राशिफल
पितृ पक्ष में भोजन बनाते समय ध्यान रखें ये बातें
पितृ पक्ष के दौरान पितरों को भोजन कराना उन्हें सम्मान देने का प्रतीक होता है। भोजन पकाना और पितरों को तर्पण करना केवल एक अनुष्ठान नहीं बल्कि एक पवित्र कर्तव्य भी है। ज्योतिष और हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार, भोजन बनाते और चढ़ाते समय विशिष्ट दिशानिर्देशों का पालन करने से पूर्वज उस भोजन को ख़ुशी से स्वीकार करते हैं और ग्रहण भी करते हैं।
हिंदू धर्म में, यह माना जाता है कि पितृ पक्ष के दौरान पूर्वज अपने वंशजों से प्रसाद प्राप्त करने के लिए पृथ्वी पर आते हैं। भोजन अर्पित करने का कार्य, जिसे श्राद्ध के रूप में जाना जाता है, पूर्वजों के आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करने और उनके वंशजों द्वारा की गई किसी भी गलती के लिए क्षमा मांगने का एक तरीका होता है। ऐसा कहा जाता है कि पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों को अर्पित किए गए भोजन से दिवंगत आत्माओं को शांति मिलती है, जिससे उन्हें मुक्ति या मोक्ष प्राप्त होता है। बदले में, पूर्वज अपने वंशजों को समृद्धि, खुशी और बाधाओं से सुरक्षा का आशीर्वाद देते हैं।
भोजन बनाते और पूर्वजों को अर्पित करते समय नियमों का पालन जरूरी क्यों है
ज्योतिष के अनुसार श्राद्ध पक्ष के दौरान भोजन बनाना और उस भोजन को पूर्वजों को श्रद्धा से अर्पित करना एक विशेष अनुष्ठान माना जाता है। इन अनुष्ठानों को करने में असफल होने या श्राद्ध कर्म न करने से घर में पितृ दोष हो सकता है और आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं।
यदि पूर्वजों को सही तरीके से भोजन नहीं अर्पित किया जाता है तो वो रुष्ट हो सकते हैं और इसका परिणाम आपके जीवन में पितृ दोष के रूप में दिखाई दे सकता है जिसकी वजह से कई स्वास्थ्य समस्याएं, करियर में परेशानियां, पारिवारिक विवाद या विवाह में देरी जैसी परेशानियां होने लगती हैं। इसी वजह से श्रद्धापूर्वक और सही नियम का पालन करते हुए श्राद्ध कर्म करने की सलाह दी जाती है।
- ज्योतिष शास्त्र में पितरों को भोजन देने का समय विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है। श्राद्ध अनुष्ठान करने और भोजन अर्पित करने का आदर्श समय दोपहर का होता है, जब सूर्य अपने चरम पर होता है। इस मुहूर्त को अभिजीत मुहूर्त कहा जाता है और इसे पितरों के श्राद्ध कर्म के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त माना जाता है। ज्योतिष में, सूर्य आत्मा का प्रतिनिधित्व करता है और इस दौरान इसकी ऊर्जा सबसे मजबूत होती है, जिससे यह दिवंगत आत्माओं से जुड़ने के लिए सबसे शुभ अवधि बन जाती है।
- श्राद्ध पक्ष का भोजन सबसे पहले पितरों को अर्पित किया जाता है। इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन कराया जाता है। ऐसा माना जाता है कि पितरों को ब्राह्मणों के माध्यम से भोजन प्राप्त होता है और वे अपने वंशजों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
- भोजन अर्पित करते समय आप सबसे पहले भोजन के तीन अंश निकालें। जिसमें पहला हिस्सा पितरों के लिए, दूसरा कुत्ते के लिए और तीसरा कौवे के लिए निकाला जाता है। इन तीनों को भोजन अर्पित करना शुभ माना जाता है।
- भोजन अर्पित करने के लिए घर के दक्षिण दिशा में एक साफ और पवित्र स्थान का चुनाव करें।
- भोजन अर्पित करते समय आपको पितरों को प्रसन्न करने के लिए भोजन अर्पण करते समय मंत्र उच्चारण भी करना चाहिए।
- पितरों का भोजन तैयार करके साफ और पवित्र स्थान पर रखें और उसके पास दीपक जलाएं।
- पितरों को भोजन अर्पित करते समय संकल्प लें कि यह भोजन उनकी आत्मा को तृप्त करने के लिए समर्पित है।
सलमान खान ने पहनी इतने करोड़ की घड़ी जिसमें जड़े हैं 700 से अधिक हीरे
सलमान खान का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में सलमान हीरे से जड़ी घड़ी ट्राई करते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसकी कीमत 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 167 करोड़ रुपये है।
लग्जरी घड़ी और जूलरी ब्रांड के फाउंडर अराबो ने सोशल मीडिया पर एक क्लिप शेयर की है जिसमें वह सलमान की कलाई पर यह शानदार घड़ी पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सलमान हीरे की बेशकीमती ये घड़ी पहनने के बाद वो अपनी कलाई भी दिखाते भी नजर आ रहे हैं जो काफी चमक रही। जैकब के इस पोस्ट पर कैप्शन में उन्होंने सलमान की तारीफ की है। उन्होंने पोस्ट किया है और सलमान की तारीफें भी की हैं।उन्होंने पोस्ट में लिखा है, ‘मैंने कभी किसी को अपना बिलियनेयर पहनने नहीं दिया है , लेकिन सलमान खान इस मामले में अपवाद हैं।’ बता दें कि यह घड़ी एक्सक्लूसिव ‘बिलियनेयर’ कलेक्शन का हिस्सा है जो अपनी भव्यता और रिकॉर्ड-तोड़ कीमत के लिए जानी जाती है। इस पोस्ट पर सलमान के फैन्स ने लिखा है- इसे सलमान ने पहन ली तो समझिए ये घड़ी बेशकीमती हो गई।
700 से अधिक पन्ना-कट हीरे
जैसा कि इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर बताया गया है कि ये घड़ी 700 से अधिक पन्ना-कट हीरे से सजी है। ये भी बताया गया है कि इस घड़ी को काफी लिमिटेड नंबर्स में तैयार किया गया है और इनके कुछ ही पीस बनाए गए हैं। वेबसाइट इस घड़ी की डीटेल में ये बताया गया है कि इसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और इसकी अनोखी डिज़ाइन, हीरों की संख्या की वजह से ये लग्जरी घड़ी कलेक्शन में शामिल है।
'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' का बॉक्स ऑफिस पर होगा क्लैश, दीवाली पर इन सितारों के बीच होगा महामुकाबला
राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की अपकमिंग फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के ट्रेलर लॉन्च पर टी-सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार ने उनके प्रोडक्शन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भूल भुलैया 3' की रिलीज डेट का एलान कर दिया है, जिसमें कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित नजर आने वाले हैं। 'भूल भुलैया 3' दिवाली के खास मौके 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच एक निराशाजनक खबर सामने आई है कि साल 2024 के अंत में दो बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होनी हैं, जिनकी वजह से बीच बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है।
भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन में होगी टक्कर
भूषण कुमार की 'भूल भुलैया 3' और रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होने वाला है। जब रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' के साथ फिल्म के क्लैश के बारे में पूछा गया, जिसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे स्टार कलाकार हैं तो भूषण कुमार ने सिर्फ इतना कहा, 'हम 1 नवंबर को भूल भुलैया 3 लेकर आ रहे हैं। यह तय है।'
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 2 होगी शूट
इसके अलावा भूषण कुमार ने 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के सीक्वल की ओर इशारा करते हुए कहा, 'आज हम केवल विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के ट्रेलर के बारे में बात करेंगे। मैं बस इतना कह सकता हूं कि हम 1 नवंबर को भूल भुलैया 3 लेकर आ रहे हैं। यह पक्का है, लेकिन हम इसका राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी बनाएंगे। 'भुल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन भी नजर आएंगी।
कार्तिक आर्यन-अजय देवगन में होगा महामुकाबला
'भूल भुलैया 3' रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' से क्लैश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जून में अजय देवगन ने अपने सोशल हैंडल पर घोषणा की थी कि फिल्म दिवाली पर रिलीज़ होगी। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया कि रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगी। उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर पोस्ट करते हुए लिखा, '#सिंघम अगेन इस दिवाली 2024 में धूम मचाएगा।'
इस गणेश चतुर्थी में घर पर बनाकर लगाएं मोदक का भोग, भगवान गणेश होंगे प्रसन्न
पूरे भारत देश में हर साल की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी. इस दिन को खास बनाने के लिए भगवान गणेश के प्रिय मोदक को कम समय में घर पर बना सकते हैं. मान्यता है कि मोदक का भोग लगाने वाले भक्तों पर गणपति की असीम कृपा होती है. इस गणेश चतुर्थी पर बाजार से खरीद कर लाने की बजाए घर पर ही बनाए टेस्टी मोदक.
चॉकलेट मोदक बनाने की सामग्री
कंडेंस्ड मिल्क 50 ग्राम
डार्क चॉकलेट 250 ग्राम
पिस्ता 2 चम्मच
काजू 3 चम्मच (कतरन)
बादाम 3 चम्मच (कतरन)
नारियल का बुरादा 100 ग्राम
घी 1 चम्मच
बनाने की विधि
सबसे पहले डार्क चॉकलेट ले और उसे पिघलाएं, चॉकलेट को पिघलाने के लिए फ्राई पैन में पानी डालकर ऊपर से कटोरी रखकर चॉकलेट पिघलाएं, अब एक पैन में घी डालकर काजू बादाम पिस्ता और नारियल डालकर थोड़ी देर भूनें, फिर इसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं और इसका मिश्रण तैयार करें. मिश्रण तैयार होने के बाद इसमें पिघली हुई चॉकलेट मिलाएं और थोड़ी देर ठंडा होने दे अंत में इसे सांचे में डालकर मोदक का शेप दें. इस तरह आप चॉकलेट मोदक तैयार कर सकते हैं.
पनीर के मोदक बनाने के लिए सामग्री
पनीर 1 कप होममेड पनीर
चीनी 1/2 कप पिसी हुई चीनी
काजू बादाम पाउडर 1/4 कप काजू बादाम पाउडर घी 2 चम्मच देसी घी
इलायची पाउडर 1
केसर 4-5 धागे
बनाने की विधि
कढ़ाई में घी गर्म करके उसमें पनीर डालकर अच्छी तरह भून ले. अब उसमें चीनी डालकर उसे मिक्स करें फिर उसमें काजू बादाम और इलायची का पाउडर डालकर भूनें इसमें केसर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं मिश्रण ठंडा होने पर मोदक को सांचे में डालकर शेप दें. इस तरह पनीर के मोदक घर पर बना सकते हैं.
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा के छत से कूद कर आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है
मलाइका अरोड़ा से जुड़ी दुखद खबर आ रही है. दरअसल एक्ट्रेस के पिता की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बांद्रा में अपने घर की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है .ये घटना सुबह 9 बजे के करीब की बताई जा रही है. वहीं इस खबर के बाद मलाइका अरोड़ा का परिवार और जानने वाले सदमे में हैं. एक्ट्रेस भी पिता के निधन की खबर मिलते ही पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई है
टेस्ट में बेस्ट धनिया-पुदीना चटनी बनाने की विधि
धनिया-पुदीना चटनी बनाने के लिए सामग्री
हरी धनिया पत्ती कटी – 1 कप
पुदीना पत्ती कटी – 1 कप
कढ़ी पत्ते – 1/2 कप
मूंगफली दाने – 1/4 कप
अदरक कटा – 1 टेबलस्पून
हरी मिर्च कटी – 2-3
नींबू – 1
चीनी – 1 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार
धनिया-पुदीना चटनी बनाने की विधि
टेस्ट में बेस्ट धनिया-पुदीना चटनी बनाने के लिए सबसे पहले धनिया और पुदीना पत्तियों को साफ कर धोएं. इन्हें कुछ देर सुखाने के बाद पत्तियां तोड़कर मोटे डंठलों को अलग कर दें. अब अदरक और हरी मिर्च के भी बारीक-बारीक टुकड़े काट लें. अब मिक्सर जार में कटी हुई धनिया पत्ती, पुदीना पत्ती, अदरक और हरी मिर्च डाल दें. इसके बाद जार में कढ़ी पत्ते, एक चम्मच चीनी और कुटे हुए मूंगफली के दाने डाल दें.
सारी सामग्रियों को जार में डालने के इसमें दो-तीन टेबल स्पून पानी (जरुरत के मुताबिक) डालें और सभी चीजों को ग्राइंड करें. एक-दो मिनट तक ग्राइंड करने पर धनिया-पुदीना चटनी तैयार हो जाएगी. आप चाहें तो इसे दरदरा पीस सकते हैं और चाहें तो स्मूद पेस्ट तैयार कर सकते हैं. इसके बाद मिक्सर जार से हरी चटनी को एक बड़ी बाउल में ट्रांसफर कर लें. स्वाद और पोषण से भरपूर धनिया-पुदीना की हरी चटनी तैयार है. इसे चटपटे स्नैक्स के साथ सर्व करें.
आप अगर पंजाबी खान-पान के शौकीन हैं तोपंजाबी छोले की सब्जी को ट्राई कर सकते हैं.
वीकएंड पर अगर आप अपने लंच या डिनर को स्पेशल बनाना चाहते हैं तो पंजाबी छोले की सब्जी को ट्राई कर सकते हैं. पंजाबी ज़ायके से भरी ये सब्जी काफी पसंद की जाती है. आप अगर पंजाबी खान-पान के शौकीन हैं तो इस सब्जी का लुत्फ जरूर उठाया होगा. किसी पार्टी, फंक्शन में अक्सर पंजाबी छोले की सब्जी को बनाया जाता है. मानसून के दौरान कई बार चटपटा और मसालेदार खाने की इच्छा होती है, ऐसे में पंजाबी छोले का स्वाद परफेक्ट हो सकता है.
आप अगर पंजाबी छोले खाना पसंद करते हैं, लेकिन इस सब्जी को घर पर कभी नहीं बनाया है, तो हमारी रेसिपी आपके काफी काम आ सकती है. आसानी से तैयार होने वाले पंजाबी छोले की जानते हैं रेसिपी.
पंजाबी छोले बनाने के लिए सामग्री
काबुली चना (छोले) – 250 ग्राम
टमाटर पेस्ट – 1/2 कप
प्याज बारीक कटे – 2
दालचीनी – 1 टुकड़ा
चायपत्ती – 1 टी स्पून
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
हरी मिर्च – 2-3
मीठा सोडा – 1/2 टी स्पून
अमचूर – 3 टी स्पून
काली मर्च – 1/2 टी स्पून
लौंग -4-5
राई – 2 टी स्पून
जीरा – 2 टी स्पून
मेथी दाना – 2 टी स्पून
सौंफ – 1/2 टी स्पून
तेजपत्ता – 2
सूखी लाल मिर्च – 2-3
तेल – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
पंजाबी छोले बनाने की विधि
पंजाबी स्टाइल के छोले बनाने के लिए एक बर्तन में पानी लेकर उसमें मीठा सोडा डालें. अब इस पानी में काबुली चने डालकर उन्हें 7-8 घंटे के लिए भिगोकर रख दें. पानी मे भिगोने से काबुली चने नरम होकर फूल जाएंगे. अब एक कड़ाही में जीरा, मेथी दाना सौंफ सहित अन्य सभी सूखे मसाले डालकर उन्हें धीमी आंच पर ड्राई रोस्ट करें. मसाले भुनने के बाद उन्हें एक बाउल में निकालकर ठंडे होने दें. इसके बाद मिक्सर की मदद से सारे मसाले बारीक पीस लें.
इसके बाद कुकर में भीगे छोले डालें और उसमें जरूरत के मुताबिक पानी डालें. अब एक चम्मच चायपत्ती को कपड़े में बांधकर पोटली बनाएं और कुकर में डाल दें. इसके बाद कुकर का ढक्कन लगाकर 5-6 सीटियां आने तक छोले उबालें. इसके बाद कुकर को ठंडा होने दें, फिर ढक्कन खोलकर चाय की पोटली निकालकर अलग कर दें.
अब अदरक, हरी मिर्च, काली मिर्च, दालचीनी और लौंग को मिक्सर में डालकर बारीक पीसें और पेस्ट तैयार करें. अब इस तैयार पेस्ट को उबले हुए छोलों में डालकर मिक्स कर दें. अब एक कड़ाही पिसा सूखा मसाला डालकर कुछ देर भूनें. इसमें टमाटर पेस्ट, अमचूर, काली मिर्च पाउडर डालें और छोले का पानी डालकर गाढ़ा होने तक पकाएं. कुछ देर बाद उबले हुए छोले भी इसमें मिलाकर अच्छी तरह पकाएं.
अब एक अन्य कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें. उसमें बारीक कटी प्याज डालें और सुनहरी होने तक भूनें. फिर तैयार किए छोले डालकर कड़ाही ढककर 15 मिनट तक पकने दें. जरूरत के मुताबिक थोड़ा सा पानी भी उपयोग कर सकते हैं. इसके बाद छोले के ऊपर बारीक कटी हरी धनिया डालें और गैस बंद कर दें. आखिर में प्याज के छल्लों और टमाटर स्लाइस से पंजाबी छोले की सब्जी को सजाएं और सर्व करें.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नंबर वन राज्य बने छत्तीसगढ़ : अभिनेत्री हेमा मालिनी
मथुरा की सांसद प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मश्री श्रीमती हेमा मालिनी ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा -मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नंबर वन राज्य बने छत्तीसगढ़।
https://youtube.com/shorts/lEJO0MPlHq4?si=i8fh2MoW5Cco5kiy
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की तारीफ़ करते हिये कहा कि छत्तीसगढ़ श्री साय के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ेगा। हेमा ने कहा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए नहीं होगी कभी फण्ड की कमी। उन्होंने कहा श्री साय के नेतृत्व में आदिवासियों, किसानों और महिलाओं की बेहतरी के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है सरकार।उन्होंने कहा पहले नक्सल समस्या के कारण लोग यहाँ आने में हिचकिचाते थे लेकिन अब श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की स्थिति बदल गई है। #संवर_रहा_छत्तीसगढ़ #chhattisgarh #vishnukasushasan #hemamalini
दीपिका पादुकोण को लेकर अस्पताल पहुंचे रणवीर सिंह,जल्द आ सकती है खुशखबरी!
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह शनिवार को मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल पहुंचे. प्रेग्नेंट दीपिका की गाड़ी जैसे ही अस्पताल पहुंची उनके मां बनने और खुशखबरी आने की चर्चा ने ज़ोर पकड़ लिया.
दीपिका पादुकोण की डिलीवरी सितंबर में ही होनी है. इसकी जानकारी खुद दीपिका पादुकोण ने ही इंस्टाग्राम के जरिए दी थी. एक्ट्रेस ने इसी साल 28 फरवरी को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. बच्चों के कपड़ों और खिलौनों से भरे एक कार्ड में दीपिका रणवीर का नाम लिखा हुआ था। साथ में लिखा था- “सितंबर 2024.”दीपिका पादुकोण आज ही मां बन सकती हैं. ऐसी उम्मीद इसलिए भी जताई जा रही है क्योंकि रणवीर सिंह की मां अंजु भवानी और बहन रितिका भवानी भी अस्पताल पहुंच गई हैं। रणवीर-दीपिका के पहुंचने के कुछ देर बाद अंजु और रितिका की गाड़ी अस्पताल के बाहर स्पॉट की गई।
क्या कह रहे लोग?
सोशल मीडिया पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा, “जो भी हो, गणेश चतुर्थी के दिन जनम ले रहा है। इससे बड़ी खुशखबरी और क्या हो सकती है.” एक फैन ने लिखा, “हमारी दीपिका कितनी मजबूत है. कल ही ये परफेक्टली चल रही थी और और लेबर पैन.” एक ने तो नाम रखने पर भी अपनी राय ज़ाहिर कर दी. यूज़र ने सवाल किया, “गणेश चतुर्थी के दिन खुशखबरी है तो क्या नाम रखना चाहिए बच्चे का?”
सिद्धिविनायक में दीपिका-रणवीर
बीते रोज़ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे. इस दौरान दोनों के परिवारवाले भी उनके साथ मौजूर थे. दीपिका इस मौके पर हरे रंग की साड़ी में नज़र आई थीं. जबकि रणवीर सिंह कुर्ता-पजामा में दिखाई दिए थे. रणवीर, दीपिका को संभालते भी दिखे थे. दोनों ही नंगे पैर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे. दीपिका की ये तस्वीरें कल से ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में दीपिका पादुकोण ने कल्कि 2898 एडी के ज़रिए एक ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर दी है. दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी के दौरान ही इस फिल्म की शूटिंग प्रमोशन किया. कल्कि ने वर्ल्डवाइड 1041.65 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की है. इसके अलावा फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 645.8 करोड़ रुपये का बंपर कलेक्शन किया है
Hartalika Teej : 24 घंटे का निर्जला व्रत खोलने के बाद अचानक ज्यादा पानी न पिएं
व्रत खोलने के बाद किसी तरह का ऑयली फूड खाने से भी बचें. अचानक ज्यादा पानी न पिएं. उपवास खोलने के बाद एक गिलास पानी पिएं और फिर एक घंटे बाद पानी पी सकते हैं. कोशिश करें कि व्रत खोलने के बाद अगले 2 से तीन दिन तक बाहर का कुछ भी न खाएं.
पतिनियाँ अपने पतियों की लंबी आयु की कामना के लिए महिलाएं हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं. हरतालिका तीज पर महिलाओं को 24 घंटे का उपवास रखना होता है. लेकिन क्या 24 घंटे तक बिना पानी और भोजन के शरीर को नुकसान हो सकता है? इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? किसी डाइट लेनी चाहिए ?
इस तीज व्रत में जरूर बनाएं तीखुर बर्फी |
सामग्री
- 100 ग्राम तीखुर का आटा
- 50 ग्राम शक्कर
- 1 कप दूध
- आवश्यकता अनुसार कुछ टूटी फ्रूटी
- आवश्यकता अनुसार नारियल का चूरा
- आवश्यकता अनुसार कुछ किशमिश
- आवश्यकता अनुसार कुछ बादाम सजाने के लिए
कुकिंग निर्देश
-
1
सबसे पहले तीखुर का आटा ले और उसे पानी में भिगो कर 5 से 10 मिनट रख दे जब जब पानी ऊपर रह जाए तो ऊपर का पानी फेक कर दुबारा पानी डाल कर फिर से यर क्रिया अपनाये 2 से 3 बार ये करे... फिर जब तीसरे बार का पानी ले कर उसे अच्छे से तोड़ लीजिये ताकि उसमे कोई गांठे ना रहे उसके बाद
-
2
एक कड़ाही लीजिये ओर उसमे चन्नी रख कर उस तीखुर के आटे को छान लीजिये जिससे उसमे कुछ गंदगी होगी वो बाहर हो जाएगी, ओर उसमे दुध शक्कर सब डाल दीजिये।
-
3
अब एक थाली या प्लेट में थोड़ा सा घी और नारियल का चूरा डाल कर रखे
-
4
अब गैस चालू कर के थोड़ा टूटी फ्रूटी किसमिश ओर बादाम ओर आधा चमच्च घी डालकर इसे चलाते रहे जब तक कि ये कड़ाही छोड़ने लगे बर्फी जैसा लगने लगेगा जब ये बन जायेगा।
-
5
अब घी लगे थाली में इसे फैला दे और ऊपर से बादाम और नारियल का चूरा डालकर सजा ले आपका तीखुर तैयार है।
तीजा से पहले करु भात यानी करेले की सब्जी और चावल खाया जाता है।
करू भात का तात्पर्य है कि करेले की सब्जी बनाकर उस दिन भोजन किया जाता है. इससे यह होता है कि दूसरे दिन जब निर्जला व्रत रखा जाता है उस दिन कड़वा करेला शरीर में एक प्रकार से तरल पदार्थ को उत्सर्जित करती है. इससे प्यास नहीं लगती है, इसलिए छत्तीसगढ़ में परंपरा है कि बहन-बेटियों को करेला सब्जी बना करके भोजन कराया जाता है.
करु भात से तीजा व्रत शुरू, आज पति के लिए करेंगी शिव-पार्वती की पूजा
गणपति को मोदक इतना प्रिय क्यों है, जानें रोचक कथा.
जब परशुराम जी के वार से गणपति का दांत टूट गया तो उन्हें भोजन ग्रहण करने में कापी दिक्कत आने लगी. तब माता पार्वती ने उनकी इस परेशानी को दूर करने के लिए मुलायम मोदक बनाए. मोदक खाने से गणपति बहुत खुश हुए, तभी से ये उनका प्रिय व्यंजन हो गया.
एक बार गणपति परिवार संग अत्रि ऋषि की पत्नी माता अनुसूया के घर गए. गणेश जी ने अपना सारा भोजन खत्म कर लिया, भंडार भी खाली हो गए लेकिन फिर भी उनका पेट नहीं भरा तो माता अनुसूइया ने उन्हें मीठे-मीठे मोदक परोसे. इसे खाने के बाद गणपति बहुत खुश हुए और उनका पेट भी भर गया. इस कारण गणपति को मोदक पसंद है.
मोद का अर्थ खुशी होता है. गणपति जी सदा प्रसन्न रहने वाले देवता माने गए हैं. यही वजह है बप्पा की पूजा में मोदक जरुर चढ़ाया जाता है.
हरतालिका तीज में रात्रि जागरण क्यों है जरूरी
हरतालिका तीज एक ऐसा महान व्रत है जिसका इंतजार हर महिला को साल भर रहता है. इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है.
हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण व्रत माना जाने वाला हरतालिका तीज, हर वर्ष भादों के महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए 24 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं. पुराणों के मुताबिक, इस व्रत को रखने से पति की उम्र लंबी होती है और वो स्वस्थ रहते हैं. इस दिन पूरे विधि-विधान से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है.
हरतालिका तीज के दिन रात्री जागरण की भी परंपरा सदियों से चली आ रही है. व्रत के दिन रात में महिलाएं रात्री जागरण कर भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा करती हैं. सनातन धर्म के पुराणों के अनुसार, तीज के दिन जागरण करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है और व्रत का सम्पूर्ण फल मिलता है. अगर इस दिन महिलाएं दिन भर उपवास रख कर रात में भगवान को प्रसन्न करने के लिए जागरण और मंत्रोच्चारण करती हैं तो उनका व्रत सफल माना जाता है.
रात्रि जागरण का महत्व
किसी भी देवी-देवता को खुश करना आसान नहीं होता, इसलिए लोग भजन- कीर्तन करते हैं ताकि भगवान उनकी प्रार्थना सुन लें. ऐसे में हरतालिका तीज में भी रात्रि जागरण की परंपरा है ताकी व्रत का पूर्ण फल प्राप्त हो. हरतालिका तीज के व्रत की रात अगर महिलाएं जागरण करती हैं तो उनकी पूजा सफल हो जाती है. इसलिए तीज में रात्री जागरण जरूर करें. इस दिन जागरण के साथ भोलेनाथ और मां पार्वती के मंत्रों का जाप भी करें. ऐसा करने से आपको भगवान की असीम कृपा प्राप्त होगी और विशेष लाभ प्राप्त होगा.
Stree 2 Box Office Collection: 'स्त्री 2' की कामयाबी के आगे 'एनिमल' भी पस्त, चंद दिनों में कमाए इतने करोड़
Stree 2 Box Office Collection Day 19: अमर कौशिक की हॉरर-कॉमेडी 'स्त्री 2' ने इतिहास रच दिया है, क्योंकि इस फिल्म ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है। तीसरे वीकेंड भी 'स्त्री 2' का कलेक्शन शानदार रहा है।
एनिमल को भी पछाड़ा
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, तीसरे वीकेंड के बाद सोमवार को इस फिल्म ने 6.5 करोड़ रुपये की कमाई की। ऑफिशियल आंकड़ों के अनुसार, फिल्म की 19 दिन की कुल कमाई अब 508 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है। वहीं, संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल का लाइफटाइम कलेक्शन 505 करोड़ रुपये है।
साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
ग्लोबल लेवन पर, 'स्त्री 2' ने 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है, जो कल्कि 2898 एडी के बाद साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जिसने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।
जल्द तोड़ेगी इन फिल्मों का रिकॉर्ड
स्त्री 2 अगर ऐसी ही रफ्तार में चलती रही तो यह और भी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आने वाले दिनों में यह एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' को भी पीछे छोड़ सकती है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 511 करोड़ था। यह नहीं, 'स्त्री 2' अगले वीकेंड तक दो बड़ी फिल्मों शाहरुख खान की पठान (524.53 करोड़ रुपये) और गदर 2 (525 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ने का दम रखती है।
इस वजह से हुआ फायदा
आपको बता दें शाहरुख खान की जवान इस वक्त 584 करोड़ रुपये के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। पूरे महीने कोई बड़ी रिलीज नहीं होने के कारण इस फिल्म को काफी ज्यादा बज मिला है। करीना कपूर की 'द बकिंघम मर्डर्स' और सिद्धांत चतुर्वेदी की युध्रा दो फिल्में हैं जो रिलीज के लिए तैयार हैं।
Film Bro Code की सक्सेस पार्टी में Shafeeq ur Rahman ने अगली परियोजनाओं का किया खुलासा
दीपिका पादुकोण ने करवाया प्रेग्नेंसी फोटोशूट, बेबी बंप को यूं किया फ्लॉन्ट, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड के पावर कपल और जल्दी ही माता-पिता बनने वाले रणवीर सिंह और दीपिका ने अपने फैंस को अपने खूबसूरत प्रेगनेंसी फोटो शूट से खुश कर दिया है. यह सारी खूबसूरत फोटोज ने हम सभी के फीड्स को खूबसूरत तस्वीरों से भर दिया है. अपनी खूबसूरत केमिस्ट्री दिखाते हुए दीपिका जो अपने प्रेगनेंसी के ग्लो के साथ और भी खूबसूरत लग रही हैं वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
उनकी खुशी से साफ पता चल रहा है कि वह एक पिता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को लेने के लिए बेकरार हैं. रणवीर की प्यार भरी नजर और सपोर्टिव प्रेसेंस इस कपल के मजबूत रिश्ते को दर्शाती है. क्योंकि वे एक साथ इस एक्साइटिंग और बेहद खूबसूरत सफर की शुरुआत कर रहे हैं.इन तस्वीरों ने फैंस और फॉलोवर्स के बीच में बहुत एक्साइटमेंट पैदा कर दी है. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बेबी का आना बॉलीवुड के सबसे मच अवेटेड पलों में से एक है. जहां एक तरफ यह कपल पैरेंटहुड की खुशी में डूबा हुआ है वहीं दूसरी तरफ उनके पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब प्यार और बधाई मिल रही हैं.
इस खूबसूरत कपल की मशहूर लव स्टोरी में उनकी फैमिली का बढ़ना एक नए चैप्टर को जोड़ रहा है. यह पल उनके लिए बेहद खास है. इस कपल ने पहले ही दिखा दिया है कि वे पेरेंट्स के रूप में कितने शानदार होंगे. कई तस्वीरें और वीडियो यह साबित करते हैं और इस तरह से अब फैंस बच्चे के साथ उनकी एक तस्वीर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
पेंशन प्रकरण के संबंध में आहरण एवं संवितरण अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
पुरानी पेंशन योजना लागू होने पर मृत्यु/आशक्ता के प्रकरणों के निराकरण के संबंध में जिला कोषालय द्वारा आज लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में जिले के समस्त विभागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिला कोषालय के अधिकारियों द्वारा विभागों में लंबित ईडब्ल्यूआर के प्रकरणों में शासकीय सेवकों द्वारा ओपीएस का विकल्प चयन करने के उपरान्त पेंशन भुगतान हेतु वित्त निर्देश 10/2023 अनुसार कार्यवाही करने के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में ईआरएम की आवश्यकता क्यों है, ईआरएम की प्रक्रिया और ईआरएम के संबंधित आवेदनों की कार्यवाही, ईडब्ल्यूआर की आवश्यकता, चालान सत्यापन हेतु महत्वपूर्ण बिन्दुओं के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश से अवगत कराया गया। पेंशन से संबंधित अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। कार्यशाला में जिला कोषालाय अधिकारी श्री राघवेन्द्र सहित समस्त विभाग के आहरण एवं संवितरण अधिकारी उपस्थित थे।
पोला स्पेशल रेसिपी छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप से इसे तीज के त्यौहार पर मिठाई के रूप में उपयोग किया जाता है खुरमी ठेठरी
खुर्मी; ठेठरी; नमकीन पारा; सेवई; खीर; मिर्ची के पकौड़े · धनिया टमाटर की चटनी · पालक पुलाव; पूरी; हरे प्याज की दाल · बेसन की कढ़ी ...
यह एक छत्तीसगढ़ी व्यंजन (मिठाई) है, जो मुख्य रूप से तीज के अवसर पर बनाई जाती है। इसे बनाने के लिए मुख्य रूप से आटा, चीनी या गुड़, सूजी, तिल आदि सामग्रियों की आवश्यकता होती है. और इसे वनस्पति तेल में तलकर बनया जाता है।
बनाने की विधि :-
सबसे पहले एक बर्तन में आटा लेते हैं। आटे में थोड़ी मात्रा में सूजी मिलाते हैं जिससे खुरमी खस्ता बनता है। एक बर्तन में चीनी को घोलकर उसका घोल तैयार कर लिया जाता है। आटे और सूजी के मिश्रण में मोअन के रूप में तेल या घी का उपयोग किया जाता है जिससे आटे का पेस्ट मुलायम रहें। फिर आटे और सूजी के मिश्रण में चीनी के घोल को मिलाकर उसे अच्छी तरह से गूंदकर एक पेस्ट तैयार किया जाता है। उस पेस्ट को खुरमी का आकार देने के लिए उसे पहले बेलन से मोटी रोटी की तरह बेला जाता है, फिर उसे अपने इच्छा के अनुसार किसी भी आकार में काट लिया जाता है। उसके बाद एक बर्तन में वनस्पति तेल गरम किया जाता है, इसके बाद काटे गए आटे के टुकड़ों को धीमी आंच पर भूरा होने तक तलते हैं।
छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप से इसे तीज के त्यौहार पर मिठाई के रूप में उपयोग किया जाता है
पोला पर्व पर किसान बैलों की खास तौर से पूजा करते हैं.
पोला पर्व पर किसान बैलों की खास तौर से पूजा करते हैं. खेती किसानी में बैलों का सबसे अहम काम होता है. पोला पर्व पर किसान बैलों की पूजा कर उनके प्रति सम्मान जताते हैं. इस साल पोला का पर्व 2 सितंबर 2024 को भाद्रपद मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाएगा.
''पोला पर्व को बड़े उत्सव के रूप में छत्तीसगढ़ में मनाया जाता है
पोला तिहार एक महत्वपूर्ण पारंपरिक लोक उत्सव है, जो मुख्य रूप से कृषि से जुड़ा हुआ है। यह त्योहार भाद्रपद मास की अमावस्या को मनाया जाता है, जो इस साल 2 सितंबर को है। पोला तिहार को खास तौर पर खेती के काम के पूरा होने के बाद मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन अन्नमाता गर्भवती होती हैं और धान के पौधों में दूध भर जाता है, इसलिए इस दिन खेतों में जाने की मनाही होती है।
यह पर्व गांवों और शहरों में इस दिन बाजारों में मिट्टी के बने खिलौने, विशेष रूप से बैल और पौला-जाटा खिलौने, बिकते हैं। मिट्टी से बने बैल की पूजा इस त्योहार का मुख्य आकर्षण होती है। बाजारों में त्योहार की रौनक देखते ही बनती है, और लोग इन खिलौनों की खरीदारी के लिए उमड़ते हैं।
इस त्योहार का नाम ‘पोला’ कैसे पड़ा, इसके पीछे एक पौराणिक कथा है। कहा जाता है कि जब भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में पृथ्वी पर जन्म लिया, तो उनके चाचा कंस ने उन्हें मारने के लिए कई राक्षस भेजे थे। इन्हीं में से एक राक्षस का नाम पोलासुर था, जिसे बालक कृष्ण ने अपनी लीला से मार दिया। यह घटना भाद्रपद मास की अमावस्या को हुई थी, और तभी से इस दिन को ‘पोला’ के नाम से जाना जाता है। इस दिन को बाल दिवस भी माना जाता है, और बच्चों को विशेष रूप से प्यार और दुलार दिया जाता है।
दिनेश सोई ने मायशा सोई को बताया अपना लकी चार्म, सोनिया मल्होत्रा सोई ने किया DS Creations®️ News का शुभारंभ
मिर्ची वड़े का स्वाद अपने घर पर ही लेना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी आपके काफी काम आ सकती है.
मिर्ची वड़ा राजस्थान की फेमस फूड डिश है. भारतीय नाश्ते के तौर पर समोसा, कचौड़ी की तरह ही मिर्ची वड़ा भी अपनी अलग पहचान रखता है. मिर्ची वड़ा बनाने के लिए इसमें आलू की स्टफिंग भरकर फ्राई किया जाता है. सुबह कुछ स्वाद से भरा हुआ चटपटा नाश्ता करने का मन हो तो मिर्ची वड़ा बनाकर खाया जा सकता है. हरे धनिये की चटनी के साथ मिर्ची वड़ा का स्वाद काफी बढ़ जाता है. आप भी अगर इस फूड डिश को पसंद करते हैं और राजस्थानी
स्टाइल के मिर्ची वड़े का स्वाद अपने घर पर ही लेना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी आपके काफी काम आ सकती है.
मिर्ची वड़ा बनाने के लिए मिर्च के अलावा, बेसन, आलू और मसालों का प्रयोग किया जाता है. ये रेसिपी मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है. इसे खाने के साथ भी सर्व किया जा सकता है. मिर्ची वड़ा बनाना भी काफी सरल होता है.
मिर्ची वड़ा बनाने के लिए सामग्री
मिर्ची (लंबी, मोटी, पीले रंग वाली) – 5-6
बेसन – 1 कप
आलू उबले – 2-3
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
गरम मसाला – 1 टी स्पून
अमचूर – 1/2 टी स्पून
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार
मिर्ची वड़ा बनाने की विधि
राजस्थानी स्टाइल मिर्ची वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबालकर उनके छिलके उतार लें और एक मिक्सिंग बाउल में डालकर अच्छी तरह से मैश कर लें. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छे से मिला लें. अब मिर्ची लें और सभी में बीच में से चीरा लगा दें. ध्यान रखें कि उन्हें पूरी तरह से नहीं काटना है. इसके बाद मिर्ची के अंदर के बीजों को भी निकालकर अलग कर दें. इससे अगर मिर्ची में थोड़ा तीखापन भी हो तो वह भी खत्म हो जाएगा.
अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. जब तक तेल गर्म हो रहा है उस दौरान मिर्ची के अंदर खाली जगह पर तैयार किया गया आलू का मसाला भर दें. इसके बाद एक बाउल में बेसन डालकर उसमें पानी डालें और उसका गाढ़ा घोल तैयार कर लें. इसके बाद स्टफिंग भरी मिर्ची को बेसन में डालकर अच्छी तरह से डिप करें. फिर गरम तेल में मिर्ची डालें. इसी तरह एक-एक कर सारी मिर्ची बेसन में लपेटकर डीप फ्राई करने के लिए कड़ाही में डाल दें. मिर्ची को तब तक तलें जब तक कि उनका रंग सुनहरा भूरा न हो जाए. इसके बाद गैस बंद मिर्ची को एक प्लेट में निकाल लें. स्वादिष्ट राजस्थानी स्टाइल की मिर्ची को हरी चटनी या टमाटर कैचप के साथ सर्व करें.
आज हम आपको गुजराती कढ़ी बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं
आप भी अगर गुजराती कढ़ी के स्वाद को पसंद करते हैं लेकिन अब तक इस रेसिपी को घर पर ट्राई नहीं किया है तो कोई बात नहीं. आज हम आपको गुजराती कढ़ी बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं. इसकी मदद से आप स्वाद से भरपूर गुजराती कढ़ी का मजा ले सकते हैं.
गुजराती कढ़ी के लिए सामग्री
दही – 2 कप
बेसन – 2-3 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
दालचीनी पाउडर – 1/4 टी स्पून
चीनी – 2 टेबल स्पून
हींग – 1 चुटकी
राई – 2 टी स्पून
कढ़ी पत्ता – 8-10
खड़ी लाल मिर्च – 3
हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
तेल – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
गुजराती कढ़ी बनाने की विधि
गुजराती कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले दही लें और उसे एक बर्तन में डालकर पहले अच्छी तरह से फेंट लें. इसके बाद दही में बेसन डालकर दोबारा फेंटते हुए मिक्स करें. इसे तब तक फेंटे जब तक इस मिश्रण की गांठें पूरी तरह से खत्म न हो जाएं. इसके बाद दही-बेसन के इस घोल में लाल मिर्च पाउडर, चीनी, दालचीनी पाउडर, स्वादानुसार नमक और 3-4 कप पानी डालकर मिलाएं.
अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई और खड़ी लाल मिर्च डालकर कुछ सेकंड्स तक भूनें. फिर इसमें कढ़ी पत्ते डालकर फ्राई करें. जब मसाले चटकने लग जाएं तो इसमें बेसन-दही का मिश्रण डालकर पकाएं. इसके बाद कढ़ी को ढककर पकाएं और बीच-बीच में चलाते जाएं.
जब कढ़ी में पहला उबाल आए तो गैस की फ्लेम धीमी कर दें और कड़ाही को ढककर 15-20 मिनट तक पकने दें. इसके बाद गैस बंद कर दें. आपकी गुजराती स्वाद से भरपूर कढ़ी बनकर तैयार हो गई है. इसे हरी धनिया पत्ती डालकर गार्निश करें और चावल के साथ सर्व करें.
खानपान जितना हेल्दी और पौष्टिक होगा, सेहत भी उतनी ही दुरुस्त होती है.
खानपान जितना हेल्दी और पौष्टिक होगा, सेहत भी उतनी ही दुरुस्त होती है. हालांकि आप हर दिन जो कुछ भी खा रहे हैं, क्या उससे शरीर को हर वो जरूरी पोषक तत्व मिल रहे हैं, जिनकी जरूरत है. हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में पिछले कुछ सालों में विटामिन सप्लीमेंट्स की मांग काफी तेजी से बढ़ गई है. इसका साफ मतलब है कि आहार को सुधारने की जरूरत है. इसी को लेकर एक अध्ययन की गई. जिसमें शोधकर्ताओं ने पाया कि शाकाहारी भोजन करने वालों में ओमेगा-3 (Omega 3) पोषक तत्व की कमी ज्यादा रहती है, जिससे कई बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है.
माजून सिंधी फेमस मिठाई सिंधी रेसिपी: पारंपरिक स्वाद और सर्दियों के विशेष व्यंजन
सामग्री
कुकिंग निर्देश
-
1
पहले खोबरा बारीक कट करके पीस लें।खजूर भी बारीक पीस लें। दोनोको मिलाके रखें।
-
2
काजू,बादाम,अखरोट छोटे टुकड़ो मे कट करे।
-
3
250ग्राम बादाम,पिस्ता लंबे मे कट करे और पतला कट करे।
-
4
ईलाईची मे थोडी शक्कर डाल कर पीस लें।
-
5
पहले एक बड़े,जाडे बरतन में घी गरम करे। उसमे मावा को भूने उबाल आने पर दुध डाले।दुध को भी अच्छेसे उबाल आने पर शक्कर डाले।शक्कर कि कच्ची चाशनी बनाए।
-
6
अभी ईस चाशनी में खोबरा और खजूर ka मिश्रण डाले।ईलायची,खसखस,काजू,बादाम,अखरोट डाले।अच्छेसे मिक्स करे।अभी गरम माजून को जिसमे डालना है उसमे डालकर बादाम और पिस्ता से सजाए ।हल्के हाथ से दबाए।
-
जैसे मैने यहाँ दीखाया है।ऐसे भर सकते हैं देने के हिसाब से ।यातो बड़े थाल में डालकर चौकोर आकार मे कट कर सकते हैं ।
-
8
तैयार है आपके लिए प्यार भरी सिंधी फ़ेमस मी
-
अनिरुद्धाचार्य ने क्यों ठुकराया Bigg Boss 18 का ऑफर? कथा में बताई वजह
बिग बॉस को लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। शो भले ही सितंबर के आखिरी में शुरू होने की खबर हो लेकिन मेकर्स सेलेब्स को लगातार अप्रोच कर रहे हैं। इस बीच जब कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को लेकर खबर आई कि उन्हें बिग बॉस 18 में शामिल होने का ऑफर दिया गया है तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
अनिरुद्धाचार्य ने शो में जाने से साफ इनकार कर दिया। साथ ही करोड़ों रुपये के ऑफर को एक झटके में ठुकरा दिया। कथावाचक ने सलमान खान के शो का हिस्सा बनने से क्यों मना किया इस बात का खुलासा उन्होंने अपनी कथा के दौरान खुद किया है।जाहिर है कि सलमान खान का शो बिग बॉस टीवी पर लोगों की सबसे ज्यादा अटेंशन ग्रैब करता है। ऐसे में अगर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य शो का हिस्सा बनते तो टीआरपी काफी ज्यादा बूस्ट होती। हालांकि शो में आने से उन्होंने साफ मना कर दिया। अपनी कथा के दौरान अनिरुद्धाचार्य ने बताया कि उन्हें शो का ऑफर आया था लेकिन ये शो उनके संस्कारों और उनकी संस्कृति के साफ खिलाफ है।अनिरुद्धाचार्य ने कहा, ‘बिग बॉस की तरफ से मुझे ऑफर आया था कि गुरुजी आप आइए। करोड़ों रुपये का ऑफर भी दिया गया लेकिन मैंने उसे ठुकरा दिया। मैंने एक्सेप्ट नहीं किया। मुझे लगता है कि बिग बॉस अच्छे लोगों की जगह नहीं है। वहां सिर्फ गाली-गलौज करने वाले हिस्सा लेते हैं। मेरे लिए पैसा मायने नहीं रखता है। मेरे लिए मेरे संस्कार मायने रखते हैं। वो शो मेरे संस्कार और संस्कृति से बिल्कुल मैच नहीं करता है।’
बिग बॉस गाली-गलौज का शो
कथावाचक ने आगे कहा कि ‘बिग बॉस जो प्रोग्राम है, वहां गाली-गलौज करने वाले लोग रहते हैं। वो संस्कारी लोगों के लिए नहीं है। मेरा वहां जाना सही नहीं हो सकता ऐसा मुझे लगता है। इसलिए मैंने शो का ऑफर आते ही ठुकरा दिया। अगर मुझे पैसों का लालच होता तो करोड़ों का ऑफर बिल्कुल नहीं ठुकराता। लेकिन मेरा धर्म, संस्कृति और मेरे संस्कार पैसों से बहुत आगे हैं।’
श्री कृष्ण को भोग में चढ़ाएं धनिया पंजीरी, बेहद आसान है बनाने का तरीका
धनियां पंजीरी प्रसाद (Dhaniya Panjiri Prasad) फलाहार व्रत में ये ही खाई जाती है. सामान्य पंजीरी आटे की होने के कारण फलाहार व्रत में प्रसाद के रूप में नहीं ली जाती, व्रत करने वाले लोग व्रत खोलते समय सबसे पहले इस पंजीरी को खाकर ही अपना व्रत खोलते हैं.
धनियां पंजीरी (Dhania panjiri) विशेष रूप से जन्माष्टमी के दिन फलाहार व्रत खोलने में भी खाई जाती है. वैसे आप धनियां की पंजीरी कभी भी बनाकर खा सकते हैं ये बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक है.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dhania Panjiri Prasad
- धनियां पाउडर- 100 ग्राम (एक कप)
- देशी घी - 3 टेबल स्पून
- मखाने - आधा कप
- पिसी चीनी या बूरा - आधा कप
- पका नारियल - आधा कप (कद्दूकस किया हुआ)
- काजू ,बादाम - 10 - 10
- चिरोंजी - एक चम्मच
कढ़ाई में 1 टेबल स्पून घी डालिये और बारीक पिसे धनिये को अच्छी सुगन्ध आने तक भून लिजिये कुछ लोग साबुत धनियां लेकर पहले उसे भून लेते हैं और बाद में बारीक पीस लेते हैं लेकिन मुझे पिसे धनियां को पीस कर पंजीरी बनान ज्यादा आसान और अच्छा लगता है.
मखाने को काट कर चार टुकड़े कर लीजिये और बचा हुआ घी डाल कर घी में तल कर निकाल लीजिये. भुने मखाने को बेलन या किसी भारी चीज से दरदरा कर लीजिये.

काजू और बादाम छोटे छोटे काट लीजिये.
भुना हुआ धनियां पाउडर, दरदरे मखाने, कद्दूकस किया नारियल, बूरा और मेवे मिला कर पंजीरी बना लीजिये.
धनियां की पंजीरी (Dhaniya Panjiri) तैयार है. ये धनियां की पंजीरी आप अपने लड्डू गोपाल को खिलाइये और आप खाइये.
ये है भारत की 10 सबसे बकवास फिल्में, IMDb की रेटिंग में मिला सुपरफ्लॉप का दर्जा
ENTERTAINMENT NEWS : ओटीटी के जमाने में हम कई फिल्में ऐसी चला देते हैं जिसे देखने के बाद बड़ा ही अफसोस होता है. दिमाग की ऐसी-तैसी हो जाती है तो मन करता है कि बाल नोंच लें. तो आप ऐसी भूल न करें, इसलिए हम लाए हैं आपके लिए बॉलीवुड की सबसे बकवास फिल्मों की लिस्ट. IMDb की रेटिंग में इन्हें सुपरफ्लॉप का दर्जा मिला है. तो चलिए बताते हैं।
1. देश द्रोही
कमाल आर खान की इस फिल्म को लिस्ट में नंबर 1 पर रखा गया है. आईएमडीबी की लिस्ट में इसे 1.2 की रेटिंग मिली है. फिल्म को जगदीश ए शर्मा ने डायरेक्ट किया था जो कि साल 2008 में रिलीज हुई थी.
2. हिम्मतवाला
वैसे तो आपने अजय देवगन की दृश्यम और गोलमाल जैसी फिल्में देखी होंगी और उनके बड़े फैन होंगे. मगर भूलकर भी ये फिल्म मत देखना. क्योंकि IMDb ने इसे 1.7 की रेटिंग के साथ दूसरी सबसे बकवास फिल्म का दर्जा दिया है.
3. हमशक्ल
साजिद खान के करियर की सबसे महाफ्लॉप इसी को माना जाता है. इसमें राम कपूर, सैफ अली खान और रितेश देशमुख थे. ये एक कॉमेडी फिल्म थी जो 2014 में रिलीज हुई थी, जिसे IMDb पर 1.7 की रेटिंग मिली है.
4. जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी
साल 2002 में आई फिल्म को IMDb पर 2.7 की रेटिंग मिली है. ये फिल्म राजकुमार कोहली ने बनाई थी जिसमें सनी देओल, अरमान कोहली और मनीषा कोइराला थे.
5. कर्ज
सतीश कौशिक के डायरेक्शन में बनी कर्ज में हिमेश रेशमिया थे. इस फिल्म को IMDb ने 2.3 की रेटिंग दी है. ये फिल्म साल 2008 में आई थी. बॉक्स ऑफिस पर भी महाफ्लॉप रही थी.
6. तीस मार खान
साल 2010 में रिलीज हुई ये फिल्म 2 घंटा 15 मिनट की थी. इसे 15 मिनट झेलना भी बड़ी बात होगी. IMDb ने 2.7 की रेटिंग दी है. फिल्म को फराह खान ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और अक्षय खन्ना थे.
7. जॉय: द रियल स्टोरी
प्रशांत चड्ढा के निर्देशन में बनी जॉय नाम की ये फिल्म साल 2007 में आई थी जिसमें हंसिका मोटवानी, हिमेश रेशमिया और मल्लिका शेरावत थे. IMDb ने इसे 2.4 की रेटिंग दी है.
8. आग
राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म सुपरस्टार्स से सजी थी. अमिताभ बच्चन, मोहनलाल और अजय देवगन लीड रोल में थे. IMDb पर इसे 1.4 की रेटिंग मिली है.
9. रासकल्स
साल 2011 में आई ये अजय देवगन, संजय दत्त और कंगना रनौत की फिल्म थी जिसे डेविड धवन ने बनाया था. फिल्म को IMDb ने 3.0 की रेटिंग की है.
10. ट्यूबलाइट
3.9 की रेटिंग के साथ सलमान खान की ट्यूबलाइट भी इस लिस्ट में है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपर फ्लॉप हुई थी जिसे कबीर खान ने डायरेक्ट किया था.
संतान की लंबी उम्र के लिए माताएं रखेंगी हलषष्ठी उपवास
सभी बड़े मंदिर में हलषष्ठी का पर्व मनाया जाएगा। महिलाओं ने लाई, दोना-पत्तल, पसहर चांवल और महुआ फल समेत दूसरी पूजन सामाग्रियां खरीदी। संतान प्राप्ति और बच्चों की लंबी आयु के लिए इसे मनाया जाता है।
धार्मिक कथाओं में कमरछठ व्रत कथा का वर्णन है। इसे हलषष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। महिलाएं मिट्टी की नाव और नाविक बनाती है। साथ ही दूध, दही, घी, नारियल, और फूल के साथ सुबह से उपवास रखती हैं। शाम को सभी महिलाएं एक साथ पूजा करती हैं। पूजा करने के बाद बच्चों के पीठ पर हाथों का पंजा लगाया जाता है, ताकि बच्चों की आयु लंबी हो और वे हर मुसीबत से बचे रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में पहली बार मल्टीस्टार छत्तीसगढ़ी फिल्म आखिरी फैसला 13 को होगी रिलीज़ पोस्टर विमोचन रायपुर में 1 सितम्बर को, 4 सितम्बर 2024 को बिलासपुर में ओपन मीट
भाई भाई फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म आखिरी फैसला जिसके मुख्य कलाकार रवि साहू है इस फिल्म में अपना जलवा बिखेरीगी बी.ए. फाईनल ईयर की हीरोईन दीक्षा जायसवाल एवं बी.ए. सेकेंड ईयर, की हीरोईन सोनाली सहारे इसके अलावा इस फिल्म में अमित चक्रबर्ती, तरूण देवांगन, गणपति देवांगन, पूजा टांडेकर, सिमरन देवांगन है। इस फिल्म की प्रस्तुति श्रद्धा सिनेमा प्रोडक्शन के द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में बॉलीउड के कलाकार दीपक सिर्क (प्रलयनाथ गेंडा स्वामी फेम) अब्दुल गफार खान जिन्होने रामायण सिरियल में कुंभकरण का रोल अदा किया है। इस फिल्म की शूटिंग रायपुर, बिलासपुर, कोनी, रानीगांव, कोरबा, सतरेंगा में हुई है। बिलासपुर के लोकेशन हैप्पी स्ट्रीट, स्मृति यन, बिलासा ताल, बंधवा तालाब, सरकंडा पूल रोड, रेल्वे स्टेशन, बिलासा एयरर्पोट, बस स्टैण्ड में किया गया है। रायपुर के नया रायपुर में इसकी शुटिंग हुई।
एन. माही फिल्म प्रोडक्शन एवं निर्माता मोहित कुमार साहू की प्रस्तुति सस्पेंस, थ्रिल और काॅमेडी से भरपूर छत्तीसगढ़ी फिल्म ए ददा रे, 30 अगस्त को होगी रिलीज़
एन.माही फिल्मस प्रोडक्शन के सफल निर्माता मोहित साहू, सहनिर्माता आनन्द दास मानिकपुरी की बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म ए ददा रे प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में 30 अगस्त को एक साथ रीलिज होने जा रही है। रियल इंसीडेंट पर आधारित इस फिल्म में हाॅरर, संस्पेंस, थ्रिल और काॅमेडी का तड़का है। फिल्म के लेखक, निर्देशक आनन्द दास मानिकपुरी ने बताया कि आज से 40-45 साल पहले मेरी नानी और पिता ने अपने साथ घटित घटना को आपबीती में बताया था कि किस तरह उनका सामना अलग-अलग रूप से छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल में प्रचलित मटिया और रक्सा से हुआ था, उस दौरान उनके मुंह से निकले भय स्वरूप शब्द थे -ए ददा रे, जिसे इस्तेमाल करते हुए इस फिल्म का नाम ए ददा रे रखा गया। फिल्म के गीत चाॅदी के गोला...समझ नई आये गोरी रे और टाॅईटल सांग कर्णप्रिय हैं, जो सोशल मीडिया में भी पहले से ही छाया हुआ है।
‘रक्षाबंधन’ पर्व पर सामान्य अवकाश के स्थान पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय द्वारा अधिसूचना के अनुसार 19 अगस्त रक्षाबंधन पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने 19 अगस्त 2024, सोमवार को ‘रक्षाबंधन’ पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्व में सामान्य अवकाश घोषित किया गया था। नवीन अधिसूचना के अनुसार अब 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर छत्तीसगढ़ में निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 11 अक्टूबर 2023 जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए यह अधिसूचना जारी की गई है।
अब इसदिन OTT पर तहलका मचाएगी प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि’, जानिए कब और कहां देखें
Kalki 2898 Ad OTT Release : रिबेल स्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण की ब्लॉकबस्टर एपिक साइंस फिक्शन ‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज होते ही देश और दुनिया में खूब तहलका मचाया. वहीं अब ये फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. जी हां थिएट्रिकल रिलीज के लगभग दो महीने बाद ये फिल्म क्षेत्रीय भाषाओं सहित हिंदी में ओटीटी पर स्ट्रीम करने जा रही है. जानिए ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी.
रिबेल स्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण की ब्लॉकबस्टर एपिक साइंस फिक्शन ‘कल्कि 2898 एडी’ ने रिलीज होते ही देश और दुनिया में खूब तहलका मचाया. वहीं अब ये फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. जी हां थिएट्रिकल रिलीज के लगभग दो महीने बाद ये फिल्म क्षेत्रीय भाषाओं सहित हिंदी में ओटीटी पर स्ट्रीम करने जा रही है. जानिए ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी.-
‘कल्कि’ हिंदी भाषा में ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी?
‘कल्कि 2898 एडी’ की ओटीटी रिलीज की डेट आ गई है. नाग अश्विन निर्देशित ये फिल्म हिंदी में ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टा अकाउंट पर फिल्म की एक क्लिप शेयर करते हुए इसके हिंदी में स्ट्रीम करने की अनाउंसमेंट की है. कैप्शन में लिखा गया है, “इस युग का EPIC ब्लॉकबस्टर आ रहा है नेटफ्लिक्स पर, हिंदी में देखिए कल्कि 2898 एडी, हिंदी 22 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आ रही है.”
फिल्म ने अबतक इतने करोड़ की कमाई की
कल्कि 2989 एडी में प्रभास और दीपिका पादुकोण के अलावा अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. 600 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइ बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.
15 अगस्त के मौके पर खास डिश बनाना चाहते हैं तो आप तिरंगा सैंडविच भी बना सकते हैं.
ये सैंडविच बनाने में बहुत ही आसान है. इसके साथ ही ये बहुत टेस्टी भी होता है. इस सैंडविच को आप घर पर आसानी से कैसे बना सकते हैं आइए यहां जानते हैं.
तिरंगा सैंडविच की सामग्री
4 ब्रेड के स्लाइस लें
1 गाजर – कसा हुआ
2 चम्मच टोमेटो केचप
4 चम्मच मेयोनेज
1 खीरा
एक चुटकी नमक और काली मिर्च
5 चम्मच पनीर
हरी चटनी
तिरंगा सैंडविच की रेसिपी
स्टेप – 1
सबसे पहले ब्रेड के कोने को निकाल लें. इसके बाद इन्हें अलग रख दें.
स्टेप – 2
इसके बाद ऑरेंज स्प्रेड तैयार करें. इसके लिए 2 चम्मच टोमेटो केचअप लें. इसमें 2 चम्मच मेयोनेज डालें. अब स्प्रेड में कसा हुआ गाजर डालें. अब इसे अच्छे से मिक्स कर लें.
स्टेप – 3
अब मिक्सचर में एक चुटकी नमक और काली मिर्च डालेंगे. ऐसे तैयार हो जाएगा आपका ऑरेंज कलर का स्टफिंग.
स्टेप – 4
एक अलग कटोरी में एक खीरा कस लें. इस खीरे का एक्स्ट्रा पानी निकाल लें. आप खीरे की जगह शिमला मिर्च का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
स्टेप – 5
अब धनिया, हरी मिर्च और नमक का इस्तेमाल करके हरी चटनी तैयार करें. इस चटनी को खीरे के पेस्ट में मिला लें. इन दोनों चीजों को अच्छे मिला लें. इसमें आप एक चुटकी नमक और काली मिर्च का पाउडर डाल सकते हैं.
स्टेप – 6
एक कटोरी में 5 चम्मच कसा हुआ पनीर लें. इसमें मायो डालें. अब दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें. इसमें भी एक चुटकी नमक और काली मिर्च का पाउडर डालें.
स्टेप – 7
इसके बाद ब्रेड के स्लाइस पर बटर लगा दें. सबसे पहले एक ब्रेड पर ग्रीन चटनी लगाकर ग्रीन स्प्रेड लगाएं. इसके बाद दूसरे ब्रेड स्लाइस से इसे बंद कर दें.
स्टेप – 8
अब बंद की हुई ब्रेड पर व्हाइट स्प्रेड लगाएं. इसे तीसरे ब्रेड से कवर कर लें. अब ऑरेंज सॉस और स्प्रेड को इस पर लगा लें. इसके बाद चौथे ब्रेड स्लाइस इस सैंडविच को कवर कर दें.
स्टेप – 9
अब इस सैंडविच को बीच में से कट कर दें. आप इसे कट करने से पहले इसमें टूथपिक लगा सकते हैं. इसके बाद इस सैंडविच को सर्व करें.
कर्मा फिल्म प्रो. हाउस की नई छत्तीसगढ़ी फिल्म तहि मोर आशिकी का ट्रेलर 15 को रिलीज
छत्तीसगढ़ी फिल्म तहीं मोर आशिकी का ट्रेलर 15 अगस्त को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर सुबह 7 बजे अपलोड होगी। वहीं 6 सितम्बर को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में छाॅलीवुड की खूबसूरत अदाकारा एल्सा घोष अपने अभिनय से जलवे बिखरेंगी। हाल ही में उन्होंने मोर छइहाँ भुइयां-02 में अपने सशक्त भूमिका से चर्चा में रहीं और सब का दिल जीत कर एक बार फिर अपने दर्शकों का दिल जीतने मया और दुलार लेकर फिल्म तहि मोर आशिकी में नजर आएंगी। वहीं इस फिल्म में लक्षित झांझी और एल्सा घोष की रोमांटिक जोड़ी के साथ ढेर सारे जाने माने कलाकारों ने भी अभिनय किया है। जिनमें रजनीश झाँझी, उपासना वैष्णव, जीत शर्मा, मनीषा वर्मा, विवेक चंद्रा, संदीप त्रिपाठी, पप्पू चंद्राकर, सरला सेन, निष्ठा और हिमांशु वर्मा प्रमुख है। फिल्म के निर्देशक अभिषेक सिंह है। तहीं मोर आशिकी के निर्माता और कहानीकार गुलशन बघेल और शुभम गुप्ता हैं।
डोमिनोज पिज्जा सेंटर- नॉनवेज नहीं खाने वालों के लिए भी एक ही किचन में वेज और नॉनवेज पकाया जा रहा था।
छत्तीसगढ़ में लोगों की सेहत से खिलवाड़ आम बात है। यहां के फास्ट फूड जोन के दुकान संचालक काफी लापरवाही बरत रहे हैं।
एक ही किचन में वेज-नॉनवेज बनाया जा रहा था। एक ही कुक मशीन में वेज-नॉनवेज दोनों तैयार करते पाए गए।
लोगों के धर्म, विश्वास से खिलवाड़
इतना सब होता तो चल जाता, लेकिन ये लोगों के धर्म से खिलवाड़ कर रहे थे। जहां नॉनवेज नहीं खाने वालों के लिए भी एक ही किचन में वेज और नॉनवेज पकाया जा रहा था।
बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का यह फेवरेट स्नैक है वड़ा पाव
वड़ा पाव मुंबई का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, मुंबई के लोग वड़ा पाव को बहुत ही चाव से खाते हैं। वैसे तो यह बटाटा वड़ा होता है जिसमें दो पाव के बीच बटाटा लगता होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी का यह फेवरेट स्नैक है और अब आप भी अपने इस फेवरेट स्नैक को आसानी से घर पर सिर्फ 20 मिनट में बना सकते हैं।
वड़ा पाव बनाने के लिए सामग्री:आप इसे आसानी से घर पर भी बना सकते हैं आलू में मसाले डालकर वड़ा तैयार बनाया जाता है। जिसके बाद इस वड़े को बन के बीच में रखा जाता है।
वड़ा पाव को कैसे सर्व करें: वैसे तो पाव को मीठी और तीखी चटनी के साथ सर्व की किया जाता है। कुछ लोग इसे हरी मिर्च के साथ भी खाना पसंद करते हैं। अगर आप चाहे तो इसे शाम को एक कप चाय के साथ भी खा सकते हैं।
वड़ा पाव की सामग्री
- 2 टेबल स्पून तेल
- 1/4 टी स्पून हींग
- 1 टी स्पून सरसों के दाने
- 2 टी स्पून सौंफ
- 1 प्याज़
- 2 टी स्पून हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट
- 2 आलू
- 1 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1 टी स्पून नमक
- 2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 2 टी स्पून हरा धनिया
- 2 टी स्पून नींबू का रस
- मसाला पेस्ट बनाने के लिए:
- 9 लहसुन की कली
- 5 साबुत लाल मिर्च
- 2 टी स्पून सफेद तिल
- 1 कप नारियल, कद्दूकस
- 1 टी स्पून नमक
- 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टी स्पून इमली
- 1 कप बेसन
- 1/4 कप सोडा
- 1 टी स्पून नमक
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 4 हरी मिर्च
-
वड़ा पाव बनाने की विधि
आलू वड़ा बनाने के लिए:
1.एक पैन में तेल लें, इसमें हींग, सरसों के दाने और सौंफ डालें। इन्हें एक साथ रोस्ट करें।2.प्याज़ और हरी मिर्च-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।3.अब इसमें उबले हुए आलू, हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालें।4.इसे अच्छे से मिलाएं और नींबू का रस डालें। इसे भूनकर एक पेस्ट बनाएं।मसाला बनाने के लिए:
1.एक पैन में थोड़ा सा तेल लें और इसमें लहसुन के साथ साबुत लाल मिर्च, सफेद तिल और नारियल डालें।2.इसे अच्छे से मिलाएं और इसमें रोस्टेड मूंगफली डालें और इसमें आधा चम्मच नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।3.अब इमली को डालें और सभी सामग्री को मिलाकर एक पेस्ट बना लें।4.एक बाउल लें और इसमें बेसन, सोडा, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें।5.थोड़ा सा पानी डालकर बेसन का घोल तैयार कर लें।6.पहले से तैयार किए गए मसाला पेस्ट में से मसाला लें और छोटी बॉल बना लें।7.तैयार की गई बॉल को बेसन के घोल में डालने के बाद डीप फ्राई करें।8.गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।9.कुछ हरी मिर्चो को पैन फ्राई कर लें।10.पाव लें इसमें हरी चटनी, मसाला पेस्ट लगाकर इसके बीच फ्राई किया हुआ पकौड़ा लगाएं।11.वड़ा पाव को हरी मिर्च की चटनी के साथ सर्व करें।
रिश्तों में आई दरार…श्रद्धा कपूर ने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी और उनकी बहन को किया अनफॉलो
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म स्त्री 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। एक बार पर्दे पर राजकुमार राव के साथ उनकी जोड़ी देखने को मिलेगी। ऐसे में दोनों स्टार्स मूवी का जमकर प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने राहुल मोदी से ब्रेकअप कर लिया है और उन्हें इंस्टाग्राम से भी अनफॉलो कर दिया है। एक्ट्रेस ने न सिर्फ राहुल को अनफॉलो किया, बल्कि उनकी बहन, उनके प्रोडक्शन हाउस और उनके कुत्ते के अकाउंट को भी अनफॉलो कर दिया।श्रद्धा कपूर ने कुछ महीनों पहले इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर करते हुए। इशारों ही इशारों में अपने प्यार को कुबूल किया था। श्रद्धा फोटो में आराम से बैड पर लेटी हुई थी। गले में पहने ‘R’ अक्षर के पेंडेंट को पूरा-पूरा फ्लॉन्ट किया था। इसके अलावा उन्होंने पहली बार राहुल संग एक सेल्फी शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, ‘दिल रख’ ले नींद तो वापस कर दे यार।’
राहुल के साथ काम करने वाली थी एक्ट्रेस
बीते दिनों ये भी कहा जा रहा था कि श्रद्धा की एक फिल्म को लेकर राहुल से बातचीत चल रही है, जिसे राहुल खुद प्रोड्यूस करेंगे। इतना ही नहीं अगर सभी चीजें सही रहती हैं। तो श्रद्धा बतौर प्रोड्यूसर इस फिल्म से प्रोडक्शन में कदम रख सकती हैं, लेकिन अब इस कपल के अलग होने की खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है।
अनंत और राधिका के फंक्शन में आए थे नजर
पहली बार मार्च में दोनों को एक साथ अनंत अंबानी और राधिका की प्री वेडिंग फंक्शन में जाते हुए मुंबई और जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉर्ट किया था।
मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा के साथ कुछ उपायों को करने से संकटों से मुक्ति मिलती है
- मंगलवार के दिन सुबह स्नानादि के बाद हनुमान मंदिर जाएं और भगवान के सामने घी का दीपक जलाएं. साथ ही हनुमान जी को चोला चढ़ाएं, माला पहनाएं और लड्डुओं का भोग लगाएं. इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें. इस उपाय को करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और राह में आने वाली सभी बाधाओं को शीघ्र ही दूर कर देते हैं.
- आर्थिक संकट से छुटकारा के लिए मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़, चना, मूंगफली या केला खिलाएं.अगर ये चीजें बंदरों को खिलाना संभव न हो तो आप किसी गरीब या जरूरतमंदको इन चीजों का दान कर सकते हैं. इस उपाय को 11 मंगलवार तक करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है.
- घर पर कोई छोटा बच्चा है और वह खूब रोता है तो मंगलवार के दिन नीलकंठ का पंख बच्चे के बिस्तर के नीचे लगा दें.
- मंगलवार के दिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें. इससे हनुमान जी की कृपा से जीवन की समस्त समस्याओं से मुक्ति मिलेगी.
- हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को शाम में हनुमान जी को केवड़े का इत्र और गुलाब की माला चढ़ाएं.
- मंगलवार के दिन जौ के आटे में काला तिल और तेल मिलाकर एक रोटी बनाएं. इस रोटी को तेल और गुड़ चुपड़कर नजर लगने वाले व्यक्ति या बच्चे से सात बार वारकर भैंस को खिला दें. इससे बुरे नजर का प्रभाव तुरंत खत्म हो जाता है.
बॉलीवुड की इस खूबसूरत एक्ट्रेस का हुआ ब्रेकअप, शादी से पहले टुटा रिश्ता
हैदराबाद : बॉलीवुड की ‘स्त्री’ श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 से चर्चा में हैं. फिल्म आगामी 15 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. इस बीच खबर आई है कि श्रद्धा कपूर का उनके कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी से ब्रेकअप हो गया है. कहा जा रहा है कि श्रद्धा ने राहुल मोदी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. साथ ही उनकी पूरी फैमिली को भी अनफॉलो किया है. इधर, हाल ही में कुछ न्यू कपल भी अलग हो चुके हैं, जिनके ब्रेकअप की खबरें अभी तक चर्चा में हैं.
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी बार-बार अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहे हैं. अचानक उनके ब्रेकअप की खबरों ने माहौल बदल दिया है. कहा जा रहा है कि श्रद्धा और राहुल को रास्ते अब अलग हो गए हैं. वहीं, फिल्म स्त्री 2 की प्रमोशन में बिजी श्रद्धा ने अभी इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा से की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजनांदगांव के क्लब हाऊस सन सिटी में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उन्हें शाल-श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह के रूप में बेलमेटल की नंदी की मूर्ति भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पावन श्रावण मास चल रहा है, इस दौरान आपसे मुलाकात करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मुख्यमंत्री श्री साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने पूजा-अर्चना की और पंडित श्री प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, राजनांदगांव के कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
सोमवार के दिन करें ये 5 सरल उपाय, भोलेनाथ की कृपा से आपके सभी संकटों का होगा अंत
आप जानते ही हैं कि भगवान भोलेनाथ बहुत ही भोले हैं और वह सबकी सुनते हैं और जो भी भगवान शिव को प्रसन्न कर लेता है. उसके सारे संकट समाप्त हो जाते हैं. बता दें कि हिंदू धर्म में सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है. माना जाता है कि सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा बरसती है, तो आइए हम आपको सोमवार के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में बताते हैं, जिससे धन, कर्ज, रिश्ते और सेहत से जुड़ी कई समस्याएं खत्म हो जाएंगी...रुद्राक्ष करें दान
बता दें कि आपके वैवाहिक जीवन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और उसमें परेशानियां आ रही हैं तो सोमवार के दिन आपको शिव मंदिर में रुद्राक्ष का दान करना चाहिए. माना जाता है कि मंदिर में रुद्राक्ष दान करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है और आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं. साथ ही आपकी धन की समस्या भी खत्म होती है.
उपवास रहें
सोमवार के दिन भगवान शिव की कृपा पाने के लिए आप सोमवार का व्रत भी रख सकते हैं. इस दिन पूरे दिन व्रत रखने से आपके कई रुके हुए कार्य भगवान शिव की कृपा से पूर्ण हो जाते हैं. अगर आप पूरे दिन व्रत नहीं रख सकते हैं तो दिन में सिर्फ एक बार ही भोजन कर सकते हैं.
सफेद वस्तु का दान करें
दान को हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू माना जाता है. सोमवार के दिन आप किसी जरूरतमंद को भोजन, कपड़े या धन दान कर सकते हैं. बता दें कि सोमवार के दिन जरूरतमंदों को चावल, दही, सफेद कपड़ा, मिश्री, दूध और दूध से बनी चीजें और सफेद मिठाई का दान करना बहुत शुभ माना जाता है.
ऐसे करें विशेष पूजा
बता दें कि सोमवार के दिन महादेव की कृपा पाने के लिए विशेष पूजा करनी चाहिए. इस दिन भगवान शिव को दूध, बेल पत्र, फूल और फल चढ़ाना शुभ माना जाता है. आप शिवलिंग के सामने दीपक या अगरबत्ती भी जला सकते हैं.
करें मंत्र का जाप
अगर आप बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो सोमवार के दिन आपको भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनके मंत्र का जाप करना चाहिए.बता दें कि 'ॐ नमः शिवाय; मंत्र का जाप करने से आपका भाग्य चमकने लगता है और आपकी कई समस्या समाप्त हो जाती है.
सूजी से बना मेदू वड़ा स्वाद में है लाजवाब, 15 मिनट में होगा तैयार, आसान है रेसिपी
मेदू वड़ा एक फेमस साउथ इंडियन फूड डिश है और इसे सूजी से बनाया जा सकता है. मेदू वड़ा स्वाद में तो लाजवाब होता ही है, डाइजेशन के लिहाज से भी बढ़िया होता है. आप दिन में अगर स्नैक्स के तौर पर कुछ स्वाद से भरा लेकिन हेल्दी खाना चाहते हैं तो मेदू वड़ा को ट्राई कर सकते हैं. मेदू वड़ा बनाना आसान है और ये स्नैक्स कम वक्त में ही बनकर तैयार हो जाती है. कई बार ऐसा होता है जब लंच के बाद भी भूख सताने लगती है, ऐसी स्थिति में भी मेदू वड़ा को खाया जा सकता है.
सूजी मेदू वड़ा का स्वाद बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगा. आप साउथ इंडियन डिशेस को पसंद करते हैं तो इस बार इडली, डोसा, उत्तपम के बजाय मेदू वड़ा को ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं मेदू वड़ा बनाने की आसान रेसिपी.
सूजी मेदू वड़ा बनाने के लिए सामग्री
सूजी – डेढ़ कप
जीरा – 1 टी स्पून
कढ़ी पत्ते कटे – 1 टेबलस्पून
हरी धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून
काली मिर्च कुटी – 1/2 टी स्पून
नींबू रस – 2 टेबलस्पून
हरी मिर्च कटी – 2-3
तेल – जरूरत के मुताबिक
पानी – 2 कप
नमक – स्वादानुसार
सूजी मेदू वड़ा बनाने की विधि
दिन में भूख लगे और कुछ चीज जल्दी बनाना हो तो सूजी मेदू वड़ा की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में 2 कप पानी, 1 टी स्पून तेल और आधा चम्मच नमक डालकर मिला दें. अब गैस को मीडियम फ्लेम पर रखकर पानी को उबाल लें. जब पानी में उबाल आ जाए तो इसमें सूजी डालें और बड़ी चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स कर दें. अब सूजी को तब तक पकाएं जब तक कि वह पानी को पूरी तरह से सोख न ले.
जब सूजी पक जाए तो उसे एक बड़ी मिक्सिंग बाउल में डालें और उसमें काली मिर्च पाउडर, जीरा, कढ़ी पत्ते, धनिया पत्ती, हरी मिर्च और नींबू रस डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें. इसके बाद अपने हाथ में थोड़ा सा तेल लगाकर उन्हें चिकना कर लें. इसके बाद थोड़ा सा सूजी मिश्रण लें और इसे रोल करके चपटा कर दें. इसके बाद इसके बीच में एक छेद कर दें. इसी तरह सारे मिश्रण से सूजी मेदू वड़ा तैयार कर लें.
टिकटॉकर जे साहब ( J Sahab ) : वाइन के गुणी"
सोशल मीडिया के विशाल डिजिटल परिदृश्य में, कुछ ही प्लेटफ़ॉर्म ने TikTok की तरह ज़ाइटजिस्ट को पकड़ा है। इस दायरे में, कुछ व्यक्तित्व बाकी लोगों से ऊपर उठकर रचनात्मकता, हास्य और प्रासंगिकता का पर्याय बन जाते हैं। ऐसे ही एक नाम हैं "टिकटॉकर जे साहब", एक ऐसा नाम जो TikTok समुदाय में एक प्रमुख नाम बन गया है।
जे साहब, जैसा कि उन्हें प्यार से जाना जाता है, ने TikTok पर अपने सफ़र की शुरुआत इसके शुरुआती दिनों में की थी, शुरू में एक आकस्मिक उपयोगकर्ता के रूप में। उनकी शुरुआती सामग्री, इसकी सादगी और कच्ची प्रामाणिकता की विशेषता थी, जिसने दर्शकों को जल्दी ही आकर्षित कर लिया। रुझानों का पीछा करने वाले कई क्रिएटर्स के विपरीत, जे साहब ने हास्य, व्यंग्य और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के गहन अवलोकन को मिलाकर मूल सामग्री के माध्यम से अपने लिए एक जगह बनाई। उनकी अनूठी शैली में अक्सर छोटे-छोटे नाटक शामिल होते हैं जो दक्षिण एशियाई संस्कृति की विचित्रताओं और विशिष्टताओं को दर्शाते हैं, जो एक हास्यपूर्ण मोड़ के साथ प्रस्तुत किए जाते हैं जो प्यारा और प्रफुल्लित करने वाला दोनों है।
जे साहब की उल्कापिंड वृद्धि के पीछे एक प्रमुख कारक है व्यापक दर्शकों से जुड़ने की उनकी क्षमता। उनकी सामग्री भौगोलिक सीमाओं को पार करती है, स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों दर्शकों को आकर्षित करती है। इस वैश्विक अपील का श्रेय उनके द्वारा खोजे जाने वाले सार्वभौमिक विषयों को दिया जा सकता है- पारिवारिक गतिशीलता, सामाजिक मानदंड और दैनिक संघर्षों का हास्य पक्ष। जे साहब के नाटकों में अक्सर उन्हें कई किरदार निभाते हुए दिखाया जाता है, जो एक कलाकार के रूप में उनकी बहुमुखी प्रतिभा का प्रमाण है। चाहे वह सख्त पिता हो, चिड़चिड़ी चाची हो या शरारती नौजवान, प्रत्येक चरित्र को अलग-अलग तौर-तरीकों और त्रुटिहीन हास्य समय के साथ जीवंत किया जाता है।
जे साहब की सामग्री की खासियत इसकी प्रासंगिकता है। उनके वीडियो साझा अनुभवों और सामान्य स्थितियों को दर्शाते हैं जिन्हें कई लोग तुरंत पहचान लेते हैं। यह प्रासंगिकता स्थानीय भाषा और बोलचाल की अभिव्यक्तियों के उनके उपयोग से और बढ़ जाती है, जिससे उनकी सामग्री सुलभ और प्रामाणिक हो जाती है। ऐसे युग में जहाँ डिजिटल प्रभावशाली लोग अक्सर जीवन के आदर्श संस्करण पेश करते हैं, जे साहब द्वारा रोज़मर्रा के परिदृश्यों का चित्रण ताज़ा और वास्तविक है।
हास्य से परे, जे साहब की सामग्री अक्सर सूक्ष्म सामाजिक टिप्पणी करती है। व्यंग्य के माध्यम से, वे पीढ़ीगत अंतराल, सांस्कृतिक रूढ़ियों और सामाजिक अपेक्षाओं के दबाव जैसे मुद्दों को संबोधित करते हैं। हास्य और अंतर्दृष्टि के इस मिश्रण ने न केवल लाखों लोगों का मनोरंजन किया है, बल्कि उनके अनुयायियों के बीच सार्थक बातचीत को भी बढ़ावा दिया है। हँसी को उकसाने के साथ-साथ विचार को भड़काने की उनकी क्षमता उन्हें अपने कई समकालीनों से अलग करती है।
जे साहब का प्रभाव TikTok से परे भी फैला हुआ है। उनकी लोकप्रियता ने ब्रांडों और साथी प्रभावशाली लोगों के साथ सहयोग को बढ़ावा दिया है, जिससे उनकी पहुँच और बढ़ गई है। अपनी प्रसिद्धि के बावजूद, वे ज़मीन से जुड़े और मिलनसार बने हुए हैं, अक्सर टिप्पणियों और लाइव सत्रों के माध्यम से अपने अनुयायियों से जुड़ते हैं। यह बातचीत उनके प्रशंसकों के बीच समुदाय और वफ़ादारी की भावना को बढ़ावा देती है, जो उनके डाउन-टू-अर्थ व्यक्तित्व की सराहना करते हैं।
एक ऐसी दुनिया में जहाँ सोशल मीडिया की प्रसिद्धि क्षणभंगुर हो सकती है, टिकटॉकर जे साहब ने टिकने की शक्ति का प्रदर्शन किया है। उनकी निरंतर रचनात्मकता, प्रामाणिकता और अपने दर्शकों के साथ जुड़ाव यह सुनिश्चित करता है कि वे TikTok की दुनिया में एक प्रिय व्यक्ति बने रहें। जैसे-जैसे वे लगातार विकसित होते जा रहे हैं और हमेशा बदलते डिजिटल परिदृश्य के अनुकूल होते जा रहे हैं, एक बात तो तय है: हमें हंसाने, सोचने और खुद को जोड़ने की जे साहब की क्षमता उन्हें आने वाले लंबे समय तक हमारी स्क्रीन पर सबसे आगे रखेगी।
अंत में, टिकटॉकर जे साहब TikTok की भावना का उदाहरण हैं—नवोन्मेषी, आकर्षक और गहराई से मानवीय। एक साधारण उपयोगकर्ता से एक प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर तक का उनका सफ़र इस बात का प्रमाण है कि प्लेटफ़ॉर्म पर वास्तविक प्रतिभाओं को खोजने और उनका पोषण करने की क्षमता है। अपने हास्य और अंतर्दृष्टि के माध्यम से, जे साहब न केवल मनोरंजन करते हैं बल्कि अपने अनुयायियों के डिजिटल जीवन को समृद्ध भी बनाते हैं, जिससे वे वाइन के सच्चे कलाकार बन जाते हैं।
श्रेया एंटरटेनमेंट और प्रोडक्शंस ने श्रेया राय के जन्मदिन पर दो नए गीतों का विमोचन किया
लखनऊ में एक भव्य समारोह में, श्रेया एंटरटेनमेंट और प्रोडक्शंस ने श्रेया राय के जन्मदिन को दो नए गीतों के विमोचन के साथ मनाया। यह कार्यक्रम एक शानदार अवसर था जिसमें श्रेया राय के जन्मदिन की खुशी और नए संगीत रिलीज की उत्सुकता शामिल थी।
नए गीतों का विमोचन
मैं तू सहारा नंद किशोर
गायक: लारिसा अल्मेडा
संगीत: हिमांशु कुमार दीपक
इस गीत की मधुर धुन और मनमोहक गीत संगीत प्रेमियों के बीच लोकप्रिय होने की संभावना है।
हरिहर चूड़ियाँ ले अइहा (भोजपुरी गीत)
गायक: अंजलि आर्या
संगीत: रवि प्रकाश
यह जीवंत भोजपुरी गीत क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाने वाला है और दर्शकों के दिलों को छूने वाला है।
इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों और प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें शामिल हैं:
हेमंत कुमार राय - चेयरमैन
संगीता राय - सीएमडी
श्रेया राय - भविष्य की वाइस चेयरपर्सन
पी महेश्वर, डी तातैया, बिक्रम चक्रवर्ती, विशाल सरोज, संजना मिश्रा, अवधेश कुमार, राजेश सिंह, जमील अहमद, नमित सिंह, सनी उपाध्याय, गौरव यादव, कोमल तिवारी अधिवक्ता
इस समारोह में गायक अभिजीत सावंत, कॉमेडियन राजीव ठाकुर और अभिनेत्री क्लाउडिया सिसला के लाइव प्रदर्शन हुए, जिन्होंने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
श्रेया एंटरटेनमेंट और प्रोडक्शंस से जुड़े श्रेया फाउंडेशन ने सामुदायिक कल्याण के लिए कई पहलें घोषित कीं:
बीएमआईपी (बिल्डिंग और मेंटेनेंस इनिशिएटिव प्रोग्राम): फाउंडेशन निर्माण संबंधी आवश्यकताओं में लोगों की मदद करेगा।
सीईपी (चाइल्ड एजुकेशन पॉलिसी): इस नीति के तहत, फाउंडेशन एलकेजी से 12वीं कक्षा तक के बच्चों की शिक्षा फीस प्रदान करेगा।
एचईपी (हायर एजुकेशन पॉलिसी): फाउंडेशन उच्च शिक्षा के लिए भी समर्थन प्रदान करेगा।
जीएमआईपी (गर्ल्स एंड मैरिज इनिशिएटिव प्रोग्राम): फाउंडेशन लड़कों और लड़कियों की शादी के लिए भी समर्थन करेगा।
गीतों के विमोचन और जन्मदिन के उत्सव ने श्रेया एंटरटेनमेंट और प्रोडक्शंस की संगीत के माध्यम से खुशी लाने और सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। इस कार्यक्रम की भव्य सफलता कंपनी की शानदार यात्रा में एक और मील का पत्थर है।
Film Review : द यूपी फाइल्स, जानदार और असरदार है मनोज जोशी, मंजरी फडनीस स्टारर सिनेमा
फिल्म समीक्षा : 'द यूपी फाइल्स'
कलाकार ; मनोज जोशी, मंजरी फडनिस, अवतार गिल, अली असगर, शाहबाज खान, मिलिंद गुणाजी, अमन वर्मा, अशोक समर्थ
निर्देशक: नीरज सहाय
निर्माता : कुलदीप उमराव सिंह ओस्टवाल
अवधि : 2 घण्टे 2 मिनट
रेटिंग : 3 स्टार्स
बॉलीवुड में इन दिनों रियल स्टोरीज से प्रेरित सिनेमा का चलन जोरों पर है। 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई हिंदी फिल्म 'द यूपी फाइल्स' भी सच्ची घटनाओं से प्रेरित फ़िल्म है जिसमें प्रमुख भूमिका मनोज जोशी ने निभाई है। साथ ही मंजरी फडनिस और मिलिंद गुणाजी सहित कई बेहतर कलाकारों से यह फ़िल्म सजी हुई है। श्री ओस्टवाल फिल्म्स की फिल्म 'द यूपी फाइल्स' भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बनी है और इस फिल्म में मनोज जोशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमिका निभाई है।
यह फिल्म उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर आदित्यनाथ के सामने आने वाली राजनीतिक मुश्किलों पर विस्तार से नज़र डालती है। मनोज जोशी ने इस किरदार में अपना सौ प्रतिशत दिया है। चाहे वह बॉडी लैंगुएज हो, डायलॉग डिलीवरी हो, चेहरे का हाव भाव हो सभी मे उन्होंने प्रभावित किया है। वह यूपी को बदलने के कठिन लक्ष्य का पीछा करते हैं और राज्य से भ्रष्टाचार, गुंडाराज खत्म करने का संकल्प लेते हैं। उनके अभिनय में एक संतुलन दिखाई देता है।
इस सिनेमा में सीएम योगी आदित्यनाथ से इंस्पायर्ड मनोज जोशी के चरित्र का नाम अभय सिंह दिखाया गया है।
लेकिन 'यूपी फाइल्स' को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोपिक भी नहीं कही जा सकती है।
इस रियलिस्टिक फ़िल्म में एक भ्रष्ट डीजीपी का रोल शाहबाज खान ने निभाया है वहीं मंजरी फडनीस ने एक ईमानदार और कठोर पुलिस वाली की चुनौती भरी भूमिका को बखुबी जिया है। जब वह यह संवाद अदा करती हैं कि सुजाता मेनन नाम है मेरा, मैं पहले एक्शन लेती हूं।" तो उनके बोलने का अंदाज़ और इंटेंसिटी दमदार डायलॉग में झलकती है।
उन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, और अपने किरदार में संघर्ष एवं संजीदगी का मिश्रण लाने में सफल रही हैं जो कहानी में ट्विस्ट भी लाती हैं।
फ़िल्म के संवाद इसके हाइलाइट्स हैं। मनोज जोशी जब यह डायलॉग बोलते हैं "हम शास्त्र भी जानते हैं और शस्त्र चलाने वालों पर अंकुश लगाना भी जानते हैं।" तो सिनेमाहॉल तालियों से गूंज उठता है।
मनोज जोशी द्वारा अदा किया गया एक और संवाद भी बहुत असरदार है कि बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की कद्र, न एक इंच इधर न एक इंच उधर।"
नीरज सहाय का निर्देशन फिल्म को बांधे रखता है। उन्होंने एक पॉलिटिकल ड्रामा को बड़ी कुशलता से संभाला है। फ़िल्म का कैमरा वर्क उत्तर प्रदेश की लोकेशन को बखूबी पेश करने में सफल रहा है।
फिल्म के सिचुएशनल गीतों का संगीत दिलीप सेन ने दिया है और डांस मास्टर गणेश आचार्य हैं। विष्णु निषाद द्वारा किया गया आर्ट डायरेक्शन और प्रोडक्शन डिज़ाइन अच्छा है। वास्तविकता के एकदम करीब इस फ़िल्म को शानदार अभिनय और कुशल निर्देशन के लिए देखा जाना चाहिए
तोरी की सब्जी अगर इसे खाना नहीं पसंद है, तो इस विधि से बनाएं इसकी सब्जी। जरुर आएगी आपको पसंद...
तोरी में ऐसे गुण पाएं जाते है। जो कि ब्लड को बढ़ाने के साथ-साथ इम्यूनिटी सिस्टम को ठीक रखता है। जिससे आप कई बेमौसम बीमारियों से बच जाते है। जानिए इसे किस तरह बनाएं कि सभी बस अंगुलियां चाटते ही रह जाएं।
तोरी की सब्जी बनाने की सामग्री
- आधा किलो तोरी
- 2 प्याज कटे हुए
- 2-3 कली लहसुन की कटी हुई
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- आधा चम्मच लाल मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- तेल
ऐसे बनाएं तोरी की सब्जी
- सबसे पहले तोरी को धोकर अपने अनुसार छीलकर छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। इसके बाद अब कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।
- जब तेल गर्म हो जाएं तो इसमें जीरा और फिर प्याज डालकर फ्राई करें। थोड़ी देर में लहसुन भी डाल दें। प्याज हल्की ब्राउल होने के बाद इसमें तोरी डाल दें।
- थोड़ा सा फ्राई करने के बाद इसमें हल्दी, धानिया, मिर्च, नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब इसे पकने के लिए किसी ढक्कन से बंद कर दें और पकने दें। इसमें पानी डालने की जरुरत नहीं है क्योकि तोरी खुद ही पानी छोड़ती है।
- धीमी आंच में पकने दें और बीच-बीच में चलाते रहें। जिससे कि यह तली में लगे नहीं।
- जब तोरी का पानी सुख जाएं तो ढक्कन हटाकर इसे थोड़ा फ्राई कर लें। आपकी स्वादिष्ट तोरी की सब्जी बनकर तैयार है। इसे निकाल कर हरी धनिया से गार्निश करके सर्व करें।
ध्यान रखें ये बात: आप चाहें तो इसमें आलू या फिर काले चने भी डाल सकते है।)
मुकेश अंबानी ने बेटे की शादी के लिए लंदन में बुक किया होटल? जान लीजिए सच
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने 12 जुलाई को शादी की थी। कपल मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में शादी के बंधन में बंधा था. शादी के बाद कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अनंत और राधिका अपने पोस्ट वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए लंदन जाएंगे. हाल ही में खबरें आईं कि अंबानी कपल लंदन के होटल स्टेक पार्क में पोस्ट वेडिंग सेलिब्रेशन होस्ट करेगा. लेकिन अब ये खबरें झूठी साबित हुई हैं क्योंकि होटल ने खुद इसे खारिज कर दिया है.
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का पोस्ट वेडिंग सेलिब्रेशन बकिंघमशायर के स्टोक पार्क, लक्जरी होटल और गोल्फिंग एस्टेट में होस्ट किया जाएगा. ऐसे में स्टोक पार्क ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है और कंफर्म किया है कि ये खबरें गलत हैं।
दो प्री-वेडिंग के बाद हुई थी शाही शादी
बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले दो प्री-वेडिंग फंक्शन हुए थे. पहले प्री-वेडिंग गुजरात के जामनगर में हुआ था जबकि दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन इटली से फ्रांस के बीच लग्जीरिस क्रूज पर हुआ था. इसके बाद 12 जुलाई को कपल ने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की. इस शाही शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी.
‘किसी वेडिंग सेलिब्रेश की प्लानिंग नहीं है…’
होटल ने पोस्ट में लिखा- ‘स्टोक पार्क में हम आमतौर पर प्राइवट मामलों पर कमेंट नहीं करते हैं, लेकिन हाल की मीडिया अटकलों की वजह से और सटीकता के हित में हम ये साफ करना चाहेंगे कि इस गर्मी में एस्टेट में किसी वेडिंग सेलिब्रेश की प्लानिंग नहीं है. हमेशा की तरह, हम एक वर्ल्ड क्लास होटल और गोल्फ कोर्स के रूप में एस्टेट के लिए अपने फ्यूचर के नजरिए के लिए कमिटेड हैं और इसे अपने स्टेकहोल्डर्स और लोकल कम्युनिटी के साथ काम करना जारी रखेंगे.’
अगस्त में पड़ने वाले हैं ये बड़े व्रत-त्योहार किस तिथि को कौन सा त्योहार पड़ रहा है ये डेट आप आज ही नोट कर लें
साल 2024 का आठवां महीना अगस्त शुरू होने वाला है। अगस्त का ये महीना हिंदू पंचांग के सावन और भाद्रपद मास के अंर्तगत रहेगा। यो चातुर्मास का दूसरा महीना भी रहेगा। इस महीने में कईं बड़े व्रत त्योहार मनाए जाएंगे, जैसे- हरियाली अमावस्या, हरियाली तीज, नागपंचमी, रक्षाबंधन आदि। आगे जानिए अगस्त 2024 के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट…
जानें अगस्त 2024 के व्रत-त्योहारों की पूरी डिटेल (Details festivals of August 2024)
1 अगस्त, गुरुवार- प्रदोष व्रत
2 अगस्त, शुक्रवार- शिव चतुर्दशी व्रत, मासिक शिवरात्रि
4 अगस्त, शनिवार- हरियाली अमावस्या, स्नान-दान अमावस्या
5 अगस्त, सोमवार- श्रावण सोमवार
6 अगस्त, मंगलवार- मंगला गौरी व्रत, सिंधारा दोज
7 अगस्त, बुधवार- हरियाली तीज, मधुश्रवा तीज, स्वर्ण गौरी व्रत
8 अगस्त, गुरुवार- विनायकी चतुर्थी व्रत
9 अगस्त, शुक्रवार- नागपंचमी
10 अगस्त, शनिवार- कल्की अवतार
11 अगस्त, रविवार- गोस्वामी तुलसीदास जयंती
12 अगस्त, सोमवार- श्रावण सोमवार
13 अगस्त, मंगलवार- मंगला गौरी व्रत
15 अगस्त, गुरुवार- पुत्रदा एकादशी, पारसी नववर्ष (पतेती)
17 अगस्त, शनिवार- प्रदोष व्रत
19 अगस्त, सोमवार- श्रावण सोमवार, श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन
20 अगस्त, मंगलवार- कजलियां
22 अगस्त, गुरुवार- कजरी तीज, गणेश चतुर्थी व्रत
24 अगस्त, शनिवार- गोगा पंचमी
25 अगस्त, रविवार- हलषष्ठी
26 अगस्त, सोमवार- जन्माष्टमी व्रत
27 अगस्त, मंगलवार- गोगा नवमी
29 अगस्त, गुरुवार- जया एकादशी
30 अगस्त, शुक्रवार- गोवत्स द्वादशी, बछबारस
31 अगस्त, शनिवार- प्रदोष व्रत
अगस्त 2024 में कितने सावन सोमवार कब-कब आएंगे? (August mai kitne sawan somvar ayenge)
अगस्त 2024 में सावन के 3 सोमवार आएंगे। पहला सोमवार 5 अगस्त को, दूसरा 12 अगस्त और तीसरा 19 अगस्त को रहेगा। तीसरे सावन सोमवार को यानी 19 अगस्त सावन मास की पूर्णिमा तिथि रहेगी और इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा। लवकुश जयंती भी इसी दिन रहेगी और सावन की पूर्णिमा से संबंधित स्नान-दान, उपाय आदि भी इसी दिन किए जाएंगे।
कब से शुरू होगा भाद्रपद मास? (Kab Se Shuru hoga Bhadrapad 2024)
हिंदू पंचांग का छठा महीना भाद्रपद भी अगस्त से ही शुरू होगा। रक्षाबंधन के अगले दिन यानी 20 अगस्त ये भाद्रपद मास की शुरूआत होगी। इसी महीने में भी गोगा पंचमी, हरषठ और जन्माष्टमी आदि प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे।


