प्रदेश

जमीन विवाद को लेकर बुजूर्ग व्यक्ति की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर। जमीन विवाद को लेकर बुजूर्ग व्यक्ति की हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर किया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांजगीर जिले के ग्राम नरियरा में पिछली दिनों यह घटना सामने आई थी जहां खेत को लेकर पिछले लंबे समय से विवाद चला रहा था।

विवाद का निपटारा करने के लिए मृतक धरमलाल राठौर की मुख्य आरोपी तीरथराम पटेल ने अपने पुत्र के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये। दोनों को भगाने में सहयोगी करने वाला युवक भी पुलिस की पकड़ में आ गया है। सभी के खिलाफ पुलिस द्वारा जरुरी कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें ...

रिटर्निंग अफसरों ने इन 16 प्रत्याशियों थमाया शो कॉज नोटिस, जानिए क्या है वजह

बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। इसी बीच रिटर्निंग अफसरों चुनाव लड़ रहे पांच विधानसभा क्षेत्र के 16 प्रत्याशियों को ने शो कॉज नोटिस जारी किया है, बता दें 10 नवंबर को आयोजित जांच में चुनावी खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत नहीं किया है। संबंधित रिटर्निंग अफसरों द्वारा उन्हें नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब तलब किया गया है।

उन्हें हर हाल में 15 तारीख की तीसरी जांच में लेखा जोखा के साथ उपस्थित रहने कहा गया है जिन्हें नोटिस जारी किया गया है, उनमें मस्तूरी, कोटा, बिल्हा, बिलासपुर और बेलतरा विधासनसभा क्षेत्र के 16 प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग के निर्देेशानुसार व्यय लेखा प्रस्तुत नही करने पर ये कार्यवाही की गई है।

रिटर्निंग अफसरों ने इन 16 प्रत्याशियों थमाया शो कॉज नोटिस

ये सभी प्रत्याशी 10 नवम्बर को व्यय लेखे के मिलान के लिए व्यय प्रेक्षक के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी धरम दास भार्गव और अम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया के अभिषेक सोनी, बेलतरा विधासभा क्षेत्र के प्रत्याशी आनंद राम साहू हमर राज पार्टी, खोरबहरा राम साहू,मुकेश चन्द्राकर निर्दलीय और कोटा विधानसभा से पंकज जेम्स आम आदमी पार्टी, मनोज कुमार खाण्डे, राजेन्द्र साहू निर्दलीय, बिल्हा क्षेत्र के प्रत्याशी उदय शंकर भार्गव, कलेशर बारमते, पवन राज मसीह, राजपाल टंडन, रंजीत बंजारे, सूरज कुमार अनंत निर्दलीय तथा बिलासपुर विधानसभा से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से जीवन लाल पटेल, निलेश विश्वास निर्दलीय शामिल हैं।

और पढ़ें ...

टाटा शोरुम सर्विस सेंटर में लगी भयंकर आग, जलकर खाक हुई कई वाहन, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

कोरबा। शहर के एक टाटा शोरुम के सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते 2 कार जलकर खाक हो गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना सीएसईबी चौकी अंतर्गत टीपी नगर में संचालित टाटा शोरुम के सर्विस सेंटर की है. आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है.

सर्विस सेंटर में आग लगते ही अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने के प्रयास में जुटी. घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

और पढ़ें ...

कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास को बड़ी जिम्मेदारी (विधानसभा चुनाव हेतु तखतपुर के प्रभारी बने)

कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास को बड़ी जिम्मेदारी (विधानसभा चुनाव हेतु तखतपुर के प्रभारी बने) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के लोकप्रिय नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास बेलतरा-बिलासपुर को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक  बैज के द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया गया है, इन्हें विधानसभा चुनाव हेतु बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है, एवं तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी तथा वहां के जिले ,ब्लॉक, अन्य पदाधिकारी से समनव्य  स्थापित कर कांग्रेस उम्मीदवार के जीत दिलाने हेतु कार्य करने का निर्देश दिया गया है, विदित हो त्रिलोक चंद्र श्रीवास कांग्रेस के प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदों पर आसन है एवं अभी वर्तमान चुनाव में बेलतरा के सबसे सशक्त दावेदार होने के पश्चात टिकट नहीं मिलने के बाद भी वे मुख्यमंत्री के क्षेत्र पाटन, कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के साजा विधानसभा, मोहम्मद अकबर के कवर्धा, एवं तखतपुर मस्तूरी आदि क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में प्रचार प्रसार कार्य में लगे हुए हैं, श्री त्रिलोक श्रीवास को तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी बनाए जाने पर निश्चित ही तखतपुर क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी, और कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती रश्मि आशीष सिंह को जीत दिलाने में त्रिलोक श्रीवास सहायक साबित होंगे,,

और पढ़ें ...

महिलाओं के साथ वादाखिलाफी कांग्रेस का चरित्र - डॉ. रमन

रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा की सुनिश्चित जीत को देखते हुए कांग्रेस के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है। भाजपा के संकल्प पत्र में मोदी जी की गारंटियों ने कांग्रेस का मानसिक संतुलन बिगाड़ दिया है। इनके राष्ट्रीय नेता राहुल और प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ की जनता को जो गारंटियां दे गए थे, उन गारंटियों को कांग्रेस ने बार-बार बदलकर यह साबित कर दिया है कि उसे अपने राष्ट्रीय नेताओं पर भरोसा नहीं है और छत्तीसगढ़ की जनता को छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी मुख्यमंत्री, उनकी सरकार और कांग्रेस पर भरोसा नहीं है। इसलिए अब कांग्रेस अपनी घोषणाओं पर चर्चा करने के बजाय भाजपा के घोषणा पत्र की समीक्षा करने पर ज्यादा जोर दे रही है। 

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि महिला विरोधी कांग्रेस अपनी सरकार का दुरुपयोग करते हुए पुलिस और प्रशासन तंत्र के साथ अपने कार्यकर्ताओं के जरिये हमारे कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करा रही है ताकि हमने महिलाओं के हित में जो गारंटी देश के प्रधानमंत्री की ओर से दी है वह महिलाओं तक न पहुंच पाए। महतारी वंदन के फार्म भरवाने हमारे कार्यकर्ता प्रदेश की माताओं, बहनों तक जा रहे है तो कांग्रेस के कार्यकर्ता पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उन्हें रोक रहे है। कांग्रेस ने तो महिलाओं को तो कुछ नहीं दिया सिर्फ धोखा दिया। भाजपा महतारी वंदन करने निकली है तो वह भी कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं है। हमे हमारे संकल्प पत्र का प्रचार करने से कोई नहीं रोक सकता लेकिन सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग सरेआम हो रहा है। भिलाई, वैशाली नगर, दुर्ग, सीतापुर दल्लीराजहरा इलाकों में ज्यादा मिल रहे हैं भाजपा इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग में करेगी। 

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस की वादाखिलाफियों से छत्तीसगढ़ की जनता अच्छी तरह वाकिफ है। ये वादा तो कर लेते है लेकिन जब निभाने की बारी आती है तो साफ मुकर जाते है। इसी तरह महिलाओं को प्रियंका गांधी गारंटी दे गई कि 500 रुपए में गैस सिलेंडर देंगे लेकिन कांग्रेस ने इसे बदल कर घोषणा की है कि गैस सिलेंडर में 500 रुपए की सब्सिडी देंगे।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि महिलाओं से शराबबंदी का वादा करने वाली कांग्रेस ने 2000 करोड़ रुपए का शराब घोटाला किया। महिलाओं से वादा किया गया था कि साल में 4 गैस सिलेंडर मुफ्त में देंगे, महिला स्व-सहायता समूहों का कर्ज माफ करेंगे, विधवा पेंशन देंगे, बुजुर्ग महिलाओं को पेंशन देंगे, हर थाने में महिलाओं की सहायता के लिए डेस्क का वादा किया गया था महिलाओं पर होने वाले अपराधों की संख्या पांच साल में इस तरह बढ़ी है कि कोई भी महिला स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही है। कांग्रेस ने महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। एक भी वादा कांग्रेस की सरकार ने नहीं निभाया। 

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि अब तक कांग्रेस 19 बार घोषणाएं कर चुकी है और इन्हें बदलती जा रही है। हर बार उनकी घोषणाओं में अंदर आ जाता है। राहुल गांधी ने घोषणा की कि 2800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदेंगे। दिल्ली से इनके एक और नेता जयराम रमेश आए और घोषणा कर गए कि 3000 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदेंगे। जब भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की गारंटी दे दी तो उसके बाद कांग्रेस ने अपने नेताओं की घोषणाओं को ठुकराकर 3200 रुपए का रेट शो कर दिया। यह दिखावेबाजी किसी काम नहीं आने वाली। बार-बार अपने घोषणा पत्र बदलने वालों पर कौन भरोसा करेगा और जो पहले भी ढेरों वादे करके सत्ता में आकर अपने वादों से मुकरते रहे हो उनके खोखले वादों पर कैसे भरोसा किया जा सकता है।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सबसे बड़ा उदारण युवाओं के साथ वादाखिलाफी का है 10 लाख युवाओं को नौकरी देने और नौकरी न देने की स्थिति में हर माह 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया और साढ़े चार साल तक कांग्रेस ने यह भत्ता नहीं दिया और स्पष्ट तौर पर कांग्रेस की ओर से कहा कि बेरोजगारी भत्ता देने का वादा घोषणा पत्र में शामिल नहीं है। भाजपा ने जब युवाओं के हक में दबाव बनाया तो सरकार के अंतिम दिनों में गिने चुने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देना शुरु किया। बेरोजगार युवाओं का 15 हजार करोड़ रुपए कांग्रेस सरकार ने हड़प लिए।

और पढ़ें ...

कांग्रेस की बड़ी जीत होगी: दीपक बैज

सूरजपुर। दूसरे चरण के मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार इसी क्रम में आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सूरजपुर के दौरे पर पहुंचे। जहां वे सूरजपुर जिले के तीनों विधानसभा में आम सभा को संबोधित करेंगे। सबसे पहले प्रतापपुर विधानसभा के धरमपुर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस की बड़ी जीत का दावा किया। इसके साथ ही उन्होंने पहले चरण के चुनाव में भी कांग्रेस के ज्यादा सीटें आने की बात कही है।

बता दें कि प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले 43 सालों से कांग्रेस प्रेम सिंह टेकाम पर विश्वास जताती आई थी। इस बार कांग्रेस ने इस विधानसभा क्षेत्र से नई महिला प्रत्याशी पर दांव खेला है। वहीं प्रेम सिंह के नाराजगी पर उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी से कांग्रेस का काम कर रहे हैं और आने वाले समय में पार्टी भी उन पर ध्यान देगी।

और पढ़ें ...

मेडिकल कॉलेज में नवजात शिशु की मौत, जानें क्या है मामला

कोरबा। छत्तीसगढ़ के जिला मेडिकल कॉलेज में एक नवाजत शिशु की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कप मच गया है। वहीं परिजनों ने ड्यूटी में तैनात नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि नाइट शिफ्ट में नींद में नर्स ने शिशु को अधिक मात्रा में दवा दिया, जिससे नवजात की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बालको निवासी प्रसूता पुतुम सिंह के परिजनों ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। पुलिस परिजनों का बयान ले रही है। नवजात शिशु का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं जिला मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर अनमोल मधुरमीय ने बताया, दो डॉक्टर समेत पांच सदस्यीय टीम जांच कर रही है। 10 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। लापरवाही पाई गई तो निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें ...

कांग्रेस के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड देखा जाए तो जीरो बटा सन्नाटाः राजनाथ

सरगुजा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सलगवां कला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के 5 साल का रिपोर्ट कार्ड देखा जाए तो वो जीरो बटा सन्नाटा है, इसलिए अब कांग्रेस की विदाई का समय आ गया है।

अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 5 साल 30 टक्का-भूपेश कक्का की सरकार चलाई। कांग्रेस ने सिर्फ सट्टा का धंधा किया और गरीबों को लूटने का काम किया। बता दें कि दूसरे चरण के मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, सभी पार्टियों के स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं।

और पढ़ें ...

पड़ोसी ने बुजुर्ग को कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

जांजगीर चांपा। जिले के नारियरा गांव में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने नगर सैनिक के पिता की कुल्हाड़ी और हसिया से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिवार वालों ने नौकरी और मुआवजे के मांग लेकर रात में शव रखकर प्रदर्शन किया। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार, धरमलाल राठौर और बेटे नगर सैनिक अमित राठौर ने अपने पड़ोसी संतराम पटेल से जमीन खरीदा था। जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। मृतक ने थाने में आरोपी द्वारा कई बार जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को धरमलाल खेत में काम कर रहा था। तभी संतराम ने अपने कुल्हाड़ी और हसिया से उस पर हमला कर दिया

घटना में धरमलाल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी संतराम पटेल फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम विक्रांत अंचल, नायब तहसीलदार, एसडीओपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे थे। ग्रामीणों को समझाइश दी गई, तब मामला शांत हुआ। हालांकि ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को KSK प्लांट में नौकरी और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

 
और पढ़ें ...

दिवाली से पहले मातम में बदलीं घर की खुशियां, सांप काटने से दो वर्षीय मासूम की मौत

जांजगीर।  जिले के ग्राम पेंड्री में दुखद घटना सामने आई है जहां एक परिवार के लिए दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई है। दरअसल दो वर्षीय मासूम अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। इस घटना के बाद परिजन बच्चा को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने पहली जांच में उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम के माता-पिता कमाने खाने के लिए बाहर गए हुए हैं और वे अपने नाना के घर रहता है। बहरहाल, मामले में मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

मंत्री गुरु रुद्र के काफिले पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा। जिले में 8 नवंबर की रात्रि करीबन 09.45 बजे राज्य के पीएचई मंत्री व नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार के काफिले पर पथराव करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नवागढ़ थाने से मिली जानकारी अनुसार 8 नवंबर की रात को गुरु रुद्र कुमार ग्राम झाल से नवागढ़ वापस आ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा गुरु रुद्रकुमार के काफिले पर पथराव किया गया। इसे लेकर थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 336, 427, 34  कायम कर विवेचना में लिया गया।

क्त घटना के संबंध में सूचना मिलने पर तत्काल मौके का मुआयना वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा किया गया और दिशा निर्देश दिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट से घटना का निरीक्षण कराया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण, ग्रामीणों एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही आरोपी टेकराम साहू उम्र 30 वर्ष  ग्राम झाल,  धर्मेन्द्र विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष, ग्राम झाल, थाना नवागढ़,  लोमेश विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष ग्राम झाल, थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा से पूछताछ करने पर ज्ञात हूआ कि गांव में गुरु रूद्रकुमार के कार्यक्रम में अपनी मांगों को लेकर बहस हुई थी।

उसके बाद कार्यक्रम छोड़कर तीनों ठाकुर देव चौक के पास आ गए और अंधेरे में बैठकर शराब पीने लगे। कुछ देर बाद जब गुरु रुद्र कुमार की काफिला वहां से गुजर रहा था तब शराब के नशे में इन लोगों ने घटना को अंजाम दिया। तीनों आरोपी को 10 नवंबर को  गिरफ्तार कर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। किया गया है। मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें ...

बृजमोहन के आरोपों को गंभीरता से ले सरकार: भाजपा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल पर प्रचार के दौरान बैजनाथपारा में हुए हमले को लेकर बृजमोहन अग्रवाल के आरोपों को गंभीरता से लिए जाने की जरूरत बताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने इतने गंभीर मामले में भी तुष्टिकरण की राजनीति की एक बार फिर नजीर पेश की है। बृजमोहन अग्रवाल ने स्पष्ट तौर पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार के संरक्षण में महापौर एजाज ढेबर द्वारा सुनियोजित तरीके से हमला कराया गया।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल अविभाजित मध्यप्रदेश के जमाने से लगातार छत्तीसगढ़ की जनता का  प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह हमला पहले चरण के चुनाव का कांग्रेसी एक्जिट पोल है। पहले चरण के चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। इससे बौखलाए कांग्रेसियों ने हिंसा का रास्ता अख्तियार किया है। बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर दक्षिण में हराना नामुमकिन है तो उन्हें रास्ते से ही हटाने की कोशिश की गई। बृजमोहन अग्रवाल पर प्राण घातक हमले की साजिश रची गई।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को अपराध और माफिया का गढ़ बनाने वाली कांग्रेस ने बस्तर में हमारे नेताओं की टारगेट किलिंग का षड्यंत्र रचा। हमारे नेताओं को चुन चुन कर मौत के घाट उतारा गया। प्रचार के दौरान हमारे एक नेता को भरे चुनाव में जान से मारा गया और अब कांग्रेसी टारगेट किलिंग का षड्यंत्र रायपुर तक पहुंच गया, इस आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। 

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि दूसरे चरण के चुनाव के प्रचार के दौरान हमारे नेताओं पर हमलों की आशंका पहले से अधिक बढ़ गई है। पुलिस राज्य सरकार के दबाव में कांग्रेस के एजेंट की तरह काम कर रही है। आने वाले समय में हिंसा की और भी घटनाएं हो सकती हैं। कांग्रेस के हिंसक इरादे, उसकी नीयत सामने आ गई है। जब राजधानी रायपुर की पहचान सात बार के विधायक बृजमोहन पर जानलेवा हमला हो सकता है तो आम कार्यकर्ता कैसे सुरक्षित हो सकते हैं। बृजमोहन अग्रवाल पर किए गए हमले का मकसद भाजपा को समर्थन दे रही आम जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं में दहशत पैदा करना है। ताकि पूरे छत्तीसगढ़ में चुनाव को प्रभावित किया जा सके। 

नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा कि भूपेश बघेल अच्छी तरह समझ लें कि उनकी कोई भी चाल कांग्रेस को सफाये से बचा नहीं पाएगी। भाजपा का हर कार्यकर्ता संघर्षों की कोख से उत्पन्न हुआ है। वह ऐसी बातों से रुकता नही है।

और पढ़ें ...

भाजपा अऊ पीएम के कोई गारंटी-वारंटी नई हे - भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को विकास उपाध्याय के पक्ष में रामनगर और गुढ़ियारी में सभा की, जिसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ही आपकी सरकार है, हमने सभी वर्गों का ख्याल रखा है। श्री बघेल ने कहा कि भाजपा वाला मन कहत हे एक हजार रूपया के गारंटी हे, भरोसा झन करहूँ, पीएम नरेन्द्र मोदी भी गारंटी के बात कहत हे, कहिस कालाधन आही, रोजगार मिलही, मिलिस नई मिलिस तो समझ लौ ओखर कोई गारंटी नई हे। श्री बघेल ने कहा कि 17 तारीख को बटन दबाकर विकास को बम्फर वोट से जीताना है। कांग्रेस सरकार ने पाँच साल जनता के लिए काम किया है और आने वाले समय भी करेगी, सरकार बनते ही गैस सिलेण्डर पर 500 रूपये की सब्सिडी मिलेगी, सभी वर्गों के बच्चों को केजी से लेकर पीजी तक की शिक्षा मुफ्त होगी, यह देश का पहला राज्य होगा जहाँ ऐसी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत् 20 लाख रूपये तक दिये जायेंगे, सड़क दुर्घटना होने पर निःशुल्क ईलाज होगा, 200 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टरों और गाड़ी मालिकों का 2018 के पहले का जो भी टैक्स है माफ किया जाएगा, छत्तीसगढ़ियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, कांग्रेस ने महिलाओं, बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों सभी का ध्यान रखा है और रखेंगी।

विकास उपाध्याय जनवंदन यात्रा के दौरान आज रामनगर व रामकुण्ड में जनसंपर्क किया। उनके समर्थन में लोग उमड़े, उनके पाँच साल के कार्यकाल में उनके द्वारा किये गए कार्यों को याद करते हुए सभी वर्गों के लोगों ने उन्हें फिर से सहयोग करने का भरोसा दिलाया है। रामकुण्ड में धनतेरस के उपलक्ष्य पर महिलाओं ने विकास उपाध्याय को वोट देने की अपील करते हुए रंगोली बनाई थी।

और पढ़ें ...

छग की कॉंग्रेस सरकार ने महिलाओ का मान बढ़ाया- स्मिता बघेल

पाटन। मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल की पुत्री स्मिता बघेल ने सोमवार को नगर पंचायत पाटन के 15 वार्डो में  महिलाओ के साथ मिलकर डोर टू डोर अपने पिता मुख्यमंत्री के पक्ष  मतदान करने की अपील की । साथ ही महिलाओ की बैठक भी की। कार्यक्रम की सुरुआत स्वामी आत्मानन्द जी के मूर्ति पर माल्यार्पण करके वार्ड क्रमाक 1 इंद्रा नगर  से की गई। उन्होंने  सरकार के विभिन्न योजनाओ की जानकारी देते हुए बताया की छग की कॉंग्रेस सराकर ने महिलाओ का मान सम्मान बढ़ाने के साथ ही उनका सीधा सीधा आर्थिक बोझ कम किया है। गैस सिलेंडर का दाम आधा कर दिया गया है।अब गैस धारी के बैंक खातों में सिधे पांच सौ रुपये की सब्सिडी आएंगी।जिससे उन्हें काफी राहत  मिलेगी। किसानों का कर्जा माफ होने के साथ ही इस बार महिला स्व सहायता समूह का भी कर्जा माफ होगा। दो सौ यूनिट बिजली निषुल्क मिलेगी ही।  साथ ही विद्यार्थियों को सभी सरकारी  स्कूलों व कालेजों में केजी से लेकर पीजी तक शिक्षा निषुल्क मिलेगी। स्मिता बघेल ने आगे कहा कि घर परिवार के किसी भी सदस्य की अचानक  घटना दुर्घटना होने पर सबसे ज्यादा घर की महिलॉये पीड़ित होती है।जिसके लिये छग की काँग्रेस सरकार ने दुर्घटना पर मुफ्त इलाज की ब्यवस्था की है। साथ ही 10 लाख रुपये तक ईलाज की निषुल्क ब्यवस्था होगी। इस बार आप पंजा छाप का बटन दबाकर पुनः छग के कॉंग्रेज़ की भरोसेमंद  सरकार बनाये। डोर डोर कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य श्रीमतीं जयश्री वर्मा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रमुख़ रूप से मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल , मुख्यमंत्री पुत्री स्मिता बघेल , नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयश्री वर्मा ,  मुख्यमंत्री के पुर्व ओ एस.डी.आसिष वर्मा, महिला ब्लाक  जगोत्री साहू , देवादा की सरपच श्रीमतीं उर्वशी वर्मा , तरूण बिजौर ,किरण चंद्राकर , पुरषोत्तम कश्यप , अर्पिता आभाष दुबे , लक्ष्मी कोसरिया, डोमन भारती , सरजू साहू , दर्शन सिंह, गोपाल देवांगन , नीरज सोनी, मनोज कुर्रे, दिनेश शर्मा , धनेश्वर वर्मा , मनोज वर्मा, संदीप कश्यप, अशीष वर्मा, तरूण वर्मा, दिलवाला नेताम, संजय पांडेय, नितिन तिवारी, मोती बघेल  सहित अन्य महिला नेत्री कार्यकर्ता, काँग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

17 को दूसरे चरण में वोट सबेरे 8 बजे से शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे

70 विधानसभा क्षेत्रों में 958 उम्मीदवार मैदान में, 1.63 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

रायपुर। चुनावी महासंग्राम की पूर्णाहुति 17 नवंबर को 70 विधानसभा के 1.63 करोड़ मतदाता मतदान कर करेंगे। प्रदेश में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए दूसरे चरण में 17 नवम्बर को 70 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार केवल बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्रों कामरभौदी, आमामोरा, ओढ, बड़े गोबरा, गंवरगांव, गरीबा, नागेश, सहबीनकछार और कोदोमाली में सवेरे सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा।

इनके अलावा बिन्द्रानवागढ़ के शेष मतदान केंद्रों में अन्य 69 विधानसभा क्षेत्रों की तरह सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे।

राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन के लिए दूसरे चरण में मतदान वाले 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 उम्मीदवार मैदान में हैं। दूसरे चरण में राज्य के कुल एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता, 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता तथा 684 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

विधानसभा आम निर्वाचन के लिए दूसरे चरण में भरतपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी-बालोद, डौंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे।

और पढ़ें ...

चुनाव आयोग ने इस भाजपा प्रत्याशी को थमाया नोटिस, जानिए क्या है वजह…

जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा प्रत्याशी रायमुनी भगत द्वारा प्रस्तुत आवेदन के अन्तर्गत चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए वाहन एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र की अनुमति हेतु आवेदन प्रस्तुत करने के पश्चात् नियमानुसार कार्यालयीन आदेश के तहत् प्रचार-प्रसार हेतु वाहन एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र की अनुमति प्रदान की गई है।

परंतु उनके द्वारा उक्त स्थान पर नुक्कड़ नाटक (सांस्कृतिक कार्यक्रम) आयोजित किया गया, जिसकी अनुमति उनके द्वारा नहीं ली गई है, जो आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। उनका यह कृत्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों के पूर्णत: विपरीत है।

 इस संबंध में रिटर्निंग आफिसर 12- जशपुर ने प्रत्याशी रायमुनी भगत को जवाब तत्काल प्रस्तुत करने नोटिस जारी किया है, साथ ही समाधानकारक जवाब प्रस्तुत नहीं किये जाने की दशा में प्रत्याशी भाजपा रायमुनी भगत के विरुद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।

और पढ़ें ...