प्रदेश

खनिज और राजस्व विभाग की छापेमार कार्रवाई: 4 खदानों को किया सील, अवैध परिवहन करते 6 हाईवा जब्त

निरीक्षण के दौरान टीम ने उक्त चारों खदान मालिकों से विस्फोटक, पर्यावरण स्वीकृति, जल एवं वायु सम्मति तथा आवक-जावक से संबंधित पंजी तथा अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा, किंतु उनके द्वारा इस संबंध में किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए. इसके चलते इन चारों खदानों को आगामी आदेश तक के लिए सील कर दिया गया.

रेत का अवैध भण्डारण मात्रा 150 घन मीटर जब्त

खनिज विभाग ने बिल्हा विकासखण्ड के लच्छनपुर तथा पेण्डरवा स्थित खनिज रेत के 4 स्थलों पर रेत का अवैध भण्डारण मात्रा 150 घन मीटर जब्त कर प्रकरण दर्ज किया. वहीं राज्य स्तरीय खनिज उड़नदस्ता दलों ने भी बिलासपुर जिले की विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर खनिजों के अवैध परिवहन करते हुए कुल छह हाईवा वाहनों को जब्त किया. उनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जिले की विभिन्न थानों की अभिरक्षा में वाहनों को रखा गया.

और पढ़ें ...

आईटी की छापेमार कार्रवाई आज भी जारी...करोड़ों नगदी, जेवर और अहम दस्तावेज जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग (Income Tax) की पिछले तीन दिनों से कार्रवाई जारी है. आईटी की टीम ने बुधवार की सुबह प्रदेश भर में 45 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की. जिसमें पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, प्रदेश के बड़े कारोबारियों और बिल्डर्स के ठिकानों पर IT की छापेमार कार्रवाई जारी है. आईटी की टीम ने करोड़ों रुपये नगदी समेत, जेवर और अहम दस्तावेज जब्त किये हैं.

रायपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में पिछले 48 घंटों से आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई जारी है. जिसमें चौहान बिल्डर्स, प्रदीप जैन, विजय जैन, संदीप जैन, पप्पू बंसल, चंद्रभान शेरवानी समेत 47 ठिकानों पर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं. इन छापेमारी कार्रवाई में आयकर विभाग के सीनियर ऑफिसर भोपाल से रायपुर पहुंचे हुए हैं. बलरामपुर के राजपुर में पूर्व खाद्यमंत्री के निज सहायक समेत रायपुर के एमएलए कॉलोनी स्थित पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के निवास पर कार्रवाई जारी है. बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने रेड में 2 करोड़ से अधिक नगदी, आभूषण समेत अहम दस्तावेज जब्त किये हैं. फिलहाल कार्रवाई जारी है.

एक साथ अलग-अलग ठिकानों पर पड़ा आईटी का छापा

31 जनवरी की तड़के आयकर विभाग ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी की. पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के अंबिकापुर स्थित घर और रायपुर विधायक कॉलोनी स्थित घर, दफ्तर पर भी आईटी की टीम पहुंची है. वहीं रायपुर के राजीव नगर स्थित चंद्रभान शेरवानी समेत लॉ विस्टा सोसाइटी में कारोबारी अमर होरा के घर, तेलीबांधा स्थित संदीप जैन के ठिकानों और दुर्ग-भिलाई में चौहान ग्रुप के घर और ऑफिस में छापा पड़ा.

बिल्डर अजय चौहान के रामनगर स्थित ऑफिस और मौर्या टॉकीज के पास स्थित चौहान इस्टेट में भी आईटी की टीम ने दबिश दी. दुर्ग ग्रीन चौक स्थित हनुमंत राइस इंड्रस्ट्रीज के ठिकानों पर भी आईटी की टीम पहुंची. साथ ही भिलाई के पंचवटी सोसाइटी स्थित मकान नंबर 32/8 निवासी एस के केजरीवाल के घर आईटी की टीम ने छापा मारा.

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ -7 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले नाबालिग सहित 03 आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

बलौदाबाजार।  छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां नाबालिग की दुष्कर्म कर हत्या के मामले में कोर्ट ने तीन आरोपितों को कारावास की सजा सुनाई। पूरा मामला थाना सिटी कोतवाली बलौदा बाजार के अंतर्गत ग्राम पौसरी का है, जोकि बहुचर्चित प्रकरण था। न्यायालय प्रशांत पाराशर, अपर जिला सत्र न्यायाधीश एफटीसी पाक्सो एक्ट बलौदा बाजार के द्वारा अपचारी बालक, बुधराबाई, और मुकेश उर्फ जगमोहन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। आरोपित को आजीवन कारावास से दंडित किया गया।

समीर अग्रवाल लोक अभियोजक जिला और सत्र न्यायालय बलौदा बाजार ने बताया कि ग्राम पौसरी की निवासी एक अनुसूचित जाति की सात वर्षीय नाबालिग 26 मई 2021 को अपने गांव में पड़ोसी के घर खेलने के लिए गई। जब वह शाम तक वापस घर नहीं आई, तब उसके माता-पिता ने उसकी खोजबीन किया पर भी वह नहीं मिली। दूसरे दिन बालिका का शव गांव में लक्ष्मी नारायण वर्मा के बड़ी में स्थित कुआं में मिला। शव को बाहर निकाल कर देखा गया तो उसके दाहिने पैर में नीला रंग का प्लास्टिक रस्सी बंधा हुआ था। नाक से खून निकल रहा था। शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है।

दुष्कर्म कर मां साथ मिलकर की थी हत्या

विवेचना में यह पाया गया कि अपचारी बालक द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर के अपनी मां बुधरा भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दिया गया और अन्य आरोपित मुकेश उर्फ जगमोहन के साथ मिलकर उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया। अपराध पंजीकृत कर विवेचना अधिकारी महेश कुमार ध्रुव निरीक्षक एवं सुभाष दास एसडीओ पुलिस द्वारा विवेचना के पश्चात न्यायालय में अपचारी बालक और जगमोहन और बुधरा भाई के खिलाफ अभियोग पत्र पेश किया। अभियोजन के द्वारा न्यायालय के समक्ष 29 गवाहों का बयान दर्ज कराया गया।वहीं मामले में सजा मिलने से स्वजन में राहत है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ - ट्रक-पिकअप की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 10 घायल, 5 की हालत गंभीर

बीजापुर। जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-163 पर ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हैं। सभी का बीजापुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा बीजापुर जिले के नैमेड थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार ग्रामीण बीजापुर जिले के फुलगट्टा के रहने वाले हैं। सभी पारंपरिक नाचा दल के सदस्य हैं, जो मुसालूर में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बुधवार देर रात पिकअप में सवार होकर सभी लोग घर लौट रहे थे, इसी दौरान नैमेड के पास मिंगाचल गांव के नजदीक गीदम की तरफ से आ रहे एक ट्रक से पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। पिकअप में सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनमें संतु (30), मुन्ना (28), उरा (32) और राजकुमार (18) शामिल हैं। ये सभी फुलगट्टा के रहने वाले थे।

हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए बीजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।

और पढ़ें ...

कलेक्टर ने अपने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया औचक निरीक्षण

एक दर्जन कर्मचारी अनुस्थित,वेतन काटने के निर्देश

हर कर्मचारी की पहचान के लिए टेबल पर हो नेम प्लेट

अपने घर की तरह साफ सुथरा रखें कार्यालय

 ज्यादा शुल्क लेने  की शिकायत पर चॉइस सेन्टर के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश

अधिकारी अपने कक्ष में रखें उपस्थिति पंजी

बिलासपुर,31जनवरी 2024/ कलेक्टर  अवनीश शरण ने आज संयुक्त जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और नया कंपोजिट बिल्डिंग में संचालित कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। साढ़े 11 बजे तक अनुपस्थित एक दर्जन कर्मचारियों को शोकॉज  नोटिस जारी करते हुए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। एडीएम श्री शिवकुमार बनर्जी भी निरीक्षण में उपस्थित थे।
       निरीक्षण के दौरान अधिकांश कर्मचारियों के टेबल पर नेमप्लेट नहीं पाए गए,इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पहचान के लिए हर कर्मचारी की टेबल उनका पदनाम युक्त नेम प्लेट अनिवार्य रूप से हो ताकि लोगों को उनको ढूंढने में सुविधा हो। कलेक्टर ने कहा कि उपस्थिति पूंजी अधिकारी के कक्ष में रखा जाए। किसी बाबू के टेबल पर नहीं होने चाहिए। अधिकारी देखें कि कर्मचारी यदि पहुंचने में आधे घंटे विलंब हो तो पंजी में चिन्हित कर उन्हें नियमानुसार अनुपस्थित मानकर जरूरी कार्रवाई करें। कलेक्टर ने श्रम विभाग के निरीक्षण में कुछ काम से आए श्रमिकों से भी मुलाकात की। शहर की एक महिला श्रमिक ने बताया कि कार्ड में नाम सुधार के लिए चॉइस सेन्टर द्वारा 50 रुपया लिया गया है। जबकि इस काम के लिए शासन द्वारा लगभग 30 रुपए शुल्क निर्धारित है। कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए चॉइस सेन्टर की आईडी जब्त करने के निर्देश श्रम आयुक्त को दिए। उन्होंने कार्यालय की साफ सफाई और दस्तावेजों के उचित रखरखाव पर जोर दिया। जैसे अपने घर को साफ सुथरा रखते हैं, उसी तरह की साफ सफाई अपने कक्ष और कार्यालय की भी करने के  निर्देश दिए। कुछ राजस्व और श्रम निरीक्षकों के दौरे पर होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने मोबाइल से उनसे संपर्क किया, और किस काम से दौरे पर निकले हैं, इसकी जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय प्रमुखों से अपने मातहत कर्मचारियों पर समुचित नियंत्रण रखकर नियमानुसार शासकीय कार्य समय पर संपादित करने के सख्त निर्देश दिए।
इन कर्मचारियों को वेतन काटने मिला नोटिस
कलेक्टर जब कार्यालयों का निरीक्षण कर रहे थे तब लगभग साढ़े 11 बजे तक जिला कार्यालय के 11 कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। उन्हें नोटिस जारी की गई है। इनमें 10 विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी और एक भृत्य शामिल हैं। जिन्हें नोटिस जारी की गई है, उनमें केके पड़वार सहायक अधीक्षक, श्रीमती सुषमा ताम्रकार सहायक वर्ग दो, प्रमोद दुबे सहायक वर्ग दो,रौनक शर्मा सहायक वर्ग दो, श्रीमती मेघा छाबड़ा, सहायक वर्ग दो, श्रीमती रीना सोनी सहायक वर्ग तीन, मनीष जायसवाल सहायक वर्ग तीन, श्रीमती शशि कैवर्त्य सहायक वर्ग तीन, श्रीमती दिव्या आयु, श्रीमती प्रीति राजगीर तथा भृत्य तुषार वैष्णव शामिल हैं।

और पढ़ें ...

सहायक जेल अधीक्षक नरेंद्र शर्मा हुए सेवनित विदाई समारोह में केंद्रीय जेल बिलासपुर खोमेश मांडवी फूल नारियल साल से सम्मानित किया

 बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

सहायक जेल अधीक्षक नरेंद्र शर्मा हुए सेवनित विदाई समारोह में केंद्रीय जेल बिलासपुर खोमेश मांडवी फूल नारियल साल से सम्मानित किया जेल अधीक्षक मांडवी के द्वारा उनके कार्यकाल का सारणी की गई इस मौके पर सहायक जेल अधीक्षक अजय बाजपेई फूल माला नारियल से स्वागत किया इस मौके पर केंद्रीय बिलासपुर कर्मचारी के द्वारा बैंड बाजा के साथ विदाई दी गई इस मौके पर कल्याण अधिकारी लाधिकारी महिला अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

और पढ़ें ...

झेरिया यादव समाज बरौदा महिला प्रकोष्ठ का गठन

झेरिया यादव समाज बरौदा का महत्वपूर्ण बैठक झेरिया यादव समाज रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामलाल यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष रामलाल यादव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 28 जनवरी को झेरिया यादव समाज का भवन लोकार्पण, परिचय सम्मेलन एवं आदर्श विवाह में भाग लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। आप लोग इसी तरह समाज को आगे बढ़़ाने के लिये समाज हित में काम करते रहे। जिला अध्यक्ष रामलाल यादव ने महिला प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई बधाई एवं शुभकामनायें दी।


झेरिया यादव समाज बरौदा महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोषी यादव, कार्यकारी अध्यक्ष त्रिवेणी यादव, कोषाध्यक्ष चमेली यादव, उप कोषाध्यक्ष चित्ररेखा यादव, उपाध्यक्ष सरिता यादव, जयश्री यादव, सचिव सूरूचि यादव, महासचिव ज्योति यादव, सह-सचिव अनिता यादव, काव्या यादव, संगठन सचिव ललिता यादव, देवकुमारी यादव, झामिन यादव, संगठन मंत्री अमरिका यादव, प्रचार सचिव रूखमणी यादव, उषा यादव, कार्यकारी सदस्य बंसतीन यादव, परमेश्वरी यादव, तुलेश्वरी यादव, रोशनी यादव, संतोषी यादव, सावित्री यादव, वंदना यादव, तनुजा यादव, चुन्नी यादव, रूखमणी यादव, संरक्षक रजवंतीन यादव, मालती यादव, कमला यादव, गौतम यादव, उत्तरा यादव, सुनीता यादव, श्यामा यादव, उर्मिला यादव, सातो यादव, निर्मला यादव, यशोदा यादव, अमृत यादव, सरस्वती यादव, सरस्वती यादव, बिसंतीन यादव, देवकी यादव, बिमला यादव, महेतरीन यादव, देववती यादव को नियुक्त किया है।

बैठक में जिला संगठन मंत्री सेवा यादव, जिला संगठन सचिव विनोद यादव, बरौदा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप यादव, युवा प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष गजानंद यादव, भिखारी यादव, पंचू यादव, अरूण यादव, चिंता यादव बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जिले में 01 फरवरी से किया जाएगा समाधान शिविरों का आयोजन

कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश के मुख्य सचिव के निर्देशानुसार आम लोगों की समस्याओं को दूर करने गुरूवार 01 फरवरी से ग्राम स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए योजनावार प्रारूप तैयार करने हेतु सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 10 बजे से आयोजित बैठक में कलेक्टर ने प्रकरणवार समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व के सारे प्रकरण निर्धारित समय-सीमा में ही पूर्ण लिए जाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रकरण  समय-सीमा से बाहर न जाएं, इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। राशन कार्ड नवीनीकरण में तेजी लाने तथा इसकी सतत् मॉनिटरिंग करने के लिए कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। राज्य शासन द्वारा धान खरीदी की तिथि में संशोधन किए जाने के संबंध में उन्होंने जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में अवैध रूप से धान की आवक पर रोक लगाने हेतु सतत् निगरानी करने एवं विक्रय हेतु लाए गए धान का किसान के रकबे से मिलान करने के उपरांत ही खरीदी करने के निर्देश खाद्य अधिकारी एवं राजस्व अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने वर्ष 2014-15 और 2015-16 में किसानों को वितरित की गई प्रोत्साहन राशि का सत्यापन अब तक नहीं कराए जाने पर नरहरपुर तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश एसडीएम कांकेर को दिए। कलेक्टोरेट में स्थित संयुक्त कार्यालय भवन के विभिन्न विभागों में विद्युत देयकों के भुगतान लंबित होने के मामले में सभी कार्यालय प्रमुखों को बकाया राशि का भुगतान शीघ्रता से करने के निर्देश दिए। इसके अलावा वित्तीय वर्ष के अंतिम माह से पहले आवश्यक बजट की मांग एवं उसका आहरण फरवरी माह में पूर्ण कर लेने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में कलेक्टर ने स्थानांतरित होकर जिले में आए अधिकारियों व कर्मचारियों को जिले की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने तथा वोटर्स एप के माध्यम से जानकारी अद्यतन करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में अधिग्रहित जमीन का भू-अर्जन, वन विभाग में लंबित भुगतान सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जनपद पंचायतों में निर्माण कार्य, भृत्य नियुक्ति से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा कर समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एस. अहिरवार, श्री बी.एस. उईके, जिला पंचायत के सीईओ श्री सुमित अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
 

और पढ़ें ...

जिले के 247 विद्यालयों में बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर 2 फरवरी से होगी प्री-बोर्ड परीक्षा

31 जनवरी 2024/ जिले में 02 फरवरी 2024 से समस्त शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके सुपरविजन के लिए बीईओ, एबीईओ व बीआरसीसी को टीम गठित कर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही जिला स्तरीय नोडल अधिकारी एवं मॉनिटरिंग टीम नियमित रूप से परीक्षा अवधि में निरीक्षण पर रहेंगे। इसके अलावा छमाही परीक्षा में मेरिट हेतु चिन्हांकित छात्र-छात्राओं का मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन भी विकासखंडवार करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों को आमंत्रित कर बच्चों को मार्गदर्शन दिया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी  भुवन जैन ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्री-बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का दायित्व अन्य संस्था को सौंपा गया है ताकि अच्छे से मूल्यांकन संभव हो एवं बच्चों के उत्तर पुस्तिका में मूल्यांकनकर्ता द्वारा और कैसे अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं, अपने टीप अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस प्रकार से दो विशेषज्ञों द्वारा टीप करने से छात्रों को आदर्श उत्तर लेखन हेतु उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि सभी बोर्ड परीक्षा के छात्र परीक्षा में शत प्रतिशत उपस्थित हों, एक भी छात्र परीक्षा से वंचित ना रहे। साथ ही प्रयास किया जाये कि परीक्षा अवधि के बीच में कोई भी छात्र परीक्षा से में अनुपस्थित ना रहे।

और पढ़ें ...

सर्च ऑपरेशन में बड़ा खुलासा, हमले के बाद इस सुरंग में छिपते है नक्सली, देखें

बस्तर: अबूझमाड़ में नक्सलियों से जुडी बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां नक्सलियों ने धरती के नीचे विशाल सुरंग बनाया है. नक्सली जंग के बाद आराम करने और छूपने के लिए सुरंग का उपयोग करते है. अब इस सुरंग का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

 बता दें, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के भैरमगढ़ के जंगलों में करीब 60 मीटर लंबी सुरंग बनाई है, नक्सली हमले के बाद इन्हीं सुरंग में छिप जाते है और इसी के रास्ते वो भागने में कामयाब हो जाते है. सोशल मीडिया में इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

वीडियो में आप देख सकते है कि, सुरंग कितना बड़ा नज़र आ रहा है. जिसमें रेंगना और चलना काफी आसान होगा. सर्च अभियान के दौरान जवानों ने सुरंग खोज निकाला और अब इसको पाटने की तैयारी है. जानकारी हो कि, मंगलवार को ही नक्सलियों ने जवानों के कैंप पर हमला किया था. जिसमें लगभग 15 जवान घायल हो गए थे जबकि तीन जवान शहीद हो गए.

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री ने गमगीन माहौल में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज बस्तर जिले के करनपुर स्थित 201 कोबरा सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर वहां टेकलगुड़ेम गांव में (थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा) नक्सल मुठभेड़ में शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने 201 कोबरा बटालियन के जवानों से मुलाकात कर उनके साहस और जज्बों की सराहना करते हुए जवानों का मनोबल बढ़ाया।
बेहद गमगीन माहौल में टेकलगुड़ेम गांव में नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवानों स्वर्गीय  देवेन सी., स्वर्गीय  पवन कुमार और स्वर्गीय  लम्बाधर सिंघा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री  केदार कश्यप, चित्रकोट के विधायक  विनायक गोयल, बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल, जगदलपुर की महापौर सफीरा साहू, पूर्व विधायक संतोष बाफना, डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, कमिश्नर  श्याम धावड़े, आईजी  सुन्दरराज पी. सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किए गए। इनमें 201 कोबरा सीआरपीएफ बटालियन के शहीद जवान श्री देवेन सी. का पार्थिव शरीर ग्राम मोटूर जिला वेल्लूर तमिलनाडू, शहीद  पवन कुमार का पार्थिव शरीर ग्राम कुपावली जिला भिंड़ मध्यप्रदेश और 150 वीं बटालियन के शहीद जवान लम्बाधर सिंघा ग्राम काकरागांव जिला चिंटांग असम के लिए रवाना किया गया।
मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि फोर्स के लगातार आगे बढ़ते जाने और पहुंचविहीन इलाकों में भी कैम्प लगाने से माओवादी आतंकी बौखला गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हर स्थिति में अपने जवानों के साथ मजबूती से खड़े हैं। सुरक्षा बल के जवान सर्चिंग पर निकले थे। माओवादी आतंकियों ने उन पर घात लगाकर हमला किया। हमारे जवानों ने उनके इस हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के विरूद्ध लड़ाई तेज हुई है। माओवादी आतंक से आम नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने, लोगों तक योजनाओं के लाभ पहंुचाने के लिए सुरक्षा बलों के जवान प्रभावी कार्यवाही कर रहे हैं। हमारे जवान नक्सली चुनौती का बहादुरी के साथ मुकाबला कर रहे हैं।

और पढ़ें ...

CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, हेडक्वाटर में था तैनात

सुकमा। जिले में CRPF के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान ने अपने साथी जवान के सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है। जवान का नाम रोशन सिंह बताया जा रहा है, जो सीआरपीएफ 150 बटालियन में पदस्थ था। हालांकि सुसाइड करने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

जानकारी के मुताबिक जवान रोशन सिंह बिहार के रोहतक जिले का रहने वाला है, जो दोरनापाल स्थित सीआरपीएफ 150 बटालियन में पदस्थ था। मंगलवार को उन्होंने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर कैंप के साथी जवान भी मौके पर पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि जवान रोशन सिंह मानसिक रूप से परेशान रहता था और वह सिर्फ कैंप में ही ड्यूटी कर रहा था। फिलहाल जवान के शव को जिला अस्पताल में रखा गया है। वहीं स्वजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

और पढ़ें ...

BREAKING : छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री के घर IT का छापा...कोल-राशन घोटाले से जुड़ा मामला

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री और कांग्रेस नेता अमरजीत भगत के अंबिकापुर स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम ने बुधवार सुबह दबिश दी है। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की IT टीम सुबह अमरजीत भगत के घर पहुंची और जांच शुरू की। अमरजीत भगत का नाम कोयला घोटाले के आरोपियों में शामिल है। 17 जनवरी को ED ने मामले में FIR दर्ज कराई है।

IT की टीम बुधवार सुबह अंबिकापुर पहुंची और पुलिस बल के साथ बौरीपारा स्थित पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के घर छापा मारा। टीम में करीब 10 अधिकारी शामिल हैं। कोयला घोटाले के सूत्रधार सूर्यकांत तिवारी की डायरी में उनका नाम है और उन पर 50 लाख रुपए लेने का जिक्र डायरी में है। आयकर विभाग ने भिलाई, रायपुर, राजनंदगांव समेत कोरबा में भी बिल्डर और कारोबारियों के यहां दबिश दी है।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद आयकर विभाग की ये पहली बड़ी कार्रवाई है। अमरजीत भगत का नाम चावल घोटाले और कस्टम मिलिंग घोटाले में भी उछला है। जिसके बाद भगत के खिलाफ जांच तय मानी जा रही थी।

अंबिकापुर के साथ ही आयकर विभाग ने भिलाई, रायपुर, राजनांदगांव और कोरबा में भी बिल्डरों और कारोबारियों के घर दबिश दी है। भिलाई के बिल्डर अजय चौहान समेत उनके करीबियों के घर और दफ्तर में कार्रवाई चल रही है। करीब दो सौ अधिकारी-कर्मचारियों की टीम कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

 
और पढ़ें ...

BREAKING: लोकसभा चुनाव से पहले दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कार से 2 करोड़ 64 लाख कैश जब्त, 3 गिरफ्तार

 दुर्ग पुलिस द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार अपराधों पर नियंत्रण व वाहनों की चेकिंग की जा रही है इस तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर  विश्वदीपक त्रिपाठी (रा.पु.से.) के नेतृत्व मे टीम गठित कर अवैध कारोबार पर नजर रखी जा रही थी।

मिली सूचना के आधार पर रात्रि थाना भिलाई भट्ठी एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम को एसबीआई बैंक के पास सेक्टर 01 भिलाई मे दो कार खडी होने व उसमे सवार संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा अवैध कारोबार से प्राप्त रूपयो का लेनदेन करने की जानकारी मिलने पर थाना भिलाई भट्ठी एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान की घेरीबंदी कर ब्रेजा वाहन क्रमांक CG07 CM 4883 व क्रेटा वाहन क्रमांक CG07 BX 6696 मे सवार तीन व्यक्ति मिले । जिनसे उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम (1) गोविन्द चन्द्राकर पिता स्व. पंचम लाल चन्द्राकर उम्र 57 वर्ष निवासी औरी भिलाई -3 जिला दुर्ग छ.ग. (2) विशाल कुमार साहू पिता अशोक साहू उम्र 28 वर्ष सा. क्वा.नं. 32ए सडक 07 सेक्टर 01 भिलाई थाना भिलाई भट्टी (3) पंकज साव पिता स्व. सुंदर साव उम्र 30 वर्ष सा. बैकुण्ठ धाम के पास कैम्प 02 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग छ.ग. का होना बताए ।

 

डिक्की मे, भारी मात्रा मे नगदी रकम बरामद किया गया

उक्त व्यक्तियो व उनके वाहनो की तलाशी ली गई , तलाशी मे क्रेटा वाहन क्रमांक CG07 BX 6696 की डिक्की मे, भारी मात्रा मे नगदी रकम बरामद किया गया । उक्त रकम के संबंध मे पूछताछ करने पर उक्त व्यक्तियो द्वारा संतोष जनक जवाब प्रस्तुत नही किया गया । उक्त वाहनो को संदिग्ध व्यक्तियो सहित थाना भिलाई भट्ठी लाया गया , कार की डिक्की से बरामद नगद 2,64,00,000/- रूपये (दो करोड चौसठ लाख रूपये) को 102 CrPC के अंतर्गत जप्त कर अग्रिम कार्यवाही थाना भिलाई भट्ठी से की जा रही है एवं उक्त संबंध मे आयकर विभाग को भी पृथक से सूचना दी गई है ।

और पढ़ें ...

यातायात पुलिस के "सड़क सुरक्षा माह" में निरांतर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

➖ ऑटो चालकों को दी गई इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट ट्रैफिक सिस्टम की जानकारी
➖ डी0पी0 विप्र शैक्षणिक महाविद्यालय में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब एवं निजात के अंतर्गत पुलिस मैदान के कार्यक्रम में लगाई गई यातायात की प्रदर्शनी

बिलासपुर : पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के आदेश अनुसार उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय साहू के दिशा निर्देश पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विभिन्न  कार्यक्रम कराए जा रहे हैं।इसी क्रम में "यातायात सड़क सुरक्षा के 15 दिन के अंतर्गत उप पुलिस अधीक्षक  संजय साहू की उपस्थिति एवं उद्बोधन में जिला ऑटो संघ के समस्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ऑटो चालकों ने तारबहार परिसर स्थित आई0सी0सी0सी0 इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट ट्रैफिक सिस्टम की कार्य प्रणाली एवं यातायात नियमों के प्रति जानकारी को आत्मसात किया

यातायात जागरूकता के क्रम में ही आज डी0पी0 शैक्षणिक महाविद्यालय कोनी में जिला रोड सेफ्टी सेल के उप निरीक्षक  उमाशंकर पांडे,आरक्षण जावेद अली, शैलेंद्र सिंह और भुवनेश्वर मरावी द्वारा बहुत ही आकर्षक ढंग से यातायात नियमों की जानकारी देते हुए एवम यातायात संबंधी गीत की प्रस्तुति कर,वहां के शैक्षणिक विद्यार्थियों को यातायात नियमों तहत के प्रति जागरूक किया

*यातायात सड़क सुरक्षा के अंतर्गत आज दिवस को अतिथि कार्यक्रम के तहत रोटरी क्लब एवं निजात कार्यक्रम के तत्वाधान में आयोजित पुलिस ग्राउंड में म्यूजिकल बैंड प्रतियोगिता में यातायात पुलिस की तरफ से यातायात के स्टॉल लगाकर आमजन को यातायात संबंधी उपकरण एवं नियमों के बारे में जानकारी दी गई .

और पढ़ें ...

BREAKING : नक्सलियों ने जवानों के कैंप पर किया हमला, 11 जवान घायल, एक की हालत गंभीर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों का कायराना करतूत सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों ने टेकुलगुडम कैंप पर हमला कर दिया, जिसमें 11 जवान घायल हुए हैं। वहीं एक जवान गंभीर बताए जा रहे। घायल जवानों को चॉपर से जगदलपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा कि कोबरा बटालियन, DRG के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

और पढ़ें ...