प्रदेश
BIG BREAKING : छत्तीसगढ़: इस जिले में भूकंप के झटके...मची अफरा-तफरी...!!
अंबिकापुर। सरगुजा इलाके में भूकंप के झटके लगे हैं। जिस वक्त यह वाकया हुआ, लोगों के बीच हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।अंबिकापुर शहर से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप रात्रि लगभग 8 बजकर 4 मिनट पर आया और 10 – 12 सेकण्ड तक धरती कांपती रही। भूकंप का अहसास होते ही लोग घरों से बाहर निकल आये। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.9 आंकी गई है। सूरजपुर इलाके में भी भूकंप के झट महसूस किये गए हैं।
लूट की काल्पनिक कहानी बनाकर अपने ही मालिक के पैसे को सुनियोजित तरीके से गबन करने का प्रयास करने वाले आरोपी ट्रक चालक एवं हेल्पर को थाना फरसाबहार पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिसकर्मियों की लापरवाही के चलते कस्टडी से भगा आरोपी, ASI समेत 5 को SSP ने किया निलंबित, आदेश जारी
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में बदमाशों की चालबाजी जारी है इसी बीच बलौदाबाजार के सिमगा थाना मे पुलिस कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां चोरी के आरोप में गिरफ्तार 2 आरोपियों में से एक पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।
बता दें इसके पूर्व भी बलौदाबाजार जिले में पुलिस कर्मियों की ऐसी कई बार लापरवाही सामने आ चुकी है। हालांकि, पुलिस कस्टडी से फरार आरोपियों को बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया था। लेकिन अबकी बार फरार हुआ आरोपी पकड़ से बाहर है।
फिलहाल एसएसपी ने इस घटना मे लापरवाही बरतने वाले एक एएसआई, एक प्रधान आरक्षक, तीन आरक्षकों को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. वहीं मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
घटना के संबंध में एसएसपी दीपक झा ने बताया कि, सिमगा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना हुई थी। जिस पर आरोपियों को हिरासत मे लिया गया था और चोरी का माल बरामद कर आगे पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान एक आरोपी थाना परिसर से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है. वहीं इस घटना के बाद थाने में तैनात 5 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्कूली बच्चों ने दिया मतदाता जागरूकता संदेश
अवैध रूप से शराब परिवहन करते 03 आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफत में
छात्रावास की दीवार फांदकर फरार हुए 11 बच्चे
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के एक आदिवासी बालक छात्रावास से 11 बच्चों के फरार होने का मामला सामने आया है। छात्रावास की दीवार फांदकर छात्र अपने गांव जाने पैदल ही निकल पड़े। इस दौरान अधीक्षक आश्रम में मौजूद नहीं थे। मामला जिले के आदिवासी बालक छात्रावास दामापुर का है।
दरअसल, आदिवासी बालक छात्रावास दामापुर (बाजार) में रक्षाबंधन के लिए बच्चों को छुट्टी नहीं मिली। इस वजह से ही बच्चे छात्रावास की दीवार फांदकर दामापुर से अपने गांव महली तक पैदल ही चल पड़े। इस दौरान अधीक्षक आश्रम में मौजूद नहीं थे। सूचना मिली है कि वे अक्सर ही आश्रम में नहीं रहते। इधर जब चपरासी को इसकी जानकारी मिली तो सभी बच्चों को वापस लाया गया। वहीं आश्रम के अधिकारियों से मामले को लेकर सवाल किया गया तो वे गोलमोल जवाब देने लगे।
शिवनाथ नदी में बने पुल से शख्स ने लगाई छलांग, SDRF की टीम ने बाहर निकाला शव
दुर्ग। जिले के शिवनाथ नदी में बने 50 फिट ऊंचे ब्रिज से कूदकर आत्महत्या करने वाले शख्स का शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। सोमवार देर रात केलाबाड़ी का रहने वाला राकेश ठाकुर ने नदी में छलांग लगा दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची थी। सुबह 6 बजे से तीन घंटे सर्चिंग के बाद मृतक का शव बरामद कर लिया गया है।
खुदकुशी करने वाले युवक की पहचान राकेश ठाकुर पिता राजेंद्र सिंह (52 साल) निवासी केलाबाड़ी के रूप में हुई है। वह जिस स्कूटी से गया था वो ब्रिज के ऊपर खड़ी मिली है। गाड़ी के नंबर से पुलिस ने मृतक की शिनाख्ती की गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर जांच में जुट गई है।
संसदीय सचिव की अगुवाई में हजारों श्रद्धालुओं ने सिरपुर में किया जलाभिषेक
महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बम्हनी के बम्हनेश्वरनाथ से जल लेकर सिरपुर गंधेश्वरनाथ महादेव में जलाभिषेक किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं का बम्हनी से लेकर सिरपुर तक जगह-जगह स्वागत किया गया।
आज रविवार को संसदीय सचिव श्री चंद्राकर की अगुवाई में बम्हनी से जल लेकर श्रद्धालुजन सिरपुर के लिए रवाना हुए। जिसका परसट्ठी में गोविंद साहू के नेतृत्व में, मचेवा में किशन देवांगन के नेतृत्व में, ग्राम बेमचा में संतोष चंद्राकर व देवेंद्र चंद्राकर के नेतृत्व में, परसदा में सरपंच वीरेंद्र चंद्राकर के नेतृत्व में टिकेंद्र चंद्राकर, राजू चंद्राकर, प्रभु यादव, लेखराम ध्रुव, पूनम साहू, भीखम विश्वकर्मा, दिनेश्वरी ध्रुव, जमुना यादव, कृति ध्रुव, गणेषु सतनामी, रिकेश विश्वकर्मा, गंगाप्रसाद तारक, तुमगावं में ओमप्रकाश यादव, कपिल साहू, गौतम सिन्हा, विजय बांधे, हर्ष शर्मा, गजेंद्र साहू, शिव यादव, राजेश चंद्राकर, भोरिंग में गिरधर आवडे व वेदप्रकाश साहू, जोबा में देवसिंह यादव व उदेराम ध्रुव के नेतृत्व में आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। जलाभिषेक में हजारों की संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचकर विशेष पूजा में शामिल हुए। इसके पूर्व बम्हनी में बम्हनेश्वरनाथ की पूजा में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर व अन्य श्रद्धालु शामिल हुए। कांवर यात्रा के दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर के साथ जनपद पंचायत अध्यक्ष यतेंद्र साहू, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्षद्वय खिलावन बघेल, ढेलू निषाद, दिलीप चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, चमन सिन्हा, दीपक साहू, शेखर चंद्राकर, आनंद पटेल, प्रहलाद ध्रुव, आकाश चंद्राकर, मानिक साहू, देवेंद्र चंद्राकर, चुड़ामणी चंद्राकर, अमन चंद्राकर, आवेज खान, देवव्रत चंद्राकर, अमन चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, रविंद्र चंद्राकर, बादल मक्कड़, प्रिंस चंद्राकर, नीरज चंद्राकर, अक्षय साकरकर, व्यंकटेश चंद्राकर, नरेश सारथी, शुभम चंद्राकर, अनुराग चंद्राकर, रेखराज पटेल, आकाश निषाद, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे। बाद इसके शाम को सिरपुर गंधेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया गया।
BJP : राजनांदगांव से केवल रमन सिंह..! पैनल में एक ही नाम भेजा जायेगा हाईकमान को
राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के बाद दूसरी सीटों के लिए मशक्कत की जा रही है। इसी कड़ी में राजनांदगांव के दौरे पर गए पर्यवेक्षकों ने प्रमुख नेताओं की बैठक की। इस दौरान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने राजनांदगांव सीट से प्रत्याशी के लिए डॉ रमन सिंह का नाम प्रस्तावित किया। इस तरह नांदगांव सीट केवल एक नाम का पैनल तैयार किया गया। यहां से डॉ रमन का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।
वहीं इस जिले से डोंगरगांव और डोंगरगढ़ की सीटों पर नामों का एक पैनल तैयार किया गया है। दोनों विधानसभा में दर्जनभर से ज्यादा दावेदारों का नाम प्रदेश कार्यालय को भेजा जाएगा।
गौरतलब है कि 17 अगस्त को अविभाजित राजनांदगांव जिले के खैरागढ़, खुज्जी और मोहला-मानपुर की सीट पर भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए। राजनांदगांव समेत डोंगरगांव और डोंगरगढ़ में प्रत्याशी चयन को लेकर आखिरी दौर पर बैठकों का सिलसिला चल रहा है। इसी कड़ी में जिला भाजपा कार्यालय में बतौर पर्यवेक्षक मोतीलाल साहू ने बैठक लेते कार्यकर्ताओं के मन को भांपने की कोशिश की।
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, हार्डकोर नक्सली हुआ ढेर
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक हार्डकोर नक्सली के मारे जाने की जानकारी सामने आई है। जिला पुलिस टीम सर्चिंग में जुटी हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में नक्सली दहशत और बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि, जिले के नक्सल अतिसंवेदनशील क्षेत्र के ग्राम कारीपानी के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच शनिवार देर रात मुठभेड़ हुई। इस दौरान करीब 200 से 250 राउंड फायरिंग की गई है। घटना की पुष्टि एएसपी मधुलिका सिंह ने की है। मामला नगरी इलाके के बोराई इलाके का है।

एएसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि, नगरी ब्लाक के नक्सल अतिसंवदेनशील क्षेत्र के ग्राम कारीपानी के जंगल में 26 अगस्त की शाम डीआरजी की टीम सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान कल देर रात जिला पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। घंटों हुई मुठभेड़ में एक पुरुष नक्सली के मारे जाने की खबर मिली है। पुलिस ने नक्सली के शव के साथ हथियार भी बरामद किया है। मारे गए नक्सली का अब तक सिनाख्त नहीं हो पाया है।
फिलहाल डीआरजी की टीम सर्चिंग में जुटी हुई है। क्षेत्र में नक्सली घटना की खबर होने के बाद एसपी प्रशांत ठाकुर समेत कई पुलिस अधिकारी क्षेत्र के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं नगरी ब्लाक के नक्सल अतिसंवदेनशील क्षेत्र के गांवों में इस घटना के बाद से दहशत है। क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।

वहीं, दंतेवाड़ा में डीआरजी के जवानों ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए माओवादी के पास से बड़ी संख्या में नक्सली सामग्री बरामद किया गया है। दरअसल, नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बीते शनिवार को डीआरजी और बस्तर फाइटर्स दंतेवाड़ा तथा सीआरपीएफ 111 वी वाहिनी अरनपुर कोंडापारा का संयुक्त बल थाना अरनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नहाड़ी, छोटेहिड़मा, गुमोड़ी और पोरोंककाड़ी के जंगल पहाड़ी की ओर नक्सल गश्त सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था। नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान रविवार सुबह ग्राम नहाड़ी व छोटेहिड़मा के बीच जंगल पहाड़ी में पुलिस पार्टी को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने व छिपने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।
पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम हेमला नंगा उम्र लगभग 41 वर्ष जाति मुरिया निवासी गुमोड़ी थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा ग्राम गुमोडी डीएकेएमएस सदस्य के पद पर कार्य करना बताया। नक्सली के कब्जे से दो काला रंग का पिट्टू बैग जिसमें 80 तीर बम, एक जिलेटिन रॉड, दो डेटोनेटर, फ्यूज वायर, मल्टीमीटर, एवररेडी बैटरी, टाइगर बम, लाल रंग का कपड़ा, पाम्प्लेट और नक्सली साहित्य को बरामद किया गया। उक्त नक्सली के विरुद्ध थाना अरनपुर में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम व छत्तीसगढ़ विशेष जनसुरक्षा अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध की गई। वहीं नक्सली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे पति-पत्नी को पिकअप वाहन ने मारी जोरदार ठोकर, दोनों की मौत
सक्ती। जिले में रविवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार पति पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पति- पत्नी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना सक्ती थाना क्षेत्र की है।
सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि सुवाडेरा पुल के पास पिकअप वाहन द्वारा बाइक सवार पति- पत्नी को टक्कर मारने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दोनों के शव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पिकअप चालक को हिरासत मे लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका; 500 ग्रामीण भाजपा में हुए शामिल, अनुज शर्मा ने दिलाई सदस्यता
सारंगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। सारंगढ़ के केडार में भाजपा युवा मोर्च द्वारा आयोजित नव मतदाता सम्मेलन महोत्सव में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल पूर्व विधायक केरा बाई मनहर, अनुज शर्मा और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के उपस्थिति में 500 से अधिक लोग भाजपा में शामिल हुए।
अभिनेता अनुज शर्मा और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत आज सारंगढ़ दौरे पर थे। जहां युवा मोर्चा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष और अनुज शर्मा के लिए भव्य बाइक रैली का आयोजन किया था। बाईक रैली सारंगढ़ से लेकर केडार ग्राम पंचायत तक निकाली गई, जिसमे सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
केडार में आयोजित कार्यक्रम में अनुज शर्मा ने छत्तीसगढ़ सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं इस कार्यक्रम में भाजपा से प्रभावित होकर लगभग 500 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता लिया।
*अब हम सूर्य पर जाकर सूर्य नमस्कार करेंगे-डॉ. रमन*
छत्तीसगढ़ में कल होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, सेल्स ऑफिसर के पद पर निकली बंपर भर्ती, जानें किस – किस को मिलेगी नौकरी
रायगढ़। निजी क्षेत्र की रिक्तियों में प्लेसमेंट को बढ़ावा देने के लिए 28 अगस्त 2023 को प्रात: 10 बजे, स्थान-जनपद पंचायत सभाकक्ष सारंगढ़ में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें दो नियोजक के माध्यम से लगभग 325 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र आवेदक समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते है।
जिला रोजगार अधिकारी, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मे.वेदांता स्किल स्कूल बालको, कोरबा में वेल्डर एवं फिटर में पुरूष वर्गो के लिए 50-50 पद रिक्त है। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 8 एवं 10 वीं उत्तीर्ण जरूरी है। इसी तरह होटल प्रबंधन में 10 वीं उत्तीर्ण महिला एवं पुरूष दोनों वर्ग के लिए 50 पद, सिलाई मशीन ऑपरेटर में 8 वीं उत्तीर्ण महिला एवं पुरूष दोनों वर्ग के लिए 50 पद, इलेक्ट्रीशियन में 10 वीं उत्तीर्ण पुरूष वर्ग के लिए 50 पद एवं सोलर टेक्नीशियन में आईटीआई उत्तीर्ण पुरूष वर्ग के लिए 50 पद रिक्त है।
इसी तरह मे.शिवशक्ति बायो टेक्नोलॉजी लिमिटेड रायपुर में सेल्स ऑफिसर 25 पद रिक्त है। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10 एवं 12 वीं उत्तीर्ण एवं आयु सीमा 22 से 35 वर्ष के बीच है, जिसका कार्यक्षेत्र खरसिया, सक्ती, डभरा, चंद्रपुर है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।
इस बार नहीं मनेगा सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन पर्व, जेल प्रशासन ने लिया फैसला…
बिलासपुर। प्रदेश में इस बार भी रक्षाबंधन पर्व पर कैदी भाइयों की कलाई सूनी रहेगी। बिलासपुर में जेल मुख्यालय के निर्देशों का हलावा देकर जेल प्रबंधन ने इस बार भी सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन पर्व नहीं मनाने का फैसला लिया है। कोरोनाकॉल से जेल में जाकर बहनों के अपने कैदी भाइयों को राखी बांधने की परम्परा को बंद किया गया था, जिसे अब तक शुरू नहीं किया गया है।इस साल कई संक्रमित बीमारियां फैलने के बहाने जेल प्रशासन ने बहनों को रक्षाबंधन में अपने कैदी भाइयों से मिलने से रोकने का आदेश दिया है। बता दें कि कोरोना काल के पहले तक जेल परिसर में रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया जाता था। जेल में बंद अपने कैदी भाइयों के लिए बहने राखी की थाल सजा कर पहुंचती थी और जेल परिसर में भव्य आयोजन किया जाता था।लेकिन, कोरोना काल में जेलों में बंद कैदियों को रक्षाबंधन में उनकी बहनों से मुलाकात करने से रोक लगा दी गई थी। हालांकि, जेल प्रबंधन ने बहनों को अपने कैदी भाइयों के लिए बंद लिफाफों में राखी भेजने की छूट दी थी।
Crime : जादू-टोने के शक में युवक ने कर दी चचेरे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार…
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के सलिहा थाना क्षेत्र के ग्राम थरगांव में जादू-टोने के शक में एक युवक ने अपने चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से गले पर वार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि आरोपी रामसिंह बरिहा 62 वर्ष के बेटे की तबियत बार-बार खराब हो रही थी। वो काफी समय से उसका इलाज करवा रहा था, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हो रहा था। बेटे की खराब तबियत को लेकर वो अपने चचेरे भाई परसराम बरिहा पर शक करता था। उसे लगता था कि उसका चचेरा भाई जादू-टोना करता है। इस बात को लेकर आरोपी का अपने चचेरे भाई से अक्सर विवाद होता रहता था। इसके बाद रामसिंह ने अपने चचेरे भाई को मारने का प्लान बनाया। बीती रात 10 बजे वो परसराम के घर पहुंचा। यहां घर के आंगन में चचेरा भाई बैठा था। आरोपी ने आव देखा न ताव, सीधे
अपने साथ लाई कुल्हाड़ी से परसराम के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान परसराम की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने ही गांव के सरपंच और गांववालों को हत्या की जानकारी दी। जिसके बाद सरपंच ने सलिहा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी राम सिंह बरिहा को गिरफ्तार कर लिया। व्यक्ति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। एसडीओपी बिलाईगढ़ संजय तिवारी ने कहा कि मामले में परिजनों और गांववालों के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शनिवार को शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
