प्रदेश

पूर्व विधायक के खिलाफ कांग्रेस ने की बड़ी कार्रवाई, छह साल के लिए पार्टी से निकाला...जाने क्या है पूरा मामला

कबीरधाम। कांग्रेस के पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह (Former Congress MLA Yogeshwar Raj Singh) को छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित (expelled from congress) कर दिया गया है। मंगलवार को मतदान के बाद देर रात प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आदेश जारी किया है। दरअसल, विधानसभा चुनाव में कवर्धा के कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण कवर्धा के पूर्व विधायक योगेश्वर राज सिंह उर्फ योगीराज को कोंग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार ये कार्रवाई की गई  हैं। योगेश्वर राज सिंह ने कवर्धा सीट पर चुनाव में आप पार्टी के प्रत्याशी खड्ग राज सिंह का खुलेआम प्रचार किया था। यहां पर कांग्रेस से मंत्री मोहम्मद अकबर प्रत्याशी है।
 
केजरीवाल की रैली में भी दिखाई दिए थे योगेश्वर राज सिंह
गौरतलब है कि आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाले सहसपुर लोहारा रियासत के राजा खड्गराज सिंह आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी आदिवासी समाज में अच्छी खासी पकड़ है। वे पूर्व में नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हालांकि, तब वे भाजपा में थे। इसके अलावा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रह चुके योगेश्वर राज सिंह भी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी खड्गराज सिंह का समर्थन कर रहे थे। योगेश्वर राज सिंह व  खड्गराज सिंह दोनों रिश्तेदार हैं। चार अक्टूबर को कवर्धा में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के सीएम भगवत मान की रैली में भी योगेश्वर राज सिंह दिखाई दिए थे।
और पढ़ें ...

ED Raid in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में ईडी ने फिर मारा छापा... माइनिंग कारोबारी कारोबारियों के ठिकानों पर जांच

भिलाई/बालोद। छत्तीसगढ़ में बुधवार सुबह एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है। भिलाई के पदुमनगर स्थित पटाखा कारोबारी और धिंगानी फायर वर्क्स के संचालक सुरेश घिंघानी के घर ईडी ने सुबह छह बजे छापा मारा।

 इसके अलावा भिलाई शहर के ही पावर हाउस लिंक रोड में एक अन्य कारोबारी के घर ईडी के अधिकारी जांच कर रहे हैं। पटाखा व्यवसायी हुकुमचंद से पूछताछ की जा रही है।

बालोद के दल्लीराजहरा में माइनिंग कारोबारी सुमित लोढ़ा व सौरभ लोढ़ा के कार्यालय में ईडी के अधिकारी जांच कर रहे हैं। कारोबारी के कार्यालय के बाहर सीआरपीएफ की टीम मौजूद है।

जानकारी के मुताबिक सुमित लोढ़ा व सौरभ लोढ़ा के पास ढुलकी, गिधाली, दल्ली, रावघाट में आयरन माइनिंग व ट्रांसपोर्टिंग का बड़ा कारोबार है। वहीं कारोबारियों का स्थानीय नेताओं से नजदीकी संबंध है। फिलहाल ये कार्यवाही किस सिलसिले में हुई इसकी जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

और पढ़ें ...

कांग्रेस सरकार के द्वारा लगातार जनहित के लिए योजना बनाई और आज किसान मजदूर बेरोजगार युवा सभी इसका लाभ उठा रहे हैं-कांग्रेस के प्रत्याशी संदीप साहू

जिले के कसडोल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी संदीप साहू जो लगातार जनसंपर्क में लगे हुए हैं इसी तारतम्य में आज कसडोल विधानसभा के नदी तलहटी क्षेत्र में आज बाजार भाटा, गंडई, अमलीडीह, करदा, मरदा,लाटा,सीरियाडीह क्षेत्र में आज दिखाई दिए जहां पर कई तरह के छोटे-बड़े कार्यक्रम आयोजित है गांव में नवधा रामायण और कई तरह के छोटे बड़े स्तर के लोगों का जमावड़ा भी देखने को मिला कांग्रेस प्रत्याशी संदीप साहू लगातार जनसंपर्क करते हुए लोगों से नजर आ रहे हैं और लोगों का जन शैलाभ भी देखने को मिला कांग्रेस के समर्थक काफी बहुतायत मात्रा में अपने विधायक के प्रति सहज भाव से समर्थन देते हुए दिखे लोगों ने कहा कि अगर संदीप साहू इस क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी के रूप में आए हैं और जनसंपर्क में है तो निश्चित तौर पर हम सहयोग जरुर करेंगे और हम अपने भावी विधायक का समर्थन के रूप में यही बात कहेंगे कि हमारे क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा सोचे और लोगों ने कहा भी आपकी विजय पताका जरूर दिखाई दे रही है क्योंकि कांग्रेस सरकार के द्वारा लगातार जनहित के लिए योजना बनाई और आज किसान मजदूर बेरोजगार युवा सभी इसका लाभ उठा रहे हैं और महिला समूहों को जो रोजगार मिला आज उनका भी फायदा जन समुदाय में महिलाओं को भी मिल रहा है इस प्रकार की बातें लोगों के बीच में सुने और दिखाई दी भावी विधायक के रूप में जो अभी वर्तमान में संदीप साहू ने भी लोगों का जनसमर्थन पाते हुए दिखे और उन्होंने भी कहा कि निश्चित तौर पर हम जिस प्रकार से एक जनप्रतिनिधि का सोच होता है और हम अगर जनप्रतिनिधि बनकर आते हैं तो हम निश्चित तौर पर अपने क्षेत्र के विकास के लिए बहुतायत प्रयत्न करेंगे और यहां पर हर संभव प्रयास जो आवश्यकता हो वह जरूर कराएंगे।

और पढ़ें ...

कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सहयोगियों सहित किया आत्मीय अभिनंदन,

कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास् ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सहयोगियों सहित किया आत्मीय अभिनंदन, (बिरकोना- कोनी हेलीपैड पर दर्जनों समर्थको सहित किया हार्दिक स्वागत), जिले एवं प्रदेश के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने आज प्रदेश के  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के बिलासपुर आगमन के दौरान बिरकोना कोनी स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर अपने दर्जनों समर्थकों के साथ आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने त्रिलोक चंद्र श्रीवास से चर्चा भी किया, इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ प्रमुख रूप से श्री मनोज श्रीवास, दीपक कश्यप ,मंगल बाजपेई राहुल गोरख गणेश वर्मा, नीलय शर्मा, पंडित जितेंद्र शर्मा,( जीतू) चरण सिंह राज, शुभम श्रीवास, हरीश वर्मा कौशल श्रीवास्तव प्रमोद साहू अजय साहू शैलेश कौशिक पार्थ पोर्ते कामता वर्मा डॉक्टर प्रेमलाल सारथी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थेl

और पढ़ें ...

चुनावी सरगर्मी: गृहमंत्री अमित शाह कल छत्तीसगढ़ दौरे पर,रायगढ़ में करेंगे रोड शो

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव 2 चरणों में होने हैं और पहले चरण की वोटिंग (7 नवंबर) को हुई  पहले चरण में छत्तीसगढ़ की 90 में से 20 विधानसभा सीटों मतदान हो रहा है. इसमें बस्तर संभाग 12 और दुर्ग संभाग के राजानांदगांव की 8 विधानसभा सीटें हैं. इन 20 सीटों पर चुनाव के लिए कुल 223 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. पहले चरण में 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किया । छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा और 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. 70 सीटों के लिए कुल 958 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

कल यानि  9 नवंंबर को अमित शाह 3.30 बजे से एक घंटे तक भाजपा उम्मीदवार ओपी चौधरी के समर्थन में रोड-शो करेंगे। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल 9 नवंंबर को जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, रायगढ़ और चंद्रपुर विधानसभा में तय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दो विधानसभाओं में सभाएं होंगी और 3 विधानसभाओं में रोड शो होगा। 15 नवंबर को भी अमित शाह का दौरा संभावित बताया जा रहा है।

 
और पढ़ें ...

छ्ग में पहले चरण का मतदान संपन्न, अब नक्सलियों की कायराना करतूत के आंकड़े हुए जारी, कई आईईडी बरामद, जानिए कहां कहां हुई थी नक्सल वारदात

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को हुआ. इसमें छत्तीसगढ़ की 20 सीटों के लिए वोटिंग हुई. इसमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, खुज्जी, मोहला मानपुर, बस्तर, जगदलपुर, डोंगरगांव,  अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा और चित्रकोट शामिल है.  बस्तर जिले में 3 बजे तक कुल 65.20% वोटिंग हुई है

01- दिनांक 07.11.2023 को प्रातः लगभग 06ः30 बजे जिला सुकमा के थाना चिंतागुफा क्षेत्रांतर्गत सीआरपीएफ कैम्प एलमागुण्डा-2 (टोन्डामरका) से कोबरा 206 की पार्टी एरिया डॉमिनेशन हेतु एलमागुंडा की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा लगाया गया आईईडी की चपेट में आने से कोबरा 206 का निरीक्षक श्रीकांत के पैर में लगने से घायल होने की सूचना हैं। घायल निरीक्षक का उपचार रायपुर में किया जा रहा है तथा उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

02- दिनांक 07.11.2023 के लगभग 11ः00-11ः30 बजे जिला सुकमा के थाना कोन्टा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बंडा पोलिंग बूथ की सुरक्षा ड्यूटी में लगे डीआरजी की पार्टी के ग्राम बंडा से उसकवाया जाने के रास्ते में डीआरजी और माओवादियों के बीच फायरिंग हुई घटना में सुरक्षा बल सदस्यों में किसी को कोई हताहत नहीं हुआ। माओवादियों को जंगल की आड़ लेकर भागने हेतु मजबूर किया गया।

03- दिनांक 07.11.2023 को जिला सुकमा के थाना चिंतागुफा क्षेत्रांतर्गत सीआरपीएफ कैम्प मिनपा से मिनपा मतदान केन्द्र सुरक्षा ड्यूटी हेतु कोबरा 206 एवं एसटीएफ का बल रवाना हुये थे। इसी दौरान लगभग 14ः05 बजें रेंगापारा-जूपारा के मध्य पुलिस पार्टी एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बल द्वारा माओवादियों के उपर ताबातोड़ जवाबी कार्यवाही की गई, जिसमें माओवादियों को भारी नुकसान होने का आसूचना प्राप्त हो रहा है। इस मुठभेड़ में कोबरा के 04 जवानों को मामूली चोट आई, जिसका ईलाज रायपुर में हो रही है तथा स्थिति सामान्य है।

04- दिनांक 07.11.2023 को जिला सुकमा के थाना चिंतलनार क्षेत्रांतर्गत चिंतलनार से लखापाल मतदान केन्द्र सुरक्षा ड्यूटी हेतु कोबरा 204 एवं सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी रवाना हुआ था, लगभग 14ः50 बजे लखापाल के जंगल में पुलिस पार्टी एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई घटना में सुरक्षा बल सदस्यों में किसी को कोई हताहत नहीं हुआ। माओवादियों को जंगल की आड़ लेकर भागने हेतु मजबूर किया गया।

◼️ जिला नारायणपुर :-

01- दिनांक 07.11.2023 के लगभग 10ः30 बजे जिला नारायणपुर के थाना ओरछा क्षेत्रांतर्गत गुदाड़ी से 02 किमी. जंगल क्षेत्र में माओवादियों के कैम्प को एसटीएफ बल द्वारा ध्वस्त की गई, माओवादियों कैडर की गोला, बारूद एवं दैनिक उपयोग सामग्री बरामद की गई।

◼️ जिला बीजापुर :-

01- दिनांक 07.11.2023 के लगभग 13ः30 बजे जिला बीजापुर के थाना बीजापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पदेड़ा के जंगल में सीआरपीएफ 85वीं वाहिनी बल एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। उक्त मुठभेड़ में दो माओवादियों के मारे जाने तथा उनके शव को माओवादियों द्वारा अपने साथ ले जाने की विश्वसनीय जानकारी प्राप्त हुई है। तत्संबंध में अतिरिक्त जानकारी तस्दीक की जा रही है।

02- दिनांक 07.11.2023 के लगभग 14ः45 बजे जिला बीजापुर के थाना भैरमगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिरियाभूमि के जंगल में सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी द्वारा अभियान के दौरान अज्ञात माओवादियों द्वारा लगाया गया लगभग 04-05 कि.ग्रा. का 01 नग आईईडी बरामद कर बीडीएस टीम द्वारा मौके पर निष्क्रिय किया गया।

03- दिनांक 07.11.2023 को जिला बीजापुर के थाना भैरमगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम चिहका-बिरियाभूमि में चुनाव के दौरान 03 अलग-अलग स्थानों से अज्ञात माओवादियों द्वारा लगाये गये 03 नग आईईडी (03 कि.ग्रा., 05 कि.ग्रा., 07 कि.ग्रा.) जिला बल के बीडीएस टीम द्वारा बरामद कर नष्ट किया गया।

◼️ जिला दन्तेवाड़ा :-

01- दिनांक 07.11.2023 के लगभग 13ः00 बजे जिला दन्तेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्रांतर्गत मतदान दल के आने-जाने के लिये सीआरपीएफ 111 बटा0 के सी कंपनी का बल मार्ग सुरक्षा व्यवस्था पर लगाया गया था, जो थाना अरनपुर से सोमापारा की तरफ आर.ओ.पी. कर रही थी इसी दौरान माओवादियों द्वारा लगाये गये 02 नग प्रेशन आईईडी लगभग 02-02 कि.ग्रा. का बरामद कर नष्ट किया गया।

◼️ जिला कांकेर :-

01- दिनांक 07.11.2023 के लगभग 12ः30 बजे जिला कांकेर के थाना छोटेबेठिया क्षेत्रांतर्गत उलिया व माड़पखांजूर के मध्य जंगल में डी.आर.जी./बस्तर फाईटर एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के पश्चात् घटना स्थल के पास माओवादियों की 01 नग AK-47 रायफल बरामद की गई। माओवादियों के क्रास फायरिंग में डोगे राम नुरेती ग्राम उरलिया घायल हुआ है। जिसका प्राथमिक ईलाज बांदे में करा कर कांकेर भेजा गया है। जिसकी स्थिति सामान्य है।

और पढ़ें ...

गोमती साय जीत के लिए भर रही दम: भाजपा ने बनाया , भाजपा ही संवारेगी

*भाजपा ने बनाया , भाजपा ही संवारेगी आज पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के दोकडा मण्डल मे विधायक प्रत्याशी श्रीमती गोमती साय का मण्डल के सभी पदाधिकारियों एवं सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया तत पश्चात् चुनावी कार्यों के लिए भाजपा कार्यालय का उद्धघाटन श्रीमती गोमती साय के करकमलों से किया गया । कार्यालय उद्धघाटन कार्यक्रम मे मण्डल के अध्यक्ष- दिनेश प्रसाद ,मण्डल महामंत्री- रवि यादव पुरूषोतम सिंह ठाकुर,, सत्यनारायण सिंह ,विपिन यादव , चिंतामणि सिंह, रामकुमार रवानी , निरजन , खागेश्वर परमार,,मुनू भगत ,राधे यादव , आलेश्वर भगत , फूलचंद एवं भाजपा के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। कार्यालय उद्धघाटन के बाद उपस्थित भाजपा के समस्त सदस्यों को संबोधित कर भाजपा के प्रति विश्वास और संकल्पित होकर कार्य करने के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए गोमती साय ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के विश्वास एवं उम्मीदों को पूरा करने की पूरी कोशिश करूंगी
और पढ़ें ...

शिक्षक भर्ती घोटाले में हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, पिछले पदस्थापना स्थान पर ज्वाइनिंग करने की अनुमति दी

बिलासपुर। पोस्टिंग मामले में हाईकोर्ट से शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने शिक्षकों की पदस्थापना और वेतन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग को 45 दिनों में शिक्षकों की पोस्टिंग के मामले में निर्णय लेने के निर्देश हाईकोर्ट ने दिए हैं।

शिक्षकों को वेतन व्यवस्था के लिए पुरानी पदस्थापना वाले स्कूलों में ज्वाइन करने के लिए निर्देशित किया गया है। उल्लेखनीय है कि, शिक्षक पोस्टिंग घोटाले में धांधली के चलते शिक्षा विभाग ने ढाई हजार से अधिक शिक्षकों की पोस्टिंग निरस्त कर दी गई थी। मामले को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षक हाईकोर्ट गए थे।

 हाईकोर्ट ने इस मामले में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के निर्देश भी दिए हैं। याचिकाकर्ताओं के आवेदन पर कमेटी नए सिरे से विचार करेगी। 15 दिनों के भीतर अभ्यावेदन देने और समिति को 45 दिनों में फैसला देने के निर्देश हाईकोर्ट ने दिए हैं।

 बता दें कि हाईकोर्ट ने बीते 4 सितंबर को शासन द्वारा जारी किए गए आदेश को निरस्त कर दिया है। शिक्षकों को अपने पिछले पदस्थापना स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति दी गई है। बीते 3 नवंबर को मामले की सुनवाई के बाद फैसला हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

और पढ़ें ...

खुशवंत गुरु का आरंग विधानसभा क्षेत्र में धुआंधार प्रचार जारी, भाजपा को मिल रहा भरपूर समर्थन…

आरंग । छत्तीसगढ़ में चुनाव का शंखनाद हो चुका है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में लगा हुआ है। इसी तारतम्य में भाजपा के आरंग प्रत्याशी भी लगातार विधानसभा क्षेत्र में चुनाव का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। भेट मुलाकात की इसी कड़ी में आज खुशवंत गुरु ग्राम परसदा ( उमरिया) , सेंध, कोटराभाठा, रीको, चीचा, बरौदा, कायाबांधा, झांझ, राखी, कुहेरा, नवागांव और खपरी पहुंचे।

ग्राम परसदा (उमरिया) , सेंध, कोटराभाठा और रीको में भाजपा प्रत्याशी खुशवंत गुरु का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं चीचा, बरौदा और कायाबांधा में ग्रामीण खुशवंत गुरु के सपोर्ट में सड़क में उतरे और अबकी बार भाजपा की सरकार के नारे लगाए। झांझ, राखी और कुहेरा के मतदाताओं ने खुशवंत गुरु को बताया जब से शिव कुमार डहरिया यहां के विधायक चुने गए हैं। तब से आरंग का विकास रुक गया है। सड़कें और नालियां दिन प्रतिदिन बदहाल होती जा रही है लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं हैं।

और पढ़ें ...

भाजपा की सरकार आने पर भाटापारा को बनाया जाएगा स्वतंत्र जिला – शिवरतन शर्मा

भाटापारा।  भारतीय जनता पार्टी कार्यालय स्वर्गीय गोविंद सारंग स्मृति परिसर भाटापारा में प्रेसवार्ता रखी गई है, जिसमे उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़, विधायक शिवरतन शर्मा ने उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि छतीसगढ़ राज्य का निर्माण का सपना सकार केन्द्र मे बीजेपी के अटल सरकार मे हुई भाजपा ने छतीसगढ़ राज्य को सवाराने का काम ही आज बीजेपी का जो चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया है वह मोदी का घोषणा पत्र के नाम से पहचाना जा रहा है विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा की जनसमस्याओं के निराकरण की शुरुआत बीजेपी के कार्यकाल से ही आरम्भ हुआ चाँवल खाद्य वितरण व खाद वितरण की शुरुआत व छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है जिसे ध्यान मे रखते हुये किसानों के धान को समर्थन मूल्य मे खरीदने कि निर्णय रमन सिंह के कार्यकाल से आरम्भ हुआ वही बीजेपी के 2023 के घोषणा पत्र मे महतारी वंदना योजना प्रति माह 1000 रुपये प्रति महिला उपलब्ध कराने का संकल्प है वही बीजेपी के सरकार आने पर पिछले 2 सालों का बोनस किसानों को दिया जायेगा खेतिहार मजदूरों 10 हजार आयुष्मान चिकित्सा योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज बीपीएल परिवार को 500 रुपये मे गैस सिलेंडर 18 वर्ष के बेटी को 1.50 लाख रुपये तीर्थ यात्रा योजना आदि महत्वपूर्ण सौगात घोषणा पत्र मे शामिल है।

बीजेपी के सरकार आने पर भाटापारा स्वतंत्र जिला

वही विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा की बीजेपी के सरकार आने पर भाटापारा को स्वतंत्र जिला की घोषणा करायेंगे व 100 बिस्तर अस्पताल शाखा नहर सिंचाई 90 एकड तक लेकर जाना आऊट व इन्डोर स्टेडियम व बायपास लिंक रोड निर्माण सिमगा मे ट्रामा सेन्टर व बीजेपी के सरकार आने पर केबिनेट से मंजूरी कराकर क्षेत्र के पत्रकारों के आवास हेतु जमीन आबंटन के लिये भी प्रयास किया।

और पढ़ें ...

सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए JCCJ नेता

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी विधानसभा में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) गोड़खाम्ही पहुंचे, जहां पर लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू के पक्ष में मतदान करने अपील करते हुए नजर आए। वहीं कार्यक्रम के बीच लोरमी विधानसभा से JCCJ पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज मनीष त्रिपाठी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

इससे लोरमी विधानसभा का समीकरण बिगड़ते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान सीएम बघेल भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि, उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में 1 किलो राशन देने की बात कहते हुए भाजपा 3600 करोड़ रुपए राशन का घोटाला किया. इस बीच सीएम बघेल ने कहा, कांग्रेस पार्टी जो घोषणा करती है उस पर अमल भी करती है। बीजेपी के लोग केवल झूठ की राजनीति करते हैं. पहले तो भाजपा किसानों का कर्ज माफ नहीं करते हैं। जब हम कर्ज माफ हम कर रहे हैं, तब उनके पेट में दर्द हो रहा है। ऐसा कोई सगा नहीं जिसे रमन ने ठगा नहीं। वहीं लोरमी विधानसभा के लोगों को सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा, वोटकटवा लोगों से सावधान रहना है। वे नहीं चाहते लोरमी का विकास हो। सीएम बघेल ने यह भी कहा, मुझे खाली हांथ नई भेजना, यही अपेक्षा लोरमी विधानसभा के लोगों से है।

और पढ़ें ...

‘मोदी जी के पास खुद के हवाई जहाज खरीदने के लिए पैसे हैं, लेकिन किसानों के कर्ज माफ के लिए नहीं’: प्रियंका गांधी

बालोद। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज संजारी बालोद विधानसभा के ग्राम जुंगेरा में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुचीं। प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि 16 हजार करोड़ रुपये के दो हवाई जहाज मोदी ने खरीदे है, उत्तरप्रदेश के गन्ना किसानों के बकाया 15 हजार करोड़ देने के लिए पैसे नही है, लेकिन संसद भवन के सुंदरीकरण के लिए 20 हजार करोड़ खर्च किया गया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानों के कर्जमाफ करने के पास भाजपा के पास पैसे नही, और बड़े उद्योगपतियों के करोड़ो-अरबों पैसे माफ किये जा रहे है। केंद्र की भाजपा सरकार ने बन्दरगाह, एयरपोर्ट बड़े उद्योगपतियों को दे दी। प्रियंका ने अडानी का जिक्र करते हुए कहा कि देश का किसान रोजाना 27 रुपये कमाता है, और अडानी जी रोजाना 1600 करोड़ कमाते है। वही बढ़ती महंगाई पर प्रियंका ने कहा कि पहले टमाटर के दाम आसमान छू रहे थे और आज प्याज का दाम बढ़ गया है।

भूपेश बघेल की तारीफ

प्रियंका ने भूपेश बघेल की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी अपने आप को सर्व शक्तिमान मानते है, लेकिन भूपेश बघेल खुद को किसान का बेटा मानते है। वे आपके बीच के है। प्रियंका ने आगे कहा कि सरकार बनते ही सारी घोषणाएं पूरी होंगी। जाति जनगणना की घोषणा के नाम से भाजपा के लोग बौखला गए है। लेकिन हम कांग्रेस की सरकार बनते ही जाति जन गणना करवाएंगे।

और पढ़ें ...

लोकतंत्र के इस महापर्व में हर व्यक्ति का मत महत्वपूर्ण है

कवर्धा में अपना वोट डालने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ में चुनाव भूपेश सरकार के पांच साल के भ्रष्टाचार, उनके झूठे वादों और विकास को रोकने के मुद्दों पर लड़ा जा रहा है.’ इसके अलावा रमन सिंह ने आज मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पहला चरण भी अच्छा रहेगा और दूसरा चरण भी अच्छा रहेगा और बीजेपी प्रदेश में पूरी बहुमत से सरकार बनाएगी. इसके पहले भी अपनी चुनावी सभाओं में रमन सिंह बीजेपी के जीत का दावा करते आ रहे हैं. रमन सिंह ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कई बार प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल को भी घेरा है.

और पढ़ें ...

बीजेपी पूरे जोरशोर के साथ राज्य में सरकार बनाएगी पूर्व सीएम रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने मतदान किया।

राजनांदगांव। पूर्व सीएम रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने वाली है। कांग्रेस की सरकार का राज्य के लोग अच्छी तरह समझ चुके हैं। पिछली बार का चुनाव गलत तरीके से हुआ था लेकिन इस बार बीजेपी पूरे जोरशोर के साथ राज्य में सरकार बनाएगी। बता दें ​कि राजनांदगांव से बीजेपी उम्मीदवार पूर्व सीएम रमन सिंह एवं कांग्रेस की ओर से गिरीश देवांगन को उम्मीदवार बनाया गया है।

बता दें कि आज छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान होगा। कुछ ही देर में वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। छग में 90 मे से 20 विस सीटों के लिए मतदान होने जा रहा है। बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले की 8 सीटों पर वोट डालेंगे।

और पढ़ें ...

Elections 2023 : छत्तीसगढ़ में 5 बजे तक लगभग 70.87 % हुए मतदान

रायपुर। CG Assembly Elections 2023 : छत्तीसगढ़ में 5 बजे तक मतदान के आकड़े सामने आ गए है। प्रदेश में पहले चरण पर कुल 70.87 प्रतिशत मतदान हुए है। सबसे ज्यादा भानुप्रतापपुर 79.10 प्रतिशत मतदान हुए है, वहीं सबसे कम बीजापुर में 40.98 प्रतिशत मतदान हुए है।

अंतागढ़ – 70.72 प्रतिशत
बस्तर – 71.39 प्रतिशत
भानुप्रतापपुर – 79.10प्रतिशत
बीजापुर – 40.98 प्रतिशत
चित्रकोट – 70.36 प्रतिशत
दंतेवाड़ा – 62.55 प्रतिशत
डोंगरगांव – 76.80 प्रतिशत
डोंगरगढ़ – 77.40 प्रतिशत
जगदलपुर – 75.00प्रतिशत
कांकेर – 76.13 प्रतिशत
कवर्धा – 72.89 प्रतिशत
केशकाल – 74.49 प्रतिशत
खैरागढ़ – 76.31 प्रतिशत
खुज्जी – 72.01 प्रतिशत
कोंडागांव – 76.29 प्रतिशत
कोंटा – 50.12 प्रतिशत
मोहला-मानपुर – 76.00 प्रतिशत
नारायणपुर – 63.88 प्रतिशत
राजनांदगांव – 74.00 प्रतिशत
पंडरिया – 71.06 प्रतिशत

और पढ़ें ...

दर्दनाक हादसा : ट्रेलर और पिकअप वाहन में आमने-सामने जोरदार टक्कर...तीन युवकों की मौत

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, पुसौर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम रविवार के समीप मंगलवार को सुबह करीब 5 बजे पिकअप वाहन और ट्रेलर की सामने से भिड़ंत हो गई। घटना के दौरान पिकअप वाहन में सवार तीन युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जूटमिल पुलिस ने तीनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने उपरांत शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह पैकर्स मूवर्स का काम करने वाली कंपनी की टीम के लोग पिकअप वाहन में सवार होकर रायपुर से रायगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान रायगढ़ से चंद्रपुर की ओर जाने वाली ट्रेलर के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए पिकअप वाहन को सामने से ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से पिकअप वाहन सड़क की दूसरी ओर पलट गई।

जिसमें सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलने पर पुलिस तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के दौरान ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान मरने वालों में वाहन मालिक व चालक संदीप कुमार शर्मा पिता कैलाश चंद्र शर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी कबीर नगर रायपुर, सुनील चंद पिता दयाचंद उम्र 28 वर्ष निवासी सरवाला भीलवाड़ा हरियाणा और पवन पिता लक्ष्मण उम्र 31 वर्ष निवासी हरियाणा शामिल हैं। बाद में तीनों के विषय में पुलिस ने पतासाजी कर इनकी पहचान की गई। इन तीनों को जानने वाले रायगढ़ निवासी लोगों ने मृतकों के घर वालों को सूचना दी। जिसके पश्चात पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया।

और पढ़ें ...