राशिफल

गर्मियों की हीट को कम करने और एनर्जी को बूस्ट करने के लिए नारियल पानी काफी फायदेमंद माना जाता है

गर्मियों के मौसम में डिहाईड्रेशन से बचने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखना काफी जरूरी होता है. ऐसे में इस मौसम में नारियल पानी पीने से आपको काफी फायदा मिल सकता है. गर्मियों की हीट को कम करने और एनर्जी को बूस्ट करने के लिए नारियल पानी काफी फायदेमंद माना जाता है. नारियल पानी में कैलोरी काफी कम होती है. साथ ही इसमें नेचुरल एंजाइम्स और पोटैशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं. नारियल पानी का सेवन सही समय पर करने से इसके फायदे डबल हो जाते हैं. तो आइए जानते हैं दिनभर में किस समय नारियल पानी का सेवन करने से आप इसके सारे फायदे पा सकते हैं. 

 
 

क्या है नारियल पानी पीने का सही समय- नारियल पानी का सेवन आप कभी भी कर सकते हैं. इसे आप दिन के समय या रात में भी पी सकते हैं. लेकिन कुछ खास समय पर पीने से इसके फायदे डबल हो जाते हैं. 

खाली पेट करें नारियल पानी का सेवन- सुबह उठते ही खाली पेट नारियल पानी का सेवन करने से इसके कई फायदे मिल सकते हैं. नारियल पानी में लॉरिक एसिड पाया जाता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ ही मेटाबॉजिल्म को बढ़ाता है और वजन कम करने में भी मदद करता है. गर्भवती महिलाओं के लिए भी नारियल पानी का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इससे डिहाईड्रेशन और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल मिलता है, साथ ही प्रेग्नेंसी में होने वाली दिक्कतें जैसे मॉर्निंग सिकनेस और हार्टबर्न की समस्या भी दूर होती है. 

और पढ़ें ...

शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए सत्तू शेक

सत्तू शेक- सत्तू का नमकीन शरबत भी खूब चाव से पिया जाता है. इसे बनाने के लिए सत्तू में प्याज, हरी मिर्च, चाट मसाला पाउडर, नमक, नींबू डालें और पानी डालकर अच्छा सा घोल तैयार करें और अब इसे पी लें. आप चाहे तो इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए भी रख सकते हैं या ऊपर से आइस क्यूब डालकर भी पी सकते हैं.

चिलचिलाती गर्मी और धूप ने हाल बेहाल कर दिया है तो अपने डाइट में सत्तू को शामिल कर लीजिए. यह एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो गर्मी के असर को चुटकियों में बेअसर कर सकता है. सत्तू गुणों का खजाना है. इससे लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्या नहीं होती.अक्सर गांव देहात में लोग सत्तू का सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए करते हैं. वहीं सत्तू प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन सोर्स होता है यह पेट को ठंडक पहुंचाता है और इससे आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं आप सत्तू  को अपने डाइट का हिस्सा किन तरीकों से बना सकते हैं.

और पढ़ें ...

TMKUC :जेठालाल को बबीता जी से मिली झप्पी, फैंस बोले- 14 साल का वनवास पूरा हुआ

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कई सालों से दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है, यही वजह है कि ये शो टीआरपी की लिस्ट में हमेशा टॉप 5 में अपनी जगह बना ही लेता है। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जिसकी वजह से जेठालाल के फैंस खुश होंगे, क्योंकि सालों का इंतजार खत्म हुआ और बबीता जी ने जेठालाल को गले लगा लिया।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के लेटेस्ट एपिसोड में बबीता जी की लॉटरी लग जाती है और वो इतनी खुश हो जाती हैं कि खुशी से जेठालाल को गले लगा लेती हैं। जेठालाल की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है और उन्हें तो यकीन ही नहीं होता है कि उनके साथ ये क्या हो गया। फैंस भी बेहद खुश हैं क्योंकि उन्हें भी जेठालाल और बबीता जी की केमिस्ट्री बहुत पसंद है। यहां देखिए वीडियो जो तेजी से वायरल हो रहा है।

और पढ़ें ...

बैसाखी स्पेशल पीले मीठे चावल बनाने की विधि:

बैसाखी, दरअसल सिख धर्म की स्थापना और फसल पकने के प्र‍तीक के रूप में मनाई जाती है. इस महीने रबी की फसल पूरी तरह से पक कर तैयार हो जाती है और काटने की शुरुआत भी हो जाती है. ऐसे में किसान फसल पकने की खुशी में यह त्यौहार मनाते हैं.

 
 

बैसाखी के त्योहार को सिख समुदाय के लोग बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं, जिसमें एक से बढ़कर एक पकवानों को तैयार किया जाता है इनमें से एक है मीठे चावल. इस दिन पीले मीठे चावल बनाने की परंपंरा है. बैसाखी पर आप इन चावलों को आसानी से कम समय में तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं रेसिपी- 

  • बासमती चावल - 200 ग्राम (एक कप) 
  • दूध - आधा कप 
  • चीनी - 150 ग्राम (3/4 कप) 
  • घी - 2 - 3 टेबल स्पून 
  • केसर - 20 -25 टुकड़े 
  • नारियल - 2 टेबल स्पून (कद्दूकस कर लें या छोटा छोटा काट लें) 
  • काजू - 12-14 (छोटे छोटे टुकड़े काट लीजिये) 
  • बादाम - 8-10 (छोटे टुकड़े कर लीजिये) 
  • इलाइची - 4-5 (छील कर कूट लीजिये) 

How to make sweet yellow rice: पीले मीठे चावल बनाने की विधि: 

पीले वाले मीठे चावल बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावलों को अच्छे से धो लीजिए. अब एक बाउल में पानी भरकर चावलों को 20 मिनट के लिए भिगो दीजिए ताकि यह थोड़े फूल जाएं 

अब एक कटोरी दूध में सामग्री अनुसार केसर के धागे डालकर भिगोने रख दीजिए. जब चावल भीग जाएं तो इनका पानी निकाल दीजिए. अब चावलों को 2 कप पानी में उबाल लें, इसमें केसर वाला दूध और 1 टेबल स्पून घी भी डाल दीजिए. चावलों को केवल इतना पकाना है कि वो अधपके हो जाएं. यानी चावल पूरी तरह न पकें. अब इन्हें छलनी में निकाल लें और पानी फेंक दें.

अब एक पतीले में चावल और चीनी की परत लगाएं. ये परतें तब तक लगाएं, जब तक कि सारे चावल और चीनी खत्म न हो जाए और ढककर हल्की आंच पर पकने दें. इतने में ड्राई फ्रूट्स काट लीजिए और पैन में घी डालकर गर्म कीजिए फिर इसमें काजू, बादाम डालकर रोस्ट कीजिए फिर इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए. इसके बाद नारियल का बुरादा डालकर 3-4 मिनट भून लीजिए.

जब चावल बन जाए तो इसमें रोस्ट किए हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची डालकर मिक्स कर लीजिए. आपको बैसाखी स्पेशल मीठे चावल तैयार हैं.

और पढ़ें ...

Namrata Malla Bold Pics : ब्रा लेट में नम्रता मल्ला ने लगाई आग, फैंस की अटकी सांसे, देखें तस्वीरें

मनोरंजन डेस्क : Namrata Malla Bold Pics : भोजपुरी सिनेमा की सुपर हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस में नाम नम्रता मल्ला का आता है नम्रता मल्ला का हॉट और बोल्ड लुक काफी वायरल होता है नंबर तमन्ना सेक्सी लुक में अपनी तस्वीरें वायरल करती है और इंटरनेट पर हॉट लुक वायरल होते ही तहलका मचा देता है। एक बार फिर भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता तमन्ना ने अपने लुक से आग लगा दी है नम्रता मल्ला की हॉट और बोल्ड अदा आपको दिल हारने को मजबूर कर देगी और आप फिगर को देखने के बाद आप नम्रता के सुपर हॉट और बोल्ड लुक पर फिदा नजर आएंगे।

s

नम्रता मल्ला के सुपर हॉट और बोल्ड लुक पर लाखों दिल हार जाते है और नम्रता का किलर अंदाज फैंस के दिलो पर राज करता है आप भी नम्रता की हॉट और बोल्ड अदा को दखने के बाद दिल हार जाएंगे। नम्रता मल्ला ने रेड कलर की बेहद हॉट और बोल्ड ब्रा लेट में अपनी सेक्सी तस्वीरों से आग लगा दी है जिसे देखने के बाद फैंस ने आहे भरना शुरू के दिया है आप लुक देखने के बाद तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।

 

s

 

खुले बालों में एक्ट्रेस के हॉट और बोल्ड लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है और आपको नम्रता का हॉट और बोल्ड अंदाज काफी पसंद आएगा ओर आप लुक को दखने के बाद आप तारीफ करने को मजबूर हो जाएंगे। कैमरे के सामने एक्ट्रेस के हॉट और कर्वी फिगर ने फंस का दिल धड़का दिया है और आप सुपर हॉट और बोल्ड अदा को दखने के बाद आप हुस्न की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे और आप किलर लुक को देखने रह जाएंगे।एक्ट्रेस का हॉट और किलर लुक वायरल हो रहा है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है और आप भी लुक को दखने के बाद तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पायेंगे।

और पढ़ें ...

बैसाखी के दिन जरुर करें इन चीजों का दान, बनेंगे बिगड़े काम

बैसाख का महीना दान-पुण्य करने का महीना होता है. इस माह मे आप जल का घड़ा, पंखा, तरबूज, खरबूजा आदि और बहुत सी चीजों का दान कर सकते हैं. इस माह में कच्चे आम, गुड़ , शक्कर का दान करना बहुत फलदाई माना गया है.

इस माह में सत्तू का दान में जरुरी होता है. इन सभी चीजों का दान करके आप मोक्ष और अच्छी सेहत पा सकते हैं. इस माह में जौ का दान भी जरुरी होता है , अगर आप किसी जरुरतमंद को जौ दें तो ये दान स्वर्ण के बरारबर माना जाता है.

और पढ़ें ...

चिलचिलाती धूप की मार से बचने के लिए जानें तरबूज या खरबूज किसका सेवन है ज़्यादा फायदेमंद?

तरबूज और खरबूजा गर्मी में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फल हैं। ये स्वाद में अच्छे होने के साथ ही सेहतमंद भी होते हैं। इन दोनों फलों में काफी अच्छी मात्रा में पानी होता है, जिससे शरीर में पानी की कमी दूर होती है। इन दोनों के सेवन से शरीर को गर्मी से राहत मिलती है। साथ ही इनमें फाइबर काफी अच्छी मात्रा में होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। आज हम आपको तरबूज और खरबूजे के अलग-अलग फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि क्या तरबूज और खरबूजे को एक साथ खाया जा सकता है?

 

 

और पढ़ें ...

लाल और मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें

भारी और पीले धब्बेदार तरबूज खोजें

बाजार में दिखने वाले चमकदार तरबूज भले ही आपको जितना अच्छा लगे लेकिन, ये असल में लाल और मीठे नहीं होते हैं। ऐसे में पहले तो, सबसे भारी तरबूज का चुनाव करें क्योंकि एक तरबूज में औसतन 92% पानी होता है, जो इसे इतना रसीला बनाता है। यानी जितना भारी उतना पानी। उसके बादये देखें कि कौन पीला और धब्बेदार नजर आ रहा है। अगर तरबूज पका हुआ है, तो खेत के दाग इस पर होने चाहिए। तरबूज के एक तरफ एक बड़ा, पीला धब्बा होना चाहिए। क्योंकि बेल पर तरबूज को पकने में बहुत समय लगता है इसलिए ये पीले हो जाते हैं। 

2. तरबूज को ऊपर से मार कर देखें और गहरी आवाज सुनें

पके तरबूज को खोजने का एक और तरीका है कि आप ऊपर से इसेथोड़ा ठोक कर देखें। पके हुए तरबूज की आवाज ज्यादा गहरी होती है जबकि ज्यादा पके तरबूज की आवाज ज्यादा खोखली या सपाट होती है। इस तरह आप मीठे तरबूज की आवाज चुन सकते हैं। 

3. साबुत तरबूज खरीदें

आपको अपने तरबूज में इंजेक्शन के छेद की पहचान करनी है। दरअसल, कभी-कभार विक्रेता तरबूज में इंजेक्शन लगा देते हैं जिसके छेद आप इस पर देख सकते हैं। इसलिए, कटा-फटा तरबूज न खरीदें। साथ ही इसे खरीदते समय इस बात पर ध्यान दें कि तरबूज पूरा साबुत और सही हो। तो, इन बातों को ध्यान में रखते हुए साबुत तरबूज खरीदें। 

और पढ़ें ...

गुलकंद एलोवेरा फेस पैक

गुलकंद एलोवेरा फेस पैक, स्किन की कई समस्याओं के लिए फायदेमंद है। तो, ऐसे में आपको यह करना है कि गुलकंद लें और इसमें एलोवेरा मिला लें। फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर के लिए इसे छोड़ दें। फिर थोड़ा गर्म पानी लें और इससे अपने चेहरे को वॉश करें। ये तरीका आपकी स्किन से डेड सेल्स का सफाया करने के साथ निखार बढ़ाने में मदद करेगा।

और पढ़ें ...

गर्मियों में बेल के शरबत के हैं फायदे ही फायदे

गर्मियांआते ही तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों के चलते लोग जल्दी पस्त हो जाते हैं. ऐसे में गर्मियों में खासतौर पर बेल की अहमियत बढ़ जाती है. बेल (beal)का ठंडा ठंडा शरबत ना केवल शरीर को ठंडक देता है बल्कि इससे शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है. बेल एक सीजनल फल है जो आम की तरह  खासतौर पर गर्मियों में ही आता है.  बेल की तासीर ठंडी होती है और इसलिए ये गर्मी के मौसम में शरीर के बढ़े हुए तापमान को कम करके लू और हीट स्ट्रोक का खतरा कम करता है. चलिए जानते हैं कि बेल के शरबत (bel ka sharbat)के सेवन से शरीर को क्या क्या फायदे होते हैं. 

गर्मियों में बेल के शरबत के हैं फायदे ही फायदे 

बेल का शरबत में सारे पोषक तत्वों के चलते शरीर के लिए कूल समर ड्रिंक की तरह काम करता है. इसके अंदर  ढेर सारे फाइबर और मिनिरल्स के साथ साथ टैनिन, फ्लेवोनोइड्स और कैमारिन जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो शरीर के दर्द औऱ सूजन को कम करने में सहायक साबित होते हैं. ज्यादा गर्मी के चलते जिन लोगों को नकसीर छूटने की समस्या है उनके लिए बेल का शर्बत काफी फायदेमंद होता है क्योंकि ये ब्लीडिंग को रोक देता है. इतना ही नहीं पेट में ज्यादा गर्मी की वजह से मुंह में छाले की समस्या हो जाती है, ऐसे में ठंडा बेल का शरबत पेट की गर्मी शांत करता है और छालों में आराम देता है. 
और पढ़ें ...

BOLLYWOOD NEWS : सलमान खान को मिली यह मामले में राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा…

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने सलमान खान के खिलाफ जारी किये गए समन को रद्द कर दिया. साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि कोई आरोपी सेलिब्रिटी है, सिर्फ इसलिए न्यायिक प्रक्रिया का इस्तेमाल उसे परेशान नहीं करना चाहिए. हाईकोर्ट ने साल 2019 के एक मामले में सलमान खान को राहत दे दी है. अशोक पांडे नाम के एक पत्रकार ने सलमान खान के ऊपर डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था.

इस केस की सुनवाई कर रहीं हाईकोर्ट की जज भारती डांगरे ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया का मतलब यह नहीं है कि बेवजह किसी को परेशान किया जाए. क्योंकि वह एक नामी सेलिब्रिटी अभिनेता है. शिकायतकर्ता की तरफ से उसके खिलाफ साजिश नहीं की जा सकती. निचली अदालत ने सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ समन जारी किया था. इसी को चुनौती देते हुए सलमान खान ने हाईकोर्ट का रुख किया था.

शिकायतकर्ता ने दावा किया उन्होंने सलमान खान को मुंबई की गलियों में साइकिल चलाते हुए देखा था. इसपर उन्होंने सलमान खान के बॉडीगार्ड से अनुमति ली और वीडियो शूट करने लगे. लेकिन इस दौरान सलमान खान भड़क गए और उनका फोन छीनकर उसमें का सारा डाटा डिलीट कर दिया. इस मामले में केस दर्ज किया गया था और फिर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सलमान खान के खिलाफ सेक्शन 504, 506 और 202 के तहत मामला चलाने को कहा था. अदालत ने सलमान खान को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने का आदेश भी दिया था.

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ी फिल्म 'जीरो बनही हीरो' का फर्स्ट लुक लॉन्च

प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भारती वर्मा का डबल डोज फिल्म एंटरटेनमेंट

छत्तीसगढ़ी फिल्म 'जीरो बनही हीरो

 

 

गोल्डन ड्रीम प्रोडक्शन की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी फिल्म 'जीरो बनही हीरो' का फर्स्ट लुक बुधवार को होटल वेलिंगटन में लॉन्च किया गया। 

यूथ को राह दिखाएगी फिल्म

प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भारती वर्मा ने बताया, फिल्म एंटरटेनमेंट का डबल डोज है। साथ ही समाज के लिए एक संदेश देने वाली है। आज के दौर में युवा भटकाव में है, उन्हें भी एक राह दिखाएगी। इसकी शूटिंग हमने रायपुर के अलावा देवबलौदा और मैनपाट में की है।

इन्होंने निभाई है भूमिका

मन कुरैशी भूमिका दास, किसन सेन- पूनम साहू, पूरन किरी, अंजली चौहान, अजय पटेल, आर मास्टर-मनीषा वर्मा, विक्रम राज, नीरज उके, नकुल महलवार, नवल दास मानिकपुरी, अनुसुइया मानिकपुरी, राखी सिंह, शालू, विनायक अग्रवाल ।

गीत-संगीत और सिंगर

गीत - विष्णु कोठारी, संगीत तरुण श्याम, म्यूजिक अरेंजर प्रफुल बहरा, गायक - सुनील सोनी, नमामी दत्त, बॉबी अनुसुइया आरजे ।

ये रहेंगे पर्दे के पीछे

प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भारती वर्मा, सिनेमेटोग्राफर & प्रोजेक्ट डिजाइनर सिद्धार्थ सिंह क्रिएटिव डायरेक्टर आदिश कश्यप, एसोसिएट डायरेक्टर पंकज यादव, असिस्टेंट डायरेक्टर लता तिवारी और अनुनय शमी। आर्ट डायरेक्टर अरुण यादव। बीजीएम- सोमदत्त पंडा, एक्शन- मधु अन्ना हैदराबाद, कोरियोग्राफर-एसके गुप्ता जाय मुंबई, नंदू तांडी, चंदन दीप, मेकअप- समीर मुंबई। लाइट- बाबू भाई। पोस्टर डिजाइनर नायक स्टूडियो जोडिशा, स्टील फोटोग्राफर प्रेम निषाद।

और पढ़ें ...

शेडनेट पद्धति से साल भर की जा सकती है फूलों की खेती

शेडनेट पद्धति ऐसी तकनीक है जिससे साल भर फूलों की खेती की जा सकती है। इस तकनीक के इस्तेमाल से किसानों को फूलों की खेती से साल भर नियमित रूप से अच्छी आमदनी मिलती है। छत्तीसगढ़ के किसान न केवल फूलों की खेती के लिए आकर्षित हो रहे बल्कि आधूनिक तकनीक शेडनेट, पॉली हाऊस, ड्रिप एवं मल्चिंग का इस्तेमाल कर रहे हैं, इससे उन्हें भरपूर उत्पादन मिल रहा है। हैदराबाद, अमरावती, नागपुर और भुवनेश्वर जैसे बड़े शहरों में फूलों की मांग के कारण उन्हें अच्छी आमदनी मिल रही है।
फूलों की खेती के लिए शेड नेट पद्धति बहुत कारगर है, इससे फसल कीड़े एवं बीमारी से सुरक्षित रहती है। लंबे समय तक फसल के लगे रहने से किसानों को दुगुना मुनाफा होता है। ऐसी फसल जो गर्मी के मौसम में नहीं ले सकते उसके लिए यह पद्धति उपयोगी है। इससे साल भर फूलों की खेती की जा सकती है। वहीं बरसात के मौसम में थरहा सुरक्षित रहता है और नुकसान नहीं होता। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत संरक्षित खेती के लिए 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 710 प्रति वर्ग मीटर पर 355 वर्ग मीटर में अनुदान का प्रावधान है। किसान अधिकतम 4000 वर्गमीटर में शेडनेट लगा सकते हैं।
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम कोलिहापुरी के प्रगतिशील किसान श्री गिरीश देवांगन गुलाब, जरबेरा एवं रजनीगंधा इत्यादि की खेती कर रहे हैं। जिससे उन्हें सालाना करीब 10 लाख रूपये की आमदनी हो रही है, उन्होंने बताया कि फ्लावर डेकोरेशन के लिए इन फूलों की मार्केट में बहुत अच्छी डिमांड  है। यहां के फूल स्थानीय स्तर पर बिक्री के साथ ही हैदराबाद, अमरावती, नागपुर, भुवनेश्वर जैसे शहरों में भेज रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेतों में शानदार शिरडी गुलाब की वेरायटी लगाई है। वहीं पॉली हाऊस में जरबेरा की वेरायटी अंकुर, सिल्वेस्टर, दून, दानाएलन, व्हाइट हाऊस एवं फोर्ब्स भी लगाई है।
श्री देवांगन ने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत पॉली हाऊस निर्माण के लिए 16 लाख 88 हजार रूपए और संरक्षित खेती के लिए 14 लाख रूपए का अनुदान मिला है। साथ ही उन्हें शेडनेट हाऊस के लिए 7 लाख 10 हजार रूपए की अनुदान राशि भी मिली है, जहां उन्होंने ड्रिप एवं मल्चिंग विधि से गेंदा लगाया है। उन्होंने बताया कि शेडनेट पद्धति का उपयोग कर रजनीगंधा के फूल लगाए हैं।

और पढ़ें ...

शनि देव को प्रसन्न करने का है खास महत्व

सूर्य पुत्र शनि देव को लेकर मान्यता है कि शनि जयंती के दिन इनकी पूजा करने वालों पर शनि  मेहरबान रहते हैं. कहते हैं शनि देव की विधिवत पूजा अर्चना करना बहुत कल्याणकारी माना जाता है. इस दिन मंत्र जाप, पूजा-पाठ, जरुरतमंदों को दान, असहाय व्यक्ति की मदद करने से शनि देव की साढ़ेसाती, ढैय्या और शनि की महादशा के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिल जाती है. शनि जयंती के दिन किसी निर्धन व्यक्ति को भोजन कराना बेहद शुभ फल देता है.

 नवग्रहों में शनि को न्याय का प्रतीक माना गया है. कर्म फलदाया, दंडाधिकारी शनि देव की अच्छी  दृष्टि जिस पर पड़ जाए वो रंक से राजा बन जाता है, वहीं जिस पर शनि की टेढ़ी नजर पड़ी वह कंगाल हो जाता है. आर्थिक, मानसिक और शारीरिक सुख पाने के लिए शनि की पूजा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है. हिंदू धर्म में शनि देव की कृपा पाने के लिए शनि जयंती का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. शनि जयंती साल में दो बार मनाई जाती है एक वैशाख और दूसरी ज्येष्ठ के महीने में. आइए जानते हैं इस साल शनि जयंती की डेट, पूजा का मुहूर्त और महत्व.

और पढ़ें ...

दिग्गज अभिनेत्री का हुआ निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, मिल चुके है कई पुरस्कार

नयी दिल्ली। Actress Death : दिग्गज रंगमंच अभिनेत्री तथा दिल्ली के ऐतिहासिक अक्षरा थिएटर की सह-संस्थापक जलबाला वैद्य का सांस संबंधी बीमारियों से जूझते हुए रविवार को यहां 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी बेटी तथा रंगमंच की निर्देशक अनासुया वैद्य शेट्टी ने यह जानकारी दी।

लंदन में भारतीय लेखक और स्वतंत्रता सेनानी सुरेश वैद्य और अंग्रेजी शास्त्रीय गायिका मैज फ्रेंकिस के घर जन्मीं जलबाला वैद्य ने एक पत्रकार के रूप में करियर की शुरुआत की और दिल्ली में विभिन्न राष्ट्रीय समाचार पत्रों व पत्रिकाओं के लिए काम किया।

वैद्य को परफॉर्मिंग आर्ट में उनके योगदान के लिए संगीत नाट्य अकादमी के टैगोर पुरस्कार, दिल्ली नाट्य संघ पुरस्कार, आंध्र प्रदेश नाट्य अकादमी सम्मान, अमेरिका के बाल्टीमोर शहर की मानद नागरिकता और फरवरी में दिल्ली सरकार के वरिष्ठ सम्मान से सम्मानित किया गया।

जलबाला वैद्य का विवाह प्रसिद्ध पत्रकार और स्तंभकार सी.पी. रामचंद्रन से हुई थी, जो कुछ ही समय तक चला। इसके बाद वैद्य की मुलाकात कवि-नाटककार गोपाल शरमन से हुई और उनसे उन्होंने शादी कर ली। वैद्य का नाट्य जीवन 1968 में ‘फुल सर्कल’ के साथ शुरू हुआ, जो कविताओं और कहानियों का एक नाट्य संग्रह था।

‘फुल सर्कल’ को खूब सराहा गया, जिसके बाद वैद्य को रॉयल शेक्सपियर थिएटर के वर्ल्ड थिएटर सीजन के लिए रामायण पर आधारित एक नाटक लिखने और निर्देशित करने के लिए आमंत्रित किया गया।

उन्होंने शरमन के साथ नयी दिल्ली में अक्षरा नेशनल क्लासिकल थिएटर की स्थापना की। यह एक अति सुंदर कला परिसर है। शरमन द्वारा डिज़ाइन व निर्मित यह थिएटर प्रस्तुति का बहुत पसंद किया जाने वाला केंद्र है। जलबाला ने यहां ‘फुल सर्किल’, ‘रामायण’, ‘लेट्स लाफ अगेन’, ‘भगवद गीता’ ‘काबुलीवाला’, ‘गीतांजली’ आदि नाटकों में काम किया है।

जलबाला वैद्य ने अक्षरा थिएटर की अधिकांश टेलीविजन फिल्मों का निर्माण, प्रदर्शन और नरेशन (पर्दे के पीछे के आवाज देना) किया, जिनमें ‘इंडिया अलाइव’, ‘द कश्मीर स्टोरी’, ‘द सूफी वे’, आदि शामिल हैं। उन्होंने पांच पुस्तकें भी लिखीं: ‘बी’, ‘दिस इज़ फुल’, ‘दैट इज़ फुल’, ‘लाइफ इज़ बट ए ड्रीम’ और ‘अक्षरा एक्टिंग मेथड’ शामिल हैं।

वैद्य के परिवार में उनके नाती-पोते हैं, जिनमें गायिका-अभिनेत्री नीसा शेट्टी, अभिनेता ध्रुव शेट्टी और लेखिका याशना शेट्टी शामिल हैं।

और पढ़ें ...

गिरफ्तार होंगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस... कोर्ट ने जारी किया वारंट

बॉलीवुड डेस्क। एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ ठगी मामले में कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया है। रांची की सिविल कोर्ट ने एक्ट्रेस और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल को चेक बाउंस मामले में ये वारंट जारी किया है।

बता दें कि यह मामला 2.5 करोड़ की ठगी से जुड़ा है। साल 2018 में ‘गदर 2’ की एक्ट्रेस पर फिल्म ‘फैमिली ऑफ ठाकुरगंज’ के निर्माता अजय सिंह ने ये मामला दर्ज करवाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि अमीषा पटेल ने म्यजूकि वीडियो बनाने के लिए पैसे लिए थे, लेकिन न तो म्यूजिक वीडियो ही बना न ही उनके पैसे वापस किए गए।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रांची की अदालत ने Ameesha Patel मामले में नाराजगी भी जाहिर की है। इस मामले में एक्ट्रेस के खिलाफ समन तक जारी हो चुका है। फिर भी न एक्ट्रेस न ही उनका वकील ही कोर्ट में पहुंचे हैं। बता दें कि अब इस मामले में अगली सुनवाई 15 अप्रैल 2023 को होनी है।

निर्माता और शिकायतकर्ता अजय सिंह ने बातचीत में बताया था कि उनका और अमीषा पटेल का एक एग्रीमेंट हुआ था। इसके मुताबिक, एक म्यूजिक वीडियो पर काम होना था। इस एग्रीमेंट में साफ साफ लिखा था कि उन्हें ये पैसा जून 2018 में ब्याज सहित लौटाना है। बार-बार जब उन्होंने अपना पैसा एक्ट्रेस से मांगा तो अमीषा की ओर से ढाई करोड़ का चेक दिया गया, जो कि बाउंस हो गया। वहीं अजय सिंह ने अमीषा पटेल के बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर पर डराने धमकाने के आरोप भी लगाए थे।

बता दें कि इन दिनों अमीषा पटेल सनी देओल के साथ अपनी फिल्‍म ‘गदर 2’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से जारी है, प्रमोशन के लिए भी स्टार्स ने अभी से कमर कस ली है। यह फिल्म इसी साल रिलीज होनी है, जिसे अनिल शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं।

और पढ़ें ...

ईस्टर पर अंडे का खास महत्व होता है-क्यों गिफ्ट दिए जाते हैं अंडे?

ईस्टर पर अंडे का खास महत्व होता है. इसाई धर्म के लोग इस्टर पर्व पर अंडे सजाकर एक दूसरे को गिफ्ट करते हैं. उनकी मान्यता है कि अंडे अच्छे दिनों की शुरुआत और नए जीवन का संदेश देते हैं. दरअसल, इसाई धर्म के लोगों का मानना है कि अंडे में से जिस तरह एक नया जीवन उत्पन्न होता है, वह लोगों को नई शुरुआत का संदेश देता है

और पढ़ें ...

क्यों मनाते हैं ईस्टर संडे? जानें इसका महत्व

ईस्टर का त्योहार गुड फ्राइडे के तीसरे दिन मनाया जाता है. ईसाई धर्म के लोग ईसा मसीह के पुनर्जन्म की खुशी में ये त्योहार सेलिब्रेट करते हैं. ऐसी मान्यताएं हैं कि प्रभु यीशु गुड फ्राइडे के तीसरे दिन पुनर्जीवित हुए थे. इसी घटना को ईस्टर संडे के नाम से जाना जाता है. क्रिसमस के बाद ईस्टर ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा पर्व है. ये दोनों ही त्योहार ईसाह मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाए जाते हैं.

प्रभु यीशु गुड फ्राइडे के तीसरे दिन पुनर्जीवित हुए थे. इसी घटना को ईस्टर संडे के नाम से जाना जाता है. क्रिसमस के बाद ईस्टर क्रिश्चियन कम्यूनिटी का सबसे बड़ा पर्व है. ये दोनों ही त्योहार ईसाह मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाए जाते हैं.

ईस्टर के पहले सप्ताह को ईस्टर सप्ताह कहा जाता है. इस दौरान ईसाई धर्म के लोग प्रार्थना और व्रत करते हैं. ईस्टर पर्व पर सभी चर्चों को खास तौर पर सजाया जाता है. इस दिन चर्च में मोमबत्तियां जलाई जाती हैं. इसाई धर्म के कई लोग इस दिन अपने घरों को भी मोमबत्तियों से रोशन करते हैं. ईस्टर डे के दिन बाइबल का विशेष रूप से पाठ किया जाता है.

और पढ़ें ...

कोरोना का खौफ एक बार फिर से सताने लगा है

कोरोना का खौफ एक बार फिर से सताने लगा है. देश में कोरोना इन्फेक्शन का यह नया दौर बताया जा रहा है. वर्ष 2021 में कोरोना की चपेट में आकर लाखों लोग संक्रमित हो गए थे. हजारों लोगों की जान चली गई. हालांकि मौजूदा म्यूटेट हुए वायरस एक्सबी.1.16 उतना खतरनाक तो नहीं है, मगर इसकी संक्रामक दर अन्य वायरस के मुकाबले बहुत अधिक है. जो लोग कोमोर्बिड यानि दूसरी बीमारियों की चपेट में हैं. उनके लिए ये वायरस भी खतरनाक हो सकता है. केंद्र सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकॉल अपनाने की अपील जारी की है. 

XBB.1.16 वैरिएंट के ये दिख रहे लक्षण

विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के नए वेरिएंट मरीजों में गंभीर स्थिति नहीं देखने को मिल रही है. लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि बिल्कुल बेपरवाह होकर घूमना शुरू कर दें. जो लोग इस नए वायरस से संक्रमित हो रहे हैं. उनमें कुछ समय तक बुखार और नाक बंद होना, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर में दर्द, थकान जैसी परेशानी देखने को मिल रही है. कुछ मरीजों में सांस की गंभीर समस्या देखी गई है. 

और पढ़ें ...

जानें कब होने जा रही है परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की सगाई?

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा सिनेमा जगत का एक बड़ा नाम है। हालांकि वे अभी फिल्मों में कम ही नजर आ रही हैं लेकिन उनके अन्य भी कई काम हैं जिन्हें लेकर वे काफी व्यस्त रहती हैं। हाल ही में उनका नाम AAP सांसद गौरव चड्ढा के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों एक दूसरे के साथ कई बार स्पॉट हुए हैं जिसके बाद दोनों की डेट की खबरें सामने आने लगी है।

परिणीति चोपड़ा से एयरपोर्ट पर पैपराजी ने सवाल भी किया जिसे लेकर वे सिर्फ मुस्कुरा दी लेकिन उनकी मुस्कान ने सब कुछ बयान कर दिया। इस बीच अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के इंगेजमेंट की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। पहले रिपोर्ट में बताया जा रहा था कि इसी हफ्ते दोनों की इंगेजमेंट हो सकती है। हालांकि अब लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दोनों की सगाई 10 अप्रैल दिल्ली में होगी। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं आई है।

पिछले दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के परिवारों में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों के परिवार शादी पर भी चर्चा कर रहे हैं। हालांकि पहले सगाई ही करने की बात हो रही है। बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को आप सांसद संजीव अरोड़ा ने बधाई दे दी जिसके बाद इस मामले ने और तूल पकड़ लिया। हालांकि उनकी सगाई की ख़बरों को लेकर दोनों का कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।

और पढ़ें ...

Namrata Malla Bold Pics : ब्रा लेट में नम्रता मल्ला ने लगाई आग, फैंस की अटकी सांसे, देखें तस्वीरें

मनोरंजन डेस्क : Namrata Malla Bold Pics : भोजपुरी सिनेमा की सुपर हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस में नाम नम्रता मल्ला का आता है नम्रता मल्ला का हॉट और बोल्ड लुक काफी वायरल होता है नंबर तमन्ना सेक्सी लुक में अपनी तस्वीरें वायरल करती है और इंटरनेट पर हॉट लुक वायरल होते ही तहलका मचा देता है। एक बार फिर भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता तमन्ना ने अपने लुक से आग लगा दी है नम्रता मल्ला की हॉट और बोल्ड अदा आपको दिल हारने को मजबूर कर देगी और आप फिगर को देखने के बाद आप नम्रता के सुपर हॉट और बोल्ड लुक पर फिदा नजर आएंगे।

s

नम्रता मल्ला के सुपर हॉट और बोल्ड लुक पर लाखों दिल हार जाते है और नम्रता का किलर अंदाज फैंस के दिलो पर राज करता है आप भी नम्रता की हॉट और बोल्ड अदा को दखने के बाद दिल हार जाएंगे। नम्रता मल्ला ने रेड कलर की बेहद हॉट और बोल्ड ब्रा लेट में अपनी सेक्सी तस्वीरों से आग लगा दी है जिसे देखने के बाद फैंस ने आहे भरना शुरू के दिया है आप लुक देखने के बाद तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।

 

s

 

खुले बालों में एक्ट्रेस के हॉट और बोल्ड लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है और आपको नम्रता का हॉट और बोल्ड अंदाज काफी पसंद आएगा ओर आप लुक को दखने के बाद आप तारीफ करने को मजबूर हो जाएंगे। कैमरे के सामने एक्ट्रेस के हॉट और कर्वी फिगर ने फंस का दिल धड़का दिया है और आप सुपर हॉट और बोल्ड अदा को दखने के बाद आप हुस्न की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे और आप किलर लुक को देखने रह जाएंगे।एक्ट्रेस का हॉट और किलर लुक वायरल हो रहा है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है और आप भी लुक को दखने के बाद तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पायेंगे।

और पढ़ें ...

अप्रैल में परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा करेंगे सगाई?, परिवार संग बहन प्रियंका भी पहुंचेंगी दिल्ली!

नई दिल्ली। इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में चोपड़ा बहने काफी छाई हुई हैं। जहां एक तरफ प्रियंका चोपड़ा अपनी लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं वहीं दूसरी तरफ परिणीति चोपड़ा भी अपने पर्सनल लाइफ को लेकर आए दिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अभी हाल ही में परणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा को साथ देखकर लोगों ने यह माना की दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं दोनों के रिश्ते में होने की बात पर मुहर हार्डी संधु और आप सासंद संजीव अरोड़ा ने लगाई। अब दोनों की सगाई की खबरें काफी तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से अभी इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी तो नहीं दी गई हैं लेकिन ऐसा कहा जा रहा हैं कि दोनों जल्द ही इसी महीने सगाई करने वाले हैं। अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा यानी इनकी बहन का भी यहां होना इस बात पर और बल दे रहा हैं।


अप्रैल में करेंगे परिणीति और राघव सगाई

वहीं सगाई की खबरों के बीच दोनों एक बार फिर से एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट हुए थे। ऐसा कहा जा रहा हैं कि दोनों दिल्ली में सगाई करने वाले हैं। इसके लिए दोनों दिल्ली भी पहुंच चुके हैं। परिणीति ने इस दौरान ब्लैक आउटफिट पहना था जिसमें वह बहुत ही प्यारी दिख रही थी। वहीं  राघव चढ्ढा भी कैजुअल लुक में काफी शानदार दिख रहे थे। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। अब दोनों इस महीने सगाई करते हैं या नहीं ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। लेकिन परिणीति के फैंस उनकी इस जोड़ी से काफी खुश हैं।


कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची इंडिया

वहीं दोनों की सगाई की खबरों की बीच कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा का इंडिया आना भी इस बार पर काफी जोर दे रहा हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा अपने पति और बेटी मालती के साथ इंडिया आई थी। मालती पहली बार अपनी नानी के घर इंडिया आई थी। इस दौरान तीनों ने पैपराजी के सामने पोज भी दिया। अब ऐसे में लोग ऐसा कह रहे हैं कि मालती अपनी मौसी परिणीति चोपड़ा की सगाई अटेंड करने आई हैं। खबरों की माने तो दोनों दिल्ली में सगाई करेंगे जिसमें परिवार के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी बेटी संग दिल्ली पहुंचेगी।

 
और पढ़ें ...

Brahmastra Part 2 release date : ‘ब्रह्मास्त्र’ पार्ट-2 का इंतजार खत्म, अयान मुखर्जी ने किया ये बड़ा ऐलान, इसदिन रिलीज होंगी फिल्म

 Brahmastra Part 2 release date : बॉलीवुड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा’ के बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचने के बाद, निर्माता अयान मुखर्जी ने अब ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव’ और ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 3’ की टाइमलाइन की घोषणा की है, जो क्रमश: 2026 और 2027 में रिलीज होने वाली है। अयान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

अयान ने लिखा 

“‘ब्रह्मास्त्र: अस्त्रावर्स’ पर बात करने का समय आ गया है। पार्ट वन पर मिले लोगों के प्यार के बाद मैं पार्ट टू और थ्री को बनाने पर फोकस कर रहा हूं, जो कि मैं जानता हूं कि पार्ट वन से ज्यादा बड़ा और महात्वाकांक्षी होगा। हमने तय किया है कि दोनों सीक्वल की शूटिंग एक साथ होगी, लेकिन उन्हें अलग-अलग समय पर रिलीज किया जाएगा।”

एक साथ शूट होगी दोनों पार्ट

उन्होंने शेयर किया कि दूसरी और तीसरी इंस्टॉलमेंट एक साथ बनेगी। उन्होंने कहा, तय किया है कि हम दोनों फिल्में एक साथ बनाने जा रहे हैं। उन्होंने ज्यादा कुछ बताए बिना, कहा: यूनिवर्स ने मुझे हाल ही में एक बहुत ही खास फिल्म में कदम रखने और निर्देशन करने का एक बहुत ही खास अवसर दिया है! फिल्म क्या है.. उस पर सही समय आने पर बताएंगे। यह अवसर जो मुझे चुनौती देता है और मुझे बहुत उत्साहित करता है.. जहां मैं सीखूंगा, प्रेरित होऊंगा और आगे बढ़ूंगा! इसलिए, मैंने इसे लेने का फैसला किया है। इस यूनिवर्स में सभी सकारात्मक ऊर्जाओं के लिए आगे बढ़ना ताकि मैं अपना बेस्ट दे सकूं और उस एक चीज में योगदान कर सकूं जो मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है- भारतीय सिनेमा!

ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 ने मचाया धमाल 

स्टार स्टूडियोज धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और अयान मुखर्जी द्वारा निर्मित, ब्रह्मास्त्र के पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ दिए और दुनिया भर के दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया।

और पढ़ें ...

गुड फ्राइडे और मृत्यु से पहले ईसा मसीह के आखिरी शब्द क्या थे.

क्रॉस पर लटके ईसा मसीह के ये थे आखिरी शब्द (Jesus Christ last word before death)

यहूदी शासकों ने प्रभू यीशू के साथ बहुत बेरहमी की लेकिन इसके बाद भी उनके मुंह से क्षमा और कल्याण के संदेश ही निकले. कहते हैं कि सूली पर लटकाए जाने के बाद और मृत्यु से पहली जीसस क्राइस्ट ने कहा ‘हे ईश्वर इन्हें क्षमा करें, क्योंकि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं’. 'हे पिता! मैं अपनी आत्मा को तेरे हाथों में सौंपता हूं.

और पढ़ें ...

हनुमान जयंती पर किए जाने वाले इन उपायों से सभी कष्ट होते हैं दूर

सरसों के तेल का और घी का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से घर में धन धान्य की कमी नहीं होती है और नौकरी व व्यापार में उन्नति के योग बनते हैं।

हनुमानजी के मस्तक से थोड़ा सा सिंदूर दाहिने हाथ के अंगूठे से लें और उसको माता सीता के चरणों में लगा दें। ऐसा करने से सभी पाप दूर होते हैं और हनुमानजी मनोकामना पूरी करते हैं।

हनुमान जयंती के दिन सर्वार्थ सिद्धि समेत कई शुभ योग बन रहे हैं। इन शुभ योग में हनुमान यंत्र की स्थापना करें और नियमित रूप से पूजा पाठ करें। ऐसा करने से शारीरिक और मानसिक रूप से विकास होता है और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। इस यंत्र की हर पूजा करने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं और पूरे परिवार के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करता है

हनुमान जयंती का व्रत रखें और पास के हनुमान मंदिर में हनुमानजी को गुड़ और आटे की रोटी का लड्डू बनाकर भोग लगाएं। अगर इस तरह के लड्डू बनाना आसान नहीं है तो आप मोतीचूर के लड्डू भी हनुमानजी को अर्पित कर सकते हैं। इसके साथ ही केवड़े का इत्र व गुलाब की माला चढ़ाएं। ऐसा करने से हनुमानजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में धन धान्य की कमी नहीं होती।

हनुमान जयंती के दिन जो लोग मंगल दोष से पीड़ित हैं या जिनकी कुंडली में मंगल ग्रह की प्रतिकूल दशा चल रही है तो वह हनुमान जयंती के दिन रक्तदान, मसूर दाल का दान, या लाल वस्त्र का दान भी कर सकते हैं। हनुमान मंदिर में ध्वजा लगाने से भी आपको विशेष लाभ मिलेगा। ऐसा करने से कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत होती है।

और पढ़ें ...

मंत्री कवासी लखमा सीधे मिलेट कैफे के किचन में पहुंच गए और उन्होंने स्वयं से ही रागी डोसा बनाया

सेहत बाजार मिलेट कैफे के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मंत्री कवासी लखमा अपने अनोखे अंदाज में नजर आए. उद्घाटन के बाद मंत्री कवासी लखमा सीधे मिलेट कैफे के किचन में पहुंच गए और उन्होंने स्वयं से ही रागी डोसा बनाया. इस दौरान उन्होंने कलेक्टर और जिला प्रशासन के इस पहल की जमकर सराहना की.  

मंत्रियों और अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान एक साथ बैठकर मिलेट्स से बने पौष्टिक व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया. मंत्री लखमा ने कहा कि जिला प्रशासन की पहल पर जिले का पहला सेहत बाजार अस्तित्व में आ गया है जहां सेहत की कॉम्बो डील जिलेवासियों को मिलेगी. इस सेहत बाजार की खासियत रागी और कोदो निर्मित रागी का डुरका, इडली, दही बड़ा, समर बड़ा, रानी के लहू रानी के कुकीज़, इसी प्रकार कोदो की खीर व सिंघाड़े का हलवा जैसे व्यंजन सेहत बाजार में बिक्री किये जायेंगे.

आज बलरामपुर में पहुंच मिलेट कैफे का फीता काट कर उद्घाटन किया साथ ही जिला मुख्यालय में नवनिर्मित शहीद पार्क में भ्रमण के दौरान शहीद परिवारों से भेंट कर शॉल और श्रीफल प्रदान कर उनका सम्मान किया।कार्यक्रम के दौरान बलरामपुर में गोबर से प्राकृतिक पेंट उत्पादन इकाई का भी शुभारंभ किया। pic.twitter.com/i189bgDQNB

— Kawasi Lakhma (@Kawasilakhma) April 3, 2023

/p>

और पढ़ें ...

केले के कुरकुरे चिप्स, किसी भी समय के लिए हल्का फुल्का और जबर्दस्त स्नैक्स

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet And Sour Raw Mango Chutney

  • कच्चे आम - 3 (500 ग्राम)
  • गुड़ -3/4 कप (200 ग्राम)
  • तेल - 2 टेबल स्पून 
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच 
  • मेथी दाना- 1/2 छोटी चम्मच 
  • सौंफ - 1 छोटी चम्मच 
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • काला नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/2 छोटी चम्मच

विधि - 

आम को अच्छे से धोकर, अच्छे से सूख जाने पर आम को छील लीजिए और इसका पल्प छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर निकाल लीजिए और गुठली को हटा दीजिए.

पैन में तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर इसमें जीरा, मेथी दाने और सौंफ डालकर थोडा़ सा भून लीजिए. फिर, इसमें हल्दी पाउडर डालिए और थोड़ा सा भूनकर इसमें आम के टुकड़े डालकर मिक्स कर लीजिए.

इसके बाद, इसमें 1 कप पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. फिर इसमें सादा नमक, काला नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला दीजिए. आम के टुकड़ों को ढककर 4 से 5 मिनिट पकने दीजिए और बाद में, चैक कर लीजिए. कच्चे होने पर इन्हें 3 मिनिट और उबलने दीजिए. आम के टुकड़े नरम होकर तैयार हैं .

आम के टुकड़ों में बारीक़ किया हुआ गुड़ और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए. लौंजी को गुड़ के पूरी तरह से घुल जाने तक पका लीजिए.

गुड़ के पूरी तरह से घुल जाने पर इसे थोड़ा सा और पकाकर गाढा़ कर लीजिए. लौंजी के गाढ़े होते ही लौंजी बनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए और लौंजी को प्याले में निकाल लीजिए.

कच्चे आम की खट्टी मीठी स्वादिष्ट लौंजी को आप चपाती, पूरी परांठे किसी के भी साथ सर्व कर सकते हैं. इतना ही नही, इस लौंजी को फ्रिज में रखकर 15 दिनों तक खाया जा सकता है.

और पढ़ें ...

केले के कुरकुरे चिप्स, किसी भी समय के लिए हल्का फुल्का और जबर्दस्त स्नैक्स

आवश्यक सामग्री 

  • कच्चे केले- 4 (600 ग्राम)
  • पानी- 2 टेबल स्पून
  • नमक- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तेल- वेफर्स तलने के लिए

 

एक प्याली में 2 टेबल स्पून पानी में 1 छोटी चम्मच नमक पूरी तरह से घोल लीजिए. साथ ही कढ़ाही में तेल गरम होने रख दीजिए. 

इसके बाद, एक केला लीजिए और इसका हरा छिल्का चाकू की मदद से पूरी तरह उतार दीजिए और दोनों छोर से थोड़ा-थोड़ा काट दीजिए.

चिप्स सीधे कढ़ाही में काटिए
चिप्स फ्राय करने के लिए मध्यम गरम तेल चाहिए. तेल को चैक करने के लिए, हाथ को कढ़ाही के थोड़ा ऊपर रखके देखिए, हाथ के ऊपर हल्की हीट आ रही है, तो तेल ठीक गरम हो गया है.  इतने ही गरम तेल में चिप्स कटर की मदद से केले के चिप्स सीधे कढ़ाही में काटते जाइए. फिर, चिप्स को कलछी से थोड़ा सा चला लीजिए और इन्हें मध्यम आंच पर फ्राय होने दीजिए.

जब चिप्स हल्के से तल जाएं, तब इसमें ½ छोटी चम्मच नमक वाला पानी डाल दीजिए और इनको कलछी से हिला दीजिए. तेल से गड़गड़ाहट की आवाज आने लगेगी. चिप्स को थोड़ी-थोड़ी देर में हिलाते हुए पानी की गड़गड़ाहट बंद होने तक तल लीजिए.

तले हुए चिप्स को कलछी में उठाकर उंगली से तोड़कर देख लीजिए, चिप्स क्रिस्पी हो गए है. एक जाली वाली छलनी लेकर कढ़ाही के ऊपर रखिए और इसमें कलछी से चिप्स निकालकर डाल दीजिए. इससे अतिरिक्त तेल कढ़ाही में ही वापस चला जाएगा. बारीक चीजों को तलने के लिए यही प्रक्रिया ठीक रहती हैं. फिर, चिप्स को निकालकर टिशू पेपर बिछी प्लेट में निकाल लीजिए ताकि बचा हुआ अतिरिक्त तेल नैपकिन सोख ले.

चिप्स बनाने का अन्य तरीका
चिप्स को पहले अलग प्लेट में भी काट सकते हैं. इसके लिए, एक प्लेट पर चिप्स कटर रख लीजिए और एक केले के चिप्स कस लीजिए. फिर कढ़ाही में एक-एक करके सभी चिप्स डालकर हल्का फ्राय कर लीजिए.  इसके बाद, पहले वाले तरीके से नमक का पानी डालकर चिप्स फ्राय कर लीजिए. कढ़ाही में सीधे चिप्स कटर से काटते समय, अगर हाथ पर हीट लग रही हो, तो यही तरीका आजमाइए. इसी प्रकार सारे केलों के चिप्स काटकर तल लीजिए. एक बार के चिप्स तलने में 5 मिनिट लग जाते हैं.

बनाना वेफर्स खाने के लिए तैयार है. इन क्रिस्पी और स्वादिष्ट केले के कुरकुरे चिप्स को बनाना काफी आसान है. जब भी कुछ ताजी नमकीन खाने का मन करे और कच्चे केले रखे हो, तो इन चिप्स को बनाइए और मज़े से खाइए.

और पढ़ें ...

मौसम में बदलाव का सेहत पर क्यों पड़ता है असर

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, दिन में गर्मी की वजह से लोग हल्के कपड़े, जैसे-टी शर्ट पर ही अपना पूरा टाइम गुजार लेते हैं. रात में मौसम ठंडा होने पर कंबल का इस्तेमाल करते हैं. कुछ रिसर्च में बताया गया है कि इस तरह की लाइफस्टाइल से ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियां बढ़ने का खतरा रहता है. इसी से बचने और बॉडी के टेंपरेचर को मेंटेन करने के लिए गर्म पानी ज्यादा पीना चाहिए.

 

5 नुस्खे जो रखेंगे सेहत का ख्याल

1. गरम या गुनगुने पानी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें.
2. खानपान में लापरवाही न बरतें. फायदेमंद और ताजा खाना ही खाएं.
3. नदी किनारे गांव है और नदियों में नहाने जा रहे हैं तो सूर्योदय के बाद ही जाएं.
4. संक्रमण होने पर मुंह-नाक ढककर ही किसी जगह पर जाएं.
5. जहां रहते हैं और आसपा की साफ-सफाई का ध्यान रखें.
और पढ़ें ...

बदन पर सिर्फ रस्सी पहनकर निकली urfi javed, मच गया बवाल … लोगों ने कह डाली ऐसी बात कि …

उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन की वजह से हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। पैपराजी की नजर से बचने के बाद भी उर्फी कहीं न कहीं स्पॉट हो जाती हैं और नए-नए लुक से इंटरनेट पर छाई रहती हैं। उर्फी अपने कपड़ों को लेकर कोई न कोई प्रयोग जरूर करते रहती हैं। उनका नाम आज की तारीख में इंटरनेट की बोल्ड हसीनाओं में शामिल है। वहीँ उर्फी का और नया लुक सुर्ख़ियों में है। उनका लुक देखकर लो अपने दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गए हैं।

उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। इन तस्वीरों में उर्फी ने ब्रालेस होकर ग्रीन कलर की रस्सियों को अपने बदन में लपेटा है। उन्होंने स्किन कलर के अंडरगारमेंट्स पर हरे रंग की रस्सियों से बनी पैंट पहनी है। इसी रस्सी से उर्फी ने टॉप भी बनाकर पहना हे। इस ड्रेस में उर्फी का पूरा बदन साफ दिखाई दे रहा है। देखने का बात ये है कि उर्फी ने इस ड्रेस के साथ एक लंबी चोटी बनाई और उस पर गजरा लगाया है।

इस फोटो को सोशल मीडिया में शेयर करने के दौरान उर्फी ने करीना कपूर खान का भी जिक्र किया। उर्फी ने लिखा – करीना ने कहा कि उन्हें मेरा आत्मविश्वास पसंद है। मेरा जीवन अब पूरा हो गया है! ओके बाय, कोई मुझे पिंच करे …

बता दें कि उर्फी जावेद कभी ब्लेड से बनी, कभी शरीर पर फूल चिपकाकर तो कभी सायकल की चेन या बल्ब से बनी ड्रेस पहनकर ही निकल जाती हैं।

और पढ़ें ...

BOLLYWOOD NEWS : मशहूर एक्टर ने सलमान खान पर साधा निशाना

MUMBAI NEWS : एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी समय से एक्टर्स एक दूसरे पर निशाना साधते है। ऐसी ही एक खबर बॉलीवुड एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर. खान (Kamal Rahid Khan) उर्फ केआरके (KRK) की सामने आई है। ये सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। केआरके के ट्वीट अक्सर वायरल होते रहते हैं। वह कभी सेलेब्स और उनकी फिल्मों पर तंज कसते नजर आते हैं, तो कभी वह कभी फिल्मों का रिव्यू करते हैं। एक्टर लगभग हर मुद्दे पर अपनी राय रखते नजर आते हैं। कभी तो उनके ट्वीट की तारीफ की जाती हैं, तो कभी वह विवादों में घिर जाते हैं और उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।

केआरके पिछले काफी वक्त से शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) पर टिप्पणी करते नजर आ रहे थे। वहीं अब केआरके ने बिना किसी का नाम लिए सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का गाना ‘नय्यो लगदा’ पर निशाना साधा है। एक्टर का नया ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

और पढ़ें ...

सुसाइड के ठीक पहले का लाइव वीडियो आया सामने, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के बाद पूरा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं। आकांक्षा की लाश कल वाराणसी के एक होटल में मिली थी। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। लेकिन इस बीच आकांक्षा दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो खुदकुशी से ठीक पहले का है।

सामने आए इस वीडियो में देखकर आकांक्षा दुबे इस वीडियो में इंस्टा लाइव कर रही हैं। उनके फॉलोअर्स और फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि आखिर हुआ क्या है और वो बस चुपचाप देख रही हैं। बाद में वो गुमसुम होकर देखती हैं और फिर रोने लगती हैं। आकांक्षा वीडियो में काफी उदास लग रही हैं। उनके जोर-जोर से रोने से ही पता चल रहा है कि वो बहुत टूटी हुई हैं और उसके बाद ही शायद आकांक्षा ने अपनी जान ली होगी।

आकांक्षा दुबे जब अपने कमरे में लटकी मिली थीं, होटल स्टाफ ने पुलिस को फोन कर दिया। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में काम किया था। आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम पर काफी फॉलोअर्स हैं और उनके वीडियो काफी पॉपुलर हुए थे। आकांक्षा के होटल में मृत पाए जाने के कुछ ही घंटे पहले उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह भोजपुरी गाने हिलोरे मारे पर बेली डांस करती नजर आ रही हैं। उनके निधन की दुखद खबर उनके संगीत वीडियो ये आरा कभी हारा नहीं की रिलीज के दिन आई, जहां उन्हें पवन सिंह के साथ जोड़ा गया है। आकांक्षा भदोई की रहने वाली थी।

और पढ़ें ...

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने किया सुसाइड

वाराणसी भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने आत्महत्या कर ली है। अभिनेत्री का शव वाराणसी के एक होटल में मिला है। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे पिछले काफी समय से समर सिंह के साथ रिश्ते में थीं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर समर सिंह के लिए अपना प्यार जाहिर करती रहती थीं। आकांक्षा और समर की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आती थी।

आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत राकेश मिश्रा के म्यूजिक वीडियो 'तू जवान हम लइका' से की थी। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा था। इसके बाद आकांक्षा बुलेट पे जीजा, करवटिया जैसे कई भोजपुरी म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी के हर सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। आकांक्षा दुबे ने चार दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट साझा किया था। जिसमें वह कह रही हैं कि बुरी कल भी नहीं थी और अच्छी आज भी नहीं हूं।

और पढ़ें ...

Urfi Javed New Post : उर्फी जावेद ने पहनी छल्लों से बनी ड्रेस, सब कुछ दिखा आर-पार! हो गई ट्रोलर्स का शिकार

मुंबई। Urfi Javed New Post : सोशल मीडिया का लगातार पारा बढ़ाने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर कहर ढाते दिख रही है। उर्फी ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी है। इंस्टाग्राम में नया वीडियो पोस्ट की है। जिसमें वह अजीबोगरीब ड्रेस पहने नजर आ रही है। इस तस्वीर में वह छल्लों से बनी एक अजीबोगरीब ड्रेस पहनी के सहारे अपने आप को छिपाते दिख रही है।

 उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपना नया वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में उर्फी ने फिर से अपना नया कारनामा दिखाया है। उर्फी के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने छल्लों से बनी एक अजीबोगरीब ड्रेस पहनी है। उनकी ये ड्रेस व्हाइट कलर की रिंग्स से बनी हुई है। वहीं उर्फी ने फ्रंट से अपने अपर पार्ट को दो बड़े और आर्टिफिशियल फूलों से कवर किया है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने डार्क रेड लिपस्टिक लगाई है और बालों की एक लंबी चोटी बनाई है।

Urfi Javed New Post : उर्फी जावेद की ट्रांसपैरेंट रिंग्स वाली टॉप और स्कर्ट के उनकी पूरी बॉडी साफ नजर आ रही हैं। इन रिंगस से आर-पार सब दिख रहा है। इस वीडियो ने फिर से फैंस को हैरान किया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

 

Urfi Javed New Post  : इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘बेशर्मी की हद पार कर चुकी है यह लड़की।’ एक दूसरे ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, ‘ये लड़की पूरे देश को बर्बाद कर रही है। वहीं एक ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, ‘कपड़ों पर मत जाओ लेकिन उर्फी है तो क्यूट।’ अब तक उर्फी के इस वीडियो को काफी व्यूज मिल चुके हैं।

और पढ़ें ...

नवरात्रि में पान के पत्तों से जुड़े इन उपायों को करने से घर में सुख और समृद्धि आती है.

  • नवरात्रि में हर दिन पान के साबुत पत्ते पर गुलाब की कुछ ताजी पंखुड़ियां रखें और इसे मां दुर्गा को अर्पित कर दें. कहा जाता है ऐसा करने से अपने जीवन में धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं. 
  • पान के पत्ते पर दो साबुत लौंग रखें और इससे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें. माना जाता है इस टोटके को करने से आपकी कोई भी अधूरी मनोकामना पूरी होती है. 
  • पान के पत्ते पर केसर रखकर दुर्गा स्त्रोत और दुर्गा जी की नामावली का पाठ करना बेहद असरदार टोटका माना जाता है. इसे करने से घर में मौजूद किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है. 
  • संतान प्राप्ति की कामना के लिए नवरात्रि में 9 पान के पत्ते मां को अर्पित करने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा नौ संतानवती सुहागिन महिलाओं को सुहाग का सामान भेंट करने से भी संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी होती है. 
  • कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो पान का पत्ते के दोनों तरफ सरसों का तेल लगाएं और मां दुर्गा को अर्पित कर दें. इसके बाद इस पत्ते को अपने सिरहाने रख कर सोएं. अगले दिन सुबह उठकर इस पान के पत्ते को किसी दुर्गा मंदिर में रख कर आएं. ऐसा करने से कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलती है.
  •  व्यापार में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो नवरात्रि में किसी भी दिन पान का एक बीड़ा मां दुर्गा के मंदिर में अर्पित करें. ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होंगी और आपको व्यापार में सफलता और तरक्की हासिल होगी.
और पढ़ें ...

मां स्कंदमाता की पूजा विधि

सांसारिक जीवों में नवचेतना का बीज बोने वाली देवी कहलाती हैं मां स्कंदमाता. चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन स्नान के बाद पीले वस्त्र पहनें और फिर देवी को पीला चंदन, पीली चुनरी, पीली चूड़ियां, पीले फूल अर्पित करें. पूजा में ऊं स्कंदमात्रै नम: का जाप करते रहें. मां स्कंदमाता को केले का भोग अति प्रिय है. खीर में केसर डालकर भी नेवैद्य लगाया जा सकता है. मां स्कंदमाता के मंत्रों का जाप करें और आरती के बाद 5 कन्याओं को केले का प्रसाद बांटें. मान्यता है इससे देवी स्कंदमाता बहुत प्रसन्न होती है और संतान पर आने वाले सभी संकटों का नाश करती है. संतान हर कठिनाईयों को आसानी से पार करने में सक्षम बनता है.

  • प्रिय रंग - पीला
  • प्रिय भोग - केला

मां स्कंदमाता का मंत्र (Maa Skandmata Mantra)

  • ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:
  • या देवी सर्वभू‍तेषु मां स्कंदमाता रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।
  • सिंहासना गता नित्यं पद्माश्रि तकरद्वया। शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी।।

मां स्कंदमाता के उपाय 

संतान प्राप्ति की कामना के लिए एक चुनरी में नारियल बांध लें और “नन्दगोपगृहे जाता यशोदागर्भ सम्भवा. ततस्तौ नाशयिष्यामि विन्ध्याचलनिवासिनी". ये मंत्र बोलते हुए देवी को नारियल और चुनरी को देवी स्कंदमाता का ध्यान करते हुए माता के चरणों में चढ़ाएं. इसके बाद इसे शयनकक्ष में सिरहाने पर रखें. मान्यता है कि स्कंदमाता की पूजा से संतान की प्राप्ति में आ रही बाधाओं का अंत होता है.

और पढ़ें ...

फुली वैक्सीनेटेड होने के बावजूद पूजा भट्ट को हुआ कोरोना

शुक्रवार की सुबह पूजा भट्ट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर खुद के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी दी. उन्होंने एक वीडियो शेयर कर ट्वीट में लिखा, और ठीक 3 साल बाद मेरा पहली बार कोरोना पॉजिटिव टेस्ट आया है. लोगों मास्क पहनों! कोविड अभी भी बहुत करीब है और फुली वैक्सीनेटेड होने के बावजूद आपको चपेट में ले सकता है. उम्मीद है कि मैं जल्द ही अपने पैरों पर वापस आऊंगी.”

और पढ़ें ...

साबुदाना खिचड़ी बनाने की विधि

साबुदाना खिचड़ी के लिये For Sabudana Khichadi

 

आलू - Potato - 1

मूगंफली - Peanut - 1/4 कप

घी - Ghee - 2 बड़े चम्मच

जीरा - Cumin Seeds - 1/2 छोटी चम्मच

अदरक - Ginger - 1/2 छोटी चम्मच, ग्रेटेड

हरी मिर्च - Green Chilli - 1/2 छोटी चम्मच, बारीक कटी हुई

साबूदाना - Sago - 1/2 कप, 1 घंटे भीगे हुए

टमाटर - Tomato - 1, बारीक कटी हुई

सेंधा नमक - Rock Salt - 3/4 छोटी चम्मच

काली मिर्च - Black Pepper - 1/4 छोटी चम्मच, कुटी हुई

नींबू - Lemon - 1 छोटी चम्मच

हरा धनिया - Coriander Leaves

 

 

 

 

 

साबुदाना खिचड़ी बनाने की विधि 

 

1 आलू को छील कर अच्छे से धो कर छोटा-छोटा काट लीजिये.  काट कर इन्हें भी पानी में रखिये.  फिर मिक्सर जार में 1/4 कप मूंगफली डाल कर हल्का दरदरा पीसिये.  पेन में 2 बड़े चम्मच घी डाल कर पिघलाएं.  फिर इसमें कटे हुए आलू डाल कर लगातार चलाते हुए हल्का भूरा होने तक भूनिये.

 

भुन जाने पर इन्हें निकाल लीजिये.  फ्लेम लो करके इसमें 1/2 छोटी चम्मच जीरा डाल कर हल्का भूनिये.  फिर इसमें 1/2 छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक और 1/2 छोटी चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालिये.  इन्हें हल्का भून कर इसमें भीगे हुए साबुदाना (पानी हटा कर) डाल कर 2 मिनट मीडियम फ्लेम पर भूनिये.

फिर इसमें 1 टमाटर को बारीक काट कर (बीज हटा कर) डाल कर हल्का चलाएं.  हल्का चलाने के बाद इसमें दरदरी कुटी मूंगफली डाल कर हल्का चलाएं.  हल्का भून जाने पर इसमें 1.5 कप पानी डाल कर ढक कर मीडियम फ्लेम पर 3 मिनट पकाएं.

 

3 मिनट के बाद इसे थोड़ा चला कर इसमें भुने हुए आलू, 3/4 छोटी चम्मच सेंधा नमक और 1/4 छोटी चम्मच कुटी हुई काली मिर्च डालिये.  इन्हें अच्छे से मिला कर ढक कर 3 मिनट पकाएं.  साबुदाना के ट्रान्सपेरेंट होने तक ढक कर पकाएं, हर 3 मिनट में चलाएं ज़रूर.

 

साबुदाना खिचड़ी के पक जाने पर फ्लेम बंद करके इसमें 1 छोटी चम्मच नींबू का रस और हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिलाएं.  इन्हें बाउल में निकाल कर परोसें इस तरह साबुदाना खिचड़ी बनकर तैयार हो जाएगी.

 

और पढ़ें ...

सॉंफ्ट मुलायम इडली बनाने के लिये सही इडली के घोल का होना जरूरी है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Idli Batter

  • चावल - 3 कप
  • उड़द दाल - 1 कप
  • मेथी दाना - 2 छोटे चम्मच

विधि - How to make Idli Batter at home ?

चावल और उड़द दाल को साफ करके अच्छे से धोकर साफ पानी में अलग अलग 4-5 घंटे या रात भर के लिये पानी में भिगो कर रख दीजिए. दाल में मेथी के दाने डालकर भिगोने के लिए रखिए.

उड़द दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये एकदम बारीक पीस लीजिये, चावल से भी अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और कम पानी का प्रयोग करते हुये थोड़ा दरदरा पीस लीजिए.

दोनों को एक प्याले में डालकर अच्छी तरह मिलाइये और इतना गाढ़ा घोल तैयार कीजिये कि चमचे से गिराने पर एक दम धार के रूप में नही गिरना चाहिये बैटर को पकोडे़ के बैटर की कंसिसटेन्सी जैसा तैयार कर लीजिए.

फरमेन्ट करने के लिये इसे ढककर गरम जगह पर 12-14 घंटे के लिये रख दीजिये, गर्मियों में फरमेन्ट होने में कम समय लगता है लेकिन सर्दी के दिनों में 20-24 घंटे समय अधिक लगता है.

फरमेंट होने पर बैटर अच्छे से फूल कर तैयार हो जाता. फरमेंट हुआ मिश्रण इडली बनाने के लिए तैयार है इसे आप फ्रिज में रखकर 4-5 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं.

और पढ़ें ...

नहीं रहें परिणीता फिल्म के डायरेक्टर... 67 साल की उम्र में मुंबई में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड। मशहूर फिल्म डायरेक्टर प्रदीप सरकार का शुक्रवार को 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली थी। उनके निधन की जानकारी फिल्म मेकर और उनके दोस्त हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर दी।

बता दें कि प्रदीप ने परिणीता, हेलिकॉप्टर ईला और मर्दानी जैसी हिट फिल्मों का डायरेक्शन किया था। रिपोर्ट्स की माने तो प्रदीप का पोटेशियम लेवल कम हो गया था। इसके बाद वो डायलिसिस पर थे। उन्हें रात 3 बजे हॉस्पिटल लाया गया था। हालांकि डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए। आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

2005 में डायरेक्शन की दुनिया में रखा कदम

प्रदीप सरकार ने 2005 में फिल्म परिणीता के साथ डायरेक्शन में डेब्यू किया। 2007 में लागा चुनरी में दाग, 2010 में फिल्म लफंगे परिंदे और 2014 में रानी मुर्खजी की फिल्म मर्दानी का डायरेक्शन किया। इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स का मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला। फिल्मों के अलावा उन्होंने फॉरबिडेन लव और दुरंगा जैसी वेब सीरीज का भी डायरेक्शन किया।

परिणीता फिल्म को मिला था नेशनल अवॉर्ड

प्रदीप सरकार की फिल्म परिणीता ने नेशनल अवॉर्ड भी जीता है। इसके अलावा इस फिल्म को 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले थे। इस फिल्म में सैफ अली खान, विद्या बालन और संजय दत्त लीड रोल में दिखाई दिए थे। 2018 में उनकी आखिरी फिल्म काजोल स्टारर ‘हेलिकॉप्टर ईला’ रिलीज हुई थी।

और पढ़ें ...

युवा कांग्रेस के जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक प्रवक्ताओं के चयन के कार्यक्रम यंग इंडिया के बोल, सीजन-3 की हुई शुरुआत

भारतीय युवा कांग्रेस ने संगठन में युवा प्रवक्ताओं के चयन के लिए “यंग इंडिया के बोल सीजन-3“ की शुरुआत कर दी है, इसी तारतम्य में आज राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ में इस कार्यक्रम की लॉचिंग की गई, इस प्रतियोगिता से चयन किए गए लोगों को जिला व राज्य स्तर पर प्रवक्ता पद के रुप में नियुक्त किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, संचार विभाग चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला, भारतीय युवा कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुबोध हरितवाल, यंग इंडिया बोल के छत्तीसगढ़ प्रभारी आर्यन शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर देश के युवाओं को अवसर दे रही है, यंग इंडिया के बोल के जरिए देश की युवा आवाज को एक राजनीतिक मंच मिलेगा, जिसके जरिए वह लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखेंगे।

भारतीय युवा कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की सोच रही है कि युवाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित हो, यह कार्यक्रम उनकी सोच को साकार कर रहा है, लगातार देश भर से मुखर प्रवक्ता हमारे मंच के माध्यम से सामने आ रहे हैं और अलोकतांत्रिक मोदी सरकार के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। सुबोध ने आगे कहा कि आज हम ऐसे दौर में जी रहे है जो किसी भी विषय पर अपनी बात रखने की आजादी खत्म होती जा रही है, खासकर सरकार के खिलाफ, ऐसे में यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम, देश भर के युवाओं को ताकत प्रदान करता है जिसमें वे खुलकर समाज के सामने अपनी बात को रखते हैं।

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि “यंग इंडिया के बोल“ युवाओं का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच है, जहां विचारों को व्यक्त करने का मंच मिलता है, आज देश में आपातकाल जैसे हालात बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है केंद्र की सरकार द्वारा युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है, मोदी म्यूट तंत्र में जहां-जहां भाजपा एक माइक बंद करने का प्रयास कर रही है, वहा युवा कांग्रेस इस कार्यक्रम से युवाओं को लाखों माइक देगी।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के छत्तीसगढ़ प्रभारी आर्यन शर्मा ने बताया कि यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के जरिए भारतीय युवा कांग्रेस युवाओं से प्रवक्ता के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन मंगवाता है, उसके बाद भाषण व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, व अंको के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाता है। प्रतियोगिता का माध्यम हिंदी, अंग्रेजी, प्रादेशिक व स्थानीय भाषाओं में होगा, “यंग इंडिया के बोल सीजन 3“ के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अप्रैल तक लिए जाएगे जिसमें 18 से लेकर 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा आवेदन कर सकते है।
 
इसके बाद प्रतिभागियों को जिला व राज्य स्तर तक अगले चरण के लिए चयन किया जाएगा। फाइनल प्रतियोगिता जून माह के अंत मे दिल्ली मे आयोजित कि जाएगी, यह प्रतियोगिता पूर्णतः निशुल्क है।
 
इस दौरान पत्रकार वार्ता में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष चकेश्वर गड़पाले, महासचिव भावेश शुक्ला, अनिमेश सिंह, सोशल मीडिया क्नवेयर शान मोहम्मद सैफी उपस्थित रहे।
और पढ़ें ...

Nikki Tamboli Pics : ब्लू शॉर्ट ड्रेस में निक्की तंबोली ने लगाया ग्लैमर का तड़का, कर्वी फिगर देख फैंस हुए घायल, देखिये खूबसूरत तस्वीरें

Nikki Tamboli Pics : बिग बॉस की फेम निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ सुपरहॉट फोटोज शेयर की हैं. जिनमें वो अपनी अदाओं से फैंस पर बिजली रही हैं।

निक्की तंबोली ने ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. जिसमें वो शॉर्ट आउटफिट में कहर ढहाती दिखीं. तस्वीरों में निक्की ब्लू कलर की शिमरी मिनी-बॉडीकॉन ड्रेस पहने हुए सेक्सी पोज दे रही हैं. एक्ट्रेस की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. एक्ट्रेस ने अपना लुक बोल्ड मेकअप, खुले कर्ली बाल और गोल्डन हाई हील्स के साथ कंपलीट किया है.

तस्वीरों में निक्की की अदाएं देखकर उनके फैंस एक बार फिर अपना दिल उनपर हार बैठे हैं. तस्वीरों को अभी कर लाखों लाइक्स और कमेंट मिल चुके हैं.

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब निक्की ने अपना हॉट लुक फैंस के साथ शेयर किया हो, एक्ट्रेस अक्सर अपने लुक्स से लोगों को दिवाना बना रहती हैं.

बता दें कि निक्की तंबोली तेलुगू इंडस्ट्री से फिल्मों में अपना करियर शुरू किया था. वहीं साल 2020 में उन्होंने ‘इंडिया फैशन फैक्ट्री’ से बॉलीवुड में कदम रखा था.

 
और पढ़ें ...

तुला राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है

आपके दिन की शुरुआत शानदार रहेगी और इसलिए आज पूरे दिन आप ऊर्जावान महसूस करेंगे. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. किसी खास व्यक्ति की सहायता से आप अपने रुके हुए धन को प्राप्त करेंगे. पैतृक संपत्ति से भी धन लाभ के योग बन रहे हैं. नए वाहन का सुख प्राप्त होगा. आपके मन की कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है. भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा.

और पढ़ें ...

चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त इस वर्ष 22 मार्च 2023 को सुबह 06 बजकर 29 मिनट से सुबह 07 बजकर 39 मिनट है. सही समय पर कलश स्थापित करने से सारी समस्याओ का अंत होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है.

और पढ़ें ...

फलाहारी आलू बनाने की विधि

 

आवश्यक सामग्री : Falahari Aloo Ingredients

  • आलू Potato - 15-20 नग (छोटे साइज के),
  • तेल Oil - 01 बड़ा चम्मच,
  • जीरा Cumin seeds - 01 छोटा चम्मच,
  • नींबू का रस Lemon juice - 01 छोटा चम्मच,
  • काली मिर्च Black peper powder - 1/2 छोटा चम्मच,
  • सेंधा नमक Rock salt - स्वादानुसार।
  • फलाहारी आलू रेसिपी के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर अच्छी तरह से धो लें। आप चाहें तो नए आलू बिना छीले भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बिना छिले आलू का स्वाद भी लाजवाब होता है। 

    अगर आपके पास छोटे आलू नहीं हैं, तो 5-6 बड़े लेकर उन्हें धो लें और फिर छोटे-छोटे काट लें।

    अब कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल डाल कर गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें जीरा का तड़का लगाएं।
  • इसके बाद कढ़ाई में आलू डाल कर कर चला लें। ये पार्ट Falahari Aloo Recipe in Hindi का अहम हिस्सा है, इसलिए इसे ध्यान से करें।


  • साथ ही सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालें और चलाते हुए 3-4 मिनट तक भून लें। इसके बाद गैस बंद कर दें। अब आपकी व्रत आलू रेसिपी  कम्प्लीट हुई।
और पढ़ें ...

नवरात्री में बनने वाली कुछ खास रेसिपी.

आलू की सब्जी के साथ अगर कुट्टू के आटे की पूरी मिल जाए तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है. इसके अलावा आप इन पूरियों को दही के साथ भी खा सकते हैं. कुट्टू के आटे का सेवन करने से आपका एनर्जी लेवल बढ़ जाता है.

कुट्टू की पूरी की लेकिन क्या आप जानते हैं कुट्टू के आटे से स्वादिष्ट डोसा भी बनाया जा सकता है. कुट्टू के आटे में अरबी को मिलाकर और इसके बीच में आलू की फीलिंग भरी जाती है. कुट्टू के डोसे को आप आलू की सब्जी या चटनी के साथ भी खा सकते हैं.

आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे नवरात्रि व्रत के दौरान खाया जाता है. आलू से कई तरह की डिश बनाई जा सकती हैं. व्रत के दौरान आपने आलू की सब्जी तो कई बार खाई होगी। मगर इस बार आप जब भी व्रत रखे तो दही में बनी आलू की यह सब्जी जरूर ट्राई करें. इस सब्जी में उबले हुए आलू को दही की गाढ़ी ग्रेवी में डालकर तैयार किया जाता है. आप चाहे तो आलू रसेदार व्रतवाले भी बना सकते हैं.

समोसा चाय के साथ पसंद किए जाने वाला स्नैक है लेकिन व्रत के दौरान समोसा नहीं खाया जा सकता है मगर हम आपकी इस मुश्किल को थोड़ा आसान कर देते हैं. व्रत के दौरान खाने के बेहद कम आॅप्शन होते हैं लेकिन सिंघाड़े के आटे और चिरौंजी से तैयार होने वाला यह स्वादिष्ट समोसा आप इस बार नवरात्रि ट्राई कर सकते हैं.

और पढ़ें ...

हर मनोकामना होगी पूरी नवरात्रि में ऐसे करें दुर्गा मां को प्रसन्न

  1. मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने का सबसे आसान तरीका है कि अपने घर के पूजा स्थान में मां दुर्गा, लक्ष्मी और मां सरस्वती के चित्रों की स्थापना करें. इन्हें फूलों से सजाकर विधिपूर्वक इनका पूजन करें. 
  2. नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक माता का व्रत रखने का संकल्प लें. अगर संभव न हो तो पहले, चौथे और आठवें दिन का उपवास जरूर करें. ऐसा करने से माता रानी की कृपा प्राप्त होती है. 
  3. नौ दिनों तक घर में मां दुर्गा के नाम की ज्योत अवश्‍य जलाई जानी चाहिए. इन दिनों अधिक से अधिक मां के नवार्ण मंत्र 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै' का जाप करना उत्तम रहता है. इसके अलावा इन दिनों में दुर्गा सप्तशती के पाठ से भी अच्छे परिणाम मिलते हैं.
  4. मां दुर्गा की पूजा में हमेशा लाल रंग के आसन का उपयोग करना उत्तम होता है. पूजा खत्म होने के बाद इस आसन को प्रणाम करके लपेटकर सुरक्षित जगह पर रख देना चाहिए. 
  5. माता रानी की पूजा के समय लाल वस्त्र पहनना शुभ होता है. इसके साथ माथे परलाल रंग का तिलक भी जरूर लगाएं. लाल कपड़े पहन कर पूजा करने से माता रानी की शीघ्र कृपा होती है.
  6. मां दुर्गा को प्रात: काल के समय शहद मिला दूध अर्पित करें. पूजन के पास इसे ग्रहण करने से आत्मा और शरीर को बल की प्राप्ति होती है. मां को प्रसन्न करने का यह एक उत्तम उपाय है. 
  7. नवरात्रि के आखिरी दिन घर में रखीं पुस्तक, वाद्य यंत्रों, कलम आदि की भी पूजा करनी चाहिए. इससे मां दुर्गा के साथ-साथ मां सरस्वती का भी आशीर्वाद मिलता है.
  8. अष्‍टमी व नवमी के दिन हवन औक कन्या पूजन अवश्य करें. इनके बिना नवरात्रि की पूजा पूरी नहीं मानी जाती है. 

ये भी पढ़ें

और पढ़ें ...

कमल ककड़ी बनाने की विधि

कमल ककड़ी बनाने की विधि

  • सबसे पहले कमल ककड़ी धो लें और छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • अब किसी पैन में 1 ग्लास पानी डालकर इसमें थोड़ा नमक डालकर कमल ककड़ी को मुलायम होने तक उबाल लें. 
  • अब दही और बेसन को मिलाकर फेंट लें. 
  • पैन में 1 टेबलस्पून घी डालें और उसमें जीरा डालकर दही के मिश्रण को डाल दें. इसे उबाल आने तक लगातार चलाएं.
  • इसमें कमल ककड़ी, नमक और सौंफ पाउडर डालें. इसे आपको करीब 5 मिनट तक पकाना है. 
  • एक और पैन लें उसमें घी डालें, फिर तेज़पत्ता, लौंग, दालचीनी, बड़ी और छोटी इलायची और अदरक पेस्ट डाल दें. 
  • इसे मीडियम फ्लेम पर हल्का भून लें. हींग डाल दें और तुरंत गैस बंद कर दें. 
  • अब इस तड़के को कमल ककड़ी और दही वाले मिश्रण में मिला दें. 
  • तैयार है कश्मीरी नदरू यखिनी यानि कमल ककड़ी की सब्जी. 
  • बरसात के मौसम में कमल ककड़ी खूब मिलती है. आप ये रेसिपी जरूर ट्राई करें.
और पढ़ें ...

गर्मियों के मौसम में बनने वाली कच्चे आम की चटनी, आपके खाने को दे एक अलग ज़ायका.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Green Mango Chutney Recipe

  • कच्चा आम- 1
  • हरा धनिया- 2 कप (मोटा कटा हुआ)
  • पुदीने के पत्ते- ½ कप
  • हींग- 2 पिंच
  • नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • काला नमक- ½ छोटी चम्मच
  • भुना जीरा- 1 छोटी चम्मच
  • अदरक का टुकड़ा- 1 इंच
  • हरी मिर्च- 3 से 4

विधि - How to make Instant Mango Chutney

आम को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. छिले हुए अदरक को भी छोटे टुकड़ों में काट दीजिए.

मिक्सर में आम के टुकड़े, हरा धनिया, पुदीने के पत्ते और अदरक डाल दीजिए. साथ ही हरी मिर्च, भुना जीरा, काला नमक, सादा नमक और हींग भी डाल दीजिए. इसमें आधा कप पानी डालिए और चटनी को एकदम बारीक पीस लीजिए.

पिसी हुई चटनी को प्याली में निकाल लीजिए. कच्चे आम की खट्टी-खट्टी चटनी तैयार हो गई है.

जब भी कभी समोसे, कचौड़ी, पकौड़े बना रहे हो, तब इस चटनी को ज़रूर बनाइए, यह चटनी बहुत ही स्वादिष्ट लगती है. इस चटनी को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खाया जा सकता है. 

और पढ़ें ...

तुरंत नींद लाने में मदद करेंगे ये फूड आइटम्स

1. गर्म दूध: गर्म दूध में अमीनो एसिड ट्रिप्टोफैन की मौजूदगी होती है, जिसे शरीर मेलाटोनिन और सेरोटोनिन में कन्वर्ट कर देता है. ये दोनों हार्मोन नींद को कंट्रोल करने का काम करते हैं. सोने से पहले एक ग्लास गर्म दूध पीने से आपको अच्छी नींद लेने में काफी मदद मिलेगी. इससे आपकी नींद की गुणवत्ता में भी सुधार होगा. ज्यादा अच्छे परिणामों के लिए दूध में थोड़ी सी हल्दी मिला लें. 

2. बादाम: बादाम मैग्नीशियम का एक अच्छा सोर्स माना जाता है. इसके सेवन से मांसपेशियों को आराम मिलता है और चिंता का स्तर भी कम हो सकता है. सोने से पहले कुछ बादाम खाने से आपको अच्छी नींद लेने में मदद मिलेगी. 

 डार्क चॉकलेट: डार्क चॉकलेट में भी कई बीमारियों का इलाज छिपा हुआ है. डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट और मैग्नीशियम की मौजूदगी होती है, जो मांसपेशियों को आराम पहुंचाने और अच्छी नींद लाने में मदद करता है. सोने से पहले डार्क चॉकलेट का एक छोटा टुकड़ा खाने से आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार होगा

और पढ़ें ...