प्रदेश

पाटन में सीएम भूपेश बघेल और भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने किया मतदान

रायपुर/पाटन।छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। पाटन से कांग्रेस उम्मीदवार एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासकीय प्राथमिक शाला कुरूदडीह में सपरिवार वोट डाला।वोटिंग की सेल्फी भी पोस्ट की। सीएम बघेल के साथ उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल, बेटी स्मिता बघेल, दीप्ति बघेल, पुत्र चौतन्य बघेल एवं बहू भी मतदान करने पहुंची थीं।

पाटन विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल पत्नी के साथ मतदान करने भिलाई के सेक्टर 5 इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुंचे थे विजय बघेल,वोट डालने के अमिट छाप की सेल्फी पोस्ट कर प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने का दावा किया है।

और पढ़ें ...

BREAKING : वोटिंग के दौरान लाइन में खड़ी महिला की अचानक मौत, मचा हड़कंप

बलौदाबाजार।जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहाँ बलौदाबाजार वोट देने के लिए मतदान केंद्र पहुंची 60 वर्षीय महिला की अचानक मौत हो गई है. सहोदरा की मौत से घटनास्थल पर हड़कंप मच गया. कसडोल थाना क्षेत्र का मामला.

बताया जा रहा है कि, कसडोल विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 76 ग्राम मल्दा में वोट देने लाइन में खड़ी महिला की अचानक मौत हो गई है. कसडोल निर्वाचन अधिकारी भूपेंद्र अग्रवाल ने घटना की पुष्टि की है. कहा जा रहा है कि महिला की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

और पढ़ें ...

डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने किया मतदान, कहा- कांग्रेस दूसरे चरण में 50 सीटों पर जीतेगी

अंबिकापुर। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान किया। वहीं मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में कांग्रेस 50 सीटों पर जीतेगी ।

मतदान करने से पहले डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव महामाया मंदिर पहुंचे। वे पूजा के बाद मतदान के लिए रवाना हुए। टीएस सिंहदेव अंबिकापुर से कांग्रेस प्रत्याशी हैं।

वहीं अंबिकापुर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राजेश अग्रवाल ने मतदान केंद्र जूना लखनपुर में परिवार सहित मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने विक्ट्री साईन बनाते हुए अपनी जीत को सुनिश्चित बताया।

बता दें सरगुजा जिले में सुबह 11 बजे तक 20.08% प्रतिशत वोटिंग की गई है। विधानसभा क्षेत्र लुण्ड्रा में 22.00%, विधानसभा क्षेत्र अम्बिकापुर 19.19% और विधानसभा क्षेत्र सीतापुर 19.04% मतदान हुआ है।

और पढ़ें ...

Elections 2023 : छत्तीसगढ़ में 1 बजे तक 37.87 फीसदी हुए मतदान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर दूसरे और अंतिम चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। आज 958 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। राज्य विधानसभा चुनाव में इस बार सत्ताधारी दल कांग्रेस ने कुल 90 में से 75 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। वहीं भाजपा राज्य में सत्ता में वापसी करना चाहती है। भाजपा ने यहां 2003 से 2018 तक लगातार 15 वर्षों तक राज किया है। वहीँ छत्तीसगढ़ में 1 बजे तक 37.87 % मतदान किये जा चुके है।

रायपुर की सीटों पर 32.37  प्रतिशत वोटिंग हुई

अभनपुर –35.57 %

आरंग – 34.3 %

धरसीवा – 36.92 %

रायपुर नगर उत्तर –32.2 %

रायपुर नगर दक्षिण -31.13 %

रायपुर नगर पश्चिम – 30.32 %

रायपुर ग्रामीण– 28.8 %

और पढ़ें ...

विधायक कुलदीप जुनेजा, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल ने किया मतदान, जानता से की वोट करने की अपील

रायपुर।रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा (Raipur North MLA Kuldeep Singh Juneja) ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत अधिकार का प्रयोग किया, वहीं भिलाई नगर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे है। मीडिया से चर्चा कर कहा उन्हें विश्वास है की इस बार भी जानता उन्हें ही चुनेगी, आगे कहा कि भिलाई की जानता को 1 महीने के कैंपेन से ज्यादा 05 साल में लिए गए कार्यों पर भरोसा है।

वहीं पूर्व मंत्री वा भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडे मतदान करने सेक्टर 09 स्कूल पहुंचे। वीआईपी कल्चर को छोड़ आम जनता की तरह लाइन में अपने बेटे मनीष पांडे के साथ लगे रहे। वहीं मीडिया से चर्चा कर कहा की छत्तीसगढ़ की जानता को नशा मुक्त अपराध मुक्त प्रदेश प्रदेश चाहिए है। और अब जानता वोट डाल कर अपनी भूमिका अदा करेगी। वहीं प्रदेश वासियों से वोट करने की अपील की है।

और पढ़ें ...

मतदान के बाद जनसंपर्क एवं परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा

रायपुर/ जनसंपर्क एवं परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा ने आज सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रचना काबरा ने भी वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में 11 बजे तक 70 सीटों में 19.65 % हुए मतदान

रायपुर।  प्रदेश में दूसरे चरण की वोटिंग जारी है।  चुनाव आयोग के मुताबिक 11 बजे तक 70 सीटों में 19.65 प्रतिशत वोटिंग हुई है. बता दें कि सुबह से ही पोलिंग सेंटरों में बड़ी संख्या में लोग लाइन में लगे दिख रहे हैं। इस बीच प्रत्याशी भी अपना मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं।

अब तक रायपुर की सीटों पर 19.07 प्रतिशत वोटिंग हुई

अभनपुर –24.00%

 

आरंग – 21.00%

धरसीवा – 18.63%

रायपुर नगर उत्तर –18.60%

रायपुर नगर दक्षिण -17.30%

रायपुर नगर पश्चिम – 17.14%

रायपुर ग्रामीण– 18.25%

इसी कड़ी में बिल्हा से भाजपा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक ने भी मतदान किया है। कौशिक ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के परसदा प्राथमिक शाला में मतदान किया है।

इधर बिलाईगढ़ विधानसभा कि कांग्रेस प्रत्याशी कविता प्राण लहरें और उनके पति ने भी अपने गृह ग्राम कोसमकुंडा में अपना मत डाला है। वहीं रामपुर से भाजपा प्रत्यशी ननकी राम कंवर ने भी अपना मत डाला है।

और पढ़ें ...

नक्सलियों ने कायराना करतूत को दिया अंजाम, मोबाइल टावर को किया आग के हवाले

कांकेर। जिले के छोटेबेटिया क्षेत्र में नक्सलियों ने मोबाइल टावर में आग लगा दी। नक्सलियों ने घटना को बीती रात अंजाम दिया है। घटना में मोबाइल का टावर का जनरेटर जल कर खाक हो गया है। पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची है। पूरा मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है।

कांकेर जिले के अचिनपुर गांव में लगे मोबाइल टॉवर को नक्सलियों ने बीती रात आग लगा दिया। टॉवर जियो कंपनी का बताया गया है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में घटी घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई है। मामले में सज्ञान लेते हुए पुलिस के द्वारा अग्रिम करवाई की जा रही है।

और पढ़ें ...

नहाय खाय के साथ शुरू हुआ महापर्व छठ, जानें इस दिन का विशेष महत्व

हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पर्व मनाया जाता है। नहाय खाय के साथ इस पर्व की शुरूआत हो चुकी है। ये पर्व चार दिन तक चलता है। इस बार छठ पूजा की शुरुआत 17 नवंबर यानी आज से हो रही है। चार दिनों तक चलने वाले इस त्यौहार के बारे में जाने सब कुछ…

पहला दिन- नहाय खाय

छठ पूजा पर्व की शुरुआत नहाय खाय के साथ होती है। इस दिन सूर्योदय 06.45 बजे होगा। वहीं, सूर्यास्त शाम 05.27 बजे होगा। नहाय-खाय में व्रती सहित परिवार के सभी सदस्य चावल के साथ कद्दू की सब्जी, चने की दाल, मूली आदि ग्रहण करते हैं।

दूसरा दिन- खरना

18 नवंबर को खरना है। इस दिन का सूर्योदय सुबह 06.46 बजे और सूर्यास्त शाम 05.26 बजे होगा। इस दिन गुड़ और खीर का प्रसाद बनाकर ग्रहण करते हैं। इस प्रसाद को ग्रहण करने के बाद व्रती 36 घंटे निर्जला उपवास पर चली जाती हैं। इस प्रसाद को बनाने में मिट्टी के चूल्हे और आम की लकड़ी का प्रयोग किया जाता है।

तीसरा दिन- अर्घ्य

19 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है, जिसे संध्या अर्घ्य भी कहते हैं। 19 नवंबर को सूर्यास्त शाम 05.26 बजे होगा। छठ पूजा का तीसरा दिन बहुत खास होता है। इस दिन टोकरी में फलों, ठेकुआ, चावल के लड्डू आदि अर्घ्य के सूप को सजाया जाता है। इसके बाद नदी या तालाब में कमर तक पानी में रहकर अर्घ्य दिया जाता है।

चौथा दिन- अर्घ्य

चौथे दिन यानी 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा। ये अर्घ्य लगभग 36 घंटे बाद दिया जाएगा। इस दिन सूर्योदय सुबह 06.47 बजे होगा।

और पढ़ें ...

कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने किया मतदान, जानता से की वोट करने की अपील

भिलाई नगर कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव  मीडिया से चर्चा कर कहा उन्हें विश्वास है की इस बार भी जानता उन्हें ही चुनेगी, आगे कहा कि भिलाई की जानता को 1 महीने के कैंपेन से ज्यादा 05 साल में लिए गए कार्यों पर भरोसा है। छत्तीसगढ़ को सुदृढ़ बनाने, एक मजबूत सरकार बनाने मैनें अपना वोट दे दिया.. आप सभी भी अपने पोलिंग बूथ पहुंचिए.. लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना मतदान दें

और पढ़ें ...

पहले से भी बड़ी जीत ला रहे हैं हमः सीएम भूपेश

रायपुर। सीएम भूपेश ने अपने ट्वीटर पर एक पोस्ट किया है। ‘जिसमें उन्होंने कहा कि गजब! प्रदेश भर से आ रही खबरें उत्साहजनक हैं। मतदाताओं में मतदान को लेकर बहुत उत्साह है। सभी लोग सुनिश्चित करें कि उनके जानने वाले सब लोग अपना वोट जरूर डालें। बस थोड़ा सा और दम..पहले से भी बड़ी जीत ला रहे हैं हम’।

प्रदेश में आज लोकतंत्र का महापर्व है। आज विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेशभर के 70 सीटों पर मतदान जारी है। लोकतंत्र के इस पर्व में आज प्रदेशभर की जनता में उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान केंद्रों में सुबह से ही लोगों की कतारे लगी हुई है। अलग-अलग विधानसभा में काफी भीड़ देखने को मिल रहा है। इसी बीच प्रदेश के सीएम भूपेश ने मतदान के लिए जनता का आभार जताया है।

आज प्रदेश में 70 सीटों पर जमकर मतदान हो रहा है। वादों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ के 958 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी। जिसके बाद इसका पारिणाम 3 दिसंबर को आएगा।

और पढ़ें ...

धमतरी। कुरुद में बीजेपी प्रत्याशी अजय चंद्राकर ने सपरिवार मतदान किया।

धमतरी। कुरुद में बीजेपी प्रत्याशी अजय चंद्राकर ने सपरिवार मतदान किया। 

और पढ़ें ...

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू किया अपना मतदान, जनता से मतदान करने की अपील की

दुर्ग। विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण का चुनाव आज 17 नवंबर को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू अपने गृहग्राम के शास. उच्च. माध्यामिक स्कूल ग्राम पंचायत पाऊवारा में सुबह 8 बजे बुथ क्रामंक 206 में अपना मतदान किया। श्री साहू ने सबसे अपील कि है मतदान अवश्य करें और अपना आशीर्वाद प्रदान करें। श्री साहू ने कहा कि किसानो, मजदूरों, महिलाओं और आम जनता के लिए कांग्रेस हमेशा खड़ी रही है। काग्रेस ने जो वादा किया था उसे निभाया। और इस बार भी जो आपसे वादा किया है कि उन्हें निश्चित ही पूरा करेंगे। इसलिए आप सभी लोग मतदान अवश्य करें और पूर्ण बहुमत से छत्तीसगढ़ में भरोसे की सरकार पुनः बनाये।

 
और पढ़ें ...

70 सीटों पर आज मतदान: बिलासपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने डाला वोट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में यह दूसरे चरण का मतदान है.प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और लोरमी से पार्टी के उम्मीदवार अरुण साव ने बिलासपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

इन 70 विधानसभा सीटों पर मतदान 

विधानसभा आम निर्वाचन के लिए दूसरे चरण में भरतपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी-बालोद, डौंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे.

और पढ़ें ...

लावारिस हालत मे मिला चुनावी शराब...पुलिस ने किया जप्त..!!

 बिलासपुर -तोरवा पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान तोरवा मुक्तिधाम के पास एक स्थान पर 3 बोरियो मे 180 नग देशी शराब मिला है. थाना प्रभारी तोरवा कमला पूसाम के नेतृत्व मे निकली टीम ने 3 बोरियो मे मिले देशी शराब को जप्त कर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाही क़ी है.

 
और पढ़ें ...

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले और विशेष प्रेक्षकों ने किया रायगढ़ और महासमुंद जिले का दौरा, निर्वाचन की तैयारियों का लिया जायजा

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त विशेष प्रेक्षकों और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने द्वितीय चरण के मतदान के पूर्व रायगढ़ एवं महासमुंद जिले के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। विशेष सामान्य प्रेक्षक श्री धर्मेन्द्र एस. गंगवार, विशेष पुलिस प्रेक्षक श्री अनिल कुमार शर्मा, विशेष व्यय प्रेक्षक श्री राजेश टूटेजा और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने  रायगढ़ एवं महासमुंद जिला मुख्यालयों में बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान मतदान केन्द्रों का भी दौरा किया और मतदान दिवस पर मतदाताओं के सुविधाजनक मतदान के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त संबंधित जिलों के सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक, संबंधित जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भी उपस्थित थे।   
          
विशेष प्रेक्षक  धर्मेंद्र एस. गंगवार,  राजेश टूटेजा एवं  अनिल कुमार शर्मा ने रायगढ़ और महासमुंद जिले में सभी मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने को कहा। उन्होंने बैठक में सी-विजिल में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन के मामलों के निराकरण के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने एफएसटी, वीवीटी, एसएसटी, सी-विजिल, एमसीएमसी टीम, कंट्रोल रूम के संबंध में भी जानकारी ली। प्रेक्षकों ने मतदान की समयबद्ध जानकारी प्रदान करने के लिए नियुक्त माइक्रो आब्जर्वरों के कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान बीएलओ से चर्चा कर मतदान पर्ची के वितरण के बारे में पूछा।

विशेष प्रेक्षकों और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दोनों जिलों में संचालित मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की भी जानकारी ली और शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी क्षमता से कार्य करने को कहा। उन्होंने रायगढ़ और महासमुंद जिलों में स्वीप गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि मतदान के लिए जन-जागरूकता ही लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतदाताओं को स्वतंत्र, निर्भीक और निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रलोभन एवं भय रहित मतदान सुनिश्चित करना ही हमारा लक्ष्य है।

और पढ़ें ...