प्रदेश

BREAKING : जिला स्थापना दिवस पर रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के स्थापना दिवस पर अवकाश रहेगा। 10 फरवरी को जिला स्थापना दिवस पर अवकाश का ऐलान किया गाय है। इस संबंध में कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने निर्देश जारी कर दियाहै। दरअसल 2 जनवरी 2024 को राज्य सरकार ने स्थानीय अवकाश की सूची जारी की थी। तीन स्थानीय अवकाश में से एक अवकाश 2 सितंबर 2024 को पोला को लेकर था। उस स्थानीय अवकाश को संशोधित किया गया है। अब 10 फरवरी को स्थानीय अवकाश जिला स्थापना दिवस पर रहेगा।

और पढ़ें ...

सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों पर हमला करने वाले 3 नक्सली गिरफ्तार, कई विस्फोटक सामग्री बरामद

नारायणपुर। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस के द्वारा नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला नारायणपुर से डीआरजी एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु माड़ क्षेत्र में रवाना हुए थे। तभी माओवादियों के द्वारा बेड़मामेटा जंगल में पुलिस पार्टी को जान से मारकर हथियार लूटने की नीयत से सुरक्षा बल पर फायरिंग किया गया। सुरक्षा बल के द्वारा आत्मसुरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही किया गया। मुठभेड़ पश्चात क्षेत्र की सर्चिंग करने पर 03 संदग्धि व्यक्ति मिले जिससे पूछताछ करने पर जिन्होने अपना नाग 1- रानू पोड़ियाम निवासी बेड़मामेटा 2. सुधराम मण्डावी निवासी कट्टाकाल एवं 3- विजय पोडियाम निवासी बेड़मामेटा का होना बताये, जिनके कब्जे से मौक पर 03 नग भरमार बंदुक, डेटोनेटर, बैटरी, बिजली वायर एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

और पढ़ें ...

पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में एसपी आहिरे, चोरी का 3 टन कोयला सहित 1 आरोपी पकड़ाया

सूरजपुर। नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम.आर. आहिरे ने जिले का पदभार ग्रहण कर सभी थाना-चौकी प्रभारियों को अवैध कार्यो पर सख्ती से कार्यवाही करते हुए रोक लगाने के निर्देश दिए है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 6-7 फरवरी 2024 को रात्रि गश्त के दौरान चौकी खड़गवां पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 15 ईए 4983 में अवैध कोयला लोड कर जगरनाथपुर दर्रीपारा की तरफ से जगरनाथपुर मेन रोड़ आने वाला है।
 
सूचना पर चौकी खड़गवां पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर पिकअप वाहन को रोकवाया वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कोयला लोड़ होना पाया, वाहन चालक से कोयला संबंधी दस्तावेज की मांग किए जाने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। कोयला चोरी का होने की पूर्ण अंदेशा पर धारा 41(1-4)/379 भादसं. के तहत कार्यवाही करते हुए 3 टन कोयला कीमत 18 हजार रूपये व परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन जप्त कर आरोपी मनोज पोद्दार पिता सदानंद उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम गोपालपुर थाना जयनगर को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि जगरनाथपुर महान-3 खदान का चोरी का कोयला ले जा रहा था। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी खड़गवां योगेन्द्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक संजय सिंह यादव, विनय किस्पोट्टा, सुशीचंद एक्का, आरक्षक मनोज राय, राकेश सिदार, भगत सिंह नेताम व विकास सिंह सक्रिय रहे।
और पढ़ें ...

जगदलपुर : राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के अध्ययन दल को खूब भाया बस्तर की सांस्कृतिक और प्राकृतिक सुंदरता

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के अध्ययन दल के अधिकारी बस्तर क्षेत्र के भ्रमण में पहुंचे  हैं।  अध्ययन दल ने बस्तर की सांस्कृतिक और प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की। इस दौरान अध्ययन दल ने दंतेवाड़ा के पर्यटन स्थल, बस्तर जिले के चित्रकोट, कुटुमसर का भ्रमण किया। बुधवार की शाम को आसना स्थित बादल अकादमी में बस्तर की प्रमुख पारंपरिक लोक नृत्य और लोक गीत की प्रस्तुति देखकर लोक कलाकारों का हौसला-अफजाई की।
    ज्ञात हो की राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय का अध्ययन दल एक वर्षीय पाठ्यक्रम में शामिल 6 सप्ताह के अंडर स्टैंडिंग इंडिया मॉड्यूल के तहत 120 अधिकारियों का दल 8-8 अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहा है। इसी क्रम में 16 अधिकारियों का दल छत्तीसगढ़ पहुंचा है, जो प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं सहित राज्य में हो रहे विकास कार्यों और गतिविधियों का अध्ययन कर रहे हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति, सामाजिक-सांस्कृतिक विशेषताओं सहित जनजातीय बाहुल्य इलाकों के विशेष संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारियांें के साथ राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, उद्योग, महिला सशक्तिकरण के साथ ही विकास से जुड़े विषयों पर अध्ययन दल द्वारा अवलोकन किया जा रहा है।
    अध्ययन दल में शामिल पांच मित्र देशों-अमेरिका, कजाकिस्तान, सऊदी अरब, बांग्लादेश और नेपाल के अधिकारियों को छत्तीसगढ़ और बस्तर की सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य खूब भाया है। उन्होंने बताया कि साथी अधिकारी छत्तीसगढ़ की इस सुन्दर यात्रा को लेकर बहुत उत्सुक और खुश हैं। अध्ययन दल में दल प्रभारी मेजर जनरल  सामर्थ्य नागर के नेतृत्व में आईपीएस श्री मानविन्दर सिंह भाटिया, एयर कमोडोर  भुवन माथुर, ब्रिगेडियर  वैभव मिश्रा,वैभव अग्रवाल, एस. सेन,  विक्रांत पाटिल,  टी. के. मिश्रा,  व्ही. गणपति, बांग्लादेश से आए कमोडोर मोहम्मद फैजल हक, सऊदी अरब से कर्नल  युसुफ बिन गाजी अल ओतैबी, नेपाल से कर्नल  बिमल कुमार बासनेत, कजाकिस्तान से कर्नल  जोल्डस नेसिपबायेव, अमेरिका से कर्नल  डाना डेमर, डीआरडीओ से डॉ. कमल किशोर पंत, आईएनएएस से  कंवल सिंह शामिल है। बस्तर में कमिश्नर  श्याम धावड़े, आईजी  सुंदरराज पी. कलेक्टर  विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक  शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ  प्रकाश सर्वे सहित अन्य अधिकारियों ने बस्तर की सामाजिक-सांस्कृतिक विशिष्टताओं सहित विभिन्न विकास गतिविधियों से अध्ययन दल को अवगत कराया।
     गुरुवार की सुबह अध्ययन दल ने जगदलपुर शहर के समीप बुरूंदवाडा सेमरा स्थित एमआरएफ (समृद्धि) का अवलोकन किया। उन्होंने एमआरएफ सेंटर की गतिविधियों का जायजा लेकर कचरा और वेस्ट मेटेरियल के प्रबंधन के लिए प्रशासन द्वारा किए नवाचार की सराहना किए। सेंटर में वेस्ट मेटेरियल से निर्मित जैकेट के संबंध में अतिथियों को अवगत करवाया गया।

और पढ़ें ...

राम मंदिर दर्शन के लिए श्रद्धालुगण का उत्साह देखकर मन आनंदित है :धरमलाल कौशिक

दुर्ग रेलवे स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए दुर्ग संभाग के 20 विधानसभा के आम जनमानस और कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुई ट्रेन को कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ,दयाल दास बघेल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव राम मंदिर दर्शन समिति के प्रदेश संयोजक एवं विधायक धरमलाल कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव ,ईश्वर साहू भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा भाजपा मीडिया प्रभारी प्रदेश अमित चिमनानी, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ,महेश वर्मा उपस्थित रहे। यात्रा करने वालों में राम भक्त ढोल मंजीरे मंजर लेकर जय श्री राम के घोष के साथ बड़ी उत्सुकता के साथ रवाना हुए पूरा दुर्ग रेलवे स्टेशन कहे तो राम मय  हो चुका था।

   इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की योजना और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयास से प्रदेश में आस्था स्पेशल ट्रेन की प्रथम यात्री ट्रेन आज राम भक्तों को लेकर दुर्ग से रवाना हुई। 500 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद यह अविस्मरणीय पल है कई पीढ़ियां गुजर गई राम लला के दर्शन के इंतजार में और दर्शन का सौभाग्य  तो प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के इच्छा शक्ति के कारण मिला। मैं जाने वाले समस्त राम भक्तों स्वागत अभिनंदन करता हूं साथ ही प्रभु श्री राम से कामना करता हूं देश एवं प्रदेश में अपना स्नेह आशीर्वाद बनाए रखें।

 कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भांचा श्री राम के ननिहाल से प्रथम ट्रेन रवाना हो चुकी है और अपने भांचा के दर्शन को ललायित छत्तीसगढ़ वासी है सबके मन में उनके प्रत्यक्ष दर्शन को लेकर उत्सुकता है आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में आस्था स्पेशल ट्रेन अन्य यात्रियों को भी लेकर जाएगी हम लोगों ने चुनाव के पूर्व ही स्पष्ट कर दिया था कि भारतीय जनता पार्टी अपने भांचा श्री राम के दर्शन करवाएगी।

कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि देश के प्रमुख विपक्षी पार्टिया हमेशा हमसे कहती थी मंदिर कब बनवाओगे ,आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कर प्रभु श्री राम की मूर्ति की स्थापना हो चुकी है प्रभु श्री राम की मनोहरम मूर्ति देखकर मन प्रफुल्लित एवं आनंदित हो जाता है।

 राम मंदिर दर्शन समिति के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि दुर्ग संभाग के 20 विधानसभा के लगभग 1340 से अधिक लोग आज आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं आने वाले दिनों में प्रदेश के अन्य स्टेशनों से राम भक्त आस्था स्पेशल ट्रेन के माध्यम से रवाना होंगे पूर्व में भी जानकारी प्रदान की गई थी कि उनके आने जाने और रहने और खाने की व्यवस्था ट्रेन मे आईआरटीसी के द्वारा की जाएगी और अयोध्या में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सारी व्यवस्थाएं होगी। प्रत्येक यात्री इस यात्रा को लेकर उत्सुक है और अपने भांचा श्री राम के मुख दर्शन को ललायित भी  है
     स्टेशन में जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार राजेंद्र कुमार, दिलीप साहू, विनायक नातु,  अलका बाघमार कांतिलाल जैन मंत्री रोहित साहू आशीष निंमजे दीपक चोपड़ा कार्यालय मंत्री मनोज सोनी कार्यालय मंत्री हेमंत नेमा अनूप सोनी प्रवक्ता दिनेश देवांगन मीडिया प्रभारी राजा महोबिया शह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड समस्त दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले विधानसभा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

रायपुर में लाखों का गांजा पकड़ाया, 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रायपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 06.02.24 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल को सूचना प्राप्त हुई कि जगदलपुर की ओर से आने वाली एक बस में कुछ व्यक्ति गांजा बिक्री करने हेतु अभनपुर आ रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी अभनपुर को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया, कि एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा व्यक्तियों की पतासाजी करना प्रारंभ करते हुए व्यक्तियों को थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम चण्डी मोड पास चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम साहिल कुमार वाल्मिकी, पीयूष चोकसे एवं करण रेकबार उर्फ कालू निवासी भोपाल (म.प्र.) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 07 किलोग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 1,05,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 62/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी 01. साहिल कुमार वाल्मिकी पिता विनोद कुमार वाल्मिकी उम्र 21 वर्ष निवासी हाऊसिंग बोर्ड गेसरात कालोनी करोंद भोपाल (म.प्र.)। 02. पीयूष चोकसे पिता मनोज चोकसे उम्र 19 वर्ष निवासी सरदार पटेल नगर कलोनी भोपाल (म.प्र.)। 03. करण रेकबार उर्फ कालू पिता मुकेश रेकबार उम्र 24 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड गैस रात कालोनी भोपाल (म.प्र.)।
और पढ़ें ...

ब्रेकिंग न्यूज़: दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़" आठ लाख का इनामी नक्सली ढेर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को एक बार फिर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों ने आठ लाख के इनामी नक्सली को ढेर कर दिया। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने इसकी पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार जवानों को सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती जंगलों में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी, बस्तर फाइटर और सीआरपीएफ के जवान सयुंक्त रूप से सर्च आपरेशन पर निकले। शाम को करीब साढे चार बजे गोंदपल्ली, परलागट्टा, बड़ेपल्ली के बीच नक्सलियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जवानों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में जवानों ने आठ लाख के इनामी नक्सली चंद्रणा उर्फ सत्यम को ढेर कर दिया। सत्यम दक्षिण बस्तर डिविजन के जगरगुंडा एरिया कमेटी में सक्रिय था। इसके पहले वह माड़ डिवीजन का डीवीसी मेंबर था। एसपी दंतेवाड़ा गौरव राय ने बताया देर शाम तक मुठभेड़ चली है,अभी भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है,जवानों के लौटने के बाद सारी जानकारी सामने आएगी।
और पढ़ें ...

बस्तर को 31 मार्च से मिलेगी नियमित इंडिगो विमान की सेवा, कलेक्टर और चेयरमैन ने ली अधिकारियों की बैठक

जगदलपुर: बस्तर के वासियों को अलाइंस विमान सेवा के साथ साथ अब 31 मार्च 2024 से इंडिगो विमान सेवा की प्रचलन प्रारंभ होने से वायु परिवहन सेवा में सुविधाएं बढ़ जाएगी। इंडिगो की विमान प्रतिदिन हैदराबाद से जगदलपुर और रायपुर जाएगी तथा उसी दिन रायपुर से जगदलपुर होते हैदराबाद वापस हो जाएगी। कलेक्टर एवं चेयरमैन मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट विजय दयाराम के. ने सुचारू विमान सेवा संचालन हेतु बुधवार को एयरपोर्ट में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। CG News: बैठक में एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बीसीएएस द्वारा दिए गए सुझाव को पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा को अवगत कराया गया। नगरीय क्षेत्र में एयरपोर्ट के रनवे के दोनों तरफ की एप्रोच पाथ (हाईवे एवं बोघघाट) में 15 किलोमीटर के क्षेत्र तक किसी भी प्रकार की ’हाईराइस भवन’ बनाने की अनुमति प्रदान नहीं करने हेतु नगर निगम को कहा गया, साथ ही भवन निर्माता को एयरपोर्ट एथॉरिटी ऑफ इंडिया के एनओसी शाखा से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने की आवश्यकता पर चर्चा की गई। CG News CG News: एयरपोर्ट में निर्माणाधीन विकास कार्यों में रनवे, एप्रोन, टैक्सी वे में मार्किंग एवं केक फिलिंग का कार्य सहित ऑप्सटेकल मार्किग, हेलीकाप्टर पार्किंग तथा एप्रोन के समीप एप्रोन स्ट्रीप का कार्य प्रगति पर है। तीनों लंबित कार्यों को एक माह के अन्दर अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को दिया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्य जैसे रिकार्पेटिंग ऑफ रनवे, आईश्योलजेशन वे का निर्माण कार्य, पैरीमीटर रोड, बाउंडरीवाल, कंस्नटीना वाल, ड्रेन इत्यादि के कार्यों के पूर्व प्रेषित प्राक्कलन को विमानन विभाग से स्वीकृति हेतु अनुरोध करने के निर्देश दिए गए। CG News: इसके अतिरिक्त अन्य विकास कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट में चल रहे सभी निर्माण कार्यों की मौका निरीक्षण किया गया। इस अपर कलेक्टर, एवं नोडल अधिकारी सीपी बघेल, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी, लोनिवि कार्यपालन अभियंता एके सिंह, डायरेक्टर एयरपोर्ट विदेश गुप्ता, अधिकारी राठौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,मंत्री दयाल दास बघेल दर्शन समिति संयोजक धरम लाल कौशिक दिखाएंगे आस्था स्पेशल को हरी झंडी

श्रीरामलला के दर्शन को लालायित छत्तीसगढ़वासियों के लिए हर्ष का समाचार है कि "श्रीरामलला दर्शन योजना" के अंतर्गत पहली ट्रेन दुर्ग से 7 फरवरी को जाएगी।

श्रीराम के,पुण्य-पावन अयोध्या धाम के दर्शन हेतु  राम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ से 1,340 यात्री 20 बोगियों से रवाना होंगे।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,मंत्री दयाल दास बघेल समिति संयोजक धरम लाल कौशिक सहित वरिष्ठ पदाधिकारी आस्था स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।ट्रेन में जाने वाले यात्रियों का स्वागत किया जाएगा।ट्रेन दुर्ग स्टेशन से दोपहर 12.20 को रवाना होगी और सीधे अयोध्या जायेगी।

और पढ़ें ...

दुर्ग से अयोध्या के लिए रवाना होगी आज दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन, जानिए कितने यात्री करेंगे दर्शन ?

दुर्ग : स्टेशन से रामलला तीर्थ योजना के तहत दूसरी आस्था ट्रेन 7 फरवरी बुधवार को रवाना होगी. जिसे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा हरी झंडी दिखाएंगे. 7 फरवरी को 12 बजे इस आस्था ट्रेन को रवाना किया जाएगा  दुर्ग रेलवे स्टेशन में पूरे संभाग के विधायक पहुंचेंगे .इसके बाद अपने-अपने विधानसभा के लोगों को अयोध्या के लिए रवाना करेंगे. इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,खाद्य मंत्री दयालदास बघेल,प्रदेश यात्रा प्रमुख धरमलाल कौशिक,प्रदेश यात्रा सह प्रभारी वीरेन्द्र श्रीवास्तव,विधायक ललित चंद्राकर, गजेन्द्र यादव,डोमन लाल कोर्सेवाडा, रिकेश सेन,ईश्वर साहू,दीपेश साहू,भावना बोहरा समेत बीजेपी के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 8 जिलों से लगभग 1344 दर्शनार्थियों का पंजीयन दुर्ग संभाग के 8 जिलों से लगभग 1344 दर्शनार्थियों का पंजीयन किया गया है. जो सुबह दुर्ग स्टेशन में पहुंचकर अपना टिकट लेंगे फिर विधानसभावार बोगियों में सवार होकर अयोध्या के लिए रवाना होंगे. जाने वाले सभी दर्शनार्थियों भोजन,रुकने और मंदिर तक जाने के लिए नि:शुल्क व्यवस्था की गई है. ट्रेन 8 फरवरी को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी. इसके बाद श्री राम मंदिर को दर्शन करने के बाद 9 फरवरी को शाम 7 बजे अयोध्या से दुर्ग के लिए रवाना होगी.
और पढ़ें ...

*मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय दंतेवाड़ा का किया वर्चुअल निरीक्षण*

*मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय दंतेवाड़ा का किया वर्चुअल निरीक्षण* रायपुर, 06 फरवरी 2024/ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा आज जिला एवं सत्र न्यायालय, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा का वर्चुअल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने न्यायालय की अधोसंरचना का अवलोकन किया तथा न्यायालय को व्यवस्थित रखने तथा अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों, सभी के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिला न्यायाधीश को निर्देशित किया। मुख्य न्यायाधीश द्वारा सर्वप्रथम जिला एवं सत्र न्यायालय, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा का ही भौतिक निरीक्षण किया गया था तथा आज उसी न्यायालय से वर्चुअल निरीक्षण आरंभ किया गया। मुख्य न्यायाधीश ने निरीक्षण के दौरान व्यक्त किया कि पक्षकार जो न्याय के लिए न्यायालय में आते हैं, न्यायाधीशों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए तथा उन्हें शीघ्र न्याय प्रदान करने के लिए प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकृत करना सुनिश्चित करें। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने यह भी स्पष्ट किया कि वे न्यायालय समय के साथ ही किसी भी समय सीधे जिला न्यायालय तथा राज्य के किसी भी न्यायालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निरीक्षण करने के संबंध में जुड़ सकते हैं। सभी न्यायाधीश अपने न्यायालयों के लंबित प्रकरणों की जानकारी विशेषकर पुराने प्रकरणों की जानकारी अद्यतन रखें।
और पढ़ें ...

व्यापारी की हत्या..बोरी में भरकर जंगल में फेका शव, पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल छिड़क लगाई आग, मां सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। एक सब्जी कारोबारी की उसकी ही मां और भाइयों ने हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया और बोरी में भरकर जंगल के पास फेंक दिया। पुलिस ने नाबालिग भाइयों सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शिरकत थाना के अंतर्गत फदहाखार के जंगल में झाड़ियां के बीच 4 फरवरी को एक अज्ञात शव अधजली हालत में मिली थी। सिक्योरिटी पुलिस ने मौके पर पाया कि मृतक की धारदार हथियार से हत्या करके शव को किसी स्थान से लाकर पहचान छुपाने के लिए जला दिया गया है।

घटनास्थल पर मिली बोरी से एक कागज के टुकड़े में मोबाइल फोन का नंबर मिला। यह नंबर जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा ग्राम के एक व्यापारी का था। फोटो देखकर शव को व्यापारी ने पहचान लिया और बताया कि यह उसका पड़ोसी सब्जी व्यापारी रवि साहू है। पिछले दो-तीन दिन से वह दिखाई नहीं दे रहा था। पुलिस रवि साहू के घर पहुंची। कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक के पिता मोहनलाल साहू की मृत्यु हो चुकी है। उसका अपनी सौतेली मां 38 वर्षीय हेमलता साहू और उसके दो नाबालिग बेटों के साथ अक्सर विवाद होता था। ऐसे ही झगड़े के दौरान 31 जनवरी को सुबह लगभग 8:00 बजे मृतक ने अपने ही घर में आग लगा दी थी जिससे काफी सामान जल गया था। दोपहर में लगभग 2:30 बजे उनके बीच फिर से विवाद हुआ था उसके बाद से मृतक को किसी ने नहीं देखा था।

आरोपियों ने बताया कि दोपहर 3:00 बजे उन्होंने लोहे के पाइप से सिर पर वार करके रवि साहू को मार डाला। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने लिए उन्होंने किराए पर कार चलाने वाले सुनील यादव को तैयार किया। सुनील की कार में शव को बोरी से बांधकर डाला और देर रात फदहाखार के जंगल में लाकर उतारा। शव की पहचान ना हो सके इसके लिए उन्होंने पेट्रोल छिड़क कर उसमें आग लगा दी और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सामान और कार को जब्त किया है। पुलिस ने मृतक की सौतेली मां और ड्राइवर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। नाबालिग भाइयों को किशोर न्यायालय में पेश किया।

और पढ़ें ...

महतारी वंदन योजना के फर्जी लिंक से रहे सावधान, विभागीय वेब पोर्टल और मोबाइल एप्प से करें आवेदन

बलौदाबाजार। महिला बाल विका विभाग ने महतारी वंदन योजना में आवेदन के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे फर्जी लिंक से महिलाओं को सावधान रहने की अपील की है। विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए विभाग द्वारा www.mahtarivandan.cgstate.gov.in और मोबाइल ऐप जारी किया गया है, इस लिंक और एप्प पर महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। आवेदन के लिए किसी भी तरीके का शुल्क नही देना है। इसके अलावा महिलाएं अपने इलाके के आगंनबाडी़ केन्द्र,ग्राम पंचायत सचिव, और बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) से संपर्क कर उनके लॉगिन यूजर आईडी से आवेदन कर सकती है।

महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पात्र आवेदकों को फॉर्म भरने के लिए कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा फर्जी लिंक सोशल मीडिया में वायरल किया गया है। महिलाओं के मोबाइल, व्हाट्सअप या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से https://www.mahtarivandanyojana.info/beneficiary-apply नाम से लिंक आएं तो इस लिंक का उपयोग नही करें। विभाग द्वारा आवेदन के लिए किसी भी निजी संस्था अथवा व्यक्ति को अधिकृत नही किया गया है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई सरकार बनने के बाद से लगभग 5 हजार करोड़ का नया कर्ज लिया जा चुका है

 प्रदेश की अर्थव्यवस्था को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पूर्ववर्ती सरकार पर लगाये गये आरोपों पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव साय सरकार महीने भर के भीतर ही चार-चार बार कर्ज ले चुकी है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई सरकार बनने के बाद से लगभग 5 हजार करोड़ का नया कर्ज लिया जा चुका है, इसके बावजूद ना किसानों को धान की कीमत 3100 प्रति क्विंटल मिला, ना ही महिलाओं को महतारी वंदन का अब तक एक नया पैसा दिया गया है। नए वादे और घोषणा तो छोड़िए, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जो बजट प्रावधान किया था उसमें भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि अब तक नहीं दिए, युवाओं को मिलने वाला बेरोजगारी भत्ता भी नवंबर से लेकर अब तक दुर्भावना पूर्वक रोक दी गई है।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने पिछले पांच वर्षों में सुशासन और समृद्ध का उत्कृष्ट मॉडल देश के सामने प्रस्तुत किया है। कांग्रेस की सरकार विगत 3 वर्षों से कोई नया कर्ज नहीं लेने वाले पांच राज्यों में छत्तीसगढ़ अग्रणी राज्य था, विगत दो वर्षों से राजस्व आधिक्य का बजट वित्त मंत्री के तौर पर भूपेश बघेल ने प्रस्तुत किया था। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के समय ना कोई नया कर लगाया गया और नहीं किसी तरह से करो में कोई वृद्धि की गई बल्कि भूमि के गाइडलाइन दरों में 30 प्रतिशत की छूट पूरे कार्यकाल के दौरान जारी रहा, जिससे रियल स्टेट व्यवसाय को मजबूती मिले। बिजली बिल हाफ योजना का लाभ भी शहरी-ग्रामीण, अमीर-गरीब, सभी लोगों को बिना भेदभाव के मिलता रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि देश को कर्ज में डूबने और देश के संसाधन बेचने का रिकॉर्ड तो केंद्र की मोदी सरकार का है। 2014 में देश पर कुल कर्ज का भार मात्र 54 लाख करोड़ था लेकिन पिछले 9 साल में केवल मोदी की सरकार ने 150 लाख करोड़ से अधिक का नया लोन लेकर देश पर कुल कर्ज का भार 205 करोड़ से ऊपर पहुंचा दिया है। मोदी सरकार ने 30 से ज्यादा सार्वजनिक उपक्रम बेचे, डीजल पर सेंट्रल एक्साइज 3 रुपया 54 पैसा से बढ़कर 19 रुपया 90 पैसा कर दिया। केवल पेट्रोलियम उत्पाद पर अतिरिक्त मुनाफाखोरी करके देश की जनता के जेब पर 36 लाख़ करोड़ से अधिक का डाका केंद्र की मोदी सरकार ने डाला है। 2003 से लेकर 2018 तक भाजपा की सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में केवल भुखमरी, गरीबी, कुपोषण और नक्सलवाद का ही विकास हुआ था, लेकिन 2018 से 2023 के बीच कांग्रेस सरकार के दौरान अर्थव्यवस्था के तीनों सेक्टर कृषि, सेवा और उत्पादन में छत्तीसगढ़ का औसत राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा। कांग्रेस की सरकार ने 1 लाख़ 75 हज़ार करोड़ रूपए हिताग्रहियो के खातों में सीधे तौर पर दिए। कांग्रेस की सरकार में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आए, प्रति व्यक्ति आय 84 हजार से बढ़कर 133898 रुपए हो गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि 2018 में छत्तीसगढ़ की कुल जीडीपी मात्र 2 लाख 91 हजार करोड़ थी जो वर्ष 2023 में बढ़कर 5 लाख 9 हजार करोड़ हो गया। 2018 में केवल 12 लाख 6 हजार किसान समर्थन मूल्य में धान बेचने पंजीकृत हुआ करते थे, जो 2023 में बढ़कर 24 लाख 98 हजार हो गए। धान की खेती का रकबा लगभग 8 लाख हेक्टेयर बढ़ा, सिंचित क्षेत्र का रकबा 2018 की तुलना में 2023 तक दुगना हो गया। कांग्रेस की सरकार किसानों का कर्ज माफ करती है और भारतीय जनता पार्टी चंद पूंजीपति मित्रों का लाखों करोड़ का लोन राइट ऑफ करती है। नीति और नियत का अंतर स्पष्ट करें भारतीय जनता पार्टी के फोकस में आम जनता का हित नहीं है। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के नेता, जनता से किए गए वायदों से पल्ला झाड़ने के लिए पूर्वावर्ती सरकार को दोष देकर अपनी नाकामी छुपाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। तथ्यहीन और आधारहीन आरोप लगाकर एक बार फिर जनता से ठगी और वादाखिलाफी करने की पटकथा लिख रहे हैं।
और पढ़ें ...

बोर्ड परीक्षा को देखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर लगा प्रतिबंध ध्वनि विस्तारक यंत्र उपयोग करने लेनी होगी अनुमति

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी समय सारिणी अनुसार 01 मार्च से 23 मार्च 2024 तक आयोजित होने वाले हायर सेकेण्डरी एवं हाई स्कूल परीक्षा को देखते हुए जिले में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई में कोई व्यवधान न हो इसे ध्यान में रखते हुए उक्त आदेश जारी किया गया है। यह आदेश 23 मार्च 2024 तक प्रभावशील रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ कोलाहल प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 1985 के तहत तीव्र संगीत, हार्नटाइप, ध्वनि विस्तारक का उपयोग बिना अनुमति के तत्काल प्रभाव से संपूर्ण जिला में प्रतिषेध किया गया है। ध्वनि विस्तारक चलाए जाने की अनुमति हेतु कांकेर तहसील के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी कांकेर, चारामा तहसील के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी चारामा, नरहरपुर तहसील के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी नरहरपुर, सरोना तहसील के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सरोना, भानुप्रतापपुर तहसील के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल तहसील के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी दुर्गूकोंदल, अंतागढ़ तहसील के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी अंतागढ़, आमाबेड़ा तहसील के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी आमाबेड़ा, पखांजूर तहसील के लिए अनुविभागीय दण्डाधिकारी पखांजूर, बांदे तहसील के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बांदे तथा कोयलीबेड़ा तहसील के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी कोयलीबेड़ा को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र उपयोग करने की अनुमति हेतु संबंधित तहसील के प्राधिकृत अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

CG : पुलिस ने कांग्रेस के 6 नेताओं को किया अरेस्ट, जाने पूरा मामला…

बिलासपुर। जिले में रेल रोको आंदोलन के दौरान रेलवे स्टेशन में घुसकर मालगाड़ी के सामने नारेबाजी और विरोध-प्रदर्शन करने वाले जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, विजय पांडेय समेत 6 कांग्रेसियों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बयान दर्ज करने के बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। अब कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं को रेलवे कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 13 सितंबर 2023 को प्रदेशव्यापी रेल रोको आंदोलन किया था। इस दौरान रेलवे प्रशासन से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कोटा के करगीरोड रेलवे स्टेशन पर करीब 11 बजे आंदोलन किया जाना था। लेकिन जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेसियों ने सुबह 5 बजे करगीरोड रेलवे स्टेशन में प्रवेश किया।

कांग्रेसी नारे लगाते हुए रेल पटरी पर बैठ गए और बिना किसी अनुमति के मालगाड़ी को रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को पटरी से हटाने की कोशिश की गई, उन्हें समझाया गया, लेकिन वे नहीं माने। इसके चलते रेल यातायात बाधित हुआ था। बाद में स्टेशन मास्टर से मिली डायरी के आधार पर आरपीएफ ने आंदोलनकारियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 174 ए, 147 के तहत अपराध दर्ज किया था।

और पढ़ें ...