासपुर से मनु मानिकपुरी की रिपोर्ट मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी अपने क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क दौरा कर रहे हैं इसी सिलसिले में डॉ बांधी मस्तूरी विधानसभा के ग्राम चिस्दा पहुंचे जहां बरसते पानी में कवर आदिवासी समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया और उनसे आत्मीय मुलाकात कर सामाजिक विकास की चर्चा की । क्षेत्र में ऐसा पहली बार हुआ है कि कंवर आदिवासी समाज ने विधायक बांधी के विकास कार्य और सक्रियता से प्रभावित होकर अपने समाज का समर्थन देने का निर्णय लिया , चर्चा के दौरान कवर आदिवासी समाज के लोगों ने कहा कि वे पहली बार राजनीतिक रूप से अपने हितों के संरक्षण की मांग कर रहे हैं एवं उन्हें अपने क्षेत्र के विधायक डॉ बांधी पर पूर्ण विश्वास है और वह अपने पूरे समाज का समर्थन उनको देंगे डॉ बांधी ने भी समाज को चिस्दा में विकास कार्यों को गति देने का आश्वासन दिया है साथ ही डॉ बांधी ने कहा कि आने वाले समय में ग्राम चिसदा के कवर आदिवासी समुदाय के लोगों के अधिकारों की हितों की रक्षा और विकास कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी l
और पढ़ें ...

कारवां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग में कारवां पंजीयन शुरू

छत्तीसगढ़ में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कारवां गाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मोटर कारवां के पृथक से पंजीयन हेतु टैक्स दर का निर्धारण किया गया है। इसके तहत कारवां गाड़ी के पंजीयन के लिए गाड़ी की कीमत का 10 प्रतिशत टैक्स देना होगा। 
गौरतलब है कि राज्य में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग द्वारा नये-नये कदम उठाए जा रहे हैं। इस कड़ी में राज्य सरकार नदियो, पर्वत श्रृंखलाओं, हिल स्टेशनों, जंगलों और विरासत स्थलों पर ‘कारवां पर्यटन’ को बढ़ावा देने की योजना बना रही है।
कारवां पर्यटन की अवधारणा ने दुनिया भर में अपार लोकप्रियता हासिल की है। इस नीति के तहत मनोरंजक वाहन या घूमने के लिए प्रयोग किए जाने वाले वाहन, टूरिस्ट वैन या मोटर घरों को उन स्थानों पर अनुमति दी जाएगी, जहां स्थायी निर्माण निषिद्ध है और जहां होटल और रिसॉर्ट दुर्लभ हैं। 
इसका उद्देश्य सुरक्षित यात्रा प्रदान करना और टूर ऑपरेटरों को प्रोत्साहित करना है। यह राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और अन्य आकर्षणों का आनंद लेने की पर्यटकों को अनुमति देगा और इससे पर्यटन क्षेत्र में स्थानीय रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
आखिर मोटर कारवां क्या है
कारवां एक तरह की यात्री वाहन है, जिसे विशेष प्रयोजन हेतु उपयोग किया जाता है। इस वाहन में बैठने और सोने की व्यवस्था होती है। साथ ही साथ टेबल और किचन भी होता है, कई वाहनों में बाथरूम भी होता है। एक तरह से मोटर कारवाँ एक चलता-फिरता होटल या घर के समान होता है।
कारवां वाहन बनाने के लिये आप कोई नहीं गाड़ी या केवल चेसिस ख़रीद कर उसे पंजीकृत बॉडी बिल्डर से कारवां वाहन बनवा सकते हैं अथवा फिर कोई पुरानी गाड़ी को भी आप मॉडिफाई कर कारवां वाहन बना सकते है, लेकिन कारवां गाड़ी बनाने के लिए पुरानी गाड़ी तीन वर्ष से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।
यह टूरिस्ट सर्किट, गंतव्यों में भी परिवार-उन्मुख पर्यटन को बढ़ावा देता है, जहां पर पर्याप्त होटल आवास नहीं होते हैं। यात्रा, अवकाश और आवास के उद्देश्य से मोटर कारवां का उपयोग किया जा सकता है। एडवेंचर टूरिज्म के लिये भी मोटर कारवां का काफ़ी उपयोग किया जाता है। छत्तीसगढ़ में विशाल भूमि क्षेत्र और परिदृश्य है, जो मोटर कारवां पर्यटन के लिए एक नया पहलू जोड़ेगा। 
वर्तमान में इको, वन्यजीव, तीर्थ पर्यटन इत्यादि की मांग बढ़ रही है। इसमें दूर-दराज के इलाकों, जंगलों और नदियों में जाना और रहना शामिल है। पर्यटन स्थलों पर पहले से ही आवास की कमी है, विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों में और कुछ स्थानों पर जहां स्थायी निर्माण न तो स्वीकार्य हो सकता है और न ही संभव है। ऐसे परिदृश्य में कारवां टूरिज्म प्रभावी रूप से बढ़ती मांग को पूरा कर सकता है, जबकि यह सुनिश्चित करने के साथ-साथ क्वालिटी, स्टैण्डर्ड और सुरक्षा मानदंडों का भी पालन करता है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि कारवां पर्यटन युवाओं, परिवारों, वरिष्ठ नागरिकों और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों सहित बाजार क्षेत्रों की एक विस्तृत श्रृंखला को आकर्षित करेगा।

और पढ़ें ...

बड़ी खबर : निगम कमिश्नर के घर पर ईडी की दबिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से ईडी की टीम ने धावा बोला है। इस बार उनके निशाने पर सरकारी महकमे के बड़े अधिकारी और कारोबारी हैं। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम सुबह-सुबह ही सभी के निवास पहुंच गई थी। खबर लिखे जानें तक टीम अधिकारियों और कारोबारियों के घर दस्तावेज खंगाल रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडेय के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। 5 सदस्यीय टीम सुबह 5 बजे से दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। बता दें कि ईडी की टीम दिल्ली से फ्लाइट के जरिए रायपुर पहुंची इसके बाद रायपुर से कोरबा गई। ईडी की 5 सदस्यीय टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी घर के अंदर और बाहर तैनात हैं।

 

और पढ़ें ...

गांव-गांव में इव्हीएम मशीन का होगा प्रदर्शन....कलेक्टर ने दिखाई प्रचार वाहन को हरी झण्डी_

मन्नू मानिकपुरी बिलासपुर से रिपोर्ट बिलासपुर, 20 जुलाई/निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता के लिए गांव-गांव में इव्हीएम-व्हीव्हीपेट मशीनों का प्रदर्शन किया जायेगा। मशीनों की कार्यप्रणाली एवं विश्वसनीयता से मतदाताओं एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभकुमार ने ऐसे छह प्रचार वाहनों को जिला कार्यालय परिसर में हरी झण्डी दिखाई। जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक-एक वाहन सजाई गई है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते तक ये वाहन गांव-गांव एवं हाट बाजारों में घुम -घुमकर लोगों को जागरूक करेंगे। लोग प्रदर्शन के दौरान इसका वैसे ही इस्तेमाल करके देखेंगे जैसे कि वास्तविक मतदान के दौरान करेंगे। मशीनो के संबंध में लोगों की जिज्ञासा एवं भ्रांतियों का भी मौजूद मास्टर ट्रेनर्स द्वारा समाधान किया जायेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल, डिप्टी इलेक्शन ऑफिसर श्रीमती ललिता भगत सहित मास्टर ट्रेनर्स एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

नशे के विरुद्ध संचालित अभियान निजात के संबंध में स्कूली बच्चों को दी गई जानकारी

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि बिलासपुर जिले के एसपी संतोष सिंह के द्वारा नशे के विरुद्ध संचालित निजात अभियान के तहत नशे से दूर रहने जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य आज अतरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) राजेंद्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना सरकंडा क्षेत्र के विजयापुरम में स्थित आनंद पब्लिक स्कूल में सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता एवं टीम के द्वारा स्कूल के छात्र छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम एवं नशा करने से होने वाली परेशानी के संबंध में प्रोजेक्टर के माध्यम से छोटी छोटी मूवी दिखाकर जानकारी दिया गया । कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं के द्वारा नाटक के रूप में प्रदर्शन करके नशे के दुष्परिणाम के संबंध में छात्र छात्राओं को संदेश दिया गया कार्यक्रम मे सभी शिक्षकों तथा छात्र छात्राओं के द्वारा नशे से दूर रहने तथा नशा नहीं करने के संबंध में संकल्प लिया गया । जागरूकता कार्यक्रम में आनंद स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती चंदा बंसल, प्रिंसिपल श्रीमती प्रीति धारा के साथ समस्त शिक्षक गण छात्र-छात्राएं एवं सरकंडा थाने की पुलिस टीम उपस्थित रहे ।
और पढ़ें ...

हत्या का प्रयास करने वाले चार आरोपी सरकंडा पुलिस के गिरफ्त में

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी रिपोर्ट नाम आरोपी 1-सूरज यादव उर्फ टेम्पा पिता भवानी लाल यादव उम्र 22 वर्ष निवासी लंबोदर नगर नूतन चौक सरकंडा 2- अनिकेत यादव पिता रामनिवास यादव उम्र 25 वर्ष निवासी लंबोदर नगर नूतन चौक सरकंडा 3- राजा यादव उर्फ पोतरा पिता मनोज यादव उम्र 18 वर्ष निवासी नूतन चौक सरकंडा 4- अजय कोरी पिता संतोष कोरी उम्र 25 वर्ष निवासी नूतन चौक सरकंडा विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मनोज प्रजापति निवासी नूतन चौक सरकंडा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11-06- 2023 को वह अपने मोटरसाइकिल में अपने भाई संतोष प्रजापति को लेकर सैलून जाने के लिए निकला था नूतन कॉलोनी रोड में पहुंचे थे उसी समय मौके पर सूरज यादव उर्फ टेम्पा,अजय कोरी, अनिकेत यादव, राजा यादव खड़े थे जो बच्चों बच्चों के पूर्व में हुए लड़ाई के विवाद में आपसी रंजिश के कारण प्रार्थी के भाई संतोष प्रजापति को गाली गलौज करने लगे प्रार्थी के द्वारा मना करने पर सभी एक राय होकर मारपीट करने लगे उसी दौरान अनिकेत यादव ने अपने पास रखे हाथी स्टिक से मारपीट शुरू कर दिया मारपीट के दौरान सूरज यादव उर्फ़ तेम्पा ने प्रार्थी के भाई संतोष प्रजापति को अपने पास रखे धारदार हथियार से संतोष प्रजापति को हत्या करने की नियत से गर्दन पर वार किया बीच-बचाव करने पर संतोष प्रजापति के सिर गर्दन और पीठ पर गंभीर चोट आई और वह अचेतन अवस्था में नीचे गिर गया प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल आरोपियों के विरुद्ध 307 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया घटना कारित् करने के बाद से चारों आरोपी लगातार फरार थे जिन्हें पुलिस टीम के द्वारा दबिश देकर नूतनचौक के पास अलग-अलग स्थानों से रेड कार्यवाही कर पकड़ा गया पूछताछ करने पर चारों आरोपियों ने प्रार्थी के भाई के साथ मारपीट करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त चाकू तथा हाकी स्टिक को आरोपियों के कब्जे से जप्त किया सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
और पढ़ें ...

थाना कोनी की बड़ी कार्यवाही...एफआईआर दर्ज होने के चंद घंटों के अंदर छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी के रिपोर्ट गिरप्तार आरोपी:- करन केंवट उर्फ सोनु पिता धनीराम केंवट, उम्र 20 वर्ष, सा.ग्राम सेन्दरी, भेड़पाल मोहल्ला, थाना कोनी, हा.मु.कतियापारा, संतोषी मंदिर के पास, उदई चौक, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर(छ.ग.) विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया दिनांक-19/07/2023 को थाना उपस्थित आकर आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक घटना 18/07/2023 के शाम 06ः30 बजे जांजी तालाब के पास, बंधवापारा, सरकण्डा का करन केंवट इसकी इज्जत लेने की नियत से इसके हाथ को पकड़ लिया और अपनी ओर खींचा, तब यह चिल्लाई तो आवाज सुनकर अनिल बघेल, गौतम मधुकर, हरनाम कुर्रे आये, तब करन केंवट उन लोगों को देखकर वहां से भाग गया, घटना की जानकारी अपने भाई बहन को बताई है, की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा मामला महिला संबंधी होने से आरोपी का शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु आदेशित किया गया, जिस प अ.पु.अ. शहर, राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं न.पु.अ., सरकण्डा, श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोनी प्रसाद सिन्हा के कुशल नेतृत्व में आरोपी करन केंवट उर्फ सोनु की संभावित जगहों पर पतासाजी किया, जो आरोपी गिरफ्तारी के भय से पुलिस से लुकछिप रहा था तथा अमरकटक भागने की फिराक मे थे, जिसे घेराबंदी कर लोधीपारा संरकण्डा लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास से पकड़कर थाना लाकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया, जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमाण्ड दिनांक 20.07.2023 को भेजा गया है। विशेष योगदान:-उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सउनि सुरेन्द्र तिवारी, आर.354 विजेन्द्र सिंह, आर.1199 शैलेन्द्र साहू, आर.-465 सूरज कुर्रे , आर-501 दुर्गेश यादव, म.आर.-55 शारदा कतलम ।
और पढ़ें ...

22 जुलाई को होगी भाजपा का संभाग स्तरीय मीडिया कार्यशाला

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय के निर्देशन में भाजपा के जिला कार्यालय में 22 जुलाई दिन शनिवार को संभाग स्तरीय मीडिया की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में संभाग के विभिन्न जिलों एवं विधानसभाओं में मीडिया का दायित्व निर्वहन कर रहे कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी जो अनेक कालखंडो में विविध विषयों पर आधारित होंगे। कार्यशाला में मुख्यरूप भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के. शर्मा, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, विधायक रजनीश कुमार सिंह, डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, प्रदेश के मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत एवं प्रांत मीडिया पेनलिस्टस्ट सुशांत शुक्ला उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला की अपेक्षित श्रेणी में बिलासपुर संभाग के जिला मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी और विधानसभा के मीडिया प्रभारी, सह प्रभारीयों को रखा गया है। 8
और पढ़ें ...

छात्रा की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई यह आशंका

बलरामपुर। CG SUICIDE : जिले में स्कूली छात्रा की फंदे पर लटकटी लाश मिली है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि छात्रा स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। मृतिका लीलावती यादव जोकापाठ की निवासी थी, जो बचवार में रहकर पढ़ाई करती थी। घटना शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के दोहना की है।जानकारी के अनुसार, लीलावती शासकीय हाई स्कूल मानपुर, कक्षा 12वीं में पढ़ती थी। रोज की तरह वह आज भी स्कूल के लिए निकली मगर वापस नहीं लौटी। जब परिजनों ने तलाशी शुरू की तो पेड़ पर फंदे से लटकी उसकी लाश मिली। घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं परिजनों ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका जताई है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच रही है।

और पढ़ें ...

बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, खंडहर नुमा घर में मिली बिना कपड़ों की लाश

सरगुजा। CG CRIME NEWS : जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हत्या की वारदात सामने आई है। जहां एक प्रेमी ने प्रमिका को मौत के घाट उतार दिया है। घटना ग्राम पेटला की है। जहाँ पुलिस के अनुसार मनीषा पैकरा सोमवार की शाम से घर से लापता थी। युवती के गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने बुधवार को सीतापुर थाने में दर्ज कराई। इसी बीच सीतापुर पुलिस को सूचना मिली कि अर्धनग्न अवस्था में एक युवती का शव खंडहर नुमा घर में मिला है। सूचना मिलने पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर मामले की जांच में जुटी हुई थी। वहीं विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि युवती का प्रेम प्रसंग पड़ोस में रहने वाले मनोज यादव नाम के युवक से चल रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर जब प्रेमी मनोज यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो आरोपी ने युवती के हत्या करने का गुनाह स्वीकार किया। फिलहाल पुलिस इस हत्या के गुथी को 24 घण्टे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड में पेश किया है।

और पढ़ें ...

बाघ के तस्कर गिरोह को पकड़ने में वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी

 

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए सघन अभियान जारी है। इस कड़ी में बाघ के तस्कर गिरोह को पकड़ने में वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। इसके तस्कर में संलिप्त अभी तक 39 आरोपियों को जेल भेजा गया।

गौरतलब है कि वन विभाग द्वारा वन्यजीव के तस्करी के प्रकरण में संयुक्त टीम बनाकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। इन्द्रावती टायगर रिजर्व, बीजापुर के रुद्रारम गांव से बाघ की खाल की तस्करी में लिप्त नौ आरोपियों को बाघ के खाल के साथ गिरफ्तार कर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत 3 जुलाई 2023 को 9 आरोपियों को जेल भेजा गया था। इसके पश्चात आरोपियों के निशान देही पर अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया। 18 जुलाई 2023 की स्थिति में कुल 39 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

प्रकरण में मुख्य रूप से आरोपी तुलसीराम, रामकुमार टिंगे, ओमप्रकाश ठाकुर, गणेश यालम एवं मनोज कुरसम, अमित कुमार झा, आरती दास गंधर्व, पुतुल बर्मन (महिला आरोपी), पीतांबर साहू, सुधाकर हटवार, श्यामराव शिवनकर, शालीकराम मरकाम, अशोक खोटेले, जागेश्वर साहू, धर्माराव चापले, श्रवण झाड़ी, रंजीत कुलदीप, अली बक्श खान, किशोर दशरिया आदि की बाघ, तेंदुआ की खाल, कछुआ और अन्य वन्यजीवों की खरीदी-बिक्री में संलिप्तता रही है।

इस प्रकरण में अभी तक कुल 39 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है एवं वर्तमान में प्रकरण से संबंधित 07 आरोपी फरार है। प्रकरण में आरोपियों का संबंध महाराष्ट्र के तस्कर गिरोह से होने से संयुक्त टीम ने 14 आरोपियों को महाराष्ट्र के भंडारा, गोंदिया और चंद्रपुर जिले से आरोपियों को ग्राम कोसाटोला, सालेकसा में बाघ को करंट लगाकर मारने और तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

प्रकरण में आरोपियों से बाघ की खाल, 02 नग हिरण के सींग एवं बाघ की हड्डियां, तेंदुआ का खाल, कोटरी सींग-2 नग, कोटरी का कपाल -01 नग, उल्लू का कपाल, उल्लू का पंजा-02 नग, सांबर का सींग-02 नग, भालू का नाखून-04 नग, कार, मोटरसायकल, मोबाईल फोन, जी.आई.तार. का फंदा आदि सामग्री बरामद की गई है।

इंद्रावती टायगर रिजर्व के उप संचालक, धम्मशील गणवीर ने बताया कि यह सम्पूर्ण कार्यवाही संयुक्त रूप से टीम गठित कर की गयी है। जिसमें उदन्ती सीतानदी टायगर रिजर्व के उप संचालक वरून जैन, वनमण्डलाधिकारी दुर्ग शशी कुमार, शशिगानंदन वनमण्डलाधिकारी पश्चिम भानुप्रतापपुर एवं सबंधित वनमण्डल के टीम द्वारा इस बड़े तस्कर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस कार्यवाही में पुलिस विभाग का भी सराहनीय योगदान रहा।

 
और पढ़ें ...

पुलिस विभाग में TI, SI, ASI, समेत कई पुलिसकर्मियों का तबादला...आदेश जारी

मनेन्द्रगढ़। CG POLICE TRANSFER : छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. मनेन्द्रगढ़ और बिलासपुर के पुलिस विभाग में 47 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ है

SP सिद्धार्थ तिवारी ने निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का तबादला आदेश जारी किया है. जिसमें 13 नाम पुलिसकर्मियों का नाम शामिल है. इसमें कई थाना प्रभारियों का प्रभार बदला है

CG POLICE TRANSFER

वहीं इसके साथ ही एसपी संतोष सिंह ने बिलासपुर के उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को इधर से उधर किया है. जिसमें कुल 34 नाम शामिल हैं.

और पढ़ें ...