प्रदेश
भाजपा कार्यकर्ता जो ठान लेते हैं उसे पूरा अवश्य करते हैं - किरण सिंह देव
भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्य समिति बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय विशेष रूप से उपस्थित हुए। मछुआरा प्रकोष्ठ की कार्य समिति को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण श्री देव ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं ने संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कठोर परिश्रम किए हैं जिसके फलस्वरुप प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा कार्यकर्ता जो ठान लेते हैं उसे पूरा अवश्य करते हैं और आप सभी ने भी अपने कर्तव्यों का अच्छे से निर्वहन किए हैं। उन्होंने कहा कि आगे प्रधानमंत्री मोदी जी का चुनाव है और इस चुनाव में हमें और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में भाजपा की जीत के लिए आप सभी कार्यकर्ता तैयार हो जाइए। आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में कमल खिलाकर केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार बनाने में अपना सहयोग देंगे।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने प्रदेश कार्य समिति में आए लोगों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी आप सभी को दी गई है उन जिम्मेदारियां को पूरा करना है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की रीति से जोड़े।
भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नेहरू निषाद ने प्रकोष्ठ की कार्य समिति बैठक में आगामी कार्य योजना पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी प्रकोष्ठ को दी गई है उसे पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे। उन्होंने भाजपा प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि मिलकर काम करने एवं भाजपा की आगामी कार्य योजना को बूथ तक ले जाने का आग्रह किया । भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी लगातार परिश्रम कर रहे हैं इसके लिए आप सभी को साधुवाद। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु आप सभी की सहभागिता अनिवार्य है लोगों तक पहुंच कर हमें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जनता को मिले इसके लिए भी हमें जन जन तक पहुंचना है। इस दौरान बैठक में बसंत तारक, रामकृष्ण धीवर, रूपकुमारी चौधरी, कुबेर सपहा, धनीराम धीवर, डॉ. लखन धीवर, शिव धरमगुड़े, आनंद निषाद, प्रेमलता निषाद, प्रभा निषाद, नेतराम निषाद, अजीत, प्रदीप एवं सभी जिलों के जिला संयोजक एवं प्रदेश पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।
निगम द्वारा बड़े बकायादारो के संबंधित 9 संस्थाओं को सीलबंद किया गया, कार्यवाही के दौरान निगम को 429723 रू. का भुगतान तत्काल प्राप्त हुआ
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने नगर पालिक निगम के सभी जोन कमिश्नरों , राजस्व अधिकारियों, सहायक राजस्व अधिकारियों को नगर निगम रायपुर के सभी 10 जोनों के समस्त 70 वार्डो में सभी बडे बकायेदारों से नियमानुकुल कडाई के साथ बकाया राजस्व वसूली अभियानपूर्वक नगर पालिक निगम रायपुर के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतरता से सुनिश्चित करने एवं बड़े बकायेदारों के संस्थानों में बकाया न देने की स्थिति में संबंधित बकायादारों पर सीलबंदीध् कुर्की की कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। आयुक्त के निर्देशानुसार सभी 10 जोनों के राजस्व विभाग की टीमों द्वारा जोन कमिश्नरों , राजस्व अधिकारियों, सहायक राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में बकायादारों से बकाया राजस्व वसूली हेतु प्रतिदिन निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है। आज इस क्रम में नगर पालिक निगम राजस्व विभाग की टीमो ने बकाया निगम को अदा न करने पर संबंधित 9 संस्थानो में कडाई से सीलबंदी की कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान निगम राजस्व विभाग को 429723 रू. का भुगतान स्थल पर तत्काल प्राप्त हुआ।
आज जोन 1 राजस्व विभाग की टीम ने वार्ड 18 में वर्ष 2016-17 से 124468 रू. के बकायेदार मनोज, विनोद प्रकाष पर कार्यवाही की । 2 स्थानों पर बकायेदारों द्वारा निगम को बकाया अदा न करने पर सील बंद की कार्यवाही की गई। निगम जोन 4 राजस्व विभाग द्वारा गोलबाजार एवं मोतीबाग काम्पलेक्स में 2019-20 से 356040 रू. के बकायेदार गुलाब भाई दुकान नंबर 33, कय्यूम भाई दुकान नंबर 34 की दुकानों मंे बकाया अदा न करने पर सीलबंदी की कार्यवाही की गई। चार अन्य बकाया दुकानदारों ने स्थल पर ही कुल 173240 रू. बकाया राषि का निगम को तत्काल भुगतान कर दिया । निगम जोन 7 राजस्व विभाग द्वारा वार्ड 24 में 11122 रू. के बकायेदार ऋचा अग्रवाल एमबीए दुकान द्वारा बकाया अदा न करने पर सीलबंदी की कार्यवाही की गई। जोन 8 द्वारा वार्ड 1 एवं 21 में बकायेदार विक्रांत बैटरी मालिक तेजेन्दर सिंह वर्ष 2018-19 से बकायेदार राजेन्द्र सिंह होटल, वर्ष 2020-21 से बकायेदार महिमा देवी मोटर गैराज कुल बकाया राषि 767979 रू. की वसूली हेतु 3 भिन्न स्थानों पर कार्यवाही की गई। इसमें 2 बकायेदारो ने 3 वर्षो का बकाया स्थल पर ही कुल बकाया 256483 रू. का निगम की टीम को भुगतान कर दिया । नगर निगम जोन 9 राजस्व विभाग की टीम ने वार्ड 8 में वर्ष 2015-16 से 900000 रू. के बकायेदार अषोक साहू द्वारा बकाया राषि अदा न करने पर स्थल पर संबंधित बकायेदार की 4 दुकानो को सीलबंद करने की कार्यवाही की गई।
आज नगर निगम द्वारा 2159609 रू. के बकाया डिमांड बिल नोटिस के विरूद्ध अभियान चलाकर 9 बडे बकायेदारो के संबंधित संस्थाओ में सीलबंदी की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान नगर निगम राजस्व विभाग की टीम को 429723 रू. का तत्काल भुगतान कर दिया गया । अभियान आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी 10 जोनो की राजस्व विभाग टीमो द्वारा निरंतर जारी रहेगा। सभी बकायादारो से नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा एक बार पुनः अपील की गई है कि नगर निगम राजस्व विभाग की टीम को तत्काल बकाया राजस्व की सम्पूर्ण राशि अदा कर दें एवं कार्यवाही की असुविधा से सुरक्षित रहें । अन्यथा की स्थिति में अभियानपूर्वक नियमानुसार सीलबंदीध् कुर्की की कार्यवाही की जायेगी।
विधानसभा जिला सेल में कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी जिला कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित
छत्तीसगढ़ षष्ठम विधानसभा का सोलहवां सत्र के लिए विधानसभा जिला सेल का गठन कर जिला कार्यालय कांकेर के कक्ष क्रमांक-22 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 76479-70445 है। इस दौरान कलेक्टर अभिजीत द्वारा विधानसभा प्रश्न, ध्यानाकर्षण सूचना इत्यादि से संबंधित समस्त कार्यों के सुगम संपादन, उनके नियंत्रण एवं त्वरित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कर्मचारियों की 05 फरवरी से 01 मार्च तक ड्यूटी लगाई गई है। विधानसभा जिला सेल के प्रभारी अधिकारी (नोडल अधिकारी) अपर कलेक्टर एस. अहिरवार को नियुक्त किया गया है। सफल संचालन के लिए 05 से 10 फरवरी तक प्रातः 08 से दोपहर 02 बजे तक लोक निर्माण विभाग कांकेर के सहायक ग्रेड-03 श्री कृष्णा लाल ठाकुर और समाज कल्याण विभाग के भृत्य श्री देवेन्द्र कुमार करंगा तथा दोपहर 02 बजे से रात्रि 08 बजे तक सहकारी संस्थाएॅ के सहायक ग्रेड-03 श्री बल्दू राम भोयर और चिकित्सा सेवाएॅ के भृत्य श्री जय सिंग सोनकर की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार 11 से 15 फरवरी तक प्रातः 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक जिला पंचायत कार्यालय कांकेर के सहायक ग्रेड-03 श्री रविदास मानिकपुरी और जिला आबकारी कार्यालय के भृत्य श्री रामन कोड़ोपी तथा दोपहर 02 बजे से रात्रि 08 बजे जनपद पंचायत कांकेर के तकनीकी सहायक श्री देवेन्द्र गिलहरे एवं जिला शिक्षा कार्यालय के भृत्य श्री कौशल उयके की ड्यूटी लगाई गई है।
इसी प्रकार 16 से 20 फरवरी तक प्रातः 08 बजे से शाम 06 बजे तक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड कांकेर के सहायक ग्रेड-03 श्री राजेश यादव एवं माध्यमिक शाला जुनवानी नरहरपुर के भृत्य श्री मकसूदन यादव तथा मुख्य नगरपालिका कार्यालय के सहायक निरीक्षक श्री अशोक नाग एवं राजीव गांधी शिक्षा मिशन कार्यालय के भृत्य श्री टुमेश भुआर्य की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त 21 से 25 फरवरी तक प्रातः 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग कांकेर के सहायक ग्रेड-03 श्री सत्यजीत राय एवं जिला मलेरिया कार्यालय के भृत्य श्री कौशल हिचामी और उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कांकेर के सहायक ग्रेड-03 श्री बिनेश मंडावी एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के भृत्य श्री सुरेन्द्र कावड़े की ड्यूटी तथा 26 से 30 फरवरी तक प्रातः 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक सहायक संचालक उद्यान विभाग कांकेर के सहायक ग्रेड-03 श्री रमन कात्रा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुमाली के भृत्य श्री प्रकाश कुमार चंदेल तथा जिला कार्यालय कांकेर के सहायक ग्रेड-03 श्री रिकेश्वर साहू और लोक निर्माण विभाग (भ/स) कांकेर के भृत्य श्री संजय कुमार मंडावी की ड्यूटी जिला कार्यालय कांकेर में स्थापित कंट्रोल रूम में लगाई गई है।
उत्तर बस्तर कांकेर, 05 फरवरी 2024/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने जिले के सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत रसोइयों और कुकिंग कास्ट का लम्बित मानदेय जारी कर दिया है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिले के सभी 07 विकासखण्डों में ब्लॉकवार आबंटन जारी कर दिया गया है, जिसके बाद रसोइयों के बैंक खाते में तत्काल राशि अंतरित कर दी जाएगी। इससे हड़तालरत रसोइयों को बड़ी राहत मिलेगी।
जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजनांतर्गत संचालक लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर से जिले में स्थित सभी शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के लंबित देयकों के भुगतान हेतु आबंटन प्राप्त हो चुका है जिसके तहत 2 करोड़ 74 लाख 70 हजार रूपए का भुगतान विकासखण्डवार किया जा रहा है। इसमें मटेरियल कास्ट एक करोड़ 9 लाख 82 हजार रूपए तथा रसोइयों के लिए एक करोड़ 64 लाख 88 हजार रूपए के मानदेय का भुगतान सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि मटेरियल कास्ट एवं रसोइया मानदेय का आबंटन जिले के अंतागढ़ विकासखण्ड के लिए 41 लाख 65 हजार रूपए, कांकेर हेतु 32 लाख 61 हजार रूपए, कोयलीबेड़ा के लिए 62 लाख 38 हजार रूपए, चारामा के लिए 35 लाख 70 हजार रूपए, दुर्गूकोंदल के लिए 32 लाख 42 हजार रूपए, नरहरपुर हेतु 34 लाख 13 हजार रूपए और भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के लिए कुल 35 लाख 81 हजार रूपए का आबंटन प्राप्त हो चुका है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर ने तीन दिनों के भीतर रसोइयों का मानदेय उनके खातों में अंतरित करने के निर्देश दिए हैं, जिसके परिपालन में जिले के सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को यथाशीघ्र भुगतान करने निर्देशित किया गया है।
घर-घर सर्वे करके महतारी वंदन योजना का भरवाया जा रहा फॉर्म
महतारी वंदन योजना का लाभ देने के लिए गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में महिलाओं का पंजीयन शुरू कर दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मैदानी अमलों के माध्यम से घर-घर सर्वे कर ऑफलाइन आवेदन भरवा रहे हैं। सभी आवेदनों का ऑनलाइन पंजीयन किया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में शिविर लगाया गया है। सर्वे के दौरान आधार कार्ड, बैंक खाता आदि दस्तावेजों की कमी होने पर शिविर में ही यह दस्तावेज बनाए जा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने ग्राम पंचायतों को 10 हजार फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के लिए छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी एवं विवाहित महिला पात्र होंगी। आवेदन के कैलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र हैं। योजना अंतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रुपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रुपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने पर शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा।
महतारी वंदन योजना अंतर्गत 5 फरवरी से ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन का पंजीयन प्रारंभ हो गया है। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी हैं। अनंतिम सूची 21 फरवरी को जारी की जाएगी। अनंतिम सूची पर आपत्ति 21 से 25 फरवरी तक की जा सकती है। आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 1 मार्च को होगा एवं स्वीकृति पत्र 5 मार्च को जारी होगा तथा पात्र महिला हितग्राही को राशि का अंतरण 8 मार्च को किया जाएगा।
CG ACCIDENT: दो अलग,अलग भीषण सड़क दुर्घटना में दो दोस्त सहित तीन की मौत,एक घायल…
गौरेला पेंड्रा मरवाही।छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में हुए दो अलग अलग भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है… जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। इधर हादसे के बाद ट्रक चालाक रास्ते में ट्रक छोड़कर फरार हो गया जिसकी पुलिस तालाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक घटना पेंड्रा थाना इलाके का है,जहां भाड़ी चौराहे पर विशेषरा गांव की तरफ़ से बाईक सवार युवकों को कोटमी से आ रही कोयले से भरी ट्रक ने रौंद दिया, इस हादसे में दो दोस्तों लीलन आर्मो हर्राडीह और धर्मेंद्र पोट्ठाम डोंगरगढ़, मुंगेली की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र पोट्ठाम 4 दिन पहले ही पेंड्रा, हर्राडीह अपने दोस्त लीलन आर्मों के घर आया हुआ था,जहां से दोनों विशेषरा गांव घूमने गए थे, जहां से वापस लौटने के दौरान ट्रक की ठोकर से दोनों की मौत हो गई।
उधर एक अन्य घटना गौरेला थाना इलाके के टिकरकला बाईपास का है, जहां कोयले से भरी ट्रेलर ने बाईक सवार दो युवकों को चपेट में ले लिया, इस हादसे में राजेंद्र आरमो की मौके पर मौत हो गई, जबकि अनिल पोर्ते घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद ट्रेलर चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया, जिसकी तालाश पुलिस कर रही है। इधर पुलिस दोनों मामले की जांच में जुट गई है।
Police Transfer: 90 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर.. SSP ने जारी किया आदेश.. देखें लिस्ट..!
रायगढ़। एसएसपी ने 90 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है. जारी इस लिस्ट में इंस्पेक्टर , सब इंस्पेक्टर , हेड कांस्टेबल और आरक्षकों के नाम शामिल है. जिसमें कई पुलिस कर्मी रक्षित केंद्र में पदस्थ थे इन सभी की तैनाती थानों में की गई है.



छत्तीसगढ़ - ट्रक ने 3 बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर
जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रसेडा में एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टककर मार दी मारी. हादसे में ट्रक का चक्का एक युवक के कमर से गुजर गया, जिसकी इलाज के दौरान दौरान मौत हो गई. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
Breaking : नक्सलियों ने ली हमले की जिम्मेदारी, मारे गए माओवादियों की तस्वीर भी की जारी…
बीजापुर. सुकमा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र टेकुलगुड़म में हुए नक्सली हमले को लेकर नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी किया है. इस हमले में कंपनी नंबर दो की सेक्शन कमांडर माड़वी राजे और बटालियन सदस्य माड़वी बोज्जा की मौत हुई है. प्रेस नोट में इसकी जानकारी देते हुए नक्सलियों ने हमले में मारे गए नक्सलियों की तस्वीर भी जारी की है.
बता दें कि मंगलवार को इसी हमले में तीन जवान शहीद हुए थे और 14 जवान घायल हुए हैं. छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा के बीजापुर दौरे के बीच नक्सलियों ने यह प्रेस नोट जारी किया है. माओवादियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता समता की ओर से जारी प्रेस नोट में नक्सलियों के बटालियन नंबर एक ने हमले की जिम्मेदारी ली है. साथ ही हमले के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, CM विष्णुदेव साय और राज्य गृह मंत्री विजय शर्मा को जिम्मेदार बताया है.
तीन जवान हुए थे शहीद
बता दें कि मंगलवार को ही सुकमा और बीजापुर की सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुड़ेम गांव में नए सुरक्षा कैंप स्थापना के बाद जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में गस्त पर निकली कोबरा/एसटीएफ/डीआरजी बल के जवानों पर माओवादियों ने फायरिंग की. सुरक्षा बल ने भी माओवादियों के फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी कार्यवाही की. सुरक्षा बल के बढ़ते दबाव को देखकर माओवादी जंगल का आड़ लेकर भाग गए. इस मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हुए हैं. वहीं 14 जवान घायल हैं. घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है. सभी का इलाज रायपुर में चल रहा है.
BREAKING : रिश्ते शर्मसार; भिलाई में पिता और मां ने 4 साल के मासूम को उतारा मौत के घाट
भिलाई : भिलाई जिले के कुम्हारी से मां बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहाँ सौतेले पिता और सगी मां ने मिलकर 4 साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी। इस हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
दरअसल सोतेला पिता मासूम को बीते दो तीन माह से पिटाई कर रहा था। बात बात पर मासूम की पिटाई करना आम बात हो गई थी। 31 जनवरी को भी उसके सौतेले पिता ने उसकी पिटाई की और इसमें मासूम की मां भी साथ थी।1 फरवरी को बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में मोहल्ले के निवासी हरिनाथ यादव की शिकायत पर कुम्हारी पुलिस ने मासूम के सौतेले पिता मनप्रीत सिंह व उसकी मां गायत्री साहू को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मनप्रीत ने जगदीप के गले में रस्सी बांधकर हव में लटका दिया था। मोहल्ले वालों ने देखा तो छोड़कर भाग गया। इसके बाद बच्चे के गले से रस्सी को निकाल कर उसे अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के कुछ दिन पर मनप्रीत ने बच्चे की बेदम पिटाई की थी जिससे उसका होंठ फट गया था। लगातार इनकी हरकतों को लेकर शिकायत करने पर सन्नी सरदार ने इनसे मकान खाली करवा लिया।
BREAKING : किसान मेला में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा, रामकृष्ण मिशन आश्रम परिसर में संचालित किया जाएगा महाविद्यालय
CM Vishnu Dev Sai ने नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
मुख्यमंत्री साय ने नारायणपुर में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 01 करोड़ 28 लाख रुपए लागत 07 विकास कार्यों,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 4 करोड़ 61 लाख रुपए से स्थापित 09 सोलर आधारित नल जल योजनाओं, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अंतर्गत 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित सर्व कुर्मी क्षत्रीय समाज भवन, जनपद पंचायत ओरछा के अंतर्गत साढ़े 6 लाख रुपए लागत के 03 कार्यों,जनपद पंचायत नारायणपुर के अंतर्गत 75 लाख रुपए लागत के 04 कार्यों, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 01 करोड़ 94 लाख रुपए लागत के 04 कार्यों तथा क्रेडा द्वारा 13 करोड़ 82 लाख रुपए लागत से स्थापित 88 सोलर ड्यूल पम्पों का लोकार्पण किया।
इसमें छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के अंतर्गत 55 करोड़ 70 लाख रुपए से निर्मित की जाने वाली 16 सड़क निर्माण कार्यों, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा साढ़े 36 लाख रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली बोरगांव नाला में आरआरसी पुलिया निर्माण एवं बोरगांव से बड़े जम्हरी पहुंच मार्ग निर्माण,अबूझमाड़ विकास अभिकरण के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह योजनान्तर्गत 01 करोड़ 58 लाख रुपए लागत से निर्मित की जाने वाली आंगनबाड़ी केन्द्र भवन झारावाही और जनजाति समूह योजना आवास निर्माण, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत साढ़े 17 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली 100 शैय्यायुक्त मातृत्व एवं शिशु अस्पताल नारायणपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन छोटेडोंगर,वन विभाग के अंतर्गत 01 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से की जाने वाली नरवा विकास कार्यों, जनपद पंचायत ओरछा के अंतर्गत 01 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित की जाने वाली 13 कार्यों तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 08 करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से स्थापित की जाने वाली 12 सोलर आधारित नल जल योजनाओं का भूमिपूजन भी किया।
CM नीतीश की नई कैबिनेट में हुआ विभागों का बंटवारा, जाने किसे मिला कौन सा विभाग…
पटना। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को जहां वित्त विभाग, तो डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को पथ निर्माण और कृषि विभाग का दायित्व दिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महत्वपूर्ण गृह विभाग अपने पास ही रखा है. इसे भी पढ़ें : मालदीव से भारत अपने सैनिकों को वापस बुलाने को तैयार, 10 मार्च तक लौटेगी पहली टुकड़ी…
बिहार की राजनीति में एक बार फिर भूचाल लाते हुए नीतीश कुमार महागठबंधन छोड़कर एनडीए के समर्थन से 28 जनवरी को 9वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. नई सरकार में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार के विरोधी विजय कुमार सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया गया है. विधानसभा में बहुमत साबित करने से पहले अब सीएम नीतीश कुमार ने दोनों डिप्टी सीएम के बीच विभागों को बंटवारा भी कर दिया है.
सीएम और डिप्टी सीएम के अलावा अन्य मंत्रियों को भी विभाग बांट दिए गए हैं. श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का मंत्री बनाया गया है, जबकि सुमित सिंह को विज्ञान प्रावैधिकी विभाग की जिम्मेदारी मिली है. वहीं संतोष सुमन को एससी-एसटी कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है.
मांझी ने बढ़ाई समस्या-
बिहार में मंत्रियों को विभागों के बंटवारे के बीच सहयोगी दल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने प्रेशर पॉलीटिक्स शुरू कर दिया है. मांझी ने कहा कि महागठबंधन ने सीएम पद के ऑफर के बावजूद उन्होंने एनडीए में रहने का ही फैसला किया. अब अगर उनकी पार्टी को एक और मंत्री पद नहीं मिलता तो ये अन्याय होगा. बता दें कि सरकार गठन के बाद ही मांझी के बेटे संतोष मांझी ने मंत्री पद की शपथ ली थी.
छत्तीसगढ़ - 2 मासूम बच्चों के साथ फांसी के फंदे से लटकी मां, घर से एक साथ तीन लाशों को देखकर गांव में पसरा मातम
बालोद। जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है. यहां पर एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगा ली है. मामला बालोद जिले के ग्राम कोचेरा थाना गुरूर का है. अभी तक परिजनों के द्धारा किसी प्रकार का संदेह नहीं व्यक्त किया गया है. पुलिस की जांच जारी है.
जानकारी के मुताबिक प्रार्थी लिखन साहू पिता पुनउ राम साहू उम्र 51 साल निवासी ग्राम कोचेरा थाना गुरूर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आज सुबह 9 बजे मेरी पत्नि कांती बाई का तबियत खराब होने से शासकीय अस्पताल गुरूर आया था पत्नि को अस्पताल मे भर्ती कराकर सामान लेने घर ग्राम कोचेरा करीबन 3 बजे आये और सामने के दरवाजा अंदर से बंद होने से बहु हेमलता को आवाज दिया। दरवाजा नहीं खोलने पर पीछे दरवाजा बाड़ी तरफ से जाकर खिड़की तरफ से देखा तो परछी के छत के हुक मे संतरा रंग के साड़ी टुकड़े से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या एवं बगल के हुक में पुत्र एवं पुत्री को हरे रंग के साडी के टुकड़े अलग अलग फंदे में लगा हुआ था। घटनास्थल का निरीक्षण अति पुलिस अधीक्षक सुशील नायक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोनी फॉस एक्का थाना प्रभारी गुरूर, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट उपस्थित होकर शव निरीक्षण की कार्यवाही किये है अबतक के जांच मे मृतको का फांसी लगाकर फौत होना पाया गया है किसी प्रकार के संदेह परिजनों के द्वारा व्यक्त नही किया गया है जांच जारी है।
नक्सलियों की बौखलाहट...पुल निर्माण में लगे वाहनों को किया आग के हवाले, टैंकर, मिक्सर मशीन एवं ट्रैक्टर जलकर खाक
नारायणपुर। जिले के कुरुषनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जीवलापदर गांव में पुल निर्माण में लगे वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। वहीं, मामले की जानकारी लगते ही पुलिस पार्टी को रवाना किये जाने की बात सामने आई है। पूरा मामला कुरूषनार थाना क्षेत्र का है।
केंद्रीय जेल बिलासपुर में सिम्स ने लगाए स्वास्थ्य शिविर...दो सौ कैदियों की कैंसर परीक्षण
हत्या या आत्महत्या: फंदे पर लटकती मिली मां और दो बच्चों की लाश, मचा हड़कंप
मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका का नाम हेमलता साहू उम्र 28 वर्ष है। वहीं उसके 2 बच्चों की उम्र 2 वर्ष और 4 वर्ष है। जब यह घटना घटित हुई तो महिला का पति तुमेश्वर साहू गुरुर काम करने गया हुआ था। करीब तीन बजे वह खाना खाने अपने घर आया, तब दरवाजा बंद था, जिसके बाद वह दीवार कूदकर घर के अंदर घुसा। जहां पत्नी और बच्चों की फंदे पर लटकती लाश मिली। तीनों के लाश देख तुमेश्वर के होश उड़ गए।
बताया जा रहा है कि भाई-बहन एक ही फंदे पर और उनकी मां अलग फंदे पर लटकी मिली है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।
