प्रदेश
BREAKING : मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर....इस दिन बंद रहेगी सभी शराब दुकानें
सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के एल चौहान ने देशी, विदेशी की फुटकर दुकानों का आबकारी नीति के अंतर्गत व्यवस्थापन नियम एवं अन्य बिन्दुओं पर शासन के निर्देश अनुसार 30 जनवरी 2024 (महात्मा गांधी निर्वाण दिवस) के उपलक्ष्य में शुष्क दिवस घोषित किया है। इस निर्देश के तहत् जिले में संचालित समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानों को 30 जनवरी 2024 को पूर्णतः बंद रखने आदेशित किया गया है। इस अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
नियमितीकरण, मानदेय में वृद्धि को लेकर रसोईया संघ का धरना प्रदर्शन
थाना सरकंडा क्षेत्र में लगाया गया पुलिस चौपाल...पुलिस चौपाल में आम जनों से रूबरू होकर सुनी गई समस्याएं
पुलिस चौपाल में निजात अभियान के तहत नशे
से दूर रहने दी गयी समझाईश
आम जनों से प्राप्त शिकायत को तत्काल
निराकरण करने आश्वास्त किया गया
बिलासपुर मे बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
विवरण संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 29-1-2024 को थाना सरकंडा क्षेत्र के बंधवापारा में जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन तथा अतरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) राजेंद्र कुमार जायसवाल,नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्री मती पूजा कुमार के मार्गदर्शन मे आज पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया आयोजन में मुख्य रूप से आम जनों से रूबरू होकर सभी को पुलिस चौपाल के उद्देश्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया विदित हो कि बिलासपुर जिले में नशे के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान "निजात" चलाया जा रहा है जिसके तहत नशे मे संलिप्त लोगों को नशे से दूर रहने समझाईश देने के साथ ही नशे से दूर होने के तरीकों तथा विशेषज्ञों द्वारा थाना स्तर पर लगातार काउंसलिंग के संबंध में विस्तृत रूप से बताया गया इसके साथ ही आम जनों से अपील की गई की यदि कहीं पर भी नशे से संबंधित कोई भी सामान की बिक्री हो रही है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित थाने को दें जिस पर शत प्रतिशत करवाई करने के बारे में बताया गया इसके साथ ही पुलिस चौपाल कार्यक्रम के तहत आम जनों से उनकी समस्याओं के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा थाना क्षेत्र में बीट प्रभारी को उसके बीट में प्रत्येक जानकारी होने के साथ ही बीट में निवासरत प्रत्येक नागरिक तथा अपराधिक तत्वों के संबंध में जानकारी होना बताया गया कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को उनके बीट प्रभारी से रूबरू कराया गया ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर लोगों को तत्काल बीट प्रभारी से मदद मिल सके इसके साथ ही निजात कार्यक्रम तथा पुलिस चौपाल के माध्यम से पुलिस को अपने बीच में पाकर आम लोग काफी उत्साहित नजर आए तथा कार्यक्रम के उद्देश्यों को समझकर इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग देने अपनी सहमति दिए। पुलिस चौपाल मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार, थाना प्रभारी सरकंडा जयप्रकाश गुप्ता स्टाफ के साथ-साथ पूर्व पार्षद चंद्रभूषण शुक्ला एवं बड़ी संख्या में महिला समूह के सदस्य एवं इमलीभाटा,चौबेकॉलोनी , जोरापारा , बंधवापारा,नूतन कॉलोनी के लोग उपस्थित रहे। थाना क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम लगातार अलग-अलग क्षेत्र में संचालित किये जाएंगे।
Transfer : पुलिस विभाग में हुआ तबादला, एसएसपी ने कई पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
दुर्ग। जिले में पुलिस कर्मियों का तबादला हुआ है। दुर्ग में एसएसपी राम गोपाल गर्ग ने कई पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। TI, SI और ASI के तबादले किये हैं।
पाटन, अंडा, धमधा, भिलाई नगर और पुरानी भिलाई के थाना प्रभारियों को बदला गया है। सात निरीक्षकों के तबादले हुए हैं, वहीं दो उप निरीक्षक और एक सहायक उप निरीक्षक के तबादले हुए हैं।

छत्तीसगढ़ - प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने पीया कीटनाशक, प्रेमिका की मौत
राजनांदगाव । डोंगरगढ़ इलाके के एक खेत में एक प्रेमी जोड़े कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की है। इस घटना में युवती की मौत और युवक की हालत गंभीर होने पर उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस जाँच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि 26 जनवरी की सुबह पुलिस को डोंगरगढ़ क्षेत्र के बेलगांव के समीप कोलेन्द्रा रोड में अज्ञात मोटर साइकिल होने की सूचना मिली। पुलिस टीम को जांच के दौरान पैरा में 35 वर्षीय अरूणा यादव पति गोपाल यादव निवासी ग्राम रामपुर जिला राजनांदगांव मृत हालत में मिली। वहीं 25 वर्षीय युवक परमानंद यादव ग्राम सिलखेडी बालोद निवासी बेहोशी की हालत में मिला।होश में आने के बाद पुलिस [ूछ्ताछ में युवक ने बताया कि दोनों का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घरवालों के डर से दोनों भागकर घटना के दो दिन पहले ही बेलगांव के पास खेत में जाकर कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसके बाद युवती की मौत हो गई और युवक बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस ने बाइक को जब्त कर मृतिका अरूणा के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
अरनपुर ब्लास्ट में शामिल नक्सली की मौत, कल ही पुलिस ने किया था गिरफ्तार
दंतेवाड़ा। अरनपुर बम ब्लास्ट मामले में आरोपी नक्सली की मौत हो गई है। पुलिस ने नक्सली को कल ही हिरासत में लिया था। बता दें कि पिछले साल नक्सलियों ने बड़ी आईईडी ब्लास्ट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें 10 जवानों और एक सिविलियन की मौत हुई थी।
अरनपुर थाना अंतर्गत 26 अप्रैल 2023 को आईईडी ब्लास्ट में 10 जवान और एक सिविलियन शहीद हुए थे। इसी केस में आरोपी की पतासाजी के लिए अरनपुर थाना का बल गया हुआ था। जिसमें पोदिया माड़वी को शाम के लगभग 5 बजे हिरासत में लिया गया। हिरासत के बाद तबियत खराब होने के चलते उसे जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान देर रात लगभग 12.30 बजे उसकी मौत हो गई।
न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा मर्ग कायम कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। फिलहाल नक्सली की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।
कांगेर उद्यान में मगरमच्छों की गणना, दिल्ली के एक्सपर्ट को मिली गणना की जिम्मेदारी
कांगेर ; छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में में स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रिय उद्यान अपनी खूबसूरती और मनमोहक दृश्यों के लिए पुरे भारत में फेमस है. बस्तर जिले में स्थति कांगेर घाटी नेशनल पार्क सदैव पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन स्थल रहा है। वहीं अब उद्यान के अंदर जलजीव के सरंक्षण के लिए शासन द्वारा एक नया कदम उठाया जा रहा है
जिसमे कांगेर घाटी नेशनल पार्क के अंदर मगरमच्छों की गिनती की जाएगी। यह गिनती दिल्ली के एक्सपर्ट करेंगे। जानकरी के अनुसार अब तक उद्यान में 15 बड़े एवं 40 बच्चे मगरमच्छ मिले हैं। इंद्रावती नदी एवं विभिन्न नालों में मिलने वाले मगरमच्छ को कांगेर नदी में छोड़ा जा रहा है।
इस अभियान में सबसे अच्छी पहल यह है कि उद्यान से सटे ग्रामीण के युवा मगरमच्छ को सरंक्षित करने में जुटे हुए हैं वहां के युवा मगरमछ के अंडे को सरंक्षित कर उनकी संख्या में वृद्धि करने बेहतर प्रयास कर रहे हैं। युवाओं ने बताया कि मगरमच्छ पानी में 35 किलोमीटर प्रति घंटा और जमीन पर 17 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आगे बढ़ता है।
जलजीव के सरंक्षण को लेकर गणना
आमतौर पर हमने और आपने देखा है कि उद्यानों में टाइगर रिसर्व , और अन्य जंगली जीवों और पक्षियों को सरंक्षण के लिए कई तरह के अभियान चलाए जाते हैं लेकिन जलजीवों पर उस स्तर पर कार्य नजर नहीं आते। हालाकिं कांगेर घाटी राष्ट्रिय उद्यान में भी यह पहली बार हो रहा है कि मगरमच्छों की गणना की जा रही हो।
हर साल पर्यटकों की संख्या में हो रही है वृद्धि , विदेशी पर्यटक भी शामिल
बस्तर जिले में स्थित कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को वर्ष 1982 में स्थापित किया गया था यह 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का राष्ट्रीय उद्यान है यहां की 15 से अधिक सुंदर लाइमस्टोन की गुफाएं, तीरथगढ़, कांगेर धारा जलप्रपात, दुर्लभ वन्य जीव वन्यजीव जैसे उदबिलाव, माउस डियर, जॉइंट सक्वरल, लेथिस सॉफ्टशेल टर्टल, जंगली भेड़िया के साथ-साथ 200 से अधिक पक्षियों की प्रजातियां, वनस्पतियों की 900 अधिक प्रजातियों और तितलियों की 140 से अधिक प्रजातियों के ख्याति प्राप्त है। उद्यान में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2022 में 18000 हजार, विदेशी 16 पर्यटक एवं वर्ष 2023 में 1.28 लाख, 43 विदेशी पर्यटक पहुंचे, इस तरह से पिछले वर्ष से इस वर्ष १ गुना पर्यटक पहुंचे।
**न्याय का हक मिलने तक जारी रहेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा -अल्का लांबा*
पुलिस को मिली बड़ी सफलता...दो महिलाओं समेत तीन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सरकार द्वारा चलाई जा रही पुनर्वास नीति का नक्सलियों पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है जिससे प्रभावित होकर बड़ी संख्या में नक्सली हथियार छोड़ रहे हैं और समाज के मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत योजनाओं का लाभ लेकर अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी जीने के लिए दो महिलाओं समेत तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इनमें से एक महिला नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन नक्सलियों ने कहा कि वे अमानवीय और खोखली’’ नक्सली विचारधारा से निराश थे और शनिवार शाम यहां पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 50वीं बटालियन के अधिकारियों के सामने उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया।उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों की पहचान दुधी सुकड़ी (53), दुधी देवे (38) और माड़वी हड़मा (26) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि तुमलपाड़ क्रांतिकारी महिला आदिवासी संगठन (नक्सलियों की एक प्रमुख इकाई) की प्रमुख के रूप में सक्रिय रही देवे पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। अधिकारी के अनुसार तीनों नक्सलियों ने पुलिस को बताया कि वे जिला पुलिस के नक्सलियों के पुनर्वास अभियान ‘पुना नार्कोम’ से ‘‘प्रभावित’’ हैं।
‘पुना नार्कोम’ का स्थानीय गोंडी भाषा में अर्थ नयी सुबह, नयी शुरुआत होता है। उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अधिकारियों ने पहले बताया कि पिछले साल राज्य में 384 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। सुकमा राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सात जिलों में से एक है।
छत्तीसगढ़ -70 लाख की कार में अचानक लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक, बाल-बाल बचे यात्री
महासमुंद। जिले के बसना थाना क्षेत्र में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। चलती कार में भीषण आग लगी। देखते ही देखते आग बढ़ते गई और कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस घटना के दौरान कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बचे। समय रहते ही सभी लोग कार से बाहर निकल गए।
कार कंपनी से बात करने पर कुछ देर रुककर चालू करने की सलाह दी गई, लेकिन चालू करने के बाद फिर से आग लग गई। जिसे देख सभी कार सवार कार से उतरकर भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, कार में चार लोग सवार थे, जो कि हादसे में बाल-बाल बचे। इस इलेक्ट्रॉनिक कार की कुल किमत 70 लाख बताई जा रही है। घटना के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि इतनी महंगी कार में अचानक आग लग जाना और जलकर खाक होने के पीछे कंपनी की सुरक्षा मानक मापदंड पर सवाल खड़ा किए।
CG NEWS: शिक्षक की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में एक शिक्षक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। मृतक एक दिन पहले घर से निकला था जिसके बाद आज उसकी फंदे पर लटकती लाश मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल के कुछ दूरी पर शिक्षक का स्कूटी भी मिला है।
घटना पेंड्रा थाना इलाके के अमरपुर गांव के पास फूटहा डैम के पास की बताई जा रही है। जहां पेंड्रा निवासी शिक्षक अवनीश साहू का पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला है। शिक्षक मरवाही ब्लॉक के प्राथमिक शाला सिलपहरी में सहायक शिक्षक के पद पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि मृतक शिक्षक 26 जनवरी की शाम स्कूटी लेकर घर से निकला था, जो देर रात और घर नहीं लौटा इस दौरान परिजनों ने अपने स्तर पर शिक्षक का पता तालाश किया पर उसका कहीं पता नहीं चला।
वहीं आज सुबह ग्रामीणों ने अमरपुर गांव के फूटहा बांध के पास खेत में एक पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ शिक्षक का शव देखा और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
*बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद लेने पहुंचे दोनों उप मुख्यमंत्री*
उत्साह के साथ संपन्न हुआ चेंबर का 64वां वार्षिक सम्मेलन
हिन्दुस्तान में युवाओ का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है,-युवा कॉंग्रेस की प्रेसवार्ता,
युवा कॉंग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू कर रहे हैं मीडिया को संबोधित,
हिन्दुस्तान में युवाओ का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है,
भारत जोड़ों न्याय यात्रा में बेरोजगारी का मुद्दा उठाया जा रहा है,
"रोजगार दो, न्याय दो मुहिम" का छत्तीसगढ़ में शुरुवात किया जा रहा है,
मोदी जी की गारंटी थी हर साल 2 करोड़ नौकरी देंगे,
मोदी जी देश के युवाओ को बताए कि ये सिर्फ जुमला था,
2024 की गारंटी से पहले 2014 का रिपोर्ट क्या हुआ,
रिपोर्ट बताती है कि देश मे रिकार्ड तोड़ बेरोजगारी बड़ा है,
मोदी जी कहते हैं "पकौड़े तलना रोजगार है",
अडानी को मजबूर कर युवाओ का रोजगार बर्बाद कर मोदी वोट पाना चाहते हैं,
छत्तीसगढ़ और भारतीय युवा कॉंग्रेस "रोजगार दो, न्याय दो मुहिम" लेकर आगे जाएगी।
छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
बिलासपुर- सिम्स महाविद्यालय के अधिष्ठाता ने ध्वजारोहण किया सरदार पटेल के प्रतिमा में माल्यार्पण के उपरांत बच्चों ने नर्सिंग स्टाफ ने मनमोहक प्रस्तुतियों से बांधा समां अधिष्ठाता ने सभी कर्मचारी अधिकारी नर्सिंग स्टाफ सुरक्षा एजेंसी को कहां की सिम्स को हमें पूरे छत्तीसगढ़ में बुलंदियों पर ले जाना है सभी कर्मचारी ईमानदारी से काम करें वह मानवता का परिचय दें अधिष्ठाता के उद्बोधन के बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुजीत नायक ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया इस कार्यक्रम की गरिमा में उपस्थिति में सिम्स के अधिष्ठाता डॉक्टर के के सहारे चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुजीत नायक डॉ पंकज डॉ प्रशांत निगम डॉक्टर प्रसनजीत रावत डॉ राकेश नहरेल नर्सिंग अधीक्षक का सफाई सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी भूत पूर्व सैनिक कमलेश दीवान दिनेश निर्मलकर जितेंद्र दुबे फेकू चंद्राकर त्रिलोकी साहू संतोष चंद्रसेन वह भारी संख्या में सिम्स के छात्र-छात्राएं नर्सिंग स्टाफ सफाई स्टाफ वह शहर के नागरिक उपस्थित थे
गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती दो दिन के रायपुर प्रवास पर - साईं विला भाटागाँव में होंगे दर्शन
28 जनवरी 2024, रविवार को पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर अनंत विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी का रायपुर आगमन हो रहा है। प्रवास के दौरान वे छत्तीसगढ़ करणी सेना प्रमुख एवं खारुन गंगा महाआरती के आयोजक वीरेन्द्र सिंह तोमर के निवास साईं विला भाटागाँव में ठहरेंगे। इस अवसर पर 28 जनवरी सायं 05 बजे से दर्शन एवं 29 जनवरी प्रातः 11.30 बजे से धर्म संगोष्ठी का आयोजन संपन्न होगा जिसमें बृहद संख्या में शहर भर के सनातनियों के उपस्थित रहने की आशंका है। श्री तोमर ने पूज्य श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य जी के दर्शनों हेतु सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से शहर भर के धर्मावलम्बियों को आमंत्रित किया है।
