प्रदेश
रायपुर : रायपुर जिले में राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत हितग्राहियों को जल्द पट्टे दिए जाएंगे: राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज रायपुर जिले में राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत पट्टा वितरण के कार्यांे की समीक्षा की। उन्होेंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा के अनुरूप और निर्देशानुसार राजीव गांधी आश्रय योजना के नियम-उपनियम बनाए जा चुके है और इसका राजपत्र में प्रकाशन हो चुका है। इस योजना के तहत रायपुर जिले में हितग्राहियों को जल्द पट्टे वितरण किए जाएंगे। इस योजना के अंतर्गत शासकीय भूमि का निःशुल्क पट्टा दिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जाएगा। अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम, सीएसईबी, सिंचाई विभाग और सीआईडीसी तथा अन्य विभाग उनके अंतर्गत की भूमि पर जल्द एनओसी प्रदान करें, जिससे जिला प्रशासन द्वारा प्रक्रिया जल्द पूर्ण कर सकें। इस बैठक में वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढ़ेबर और रायपुर विकास प्राधिकरण सुभाष धुप्पड़ उपस्थित थे।
बैठक में वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा सहित अन्य विधायक तथ जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री के प्रति इस योजना के लिए आभार व्यक्त किया। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने निर्धन तथा जरूरतमंदो की समस्याओं को समक्षा और संवेदनशीलता से उन्हें पट्टे प्रदान करने का निर्णय लिया। जल्द ही इस योजना के हितग्राहियों को पट्टे दिए जाएंगे। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर बी.बी पंचभाई, गजेन्द्र ठाकुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्तियों के लिए पट्टाधृति अधिकार अधिनियम 2023 की अधिसूचना का प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजपत्र में कर दिया गया है। नगरीय क्षेत्रों में शासकीय भूमि पर 20 अगस्त 2017 से लगातार काबिज आवासहीन व्यक्तियों को शासकीय भूमि का निःशुल्क पट्टा दिया जाएगा। राज्य सरकार के नगर निगम क्षेत्र में आवासहीन व्यक्ति 600 वर्ग फीट तथा नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्रों में 800 वर्ग फीट से अनधिक शासकीय भूमि के पट्टे के लिए पात्र होंगे, लेकिन जल संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों व सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णय का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। सभी जारी नए पट्टे निःशुल्क होंगे तथा सभी प्रयोजनों के लिए इन्हें रियायती पट्टा माना जाएगा।
ग्राम पंचायत मुरा में विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने किया 68 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन.....
रायपुर । धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा के द्वारा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुरा में विभिन्न सीसी रोड 38 लाख, शुक्रवारी बाजार कंक्रीटकरण 10 लाख, हाई स्कूल अहाता निर्माण 5 लाख, सामुदायिक भवन 5 लाख, हाई मास्क लाइट 10 लाख सहित लगभग कुल 68 लाख विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया।
विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा क्षेत्र की जनता के मूलभूत सुविधाओं की मांग थी जिसको देखते हुए क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों भूमिपूजन किया और निश्चित आज छत्तीसगढ़ माडल पूरे देश में चर्चा हैं और हमारी सरकार के द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से अनेक प्रकार की योजनाएं चल रही हैं जिससे ग्रामीण जनों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं निश्चित ही ग्रामीण जनों के लिए नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना हो जिससे आज महिलाएं एवं ग्रामीण जन इससे लाभान्वित हो रहे हैं और आर्थिक रूप से समृद्धि मिल रही है जो हमारी सरकार की सफलता हैं।
आज इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत सदस्य कंचन गायकवाड ग्राम पंचायत सरपंच नूतन ध्रुव,भगवती साहू,रेशम वर्मा,धनश्याम नायक,लाकेश्वर कोशले,गुलाब विश्वकर्मा,राजकुमार शुक्ला सहित भारी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ में मानसून अभी भी सक्रिय: मौसम विभाग
यात्रियों की फिर बढ़ी मुसीबतें : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनें कैंसिल
CG NEWS : आकाशीय बिजली गिरने से बैगा की मौत, 5 लोग झुलसे
यात्री बस में लगी भीषण आग, नारायणपुर-रायपुर रोड में देर रात बड़ा हादसा
जशपुर में नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना बोले, कांग्रेस के खाने के दांत और दिखाने के दांत अलग-अलग
नवाचार, रचनात्मकता और आजीवन सीखने की भावना होनी चाहिए विद्यार्थियों में : विश्वभूषण हरिचंदन
रायपुर : नवाचार, रचनात्मकता और आजीवन सीखने की भावना होनी चाहिए विद्यार्थियों में- विश्वभूषण हरिचंदन
श्री हरिचंदन ने कहा कि हम एक तेज और गतिशील दुनिया में रह रहे हैं, जहां तकनीकी प्रगति और वैश्वीकरण, उद्योगों और व्यवसायों को नया आकार दे रहा है। अपने चुने हुए क्षेत्रों में प्रासंगिक बने रहने और आगे बढ़ने के लिए इन परिवर्तनों को अपनाना आवश्यक है। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि अपनी शिक्षा और ज्ञान का उपयोग व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों के उत्थान के लिए भी करें। जिम्मेदार नागरिक बनें और हमारे महान राष्ट्र के विकास में सक्रिय रूप से योगदान दें।
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने विद्यार्थियों से कहा कि वे देश के गर्व को न भूलें। हमारा देश आज विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है और प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। बहादुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीरों जिन्हांेने देश के लिए अपना जीवन बलिदान दिया है ,उनके सम्मान में श्री मोदी की पहल पर मेरा माटी मेरा देश अभियान चलाया गया। हाल ही में भारत में जी-20 देशों के सम्मेलन के सफल आयोजन ने दुनिया में भारत की साख बढ़ाई।
समारोह में दीक्षांत भाषण भाभा परमाणु रिसर्च इंस्टीट्यूट अंतर्गत स्कूल ऑफ एडवांस स्टडीज इन न्यूक्लियर एण्ड टेक्नोलॉजी के चेयरमेन (मानद) एवं पद्मविभूषण से सम्मानित डॉ. आर. चिदम्बरम ने दिया। कार्यक्रम में अध्यक्षीय उद्बोधन आई.टी.एम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर डॉ. पी. वी. रमन्ना ने किया। कुलपति डॉ. सुमेन सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग के चेयरमेन ड़ॉ उमेश कुमार मिश्रा, विश्वविद्यालय की डायरेक्टर जनरल सुश्री लक्ष्मी मूर्ति, विश्वविद्यालय के अन्य प्रोफेसर, फैकल्टी मेंबर, विद्यार्थी एवं उनके पालकगण उपस्थित थे।
अर्टिगा कार से नशीली सिरफ का जखीरा जब्त, महिला समेत 4 गिरफ्तार
BreakingNews : परिवर्तन यात्रा में शामिल होने जशपुर पहुंचे जेपी नड्डा, सभा को करेंगे संबोधित
महादेव एप पर टेढ़ी हुई ईडी की निगाह, कोलकाता, भोपाल, मुंबई में दबिश देकर जब्त किए 417 करोड़ रुपए
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : कांग्रेस के इस बड़े नेता की पत्नी का सड़क हादसे में हुआ निधन, कार का टायर फटा और …
गणेश पंडालों में रात 10 बजे के बाद डीजे-धुमाल बजाने पर लगा प्रितबंध
यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने सहित जरूरत के अनुरूप ट्रैफिक सिग्नल लगाने दिए निर्देशसड़क दुर्घटनाओं को रोकने प्रभावी उपाय पर दिया बल
बस्तर लोकसभा सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के आस्था सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में सांसद दीपक बैज और उद्योग एवं आबकारी मंत्री तथा प्रभारी मंत्री कवासी लखमा वर्चुअल रूप से जुड़े। बैठक में जिले से होकर गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग और राजकीय सड़कों के साथ-साथ ग्रामीण तथा वनांचल क्षेत्र के सड़कों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गहन विचार-विमर्श किया गया।
सांसद श्री बैज ने कहा कि सड़क सुरक्षा न केवल एक महत्वपूर्ण विषय है, बल्कि दुर्घटनाओं में कमी लाकर अमूल्य जिंदगियों को बचाया जा सकता है। उन्होंने आमजनों की जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने पर बल दिया। वहीं जरूरत के अनुरूप ट्रैफिक सिग्नल और अन्य अधोसंरचना कार्यो को सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के लिए कहा,साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने पर बल दिया। बैठक में प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने सड़क सुरक्षा पर बल दुर्घटना रोकने के लिए व्यापक प्रयास करने की आवश्यकता बताई। वहीं संसदीय सचिव रेखचन्द जैन सहित विधायक नारायणपुर चन्दन कश्यप और विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम ने भी सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव दिए। बैठक के दौरान कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिले के संभावित दुर्घटना क्षेत्रों को चिन्हांकित कर सड़क सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने यातायात नियमों का पालन एवं सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने हेतु राष्ट्रीय राजमार्गो को सहायक सड़कों से जोड़ने वाले जंक्शन पॉइंट पर गति अवरोध के लिए मानक रंबल स्ट्रिप बनाने के निर्देश दिए। इस हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को चिन्हांकित स्थानों में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिये कहा।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा ने जगदलपुर शहर में यातायात प्रबन्धन हेतु गोल बाजार एवं संजय मार्केट में मल्टी लेबल पार्किंग की जरूरत सहित शहर के बाहर स्थायी ट्रांसपोर्ट नगर बनाने, शहर के चिन्हित 3 स्थानों पर बेरियर लगाने सहित ट्रैफिक दबाव के नियंत्रण हेतु आड़ावाल तिराहा, गुरुगोविंद सिंह चैक एवं टेलीमारेंगा तिराहा पर ट्रैफिक सिग्नल स्थापित किये जाने का सुझाव दिया। वहीं जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सहायक सड़कों के दुर्घटनाजन्य वाले स्थानों पर गति नियंत्रण के लिए जिगजैग, रबल स्ट्रीप लगानेन, आवश्यक स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने,सड़कों पर सुगम दृश्यता हेतु सड़क किनारे स्थित झाड़ियों की छंटाई करने, रात्रि में अंधेरे की वजह से हो रही दुर्घटनाओं वाले स्थानों में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही गाड़ियों के पीछे रिफ्लेक्टर लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूली वाहनों एवं यात्री बसों की फिटनेस जांच,ओवर स्पीडिंग एवं ओवर लोडिंग के प्रकरणों पर कार्यवाही सहित यातायात नियंत्रण हेतु। कार्यवाही और यातायात जागरूकता की दिशा में किये जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया।
बैठक में महापौर नगर पालिक निगम श्रीमती सफीरा साहू तथा जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य जिले के जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, डीएफओ उत्तम गुप्ता, आयुक्त नगर निगम हरेश मण्डावी तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
