प्रदेश

चुनाव आयोग ने इस भाजपा प्रत्याशी को थमाया नोटिस, जानिए क्या है वजह…

जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा प्रत्याशी रायमुनी भगत द्वारा प्रस्तुत आवेदन के अन्तर्गत चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए वाहन एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र की अनुमति हेतु आवेदन प्रस्तुत करने के पश्चात् नियमानुसार कार्यालयीन आदेश के तहत् प्रचार-प्रसार हेतु वाहन एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र की अनुमति प्रदान की गई है।

परंतु उनके द्वारा उक्त स्थान पर नुक्कड़ नाटक (सांस्कृतिक कार्यक्रम) आयोजित किया गया, जिसकी अनुमति उनके द्वारा नहीं ली गई है, जो आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। उनका यह कृत्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों के पूर्णत: विपरीत है।

 इस संबंध में रिटर्निंग आफिसर 12- जशपुर ने प्रत्याशी रायमुनी भगत को जवाब तत्काल प्रस्तुत करने नोटिस जारी किया है, साथ ही समाधानकारक जवाब प्रस्तुत नहीं किये जाने की दशा में प्रत्याशी भाजपा रायमुनी भगत के विरुद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।

और पढ़ें ...

आज रक्षा मंत्री का छग आगमन...सीतापुर में जनसभा को करेंगे संबोधित

सरगुजा। आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीतापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनाथ सिंह सुबह 11:30 बजे रायगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे यहां वे हेलीकॉप्टर से सीतापुर के लिए रवाना होंगे

मिली जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह सीतापुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो के पक्ष में आम सभा को संबोधित करेंगे। इसेक बाद 1:50 बजे चिरमिरी के भरतपुर विधानसभा में सभा करेंगे। 3:55 बजे पाटन में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे।बता दें कि छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। राज्य में दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ है।

और पढ़ें ...

आचार संहिता उल्लंघन के मामले में चुनाव आयोग का कांग्रेस प्रत्याशी को नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए लागू आचरण संहिता के उल्लंघन के मामले में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डेय को नोटिस जारी किया गया है। रिटर्निंग अफसर सुभाष सिंह राज ने शैलेश से 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया है।

 रिटर्निग अफसर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पाण्डे ने विधानसभा क्षेत्र के मंदिर चौक से सिंधी कालोनी रोड, भक्त कंवर राम रोड, मुख्य मार्ग एवं अयोध्या नगर, डॉ. घाटगे नर्सिग होम, सिंधी कालोनी बिलासपुर में बिजली के खंभों में बैनर पोस्टर लगाया है। इसके अलावा मेन रोड पर बैनर पोस्टर से प्रवेश द्वार भी बनाया गया है, जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

और पढ़ें ...

जीएसटी टीम ने की बड़ी कार्रवाई...45 लाख का तम्बाकू और गुटखा जब्त

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रकों से भारी मात्रा में तम्बाकू और गुटखा जब्त किया गया है। जब्त तम्बाकू और गुटखे की कीमत 45 लाख रुपये से अधिक है। तीन ट्रकों में राज निवास ब्रांड का पान मसाला दिल्ली से बैंगलोर (कर्नाटक) ले जाया जा रहा था। जब्त माल का बिल और ईवे बिल नहीं होने के कारण 48 लाख 45 हजार 322 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

तीनों ट्रक में जब्त माल के आधार पर जुर्माना लगाया गया। पहले ट्रक में जब्त माल के आधार पर लगभग 16 लाख 17 हजार 18 रुपये का जुर्माना, दूसरे ट्रक में 16 लाख 14 हजार 152 रुपये का और तीसरे ट्रक में 16 लाख 14 हजार 152 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

और पढ़ें ...

तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल...हाथियों के समूह ने बेबी एलीफेंट को दी Z प्लस सिक्योरिटी

कोरबा। जिले में हाथियों के उत्पात के बीच उनके कुनबे की दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। केंदई गांव के करीब जंगल में दो बेबी एलीफेंट को बड़े हाथियों ने ऐसे घेर कर रखा था, मानो उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई हो। जी हां ये मनमोहक नजारा देखकर पता चलता है इंसानों की तरह ही हाथी भी अपने परिवार के प्रति अतिसंवेदनशील होते हैं। ये खूबसूरत नजारा कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल के केंदई परिक्षेत्र से सामने आई है।

आपको बता दें कि इस इलाके में 40 से अधिक हाथियों का दल डेरा जमाए हुए है। जो हर रोज किसानों के खेतो के फसल को नुकसान पहुंचा रहे है। रिहायशी इलाके के करीब चहल कदमी होने के कारण लोगों में हर वक्त दहशत का माहौल रहता है। इस दहशत के बीच अनायास ही हाथियों की दिलचस्प तस्वीर सामने आ जाती है जो सोशल मीडिया में खूब वायरल होता है। अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद हाथियों की ये तस्वीर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि वन विभाग द्वारा लोगों को सतर्क रहने हिदायत दी गई है। साथ ही वन विभाग लगातार ही हाथियों की निगरानी भी कर रहे है।

और पढ़ें ...

रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सिटी कोतवाली थाना पहुंचे हैं. जहां वे धरना में शामिल हुए हैं.

रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सिटी कोतवाली थाना पहुंचे हैं. जहां वे धरना में शामिल हुए हैं. वहीं बृजमोहन अग्रवाल के प्रचार के समय का वीडियो सामने आया है. जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है. तीन घंटे तक एफआईआर नहीं हुई है. आज की इस घटना से रायपुर के लाडले सपूत के साथ की घटना तुष्टिकरण की राजनीति की देन है. पहले चरण का मतदान हो गया है कांग्रेस सरकार की छुट्टी होने वाली है. अधिकारियों अब तो तलवा चाटना बंद करो ये प्रजातंत्र है. यहां गुंडा गिरी नहीं चल सकती. चार घंटा हो गया एफआईआर नहीं हुआ है, सरकार को चेतावनी दे रहे हैं. तीन तारीख़ के बाद कांग्रेस सरकार की छुट्टी होने वाली है.

और पढ़ें ...

शराब कोचियाओ के ऊपर लगातार कार्यवाही...आबकारी विभाग 210 लीटर महुआ शराब जब्त कर 6200 किलो लाहन को किया नष्ट

धमतरी :  आबकारी विभाग धमतरी द्वारा अवैध नशे और शराब कोचियाओ के ऊपर लगातार कार्यवाही सामने आ रही है, इसी कड़ी में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आज जिले के सलोनी गांव के जंगल में अवैध शराब के कारोबार चल रहे थे जिसमें छापेमार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6200 किलो कच्चा महुआ नष्ट किया।

वहीं 210 लीटर महुआ शराब जब्त किया एक बड़ी कार्यवाही करते हुए आने वाले चुनाव में शराब की किसी न किसी भूमिका को खत्म करने में आबकारी विभाग ने सफलता हासिल की है, सुबह तड़के ही इस कार्यवाही को अंजाम दिया है।

 बता दें कि, लगातार कार्यवाही आगे भी की जाएगी आगामी चुनाव को देखते हुए सतर्कता बढ़ती जा रही है इस चुनाव में शराब को प्रत्याशी अपना हथियार न बना दे इस बात का भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है वहीं जिले के सभी मदिरा दुकान 14 नवंबर से 17 नवंबर तक बंद की जाएगी कलेक्टर ने ड्राई डे घोषित किया है।
और पढ़ें ...

‘भाजपा को चुनाव के समय ही बोनस की याद आती है बाद में भूल जाते हैं’: सीएम भूपेश बघेल

आरंग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरंग प्रत्याशी और मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया का प्रचार करते हुए आज चुनावी आमसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले 15 सालों में छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने वाली भाजपा के पास अब छत्तीसगढ़ में कोई भरोसेमंद नहीं है इसलिए ये मोदी गारंटी लाए हैं, लेकिन प्रदेश की जनता सब समझ चुकी है।

सीएम ने कहा कि पहले चरण में कांग्रेस की एकतरफा जीत होगी और दूसरे चरण में भी कांग्रेस की लहर चलेगी। कोरोना के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन में कोरोना को भगाने के नाम पर देश की जनता से थाली और ताली बजाई, कोरोना तो भागी नहीं उल्टा बार-बार वापस आता रहा। केंद्र सरकार की अड़चनों के बाद भी हमने अपना वादा पूरा किया। मेरे अन्नदाता प्रसन्न रहे इससे बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं।

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर भी हमला बोलते हुए कहा कि रमन सिंह ने 15 साल तक पूरे प्रदेश को ठगने का काम किया। भाजपा को चुनाव के समय ही बोनस की याद आती है। बाद में भूल जाते हैं। छत्तीसगढ़ के संसाधनों पर भाजपा की बुरी नजर है। इस बार कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी। 3200 रुपये प्रति क्विंटल में धान की खरीदी होगी।

 
और पढ़ें ...

*विधानसभा चुनाव : निगरानी दलों ने 66 करोड़ 33 लाख रुपए की नगदी और वस्तुएं जब्त कीं*

*निगरानी दलों ने 66 करोड़ 33 लाख रुपए की नगदी और वस्तुएं जब्त कीं* रायपुर. 9 नवम्बर 2023. राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से 8 नवम्बर तक की स्थिति में 66 करोड़ 33 लाख रुपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं। इनमें 17 करोड़ 98 लाख रुपए की नगद राशि शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान विगत 8 नवम्बर तक 47 हजार 371 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत एक करोड़ 35 लाख रुपए है। साथ ही तीन करोड़ 99 लाख रुपए कीमत की अन्य नशीली वस्तुएं भी जब्त की गई हैं। सघन जाँच अभियान के दौरान 20 करोड़ 36 लाख रुपए कीमत के 484 किलोग्राम कीमती आभूषण तथा रत्न भी जब्त किए गए हैं। इनके अतिरिक्त अन्य सामग्रियां जिनकी कीमत 22 करोड़ 62 लाख रुपए है, भी जब्त की गई हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों के परिपालन मंर राज्य में विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत निगरानी दलों द्वारा सघन जाँच की कार्यवाही लगातार जारी है।
और पढ़ें ...

सड़क किनारे पड़ी मिली दो युवकों की लाश...इलाके में फैली सनसनी

बलौदाबाजार। भाटापारा शहर के पटपर लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में दो अज्ञात शव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। श्मशान घाट में मिला शव लगभग दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। वहीं, दूसरा शव मुख्य सड़क के किनारे पड़ा मिला है। स्थानीय लोगों न पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों अज्ञात शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें ...

पुलिस को मिली बड़ी सफलता...क्रेटा कार से जब्त किए 8 लाख कैश

रायगढ़ :  आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त कराने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर एसएसटी एफएसटी टीम के साथ थानों का पुलिस बल निर्वाचन व्यय, संदिग्ध रकम तथा चुनाव प्रभावित वस्तुओं की आवाजाही पर निगाह रखे हुए है। इसी क्रम में गुरुवार को दोपहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान क्रेटा कार से 8 लाख कैश जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दोपहर वाहन चेकिंग दौरान ढिमरापुर चौक पर कोतवाली पुलिस द्वारा एक सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार अंदर रखा लाल रंग के बैग में 500-500 रुपए के 16 बंडल कुल 8 लाख रुपए नकद रखा पाया गया।

वाहन चालक ओम प्रकाश गुप्ता पिता आलेख गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी केसला थाना जूटमिल से बैग में रखे रकम के संबंध में पूछताछ में अनुकूल जवाब नहीं देने पर कार चालक ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करना पाये जाने पर कोतवाली पुलिस द्वारा संदिग्ध रकम की धारा 102 के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई। जिला निर्वाचन कार्यालय को कार्यवाही से अवगत कराया गया है।

और पढ़ें ...

चुनाव आयोग ने की कार्यवाही...छग के तीन विधानसभा क्षेत्र के इन 22 अभ्यर्थियों को नोटिस जारी

बलौदाबाजार : विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत व्यय प्रेक्षक के समक्ष निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत नही करने पर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र के 22 प्रत्याशियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।जिसमें विधानसभा कसडोल के 14,बलौदाबाजार 3 एवं भाटापारा के 5 शामिल है। कसडोल विधानसभा में डॉ. देवदत्त बरतामसी,जे मनहरण दास गुरूगोसांई, अमरीका साहू ,गोप कुमार पटेल, छबीलाल पैकरा, धनेश कुमार कोसले, सुश्री परमेश्वरी पैकरा,पुरूषोत्तम सोनी,धनीराम केंवट प्रीतलाल कुर्रे,मनोज कुमार, आडिल, लीलाधर निषाद,शैलेन्द्र एवं संदीप साहू,

इसी तरह विधानसभा बलौदाबाजार में संतोष यदु दुर्गेश्वरी देवी घृतलहरे, नरोत्तम दास बंजारे शामिल है। विधानसभा भाटापारा के 5 प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया है। जिसमे जितेंद्र बंजारे,कृष्णा बंजारे,नरेश कुमार कोशले, पंचराम एवं व्यास नारायण वर्मा शामिल है।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार 6 नवंबर को कसडोल,बलौदाबाजार एवं 7 नवंबर को भाटापारा के समस्त अभ्यर्थियों को अपना निर्वाचन व्यय लेखा, समस्त बिल व्हाउचर, संबंधित दस्तावेज एवं बैंक पासबुक सहित व्यय प्रेक्षक – व्यय लेखा दल के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये थे। निर्धारित तिथि को 22 अभ्यर्थियों द्वारा व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं किया गया जो कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 (1) के प्रतिकूल है।

और पढ़ें ...

अमरजीत भगत के समक्ष भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

सीतापुर। चुनाव नजदीक आते ही दलबदलू नेताओं के एक पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला शुरू होकर चुनाव संपन्न होने तक जारी रहता है। लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों में इसी तरह का माहौल चुनाव के दौरान देखने को मिलता है। छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। अब दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रसार-प्रसार जोरो पर है।

राजनीतिक पार्टीयों में दल-बदल का दौर अभी तक जारी है। सीतापुर से खबर सामने आई है कि BJP कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। अमरजीत भगत के समक्ष BJP कार्यकर्ता ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। सैकड़ो की संख्या में BJP के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए है। बता दें कि कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर इन सभी ने सदस्यता ली है। 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का चुनाव होना है। ऐसे में सैकड़ो की संख्या में BJP के कार्यकर्ताओं के कांग्रेस में शामिल होने से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।

 
और पढ़ें ...

ट्रेलर में ब्लास्ट होते ही लगी भयंकर आग, चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान

कोरबा।  जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टलने की खबर सामने आई है. चलती ट्रेलर में अचानक ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई. ट्रेलर के चालक ने किसी तरह छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। जब तक दमकल कर्मी आग पर काबू पाते, ट्रेलर जलकर खाक हो चुका था। मुख्य मार्ग में करीब एक घंटे तक जाम लगी रही। जिसे खुलवाने पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। घटना उरगा हाटी राजमार्ग में कोटमेर के समीप हुई.

 बताया जा रहा है कि मूलत: बिहार निवासी महेंद्र मेहता वाहन चालक का काम करता है। वह शाह कोल ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एडी 83 60 को लेकर कोरबा की ओर आ रहा था। वह करतला थाना अंतर्गत ग्राम कोटमेर के समीप पहुंचा था। इसी दौरान उसे इंजन से ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले धुएं के साथ आग की लपटें निकलने लगी।

आग ने देखते ही देखते पूरे केबिन को चपेट में ले लिया। किसी तरह चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। मुख्य मार्ग में ट्रेलर के धू-धू कर जलने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई। सूचना मिलते ही करतला थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नगर सेना के दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। जब तक दमकलकर्मी घटनास्थल पहुंचते तब तक देर हो चुकी थी। आग की चपेट में आने से ट्रेलर के केबिन और इंजन जलकर खाक हो चुके थे। किसी तरह दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। घटना के बाद मुख्य मार्ग में भारी जाम लग गई थी। जिसे खुलवाने पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। बहरहाल मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है।

और पढ़ें ...

रतनपुर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग दौरान 9461 कि.ग्रा चांदी एवं नगदी रकम 1,00,400 रूपये किये जप्त

  बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

जप्त मश्रूका:- 1.चॉदी का बड़ा सिल्ली वजन 3585 ग्राम, 2.चॉदी का सिल्ली 2019 ग्राम, 3. चॉदी का सिल्ली 1121 ग्राम, 4.चॉदी का पतला साईज सिल्ली 118 ग्राम, 5. चॉदी का पायल 05 जोंड़ी वजनी 619 ग्राम, 6. चाँदी का सिक्का बड़ा साईज 06 नग प्रत्येक का वजन 50 ग्राम कुल 300 ग्राम, 7. चॉदी का सिक्का 33 नग प्रत्येक 20 ग्राम का कुल 660 ग्राम, 8.चॉदी का सिक्का 37 नग प्रत्येक का वजन 10 ग्राम कुल 370 ग्राम, 9. चॉदी का सिक्का 63 नग प्रत्येक का वजन 05 ग्राम कुल 315 ग्राम, कुल चॉदी का वजन करीब 9461 कि.ग्रा., कीमती करीबन 6,62,270 रूपये नगदी रकम 500, 200,100 रूपये का नोट कुल 1,00,400 रूपये, कुल जुमला कीमती 7,62,670 रूपये विवरण:- राज्य में अगामी विधान सभा चुनाव को मद्येनजर में आचार सहिंता लागू होते ही निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह(भापुसे) के , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा अनुविभागीय अधिकारी कोटा अनुभाग सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्र में तथा जिले के सरहदी थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट के माध्यम से बाहर से आने जाने वाली वाहनो पर सतत निगरानी रखी जा रही हैं तथा थाना टीम द्वारा भी समय समय पर वाहन चेकिग लगाकर दीगर राज्य को जाने वाली वाहनो तथा संदिंग्ध वाहनो की चेकिग किया जा रहा है, दिनांक 08.11.2023 के थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर के द्वारा थाना टीम के साथ एनएच 130 तिराहा मदनपुर के पास रतनपुर मध्यप्रदेश ,उत्तर प्रदेश राज्य मार्ग पर देर शाम करीब 09.00 बजे से आने जाने वाली वाहनो का चेकिग किया जा रहा था,उसी दौरान एक निजी वाहन बोलेरो क्रमांक एमपी 04 जेड एच 0712 को रोककर चेकिग करने पर अलग अलग थैले में चांदी के पायल, सिक्के, चांदी का बिस्कीट,व नगदी रकम बरामद किया गया जिसका मौके पर विधिवत पंचनामा कार्यवाही में 1.चॉदी का बड़ा सिल्ली वजन 3585 ग्राम, 2.चॉदी का सिल्ली 2019 ग्राम, 3. चॉदी का सिल्ली 1121 ग्राम, 4.चॉदी का पतला साईज सिल्ली 118 ग्राम,5. चॉदी का पायल 05 जोंड़ी वजनी 619 ग्राम, 6. चाँदी का सिक्का बड़ा साईज 06 नग प्रत्येक का वजन 50ग्राम कुल 300 ग्राम,7. चॉदी का सिक्का 33 नग प्रत्येक 20 ग्राम का कुल 660 ग्राम,8.चॉदी का सिक्का 37 नग प्रत्येक का वजन 10 ग्राम कुल 370 ग्राम,9. चॉदी का सिक्का 63 नग प्रत्येक का वजन 05 ग्राम कुल 315 ग्राम,कुल चॉदी का वजन करीब 9461 कि.ग्रा., कीमती करीबन 6,62,270 रूपये। 2. नगदी रकम 500, 200,100 रूपये का नोट कुल 1,00,400 रूपये, कुल जुमला कीमती 7,62,670 रूपये के संबंध में अनावेदक ओमकार साहू पितारमेश लाल साहू निवासी मोतीनगर सागर जिला सागर म.प्र. के द्वारा कोई वैध दस्तावेज पेस नही किया।उक्त चांदी के जेवर,सिक्के, बिस्कीट नगदी रकम किसी अपराध से संबंधित होने की अंदेशा पर एवं आगामी विधान सभा चुनाव के मददेनजर धारा 102 जाफौ के तहत जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं ,थाना रतनपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान लगातार जारी हैं।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में ED की छापेमारी : पटाखा कारोबारी के घर ईडी की दबिश

भिलाई। भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार 8 नवंबर की सुबह सरकार से जुड़े कुछ लोगों के करीबी और पटाखा व्यापारी सुरेश घींगानी के घर दबिश दी। ईडी ने सुरेश के घर एक महीने में दूसरी बार छापामार कार्रवाई की है। कहा जा रहा है कि उन्हें महादेव और अन्य घोटालों के लेनदेन से जुड़े अहम सबूत मिले हैं। इससे जुड़े दस्तावेजों की जांच और पूछताछ करने के लिए टीम पहुंची है.

ईडी की 8-10 सदस्यीय टीम बुधवार सुबह 6 बजे भिलाई-3 के पदुम नगर स्थित पटाखा कारोबारी और कांग्रेस नेता सुरेश घींगानी के घर पहुंची। घर पहुंचते ही टीम ने सभी मेंबर को अंदर से बाहर और बाहर से अंदर आने की मनाही की। इस दौरान किसी तरह का बवाल न हो इसको देखते हुए सुरक्षा जवानों को भी घर के बाहर तैनात किया गया है।

: बता दें कि सुरेश घींगानी थोक पटाखा व्यवसायी है। भिलाई तीन के पदुमनगर में उनके निवास से कुछ दूरी पर महादेव बुक से जुड़े और दुबई में बैठे सौरभ चंद्राकर के बिजनेस पार्टनर दीप सावलानी का घर भी है।

कहा जा रहा है कि ईडी को महादेव बुक की काली कमाई के अवैध लेन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कई अहम दस्तावेज मिले हैं। इसी के आधार पर वो एक महीने में दूसरी बार सुरेश घींगानी के घर जांच के लिए पहुंची है। अगर उनके यहां पुख्ता सबूत मिलते हैं तो ईडी आगे की कार्रवाई भी कर सकती है। फिलहाल टीम सुरेश और उनके बेटे बंटी से पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें ...