प्रदेश

आज सिविल लाइन रायपुर में भारतीय जनता पार्टी रायपुर लोकसभा क्षेत्र के केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया।

आज रायपुर लोकसभा का केंद्रीय कार्यालय का उद्धघाटन मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय  ने किया मंत्री गण विधायक गण ,  वरिष्ट भाजपा नेता गण , सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे । सभी ने रायपुर लोकसभा जिताने और मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया । सभी का आभार जी ।

 

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने आज सिविल लाइन रायपुर में भारतीय जनता पार्टी रायपुर लोकसभा क्षेत्र के केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया। शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम साय ने कहा यह कार्यालय जन अपेक्षाओं एवं जन आकांक्षाओं की पूर्ति का सर्वसुलभ केंद्र होगा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त एवं कुशल नेतृत्व में भारत आज पुनः वैभवशाली हुआ है।

 

और पढ़ें ...

लो वोल्टेज और बिजली की समस्या होगी दूर : मंत्री श्री देवांगन

प्रदेश के वाणिज्य, श्रम और उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा जिले के खरमोरा में नवनिर्मित 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सब स्टेशन के शुरु हो जाने से कई वार्डों की बिजली की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। विशेष तौर पर दादरखुर्द, खरमोरा समेत अन्य वार्डाे में निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति हो पाएगी और लोगों को लो वोल्टेज को समस्या से छुटकारा मिलेगा।  
    मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि सब स्टेशन से गर्मी के दिनों में लो वोल्टेज और कटौती से राहत मिलेगी। शहर के कई जगहों पर नवीन उपकेंद्र निर्माणाधीन है। हमारा प्रयास है कि सभी का निर्माण जल्द पूरा हो सके ताकि पूरे शहर में बिजली की समस्या से निदान मिल सके। इस सब स्टेशन से आसपास के 4 वार्डाे के 5 हज़ार उपभोक्तओ को इसका लाभ मिलेगा। वार्ड वासियों की मांग पर मंत्री श्री देवांगन ने वितरण विभाग के अधिकारियो को निर्देशित किया कि जिन भी वार्डों में अधिक बिजली बिल की शिकायत है, वहां जल्द शिविर लगाकर शिकायतों का निराकरण करें। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण सहित डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी के अधिकारी एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किये गए दोनों आरोपित शहर के डीपाटोली मुहल्ले के रहवासी है। बता दें नेशनल क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो (एनसीआरबी) विभिन्न इंटरनेट मीडिया में अपलोड किये जाने वाले आपत्तिजनक फोटो और विडियो की निगरानी करता है।

विशेष रूप में नाबालिग बच्चों से संबंधित सामग्री पर कड़ी नजर रखी जाती है। इंटरनेट मिडिया में इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री की जानकारी आते ही एनसीआरबी संबंधित की पुलिस मुख्यालय को सूचना देती है। ऐसी एक सूचना छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय को प्राप्त हुई थी। पुलिस मुख्यालय ने इस सूचना को जशपुर पुलिस से साझा करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। एसपी डी रविशंकर के मार्गदर्शन में साइबर सेल के सहयोग से सीटी कोतवाली जशपुर ने मामले की जांच की।

और पढ़ें ...

14 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 29 जनवरी की स्थिति में 14 लाख राशनकार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई। ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण 25 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है।
 
राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाईल में इस एप के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राईड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाईल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाईन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।

और पढ़ें ...

लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर में दिया जा रहा है विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं को मशरूम उत्पादन का कौशल प्रशिक्षण

जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर द्वारा प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के 20 युवाओं को मशरूम उत्पादन का कौशल प्रशिक्षण 11 जनवरी से 30 जनवरी तक दिया जा रहा है।
     प्रशिक्षण में युवाओं को ऑयस्टर मशरूम एवं बटन मशरूम उत्पादन की विधि के साथ-साथ बिक्री तथा अकाउंट के संबंध में भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के साथ- साथ साथ युवाओं के रुझान एवं मल्टी स्केलिंग हेतु सिलाई, ड्राइविंग, इलेक्ट्रीशियन, राजमिस्त्री जैसे ट्रेड में भी जिला परियोजना लाइवलीहुड   कॉलेज जशपुर द्वारा हितग्राहियों को अतिरिक्त समय में प्रदाय किया जा रहा है। ।
   प्राचार्य जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज  अमरनाथ धमगया ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष की कार्य योजना में फाइल पैड, स्क्रीनिंग प्रिंटिंग का का प्रशिक्षण भी सम्मिलित है जिसे जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा। उपकोष में एडमिशन की प्रक्रिया प्रारंभ है। इसके अतिरिक्त जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज में इलेक्ट्रीशियन, वेल्डिंग, कुकिंग, सिलाई, रिटेल, डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसी ट्रेड में भी मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षण हेतु एडमिशन प्रारंभ है। 18 से 45 वर्ष की महिला, पुरुष प्रशिक्षण लेकर रोजगार प्राप्त कर अथवा स्वरोजगार स्थापित कर आर्थिक स्थिति कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

महतारी वंदन योजना पर छत्तीसगढ़ सरकार शीघ्र फैसला करेगी-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा आज  कबीरधाम जिला के ग्राम केजादाह में आयोजित छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति से जुड़े मेला-मड़ई कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की और प्रदेश की सुख समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के कार्यक्रम में पहुंचने पर छत्तीसगढ़ के लोक पारंपरिक वेशभूषा में तैयार यादव समाज के नर्तक दलों द्वारा वाद्य यंत्रों के मधुर धुन से आत्मीय स्वागत किया गया। श्री शर्मा ने क्षेत्रवासियों को मड़ई-मेला के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं  दी तथा क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं की।
 उन्होंने बड़ौदा कला में सर्वसमाज के सामुदायिक भवन एवं मंच के लिए 15 लाख रुपए, ग्राम सिंगारपुर मे सीसी सड़क के लिए 5 लाख रुपए तथा ग्राम सोनपुर में सीसी सड़क के लिए 4 लाख रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने ग्रामीणों की सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का विश्वास दिलाया। उन्होने साहू, यादव समाज औऱ क्षेत्र के विकास के लिए सौपे गए सभी मांग पत्रों पर कहा कि क्षेत्र विकास के लिए मेरा प्रयास निरन्तर जारी रहेगा।
उन्होंने ग्रामवासियों से कहा कि मेला मड़ई गांव की पारंपरिक संस्कृति से जुड़ा हुआ है। गांव की सुख समृद्धि और एकजुटता के लिए इसका आयोजन किया जाता है। मेला मंड़ई कार्यक्रम पारंपरिक संस्कृति का हिस्सा है। जिसे समाज द्वारा अभी भी जीवंत रखा गया है। इस पारंपरिक संस्कृति को सहेज के रखते हुए आगे बढ़ाना है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से की जा रही है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य के अतिरिक्त अंतर की राशि जल्द ही किसानों के खाते में पहुंच जाएगी। किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए बजट में प्रावधान कर लिया गया है। प्रतिवर्ष 12 हजार रूपए की राशि माताओं के खाते में डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि सभी वादो को मोदी की गारंटी में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक छत्तीसगढ़ की सरकार ने मोदी की गारंटी में शामिल दस बड़े गारंटी को पूरा किया है। इस अवसर पर श्री कैलाश, श्री ईश्वरी साहू, श्री मनीराम साहू, श्री संतोष मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट का नोटिस, इस तारीख को होगी अगली सुनवाई, जानिए पूरा मामला

बिलासपुर । आचार संहिता उल्लंघन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। ये नोटिस भाजपा सांसद और विधानसभा चुनाव में पाटन से प्रत्याशी विजय बघेल की याचिका पर जारी की गयी है। इस मामले में हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को भी नोटिस जारी कर उपस्थित होने को कहा है।विजय बघेल ने अपनी याचिका में कहा था कि चुनाव प्रचार के दौरान समय सीमा खत्म होने के बाद भी भूपेश बघेल ने प्रचार किया था, उन्होंने हाईकोर्ट में भूपेश बघेल की विधायकी को खत्म करने की मांग के साथ याचिका दायर की थी। विजय बघेल ने अपने वकील विजय झा के जरिये याचिका दायकर की थी। पूरे मामले की सुनवाई हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में हुई। इस मामले में अब अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी।

और पढ़ें ...

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

आवास निर्माण में गड़बड़ी की जांच करेंगे जिला पंचायत सीईओ
बिलासपुर, 29 जनवरी 2024
/कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। तात्कालिक महत्व की समस्याओं का जहां त्वरित निदान उन्होंने किया वहीं गंभीर किस्म की कुछ आवेदनों को टीएल पंजी पर दर्ज कर इनका निदान करने के निर्देश संबंधित अफसरों को समय-सीमा दी। प्रधानमंत्री आवास एवं पेंशन की मांग से संबंधित आवेदन आज के जनदर्शन में ज्यादा आई।
जनदर्शन में आज मस्तूरी के ग्राम पंचायत विद्याडीह की सरपंच ने रोजगार सहायक के विरूद्ध आवास योजना में फर्जीवाड़े की शिकायत कर उसे हटाने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन सौपकर बताया कि रोजगार सहायक ने अपूर्ण आवास को पूर्ण बताकर संपूर्ण राशि आहरित किया है। हितग्राहियों को राशि नहीं मिली है। मनरेगा की मजदूरी भुगतान भी लम्बे समय बीत जाने के उपरांत भी नहीं किया गया है। कलेक्टर ने इसकी जांच कर कार्रवाई के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिए हैं। इसे टीएल पंजी में भी दर्ज किया गया है। विकलांग पेंशन एवं विधवा पेंशन के करीब आवेदने मिले जिसके निराकरण के लिए टीएल पंजी में दर्ज कर संयुक्त संचालक पंचायत एवं समाज सेवा को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है। आयुर्वेद विभाग से सेवानिवृत्त औषधालय सेवक पांच महीने का पेशन नहीं मिलने की जानकारी देते हुए दिलाने का अनुरोध किया। इसे टीएल पंजी में दर्ज कर इसका भुगतान करने के निर्देश जिला आयुर्वेद अधिकारी को दिए। शहर के चिंगराज पारा निवासी ज्योती ने नागरिक सहकारी बैंक पर ढाई साल की मजदूरी नहीं देने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा है। कलेक्टर ने इसे सहकारिता विभाग के लिए टीएल में लेते हुए जांच कर भुगतान करने के निर्देश दिए। 

और पढ़ें ...

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सुकमा पहुंचकर स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव को दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री  फग्गन सिंह कुलस्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जगदलपुर विधायक श्री किरण देव के पिता स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव के सुकमा स्थित निवास पहुंचकर स्वर्गीय श्री देव को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
स्वर्गीय श्री देव को श्रद्धांजलि देने सांसद श्री गुहाराम अजगल्ले, सांसद मोहन मंडावी, विधायक पुरेंदर मिश्रा,  राम प्रताप सिंह,  निर्मल सिन्हा भी सुकमा पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय श्री कुमार लक्ष्मी नारायण देव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित की और परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस मौके पर विधायक  किरण देव और उनके परिजन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ - पैदा होते ही नाली में नवजात को फेंक गई कलयुगी मां, जानिए किस हाल में मिली है लाश…

जांजगीर-चांपा. वो कहते हैं न कि, मां अपने बच्चे के लिए जान दे भी सकती है और जान ले भी सकती है. लेकिन इस मामले में बिल्कुल उल्टा है. जहां कलुयगी मां ने अपने नवजात बच्चे को पैदा होते ही नाली में फेंककर चली गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बता दें कि, नैला चौकी क्षेत्र के वार्ड 3 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वार्डवासियों ने कुबेर मोहल्ला के नाली में एक नवजात शिशु की लाश देखी. जिसके बाद मामले की जानकारी नैला पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नाली से नवजात शिशु की लाश निकालकर पंचनामा किया.

नवजात को देखने से ऐसा लग रहा था कि, जैसे बच्चे के पैदा होने के तत्काल बाद नाली में डाल दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. वहीं नवजात की मौत का कारण और परिजनों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है. जिसके बाद ही नवजात के मौत का कारण और उसके घर वालों का पता चलेगा.

और पढ़ें ...

करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, आरोपियों ने कुल्हाड़ी से काटकर किए कई टुकड़े फिर जमीन में गाड़ा

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रमकोला वनपरिक्षेत्र में सुअर का शिकार करने के लिए लगाए गए विद्युत करंट से एक मादा हाथी की मौत हो गई थी। जिसके बाद कुछ युवकों ने हाथी के कई टुकड़े कर दफ्न कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जब्कि, एक आरोपी फरार हो गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उनकी निशानदेही पर वन विभाग ने हथिनी के शव के टुकड़े बरामद कर लिए हैं। इस घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। यह घटना रामकोला इलाके की घटना की है।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए है, इस मामले में कई और आरोपीयों के शामिल होने की आशंका है, जो जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। हथिनी के शव के पोस्टमॉर्टम के बाद घटना की और स्पष्ट जानकारी मिलेगी।

आरोपियों का कहना है कि धान फसल को सुरक्षित रखने और हाथी नुकसान ना पंहुचा सके इसके लिए करंट लगाया था। हालांकि अन्य ग्रामीणों का कहना है कि जंगली सुअर को मारने के लिए करंट लगाया गया था, जिससे हाथी की मौत हो गई। वहीं सूरजपुर वन विभाग और एलिफेंट रिजर्व की टीम ने हाथी के शव के टुकड़ों को बरामद कर लिया है।

और पढ़ें ...

CG ACCIDENT : दुकान जा रही 8 साल की बच्ची को तेज रफ्तार बाइक ने रौंदा...इलाज के दौरान मासूम की मौत

दुर्ग।जिले के पाटन ब्लाक में आये दिन सड़क हादसे हो रहे है, वहीं एक और ताजा मामला उत्तर पाटन के ग्राम भाठागांव (औरी) में एक आठ वर्षीय बच्ची को बाइक सवार ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए ब्रेकर बनाने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार की सुबह करीब नौ बजे हुई। भाठागांव (औरी) में रहने वाले प्रकाश निषाद की बेटी नम्रता निषाद (8) दुकान में सामान खरीदने गई थी। वहां से घर लौट रही थी। इस दौरान ही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गई। नम्रता तीसरी की छात्रा थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक शराब के नशे में था। वह बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाया। घटना में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल बालिका और बाइक चालक दोनों को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायल बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं बाइक चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
 
ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सड़क पर दो पहिया व चार पहिया के साथ ही भारी वाहनों का दबाव काफी हो गया है। भिलाई-तीन पुरैना से फ्लाई ऐश लेकर आने वाले भारी वाहनों के अलावा लौह अयस्क लेकर चलने वाले भारी वाहन भी इधर से आते हैं। वाहनों की तेज रफ्तार की वजह से हर पल दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बता दें कि मोतीपुर चौक पर ही कुछ माह पहले कैप्सूल वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया था, जिसमें भाठागांव (औरी) में ही रहने वाले पिता-पुत्र की मौत हो गई थी।
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू, सदन में मोदी के गारंटी की रहेगी गूंज, हो सकती हैं कई बड़ी घोषणाएं

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट सत्र पांच फरवरी से शुरू होकर एक मार्च तक चलेगा। इसमें कुल 20 बैठकें होंगी।

सत्र के दौरान ही वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जाएगा। इस बार बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे। माना जा रहा है कि बजट में राज्य को कई सौगातें मिल सकती हैं। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि बजट सत्र में सरकार जनता के हित में कई बड़े फैसले लेगी।

मोदी की गारंटी के लिए गए अब तक के बड़े फैसले

18 लाख परिवारों को आवास देने की योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा ने पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवास विहीन परिवारों को आवास देने का निर्णय लिया है। यह मोदी की गारंटी की अहम घोषणा थी।पीएससी भर्ती परीक्षा 2021 की गड़बड़ी की जांच करने के लिए सीबीआइ को जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया है। यह भी मोदी की गारंटी की घोषणा थी।

21 क्विंटल धान की खरीदी

मोदी की गारंटी पूरा करते हुए राज्य शासन ने किसानों से 21 क्विंटल धान खरीदी करने का निर्णय लिया है।

और पढ़ें ...

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है।

जगदलपुर। जगदलपुर दौरे में पहुंची महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा भाजपा ने विधानसभा चुनाव में घोषणा की थी।

योजना को लागू करने को लेकर जरूरी कार्यवाही सरकार कर रही है। जल्द ही इस योजना को लागू किया जाएगा। जिसका फायदा प्रदेश की महिलाओं को मिलेगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस शासन में हुए भ्रष्टाचारों की जांच करने की बात भी कहीं।

 

 

लक्ष्मी राजवाड़े रविवार को जगदलपुर के प्रवास पर पहुंची। यहां सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने महिला स्व सहायता समूहों से रेडी टू ईट का काम छीने जाने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा रेडी टू ईट कम वापस महिला समूह को दिया जाएगा। इसको लेकर भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में घोषणा की थी इसके अनुरूप ही काम होगा। इसके अलावा बस्तर संभाग में किराए के मकान में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को जल्द सरकारी भवन उपलब्ध कराने की बात भी उन्होंने कही।

और पढ़ें ...

देश के कोने-कोने से महान विभूतियों का हो रहा राष्ट्रीय सम्मान: मंत्री केदार कश्यप

वनमंत्री केदार कश्यप आज नारायणपुर जिले के करन्दोला ग्रामपंचायत में आयोजित ‘मन की बात‘ कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात‘ कार्यक्रम का 109वां एपिसोड प्रसारण किया गया। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ‘मन की बात‘ पूरे देशवासियों के लिए एक प्रेरणादायी कार्यक्रम है।
    प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात‘ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के  हेमचंद मांझी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि  मांझी पिछले पांच दशक से आयुष चिकित्सा के माध्यम गरीब मरीजों की सेवा कर रहे हैं। हमारे देश में आयुर्वेद और हर्बल मेडिसीन का खजाना छुपा हुआ है। उसके संरक्षण में वैद्यराज  हेमचंद मांझी जी की बहुत बड़ी भूमिका है।
    वनमंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम के संबंध में कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की  नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले दस वर्षों में देश के कोने-कोने के महान विभूतियों को खोज कर राष्ट्रीय सम्मान देकर समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के वैद्यराज हेमचंद मांझी  को पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में पद्मश्री प्रदान किया गया है। यह हमारे क्षेत्र और पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
छत्तीसगढ़ की अनूठी पहल, हमर हाथी हमर गोठ का जिक्र-
     वनमंत्री  केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात‘ में श्रोताओं को बताया कि छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर, बिलासपुर, रायपुर, रायगढ़ ‘हमर हाथी हमर गोठ‘ रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से हाथियों के संबंध में जानकारी प्रसारित की जाती है। मोदी जी ने इसे अनुकरणीय पहल बताते हुए कहा कि हाथियों का झुंड किस क्षेत्र में विचरण कर रहा है और हाथियों की कितनी संख्या है? इस बात की जानकारी लोगों को रेडियो के माध्यम से मिल जाती है, जिससे संबंधित क्षेत्र के लोग सर्तक और सावधान हो जाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि देश के अन्य राज्यों में ऐसा प्रयोग किया जा सकता है।
मन की बात अधिक से अधिक लोग सुने और प्रेरक कार्य करने की दिशा में आगे बढ़े
    वन मंत्री  केदार कश्यप ने कहा कि ‘मन की बात‘ कार्यक्रम में देश के लोगों के प्रेरणादायी कार्य और उनके उपलब्धियों को पूरे देशवासियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। देश के लोगों को इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लिए कुछ बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। हम सबका प्रयास होना चाहिए कि अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम से जुड़े और इन कार्यों से प्रेरणा लें।

और पढ़ें ...

आदिवासी समाज के बेटे को मुख्यमंत्री का दायित्व मिलना पूरे कंवर समाज का सम्मान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार को सिर्फ डेढ़ महीने हुए है लेकिन इस कम समय में ही मोदी की गारंटी को पूरा करने में हमारी सरकार ने अपना प्रयास शुरू कर दिया है। 13 दिसम्बर को हमारी सरकार ने शपथ ली और इसके दूसरे दिन ही 14 दिसम्बर को हमने कैबिनेट में निर्णय लिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 18 लाख आवासहीन परिवारों का मकान बनाना है। 25 दिसम्बर सुशासन दिवस के अवसर पर प्रदेश के 12 लाख से ज्यादा किसानों को 3716 करोड़ रूपए की बकाया बोनस राशि उनके खातों में अंतरित कर दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ पीएससी में जो घोटाला हुआ था, इसकी जांच का काम हमने सीबीआई को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी में हमारी सरकार ने जितने भी वादे किए हैं, इन सभी वादों को पूरा करने के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। हम इन पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ की जनता से किया गया हर वादा पूरा करेंगे। हाल ही में अयोध्या में हम सबके आराध्य श्री रामलला विराजे हैं। मोदी की गारंटी में हमारा एक वादा यह भी है कि छत्तीसगढ़ की जनता को सरकारी खर्च में रामलला के दर्शन कराएंगे। इसके लिए श्री रामलला दर्शन योजना प्रारंभ की गई है।
अखिल भारतीय कंवर समाज की अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या विष्णु देव साय ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सब एक आंगन, एक छत के नीचे खुशियां बांटने के लिए एकत्रित हुए हैं। आप सभी के स्नेह और प्यार की वजह से आज साय जी मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि हमें अच्छा कर्म करना है तो धर्म से जुड़े रहना होगा। प्रभु श्रीराम कल भी थे, आज भी हैं और कल भी रहेंगे। धर्म के पथ पर चलकर ही हम कंवर समाज का अस्तित्व बचाए रख सकते हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि समाज के युवा न केवल अपनी परंपराओं से जुड़े हैं बल्कि उसका निर्वहन भी कर रहे हैं।
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष  नंद कुमार साय ने कहा कि मैंने आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग की थी जो अब पूरी हो गयी है। मैं मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन करता हूं, इन्हें जो दायित्व मिला है उसमें मुख्यमंत्री जी सफल हो। पूर्व मंत्री श्री ननकीराम कंवर ने कहा कि समाज के लोगों में नशे के प्रति जागरूकता आए तो समाज और ज्यादा तरक्की करेगा। कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरवंश मिरी ने स्वागत उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि सभी समाजों को साथ लेकर चलने वाले सरल, सहज व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास करेगा। उन्होंने बताया कि इस समारोह में कंवर समाज के लोग स्व-स्फूर्त देश के अलग-अलग हिस्सों से यहां पहुंचे हैं।
समारोह में मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री का समारोह स्थल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों से आए नर्तक दलों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति से समा बांध दिया। कंवर समाज के पदाधिकारियों ने सामाजिक परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री को मांदर भेंट किया और गजमाला से उनका स्वागत किया। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों से आए समाज प्रमुखों की ओर से उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और युवाओं ने उन्हें स्केच भी भेंट किया। इस मौके पर युवाओं द्वारा कंवर समाज के प्रसिद्ध बार नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री ने कंवर समाज के पुरोधाओं को नमन कर उनका आशीर्वाद लिया।
कंवर समाज के युवा हुए सम्मानित
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने समारोह में कंवर समाज के उत्थान में शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर कंवर वार्षिक कैलेण्डर 2024 और सामाजिक पत्रिका हरिहर मड़वा - भाग दो का विमोचन किया।
समारोह में पूर्व मंत्री  रामसेवक पैंकरा, पूर्व मंत्री  सत्यानंद राठिया, पूर्व संसदीय सचिव  चिंतामणी महाराज,  रामलखन पैकरा, श्रीमती सविता साय, श्रीमती कुलेश्वरी पैंकरा, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य  संदीप पैंकरा,  शिव कंवर सहित देशभर से आए कंवर समाज के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

और पढ़ें ...