प्रदेश

बसपा ने फूंका चुनावी बिगुल, उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने अपने नौ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बता दें कि प्रदेश में चुनाव के लिए अभी तीन महीने का समय है, लेकिन बसपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस और भाजपा भी चुनावी मोर्चे पर डटी हुई है। बतादें कि छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा सीटे हैं।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में 3 IPS अफसरों का ट्रांसफर, Add.S.P बनाकर भेजा गया बस्तर

रायपुर : छतीसगढ़ गृह मंत्रालय ने दुर्ग में पदस्थ तीन युवा IPS अफसरों को प्रमोट कर ट्रांसफर कर दिया है। उन्हें तबादला कर बस्तर संभाग भेज दिया गया है। जिसमें आईपीएस निखिल अशोक कुमार राखेचा,बैंकर वैभव रमनलाल और प्रभात कुमार का नाम शामिल है। तीनों आईपीएस जिले में काफी फेमस थे। इन्होंने जिले के क्राइम को काफी कंट्रोल किया था। अब इनकी जगह पर राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को पदस्थ किया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन ने तीन आईपीएस और तीन राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें एक आईपीएस अधिकारी के तबादला आदेश का संशोधन आदेश जारी किया गया है। और एक राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी को रायपुर भेजा गया है। 2019 बैच के IPS प्रभात कुमार के तबादले में संशोधन करते हुए उन्हें सीएसपी छावनी से एएसपी सुकमा बनाया गया है। वहीं IPS बैंकर वैभव रमनलाल को सीएसपी दुर्ग से एएसपी बीजापुर बनाया गया है।

पहली बार जिले में भेजी गई थी इंजीनियर आईपीएस की तिकड़ी

दुर्ग जिले में पहली बार तीन युवा आईपीएस को टाउन सर्किल का सीएसपी बनाकर भेजा गया था। छावनी, दुर्ग और भिलाई नगर सर्किल की जिम्मेदारी संभालने वाले तीनों आईपीएस इंजीनियर थे। यही कारण है कि इन्होंने टेक्निकल तरीके से दुर्ग जिले की क्राइम को काफी अच्छे से कंट्रोल करके रखा हुआ था। इन्होंने इंटर स्टेट क्राइम, अपग्रेडेड पुलिसिंग और डेटो-टेक्नोलॉजी पर काफी काम किया।

और पढ़ें ...

पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों के साथ करेंगे बैठक

रायपुर। साल 2024 में लोकसभा का चुनाव होगा। इसके लिए अभी करीब एक साल का समय है, लेकिन इसके लिए तैयारी अभी से शुरू हो गई है। वहीं इसी साल के आखिरी में छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। इसको लेकर भी सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुटे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में राज्य के राष्ट्रीय प्रभारी भी शामिल होंगे। पीएम मोदी प्रदेश में होने वाले विधानसभा और लोकसभा की रणनीति पर भाजपा नेताओं के साथ रायशुमारी करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी 31 जुलाई से भाजपा सांसदों से मिल रहे हैं। यह बैठक 10 अगस्त तक चलेगा।

पीएम मोदी आज शाम 7 बजे छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रदेश के राष्ट्रीय प्रभारी भी बैठक में शामिल होंगे। इसमें विधानसभा और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।

उल्लेखनीय है कि, पीएम नरेंद्र मोदी ने 31 जुलाई से भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसदों से मिल रहे हैं। 10 अगस्त तक चलने वाली इन बैठकों में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके लिए भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री के साथ बैठक के लिए एनडीए सांसदों के 10 समूह बनाए हैं।

और पढ़ें ...

पीएम मोदी और अमित शाह के प्रदेश दौरे पर कुमारी शैलजा ने कसा तंज

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा बुधवार सुबह राजधानी रायपुर पहुंची। यहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान कुमारी शैलजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, जितना भी दौरा करें, उससे कांग्रेस को कोई असर नहीं पड़ेगा। पिछले 5 साल में हमारी सरकार ने पूरे छत्तीसगढ़ का विकास किया है, हर समुदाय का विकास किया है। हमें अपने काम पर विश्वास है, हमें अपने नेतृत्व पर विश्वास है।

कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री को हर राज्य को अपना राज्य समझना चाहिए, चाहे वहां किसी भी पार्टी की सरकार हो। प्रधानमंत्री कॉपरेटिव फेडरेलिज्म की बात करते थे, उसे कहीं पीछे ढकेल दिया गया है। चुनाव आ रहा है, तो बार-बार प्रधानमंत्री यहां आ रहे हैं। केंद्र सरकार से जो भेदभाव होता रहा है, यहां की जनता समझ गई है।

हमारे आदिवासियों की संस्कृति को नीचा दिखाने का प्रयास ना करें भाजपा
शैलजा ने विश्व आदिवासी दिवस की बधाई देते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा जनसंख्या आदिवासियों की है। वहीं इस अवसर पर होने वाले आयोजन की आलोचन पर उन्होंने कहा कि भाजपा की आदत है, जो भी अच्छा कार्य होता है, उसे हमेशा नीचे दिखाने का काम करते हैं। हमारे आदिवासियों की संस्कृति को नीचा दिखाने का प्रयास भाजपा ना करें तो अच्छा होगा। भाजपा अपने आप को मानसिक रूप से इसमें शामिल करें।

कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों को सम्मान दिया
वहीं सर्व आदिवासी समाज के आज होने वाले प्रदर्शन पर प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आदिवासियों को सम्मान दिया है। हर एक जाति को, समुदाय को मान-सम्मान दिया है। आजादी से पहले और बाद में कांग्रेस पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमारे आजादी की लड़ाई में भी हिस्सा लिया। मान-सम्मान बढ़ता रहे हम यही चाहेंगे।

और पढ़ें ...

150 से अधिक पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, लिस्ट जारी…

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने में फेरबदल किया गया है। एसपी प्रशांत ठाकुर ने 159 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर लिस्ट जारी किया है। देखिए जारी सूची…

 
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ भाजपा को बड़ा झटका, एक साथ 250 से ज्यादा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

जशपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीने रह गए है। सभी राजनेतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी लगातार जारी है। वहीं जशपुर में एक साथ 250 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए। सभी कार्यकर्ताओं को विधायक विनय भगत ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद कार्यक्रम में रहे।

और पढ़ें ...

CM बघेल ने प्रदेशवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की दी बधाई, कहा – जनजातीय प्राचीन कला और संस्कृति छत्तीसगढ़ की अनमोल धरोहर

रायपुर । मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विशेषकर आदिवासी समाज के लोगों को विश्व आदिवासी दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि आदिवासी जनजातियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए पूरी दुनिया में 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है।

जनजाति बाहुल्य प्रदेश होने के कारण छत्तीसगढ़ को जनजातियों की प्राचीन कला और संस्कृति की अनमोल धरोहर विरासत में मिली है। छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों की प्राचीनतम विरासत और संस्कृति को सहेजते हुए उनके विकास और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रकृति के करीब जीवन जीने वाली यहां की आदिवासी आबादी को सभी आवश्यक नागरिक सुविधाएं और आगे बढ़ने के सभी साधन सुलभ कराने का हर संभव प्रयास राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।

जनजातियों के विकास और हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिये

बघेल ने कहा कि जनजातियों के विकास और हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिये हैं। लोहंडीगुड़ा में आदिवासियों की 4200 एकड़ जमीन की वापसी, जेलों में बंद आदिवासियों के मामलों की समीक्षा के लिए समिति का गठन, जिला खनिज न्यास की राशि से आदिवासियों के जीवन स्तर में सुधार का निर्णय, बस्तर और सरगुजा में कर्मचारी चयन बोर्ड की स्थापना और यहां आदिवासी विकास प्राधिकरणों में स्थानीय अध्यक्ष की नियुक्ति से आदिवासी समाज के लिए बेहतर काम करने की कोशिशें जारी हैं। उन्होंने कहा है कि आदिवासी समाज की जरूरतों और अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई योजनाओं से उनका जीवन अधिक सरल हो सका है। तेंदूपत्ता संग्रहण दर को 2500 से बढ़ाकर 4 हजार रूपए प्रति मानक बोरा करने, 67 तरह के लघु वनोपजों के समर्थन मूल्य पर संग्रहण और विक्रय के साथ ही इनका स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण और वैल्यू एडिशन से हजारों आदिवासियों की आय में बढ़ोत्तरी हुई है। राज्य सरकार ने वन अधिकार कानून के प्रभावी क्रियान्वयन से आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन पर अधिकार को मजबूत किया है। वन अधिकार पट्टों के मिलने से हजारों आदिवासियों की आवास और आजीविका की चिंता दूर हुई है

प्रदेश में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव जैसे आयोजनों की शुरूआत की गई

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासियों की सांस्कृतिक विरासत को नया आयाम देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार लगातार प्रयास कर रही है। आदिवासी संस्कृति का परिचय देश-दुनिया से कराने के लिए प्रदेश में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव जैसे आयोजनों की शुरूआत की गई है। विश्व आदिवासी दिवस पर सामान्य अवकाश घोषित किया गया हैै। देवगुड़ियों और घोटुलों के संरक्षण और संवर्धन से आदिम जीवन मूल्यों को सहेजने और संवारने का काम राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। विगत साढ़े चार वर्षों में देवगुड़ी ठाकुरदेव एवं सांस्कृतिक केंद्र, घोटुल निर्माण, मरम्मत योजना के तहत दी जाने वाली राशि में उल्लेखनीय रूप से पांच गुना वृद्धि की गई है। साथ ही आदिवासी तीज-त्यौहारों के उत्साहपूर्ण आयोजन के लिए आदिवासी परब सम्मान निधि योजना शुरू की गई है। आदिवासी पर्वों के गरिमामय आयोजन के लिए ग्राम पंचायतों को 10 हजार रूपए की अनुदान सहायता दी जा रही है। इससे लोगों को आदिवासी समाज की परंपराओं और संस्कृतियों को समझने का अवसर मिला है।

और पढ़ें ...

CG NEWS : तिफरा में महापौर ने दुकान का किया उद्घाटन, जेनेरिक दवाइयों से लोगों को मिली राहत

बिलासपुर। राज्य के सभी नगरीय निकायों में संचालित जेनेरिक दवा दुकान योजना के अंतर्गत ब्रांडेड कंपनियों की जेनेरिक दवाएं 50 से 70 प्रतिशत कम दाम पर उपलब्ध कराई जाती है। धन्वंतरी दवा दुकानों में सर्दी, खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर, इन्सुलिन के साथ गंभीर बीमारियों की दवा, एंटीबायोटिक, सर्जिकल आईटम भी रियायती मूल्य पर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। क्षेत्रवासियों की मांग पर तिफरा में जेनेरिक दवा दुकान का उद्घाटन महापौर रामशरण यादव ने किया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना 20 अक्टूबर, 2021 से शुरू की गई है। योजना के तहत राज्य के समस्त 169 नगरीय निकायों में 195 धनवंतरी मेडिकल स्टोर खोले गये हैं। गौरतलब है कि प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकाय में संचालित धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल की दुकानों से 60 लाख 30 हजार से अधिक नागरिकों ने सस्ती दवायें खरीदी हैं। सस्ते और कोई साइड इफेक्ट नहीं होने के चलते इसकी मांग दिनों दिन बढ़ती जा रही है। मरीज डॉक्टर और लोगों की बढ़ती मांग को देखते हुए तिफरा क्षेत्र में जेनेरिक दवा दुकान का उद्घाटन कर क्षेत्र वासियों का को राहत दी है। मांग को देखते हुए जिले में बढ़ते जेनेरिक दवा दुकान से जनप्रतिनिधियों ने भी इस योजना की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री बघेल का आभार प्रकट किया है।

दवाई

बता दें कि सस्ते दर पर जेनेरिक दवाई मिलने से लोगों को काफी राहत मिली है और कम मूल्य पर दवा उपलब्ध होने से बचत हो रही है। धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोरों में दवाओं की उपलब्धता एवं संचालन व्यवस्था की निगरानी नगरीय प्रशासन मंत्री द्वारा प्राथमिकता से किया जा रहा। जेनेरिक दवा खरीदने वाले ग्राहकों का कहना है मुख्यमंत्री की अच्छी पहल है इससे बाजार में मिलने वाले महंगे दवाई से राहत मिली है, और सस्ते दर पर इन केंद्रों में सभी दवाइयां आसानी से मिल जाती है। वही दुकान संचालक का कहना है लोगों में जेनेरिक दवाइयों की मांग बढ़ी है।

राज्य के नागरिकों को सस्ती कीमत में गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शुरू किए गए है।  धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना का शहर के नागरिकों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। वहीं तिफरा क्षेत्रवासियों ने भी महापौर रामशरण यादव को धन्यवाद दिया है।

और पढ़ें ...

17,18,19,22 और 23 अगस्त को प्लेसमेंट कैंप तथा स्वरोजगार मेले का होगा आयोजन

17,18,19,22 और 23 अगस्त को प्लेसमेंट कैंप तथा स्वरोजगार मेले का होगा आयोजन


रायपुर 08 अगस्त 2023/ जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के अध्यक्षता में डिस्ट्रीक्ट प्लेसमेंट सेल का गठन किया है। इस सेल के माध्यम से अगस्त महीने मे प्लेसमेंट कैंप और लोन मेले का आयोजन किया जाएगा। 
यह क्रमशः इस प्रकार है, आइटीआई सड्डू में 17 अगस्त को हॉस्पिटेलिटी (होटल एवं रेस्टोरेन्ट), शासकीय पॉलिटेक्निक बैरन बाजार में 18 अगस्त को हेल्थ केयर सेक्टर के लिए , आडवानी आर्लिकॉन स्कूल बीरगांव में 19 अगस्त को उद्योगो में तकनीकी पद, लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में 22 अगस्त को फायनेंस, बीमा, सिक्योरिटी एवं अन्य पद गैर तकनीकी पद और लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में 23 अगस्त को स्वरोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। cg24news.in
 

 
 
और पढ़ें ...

CG NEWS: स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरा में छात्र संघ का चुनाव संपन्न, हेड बॉय के लिए लक्ष्मीकांत सिन्हा और हेड गर्ल के लिए अदिति सिंह हुए विजयी

छुरा। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरा में छात्र संघ का चुनाव विधिवत संपन्न हुआ। जिसमें उम्मीदवार बच्चों को मतदान के दो दिन पूर्व अपना चुनाव प्रचार हेतु चुनाव चिन्ह दिया गया।

(चुनाव चिन्ह के रूप में स्कूल बैग, किताब, पेन, ब्लैक बोर्ड, कुर्सी टेबल इत्यादि थे) जिसको लेकर बच्चे प्रत्येक कक्षाओं में जाकर अपने लिये वोट की अपील की। सोमवार को चुनाव के लिये दो बूथ बनाया गया था, तथा प्रत्येक बूथ में हॉउस कैप्टन, हेड बॉय एवं हेड गर्ल हेतु तीन मतदान पेटी रखी गयी थी। साथ ही स्कूल के ही छात्र/छात्राएं पीठासीन अधिकारी एवम् मतदान अधिकारी की भूमिका में चुनाव को सम्पन्न कराया। इसमें हाउस कैप्टन, हेड बॉय एवम् हेड गर्ल के लिए कुल 272 छात्र/छात्राओं ने मतदान किया।
मतदान उपरांत मतगणना कर प्राचार्य द्वारा चुनाव परिणाम की घोषणा की गयी

उक्त सम्पूर्ण प्रक्रिया विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार व्याख्याता बिनेश कुमार डनसेना एवं दिवस कुमार यादव के मार्गदर्शन में समस्त स्टॉफ के सहयोग से संपन्न हुआ। बच्चों के मतदान उपरांत मतगणना कर प्राचार्य द्वारा चुनाव परिणाम की घोषणा की गयी जिसमे हेड बॉय के लिए लक्ष्मीकांत सिन्हा एवम् हेड गर्ल के लिए अदिति सिंह सर्वाधिक वोट से विजयी हुए। साथ ही हॉउस कैप्टन के रूप में मिडिल विंग में रेड हाउस से गरिमा अग्रवाल, ग्रीन हाउस से निखिल कोठारी, येलो हाउस से आदित्य नारायण, ब्लू हाउस से नंदिशा सोनी विजयी रहे। इसी प्रकार हॉयर सेक्शन में रेड हाउस से अभिषेक नागदेव, ग्रीन हाउस से कृष्णा रायचंदनी, येलो हाउस से आयुष कंसारी एवम् ब्लू हाउस गगन शर्मा विजयी रहे। विजयी छात्र/छत्राओं को संस्था के प्राचार्य प्रदीप कुमार मिश्रा एवम् समस्त स्टाफ ने शुभकामनाएं दी और अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

नागेश तिवारी, छुरा

और पढ़ें ...

यात्रियों के लिए बुरी खबर : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 19 ट्रेनें 12 दिनों तक रहेंगी रद्द, देखें लिस्ट

रायपुर। 15 अगस्त के मौके पर घूमने जाने का प्लान बना रहें है तो ट्रेन हो सकती है रद्द। रेल्वे द्वारा विभिन्न कारणों से कई ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की गई है जिससे आम लोगों को परेशानी हो सकती है।

15 अगस्त के दिन घूमने जाने वाले लोगों के लिए ये बुरी खबर हो सकती है क्योंकि 15 अगस्त आने वाला है और इस दिन लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए जाते हैं। लेकिन रेलवे ने 10 से 22 अगस्त तक करीब 19 ट्रेनें रद्द की है जिसमें से सिर्फ 2 ट्रेनें देर से चलेंगी। बता दें कि बिलासपुर-चांपा सेक्शन में चौथी लाइन का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के दौरान सक्ती स्टेशन के रिमोडलिंग एवं सक्ती स्टेशन को नई लाइन चौथी लाइन से जोड़ने का कार्य किया जायेगा। रेल्वे का कार्य होते तक इस बीच 10 से 22 अगस्त तक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेल्वे के अनुसार केवल 2 ट्रेनें चलेंगी वो भी देरी से।

इन गाड़ियों को किया गया है रद्द
9 अगस्त को संतरागाछी से चलने वाली 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस, 10 अगस्त को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 10 अगस्त को हैदराबाद से चलने वाली 17005 हैदराबाद-रक्सौल  एक्सप्रेस, 13 अगस्त रक्सौल से चलने वाली 17006 रक्सौल-हैदराबाद  एक्सप्रेस, 12 अगस्त को संतरागाछी से चलने वाली 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस, 14 अगस्त को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस, 11 अगस्त को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस, 13 अगस्त को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस, 14 अगस्त को भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस, 16 अगस्त को कुर्ला से चलने वाली 12879 कुर्ला भुवनेश्वर- एक्सप्रेस और 10 तारीख को गोंदिया और झारसुगुड़ा से चलने वाली 08861/08862 गोंदिया- झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर और झारसुगुड़ा के बीच रद्द रह

ये गाड़ियां देरी से चलेंगी
12 अगस्त को 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से रवाना होगी. 12 अगस्त को राजेंद्रनगर से चलने वाली 13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस  राजेंद्रनगर चार घंटे और 30 मिनट देरी से रवाना होगी.

और पढ़ें ...

सांसद राहुल गांधी ने ‘विश्व आदिवासी दिवस‘ के अवसर पर आदिवासियों के लिए सक्रिय रूप से काम करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को दी बधाई

सांसद  राहुल गांधी ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासियों के लिए सक्रिय रूप से काम करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि विश्व आदिवासी दिवस पर मैं हमारे आदिवासी समुदायों का सम्मान करना चाहूंगा, जो हमारी भूमि और परंपरागत ज्ञान के सच्चे संरक्षक हैं। हमारे आदिवासी समुदाय, आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी विरासत को सुरक्षित रखने में हमेशा सबसे आगे रहे हैं। एक समाज के रूप में, हम अपने आदिवासी भाईयों और बहनों से, अपने मूल्यों की अंत तक रक्षा करने की शक्ति के बारे में बहुत कुछ सीख सकते हैं।

मैं छत्तीसगढ़ सरकार को ‘विश्व आदिवासी दिवस‘ की शुभकामनाएं देता हूं। मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई की सरगुजा इस वर्ष उत्सव की मेजबानी कर रहा है। सरगुजा का छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक विशिष्ट गौरवपूर्ण स्थान हैै। विभिन्न नृत्य और संगीत परंपराओं से सराबोर छत्तीसगढ़ की विशिष्ट आदिवासी संस्कृति हमें अपनी सांस्कृतिक विविधता पर गर्व करने के लिए प्रेरित करती है। मैं इस संस्कृति को दर्शकों के बड़े समूह तक पहुँचाने के छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की सराहना करना चाहूँगा।

जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्ध

मैं आदिवासियों के लिए सक्रिय रूप से काम करने के लिए भी छत्तीसगढ़ सरकार को बधाई देना चाहता हूं। वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन में अग्रणी रहने से लेकर गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक शिक्षा की उपलब्धता सुनिश्चित करने तक, छत्तीसगढ़ की प्रगतिशील नीतियां हमारे आदिवासी समुदायों के लिए सम्मानपूर्वक जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। अंत में, मैं अपने आदिवासी भाईयों और बहनों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जन कल्याणकारी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। मैं समाज में आपके अमूल्य योगदान के लिए आपको एक बार फिर धन्यवाद देना चाहूंगा।

और पढ़ें ...

विश्व आदिवासी दिवस आज, जानिए इतिहास, महत्व और थीम

हर साल 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है।  आदिवासी आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनके मुद्दों पर ध्यान खींचने के लिए यह दिन दुनियाभर में मनाया जाता है। भारत में आदिवासी आबादी अनुसूचित जनजाति के तहत आती है।

अनुसूचित जनजातियों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के उद्देश्य चलाई जा रहीं कुछ विकास कार्य योजनाओं और कार्यक्रमों का भी जिक्र किया गया है, जो इस प्रकार हैं- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, समग्र शिक्षा, जल जीवन मिशन/राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण, दीन दयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, 10,000 एफपीओ का गठन और संवर्धन, पीएम-किसान, आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना आदि.

इस आदिवासी युवक का छाया रहा मामला

बता दें कि आंकड़ों के हिसाब से देश में सबसे ज्यादा एसटी आबादी मध्य प्रदेश में ही रहती है. पिछले दिनों अनुसूचित जनजाति के लोगों पर अत्याचार के मामलों को लेकर देश में काफी गुस्सा देखा गया. जिसमें मध्य प्रदेश का पेशाब कांड खासा चर्चा में रहा. एमपी के सीधी में एक आदिवासी युवक दशमत रावत पर पेशाब करने का वीडियो वायरल हुआ था. हालांकि, पीड़ित ने बताया था कि वीडियो तीन साल पुराना है

सभी देशों के सामुदायिक उत्सव के रूप में मनाया जाता

विश्व के आदिवासी लोगों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस को ऑलिन द्वारा किंग्स्टन,, वक्ताओं, कवियों, कलाकारों और विक्रेताओं और सामुदायिक सेवा बूथों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ सभी देशों के सामुदायिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है

क्या है थीम 

9 अगस्त को भारत समेत पूरी दुनिया में हर साल विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है. हर साल वर्ल्ड इंडीजिनस डे का अलग थीम होता है. विश्व आदिवासी दिवस 2023 का थीम ‘इंडीजिनस यूथ ऐज एजेंट्स ऑफ चेंज फॉर सेल्फ डिटरमिनेशन‘ है. विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाज के पुरातन ज्ञान को सेलिब्रेट करते हैं

और पढ़ें ...

TRANSFER : छग के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल...एसपी और सीएसपी किये गए इधर से उधर...देखें आदेश

बीजापुर : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बंपर तबादला किया गया है, 3 आईपीएस को बीजापुर नारायणपुर और सुकमा का एडिशनल एसपी बनाया गया. रापुसे के मणिशंकर चंद्रा सीएसपी दुर्ग, विश्वदीपक त्रिपाठी सीएसपी भिलाई और शेर सिंह बंदे पीएचक्यू भेजे गए।

 

देखें लिस्ट-

और पढ़ें ...

जगदलपुर पहुंचे सीएम और डिप्टी सीएम, एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत, कल विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

जगदलपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने बस्तर प्रवास के लिए जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट नियमित विमान से पहुँचे। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी पहुँचे। उद्योग मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री  कवासी लखमा, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष  विक्रम मड़ावी के द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

कल विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री ने आज जगदलपुर में आज विभिन्न कार्यक्रमों सहित 9 अगस्त को आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस अवसर संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू, अक्षय ऊर्जा अभिकरण के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, इन्द्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इसके साथ प्रशासनिक अधिकारियों में कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा,कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान के संचालक धम्मशील गणवीर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित ने भी स्वागत किया।

और पढ़ें ...

तेज रफ्तार का कहर : हाईड्रा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

कोरबा। जिले में सड़क हादसों के दौरान लोगों की मौत होने का सिलसिला जारी है। आज यहां के दर्री थानांतर्गत मंगल भवन के पास बाइक सवार पत्नी और बच्चे समेत हाईड्रा के नीचे आ गया। इस दुर्घटना में चालक सेवक दास महंत की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पत्नी और बच्चे सुरक्षित है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। लोगों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही दर्री सीएसपी और तहसीलदार मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करने के प्रयास में जुट गए।

कोरबा शहर की मुख्य सड़कों पर भारी वाहन लोगों के लिए काल बनकर दौड़ रहे है। भारी वाहनों के कारण लोगों का सड़कों पर चलना दुश्वार हो गया है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब वाहनों के पहिये तले दबकर किसी न किसी की मौत होती हो। दर्री थाना क्षेत्र में एक बार फिर से ऐसा ही कुछ हुआ जिसमें बाइक चला रहा एक व्यक्ति काल के गाल में समा गया। बताया जा रहा है कि सेवक दास पत्नी और बच्चे को बाइक पर बिठाकर कहीं जा रहा था इसी दौरान हादसा हो गया। मंगल भवन के पास तेज रफ्तार हाईड्रा वाहन बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसका मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गया। मृतक का नाम सेवक दास महंत स्याहीमुड़ी निवासी था।


दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया और नारेबाजी करने लगे। लोगों के विरोध प्रदर्शन की सूचना पाकर दर्री सीएसपी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने के प्रयास में जुट गए। जिस स्थान पर हादसा हुआ है वहां भारी वाहनों का दबाव हमेशा बना रहता है और वहां सड़क की स्थिती भी काफी खराब है। स्थानीय लोगों ने सड़क को दुरुस्त करने की कई बार मांग उठाई।  लेकिन स्थिती जस की तस बनी हुई है जिसके चलते एक परिवार उजड़ गया।

और पढ़ें ...