प्रदेश

आमसभा संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जीतने की अपील की, कांग्रेस पर साधा निशाना

आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के खड़गवा पहुंचे जहां उन्होंने आमसभा को संबोधित कर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्याम बिहारी जायसवाल को भारी मतों से जीताने की अपील की।
इसके साथ ही पूर्व सीएम सामरी विधानसभा क्षेत्र के राजपुर पहुंचे जहां उन्होंने आमसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती उदेश्वरी पैकरा को समर्थन देने और आने वाले विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।
इसके अलावा बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बरतोरी में भी उन्होंने भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया।
सभी आमसभाओं में भारी जन सैलाब दिखाई दिया इस दौरान पूर्व सीएम ने इन सभाओं में भाजपा सरकार की पिछले 15 साल की उपलब्धियों और भाजपा के संकल्प पत्र की घोषणाओं तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों व केंद्र सरकार की योजनाओं पर बात की और पिछले 5 साल में कांग्रेस सरकार की विफलता को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी जमकर निशाना साधा।
पूर्व सीएम ने कांग्रेस सरकार के 15000 करोड़ के घोटालों की चर्चा करते हुए  ₹5000 करोड़ का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में घोटाला, ₹5000 करोड़ की महादेव सट्टा एप से अवैध उगाही, ₹2,000 करोड़ से अधिक का शराब घोटाला, ₹1300 करोड़ का गौठान घोटाला, ₹700 करोड़ का धान मिलिंग में घोटाला, ₹600 करोड़ का पीडीएस घोटाला, ₹540 करोड़ का कोयला घोटाला, ₹229 करोड़ का गोबर घोटाला और सीजीपीएससी घोटाले को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरा।
पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार का पिछला 15 साल विकास का दौर रहा लेकिन पिछले 5 साल में कांग्रेस की सरकार में सभी विकास कार्य ठप्प पड़े हैं, सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज सबसे बड़ा लबरा कोई है तो वो भूपेश बघेल है, इस दौरान पूर्व सीएम ने नारा लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा लबरा कौन?, सभा में उपस्थित जनता ने जवाब दिया, जनता भूपेश।
साथ ही पूर्व सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने डॉ. रमन को चाउर वाले बाबा नाम दिया, लेकिन भूपेश बघेल को आज गली-गली में लोग दारू वाले कका के नाम से जानते हैं क्योंकि भूपेश बघेल ने वादा तो शराबबंदी का किया लेकिन शराबबंदी के जगह शराब की होम डिलीवरी शुरू कर दी और शराब घर-घर पहुंचाकर देने लगे।
पूर्व सीएम ने आगे महादेव सट्टा एप के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि 30 टका, भूपेश कक्का, जुआ और सट्टा यह भूपेश बघेल के नाम के साथ जुड़ चुका है।
इसके साथ ही पूर्व सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पिछले 5 साल में कांग्रेस ने अपना कोई भी वादा ठीक से पूरा नहीं किया, जबकि हमने जो संकल्प पत्र जारी किया है उसमें मोदी जी की गारंटी है और हम बहुत जल्द प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही संकल्प पत्र के वादों को पूरा करेंगे जिसमें महतारी वंदन योजना में प्रदेश की विवाहित महिलाओं को प्रतिवर्ष 12000 रुपए देने की बड़ी घोषणा हमने की है, किसानों के लिए 3100 रुपए प्रति क्विंटल में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की है इसके साथ ही 2 साल का बकाया बोनस भी हम 25 दिसंबर को किसानों के खाते में सीधे एकमुश्त भुगतान करेंगे।
साथ ही जिन किसानों ने धान रोककर रखा है उन्हें पूर्व सीएम ने कहा कि मेरा आप सभी किसान साथियों से आग्रह है कि धान रोकने की जरूरत नहीं है, अभी आप धान बेचिए, भाजपा की सरकार बनते ही 3100 रुपए के हिसाब से आप सभी को भी भुगतान किया जाएगा।
आदिवासी कल्याण के लिए पूर्व सीएम ने संकल्प पत्र के वादों को बताते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस मिलता था लेकिन भूपेश बघेल तेंदूपत्ता संग्राहकों का बोनस भी खा गए भाजपा की सरकार बनते ही हम तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि 5500 रुपए प्रति मानक बोरा करेंगे और 4500 रुपए के हिसाब से बोनस देने का काम भी भाजपा की सरकार करेगी यह माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी है।

और पढ़ें ...

रश्मि -आशीष सिंह के पक्ष में त्रिलोक चंद्र श्रीवास का धुआंधार प्रचार

रश्मि -आशीष सिंह के पक्ष में त्रिलोक चंद्र श्रीवास का धुआंधार प्रचार, (जोशीले -ओजस्वी भाषण से बना रहे हैं, जबरदस्त माहौल), बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कांग्रेस नेता  त्रिलोक चंद्र श्रीवास जो वर्तमान में तखतपुर विधानसभा के कांग्रेस के  पर्यवेक्षक और प्रभारी हैं, वे लगातार तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के  गांव में धुआंधार दौरा एवं प्रचार प्रसार कर अपने ओजस्वी और जोशीले भाषण से जबरदस्त माहौल बना रहे हैं, पूरे तखतपुर विधानसभा में आम जनता में त्रिलोक श्रीवास के मांग प्रचुरता से बड़ा है, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ, आम जनता भी राह चलते उनके भाषण को सुनने रुक जाते हैं, और उनसे आकर्षित हुए  बिना नहीं रहते, रश्मि सिंह के पक्ष में त्रिलोक श्रीवास लगातार अथक मेहनत कर जबरदस्त माहौल का निर्माण कर रहे हैं, पिछले दो दिनों में त्रिलोक चंद श्रीवास ने लiखासर पचबहरi, सरसैनी,चनाडोंगरी, गनियारी चोरभट्टी एवं सकरी के सभी मोहल्ले, उसलापुर, केकरार आदि दो दर्जन से ज्यादा गांव में घूम -घूम कर कांग्रेस पार्टी एवं लोकप्रिय प्रत्याशी रश्मि आशीष सिंह के पक्ष में लोगों को संबोधित किया, इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील शुक्ला हेमंत श्रीवास नवीन देवांगन अजय कॉल त्रिभुवन भाई नंदकिशोर वर्मा मंगल बाजपेई नितेश शर्मा जितेंद्र शर्मा जीतू कौशल श्रीवास्तव मनोज श्रीवास दीपक कश्यप राहुल गोरख मोहसिन खान गणेश वर्मा राहुल सिंह ठाकुर राकेश चौहान, आशिया कुरेशी इरफान खान आदि  उपस्थित थे, त्रिलोक श्रीवास को देखने और उनके भाषण सुनने के लिए देर रात तक सैकड़ो हजारों की तादाद में लोग जमा हो रहे हैं, यह कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि आशीष सिंह के लिए सुखद संकेत हैl

और पढ़ें ...

कलेक्टर चन्दन कुमार के विरुद्ध भाजपा ने की प्राप्त शक्तियों एवं पद का दुरूपयोग विभागीय जाँच कि जाँच मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग से

कलेक्टर चन्दन कुमार के विरुद्ध प्राप्त शक्तियों एवं पद का दुरूपयोग विभागीय जाँच कि जाँच मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग से डॉ विजय शंकर मिश्रा संयोजक निर्वाचन आयोग संपर्क समिति,भारतीय जनता पार्टी मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ को बलोदाबजार कलेक्टर चन्दन कुमार के निर्देश पर बलोदाबजार में निरंतर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरुद्ध चुनाव प्रचार से रोकने के उद्देश्य से कलेक्टर के द्वारा विधि विरुद्ध कार्यवाही की शिकायत की I कलेक्टर चन्दन कुमार के निर्देश पर बलोदाबजार एस.डी.एम्. के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को धारा 151, दंड प्रक्रिया संहिता के तहत गिरफ्तार करते हुए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है I भाजपा कार्यकर्ताओं से जबरजस्ती चुनाव सामग्री भी जप्त कर ली गयी है I भा.ज.पा. कार्यकर्ताओं के द्वारा ऐसा कोई कार्य नही किया जा रहा था जो किसी संज्ञेय अपराध के घटित होने की संभावना उजागर करता हो I इस स्थिति में उनके विरुद्ध धारा 151, दंड प्रक्रिया संहिता के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया जाना विधि-विरुद्ध है I धारा 151, दंड प्रक्रिया संहिता के तहत प्रात क्षेत्राधिकार केवल संज्ञेय अपराध की संभावना की स्थति तक सीमित है I इसके अतिरिक्त गिरफ्तारी के समय निर्धारित प्रक्रिया का भी पालन न करते हुए स्पष्ट रूप से प्राप्त शक्तियों एवं पद का दुरूपयोग किया गया है I धारा 151, दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों के तहत किसी व्यक्ति की गिरफ़्तारी की अवधि 24 घंटे से अधिक की नहीं हो सकती I किसी व्यक्ति की गिरफ़्तारी के पूर्व भी विहित प्रक्रिया का पालन करना होता है कलेक्टर श्री चन्दन कुमार के विधिक प्रावधानों की अनदेखी कर भा.ज.पा. कार्यकर्ताओं के विरुद्ध न कार्यवाही की जा रही है I बलोदाबजार कलेक्टर चन्दन कुमार के विरुद्ध पद का दुरूपयोग कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार से रोकने के उद्देश्य से की जा रही भाजपा द्वारा कलेक्टर चन्दन कुमार के विरुद्ध विभागीय जाँच की अनुशंसा तथा उनके द्वारा विधि विरुद्ध रूप से गिरफ्तार किये गए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को रिहा किये जाने मांग कि है I
और पढ़ें ...

राहुल गाँधी 15 नवंबर को छ्ग चुनाव प्रचार करने आयेगे*

**कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी 15नवंबर को छ्ग चुनाव प्रचार करने आयेगे* * *बेमेतरा बलोदा बाजार मे लेगे चुनावी सभा* रायपुर 14नवंबर /2023/ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गाँधी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन 15नवंबर को छत्तीसगढ़ आ रहे है। श्री राहुल गाँधी 12बजे माना विमानतल आयेगे वहा से वो बेमेतरा जायेगे जहाँ 1बजे बी टी आइ मैदान मे आम सभा को सम्बोधित करेंगे। श्री राहुल गाँधी दोपहर को 2.50 बजे बलौदाबाजार स्टेडियम ग्राउंड मे आमसभा को सम्बोधित करेंगे। शाम को 4.30बजे माना विमानतल से दिल्ली वापस जायेगे।
और पढ़ें ...

सीएमओ ने की स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी की पिटाई...इलाज के दौरान मौत

गरियाबंद/राजिम। छत्‍तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्‍या कर दी गई। मृतक युवक स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में समोदा नगर पंचायत सीएमओ केशराम साहू भी शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

घटना गरियाबंद के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेंदर गांव की है। जानकारी के अनुसार गोहरापदर में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ नेमसिंह ध्रुव की मामूली बात को लेकर समोदा नगर पंचायत सीएमओ केशराम साहू और उसके साथियों ने जमकर पिटाई कर दी।

पिटाई से नेमसिंह बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती किया गया, लेकिन स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी ने इलाज के दौरान अस्पताल दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक युवक दीपावली त्यौहार मनाने गांव आया था।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में स्कॉर्पियो से 1 करोड़ 12 लाख जब्त...जांच जारी

बलौदाबाजार। जिले के कसडोल विधानसभा में स्टैटिक सर्विंलांस की टीम (SST) ने स्कॉर्पियो से 1 करोड़ 12 लाख रुपए जब्त किया है। जब्त रुपए को पलारी पुलिस को सौंप दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर से बलौदाबाजार की ओर एक निजी स्कॉर्पियो को खरतोरा नाका के पास चेकिंग के लिए रोका गया। उसमें सीएमएस स्टीकर लगा हुआ था। जिसके अंदर पेटी से 1 करोड़ 12 लाख रुपए कैश भरा मिला।

स्कॉर्पियो में बैठे प्रदीप कुमार, सौरभ सिंह डहरिया, गनमैन भागवत प्रसाद द्विवेदी और चालक पुरुषोत्तम ढीढी से एसएसटी टीम ने पैसों के संबध में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि एसबीआई के एटीएम में पैसे डालने जा रहे थे। कैश वाहन नहीं होने के कारण प्राइवेट वाहन में पैसा ले जा रहे थे। लेकिन पैसे के संबंध में कोई वैध दस्तावेज जमा नहीं कर सके। इसलिए तहसीलदार देवेंद्र नेताम ने रुपयों की जब्ती की कार्रवाई की। ड्यूटी में तैनात कर्मचारी मशीन मंगाकर देर रात 2 बजे तक थाने में पैसे की गिनती करते रहे। फिलहाल जांच जारी है।

और पढ़ें ...

जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आते जा रही है वैसे ही प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें तेज हो जा रही है.

जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आते जा रही है वैसे ही प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें तेज हो जा रही है. चुनाव आगामी 17 नवंबर को है. इस इम्तिहान में जीत दर्ज करने के लिए हर कोई दौड़ धूप कर रहा है. सुबह से ही प्रत्याशी प्रचार के लिए निकल जा रहे हैं और उनके आने का कोई समय नहीं है. कई प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क कर रहें है. राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी घर-घर जाकर मतदाताओं की सूची प्राप्त कर उनका फोन नंबर लेकर फोन कॉलिंग के लिए जरिए उन्हें मतदान देने की अपील कर रहे हैं. 

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्याशी क्षेत्र पर ही हफ्ते समय बिता दे रहे. राजनीतिक दलों ने गांव में अपनी सुविधा के लिए कार्यालय खोल रखा है. चूंकि दौलत, शोहरत, रुतबा के साथ जनसेवा करने का अवसर विधायक में मिलता है इसलिए यह मौका प्रतिनिधि खोना नहीं चाहते हैं. सोशल मीडिया, फोन कॉलिंग अन्य प्रचार माध्यम से पूरी तरह जोर आजमाइश की जा रही है. अभी चुनाव आने में मात्र तीन दिन बचे हैं.

हार जीत पर मंथन

 

 

 

विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों से लेकर मतदाता भी अभी से हार जीत पर मंथन कर रहे हैं. इस बार जशपुर जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव में प्रत्याशियों की संख्या बढ़ने से प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. मुकाबला दिलचस्प होगा. कौन जीतेगा, कौन हारेगा इसका नतीजा 3 दिसंबर को मतगणना के बाद ही पता चलेगा.

और पढ़ें ...

महासमुंद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संग विजय संकल्प महारैली में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेमचा पहुंचे जहां वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ विजय संकल्प महारैली में शामिल हुए।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभा संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार को घेरा और केंद्र सरकार की योजनाओं को छत्तीसगढ़ में जनता तक नहीं पहुंचने देने का आरोप लगाया।
पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो गरीबों का आवास भी कांग्रेस ने नहीं मिलने दिया, प्रदेश में बहुत जल्द भाजपा की सरकार बनाकर हम आवास देंगे, घर घर नल से जल पहुंचाने का काम भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी।
इसके साथ ही पीएम ने महतारी वंदन योजना को लेकर कहा कि यह योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बहुत सहायक सिद्ध होगी और जिस प्रकार मातृ वंदन योजना का पैसा सीधे खाते में आता है वैसे ही महतारी वंदन योजना का पैसा भी सीधे खाते में आएगा।
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी जमकर निशाना साधा।
पीएम मोदी ने कहा कि 7 तारीख और 17 तारीख मिलकर कांग्रेस के 30 प्रतिशत वाले कक्का का सरकार से जाना पक्का कर रही है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से कांग्रेस के दिग्गज नेता भी नाराज हैइस बार कांग्रेस के मुख्यमंत्री का विधायक बनना भी मुश्किल है, प्रदेश से कांग्रेस की सरकार जाने वाली है और बहुत जल्द छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने वाली है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पीएम मोदी के साथ पूरे देश के ओबीसी वर्ग को गाली दी है, हमेशा ओबीसी का अपमान किया है और छत्तीसगढ़ में भी साहू समाज के साथ पिछले 5 साल में जो हुआ है वो किसी से छिपा नहीं है।
साथ ही सीजीपीएससी घोटाले को लेकर भी कांग्रेस को घेरा और प्रदेश के युवाओं से भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।
बता दें कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में सीजीपीएससी घोटाले के दोषियों पर कड़ी कार्यवाई करने की घोषणा भी की है।
इसके साथ ही पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह भिलाई विधानसभा क्षेत्र के छावनी भी पहुंचे जहां उन्होंने आमसभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय को भारी मतों से जीताने और प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह किया।
अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भाजपा सरकार की पिछले 15 साल की उपलब्धियों और भाजपा के संकल्प पत्र की घोषणाओं तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों व केंद्र सरकार की योजनाओं को बताया।
इसके साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।
पूर्व सीएम ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए छत्तीसगढ़ में हुए ₹5000 करोड़ का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में घोटाला, ₹5000 करोड़ की महादेव सट्टा एप से अवैध उगाही, ₹2,000 करोड़ से अधिक का शराब घोटाला, ₹1300 करोड़ का गौठान घोटाला, ₹700 करोड़ का धान मिलिंग में घोटाला, ₹600 करोड़ का पीडीएस घोटाला, ₹540 करोड़ का कोयला घोटाला, ₹229 करोड़ का गोबर घोटाला और सीजीपीएससी में नौकरियों की नीलामी कर की गई उगाही को बताया।
इसके अलावा वे वादाखिलाफी और जनता को छलने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भी जमकर बरसे।

और पढ़ें ...

मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन तक शराब दुकानें रहेगी बंद, आदेश जारी

सारंगढ़/बिलाईगढ़ :छत्तीसगढ़ में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 के घोषित मतदान के मद्देनजर कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ अंतर्गत संचालित समस्त देशी मदिरा दुकानों (सीएस-2 घघ), कंपोजिट मदिरा दुकानों (सीएस-2 घघ कंपोजिट) तथा विदेशी मदिरा दुकानों (एफएल-1 घघ) को मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व (15 नवंबर को शाम 5 बजे) से लेकर 17 नवंबर 2023 को मतदान समाप्ति तक पूर्णतः बंद रखे जाने हेतु शुष्क अवधि का आदेश जारी किया है। इस शुष्क अवधि में मदिरा का विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा

इसी प्रकार ओड़िशा के बरगढ़ जिला कलेक्टर ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला और महासमुंद जिला से जुड़े समीपवर्ती 20 मदिरा दुकानों को उक्त अवधि में बंद रखने का आदेश जारी किया है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के हर गली मुहल्ले को जानता हूं, मेरा छत्तीसगढ़ से पुराना नाता : पीएम मोदी

महासमुंद : छत्तीसगढ़ प्रदेश के महासमुंद विधानसभा में अपने चुनाव कार्यक्रम के अंतिम चुनावी सभा को संबोधित करते हुएं, छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए, कांग्रेस की भूपेश सरकार को भ्रष्टाचारी बताया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गूगल में आपको सिर्फ 508 लिख कर सर्च करिए, भूपेश बघेल की असलियत सामने आ जाएगी।

प्रधानमंत्री ने आठ विधानसभा की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ से मेरा पुराना नाता है। यहां की हर गली हर मोहल्ले से मेरा नाता है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मैया छत्तीसगढ़ की जनता के लिए कुछ करना चाहता हूं। यहां की गरीब जनता के लिए पक्के मकान बनवाना चाहता हूं, तो कांग्रेस को तकलीफ हो रही हैं।

महासमुंद शहर के बीमचा मैदान में देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विजय संकल्प महारैली के कार्यक्रम में पहुंचे थे। मंच पर पहुंचते ही नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया।

और पढ़ें ...

शराब पीने से किया मना…फिर बेटे ने मां को सुला दी मौत की नींद, पढ़िए क्राइम खबर

कवर्धा- छत्तीसगढ़ के कवर्धा में कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी, मां ने बटे से बस इतना कहा था कि, शराब मत पीया करो…और बेटे ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बता दें, इलाज के दौरान मां की अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी अजित जांगड़े को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। यह पूरी घटना सिटी कोतवाली के जमुनिया गांव की है।

और पढ़ें ...

बस्तर के माओवादी गाज़ा युद्ध के विरोध में, जन प्रचार अभियान चलाएंगे

रायपुर। इजरायल और फिलिस्तीन में जारी संघर्ष में भारत के माओवादी भी कूद पड़े हैं। फिलिस्तीनी मुक्ति आंदोलन के समर्थन में भाकपा( मा) ने अपने 23 वें पीएलजीए की स्थापना दिवस के मौके पर 2-8 दिसंबर तक युध्द के विरोध में जन प्रचार अभियान चलाने की घोषणा की है। पार्टी के प्रवक्ता अभय ने इस संबंध में प्रेस नोट जारी किया है :

 

और पढ़ें ...

युवाओं के लिए गोल्डन चांस : पुलिस के विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जानिए तारीख और सेलेक्शन प्रोसेस से लेकर सभी डिटेल

क्या आप पुलिस की नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है।  इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 133 रिक्तियों को भरना है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।

  • हेड कांस्टेबल नर्सिंग- 13
  • असिस्टेंट प्लाटून कमांडर नर्सिंग- 62
  • कांस्टेबल (डॉग स्क्वाड) – 05
  • कांस्टेबल (बैंड)- 03
  • मेल नर्स- 10
  • महिला नर्स- 04
  • फार्मासिस्ट- 13
  • नर्सिंग असिस्टेंट- 07
  • लैब तकनीशियन- 01
  • कंपाउंडर- 12

ड्रेसर- 03

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से अधिक और 30 वर्ष से कम होनी चाहिए।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रारंभ- 20 अक्टूबर,2023
  • आवेदन की अंतिम तिथि- 30 नवंबर, 2023

रिक्तियों की संख्या

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 133 रिक्तियों को भरा जाना है। इनमें- हेड कांस्टेबल, सहायक प्लाटून कमांडर, कांस्टेबल, नर्सिंग सहायक, कंपाउंडर, ड्रेसर, नर्स आदि पद शामिल हैं।

शैक्षिक योग्यता

प्रत्येक पद के लिए शैक्षिक योग्यता के मानदंड अलग-अलग हैं। अधिक जानने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

सिलेक्शन प्रोसेस :

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन रिटन एग्जाम के आधार पर।

फीस

  • सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग : 200 रुपए
  • अनुसूचित जनजाति : 125 रुपए

    कैसे करें आवेदन 

    • सबसे पहले छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाएं।
    • इसके बाद होम पेज पर आपको ‘सीजी पुलिस अप्लाई ऑनलाइन’ लिंक का चयन करना होगा।
    • इसके बाद अब, आपको सभी आवश्यक विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरना होगा। याद रखें कि सही और वैध जानकारी दर्ज करें, अन्यथा आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
    • फिर सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वे यह जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें कि कौन से दस्तावेज़ अपलोड किए जाने हैं।
    • इसके बुाद आवश्यक शुल्क का भुगतान करें, और आवेदन पत्र की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें।
और पढ़ें ...

इस बीजेपी नेता को रिटर्निंग ऑफिसर ने जारी किया नोटिस...24 घंटे के भीतर मांगा जवाब

जशपुर। जशपुर जिले के कुनकुरी विधान सभा प्रत्याशी विष्णु देव साय को रिटर्निंग ऑफिसर ने नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है. दरअसल कांग्रेस नेता ने महतारी वंदन योजना के तहत फॉर्म भराए जाने की शिकायत जिला निर्वाचन आयोग में की थी.जिसमे हर महिलाओं को प्रति माह 1000 हजार रुपए देने की बात कही गई थी. निर्वाचन आयोग ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए कुनकुरी विधान सभा प्रत्याशी विष्णु देव साय को नोटिस जारी किया है. साथ ही 24 घंटे के भीतर जवाब भी मांगा है.

विष्णुदेव साय को नोटिस, आचार संहिता उल्लंघन करने पर चुनाव आयोग ने माँगा जवाब

और पढ़ें ...

दीवाली पर दो घंटे ही जला सकेंगे पटाखे, कलेक्टर ने जारी किए दिशा-निर्देश

बिलासपुर : दीपावली, छठ, गुरू पर्व त्योहारों पर केवल दो घंटे ही पटाखों का उपयोग किया जा सकेगा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवनीश शरण ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एवं माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुरूप जिले में पटाखों के उपयोग के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

रात 8 बजे से रात 10 बजे तक पटाखों का उपयोग किया जा सकेगा

जारी आदेश के अनुसार दीपावली, छठ, गुरू पर्व, नया वर्ष/क्रिसमस आदि त्योहारों के अवसर पर पटाखे फोड़ने की अवधि 2 घण्टे निर्धारित की गई है। दीपावली में रात 8 बजे से रात 10 बजे तक पटाखों का उपयोग किया जा सकेगा। छठ पूजा पर सवेरे 6 से सवेरे 8 बजे तक, गुरू पर्व पर रात 8 बजे से रात 10 बजे तक और नया वर्ष एवं क्रिसमस पर रात 11.55 बजे से रात 12.30 बजे तक पटाखे जलाये जा सकेंगे।

कलेक्टर अवनीश शरण ने जारी दिशा-निर्देश में कहा है कि कम प्रदूषण उत्पन्न करने वाले इम्प्रुव्ड एवं हरित पटाखों की बिक्री केवल लाईसेंसधारी व्यापारियों द्वारा ही किया जा सकेगा। केवल उन्हीं पटाखों को उपयोग के लिए बाजार में बेचा जा सकेगा, जिनसे उत्पन्न ध्वनि का स्तर निर्धारित सीमा के भीतर हो सीरिज पटाखे अथवा लड़ियों की बिक्री, उपयोग एवं निर्माण पर प्रतिबंध लगाया गया है।

और पढ़ें ...

जमीन विवाद को लेकर बुजूर्ग व्यक्ति की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर। जमीन विवाद को लेकर बुजूर्ग व्यक्ति की हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर किया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांजगीर जिले के ग्राम नरियरा में पिछली दिनों यह घटना सामने आई थी जहां खेत को लेकर पिछले लंबे समय से विवाद चला रहा था।

विवाद का निपटारा करने के लिए मृतक धरमलाल राठौर की मुख्य आरोपी तीरथराम पटेल ने अपने पुत्र के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये। दोनों को भगाने में सहयोगी करने वाला युवक भी पुलिस की पकड़ में आ गया है। सभी के खिलाफ पुलिस द्वारा जरुरी कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें ...